CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
लॉकडाउन रायपुर : राजधानी रायपुर में इतने समय तक लॉकडाउन का आदेश हुआ जारी, इन गतिविधियों को मिली छूट, देखें विस्तृत आदेश

लॉकडाउन रायपुर : राजधानी रायपुर में इतने समय तक लॉकडाउन का आदेश हुआ जारी, इन गतिविधियों को मिली छूट, देखें विस्तृत आदेश

रायपुर | राजधानी में कोरोना संक्रमण के कम होते ही अन्य गतिविधियों में भी जिला प्रशासन की तरफ से छूट दी गई है। शहर में होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और बार रात्रि 10 बजे तक खुलेंगे। आउटसाइड डाइनिंग की भी अनुमति होगी, डायनिंग हॉल रूम में बैठक क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक व्यक्तियों को अनुमति नहीं होगी।

होटल, रेस्टोरेंट ऑनलाइन/टेलिफोनिक ऑर्डर फॉर होम डिलीवरी और टेक अवे को प्राथमिकता देंगे। क्लब,रेस्टोरेंट, होटल एवं रेस्टोरेंट से डिलीवरी का समय पूर्व अनुसार रात्रि 9 बजे तक और आम जनता ग्राहक के लिए व्हाट्सएप होम डिलीवरी का अधिकतम समय रात्रि 10 बजे तक ही रहेगा। होटलों में इन हाउस अतिथियों के लिए होटल किचन स्वयं के रेस्टोरेंट के उपयोग की अनुमति रहेगी। प्रतिदिन शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन लॉकडाउन लागू रहेगा इस दौरान होटल,रेस्टोरेंट, होम डिलीवरी और थोक माल/ वेयरहाउस/कार्गो/ फल/ सब्जी की लोडिंग-अनलोडिंग की अनुमति निर्धारित समय में रहेगी। प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रखा जाएगा। इस दौरान केवल अस्पताल,क्लिनिक, मेडिकल दुकान, पेट्रोल पंप और इस आदेश की ओर से निर्धारित समयावधि में शासकीय उचित मूल्य की दुकानें, एलपीजी, पेट शॉप ,न्यूज़पेपर, दूध,फल, सब्जी और अनुमति प्राप्त अन्य वस्तुओं सेवाओं की होम डिलीवरी के संचालन की अनुमति होगी।

रायपुर: 1 जून से होटल, बार एवं क्लब खोलने की इतने समय तक मिली अनुमति

रायपुर: 1 जून से होटल, बार एवं क्लब खोलने की इतने समय तक मिली अनुमति

रायपुर। प्रदेश के जिन जिलों में कोरोना संक्रमण 5 प्रतिशत से नीचे आ गया है वहां के लिए शासन ने नियमों को शिथिल करते हुए कुछ बड़ी रियायतें दी हैं। इस श्रेणी में रायपुर जिला भी आ रहा है। रायपुर में 1 जून से होटल, बार एवं क्लब को रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी गई है। इन स्थानों पर केवल 50 प्रतिशत लोगों को ही बैठने की अनुमति होगी।

इसके अलावा सरकारी दफ्तरों में क्लास 1 एवं क्लास 2 अफसरों की 100 प्रतिशत उपस्थिति हो सकेगी। वहीं लोवर स्टॉफ की 50 प्रतिशत उपस्थिति रहेगी। रविवार को पूरे प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा। जहां 5 प्रतिशत से कम संक्रमण है वहां होटल एवं मैरिज पैलेस में 50 लोगों की उपस्थिति में शादी की अनुमति होगी। 

BIG BREAKING : रायपुर में आज मिले कल से दुगने से ज्यादा मरीज, 296 ने जीती कोरोना से जंग, 2 की हुई मौत

BIG BREAKING : रायपुर में आज मिले कल से दुगने से ज्यादा मरीज, 296 ने जीती कोरोना से जंग, 2 की हुई मौत

रायपुर । राजधानी रायपुर में आज 136 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 115 और होम आइसोलेशन से 181 कुल 296 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि 2 मरीजो की इलाज के दौरान मौत हो गई इस प्रकार मौत का कुल आकड़ा 3101 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 1387 है।
Read Also:-

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 5651 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 2163 नए मरीज मिले 32 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

छत्तीसगढ़ लॉकडाउन ब्रेकिंग: इन चार जिलों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, जाने कब से कब तक

Madhuri Dixit के साथ किसिंग सीन करते वक्त बहक गया था ये एक्टर, जानिए ये मज़ेदार किस्सा

 

छत्तीसगढ़: पत्नी के रहते युवती से बनाया सम्बंध, पंचायत के सामने शादी भी की, अततः जाना पड़ा जेल

छत्तीसगढ़: पत्नी के रहते युवती से बनाया सम्बंध, पंचायत के सामने शादी भी की, अततः जाना पड़ा जेल

रायगढ़ । जिले के थाना घरघोड़ा में युवती द्वारा उसके गांव के ही संजय तिर्की द्वारा शारीरिक संबंध बनाने के बाद कानूनी कार्यवाही से बचने पंचायत के सामने शादी कर पत्नी बनाकर रखने की बात कबूल कर अपनी पत्नी के साथ उसके घर में तरह-तरह से यातनाएं देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडित युवती ने बताया कि पिछले साल, संजय तिर्की के दुकान के पास सार्वजनिक बोरिंग में पानी भरने गई थी, उस समय संजय दुकान पर बुलाकर डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाया था। उसके बाद से जब कभी अकेले देखता और अपने घर ले जाकर संबंध बनाता। फरवरी महीने में तबियत खराब होने पर युवती अपनी मां को संजय के कुकर्म बताई तो गांव में पंचायत किये, पंचों के समक्ष संजय जो विवाहित है, अपनी दूसरी पत्नी बनाकर अच्छे से रखूंगा कहकर अपने घर ले गया। उसके घर में उसकी पत्नी सिलमिना तिर्की और संजय तिर्की काफी दिनों तक घर को बाहर से बंद कर चले जाते और आने के बाद झगड़ा मारपीट करते थे। पीडिता के लिखित आवेदन पर आरोपी संजय तिर्की और उसकी पत्नी सिलमिना तिर्की के विरूद्ध अप.क्र. 135/2021 धारा 376, 342, 506, 323, 34 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना दरमियान आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी अमित सिंह द्वारा आरोपी के गांव जाकर दबिश दिया गया। आरोपी व उसकी पत्नी रिपोर्ट होने की जानकारी पर फरार थे, आज 31 मई को मुखबिर सूचना पर आरोपी संजय तिर्की को हिरासत में लिया गया। प्रकरण में पीडि़ता का मुलाहिजा रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर धारा 313, 120बी ताहि जोड़ी गई है । आरोपी संजय तिर्की को आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है । प्रकरण की सह आरोपिया सिलमिना तिर्की फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है। 

जिले में अब तक इतने लाख से अधिक लोगों को लगी कोविड वेक्सीन

जिले में अब तक इतने लाख से अधिक लोगों को लगी कोविड वेक्सीन

कोरबा । जिला प्रशासन लगातार अपनी मेहनत और संवेदनशील नजरिए से लोगों के लिए नजीर बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 45 वर्ष के उपर के लोगों का जिले में अब तक 93.34 प्रतिशत वैक्सीनेशन किया जा चुका है। शहरी क्षेत्रों में जहां 70 हजार 019 लोगों को वैक्सीन लग चुका है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में एक लाख 95 हजार 447 लोगों को कोविड का टीका लग चुका है। 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 27 हजार 584 लोगों को कोविड का टीका लग चुका है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के दो लाख 65 हजार 466 लोगों को अभी तक कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 18$ आयु वर्ग के 27 हजार 584 युवाओं ने भी कोरोना का पहला टीका लगा लिया है। प्रशासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य पाने के लिए अब 45$ आयु वर्ग में केवल 18 हजार 928 लोगों को ही पहला टीका लगाना बाकी है। इसके साथ ही 45$ आयु वर्ग में 37 हजार 272 लोगों ने कोविड वेक्सीन का दूसरा डोज भी ले लिया है। जिले में निर्धारित किये गये लक्ष्य के अनुसार अब तक 45 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 93 प्रतिशत से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।
कोरोना टीकाकरण अभियान के दौरान अभी तक कटघोरा और कोरबा के शहरी इलाकों में सबसे अधिक वैक्सीेनेशन हुआ है। इन इलाकों में अब तक 70 हजार 019 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के मामलें में पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड पहले स्थान पर है जहां अब तक 43 हजार 637 लोगों को पहले डोज से वैक्सीनेट किया जा चुका है। दूसरे स्थान पर पाली विकासखण्ड है जहां 43 हजार 547 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। कटघोरा विकासखण्ड में 39 हजार 245 लोगों को, कोरबा विकासखण्ड के ग्रामीण इलाकों में 34 हजार 638 लोगों को और करतला विकासखण्ड में 34 हजार 389 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है।
दूसरी डोज 37 हजार 272 लोगों को लगी - जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 37 हजार 272 लोगों को निर्धारित समयावधि पूरी होने पर कोविड-19 वेक्सीन की दूसरी डोज भी लगा दी गई है। कोरबा-कटघोरा के शहरी इलाकों में 17 हजार 104, कटघोरा विकासखंड के ग्रामीण इलाकों में सात हजार 645, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड में चार हजार 730, करतला विकासखंड में तीन हजार 329, कोरबा विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में दो हजार 440 और पाली विकासखंड में 45 वर्ष से अधिक आयु के दो हजार 024 लोगों को वेक्सीन का दूसरा डोज दिया जा चुका है।
18-44 आयु वर्ग के साढ़े 27 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण- कोरबा जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के 27 हजार 584 लोगों को अब तक कोविड वेक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। अंत्योदय परिवारों के चार हजार 326 लोगों को, गरीबी रेखा श्रेणी के 12 हजार 556 लोगों को, एपीएल श्रेणी के सात हजार 056 लोगों को और फ्रंट लाईन वर्कर श्रेणी के तीन हजार 64़6 लोगों को जिले में अब तक कोरोना वेक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है।
 

अनुकंपा नियुक्ति में चार युवाओं को कलेक्टोरेट में मिली सरकारी नौकरी

अनुकंपा नियुक्ति में चार युवाओं को कलेक्टोरेट में मिली सरकारी नौकरी

दुर्ग । अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में दस प्रतिशत की सीमा शिथिल करने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय से युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के द्वार खुल गए हैं। यह सीमा 31 मई तक शिथिल की गई है। 10 प्रतिशत की सीमा के शिथिल होने से कलेक्ट्रेट में चार अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चों के लिए रोजगार का रास्ता खुल गया जो इस सीमा के बाहर थे। आज कलेक्ट्रेट में इन युवाओं को कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे। आज चार युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले। इनमें सौरभ भादुड़ी को सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति मिली। उनके पिता सुमीत कुमार भादुड़ी पाटन तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार के रूप में कार्यरत थे। सुमीत की बीते दिनों मृत्यु हो गई थी। इनमें सहायक ग्रेड -3 पर सुश्री ऐश्वर्या राव को नियुक्ति मिली। इनके पिता ए. शंकर राव धमधा में सहायक ग्रेड-3 पद पर नियुक्ति थे। इनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हुई थी। इसी पद पर एस. अभिषेक की नियुक्ति भी हुई, वे कलेक्ट्रेट में वाहन चालक सुरेश कुमार के पुत्र हैं। श्री कुमार की मृत्यु 27 फरवरी 2020 को हुई थी। चौथी नियुक्ति तेजेंद्र साहू की हुई इनकी माता श्रीमती खेमिन साहू तहसील कार्यालय में रीडर थीं। इन्हें भी सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्त किया गया है। अभी दो प्रकरणों पर कार्रवाई जारी है जिन्हें शीघ्र ही नियुक्ति मिल जाएगी। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के पश्चात इन युवाओं ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय से हमारे परिवार को बड़ी राहत मिली है। सुश्री ऐश्वर्या ने बताया कि इस निर्णय से अनेक परिवारों को लाभ पहुँचेगा जिनके अभिभावक शासकीय सेवा में थे और जिनका असमय देहावसान हो गया। सुश्री ऐश्वर्या ने बताया कि कैबिनेट के निर्णय के बाद यह उम्मीद थी कि जल्द ही अनुकंपा नियुक्ति मिल जाएगी लेकिन यह नियुक्ति एक हफ्ते के भीतर ही हो जाएगी, यह मालूम नहीं था। आज 11 बजे मेरे पास फोन आया और बताया गया कि आपका नियुक्ति आदेश आ गया है। मैंने घर में सभी को जानकारी दी और सबको बहुत अच्छा लगा। तेजेंद्र साहू ने बताया कि मेरी मम्मी तहसील आफिस में थीं, कोविड की वजह से वो नहीं रहीं। माँ हम सबका संबल थीं, अब मुझे भी उनकी जिम्मेदारियों का अपनी क्षमता से निर्वाह करना है। 

दुर्गा महाविद्यालय में तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में वेबीनार का आयोजन

दुर्गा महाविद्यालय में तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में वेबीनार का आयोजन

रायपुर।  31 मई 2021 तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में एनएसएस दुर्गा महाविद्यालय द्वारा 31 मई को वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अजय श्रीवास्तव काउंसलर संकल्प नशा मुक्ति केंद्र शंकर नगर द्वारा बताया कि तंबाकू की उत्पत्ति अमेरिका से हुई और यह सबसे ज्यादा फेमस फ्रांस में हुई और फ्रांस से होते हुए तंबाकू भारत में आई। तंबाकू मानव जीवन के लिए एक अभिशाप है तंबाकू और उससे बने प्रोडक्ट गुड़ाखू गुटखा बीड़ी सिगरेट और इनके धुए से कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा होता है तंबाकू के बने गुटखा से मुख कैंसर सबसे ज्यादा होता है इससे इसमें सबसे ज्यादा युवा ही शिकार हो रहे हैं सुनीता चंसोरिया ने बताया कि सर्वप्रथम 1987 में डब्ल्यूएचओ द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया तंबाकू धूम्रपान नशा आदि को छोड़ने के लिए मजबूत विल पावर का होना जरूरी है लेकिन नामुमकिन कुछ भी नहीं है आज तंबाकू न सिर्फ किशोरों के दिमाग को प्रभावित कर रहा है बल्कि नई पीढ़ी को अच्छा खासा नुकसान कर रहा है। प्राचार्य डॉ मधु कामरा ने बताया कि नो टोबैको डे पर हम और आप निशय करें कि तंबाकू और तंबाकू से बने प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना खुद करेंगे और ना ही करने देंगे। वेबीनार के पश्चात महाविद्यालय में उप प्राचार्य डॉ बबीता पाठक द्वारा शपथ दिलवाई गई जिसमें महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक मौजूद थे। 

जिले में बढ़ी लॉकडाउन की अवधि, शनिवार- रविवार को रहेगा पूर्ण लॉकडाउन

जिले में बढ़ी लॉकडाउन की अवधि, शनिवार- रविवार को रहेगा पूर्ण लॉकडाउन

नारायणपुर । कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने पूर्व में जारी आदेश के तहत् संपूर्ण नारायणपुर जिले में 31 मई रात्रि 12 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोशित किया था। आज हुई जिला स्तरीय बैठक मिें हुई चर्चा और जिले में लगातार कन्टेमेंट जोन घोशित किए जाने और प्रशासनिक प्रयासों के कारण कोरोना वायरस पॉजिटीव प्रकरणों की संख्या में गिरावट एवं संक्रमण दर में तुलनात्मक कमी के फलस्वरूप जिले में आर्थिक गतिविधियों को दृश्टिगत व्यवसायिक और अन्य गतिविधियों में निम्नानुसार छूट के साथ संशोधित आदेश प्रसारित किया जाता है। जिसके तहत् नारायणपुर जिला के सम्पूर्ण क्षेत्रातंर्गत 1 जून से 15 जून तक कुछ रियायत के साथ पूर्ववत् कन्टेमेंट जोन घोशित किया जाता है। 1 जून से 15 जून तक नारायणपुर जिला की सम्पूर्ण सीमाएं सील रहेंगी। कन्टेमेंट तिथि में प्रत्येक षनिवार, रविवार को सभी अस्पताल, मेडिकल दुकानें, पशु चिकित्सालय, पैथालॉजी,क्लीनिक, लैब, पेट्रोल पंप, दुग्ध, न्यूज पेपर वितरण और पेयजल वितरण को छोड़कर पूर्णतः लॉकडाउन रहेगा।
जिले में 01 जून से दी जाने वाली रियायतें :-
जारी आदेश में दी गयी रियायतों में सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों को खाद्य नियंत्रक रायपुर से निर्धारित समयावधि में खुलने की अनुमति होगी। मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग, नियमित सेनिटाईजेशन और भीड़-भाड़ नहीं होने देने की षर्त का कड़ाई से पालन कराने की अधीन, टोकन व्यवस्था के साथ अलग - अलग निर्धारित तिथियों में उचित मूल्य दुकानों को खोलने के लिए खाद्य नियंत्रक से पृथक से आदेश प्रसारित किया जाए। जिला नारायणपुर अंतर्गत सभी प्रकार की दुकानों, प्रतिश्ठानों को सोमवार से शुक्रवार तक समय प्रातः 8 बजे से षाम 6 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति दी जाती है। दुकानदार/संचालक अपने प्रतिश्ठान में मास्क और सेनेटाईजर की व्यवस्था स्वयं करेगा, फिजिकल डिस्टेंसिग का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। सभी प्रकार की दुकानदारों/संचालकों और उसमें कार्यरत कर्मचारियों के लिए आवश्यक होगा कि वे स्वयं और उनके परिवार के सदस्यों की जिनकी आयु 45 वर्श से अधिक है को कोविड-19 वैक्सीनेशन कराना अनिवार्य होगा। 15 जून के पश्चात् संचालक/कार्यरत कर्मचारी के परिवार के सदस्य जिनकी आयु 45 वर्श से अधिक है। वैक्सीनेशन नहीं होने पर दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी व्यवसायिक प्रतिश्ठानों में सहज दृश्य स्थान में एक पोस्टर चस्पा करेंगे। जिसमें यह स्पश्ट संदेश होगा कि बिना मास्क पहने किसी भी ग्राहक को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा और न ही उन्हें कोई साम्रगी विक्रय की जाएगी। शर्तो का उल्लंघन करने तथा भीड़-भाड़ होने पर दुकानदार/संचालक स्वयं जिम्मेदार होगें । उन्हें एपिडेमिक एक्ट 1897 के अधीन चलान/अर्थदण्ड अधिरोपित करने के साथ-साथ दुकान को दो सप्ताह के लिए सील किया जाएगा। सभी पानठेला, चाट, समोसा, गुपचुप, चौपाटी, फास्ट-फूट इत्यादि के विक्रय पार्सल के माध्यम से ठेलों का संचालन की अनुमति होगी, किन्तु बैठाकर खिलाने की अनुमति नहीं होगी। उल्लंघन किए जाने पर तत्काल प्रभाव से अनुमति निरस्त की जाएगी। दुग्ध पार्लर व दुग्ध वितरण, ब्रेड विक्रेता और न्यूज पेपर हॉकर से समाचार पत्रों के वितरण की समयावधि प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक एवं सायं 5 बजे से 7 बजे तक की ही होगी। स्थानीय और नजदीक के गांव से आने वाले फल, सब्जी के विक्रेताओं को मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नारायणपुर से वार्डो में निर्धारित स्थानों पर ही फल, सब्जी विक्रय करने की अनुमति होगी। इसके लिए नगरपालिका अधिकारी पूरे शहर में पर्याप्त दूरी बनाते हुए प्वाइंट निर्धारित कर चूना से मार्किंग करेंगे। फल/सब्जी विक्रेता को उन्हीं स्थानों में विक्रय करने की अनुमति होगी। जिसके लिए समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक की होगी। उपरोक्त समयानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी फल की दुकानें खुलेंगी। साथ ही समस्त सब्जी, फल विक्रेता को प्रत्येक 10 दिवस में कोविड जांच कराना अनिवार्य होगा।
 

जाने कहा होगी अत्याधुनिक फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी की स्थापना

जाने कहा होगी अत्याधुनिक फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी की स्थापना

रायपुर । खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने कहा कि नवा रायपुर में अत्याधुनिक फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी की स्थापना की जाएगी।
मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य में किसानों से खरीदे गए धान के सुरक्षित भण्डारण के लिए, छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग 6 नए गोदामों का ई-भूमि पूजन करते हुए उपरोक्त बातें कही। लगभग 54 हजार मीटरिक टन क्षमता वाले इन गोदामों का निर्माण जल्द शुरू होगा। ये गोदाम रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिले में बनाए जाएंगे। इन गोदामों के निर्माण के लिए 25 करोड़ 81 लाख रूपए की स्वीकृत किए गए है।
खाद्य मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन का सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि खाद्यान्नों के भंडारण के लिए वेयर हाउस कार्पोरेशन नवीन तकनीक का उपयोग कर रही है। पायलेट प्रोजेक्ट के तहत सूरजपुर में सेल्फ सपोर्टेड ट्रसलेस गोदाम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नवा रायपुर में कार्पोरेशन से सर्व सुविधा युक्त फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भूमि क्रय कर ली है। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन गोदाम परिसर में कार्यालय स्टाफ और श्रमिकों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन और दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा, अभनपुर के विधायक धनेन्द्र साहू, बिलासपुर शहर के विधायक शैलेश पाण्डेय, तखतपुर विधायक डॉ. रश्मि सिंह, धरसींवा विधायक अनिता शर्मा, नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव, कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक अभिनव अग्रवाल, महाप्रबंधक डॉ. अजय शंकर कन्नौजे सहित अन्य जनप्रतिनिधि ऑनलाईन शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन से निरंतर भण्डारण क्षमता में वृद्धि की जा रही है। वर्तमान में 16 लाख 15 हजार 21 मीट्रीक टन भण्डारण क्षमता है। मार्च 2022 तक 2 लाख 24 हजार मीटरिक क्षमता के नए गोदाम बनाए जाएंगे। वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन से किराए के गोदामों के जरिए 3 लाख 58 हजार 995 मीटरिक टन भंडारण क्षमता में वृद्धि की है।
 

यहां वैवाहिक कार्यक्रम में गाईड लाईन का पालन नहीं करने पर लगा 10 हजार का जुर्माना

यहां वैवाहिक कार्यक्रम में गाईड लाईन का पालन नहीं करने पर लगा 10 हजार का जुर्माना

नारायणपुर । कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में सभी प्रकार की सभा, जुलूस, सामाजिक, धार्मिक और राजनैतिक आयोजन इत्यादि को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए शासन से जारी गाईड लाईन का पालन करने की शर्त पर अनुमति प्रदान की जा रही है।
जिले में आयोजित होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों में शासन से जारी गाईड लाईन का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने एसडीएम दिनेश कुमार नाग और उड़न दस्ता दल को दी है। नारायणपुर विकासखंड के ग्राम बेलगांव में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे, और शासन से कोरोना के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर रहे थे। जिस पर उड़न दस्ता दल ने वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने वाले व्यक्ति पर 10 हजार का जुर्माना लगाया और समझाईश दी। इस मौके पर नायब तहसीलदार ख्याति नेताम, मुकेश ठाकुर के अलावा उड़नदस्ता दल के सदस्य मौजूद थे।
 

 छत्तीसगढ़ लॉकडाउन ब्रेकिंग: इन चार जिलों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, जाने कब से कब तक

छत्तीसगढ़ लॉकडाउन ब्रेकिंग: इन चार जिलों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, जाने कब से कब तक

छत्तीसगढ़ के चार जिलों कांकेर, रायगढ़ सूरजपुर और बलौदाबाजार  में लॉक डाउन बढा दिया गया है | बलौदाबाजार जिले में कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने परिस्थितियों को देखते हुए 13 जून तक कंटेनमेंट जोन घोषित कर जिले की सीमाओं को सील रखने का आदेश जारी कर दिया है वर्तमान में मिल रही छूट के साथ लॉकडाउन जिले में जारी रहेगा ।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र दिनांक 13.06.2021 प्रातः 06.00 बजे तक पूर्ववत् कंटेनमेंट जोन रहेगा। उपरोक्त दर्शित अवधि में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की सभी सीमाएं पूर्णतः सील रहेगी।

2. उपरोक्त समयावधि में निम्नलिखित गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी:- स्विमिंग पूल तथा सिनेमा हाॅल/थियेटर बंद रहेंगे। सभी धार्मिक स्थल, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल जैसे बारनवापारा इत्यादि आम जनता हेतु पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत सभी कार्यालय विशिष्ट आदेश को छोड़कर सामान्यतः आम जनता हेतु बंद रहेंगे । किन्तु 50 प्रतिशत स्टाफ रोटेशन के साथ कार्यालयीन एवं आम जनता विषयक अति-आवश्यक प्रयोजन हेतु सभी कार्यालय खोले जायेेंगे।

उप पंजीयक कार्यालय आवश्यक स्टाफ सहित पूर्ववत टोकन/आनलाईन सिस्टम के साथ संचालित होंगे। टेलीकाॅम, रेल्वे एवं एयरपोर्ट संचालन व रख-रखाव से जुड़े कार्यालय/वर्कशाॅप, रेक पाईंट पर लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य, खाद्य सामग्री के थोक परिवहन, धान मिलिंग हेतु परिवहन की अनुमति पूर्ववत रहेगी। स्कूल एवं कालेज विद्यार्थियों हेतु बंद रहेंगे। छात्रावास में केवल परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को निवास की अनुमति होगी। शासन से अनुमति प्राप्त समस्त परीक्षाओं को छोड़कर कोचिंग क्लासेस सहित अन्य समस्त शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेगी। सभी प्रकार की सभा, जुलूस, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक आयोजन इत्यादि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। किन्तु विवाह कार्यक्रम में कोविड-19 प्रोटोकाॅल का कड़ाई से पालन की शर्त के अधीन आयोजन में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 10 निर्धारित की जाती है। इसी प्रकार अंत्येष्टि, दशगात्र इत्यादि मृत्यु संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 10 निर्धारित की जाती है।

होटलों में निवासरत अतिथियों के लिए डायनिंग की अनुमति होगी। इसी प्रकार अन्य ग्राहकों के लिए टेक-अवे की अनुमति होगी। किन्तु इन-हाउस डायनिंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। होटल के रेस्टोरेंट में एवं रेस्टोरेंट्स से स्विगी, जोमेटो इत्यादि आनलाईन एप्लीकेशन के माध्यम से होम डिलीवरी की अनुमति पूर्ववत रहेगी। होम डिलीवरी के लिए होटल एवं रेस्टोरेंट्स से डिलीवरी का समय प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक ही रहेगा तथा आम जनता हेतु होम डिलीवरी रात्रि 10.00 बजे तक ही की जा सकेगी।

भीड़-भाड़ या निर्देशों का उल्लंघन होने पर होटलों एवं रेस्टोरेंट्स को नियमानुसार 30 दिवस हेतु सील करने की कार्यवाही की जावेगी।
3. कंडिका-02 में उल्लेखित प्रतिबंधित गतिविधियों के अतिरिक्त सभी प्रकार की स्थायी एवं अस्थायी दुकानें, शाॅपिंग माॅल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सभी ठेला-गुमटी, सुपर मार्केट/सुपर बाजार, फल एवं सब्जी मंडी/बाजार, अनाज मंडी, शो-रूम, क्लब, मदिरा दुकानें, सैलून, ब्यूटी-पार्लर, स्पा, पार्क व जिम संध्या 6.00 बजे तक (गुरूवार एवं गुमास्ता दिवस को छोड़कर) खुले रहेंगे। किन्तु किसी भी दुकान में कोविड-19 प्रोटोकाॅल जैसे-मास्क/सेनेटाईजर/ फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने या भीड़-भाड़ होने की दशा में अर्थदण्ड के साथ 30 दिवस हेतु दुकान नियमानुसार सील कर दिया जावेगा। 

मैरिज हाॅल में अनुविभागीय दण्डाधिकारी से अनुमति प्राप्त कार्यक्रम के संचालन की अनुमति होगी। जिसमें अनुविभागीय दण्डाधिकारी द्वारा निर्धारित संख्या में ही व्यक्ति शामिल हो सकेंगे। मैरिज हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क धारण करना तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन अनिवार्य होगा। मैरिज हाॅल में कोविड प्रोटोकाॅल का उल्लंघन होने पर नियमानुसार अर्थदण्ड अधिरोपित करने एवं 30 दिवस हेतु मैरिज हाॅल सील करने की कार्यवाही की जावेगी। साथ ही भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 188 एवं अन्य सुसंगत विधान के अधीन दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की कार्यवाही की जावेगी।

5. लोक सेवा केन्द्र/च्वाईस सेंटर प्रातः 07 बजे से सायं 06.00 बजे तक खोले जायेंगे किन्तु मास्क तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराना अनिवार्य होगा। उल्लंघन की दशा में अर्थदण्ड के साथ-साथ केन्द्र की आई.डी. निलंबित की जावेगी।

6. ई-काॅमर्स एप्लीकेशन जैसे अमेजाॅन, फ्लिपकार्ट इत्यादि के माध्यम से वस्तुओं की होम डिलीवरी तथा कोरियर डिलीवरी प्रातः 07 बजे से सायं 06.00 बजे तक ही की जा सकेगी।

7. को-माॅर्बिड/गर्भवती अधिकारियों/कर्मचारियों को एक्टिव ड्यूटी से छूट देते हुए पोस्ट आॅफिस, बैंको एवं बीमा कार्यालयों को अधिकतम 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ उपरोक्त अवधि के दौरान टोकन व्यवस्था तथा मास्क व फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन के अधीन समस्त प्रकार के लेन-देन सहित कार्यालय संचालन की अनुमति होगी।

8. सभी अस्पताल,मेडिकल दुकानें, क्लिनिक एवं पशु चिकित्सालय को उनके निर्धारित समय में संचालन की अनुमति होगी। मेडिकल दुकान संचालक मरीजों के लिए दवाओं की होम डिलीवरी को प्राथमिकता देंगे।

9. दुग्ध पार्लर व दुग्ध-वितरण तथा न्यूज पेपर हाॅकर द्वारा समाचार पत्रों के वितरण की समयावधि प्रातः 6.00 बजे से प्रातः 8.00 बजे तक एवं संध्या 5.00 बजे से संध्या 6.30 बजे तक ही होगी।

10. पेट शाॅप/एक्वेरियम को केवल पशुओं को पशुचारा विक्रय हेतु प्रातः 6.00 बजे से प्रातः 10.00 बजे तक ही होगी।
 
11. औद्योगिक संस्थानों एवं निर्माण इकाईयों को अपने कैम्पस के भीतर (वदेपजम) मजदूरों को रखकर व अन्य आवश्यक व्यवस्था करते हुए उद्योगों के संचालन व निर्माण कार्यों की अनुमति होगी। लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन, वन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं तथा महात्मा गांधी नरेगा इत्यादि अन्तर्गत श्रमिकों की आवश्यकता वाले सभी आन-साईट कार्यों एवं निजी निर्माण गतिविधियों के संचालन हेतु अनुमति रहेगी किन्तु श्रमिकों की सुरक्षा एवं कोविड-19 प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन अनिवार्य होगा। अनवरत उत्पादन प्रक्रिया अपनाने वाले जिले में स्थित औद्योगिक संस्थान अथवा फैक्ट्री (जिसमें ब्लास्ट फर्नेश, बायलर आदि हो) सीमेंट, स्टील, शक्कर, फर्टिलाईजर एवं खान( माईन्स) कोरोना संक्रमण विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार, राज्य शासन तथा समय-समय पर अन्य संस्थानों के द्वारा महामारी से सुरक्षा हेतु दिये जा रहे या दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन करने की शर्ताें पर संचालित रहेंगे।

12. पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी एवं मेडिकल दुकानेें पूर्ण समयावधि हेतु खुल सकेंगे किन्तु गैस एजेंसियां टेलीफोनिक या आनलाईन आर्डर के माध्यम से ग्राहकों को सिलेण्डरों की होम डिलीवरी को प्राथमिकता देेगें।

13. प्रत्येक गुरूवार को पूर्ण लाॅकडाउन रखा जावेगा, जिसके दौरान केवल अस्पताल, क्लिनिक, मेडिकल दुकान, पेट्रोल पंप उपरोक्तानुसार निर्धारित समयावधि में एल.पी.जी., पैट शाॅप, न्यूजपेपर, दुग्ध वितरण तथा वस्तुओं/सेवाओं की होम डिलीवरी के संचालन की ही अनुमति होगी।
 
14. जिले के सभी नगरीय निकाय अंतर्गत गुमास्ता दिवस जैसे नगरपालिका परिषद् बलौदाबाजार-शुक्रवार, नगर पंचायत पलारी-शनिवार, नगर पंचायत लवन-बुधवार, नगरपालिका परिषद् भाटापारा-मंगलवार, नगर पंचायत सिमगा-बुधवार, नगर पंचायत कसडोल-शनिवार, नगर पंचायत टुण्ड्रा-रविवार, नगर पंचायत बिलाईगढ -रविवार एवं नगर पंचायत भटगांव-रविवार को सभी दुकानें बंद रहेगी।

15. सभी संचालित दुकानों में निःशुल्क वितरण अथवा विक्रय हेतु मास्क रखना तथा दुकान में कार्यरत कर्मचारियों एवं ग्राहकों के उपयोग हेतु सेनिटाईजर रखना अनिवार्य होगा। होम डिलीवरी व्यवस्था में संलग्न सभी व्यक्तियों को नियमित अंतराल में कोविड-19 जांच तथा 45 वर्ष से अधिक अवस्था वाले व्यक्तियों को कोविड-19 वैक्सीनेशन कराना आवश्यक होगा। साथ ही होम डिलीवरी के दौरान मास्क धारण करना एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।

16. प्रतिदिन संध्या 06.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक रात्रिकालीन लाॅकडाउन लागू रहेगा, जिसके दौरान इस आदेश द्वारा अनुमति प्राप्त गतिविधियां जैसे होटल /रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी तथा थोक माल/कार्गो/फल/सब्जी की लोडिंग /अन-लोडिंग की अनुमति निर्धारित समयावधि में रहेगी। आपातकालीन आवागमन को छोड़कर अन्य समस्त गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।

17. कोविड संक्रमण के रोकथाम हेतु जिले में समस्त कार्य जैसे कांटेक्ट ट्रेसिंग, एक्टिव सर्विलांस, होम आईसोलेशन, दवाई वितरण कार्य में संलग्न सभी शासकीय कर्मचारियों की उपस्थिति पूर्वानुसार अनिवार्य होगी। कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों के परिवहन में संलग्न वाहन पूर्वानुसार संचालित रहेंगे।

18. उपरोक्त अवधि में रेल, बस व हवाई यात्रा हेतु रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड व एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों को ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी। यात्रियों को निवास/स्टेशन तक आने-जाने हेतु उनके पास उपलब्ध यात्रा टिकट ही उनका ई-पास माना जावेगा। अपरिहार्य परिस्थतियों में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से अन्यत्र आने-जाने वाले यात्रियों को ई-पास के माध्यम से पूर्व अनुमति लिया जाना अनिवार्य होगा तथापि प्रतियोगी/अन्य परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थीयों हेतु उनका एडमिट कार्ड तथा रेल्वे/टेलीकाॅम/एयरपोर्ट संचालन एवं रख-रखाव कार्य, या हाॅस्पिटल या कोविड-19 ड्यूटी में संलग्न कर्मचारियों/चिकित्सकों की दशा में नियोक्ता द्वारा जारी आई.डी. कार्ड, ई-पास के रूप में मान्य किया जायेगा।

19. कोविड-19 जांच अथवा कोविड-19 टीकाकरण हेतु मेडिकल दस्तावेज या आधार कार्ड/विधिमान्य परिचय-पत्र या आॅनलाईन रजिस्ट्रेशन दिखाने पर कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र अस्पताल/पैथालाॅजी लैब आने-जाने की अनुमति होगी किन्तु अनावश्यक भ्रमण सख्त प्रतिबंधित रहेगा।

20. आपात स्थिति में यात्रा के दौरान चार पहिया वाहनों में ड्राईवर सहित अधिकतम 02, आॅटो में ड्राईवर सहित अधिकतम 02 एवं दो पहिया वाहन में अधिकतम 02 व्यक्तियों को यात्रा की अनुमति होगी। रेल्वे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैण्ड, हाॅस्पिटल आवागमन हेतु आॅटो/टैक्सी परिचालन की अनुमति रहेगी किन्तु अन्य प्रयोजन हेतु पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इस निर्देश का उल्लंघन किये जाने पर 15 दिवस हेतु वाहन जप्त करते हुए चालानी व अन्य कानूनी कार्यवाही की जावेगी।

21. मीडिया कर्मी यथासंभव वर्क फ्राम होम द्वारा कार्य संपादित करेंगे। अत्यावश्यक स्थिति में कार्य हेतु बाहर निकलने पर अपना आई-कार्ड साथ रखेंगे तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं मास्क संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे।

22. यह आदेश कार्यालय कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक (शहरी/ग्रामीण), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं उनके अधीनस्थ समस्त कार्यालय, अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसील, थाना एवं पुलिस चैकी पर लागू नहीं होगा। इसके अतिरिक्त कानून व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवा से सम्बधित अधिकारी, विद्युत, पेयजल आपूर्ति एवं नगर पालिका सेवायें जिसमें सफाई, सीवरेज एवं कचरे का डिस्पोजल इत्यादि भी शामिल है तथा अग्निशमन सेवाओं के संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्यालय संचालन एवं आवागमन की अनुमति होगी किन्तु इन शासकीय कार्यालयों में अति आवश्यक कार्यों को छोड़कर उपरोक्त अवधि में आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

23. राज्य शासन या इस कार्यालय के विशेष आदेश द्वारा अनुमति प्राप्त किसी सेवा के संचालन की अनुमति होगी।
उपरोक्त बिंदुओं को छोड़कर जिले में समस्त गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।

इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति/प्रतिष्ठानों पर भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51-60 तथा अन्य सुसंगत विधि अनुसार कड़ी कार्यवाही की जावेगी। यह आदेश अल्प समयावधि में लागू किया जाना आवश्यक है। वर्तमान परिस्थितियों में इस आदेश से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों को सम्यक समय में तामिली संभव नहीं होने के कारण यह आदेश एकपक्षीय रूप से पारित किया जाता है। आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जावे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।




 
मोदी सरकार के कुप्रबंधन की वजह से भारत कोरोना की सबसे बुरी मार झेल रहा : कांग्रेस

मोदी सरकार के कुप्रबंधन की वजह से भारत कोरोना की सबसे बुरी मार झेल रहा : कांग्रेस

रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे, वन एवं परिवहन मंत्री मो. अकबर, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया,शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सांस्कृतिक एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलश नितिन त्रिवेदी ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारवार्ता की । पत्रकारवार्ता में नेताओ ने कहा, राष्ट्र सर्वप्रथम के शीर्षक के तहत किए गए वादों में सबसे प्रमुख घुसपैठियों की समस्या का समाधान है। इस समस्या के समाधान के लिए मोदी सरकार ने सीएए भी लागू किया। लेकिन सच यह है कि यूपीए सरकार ने 2005 से 2013 के बीच 82,728 बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजा वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में दो हज़ार से भी कम बांग्लादेशियों को वापस भेजा गया। तो घुसपैठियों को वापस भेजने के वादे का क्या हुआ? घुसपैठ रोकना यदि मोदी सरकार की प्राथमिकता थी तो कैसे चीन भारत की सीमा में घुसपैठ करके बैठ गया और ख़ुद प्रधानमंत्री संसद में ग़लत जानकारियां देते रहे। आज भी मोदी सरकार यह बताने में विफल है कि कैसे चीन अरुणाचल प्रदेश में घुसकर निर्माण कार्य कर रहा है। सैटेलाइट के चित्र सब दिखा रहे हैं लेकिन मोदी सरकार मानने को तैयार नहीं है। वे चीन को लाल लाल आंखें दिखाना चाहते थे लेकिन चीनी नेताओं के साथ झूला झूलते रह गए। कृषि और किसान कल्याण के वादों में नरेंद्र मोदी और भाजपा वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना चाहते थे। लेकिन सच यह है कि उनकी नीतियों की वजह से देश का किसान और ग़रीब होता जा रहा है। नतीजा यह है कि लाखों किसान पिछले छह महीनों से दिल्ली की सीमा में ठंड, गर्मी और बरसात झेलते धरने पर बैठे हैं। यूपीए सरकार की तुलना में मोदी सरकार ने फसलों का समर्थन मूल्य भी बहुत कम बढ़ाया है। उल्टे खाद और कीटनाशक दवाओं की क़ीमतें आसमान छूने लगी हैं। अभी विपक्षी दलों के दबाव में खाद की क़ीमत घटाई लेकिन सब्सिडी देकर खाद कंपनियों को मालामाल करने का इंतज़ाम कर दिया है।


अर्थव्यवस्था को लेकर जो वादे भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए हैं वे सब उल्टे साबित हुए हैं। सच यह है कि नरेंद्र मोदी की अर्थनीति से देश में पहली बार जीडीपी माइनस 23.9 प्रतिशत तक चली गई और डॉलर के मुक़ाबले डॉलर अपने सर्वोच्च स्तर पर है। वे पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का जुमला फेंक रहे थे और उन्हें एक ट्रिलियन में कितने शून्य होते हैं यह तक पता नहीं था। वे मेक इन इंडिया की बात कर रहे थे और सच यह है कि पहली बार भारत को दवाएं तक बांग्लादेश जैसे छोटे देश से मंगानी पड़ गईं। ऑक्सीजन विदेश से आया और वेंटिलेटर के लिए हम बड़े देशों के दान पर निर्भर होकर रह गए। भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता था पर आज हालत यह है कि भारत के लोगों के लिए भारत में कोरोना वैक्सीन नहीं बन पा रही है और विदेशी कंपनियों की ओर मुंह ताकना पड़ रहा है। नए भारत की बुनियाद’ की बात करने वाले नरेंद्र मोदी जी की स्मार्ट सिटी योजना धराशाई हो रही है। रेलवे, हवाई अड्डे और बंदरगाह तक सब कुछ अडानी और अंबानी के हाथों बेचे जा रहे हैं और सार्वजनिक क्षेत्र की हर इकाई बिकाउ हो गई है। स्वस्थ भारत की बात करने वाली भाजपा को आज इस बात पर शर्मिंदा होना चाहिए कि उनके नेता नरेंद्र मोदी के कुप्रबंधन की वजह से आज भारत कोरोना की सबसे बुरी मार झेल रहा है। कोरोना को लेकर हमारे नेता राहुल गांधी जी चेतावनी दे रहे थे लेकिन नरेंद्र मोदी नमस्ते ट्रंप कर रहे थे और अमित शाह मध्यप्रदेश की चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिराने में लगे हुए थे। फिर अचानक लॉक डाउन लगाकर करोड़ों प्रवासी मज़ूदूरों को बच्चों और बुज़ुर्गों के साथ सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचने के लिए बाध्य किया। दूसरा दौर शुरु हुआ तो न मरीज़ों को अस्पताल मिल रहा है, न ऑक्सीजन और न दवाएं। जो ज़िम्मेदारी नरेंद्र मोदी को अपने कंधे पर उठाना था वह उन्होंने राज्यों के सिर पर धकेल दिया।

मोदी सरकार का 7 वर्ष का कार्यकाल सुपर फ्लाफ : अमरजीत भगत

मोदी सरकार का 7 वर्ष का कार्यकाल सुपर फ्लाफ : अमरजीत भगत

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मोदी सरकार के 7 वर्ष के कार्यकाल को सुपर फ्लाफ बताया है । उन्होंने कहा, नोटबंदी के अविवेक पूर्ण निर्णय से देश की अर्धव्यवस्था चौपट। जीएसटी लगने से उद्योग धन्धे कल-कारखाने बंद हुए और बहुतायात संस्था में लोग बेरोजगार हुए जिससे देश की अर्थव्यवस्था में विपरीत असर पड़ा है। निजीकरण को बढ़ावा देने से सरकारी संस्थान नीलाम हो रही है एवं नौकरी का अवसर समाप्त हो रहा है बेरोजगारी बढ़ रही है। एयरपोर्ट, रेल्वे बैंक एयर पोर्ट को निजी हाथों में देने से अवैध कारोबार बढ़ने एवं देश की सुरक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ेगा, सीधी तौर पर सरकारी नियंत्रण समाप्त हो जाएगा। देश की सीमा का सुरक्षा करने में नकाम साबित हुआ। चीन भारत के अंदर घुसकर कब्जा किया ये देखते रह गये। हमारा पडोसी देश नेपाल भी हमसे दुर चला गया। इस प्रकार इनका विदेश नीति भी असफल साबित हुई। देश में महगाई बढ़ी । 7 वर्षो में सभी आवश्यक वस्तुओ के दर के बेताहासा वृ़द्धि हुई दैनिक आवश्यकता की वस्तु से लेकर डीजल पेट्रोल खाद्य सामग्री के दाम इन सात वर्षो में 1 से डेढ़ गुना बढ़ा है। इसके अनुपात में आम आदमी की आय नही बढी जिससे गरीबी बढ़ी। किसानो के आय में दोगुना बढोतरी की बात झूठी साबित हुई। एक लाख करोड़ का किसानों के लिए राहत पैकेज का अता-पता नहीं देश की जी.डी.पी. में कृषि क्षेत्र का योगदान 30 फीसदी है, फिर भी केन्द्र सरकार ने वर्ष 2021-22 के बजट में खाद की सब्सिडी में 54,417 करोड़ की कटौती की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार में आने के पूर्व स्वामीनाथन कमेटी के रिर्पाट को लागू कर किसान की आय में दो गुना बढ़ोतरी करने की बात कही थी परन्तु सरकार मे आने के बाद उसके विपरीत तीन कृषि कानून लाकर किसानो के साथ धोखा किया जिससे किसान व्यथित है। किसानो को खालिस्तानी, आंतकवादी, मुनाफाखोर कहकर भाजपा के लोगो ने अपमानित करने का काम किया है।

विश्व धुम्रपान निषेध दिवस पर निकाली जनजागरुकता रथ को संसदीय सचिव ने दिखाई हरी झंडी

विश्व धुम्रपान निषेध दिवस पर निकाली जनजागरुकता रथ को संसदीय सचिव ने दिखाई हरी झंडी

जगदलपुर। विश्व धुम्रपान निषेध दिवस पर निकाली गई जनजागरुकता रथ को संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, एमआईसी सदस्य यशवर्द्धन राव, समाज कल्याण विभाग की उप संचालक वैशाली मरड़वार सहित समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। इस जनजागरुकता रथ के माध्यम से लोगों को तम्बाकू से होने वाले नुकसान के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

योग अपनाकर हम वर्तमान और भविष्य के खतरों से खुद को बचा सकते हैं : भूपेश बघेल

योग अपनाकर हम वर्तमान और भविष्य के खतरों से खुद को बचा सकते हैं : भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि योग एक सरल, सस्ता और सुलभ माध्यम है, जिसे अपनाकर हम वर्तमान और भविष्य के खतरों से खुद को बचा सकते हैं। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशव्यापी वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपरोक्त बातें कही। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा कोविड-19 की चिकित्सा से स्वस्थ हुए व्यक्तियों, होम आइसोलेशन एवं क्वारेंटाइन में रह रहे व्यक्तियों, उनके परिवार के सदस्यों, वैक्सीन का प्रथम डोज ले चुके व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित जन सामान्य में कोविड-19 के प्रभावों को कम करने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। योग की निःशुल्क वर्चुअल कक्षाएं 31 मई से आगामी एक वर्ष तक चलेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कल्याण मंत्री एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अनिला भेंडि़या ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, सचिव समाज कल्याण विभाग श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले उपस्थित थीं। संचालक समाज कल्याण पी. दयानंद सहित छत्तीसगढ़ योग आयोग और समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न जिलों से नागरिक, योग प्रशिक्षक भी इस कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े।

 

 

 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस है। इस दिवस को मनाने के मूल में सभी के स्वास्थ्य की चिंता ही है। इसके साथ ही साथ अब कोरोना-वायरस के कारण हो रहे नुकसान की भी चिंता शामिल हो गई है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने हम सभी के स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंचाया है। जो लोग संक्रमण से बच गए हैं, उन्हें भी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी लहर पर नियंत्रण पाया जा चुका है, लेकिन तीसरी लहर की आशंका भी सामने है। उस तीसरी लहर का सामना करने के लिए भी हमें शारीरिक और मानसिक रूप में तैयार रहना होगा। कोरोना की दूसरी लहर के समय हम सबने देखा कि जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर रही, उनके प्राण संकट में पड़ गए थे।

 

 

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि योग एक ऐसा सरल, सस्ता और सुलभ माध्यम है, जिसे अपनाकर हम वर्तमान और भविष्य के खतरों से खुद को बचा सकते हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर शासन ने आज से वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम शुरु करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से योग की शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। जो लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं, जो लोग अब भी होम क्वारंटाइन में हैं, जो लोग टीके का पहला डोज ले चुके हैं, जो लोग बुजुर्ग हैं, जिन लोगों को अपनी सेहत को लेकर चिंता है, जो लोग नशा मुक्त होना चाहते हैं, ऐसे सभी लोग इस वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम का लाभ उठा सकते हैं। आज से योग कक्षाएं अनवरत चलती रहेंगी। सोशल मीडिया पर इन कक्षाओं का लाइव प्रसारण होगा, साथ ही इनकी रिकार्डिंग भी उपलब्ध रहेगी। कोई भी, कभी भी, इन कक्षाओं का लाभ उठा सकता है। जूम एप, गूगल मीट, सिस्को वेब एक्स आदि के माध्यम से इन योग कक्षाओं से लाइव जुड़कर भी इनका लाभ उठाया जा सकता है। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रहने वाले लोग तो इन कार्यक्रमों का लाभ ले ही सकेंगे, जो लोग छत्तीसगढ़ के बाहर रहते हैं, वे भी सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से इसका लाभ ले सकेंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम को शुरू करने के लिए समाज कल्याण विभाग और छत्तीसगढ़ योग आयोग को बधाई दी।

 

 

 


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि़या ने कहा कि आज नशा करने की प्रवृत्ति विश्व स्तर पर भयावह हो गई है। ऐसी स्थिति में जन सामान्य को योग विशेषज्ञों के द्वारा नियमित योगाभ्यास कराकर नशे से दूर रखा जा सकता है। योग प्राचीन भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर रही है। योग लोगों के मन, विचार, कर्म को संयमित रखते हैं। योग विद्या का उद्भव हजारों वर्ष प्राचीन है। वर्तमान समय में योगाभ्यास को चिकित्सकों द्वारा वरीयता दी गई है। उन्होंने कहा कि योग आध्यात्मिक अनुशासन एवं अत्यंत विशिष्ट विज्ञान पर आधारित ज्ञान है, जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित कर रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं आत्मबल में वृद्धि कराता है। आगामी 1 वर्ष तक चलने वाले इस कार्यक्रम के जरिए योग प्रशिक्षकों एवं विभाग के अंतर्गत कार्यरत फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के समस्त नागरिकों से इस महा अभियान में सम्मिलित होने का आह्वान किया।

 

 

 


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कांकेर के वरिष्ठ नागरिक संजय काशी, छत्तीसगढ़ योग आयोग के फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. शरद तिवारी, योग प्रशिक्षक पुष्कर चौबे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा भी की। इस अवसर पर योगाभ्यास का वर्चुअल प्रदर्शन भी किया गया। समाज कल्याण विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। संचालक, समाज कल्याण पी. दयानंद ने भी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

 

 छत्तीसगढ़ लॉकडाउन : इस जिले में 5 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, इन दुकानों को 8 बजे तक मिली छूट

छत्तीसगढ़ लॉकडाउन : इस जिले में 5 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, इन दुकानों को 8 बजे तक मिली छूट

रायगढ़। रायगढ़ जिला कलेक्टर भीम सिंह ने 5 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने के संबंध में आदेश जारी किया है। हालांकि श्रमिकों की परेशानी को देखते हुए निजी निर्माण कार्यों की सशर्त अनुमति दी गई है। वहीं होटल रेस्टोरेंट में होम डिलीवरी के साथ- साथ लो और जाओ की सुविधा जारी रहेगी। इतना ही नहीं कृषि संबंधी दुकानें, मेडिकल स्टोर्स, पेट्रोल पंप पूर्व की भांति रात्रि आठ बजे तक संचालित होंगे।
बड़ी खबर: आबकारी सहायक आयुक्त ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आज होने वाले थे सेवानिवृत्त

बड़ी खबर: आबकारी सहायक आयुक्त ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आज होने वाले थे सेवानिवृत्त

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त आज अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। फांसी लगाने से पहले सहायक आयुक्त ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। विभाग को मामले की जानकारी उस समय हुई जब टीपी भूसाखरे का ड्रायवर उन्हें लेने घर गया था। इसके बाद मामले की जानकारी सरकन्डा पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने टीपी भूसाखरे का शव फांसी से उतारा।


आबकारी सहायक आयुक्त टीपी भूखाखरे ने घर में फांसी लगाकर कर लिया है। मामले की जानकारी सुबह करीब 11 बजे हुई। टीपी भूसाखरे आज रिटायर्ड होने वाले थे। विभाग में उनके लिए विदाई कार्यक्रम का भी आयोजन था।

रोज की तरह सहायक आयुक्त का ड्रायवर भूसाखरे को लेने उनके घर गुलाबनगर मोपका गया। ड्रायवर ने दरवाजा खटखटाया..लेकिन अन्दर से दरवाजा नहीं खुला। करीब एक घण्टे के बाद मामले की जानकारी ड्रायवर ने विभाग प्रमुख को दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गयी।  मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर पुलिस अन्दर घुसी। लेकिन नजारा कभी डरावना सामने आया। टीपी भूसाखरे पंखे के सहारे फांसी पर लटके मिले। 

छानबीन के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जानकारी के अनुसार सुसाइड नोट में भूसाखरे ने लिखा है कि आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। वह अपने शारीरिक परेशानियों के चलते आत्महत्या कर रहे हैं। फिलहाल सरकन्डा पुलिस मामले में जांचपड़ताल कर रही है।  
 
जानकारी देते चलें कि आज ही सहायक आयुक्त टीपी भूसाखरे रिटायर्ड होने वाले थे। इसलिए विभाग में उनके लिए विदाई सम्मान का आयोजन किया गया था। परिवार रायपुर में रहता है। पुलिस और विभाग की तरफ से परिवार को जानकारी भेज दी गयी है।
मधुमख्खी के झुंड ने 50 से अधिक मजदूरों पर बोला हमला

मधुमख्खी के झुंड ने 50 से अधिक मजदूरों पर बोला हमला

बिलाईगढ़। ग्राम पंचायत खुरसुला के बकली पाली में चल रहे मनरेगा कार्य के दौरान 50 से अधिक मजदूरों पर मधुमख्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। जिससे मजदूरों में अफरा - तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा कि 6 मजदूर गंम्भीर रूप से घायल हो गए ,जबकि 44 मजदूरों को मधुमख्खियों ने काट दिया। वहीं घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ ले जाया गया है जहाँ सभी का ईलाज चल रहा है।

 पिता ने डाटने पर 12 वर्षीय पुत्र ने पुलिस डायल 112 में की शिकायत

पिता ने डाटने पर 12 वर्षीय पुत्र ने पुलिस डायल 112 में की शिकायत

जगदलपुर। जिले के नगरनार थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम मारेंगा टोटापारा में देर रात बाहर घूमने पर पिता ने पुत्र को डांट लगाई तो पुत्र में डायल 112 में इसकी शिकायत कर दिया। मौके पर पहुंचकर 112 की टीम ने पिता को समझाईस दी गई कि वह अपने पुत्र के साथ मारपीट ना करे। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मारेंगा टोटापारा निवासी 12 वर्षीय राकेश ने डायल 112 को कॉल कर बताया के उसके पिता शंभू मौर्य मुझे घरेलू बात को लेकर मारपीट व लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। मौके पर 112 की टीम पहुंचकर प्रार्थी के पिता शंभू मौर्य से पूछने पर बताया कि मेरा बेटा रात में 11-12 बजे तक घर से बाहर रहता है। कहां गया था, क्या कर रहा था पूछने पर जवाब भी नहीं देता, इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद बच्चे और उसके पिता को लड़ाई झगड़ा नहीं करने के लिए समझाइश दिया गया। वहीं बच्चे को देर रात घर से बाहर नहीं घूमने के लिए समझाया गया।
 विकास भवन के तीसरे माले में नगर निगम सुपरवाइजर की फांसी पर झूलती मिली लाश

विकास भवन के तीसरे माले में नगर निगम सुपरवाइजर की फांसी पर झूलती मिली लाश

बिलासपुर। शहर के नेहरू चौक स्थित विकास भवन के तीसरे माले में लाश मिलने ने सनसनी फैल गई, ये लाश तालापारा निवासी 60 वर्षीय अब्दुल हाफिज की है, जो निगम में सफाई सुपरवाइजर था। बताया जा रहा है मृतक लकवा पेसेंट था, जिसने तीसरे माले के शटर गेट से लटक कर फांसी लगा ली है।
 
हालांकि परिजनों ने इस पूरे मामले में हत्या की आशंका जता रहे है। क्योकि जिस तरह लाश ग्रिल गेट से लटक रही उस स्थिति में कोई आत्महत्या नहीं कर सकता, बहरहाल लाश मिलने की सूचना मिलते ही निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी, निगम अधिकारी समेत सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।
 प्रेमी ने की युवती की हत्या: क्राइम पेट्रोल सीरियल देख ऐसे बनाया प्लान

प्रेमी ने की युवती की हत्या: क्राइम पेट्रोल सीरियल देख ऐसे बनाया प्लान

कोरबा। कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम तुमान में हुई युवती की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर सुलझा लिया है।  युवती का प्रेमी ही हत्यारा निकला जिसने शक के आधार पर क्राईम पेट्रोल की तर्ज पर शातिराना अंदाज से प्रेमिका को मौत की नींद सुला दी। पुलिस ने एक बार फिर हत्याकाण्ड को तत्परता से सुलझा लिया है। हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

बता दें कि स्वास्थ्य कर्मी दिगपाल दास गोस्वामी की बड़ी बेटी कृष्णा कुमारी गोस्वामी का तुमान के आमाभाठा निवासी युवक संजय चौहान के साथ पिछले 7 वर्षों से प्रेम संबंध था। संजय कृष्णा कुमारी के घर आया जाया करता था, इस बात की जानकारी कृष्णा कुमारी के घर वालों को भी थी।
अन्य लड़कों से बातचीत करने से नाराज था संजय:-कृष्णा कुमारी गोस्वामी की दोस्ती संजय के अलावा अन्य लड़के लड़कियों से भी थी और मोबाइल में अक्सर बातचीत व चैटिंग किया करती थी। यहाँ बताना लाजिमी है कि युवती कृष्णा की दोस्ती कटघोरा के एक युवक निमेन्द्र देवांगन से ऑनलाइन मोबाइल गेम के जरिये हुई और दोनों के बीच मोबाइल से व चैटिंग के जरिये बातचीत होने लगी, जिसकी भनक कृष्णा के प्रेमी संजय को लग गई। संजय प्रेमिका कृष्णा से इस बात को लेकर बेहद नाराज़ चल रहा था। प्रेमी संजय चौहान ने टेलीविजन सीरियल क्राइम पेट्रोल की तर्ज पर ख़ौफनाक अंदाज़ में हत्या को अंजाम दिया।

संजय ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम:- 
घटना की शाम प्रेमी संजय चौहान युवती के घर पहुँचा और कृष्णा से कहा कि तू मुझे धोखा दे रही है मैं तुझे मार डालूंगा। तू किसी और लड़के से सम्बंध बना रही है। कृष्णा ने संजय की बातों पर ध्यान न देते हुए उसे घर में बिठाया और कुछ देर बैठने के बाद संजय वापस चला गया। अपने प्री प्लान अनुसार रात तकरीबन डेढ़ बजे वह बिना चप्पल व मोबाइल के युवती के घर पहुँचा और कृष्णा को डराकर उसके मोबाइल से अपने मोबाइल व कटघोरा के युवक निमेन्द्र के मोबाइल पर कृष्णा से मैसेज पोस्ट करवाया की मुझे बचा लो, मेरे पिताजी मुझे मार डालेंगे। उसके बाद संजय ने कृष्णा के घर पर रखी साड़ी से कृष्णा का गला घोंटकर घर के पीछे की बाड़ी में मौत की नींद सुला दिया। घटना के वक्त घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। सुबह जब कृष्णा के पिता दिगपाल घर के पीछे बाडी में गए तो कृष्णा मृत अवस्था में पड़ी हुई मिली। उसके गले में साड़ी लिपटी हुई थी उन्होंने कृष्णा के गले से साड़ी के फंदे को हटाया और देखा तो कृष्णा मर चुकी थी। लिहाजा उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी।

शादी की बात पर पिता से होता था विवाद, प्रेमी ने उठाया फायदा:-
इस हत्याकांड की सूचना दिए जाने के बाद कटघोरा थाना प्रभारी व उप निरीक्षक अशोक शर्मा द्वारा की गई पड़ताल से जानकारी मिली कि दिगपाल दास गोस्वामी अपनी बड़ी बेटी कृष्णा कुमारी गोस्वामी की शादी सूरजपुर में करना चाह रहा था। लेकिन बेटी कृष्णा इस शादी को लेकर इंकार कर रही थी जिसे लेकर बाप बेटी में अक्सर विवाद चलता रहता था। इस बात की जानकारी कृष्णा के प्रेमी संजय को थी और इस बात का फ ायदा उठाकर सबसे पहले घटना के दिन उसने कृष्णा को धमकाकर अपने व कटघोरा के युवक निमेन्द्र देवांगन के मोबाइल में पिता के खिलाफ  मैसेज करवाया, जिससे पूरा गुनाह पिता की ऊपर आये।

सूझबूझ व कड़ी पूछताछ में टूटा आरोपी, कबूल किया गुनाह:-तुमान हत्याकांड में युवती कृष्णा की हत्या में कृष्णा के पिता और भाई तथा प्रेमी संजय चौहान व कटघोरा के युवक निमेन्द्र देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई लेकिन पिता ने बार-बार कहा कि उसने ये हत्या नहीं की है। लेकिन कटघोरा निरीक्षक अविनाश सिंह की सूझबूझ तथा उप निरीक्षक अशोक शर्मा ने अपने अंतिम कार्यकाल से पहले अपने अनुभव से सायबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान कर ली और कड़ी पूछताछ में आरोपी संजय चौहान ने हत्या का गुनाह कबूल किया। सायबर से जानकारी मिली कि संजय अपना मोबाइल कभी बंद नहीं करता और जब भी वो कृष्णा के घर जाता था तो भी मोबाइल लेकर जाता था लेकिन घटना के दिन उसका मोबाइल बंद था और वह मोबाइल लेकर नहीं गया हुआ था कृष्णा के मोबाइल से मैसेज खुद न लिख कर उसने कृष्णा से मैसेज लिखा कर पोस्ट करवाया ताकि हत्या का मामला पिता पर लगे। और पुलिस की पकड़ से दूर रहे।

सायबर सेल व खोजी बाघा ने भी पिता को बनाया था संदेही:-
हत्या की जांच में पहुचे सायबर सेल व खोजी बाघा ने भी मृतका कृष्णा कुमारी गोस्वामी के पिता को ही हत्यारा बनाया। सायबर सेल ने जांच में पाया की कृष्णा के मोबाइल से मैसेज किया गया है जिसमें कृष्णा के द्वारा लिखा गया था कि उसे पिता से उसको जान का खतरा है और दिगपाल द्वारा सुबह मृतका के गले से साड़ी के फंदे को हटाना भी खोजी बाघा द्वारा दिगपाल को निशानदेही होना बताया गया था। लेकिन उसके बाद भी पुलिस इस जांच से संतुष्ट नही थी जिस पर कटघोरा पुलिस ने पिता पुत्र सहित 4 लोगो को संदेही के रूप में पूछताछ के लिए थाना बुलाया था। लेकिन कटघोरा पुलिस के आगे आरोपी संजय चौहान की सारी चालाकी धरी रह गई और वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

कटघोरा पुलिस ने 24 घण्टे में सुलझाया हत्या की गुत्थी:-
जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देश पर कटघोरा के प्रभारी एसडीओपी राम गोपाल करियारे, कटघोरा थाना प्रभारी अविनाश सिंह, उप निरीक्षक अशोक शर्मा, प्रधान आरक्षक धनंजय सिंह व पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। फिलहाल आरोपी संजय चौहान पर धारा हत्या मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
मोदी सरकार महामारी नियंत्रण में असफल : विकास उपाध्याय

मोदी सरकार महामारी नियंत्रण में असफल : विकास उपाध्याय

रायपुर। संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय आज सुबह वीर शिवाजी वार्ड खमतराई में सघन अभियान के तहत लोगों के घरों में जाकर वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता लाने संपर्क किया। इस बीच उन्होंने कहा कि भारत में 1900 के दशक से कई महामारियों के प्रकोप देखे हैं और तात्कालीन सरकारें मुस्तैदी से काम कर इस पर विजय भी हासिल की है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब आये महामारी से मोदी सरकार लड़ने असफल साबित हो रही है। वैक्सीन को लेकर पूरे देश में कमी देखी जा रही है।


संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने वैक्सीनेशन को लेकर चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के बीच कहा, भारत में 1900 के दशक से कई महामारियों के प्रकोप देखते आ रहे हैं। स्वाईन फ्लू और सार्स जैसे प्रकोप भी बहुत घातक थे, बावजूद इस पर भारत ने विजय हासिल की है। विकास उपाध्याय ने कहा, मोदी सरकार से पूर्व की सरकारें पैनडेमिक वायरस से लगातार लड़ते विजय हासिल करते आई है। उन्होंने बताया, 1918 से लेकर आज तक आप देखेंगे स्पेनिश फ्लू, हैजा, इन्फ्लूएंजा-ए वायरस, चेचक, प्लेग, डेंगू, हेपेटाईटिस, पीलिया जैसे कई पेनडेमिक वायरस हैं जो समय-समय पर पूरे देश और विश्व में मौत का कारण बना है। बावजूद कम संसाधन के पूर्व की सरकारें उन पर 100 प्रतिशत विजय हासिल की है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब मोदी सरकार की वैक्सीनेशन निति से लेकर तमाम व्यवस्थाएँ ध्वस्त नजर आ रही हैं।


विकास उपाध्याय इस महामारी से लोगों को निजात दिलाने वैक्सीनेशन पर जोर देते हुए लोगों के बीच फैली अफवाहों को दूर करने एवं वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया के साथ-साथ भविष्य में कोरोना वायरस से बचाव की इस जरूरत को लोगों तक लगातार पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के लोग वैक्सीन को लेकर उत्साहित हैं, परन्तु राज्य सरकार द्वारा वैक्सीन क्रय करने पूरी तैयारी के बावजूद केन्द्र वैक्सीन देने से असफल साबित हो रही है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि यह विलंब आगे चलकर किसी तीसरे लहर का कारण बन सकता है। आज छत्तीसगढ़ में वैक्सीन के एक भी खुराक नहीं हैं, इसी से पता चलता है कि केन्द्र सरकार वैक्सीनेशन को लेकर कितना गंभीर है। विकास उपाध्याय इसके बावजूद अपने क्षेत्र में लोगों के बीच वैक्सीन को लेकर लोगों को जागरूक करने प्रतिदिन स्वयं उपस्थित होकर लोगों से अपील कर रहे हैं।

 

छत्तीसगढ़ के IAS अधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा का गिलहरी प्रेम चर्चा में

छत्तीसगढ़ के IAS अधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा का गिलहरी प्रेम चर्चा में

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे IAS अधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें एक गिलहरी उनके आंगन की दीवार पर चहलकदमी करती दिख रही है। IAS तारण प्रकाश सिन्हा ने गिलहरी के लिए दाने और पानी का भी इंतजाम कर रखा है जहां ये हर रोज आकर कुछ वक्त बिताती है फिर पेड़ पर चढ़ जाती है। तारण प्रकाश सिन्हा का हाल ही मेें कोरोना पर लिखा एक लेख काफी चर्चा में रहा। बाढ़ जैसे-जैसे उतरती है, तबाही का असली मंजर वैसे-वैसे प्रकट होने लगता है। कोरोना की नदी भी उतर रही है। चरम को छूकर संक्रमण दर लगातार कम हो रही है। छत्तीसगढ़ में यह 6 प्रतिशत से नीचे आ चुकी है। नये संक्रमितों का आंकड़ा भी 3 हजार प्रतिदिन के आस-पास आ चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम अपनी सामान्य दिनचर्या की ओर लौट आएंगे।…लेकिन तब क्या सचमुच सब कुछ सामान्य हो चुका होगा ? बाढ़ के उतरने के बाद के बाद भी जो वृक्ष बचे रह जाते हैं, उनकी शाखाओं में बरबादी का कहानियां अटकी रह जाती हैं। हम सबको अकल्पनीय पीड़ाएं देकर कोरोना लौट रहा है। संक्रमण में सिर से पांव तक डूबे रहने के बाद हमारे जीवन की शाखाएं फिर प्रकट होने लगी हैं। इन शाखाओं में उन जिंदगियों की निशानियां रह गई हैं, जो अब कभी प्रकट नहीं होंगी। छत्तीसगढ़ में ही कोरोना ने हम सबसे 12 हजार से ज्यादा लोगों को छीन लिया। ये हजारों लोग जिस दिन इस धरती पर आए रहे होंगे, धरती ने उनके आने की खुशियां मनाई होगी। इनकी विदाई में उसी धरती के आंसू कम पड़ गए।

 संपूर्ण लॉकडाउन का फायदा उठाकर दुकान के अंदर खेल रहे थे जुआ, छापामार कार्रवाई के दौरान पकड़े गए 6 जुआरी

संपूर्ण लॉकडाउन का फायदा उठाकर दुकान के अंदर खेल रहे थे जुआ, छापामार कार्रवाई के दौरान पकड़े गए 6 जुआरी

महासमुंद। कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-53 से लगे ग्राम बिरकोनी में साइबर सेल व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक दुकान में छापामार कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। ये सभी संपूर्ण लॉकडाउन का फायदा उठाकर दुकान बंद कर अंदर में जुआ खेल रहे थे। इनके पास से टीम ने 1 लाख 29 हजार रुपए नगद व 3 बाइक बरामद किया गया है । पकड़े गए आरोपी मध्यप्रदेश, तुमगांव व महासमुंद के रहने वाले हैं । पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि लॉकडाउन में संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । इसी तारमम्य में रविवार को सूचना मिली कि ग्राम बिरकोनी पेट्रोल पंप के पास साई बाबा ट्रेडर्स में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं । इसके बाद सायबर सेलव कोतवली की टीम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया । टीम ने उक्त दुकान में छापामार कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को पकड़े गए। इस कार्रवाई में  थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक शेर सिंह बन्दे, सायबर सेल महासमुन्द प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, सउनि. सुशिल शर्मा प्रआर श्रवण कुमार दास, मिनेश ध्रुव आर. रवि यादव, शुभम पाण्डेय पीयूष शर्मा, चम्पलेश ठाकुर, श्रीकान्त मोहन्ती, वेद प्रकाश कोमा एवं सिटी कोतवाली के स्टॉफ शामिल थे । 

टीम ने इन आरोपियों को पकड़ा 
छापामार कार्रवाई के दौरान टीम ने ग्राम बरबसपुर महासमुंद निवासी प्रकाश उर्फ रानू शर्मा पिता संतोष शर्मा (35), ग्राम धनवार थाना साईखेड़ा जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश निवासी साहब गिरी पिता मुन्ना गिरी (30), ग्राम अछोला थाना तुमगांव निवासी चंद्रिका प्रसाद साहू पिता ठाकुर राम साहू (43), उययापुर जिला रायसेन मध्यप्रदेश निवासी निसार खान पिता शमसुद्दीन (36), बंगलापारा तुमगांव निवासी भुनेश्वर साहू पिता लखन लाल साहू (38) एवं कुर्मी पारा निवासी सुरेंद्र चंद्राकर पिता नायक पिता नायक राम चंद्राकर (52) को पकड़ा। 
छत्तीसगढ़ नाइट कर्फ्यू :  इस जिले में 15 जून तक लागू रहेगा नाइट कर्फ्यू

छत्तीसगढ़ नाइट कर्फ्यू : इस जिले में 15 जून तक लागू रहेगा नाइट कर्फ्यू

कांकेर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि कांकेर जिले में 15 जून तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा, यहां शाम 6 से सुबह 6 तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। कलेक्टर चंदन कुमार ने यह आदेश जारी किया है, वहीं कोविड नियमों के साथ व्यावसायिक अनुमति भी दी गई है।