BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अचानक धू-धू कर जलने लगा ट्रेक्टर, लाखों का धान जलकर राख , जाने कहा कि है घटना

अचानक धू-धू कर जलने लगा ट्रेक्टर, लाखों का धान जलकर राख , जाने कहा कि है घटना

रायगढ़। विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम कमरई में आज धान मिसाई करते समय ट्रेक्टर में आग लग गई। क्षेत्र में अभी धान कटाई मिंजाई का कार्य जोर शोर से चल रहा है। गांव के लोग भी अब खेती के लिए आधुनिक उपकरणों का प्रयोग करने करने लगे हैं। सुपकलो निवासी पप्पू दर्शन अपने ट्रेक्टर और थ्रेसर से धान मिंजाई का कार्य करता है। आज सुबह ग्राम कमरई निवासी रविन्द्र चौहान के खेत में धान मिंजाई का कार्य चल रहा था। तभी अचानक ट्रेक्टर में आग लग गई। और देखते ही देखते पूरा ट्रेक्टर जल गया, एवँ थ्रेसर मशीन भी आधा जल गया है। ट्रेक्टर में आग लगने से वहां रखा धान भी जलने लगा लेकिन कुछ धान को आग से बचा लिया गया है। लेकिन किसान का लाखो का धान जलकर खाक हो गया है। ट्रेक्टर में आग किस कारण से लग अभी तक पता नहीं चला। 

 बड़ी खबर: सिविल अस्पताल की स्थिति महीनों बाद भी जस की तस, जमकर भड़के कलेक्टर

बड़ी खबर: सिविल अस्पताल की स्थिति महीनों बाद भी जस की तस, जमकर भड़के कलेक्टर

रायगढ़। रायगढ़ के जिलाधीश भीमसिंह ने बुधवार को सिविल अस्पताल खरसिया का आकस्मिक निरिक्षण किया। वहीं महीनों बाद भी अस्पताल की स्थिति में कोई बदलाव हुआ ना देख सभी डॉक्टर्स एवं स्टाफ पर जमकर भड़के।

बताना लाजिमी होगा कि 31 जुलाई को किए निरीक्षण के दौरान कलेक्टर भीमसिंह ने सिविल अस्पताल की अव्यवस्थाओं तथा खामियों को सुधारने के निर्देश दिए थे। वहीं शुक्रवार 11 नवंबर को पुनः आकस्मिक रूप से निरिक्षण पर पहुँचे। समय पर डॉक्टर्स की उपस्थिति को लेकर प्रतिदिन हाजिरी दर्ज करने एसडीएम गिरीश रामटेके को निर्देशित किया। वहीं मनमानियों को लेकर बीएमओ डॉ.सुरेश राठिया तथा अस्पताल प्रभारी डॉ.सजन अग्रवाल, डॉ.सौरभ अग्रवाल, बीपीएम भास्कर देवांगन पर भी बरसे। लैब में निरंतर जांच के निर्देश देते हुए अस्पताल परिसर में अतिरिक्त भूमि पर गार्डनिंग के बजाय बिखरी गंदगी को व्यवस्थित कर बागवानी के निर्देश दिए।

गिर सकती है सस्पेंशन की गाज
अस्पताल प्रभारी डॉ.सजन अग्रवाल को सख्त निर्देश देते हुए कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि जो भी कर्मचारी ड्यूटी के प्रति लापरवाह हैं अथवा समय पर नहीं पहुंच पाते, इन सबकी लिस्ट बनाकर तत्काल प्रेषित करें। वहीं एनआरसी की मरम्मत का निरीक्षण किया तथा ब्लड बैंक की स्थिति जानकारी ली। बताया कि नई एक्स-रे मशीन जल्द ही स्थापित की जा रही है। संवेदनशील जिलाधीश भीमसिंह के आज के तेवर देखकर कहा जा सकता है कि यदि स्थिति शीघ्र कंट्रोल नहीं हुई तो डॉक्टर्स एवं स्टाफ पर सस्पेंशन की गाज कभी भी गिर सकती है।
स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए 12, 13 को प्लेसमेंट कैम्प

स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए 12, 13 को प्लेसमेंट कैम्प

रायपुर। उप संचालक ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 एवं 13 नवम्बर 2020 को रोजगार कार्यालय रायपुर, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, जी.ई. रोड, रायपुर में कार्यालयीन समय तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जायेगा।

इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक टॉप कैरियर सर्विसेस, रायपुर द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, सुपरवाईजर, एकाउंटेंट, सिक्युरिटी गार्ड एवं डिलीवरी ब्वाय के लगभग 85 से अधिक पदों पर न्यूनतम 10वीं, 12वीं, स्नातक, बी.ई. इलेक्ट्रिकल एवं टैली ई.आर.पी.-9 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की जायेगी। इन पदों के लिए वेतनमान 8 से 10 हजार प्रतिमाह निर्धारित की गई है। उक्त पदों हेतु योग्य आवेदक 12 एवं 13 नवम्बर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर में कक्ष क्रमांक-5 में अपना बायोडाटा अथवा कार्यालय के प्लेसमेंट सेल की ईमल आई.डी. पर भी समयावधि के भीतर भेज सकते है। बॉयोडाटा के आधार पर योग्य आवेदकों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जायेगा। जिसकी सूचना नियोजक द्वारा सीधे आवेदकों को दी जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये आवेदक रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क किया जा सकता है।

 बड़ी खबर: रायपुर आयुक्त चुरेन्द्र को बस्तर का अतिरिक्त प्रभार, विभाग ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर: रायपुर आयुक्त चुरेन्द्र को बस्तर का अतिरिक्त प्रभार, विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। राज्य सरकार ने रायपुर संभाग के आयुक्त जीआर चुरेन्द्र को रायपुर के साथ-साथ बस्तर संभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस सम्बन्ध में आज सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। 
 
राजधानी के सिनेमाघर व मल्टीप्लेक्स के संचालन संबंध में कलेक्टर ने जारी किया दिशा निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी के सिनेमाघर व मल्टीप्लेक्स के संचालन संबंध में कलेक्टर ने जारी किया दिशा निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरकलेक्टर डाॅ एस. भारतीदासन ने शासन के आदेशनुसार कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्र में सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स संचालन संबंधी गतिविधियों की अनुमति शर्तों के अधीन दी है।

पढ़ें : हाईटेक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: राजधानी के पॉश इलाके में हाइटेक तरीके से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ 

इन शर्तों के तहत हाल में व्यक्तियों के बैठने की संख्या की क्षमता के आधार पर अधिकतम 50 प्रतिशत व्यक्तियों को ही बैठने की अनुमति होगी। बैठक व्यवस्था होने पर व्यक्तियों के आगे-पीछे, अगल-बगल में पर्याप्त फिजिकल डिस्टेंस होना चाहिए। इस हेतु 6 फीट की दूरी का मार्कर बनाया जाकर बैठक व्यवस्था की जानी होगी। बंद स्थल (Closed Space) में एयर कंडीशनिंग उपकरणों के उपलब्धता की स्थिति में उनकी तापमान सेटिंग 24-30 डिग्री सेल्सियस की सीमा में होनी चाहिए।

पढ़ें : दिवाली बोनस के नाम पर मिठाई मिलने से परेशान हैं निजी कंपनियों के कर्मचारी, ऐसे मीम्स हो रहे हैं वायरल 

यदि एयर कंडीशनर उपलब्ध न हो तो ताजी हवा का आवागमन जितना संभव हो, उतना सुलभ किया जाना चाहिए एवं क्रॉस वेंटीलेशन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।एंट्री-एक्जिट पाईंट और कॉमन एरिया में सैनिटाईजर रखना अनिवार्य होगा। जो टच फ्री मोड में हों। प्रवेश के समय प्रत्येक व्यक्ति का हाथ सैनिटाईजर से सैनिटाईज करने अथवा साबुन से धोने तथा थर्मल स्केनिंग किया जाना अनिवार्य होगा। प्रत्येक व्यक्ति के लिए मॉस्क पहनकर फिजिकल, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। कॉमन एरिया में 6 फीट की दूरी का मार्कर बनाया जाना अनिवार्य होगा।

पढ़ें : जन्मदिन के बहाने घर बुलाकर युवती का बनाया अश्लील वीडिय़ों, वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था दुष्कर्म

सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स में कोरोना के लक्षण रहित व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी एवं कोरोना के प्रारंभिक लक्षण जैसे कि सर्दी, खांसी, बुखार इत्यादि पाये जाते हैं तो उनको सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स में प्रवेश न दिया जाए। श्वसन शिष्टाचार (Breathing Etiquettes) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। कक्ष में अथवा कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्ति खांसते, छीकते समय टीशू पेपर, रूमाल, मुड़ी हुई कोहनी का प्रयोग करेंगे। सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स में आगंतुकों द्वारा छोड़े गए मॉस्क फेसकवर दस्तानों को चिकित्सकीय अपशिष्ट (Medical Waste) मानते हए नियमानुसार उसके समुचित निपटान (Disposal) की व्यवस्था सुनिश्चत करेंगे। सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स पर पान-गुटका इत्यादि खाकर थूकना प्रतिबंधित रहेगा।

पढ़ें : बड़ी खबर: कंटेनर की ठोकर से मामा व भांजे की मौत, हादसे के बाद कंटनेर चालक फरार 

 सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स में स्पर्श की जाने वाली सतहों यथा दरवाजे का हैंडल, माईक, कुर्सी, टेबल, रेलिंग, बैरिकेटिंग आदि को समय-समय पर एक प्रतिशत सोडियम हाईपोक्लोराईड के घोल से साफ किया जाए एवं प्रभावी कीटाणु नाशक से विसंक्रमित किया जाए। सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स के पार्किंग स्थल एवं परिसर के बाहर समुचित भीड़ प्रबंधन में सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंस के मापदंडों का पालन करना होगा। सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स में शामिल व्यक्ति एक-दूसरे से मिलते समय सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंस के मापदंडों का पालन करेंगे ताकि संक्रमण से बचाव हो सके।

पढ़ें : ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने छापा मारकर पांच युवकों और पांच युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा 

 कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर कोरोना महामारी से सुरक्षा हेतु दिये जा रहे निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।

कन्टेनमेंट जोन, बफर जोन में सिनेमाघर, थियेटर,मल्टीप्लेक्स के माध्यम से फिल्मों के प्रदर्शन का संचालन बंद रहेगी। अन्य रोगों से ग्रस्त व्यक्ति, 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चो को घर पर ही रहने की सलाह दी गई है। सिनेमाघर, थियेटर, मल्टीप्लेक्स में प्रवेश करने के पूर्व कम से कम 40-60 सेकण्ड तक साबुन से हाथ धोना अथवा अल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाईजर का उपयोग (कम से कम 20 सेकण्ड के लिये) करना अनिवार्य होगा।

पढ़ें : डेयरी प्लांट में दूध से भरे टब में नहा रहा था शख्स, पकड़े जाने पर हुआ यह हाल

 स्वास्थ्य की स्व-निगरानी करना और किसी भी बीमारी की जल्द से जल्द राज्य जिला हेल्पलाईन नंबरों पर रिपोर्ट करना होगा। प्रवेश एवं निकास द्वार ऑडिटोरियम एवं परिसर में दर्शक के प्रवेश एवं निकास के लिए कतार व्यवस्था एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने हेतु चुने या अन्य किसी उचित रंग से गोल घेरा/सर्कल, निशान लगाया जाए। आगंतुकों के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार की व्यवस्था की जाए। एकल स्क्रीन पर और साथ ही एक मल्टीप्लेक्स में विभिन्न स्क्रीन पर लगातार स्क्रीनिंग के बीच पर्याप्त समय अंतराल रखा जाए एवं दर्शकों को बाहर निकलने के लिए पंक्तिबद्ध तरीके से निकलने हेतु व्यवस्था किया जाए। बैठने की व्यवस्था सिनेमाघर, थियेटर, मल्टीप्लेक्सों ऑडिटोरियम के भीतर बैठने की व्यवस्था इस तरह से की जानी चाहिए कि पर्याप्त सामाजिक दूरी बनी रहे।

सीटें जो बैठने के लिए प्रस्तुत नहीं की जाएगी, को बुकिंग के दौरान (ऑनलाईन बुकिंग और काउंटर बिक्री के लिए) चिन्हित किया जाएगा। सिनेमाघर, थियेटर, मल्टीप्लेक्सों के अंदर के सीटों पर बैठने के लिए उपलब्ध नहीं या तो फ्लोरोसेंट मार्करों के साथ टेप या चिन्हित होना चाहिए ताकि लोगों को इन सीटों पर बैठने से रोका जा सके ताकि हर समय पर्याप्त सामाजिक दूरी सुनिश्चित की जा सके।

परिसर और परिसर के बाहर पार्किंग स्थल में विधिवत् भौतिक दूरी मानदण्डों का पालन सनिश्चित किया जाए। लिफ्ट में लोगों की संख्या को सीमित किया जाए, जिससे सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित हो। मध्यांतर के दौरान लॉबी और वॉशरूम में अधिक भीड़ से बचने के प्रयास किया जाये। मध्यांतर के दौरान आने जाने से बचने के लिये दर्शकों को प्रोत्साहित किया जाए। ऑडिटोरियम की अलग-अलग पंक्तियों में बैठे दर्शकों को एक कंपित तरीके से स्थानांतरित करने की अनुमति देने के लिये लंबे अंतराल का उपयोग किया जा सकता है। मध्यांतर की अवधि ज्यादा रखी जाए जिससे अलग-अलग पंक्तियों में बैठे दर्शक लंबे अंतराल में आना-जाना कर सकें। स्क्रीन पर शो का प्रारंभ समय, मध्यांतर अवधि और समाप्ति समय उसी मल्टीप्लेक्स में किसी अन्य स्क्रीन पर प्रारंभ समय, मध्यांतर अवधि या शो के समापन के समय के साथ ओवरलैप न हो।

सिनेमाघर, थियेटर, मल्टीप्लेक्सों पर टिकट की खरीद पूरे दिन खुली रहेगी और बिक्री काउंटरों पर भीड़ से बचने के लिये अग्रिम बुकिंग की अनुमति होगी। टिकटों की भौतिक बुकिंग के दौरान भीड़ रोकने के लिए, सिनेमाघर, थियेटर, मल्टीप्लेक्सों पर पर्याप्त संख्या में काउंटर एवं पर्याप्त सामाजिक दूरी मानदंडों के साथ खोला जाए। सिनेमाघर, थियेटर, मल्टीप्लेक्सों पर कतार प्रबंधन के दौरान सामाजिक दूरी के लिए फर्श मार्कर का उपयोग किया जाए। परिसर का स्वच्छताकरण, सिनेमाघर/ थियेटर/मल्टीप्लेक्सों ऑडिटोरियम में प्रत्येक स्क्रीनिंग के बाद सफाई एवं सैनिटाईजेशन की जाए।

बॉक्स ऑफिस, खाद्य और पेय क्षेत्र कर्मचारी और कर्मचारियों के लॉकर, शौचालय, सार्वजनिक क्षेत्र, ऑफिस क्षेत्र एवं पार्किंग क्षेत्रों की नियमित सफाई और कीटाणुशोधन सुनिश्चित किया जाए। स्वच्छता कर्मचारियों की पर्याप्त व्यवस्था किया जाए। यदि किसी व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो परिसर का सैनिटाईजेशन किया जाए। स्टाफ संबंधित उपाय सभी कार्यस्थलों पर कर्मचारियों के लिये फेस कव्हर/मास्क पहनना अनिवार्य है और ऐसे फेस कवर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया जाए। सिनेमाघर, थियेटर, मल्टीप्लेक्सों में कार्यरत् समस्त कर्मचारियों को अपने मोबाईल फोन में आरोग्य सेतु एप स्थापित करना अनिवार्य होगा। जन जागरूकता सहज योग्य स्थान पर ष्क्या करें और क्या न करेंष् प्रदर्शित किया जाए जैसे ऑनलाईन बिक्री बिन्दु, डिजिटल टिकट, सार्वजनिक क्षेत्र जैसे लॉबी, वाशरूम आदि हेतु माईक के माध्यम से घोषणा की जाए।

मास्क पहनने पर सामाजिक दूरी और हाथ की स्वच्छता को बनाए रखने के साथ-साथ परिसर के भीतर और बाहर होने वाली सावधानियों और उपायों पर विशिष्ट घोषणाएं स्क्रीनिंग से पहले, मध्यान्तर के दौरान और स्क्रीनिंग के अंत में की जाए। कोविड-19 के निवारक उपायों पर पोस्टरों/स्टैंडर्स/आडिया-वीडियों मीडिया के प्रदर्शन के लिए प्रावधान किया जाए।

 खाद्य और पेय क्षेत्र ग्राहकों को यथासंभव भोजन ऑर्डर करने के लिए सिनेमा एपध्क्यूआर कोड आदि का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। खाद्य और पेय क्षेत्र में एकाधिक बिक्री काउंटर जहां भी संभव हो उपलब्ध कराया जाए। हर बिक्री काउंटर पर सामाजिक दूरी को बनाये रखने के लिए फर्श स्टीकर का उपयोग करने के लिए एक पंक्ति प्रणाली का पालन किया जाए। केवल पैकेज्ड फुड और पेय पदार्थों की अनुमति होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा तथा आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, सहपठित एपीडेमिक डिसीज एक्ट 1897 यथासंशोधित 2020 एवं भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 188 के अंतर्गत विधि अनुकूल कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

महिला सुरक्षा और उनके अधिकारो के प्रति राज्य सरकार सजग : डॉ. किरणमयी नायक

महिला सुरक्षा और उनके अधिकारो के प्रति राज्य सरकार सजग : डॉ. किरणमयी नायक

रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने रायपुर जिले के पंजीकृत प्रकरणों की आज आयोग कार्यालय रायपुर मुख्यालय में सुनवाई की। डॉ. नायक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति राज्य सरकार सजग है। उन्होंने महिलाओं के लिए अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करने, अपमानित करने और बदनाम करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवई करने की बात कही। अध्यक्ष डॉ. नायक ने महिला को अपमानित और बदनाम करने, पति द्वारा उधार में दी गई राशि को उनकी पत्नी को वापस दिलाने, पति-पत्नी के बीच झगड़ा, पति द्वारा अश्लील वीड़ियों डाऊनलोड कर पत्नी को ब्लेकमेल करने आदि से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की और आवश्यक निर्देश दिए।

 

 बड़ी खबर: अमेजन कंपनी का कर्मचारी बताकर दिया ऑफर का लालच एक व्यक्ति से 92 हजार रुपयें की ठगी

बड़ी खबर: अमेजन कंपनी का कर्मचारी बताकर दिया ऑफर का लालच एक व्यक्ति से 92 हजार रुपयें की ठगी

रायपुर। अमेजन कंपनी का कर्मचारी बताकर ऑनलाईन पेमेन्ट का ऑफर का लालच देकर एक व्यक्ति से 92 हजार रुपयें की ठगी करने की रिपोर्ट दीनदयाल थाने में दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मंजीत ग्रीन सिटी रायपुरा निवासी हरिहरण अय्यर ने 34 वर्ष पिता आरएस अय्यर ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी कें मोबाईल पर 09 नवंबर 2020 को 096742-94874 एवं 096743-44323 से कॉल करने वाले ने अमेजन कंपनी का कर्मचारी बताकर ऑनलाईन खरीदी करने पर छुट मिलने की जानकारी दी। जिसके बाद कर्मचारी ने अपने सिनीयर अधिकारी माया से बात कराया। बात करने पर माया ने अमेजन कंपनी के द्वारा ऑनलाईन शॉपिक करने पर बड़ी छुट का ऑफर का झांसा दिया व पीडि़त से एड टु कार्ड में 5 हजार रुपयें तक का सामान खरीदने को बोला जिस पर प्रार्थी ने अपने दोस्त पदमिनी साहु के गुगल पे आईडी से खरीदे गए सामान का पेमेन्ट  5129 रुपयें किया। इस पर आरोपी ने 9772 रुपयें का टैक्स जमा करने कहने पर भेज दिया। आईडी गलत होने की बात कहकर फिर से पैसा भेजने कहने पर दोबारा रुपयें आरोपी के द्वारा भेजे गए खाते में ऑनलाईन जमा करा दिया। लेकिन फिर एक मिनट के अंदर ही भेजना था कहकर पुन:रुपयें जमा करने को बोलने पर एक बार फर रुपयें ऑनलाईन जमा करा दिया। इस तरह से 6 बार में आरोपी ने अलग-अलग कर 92 हजार रुपयें खाते में जमा कराकर धोखाधड़ी किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोबाईल नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी कर ठगी करने का मामला दर्ज कर लिया है। 
धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन अब 17 नवम्बर तक : राज्य शासन ने जारी किया आदेश

धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन अब 17 नवम्बर तक : राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों की सुविधाओं को देखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी के लिए निर्धारित किसानों की पंजीयन अवधि को बढ़कर 17 नवंबर 2020 तक कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर दिया है।

पढ़ें : बड़ी खबर: राजधानी में अब सिनेमाघर व मल्टीप्लैक्स भी खुलेंगे, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

  सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राज्य के सभी संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों और पंजीयक, सहकारी संस्थाएं तथा प्रबंध संचालक अपैक्स बैंक नया रायपुर को आदेश की कॉपी भेज कर 17 नवम्बर तक किसानों का पंजीयन करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में किसान पंजीयन की अंतिम र्तििथ 10 नवम्बर 2020 तक निर्धारित की गई थी।

 पारंपरिक विक्रेताओं के लिए समस्त प्रकार के बाजार शुल्क समाप्त, इन विक्रेताओं को नहीं कोई शुल्क देने की आवश्यकता

पारंपरिक विक्रेताओं के लिए समस्त प्रकार के बाजार शुल्क समाप्त, इन विक्रेताओं को नहीं कोई शुल्क देने की आवश्यकता

रायपुर। मुख्यमंत्री ने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों से परंपरागत रूप से कार्य करने वाले शिल्पियों द्वारा निर्मित मिट्टी के दीये, मूर्तियों, पूजन सामग्री, गौठानों में महिला स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों और पकवानों का क्रय कर उन्हें प्रोत्साहन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
 
 
मुख्यमंत्री ने यह जानकारी भी दी कि समस्त प्रकार का बाजार शुल्क समाप्त कर दिया गया है। अब इन विक्रेताओं को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन और नगर निगम को यह निर्देश दिए गए है कि वे वेंडिंग जोन के अतिरिक्त शहर के मुख्य मार्गाें पर रोड मार्किंग कर तथा नगरीय निकाय शासन के स्वामित्व के मैदान, बाजार, स्टेडियम आदि के विक्रेताओं के बैठने की व्यवस्था करें।
 बड़ी खबर: राजधानी में अब सिनेमाघर व मल्टीप्लैक्स भी खुलेंगे, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर: राजधानी में अब सिनेमाघर व मल्टीप्लैक्स भी खुलेंगे, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

रायपुर। कोरोना काल के बीच अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी सिनेमाघरों और मल्टीप्लैक्सों को सशर्त खोलने के लिए अनुमति मिल गई है। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में जारी किए गए आदेश के बाद सिनेमाघर और मल्टीप्लैक्सो के संचालकों को जहां भारी राहत मिली है, वहीं सिनेमा देखने के शौकिन लोगों के लिए भी यह बड़ी खुशखबरी है। 
 

जिला कलेक्टर रायपुर द्वारा जारी किए गए आदेश में सिनेमाघर व मल्टीप्लैक्स खोलने के लिए कोरोना गाईड लाईनों का पालन करने के अलावा अन्य कई शर्ते भी रखी है। जिसके अनुसार कंटेनमेंट जोन के बाहर के सिनेमाघर व मल्टीप्लैक्स खोले जा सकेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जिला प्रशासन ने सिनेमाघरों और मल्टीप्लैक्स के संचालकों को शर्तों और नियमों का सख्ती के साथ पालन करने का आदेश दिया गया है।
 

आदेश में यह भी कहा गया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 सहपाठी एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 यथा संशोधित 2020 में एवं भारतीय दंड संहिता 1807 की धारा 188 के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 
 बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 23 नई तहसीलों का किया शुभारंभ

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 23 नई तहसीलों का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के 23 नवीन तहसीलों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि नई तहसीलों के बनने से जिलों में राजस्व प्रशासन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, विकास कार्याें को गति मिलेगी और आम जनता को प्रशासनिक सुविधाएं बेहतर ढंग से मिल सकेंगी। इसके साथ ही किसानों और जनहितकारी योजनाओं के हितग्राहियों को बेहतर सेवा और जतन का लाभ भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने शुभारंभ समारोह में ही 23 नवीन और 4 पुरानी तहसीलों के लिए कार्यालय भवन निर्माण और एक-एक वाहन की मंजूरी की घोषणा भी की।
 

मुख्यमंत्री ने 23 नवीन और 4 पुरानी तहसीलों कुल 27 तहसीलों के लिए कार्यालय भवन निर्माण के लिए कुल 19 करोड़ 20 लाख रूपए और सभी तहसील कार्यालयों में एक-एक वाहन की व्यवस्था के लिए कुल 1 करोड़ 75 लाख रूपए की मंजूरी की घोषणा की। प्रत्येक तहसील कार्यालय भवन का निर्माण 71.12 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। इसी तरह वाहन क्रय के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए के मान से राशि स्वीकृत की गई है।

 
इन 23 नवीन तहसीलों का गठन राज्य के 15 जिलों में जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नवगठित तहसीलों में रायपुर जिले में 2 नवीन तहसीलें खरोरा और गोबरा नवापारा, धमतरी जिले में 1 नवीन तहसील भखारा, दुर्ग जिले में 2 नवीन तहसील बोरी और भिलाई-3, राजनांदगांव जिले में 1 नवीन तहसील गंड़ई, बालोद जिले में 1 नवीन तहसील अर्जुन्दा, बिलासपुर जिले में 3 नवीन तहसील सकरी, रतनपुर और बेलगहना, मुंगेली जिले में 1 नवीन तहसील लालपुर थाना, जांजगीर-चांपा जिले में 3 नवीन तहसील सारागांव, बम्हनीडीह और बाराद्धार, कोरबा जिले में 2 नवीन तहसील दर्री और हरदीबाजार, सरगुजा में 1 नवीन तहसील दरिमा, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 2 नवीन तहसील रामचन्द्रपुर और सामरी, कोरिया जिले में 1 नवीन तहसील केल्हारी, सूरजपुर जिले 1 नवीन तहसील लटोरी, जशपुर जिले में 1 नवीन तहसील सन्ना और सुकमा जिले में 1 नवीन तहसील गादीरास गठित की गई है। नवीन तहसीलों के गठन की अधिसूचना के आज 11 नवम्बर को राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही ये तहसीलें प्रभावशील हो गई हैं।
 

नवीन तहसीलों के शुभारंभ कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत,  स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक श्री मोहन मरकाम, श्री धनेन्द्र साहू, श्री पुरूषोत्तम कंवर, श्रीमती रश्मी सिंह, श्रीमती अनिता शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय श्री राजेश तिवारी और श्री विनोद वर्मा उपस्थित थे।
 

 मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नई सरकार के गठन के बाद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2019 को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही नया जिला और 25 नई तहसीलों की घोषणा की गई थी। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला 10 फरवरी 2020 को बना और वहां 500 करोड़ रूपए के अधिक के विकास कार्याें की स्वीकृति दी गई। जिससे नए जिले में विकास कार्याें को गति मिली। घोषित कि गई 25 नई तहसीलों में से आज एक साथ 23 नई तहसीलों का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी नई तहसीलों के निवासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि इस बार दीवाली कोरोना कोविड-19 महामारी के साये में मनाई जा रही है। त्यौहारों की उमंग के साथ कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सावधानी और सुरक्षा उपायों का पालन जरूरी है।
 

मुख्यमंत्री ने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों से परंपरागत रूप से कार्य करने वाले शिल्पियों द्वारा निर्मित मिट्टी के दीये, मूर्तियों, पूजन सामग्री, गौठानों में महिला स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों और पकवानों का क्रय कर उन्हें प्रोत्साहन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी भी दी कि समस्त प्रकार का बाजार शुल्क समाप्त कर दिया गया है। अब इन विक्रेताओं को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन और नगर निगम को यह निर्देश दिए गए है कि वे वेंडिंग जोन के अतिरिक्त शहर के मुख्य मार्गाें पर रोड मार्किंग कर तथा नगरीय निकाय शासन के स्वामित्व के मैदान, बाजार, स्टेडियम आदि के विक्रेताओं के बैठने की व्यवस्था करें।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए आज बहुत खुशी का दिन है, जब एक साथ 23 नई तहसीलों का शुभारंभ हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि नई तहसीलों के शुभारंभ के साथ-साथ इनके कार्यालय भवन और वाहन के लिए भी मुख्यमंत्री जी ने स्वीकृति प्रदान की है। लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक श्री धनेन्द्र साहू, श्री मोहन मरकाम ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नई तहसीलों के शुभारंभ पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि इन नई तहसीलों के अलावा 12 से 13 नई तहसीलों के गठन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।   

गौरतलब है कि तहसीलों के पुनर्गठन को लेकर आम जनता की बहुप्रतिक्षित मांग को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप प्रदेश शासन द्वारा मूर्तरूप दिया गया है। इन नवीन तहसीलों के शुरू हो जाने से अब ग्रामीणों औैर किसानों को अपने राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण में सहूलियत होगी।

 
जन्मदिन के बहाने घर बुलाकर युवती का बनाया अश्लील वीडिय़ों, वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था दुष्कर्म

जन्मदिन के बहाने घर बुलाकर युवती का बनाया अश्लील वीडिय़ों, वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था दुष्कर्म

रायपुर | युवती का अश्लील वीडिय़ों बनाकर ब्लैकमेलिंग कर शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार अनुसार पुरानी बस्ती निवासी पीडि़ता 29 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का परिचित प्रवीण साहु 25 वर्ष पिता कमलेश साहु जन्मदिन के बहाने घर बुलाकर 30 अगस्त 2019 को जबरन कमरे में ले जाकर अश्लील हरकत कर वीडिय़ों बना लिया व वायरल करने की धमकी देकर 2 जुलाई 2020 तक लगातार शारीरिक संबंध बनाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। 
 
 करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत, परिजनों में फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश

करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत, परिजनों में फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश

रायपुर। शहर के रांवाभाठा इलाके में करंट की चपेट में आने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रावाभाठा इलाके में स्थित एक फैक्ट्री के बाहर में करंट प्रवाहित तार खुले में पड़ा हुआ था, जिसकी चपेट में वहां खेल रहे एक बच्चा आ गया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मृत बच्चे के परिजनों में फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ऐसी खबर मिल रही है कि जिस तार से बच्चे की मौत हुई है वो फैक्ट्री की है। बहरहाल मामले की सूचना थाने पहुंच गई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
 विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से भखारा बना तहसील-जिला भाजपा

विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से भखारा बना तहसील-जिला भाजपा

धमतरी। जिला भाजपा ने कुरूद विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत भखारा को तहसील बनाये जाने पर खुशी जाहिर की। जिलाध्यक्ष ठा. शशि पवार ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी तथा क्षेत्र के विकास के लिये निरंतर काम करने वाले पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री अजय चंद्राकर के प्रयासों को मिली सफलता पर उन्हें साधुवाद दिया तथा क्षेत्रवासियों की तरफ से उनको धन्यवाद ज्ञापित किया।
 
 
श्री ठाकुर ने कहा कि सिहावा विधानसभा अंतर्गत कुकरेल को तहसील घोषित किये जाने की भी मांग वहां के निवासियों की लंबे समय से रही है परंतु सिहावा विधायक की अकर्मण्यता के चलते तहसील बनने की पूरी योग्यता होते हुये भी कुकरेल को तहसील घोषित नही कराया जा सका जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में मायूसी तथा गुस्सा है।
 
 
जहाँ एक ओर कुरूद क्षेत्र में श्री चंद्राकर के प्रयासों से करोड़ो रूपये के विकास कार्य क्षेत्र में स्वीकृत हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर सिहावा विधायक की उदासीनता से क्षेत्र का विकास पूरी तरह से ठप्प हो चुका है। सत्ता में आने के बाद से सिहावा में कोई बड़ी परियोजना या विकास के कार्य नही हुये हैं जिसे लेकर आम जनता में खासी नाराजगी देखी जा रही है।
 बड़ी खबर: कंटेनर की ठोकर से मामा व भांजे की मौत, हादसे के बाद कंटनेर चालक फरार

बड़ी खबर: कंटेनर की ठोकर से मामा व भांजे की मौत, हादसे के बाद कंटनेर चालक फरार

महासमुंद। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में मंगलवार को तीन सड़क हादसे हुए हैं। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। पहली घटना जिला मुख्यालय के कलेक्टोरेट रोड, दूसरी एनएच –53 पटेवा थाना के ग्राम नवागांव एवं खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम चरकी तरपोंगी मार्ग की है।
 
 
इन मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । इधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर व कंटेनर के चालक मौके पर से फरार हो गए है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है ।
 
 
पुलिस ने आरोपी चालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। त्योहारी सीजन लगते ही सड़कों में लोगों की भीड़ बढ़ गई वहीं, हादसे से भी बढ़ गए है। प्रतिदिन सड़क हादसे में लोग जानें जा रही है, वहीं कई लोग घायल हो रहे हैं।

ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौत-
सुबह 10 बजे कलेक्टोरेट मार्ग में कुर्मीपारा निवासी प्रांजल चंद्राकर पिता योगेश चंद्राकर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एमजे 1998 में सवार होकर ग्राम मचेवा से अपने घर जा रहा था। वह जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास पहुंचा था कि पीछ से आ रहा ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 06 जीसी 1412 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दिया । इससे स्कूटी अनियंत्रित हो गया और सवार प्रांजल सड़क पर गिया गया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं ट्रैक्टर का चालक मौका पाकर फरार हो गया । इधर, हादसे को देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

कंटेनर की चपेट में आने से मामा-भांजा की मौत-
रिश्तेदार को छोड़कर वापस अपने गांव जा रहे मामा-भांजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। पटेवा थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिखली थाना आरंग निवासी ललित निषाद पिता सहस निषाद (21) और उसके भांजे ग्राम दतान थाना लवन निवासी बउआ उर्फ टीकम निषाद (18) अपने रिश्तेदार को पटेवा क्षेत्र के ग्राम ठुमसा बाइक क्रमांक सीजी 04 केएफ 0664 में छोडऩे आए थे। दोनों छोड़कर वापस गांव जा रहे थे। नेशनल हाइवे-53 ग्राम नवागांव के पास गलत दिशा से आ रही कंटेनर क्रमांक एनएल 01 एडी 4196 जो, रायपुर से सरायपाली की ओर जा रही थी। घटना स्थल के पास मोड़ होने के कारण कंटेनर के लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक सवार को सामने से ठोकर मार दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर 12 बजे की है।

दो बाइक भिड़ी, सवार तीन घायल-
इधर, खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम चुरकी, तरपोंगी मार्ग पर दो बाइक आपस में भिंडत हो गई। जिससे सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए 108 संजीवनी की सहायता से अस्पताल ले गए। घायल में एक महिला भी शामिल है। इधर, खल्लारी पुलिस सूचना पर पहुंची तब तक घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया था। थाना प्रभारी दीपा केंवट ने बताया कि कहां के रहने वाले है, इसका पता नहीं चल पाया है। स्थिति खराब होने के कारण उन्हें तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया।
 आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी सड़क हादसे की शिकार, हालत गंभीर

आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी सड़क हादसे की शिकार, हालत गंभीर

दंतेवाड़ा  | सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी हादसे की शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि सोनी सोरी को मोटरसाइकिल से गिरने की वजह से गंभीर चोट आई है। अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल से जाते वक्त हादसा हुआ है। इलाज के अस्पताल ले जाया गया है।
 
 
बताया जा रहा है कि दन्तेवाड़ा में अपने भतीजे लिंगाराम कोड़ोपी के साथ मोटरसाइकिल से जाते वक्त सोनी सोरी हादसे की शिकार हो गई। नाक से रक्त स्राव होने की वजह से दंतेवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति देख उन्हें जगदलपुर मेडिकल कालेज डिमरापाल रेफर कर दिया गया है। लिंगा कोड़ोपी ने फेसबुक पोस्ट के जरिये मदद मांगते हुए घटना की पुष्टि की है।
 शहर में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ बाईक सवार गिरफ्तार,16 नग कफ सिरप जब्त

शहर में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ बाईक सवार गिरफ्तार,16 नग कफ सिरप जब्त

रायपुर। नशीला कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से 16 बॉटल में कफ सिरप जब्त की है। 

मिली जानकारी के अनुसार सिघानियां चौक ट्रांसफार्मर के पास मुखबिर की सूचना पर 10 नवंबर को रात 10:25 बजे उरला पुुलिस ने केविटर मोटरसाइकिल सीजी 04 एमसी 7488 में प्रतिबंधित नशीले कफ सीरप ले जाने की सूचना पर बाईक सवार को रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से कफ सिरफ क्लोरो फैनिरा मार्टन मेलिक एक कार्टून में 16 नग शीशी प्लास्टिक बॉटल में मिलने पर जब्त कर लिया है। आरोपी ने अपना नाम विनय सिंह 21 वर्ष पिता ललन सिंह निवासी कबीरनगर बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिंबधित कप सिरप बेचने के जुर्म में अपराध कायम कर बाईक व कफ सिरप जब्त किया है। 
 मरवाही की जीत ने सिद्ध किया जनता का भूपेश सरकार पर पूर्ण विश्वास: मोहन मरकाम

मरवाही की जीत ने सिद्ध किया जनता का भूपेश सरकार पर पूर्ण विश्वास: मोहन मरकाम

रायपुर। मरवाही विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली सफलता के बाद अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम ने कहा कि यह जीत मरवाही की जनता को समर्पित है, उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं कार्यों पर अपनी समति जताते हुए कांग्रेस को विजयी बनाया है।
 
 
उन्होंने कहा कि जनता अब जान चुकी है कि भाजपा और छजका की करनी और कथनी में कितना अंतर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मरवाही की जनता के भावनाओं के अनुरूप गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को जिला बनाया। स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की। बिजली उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत नगर पालिका में परिवर्तित किया गया।
 
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के अनेक जनकल्याणकारी कार्यों का लाभ छत्तीसगढ़ के जन-जन को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ को विकास की ओर अग्रसर कर रही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार पर मरवाही की जनता ने विश्वास जताया है। छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता ने विधानसभा 2018 के चुनाव में रमन सिंह के चेहरे को नकार दिया था। भाजपा के झूठे वादे और छत्तीसगढ़ विरोधी इरादे को भलीभांति पहचान चुके थे। अब मरवाही की जनता भी भाजपा और रमन सिंह और उनके बी टीम को सिरे से खारिज कर दिया। 
खाद्य विभाग की टीम ने मिष्ठान दुकानों से कलेक्ट किया सैंपल, कार्यवाई जारी

खाद्य विभाग की टीम ने मिष्ठान दुकानों से कलेक्ट किया सैंपल, कार्यवाई जारी

रायपुर। दीपावली में मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य विभाग की टीम लगातार जांच कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने कई मिष्ठान दुकानों से सेंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेज दिया है। 
 

खाद्य विभाग के वरिष्ठ अफसरों के दिशा-निर्देश पर टीम ने शहर के कई मिष्ठान दुकानों पर औचक जांच-पड़ताल करते हुए बिक्री के लिए रखी मिठाईयों, ड्राय फू्रट, सोनपापड़ी, खोवा आदि का नमूना कलेक्टर करते हुए सैंपल जांच के लिए भेज दिया है।
 
 
टीम को शंका है कि इन खाद्य पदार्थों में मिलावट  हो सकता है, चूंकि त्योहारी सीजन है लिहाजा अधिकांश व्यापारी मुनाफे के लालच में इस तरह की मिलावट करने से नहीं चूकते। लिहाजा टीम ने अलग-अलग मिठाईयों व अन्य खाद्य पदार्थों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। 
ब्राउन शुगर और नशीले पदार्थ के साथ दो लोग हुए गिरफ्तार

ब्राउन शुगर और नशीले पदार्थ के साथ दो लोग हुए गिरफ्तार

अंबिकापुर, कोतवाली पुलिस ने शहर के दो अलग-अलग स्थान से रविवार को एक लाख की ब्राउन शुगर व नशीली दवा, इंजेक्शन के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बाइक की डिक्की में मादक पदार्थ लेकर बेचने के के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।
कोतवाली टीआई भारद्वाज सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि अंबिकापुर-राजपुर मार्ग पर स्थित शंकर घाट के आस-पास एक बाइक सवार युवक मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। इसकी जानकारी एसपी टीआर कोशिमा को दी गई।एसपी के निर्देश पर कोतवाली टीआई ने अपने नेतृत्व में टीम गठित कर शंकर घाट के पास पहुंच कर घेराबंदी की। मुखबिर के बताए अनुसार युवक को हिरासत में लेकर बाइक व उसकी तलाशी ली गई तो युवक के जेब में सफेद रंग की पन्नी में 5.34 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी कीमत 1 लाख रुपए बताई जा रही है।
वहीं बाइक की डिक्की की तलाशी ली गई तो 285 नग नशीली दवाएं पाई गई। जिसकी कीमत 660 रुपए है। पुलिस ने युवक के पास से मादक पदार्थ की बिक्री की राशि 22 हजार 5 सौ रुपए नगद, ब्राउन शुगर, नशीली दवा व बाइक जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का नाम अकरम रजा पिता मो. इसरार है जो कि बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र ग्राम आरा का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ 21 बी एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।
रायगढ़ से लाकर बेच रहा था नशीली दवाएं
वहीं दूसरे मामले में कोतवाली पुलिस ने शहर के दरिमा मोड़ के पास से रविवार की शाम को एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह बाइक की डिक्की में 17 नग कफ सिरप, नशीली दवाएं बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
आरोपी नूर मोहम्मद पिता गुलाम अली रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम तारागढ़ का रहने वाला है। वह रायगढ़ से नशीली दवा लाकर यहां खपाने का काम करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ 21 सी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
दोनों कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में मुख्य रूप से कोतवाली टीआई भारद्वाज सिंह, अब्दुल मुनाफ, डाकेश्वर ङ्क्षसह, मनीष सिंह, अरविन्द उपाध्याय, संजीव चौबे, जयदीप सिंह, आलोक गुप्ता, कुन्दन ङ्क्षसह, शिवमंगल सिंह शामिल रहे।
 

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, एक महिला की मौत दो घायल

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, एक महिला की मौत दो घायल

भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार को लोहे के बड़े एक महिला ठेका श्रमिक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो महिला ठेका श्रमिक घायल हो गई हैं। जिनमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना एसएमएस-2 में कास्टर शॉप के पास की है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्लांट के अंदर तीन महिला ठेका श्रमिक श्याम कुंवर बाई (48), मीराबाई (46) और रामेश्वरी साहू (52) लैडल में मसाला भरने का काम कर रही थी। पास ही में पोकलेन से सफ ाई का काम चल रहा था। इस दौरान पोकलेन के चालक का ध्यान वहां खड़े लोहे के भारी पाइप की ओर नहीं गया। पोकलेन से टकराने के कारण लोहे के पाइप नीचे गिर गए जिसके नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गई। सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से श्याम कुंवर बाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य महिलाएं घायल हो गई जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
 

  धान खरीदी के लिए बनेंगे नए खरीदी केन्द्र: मुख्य सचिव ने एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

धान खरीदी के लिए बनेंगे नए खरीदी केन्द्र: मुख्य सचिव ने एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

रायपुर। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं सहकारिता विभाग की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एक दिसम्बर से प्रारंभ होने वाले धान खरीदी के संबंध में सुचारू व्यवस्था बनाए जाने के संबंध में चर्चा की गयी। मण्डल ने आवश्यकता अनुसार धान खरीदी के लिए नए केन्द्र बनाने के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित करते हुए सभी जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। राज्य के सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान संग्रहण के लिए चबूतरों का निर्माण इस माह के अंत तक करने के निर्देश भी दिए हैं। मण्डल ने विशेष रूप से धान के अवैध परिवहन और अवैध बिक्री-खरीदी पर नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस माह के अंत तक धान खरीदी के लिए जरूरी सभी व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।  बैठक में गोधन न्याय योजना के संबंध में भी चर्चा की गयी। जिसमें गोठानों की सुरक्षा, गोधन कार्यालयों की व्यवस्था, नाडेफ टंकी निर्माण आदि के कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग अमिताभ जैन, सचिव खाद्य विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव राजस्व विभाग सुरीता शांडिल्य, सचिव सहकारिता विभाग आर. प्रसन्ना, सचिव जैव प्रौद्योगिकी विभाग डॉ. एम.गीता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 बड़ी खबर: ईडी ने बर्खास्त आईएएस बबूलाल अग्रवाल को न्यायालय में किया पेश, निकले कोरोना संक्रमित

बड़ी खबर: ईडी ने बर्खास्त आईएएस बबूलाल अग्रवाल को न्यायालय में किया पेश, निकले कोरोना संक्रमित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आय से अधिक संपत्ति के मामले में सोमवार देर रात गिरफ्तार किये गए बर्खास्त आईएएस बाबूलाल अग्रवाल को आज ईडी ने न्यायालय में पेश किया। इस दौरान उनके वकील ने अदालत से बाबूलाल अग्रवाल की कोरोना जांच कराए जाने की मांग की। इस पर अदालत के आदेश पर बाबूलाल अग्रवाल का कोरोना परीक्षण किया गया, जिसमें वे कोरोना संक्रमित पाए गए।

सूत्रों के अनुसार ईडी बाबूलाल अग्रस्वाल का रिमांड मांग रही थी, चुंकत अब उनकी कोरोना रिपोर्ट संक्रमित पाई गए है ऐसी स्थिति में उन्हें रायपुर एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा है।
 मरवाही उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव 37825 वोटों से जीते

मरवाही उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव 37825 वोटों से जीते

मरवाही। छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा सीट पर उपचुनाव की गिनती अब लगभग पूर्णता की ओर है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव 37825 वोटों से मरवाही उप चुनाव पर विजय प्राप्त कर ली है।
 
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 23 नए तहसीलों के गठन का आदेश, देखें सूची

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 23 नए तहसीलों के गठन का आदेश, देखें सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार ने आज 23 नए तहसीलों के गठन का आदेश जारी किया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव रीता सांडिल्य ने आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी। रीता सांडिल्य इस आशय का पत्र सम्बंधित जिला कलेक्टरों को लिखा हैं। तहसीलों के गठन का आदेश राजपत्र में गठन के बाद लागू होगा। और औउपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।