BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में चोरी के संदेह में ट्रक ड्रायवर व हेल्फर ने मिलकर एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में चोरी के संदेह में ट्रक ड्रायवर व हेल्फर ने मिलकर एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

रायपुर | मोबाईल चोरी के संदेह पर ट्रक ड्रायवर व  हेल्फर ने एक व्यक्ति को पकड़ कर ट्रक के डाला में बैठाकर जमकर मारपीट किया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्रायवर व हेल्फर ट्रक छोड़कर फरार हो गए है। 

पढ़ें : लॉक डाउन ब्रेकिंग : देश में 2 दिसंबर तक रहेगा लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला 

मिली जानकारी के अनुसार थाना जुटमील के पास रामेश्वरनगर खमतराई रायपुर निवासी अजय मिश्रा 47 वर्ष  ने फोन पर पुलिस को सूचना दिया कि ट्रांसपोर्टनगर पार्किग नंबर 6 पर आरडीए बिल्डिंग के पास ट्रक क्रमांक जेएच 09 एस 8561 में एक अज्ञात व्यक्ति का शव रखा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घटना स्थल के पास ही अजय मिश्रा की वर्क शॉप की दूकान है।
 
 
पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में अजय मिश्रा से पुछताछ किया तो पता चला कि 21 नवंबर की सुबह 7.30 बजे जब अजय मिश्रा ने दुकान खोलने के बाद चाय पीने यादव होटल गया था तभी आरडीए बिल्डिंग के पास ट्रक   क्रमांक जेएच 09 एस 8561 खड़ी कर ट्रक ड्रायवर व हेल्फर होटल में चाय पीने आये थे तथा मोबाईल पर किसी से बात कर रहे थे कि वे लोग चोर पकड़ रखे है। उनकी बात सुनकर अजय द्वारा पुछने पर उन्होंने ने बताया कि सीलता के पास ट्रक में तीन चोर घुसकर जैकेट व मोबाईल चोरी कर लिये।
 
 
चोरी करने के बाद दो चोर फरार हो गए लेकिन एक को उन्होंने पकड़ रखा है।  जाकर देखने पर एक आदमी को ट्रक के डाला में बैठाकर रखा था उसका दोनों हाथ सूजा हुआ था व एक हाथ से खून निकला हुआ था। पुलिवस के हवाले करने कहने पर आरोपियों का कहना था कि पुलिस उसे छोड़ देगी। कुछ देर बाद जाकर देखने पर वह व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद दोनों आरोपी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। मृतक देखने से 30-35 वर्ष का लग रहा है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 302,34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 
 
बड़ी खबर : सड़क किनारे ऑटों का इंतजार कर रही महिला से स्कूटी सवार मोबाईल झपटकर भागे, मामला दर्ज

बड़ी खबर : सड़क किनारे ऑटों का इंतजार कर रही महिला से स्कूटी सवार मोबाईल झपटकर भागे, मामला दर्ज

रायपुर | ऑटों का इंतजार कर रही महिला के हाथ से मोबाईल झपटकर स्कूटी सवार फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। 

पढ़ें : लॉक डाउन ब्रेकिंग : देश में 2 दिसंबर तक रहेगा लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला

मिली जानकारी के अनुसार गनपत चौक हीरापुर निवासी प्रगति चौबे 26 वर्ष पति राकेश चौबे ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया 21 नवंबर को ड्यूटी से छुटने के बाद शाम 7.10 बजे अपने घर जाने के लिये गोंदवारा रोड के के किनारे ऑटों का इंतजार करती रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खड़ी थी। तभी स्कूटी सवार तीन लड़के आकर अचानक हाथ में रखे मोबाईल वीवो वी 19 कीमत 24 हजार 990 रुपयें को झपटकर हीरापुर की तरफ भागे अंधेरा होने के चलते गाड़ी नंबर नही देख पाई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात स्कूटी सवार लड़कों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 
उम्मीद है कि कृषि संशोधन विधेयक पर राज्यपाल जल्द हस्ताक्षर करेंगी : भूपेश बघेल

उम्मीद है कि कृषि संशोधन विधेयक पर राज्यपाल जल्द हस्ताक्षर करेंगी : भूपेश बघेल

रायपुर | सीएम भूपेश बघेल केरल रवाना हो गए हैं। सीएम केरल में राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की माता के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे । एयरपोर्ट पर चर्चा के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि वेणु गोपाल हमारे इंचार्ज सेक्रेटरी हैं, उनके यहां पारिवारिक कार्यक्रम में जाना हो रहा है।

पढ़ें : लॉक डाउन ब्रेकिंग : देश में 2 दिसंबर तक रहेगा लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला

कृषि संशोधन विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर न होने पर सीएम भूपेश ने कहा, अभी तक तो केवल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है, मैं समझता हूं कि हमें उम्मीद रखनी चाहिए कि हस्ताक्षर होंगे ।

पढ़ें : जलभराव का निदान नहीं करने पर जनता ने पार्षद को बनाया बंधक और बैठाया गंदे पानी में, जाने कहा की है यह खबर

28 नबम्बर को होने वाली कैबिनेट बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत सारे विषय हैं, विधानसभा भी है, और उसकी तैयारी के संबंध में चर्चा होगी। धान खरीदी को व्यवस्था के संदर्भ में कैबिनेट बैठक में चर्चा की जाएगी। 01 दिसंबर से धान खरीदी होने वाली है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना भी जिस प्रकार से पूरे देश में बढ़ रहा है, उस पर भी चर्चा होगी, वैसे तैयारी तो लगातार चल रही रहे हैं।
 
 
कोरोना के बढ़ते मामलों पर सीएम भूपेश ने कहा, प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, सुरक्षा की व्यवस्था शासन की ओर से हो रही है। लेकिन आम जनता से भी यही अपील है कि जो उसके प्रोटोकॉल है उसका पालन करें।
 
बारदोली का संघर्ष से साफ है कि देशहित की लड़ाई एकता से ही जीती जा सकती है-सिंहदेव

बारदोली का संघर्ष से साफ है कि देशहित की लड़ाई एकता से ही जीती जा सकती है-सिंहदेव

रायपुर | छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि बारदोली के संघर्ष से यह तो साफ था कि देशहित की लड़ाई आपसी मतभेद मिटाकर एकता से ही जीती जा सकती है। 

पढ़ें : तालाब में शव ढूंढने उतरे व्यक्ति की डूबने से हुई मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा कि लड़ाई चाहे 9 दशक पूर्व का किसान आंदोलन  हो या 2020 के काले कानूनों का विरोध का हो। श्री सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस तब भी किसानों के हित में खड़ी थी और आज भी कंधे से कंधा मिला कर चल रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी ट्वीट कर कहा कि बारदोली के सरदार पटेल साहब है और उनका सत्याग्रह केवल किसान एकता का प्रतीक नहीं था, बल्कि हिन्दू-मुस्लिम एकता को नए पैमाने का स्थापित करने का आंदोलन भी था। बारदोली का सत्याग्रह हमें भारत से प्यार करने का संदेश देता है।
 
तालाब में शव ढूंढने उतरे व्यक्ति की डूबने से हुई मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम, पढ़ें पूरी खबर

तालाब में शव ढूंढने उतरे व्यक्ति की डूबने से हुई मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम, पढ़ें पूरी खबर

कोरबा | जुआरी को ढूंढने के लिए पुलिस की मौजूदगी में तालाब में उतरा व्यक्ति डूब गया। छह दिन बीतने के बाद भी अब तक शव बरामद नहीं हो सका। परिजनों ने शव तलाशने में गंभीरता नहीं दिखाने व मुआवजा की मांग लेकर सर्वमंगला मंदिर पुल में चक्काजाम कर दिया। एक घंटे तक चले आंदोलन के बाद मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने समझाईश देकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने कहा कि अभियान चला कर जल्द ही शव की तलाश की जाएगी।

पढ़ें : BIG BREAKING : "हिचकी" फिल्म की इस अभिनेत्री की हुई मौत, जाने क्या है मौत की वजह 

दीपावली की रात राताखार में जुआ खेल रहे जुआारियों में उस वक्त हड़कंप मच गया थाए जब दो सिविलयन पुलिस को अपने करीब आते देखा। आनन-फानन में जुआरी भागे। इनमें दो जुआरी कमल गोड़ व छोटू रामसागर पारा तालाब की ओर भागे, पर बाद में छोटू अलग होकर दूसरे रास्ते अपने घर पहुंच गया। इधर घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने दूसरे दिन कमल की तलाश की गई, पर नहीं मिला। तालाब में डूबने की आशंका होने पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की उपस्थित में तालाब में ढूंढने का अभियान शुरू हुआ।
 
 
इस बीच पुलिस की उपस्थिति में अशोक नायडू भी तलाश करने तालाब में उतर गया, पर पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। बिलासपुर से आई रेस्क्यू टीम ने मंगलवार को जुआरी कमल गोड़ का शव बाहर निकाल लिया, पर छह दिन बीतने के बाद भी अशोक नायडू का शव नहीं निकल सका। इससे परिजनों में नाराजगी व्याप्त हो गई। शनिवार को अशोक के परिजनों ने एकाएक सर्वमंगला मंदिर पुल पहुंच कर चक्काजाम कर दिया। इससे मार्ग में आवाजाही बंद हो गई। परिजनों का कहना था कि पुलिस शव ढूंढने में कोताही बरत रही है। पुलिस की उपस्थिति में अशोक पानी में उतरा और डूब गया, इसलिए मुआवजा दिया जाना चाहिए। आंदोलन की खबर मिलते ही कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिजनों से चर्चा की। समझाईश देते हुए उन्होने कहा कि तलाशी अभियान चला कर अशोक को खोजा जाएगा। पुलिस हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। इसके बाद आंदोलन खत्म किया गया। इस पर राहगीरों ने राहत की सांस ली।
 
मुख्यमंत्री ने 'प्रवेश राज्य कला प्रदर्शनी' के कैटलॉग का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने 'प्रवेश राज्य कला प्रदर्शनी' के कैटलॉग का किया विमोचन

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के कलाकारों की वार्षिक 'प्रवेश राज्य कला प्रदर्शनी' के कैटलॉग का विमोचन किया। शिल्प वर्षा आर्ट एंड रिसर्च सोसाइटी, खैरागढ़ के सचिव राजेन्द्र सुनगरिया ने बताया कि कैटलॉग में पर्यटन विभाग के सौजन्य से आयोजित प्रदर्शनी में इस वर्ष शामिल 100 कलाकारों की फोटो डाइरेक्टरी शामिल की गयी हैं। इस वर्ष फरवरी में प्रवेश राज्य कला प्रदर्शनी का 11वां संस्करण महंत घासीदास संग्रहालय रायपुर की आर्ट गैलरी में आयोजित किया गया था। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से सभी आयु वर्ग के कलाकारों ने हिस्सा लिया था। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में लोककला के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर चित्रकार दीपक वर्मा उपस्थित रहे। 

 

 
रायपुर : मुख्यमंत्री ने किया ‘रामकथा अमृत‘ पुस्तक का विमोचन

रायपुर : मुख्यमंत्री ने किया ‘रामकथा अमृत‘ पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में विश्व मत्स्य दिवस के मौके पर आयोजित छत्तीसगढ़ मछुआरा समाज के सम्मेलन में ‘‘रामकथा अमृत‘‘ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के रचनाकार श्री मिथलेश प्रकाश शर्मा हैं। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, सुश्री शकुंतला साहू और श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन और पुस्तक के रचनाकार श्री मिथलेश प्रकाश शर्मा उपस्थित थे। 

भाजपा के कई नेताओं ने दूसरे धर्म में की है शादी, क्या ये लव जिहाद है : भूपेश बघेल

भाजपा के कई नेताओं ने दूसरे धर्म में की है शादी, क्या ये लव जिहाद है : भूपेश बघेल

रायपुर। इन दिनों तथाकथित लव जिहाद का मुद्दा एक बार फिर से सुर्खियों में है। पूरा देश जब कोरोना महामारी और बेरोजगारी की चपेट में है, तब कुछ राज्यों में लव जिहाद के मुद्दे पर लोग उलझे हुए हैं। उत्तर प्रदेश के बाद अब कई भाजपा शासित राज्यों ने कहा है कि वे भी लव जिहाद के लिए कानून बनाएंगे। इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा से सवाल किया है।
सीएम बघेल ने भाजपा से पूछा है कि, ` कई भाजपा नेताओं के परिवारवालों ने दूसरे धर्म में शादी की है। मैं उन भाजपा नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या ये शादियां भी लव जिहाद की परिभाषा के अंतर्गत आएंगी?`
एक तरफ दुनिया भर के सभी देश कोरोना महामारी और बदहाल अर्थव्यवस्था से निपटने की कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा और उसकी राज्य सरकारें लव जिहाद पर कानून बनाने में व्यस्त हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात सब तथाककथित लव जिहाद पर कानून बनाने के लिए मसौद तैयार करने में लग गए हैं। वहीं कांग्रेस शासित राज्य एवं अन्य दलों द्वारा शासित राज्य इस तरह का कानून का विरोध कर रहे हैं।
 

 लिफ्ट लेकर पैसे व बाइक लूटने वाले को पुलिस ने दबोचा, पैसे व बाइक बरामद

लिफ्ट लेकर पैसे व बाइक लूटने वाले को पुलिस ने दबोचा, पैसे व बाइक बरामद

राजनांदगांव। लिफ्ट लेने के बाद युवक से पैसे व बाइक लूटने वाले आरोपी पिंटू उर्फ़ अनिमेष तिवारी को अगले दिन गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से लूट के बचे हुए 2000 रूपए व मोटरसायकिल बरामद कर ली गई। 

पुलिस से मिली जानकर के अनुसार प्रार्थी मृणेन्द्र चौबे, निवासी शांतिनगर वार्ड नंबर 10 चौकी चिखली ने चौकी चिखली में लिखित शिकायत दर्ज की थी कि 19 नवंबर को शाम 7 बजे आरोपी पिंटू उर्फ अनिमेष तिवारी (पिता राजू तिवारी उम्र 24 साल) निवासी वार्ड नंबर 7 भोचीपारा शंकरपुर, चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव, लिफ्ट मांगी व सुनसान जगह पर बाथरूम के बहाने से प्रार्थी को गाड़ी रोकने कहा। सुनसान जगह को देखकर आरोपी ने प्रार्थी से मारपीट, गाली-गलौच कर प्रार्थी के जेब में रखे 5000-6000 हजार रूपये छीन कर व मोटर सायकिल यामहा एफजेड क्रमांक सीजी 08, एएच 0420 को लेकर भाग गया। रिपोर्ट पर चौकी चिखली थाना कोतवाली राजनांदगांव में अपराध क्रमांक 601/20 धारा 394, 29, 323 भादंवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से दिया गया।

 पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक कविलाश टंडन, नगर पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चंद्रा, निरीक्षक विरेन्द्र चतुर्वेदी के दिये दिशा निर्देश एवं मार्ग दर्शन से आरोपी को पकड़ने तत्काल एक टीम चौकी प्रभारी के नेतृत्व में गठित कर आरोपी को पता तलाश किया गया। आरोपी भागने के फिराक में था, जिसे घटना घटित होने के 12 घंटा के भीतर पकड़ लिया गया। आरोपी के कब्जे से लुटे हुए पैसे 2000 रूपये एवं मोटर सायकिल यामहा एफजेड क्रमांक सीजी 08, एएच 0420 को बरामद किया गया। उक्त आरोपी को न्यायिक रिमांड पर आज दिनांक के भेजा जाता है। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर, सउनि रविशंकर पैकरा, प्रधान आरक्षक नंदकुमार फरदिया, आर. गिरजाशंकर देवांगन, आर. प्रियशील जागृत, आर. रामचंद्र चंद्रवंशी, आर. चंद्रशेखर प्रेमी, आरक्षक क्षत्रपाल वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान एवं सराहनीय भूमिका रही।
बस्तर की बेटी बनी करोड़पति, 7 करोड़ के लिए अमिताभ बच्चन ने पूछा सवाल

बस्तर की बेटी बनी करोड़पति, 7 करोड़ के लिए अमिताभ बच्चन ने पूछा सवाल

जगदलपुर। बस्तर की बेटी सोनी टीवी में प्रसारित केबीसी में 1 करोड़ की मालकिन बन गईं है. हालांकि वे 7 करोड़ के सवाल को हल करने में एक पायदान पीछे हैं. संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के पंचपथ चौक में रहने वाली अनूपा दास सीजन 12 में एक करोड़ रुपये जीत गईं हैं. सोनी टीवी पर उनका शो अगले हफ्ते 25 नवंबर को प्रसारित किया जायेगा. अभी टीवी में केवल प्रोमो दिखाया जा रहा है. अनूपा एक करोड़ का सही जवाब देकर करोड़पति बन गयी है. प्रोमो में अमिताभ बच्चन एक करोड़ के इनाम की घोषणा कर रहे है. अब देखना यह होगा कि अनूपा सात करोड़ के सवाल का जवाब देकर इतिहास रच पाती है या नही फिलहाल प्रोमो में यह नही दिखाया गया है कि वह सात करोड़ जीत पाती है या नही. तीन बहनों में सबसे बड़ी अनूपा दास ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय हिंदी माध्यम कन्या शाला पंचपथ और स्कूली शिक्षा महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला में की. स्थानीय पीजी कॉलेज से उन्होंने एम.एस.सी फिजिक्स की डिग्री ली. अनूपा दास दिल्ली में यूपीएससी की पढ़ाई भी कर चुकीं है. वर्तमान में वे आसना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में फिजिक्स विषय पर व्याख्याता पद पर पदस्थ है. दरअसल जगदलपुर के पंचपथ में रहने वाली अनूपा दास की माँ सरस्वती दास कैंसर जैसे गंभीर बिमारी से पीड़ित है. बिमारी की जानकारी मिलने के बाद अनूपा दास अपनी माँ के ईलाज के लिये फ़रवरी माह में मुंबाई चली गई इस बीच मार्च - अप्रेल में लॉक डाउन लग गया.माँ बेटी किराये के मकान में रहने को मजबूर हो गये थे. अनलॉक 4 में अनूपा जगदलपुर पहुंची और यहीं से केबीसी में जाने प्रयाश किया और वे सफल भी रहीं,अनूपा दास केबीसी के हॉट सीट तक भी पहुँची और अब तक एक करोड़ रुपय जीत चुकीं है. नागपुर से एक टीम जगदलपुर पहुंची थी और उनके रहन सहन से संबंधित फिल्म शूट कर प्रोमों भी तैयार कर चुकीं है. अनूपा बतातीं हैं की केबीसी शो के बीच में अमिताभ ने परिवार के बारे में पूछा, अनूपा ने बताया कि उनकी माँ को 2019 में कैंसर हुआ जब जरूरत थी लोगो ने उनका साथ दिया,अमिताभ ने जब अनूपा की आपबीती सुनी तो वह भावुक हो गए और अनूपा की मां को प्रणाम करने लगे. अनूपा दास के पिता पंडित दिनेश दास ज्योतिष है जबकि माता सरस्वती दास रिटायर्ड बैंकर है. बस्तर का नाम ऊंचा करने पर शहर में उत्कल समाज बेहद खुश है.
 
 पांचवी कक्षा के नितिन साहू बने तहसीलदार, कुर्सी पर बैठकर कहा- सभी की मदद करने की कोशिश करूंगा

पांचवी कक्षा के नितिन साहू बने तहसीलदार, कुर्सी पर बैठकर कहा- सभी की मदद करने की कोशिश करूंगा

दुर्ग। पांचवी कक्षा के छात्र नितिन साहू तहसीलदार बने। वे इस कुर्सी पर प्रतीकात्मक रूप से बैठे। उद्देश्य था बच्चों को सार्वजनिक जीवन के एक्सपोजर का। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के सहयोग से एमसीसीआर तथा यूनिसेफ ने किया। नितिन साहू तहसील आफिस की तय समयावधि में आफिस पहुंचे और तहसीलदार की कुर्सी पर बैठे। वहां पर उन्होंने उपस्थित मीडिया से अपनी प्राथमिकताएं भी साझा की। तहसीलदार बने नितिन ने कहा कि मेरे लिए अमीर और गरीब सब बराबर हैं। सबके साथ न्याय हो, इसके लिए भरपूर कोशिश करूंगा। जो भी मेरे पास अपनी समस्या लेकर आएगा, उसे हल करने की पूरी कोशिश करूंगा। अपने तहसील में कानून और व्यवस्था की स्थिति अच्छी रखने की दिशा में काम करूंगा। मैं स्कूल जाउंगा, आंगनबाड़ी भी जाऊंगा और देखूंगा कि वहां व्यवस्था कैसी है। मैं खूब काम करूंगा। नितिन ने बताया कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और वे अब खूब पढ़ाई करेंगे। यहां मौजूद तहसीलदार उमेश साहू एवं अन्य अधिकारियों ने भी नितिन की खूब प्रशंसा की और उसे कहा कि खूब पढ़ो और जिंदगी में बड़ा मुकाम हासिल करो। उन्होंने एमसीसीआर तथा यूनिसेफ की टीम को भी इस अच्छे कार्यक्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का हौसला बढ़ता है और वे बेहतर करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।  
 पथलगांव से एक युवक के लापता होने का मामला आया सामने

पथलगांव से एक युवक के लापता होने का मामला आया सामने

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के केराकछार से एक लापता का मामला सामने आया है। जिनका नाम संतोष चौहान पिता दुहन चौहान गांव केराकछार तहसील पथलगांव जशपुर छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।  संतोष चौहान को आखरी बार दिनांक 18/11/2020 को पथलगांव में देखा गया है उसके बाद से ही लापता है। अगर जिस किसी को भी इनकी जानकारी मिलती है तो वह 9340793501 नंबर पर संपर्क कर सकते है।
बड़ी खबर: कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार

बड़ी खबर: कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखण्ड के अमलेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम पाहन्दा के साईंविला में निवासरत एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को अपने हवश का शिकार बना डाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात घर पर पीडिता अकेली थी जिसका फायदा उठाकर आरोपी पिता ने घटना को अंजाम दिया। पीडिता तलाकशुदा है। अमलेश्वर पुलिस ने मामले की गम्भीर को देखते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पीडि़ता विवाहित है और उसकी तलाक हो चुकी है। तलाक के बाद पीडिता पाहन्दा में अपनी माँ के साथ रह रही थी। पीडिता के आरोपी पिता भी वही दूसरे कमरे में रहते थे। बीती रात पीडिता की माँ कही बाहर गई हुई थी। पीडिता को घर मे अकेली पाकर आरोपी पिता ने पीडिता के साथ जबरदस्ती की। सुबह पीडिता ने घटना की जानकारी अपनी माँ को दी। उसके बाद अमलेश्वर थाना को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्परता के साथ आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया हैै।

 जिला शिक्षा अधिकारी ने इस स्कूल को भेज नोटिस, छात्रों को परीक्षा से किया जा रहा था वंचित

जिला शिक्षा अधिकारी ने इस स्कूल को भेज नोटिस, छात्रों को परीक्षा से किया जा रहा था वंचित

राजनांदगांव। शनिवार को 30 से 40 पालको के छात्र पालक संघ की शिकायत प्राप्त हुई की स्कूल प्रबंधन के द्वारा पालको को 23 तारीख से होने वाले परीक्षा की उत्तरपुस्तिका नही दी जा रही है। सभी पालक जिला कार्यालय पहुँचे। पालको के साथ संघ के प्रदेश अध्यक्ष नजरुल खान के नेतृत्व में प्रदेश सचिव प्रशांत ईलमकार, जिला महासचिव भावेश अग्रवाल और जिला पदाधिकारी नीरज पेंड्री स्कूल सभी पहुँचे। वहाँ स्कूल प्रबंधन के समक्ष इन बातों को रखा गया परंतु स्कूल प्रबंधन ने किसी भी पालक को उत्तरपुस्तिका प्रदाय नही की गई । प्रदेश अध्यक्ष नजरुल खान ने इसकी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी को दी। ततपश्चात जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्कूल को नियम से चलना पड़ेगा और किसी भी छात्र को शिक्षा से वंचित नही किया जा सकता। इस मामले की गंभीरता को समझते हुये तत्काल इस स्कूल को कड़े शब्दों में आदेशित किया कि किसी भी छात्र को अगर किसी भी प्रकार से शिक्षा प्राप्त करने से वंचित किया गया और शिक्षा से वंचित किया तो वह स्कूल स्वयं जिम्मेदार होंगे।
बड़ी खबर: राजधानी में पिस्टल व चाकू दिखाकर 30 लाख रूपये की मांग, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

बड़ी खबर: राजधानी में पिस्टल व चाकू दिखाकर 30 लाख रूपये की मांग, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर में पिस्टल और चाकू की नोक पर एक युवक से 30 लाख रूपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।

मामला समता कालोनी इलाके का है। बजरंग नगर निवासी सहबाज खान को 17 नवंबर 2020 की रात करीब 10.20 बजे आरोपी निशांत चौधरी, रोहित दुबे एवं यश नामदेव नामक युवक पिस्टल और चाकू दिखाकर उसकी सुरक्षा के लिए उससे 30 लाख रूपये मांगे थे। आजाद चौक थाना पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 384, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।
 राजधानी में चाकू लेकर घूमते और लोगों को आतंकित करते तीन पकड़ाए

राजधानी में चाकू लेकर घूमते और लोगों को आतंकित करते तीन पकड़ाए

रायपुर। राजधानी पुलिस ने शुक्रवार को शहर के अलग-अलग इलाके से चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते घूम रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पकड़े गये आरोपियों में संजू निहाल पिता सागर 27 वर्ष, दयालू नाग पिता राजू 22 वर्ष एवं एक 17 वर्षीय लड़का शामिल है। पुलिस ने तीनों के पास से चाकू बरामद किया है। बताया जा रहा है कि तीनों अपराधी प्रवृत्ति के है। आरोपियों के खिलाफ 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
 धान मिसाई के दौरान हुआ बड़ा हादसा: ट्रैक्टर, थ्रेसर और खरही में लगी भीषण आग

धान मिसाई के दौरान हुआ बड़ा हादसा: ट्रैक्टर, थ्रेसर और खरही में लगी भीषण आग

कवर्धा। मुताबिक लोहारा के सेमरिया गांव में किसान नंदूराम के खेत में धान मिसाई का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक भीषण आग लग गई. आग की लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है जहाँ आग लगी है ठीक उसी के ऊपर से हाई टेन्सन का तार गया हुआ है।  


किसान को लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है. किसान के करीब 4 से 5 एकड़ खेत में आगजनी की घटना से बड़े नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. माना जा रहा है कि किसान को 4 से 5 लाख की आर्थिक क्षति पहुंची है.

इधर आगजनी की घटना के बाद किसान के परिवार में मायूसी छा गयी है. किसान परिवार ने आर्थिक क्षति होने पर मुआवजे की मांग की है. आगजनी की घटना के बाद दमकल को इसकी सूचना दी गई. दमकल की टीम और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैलने लगी कि उसे बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. हालांकि कड़े प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया, किन्तु सामान को नहीं बचाया जा सका।
 बड़ी खबर: पति और ससुर ने शराब पिलाकर किया दुष्कर्म, पीडि़ता की शिकायत पर दोनों गिरफ्तार

बड़ी खबर: पति और ससुर ने शराब पिलाकर किया दुष्कर्म, पीडि़ता की शिकायत पर दोनों गिरफ्तार

बिलासपुर। पति और ससुर ने जबरदस्ती शराब पिलाकर विवाहिता से दुष्कर्म किया। परेशान महिला ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई, तो उन्होंने मायके वालो को सूचना दी। पीडि़ता रिश्तेदारों के साथ थाना पहुंची, जिसकी शिकायत पर मल्हार पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

बेलगहना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी एक महीने पहले मल्हार क्षेत्र के आटो चालक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुर बहू पर गलत नीयत रखता था। 50 वर्षीय ससुर अपनी बहू को जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करता था। महिला लोकलाज के भय से चुप रही। गुरुवार की शाम भी ससुर ने महिला को जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया तो मारपीट की। शाम को महिला का पति आटो चलाकर लौटा, तो उसने घटना की जानकारी दी। इस पर आटो चालक पति ने अपने पिता का पक्ष लेते हुए पत्नी की पिटाई कर दी। फिर युवक ने पत्नी को शराब पिलाई। इसके बाद पिता व पुत्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर महिला को बंधक बना लिया। महिला ने किसी तरह घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। इसकी जानकारी होने पर महिला के मायके वाले पहुंचे और उसे मुक्त कराया। महिला ने घटना की शिकायत मल्हार पुलिस से की है। पुलिस ने धारा 376, 342,323, 506 व 34 के तहत जुर्म दर्ज कर हैवान पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है

आरोपी पति इससे पहले भी दो शादियां कर चुका है। दोनों पत्नी उसे छोड़कर चली गई हैं। इसके बाद युवक ने एक महीने पहले तीसरी शादी की थी।
 राजधानी के पास हाईवा को रोककर चार युवको ने की लूटपाट, मामला दर्ज

राजधानी के पास हाईवा को रोककर चार युवको ने की लूटपाट, मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे खरोरा थाना क्षेत्र में सारागांव मेन रोड नर्सरी के पास दो मोटरसायकल में सवार दो युवकों ने फिल्मी स्टाईल में एक हाईवा वाहन को रोककर उसके चालक और कंडेक्टर से नगदी 25370 रूपये, 01 मोबाईल फोन और 60 हजार रूपये का एक चेक लूट कर फरार हो गए। 

घटना के संबंध में खरोरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो मोटरसायकल में सवार चार युवको ने शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे मेन रोड नर्सरी सारागांव के पास एक हाइवा को अपनी दोनों मोटरसायकल को सड़क के बीच में खड़ी करके रोक दिया। इसके बाद आरोपियों ने हाइवा में सवार भगवानीराम खुंटे से नगदी 25 हजार रूपये, एक रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन एवं 60 हजार रूपये का एक चेक के साथ कंडेक्टर से नगदी 370 रूपये लूटकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 34 के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। आरोपियों में एक की पहचान अजय मंडावी के रूप में की गई है। 
 बड़ी खबर: सहमति मिलने पर दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की जिले की सीमा पर हो रही कोरोना जांच

बड़ी खबर: सहमति मिलने पर दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की जिले की सीमा पर हो रही कोरोना जांच

रायपुर। राजधानी में जल्द ही अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों में सवार लोगों का कोविड-19 का टेस्ट होगा। हालांकि इस पर अभी अंतिम मुहर लगनी बाकी है। वर्तमान में सुरक्षा के लिहाज से लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग किया जा रहा है। 

राजधानी रायपुर सहित जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में एक बार फिर से वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए सीएमएचओ ने प्रशासन को एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले दिगर राज्यों के वाहनों व इनमें सवार लोगों के मौके पर ही कोरोना टेस्ट किए जाने का उल्लेख था। यह प्रस्ताव फिलहाल खारिज कर दिया गया है। चूंकि जांच में समय लगता है और इस दौरान जिले की सीमा पर वाहनों की लंबी कतार लग जाएगी। लिहाजा इस प्रस्ताव को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। वर्तमान में कुम्हारी के पास एक टीम तैनात है जो कि दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों व इनमें सवार लोगों की जांच के लिए मुस्तैद है। हालांकि यह जांच लोगों की सहमति के बाद ही किया जा रहा है और केवल ऐसे लोगों की जांच की जा रही है जिन्होंने जांच के लिए सहमति दी है तथा उनमें कोविड-19 का लक्षण जैसे सर्दी-खांसी, बुखार आदि है। अन्य लोगों को जांच के लिए बाध्य नहीं किया गया है। इस जांच में दूसरे राज्यों से आने वाले ट्रक चालक व व्यवसायिक वाहनें चलाने वाले लोगों को भी शामिल किया गया है।
 बड़ी खबर: जमीन विवाद के चलते युवक पर टंगिया से हमला, युवक हुआ गंभीर रूप से घायल

बड़ी खबर: जमीन विवाद के चलते युवक पर टंगिया से हमला, युवक हुआ गंभीर रूप से घायल

रायपुर। राजधानी से लगे आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम जरौद में जमीन विवाद और हार्वेस्टर मशीन में धान कटाने की बात दो युवको ने एक युवक पर टंगिया से मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवसरण साहू उसके भाई मिथून साहू का पहले से ही आरोपी कामता मनहरे के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात करीब 8 बजे देवसरण और कामता के बीच हार्वेस्टर मशीन में धान कटाने की बात विवाद हो गया। इस बारविवाद हार्वेस्टर मशीन से धान कटाने की बात पर जरूर शुरू हुआ पर यह विवाद एक बार फिर जमीन विवाद तक जा पहुंचा। दोनों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि कामता ने गुस्से में आकर देवसरण पर टंगिया से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने घायल देवसरण के भाई मिथून की शिकायत पर आरोपी कामता और अन्य एक के खिलाफ धारा 307, 294, 506 बी, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। 
 बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 15 जुआरी गिरफ्तार, नगदी 63,990 रुपये जप्त

बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 15 जुआरी गिरफ्तार, नगदी 63,990 रुपये जप्त

रायपुर। मुखबिर की सूचना पर मोहबा बाजार में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 

जानकारी के अनुसार मुखबीर ने सूचना दी कि मोहबा बाजार मैदान में जुए का फड़ चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रेड कार्यवाही कर घेराबन्दी कर 15 जुआड़ियों से 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 63,990/- रु एवं 17 नग मोबाइल जप्त कर मौके पर 13 जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।
 छत्तीसगढ़ में मौसम ने बढ़ाई चिंता, कई हिस्सों में बेमौसम बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम ने बढ़ाई चिंता, कई हिस्सों में बेमौसम बारिश

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कुछ स्थानों पर मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश देखने को मिल रही है। राजधानी रायपुर में हुई हल्की बूंदा बांदी होने से कुछ दिनों से महसूस हो रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है। गर्मी से राहत के बाद अब राजधानी में अच्छी ठंड पड़ना शुरु होगी।
 
बता दें कि बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम बनने से ठंड के मौसम में बारिश हो रही है। वहीं अब उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से तापमान गिरने के साथ ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार है। वहीं कई जगहों में बारिश की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे। रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 

प्रदेश के कुछ स्थानों पर हुई बारिश के मुख्य रिकॉर्ड की बात करें तो अंबिकापुर और जशपुरनगर में 1 सेंटीमीटर बारिश होने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। और इसी के साथ प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर और अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस माना में दर्ज किया गया है।
 
सत्यनारायण शर्मा का गवर्निंग काउंसिल मेम्बर बनना लगभग तय

सत्यनारायण शर्मा का गवर्निंग काउंसिल मेम्बर बनना लगभग तय

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली के चल रहे निर्वाचन में वरिष्ठ सहकारी नेता सत्यनारायण शर्मा का पुनः गवर्निंग काउंसिल मेंबर बनना सुनिश्चित हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के गवर्निंग काउंसिल मेंबर व पदाधिकारियों के निर्वाचन 17 से 23 नवंबर तक जारी है। निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 17 नवंबर प्रातः 10 बजे से 19 नवंबर संध्या 5 तक गवर्निंग काउंसिल मेंबर के लिए नामांकन भरा जाना था। 20 नवंबर 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच पश्चात निर्वाचन अधिकारी द्वारा पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ से भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली के लिए निर्वाचित प्रतिनिधि सत्यनारायण शर्मा का गवर्निंग काउंसिल मेंबर बनना सुनिश्चित हो गया है।

निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी सूची में राज्य सहकारी संघ के ग्रुप क्रमांक 6 में सत्यनारायण शर्मा का इकलौता पात्र नामांकन होने के पश्चात उनका गवर्निंग काउंसिल मेंबर निर्वाचित होना सुनिश्चित हुआ है। 21 नवंबर को नाम वापसी पश्चात संध्या 6 बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। आवश्यकता अनुसार मतदान 23 नवंबर दोपहर 1:30 बजे तक तथा उसके पश्चात 23 नवंबर को ही पदाधिकारियों का निर्वाचन भी संपन्न होगा। श्री शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली के निवृतमान गर्वनिंग काउंसिल मेम्बर भी हैं। वर्ष 1996, 1999 के पश्चात 2010 और 2015 में भारतीय राष्ट्रीय आवास महासंघ नई दिल्ली के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होकर वर्तमान तक छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं। वर्ष 1985 में विधानसभा में पहली बार कदम रखते हुए अब तक सात बार विधायक निर्वाचित होने का गौरव हासिल है। 

छत्तीसगढ़ में जीएसटी इंटेलिजेंस ने किया बड़ी चोरी का पर्दाफाश, कोयला कारोबारी और सलाहकार गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में जीएसटी इंटेलिजेंस ने किया बड़ी चोरी का पर्दाफाश, कोयला कारोबारी और सलाहकार गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोयले के ऊपर लिए जाने वाले फर्जी जीएसटी इनपुट क्रेडिट रैकेट के खिलाफ चल रही जांच में इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दरअसल फर्जी कोयला फर्म खोलकर करीब 230 करोड़ के फर्जी बिल के जरिए 38 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Also Read:- उगते सूरज को अर्घ्य देकर की गई सुख, शांति और समृद्धि की कामना 
मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने शुक्रवार को रायगढ़ के कोयला कारोबारी राकेश शर्मा और उनके सलाहकार नरेश इसरानी को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपियों ने फर्जी कंपनी खोलकर 38 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी की है।