रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार जनशिकायत मिलने पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने नगर निगम जोन 4 के जोन कमिश्नर श्री विनय मिश्रा के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री चंद्रशेखर श्रीवास्तव, जोन स्वच्छता निरीक्षक श्री विरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में नगर निगम जोन 4 के तहत आने वाले पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के कटोरा तालाब मुख्य मार्ग स्थित पोहा पाइंट खाद्य दुकान का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया।
पढ़ें : कोतवाली पुलिस ने नशीली दवाओं और इंजेक्शनों के बड़े ज़ख़ीरे को धर दबोचा, एसपी ने किया खुलासा
रायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने अमित जोगी द्वारा दायर याचिका को एससी /एसटी स्टेटस 2013 में संशोधन को चुनौती देते हुए दायर की गई याचिका पर सुनवाई की। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर मामले को वापस लेने और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के समक्ष इस मुद्दे को उठाने की स्वतंत्रता के साथ विभाजन को खारिज कर दिया, जहां एक ही याचिका ऋचा जोगी द्वारा दायर की गई।


जानकारी के अनुसार शासन की ओर से अधिवक्ता राजीव शर्मा ने कोर्ट को बताया कि ऐसी ही एक याचिका अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी ने हाई कोर्ट में लगाई है। इसके अलावा अमित जिगी कई बार अपनी जाति को लेकर लेकर कोर्ट आते रहते है, जिसके कारण शासन का निर्णय प्रभावित होता है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने अमित जोगी से पूछा कि वे हाई कोर्ट क्यों नहीं जाते। इसके बाद अमित ने अपनी याचिका वापस ले ली। ज्ञातव्य है कि अमित जोगी ने अपनी याचिका में राज्य शासन के जाति छानबीन समिति के नियम में संशोधन को चुनौती दी थी। इसकी सुनवाई तीन जजों की बैंच ने की।
मुझे चुनाव लड़ने से रोकने के लिए को @bhupeshbaghel सरकार ने रातों रात ग़ैर क़ानूनी संशोधन पारित किए थे।उसके विरुद्ध मैं सर्वोच्च न्यायालय इसलिए गया था क्योंकि उच्च न्यायालय अवकाश में था और दो न्यायाधीशों ने मेरे प्रकरण की सुनवाई से खुद को पृथक कर लिया था।अब वैसी स्थिति नहीं है।
— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) November 18, 2020
रायपुर, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के महंत घासीदास संग्रहालय में रखे पुरावशेषों के संरक्षण को लेकर विभाग की लापरवाही सामने आई है। सन 2006 से अब तक संग्रहालय में संग्रहित ऐतिहासिक महत्व की मूर्तियों एवं सोने-चांदी के सिक्के, औजार व अन्य पुरावशेषों का भौतिक सत्यापन नहीं किया गया है। इससे संग्रहालय में रखे एतिहासिक पुरावशेष किस हालात में हैं, इसकी विभागीय अधिकारी कोई सुध नहीं ले रहे। ऐसे में संग्रहालय में हजारों साल पुराने इतिहास को जीवित रखे उन पुरावशेषों के खोने, क्षतिग्रस्त व नष्ट होने का डर सता रहा है। अगर ऐसा हुआ, तो वर्तमान व आने वाली हमारी पीढ़ी इतिहास के उस प्रमाण से जुड़ी सभ्यता व संस्कृति को जानने से वंचित रह जाएगी।
गौरतलब है कि सरकारें भू-गर्भ से निकली पुरातात्विक महत्व की धरोहरों को संजोने व संग्रहालयों में संग्रहित करने लाखों करोड़ों रुपए खर्च करती है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही व भ्रष्टनीति के कारण वह हजारों साल पुरानी संस्कृति, सभ्यता के दर्शन कराने वाली व एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक विद्यमान रहने वाले बहुमूल्य पुरावशेष या तो नष्ट हो जाते हैं या बाजार में नीलाम हो जाते हैं। इन्हीं अनियमितताओें से पुरावशेषों को बचाने शासन ने संग्रहालय में रखे पुरावशेषों का निश्चित समय पर भौतिक सत्यापन करने की व्यवस्था बनाई है, ताकि यह पता चल सके कि वह पुरावशेष सुरक्षित हैं या नहीं हैं, लेकिन संस्कृति विभाग द्वारा संग्रहालय में रखे पुरावशेषों का भौतिक सत्यापन समय पर नहीं किया जा रहा।
हर साल तैयार करनी है रिपोर्ट विभाग के पुरातत्विविदों का कहना है कि संग्रहालय में संग्रहित पुरावशेष का प्रति वर्ष भौतिक सत्यापन करना अनिवार्य है, लेकिन महंत घासीदास संग्रहालय के पुरावशेष का लंबे समय से भौतिक सत्यापन नहीं होने के कारण विभाग को भी संग्रहालय में रखे ऐतिहासिक व बहुमूल्य पुरावशेषों की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। वहीं विभाग के अन्य अधिकारियों व पुरातत्विविदों ने यह आरोप लगाया है कि 2006 में पुरावशेष विभाग के प्रभार से मुक्त हुए एक विभागीय अधिकारी की मनमानी के कारण भौतिक सत्यापन का कार्य अटका हुआ है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है | विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 दिसम्बर से 30 दिसंबर तक चलेगा | आदेशानुसार इस सत्र में वित्तीय एवं शासकीय कार्य संपादित किया जाना संभावित है |

रायपुर | मरवाही चुनाव में मिली शिकस्त के जोगी परिवार ने संघर्ष से अपनी नई पहचान बनाने का निर्णय लिया है। अब रेणु जोगी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गई है। प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने 18 नवंबर को पार्टी की विशेष बैठक बुलाई जिसमें महत्वपूर्ण फैसले लिये गए। अमित जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और जोगी परिवार के अस्तित्व को खत्म करने की खुली चुनौती दे रहे हैं। उन्हें लगता है कि हमें मरवाही उपचुनाव में लड़ने से रोकने से उन्होंने हमें हरा दिया है। जिस दिन उन्होंने छल से हमें चुनाव से बाहर किया, उसी दिन उनकी हार हो चुकी थी। इसका जवाब उन्हें पहले न्याय की अदालत और फिर जनता की अदालत में मिलेगा।
कोर कमेटी द्वारा लिए गए 7 खास निर्णय
1. स्वर्गीय अजीत जोगी के छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया सपने को यथार्थ में बदलने का संकल्प डॉक्टर रेणु जोगी को स्वर्गीय अजीत जोगी के स्थान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का रखा प्रस्ताव, धरमजीत ने किया समर्थन
2. अब पार्टी में जयचंदों और मीर जाफरों जैसे सत्ता-लोभियों की कोई जगह नहीं- वे न घर के रहे न घाट के
3. 9 दिसंबर शहीद वीर नारायण जयंती से पार्टी का वृहद् मोबाइल पर आधारित सदस्यता अभियान चालू होगा
4. अगले 90 दिनों में 1,11,111 सक्रिय वालंटियर का पूर्णकालिक काडर बनाने का लक्ष्य पुराने मोर्चा संगठनों की जगह अजीत जोगी किसान, अजीत जोगी महिला, अजीत जोगी युवा, अजीत जोगी छात्र और अजीत जोगी श्रमिक लेंगे
5. संगठन और छात्र संघ, बिरगांव, जामुल, भिलाई, रिसाली और चरौदा नगरी चुनावों में जात-पात और धर्म से ऊपर उठके केवल छत्तीसगढ़ प्रथम विचारधारा के लिए संघर्ष करने वालों को अवसर देंगे और सत्ता का घमंड खत्म करेंगे
6. 4 चरणों में पूरे प्रदेश में पदयात्रा के माध्यम से जनता से आशीर्वाद मांगने जाएँगे। मेरा फोकस 31 विधानसभाओं में होगा जहां हमें 2018 में 40000 वोट मिले थे।
7.अजीत जोगी फाउंडेशन गैर-सरकारी संस्थाओं के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ में छत्तीसगढ़ के सबसे जरूरतमंदों की मदद करेगा
राजधानी रायपुर को मिलने वाली है एक और बड़ी सौगात, कल करेंगे सीएम बघेल भूमिपूजन, जाने क्या है पूरी खबर
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 19 नवम्बर को अपने निवास कार्यालय से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजधानी रायपुर में टेनिस स्पोर्ट अकादमी निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सांस्कृतिक भवन से लगी 4 एकड़ भूमि में टेनिस स्पोर्ट अकादमी का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 17 करोड़ 75 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यादेश जारी कर दिया गया है। अकादमी के निर्माण के लिए 15 माह का समय निर्धारित किया गया है।
पढ़ें : रायपुर का मुकुल देशभर के कई डांसर्स को पीछे छोड़ पहुंचा इंडियाज बेस्ट डांसर खिताब के करीब
टेनिस स्पोर्ट अकादमी के अंतर्गत एडमिन बिल्डिंग, हॉस्टल बिल्डिंग और टेनिस कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। एडमिन बिल्डिंग के भू-तल में वेटिंग रूम, रिसेेप्शन, दो चेंजिंग रूम, दो हॉल, पार्किंग एरिया एवं प्रथम तल में जिम, डायनिंग एरिया, वेटिंग एरिया तथा द्वितीय तल में व्ही.आई.पी. लॉज और 3500 क्षमता के पावेलियन का निर्माण किया जाएगा। हॉस्टल बिल्डिंग के भू-तल में रिसेप्शन एवं वेटिंग रूम, अधीक्षक रूम, कार्यालय, व्ही.आई.पी. रूम और पार्किंग, प्रथम तल में कैरम रूम, टेबल टेनिस रूम, किचन, डायनिंग। द्वितीय तल में 17 रूम, हाऊस किपिंग एवं तृतीय तल में 17 रूम हाऊस किपिंग का निर्माण किया जाएगा साथ ही एक इंटरनेशनल टैनिश कोर्ट (सिंथेटिक कोर्ट) और 5 प्रेकटिस कोर्ट (सिंथेटिक कोर्ट) का निर्माण किया जाएगा।

















