BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर : घर में चोरों से बेखबर सोता रहा परिवार, चोरो ने साफ किये लाखो रुपये के सोने-चांदी के जेवर व नगदी, जाने कहा कि है यह खबर

बड़ी खबर : घर में चोरों से बेखबर सोता रहा परिवार, चोरो ने साफ किये लाखो रुपये के सोने-चांदी के जेवर व नगदी, जाने कहा कि है यह खबर

जांजगीरजांजगीर के बाराद्वार इलाके में सम्राट चौक के पास चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी मिली है कि सम्राट चौक के पास घर पर परिवार सोता रहा और चोरों ने करीब 15 से 20 लाख रुपए का सामान और नगदी पार कर दिया। 

पढ़ें : SBI PO Recruitment: एसबीआई पीओ की बंपर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा समेत अन्य बातें

मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने 30 से 35 तोला सोना और करीब डेढ़ किलो चांदी के साथ 50 हजार रुपए नगदी पर हाथ साफ किया है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने बकायदा घर की छत पर जाकर सोने-चांदी के खाली डिब्बे भी छोड़ दिए है।  

BIG BREAKING : नशे में एक युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अस्पताल से हुआ फरार

BIG BREAKING : नशे में एक युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अस्पताल से हुआ फरार

गौरेला | छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, खबर मिली है कि जिले में एक युवक ने शराब के नशे में अपने ही शरीर पर केरोसीन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में युवक को 30 फीसदी जली हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार अस्पताल में युवक का कोरोना एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो युवक अगले दिन मंगलवार सुबह अस्पताल से भाग निकला।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से सटे इस इलाके में एक ही परिवार के 5 लोगों की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

 

यह है पूरा मामला :-

गौरेला के भट्टा टोला निवासी प्रताप पासी ने सोमवार रात पारिवारिक झगड़े के बाद शराब पी और फिर खुद पर केरोसीन डाल आग लगा ली। जब वह जलने लगा तो खुद ही बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाई। हालांकि तब तक वह 30 फीसदी जल चुका था। उसकी हालत गंभीर देख परिजन पास ही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे और भर्ती कराया।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ प्रदेश में हाई कोर्ट समेत सभी न्यायालयों में शुरू हुई प्रत्यक्ष सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के अनुसार उपचार के दौरान डॉक्टरों ने प्रताप की एंटीजन किट से कोरोना जांच की तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे कोविड केयर सेंटर टिकरा कला भेजने की तैयारी की जा रही थी। पता चलने पर उससे पहले ही प्रताप अस्पताल से भाग निकला। इसके बाद भी ड्यूटी डॉक्टर की ओर से इसकी सूचना स्थानीय थाने में नहीं दी गई। युवक के आत्मदाह के प्रयास की सूचना क्षेत्र में फैली तो लोगों को पता चला।

अस्पताल में मौजूद नर्सों के मुताबिक सोमवार रात करीब 9 बजे बाइक से दो लोग प्रताप को लेकर आए थे। उन्होंने पटाखों से जलने की बात कही थी, लेकिन प्रताप के पास से केरोसीन की बदबू आ रही थी। उन्होंने बताया कि प्रताप 30 प्रतिशत जल चुका था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया। टेस्ट रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया तो पता चलने पर डर से अस्पताल से भाग निकला।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में हाई कोर्ट समेत सभी न्यायालयों में शुरू हुई प्रत्यक्ष सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ प्रदेश में हाई कोर्ट समेत सभी न्यायालयों में शुरू हुई प्रत्यक्ष सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर/बिलासपुर | छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सहित प्रदेश के अधीनस्थ न्यायालयों में आज से खुली सुनवाई शुरू हो गई है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये मार्च में लगाये गये लॉकडाउन के बाद से अदालतें बंद थीं। कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष संदीप दुबे ने इस पर ख़ुशी जाहिर की।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से सटे इस इलाके में एक ही परिवार के 5 लोगों की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

हाईकोर्ट में आज सुबह 10 बजे से प्रत्यक्ष सुनवाई शुरू कर दी गई है। प्रत्येक बेंच अपनी कोर्ट में सुने जाने वाले केस की संख्या खुद निर्धारित करेगी। उतने ही मामले लिये जायेंगे जिनकी सुनवाई उसी दिन पूरी हो सके। अर्जेंट हियरिंग के लिये ज्यूडिशियल रजिस्ट्रार के पास आवेदन करना होगा। हाईकोर्ट में तीन डबल बेंच और 12 सिंगल बेंच बनाये गये हैं। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पी.आर. रामचंद्र मेनन और जस्टिस पीपी साहू रिट याचिका तथा पीआईएल, बंदी प्रत्यक्षीकरण जैसे मामले सुनेंगे। दूसरी डबल बेंच में जस्टिस प्रशांत मिश्रा और जस्टिस रजनी दुबे हैं। इनमें सिविल मामले, कम्पनी और कमर्शियल मामले सुने जायेंगे। जस्टिस मनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव और जस्टिस विमला सिंह कपूर की डबल बेंच में आपराधिक प्रकरणों की सुनवाई होगी।

पढ़ें : घर से बुलाकर दोस्तों ने कर दी युवक की हत्या, 6 दिन बाद भी शव नहीं मिलने पर जमकर बवाल


बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और रायपुर जैसे शहरों में जहां अधीनस्थ न्यायालयों की संख्या अधिक है वहां रोटेशन के आधार पर कोर्ट खुलेंगे। इन शहरों में सत्र न्यायालय व अतिरिक्त सत्र न्यायालय के अधिकतम 5 कोर्ट में रोटेशन पर काम होगा। न्यायिक मजिस्ट्रेट की अधिकतम 7 अदालतों में कार्रवाई होगी। शेष शहरों में भी अधिकतम संख्या इनसे अधिक नहीं होगी।


कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीते 24 मार्च को लागू लॉकडाउन के बाद प्रदेशभर में अदालतों का कामकाज ठप था। इस दौरान अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हाईकोर्ट और सत्र न्यायालयों में की गई। कुछ दिन के लिये हाईकोर्ट में खुली सुनवाई का प्रयास इस दौरान हुआ था किन्तु हाईकोर्ट व महाधिवक्ता कार्यालय के स्टाफ में कोरोना मरीजों के मामले सामने आने के बाद यह निर्णय वापस ले लिया गया।


हाईकोर्ट सहित सभी न्यायालय में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जायेगा। किसी भी पक्षकार को अधिकतम दो वकीलों की अनुमति दी गई है। मास्क व सोशल डिस्टेंस के नियम के उल्लंघन पर कार्रवाई की जायेगी। जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिये जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जायेगा।


प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष संदीप दुबे ने कहा कि अदालतों में नियमित खुली सुनवाई शुरू होने से बीते आठ महीनों से व्यवसाय के संकट में आने के कारण परेशान पक्षकार अधिवक्ता, उनके अधीनस्थ स्टाफ तथा फोटो कॉपी व दूसरे जुड़े कार्य करने करने वाले राहत महसूस कर रहे हैं।

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से सटे इस इलाके में एक ही परिवार के 5 लोगों की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से सटे इस इलाके में एक ही परिवार के 5 लोगों की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

राजिम राजधानी से लगे धर्म नगरी राजिम के केंद्री गांव में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई है। घर के एक सदस्य की लाश फांसी पर लटकी मिली है। पति, पत्नी, मां और दो बच्चे मृत पाए गए हैं। डायल 112 को फोन कर इस घटना की सूचना दी गई है। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये आत्महत्या या हत्या है। पुलिस पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

जय व्यापार पैनल के दीपावली मिलन समारोह में भीड़ उमड़ी

जय व्यापार पैनल के दीपावली मिलन समारोह में भीड़ उमड़ी

रायपुर। कैट कार्यालय के सामने मैदान में जय व्यापार पैनल ने दीपावली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें अनेक व्यापारिक संगठनो के व्यापारी एवं पदाधिकारियो, वरिष्ठजनों एवं राजनितिक संगठनों के अनेक सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे प्रांरभ हुआ जो लगातार 2 बजे तक चलता रहा।
सभी आगन्तुकों का छ.ग. चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स के आगामी चुनाव में जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी, महामंत्री पद के प्रत्याशी अजय भसीन, कोषाध्यक्ष के प्रत्याशी उत्तम गोलछा एवं जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड़ ने आत्मीय स्वागत करते हुए दीपावली की शुभकाॅमनांए दी।
समारोह में प्रमुख रूप से हमारे मार्गदर्शक आसुदामल वाधवानी, प्रदीप गुप्ता, भजन सिंह होरा, भारामल मत्थनी, पोहूमल, विधायक रायपुर उत्तर कुलदीप जुनेजा, विधायक रायपुर पश्चिम विकास उपाध्याय, पूर्व भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानन्द उपासने, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, महापौर एजाज ढ़ेबर, भाजपा नेता प्रफुल्ल विश्वकर्मा, रमेश वल्र्यानी, छ.ग. सराफा के अध्यक्ष मदन जैन (दुर्ग), ज्ञानचन्द जैन (भिलाई) भिलाई चेम्बर अध्यक्ष भीमसेन सेतपाल, दयाराम बत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष गार्गीशंकर मिश्रा, धर्मदास बत्रा, कन्हैया बत्रा, लक्ष्मण बक्तानी, अखराज ओस्तवाल, शरमद ईमाम, सुदाकर शुक्ला, राकेश मल्होत्रा, राजेश शर्मा, हेमन्त अरोरा, अक्षय गुप्ता, अश्विनी देवानी, हरीश शर्मा आदि लोग भिलाई से आये थे। मगेलाल मालू, विक्रम सिंह देव, जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, अजय अग्रवाल, अजय तनवानी, राम मंधान, कैलाश खेमानी, अमर गिदवानी, वासु माखीजा, दीपक बल्लेवार, भरत जैन, पवन वाधवा, सुरिन्दर सिंह, कन्हैया गुप्ता, विजय शर्मा, सुनील धुप्पड़, बलराम आहूजा, अशोक मालू, संजय जयसिंह, जितेन्द गोलछा, सूरज उपाध्याय, मोतीलाल सचदेव, जनक वाधवानी, जयराम कुकरेजा, रवि कुमार जयसवाल, गोविंद चिमनानी, महेश जेठानी, मनोहर दास सचदेव, एस. एल. पटेल, नीलेश मुंदड़ा, जयंत मोहता, भावेश पिथालिया, कपिल दोशी, वैभव सिंह देव, नंदलाल मुलवानी, विष्णु वाधवानी, प्रेम पाहुजा, रतन अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता, तेज कुमार बजाज, दिनेश पटेल, विजय गुरूबक्ष्णी, आशीष सोनी, रजत छाबड़ा, रवि ग्वालानी, मोहन वल्र्यानी, श्रीनिवास रेडडी, कमल चैधरी, हीरानन्द दुलहानी, परेश जैन, अनिकेत वोरा, अमन अग्रवाल, संजय शारदा, नीरज गोयल, श्याम महेश्वरी, शंकर बजाज, आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी लोगों ने जीत की अग्रिम बधाई दी। युवा सदस्यों का जोश एवं उत्साह देखते ही बनता था। काम किया है काम करेगें जय व्यापार जय व्यापार के नारे गुंज रहे थे। आज के इस कार्यक्रम में विशेष रूप से अनेक समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई उपरोक्त जानकारी मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड़ एवं जितेन्द्र दोशी ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया जगत के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा है कि मीडिया जगत निडरतापूर्वक निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से देश मे लोकतांत्रिक विमर्श को एक नई दिशा प्रदान करता है। नागरिको को उनके अधिकार और दायित्व के प्रति सचेत कर देशहित व लोकहित में सक्षम बनाते है। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रतिनिधियों ने

कोविड 19 जैसे महामारी में भी लोगो मे जागरूकता लाने में अहम भूमिका निभाई है।श्री बघेल ने कहा कि फ्री प्रेस हमारे लोकतंत्र की विशेषता और आधारशिला है । राष्ट्रीय प्रेस दिवस प्रेस की स्वतन्त्रता और जिम्मेदारियो की ओर ध्यान आकर्षित करता है।

श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पत्रकारों के लिए लगातार बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। जनसंपर्क विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की पात्रता एवं प्रावधानों में संशोधन कर ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को इनके दायरे में लाया जा रहा है। प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। सरकार ने पत्रकारों के कल्याण के लिए पिछले वर्ष ही वरिष्ठ मीडियाकर्मी सम्मान निधि को पांच हजार रूपए से बढ़ाकर दस हजार रूपए प्रति माह किया है। अधिमान्यता नियमों में संशोधन कर विकासखंड स्तर के पत्रकारों के लिए भी अधिमान्यता का प्रावधान किया गया है। पत्रकार कल्याण कोष से जरूरतमंद पत्रकारों को आर्थिक सहायता की सीमा को 50 हजार रूपए से बढ़ाकर दो लाख रूपए किया गया है। राज्य शासन के श्रम विभाग ने पत्रकारों के हित में उनकी सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का आदेश जारी किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यरत पत्रकारों को श्रमजीवी पत्रकार के रूप में पहचान देने एवं उनके काम में सहूलियत के लिए साल भर पहले नए अधिमान्यता नियम लागू किए गए हैं। मीडिया के बदलते स्वरूप को देखते हुए टी.वी. चैनलों, वेब-पोर्टल, समाचार पत्रिका और समाचार एजेंसी के पत्रकारों को भी अधिमान्यता देने का प्रावधान किया गया है। मीडिया संस्थानों के लिए अधिमान्यता कोटा करीब-करीब दुगुना कर दिया गया है। नए नियमों के तहत राज्य में पहली बार विकासखंड स्तर के पत्रकारों के लिए भी अधिमान्यता का प्रावधान किया गया है। साथ ही लंबे समय तक इस पेशे में रहे सेवानिवृत्त पत्रकारों के लिए दीर्घकालिक सेवा पत्रकार अधिमान्यता भी शुरू किया गया है। नए अधिमान्यता नियमों के फलस्वरूप वर्तमान में 233 राज्य स्तरीय और 287 जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार हैं।

पत्रकारों को गंभीर बीमारी के इलाज, वृद्धावस्था में आर्थिक संकट, दैवीय विपत्ति जैसी परिस्थितियों में मदद का दायरा बढ़ाने के लिए पत्रकार कल्याण कोष के नियमों में पिछले वर्ष व्यापक परिवर्तन किए गए हैं। नए नियमों के तहत अब आर्थिक सहायता की सीमा 50 हजार रूपए से बढ़ाकर दो लाख रूपए कर दी गई है। साथ ही दंगों, बाढ़ जैसी विषम परिस्थितियों में समाचार कवरेज के दौरान कैमरा एवं अन्य उपकरणों के नुकसान पर भी आर्थिक मदद का प्रावधान नए नियम में जोड़ा गया है। पिछले दो वर्षों में प्रदेश के 49 पत्रकारों को साढ़े 41 लाख रूपए से अधिक की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई है।

वरिष्ठ मीडियाकर्मी सम्मान निधि की राशि दुगुनी करने के साथ ही इसके दायरे में अधिक से अधिक पत्रकारों को लाने के लिए पात्रता की शर्तें शिथिल की गई हैं। योजना के तहत पहले जहां हर माह पांच हजार रूपए दिए जाते थे, वहीं अब इसे बढ़ाकर दस हजार रूपए कर दिया गया है। पात्रता के लिए आयु सीमा भी 62 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष की गई है। पहले इस योजना में शामिल पत्रकारों की पात्रता की हर पांच वर्ष में समीक्षा की जाती थी। नए नियमों के तहत समीक्षा का प्रावधान समाप्त करते हुए अब इसे आजीवन कर दिया गया है। योजना में शामिल पत्रकारों को अक्टूबर-2019 से हर महीने दस हजार रूपए की सम्मान निधि दी जा रही है। वरिष्ठ मीडियाकर्मी सम्मान निधि योजना के फलस्वरूप दो वर्ष पूर्व जहां आठ वरिष्ठ पत्रकारों को योजना का लाभ मिल रहा था, अब यह संख्या 23 हो गई है।

राज्य शासन द्वारा निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता में मदद के लिए छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून तैयार करवाया जा रहा है। इसके लिए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायधीश न्यायमूर्ति श्री आफताब आलम की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायधीश, उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता, वरिष्ठ पत्रकार और महाधिवक्ता की 12 सदस्यीय समिति ने कानून का प्रथम प्रारूप तैयार कर माह नवम्बर-2019 में राज्य के पत्रकारों, पत्रकार संगठनों और आम नागरिकों की राय को शामिल कर इसका द्वितीय प्रारूप तैयार किया है। अभी इसके द्वितीय प्रारूप पर ऑनलाइन सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं जिसके आधार पर इस कानून को अंतिम रूप दिया जाएगा। पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। 

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी दिल्ली में पकड़े दो 2 नाइजीरियन ठग

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी दिल्ली में पकड़े दो 2 नाइजीरियन ठग

रायपुर। लाखों की ठगी के मामले में राजधानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर पुलिस की टीम ने दिल्ली से दो नाइजीरियन ठग को दबोचा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एटीएम कार्ड सहित अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर रायपुर पहुंच रही है। वहीं शाम तक पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।शहर की एक महिला ने 7.5 लाख ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने फेसबुक के जरिए दोस्ती कर 7.5 लाख की ठगी की। वहीं आरोपियों के ठिकानों के बारे में पता चलते ही दबिश देकर इडुकी और किस्ट्रोफार को गिरफ्तार किया है।

 

 

रायपुर के पुलिस लाइन में तैनात आरक्षक को छात्रा से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, हुआ गिरफ्तार

रायपुर के पुलिस लाइन में तैनात आरक्षक को छात्रा से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, हुआ गिरफ्तार

रायपुरराजधानी रायपुर के पुलिस लाइन्स परिसर में तैनात आरक्षक दिगेश्वर सरकार को एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। माना कैम्प के थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि आरक्षक दिगेश्वर सरकार रायपुर पुलिस लाइन्स में पदस्थ है। रविवार को उसने टेकारी गांव की रहने वाली एक 22 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ किया। इस मामले की शिकायत पर आरक्षक के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई में दीपावली पर वायु प्रदूषण हुआ कम, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई में दीपावली पर वायु प्रदूषण हुआ कम, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छग पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भिलाई, दुर्ग एवं बिलासपुर में दीपावली पर्व के दौरान वायु प्रदूषण कम हुआ। जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मंडल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा रायपुर में 5.8 प्रतिशत, बिलासपुर में 7.5 प्रतिशत एवं भिलाई में 9.3 प्रतिशत वायु प्रदूषण कम पाया गया। वहीं एनजीटी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार समय-समय पर चलाए गए जनजागरूकता अभियान का व्यापक असर जिला प्रशासन एवं अन्य एजेंसियों के सहयोग से इस वर्ष देखने को मिला। ज्ञातव्य है कि पर्यावरण प्रदूषण को लेकर शासन प्रशासन द्वारा आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए विश्वस्तर पर लंबे समय से मुहिम चलाई जा रही है, जिसका असर दीपावली के दौरान देखने को मिला। 

पढ़ें : भीषण सड़क हादसा : नदी में जा गिरी मजदूरों से भरी पिकअप वाहन, 7 लोगों की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर 

पटाखों पर एन.जी.टी. के निर्देशों एवं पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा चलाये गये जन-जागरूकता अभियान एवं जिला प्रशासन व जन-साधारण के सहयोग का दिखा असर। पटाखों पर एन.जी.टी. के निर्देशों एवं राज्य सरकार की लगातार पहल एवं सघन जन-जागरूकता अभियान, जिला प्रशासन और आम जनता के सहयोग से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में औसतन इस बार दीपावली में वायु प्रदूषण पी.एम. 10 पिछले साल की तुलना में लगभग 5.89 प्रतिशत कम रहा। बिलासपुर में वायु प्रदूषण पी.एम. 10 पिछले साल की तुलना में लगभग 7.52 प्रतिशत कम एवं भिलाई में औसतन वायु प्रदूषण के स्तर में करीब 9.3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी।
 
 
रायपुर शहर में औसत परिवेशीय वायु गुणवत्ता (पीएम-10) अर्थात हवा में धूल के कणों की संख्या इस वर्ष 64.33 माइक्रोग्राम प्रतिघनमीटर रही। इसी तरह सल्फरडाई आक्साइड गैस का स्तर भी 5.30 प्रतिशत कम होकर 16.60 और नाइट्रोजन आक्साइड गैस का स्तर लगभग 4.7 प्रतिशत कम होकर 25.75 पाया गया। रायपुर में वायु मापन के परिणाम स्टेशन अनुसार निम्नानुसार हैं - वायु प्रदूषण पी.एम. 10 सिटी कोतवाली 71.0, एम्स हॉस्पिटल के पास 56.6 एवं जिला अस्पताल शंकर नगर के पास पंडरी 65.33 माइक्रोग्राम प्रतिघनमीटर पाया गया। न्यायधानी बिलासपुर में ऑफिस बिल्डिंग व्यापार विहार में वायु प्रदूषण पी.एम. 10 की मात्रा 55.0 तथा ट्रेफिक थाने के पास वायु प्रदूषण पी.एम. 10 की मात्रा 68.0 माइक्रोग्राम प्रतिघनमीटर पायी गई।
 
 
भिलाई-दुर्ग शहर में पर्यावरण संरक्षण मंडल के विशेषज्ञों द्वारा दीपावली में की गयी मॉनिटरिंग के अनुसार 5/32 बंगले भिलाई में वायु प्रदूषण पी.एम. 10 की मात्रा 55.4, सिविक सेंटर, भिलाई में वायु प्रदूषण पी.एम. 10 की मात्रा 63.8 माइक्रोग्राम प्रतिघनमीटर एवं सिटी कोतवाली दुर्ग में वायु प्रदूषण पी.एम. 10 की मात्रा 66.2 माइक्रोग्राम प्रतिघनमीटर पायी गई। इसी तरह सल्फरडाई आक्साइड गैस का स्तर भी 25.6 प्रतिशत कम होकर 9.0 और नाइट्रोजन आक्साइड गैस का स्तर लगभग 21.2 प्रतिशत कम होकर 11.1 पाया गया। रायपुर शहर में दीपावली के दिन ध्वनि प्रदूषण में भी लगभग 3.62 प्रतिशत कमी पायी गयी। इस बार रायपुर में ध्वनि की औसत तीव्रता 65.53 डेसीबल दर्ज की गयी। भिलाई में इस बार दिवाली में ध्वनि की औसत तीव्रता 71.13 डेसीबल दर्ज की गयी।   
 
 
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण कम होने के कारण रायपुर, बिलासपुर और भिलाई शहर के निवासियों को इस बार दीपावली की रात काफी सुकून मिला। मंडल के सदस्य सचिव, श्री आर.पी. तिवारी के अनुसार मण्डल द्वारा दीपावली के मौके पर आम जनता से पटाखों का उपयोग करते समय पर्यावरण नियमों के के साथ-साथ एन.जी.टी. के निर्देशों का भी पालन करने की अपील की गई थी। श्री  तिवारी ने जानकारी दी कि प्रदूषण रहित त्यौहार मनाये जाने के संबंध में मण्डल द्वारा जगह-जगह होर्डिंग्स लगाये गये थे, एफ.एम. चैनल एवं डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया गया था। मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा सभी जिलाधीशों एवं पुलिस अधीक्षकों को भी एन.जी.टी. के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किये गये थे। छत्तीसगढ़ शासन एवं पर्यावरण मण्डल के जन-जागरण अभियान का काफी सकारात्मक असर देखा गया। इस अभियान में जिला प्रशासन व आम जनता का भी सहयोग मिला। समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप दीपावली के दौरान वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई। 
 
राजधानी रायपुर के इन इलाकों में फिर हुई चाकूबाजी की घटना, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी रायपुर के इन इलाकों में फिर हुई चाकूबाजी की घटना, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राजधानी में गौरी-गौरा पूजा के दौरान अलग-अलग जगह जमकर हुई मारपीट व चाकू बाजी जिसके चलते तीन लोगों को गंभीर चोट लगने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : अब इस देश के क्रिकेटर ने की आत्महत्या, 2018 U-19 वर्ल्ड कप में थे शामिल, पढ़ें पूरी खबर

मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा यादव मोहल्ला निवासी मुकेश यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान तालाब मेें विसर्जन करते समय 15 नवंबर को शाम 4 बजे प्रार्थी का बड़ा भाई ललित उर्फ संदीप यादव को उसका दोस्त गोविन्दा साहु 20 वर्ष पिता संतोष साहु ने किसी बात को लेकर चाकू निकालकर हत्या करने की नियत से उसके वार कर दिया। जिसके चलते उसे जांघ में गंभीर चोट आने की वजह से खून बहने लगा व वह बेहोश हो गया। इलाज के लिये उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
 
 
इसी तरह गुढिय़ारी क्षेत्र में एक युवक को हत्या करने के नियत से प्राणघातक चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर देने की रिपोर्ट गुढिय़ारी चौकी में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामलाल सोना 56 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 15 नवंबर को प्रार्थी अपने परिवार के साथ घर पर था तभी शाम 6.30 बजे उसका दूसरे नंबर का लड़का सुजन सोना लहुलूहान हालत में घर आया,उसके पेट व सिर से खून बह रहा था पुछने पर कनवर बाघ पिता अजीत बाघ अर्जुन नगर आजाद चौक रायपुर ने संतोष किन्नर के घर के सामने रेलवे पटरी के बीच-बीच चाकू मारकर घायल कर दिया बताया। गंभीर हालत में युवक को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया है।
 
 
वहीं कबीर नगर थाने में चंद्रीका रक्सेल 32 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया के बेटा राहुल रक्सेल को 15 नवम्बर को ऑटों गली में क्यों लाये हो बोलने पर आशु क्षत्रिय ,सुनील क्षत्रिय एवं संतोष क्षत्रिय ने एक राय होकर मारपीट कर नाली में डाल दिये। जिसके बाद उसे भागते देख श्मशान घाट के पास हत्या करने की नियत से चाकू से वार किया तभी आस-पास के लोगों ने बीच बचाव  किया,जिसके चलते उसके गले पर खरोच आया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294,307,323,34,506 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 
पैसे डालने के बहाने रिटायर्ड कर्मी के खाते से 37 लाख पार, पढ़ें पूरी खबर

पैसे डालने के बहाने रिटायर्ड कर्मी के खाते से 37 लाख पार, पढ़ें पूरी खबर

कोरबा | दीपका कॉलोनी निवासी भगवान सिंह चौहान रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी है। उसे रिटायरमेंट पर एसईसीएल से 62 लाख मिले थे। इसमें से कुछ रकम खर्च हो गए। वहीं बाकी 41 लाख रुपए दीपका के यूको बैंक के चालू खाता में था। एक माह पहले भगवान के मोबाइल पर कॉल आया।

पढ़ें : बड़ी खबर : मुुंगेली की जिला एवं सत्र न्यायाधीश की फांसी पर झूलती मिली लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच

इसमें सामने वाले ने बैंक खाता में रकम जमा करने के बहाने गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद खाते से रकम कटता गया, लेकिन भगवान को पता नहीं चला । गुरुवार को बैंक में पैसा निकालने पहुंचने पर उसे खाते से 37 लाख रुपए पार होने का पता चला। तब उसने दीपका थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई।

पढ़ें : बस्तर से नक्सलवाद को समाप्त करने के सम्बन्ध में सीएम बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र, पढ़ें पूरी खबर 

इसमें बताया कि अलग अलग मोबाइल नंबर से उसे कॉल करके जानकारी मांगने वाला अपना नाम हिमांशु शेखर बताता था। वह जान से मारने की धमकी भी देता था। इस कारण वह डर से किसी को कुछ नहीं बता रहा था। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

 

 
बड़ी खबर : मुुंगेली की जिला एवं सत्र न्यायाधीश की फांसी पर झूलती मिली लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच

बड़ी खबर : मुुंगेली की जिला एवं सत्र न्यायाधीश की फांसी पर झूलती मिली लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच

मुंगेली | मुंंगेली की जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती कांता मार्टिन ने अपने शयनकक्ष में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पूरे मुंगेली जिले में सनसनी फैल गई है।

पढ़ें : बस्तर से नक्सलवाद को समाप्त करने के सम्बन्ध में सीएम बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र, पढ़ें पूरी खबर

मिली जानकारी के अनुसार सुबह जिला एवं सत्र न्यायाधीश का भृत्य रविवार को बंगले पहुंचा लगातार दरवाजा खटखटाने पर भी मुख्यद्वार नहीं खुलने पर उन्होंने पड़ोस में स्थित मुंगेली के सीजेएम को सूचना दी जिस पर सीजेएम ने पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजुर को सूचना दी। सुबह 11 बजे कुजुर दलबल के साथ जिला न्यायाधीश आवास पहुंचे। शयनकक्ष की खिड़की से झांकने पर पुलिस को श्रीमती मार्टिन की पंखे पर झूलती हुई लाश मिली। तत्काल खिड़की तोड़कर पुलिस ने शयनकक्ष में पंखे में लटकती लाश को निकालकर तत्काल प्रभाव से पंचनामा किया। ज्ञातव्य है कि श्रीमती मार्टिन के पति की डेढ़ वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। बंगले में वे अकेली रहती थी। श्रीमती मार्टिन के सुपुत्र रायपुर में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। ज्ञात हो कि श्रीमती मार्टिन ने सन् 1994 में न्यायिक सेवा से अपना कैरियर प्रारंभ किया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा की गई आत्महत्या के क्षेत्र में जमकर चर्चा है। 
 
 
गौरतलब है कि वर्षों पूर्व उक्त बंगले में मुंगेली जिला बनने के पहले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमृता लाल ने भी मिट्टी तेल छिड़ककर अपने शरीर पर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस उक्त मामले को संदिग्ध मृत्यु का मामला मानकर सूक्ष्म विवेचना कर रही है। उच्च न्यायालय बिलासपुर में भी घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक मुंगेली द्वारा दी गई है। उक्त घटना के चलते बिलासपुर हाईकोर्ट में भी शोक का माहौल बना हुआ है। 
 
बस्तर से नक्सलवाद को समाप्त करने के सम्बन्ध में सीएम बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र, पढ़ें पूरी खबर

बस्तर से नक्सलवाद को समाप्त करने के सम्बन्ध में सीएम बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर बस्तर अंचल में नक्सल समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि बस्तर अंचल में नक्सलवाद की समस्या से निपटने के लिए यह आवश्यक है कि वर्तमान में जारी रणनीति के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसरों का सृजन किया जाए, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बेरोजगार विवश होकर नक्सली समूहों में शामिल न हो ।

मुख्यमंत्री ने नक्सल हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में वृहद पैमाने पर रोजगार उपलब्ध करने के लिए सुझाव दिया है कि बस्तर अंचल में लौह अयस्क प्रचुरता से उपलबध है। यदि बस्तर में स्थापित होने वाले स्टील प्लांट्स को 30 प्रतिशत डिस्काउन्ट पर लौह अयस्क उपलब्ध कराया जाए, तो वहां सैकड़ों करोड़ का निवेश तथा हजारों की संख्या में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर निर्मित होंगे। कठिन भौगोलिक क्षेत्रों के कारण बड़े भाग में अभी तक ग्रिड की बिजली नहीं पहुंच पाई है । सौर उर्जा संयंत्रों की बड़ी संख्या में स्थापना से ही आमजन की उर्जा आवश्यकता की पूर्ति तथा उनका आर्थिक विकास संभव है।
मुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी सुझाव दिया है कि वनांचलों में लघु वनोपज, वन औषधियां तथा अनेक प्रकार की उद्यानिकी फसलें होती है । लेकिन उनके प्रसंस्करण एवं विक्रय की व्यवस्था न होने के कारण संग्राहकों को इनका समुचित लाभ प्राप्त नही हो रहा है । उन क्षेत्रों में स्थापित होने वाली प्रसंस्करण इकाईयों एवं कोल्ड चेन निर्मित करने के लिये उदारतापूर्वक अनुदान दिये जाने की आवश्यकता है । इसी प्रकार के बस्तर में इन्द्रावती नदी पर प्रस्तावित बोधघाट बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के क्रियान्वयन से सिंचाई एवं उर्जा क्षमता के विकास से बस्तर अन्चल के बड़े भाग का काया कल्प हो जायेगा। इस परियोजना की स्थापना हेतु भी केन्द्र सरकार से सहायता अपेक्षित है। मुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी लिखा है कि वर्तमान में आकांक्षी जिलों (Aspirational Districts) को केन्द्र सरकार की ओर से पृथक से कोई आर्थिक अनुदान नहीं दिया जा रहा। राज्य के बस्तर अन्चल के सातों जिले आकांक्षी जिलों के रूप में चिन्हांकित है। उचित होगा कि लोगों की आजीविका के साधनों के विकास हेतु कलेक्टरों को कम से कम 50-50 करोड़ रूपये की राशि प्रतिवर्ष दी जाये।
मुख्यमंत्री ने पत्र में केंद्रीय गृहमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए लिखा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नक्सल समस्या के समाधान की दिशा में किये जा रहे प्रयासों के संबंध में 3 सितम्बर, 2020 को मेरे द्वारा लिखे गये पत्र के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर आपका ध्यान आकर्षित किया गया था। मुझे खुशी है कि तत्संबंध में आपके द्वारा संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ राज्य हेतु वर्ष 2018 में आबंटित की गई 7 अतिरिक्त सीआरपीएफ बटालियन में से तत्काल 05 बटालियन बस्तर क्षेत्र में तैनात किए जाने हेतु निर्देशित किया गया । मुझे यह भी ज्ञात हुआ है कि बस्तर क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्रीय पटल पर देश सेवा एवं रोजगार के अवसर प्रदाय करने हेतु सेना की विशेष भर्ती रैली मार्च 2021 में बस्तर संभाग में आयोजित करने का विचार किया जा रहा है । निश्चित रूप से इन दोनों विषयों पर आपके द्वारा की गई पहल के माध्यम से नक्सल विरोधी अभियान में हमें निर्णायक बढ़त प्राप्त होगी ।
विगत वर्षों में भारत सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित राज्यों को सुरक्षा बल, आधुनिकीकरण, अधोसरंचना निर्माण एवं संचार साधनों के विकास हेतु उदारतापूर्वक सहायता उपलब्ध कराई गई है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए है ।नक्सलवाद की समस्या से निपटने के लिए यह आवश्यक है कि वर्तमान में जारी रणनीति के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसरों का सृजन किया जाए जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बेरोजगार विवश होकर नक्सली समूहों में शामिल न हो ।
मुख्यमंत्री बघेल ने लिखा है कि यदि उपरोक्त सुझावों का क्रियान्वयन किया जाये तो आगामी कुछ ही वर्षों में बस्तर अन्चल से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने में सहायता मिलेगी। अनुरोध है कि उक्त समस्त गतिविधियों के संचालन हेतु केन्द्र से अधिक से अधिक सहायता उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

 छत्तीसगढ़ी अंदाज में  राज्यपाल अनसुइया उइके ने गोवर्धन पूजा की दी बधाई

छत्तीसगढ़ी अंदाज में राज्यपाल अनसुइया उइके ने गोवर्धन पूजा की दी बधाई

रायपुर। राज्यपाल अनसुइया उइके ने आज गोवर्धन पूजा की बधाई प्रदेशवासियों को दी है। छत्तीसगढ़ के बड़ जुन्ना परंपरा...गौरा-गौरी तिहार अउ गोबरधन पूजा के आप सब ल गाड़ा-गाड़ा बधाई।
बइगा के साटा, गोबर के टीका, मातर के दोहा अउ हमर लोकगीत जोहर-जोहर मोर गौरा-गौरी सेवन लागव मयँ तोर...
सुरहुत्ति (देवारी) के दीया बगरत रहय अँजोर
जय जोहार...जय छत्तीसगढ़


 

गौरा गौरी पूजा: भूपेश बघेल ने परम्परा अनुसार प्रदेश की सुख शांति के लिए खाए कोड़े

गौरा गौरी पूजा: भूपेश बघेल ने परम्परा अनुसार प्रदेश की सुख शांति के लिए खाए कोड़े

दुर्ग, हमेशा की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के ग्राम जजंगिरी, कुम्हारी पहुंचकर सबकी मंगलकामना के लिए सांटा का प्रहार झेलने की परंपरा निभाई। हर बार गांव के बुजुर्ग श्री भरोसा ठाकुर यह प्रहार करते थे, उनके निधन के कारण इस साल यह परंपरा उनके बेटे श्री बीरेंद्र ठाकुर ने निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुंदर परंपरा सबकी खुशहाली के लिए मनाई जाती है। इस बात का दुख है कि इस बार श्री भरोसा ठाकुर हमारे बीच नहीं हैं। खुशी इस बात की है कि उनके सुपुत्र श्री बीरेंद्र, उनका परिवार और जजंगिरी के ग्रामीण इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार दीवाली कोरोना काल में आई है।

हमेशा मास्क पहने रहे, हाथ साबुन से धोएं तथा फिजिकल दूरी का पालन करें। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुम्हारी में गौरा गौरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। 

 बड़ी खबर: अवैध प्लाटिंग करने वाले 79 व्यक्तियों को नोटिस जारी

बड़ी खबर: अवैध प्लाटिंग करने वाले 79 व्यक्तियों को नोटिस जारी

बलौदाबाजार। भाटापारा और सिमगा निवेश क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करने वाले 79 लोगों को नोटिस जारी की गई है। इसमें भाटापारा के 41, सिमगा के 10 और भाटापारा के 28 विकासकर्ता शामिल हैं। नगर और ग्राम निवेश, राजस्व विभाग के संयुक्त निरीक्षण में अवैध विकासकर्ताओं ने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। उन्हें नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के लिए 15 दिन की मोहलत प्रदान की गई है। अन्रूथा अवैध विकासकर्ताओं को छत्तीसगढ़ नगर और ग्राम निवेश अधिनियम- 1973 की धारा 37 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अवैध विकासकर्ता प्रकाशित खबर को सूचना मानकर अपना जवाब प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

नगर और ग्राम निवेश कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत आने वाले निवेश क्षेत्र बलौदाबाजार के ग्राम बलौदाबाजार के अश्वनी पिता धनदराम, मुन्ना लाल पिता काशीप्रसाद सोनार, कैलाश पिता अशोक पंजवानी, केशव पिता कांशी प्रसाद सोनार, दिलीप पिता बृजलाल सोनार, ज्योति पति दिलीप सोनार, शंकर पिता खुशाल दास गुरमयानी, शकुन पिता रामचंद, शालिन पिता दिलीप सोनार, अखिलेश पिता शंकर, किरण रोहरा पति रोहरा, कंचन पिता शंकर गुरयानी, माधुरी रानी पति कन्हैया सोनार, धमेन्द्र पिता जागेश्वर केशरवानी, कुशाल पिता जगदीश वर्मा, रमेश पिता लेडग़ू, इंद्र कुमार पिता भंवरी लाल जैन, आकाश पिता उत्तम अग्रवाल, कमल नारायण पिता देवेन्द्र सिंह, शिव नारायण पिता अनंतराम सोनी, केशव प्रसाद पिता कांशी प्रसाद सोनी, सपन पिता जागेश्वर, शिव शर्मा पिता महेश शर्मा, किशोर पिता बेदराम सेन, नरेन्द्र कुमार पिता गणेश प्रसाद केशरवानी, कमला पति उत्तम अग्रवाल, संदीप पिता शीतला प्रसाद गुप्ता, प्रमोद पिता अबीर चंद केडिया, दुकलहा पिता तिजउ, मोहन पिता राजू राम साहू, विवेक आनंद पिता अशोक तिवारी, कमलेश पिता छोटेलाल विश्नोई, जितेन्द्र पिता जागेश्वर केशरवानी, विनय पिता भगवानदीन, पार्वती पिता पुरूषोत्तम और शैलेष पिता शीतला प्रसाद गुप्ता शामिल हैं।

सिमगा निवेश क्षेत्र के ग्राम सिमगा के राजकुमार पिता उधोमल, राजकुमारी पति अशोक ठाकुर, विरेन्द्र पिता कुंज राम, रंजना पति विनोद कुमार सोनी, प्रतीक्षा पति अखिलेश तिवारी, लक्ष्मी पति अत्री शर्मा, मो. सलीम पिता दिलावर, अत्री शर्मा पिता परसराम शर्मा, संजय पिता कुंवरलाल और भाटापारा निवेश क्षेत्र के ग्राम अवरेठी के अमन पिता गौरी शंकर शर्मा, दीपचंद पिता प्रताप चंद अग्रवाल, श्याम सुंदर पिता गोविन्द राम आर्य, नरेन्द्र कुमार पिता ईश्वर दास भोजवानी, शंभु भाठ, किशन भाठ पिता पंना लाल भाठ, राजमणी पिता पुरन लाल मिश्रा, दीपाली पिता मुरलीधर कल्याणी, नवीन चंद पिता प्रेमचंद व ग्राम पेण्डरी के आनंद राम पिता पंचराम यदू, राम करण पिता मंहगू यदू, प्यारे लाल पिता पंचराम यदू, मधु पति मदन अग्रवाल और ग्राम तरेंगा के गोपाल पिता रामदयाल यदू, सेवा राम पिता हीरा सिंह तथा ग्राम पटपर के दिनेश पुंशी पिता लेखराज पुंशी, रमेश कुमार पिता खोरबहरा वर्मा, सुप्रीम कंस्ट्रक्शन एवं डेव्हलपर्स संचालक दिनेश पुंशी पिता लेखराज, कौशिल्या देवी पति सुशील कुमार शुक्ला, सतीश कुमार पिता जगदीश अग्रवाल, नवीन, रेशम, शारदा पिता टहल दास, रोशन लाल पिता मंधन दास तथा ग्राम खोलवा के फत्तेचंद पिता राम जी लाल भूषाणिया, हरिवंश कृषि फार्म एण्ड फारेस्ट्री प्रा. लि. संचालक सुशील पिता फत्तेचंद भूषाणिया, हरिवंश कृषि फार्म एण्ड फारेस्ट्री प्रा. लि. संचालक नरेन्द्र कुमार पिता मातादीन भूषाणिया, सुशील कुमार भूषाणिया पिता फत्तेचंद भूषाणिया, श्रद्धा देवी पति नरेन्द्र कुमार भूषाणिया, नवल कुमार पिता सुशील कुमार भूषाणिया, नरेन्द्र पिता मातादीन भूषाणिया ने अवैध प्लाटिंग किए जाने के फलस्वरूप नोटिस जारी किया गया है।
 
 बड़ी खबर: पूरानी रंजिश के चलते युवक की दिनदहाड़े चाकूमार कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर: पूरानी रंजिश के चलते युवक की दिनदहाड़े चाकूमार कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की चाकूमार कर हत्या कर दी। बता दें कि तीन आरोपीयों ने मील कर इस घटना को अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र कस्तूरबा नगर का है। बताया जा रहा है​ कि 23 वर्षीय युवक हरिशंकर यादव पिता बबलू यादव से पूरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों अपराधियों ने इस घटना कों अंजाम दिया। हत्या करने वाले दो आरोपी को पु​लिस ने हिरासत में ले लिया है। वही एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की पहल, मंत्री ने कलेक्टर से कहा पटाखा की दुकानें खोलने दिया जाए

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की पहल, मंत्री ने कलेक्टर से कहा पटाखा की दुकानें खोलने दिया जाए

रायपुर | संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने प्रशासन द्वारा बगैर जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए पटाखे की दुकान को बंद कराए जाने को लेकर आज पार्षद प्रतिनिधि मंडल के साथ रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे से मुलाकात कर चर्चा की और कहा कि 2 दिन के सीमित समय के लिए साल में एक बार चलने वाले व्यवसाय को प्रशासन डंडे के बल पर बंद करा रही है, जबकि पूर्व से इसे लेकर कोई गाईडलाइन नहीं बनाई गई थी। इससे जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारी 10-20 हजार का मुनाफा कमाने के लिए महिनों से तैयारी कर रहे थे, ऐसे में अचानक से उनको बंद कराना गलत है। प्रभारी मंत्री श्री चौबे ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए प्रतिनिधि मंडल के समक्ष ही कलेक्टरर से कहा कि पटाखे की दुकानों को बंद न कराया जाए। पटाखे की दुकानों को खोलने दिया जाए। विकास उपाध्याय के साथ काफी संख्या में पटाखा दुकानदार भी मंत्री के निवास पहुंचे थे। 

 कोरियर डिलवरी के संबंध में जानकारी मांगने पर महिला से ऑनलाईन 99501 रुपयें की ठगी, मामला दर्ज

कोरियर डिलवरी के संबंध में जानकारी मांगने पर महिला से ऑनलाईन 99501 रुपयें की ठगी, मामला दर्ज

रायपुर। कोरियर डिलवरी के संबंध में जानकारी मांगने पर महिला के खाते से 99501 रुपयें की ठगी कर लेने की रिपोर्ट गोबरानवापारा थाने में दर्ज की गई है। 
 

मिली जानकारी के अनुसार लोहाबाड़ा सदर रोड नवापारा निवासी श्रीमती अनुलता अग्रवाल 40 वर्ष पति अभिषेक अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि वह मोदीकेयर डिर्पाटमेटल स्टोर्स चलाती है। 12 नंवबर को कोरियर डिलवरी के संबंध में स्काई किंग कोरियर का हेल्पलाईन नंबर गुगल पर सर्च कर दिये गए नंबर पर 90648-61527 पर कॉल कर भेजे गए कोरियर के संबंध में जानकारी मांगने पर कॉल रिसिव करने वाले ने पिनकोड गलत डालने की वजह से नही पहुंच पाया है  बताया व निराकरण करने के लिये उसने 9883404682 पर कॉल करने को बोला।
 
 
जिस पर 10 रुपयें का पेमेन्ट करने  को बाला व पहले पेटीएम ओपन करने कहकर उसके द्वारा दिये गए एक फोन नंबर को इंटर करने व 99501 रुपयें पे करने कहने पर पीडि़ता ने प्रोसेस कर दिया। जिसके बाद खाते से 99501 रुपयें निकलने का मैसेज आ गया। कॉल करके भेजे गए पैसा वापस मांगने पर आरोपी ने पैसा वापस करने से इंकार कर मोबाईल बंद कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।
बड़ी खबर रायपुर: धनतेरस के दिन जुआ खेलते पकड़ाए दर्जनों जुआरी, नगदी रुपयें व ताश की पत्ती जब्त

बड़ी खबर रायपुर: धनतेरस के दिन जुआ खेलते पकड़ाए दर्जनों जुआरी, नगदी रुपयें व ताश की पत्ती जब्त

रायपुर। राजधानी में धनतेरस के दिन जुआ खेलते पुलिस ने अलग-अलग थानाक्षेत्र में छापामाकर 4 दर्जन के करीब जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हजारों रुपयें नगदी व ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। 
 

मिली जानकारी के अनुसार जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने टिकरापारा मठपुरैना चौक के पास बिजली खंबा के नीचे दो जगहों पर जुआ खेल रहे लखन नाग 23 वर्ष पिता चुन्नुराम  नाग एवं धनेन्द्र साहु 27 वर्ष पिता मोहनलाल साहु अन्य 7 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ उनके पास से नगदी 11 हजार 850 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। इसी तरह तेलीबांधा में मां शारदा नर्सिगहोम के पास बिजली खंबा के नीचे जुआ खेलते पकड़ धरम सिंह 62 वर्ष एवं राजेश साहु 22 वर्ष सहित अन्य 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 95 सौ रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है।
 
 
खम्हारडीह में बस्ती सतनाम चौक के पास मनोज राउत 27 वर्ष पिता राजकुमार राउत एवं अन्य तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 18 सौ रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। नेवरा में मुकेशलाल 36 वर्ष पिता  दशरथ लाल एवं अन्य एक जुआरी को जुआ खेलते पकड़ उनके पास से नगदी 2350 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। मंदीर हसौद जुआ खेलते 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर उसके पास से नगदी 950 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। माना कैम्प में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने थोक मार्केट डुमरतराई में रोहित लहरे 18 वर्ष पिता खिलावन लहरे एवं अन्य 4 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 2140 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। वहीं आरंगक्षेत्र में ग्राम कुम्हारी व ग्राम बोईदा मेंं जुआ खेलते देवेश विश्वकर्मा 23 वर्ष पिता संतोष विश्वकर्मा एवं राजकुमार निर्मलकर 38 वर्ष पिता संतराम निर्मलकर सहित 6 जुआरियों को जुआ खेलते पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के पास से नगदी 3740 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की गई है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कानूनी कार्रवाही किया गया है।
जिले में अवैध प्लाटिंग करने वाले 79 लोगों को नोटिस जारी, 15 दिन के अन्दर जवाब प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

जिले में अवैध प्लाटिंग करने वाले 79 लोगों को नोटिस जारी, 15 दिन के अन्दर जवाब प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

बलौदाबाजारजिला बलौदाबाजार-भाटापारा के बलौदाबाजार, भाटापारा एवं सिमगा  निवेश क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करने वाले 79 लोगों को नोटिस जारी की गई है। इसमें भाटापारा के 41, सिमगा के 10 और भाटापारा के 28 विकासकर्ता शामिल हैं। नगर एवं ग्राम निवेश एवं राजस्व विभाग के संयुक्त निरीक्षण में अवैध विकासकर्ताओं ने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाये। उन्हें नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के लिए 15 दिन की मोहलत प्रदान की गई है। अन्रूथा अवैध विकासकर्ताओं को छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम- 1973 की धारा 37 के अंतर्गत कार्रवाई की जायेगी। संबंधित अवैध विकासकर्ता प्रकाशित खबर को सूचना मानकर अपना जवाब प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

पढ़ें : बलात्कार के बाद आरोपी ने महिला को पिलाया ज़हर, इलाज के दौरान महिला की हुई मौत, जाने कहा की है यह खबर 


              नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत आने वाले निवेश क्षेत्र बलौदाबाजार के ग्राम बलौदाबाजार के अश्वनी पिता धनदराम, मुन्ना लाल पिता काशीप्रसाद सोनार, कैलाश पिता अशोक पंजवानी, केशव पिता कांशी प्रसाद सोनार, दिलीप पिता बृजलाल सोनार, ज्योति पति दिलीप सोनार, शंकर पिता खुशाल दास गुरमयानी, शकुन पिता रामचंद, शालिन पिता दिलीप सोनार, अखिलेश पिता शंकर, किरण रोहरा पति रोहरा, कंचन पिता शंकर गुरयानी, माधुरी रानी पति कन्हैया सोनार, धमेन्द्र पिता जागेश्वर केशरवानी, कुशाल पिता जगदीश वर्मा, रमेश पिता लेड़गू, इंद्र कुमार पिता भंवरी लाल जैन, आकाश पिता उत्तम अग्रवाल, कमल नारायण पिता देवेन्द्र सिंह, शिव नारायण पिता अनंतराम सोनी, केशव प्रसाद पिता कांशी प्रसाद सोनी, सपन पिता जागेश्वर, शिव शर्मा पिता महेश शर्मा, किशोर पिता बेदराम सेन, नरेन्द्र कुमार पिता गणेश प्रसाद केशरवानी, कमला पति उत्तम अग्रवाल, संदीप पिता शीतला प्रसाद गुप्ता, प्रमोद पिता अबीर चंद केडिया, दुकलहा पिता तिजउ, मोहन पिता राजू राम साहू, विवेक आनंद पिता अशोक तिवारी, कमलेश पिता छोटेलाल विश्नोई, जितेन्द्र पिता जागेश्वर केशरवानी, विनय पिता भगवानदीन, पार्वती पिता पुरूषोत्तम और शैलेष पिता शीतला प्रसाद गुप्ता शामिल हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : हाईवे किनारे जंगल में मिली महिला की जली हुई लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर


                सिमगा निवेश क्षेत्र के ग्राम सिमगा के राजकुमार पिता उधोमल, राजकुमारी पति अशोक ठाकुर, विरेन्द्र पिता कुंज राम, रंजना पति विनोद कुमार सोनी, प्रतीक्षा पति अखिलेश तिवारी, लक्ष्मी पति अत्री शर्मा, मो. सलीम पिता दिलावर, अत्री शर्मा पिता परसराम शर्मा, संजय पिता कुंवरलाल एवं भाटापारा निवेश क्षेत्र के ग्राम अवरेठी के अमन पिता गौरी शंकर शर्मा, दीपचंद पिता प्रताप चंद अग्रवाल, श्याम सुंदर पिता गोविन्द राम आर्य, नरेन्द्र कुमार पिता ईश्वर दास भोजवानी,  शंभु भाठ, किशन भाठ पिता पंना लाल भाठ, राजमणी पिता पुरन लाल मिश्रा, दीपाली पिता मुरलीधर कल्याणी, नवीन चंद पिता प्रेमचंद व ग्राम पेण्डरी के आनंद राम पिता पंचराम यदू, राम करण पिता मंहगू यदू, प्यारे लाल पिता पंचराम यदू, मधु पति मदन अग्रवाल एवं ग्राम तरेंगा के गोपाल पिता रामदयाल यदू, सेवा राम पिता हीरा सिंह तथा ग्राम पटपर के दिनेश पुंशी पिता लेखराज पुंशी, रमेश कुमार पिता खोरबहरा वर्मा, सुप्रीम कंस्ट्रक्शन एवं डेव्हलपर्स संचालक दिनेश पुंशी पिता लेखराज, कौशिल्या देवी पति सुशील कुमार शुक्ला, सतीश कुमार पिता जगदीश अग्रवाल, नवीन, रेशम, शारदा पिता टहल दास, रोशन लाल पिता मंधन दास तथा ग्राम खोलवा के फत्तेचंद पिता राम जी लाल भूषाणिया, हरिवंश कृषि फार्म एण्ड फारेस्ट्री प्रा. लि. संचालक सुशील पिता फत्तेचंद भूषाणिया, हरिवंश कृषि फार्म एण्ड फारेस्ट्री प्रा. लि. संचालक नरेन्द्र कुमार पिता मातादीन भूषाणिया, सुशील कुमार भूषाणिया पिता फत्तेचंद भूषाणिया, श्रद्धा देवी पति नरेन्द्र कुमार भूषाणिया, नवल कुमार पिता सुशील कुमार भूषाणिया, नरेन्द्र पिता मातादीन भूषाणिया द्वारा अवैध प्लाटिंग किये जाने के फलस्वरूप नोटिस जारी किया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने दीपावली की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप अपने निवास पर धान की झालर बांधने की रस्म की पूरी

मुख्यमंत्री ने दीपावली की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप अपने निवास पर धान की झालर बांधने की रस्म की पूरी

रायपुरछत्तीसगढ़ में दीपावली की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी अपने निवास पर धान का झालर बांधने की रस्म पूरी की। बस्तर से लेकर सरगुजा तक इस तरह के झालर आंगनों और द्वारों पर लटकाए जाने की परंपरा है, जिसे पहटा अथवा पिंजरा भी कहा जाता है।

पढ़ें : बलात्कार के बाद आरोपी ने महिला को पिलाया ज़हर, इलाज के दौरान महिला की हुई मौत, जाने कहा की है यह खबर 

    दीपावली के दौरान खेतों में जब नयी फसल पककर तैयार हो जाती है, तब ग्रामीण धान की नर्म बालियों से इस तरह के कलात्मक झालर तैयार करतें हैं। इनसे घरों की सजावट कर वे अपने सुख और समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें पूजन के लिए आमंत्रित करते हैं। ऐसा लोक विश्वास है कि उनका यह आमंत्रण उन चिडियों के माध्यम से देवी तक पहुंचता है, जो धान के दाने चुगने आंगन और द्वार पर उतरती हैं। इस तरह प्रदेश की लोक-संस्कृति अपनी खुशियों को प्रकृति के साथ बांटती है और उसे सहेजती है।


 बड़ी खबर रायपुर: ऑन लाईन डॉग फुड वापस करने के चक्कर में डाक्टर हुआ ठगी का शिकार, खाते से हुआ हजारों रुपयें पार

बड़ी खबर रायपुर: ऑन लाईन डॉग फुड वापस करने के चक्कर में डाक्टर हुआ ठगी का शिकार, खाते से हुआ हजारों रुपयें पार

रायपुर। ऑनलाईन मंगाया डॉग फूड वापस करने के चक्कर में डॉक्टर ठगी का शिकार हो गया। घटना की रिपोर्ट राजेन्द्र नगर थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार अमलीडीह अरूण अपार्टमेंट न्यू राजेन्द्रनगर रायपुर निवासी निरोज स्वाई 42 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी लालपुर में डाक्टर है। ऑनलाईन रॉयल कैनन डाग फुड का आर्डर किया था। डॉग फुड में कीड़े मिलने मिलने की वजह से मंगाये गए कंपनी का कस्टमर केयर हेल्पलाईन नंबर गुगल से निकाल कर 31 अक्टूबर 2020 को कॉल किया। जिसके बाद कॉल कॉल रिसिव करने वाले ने अपना नाम त्रिलोकी बताया। कॉल किये गए नंबर 98394-12689 पर डॉग फुड में कीड़ मिलने की शिकायत दर्ज कराने के संबंध में बताने पर त्रिलोकी नामक व्यक्ति ने पैसे रिफण्ड चाहिए या फिर डॉग फुड पुछा। जिस पर प्रार्थी द्वारा पैसा वापस करने की बात कहने पर उसने  गुगल पे एकाउन्ट में त्रिलोकी 931451330एड द रेड आरबीएल को आड प्रोसेस करने को बोला व रिफण्ड 52 सौ रुपयें वाली जगह पर मोबाईल नंबर के आखरी पांच नंबर लिखने बोलने पर 51330 रुपयें खाते से ट्रांसर्फर होने का मैसेज आ गया। जिस पर पैसा वापस करने कहने पर आरोपी ने पुन: फिर एक बार प्रोसेस दोहराने को बोला जिसके बाद शंक होने पर प्रोसेस नही करने पर उसने अपना मोबाईल स्वीच ऑफ कर दिया। घटना की रिपोर्ट जांच के बाद पुलिस ने मोबाईल फोन धारक के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 बिहार में कांग्रेस में टूट को रोकने नेतृत्व के निर्देश पर भूपेश पटना रवाना

बिहार में कांग्रेस में टूट को रोकने नेतृत्व के निर्देश पर भूपेश पटना रवाना

रायपुर। बिहार में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को पराजय मिलने के बाद पार्टी के भीतर गुटबाजी और असंतोष के स्वर उभरने लग गये हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने दो दिन पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर की स्थितियों को लेकर बयानबाजी की थी। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन में कांग्रेस द्वारा अधिक सीटों पर चुनाव लडऩे के फैसले पर भी सवाल खड़ा किया था। पार्टी के सीनियर लीडर पीएल पुनिया ने भी तारिक अनवर के बयानों का समर्थन किया था। इस बीच इस बात के भी संकेत मिलने लगे थे कि पार्टी के विधायकों में टूट भी हो सकती है। इसकी भनक लगने पर कांग्रेस नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिहार में पार्टीजनों को एकजुट रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पटना के लिए रवाना हो गये हैं। वे वहां कांग्रेस के निर्वाचित विधायकों संग बैठक करेंगे। इस दौरान पार्टी के नेता अविनाश पांडेय भी मौजूद रहेंगे। 
दर्री को तहसील का दर्जा क्षेत्रवासियों को मुख्यमंत्री बघेल की तरफ से दीवाली का तोहफा : जयसिंह अग्रवाल

दर्री को तहसील का दर्जा क्षेत्रवासियों को मुख्यमंत्री बघेल की तरफ से दीवाली का तोहफा : जयसिंह अग्रवाल

रायपुर | राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा जिले में नयी बनी तहसील दर्री के कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि दर्री को तहसील का दर्जा यहां की जनता को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की तरफ से दीवाली का तोहफा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कल ही मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में 23 नई तहसीलों का उद्घाटन किया है और आज से इन तहसीलों में कामकाज भी शुरू हो गया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोरबा जिले को भी दो तहसीलों दर्री और हरदीबाजार की सौगात दी है। राजस्व मंत्री ने कहा इससे लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी और शासन की योजनाओं का लाभ तेजी से अधिक से अधिक लोगों को मिल सकेगा।   

पढ़ें : BIG BREAKING : हाईवे किनारे जंगल में मिली महिला की जली हुई लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर 

 तहसील कार्यालय के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य शासन को 25 नई तहसीलों के गठन का प्रस्ताव भेजा गया था जिसमें से अभी 23 तहसीलें बना दी गईं हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कोरबा में पसान और बरपाली को भी जल्द ही नईं तहसीलों का दर्जा मिलेगा। इसके साथ ही श्यांग-लेमरू क्षेत्र के निवासियों को भी अपने कामों को तेजी से कराने की अजगरबहार और मदनपुर क्षेत्र में दो नई उप तहसीलें भी बनाई जाएंगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि नई बनायी गयी तहसीलों के लिये राज्य शासन ने भवन और वाहन की भी स्वीकृति दे दी है। राजस्व मंत्री ने कहा कि पाली को भी जल्द ही एसडीएम कार्यालय की सौगात मिलने वाली है। प्रशासनिक स्तर पर इसके लिये सभी औपचारिकताएं पूरी कर लीं गईं हैं और आने वाले दिनों में पाली में एसडीएम कार्यालय भी शुरू हो जाएगा।


    राजस्व मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में भी राज्य सरकार ने जनकल्याण के अपने कार्यक्रम और योजनाओं का पूरी क्षमता से संचालन किया है जिससे प्रदेश वासियों को कई सुविधाएं मिलीं हैं। कोरबा जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना भी जल्द ही होगी। नदी पार दर्री और बलगी क्षेत्र मे पानी की समस्या से जुझ रहे 25 वार्डों को भी हसदेव नदी पर एनिकेट का निर्माण होने पर राहत मिल जाएगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की सभी जर्जर सडकों की मरम्मत और कुछ नई सड़कें बनाने के लिए भी मंजूरी मिल गई है जल्द ही इन पर काम शुरू हो जाएगा। श्री अग्रवाल ने कोविड संक्रमण से निपटने के लिये धैर्य के साथ शासन-प्रशासन का सहयोग करने के लिये भी जिले वासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री जयसिंह अग्रवाल ने नागरिकों को दीपावाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सुखद सहारा योजना के तहत हितग्राहियों को ठंड से बचने के लिए कंबलों का वितरण भी किया।
    कार्यक्रम में कोरबा नगर निगम के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, नगर निगम के सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी, पूर्व सभापति श्री दुरपाल सिंह कंवर, पार्षद श्री सुरेन्द्र जायसवाल, श्री श्रीकांत बुधिया, महेश भवनानी, श्रीमती सपना चौहान, श्री जे. पी. अग्रवाल, श्रीमती कुसुम द्विवेदी और नगर निगम के एल्डरमेन तथा पार्षद भी शामिल हुए। जिला प्रशासन की तरफ से एडीएम श्रीमती प्रियंका महोबिया, नगर निगम कमीशनर श्री एस. जयवर्धन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।