रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर की बेटी नैना धाकड़ ने माउंट एवरेस्ट फतेह कर लिया है, इसी के साथ नैना अब एवरेस्ट फतह करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला पर्वतारोही बन गई है।
दुनिया के सबसे उच्चतम शिखर पर कदम रखने वाली राज्य की पहली महिला पर्वतारोही के खिताब के लिए उन्हें प्रदेश सहित पूरे देश से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही है।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर नैना की इस उपलब्धि और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। सिंहदेव ने ट्वीट कर लिखा है कि `छत्तीसगढ़ की बेटी नैना सिंह धाकड़ ने माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह कर राज्य के नाम को कई गुना और गौरवान्वित कर दिया है।
रायपुर। रायपुर के एक सैनिटाइजर फैक्ट्री में ड्रग विभाग की टीम ने दबिश दे है। बता दें यह फैक्ट्री कटोरा तालाब स्थित एक घर में अवैध संचालित हो रही थी। इस घर में डिब्बा बंद सैकडों लीटर अमानक सैनिटाइजर मिला है। यहां अलग-अलग ब्रांड के नाम से सैनिटाइजर पैक किया जा रहा था।
रायपुर । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की सुप्रीमो रेणु जोगी अस्पताल में अपना ऑपरेशन करवाने के बाद स्वस्थ होकर विमान से रायपुर पहुँच रहीं हैं। इस दौरान जोगी कांग्रेसी विमानतल में कोरोना गाईडलाइन के साथ आत्मीयता पूर्वक डॉक्टर रेणु जोगी का स्वागत करेंगे।
भगवानू नायक ने कहा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय अजीत जोगी के निधन के पश्चात पार्टी के द्वारा पार्टी हाईकमान डॉक्टर रेणु जोगी और पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी है। नेता द्वय के दिशानिर्देश में लगातार पार्टी मजबूती के साथ विपक्ष की भूमिका निभा रही है और कोरोनाकाल मे कार्यकर्ता पूरे प्रदेश भर में सेवा का कार्य किए हैं। डॉक्टर रेणु जोगी के बीमार होने से कार्यकर्ताओं में चिंता बना हुआ था परंतु छत्तीसगढ़ महतारी की कृपा से उनके सफल ऑपरेशन, स्वस्थ होकर और सुरक्षित रूप से वापसी पर जोगी कांग्रेसियों में खुशी की लहर है
रायगढ़, भूपेश सरकार के लिए शराब कितना बड़ा राजस्व का सहारा है, इस बात की गंभीरता इसी बात से लगाई जा सकती है कि बीते साल भर से लॉकडाउन में दारू को दवा के बाद सबसे ज्यादा तवज्जो दी गई है। फिर इसी शराब खरीदने वाले को झिड़की, डांट, गाली और अपमान का घूंट पीने के बाद खराब क्वालिटी का शराब खरीदना पड़े तो आबकारी महकमे के रहने पर सवाल खड़ा होता है। जिस विभाग का सिर्फ एक ही काम है निगरानी वो भी नहीं कर पा रही तो क्यों न सरकार ठेकों को फिर से प्राइवेट कर दे। ग्राहकों की सुविधा के लिए इसे बेचने में जो सहूलियत राज्य सरकार ने दी उसका बेजा फायदा आबकारी विभाग के नुमाइंदे कर रहे हैं ऑनलाइन ब्रांड दिखता है आर्डर भी हो जाता है पर मिलता नहीं है। ठीक वैसे जैसे मलाई काटे आबकारी और विवाद हो तो प्लेसमेन्ट एजेंसी जिम्मेदार। नई सरकार में व्यवस्था कुछ ऐसी बनी है कि पुलिस भी इन कमाऊपूतों पर कार्रवाई करने से हिचकती है।
जिले के सबसे बड़े लेकिन सबसे विवादित ठेके से आए दिन ग्राहकों से बदतमीजी ओवररेट, सेठ-सेल्समेन की मनमानी जैसी शिकायतें आ रही हैं। इसी ठेके से प्राइम वन वर्क फ़ोर्स प्राइवेट लिमिटेड के जिला प्रभारी पर वसूली के आरोप लगे एफआईआर दर्ज हुई अधिकारी को बर्खास्त किया गया तो सुपरवाइजर व सेल्समेन को हटा दिया गया। नया सुपरवाइजर लैलूंगा में सरकारी शराब दुकान में शराब में मिलावट करने का दोशी पाए जाने के बाद सस्पेंड हुआ युवराज पटेल बना। जिसने आते ही साथ अपने आकाओं की जेब जबरदस्त ओवरप्राइसिंग से भरना शुरू कर दिया फिर लॉकडाउन में आरोप है कि जब केवल ऑनलाइन शराब देने का नियम बना तब इसने ऑफलाइन खूब शराब सीधे ठेके से बेचा। सूत्र बताते हैं कि 10 लाख रुपये से ज्यादा की शराब ऑफलाइन युवराज ने बेचा है।
चक्रधर नगर के युवाओं ने जिन्होंने हमें अपने साथ हुई बदतमीजी की शिकायत की उन्होंने बताया कि मई के दूसरे सप्ताह में एक सेठ की गाड़ी की आड़ में उन्हें इसी ठेके से 1000 रुपये तक कि शराब 300 रुपये अधिक और उससे ऊपर की 700 रुपये अधिक में दिया गया। हरदिन मारपीट की नौबत चक्रधर नगर के ठेके में यहां के सुपरवाइजर युवराज पटेल से ग्राहकों से बहस हरदम होते ही रहती है। आरोप है कि वह बेहद बतमीजी से ग्राहकों से बात करता है जिससे उसके यहां ऑनलाइन की खपत कम हो और वह ऑफ़लाइन खेल कर सके। दो दिन पहले युवाओं के एक गुट से वह भिड़ गया, युवराज की सुरक्षा के लिए ठेके में प्राइम वन प्लेसमेन्ट एजेंसी के कम-से-कम 4 गुर्गे हमेशा मौजूद रहते हैं। स्थानीय ग्राहकों से ऐसा बर्ताव कहीं किसी बड़ी घटना को न्योता न दे। चक्रधर नगर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह कहते हैं अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आएगी तो बेशक कार्रवाई की जाएगी।
खड़े रहो 40 मिनट लाइन में चक्रधर नगर के ठेके में फिलहाल पिक अप के 25 रुपये और होम डिलीवरी के 118 रुपये देने होते हैं। होम डिलीवरी ये जानकर लेट करते हैं ताकि ग्राहक यहां न आए। ऑनलाइन पिक अप का नियम ऐसा है, आप मनपसंद ब्रांड का अग्रिम भुगतान करिए और ठेके से आकर ले जाइए पर शराब को लेने के लिए यहां लंबी लाइन लगानी पड़ती है। लाइन से नंबर भी आ गया तो अंदर वो ब्रांड न देकर दोयम दर्जे की शराब ग्राहकों को दी जा रही है। ऑनलाइन स्टॉक दिखाने की बात पर सेल्समेन सॉफ्टवेयर की दिक्कत बोलता है जो कि कोरा झूठ है। हमेशा कैसे सॉफ्टवेयर की दिक्कत होगी अगर है तो आर्डर कैसे हो रहा और पैसे कैसे कट रहे हैं। अग्रिम 25 रुपये का भुगतान और ब्रांड पसंद करने के बाद भी ग्राहकों को कम-से-कम 40 मिनट तक मशक़्क़त करनी पड़ती है। स्थानीय युवाओं के साथ छल सरकार ने स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से शराब की बिक्री प्लेसमेन्ट एजेंसी के मार्फत चलाने का निर्णय लिया। कुछ साल एक तो अगले साल दूसरी एजेंसी का नाम आ जाता है पर यह सिंडिकेट है। नाम भले ही अलग हों पर लोग वही रहते हैं। इन प्लेसमेंट एजेंसी में दीगर राज्यों के बदमाश लोगों को जानकर रखा जाता है ताकि ये ग्राहकों से उगाही कर सकें। तभी विवादित कर्मियों को नौकरी से निकालने के बजाय उन्हें प्रोमोशन दिया जाता है। युवराज इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं जिसे दूसरे अन्य काबिल युवाओं की नौकरी के एवज में प्लेसमेन्ट एजेंसी रख रही है। आरोप है कि इस पर किसी सेठ का वरदहस्त है जो खुद को एजेंसी के मालिक का खास कहता है। शिकायतें मिलने पर बीते साल सहायक आबकारी आयुक्त ने इस सेठ को ठेकों में जाने से मना कर दिया था। जिसका उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। कई सुपरवाइजर नाम न छापे जाने की शर्त पर बताते हैं कि सेठ नौकरी से निकालने की धमकी देता है और दुकान में जबरन घुस जाता है।
विभाग के पास नहीं है जवाब
इस पूरे मामले में जब हमने आबकारी विभाग से बात करनी चाही तो किसी से कोई जवाब नहीं मिला। सहयक आबकारी आयुक्त मंजूश्री कसेर अपने दफ्तर में नहीं मिली, मातहत बताए की वो रायपुर गई हैं। उनसे फ़ोन पर सम्पर्क किया गया पर बात नहीं हो पाई। उनके अनुपस्थिति में कार्यालय का काम देख रहे जिला सहायक आबकारी अधिकारी आईबी सिंह मारकंडेय ने ठेकों को लेकर शिकायत मिलने की बात स्वीकारी पर बिना आदेश के कार्रवाई और बयानबाज़ी से असमर्थता जाहिर कर दी। प्राइम वन वर्क फ़ोर्स प्राइवेट लिमिटेड के रायपुर के एक बड़े अधिकारी अंकित मारवा ने पहले बाहर होने की बात कही और उसके बाद फ़ोन नहीं उठाया। जब आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल पर तथाकथित 10 लाख से अधिक के ऑफलाइन शराब बेचे जाने के मामले को सेठ-युवराज से मिलकर रफा-दफा करने के आरोप लगे तो उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। आरोप बेबुनियाद हैं। ठेके का ऑडिट हुआ है जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। रही सही बात युवराज की तो उसके खिलाफ जैसे मुझे शिकायतें मिली तो मैंने ही उसे डांट लगाई थी और सचेत किया था अन्यथा कानूनी कार्रवाई करना पड़ेगा।
source: VNS
रायपुर । राजधानी रायपुर में आज 94 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 63 और होम आइसोलेशन से 117 कुल 180 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि 4 मरीजो की इलाज के दौरान मौत हो गई इस प्रकार मौत का कुल आकड़ा 3105 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 1020 है।
Read Also:-
बड़ी खबर: रायपुर के इस बड़े अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत, मोबाइल बंद कर भागा पति

धमतरी | थाना कुरुद अंतर्गत एफ.बी. टाउन (श्री राम कॉलोनी) में निवासरत शिक्षक दंपति तुलेस चंद्राकर व सुमित्रा उर्फ सुमन चंद्राकर की हत्या के मामलें में खुलासा हो गया है। मामलें में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

रायगढ़ । जनपद पंचायत खरसिया की ग्राम पंचायत हालाहुली के सरपंच उप सरपंच तथा पंचों ने बुधवार को कलेक्टर एवं जिला सीईओ से पंचायत सचिव की लिखित शिकायत करते हुए उस पर 420 का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि पंचायत सचिव गनपत कुर्रे ने ग्राम पंचायत के पारित प्रस्ताव में कूटरचना कर एवं चेक में सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर कर नियम विरुद्ध लाखों रुपये बैंक से आहरित किए गए हैं। ऐसे में सरपंच, उपसरपंच एवं पंचों ने कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत कर सचिव गनपत कुर्रे को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए 420 के तहत पुलिसिया कार्रवाई करने की मांग की गई है। ग्राम हालाहुली की सरपंच धनेश्वरी सिदार, उपसरपंच दीपेश राठौर, पंच अनूप सिदार, यशोदा सिदार, देवकुमारी सिदार, निर्मल सिदार, फिरतीन सिदार, मंगली सिदार, कामनी राठौर, विजय प्रभा आदि ने बताया कि जब से सचिव के रुप में गनपत कुर्रे की पदस्थापना पंचायत में हुई है, तब से इनका मनमाना व्यवहार देखा जा रहा है। कार्य के प्रति उदासीनता और लापरवाही इतनी है कि ग्राम पंचायत में ड्यूटी पर भी उपलब्ध नहीं रहते। वहीं जनकल्याण के कार्यो से कोई मतलब नहीं रखते। हद तो तब हो गई जब ग्राम पंचायत के पारित प्रस्ताव में कूटरचना कर एवं चेक में सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर कर 30 मार्च को चेक क्रमांक 281291 ने 2 लाख रु. एवं 13 अप्रेल को चेक क्रमांक 281292 ने 1 लाख 50 हजार, कुल 3 लाख 50 हजार रुपये का फर्जी आहरण बैंक से कर लिया। सरपंच को जैसे ही पता चला, बैंक से चेक, खाता स्टेटमेंट, प्रस्ताव की कापी की मांग की गई, जिसमें सचिव का फर्जीवाड़ा और साफ हो गया।
रायपुर। कांग्रेस ने मोदी सरकार के चरित्र को अलोकतांत्रिक बताया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जीएसटी काउंसिल की कमेटी में कांग्रेस शाषित राज्यो के एक भी मंत्री को शामिल नही करने के साथ जिलों में डीएमएफ फंड कमेटी के पुनर्गठन के केंद्र के जारी नए निर्देशो से यह साबित होता है कि मोदी सरकार अपने संघीय रुतबे से राज्यो को दबाना चाहती है।
कोरोना की लड़ाई में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं दवाई आदि में जीएसटी की छूट के लिए आठ सदस्यी समिति का गठन किया गया। इस समिति में कांग्रेस शासित राज्यो के किसी भी मंत्री को शामिल नही किया गया। यह संघवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। प्रमुख विपक्षी दल के सदस्य को जानबूझकर इसलिए नही शामिल किया गया ताकि इन राज्यो की मांगों का समिति में विचार ही न हो सके। कोरोना की लड़ाई में उपयोग होने वाली सामग्रियों दवाइयों मेडिकल उपकरणों आदि में छूट की मांग को कांग्रेस शाषित राज्यो की तरफ से उठाया गया है। मोदी सरकार ने अपने इस कदम से उन राज्यो की जनता का भी अपमान किया है जहाँ कांग्रेस की सरकारे हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार के जिलों की डीएमएफ कमेटी के गठन के लिए दिए गए निर्देश पूरी तरह से अनुचित और गैर प्रजातांत्रिक है। जिलों के खनिज उत्खनन के बदले मिलने वाली राशि का पूरा अधिकार उस राज्य जिले की जनता का होता है। इस फंड के उपयोग का अधिकार भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियो का होना चाहिए। मोदी सरकार ने डीएमएफ कमेटी के अध्यक्ष का दायित्व जिलों के प्रभारी मंत्री से छीन कर प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपने का नियम बना कर जनप्रतिनधियों को अपमानित करने का काम किया है। जिले के नागरिकों की आवश्यकताओं को उनके चुने जनप्रतिनिधियों से बेहतर नौकरशाह नही समझ सकते। मोदी सरकार ने डीएमएफ कमेटी में विधायकों पंचायत प्रतिनिधियों को भी शामिल नही किया है। सिर्फ सांसदों को सदस्य बनाए जाने का प्रावधान रखा है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा मोदी सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं और व्यवस्थाओं के खिलाफ घुन की तरह काम कर रही है। देश की लगभग सभी प्रमुख संवैधानिक संस्था के विरुद्ध पिछले सात सालों में कोई न कोई षड्यंत्र और प्रहार जरूर किया गया है। अब मोदी सरकार जिला स्तर पर दखल देने की शुरुआत कर रही है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 24 घण्टों में प्रदेश के 10 जिलों में बारिश हो सकती है। बताया गया कि प्रदेश के राजनांदगांव, कांकेर सहित अन्य जिलों में भी जम कर होगी बारिश ।
रायपुर। केन्द्रीय मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार मानसून अनुकूल परिस्थितियों के निर्मित होने के कारण तीन जून को तय तिथि के अनुसार केरल तट से टकराएगा। केरल में प्री मानसून वर्षा होनी आरंभ हो गई है। इस वर्ष मानसून सामान्य रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। वहीं बस्तर के रास्ते परंपरा अनुसार इस वर्ष भी मानूसन छत्तीसगढ़ में 10 जून तक प्रवेश करेगा। नवतपा का आखिरी दिन होने के कारण आज सुबह से ही शहर का मौसम तापमान घटने के कारण उमस से भरा हुआ है। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 10 जून तक हो सकती है. इससे पहले प्री मानसून में झमाझम बारिश की आशंका जताई गई है. मंगलवार को मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर सहित 14 जिलों में अगले 4 घंटों के अंदर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही कुछ इलाकों में अंधड़ के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है. रायपुर, सरगुजा, बलरामपुर,जशपुर,दुर्ग, ोरबा,गरियाबंद,महासमुंद,बलौदाबजार, सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून को बस्तर में मानसून प्रवेश की पूरी संभावना जताई है।
रायपुर। कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है, इससे जान को खतरा नहीं बल्कि जान की सुरक्षा होती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इसी संदेश को लेकर आज संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर पश्चिम के हीरापुर वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 01 में सुबह 6:00 बजे से ही अभियान का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री तथा स्वयं के द्वारा वैक्सीन लगाए जाने के फोटो से सजे पर्चे का घर-घर वितरण भी किया, इसमे कोरोना से बचने के उपाय भी लिखा हुआ है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा कोरोना वैक्सीन जागरूकता अभियान को और गति देते हुए श्री उपाध्याय आज सुबह कांग्रेस के साथियों व अपनी टीम के साथ हीरापुर तथा वीर सावरकर नगर पहुंचे तथा यहां के प्रत्येक गली मोहल्लों में तथा घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया। श्री उपाध्याय ने लोगों के मन में कोरोना वैक्सीन को लेकर बैठे डर को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा स्वयं के द्वारा कोरोना से बचने के लिए टीका लगाए जाने का फोटो एक पर्चे में छपवा कर वितरित किया इसके माध्यम से उन्होंने लोगों को यह बताने और समझाने का प्रयास किया की वैक्सीन लगवाने से जान की सुरक्षा होती है, वैक्सीन लगवाने से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। वैक्सीन को लेकर जो अफवाह है वह पूरी तरह निराधार है। कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन सुरक्षित है।
श्री उपाध्याय की यह मुहिम अब और तेज हो गई है जागरूकता अभियान का अब असर भी दिखने लगा है, महिलाएं और युवा वर्ग वैक्सीन लगवाने लगातार अपना पंजीयन करा रहे हैं। श्री उपाध्याय ने स्पष्ट किया है कि जब तक शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण नहीं हो जाता उनका यह अभियान जारी रहेगा। आम जनमानस की सुरक्षा ही उनकी प्राथमिकता है।
रायपुर। राजधानी पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान में आज रायपुर के दो अलग अलग स्थानों से सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी व सट्टापट्टी जप्त कर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
















