BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : हाईवे किनारे जंगल में मिली महिला की जली हुई लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : हाईवे किनारे जंगल में मिली महिला की जली हुई लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर

जशपुर  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | प्रदेश के जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की जली हुई लाश मिली है | महिला की जली हुई लाश मिलाने से इलाके में सनसनी फैल गई है ।

पढ़ें  : बड़ी खबर: ससुर ने की बहु की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला 

जानकारी के अनुसार तपकरा थाने के पुराइनबंध के हाईवे किनारे जंगल में महिला की लाश को पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने जांच के लिए सरगुजा से फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया है।

धनत्रयोदशी का मुर्हूत आज भी : धनतेरस में हुई जमकर खरीदी से राजधानी के व्यापारी खुश

धनत्रयोदशी का मुर्हूत आज भी : धनतेरस में हुई जमकर खरीदी से राजधानी के व्यापारी खुश

रायपुर | इस वर्ष तिथियों को लेकर लोगों और जानकारों के मतों में आए अंतर के चलते धनतेरस का पर्व दो दिन मनाया जा रहा है। कल गुरूवार को जहां कुछ लोगों ने धनतेरस का पर्व मनाया तो वहीं आज भी धनतेरस का शुभ मुर्हूत बना हुआ है। लिहाजा लोग आज भी धनतेरस पर्व मना रहे हैं। इधर धनतेरस के अवसर पर बाजार में हुई जमकर ग्राहकी से व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं। 

पढ़ें : बड़ी खबर: ससुर ने की बहु की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला 

धनत्रयोदशी आज शुक्रवार को भी मनाया जा रहा है। इस बार दो दिनों तक धनतेरस का मुर्हूत बने रहने के कारण व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस बार दीपावली की बूम पहले दिन ही दिखी। राजधानी में हजारों की संख्या में मोटर साइकिलें और कारों की डिलवरी हुई है। इसके चलते मंदी के दौर में भी ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त उछाल आया हुआ है। इसी तरह सराफा लाइन में भी अच्छी ग्राहकी देखी गई और आज भी अच्छी ग्राहकी की उम्मीद बनी हुई है।
 
 
 बर्तन, होम एम्पलायंस और इलेक्ट्रानिक सेक्टर की करें तो इन सेक्टरों में भी अच्छी ग्राहकी होने से व्यापारियों में जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। चाइना के साथ चल रही तनातनी के बीच इस वर्ष दीपावली में चाइनीज ऑयटमों की डिमांड काफी कम हो गई है। व्यापारी भी चाइनीज आयटम का बायकाट कर चुके हैं, लिहाजा ग्राहक भी देशी लाईटों, झालरों और अन्य वस्तुओं की मांग कर रहे हैं।
 
 
मोबाइल फोन लेने वाले अधिकांश ग्राहक भी अब देशी कंपनियों पर भरोसा कर चाइनीज फोनों का बायकाट कर रहे हैं। लिहाजा इस वर्ष की दीपावली में स्वदेशी वस्तुओं की काफी मांग बनी हुई है। इस बात से व्यापारी भी खुश हैं कि लोग जागरूक हो रहे हैं और देशी वस्तुओं की मांग बढऩे से उत्पादक भी खुश हैं। 
 
बड़ी खबर: ससुर ने की बहु की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला

बड़ी खबर: ससुर ने की बहु की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला

पेंड्रा। घरेलू विवाद में ससुर ने अपनी ही बहू की हत्या कर दी हैं, मामला गौरेला थाना क्षेत्र के बालधार गांव का है जहां ससुर ने अपनी ही बहू की हत्या कर दी हैं। पूरे वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और मृतिका के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें मृतिका के ससुर ने धारदार हथियार से अपनी बहू के सिर में पर मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई हैं।
साइबर सेंटर की आड में रेल टिकट का अवैध कारोबार : एजेंट गिरफ्तार, भारी मात्रा में टिकट व कंप्यूटर जब्त

साइबर सेंटर की आड में रेल टिकट का अवैध कारोबार : एजेंट गिरफ्तार, भारी मात्रा में टिकट व कंप्यूटर जब्त

कोरबा। आरपीएफ  कोरबा की टीम ने रेलवे के ई-टिकट का अवैध कारोबार करने वाले एक एजेंट को पकडा है। वह साइबर सेंटर की आड में लोगों से अधिक राशि लेकर टिकट आरक्षित करता था। सेंटर से भारी मात्रा में टिकट व कंप्यूटर भी जब्त किया गया है।
 

रेलवे ई-टिकटिंग के अवैध कारोबार पर लगाम कसते हुए रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने एक और कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर आरपीएफ  पोस्ट कोरबा की टीम ने अभियान चलाते हुए यह कार्रवाई की। इस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दीपका क्षेत्र में दबिश दी और यहां संचालित एक दुकान में ई-टिकटों समेत एक एजेंट को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रेलवे पुलिस बल कोरबा के प्रभारी निरीक्षक के के झा ने बताया कि सूचना मिली थी की दीपका में सेवा केंद्र की आड़ में अवैध टिकट का काम किया जा रहा है।
 
 
इस सूचना के आधार पर बल ने केंद्र में छापा मारा। केंद्र में प्रयुक्त कंप्यूटर जब्त किया गया और टिकट भी बरामद की। आरपीएफ  की ज्यादातर कार्रवाई में पर्सनल यूजर आईडी का खेल सामने आता रहा है, जिसमें एजेंट एक से अधिक आइडी बनाकर टिकट बुकिंग कर लेते हैं और अपना गोरखधंधा चलाते हैं। दीपका, छुरी, ट्रांसपोर्टनगर व निहारिका से लेकर उरगा व कटघोरा में पूर्व की कार्रवाई के दौरान भी इसी तरह पर्सनल यूजर आइडी का दुरूपयोग करते एजेंट पकड़े जाते रहे हैं और यह सिलसिला जारी है।
 

रेलवे पुलिस बल की इस ताजा कार्रवाई में भी आरोपित के नाम यूजर आईडी भी जब्त की गई है। स्पष्ट है कि फर्जी आइडी व पासवर्ड बनाकर रेलवे ई-टिकट तैयार करने का हुनर तेजी से फ ल-फू ल रहा है। नियम में चलकर थोड़ी सी कठिनाई से बचने लोग इनके झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई लुटा बैठते हैं। ऐसे केंद्रों का सहारा लेकर लोग एक तरह रेलवे को होने वाले नुकसान का कारण भी बन रहे।
BIG BREAKING : माध्यमिक शिक्षा मंडल ने की 10वीं-12वीं के परीक्षा फार्म भरने की तारीखों का ऐलान, पढ़े पूरी खबर

BIG BREAKING : माध्यमिक शिक्षा मंडल ने की 10वीं-12वीं के परीक्षा फार्म भरने की तारीखों का ऐलान, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं परीक्षा के फार्म भरने की तारीख का ऐलान कर दिया है। सामान्य शुल्क के साथ 15 दिसंबर तक फार्म भरे जायेंगे, जबकि विलंब शुल्क के साथ 31 दिसंबर तक फार्म भरे जा सकेंगे। माशिम ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षार्थी तय तारीख तक फार्म भर लें, क्योंकि उसके बाद परीक्षा के फार्म भरने की तारीख नहीं बढ़ायी जायेगी।
 
शैक्षणिक स्तर 2020-2021 हेतु हाईस्कूल/हायरसेकेंडरी/हायर सेकेंडरी व्यावसायिक की मुख्य परीक्षा (नियमित/स्वाध्यायी/अवसर परीक्षा के छात्रा-छात्रों हेतु) परीक्षा आवेदन पत्र सामान्य शुल्क के साथ जमा करने की अंतिम दिनांक 15 दिसंबर 2020  निर्धारित की जाती है। स्वाध्यायी एवं अवसर परीक्षा हेतु विलंब शुल्क के साथ दिनांक 31 दिसंबर 2020 तक आवेदन पत्र प्राप्त किये जा सकेंगे। आवेदन पत्र मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर आनलाइन जमा किये जा सकेंगे। शुल्क गत वर्षानुसार ही निर्धारित है। समस्त छात्र-छात्राएं निर्धारित समय सीमा में मुख्य परीक्षा 2020-2021 के लिए आवेदन करें। किसी भी परिस्थिति में निर्धारित तिथि में वृद्धि नहीं की जायेगी।
बड़ी खबर: फिर हुई बाघ की मौत, आज होगा बाघ के शव का पोस्टमार्टम

बड़ी खबर: फिर हुई बाघ की मौत, आज होगा बाघ के शव का पोस्टमार्टम

कवर्धा। भोरमदेव अभ्यारण्य और कान्हा नेशनल पार्क के सीमावर्तीय इलाके में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग सकते में है। कबीरधाम जिले के भोरमदेव वन्य अभ्यारण्य व कान्हा नेशनल पार्क की सीमा पर भोरमदेव अभ्यारण्य क्षेत्र में दो बाघो के बीच वर्चस्व और सीमा की हुई लड़ाई हुई, जिसमें एक बाघ की मौत हो गई है।
 

बताया जा रहा है कि इलाके में राज कर रहे बाघ ने दूसरे इलाके में घुसपैठ कर इलाका हथियाने की कोशिश कर रहे बाघ के साथ जानलेवा युद्ध हुआ, जिसमें एक बाघ की मौत हो गई। यह घटना चिल्फ़ी से लगभग 6 किलोमीटर दूर तुरैयाबहरा में जंगल में घटित हुई है।
 

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग में खलबली मच गई डीएफओ दिलराज प्रभाकर तुरंत ही अपनी टीम के साथ मौका स्थल पर पहुंच गए। इसके अलावा कान्हा रिजर्व से टीम भी पहुंच गई थी। घटनास्थल की टीम के द्वारा बारीकी से जांच किया जहां पर दोनों बाघ के बीच हुए संघर्ष के निशान मिले, साथ ही मृतक बाघ के शरीर के कई हिस्सों में नाखून व दांत से चोट के दिखें हैं।
 

डीएफओ दिलराज प्रभाकर ने बात करते हुए कहा कि दो बाघो के बीच वर्चस्व व सीमा की लड़ाई हुई है जिसमे एक बाघ की मौत हो गई। इस तरह की लड़ाइयां सीमा को लेकर बाघो के बीच जंगल में होते रहती है । बाघ की मौत एक दुखद घटना है । मृत बाघ का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
 बड़ी खबर: राजधानी में फिर हुई चाकू-बाजी, ठेकेदार की चाक़ू मारकर हत्या

बड़ी खबर: राजधानी में फिर हुई चाकू-बाजी, ठेकेदार की चाक़ू मारकर हत्या

रायपुर। राजधानी में एक बार फिर चाकूबाजी के चलते हत्या का मामला सामने आया है। दो ठकेदारों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि एक ठेकेदार के नाबालिग पुत्र ने दूसरे ठेकेदार की चाक़ू मार कर हत्या कर दी। 
 

जानकारी के अनुसार मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भांठागांव का है। रोड निर्माण कार्य में लगे चंद्रहास साहू व लक्ष्मी प्रसाद के बीच रेती नहीं आने और खाली बैठे मज़दूरों की मजदूरी चार्ज बढ़ने की मामूली बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक आ गई। इसके बाद लक्ष्मी के नाबालिक बेटे ने अपने दोस्त को बुला चंद्रहास से मारपीट करते हुए उसके सीने पर चाकू से वार कर दिया। घटना के तत्काल बाद चंद्रहास को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 

पुलिस को मामले की सूचना मिलते ही आरोपियों की धरपकड़ में टीमें लगाई गई थी जिसके बाद आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कुल 3 आरोपीयो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
 
राजधानी रायपुर के इस अस्पताल में पटाखों से झुलसे लोगों के लिए नि:शुल्क नेत्र शिविर का हो रहा है आयोजन

राजधानी रायपुर के इस अस्पताल में पटाखों से झुलसे लोगों के लिए नि:शुल्क नेत्र शिविर का हो रहा है आयोजन

रायपुरवरिष्ठ नेत्र और कॉन्टेक्ट लेंस विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्र द्वारा इस वर्ष भी दीवाली में पटाखों से आंखों में लगी चोटों के नि:शुल्क परीक्षण एवं उपचार के लिए दो दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर डॉ. दिनेश मिश्र के फूल चौक स्थित रायपुर नेत्र चिकित्सालय में 14 नवम्बर की शाम से 15 नवम्बर की रात्रि तक संचालित होगा। दीपावली में चिकित्सकों की अनुपलब्धता व मरीजों को होने वाली कठिनाईयों को देखते हुए यह शिविर लगातार तीसवें वर्ष आयोजित किया जा रहा है।

पढ़ें : तीन कामों में आता है मुझे सेक्स से ज्यादा मजा: कियारा आडवाणी 

पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखकर सन् 1991 में इस प्रकार के शिविर की शुरूआत की गई थी ताकि पटाखों के कारण जलने व आंख को होने वाली चोटों के त्वरित एवं नि:शुल्क उपचार की सुविधा मरीजों को प्राप्त हो सके। पिछले 29 वर्षो में करीब 1500 से अधिक ऐसे मरीजों का उपचार एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी गई है तथा इस शिविर की अंचल में एक विशिष्ट पहचान बन चुकी है।

पढ़ें : बड़ी खबर: भाजपा विधायक का महिला पार्षद से हाथापाई करने का वीडियो वायरल होने से बवाल शुरू

डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा दीपावली ज्योति पर्व है, नेत्र ज्योति अनमोल है, लेकिन असावधानी से चलाये गये पटाखे किसी भी व्यक्ति की नेत्र ज्योति के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकते है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि दीवाली में पटाखों को लापरवाही से न चलावें, ग्रीन पटाखों को प्राथमिकता दें,तथा बल्कि अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।

पढ़ें : बड़ी खबर: चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, गला दबाने के साथ कैंची से किया हमला

बम,अनारदाना, रॉकेट आदि चलाते समय पर्याप्त दूरी व सावधानी रखें। पटाखों को अधिक झुककर न चलावें, क्योंकि पटाखें कई बार अपेक्षाकृत जल्दी फूट जाते हैं व बचाव का समय नहीं मिलता। पटाखे जलाकर सड़क पर न उछालें। छोटे बच्चों को जलते हुए दिये व मोमबत्ती के पास अकेला न छोड़ें। बच्चों को अकेले पटाखें न चलाने दें। पटाखा शरीर के नजदीक फटने से हाथ, चेहरा, आंखे, कपड़ों के झुलसने का खतरा रहता है। सिर के बाल, भौंहे, बरौनियां, पलकें, आंखों का भीतरी भाग साधारण से गंभीर रूप से झुलस सकता । पटाखा बनाने में गंधक, पोटाश, कोयला, कंकड़, सुतली, कपड़े, कागज का उपयोग होता है।

पढ़ें : बड़ी खबर: पुलिस ने दो स्थानों पर छापामार कर जुआ खेल रहे 18 लोगों को पकड़ा

आंख के नजदीक पटाखा फूटने से आंखों में गैस, बारूद, कोयला चला जाता है। जिससे पलकें, आंखों की झिल्ली, कंजेक्टाइवा, पुतली व अन्दरूनी हिस्से को साधारण से गंभीर रूप से क्षति पहुंच सकती है। बड़े पटाखों से आंख में चोट से आंख में खून उतरने, मोतियाबिंद होने तथा आंख का परदा उखडऩे तक की संभावना हो सकती है। आहत व्यक्ति आंखों में तेज जलन आना, दर्द, धुंधलापन, कसक की शिकायतें करता है। यदि आंखों के पास कोई पटाखा फूट जावे तथा इस प्रकार की तकलीफें हो तो आंखों को रगड़े नहीं बल्कि साफ पानी से चेहरे व आंखों को धो लें ताकि आंखों व चेहरे पर लगा गर्म, विघटित पदार्थ धुल जावे, नि:शुल्क परामर्श व उपचार के लिये फोन नंबर 4026101, 98274-00859 (मो.) पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

 काले कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने करवाया 16.5 लाख किसानों का हस्ताक्षर

काले कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने करवाया 16.5 लाख किसानों का हस्ताक्षर

रायपुर। केन्द्र के द्वारा बनाये गये कृषि संबंधित तीनों काले कानून के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश के 1654532 किसानों के हस्ताक्षर करवा कर ज्ञापन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पास भेजा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 19 नवंबर को मार्च निकाल कर देशभर के किसानों से करवायें गये हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को सौपा जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया को किसान, खेत, मजदूर, मंडी समितियों, पशुधन बाजार समितियों में राज्य में करवाये गये हस्ताक्षरों की जिलेवार रिपोर्ट सौंपा है। कांग्रेस ने प्रदेश में मोदी सरकार के काले कानूनों के खिलाफ पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान के साथ धरना, प्रदर्शन, जनजागरण अभियान एक माह तक चलाया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य के सभी ब्लाकों एवं जिलों में जनता को कृषि कानून से होने वाले नुकसान तथा देश की खेती को पूंजीपतियों का सौपने के षड़यंत्रों को बेनकाब किया गया। जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान के दौरान किसानों में केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आक्रोश स्पष्ट दिख रहा था लोगों का मानना है मोदी सरकार ने कृषि कानून बना कर किसानों और खेती की कमर तोड़ दिया। 
 बड़ी खबर: फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर कार्यरत शासकीय सेवकों को किया जाएगा सेवा से बर्खास्त

बड़ी खबर: फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर कार्यरत शासकीय सेवकों को किया जाएगा सेवा से बर्खास्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर कार्यरत शासकीय सेवकों को सेवा से बर्खास्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐसे फर्जी, गलत जाति प्रमाण पत्र धारी शासकीय सेवकों को जिन्हें न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त नहीं है, उन्हें सेवा से तत्काल बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं |
 
 
साथ ही कहा है कि स्थगन आदेश प्राप्त सम्पूर्ण प्रकरणों में महाधिवक्ता छत्तीसगढ़ के माध्यम से शीघ्र सुनवाई करने हेतु उच्च न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा। जिन सेवकों के जाति प्रमाण पत्र गलत पाए गए हैं, उन्हें तत्काल महत्वपूर्ण पदों से अलग किया जाएगा। ऐसे सभी प्रकरणों की सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विभागवार नियमित समीक्षा की जाए।
 
पढ़िए पूरी खबर-
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण, छानबीन समिति रायपुर को वर्ष 2000 से लेकर 2020 तक फर्जी, गलत जाति प्रमाण पत्र के कुल 758 प्रकरण प्राप्त हुए थे, जिनमें से 659 प्रकरणों का जांच उपरांत निराकरण किया गया है। शेष 267 प्रकरणों में जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। जिसे संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया है। इनमें से अधिकांश प्रकरण उच्च न्यायालय में विचाराधीन है अथवा स्थगन आदेश प्राप्त हैं। विगत दो वर्षों में 75 प्रकरण फर्जी, गलत पाए गए हैं। इन प्रकरणों में उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्ति के पश्चात कई अधिकारी, कर्मचारी अभी भी महत्वपूर्ण पदों में कार्यरत हैं।
 

उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति द्वारा जिन विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के जाति प्रमाण पत्र फर्जी, गलत पाए गए हैं उनमें सामान्य प्रशासन विभाग के 14, आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विभाग के 8, राजस्व विभाग के 7, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के 9, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 8, महिला एवं बाल विकास विभाग के 4, जल संसाधन विभाग के 14, समाज कल्याण विभाग के 1, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 15, वाणिज्यकर विभाग के 1। गृह विभाग के 7, ग्रामोद्योग विभाग के 12, उर्जा विभाग के 7, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग 4, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के 5, उच्च शिक्षा विभाग 3, कृषि विभाग के 14, नगरीय प्रशासन विभाग और वन विभाग के 5-5, सहकारिता विभाग के 3, लोक निर्माण विभाग एवं योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के 2-2, पशुधन विभाग एवं मछलीपालन विभाग 6, खेल एवं युवा कल्याण विभाग 1, स्कूल शिक्षा विभाग 44, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, जनसम्पर्क विभाग, आवास एवं पर्यावरण विभाग में एक-एक प्रकरण शामिल हैं।

 
तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, सामने बैठे किशोर की दबने से हुई मौत

तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, सामने बैठे किशोर की दबने से हुई मौत

रायपुर। तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने की वजह से उसमें में बैठा किशोर नीचे दब गया। जिसके चलते गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज की गई है। 
 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बुडेरा खरोरा निवासी दुलेश सोनवानी 40 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का बेटा अपने बड़े पिताजी के साथ ट्रेक्टर में बैठकर खेत से धान लाने गया हुआ था।
 
 
तभी ट्रैक्टर चालक नरेन्द्र उर्फ नरेश कन्नौजे द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाने की वजह से धान लाते समय बुधवार को 12.15 बजे खेत में पलट जाने से हर्ष सोनवानी 14 वर्ष पिता दुलेश सोनवानी दब जाने से गंभीर रुप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है। 
 बड़ी खबर: चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, गला दबाने के साथ कैंची से किया हमला

बड़ी खबर: चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, गला दबाने के साथ कैंची से किया हमला

कोरबा। दीपावली पर्व की तैयारी में लगे लोगों को उस वक्त हैरानी हुई जब उन्हें एक विवाहित महिला की हत्या की खबर हुई। उसका शव घर के एक कमरे में मृत स्थिति में पाया गया। पुलिस ने इस मामले में उसके पति को हिरासत में लिया है। चरित्र संदेह की बातें शुरुआती पूछताछ में सामने आई है।

पढ़ें : BIG BREAKING : बॉलीवुड के एक और अभिनेता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर

रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पोड़ीबहार क्षेत्र में पुष्पा श्रीवास 35 वर्ष का शव उसके घर के शयनकक्ष में पाया गया। लहूलुहान स्थिति में आज शव मिलने के साथ आसपास में यह खबर आम हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना दिए जाने पर रामपुर क्षेत्र की पुलिस यहां पहुंची और यहां का मुआयना किया। इस दौरान फॉरेसिक एक्सपर्ट को भी घटना स्थल पर बुलवाया गया। जिसके माध्यम से जरूरी जांच की गई।
 
 
महिला के गले में धारदार हथियार से चोट के निशान पाये गए। इस मामले को लेकर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और उनसे मिली जानकारी के आधार पर मृतका के पति विजय श्रीवास को हिरासत में ले लिया। खबर के अनुसार चरित्र संदेह को लेकर अक्सर दंपत्ति में वाद-विवाद हुआ करता था। कई मौकों पर मारपीट की घटनाएं भी यहां हो चुकी थी। रामपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतका का पति हेयर कटिंग सेलून में काम करता था। महिला की हत्या करने के लिए कैंची से एक-दो बार हमला करने और गला दबाने का तथ्य सामने आया है। फिलहाल मर्ग कायम करने के साथ जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। आगे की जांच में अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
 सुआ, गौरा-गौरी, राऊत नाचा हमारी पहचान, इसे सहेजना हमारा धर्म : रंजना साहू

सुआ, गौरा-गौरी, राऊत नाचा हमारी पहचान, इसे सहेजना हमारा धर्म : रंजना साहू

धमतरी। इन दिनों गांव व शहर में सुआ नृत्य करते हुए बच्चे व महिलाओं की टोली नजर आने लगी है 7अपने ग्रामीण दौरे में विधायक रँजना साहू भी अपनी परंपरा व संस्कृति हमर छत्तीसगढ़ की पहचान सुआ राउत नाचा गौरी- गौरा जैसी पारंपरिक विरासत से जुडऩे अपने को रोक नहीं पाई7 बच्चों के साथ सुआ नृत्य में संयोजित करते हुए ग्रामीण महिलाओं से आग्रहपूर्वक कहा कि यह  नृत्य दीपावली पर्व में समाहित है जो हमारी संस्कृति की पहचान है।
 

धर्म व संस्कृति के प्रति समर्पण तथा आने वाली पीढ़ी को इनसे अवगत कराने का एक माध्यम है। प्रभु राम की अयोध्या वापसी पर अयोध्यावासी अपनी परंपरा और संस्कृति से जुडी कलाओं की प्रस्तुति कर खुशी का इजहार किया था। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में प्रभु राम के भव्य मंदिर का निर्माण प्रारंभ भूमि पूजन के साथ हो चुका है।
 
 
ऐसे में यह  खुशी आस्था, श्रद्धा, निष्ठा के साथ अपने धर्म के प्रति समर्पण का भाव जागृत करने के लिए अवसर प्रदान करती है। सारे सनातन धर्म को मानने वाले लोग आराध्य भगवान राम व कृष्ण के जीवन चरित्र को रामायण व गीता के माध्यम से प्रेरणा स्रोत माने तो राम राज्य की स्थापना और सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण निर्मित हो जाएगा। विधायक रंजना साहू ने इस आराध्य पर्व में कोरोनावायरस से मुक्ति हेतु भगवान राम से प्रार्थना की है।
 मां और बेटे का रिश्ता हुआ शर्मसार: शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने माँ को उतारा मौत के घाट

मां और बेटे का रिश्ता हुआ शर्मसार: शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने माँ को उतारा मौत के घाट

जांजगीर-चाम्पा।  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले के बम्हनीडीह के सोंठी गांव से मां बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया।
 
 
बताया जा रहा है कि खाना देने की बात को लेकर हुए झगड़े के बाद तैश में आकर कलयुगी बेटे ने लकड़ी से अपनी ही मां के सिर और चेहरे पर हमला कर दिया। मौके पर मां की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुटी और आरोपी बेटे विक्रम गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़िए पूरी खबर-
बम्हनीडीह थाना टीआई रामकुमार तोड़े के अनुशार- घटना दोपहर 1 बजे की है। शराब के नशे में बेटा घर पहुंचा और मां शारदा बाई को खाने देने को कहा। इस बीच झगड़ा बढ़ गया और बेटे ने अपनी मां को मारने के लिए दौड़ाया। जान बचाने उसकी मां, पड़ोसी के घर पहुंचा, पीछे-पीछे खाट की लकड़ी को लेकर बेटा विक्रम भी दौड़ा और अपनी मां के सिर, चेहरे पर वार किया, जिससे मां शारदा बाई की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी बेटे विक्रम को हिरासत में ले लिया गया है। वारदात के वक्त वह शराब के नशे में था और घटना के बाद मौके पर ही था। पुलिस ने मामले में हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बम्हनीडीह के सोंठी गांव के वार्ड 2 में शराब के नशे में बेटे ने मां की हत्या कर दी है। घर में खाना देने की बात को लेकर हुए झगड़े के बाद तैश में आकर बेटे ने खाट की लकड़ी से अपनी मां के सिर और चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे विक्रम गोस्वामी गिरफ्तार कर लिया है।
राजधानी में अवैध कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज

राजधानी में अवैध कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज

रायपुर | देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार उसके पास से अवैध कट्टा व कारतूस जब्त किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मोवा पुलिस ने बीती रात 12.45 बजे मोवा ओव्हरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति को एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है।
 
 
पकड़े गए आरोपी का नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम रमेश महानंद 40 वर्ष पिता स्व.महेश महानंद निवासी साई चबुतरा के सामने मोवा बताया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के अलावा एक खाली खोखा जब्त किया है।
 
 
पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे अवैध हथियार व कारतूस रखने व कहा खरीदा उसके बारे में पुछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 25 आम्र्सएक्ट के तहत कार्रवाही की गई है।
 
 बड़ी खबर: पर्यटन मंडल के महाप्रबंधक संजय सिंह निलंबित

बड़ी खबर: पर्यटन मंडल के महाप्रबंधक संजय सिंह निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन मंडल के महाप्रबंधक संजय सिंह के खिलाफ चल रही जांच में जांच दल ने उन्हें दोषी पाया है। जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वर्ष 2007-2008 में उपमहाप्रबंधक रहते हुए संजय सिंह ने कई आर्थिक अनियमितताएं की है।
 
 
संजय सिंह ने अपने कार्य में भी लापरवाही भी बरती है, इसलिए उन्हें तत्काल निलंबित किया गया है। संजय सिंह को पर्यटन सूचना केंद्र जगदलपुर भेजा गया है।  
 
रेत के अवैध परिवहन में वाहन मालिकों को 53 हजार रूपये का अर्थदण्ड

रेत के अवैध परिवहन में वाहन मालिकों को 53 हजार रूपये का अर्थदण्ड

उत्तर बस्तर कांकेर। चारामा तहसील के ग्राम मचांदुर स्थित रेत खदान से दो हाईवा वाहनों से रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने के प्रकरण में, कलेक्टर ने हाईवा मालिकों को 26 हजार 500 रूपये के मान से 53 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। कलेक्टर चन्दन कुमार ने चेतावनी दी कि उक्त वाहन के माध्यम से यदि पुन: अवैध रूप से रेत खनिज का परिवहन करते पाया जाता है, तो वाहन को राजसात करने की कार्यवाही की जाएगी।

 
खनिज अधिकारी कांकेर ने 6 नवंबर को ग्राम मचांदुर में हाईवा वाहन क्रमांक सीजी-08 ए.सी.6966 के माध्यम से वाहन चालक मुकेश कुमार साहू, निवासी राजनांदगांव, सोमजी ने10 घनमीटर और हाईवा वाहन क्रमांक सीजी-08, ए.जे. 6436 के माध्यम से वाहन चालक सुखेन्द्र ठाकुर, निवासी सेमरा दैहान घुमका ने रेत का अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया।
 
 
वाहन स्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। प्रकरण में खनिज निरीक्षक कांकेर के प्रतिवेदन और वाहन स्वामी के प्रस्तुत जवाब के आधार पर प्रत्येक वाहन स्वामी को 25 हजार रूपये का अर्थदण्ड, खनिज का बाजार मूल्य 1500 रूपये कुल 26 हजार 500 रूपये से दण्डित किया गया है।
 
 
इस प्रकार रेत के अवैध परिवहन के दो प्रकरण में कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने वाहन मालिकों को 53 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। उन्हें भविष्य में इसका पुनरावृत्ति नहीं करने की हिदायत दी गई है, अन्यथा अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को राजसात करने की चेतावनी भी दी गई है।
 
स्वास्थ्य विभाग को मिली 20 नई एम्बुलेंस, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

स्वास्थ्य विभाग को मिली 20 नई एम्बुलेंस, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रायपुर स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अपने निवास कार्यालय से 20 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आपात स्थिति में मरीजों एवं घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ये एम्बुलेंस विभिन्न जिलों में भेजे जाएंगे। इन्हें मिलाकर अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा 300 नई एम्बुलेंस के जरिए आपात चिकित्सा सुविधाओं तक जरूरतमंदों को पहुंचाया जा सकेगा।

पढ़ें : BIG BREAKING : बॉलीवुड के एक और अभिनेता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर

स्वास्थ्य विभाग के 108-संजीवनी एक्सप्रेस सेवा के संचालन के लिए राज्य शासन और जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेस के बीच प्रदेश भर में 300 एम्बुलेंस के संचालन के लिए एमओयू किया गया था। आज 20 नई एम्बुलेंस की शुरूआत के बाद अब सभी 300 एम्बुलेंस आपात स्थिति में मरीजों एवं घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए विभाग को मिल गई हैं। इनमें 29 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम (ALSS) की सुविधा वाले एम्बुलेंस भी शामिल हैं। एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम एम्बुलेंस आपातकालीन दवाईयों के साथ ही वेंटिलेटर, डि-फ्रेबिकेटर और इनफ्यूजन पंप की सुविधा से लैस हैं।

बड़ी खबर: पुलिस ने दो स्थानों पर छापामार कर जुआ खेल रहे 18 लोगों को पकड़ा

बड़ी खबर: पुलिस ने दो स्थानों पर छापामार कर जुआ खेल रहे 18 लोगों को पकड़ा

भिलाई। दिपावली को लेकर पुलिस ने जुआरियो के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई कर रही है। जिसे लेकर भिलाई तीन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ढाबा के पीछे जजंगिरी में दबिश दिया। जहाँ पर अलग अलग फंड़ में जुआ खेल रहे जुआरियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : बॉलीवुड के एक और अभिनेता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर 

जिसमे पंचशील नगर चरोदा निवासी सतीश कुमार नेवारे 42 वर्ष, इंदिरा नगर चरोदा राजेश कुमार सिन्हा 52 वर्ष,बीएमवाई चरोदा बाबूलाल 52 वर्ष, चरोदा बस्ती मोहन साहू 40 वर्ष, भागवत सिंह 56 वर्ष, बीएमवाई चरोदा तरुण पटनायक 35 वर्ष, सोमेशवर राव 30 वर्ष, विष्णु प्रसाद 47 वर्ष,पिंजी मांझी 32 वर्ष,एम जानी 29 वर्ष, देवाशीष बर्मन 21 वर्ष, सनातन कुमार ठाकुर 34 वर्ष, चरोदा एन माधव राव 52 वर्ष, रवि शंकर राव 48 वर्ष, राजीव नगर भिलाई 3 पीएस राव 38 वर्ष, जजंगिरी चरोदा एम अरुण 34 वर्ष,अविनाश कुमार 24 वर्ष, अजय तिवारी 32 वर्ष को पकड़ा गया। पकड़े गए 18 जुआरियो से 30,900 रुपये और ताशपत्ती बरामद किया। इसके अलावा खुर्सीपार पुलिस ने 6 जुआरियो से 5140 रुपए जप्त कर जुआरियो के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। एसपी प्रशांत ठाकुर, एएसपी रोहित झा, सीएसपी छावनी विश्वास चन्द्राकर, थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने कहा आगे भी यह अभियान जारी रहेगाा।

 
मुख्यमंत्री के दीपावली संदेश को लेकर गृहमंत्री पहुंचे शहीद अमित नायक के घर

मुख्यमंत्री के दीपावली संदेश को लेकर गृहमंत्री पहुंचे शहीद अमित नायक के घर

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दीपावली के पावन पर्व पर शहीद जवानों के परिजनों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज स्वयं दुर्ग जिले के शहीद श्री अमित नायक के घर पहुंचे और उनके परिजनों से भेंट कर मुख्यमंत्री का संदेश देते हुए उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनााएं दी। इस अवसर पर दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेकानंद सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित झा भी उपस्थित थे।

पढ़े : BIG BREAKING : बॉलीवुड के एक और अभिनेता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर 

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दीपावली के पावन पर्व पर शहीद जवानों के परिजनों को शुभकानाएं प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश को पुलिस महानिदेशक और संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों के भी माध्यम से शहीदों के परिजनों को भेंट किया जा रहा है। श्री बघेल ने शहीदों की शहादत को नमन करते हुए कहा है कि राज्य बनने के बाद अब तक छत्तीसगढ़ पुलिस के 517 वीर जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर राज्य और देश के लिए बलिदान दिया है।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: दो कारोबारियों ने बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर को लगाया 73 लाख का चूना, मामला दर्ज 

हमारे जवानों के शौर्य और पराक्रम को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। शासन द्वारा शहीदों के परिजनों के कल्याण हेतु तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। विगत दो वर्षों में 47 शहीदों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गयी है। इसके साथ ही शहीदों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है, विगत दो वर्षो में शहीदों के परिजनों को लगभग 21 करोड़ रूपए की सहायता प्रदान की गई है।

पढ़ें : तीन कामों में आता है मुझे सेक्स से ज्यादा मजा: कियारा आडवाणी 

उन्होंने कहा कि शहीद जवानों के परिजनों को आर्थिक कठिनाई न उठाना पड़े इसके लिए हम सदैव चिंतित हैं। इसी तारतम्य में शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया राशि (अनुग्रह अनुदान) 03 लाख रूपये से बढ़ाकर 20 लाख रूपए भी कर दी गयी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि शहीदों के परिजन स्वयं को अकेला ना समझें, आप हमारे परिवार का हिस्सा हैं और आपके हर सुख-दुख में हम हमेशा आपके साथ हैं। दीपावली अंधकार को मिटाकर रोशनी फैलाने का पर्व है। इस पर्व पर मेरी शुभकानाएं हैं कि आपके परिवार में हमेशा खुशियों की रोशनी बनी रहे।

 बड़ी खबर रायपुर: दो कारोबारियों ने बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर को लगाया 73 लाख का चूना, मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: दो कारोबारियों ने बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर को लगाया 73 लाख का चूना, मामला दर्ज

रायपुर। सिमेन्ट एवं सरिया कारोबारी से 1 करोंड़ 60 लाख 75 हजार रुपयें का माल खरीदी करने के बाद बकाया राशि 73 लाख चेक द्वारा भुगतान करने पर बाउंस हो गया। घटना की रिपोर्ट खम्हारडीह थाने में दर्ज की गई है।  

मिली जानकारी के अनुसार आदित्य हाईट्स, वीआईपी स्टेट मोवा रायपुर निवासी राहुल फरमानिया 36 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी सेक्टर 1 अवन्ती विहार रायुपर में आयरन जंक्शन के नाम से सिमेन्ट एवं सरिया डिस्ट्रीव्यूटर का काम करता है। प्रभुल्ल पटेल एवं उसके मामा मनीलाल पटेल ने बताया कि मेसर्स प्रफुल्ल पटेल एवं जेपी इन्फ्राक्चर के नाम से फर्म है। उक्त फर्म के माध्यम से किसी कंपनी में लोहे का सरिया व सिमेन्ट सप्लाई करने पर बाजार भाव से ज्यादा बेनीफीट होने का प्रलोभन दिया। माल सप्लाई करने पर भुगतान की जिम्मेदार लेने पर प्रार्थी उनकी बातों में आकर अपने फर्म से उनके कहे अनुसार माल का आर्डर करने पर 2 अप्रैल 2017 से 31 अगस्त 2019 के मध्य सीमेन्ट व सरिया एवं लोहे का कुल माल 1 करोड़ 60 लाख 75 हजार 44 रुपयें का सप्लाई किया गया जिसके एवज में उनके द्वारा 87 लाख 60 हजार 100 रुपयें का भुगतान किया गया एवं बचे बाकी रकम को 48 लाख व 25 लाख का चेक के द्वारा भुगतान किया गया। 

दिये गए चेक एक्सीस बैंक में जमा करने पर 15 जनवरी को एकाउन्ट में प्रर्याप्त राशि नही होने की वजह से चेक बाउंस हो गया। इसके बाद फिर से आरोपियों द्वारा चेक दिया गया जो मार्च महीने में बाउंस हो गया। इसके बाद प्रफुल्ल पटेल के फर्म एवं घर पर पता करने पर वह घर व फर्म बंद करके परिवार सहित फरार हो गया है। वहीं उसके मामा के द्वारा बार-बार उसके आने के बाद पेमेन्ट करवा देनेे की आश्वासन के बाद भी अब तक 73 लाख 14 हजार 944 रूपयें का पेमेन्ट नही मिला व अब भी पेमेन्ट करने के नाम पर घुमाया जा रहा है। घटन की रिपोर्ट 11 नवंबर को थाने में दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामा भांजा के खिलाफ धारा 420,34 के तहत ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। 
 
 राजधानी में अच्छी ग्राहकी से बाजार में छाया धनतेरस का उत्साह, कोरोना के खतरे के बाद भी लोग कर रहे बाजार में त्योहारी खरीददारी

राजधानी में अच्छी ग्राहकी से बाजार में छाया धनतेरस का उत्साह, कोरोना के खतरे के बाद भी लोग कर रहे बाजार में त्योहारी खरीददारी

रायपुर। धनतेरस के साथ ही आज से दीपोत्सव का आगाज हो गया है। बाजार में आज सुबह से ही काफी चहल-पहल दिखी। खासकर सराफा लाईन और होम एम्पलायंस की दुकानों में अच्छी ग्राहकी देखने को मिल रही है। कोरोना के खतरे के बाद भी लोग उत्साह से बाजार में त्योहारी खरीददारी कर रहे हैं। 

धनतेरस के साथ दीपोत्सव का पावन पर्व आज से प्रारंभ हो गया है। राजधानी के बाजारों में धनतेरस की त्योहारी ग्राहकी शुरू होने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। अब तक यह अटकलें तेज हो रही थी कि इस बार की दीपावली कहीं फीकी न रह जाए। लेकिन कोरोनकाल के बाद भी लोग उत्साह से खरीददारी करने बाजारों में पहुंच रहे हैं। हालांकि लोग जागरूक भी हैं, मास्क और भीड़भाड़ से बचने का पूरा प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पर्व की खुशियां और उत्साह से वे खुद को खरीददारी करने से भी नहीं रोक पा रहे हैं। अब तक व्यापार के जिन सेक्टरों में अच्छी ग्राहकी नहीं हुई थी, उन सेक्टरों में भी आज ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई हैं। रेडिमेड शॉप, गिफ्ट शॉप, घरेलू उपयोगी वस्तुएं, सजावटी सामान, इलेक्ट्रानिक सेक्टर, ऑटोमोबाइल, होम एम्पलायंस, बर्तन दुकानों में आज सुबह से ही त्योहारी ग्राहकी शुरू हो गई है। सराफा लाइन में भी अब ग्राहकों की पूछ-परख बढ़ रही है, व्यापारियों को उम्मीद है कि धनतेरस के पावन पर्व पर लोग अच्छी खरीदी जरूर करेंगे। इधर शहर के गोलबाजार में आज सुबह से ही लोग खरीददारी करने उमड़ पड़े हैं। फूल, पूजा सामग्रियों, दीए और अन्य पूजा उपयोगी सामग्रियों की भी आज सुबह से जमकर बिक्री हो रही है। 
 राज्य में उद्योगों को सहयोग और संरक्षण देगी सरकार: मुख्यमंत्री

राज्य में उद्योगों को सहयोग और संरक्षण देगी सरकार: मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अपने अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में उद्योगों को हर संभव सहयोग एवं संरक्षण प्रदान करेगी। राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उद्योगपतियों के सलाह-मशविरा से नई औद्योगिक नीति तैयार की गई है, ताकि उद्योग स्थापना के लिए उद्योगपति को प्रोत्साहन मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपने उद्योगपतियों पर भरोसा किया है। सरकार की उदार औद्योगिक नीति के चलते उद्योगपतियों में विश्वास जगा है। यह राज्य के विकास के लिए एक शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की औद्योगिक नीति के चलते बड़ी संख्या में उद्योगपति यहां बस्तर अंचल से लेकर सरगुजा तक उद्योग लगाने के लिए तत्पर हैं। कोरोना संक्रमण काल के दौरान राज्य में नये उद्योगों की स्थापना के लिए लगभग 35 हजार करोड़ रूपए के पूंजी निवेश के लिए 50 एमओयू हुए हैं। मुख्यमंत्री के अभिनंदन समारोह में वन एवं पर्यावरण मंत्री  मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री  कवासी लखमा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष  रामगोपाल अग्रवाल, महापौर  एजाज ढेबर उपस्थित थे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  अनिल नचरानी, पूर्व अध्यक्ष  विजय झंवर सहित सर्व रमेश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, दीपक गुप्ता, कैलाश अग्रवाल, मनीष मंडल, वीरेन्द्र गोयल, आनंद चौधरी सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार स्थानीय लोगों को चाहे वो किसान हों, मजदूर हो, व्यापारी हो, उद्योगपति हो, तेन्दूपत्ता या वनोपज के संग्राहक हो सभी को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राज्य के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। सभी लोगों की भागीदारी और प्रयास से ही विकास का चक्र घूमेगा। यह हमारा मानना है। नई औद्योगिक नीति से हमने उद्योग जगत को गतिमान करने का प्रयास किया है, ताकि इसका लाभ राज्य को मिले। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योगपतियों को उद्योग स्थापना के लिए साधन-संसाधन मुहैया कराना और उनकी समस्याओं को दूर करना हमारी प्राथमिकता है। उद्योगों की स्थापना के लिए 60 प्रतिशत से लेकर डेढ़ सौ प्रतिशत तक की छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि कई उद्योगपतियों का यह मानना है कि ऐसी अनुकूल परिस्थिति और उदार औद्योगिक नीति के चलते भी यदि कोई इच्छुक उद्यमी अपना उद्योग न लगा पाए, तो वह कभी भी उद्योग नहीं लगा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपतियों को उद्योग स्थापना के लिए हर संभव सहयोग के निर्देश राज्य स्तर से लेकर जिले स्तर के अधिकारियों को दिए गए हैं, इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से राज्य के सभी अंचलों में वहां उपलब्ध नैसर्गिक संसाधनों के अनुरूप उद्योग की स्थापना का आव्हान किया, ताकि इसका लाभ राज्य के सभी क्षेत्र के लोगों को मिल सके। उन्होंने उद्योगपतियों को बड़े एवं मध्यम उद्योगों के साथ ही स्थानीय स्तर पर प्राप्त होने वाले लघु वनोपज के वैल्यूएडिशन के लिए प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना का भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों में औद्योगिक संस्थानों के प्रति विश्वास जगेगा और उन्हें इसका लाभ भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो सबल हैं, शिक्षित हैं, सम्पन्न हैं, उनकी यह जिम्मेदारी बनती है कि वह निर्बल, अशिक्षित, पिछड़े और कमजोर लोगों की मदद करें। सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देकर हम राज्य के विकास के लिए बेहतर वातावरण का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वनों के संरक्षण के लिए वनांचल के ग्रामों में फलदार पौधों के रोपण की शुरूआत की है, ताकि इससे वनांचल में रहने वाले लोगों को लाभ हो। उन्होंने प्रदेश सरकार की गोधन न्याय योजना और उसके लाभ के बारे में भी उद्योगपतियों से अपने विचार साझा किए और उनसे गौठानों को गोद लेने का भी आग्रह किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लगने वाले उद्योगों को आयरन, कोयला सहित अन्य खनिज शासन द्वारा उनकी जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा। परिस्थिति अनुसार इसमें छूट भी दी जाएगी। इसको लेकर उद्योगपतियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंतर संवाद और एक-दूसरे पर विश्वास से ही समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों को भूमि, पानी और बिजली की भी कमी नहीं होने दी जाएगी। राज्य में कृषि, उद्योग, व्यापार, व्यवसाय निरंतर आगे बढ़े, ताकि विकास की पूरी चेन चलती रहे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी लोगों को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी वर्गों में खुशहाली आए, यही सरकार की मंशा है। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री  मोहम्मद अकबर ने उद्योगपतियों से सरकार की औद्योगिक नीति का लाभ उठाने एवं राज्य के विकास में सहभागी बनने का आव्हान किया। 

उन्होंने कहा कि खेती-किसानी और किसानों की बेहतरी के साथ ही सरकार राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने में जुटी है। उद्योग मंत्री  कवासी लखमा ने भी कहा कि राज्य में पहली बार उद्योग हितैषी नीति बनाई गई है, इसका लाभ राज्य के उद्यमियों और लोगों को मिलेगा। प्रमुख सचिव उद्योग ने कहा कि नई औद्योगिक नीति के चलते राज्य में उद्योग स्थापना का वातावरण तैयार हुआ है। वनांचल क्षेत्रों में उद्योग स्थाना के लिए विशेष पैकेज का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल नवीन औद्योगिक विजन के चलते हम छत्तीसगढ़ की नई तस्वीर गढ़ेंगे। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  अनिल नचरानी एवं पूर्व अध्यक्ष  विजय झंवर ने राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने, इंवेस्टमेंट पॉलिसी तथा स्टील उद्योगों को पुनर्जीवित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए फैसले की सराहना की और इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

 

बड़ी खबर : विकास कार्यों को गति देने महापौर परिषद को मिला यह विशेष अधिकार, समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री ने की घोषणा

बड़ी खबर : विकास कार्यों को गति देने महापौर परिषद को मिला यह विशेष अधिकार, समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री ने की घोषणा

रायपुर, नगर निगम क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज महानदी भवन में नगर निगमों के महापौर तथा आयुक्तों की बैठक में निर्माण कार्यों में स्थल परिवर्तन के अधिकार तथा निविदा में कम टेण्डर दर प्राप्त होने पर बचत राशि व्यय करने के अधिकार महापौर परिषद को देने की घोषणा की। बैठक में महापौरों ने विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान व्यवहारिक दिक्कतों का उल्लेख करते हुए इन अधिकारों की मांग की थी।
नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. डहरिया ने बैठक में कहा कि सभी आयुक्त, महापौर एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निगम की जनता के हित में तेजी से काम करें। उन्होंने शासन की फ्लैगशिप योजनाओं मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, पौनी पसारी के साथ साथ मोर जमीन मोर मकान, मोर मकान मोर चिन्हारी, अमृत मिशन, अधोसंरचना तथा राज्य प्रवर्तित योजनाओं की निगमवार विस्तृत समीक्षा की। डॉ. डहरिया ने समीक्षा बैठक में पौनी पसारी योजना में और अधिक प्रगति लाने तथा सभी निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगमवार एक-एक कर निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। डॉ. डहरिया ने निगम करों तथा यूजर चार्ज की वसूली करते हुए निगमों को सेल्फ सस्टेनेबल बनाने की दिशा में गंभीरतापूर्वक प्रयास करने के निर्देश दिए।
बैठक में विभागीय सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., सूडा के एडिशनल सी.ई.ओ. सौमिल रंजन चौबे एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कोरबा, अंबिकापुर तथा जगदलपुर के महापौर ऑनलाइन जुड़े और अन्य नगर निगमों के महापौर महानदी भवन में आयोजित बैठक में उपस्थित थे।
 

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार की मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार की मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

रायपुर, बाईक से जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार वीरसावकर कबीरनगर निवासी मुक्तानंद साहु 18 वर्ष पिता मुकेश साहु ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 10 नवंबर को बाईक से रात 7.30 बजे रिलायंस पेट्रोलपंप रिंग रोड़ नंबर 2 सरोरा के पास प्रार्थी का पिता मुकेश साहु 48 वर्ष को किसी अज्ञात वाहन ने एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।