नई दिल्ली। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के मद्देनजर केंद्र सरकार मुफ्त कोविड वैक्सीन देकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मदद कर रही है। इसके अलावा केंद्र सरकार टीका उत्पादन और आपूर्ति के काम में तेजी ला रही है। महामारी की रोकथाम और बचाव के लिये टीकाकरण की अहम हिस्सेदारी है। इसके तहत टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, कोविड आचरण और टीकाकरण है का प्रबंधन किया जा रहा है।
कोविड 19 टीकाकरण के सरल और तेज तीसरे चरण की रणनीति पर अमल किया जा रहा है। यह रणनीति एक मई से शुरू हो गई थी। रणनीति में यह साफ तौर पर कहा गया है कि हर महीने केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला से मान्यता प्राप्त वैक्सीनों में से 50 प्रतिशत वैक्सीन ही केंद्र सरकार लेगी। केंद्र सरकार लगातार केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला से मान्यता प्राप्त वैक्सीनों का 50 प्रतिशत हिस्सा हर महीने मुहैया करती रहेगी। इसके अलावा राज्य सरकारों को ये वैक्सीनें लगातार नि:शुल्क मिलती रहेंगी, जैसा कि पहले भी किया जा रहा था।
आज सुबह आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 20 करोड़ वैक्सीन (20,76,10,230) से अधिक खुराक नि:शुल्क निशुल्क मुहैया की हैं। इनमें से बरबाद हो जाने वाली वैक्सीनों को मिलाकर 16 मई, 2021 तक औसतन कुल 18,71,13,705 खुराकों की खपत हुई है।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी दो करोड़ से अधिक (2,04,96,525) कोविड वैक्सीन की खुराक मौजूद हैं, जिन्हें अभी लगाया जाना है।
इसके अलावा लगभग तीन लाख (2,94,660) खुराक आपूर्ति प्रक्रिया में हैं और अगले तीन दिनों के भीतर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेज दी जायेंगी।

महासमुंद। घटते जंगल व कटते पेड -पौधो एवं चारा, पानी की कमी के कारण वन्यप्राणी रिहायसी इलाको की तरफ आ रहे है । ताजा मामला महासमुंद वनपरिक्षेत्र का है , जहां सुबह एक भालू महासमुंद शहर मे आ गया और भागते समय बीटीआई इलाके मे एक कुंए मे गिर गया । सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंच कर सीढी को कुंए मे डाला । सीढी डालते ही भालू सीढी के माध्यम से बाहर आ गया और भागा । भालू बीटीआई ,कलेक्टर कार्यालय होते हुवे कुर्मी पारा की तरफ भागा और वन अमला भालू को खदेडने मे जुटा है । महासमुंद वनपरिक्षेत्र अधिकारी ने बताया की रविवार शाम को सूचना मिली की एक भालू मुडमाड के जंगल से निकलकर महासमुंद शहर के सुभाष नगर की तरफ आ गया है । सूचना के बाद से ही वन अमला भालू पर निगरानी रखे हुवे है । भालू की उम्र लगभग दो साल है । भालू भागते समय एक सायकल सवार को पंजा मारा और आगे निकल गया । सायकल सवार वहा से डर कर भाग गया । भालू को खदेडने के बाद घायल व्यक्ति से मुलाकात कर हालचाल लिया जायेगा । बहरहाल वन अमला भालू को खदेडने मे जुटा है ।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 18+ वैक्सीनेशन को लेकर हाईकोर्ट ने फिर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने वैक्सीन डोज की बर्बादी को लेकर नाराजगी जताई है। कहा कि सेंटर के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी है। ऐसे में वैक्सीन की बर्बादी रोकनी होगी। एक जगह बच रही है तो उसे अन्य वर्ग के लिए शिफ्ट करें। इस मामले में कोर्ट ने दो दिन में सरकार को शपथ पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 19 मई को होगी।हाईकोर्ट में स्व प्रेरणा से चल रही सुनवाई में यह जनहित याचिका लगाई गई है। अधिवक्ता पलाश तिवारी, राकेश पांडेय, हिमांशु चौबे, सब्यसाची भादुड़ी और अनुमय श्रीवास्तव ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार ने अपने 9 पेज के जवाब में वैक्सीनेशन के लिए CG TEEKA को भी जोड़ा है। इस पोर्टल में टीके के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा, पर इसकी व्यवस्था सही नहीं है। इसके कारण पंजीकरण के बाद भी वैक्सीन नहीं लग पा रही है। अधिवक्ता पलाश तिवारी ने कहा कि हर वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर लंबी-लंबी लाइन लग रही है। लोग घंटों खड़े रहते हैं, फिर लौट जाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र के कोविन एप में वैक्सीन लगवाने के लिए 5 दिन आगे तक की तारीख मिल रही है, लेकिन CG TEEKA में सही व्यवस्था नहीं है। इसमें भी ऐसा होना चाहिए कि उतने ही हर सेंटर के लिए रजिस्ट्रेशन मिले, जितनी वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई गई है। जिससे लोग परेशान न हों। सरकार की ओर से अधिवक्ता अनुमय श्रीवास्तव ने कहा, वैक्सीन बच जा रही है तो बाकी का क्या होगा उसका पता नहीं है। अंत्योदय में जो वैक्सीन बच जाती है, उसे दूसरे वर्ग के लिए शिफ्ट करें। जिससे बेकार न हो। इस पर राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि हम शिफ्ट कर देते हैं। वैक्सीन की बर्बादी को रोक रहे हैं। इस पर कोर्ट ने सरकार को दो दिन में इस मामले और 9 पेज की नीति को लेकर शपथ पत्र प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
रायपुर। आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश के दौरान पलंग पर सोया मासूम आग की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी थी। जांच के बाद महिला के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध कायम कर लिया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। राज्य में संक्रमण-दर में तेज गिरवाट दर्ज की जा रही है। 16 मई को यह आंकड़ा 9 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि अप्रैल माह में संक्रमण की दर 30 प्रतिशत तक जा पहुंची थी। इसी तरह दैनिक औसत टेस्टिंग जनवरी माह के 22 हजार 761 की तुलना में मई माह में 64 हजार 338 हो चुकी है। प्रदेश में टीकाकरण का काम भी तेज गति से जारी है। 16 मई तक राज्य में कुल 65 लाख 38 हजार लोगों लोगों को वैक्सीन के डोजेस दिए जा चुके थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अपनी ठोस रणनीति से छत्तीसगढ़ ने न केवल कोरोना की दूसरी लहर पर शीघ्रता से काबू पा लिया है, बल्कि तीसरी लहर की आशंका को समाप्त करने व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही है। यदि तीसरी लहर आती भी है तो उससे और भी कुशलता के साथ निपटा जा सकेगा। उन्होंने कहा है कि इस समय हमारा पूरा जोर ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण को रोकने तथा वहां टेस्टिंग, ट्रेसिंग और उपचार की सुविधाओं के विस्तार पर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की जा रही सतत् माॅनिटंरिग और निर्देशन से अब 39 लैबों में ट्रूनाट और 15 में आरटीपीसीआर टेस्ट की सुविधा मुहैया करायी जा ही है। इसके साथ ही आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए बलौदाबजार, दुर्ग, दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, जशपुर और कोरबा में 6 नये शासकीय लैब और तैयार हो रहे है। एंटिजन टेस्ट राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों स्तर तक उपलब्ध है जबकि प्रत्येक जिले में अतिरिक्त मशीन प्रदाय कर टूªनाअ लैब की जांच क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। कोरोना संक्रमण के लिए राज्य में किए जा रहे प्रयासों से संक्रमण दर में तेज गिरावट आयी है, अप्रैल में जो संक्रमण दर 30 प्रतिशत के करीब थी वह उतरकर अब 9 प्रतिशत हो गई है। पिछले साल जहां कोविड संक्रमित मरीज पर औसत 4 से 5 काॅंटेक्ट्स को ही टेªक किया जा रहा था वहीं अब हर कोविड मरीज के 7 संपर्को की तलाश और उनकी जांच सुनिश्चित की जा रही है जिससे संक्रमण को रोकने में काफी मदद मिली है। प्रदेश में वर्तमान में 1019 काॅटेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गए हैं जहां घर-घर जाकर टेस्टिंग की जा रही है। राज्य में 6 मेडिकल कॉलेज और एम्स रायपुर सहित 37 डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल तथा कुल 154 कोविड केयर सेण्टर बनाए गए हैं इसके साथ ही राज्य के प्रत्येक जिले में डेडिकेटेड कोविड अस्पताल भी बनाए गए है। शासकीय डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में 5294 बेड तथा कोविड केयर सेण्टर में 16405 बेड की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। निजी कोविड अस्पतालों में 9 हजार 596 बेड उपलब्ध कराए गए है। इसके साथ ही कुल 1151 वेटिंलेटर उपलब्ध कराए गए है जिसमें 526 शासकीय और 625 निजी अस्पतालों में है। ऑक्सीजेनेटेड बेड की संख्या बढ़ाये के लिए राज्य में 18 नए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स स्थापित किये गए हैं इसके अतिरिक्त 6 प्लांट्स प्रक्रियाधीन हैं इनमे से 3 प्लांट अगले एक सप्ताह में स्थापित हो जायेंगे। रायपुर मेडिकल कॉलेज में एक विशेष टेलीकंसल्टेशन हब स्थापित किया गया है जिसके माध्यम से मई 2020 से कॉलेज के विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रत्येक दिन सभी शासकीय डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उन्हें टेलीकंसल्टेशन प्रदान किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर टेली राउंड भी लिए जाते हैं।
बेमेतरा। राजधानी रायपुर से कबीरधाम के लिए समाचार पत्र लेकर निकले वाहन छोटा हाथी में बेमेतरा के प्रताप चौक में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि समाचार पत्रों के साथ गाड़ी भी जलकर ख़ाक हो गई।
जानकारी के अनुसार ड्राइवर प्रमोद वर्मा के साथ रोज की तरह अखबार लेकर रायपुर से निकला था। सुबह लगभग साढ़े तीन बजे प्रताप बेमेतरा पहुंचा। समाचार पत्र अनलोड करने के बाद ड्राइवर ने प्रताप चौक पहुँचकर देखा तो वाहन पूरी तरह से आग की लपटों से घिरा हुआ था।
फायर ब्रिगेड को वाहन घण्टे भर बाद पहुंची तब तक वाहन व न्यूज पेपर जलकर राख हो गया था। वाहन मालिक ने बेमेतरा सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वाहन में बेमेतरा नवागढ़ कबीरधाम सहित आसपास के क्षेत्र के लिए समाचरत पत्र थे। वाहन में आग लगने के कारण का पता किया जा रहा है। ऐसी आशंका जताई जा रही हैं कि वाहन में लगे बैटरी में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।
बीजापुर। बीजापुर जिले के तरेम में सीआरपीएफ के कैंप के विरोध में आज सैकड़ों के संख्या में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल सीआरपीएफ तरेम के आगे कैंप लगाना चाहती है, पर ग्रामीण उन्हें रोक रहे है। ग्रामीण इस कैंप के खिलाफ है, और आज सुबह कैंप की जगह पर सैकड़ों के संख्या में ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने इस कैंप का विरोध किया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के उफान के चलते लगाया गया लॉकडाउन अब धीरे-धीरे खुलने लगेगा, लेकिन भीड़-भाड़ में वृद्धि होने पर कोविड-19 संक्रमण बढ़ने की आशंका अभी भी विद्यमान है। इस कारण आम जनता के लिए वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति करने के साथ-साथ श्रमिकों, निम्न आय वर्ग व छोटे-बड़े व्यवसायीगण के हितों की सुरक्षा के लिए निबंधनों में धीरे-धीरे रियायतें बढ़ाई गई हैं।
नगर निगम के अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य ने बताया है कि इस इसके तहत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने स्थापित बाजारों में स्थित दुकानें रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में सम/विषम आधार पर नंबरिंग अनुसार उनके सामान्य समय पर खुलते हुये अपरान्ह 05.00 बजे तक खोलने की अनुमति दी है। इसके तहत आज रायपुर जिले की स्थापित बाजारों की दुकानें शर्तों के साथ खुलनी प्रारंभ हो जाएंगी।
इसके तहत एक दिवस में संबंधित व्यापारिक संगठनों द्वारा निर्धारित क्रम के अनुसार किसी बाजार में अधिकतम 50 प्रतिशत दुकानें ही खुल सकेंगी। उन्होंने बताया कि ऐसे बाजार जहां सम- विषम नियम लागू होंगे वे है - रवि भवन, लाल गंगा कॉम्प्लेक्स और जयराम कॉम्प्लेक्स। इसी तरह गोल बाजार, मालवीय रोड, बंजारी मार्केट, सदर बाजार, बूढ़ा तालाब से लेकर लाखे नगर,एम जी रोड.गुढियारी बाजार दाएं -बाएं के तहत खुलेंगी। अभी इन बाजारों को जिला प्रशासन द्वारा चिन्हांकित किया गया है । सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर अन्य सड़कों और बाजारों को भी शामिल किया जा सकता है। इसी तरह पंडरी के पांच बाजार में भी लेफ्ट- राइट पर सहमति है। उन्होंने बताया कि सड़क से दाएं - बाएं एक - एक दिन बारी-बारी से दुकानें खुलेंगी।
कलेक्टर ने अपने कंटेनमेंट जोन एरिया के आदेश में यह भी कहा है कि आवश्यकता होने पर नगरीय निकाय एवं पुलिस अधिकारी स्थानीय स्तर पर विचार कर उचित क्रोम निर्धारित करेगें। मास्क तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन अनिवार्य होगा।किसी दुकान में फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुये भीड़-भाड़ की स्थिति निर्मित होने या राज्य शासन/इस कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन होने पर नियमानुसार अर्थदण्ड अधिरोपित करने एवं 30 दिवस हेतु दुकान सील करने की कार्यवाही की जावेगी।
यह भी उल्लेखनीय है कि टेलीकॉम, रेलवे एवं एयरपोर्ट संचालन व रख-रखाव से जुड़े कार्यालय/वर्कशॉप, रेक प्वाइंट पर लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य, खाद्य सामग्री के थोक परिवहन, धान मिलिंग हेतु परिवहन की अनुमति पूर्ववत है।सभी प्रकार की मंडियाँ एव सब्जी बाजार जैसे शास्त्री मार्केट रायपुर इत्यादि आम जनता हेतु बंद रहेगें किन्तु आवश्यक वस्तुओं/माल की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु गोडाउन/मंडियों में थोक माल/कार्गो/फल/सब्जी लोडिंग/अन-लोडिंग की अनुमति रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक रहेगी। फल एवं सब्जी थोक बाजार समयावधि रात्रि 12.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक ही संचालित होगा।
इसी तरह सभी पान/सिगरेट ठेला तथा चौपाटी, चाट, समोसा गुपचुप, फास्ट-फूड इत्यादि के विक्रय हेतु ठेलों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। होटलों एवं रेस्टोरेंट्स से केवल स्विगी, जोमेटो इत्यादि ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से होम डिलीवरी की अनुमति पूर्ववत रहेगी किन्तु ग्राहको के लिए इन-हाउस डाइनिंग तथा टेक-अवे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। होम डिलीवरी के लिए होटल एवं रेस्टोरेंट्स से डिलीवरी का समय प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक रहेगा तथा आम जनता हेतु होम डिलीवरी रात्रि 10.00 बजे तक ही की जा सकेगी।
स्वीट्स, मिठाइयों और बेकरी की दुकानों को खोलने का समय शाम 5:00 बजे तक निर्धारित :
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर डॉ एस भारतीदासन ने स्पष्ट किया है कि स्वीट्स, मिठाइयों और बेकरी की दुकानों को खोलने का समय शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है। इन दुकानों के माध्यम से होम डिलीवरी भी की जा सकती है और इस कार्य को प्राथमिकता भी देनी है। होम डिलीवरी का कार्य शाम 5:00 बजे तक किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि रायपुर जिले को 31 मई की सुबह 6:00 बजे तक कंटेनमेंट जोन एरिया घोषित किया गया है और इसके तहत दुकानों तथा अन्य संस्थाओं को शर्तों के साथ खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। कलेक्टर ने कहा है कि कंटेनमेंट एरिया के आदेश के तहत बिंदु क्रमांक 6 के माध्यम से किराना , डेली नीड्स तथा अन्य दुकानों को खोलने के लिए समय एवं शर्तों का निर्धारण किया गया है। मिठाइयां, स्वीट्स और बेकरी की दुकानें भी इसी श्रेणी के अंतर्गत आती ऑर्डर के माध्यम से ग्राहकों को सिलेन्डरों की होम डिलीवरी को प्राथमिकता देगें
प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रखा जावेगा :
यह भी उल्ल्लेखनीय हैं कि प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रखा जावेगा, जिसके दौरान केवल अस्पताल, क्लिनिक, मेडिकल दुकान, पेट्रोल पंप तथा इस आदेश द्वारा निर्धारित समयावधि में शासकीय उचित मूल्य दुकानें, एल.पी.जी., पैट शॉप, न्यूज पेपर, दुग्ध/फल/सब्जी तथा अनुमति प्राप्त अन्य वस्तुओं/ सेवाओं की होम डिलीवरी के संचालन की ही अनुमति होगी।
रायगढ़। नाबालिग बालिका की मां ने सुंदरगढ उडिसा के रहने वाले व्यक्ति पर उसकी बेटी की परवरिश करने के नाम पर अपने घर ले जाकर घर के घरेलू काम कराने और उसकी शादी जबरन अपने बेटे के साथ कर दिये जाने की रिपोर्ट 15 मई को दर्ज कराई थी।
रिपोर्टकर्ता ने बताया कि वह रोजी मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है। करीब 4 माह पहले सुन्दरगढ़, ओडिशा में रहने वाला जाति समाज का परिचित व्यक्ति उसकी 15 साल की बेटी को अपने साथ ले गया था। उसने कहा था कि बेटी को अच्छे से रखूंगा, घर का काम करेगी। महिला ने अपने परिवारवालों से सलाह लेकर जान परिचित होने के कारण उसके साथ बेटी भेज दी। करीब 2 माह बाद अपने रिश्तेदार के साथ बेटी को देखने सुंदरगढ़ ओडिशा गई तो उस घर में उससे बहुत ज्यादा घरेलू काम कराया जा रहा था, यही नहीं बालिका की शादी उस व्यक्ति ने अपने 20 साल के बेटे के साथ करवा दी थी। वह भी बालिका और इनके जानकारी बगैर। महिला ने अपनी बेटी को अपने साथ लैलूंगा ले जाना कहा तो उसे झगड़ा कर भगा दिया। महिला ने बेटी का शोषण किये जाने के संबंध में थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी पिता-पुत्र के विरूद्ध अप.क्र. 132/2021 धारा 370,370(ए) भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। वहीं थाना प्रभारी लैलूंगा पतासाजी, गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गए हैं।
रायपुर। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि स्वीट्स, मिठाइयों और बेकरी की दुकानों को खोलने का समय शाम 5 बजे तक निर्धारित है। इन दुकानों के माध्यम से होम डिलीवरी भी की जा सकती है और इस कार्य को प्राथमिकता भी देनी है। होम डिलीवरी का कार्य शाम 5 बजे तक किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि रायपुर जिले को 31 मई की सुबह 6 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके तहत दुकानों तथा अन्य संस्थाओं को शर्तों के साथ खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। कलेक्टर ने कहा है कि कंटेनमेंट एरिया के आदेश के तहत बिंदु क्रमांक 6 के माध्यम से किराना, डेली नीड्स तथा अन्य दुकानों को खोलने के लिए समय एवं शर्तों का निर्धारण किया गया है। मिठाइयां, स्वीट्स और बेकरी की दुकानें भी इसी श्रेणी के अंतर्गत आती हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पॉजिटिविटी दर लगातार घटते जा रही है। बीते 15 मई को प्रदेश की पॉजिटिविटी दर और गिरकर 11 प्रतिशत पर पहुंच गई है। 15 मई को प्रदेश भर में जांचे गए 70 हजार 239 सैंपलों में से 7664 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। विगत 14 मई को प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 12 प्रतिशत और 13 मई को 14 प्रतिशत थी।
प्रदेश में 15 मई को 11 हजार 475 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। इनमें से 11 हजार 088 मरीजों ने होम आइसोलेशन में उपचार कराकर कोरोना को मात दी है। कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में इलाज के बाद स्वस्थ हुए 387 मरीजों को डिस्चार्ज किया है।
रायगढ़। पुलिस चौकी जूटमिल में 14 मई को नाबालिग बालिका के परिजन ने बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। बालिका के परिजन ने संदेह बताया कि बरगढ़ ओडिशा में रहने वाला उसके हम उम्र का बालक बहला फुसलाकर ले गया होगा। बताया कि बालक के रिश्तेदार गांव में रहते हैं, जिनके घर बालक का आना जाना था, उसी बालक पर बालिका को साथ ले जाने का संदेह है।
रिपोर्ट पर थाना कोतवाली (चौकी जूटमिल) में अप.क्र. 643/2021 धारा 363 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया। जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला ने चौकी से उप निरीक्षक थानूराम नायक के हमराह महिला स्टाफ के साथ संदेही एवं बालिका की पतासाजी के लिये बरगढ़ ओडिशा रवाना किया गया, संदेही के घर से बालिका को दस्तयाब कर चौकी लाया गया। बालिका का चाईल्ड लाईन व महिला पुलिस अधिकारी के पास कथन कराया गया पश्चात डॉक्टरी मुलाहिजा पर प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध धारा 366, 376 भादवि 6 पास्को एक्ट जोड़ी गई। उल्लंघनकारी बालक को आज किशोर न्याय बोर्ड न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है तथा बालिका उसके परिजनों के सुपुर्द की गई है।

















