BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
राज्यपाल को ढाल बनाकर अपना राजनैतिक रोटी सेकने का प्रयास कर रहे भाजपा नेता - मंत्री भगत

राज्यपाल को ढाल बनाकर अपना राजनैतिक रोटी सेकने का प्रयास कर रहे भाजपा नेता - मंत्री भगत

रायपुर | छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने बुधवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कहा कि राज्यपाल और सरकार के बीच टकराव जैसे कोई स्थिति नहीं है, बल्कि प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेता राज्यपाल को ढाल बनाकर अपना राजनैतिक रोटी सेकने का प्रयास कर रहे है। 

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी में रफ्तार का कहर, अलग-अलग जगह रोड एक्सीडेन्ट में चार की मौत 

मंत्री श्री भगत ने कहा कि भाजपा नेताओ को पहले ये सोचना चाहिए कि वे क्या कर रहे है क्योंकि पहले भी तो राज्यपाल हुआ करते थे लेकिन इस प्रकार से कभी सरकार और राज्यपाल के बीच टकराव जैसे स्थिति कभी नहीं आई। लेकिन भाजपा नेताओ द्वारा बार-बार राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर राजभवन को अखाड़ा बनाना चाहते है और राजभवन के पीछे छुपकर यहां की राजनीति को यहां से शासन-प्रशासन को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे है वो उचित नहीं है। बहुमत की सरकार है उनके काम करने दें। 
 
 
श्री भगत ने कहा कि यह स्थिति सिर्फ छत्तीसगढ़ की बात नहीं है पूरे देश में गैर भाजपाई जो राज्य सरकारें है वहां सरकार और राजभवन के बीच ऐसी स्थिति है। इसके पीछे उनका गुप्त एजेंडा क्या है इसके निर्देश कहां से प्राप्त हो रहे है। 
 
 
श्री भगत ने कहा कि प्रदेश में सर्वाधिक किसानों की संख्या है कि उनके लिए पूर्व भाजपा सरकार ने कुछ किया नहीं और आज उनके बीच में भाजपा जाने लायक रहे है इसलिए कहां जाएंगे वे सिर्फ एक ही जगह जा रहे है।
 
 
प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर श्री भगत ने कहा कि भाजपा इस समय बौखलाई हुई है। सत्ता जाने के बाद से पानी के बाहर मछली की तरह तड़प रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के मुंह से कानून व्यवस्था की बात शोभा नहीं देता। जिनके माथे पर झीरम घाटी का धब्बा हो ऐसे लोग कानून व्यवस्था की बात कर रहे है।
 
बड़ी खबर : राजधानी में रफ्तार का कहर, अलग-अलग जगह रोड एक्सीडेन्ट में चार की मौत

बड़ी खबर : राजधानी में रफ्तार का कहर, अलग-अलग जगह रोड एक्सीडेन्ट में चार की मौत

रायपुर | तेज रफ्तार वाहनों  की चपेट में आने से अलग-अगल थानाक्षेत्र में चार लोगों की मौत हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार रावाभाठा खमतराई रायपुर निवासी बलराम यादव 41 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक टीएस 05 यूसी 9009 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये व्यास तालाब चौक के पास खमतराई में 19 अक्टूबर को शाम 6 बजे मोटरसाइकिल सवार पिता व बेटे को ठोकर मार दिया।
 
 
ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया व चालक प्रहलाद यादव घायल हो गया एवं बाईक के पीछे बैठा बेटा आकाश यादव आयु 10 वर्ष को गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गयी। घटना की रिपोर्ट मंगलवार को थाने में दर्ज करायी गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ 279,337,304 ए के तहत अपराध दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है। इसी तरह ताज चौक तेलीबांधा निवासी ईरशाद अहमद कुरैशी 33 वर्ष पिता सादिक कुरैशी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी ऑटों चालक है,मंगलवार को 7.30 बजे महासमुंद बेरियर चौक सिग्नल तेलीबांधा के पास शाम 7.30 बजे तेज रफ्तार कंटेनर वाहन क्रमांक एनएल 01 एल 5924 चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये सोल्ड एक्टीवा से जा रहे विष्णु यादव 58 वर्ष पिता खेदन यादव निवासी तेलीबांधा को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया।
 
 
एक्सिडेंट से विष्णु यादव के सिर, सीना एवं बांये पैर में गंभीर चोंट लगने की वजह से प्रार्थी घटना स्थल से विष्णु यादव को व्ही केयर अस्पताल रिंग रोड रायपुर ले जाकर उपचार के लिये भर्ती किया जहां से रिफर करने पर श्री अनंत सांई अस्पताल रायपुर ले जाने पर उपचार के दौरान रात्रि 11.00 बजे विष्णु यादव की मौत हो गयी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कंटेनर वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूबे कालोनी मोवा रायपुर निवासी मधुसूदन दास वैष्णव आयु 38 वर्ष की सूचना पर खरोरा पुलिस ने सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल व्यक्ति बालाजी अस्तपाल में उपचार के दौरान मौत हो जाने पर  पोस्मार्टम रिपोर्ट व पंचनामा करने के पश्चात गवाहों से लिये गए बयान के आधार पर मेटाडोर क्रमांक डब्लू बी 39 बी 6298 के चालक के खिलाफ धारा 304 ए का अपराध कायम कर लिया है।
 
 
सड़क हादसे में 21 सितंबर को तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से चोट लगने पर राकेश कुर्रे 30 वर्ष पिता भगोली कुर्रे निवासी ग्राम पकड़ीडीह थाना सुहेला बलौदाबाजार की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल व जांच के बाद मेटाडोर चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर अपराध दर्ज किया है। सरस्वतीनगर पुलिस ने लापरवाही पूर्वक बुलेट चलाने की वजह से बुलेट सवार की मौत हो जाने पर पर चालक कि खिलाफ मर्ग कायम कर लिया है।
 
 
मिली जानकारी के अनुसार 4 अक्टूबर को एनआईटी के सामने 9.50 बजे बुलेट क्रमांक सीजी 04 एचके 7101 का चालक ललित दास मानिकपुरी आयु 28 वर्ष पिता ज्ञानदास मानिकपुरी अपने साथी सागर सिंह ठाकुर 29 वर्ष पिता इंद्रजीत सिंह निवासी ब्राम्हणपारा रायपुर को अपनी बाईक पर बैठा कर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने की वजह से अनियंत्रित होकर बुलेट डिवाईडर से टकरा जाने की वजह से बुलेट चालक ललित दास गंभीर रुप से घायल हो जाने पर उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसकी मौत हो गयी। वहीं पीछे बैठे युवक सागर सिंह ठाकुर घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने 279,337,304 ए के तहत मर्ग कायम कर अपराध दर्ज किया है। 
 
 पुलिस के जवान नक्सलियों का सूझबूझ और साहस से कर रहे सामना: गृहमंत्री

पुलिस के जवान नक्सलियों का सूझबूझ और साहस से कर रहे सामना: गृहमंत्री

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अमर-शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा- बहादुर शहीद जवानों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं तथा भरोसा दिलाता हूं कि छत्तीसगढ़ सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है तथा आपकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि लद्दाख में चीनी फौज के साथ 21 अक्टूबर 1959 को हुई मुठभेड़ का अध्याय सुरक्षा बलों के शौर्य और पराक्रम के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है।
 
 
उस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के वीर जवानों की शहादत की याद में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ राज्य के वनांचल जिले नक्सल प्रभावित हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हमारे जवान 24 घंटे जनता की सुरक्षा में अत्यंत सूझबूझ एवं साहस के साथ नक्सलियों का सामना करते है। हाल में छत्तीसगढ़ सरकार के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी लगातार आत्म समर्पण कर रहे हैं। परिणाम स्वरूप नक्सली घटनाओं में 47 प्रतिशत की कमी आई है। 
 
 
पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने कहा कि नक्सलवाद देश के अनेक भागों में फैला हुआ है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य का बहुत बड़ा भाग भी प्रभावित है। माओवादी, मानवता एवं प्रजातांत्रिक मूल्यों के विरूद्ध सक्रिय है। छत्तीसगढ़ पुलिस नक्सल समस्या के उन्मूलन हेतु कृत संकल्पित है।
 
 
हमारे जवान हमेश विकट परिस्थितियों में रहकर इस चुनौती का निडरता, अद्म्य साहस एवं धैर्य के साथ सामना कर रहे हैं एवं राज्य में 01 सितम्बर 2019 से 31 अगस्त 2020 तक पुलिस जवानों ने नक्सली मुठभेड़ में 47 नक्सलियों को मार गिराया है। इस निर्णायक लड़ाई में विगत एक वर्ष में छत्तीसगढ़ पुलिस के 25 जवानों ने वीरगति प्राप्त की है। हमें पूरा विश्वास है कि वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इस अवसर पर गृह एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, शहीद जवानों के परिजन उपस्थित थे।
 
 रायपुर शहर में घुम-घुम कर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 9 नग मोबाईल समेत एक गाड़ी जब्त

रायपुर शहर में घुम-घुम कर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 9 नग मोबाईल समेत एक गाड़ी जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में घुम-घुम कर अलग-अलग क्षेत्रों में मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो लूटेरों को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपियों के पास से 9 नग चोरी के मोबाइल फोन को साथ उपयोग में लाए गए गाड़ी को भी जब्त किया है। इसके साथ ही धारा 392, 379, 34 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के नाम शरद तिवारी और भूपेश दुबे है, जिनकी उम्र क्रमश: 22 व 25 साल है. दोनों आरोपी मुलत: बेमेतरा और मुंगेली जिले के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज हैं। प्रार्थी मोहम्मद अब्बास की शिकायत के बाद गुढ़ियारी पुलिस ने दोनों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। साथ ही उनके पास से 9 मोबाइल और एक गाड़ी जब्त की गई, जिसकी कीमत डेढ़ लाख रूपए आंकी गई है। फिलहाल पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 
बड़ी खबर रायपुर: ट्रकिंग शोरूम में ट्रांसपोटर्स ने जमकर मचाया उत्पाद, शोरूम संचालक और कर्मचारियों पर कांच से हमला

बड़ी खबर रायपुर: ट्रकिंग शोरूम में ट्रांसपोटर्स ने जमकर मचाया उत्पाद, शोरूम संचालक और कर्मचारियों पर कांच से हमला

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त इस बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आमानाका थाना इलाके के टांटीबंध स्थित सत्या ट्रकिंग शोरूम में ट्रांसपोटर्स ने जमकर उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ की है। इतना ही नहीं ट्रांसपोटर्स ने शोरूम के संचालक आशीष खेड़िया और कर्मचारियों पर कांच से हमला कर मारपीट भी किया है। इस हमले में संचालक समेत 5 कर्मचारी घायल हो गए हैं। शोरूम में यह घटना ट्रक सर्विसिंग के दौरान उपजे विवाद के बाद घटी है। घटना के बाद ट्रांसपोटर्स धरने पर बैठ गए हैं। 
 

पढ़िए पूरी खबर-
ट्रांसपोर्टर ज्ञानी सिंह ने बताया कि ट्रक को सर्विसिंग के लिए शोरूम लाया हुआ था। शोरूम के कर्मचारियों ने कहा कि गाड़ी अंदर कैसे लाए बाहर रखिये, बाहर पुलिस चलान काट देती है। इसीलिए नहीं रखना चाहता था, फिर शोरूम के अंदर सेल्स मैनेजर के कैबिन में आशीष केडिया बैठा हुआ था। मैंने उनसे बात करनी चाही, तो उन्होंने कहा अंदर किस्से पूछकर घुसे हो, बाहर निकलो इतना कहते हुए गाली बकने लगा और कहा बुजुर्ग है, इसीलिए भगा रहा हूं, फिर शोरूम के कर्मचारियों ने बाहर की ओर धक्का दिया, जिस कारण मेरी पगड़ी निकल गई इसके बाद मुझे और मेरे साथियों को डंडे से मारा गया है।
 
 
आमानाका थाना प्रभारी भरत बरेठ ने बताया कि ट्रांसपोटर्स अपनी ट्रक की सर्विसिंग कराने लाए थे। इसी दौरान गाड़ी सर्विसिंग को लेकर शोरूम के सेल्स मैनेजर और ट्रांसपोटर्स के बीच बहस हो गई. ये विवाद इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में इकठ्ठा होकर ट्रांसपोटरों ने शोरूम में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया।

संचालक समेत शोरूम के 5 कर्मचारी घायल-
उन्होंने आगे बताया कि ट्रांसपोटरों ने शोरूम में पथराव करते हुए संचालक पर कांच से हमला किया है। इस हमले में संचालक समेत शोरूम के 5 कर्मचारी घायल हुए है। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची आमानाका पुलिस की टीम ने मामले को शांत कराया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से बयान के आधार पर आगे की जांच कर कार्रवाई कर रही है। 
तृतीय लिंग समुदाय को बीएसयूपी मकान का आबंटन 22 को, शिवकुमार डहरिया होंगे मुख्य अतिथि

तृतीय लिंग समुदाय को बीएसयूपी मकान का आबंटन 22 को, शिवकुमार डहरिया होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर। तृतीय लिंग समुदाय को बीएसयूपी योजनातर्गत आवास का आबंटन 40 हितग्राहियों को 22 अक्टूबर को किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया होगे।
 
 
अध्यक्षता करेंगे रायपुर पश्चिम के विधायक एवं संसदीय सचिव गृह विभाग विकास उपाध्याय। विशेष अतिथि सत्यनारायण शर्मा विधायक रायपुर ग्रामीण एवं घनश्याम क्षत्रीय पार्षदक एवं अध्यक्ष जोन क्रमांक 8 उक्त कार्यक्रम गुरूवार को दोपहर 3.00 बजे आयोजित किया गया है।  उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति के अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। 
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने खोला महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का रास्ता

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने खोला महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का रास्ता

रायपुर | राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) महिलाओं को मजबूत करने के लिए अनेक आयामों पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त व स्वावलंबी बनाने स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही उनके उत्पादों को घर-घर तक पहुंचाने की भी व्यवस्था की जा रही है। स्वसहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मल्टी-यूटिलिटी सेंटर और गौठानों में जगह व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बिहान की विभिन्न गतिविधियों से प्रदेश की महिलाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिल रहा है। आमदनी बढ़ने से परिवार की माली स्थिति अच्छी होने के साथ बच्चों की बेहतर परवरिश और पढ़ाई-लिखाई भी हो रही है।


छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा टिकाऊ (Sustainable) कृषि को बढ़ावा देने के लिए संचालित समुदाय आधारित संवहनीय कृषि परियोजना से बड़ी संख्या में महिलाओं को जोड़ा गया है। इसके माध्यम से तीन लाख 76 हजार महिलाएं खेती और पशुपालन कर रही हैं। इन कार्यों में सहायता और मार्गदर्शन के लिए 4110 कृषि सखी एवं 4052 पशु सखी को प्रशिक्षित किया गया है। महिला किसानों के उत्पादों के मूल्य संवर्धन एव विपणन के लिए पांच कृषक उत्पादक संगठन भी बनाए गए हैं। इनमें दस हजार 394 उत्पादकों को जोड़ा गया है। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में इन संगठनों द्वारा अब तक कुल एक करोड़ 62 लाख रूपए का व्यवसाय किया जा चुका है।

बिहान द्वारा संचालित स्टार्ट-अप विलेज उद्यमिता कार्यक्रम SVEP से 7901 महिला उद्यमी स्वरोजगार कर रही हैं। इसके माध्यम से ईंट बनाने के काम में लगीं महिलाओं द्वारा अब तक पांच करोड़ 65 लाख ईंटों का निर्माण किया गया है। इन ईंटो का उपयोग प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकानों और विभिन्न शासकीय भवनों में किया जा रहा है। मकान बना रहे ग्रामीण एवं निजी ठेकेदार भी इनसे ईंटों की खरीदी कर रहे हैं। प्रदेश भर में स्वसहायता समूहों की महिलाएं गौठानों में भी व्यापक स्तर पर रोजगारपरक गतिविधियों में लगी हुई हैं। बड़े पैमाने पर वर्मी कंपोस्ट के निर्माण के साथ वे बकरीपालन, मुर्गीपालन, मछलीपालन, सब्जियों की खेती जैसे कृषि से संबद्ध व्यवसाय के साथ ही रोजमर्रा के जीवन में उपयोग होने वाले उत्पादों जैसे साबुन, अगरबत्ती, दोना-पत्तल, गमला, दीया, गुलाल जैसी सामग्रियां बना रही हैं।


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वसहायता समूहों की महिलाएं ईंट, सीमेंट पोल, पेवर-ब्लॉक और चैनल-लिंक फेंसिंग बनाने के साथ ही कैंटीन संचालन, सेनेटरी नैपकिन निर्माण, हस्त शिल्प, रेडी-टू-ईट निर्माण, हाट-बाजारों के संचालन, मछली पालन और सिलाई जैसे कार्यों में भी लगी हुई हैं। रायपुर जिले के सुरभि क्लस्टर की 50 महिलाओं ने नवा रायपुर की सड़कों की साफ-सफाई का काम लिया हुआ है। वे यहां की 75 किलोमीटर सड़कों की सफाई करती हैं। स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए राज्य एवं जिले के मुख्य बाजारों में 125 बिहान बाजारों की स्थापना की जा रही है। इनका संचालन समूह की महिलाएं खुद करेंगी।

बिहान से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार के लिए सर्वसुविधायुक्त मल्टी-यूटिलिटी सेंटर (एकीकृत सुविधा केंद्र) स्थापित किए गए हैं। विभिन्न जिलों में अब तक स्थापित ऐसे 13 केंद्रों में महिलाएं 90 तरह की आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित कर रही हैं। इन केंद्रों में 145 समूहों की 1014 महिलाओं को रोजगार मिला हुआ है। चप्पल, एल.ई.डी. बल्ब, मास्क, जूट बैग, गारमेंट सिलाई, मोमबत्ती, अगरबत्ती, धूपबत्ती, पेंसिल, साबुन, वाशिंग पावडर, दोना-पत्तल, ट्री-गार्ड, बेकरी आइटम, मशरूम उत्पादन, मोती की खेती, लाख ज्वेलरी, चूड़ी-कंगन, फेस-शील्ड, मछलीपालन, नर्सरी, गमला, पेवर-ब्लॉक, फ्लाई-एश ब्रिक्स, चैन लिंक फेंसिंग, आरसीसी फेंसिंग, सीमेंट पोल, फिनाइल, बांस के समान, कोसा धागाकरण, हथकरघा, सब्जी उत्पादन, मसाला, गुलाल, हैंडवाश, सेनेटरी नैपकिन, पेपर फाइल, लिफाफा, बैग, राखी जैसे विविध उत्पाद वहां तैयार किए जा रहे हैं।


स्वसहायता समूहों की महिलाएं बैंक सखी के रूप में कार्य कर बैंकिंग सेवा की कमी वाले इलाकों में लोगों को नगद राशि उपलब्ध कराने का काम भी कर रही हैं। वे गांव-गांव में पहुंचकर मनरेगा मजदूरी, पेंशन और छात्रवृत्ति की राशि हितग्राहियों के हाथों तक पहुंचा रही हैं। बुजुर्गों और दिव्यांगों को उनके घर तक जाकर बैंक सखी रकम दे रही हैं। मनरेगा कार्यस्थलों पर जाकर भी वे मजदूरों को उनके खाते में आई मजदूरी का भुगतान करती हैं। प्रदेश भर में अभी 2069 बैंक सखी काम कर रही हैं। 1500 नई बैंक सखियों का चयन और प्रशिक्षण प्रक्रियाधीन है। कोरोना महामारी के दौरान 1 अप्रैल से 15 अगस्त 2020 तक बैंक सखियों द्वारा 13 लाख 57 हजार ट्रांजैक्शन्स कर 232 करोड़ 19 लाख रूपए का लेन-देन किया गया है। प्रदेश की 285 महिला समूह भी बैंक सखी की सेवाओं का उपयोग कर बैंकों से डिजिटल लेन-देन कर रही हैं।

स्वसहायता समूहों की महिलाएं प्रदेश में कोरोना प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कोरोना काल में विभिन्न समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित 47 लाख 14 हजार मास्क की बिक्री हुई है जिससे उन्हें पांच करोड़ 70 लाख रूपए मिले हैं। वहीं 19 हजार 615 लीटर सेनिटाइजर के विक्रय से महिला समूहों को 68 लाख 64 हजार रूपए प्राप्त हुए हैं। मास्क बनाने के काम में प्रदेश भर की 2274 समूहों की 8526 महिलाएं लगी हुई हैं। अलग-अलग जिलों की 68 महिला समूहों की 474 महिलाएं सेनिटाइजर बना रही हैं।


कोरोना काल में आंगनबाड़ी के बच्चों और गर्भवती महिलाओं तक पोषण आहार पहुंचाने में भी बिहान की महिलाओं ने सक्रिय सहयोग दिया है। ये महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बस्तर जिले में 90 हजार 042 बच्चों तक नियमित रेडी-टू-ईट पहुंचा रही हैं। कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, बस्तर, कांकेर, दंतेवाड़ा और धमतरी जिलों में बिहान मार्ट के माध्यम से समूह की महिलाएं मास्क, राशन, हरी सब्जियां, दवाईयां इत्यादि की घर पहुंच सेवा उपलब्ध करा रही हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं गांवों में कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में जन-जागरूकता फैलाने में भी जुटी हुई हैं। वे हाथ धुलाई के सही तरीके का प्रदर्शन कर, दीवार लेखन, रंगोली, व्हाट्स-अप इत्यादि के माध्यम से ग्रामीणों को लगातार जागरूक और शिक्षित कर रही हैं।

शहर के इस शॉपिग माल के सामने खून से सनी मिली एक युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

शहर के इस शॉपिग माल के सामने खून से सनी मिली एक युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। शहर के संतराबाड़ी स्थित मॉल के पास बुधवार सुबह एक युवक की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का सिर फटा हुआ है। उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बताया कि युवक के सिर पर चोट के गंभीर निशान है। उससे खून भी बह रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा है किसी ने युवक की हत्या की है
 
 
दुर्ग पुलिस को सूचना मिली कि श्री शिवम माल के पास शापिंग कांप्लेक्स में खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। मौके पर जाने पर पुलिस ने पाया कि युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया है। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। 
 
 
 युवक को देर रात क्षेत्र में घूमते हुए देखा गया था। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
 छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्रात: 8 से रात्रि 9 बजे तक खुले रहेंगी शराब की दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्रात: 8 से रात्रि 9 बजे तक खुले रहेंगी शराब की दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कोण्डागांव। जिले के कार्यालय कलेक्टर (आबकारी) के द्वारा जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य कर विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से आमजनो को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले के समस्त देशी शराब दुकानो एवं विदेशी मदिरा की दुकानो को पूर्व में जारी आदेशों में आंशिक संशोधन के द्वारा आगामी आदेश पर्यन्त सभी सुरक्षा निर्देशो का पालन करते हुए प्रतिदिन प्रात: 08 बजे से रात्रि 09 बजे तक संचालित किया जा सकेगा। इन दुकानो में शराब क्रय हेतु सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। 
 
 रेत में दबी मिली युवती की लाश, पुलिस कर रही जाँच पड़ताल

रेत में दबी मिली युवती की लाश, पुलिस कर रही जाँच पड़ताल

महासमुंद। ग्राम परसट्टी नाले में रेत में दबी युवती की लाश मिलने से हड़कंप है। पुलिस ने लाश की फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर शिनाख्त करने में जुटी हुई है। साथ ही आसपास के थानों में कायम गुम इंसान के मामले भी खंगाले जा रहे हैं। लाश चार दिन पुरानी होने के कारण इसे पीएम के लिए रायपुर भेज दिया गया है।
 
 
मामले की विवेचना कर रहे एएसआई टीकाराम सारथी ने बताया कि ग्राम परसट्टी के ग्रामीणों ने रविवार शाम 7 बजे फोन पर सूचना दी कि रेत के नीचे एक युवती की लाश दबी हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि युवती का हाथ रेत से बाहर निकला हुआ था। ग्रामीणों की मदद से लाश को रेत से बाहर निकाला गया। युवती की उम्र करीब 18-20 वर्ष की है।
 
 
आसपास के ग्रामीणों से उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद लाश को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। मामले में मर्ग कायम कर आगे की विवेचना की जा रही है। लाश पर कई स्थान पर चोट के निशान मिले हैं। इसे देखते हुए लग रहा है कि हत्या के बाद लाश को रेत में दबा दिया गया होगा।
बिलासपुर हाई कोर्ट आज से छः दिनों के लिए हुआ बंद, जाने क्या है वजह

बिलासपुर हाई कोर्ट आज से छः दिनों के लिए हुआ बंद, जाने क्या है वजह

बिलासपुर | बिलासपुर हाईकोर्ट में आज से दशहरा अवकाश शुरू हो रहा है। इसके चलते 26 अक्टूबर तक हाईकोर्ट बंद रहेगा। कोरोना काल में हाईकोर्ट में इन दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हो रही है। वही अति आवश्यक मामले ही नियमित बेंच में सुने जा रहे हैं।

पढ़ें : मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र : एथेनाॅल उत्पादन की दर निर्धारित करने पर पीएम को कहा धन्यवाद

नवरात्रि व दशहरा पर्व के चलते 21 से 26 अक्टूबर तक हाईकोर्ट में अवकाश घोषित किया गया है। अब 27 अक्टूबर से कोरोना के नियमों के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। अवकाश के दौरान रजिस्ट्री विभाग व महाधिवक्ता कार्यालय भी बंद रहेगा, जिसके चलते नई याचिकाएं दाखिल नहीं की जा सकेंगी।

 

 
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: फूल तोड़ने गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म, 20 दिनों में दुष्कर्म की 9वीं वारदात

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: फूल तोड़ने गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म, 20 दिनों में दुष्कर्म की 9वीं वारदात

बलरामपुर। प्रदेश भर में दुष्कर्म और छेड़ छाड़ जैसे मामले बढ़ते ही जा रहे है आय दिन हर जिले राज्य से दुष्कर्म और छेड़ छाड़ जैसी घटनाओ का मामला सामने आ रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से भी एक दुष्कर्म की खबर मिल रही है जहां पड़ोसी ने 13 साल की नाबालिग को अपने हवश का शिकार बनाया है।  

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुशार नाबालिग 18 अक्टूबर की शाम पड़ोस के घर फूल तोड़ने गई थी। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग की अस्मत लूट ली। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। बता दें जिले में 20 दिनों के भीतर दुष्कर्म की ये 9वीं वारदात है। 
 
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र : एथेनाॅल उत्पादन की दर निर्धारित करने पर पीएम को कहा धन्यवाद

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र : एथेनाॅल उत्पादन की दर निर्धारित करने पर पीएम को कहा धन्यवाद

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ सरकार प्रयासों के फलस्वरूप अधिशेष चावल से एथेनाॅल उत्पादन की दर 54 रूपए 87 पैसे प्रति लीटर निर्धारित करने के निर्णय के लिए धन्यवाद दिया है साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के किसानों से खरीदे गए अधिशेष धान को सीधे एथेनाॅल संयत्रों को जैव ईधन उत्पादन की अनुमति प्रदान करने की मांग भी की है, जिससे राज्य में लगने वाले एथेनाॅल संयंत्रों को किसानों द्वारा सीधे धान का विक्रय किया जा सकेगा।

पढ़ें : आज दिनांक 21 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र में लिखा है - छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय जैव नीति 2018 एवं उसके लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में जैव ईंधन के उत्पादन को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य में उत्पादित अतिरिक्त धान से बायो-एथेनाॅल उत्पादन की अनुमति के लिए विगत 18 माह से लगातार प्रयास किए गए।

पढ़ें : जोगी परिवार के जाति प्रमाणपत्र संबंधी मामले में हाई कोर्ट में याचिका दाखिल, पढ़ें पूरी खबर 


राज्य शासन के इन प्रयासों के फलस्वरूप आपके द्वारा लिए गए निर्णय के लिए अनुसार तेल वितरण कंपनियों द्वारा अधिशेष चाॅवल (एफसीआई के गोदाम के माध्यम से प्राप्त) से एथेनाॅल उत्पादन की दर 54 रूपए 87 पैसे प्रति लीटर निर्धारित की गई है। इस निर्णय हेतु आपको कोटि-कोटि धन्यवाद।

पढ़ें : आईपीएल 2020: शिखर धवन ने रचा इतिहास, बने आईपीएल में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज 


मुख्यमंत्री ने लिखा है कि- राज्य शासन की मांग है कि राज्य के किसानो से खरीदे गए अतिशेष धान को सीधे एथेनाॅल संयत्रोें को जैव ईधन उत्पादन हेतु अनुमति प्रदान की जाए, इससे राज्य में लगने वाले एथेनाॅल संयत्रों को किसानों द्वारा सीधे धान का विक्रय किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि अतिशेष धान से सीधे एथेनाॅल उत्पादन की अनुमति राज्य के किसानो की आर्थिक उन्नति के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।

जोगी परिवार के जाति प्रमाणपत्र संबंधी मामले में हाई कोर्ट में याचिका दाखिल, पढ़ें पूरी खबर

जोगी परिवार के जाति प्रमाणपत्र संबंधी मामले में हाई कोर्ट में याचिका दाखिल, पढ़ें पूरी खबर

बिलासपुरमरवाही चुनाव के दौरान जोगी परिवार के जाति प्रमाणपत्र संबंधी मामले की शिकायत अब हाईकोर्ट पहुँच गई है। संतकुमार नेताम ने हाईकोर्ट में कैविएट याचिका पेश किया है। मुख्य शिकायतकर्ता संतकुमार नेताम ने अपने अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव व संदीप दुबे के जरिए याचिका दाखिल की है।

पढ़ें : आज दिनांक 21 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन


गौरतलब है कि बीते 16 अक्टूबर को अमित जोगी के जाति प्रमाण पत्र को राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने निरस्त किया था। अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी का जाति प्रमाण पत्र मुंगेली जिले के जिला स्तरीय छानबीन समिति ने 15 अक्टूबर को निलंबित किया था। वहीं, आगामी आदेश तक प्रमाण पत्र के उपयोग को अवैधानिक माना था। इसी आधार पर गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला निर्वाचन अधिकारी ने मरवाही उपचुनाव को लेकर दाखिल किए गए अमित जोगी और रिचा जोगी के नामांकन को निरस्त किया था। संभावना जताई जा रही थी कि अमित जोगी कोर्ट जा सकते हैं, लेकिन इससे पहले ही आदिवासी नेता संत कुमार नेताम ने कैविएट दाखिल की है।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही के चलते बारहसिंघा की खाल के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

पुलिस की त्वरित कार्यवाही के चलते बारहसिंघा की खाल के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

कांकेर, वन्य प्राणियों की शिकार एवं उनके खालों की तस्करी का मामला पहले भी जिले में आया है, जिस पर समय-समय पर पुलिस की कार्रवाई भी सामने आती रही है। एक ताजा मामला कांकेर जिले के नरहरपुर तहसील के ग्राम मुरूमतरा में देखने में आया है जहां एक ग्रामीण बारहसिंघा की खाल को अपने घर में छुपा कर रखा था। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना नरहरपुर क्षेत्र में हो रहे अवैध तस्करी एवं अन्य असामाजिक कार्यों पर रोक लगाने विशेष दिशा निर्देश जारी किया गया था। थाना प्रभारी नरहरपुर तोबियस खाखा को मुखबिर ने सूचना दी की आरोपी भानुप्रकाश सिन्हा पिता गजानंद सिन्हा मुरुमतरा अपने घर के बारहसिंगा की खाल छुपा कर रखा है। इसकी सूचना पर स्टाफ गोवर्धन कोर्राम, नीलेश साहू, दिनेश कांगे, महेंद्र चनापे के सूचना की तस्दीक करने पहुंचे। घटना स्थल आरोपी का मकान पहुंचकर धारा 91 जा. फौ. का नोटिस जारी किया गया एवं आरोपी से अवैध खाल रखने के सम्बन्ध मे वैधानिक दस्तावेज पेश करने को कहा गया, किन्तु आरोपी के द्वारा दस्तावेज नहीं होना बताया तदपश्चात तलाशी लेने हेतु अनुमति आरोपी से प्राप्त किया गया। इसके बाद आरोपी के मकान की तलाशी ली गयी, तलाशी के दौरान आरोपी के द्वारा एक अन्य वन्यजीव की खाल कमरे से निकालकर पेश करने पर गवाहों के समक्ष बरामद की गयी एवं गवाहों से खाल की पहचान कराई गयी। जिन्होंने खाल बारहसिंगा का होना जाहिर किया। इसके बाद विधिवत खाल की जप्ती गवाहों के समक्ष की गयी। आरोपी को पर मौके पर ही गिरफ़्तारी का कारण बताते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ़्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गयी। आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 39, 44, 51 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 का पाए जाने से असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया एवं आरोपी भानुप्रकाश सिन्हा पिता गजानंद सिन्हा मुरुमतरा थाना नरहरपुर को न्यायालय रिमांड पर भेजा गया। 

इस जिले में धुमाल और बैण्ड पार्टी संचालन के संबंध में जारी हुआ दिशा निर्देश

इस जिले में धुमाल और बैण्ड पार्टी संचालन के संबंध में जारी हुआ दिशा निर्देश

बेमेतरा। कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी शिव अनंत तायल ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर कहा है, कि बेमेतरा जिला अंतर्गत सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान धुमाल/बैण्ड पार्टी बजाने की अनुमति निम्नलिखित शर्तो के अधीन दी जाती है:-
धुमाल/बैण्ड पार्टी बजाने वालों की कुल संख्या 10 लोगों से ज्यादा नहीं होगी। धुमाल/बैंड पार्टी में केवल बैण्ड के बजाने की अनुमति होगी। साउण्ड बॉक्स बजाने की अनुमति नहीं होगी। धुमाल/बैण्ड किसी भी सार्वजनिक रोड पर नहीं बजाया जाएगा। केवल कार्यक्रम के नियत स्थान पर बजाने की अनुमति अधिकतम समय रात 10:00 बजे तक के लिए मान्य होगी। जिस क्षेत्र में धुमाल/बैण्ड बजाया जाना है, उसके पूर्व उस क्षेत्र के थाना प्रभारी को पूर्व सूचना देना होगा। धुमाल/बैण्ड बजाते समय उसमे सम्मिलित होने वाले समस्त व्यक्तियों को भारत सरकार/राज्य शासन की ओर से कोरोना वायरस के नियंत्रण और रोकथाम के लिए जारी समस्त निर्देशों का पालन किया जाना होगा।
धुमाल/बैण्ड के बजाने वालों में सम्मिलित होने वाले समस्त व्यक्तियों को थर्मल स्क्रीनिंग कराया जाना, मास्क पहनना, समय-समय पर हैंड सेनेटाईजर का उपयोग करना, फिजिकल डिस्टेंसिंग तथा सोशल डिस्टेंसिंग अर्थात व्यक्तियों के मध्य कम से कम दो मीटर/06 फीट दूरी रखना अनिवार्य होगा। धुमाल/बैण्ड बजाते समय एन.जी.टी. और शासन के द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित मानको कोलाहाल अधिनियम, भारत सरकार और माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाना होगा। यदि उपरोक्त शर्तो का उल्लंघन करना पाया जाता है, तो सम्पूर्ण जिम्मेदारी धुमाल/बैण्ड पार्टी के प्रबंधक की होगी तथा भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 तथा अन्य सुसंगत विधि अनुसार कड़ी कायर्वाही की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
 

 लाइव रॉकर्स गरबा समिति द्वारा 24 को होगा वर्चुअल गरबा, जाने कैसे ले सकते है भाग

लाइव रॉकर्स गरबा समिति द्वारा 24 को होगा वर्चुअल गरबा, जाने कैसे ले सकते है भाग

रायपुर। कोरोना वायरस (कोविड-19) के मुद्दे नजर इस साल लाइव रॉकर्स वर्चुअल गरबा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आयोजन 24 अक्टूबर 2020 दिन शनिवार शाम 8 बजे से 10 बजे तक किया जाना है। इससे जुड़े कुछ दिशा निर्देश भी दिए गए है-


 1.गरबा के लिए पारंपरिक परिवेश अनिवार्य है।
2. आपको ज़ूम ऐप का एक लिंक दिया जाएगा उससे आपको जुड़ना है
3. आपको आपके मोबाइल या लैपटॉप या अन्य कैमरा को ऐसे सेट करना है जिससे आप ठीक  तरीके से  देखे जा सके।
4. आप जिस जगह से जुड़े वहाँ नेट कनेक्टिविटी अच्छी हो इसे सुनिश्चित करे।
5. गरबा के दौरान आपको लाल टिका लगाना अनिवार्य है।
6. गरबा करते वक्त किसी भी साइज की माता की मूर्ति आपको सामने रखनी होगी।
7.अपनी ज़ूम आईडी पर अपने ग्रुप या अपना सही नाम जरूर लिखे।
8.गरबा गीत हमारीं तरफ से प्ले होगा।
9 वर्चुवल गरबा में भाग लेने आपको प्री रजिस्ट्रेशन करवाना होगा

Program Powerd By Easy Bazar
 
आयोजक
सीए अमित चिमनानी
संयोजक
श्रीमती ऋचा ठाकुर

सह संयोजक
श्री राजेन्द्र पारख 9329408217, श्रीमती भावना कुकरेजा , श्री विनोद छेतीजा  9039756113, श्रीअनिल मोटवानी 9300909294, श्री अशोक मालू 9425205102, श्री लक्ष्मी नारायण लाहोटी 9406233333

संपर्क
श्री राजेन्द्र पारख  932940718
 
विशेष सहयोगी:
सीए जयेश बोथरा श्री तनय लुनिया, डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी, श्री आशीष बोथरा, श्री अभिषेक शुक्ला,श्री योगेश सैनी

फेसिलिटेटर:
अनुष्का ठाकुर

विशेष सहयोगी संस्थाएं:
छतीसगढ़ सिन्धी पंचायत महिला विंग ,जय हिंद मंच,प्रयास एक कोशिश

मिडिया पार्टनर-
 

ईनाम (Prizes)-

 बेस्ट ग्रुप  5,100/-
 बेस्ट कपल  3,100/-
 बेस्ट मेल  1,100/-
 बेस्ट फीमेल  1,100/-

 


 Special Prizes for Best Family ,Best Group 2 & 3

 

Best Kid 
 
छत्तीसगढ़ सरकार के दबाव में आकर केंद्र सरकार ने दी धान से इथेनॉल बनाने की मंजूरी

छत्तीसगढ़ सरकार के दबाव में आकर केंद्र सरकार ने दी धान से इथेनॉल बनाने की मंजूरी

रायपुर | धान में किसानो को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुचाना हमारी पहली प्रथमिकता हैं ।  केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के धान खरीदी में हमारे द्वारा तय की गई कीमत से कम रुपए में धान खरीदी की शर्तें रखी थी । फिर भी हमने छत्तीसगढ़ के किसानों को किये वादे पूरे किया।  उक्त बातें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज आयोजित राजीव भवन में पत्रकारों को सम्भोधित करते हुए कहा ।

पढ़ें : बड़ी खबर: प्रेमिका ने लगाई फांसी तो प्रेमी ने भी दे दी जान, जानिए आखिर है क्या पूरा मामला  

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- मुख्यमंत्री ने जब से कार्यकाल की शुरुआत की, उन्होंने कहा था कि किसान की आय कैसे बढ़े। मुख्यमंत्री ने कहा था कि कुछ नया सोचो, वैज्ञानिक सोचो। अलग अलग चीजों पर चर्चा के बाद हम सबने एथनॉल पर रुके थे।
 
 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि एक समय था कि जब इथेनॉल की जानकारी इंटरनेट तक भी नहीं थी, लेकिन  दुनिया मे चावल से एथनॉल बनाने की बिल्कुल नयी पद्धति थी। हम अपने विश्वास पर अटल थे जिसके बाद रायपुर के रविशंकर यूनिवरसिटी के लैब में जांच कराई। जांच के बाद  हमारे लैब में 1 किलो चावल से 470 ग्राम एथनॉल उत्पादित किया गया। और हमें लगने लगा कि हमारी सोंच सफल हो जाएगी। उसके बाद  टूटे चावल को पंजाब के लैब में भेजा गया। मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर महा कि वे अपनी सोंच स्वीकार करें आखिरकार उन्होंने वर्चुअल मीटिंग में यह कहा ही। 
 
 
राज्य के कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे ने कहा कि एफसीआई  के साथ छत्तीसगढ़ के खरीफ और रवि फसल को खरीदा जाए। धान का 2500 रुपए प्रति कविंटल में खरीदकर भुगतान करें। छत्तीसगढ़ के किसानो को लाभ देने की बात केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कही है, लेकिन जब तक उचित मुलयबपर खरीफ  और रवि फसल की खरीदी के लिए मेकनिजम डेवलप करें तभी किसनों को इसका लाभ मिल पायेगा। 
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि कानून पर कहा- अभी कृषि कानून की बात पूरे देश में चल रही है। धान खरीदी की एजेंसी राज्य सरकार है। 24 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी एफसीआई के जरिये हुई। शेष धान कहाँ जाएगा। 2019-20 में धान खरीदी को लेकर हमने कई बार पत्राचार किया, चार्टर प्लेन से जाकर कृषि मंत्री से अनुरोध किया कि धान खरीद लो, लेकिन वो टस से मस नहीं हुए। उन्होंने साफ कहा कि बोनस देंगे तो धान की खरीदी नहीं होगी।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि  फरवरी 2020 में सर्किट हाउस में एथनॉल को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई और ये तय हो गया कि धान से एथनॉल तैयार हो सकता है। जिसके बाद हमने केंद्र को पत्र लिखा कि हमें एथनॉल बनाने की अनुमति मांगी, लेकिन उन्होंने उस वक्त इसे अनुमति नहीं दी। अब जाकर केंद्र ने एथनॉल की अनुमति दी है। धान से एथनॉल बनाने के बाद उसकी कीमत अब जाकर 54 रुपये प्रति लीटर तय की गई हैं। इससे पहले धान से एथनॉल की कीमत तय नहीं थी। केंद्र ने शक्कर उत्पादन पर भी पांबन्दी लगाई थी, कि तय मात्रा से ज्यादा उत्पादन नहीं कर सकते तो इस पाबंदी के बाद हम शक्कर से भी एथनॉल बनाएंगे।
 
4 जिलों में बनेगा बाई  इथेनॉल प्रोडक्शन प्लांट :-
पत्रकारवार्ता में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि बाई इथेनॉल प्रोडक्शन प्लांट लगाने के लिए हम तैयार है, जांजगीर ,मुंगेली और महासमुंद जिले में प्लांट लगाया जाएगा।
 
इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत,मुख्यमंत्री के कृषि वैज्ञानिक सलाहकार प्रदीप शर्मा, केबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार, पीसीसी प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी उपस्थित थे।
 
मनरेगा ने बदल दी किस्मत: लाख उत्पादन कर लाखों कमाने लगी ग्रामीण महिलाएं

मनरेगा ने बदल दी किस्मत: लाख उत्पादन कर लाखों कमाने लगी ग्रामीण महिलाएं

रायपुरमहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना से गांवों में लगातार सकारात्मक बदलाव आ रहा है। योजना से लोगों को न सिर्फ काम मिला है बल्कि उनके लिए आर्थिक विकास के कई रास्ते खुलने लगे हैं। इसकी एक बानगी कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बॉसकुण्ड के आश्रित ग्राम बनौली में दिखाई देती है जहां स्व-सहायता समूह की महिलाएं अब लाखों का लाख उत्पादन कर रही हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: ट्रक के नीचे सो रहे हेल्पर की पहियें के नीचे दबने से हुई मौत, ट्रक ड्रायवर के खिलाफ अपराध दर्ज 

    जिला पंचायत के माध्यम से वनांचल क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच लाख की खेती को बढ़ावा देकर आजीविका के साधनों को बढ़ाने व प्राकृतिक संसाधनों को सहेजने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में मनरेगा से बिहान की राधा स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष सुमित्रा कुरेटी को 2 एकड़ जमीन में 4 हजार सेमियलता के पौधे रोपण के लिए दिया गया था। सेमियलता के पौधे से समूह ने पहली बार में ही 35 हजार रूपये का लाख उत्पादन कर आमदनी प्राप्त की। जिला पंचायत के सीईओ डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन व निर्देशन में समूह की महिलाओं को कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर से प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा उन्हे बिहान के माध्यम से बैंक लिंकेज कराकर ड्रीप सुविधा उपलब्ध कराया गया।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की चमक पहुंची सात समुंदर पार, अफ्रीकी देशों के व्यवसायी छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क उत्पादों के हुए मुरीदर

इसके पश्चात् दूसरे वर्ष राधा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 4 हजार सेमियलता के पौधे में लाख की खेती से एक लाख 74 हजार रूपये की नगद आमदनी प्राप्त हुई। समूह की महिलाओं ने पहले साल में 02 क्विंटल लाख का उत्पादन किया, वहीं दूसरे साल उसी लाख के बीज से 06 क्विंटल लाख का उत्पादन कर 01 लाख 74 हजार 150 रूपये की आमदनी प्राप्त की। इस प्रकार समूह की महिलाओं ने अपनी मेहनत व लगन से लाख पालन कर वनांचल ग्राम बनौली की बंजर व पथरीली धरती की किस्मत बदल दी है। ग्राम पंचायत बॉसकुण्ड की सरपंच श्रीमति पवनबती ने बताया कि लाख उत्पादन से राधा समूह की महिलाओं की आमदनी में वृद्धि हुई इससे गांव के अन्य लोग भी लाख उत्पादन हेतु प्रोत्साहित हो रहे है।

पढ़ें : बड़ी खबर: खरीदी करने आए कारोबारी हुआ उठाईगीरी का शिकार, अज्ञात आरोपी बैग सहित 10 लाख लेकर फरार 


    उल्लेखनीय है कि सेमिलयता के पौधे 06 माह में ही बढ़ जाते हैं तथा कम समय में ही पौधा तैयार हो जाता है । इसमें लाख का अच्छा उत्पादन प्राप्त होता है। कांकेर जिले में मनरेगा के तहत विस्तार करते हुए गौठान, ग्रामों व हितग्राहियों की बाडि़यों में सेमिलयता के पौधे का रोपण कर लाख की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिला पंचायत के सीईओ डॉ संजय कन्नौजे ने बताया कि कृषि अनुसंधान केन्द्र कांकेर को मनरेगा में 60 हजार सेमियलता के पौधा रोपण का कार्य दिया गया था। इस वर्ष जिले के 06 गांवो के गोठानो और हितग्राहियों के बाडि़यों मे लगभग 28 एकड़ में लाख पालन का कार्य किया जावेगा। इस मुहिम के द्वारा कोविड 19 के संक्रमण दौर में स्थानीय लोगो को आय का जरिया उपलब्ध कराने और स्व-रोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

रायपुर | स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में रासायनिक जैविक रेडियोलॉजिकल और परमाणु खतरों पर एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। आमतौर पर इस तरह की घटनाएं कार्गो क्षेत्र में हो सकती हैं और इसलिए हवाई अड्डे के कार्गो सेक्शन में अभ्यास किया गया था। मॉक ड्रिल में चार एजेंसियों ने भाग लिया, जिनका नाम राष्ट्रीय आपदा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सीआईएसएफ और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की फायर विंग है।

पढ़ें : नकली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, 9 लोगों की हालत गंभीर 

  मॉक ड्रिल का उद्देश्य मानक संचालन प्रक्रिया की सभी एजेंसियों और हर एजेंसी की भूमिका को परिचित करना है ताकि एक वास्तविक घटना के दौरान सभी एजेंसियां स्थिति से निपटने के लिए काम करें और समस्या को जल्द से जल्द हल करें। 
 
 बड़ी खबर रायपुर: ट्रक के नीचे सो रहे हेल्पर की पहियें के नीचे दबने से हुई मौत, ट्रक ड्रायवर के खिलाफ अपराध दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: ट्रक के नीचे सो रहे हेल्पर की पहियें के नीचे दबने से हुई मौत, ट्रक ड्रायवर के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर। सोते समय हेल्पर की ट्रक के पहियें के नीचे आने मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट खरोरा थानें में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार बालाजी राईस मिल के बाहर ट्रक के नीचे सोते समय हेल्फर की ट्रक के पहियें के नीचे दबने से मौत हो गई। ग्राम अमरपुर पेन्ड्रा गोरेल्ला निवासी पंकज कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक क्रमांक सीजी 10 एटी 9744 के चालक दीनेश कौशिक पिता पुन्नुलाल कौशिक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है।
 
 
मृतक अमित डहरिया आयु 18 वर्ष पिता लखनलाल डहरिया खुटाटोला अनूपपूर मध्यप्रदेश निवासी था व ट्रक में हेल्फरी करता था। घटना के समय राईस के अंदर जगह नहीं होने के चलते मृतक ट्रक के पहिये के बीच में चटाई बिछाकर सोया हुआ था। बिल्टी एंट्री कराने बालाजी राईस मिल जाते समय ट्रक में लोड़ चावल को खाली कराने के लिये कैलाश गुप्ता जिसका चावल लोड़ था   वह डायवर को फोन लगाया तो डायवर दिनेश जो ट्रक में सोया था गाड़ी को चालू कर आगे बढ़ा दिया। जिसके चलते अमित डहरिया के सिर के उपर पिछला चक्का चढ़ जाने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है। 
 रेत की सुचारू आपूर्ति के लिए खनिज विभाग द्वारा इस वर्ष 107 रेत भंडारण अनुज्ञा स्वीकृत

रेत की सुचारू आपूर्ति के लिए खनिज विभाग द्वारा इस वर्ष 107 रेत भंडारण अनुज्ञा स्वीकृत

रायपुर। राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में रेत की आपूर्ति सुचारू हो रही है। रेत की कीमतें अधिकांश जिलों में वर्षा ऋतु के पूर्व के स्तर पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर रेत की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खनिज विभाग द्वारा इस वर्ष विशेष प्रयास करते हुए प्रदेश में कुल 107 रेत भण्डारण अनुज्ञा स्वीकृत की गई है। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में रेत के अवैध उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज किए गए और जुर्माना की राशि वसूल की गई। खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश में अवैध उत्खनन के 37 प्रकरण, अवैध परिवहन के एक हजार 726 प्रकरण तथा अवैध भण्डारण के 26 प्रकरण दर्ज करते हुए संबंधितों से 2 करोड़ 7 लाख 49 हजार 89 रूपए समझौता राशि की वसूली भी की गई है।

 
गौरतलब है कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 319 रेत खदानों में निविदा जारी की गई है। कुल 210 रेत खदानों में पर्यावरण सम्मति प्राप्त होने पश्चात अनुबंध के बाद ये खदानें संचालित की जा रही हंै एवं शेष रेत खदानों में पर्यावरण सम्मति प्राप्त करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। वर्तमान समय में प्रदेश के सभी जिलों में रेत खदान आबंटन हेतु निविदा जारी की जा चुकी है। वर्तमान में भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य हेतु 10 जून से 15 अक्टूबर तक वर्षाऋतु में रेत खनन को प्रतिबंधित किया गया था। वर्षाऋतु के पूर्व प्रदेश में रेत का औसतन मूल्य 5000-7000 रूपए प्रति हाईवा (10 घनमीटर) था। वर्षाऋतु के दौरान प्रदेश में प्रतिवर्ष रेत के मूल्य में बढ़ोत्तरी होती है, इस दौरान रेत की सुचारू आपूर्ति किये जाने हेतु इस वर्ष खनिज विभाग द्वारा विशेष प्रयास कर प्रदेश में कुल 107 रेत भंडारण अनुज्ञा स्वीकृत किया गया। चूंकि भण्डारण अनुज्ञप्ति क्षेत्र में सीमित भण्डारण क्षमता होने के कारण रेत की कीमतों में आंशिक वृद्धि देखी गई है। वर्षाकाल पश्चात अधिकतर जिलों के कई रेत खदानों में वर्तमान में पानी भरा हुआ है एवं कई रेत खदानों में रैम्प एवं पहुंच मार्ग मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है। इन रेत खदानों में आगामी दिनों में लोडिंग एवं परिवहन का कार्य आरंभ हो जाएगा जिससे मूल्य में और कमी आने की संभावना है।

 
वर्षा ऋतु के पूर्व एवं वर्षा ऋतु के दौरान विभिन्न जिलों में रेत के मूल्यों की तुलनात्मक जानकारी निम्नानुसार है। वर्षा ऋतु के पूर्व रायपुर जिले में रेत का मूल्य 8000 रूपए से 9000 रूपए था। वर्षा ऋतु में बढ़कर 16000 से 17000 रूपए हो गया था। वर्तमान में यह घटकर 9000 से 9500रूपए हो गया है तथा रैम्प निर्माण एवं पहुंच मार्ग मरम्मत पश्चात रेत की कीमत 7000 से 8000 रूपए संभावित है। इसी तरह बिलासपुर जिले में वर्षा ऋतु के पूर्व 5000 रूपए से 6000 रूपए था। वर्षा ऋतु में बढ़कर 10000 से 12000 रूपए हो गया था। वर्तमान में यह घटकर 7000 से 8000 रूपए हो गया है तथा रैम्प निर्माण एवं पहुंच मार्ग मरम्मत पश्चात रेत की कीमत 5000 से 7000 रूपए संभावित है। बस्तर जिले में वर्षा ऋतु के पूर्व 5000 रूपए से 6000 रूपए था। वर्षा ऋतु में बढ़कर 7000 से 8000 रूपए हो गया था। रैम्प निर्माण एवं पहुंच मार्ग मरम्मत पश्चात रेत की कीमत 4000 से 5000 रूपए संभावित है। राजनांदगांव जिले में वर्षा ऋतु के पूर्व 7000 रूपए से 8000 रूपए था। वर्षा ऋतु में बढ़कर 9000 से 10000 रूपए हो गया था। वर्तमान में यह घटकर 8000 से 9000 रूपए हो गया है तथा रैम्प निर्माण एवं पहुंच मार्ग मरम्मत पश्चात रेत की कीमत 7000 से 8000 रूपए संभावित है। इसी तरह जांजगीर-चांपा जिले में वर्षा ऋतु के पूर्व 5000 रूपए से 7000 रूपए था। वर्षा ऋतु में बढ़कर 9000 से 10000 रूपए हो गया था। वर्तमान में यह घटकर 4500 से 7000 रूपए हो गया है तथा रैम्प निर्माण एवं पहुंच मार्ग मरम्मत पश्चात रेत की कीमत 4000 से 5000 रूपए संभावित है।

 

छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की चमक पहुंची सात समुंदर पार, अफ्रीकी देशों के व्यवसायी छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क उत्पादों के हुए मुरीदर

छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की चमक पहुंची सात समुंदर पार, अफ्रीकी देशों के व्यवसायी छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क उत्पादों के हुए मुरीदर

रायपुर। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामोद्योग और वनोपज आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने और उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हर संभव प्रयास किये जा रहें है। एक ओर जहां इन उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया गया है, वहीं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार की पहल पर छत्तीसगढ़ कोसा सिल्क की चमक अब सात समुंदर पार अफ्रीकी देशों तक जा पहुँची है।  

कल दिनांक 19 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों की अफ्रीका महाद्वीप के जांबिया, मोरक्को, गिनीबिसाओं, सेनेगल आदि देशों के व्यवसायिक प्रतिनिधियों से आनलाइन व्यापारिक परिचर्चा हुई है। इस परिचर्चा के दौरान सेनेगल में भारतीय राजदूत श्रीनिवास राव की वर्चुअल उपस्थिति में श्री सुधाकर खलखो संचालक ग्रामोद्योग ने छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क धागों के धागाकरण, रंगाई एवं कोसा सिल्क व्यापार के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कोसा सिल्क के विभिन्न उत्पादों के फोटोग्राफ्स सहित सभी उत्पादों की उपयोगिता की शानदार प्रस्तुति दी गई।
 
संचालक श्री खलखो ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में चाइनीज और कोरियन यार्न की अनुपलब्धता और इनके मुकाबले छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क धागे आकर्षक, मजबूत और किफायती होने के कारण दूसरे राज्यों के साथ-साथ अन्य देशों में इसकी मांग बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि परिचर्चा के दौरान कोसा सिल्क उत्पादों की प्रस्तुतीकरण से ही अफ्रीकी व्यापारिक संस्थान इनके मुरीद हो गए और अफ्रीकी व्यापारिक संस्थाओं द्वारा कोसा सिल्क के उत्पादों में विपणन को लेकर बड़ी उत्सुकता दिखाई है। श्री खलखो ने बताया कि ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार के मार्गदर्शन में ग्रामोद्योग के उत्पादों का अंतरराष्ट्रीय क्रेता- विक्रेता सम्मेलन में, जहां विभिन्न देशों के साथ एमओयू किया गया। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में ग्रामोद्योग का ट्रायफेड के साथ एमओयू होने से राज्य की शिल्पकला को एक नई पहचान मिली है, और अन्य राज्यों के लोगों की पहली पसंद भी बन गया है। इससे छत्तीसगढ़ में ग्रामोद्योग से जुड़े ग्रामीणों का जीवन स्तर और आर्थिक स्थिति सुधर रही है।
 रेलवे के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

रेलवे के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

राजनांदगांव/डोंगरगढ़। रेलवे के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मचारी केंद्र सरकार की नीतियों, रेलवे के निजीकरण, बोनस समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। रेलवे मेंस यूनियन के आह्वान पर राष्ट्र व्यापी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कर्मचारियों ने सरकार की ओर से मांग नहीं माने जाने पर रेल रोको आंदोलन की चेतावनी भी दी है। 
 उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, अक्टूबर में गुलाबी ठंड की दस्तक नहीं

उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, अक्टूबर में गुलाबी ठंड की दस्तक नहीं

रायपुर। वर्षा ऋतु के उपरांत हर वर्ष अक्टूबर माह में गुलाबी ठंड का अहसास लोगों को होने लगता है किंतु इस वर्ष उमस भरी गर्मी के चलते अभी भी लोगों के घर में 24 घंटे एसी कूलर चल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने दूरभाष पर बताया कि पश्चिमी बंगाल के आसपास के क्षेत्रों में निम्र दबाव पडऩे के कारण छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। जबकि अक्टूबर माह में नवरात्र के आसपास हल्की ठंड का अहसास लोगों को सुबह होता है।
 
 
चंद्रा ने बताया कि इस वर्ष अच्छी बारिश हुई है किंतु मौसम में आई तब्दीली के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। चंद्रा के अनुसार इस बार देर से ठंड शुरू होगी और लंबे समय तक ठंड पडऩे के आसार है। दिसंबर से फरवरी माह के मध्य हवा की दिशा उत्तरी होते ही शीतलहर के हालात बनेंगे। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग एवं बस्तर संभाग में चक्रवाती घेरा पश्चिम बंगाल में बढऩे के कारण छुटपुट वर्षा होते रहेगी। वर्तमान में दिन का तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। राजधानी सहित प्रदेश भर के लोगों को अच्छी ठंड पडऩे का इंतजार है। वहीं तापमान में वृद्धि के कारण दिन में तीखी धूप पड़ रही है जिसके चलते आवाजाही करने वाले परेशान हो रहे हैं।