BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी: भूपेश बघेल

आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी: भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न और 21 वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्न दृृष्टा स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
 
 
मुख्यमंत्री ने राष्ट्र के नवनिर्माण में राजीव गांधी जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि समावेशी विकास की दूरदर्शिता, पंचायती राज, संचार क्रांति एवं युवाओं को मतदान का अधिकार जैसी पहल आज 21 वीं सदी में आकार लेकर देश को राजीव जी की याद दिलाती हैं। राजीव गांधी ने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। राजीव जी के जन्मदिवस को पूरे देश में सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
 
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया, उद्योग मंत्री  कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिय़ा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी राजीव के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। 
 राजधानी में तीन दिन मांस-मटन के विक्रय पर रहेगा प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर की जायेगी क़ानूनी कार्यवाई

राजधानी में तीन दिन मांस-मटन के विक्रय पर रहेगा प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर की जायेगी क़ानूनी कार्यवाई

रायपुर। छत्तीसगढ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी रायपुर निगम क्षेत्र के समस्त 70 वार्डो में स्थित सभी पशुवध गृहों, समस्त मांस-मटन विक्रय केन्द्रों को शतप्रतिशत रूप से गणेश चतुर्थी 22 अगस्त शनिवार, पर्युशण पर्व का अंतिम दिवस 23 अगस्त रविवार, डोल ग्यारस 29 अगस्त शनिवार 2020 के पावन अवसर पर बंद रखने एवं मांस-मटन विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित करने का आदेष दिया है।
 
 
उक्त आदेश का उल्लंघन करने पर नगर निगम प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्काल मांस-मटन जप्त करके संबंधित दुकानदार व व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कडी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। 

 
नगर निगम की प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने निगम के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारियों एवं जोन स्वच्छता निरीक्षकों को गणेश चतुर्थी 22 अगस्त शनिवार, पर्युशण पर्व का अंतिम दिवस 23 अगस्त रविवार, डोल ग्यारस 29 अगस्त शनिवार 2020 के पावन अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में दिनभर सतत पर्यवेक्षण कर प्रतिबंध आदेश का पूर्ण व्यवहारिक परिपालन कड़ाई के साथ सुनिश्चित करवाने के आदेश दिये हैं।
 
 
वहीं नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि गणेश चतुर्थी 22 अगस्त शनिवार, पर्युशण पर्व का अंतिम दिवस 23 अगस्त रविवार, डोल ग्यारस 29 अगस्त शनिवार 2020 के पावन पर्व पर रायपुर निगम क्षेत्र में कही भी प्रतिबंध के बावजूद मांस-मटन की कोई भी दुकान खुली मिली तो उक्त क्षेत्र से संबंधित जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी पर कडी अनुशासनात्मक कार्यवाही राज्य शासन के निर्देशों का पूर्ण व्यवहारिक परिपालन ना पाये जाने की स्थिति में की जायेगी।  
 स्व राजीव गाँधी की जयंती पर प्रत्येक जिले में राजीव भवन का ई शिलान्यास कार्यक्रम, देखे LIVE

स्व राजीव गाँधी की जयंती पर प्रत्येक जिले में राजीव भवन का ई शिलान्यास कार्यक्रम, देखे LIVE

रायपुर। स्व राजीव गाँधी की जयंती पर प्रत्येक जिले में राजीव भवन का ई शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। 

LIVE: स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर प्रत्येक जिले में "राजीव भवन" का ई-शिलान्यास कार्यक्रम #न्याय_के_नये_रंग

Posted by Bhupesh Baghel on Thursday, 20 August 2020
 शहर के बीचों बीच एक अधेड़ की फांसी पर लटकती मिली लाश, मचा हड़कंप

शहर के बीचों बीच एक अधेड़ की फांसी पर लटकती मिली लाश, मचा हड़कंप

धमतरी। शहर के बीचों बीच एक अधेड़ की फांसी में लटकी हुई लाश मिली है। अधेड़ का नाम फरीद खान उर्फ कल्लू बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मकई चौक में एक प्रोविजन स्टोर के बगल वाली गली में अधेड़ की लाश मिली। मृतक की उम्र 50 साल लगभग है। आसपास के लोगों ने तकरीबन 7 बजे उसे फांसी में लटके हुए देखा।
 
 
मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि शाम 6 बजे लगभग उसे एक महिला के साथ देखा गया था। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच पड़ताल कर रही है। फांसी लटकी लाश मिली पर मृतक का पैर जमीन को छू लटक रहा था,जिसे देखकर लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है. पुलिस आगे की जाँच में जुई गई है।
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ को मिला सबसे स्वच्छ का अवॉर्ड, 25 हजार की जनसंख्या में पाटन सबसे स्वच्छ

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ को मिला सबसे स्वच्छ का अवॉर्ड, 25 हजार की जनसंख्या में पाटन सबसे स्वच्छ

रायपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में एक बार फिर छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में सबसे स्वच्छ राज्य कातमगा हासिल किया है। आज नईदिल्ली में आयोजित वीडिय़ो कॉन्फे्रंसिंग में पीएम मोदी ने स्वच्छता सर्वेक्षण सूची जारी की। वहीं केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने वीडिय़ों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल को इसके लिए बधाई दी है। राज्यों के अलावा देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा एक बार फिर मध्यप्रदेश के इंदौर शहर को मिला है। वहीं गुजरात के सूरत को दूसरा और महाराष्ट्र के नवी मुंबई को तीसरा स्थान मिला है।

पढ़िए पूरी खबर-
आज जारी रैंकिंग में इस बार छत्तीसगढ़ से चार शहरों को अलग अलग केटेगरी में सर्वोच्छ जगह मिली है। एक से 10 लाख की आबादी वाले क्षेत्रों में अंबिकापुर को सबसे स्वच्छ शहर का तमगा मिला है। वहीं दुर्ग जिले के पाटन नगर पंचायत को 25 हजार की आबादी वाले केटेगरी में सबसे स्वच्छ नगर का दर्जा मिला। छत्तीसगढ़ से धमतरी शहर को 50 हजार से 1 लाख की आबादी वाले शहरों की सूची में सर्वोच्च स्थान मिला है। इसी प्रकार 25 से 50 हजार की आबादी वाले शहरों में जसपुर को सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। वहीं भिलाई शहर को पूरे भारत में सेल्फ सस्टेनेबल सिटी का अवार्ड मिला है।
 राजधानी से एक बार फिर लापता हुई नाबालिग लड़की, मामला दर्ज

राजधानी से एक बार फिर लापता हुई नाबालिग लड़की, मामला दर्ज

रायपुर। नाबालिग के घर से लापता हो जाने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरियाखुर्द टिकरापारा निवासी पीडि़त 49 वर्ष ने रिर्पोट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की बेटी 16 वर्ष 11 माह बुधवार को घर से बिना बताये कही चली गई है।
 
 
पिता ने संदेह जतायी है कि किसी ने लड़की को बहला-फुसलाकर अपरहरण कर लिया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
 
 चौकीदार सोता रहा और चोर चोरी कर ले गए मोटरसाइकिल एवं मोबाईल

चौकीदार सोता रहा और चोर चोरी कर ले गए मोटरसाइकिल एवं मोबाईल

रायपुर। मकान का देख-रेख कर रहे चौकीदार की मोटरसाइकिल व मोबाईल सहित नगदी रुपये चोरी कर लेने की रिपोर्ट सेजबहार थाने में दर्ज की गई है। 
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर 8 कमल विहार रायपुर अर्जुन हिरवानी 55 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 17 अगस्त को रात्री कमल विहार सेक्टर 8 नव निर्मित मकान में चौकीदारी कर रहा था  इसी दौरान 18 अगस्त को रात्री 02-00 बजे वह सो गया करीबन ढेड घंटा बाद 03.30 बजे नीद खुली तो देखा कि किसी ने मोटरसाइकिल होंडा फैशन प्रो. क्रमांक एमएच 31 डीई 9863 रखे हुऐ स्थान पर नही थी व मोबाईल चार्ज करने बिजली बोर्ड में लगाया था वह भी नही था एवं पेंट में रखे नगदी 2000 रूपये गायब था।
 
 
 
आस-पास पता करने पर नही मिला जिसके बाद घटना की रिपोर्ट बुधवार को थाने में दर्ज कराया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
बस, ट्रेन चलने के अभाव में दैनिक यात्री हो रहे परेशान, तीजहारिन के समक्ष मायके  जाने की समस्या

बस, ट्रेन चलने के अभाव में दैनिक यात्री हो रहे परेशान, तीजहारिन के समक्ष मायके जाने की समस्या

रायपुर। कोरोना वायरस कोविड-19 लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी बस ऑपरेटरों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में बस बंद है। वहीं रेल मंत्रालय द्वारा कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को छोड़कर बाकी रेल यातायात बंद है। जिसके चलते जहां राजधानी आसपास के जिलों से पहुंचने वाले दैनिक यात्री परेशान हो रहे हैं।

READ MORE : फेसबुक पर दोस्ती के बाद होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज 

वहीं छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय पर्व हरितालिका तीज के अवसर पर परंपरानुसार अपने मायके में जाकर भोलेनाथ का पूजन अर्चन करने के लिए तीजहारिनों को उचित वाहन व्यवस्था नहीं होने से बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञातव्य है कि रेल एवं बस बंद होने के कारण ऑटो चालकों द्वारा ओवर लोडेड सवारी टाटीबंध चौक, घड़ी चौक, तेलीबांधा चौक एवं पंडरी पहुंच रही है जिससे न केवल यात्रियों की जान को खतरा है |

READ MORE :  शहर के बीचों बीच एक अधेड़ की फांसी पर लटकती मिली लाश, मचा हड़कंप

अपितु प्रदेश सरकार द्वारा भी अब तक बस ऑपरेटरों की समस्या का समाधान नहीं होने के कारण तीजा के समय महिलाओं सहित दैनिक यात्रियों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। अनेक तीजहारिनों ने आरएनएस प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री से आने वाले तीज त्योहारों के मद्देनजर बस एवं लोकल ट्रेन की सुविधा तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है। 

 बड़ी खबर: अमित जोगी बैठेंगे 23 को भूख हड़ताल पर, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: अमित जोगी बैठेंगे 23 को भूख हड़ताल पर, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी प्रदेश के बेरोजगारों को नौकरी, नियमितिकरण और भर्ती की मांग को लेकर 23 अगस्त को भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
 
 
अमित जोगी ने आज ट्वीट कर भूख हड़ताल करने की घोषणा की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे वे कटोरा तालाब रायपुर स्थित सागौन (अनुग्रह) बंगले में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने इस आंदोलन के लिए प्रदेश की जनता व समर्थकों से सहयोग की कामना की है।
 
 
 
ज्ञात हो कि कोरोना कॉल में प्रदेश के बड़ी तादात में लोग बेरोजगार हो गए है जो अपना जीवन यापन चलाने के लिए रोजगार की तलाश हेतु भटक रहे है, वहीं प्रदेश में कई विभागों में बड़ी संख्या में पद भी रिक्त पड़े है, जहां भर्ती किए जाने की जरूरत है। इसके अलावा बड़ी संख्या में विगत कई वर्षों से संविदा में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है, जिन्हें नियमित करने की मांग भी श्री जोगी इस आंदोलन के जरिए करेंगे। 
 तीजा एवं गणेशाोत्सव के चलते लंबे समय बाद मालवीय रोड जाम

तीजा एवं गणेशाोत्सव के चलते लंबे समय बाद मालवीय रोड जाम

रायपुर। लंबे लॉकडाउन के अनलॉक होने के बाद ही 21 अगस्त को हरितालिका तीज एवं 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर्व के चलते मालवीय रोड सदर बाजार बंजारी रोड गोल बाजार सहित शहर के अनेक बाजार वाले हिस्सों में बहुत दिनों बाद यातायात जाम की स्थिति देखने को मिली।
 
 
ज्ञातव्य है कि विगत पांच माह से कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा लाक डाउन लगाया गया था। बुधवार आरएनएस प्रतिनिधि ने भ्रमण के दौरान पाया की गोल बाजार पूरी तरह पेक था। वहीं मालवीय रोड एवं सदर बाजार में भी आवाजाही करने वालों को आने जाने में जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा।
 
 
बहुत दिनों बाद बाजार में ग्राहकों की भीड़ देखकर जहां व्यापारियों के चेहरे खिल उठे वहीं तीजा की खरीददारी करने वाली महिलाएं पूजन सामाग्री एवं नये कपड़ों की खरीदी में मोल भाव करते दुकानों में दिखाई दिये। सराफा दुकानों में भी ग्राहकों की आवाजाही देखी गई। 
 फेसबुक पर दोस्ती के बाद होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

फेसबुक पर दोस्ती के बाद होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

रायपुर। फेसबुक पर दोस्ती के बाद मोबाईल पर एक दूसरे से बात-चीत के दौरान युवक ने शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट गंजथाने में दर्ज की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा निवासी पीडि़ता 23 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पीडि़ता को पंकज कुमार साहु पिता रजनीश साहु फेसबुक के माध्यम से दोस्ती होने पर 10 फरवरी 19 से 1 फरवरी 2020 मध्य तक आरोपी मोबाईल से काल करके बात-चीत करने लगा व शादी का प्रलोभन देकर गंज रोड स्थित एक होटल में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। 
पूर्व विवाद के चलते युवक पर किया धारदार औजार से हमला, सरस्वती नगर थाने का मामला

पूर्व विवाद के चलते युवक पर किया धारदार औजार से हमला, सरस्वती नगर थाने का मामला

रायपुर। रंजिश के चलते गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर धारदार औजार से मारकरे घायल कर देने की रिपोर्ट सरस्वती नगर थाने में दर्ज की गई है।
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा सरस्वतीनगर निवासी नान्हु राव 19 वर्ष पिता सोहन राव ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पूर्व विवाद के चलते रामदरबार गेट के पास कोटा में बुधवार को दीप मोंगराज,सन्नी एवं मुकूल ने पीडि़त के साथ गाली-गलोच करते हुये हाथ-मुक्का से मारपीट शुरु कर धारादार औजार निकालकर कंधे के उपर वार किया। इसके चलते युवक  को चोट लगी है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
कोरोना मरीज पाये जाने पर सम्बंधित क्षेत्र कन्टेन्मेंट जोन घोषित

कोरोना मरीज पाये जाने पर सम्बंधित क्षेत्र कन्टेन्मेंट जोन घोषित

दुर्ग, जिले के ब्राम्हण पारा वार्ड नं. 32, आपापुरा वार्ड नंबर 31, कसारीडीह, पटवारी हल्का नंबर 25 (अ), राजस्व निगम मंडल कसारीडीह, तहसील व जिला दुर्ग, जमराव, पटवारी हल्का नंबर 06, राजस्व निगम मंडल अमलेश्वर एवं बरबसपुर ठाकुर पारा, पटवारी हल्का नंबर 41, राजस्व निगम मंडल रानितराई तहसील पाटन, जिला दुर्ग में नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने पर संबंधित क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

ALSO READ:- BIG BREAKING : रायपुर में आज शाम 6 बजे तक 203 कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि, देखें किन क्षेत्रों से मिले मरीज 

उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के परिणामस्वरूप कन्टेनमेंट जोन में चिन्हांकित क्षेत्र में सभी प्रकार के दुकानें व वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेगी। इसके अलावा सभी प्रकार की वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किसी भी कारण से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा। उक्त क्षेत्र की निगरानी पुलिस विभाग के द्वारा पेट्रोलिंग कर की जावेगी। जिला चिकित्सालय व स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी के साथ ही निर्देशानुसार सेम्पल की जांच की जायेगी। 

रायपुर निगम एमआईसी की बैठक में इन कार्यों पर लगी मुहर, पढ़े पूरी खबर

रायपुर निगम एमआईसी की बैठक में इन कार्यों पर लगी मुहर, पढ़े पूरी खबर

रायपुर, आज नगर निगम रायपुर मुख्यालय के तृतीय तल पर स्थित सभाकक्ष में नगर निगम मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता एवं आयुक्त सौरभ कुमार, एमआईसी सदस्य सर्वश्री ज्ञानेष शर्मा, रितेष त्रिपाठी, श्रीकुमार मेनन, सतनाम सिंह पनाग, समीर अख्तर, सहदेव व्यवहार, सुन्दर जोगी, जितेन्द्र अग्रवाल, आकाश तिवारी, द्रोपती हेमंत पटेल, अंजनी राधेश्याम विभार, अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, पुलक भट्टाचार्य, निगम सचिव हेमंत शर्मा, सभी जोन कमिष्नरों, उपायुक्तगणों, सभी विभागों के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में हुई। एमआईसी की बैठक में 25 प्रस्तावों मूल रूप से 17 विषयों एवं 8 अतिरिक्त विषयों पर चर्चा कर सभी को महापौर श्री एजाज ढेबर की अध्यक्षता में विचारोपरांत स्वीकृति दी गई।

READ : रायपुर में आज शाम 6 बजे तक 203 कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि, देखें किन क्षेत्रों से मिले मरीज


महापौर श्री ढेबर की अध्यक्षता में निगम एमआईसी की बैठक में राजस्व विभाग के प्रस्ताव के अनुसार राजस्व विभाग की भारसाधक सदस्य श्रीमती अंजनी राधेष्याम विभार के पत्र पर विचार कर खेलकूद एवं शासकीय कार्यक्रमों सांस्कृतिक गतिविधियों के लिये नगर निगम रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम के निर्धारित किराये में विषेष रियायत छुट प्रतिवर्ष प्रदेष के नगरीय प्रषासन एवं विकास मंत्री को 20 दिन, नगर निगम रायपुर के महापौर एवं नगर निगम आयुक्त को 15 दिनों का विषेष अधिकार प्रतिवर्ष प्रदान करने के प्रस्ताव को चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से सैद्धांतिक सहमति प्रदान करते हुए प्रकरण की अनुषंसा की गई। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व नगर निगम एमआईसी ने विगत 29 दिसम्बर 2016 को संकल्प पारित किया था।

READ : छत्तीसगढ़ में बाजारों को फुल टाइम खोलने पर हो रहा विचार, पढ़ें पूरी खबर 

उस पर चर्चा के दौरान निगम सामान्य सभा ने 15 दिसम्बर 2017 को संकल्प पारित कर नगर निगम रायपुर के महापौर एवं आयुक्त द्वारा इंडोर स्टेडियम की किराये राषि में 15 – 15 दिनों की अवधि हेतु 50 प्रतिषत की छुट देने के प्रावधान को विलोपित कर दिया गया। जिस पर निगम राजस्व विभाग अध्यक्ष श्रीमती अंजनी राधेष्याम विभार ने नगर निगम आयुक्त को इंडोर स्टेडियम के किराये में विषेष रियायत छुट का दर्जा नगर निगम रायपुर के महापौर को दिये जाने का आवेदन दिया । जिस पर उचित कार्यवाही कर निगम राजस्व विभाग ने प्रस्ताव एमआईसी में विचारार्थ प्रस्तुत किया।

READ : मनियारी नदी के बाढ़ में फंसे 23 ग्रामीणों का प्रशासन ने किया रेस्क्यू


एमआईसी की बैठक के दौरान महापौर एजाज ढेबर ने सभी जोन कमिष्नरों को सभी 70 वार्डो में मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय अच्छे लोकेषन पर शीघ्र जनसुविधा हेतु प्रारंभ करना एवं उनमें करों की अदायगी करने, सफाई, स्ट्रीट लाईट, पेयजल समस्याओं के त्वरित निदान की व्यवस्था जनसमस्याओं को सुनने सहित देने वहां सफाई सुपरवाईजर, जोन सहायक राजस्व अधिकारी, षिकायत दर्ज करने वाले अधिकारी की व्यवस्थित ड्यूटी लगवाने के निर्देष दिये, ताकि मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल की लोककल्याणकारी मंषा के अनुरूप राजधानीवासियों को अपने-अपने वार्ड में मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय की सुविधा अपने निवास के पास ही शीघ्र उपलब्ध हो सके। आयुक्त श्री सौरभ कुमार ने जोन कमिष्नरों को रायपुर निगम क्षेत्र में संचालित अस्थायी कोविड 19 अस्पतालों में नियमित प्रतिदिन 2 बार पूर्ण सघन व्यवस्थित सफाई सेनेटाईजर स्प्रे करवाने सहित वहां समय पर भोजन उपलब्धता की व्यवस्था करवाने एवं अस्पताल की अस्थायी व्यवस्था के संचालन में समन्वय कर आवष्यक सहभागी बनकर समाज हित में भूमिका दर्ज करवाने के निर्देष दिये।

READ : जिले के विभिन्न चिन्हित क्षेत्र हुए कन्टेनमेंट जोन घोषित, जाने कौन कौन सा क्षेत्र बना कन्टेनमेंट जोन
एमआईसी की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव के अनुसार प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से अतिरिक्त सफाई कामगार रखे जाने को लेकर शासन के निर्देष पर चर्चा की गई। पूर्व में एमआईसी के संकल्प के अनुसार जिसके संकल्प 13 मार्च 2020 के अनुसार वर्ष 2018 में प्राप्त 2380 प्लेसमेंट सफाई कर्मचारी की कुल स्वीकृति के अतिरिक्त 1456 प्लेसमेंट सफाई कर्मचारी रखने की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग को भेजा गया था। 13 अगस्त को शासन से प्राप्त आदेष के अनुसार कोविड 19 के कोरोना वायरस संक्रमण काल के कारण प्लेसमेंट पर 900 अतिरिक्त प्लेसमेंट सफाई कर्मचारी श्रमिक रखे जाने की स्वीकृति संक्रमण की समाप्ति के पष्चात पुनः समीक्षा स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजा जाना है। उक्तानुसार कुल स्वीकृत 3280 प्लेसमेंट सफाई कामगारों को निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग व 10 जोनो में कार्य में संलग्न किये जाने का प्रस्ताव रखा गया। इस संदर्भ में एमआईसी सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। महापौर ने प्लेसमेंट सफाई कामगारों को नगर हित में वार्डो हेतु संख्या में जनसंख्या व क्षेत्रफल के अनुरूप युक्तियुक्तकरण करने के निर्देष दिये। एमआईसी ने सर्वसम्मति से चर्चा उपरांत राज्य शासन के नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग द्वारा 13 अगस्त 2020 को दी गई 900 अतिरिक्त प्लेसमेंट सफाई श्रमिक रखे जाने की स्वीकृति के आदेष का पालन करने आदेषित किया गया।


एमआईसी की बैठक में निगम सामान्य प्रषासन विभाग के प्रस्ताव अनुरूप डा. अमृत चोपडा को नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर संविदा नियुक्ति देने प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। संविदा शीघ्रलेखक वर्ग -1 श्री एम.एल. नाग को पुनः 1 वर्ष की संविदा नियुक्ति देने प्रस्ताव पारित किया गया। निगम मुख्यालय स्थित विभागों के 43 कम्प्यूटर आपरेटर, 2 स्टेनोग्राफर निजी प्लेसमेंट में 12 महीने तक उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर संषोधित व्यय 1 करोड 29 लाख 63 हजार 414 रू. की स्वीकृति विचारोपरांत दी गई। विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की अनुषंसा अनुसार श्री बीएल चंद्राकर को कार्यपालन अभियंता मैकेनिकल, श्री प्रदीप यादव एवं श्री संदीप कुमार शर्मा को सहायक अभियंता मैकेनिकल पद पर पदोन्नति देने का प्रस्ताव पारित किया गया। व्याख्याता श्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री हेमंत कुमार शर्मा, श्री लोकनाथ चंद्राकर, श्रीमती सीमा वर्मा को प्राचार्य के रिक्त पद पर पदोन्नति देने प्रस्ताव एमआईसी ने पारित किया। सहायक ग्रेड 3 श्री अषोक मिश्रा को सभापति श्री प्रमोद दुबे की अनुषंसा अनुसार एमआईसी ने सर्वसम्मति से महापौर की अध्यक्षता में 1 वर्ष हेतु पुनः संविदा नियुक्ति देने प्रस्ताव पारित किया। जोन 8 सहायक राजस्व निरीक्षक श्री नरेष शर्मा को 1 वर्ष हेतु सेवानिवृत्ति उपरांत संविदा नियुक्ति देने के प्रस्ताव को पारित किया गया। वहीं नगर निगम के अभियंता श्री चित्रसेन प्रधान को प्रथम नियुक्ति तिथि 26 अक्टूबर 1988 से जीपीएफ की सदस्यता हेतु प्राप्त आवेदन अनुसार जीपीएफ अंषदान की सम्पूर्ण राषि ब्याज सहित जमा करने पर जीपीएफ सदस्यता मान्य करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।


निगम वित्त विभाग के प्रस्ताव अनुसार निगम एमआईसी ने बैठक में नगर निवेष मुख्यालय उपअभियंता श्री कुंदन लाल साहू, जोन 3 लाईनमेन श्री नीलकंठ पाल, जोन 4 सहायक ग्रेड 2 श्री उमाषंकर त्रिपाठी, जोन 6 सफाई कामगार श्रीमती लीला हरिनारायण को स्वयं के उपचार हेतु एवं सहायक राजस्व निरीक्षक श्री शंभू नारायण शर्मा द्वारा अपनी पत्नी के उपचार हेतु चिकित्सा प्रतिपूति राषि प्रस्ताव अनुसार स्वीकृत की है।


निगम एमआईसी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरसींवा की अनुषंसा अनुसार नगरीय निकाय व्याख्याता श्रीमती लक्ष्मी शांडिल्य, कु. डीगेश भारद्वाज, कमल प्रसाद हंसराज, नगरीय निकाय सहायक षिक्षक प्रभात कुमार पटेल, रतन लाल विषी, हेमलता साहू, बिसमत पैकरा का नियमितिकरण करने प्रस्ताव को नियमानुसार अनुमोदित किया गया। एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी शहरी एक जिला रायपुर की अनुषंसा के अनुरूप आंगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमती वंदना पाण्डेय, आंगनबाडी सहायिका श्रीमती चंदा यादव, श्रीमती जया धनगर, श्रीमती ज्योति आंबिलकर, श्रीमती अंजु पटेल, श्रीमती यामिनी देवांगन के चयन को एमआईसी की बैठक में नियमानुसार स्वीकृति दी गई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेषानुसार सशर्त नगर निगम रायपुर एवं अन्य निकायों द्वारा संचालित शालाओं में कार्यरत षिक्षक, सहायक षिक्षक नगरीय निकाय का संविलियन संबंधित निकायों में नियमित स्थापना के स्वीकृत पदों में से रिक्त पद के विरूद्ध करने के प्रस्ताव को एमआईसी ने नियमानुसार विचारोपरांत उच्च श्रेणी षिक्षक नगरीय निकाय के पद पर श्रीमती रचना तिवारी, श्रीमती प्रेमलता यादव, श्रीमती अंजना अग्रवाल, श्रीमती साधना साहू, श्रीमती मीना वर्मा, श्रीमती डाॅ. अर्चना मोहबे, श्री मनोज कुमार दुबे, श्रीमती पूनम नियाल, सतीष कुमार प्रंदाम, यषवंत देव वर्मा, कुषलेष कुमार गौतम, श्रीमती मोहिन्दर कौर भुई, श्रीमती रष्मि गोपावार, श्रीमती श्रद्धा बिवालकर, हीरा लाल पटेल, टार्जन धु्रव, श्रीमती किरण साहू, श्रीमती नीतिज्ञा शर्मा, श्रीमती शीतल कटझोरी, श्रीमती तरूप्रभा वर्मा, मृत्युंजय कुमार शुक्ला, श्रीमती निषा शुक्ला, जगन्नाथ यादव, श्रीमती मंजीत कौर चावला, श्रीमती श्वेता द्विवेदी, सहायक षिक्षक नगरीय निकाय श्री दिनेष जंघेल, श्रीमती आभा तिवारी उक्त कुल 27 प्रकरणों में संविलियन सषर्त शासन के आदेष के अनुरूप देने प्रस्ताव पारित किया गया।
एमआईसी ने रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा के प्रस्ताव अनुरूप तेलघानी नाका से स्टेशन चैक तक के मार्ग का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पन्ना लाल पंड्या के नाम पर किये जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अनुषंसित कर दिया। निगम संस्कृति पर्यटन मनोरंजन विरासत संरक्षण विभाग के एक अन्य प्रस्ताव के अनुरूप महात्मा गाधी वार्ड सेक्टर 4 पंडरी कपडा मार्केट के पास अमृत मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन गार्डन का नामकरण दशमेष गार्डन किये जाने के विभागीय प्रस्ताव को महापौर श्री एजाज ढेबर की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से अनुषंसित कर दिया गया।


एमआईसी ने लोककर्म विभाग के प्रस्ताव के अनुसार नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग के आदेषानुसार 91.93 लाख की स्वीकृति अनुरूप उद्यान में बाउंड्रीवाल, फीनिषिंग कार्य, पेवर ब्लाक लगाने कार्य, गार्डनिंग कार्य, विद्युत पोल लगाने, फाउंटेन लगाने, बच्चों के लिये झूले लगाने, जिम उपकरण लगाने, डा. बीआर अम्बेडकर की मूर्ति स्थापना करने बाउंड्रीवाल में म्युरल आर्ट सहित अन्य आवष्यक कार्य करवाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी। तेलीबांधा अवंति विहार तालाब एवं उद्यान का सौंदर्यीकरण कराने नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग में 1286.92 लाख की स्वीकृति अधोसंरचना मद के अंतर्गत दी है। इसमें तेलीबांधा गार्डन हेतु 682.22 लाख, तेलीबांधा तालाब हेतु 604.70 लाख की राषि स्वीकृत की गई है। इस हेतु निविदा मंगाने की अनुमति के सक्षम अनुमोदन हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने महापौर ने एमआईसी की प्रत्याषा में स्वीकृति दी । एमआईसी ने महापौर की स्वीकृति की बैठक में सर्वसम्मति से पुष्टि कर दी । नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग के आदेषानुसार नगर निगम को शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड क्रमांक 32 के तेलीबांधा जैतखंभ के पास सामुदायिक भवन सह व्यवसायिक परिसर निर्माण कराने संचालनालय नगरीय प्रषासन में अधोसंरचना मद के तहत 158.20 लाख रू. की राषि स्वीकृत की है। प्रकरण में निगम लोककर्म विभाग के प्रस्ताव अनुरूप इस हेतु निविदा आमंत्रण की कार्यवाही करने एमआईसी ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की । एमआईसी ने नगर निगम के फिल्टर प्लांट 80 एवं 150 एमएलडी जलसंयंत्र के वार्षिक संचालन संधारण के कार्य हेतु निविदा समिति की अनुषंसा अनुसार दर निगोषिएषन के उपरांत प्राप्त कर 2 करोड 51 लाख 50 हजार रू. की राषि की सर्वसम्मति से अनुषंसा नियमानुसार की गई। पूर्व में 2 करोड 73 लाख 5 हजार 200 रू. की दर निविदा में आयी थी। निगोषिएषन उपरांत प्राप्त दर 2 करोड 51 लाख 50 हजार रू. की फिल्टर प्लांट 80 एवं 150 एमएलडी जल संयंत्र के वार्षिक संचालन व संधारण हेतु व्यय राषि की नियमानुसार अनुषंसा एमआईसी ने की।
 

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी का 76वां जन्म दिवस

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी का 76वां जन्म दिवस

रायपुर | आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी का 76वां जन्म दिवस 20 अगस्त 2020 गुरूवार को है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस अवसर पर कांग्रेस को सभी जिला मुख्यालय और ब्लाक मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी करते हुये कहा है कि स्व. राजीव गांधी ने भारत नव-निर्माण और विकास का जो संकल्प लिया था उसे पूरा करने हमें मिल जुलकर पूरी शक्ति के साथ जुटना होगा। स्व. राजीव गांधी जी का जन्म दिवस एक महत्वपूर्ण आयोजन है। इस अवसर पर सभी जिला, शहर, नगर ब्लाक एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।  

 

1 प्रातः स्व. राजीव जी के चित्र पर माल्यापर्ण एवं प्रार्थना सभा का आयोजन। 
2 स्कूली बच्चों की रैली के माध्यम से अक्षय उर्जा का प्रचार प्रसार।
3 पर्यावरण सुरक्षा के उद्देश्य से वृक्षारोपण करें। 
4 स्व. राजीव जी की दृष्टि में 21वीं सदी का भारत एवं विश्व के अंतर्गत विशेषकर जनता का अधिकार सौंपने युवकों को राष्ट्र निर्माण के कार्यो पर लगाने एवं महिलाओं को सशक्त बनाने संबंधी विषयों पर गोष्ठी का आयोजन। 
5 समाजिक सामंजस्य, एकता एवं अखण्डता को सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प।
6 स्व. राजीव गांधी के स्वप्न एवं उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को उजागर करने हेतु सेमीनार का आयोजन। 
7 गरीब मरीजों को अस्पताल में फलों का वितरण, दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक उपकरण जैसे चक्का कुर्सी, कृत्रिम अंग, रक्तदान आदि का प्रदाय। 
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कोरोना महामारी कोविड-19 के रोकथाम हेतु आवश्यक सोशल डिस्टेंसिंग व जारी प्रशासनिक गाईडलाईन का पूर्णतः पालन करते हुये स्व. राजीव गांधी जन्म-दिवस को सद्भावना-दिवस के रूप में मनाने के निर्देश देते हुये कहा है कि 20 अगस्त के कार्यक्रमों में मोर्चा संगठनों (युवा कांग्रेस, छात्र संगठन, महिला कांग्रेस, कांग्रेस, सेवालदल तथा इंटक) एवं सभी प्रकोष्ठ-विभागों की पूरी भागीदारी सुनिश्चित की जाये।
 
राजीव गांधी जयंती 20 अगस्त को जिला कांग्रेस कार्यालयों का शिलान्यास

22 जिला मुख्यालयों में बनाये जायेंगे राजीव भवन

20 अगस्त को 22 जिला कांग्रेस भवनों के एक साथ शिलान्यास किया जायेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में दिल्ली से वेब द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन से प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण वेब के माध्यम से उपस्थित रहेंगे। 
 
प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, जिला कांग्रेस भवन निर्माण प्रभारी एवं उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री कार्यालय एवं प्रशासन रवि घोष, महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष, महामंत्री, कार्यकारणी सदस्य, जिले के प्रभारी तथा सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
 
इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में जिलों के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ-साथ प्रभारी प्रदेश पदाधिकारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, सभी मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों विभागों के जिलों में पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। 
 
20 अगस्त को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के जयंती समारोह के अवसर पर प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में जिला कांग्रेस भवन कार्यालय राजीव भवन के नव-निर्माण एवं नवीनीकरण का विडिया कांफ्रेसिंग के माध्यम से शिलान्यास समारोह का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार हैः- 
 
दोपहर 12 बजे विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त नागरिक एवं कांग्रेसजन ऑनलाईन जुड़ेंगे।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गो-धन न्याय योजना, तेन्दूपत्ता श्रमिका का बोनस एवं राज्य सरकार के महत्वकांक्षी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

राजीव भवन शिलान्यास कार्यक्रम

12.55 बजे राजीव गांधी जी के छाया चित्र पर मार्ल्यापण।
1 बजे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी का उद्बोधन, स्वागत भाषण,
1.05 बजे भूमि-पूजन शिलान्यास समारोह, 
1.10 प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया का उद्बोधन।
1.18 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी जी का उद्बोधन।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के बहु-बेटियों को दिया सम्मान तो तड़प उठे भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के बहु-बेटियों को दिया सम्मान तो तड़प उठे भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर | छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी भाजपा के पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा 1 मई को अपना जन्मदिन अपने सरकारी बंगले में भव्य रूप से मनाया गया और पूरे प्रदेश से उनके हजारों समर्थक दिन भर उन्हें बधाई देने के लिए पाता लगाते पहुंचे हुए थे जबकि उस समय पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू की गई थी उसी समय कोरोना महामारी तेजी से छत्तीसगढ़ राज्य में पैर फैला रही थी यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि 1 मई के इसी कार्यक्रम के बाद रायपुर शहर में कोरोना कोविड-19 वायरस का फैलाव बहुत तेजी के साथ हुआ क्योंकि उस दिन पूरे प्रदेश से भाजपा कार्यकर्ता पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंचे थे।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ में बाजारों को फुल टाइम खोलने पर हो रहा विचार, पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि जहां एक और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र को ढोंग करार दिया और छत्तीसगढ़ी भाषा का अपमान किया वही राजस्थान के खेतड़ी बसई के भामाशाह, प्रदेश के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर माता-बहनों द्वारा तीजा-पोला के कार्यक्रम पर तंज कसना यह भाजपा के छत्तीसगढ़ के संस्कृति का अपमान करने जैसा है।
 
 
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि पंद्रह सालो तक छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति,भाषा को हाशिये में रखने वाले भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को अपने छत्तीसगढ़ी संस्कृति विरोधी बयान पर प्रदेश के तीजा उपवास रहने वाली लाखो-करोड़ो बहु-बेटियों के सामने खेद प्रकट करना चाहिये।
BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बाजारों को फुल टाइम खोलने पर हो रहा विचार, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बाजारों को फुल टाइम खोलने पर हो रहा विचार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज हुए उच्च स्तरीय बैठक में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने प्रदेश में लॉकडाउन और बाजारों को फुल टाइम खोलने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार उच्च स्तरीय बैठक में मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि अब प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। बाजारों को भी फुल टाइम खोलने पर विचार किया जा रहा है।

पढ़ें : मनियारी नदी के बाढ़ में फंसे 23 ग्रामीणों का प्रशासन ने किया रेस्क्यू

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर जनप्रतिनिधियों और अफसरों के सुझाव आएं हैं। उन पर विचार विमर्श कर नई गाइडलाइन तैयार की जाएगी।

पढ़ें : DGP डीएम अवस्थी ने 11 पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना आदेश की जारी, देखें आदेश

राजधानी में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को लेकर मंत्री चौबे ने चिंता जताया है। साथ ही इसे चुनौती भी माना है। 
उन्होंने बताया कि कोरोना की रोकथाम को लेकर प्रदेश में लगातार काम किए जा रहे हैं। लगातार ट्रेसिंग की जा रही है, कांट्रेक्ट ट्रेसिंग को रोकने के उपाय ढूंढ़े जा रहे हैं।

पढ़ें : देवो में प्रथम देव गणपति बप्पा का उत्सव 22 से, कोरोना की छाया में इस वर्ष फीका रहेगा आयोजन 

मंत्री चौबे के मुताबिक अस्पतालों के बेड भी बढ़ाए जा रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर हॉस्पिटल और धर्मशाला को भी लेने की तैयारी की जा रही है। NGO ,NCC ,समाज सेवकों का भी सहयोग लिया जाएगा। कृषि मंत्री ने आश्वस्त किया है कि कोरोना रोकथाम के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

 

राजीव गांधी की जयंती पर किसानों, वनवासियों और गोबर विक्रेताओं को मिलेगी 1737.50 करोड़ की राशि

राजीव गांधी की जयंती पर किसानों, वनवासियों और गोबर विक्रेताओं को मिलेगी 1737.50 करोड़ की राशि

रायपुर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेश के किसानों, तेंदूपत्ता संग्राहकों और गोबर बिक्रेताओं के खाते में 1737.50 करोड़ रुपए की राशि का सीधे अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री इस राशि में से धान, गन्ना और मक्का उत्पादक 19 लाख किसानों को ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ के तहत 1500 करोड़ रूपए की दूसरी किश्त की राशि का ऑनलाईन अंतरण करेंगे।

READ : DGP डीएम अवस्थी ने 11 पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना आदेश की जारी, देखें आदेश

इसके अलावा श्री बघेल गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं को 4 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि और तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2018 के प्रोत्साहन पारिश्रमिक के रूप में 232.81 करोड़ की राशि उनके खातों में अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में दोपहर 12.30 बजे आयोजित कार्यक्रम से सांसद श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ मंत्रीमंडल के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

READ : जिले के विभिन्न चिन्हित क्षेत्र हुए कन्टेनमेंट जोन घोषित, जाने कौन कौन सा क्षेत्र बना कन्टेनमेंट जोन 
        छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 19 लाख किसानों को 5750 करोड़ की अनुदान सहायता राशि दी जा रही है। जिसमें प्रथम किश्त के रूप में 1500 करोड़ की राशि राजीव गांधी जी के शहादत दिवस 21 मई को प्रदान की गई थी वहीं इस योजना के तहत दूसरी किश्त के रूप में 1500 करोड़ की राशि 20 अगस्त को प्रदान की जा रही है। इस योजना से प्रदेश के धान, गन्ना और मक्का उत्पादक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में गोधन न्याय योजना के तहत दो रूपए प्रति किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। इस योजना में 20 जुलाई से 15 अगस्त तक 6 करोड़ 17 लाख रूपए मूल्य का 3 लाख क्विंटल से ज्यादा गोबर खरीदा जा चुका है।

READ : मौसम का मिजाज: आगामी चौबीस घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी

गोधन न्याय योजना का पहला भुगतान 5 अगस्त को एक करोड़ 65 लाख रूपए का किया जा चुका है। इस योजना के तहत 2 अगस्त से 15 अगस्त तक खरीदे गए सवा दो लाख क्विंटल गोबर की राशि 4 करोड़ 50 लाख रूपए का भुगतान विक्रेताओं को उनके खातों में किया जाएगा। प्रदेश के 4377 गौठानों में से 3205 क्रियाशील गौठान हैं, जहां गोबर खरीदी हो रही है। राज्य में 1 लाख 1919 पशुपालकों का पंजीयन किया गया है, इनमें से 63 हजार 942 पशुपालक योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। खरीदे गए गोबर से गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट तैयार की जा रही है, जिसकी बिक्री 8 रुपए प्रति किलो की दर पर सहकारी समिति के माध्यम से की जाएगी।

READ : चाकू की नोंक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन युवक गिरफ्तार
    इस अवसर पर प्रदेश के 114 विकासखण्डों के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2018 सीजन में 728 समितियों के 11 लाख 46 हजार 626 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 232 करोड़ 81 लाख रूपए की प्रोत्साहन पारिश्रमिक की राशि वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल यह राशि सीधे तेंदूपत्ता संग्राहकों के खाते में आर.टी.जी.एस. के जरिए अंतरित करेंगे। तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन पारिश्रमिक वितरित करने के लिए संबंधित जिलों में जिला स्तर पर और 114 विकासखण्डों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विकाखण्ड स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में अधिकतम प्रोत्साहन पारिश्रमिक की राशि प्राप्त करने वाले 10 संग्राहक सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।

READ :  बंद हो चुके सर्विस लेन को संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने जनता के लिए फिर से खुलवाया


    उल्लेखनीय है कि तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2018 सीजन में प्रदेश की 880 प्राथमिक वन समितियों द्वारा कुल 14.85 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया था। संग्रहण पारिश्रमिक की दर वर्ष 2018 में 2500 रूपए प्रति मानक बोरा थी। वर्ष 2018 में 11 लाख 98 हजार 673 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 371.15 करोड़ रूपए की राशि संग्रहण पारिश्रमिक के रूप में वितरित की गई थी। इन 880 समितियों में से 854 समितियों के तेंदूपत्ता का निर्वर्तन निविदा के माध्यम से किया गया है। इनमें से 728 समितियां लाभ की स्थिति में रहीं। तेंदूपत्ता व्यापार से शुद्ध लाभ की 80 प्रतिशत राशि प्रोत्साहन पारिश्रमिक के रूप में तेंदूपत्ता संग्राहकों को वितरण करने का प्रावधान राज्य शासन की नीति में है।

READ : कांग्रेस नेता के बेटे ने की मारपीट, हवाई फायरिंग कर हुआ फरार


    लाभ की स्थिति वाले 728 समितियों के 11 लाख 46 हजार 626 तेंदूपत्ता संग्राहकों को कुल 232.81 करोड़ रूपए की राशि प्रोत्साहन पारिश्रमिक के रूप में वितरित की जाएगी। ये समितियां प्रदेश के 114 विकासखण्डों के अंतर्गत स्थित है। जिन संग्राहकों के बैंक खातों का विवरण प्राप्त हो गया है, उनके खाते में यह राशि सीधे एक्सिस बैंक के माध्यम से आर.टी.जी.एस से भेजी जाएगी। प्रदेश में तेंदूपत्ता का संग्रहण पारिश्रमिक 2500 रुपए से बढ़ाकर 4000 रुपए प्रति मानक बोरा किया गया है, इसी प्रकार पर 7 के स्थान पर 31 लघु वनोपजों को समर्थन मूल्य पर खरीदने की व्यवस्था की गयी है।

मनियारी नदी के बाढ़ में फंसे 23 ग्रामीणों का प्रशासन ने किया रेस्क्यू

मनियारी नदी के बाढ़ में फंसे 23 ग्रामीणों का प्रशासन ने किया रेस्क्यू

मुंगेली | लगातार हो रही बारिश की वजह से आगर और मनियारी नदी उफान पर है, जिससे बाढ़ की स्थिति बनी हुई है | जिससे मुंगेली जिले के अमोरा रावनभाटा में 23 लोग फंस गए थे | शाम होने के कारण इन लोगों को निकाला नहीं जा सका | सभी लोग रात भर बाढ़ में फंसे थे | जिला प्रशासन ने आज सभी का सुरक्षित रेस्क्यू किया |

गौरतलब है कि अमोरा इलाके के रावणभाटा में लोग फंसे हुए थे, जो मनियारी नदी से चारो ओर से घिरा हुआ है | यहां पर लोग अपने खेतों में सब्जियों और धान की खेती करते हैं | वहां पर मंगलवार को अचानक अधिक पानी आ गया. लोग अपने जानवरों को बचाने के चक्कर में फंसे गए, सुबह 7 बजे रेस्क्यू कर 6 महिला, 4 बच्चे व 13 पुरुष कुल 23 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। वहीं अमोरा से लगे आश्रित गांव नवागांव सहित अन्य कुछ और जगहों में लोग फंसे हुए हैं | सभी को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम रवाना की गई है | ग्रामीणों के साथ एसपी, एडिशनल एसपी, पथरिया तहसीलदार व पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं।
 
जिले के विभिन्न चिन्हित क्षेत्र हुए कन्टेनमेंट जोन घोषित, जाने कौन कौन सा क्षेत्र बना कन्टेनमेंट जोन

जिले के विभिन्न चिन्हित क्षेत्र हुए कन्टेनमेंट जोन घोषित, जाने कौन कौन सा क्षेत्र बना कन्टेनमेंट जोन

गरियाबंदजिले के नगर पंचायत राजिम के वार्ड क्रमांक 15 मां शारदा वार्ड, गरियाबंद तहसील अंतर्गत ग्राम सढ़ौली (जिला सेनानी कार्यालय) एवं नगर पालिका परिषद गरियाबंद के वार्ड क्रमांक-1 पैरी नगर में एक-एक नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के पश्चात संबंधित क्षेत्र के चौहद्दी को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री छतर सिंह डेहरे द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कंटेनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बन्द रहेंगे।

READ : राजधानी में दो मंजिला मकान से गिरी एक महिला, गंभीर अवस्था में कराया गया अस्पताल में भर्ती 

प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जायेगी। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा।

READ :  चाकू की नोंक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन युवक गिरफ्तार


नगर पंचायत राजिम के वार्ड क्रमांक 15 मां शारदा वार्ड, ग्राम सढ़ौली (जिला सेनानी कार्यालय) एवं नगर पालिका गरियाबंद के वार्ड क्रमांक-1 पैरी नगर के पूर्व दिशा, पश्चिम, उत्तर एवं दक्षिण दिशा के चिन्हित चौहद्दी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। आदेश के तहत उक्त क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस पैट्रोलिंग सुनिश्चित की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक सर्विलांस, कान्टेक्ट, ट्रेसिंग एवं सैम्पल जांच आदि की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही जोन में कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। केवल एक प्रवेश एवं निकास हेतु बैरिकटिंग हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रवेश एवं निकास सहित क्षेत्र की सेनिटाइजिंग व्यवस्था एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है।

READ : कांग्रेस नेता के बेटे ने की मारपीट, हवाई फायरिंग कर हुआ फरार

कान्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद को दायित्व सौंपा गया है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य टीम को दवा, मास्क, पीपीई कीट इत्यादि उपलब्ध कराने एवं बॉयोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक को घरों का एक्टिव सर्विलांस व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को खंड स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था हेतु दायित्व सौंपा गया है। पुलिस विभाग के संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को दुकाने बन्द करवाने और आवागमन प्रतिबंधित करने दायित्व सौंपा गया है।

READ : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत और बिगड़ी, फेफड़ों में संक्रमण ने बढ़ाई परेशानी 

नगर पंचायत राजिम के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री चंदन मानकर, ग्राम सढ़ौली के लिए जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ रीना लक्ष्मी तथा नगर पालिका गरियाबंद के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री संध्या वर्मा को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) राजिम श्री जी.डी. वाहिले तथा गरियाबंद श्री निर्भय साहू को संबंधित क्षेत्र सम्पूर्ण प्रभार का दायित्व सौपा गया है। उपरोक्त समस्त अधिकारी-कर्मचारी आपस में समन्वय बनाकर समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर उपरोक्त कार्यो हेतु अन्य स्थानीय अमलों की ड्यूटी लगाने हेतु अधिकृत होंगे।

 मौसम का मिजाज: आगामी चौबीस घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम का मिजाज: आगामी चौबीस घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी

रायपुर। आगामी चौबीस घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। प्रदेश के बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश होने तथा एक-दो स्थानों पर चरम भारी वर्षा होने की संभावना है। 
 

मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो एक सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है। इसके साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस सिस्टम के पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की प्रबल संभावना है। वहीं मानसूनी द्रोणिका इस समय अपने सामान्य स्थिति में है। एक विंड शियर जोन 21 डिग्री उत्तर में बन गया है।
 
 
आज छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। राजधानी रायपुर के साथ ही दुर्ग संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इधर मौसम विभाग ने बस्तर के लिए अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आज बस्तर संभााग के दक्षिणी जिलों में भारी से अतिभारी वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर चरम भारी वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। इसी तरह प्रदेश में कल 20 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश के बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर चरम भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा लगातार बारिश के चलते प्रदेश में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। 
 चाकू की नोंक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन युवक गिरफ्तार

चाकू की नोंक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन युवक गिरफ्तार

महामसुंद। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम छुहियाद में चाकू की नोक पर परिवाहर को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये तीना युवक सारंगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम, लूट में प्रयुक्त हथियार बरामद किया है।
 
 
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि 13 अगस्त रात तीन अज्ञात लोग सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम छुहिया निवासी रमेश पटेल के घर में घुसकर नकदी रकम 80000, सोने चांदी के जेवरात, 2 नग मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे। इस घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने पहले परिवार के तीन सदस्यों को बंधक बनाया था। जिसकी रिपोर्ट रमेश पटेल ने सिंघोड़ा थाने में दर्ज कराई थी।
 
 
सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया जहां विवेचना के दौरान चाकू की नोक पर बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिए जाने के बाद सामने आई। इसके बाद आरोपियों की छानबीन शुरू की गई। इसी बीच पूछताछ के दौरान सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम भंवरपुर में दूर के रिश्तेदार सुरेंद्र पटेल द्वारा घटना में शामिल होने की बात निकल कर सामने आई। इसके बाद टीम सारंगढ़ और महासमुंद पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सारंगढ़ निवासी सुरेंद्र पटेल, परमेश्वर यादव और राम बाबू चौहान को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते किया और उसके कब्जे से 23000 नगद, एक सोने की फुल्ली, एक सैमसंग मोबाइल सहित घटना में प्रयुक्त बजाज डिस्कवर वाहन लोहे का कट्टा आदि भी बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 498 394 और 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
बंद हो चुके सर्विस लेन को संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने जनता के लिए फिर से खुलवाया

बंद हो चुके सर्विस लेन को संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने जनता के लिए फिर से खुलवाया

रायपुर। संसदीय सचिव (गृह) विकास उपाध्याय की नाराजगी व सख्त निर्देशों का परिणाम 24 घंटे में ही सामने आ गया। एक्सप्रेस-वे के साथ बनी सर्विस लेन का युद्ध स्तर पर मरम्मत किया गया। इसके पश्चात आज श्री उपाध्याय ने सर्विस लेन को आम जनता के उपयोग के लिए खोल दिया। इस रोड के खुल जाने के बाद रेलवे स्टेशन चौक, गुढिय़ारी अंडर पास, फाफाडीह चौक में लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। 

READ : राजधानी में दो मंजिला मकान से गिरी एक महिला, गंभीर अवस्था में कराया गया अस्पताल में भर्ती 


विदित हो कि रायपुर पश्चिम के विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कल सर्विस लेन को बंद रखे जाने पर नाराजगी जताई थी। मौके पर ही छत्तीसगढ़ डेवलपमेंट कार्पोरेशन के एमडी व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार को बुलाकर पूरे सर्विस लेन का स्वयं निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने सर्विस लेन में मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया था। उपाध्याय की नाराजगी व कड़ी फटकार का परिणाम 24 घंटे के भीतर ही आ गया। सर्विस लेन का काम कल शाम तक ही पूरा कर लिया गया था। इसके बाद आज संसदीय सचिव श्री उपाध्याय ने स्वयं गुढिय़ारी पहुंचकर छत्तीसगढ़ डेवलपमेंट कार्पोरेशन  के अधिकारियों, स्थानीय पार्षदों व आमजनों की उपस्थिति में सर्विस लेन को आम जनता के उपयोग के लिए खोल दिया।

READ : देवो में प्रथम देव गणपति बप्पा का उत्सव 22 से, कोरोना की छाया में इस वर्ष फीका रहेगा आयोजन 

विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि इस सर्विस लेन के खुल जाने से अब रेलवे स्टेशन अंडर पास, गुढिय़ारी सर्विस लेन से लेकर फाफाडीह चौक, देवेन्द्र नगर तिराहा, पंडरी चौक तक आवागमन सुगम हो जाएगा। सर्विस रोड बंद होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वर्तमान में कोरोना संक्रमण चल रहा है, ऐसे में इस रोड के खुल जाने, जाम से मुक्ति मिल जाने के बाद एंबुलेंस व आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को भी सुगम यातायात सुविधा मिल जाएगी। इस रोड के खुल जाने से रेलवे स्टेशन चौक, गुढिय़ारी अंडर पास, फाफाडीह चौक में लगने वाले यातायात जाम से मुक्ति मिलेगी व रोड में ट्रैफिक लोड भी कम हो जाएगा। 

  स्व. राजीव गांधी के 76वें जन्मदिन पर होंगे विविध कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर

स्व. राजीव गांधी के 76वें जन्मदिन पर होंगे विविध कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी का 76वां जन्म दिवस 20 अगस्त 2020 गुरूवार को है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस अवसर पर कांग्रेस को सभी जिला मुख्यालय और ब्लाक मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी करते हुये कहा है कि स्व. राजीव गांधी ने भारत नव-निर्माण और विकास का जो संकल्प लिया था उसे पूरा करने हमें मिल जुलकर पूरी शक्ति के साथ जुटना होगा। स्व. राजीव गांधी जी का जन्म दिवस एक महत्वपूर्ण आयोजन है। इस अवसर पर सभी जिला, शहर, नगर ब्लाक एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।  
 

प्रात: स्व. राजीव जी के चित्र पर माल्यापर्ण एवं प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। इसके पश्चात स्कूली बच्चों की रैली के माध्यम से अक्षय उर्जा का प्रचार प्रसार। पर्यावरण सुरक्षा के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया जाएगा। स्व. राजीव की दृष्टि में 21वीं सदी का भारत एवं विश्व के अंतर्गत विशेषकर जनता का अधिकार सौंपने युवकों को राष्ट्र निर्माण के कार्यो पर लगाने एवं महिलाओं को सशक्त बनाने संबंधी विषयों पर गोष्ठी का आयोजन। समाजिक सामंजस्य, एकता एवं अखण्डता को सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प। स्व. राजीव गांधी के स्वप्न एवं उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को उजागर करने हेतु सेमीनार का आयोजन। 
 
 
गरीब मरीजों को अस्पताल में फलों का वितरण, दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक उपकरण जैसे चक्का कुर्सी, कृत्रिम अंग, रक्तदान आदि का प्रदाय। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कोरोना महामारी कोविड-19 के रोकथाम हेतु आवश्यक सोशल डिस्टेंसिंग व जारी प्रशासनिक गाईडलाईन का पूर्णत: पालन करते हुये स्व. राजीव गांधी जन्म-दिवस को सद्भावना-दिवस के रूप में मनाने के निर्देश देते हुये कहा है कि 20 अगस्त के कार्यक्रमों में मोर्चा संगठनों (युवा कांग्रेस, छात्र संगठन, महिला कांग्रेस, कांग्रेस, सेवालदल तथा इंटक) एवं सभी प्रकोष्ठ-विभागों को पूरी तरह सम्मिलित किया जाये।
 
 
राजीव गांधी जयंती 20 अगस्त को जिला कांग्रेस कार्यालयों का शिलान्यास। जिला मुख्यालयों में बनाये जायेंगे राजीव भवन। अगस्त को 22 जिला कांग्रेस भवनों के एक साथ शिलान्यास किया जायेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण वेब के माध्यम से उपस्थित रहेंगे।