BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
रायगढ़ में आसमानी बिजली की चपेट में आई सात महिलाएं तीन की हुई मौत

रायगढ़ में आसमानी बिजली की चपेट में आई सात महिलाएं तीन की हुई मौत

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार को आसमान से बिजली गिरने से खेत में काम कर रहीं तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य महिलाएं घायल हो गईं। जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर सारंगढ़ के निकट हरदी गांव में सुबह को आसमान से बिजली गिरने से चार महिलाओं की मौत हो गई है।

- रेव पार्टी कर रहे 23 लोग गिरफ्तार, विदेशी भी शामिल -
एसपी ने बताया कि सुबह सात महिला मजदूर एक खेत में काम कर रही थीं। इस दौरान अचानक बादल गरजने के साथ तेज बारिश होने लगी। कुछ देर बाद बिजली गिरने से तीन महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

- अब 18 अगस्त से NHAI करेगी कुम्हारी टोल प्लाजा का संचालन, जानिये टोल वसूली की नई दरें.. 
उन्होंने बताया कि मृत महिला मजदूरों में विनीता जांगड़े (20 वर्ष), शशि महंत (30 वर्ष) और ननकी टंडन (50 वर्ष) के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सारंगढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। अन्य घायल महिला मजदूरों को सारंगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

 

जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक की बया शाखा के उद्घाटन में घपले के आरोपी को बनाया गया अतिथि, राजीव अवस्थी ने जताया विरोध

जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक की बया शाखा के उद्घाटन में घपले के आरोपी को बनाया गया अतिथि, राजीव अवस्थी ने जताया विरोध

कसडोल, ग्राम पंचायत रीको कला विकासखंड कसडोल जिला बलौदा बाजार के पूर्व उप सरपंच राजीव अवस्थी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी से शिकायत की।। जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक रायपुर की शाखा बया जिला बलौदा बाजार, भाटापारा में बैंक की शाखा का शुभारंभ दिनांक 18 ,8, 2020 को किया जा रहा है। जिसमे छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव चंद्र देव राय जी मुख्य अतिथि है। उनके साथ धान खरीदी में 2 करोड़ 67 लाख रु घपले का आरोपी सुशील पटेल को विशेष अतिथि, के रूप में आमंत्रण किया गया है। जबकि पुलिस ने उस आरोपी के खिलाफ आरोपी बताकर जुर्म कायम बता रही है। इस संबंध में श्री राजीव अवस्थी द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ श्री जोशी जी से दूरभाष पर चर्चा की की आपने सुशील पटेल को बया उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि आमंत्रित किया है। उन्होंने धान खरीदी में गबन किया है ऐसे अपराधी को आप आमंत्रण दे रहे हैं । आपने ऐसे व्यक्ति को बुलाया है जिसके आने से छत्तीसगढ़ सरकार की छवि धूमिल होगी, एक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल लगातार किसानों के हित के लिए कार्य कर रहे हैं। तो श्री जोशी ने बताया कि मुझे जनप्रतिनिधि के द्वारा सूची दी गई थी की आप मैने जो लिस्ट दिया हूं। आप शुभारंभ में आप इन इन लोगों को बुलाना तो मैंने वैसे ही आमंत्रण पत्र छपवा दिया इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में श्री अवस्थी जी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को f.i.r. अखबार की कटिंग तथा बया बैंक का आमंत्रण पत्र संगलन कर शिकायत की।

अब 18 अगस्त से NHAI करेगी कुम्हारी टोल प्लाजा का संचालन, जानिये टोल वसूली की नई दरें..

अब 18 अगस्त से NHAI करेगी कुम्हारी टोल प्लाजा का संचालन, जानिये टोल वसूली की नई दरें..

रायपुर, राजधानी में 18 अगस्त से कुम्हारी टोल प्लाजा का संचालन NHAI यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करने जा रहा है। अब तक इसका संचालन मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज की ओर से किया जा रहा था। संचालन एजेंसी के बदलने के साथ ही टोल प्लाजा के शुल्क में भी बदलाव कर दिया गया है।
NHAI की ओर से जारी नए शुल्क में कार और हल्के मोटर वाहनों समेत स्थानीय वाहन को राहत दी गई है। जबकि हल्के कर्मशियल, हल्के मालवाहक वाहन, भारी मालवाहक वाहन, मल्टी एक्सेल वाहन और सभी बड़े आकार वाले वाहनों का शुल्क प्रति चक्कर 5 से 15 रुपए तक तक बढ़ा दिया गया है।
लेकिन बढ़े हुए शुल्क के बीच सभी श्रेणियों में दुर्ग जिले की गाड़ियों को राहत देते हुए उनका शुल्क लगभग आधा कर दिया गया है। नई सूची के अनुसार कार, जीप,वैन या हल्के वाहनों को एक ओर के लिए 10 रुपए, आने जाने के लिए 20 रुपए, मासिक शुल्क के लिए 4 सौ 5 रुपए पटाना होगा, जबकि जिले के वाहनों को एक ओर के लिए सिर्फ 5 रुपए शुल्क देना होगा।
हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के मालवाहक वाहन और मिनी बस को एक तरफा यात्रा के लिए 10 रुपए, दोनों तरफ की यात्रा के लिए 25 रुपए, मासिक शुल्क के लिए 6 सौ 10 रुपए देने होंगे। जबकि जिले के वाहन होने पर एक ओर के लिए 10 रुपए देना होगा - दो एक्सल वाले बस या ट्रक को एक तरफा यात्रा के लिए 35 रुपए, दो तरफ के लिए 55 रुपए, मासिक शुल्क के लिए 12 सौ 20 रुपए देना होगा वही जिले का वाहन होने पर 1 ओर के लिए 20 रुपए ही देने होंगे।
तीन एक्सल वाले वाहनों को एक तरफ के लिए 35 रुपए, दो तरफ के लिए 85 रुपए, मासिक शुल्क के लिए 12 सौ 20 रुपए। जिले के वाहन को एक ओर के लिए सिर्फ 20 रुपए ही देने होंगे - 4 से 6 साल एक्सल वाले वाहनों और उससे अधिक एक्सल वाले वाहनों को एक ओर के लिए 85 रुपए, दो तरफ के लिए 130 रुपए, मासिक पास के लिए 28 सौ 45 रुपए देने होंगे। जिले के वाहनों को एक और के लिए मात्र 45 रुपए देने होंगे।

 

नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर , रतनपुर में नाबालिग साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाले चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.. पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ गज किले के पास एक 16 वर्षीय नाबालिग खेल रही थी उसी समय वहां पर केशव शुक्ला और उसका दोस्त विशाल उर्फ विशु विश्वकर्मा अपनी एक्टिवा में पहुंचे और नाबालिग को गाड़ी में बैठाकर लखराम की ओर ले गए जहां पर उन्होंने सबसे पहले शराब खरीदा जिसके पश्चात सुनसान जगह पर नाबालिक को ले गए जहां पर उन्होंने जमकर शराब पिया वही नाबालिक को शराब पिलाई और उसके बाद दोनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया

Also Read:- - बड़ी खबर : छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी मार कर की हत्या, जाने क्या थी वजह


वही इस घटना की जानकारी आदित्य श्रीवास और अनिकेत सिंह मिली तो दोनों युवक भी घटनास्थल के पास में पहुंचे जहां पर उन्होंने नाबालिक का वीडियो बनाया.. जैसे ही इस मामले की जानकारी परिजनों को मिली तो उन्होंने रतनपुर थाने में पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराया जिसे रतनपुर थाना प्रभारी ने गंभीरता से लेते हुए चारों युवकों को गिरफ्तार किया और उन्हें थाने लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

धान और मक्का बिक्री के लिए पुराने पंजीकृत किसानों को नहीं कराना पड़ेगा नया पंजीयन

धान और मक्का बिक्री के लिए पुराने पंजीकृत किसानों को नहीं कराना पड़ेगा नया पंजीयन

कोरबा | खरीफ  वर्ष 2020-21 में धान और मक्का बेचने के लिए पुराने पंजीकृत किसानो को फिर से पंजीयन कराने समिति में आने की आवश्यकता नहीं है। जिन किसानों ने खरीफ  वर्ष 2019-20 में धान और मक्का बेचने का पंजीयन करा लिया था, उन्हें नए पंजीयन की जरूरत नहीं है। पिछले सीजन में पंजीकृत किसानों की दर्ज भूमि, धान और मक्के के रकबे और खसरे को राजस्व विभाग द्वारा अद्यतन किया जाएगा।

READ : रायपुर में फूटा कोरोना बम, राजधानी में मिले 217 कोरोना मरीज, प्रदेश में कुल 428 नए मरीज 

खरीफ  वर्ष 2020-21 में किसान पंजीयन के लिए पिछले वर्ष 2019-20 में पंजीकृत किसानों का डाटा कैरी-फॉरवर्ड किया जाएगा। धान और मक्का बेचने के इच्छुक नए किसान 17 अगस्त से 31 अक्टूबर तक पंजीयन के लिए आवेदन कर सकते हैं। धान-मक्का बेचने वाले नए किसान पंजीयन के लिए संबंधित दस्तावेजों के साथ तहसील कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। पुराने पंजीकृत किसान अपने पंजीयन में संशोधन कराना चाहते हैं तो समिति मॉड्युल के माध्यम से संशोधन करने की सुविधा प्रदान की जायेगी। 

READ : भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 3850 पदों की बम्फर भर्ती, अगर आपने आवेदन नही किया है तो ये है आपके लिए आखरी मौका 

राज्य शासन के खाद्य विभाग के अनुसार नये किसानो को पंजीयन के लिए समिति से आवेदन प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर संबंधित दस्तावेजों के साथ तहसील कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन में उल्लेखित भूमि, धान-मक्का के रकबे एवं खसरे का पटवारी द्वारा राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के लिए राजस्व विभाग के भुईयां डाटा बेस का भी उपयोग किया जाएगा। संबंधित रिकॉर्ड को तहसीलदार के द्वारा परीक्षण करने के बाद नये किसान का पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के दौरान सभी किसानों का आधार नंबर उनकी सहमति से दर्ज किया जाएगा। आधार नंबर नहीं होने के कारण किसी भी किसान को पंजीयन से वंचित नहीं किया जाएगा।
 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षित भव: फाउंडेशन ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षित भव: फाउंडेशन ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के 74 वे पावन महापर्व में मिशन संभव की पूरी टीम आज तेलीबांधा तालाब पर 25 होनहार छोटे-छोटे बच्चों एवं छात्र-छात्राओं जो आर्थिक परेशानी के कारण अपने हुनर को समाज में दिखा नहीं पाते इन बच्चों का संस्था द्वारा सम्मान एवं प्रोत्साहित किया गया | जो बड़े हो कर देश के लिये डॉक्टर, इंजीनियर, फौजी या पुलिस सेवा करने की इच्छा दिखलाई है | इन बच्चों के सपनों को एक नई उड़ान देते हुए संस्था ने इन्हें मास्क, सेनेटाईजर, पेंसिल, कॉपी रबड़, टॉफी, बैलून को गिफ्ट हैंपर बना कर इन्हें वितरित किए |


संस्था के संस्थापक श्री संदीप धूपड़ जी जो निस्वार्थ समाज सेवा से जुड़े है और अपना जीवन देश के लिये समर्पित करते हुए समाज को स्वास्थ्य सुरक्षित, स्मार्ट जागरूक करते एक नई दिशा दिखा रहे हैं इन्ही के मार्गदर्शन पर मिशन संभव की पूरी टीम देश सेवा में लगी हुई है
आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री संजय आदिल जी ने बताया संस्था पिछले 8 वर्षों से ऐसे ही कई सामाजिक कार्य करती आ रही है और आज ही संस्था को exclusive world record जो कि 8वा वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में प्राप्त हुआ हैं जिसकी जानकारी चैयरमैन श्री संदीप धूपड़ जी ने अपने संबोधन कार्यक्रम के द्वारान दी | कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष संजय आदिले जी सहा अध्यक्ष मेघा तिवारी जी, सचिव श्री राधे श्याम जी , कोषा अध्यक्ष श्री देवाशीष जी , सह सचिव श्री जीतमल जी , मेंबर से जितेंद्र जैन जी अन्नू टंडन जी श्रीमती सुनीता चंसोरिया जी , भारती मिश्रा जी, श्री सुरेश अग्रवाल जी , मार्केटिंग हेड सरदार मनदीप सिंह जी executive मेंबर लक्ष्य टारगेट जी , जितेंद्र जैन, गोविंद तिवारी दीपक मोरयानी, production head पल्लवी जी, copywriter हिमानी जी , technical head Surendra Sharma ji, स्टूडियो इंचार्ज जितेंद्र देवांगन उपस्थित रहे

 

संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय ने बेमेतरा में किया ध्वजारोहण

संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय ने बेमेतरा में किया ध्वजारोहण

बेमेतरासंसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय बेमेतरा में स्थानीय बेसिक स्कूल ग्राउण्ड में ध्वजारोहण कर सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया और शांति के प्रतिक के रूप में सफेद कबूतर और उत्साह-उमंग के प्रतीक के रूप में रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कोरोना वारियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में विधायक बेमेतरा श्री आशीष कुमार छाबड़ा, कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री ने ’छत्तीसगढ़ी खान-पान एवं व्यंजन केन्द्र गढ़कलेवा’ पुस्तिका का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने ’छत्तीसगढ़ी खान-पान एवं व्यंजन केन्द्र गढ़कलेवा’ पुस्तिका का किया विमोचन

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ’छत्तीसगढ़ी खान-पान एवं व्यंजन केन्द्र गढ़कलेवा’ पुस्तिका का विमोचन किया। पुस्तिका में छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में गढ़कलेवा शुरू करने की कार्ययोजना तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न व्यंजनों का उल्लेख किया गया है।

विश्वव्यापी संकटकाल में संकटमोचक बना अर्थव्यवस्था का छत्तीसगढ़ी मॉडल: मुख्यमंत्री बघेल

विश्वव्यापी संकटकाल में संकटमोचक बना अर्थव्यवस्था का छत्तीसगढ़ी मॉडल: मुख्यमंत्री बघेल

रायपुरछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस की 73वीं वर्षगाठ पर आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राऊण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव की गाईडलाईन का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस का संक्षिप्त और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया।

READ : भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 3850 पदों की बम्फर भर्ती, अगर आपने आवेदन नही किया है तो ये है आपके लिए आखरी मौका 

     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने स्वतंत्रता दिवस संदेश में कहा है कि हमने आजादी की लड़ाई से न्याय की जो यात्रा शुरू की थी, उसे अब जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना और ग्रामीण स्वावलंबन की सबसे बड़ी गोधन न्याय योजना शुरू की गई। यही ‘नवा छत्तीसगढ़’ गढ़ने के हमारे सपनों और इरादों का आधार है। आप सबके प्यार, सहयोग, समर्थन और सीधी भीगीदारी से ही यह संभव होगा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़े वैश्विक संकट में संविधान से मिली शक्ति और समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में मिली पहचान ने हमें रास्ता दिखाया। राज्य सरकार के रूप में हम तय कर सके कि यह समय समाज के सबसे कमजोर तबकों के आंसू पोछने और उन्हें सशक्त बनाने का होना चाहिए। मानवता की सेवा की गांधीवादी सोच और नेहरूवादी संस्थाओं एवं अधोसंरचनाओं ने ही हमें कोरोना से मुकाबला करने के योग्य बनाया। इसी रास्ते पर चलते हुए हमें आर्थिक मंदी और कोरोना संकटकाल में अर्थव्यवस्था को बचाए रखने में सफलता मिली। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश की एकता और अखण्डता के लिए कुर्बानी दी। उनकी कुर्बानियों के फलस्वरूप हम जाति, धर्म, सम्प्रदाय की सीमाओं से उठकर विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंचे।


    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को कई सौगात दी। उन्होंने डाॅ. राधाबाई डायग्नोस्टिक सेंटर योजना और ’पढ़ई तुंहर पारा’ योजना भी शुरू करने की घोषणा की। डाॅ. राधाबाई डायग्नोस्टिक सेंटर योजना में रियायती दरों पर पैथोलाॅजी तथा अन्य जांच सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। इसी प्रकार समुदाय की सहायता से बच्चों को पढ़ाने के लिए ’पढ़ई तुंहर पारा’ योजना शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगमों में स्थापित 101 ’मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालयों’ से नागरिकों को मिली सुविधाएं उत्साहवर्धक हैं। अब हम घर पहंुच सेवाओं के लिए नगरीय क्षेत्रों में ’मुख्यमंत्री मितान योजना’ शुरू कर रहे हैं, जिसमें काॅल सेंटर में फोन करके आवेदन, दस्तावेज आदि भेजे जा सकते हैं। आॅनलाइन तथा एसएमएस एलर्ट के माध्यम से न्यूनतम खर्च पर घर बैठे कई तरह की सेवाएं दी जाएंगी। विद्युत के पारेषण-वितरण तंत्र की मजबूती के लिए ‘‘मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना प्रारंभ होगी। प्रदेश में ‘महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, 4 नए उद्यानिकी काॅलेज तथा एक खाद्य तकनीकी एवं प्रसंस्करण काॅलेज खुलेंगे। दुग्ध उत्पादन और मछली पालन को बढ़ावा देने 3 विशिष्ट पाॅलीटेक्निक काॅलेज भी खोले जाएंगे। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण के पावन कार्य में प्रदेश की जनता की सहभागिता के लिए ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ विकास कोष का गठन किया जाएगा। नवगठित जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में महंत बिसाहू दास जी के नाम से उद्यानिकी महाविद्यालय खुलेगा। प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने राज्य में होने वाली नई नियुक्तियों तथा पदोन्नति के लिए गठित की जाने वाली समितियों में महिला प्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

छत्तीसगढ़ पुन: बना स्वच्छता में सिरमौर, स्वच्छ सर्वेक्षण में मारी बाज़ी, 20 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे पुरस्कृत

छत्तीसगढ़ पुन: बना स्वच्छता में सिरमौर, स्वच्छ सर्वेक्षण में मारी बाज़ी, 20 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे पुरस्कृत

रायपुर | भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर बाज़ी मार ली है। भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष देश के सभी शहरों एवं राज्यों के मध्य आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण में शहरी स्वच्छता का विभिन्न पैमानों पर आँकलन किया जाता है।

READ :  प्रदेश में आज कोरोना का कहर 13 की मृत्यु 451 नए मरीज मिले, रायपुर से 142 समेत बाकी इन जिलो से 

इसमें मुख्य रूप से घर-घर से कचरा एकत्रीकरण, कचरे का वैज्ञानिक रीति से निपटान, खुले में शौच मुक्त शहर तथा कचरा मुक्त शहर स्टार रेटिंग का थर्ड पार्टी के माध्यम से आँकलन करते हुए एवं नागरिकों के फ़ीड्बैक को समाहित कर राज्यों एवं शहरों की रैंकिंग जारी कर, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों तथा शहरों को पुरस्कृत किया जाता है।

READ : भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 3850 पदों की बम्फर भर्ती, अगर आपने आवेदन नही किया है तो ये है आपके लिए आखरी मौका 

इस तारीख को होने जा रही है नगर पालिक निगम रायपुर की मेयर इन काउंसिल की बैठक

इस तारीख को होने जा रही है नगर पालिक निगम रायपुर की मेयर इन काउंसिल की बैठक

रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा 17 अगस्त को मेयर इन काउंसिल की बैठक हिने वाली हैं. महापौर एजाज ढेबर जी की अध्यक्षता में यह बैठक नगर निगम मुख्यालय के तृतीय तल पर स्थित सभा कक्ष में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. नगर निगम रायपुर के सचिव एवं कार्यपालन अभियंता हेमंत शर्मा ने यह जानकारी दी है. 

फर्जी दस्तावेजो के जरिये एक महिला ने मृतक को अपना पति बताकर हड़प ली बीमा राशि

फर्जी दस्तावेजो के जरिये एक महिला ने मृतक को अपना पति बताकर हड़प ली बीमा राशि

कोरबा |एक महिला ने जनगणना पत्रक में अपने माता-पिता का नाम बदलकर दूसरी महिला के मृतक पति को अपना पति बताकर मृतक के आवेदन से अपनी पुत्री का दूसरा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया। फर्जी दस्तावेजों को जीवन बीमा निगम एवं शासन के समक्ष प्रस्तुत कर षडयंत्र पूर्वक मृतक की बीमा राशि 59 लाख 66 हजार 337 रुपये को अवैध रूप से प्राप्त कर वास्तविक वारिसानों को क्षति पहुंचाई है।

READ : छत्तीसगढ़ के इस जिले में 17 से 23 अगस्त तक टोटल लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश 

विवेचक एएसआई मेलाराम कठौतिया की विवेचना बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आवेदिका डॉ. श्रीमती रीता पांडेय की रिपोर्ट पर जालसाज लता वर्मा उर्फ मधु पाण्डेय महाराणा प्रताप नगर के विरुध्द दस्तावेज को कूटरचित जानते हुए भी उसे असली के रूप में उपयोग में लाने का आशय रखते हुए कब्जे में रखनेके आरोप में भादवि की धारा 474 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

READ : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने किया देश की जनता को सम्बोधित, जानिये क्या दिया सन्देश 
फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृतक नरेन्द्र पान्डेय की बीमा राशि को अवैध रूप से छल कपट पूर्वक प्राप्त कर उनके विधिक उत्तराधिकारी को क्षति पहुंचाने की शिकायत पत्नी डॉ. श्रीमती रीता पांडेय निवासी वार्ड क्र. 20 महावीर भवन मार्ग महासमुन्द ने की है। शिकायत में उल्लेख है कि दिनांक 30/01/2019 को रजिस्ट्रार जन्म मृत्यु शाखा नगर पालिका निगम, कोरबा में नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अदिति के जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है जबकि आवेदक नरेंद्र की मृत्यु 26/01/2019 को हो गई थी। अब मृत व्यक्ति आवेदन कैसे कर सकता है, आवेदन में अंकित है कि 09/04/2005 को अदिति कोरबा में पैदा हुई जिसके आधार पर नगर पालिका निगम द्वारा 04/02/2019 को जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया जिसका पंजीयन क्र. 2019/2/000593 है।
 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोदी ने दी कर के भय और भ्रष्टाचार से स्वतंत्रता: भाजपा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोदी ने दी कर के भय और भ्रष्टाचार से स्वतंत्रता: भाजपा

रायपुर | मोदी सरकार द्वारा किये गए टैक्स सिस्टम में बदलाव टैक्स मामलो के हिसाब से एक नए युग की शुरूवात है ये कहना है भाजपा नेता व सीए ब्रान्च रायपुर के पूर्व अध्य्क्ष सीए अमित चिमनानी का।
 
 
उन्होंने मोदी सरकार के इस अभूतपूर्व और एतिहासिक निर्णय पर बहुत बधाई देते हुए कहा कि इस निर्णय से देश के छोटे बड़े व्यापारियों को एक बड़ी प्रताड़ना से भी बचाया है साथ ही करदाता के लिए कई सहूलियतें प्रदान की है। किसी को पैसे की तंगी है वह टैक्स भरने में सक्षम नही है तो वह विभाग से समय ले सकता है। साथ ही अब कोई भी टैक्स पुरानी डेट से नही लिया जा सकेगा।
 
 
करदाता जरूरत पड़ने पर विभाग से सलाह भी ले सकता है व विभाग की सेवाओं से अगर वो खुश नही तो उसकी शिकायत भी कर सकता है और ऐसा करने के लिए उसे डरने की जरूरत नही है क्योंकि अब करदाता और उसके रिटर्न्स और असेसमेंट करने वाले अधिकारी अलग अलग शहरों के होंगे। करदाता अगर यह जानना चाहे की उसकी कौन सी जानकारी विभाग के पास है तो लिखित आवेदन कर जान पायेगा। विभाग के किसी फैसले से असहमत होने पर उसे रिव्यू के लिए भी डाल सकेगा साथ ही करदाता की सूचनाएं पूरी तरह से गोपनीय रखी जायेगी। अब टैक्स विभाग एक सहयोगी की तरफ कार्य करेगा न कि रेगुलेटर की तरह।
 भाजपा का तीखा हमला: कोरोना की रोकथाम के लिए ठोस काम करने सरकार और कितनी मौतों का इंतज़ार कर रही है

भाजपा का तीखा हमला: कोरोना की रोकथाम के लिए ठोस काम करने सरकार और कितनी मौतों का इंतज़ार कर रही है

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण और उससे हो रहीं मौतों के आँकड़ों के मद्देनज़र प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम की दिशा में पूरी ईमानदारी के साथ ठोस और सार्थक काम करने के लिए प्रदेश सरकार और कितनी मौतों का इंतज़ार कर रही है?
 
 
साय ने कहा कि रायपुर अब कोरोना कैपिटल बन चुका है जहाँ रोज़ लगभग दो सौ कोरोना संक्रमितों की पहचान हो रही है, लेकिन उससे भी ज़्यादा चिंताजनक तो इस संक्रमण से हो रहीं मौतों के बढ़ते आँकड़े हैं। गुरुवार को ही राजधानी में आठ कोरोना मरीजों की मौत हुई है, बावज़ूद सरकार हालात को संज़ीदगी से नहीं ले रही है। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों मौतों का मातम पसरा नज़र आ रहा है और प्रदेश सरकार अपने सियासी पाखंड रचने में ही तल्लीन है।
 
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि इस अगस्त माह में ही प्रदेश में औसतन 372 मरीज प्रतिदिन के हिसाब से कुल 4,466 मरीज मिले और अगर यही रफ़्तार रही तो माह के ख़त्म होते तक इस आँकड़े में 6,324 नए मरीजों की संख्या और जुड़ जाएगी। इस तरह अगस्त तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 हज़ार तक पहुँचने की आशंका घनीभूत होती दिख रही है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर पलटवार कर साय ने कहा कि जो सरकार कभी छत्तीसगढ़ की तुलना न्यूज़ीलैंड से करके कोरोना संक्रमण में अपनी बेहतरी के दंभपूर्ण दावे करती फिर रही थी, उस सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अब भी केंद्र सरकार के विरुद्ध सियासी प्रलाप कर इस बात पर खुश हो रहे हैं कि प्रदेश में केंद्र के अगस्त महीने में 63 हज़ार के अनुमान से कम मरीज मिलेंगे।
 
 
साय ने तंज कसते हुए पूछा कि कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या और मौतें क्या प्रदेश सरकार को झकझोरने के लिए पर्याप्त नहीं हैं? न्यूज़ीलैंड से तुलना करके छत्तीसगढ़ को बेहतर स्थिति में बताते हुए पूरी बेशर्मी के साथ श्रेय लूटने के लिए टूट पड़े प्रदेश कांग्रेस के नेता और सरकार के ‘स्वनामधन्य व स्वयंभू कोरोना प्लेयर्स’ अब कहाँ मुँह छिपाए बैठ गए हैं? हालात इतने बदतर हो चले हैं नारकीय यंत्रणा के प्रतीक बन चुके क्वारेंटाइन सेंटर्स के बाद अब कोविड-19 अस्पताल में भी लोग आत्महत्याएँ कर रहे हैं, इलाज के अभाव में मरीज तड़प-तड़कर मरने के ले विवश हो रहे है, लेकिन नाकारा प्रदेश सरकार इसकी ज़िम्मेदारी तक लेने में अब कतरा रही है।
 
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि कोरोना संक्रमण के शुरुआती दौर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विपक्ष की चिंताओं व सुझावों की खिल्ली उड़ाते हुए और ‘परिवार’ की चाटुकारिता करते हुए प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिए टिप्स की माला जपते घूम रहे थे, वे टिप्स अब प्रदेश में कारग़र सिद्ध क्यों नहीं हो रहे हैं? साय ने सवाल किया कि केंद्र सरकार को इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की सलाह देने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ज़रा छत्तीसगढ़ में इन्फ्रास्ट्रक्चर की दुर्गति पर भी कुछ ज्ञान बाँटें जहाँ गुरुवार को ही राजधानी में एक गर्भवती महिला की एंबुलेंस में ही मौत हो जाने की घटना सामने आई है।
 
 
राजधानी के पंडरी सिथित ज़िला अस्पताल में शिफ्ट किए गए अंबेडकर अस्पताल के गायनिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की तरफ से बरती गई लापरवाही प्रदेश सरकार की संवेदनशून्य कार्यप्रणाली का एक और कलंकपूर्ण नमूना है। एम्बुलेंस में गर्भवती महिला का शव डेढ़ घंटे तक पड़ा रहा लेकिन डॉक्टर्स ने गर्भ में पल रहे शिशु को बचाने की कोई कोशिश ही नहीं की। मृत महिला के शव तक को डॉक्टर्स ने हाथ भी नहीं लगाया और आपात चिकित्सा के बजाय ओपीडी में ही मशगूल रहे। साय ने कहा कि प्रदेस में स्वास्थ्य सेवाएँ बदहाली और बदइंतज़ामी के चलते ध्वस्त हो चली हैं। आयुष्मान भारत और स्मार्ट कार्ड से इलाज की सुविधा छीन लेने वाली सरकार अपने वादे और दावे के बावज़ूद अब ग़रीबी रेखा वाले परिवारों को राशन कार्ड से भी इलाज की सुविधा नहीं दे रही है।
 एसीबी की कार्यवाही: रिश्वत लेते सहायक संचालक गिरफ्तार

एसीबी की कार्यवाही: रिश्वत लेते सहायक संचालक गिरफ्तार

जगदलपुर। एसीबी ने जगदलपुर में खादी ग्रामोद्योग के सहायक संचालक नितिन बैस को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने प्रधानमंत्री रोजगार निर्माण कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत सब्सिडी लोन पास कराने की एवज में रुपए मांगे थे। एसीबी टीम ने पहली किश्त के 5 हजार रुपए लेते पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, केशकाल निवासी जुबेर मेमन ने प्रधानमंत्री रोजगार निर्माण कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत लोन के लिए आवेदन किया था। इसके लिए उसका संपर्क खादी ग्रामोद्योग के सहायक संचालक नितिन बैस से हुआ। आरोप है कि उसने लोन पास कराने की एवज में 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

हालांकि सब्सिडी वाले लोन के लिए दोनों के बीच 15 हजार रुपए देना तय हुआ। इसके बाद जुबेर ने एसीबी से शिकायत कर दी। एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। इसकी पुष्टि होने पर ट्रैप का आयोजन किया। पहली किश्त के रूप में 5 हजार रुपए देने के लिए जुबेर को आरोपी ने अपने कोंडागांव स्थित आवास पर बुलाया। वहीं एसीबी ने उसे पकड़ लिया।
 धमतरी पुलिस की कार्यवाही: जुआ खिलाते एक महिला सहित चार रंगेहाथ गिरफ्तार

धमतरी पुलिस की कार्यवाही: जुआ खिलाते एक महिला सहित चार रंगेहाथ गिरफ्तार

धमतरी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर सट्टा खिलाते हुए 1 महिला सहित 4 सटोरियों को रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे से कुल 4700 रुपए नगद, हजारो रुपए की सट्टा-पट्टी एवं 5 नग मोबाइल जप्त किया है7 कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
 
 
ये लोग हाईटेक तरीके अपनाते हुए मोबाइल का उपयोग कर अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे थे।पकड़े गए आरोपियों में से दो आरोपियों के विरुद्ध हाल ही में कार्यवाही की गई थी। उक्त आरोपियों को प्रतिबंधित किए जाने हेतु उनके विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।
 
 
सुरेश सिन्हा पिता रामसुंदर सिन्हा उम्र 43 वर्ष साकिन मकेश्वर वार्ड धमतरी, व्यास कामडे पिता दीनदयाल कामडे उम्र 42 वर्ष साकिन हटकेसर वार्ड धमतरी, मोहम्मद अली पिता स्वर्गीय महबूब अली उम्र 36 वर्ष साकिन आधारी नवागांव धमतरी, सुल्ताना बेगम पति फिरोज खान उम्र 38 वर्ष साकिन रामबाग धमतरी शामिल है। 
कलेक्टर ने शर्तो के साथ जिले में प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक सैलुन व ब्यूटी को खुलने की दी अनुमति

कलेक्टर ने शर्तो के साथ जिले में प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक सैलुन व ब्यूटी को खुलने की दी अनुमति

सूरजपुर। कलेक्टर रणबीर शर्मा के आदेश पर जिला में सैलुन और ब्यूटी पार्लर प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक खुल सकेंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सामान्य निर्देशों का पालन करते हुए संचालन करने की अनुमति शर्तों के अधीन दी गई हैं।
 
 
जारी आदेष के अनुसार दुकान में सेनेटाईजर एवं हाथ धोने के लिए साबुन एवं पानी की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा। दुकान में आने वाले सभी ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सेलून एवं ब्यूटी पार्लर में ग्राहकों को अपॉइन्टमेंट के आधार पर सेवा दी जाये। दुकान में वेटिंग करने हेतु अलग से कुर्सी नहीं रखा जायेगा। सैलुन संचालक को प्रत्येक व्यक्ति के शेविंग एवं बाल कटिंग के पश्चात् कैंची, उस्तरा, शेविंग ब्रश, कंघी एवं कुर्सी को सेनेटाईज करना अनिवार्य होगा।
 
 
ब्लेड जैसी वस्तु जिसका उपयोग एक ही व्यक्ति पर किया जाना चाहिए, अन्य व्यक्ति पर उपयोग नहीं किया जा सकेगा। डिस्पोजेबल सामग्रियों का उपयोग किया जावेगा। संचालक द्वारा आने वाले सभी ग्राहकों एवं अन्य व्यक्तियों की सम्पूर्ण जानकारी जैसे- नाम, पता, मोबाईल नम्बर आदि का ब्यौरा अनिवार्यत: रजिस्टर में लिखना होगा। बाल कटिंग, शेविंग एवं डाई के समय ग्राहक को स्वयं के द्वारा टॉवेल एवं कपड़ा लाना अनिवार्य होगा। एक ग्राहक के लिए उपयोग किए गए टॉवेल एवं कपड़ा को दूसरे ग्राहक के लिए उपयोग नहीं किया जायेगा।
 
 
कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव हेतु आवश्यक सूचना एवं जानकारी सम्बन्धी पोस्टर, पम्पलेट, फ्लैक्स का दुकान में सार्वजनिक प्रदर्शन किया जाना अनिवार्य होगा । कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु भारत सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना के लिए सेलून एवं ब्यूटी पार्लर संचालक जिम्मेदार होगा।  उपरोक्त दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुये पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम , 2005 की धारा 51 से 60 , भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188, महामारी एक्ट तथा अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों जैसे लागू हों, के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। जिले में कन्टेनमेंट जोन घोषित होने की दशा में शासन द्वारा सम्पूर्ण प्रतिबंध के संबंध में जारी निर्देश पूर्वानुसार प्रभावी होंगे तथा इन अतिरिक्त गतिविधियों को निष्पादित करने की अनुमति कंटेनमेंट जोन में कदापि नहीं होगी।
पत्रकारों की लेखनी-विचारों से समाज को मिली रचनात्मक दिशा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

पत्रकारों की लेखनी-विचारों से समाज को मिली रचनात्मक दिशा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त और गरिमामय समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और अंग्रेजी दैनिक ‘हितवाद’ के स्थानीय सम्पादक श्री ई. वी. मुरली को 20 वें ’वसुंधरा सम्मान’ से सम्मानित किया। स्वर्गीय श्री देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित यह सम्मान विगत 20 वर्षों से लोकजागरण के लिए दिया जा रहा है।

READ : रोजगार : थल सेना में भर्ती हेतु युवतियों के लिए सुनहरा अवसर, ऐसे करे आवेदन

वसुंधरा सम्मान समारोह का आयोजन स्वर्गीय श्री देवी प्रसाद चौबे की पुण्यतिथि के अवसर पर किया जाता है। मुख्यमंत्री ने श्री मुरली को शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री देवी प्रसाद चौबे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने की। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, विधायक श्री मोहन मरकाम, स्वर्गीय देवीप्रसाद चौबे के पुत्र श्री प्रदीप चौबे, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश नैयर, छत्तीसगढ़ राज्य वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री अरूण बोरा, इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति श्रीमती ममता चंद्राकर, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री बी.के.एस.रे, साहित्यकार और वरिष्ठ पत्रकार श्री गिरीश पंकज और श्री गिरीश मुक्तिबोध, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री रूचिर गर्ग इस अवसर पर उपस्थित थे। संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउन्डेशन के सहयोग से लोकजागरण की पत्रिका ‘वसुंधरा’ द्वारा इस समारोह का आयोजन किया गया।


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री देवी प्रसाद चौबे के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री चौबे सही मायने में ठेठ छत्तीसगढ़िया थे। सहज, सरल और मिलनसार स्वर्गीय श्री चौबे ने हमेशा किसानों, मजदूरों और गरीबों के हित की लड़ाई लड़ी। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए हर वर्ष पत्रकारों को वसुंधरा सम्मान प्रदान किया जाता है। उन्होंने न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र में ही कार्य किए अपितु दुर्ग जिले की राजनीति को भी प्रभावित किया।

READ : लगातार गिर रही सोने की कीमतों में आज फिर आई गिरावट


मुख्यमंत्री ने देश और समाज के लिए पत्रकारों के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि पत्रकारों ने देश और समाज के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। अपने विचारों और अपनी लेखनी से उन्होंने समाज को रचनात्मक दिशा देने का काम किया है। ऐसे पत्रकारों का नाम देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाता है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग खबरों के लिए अखबारों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सहारा लेते हैं, लेकिन हमारी वर्तमान पीढ़ी मोबाइल पर सोशल मीडिया को देखकर अपनी मानसिकता बनाती है। उन्होंने कहा कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए अनेक नियामक कानून हैं, लेकिन सोशल मीडिया के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नही है।

READ : ईडी प्रकरण में आईएएस आलोक शुक्ला-अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत 

सोशल मीडिया के लिए न किसी प्रशिक्षण की जरूरत है और न किसी मर्यादा की। सोशल मीडिया पर लोगों को ट्रोल करने के बढ़ते चलन पर चिन्ता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों की नकारात्मक टिप्पणियां लोगों को हतोत्साहित करती हैं, इसीलिए अनेक अच्छे विचारक और संवेदनशील लोग ट्वीटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म को छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से वर्तमान पीढ़ी दिग्भ्रमित हो रही है, इससे कैसे बचा जा सकता है, इस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़खानी नहीं होनी चाहिए। यदि कोई इतिहास बनाता है, तो यह अच्छी बात है, लेकिन इतिहास बदलने की कोशिश दुर्भाग्य जनक है।

READ : गली-मोहल्लों व बाजारों में पहुंची कोरोना योद्धाओं की टीम: बिना मास्क बाइक पर घूमने वालों के सीधे घर पर नोटिस भेज रही ट्रैफिक पुलिस
संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री देवी प्रसाद चौबे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा को गांवों तक पहुँचाने का काम किया। उन्होंने पदयात्रा की, साहित्य में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। वे अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक भी रहे। उनकी पुण्यतिथि पर वसुंधरा सम्मान का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा के परिपालन में 14 अगस्त को संस्कृति विभाग के सहयोग से वसुंधरा सम्मान का आयोजन किया जा रहा है।

पढ़ें : नशे में धुत्त ग्रामीण ने कर दी उप सरपंच पति की पिटाई, पढ़े पूरी खबर 
वसुंधरा सम्मान निर्णायक समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश नैयर ने कहा कि स्वर्गीय श्री देवी प्रसाद चौबे ने उस भारतीय परम्परा का निर्वाह किया जिसमें राजनीति और पत्रकारिता एक साथ चला करते थे। वसुंधरा सम्मान से सम्मानित श्री ई.वी. मुरली ने कहा कि महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह आंदोलन का जैसा व्यापक प्रभाव देश के स्वतंत्रता संग्राम में रहा, वैसे ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रारंभ की गई गोधन न्याय योजना के भी दूरगामी सकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे। गोधन न्याय योजना ग्रामीण स्वावलम्बन की एक बड़ी योजना सिद्ध होगी।  

पढ़ें : बहन के साथ छेडख़ानी का विरोध करने पर आरोपी ने ईट से किया वार, मामला दर्ज 
इस कार्यक्रम का संचालन वसुंधरा सम्मान समिति के संयोजक श्री विनोद मिश्र ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री अरुण श्रीवास्तव भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वसुंधरा पत्रिका के 49 वें अंक का लोकार्पण भी किया। समारोह का आयोजन कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव की गाईड लाइन का पालन करते हुए किया गया।

 ईडी प्रकरण में आईएएस आलोक शुक्ला-अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

ईडी प्रकरण में आईएएस आलोक शुक्ला-अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय के मामले में आईएएस आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने अधिवक्ता अवि सिंह और आयुष भाटिया के तथ्यों को स्वीकार करते हुए दोनों को अग्रिम जमानत दे दी है। 
 
 
सूत्रों ने बताया कि आईएएस अनिल टुटेजा और आईएएस डॉ आलोक शुक्ला ने छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत का लाभ मिल गया है। न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल की एकल पीठ ने प्रवर्तन निदेशालय के मामले में अधिवक्ता अवी सिंह और अधिवक्ता आयुष भाटिया द्वारा कोर्ट में प्रस्तुत दलीलों को स्वीकार कर लिया है। 
 
 
ज्ञात हो कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला जनवरी, 2019 को दर्ज किया गया था जो कि एन्टी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा द्वारा वर्ष 2015 में पंजीकृत अपराध से उत्त्पन्न हुआ है जिसमे नागरिक आपूर्ति निगम के 28 ठिकानों पे छापा मार कर करोड़ो रूपये बरामद किए थे, इस मामले में 28 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जिसमे अनिल टुटेजा और डॉ आलोक शुक्ला का नाम नही था। एन चुनाव के पहले करीब ढाई साल बितने के बाद राज्य सरकार ने पुरक चलान पेश करते हुए दोनों ही अधिकारी के नाम शामिल किए थे।
 केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री को सीएम भूपेश बघेल ने लिखा पत्र: ईआईए अधिसूचना मसौदे पर मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री को सीएम भूपेश बघेल ने लिखा पत्र: ईआईए अधिसूचना मसौदे पर मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिख कर पर्यावरण प्रभाव आंकलन (ईर्आए) अधिसूचना के मसौदा पर सवाल उठाए हैं। श्री बघेल ने कहा कि यह मसौदा सतत विकास की प्रक्रिया को बाधित करेगा। उन्होंने पत्र के माध्यम से मसौदे को लेकर कुछ सुझाव और आपत्ति भी दर्ज कराई है।
 
 
बघेल ने केंद्रीय मंत्री को पत्र में लिखा है कि मैं पर्यावरण मंजूरी देने की नई प्रक्रिया को अधिक समीचीन और ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस से जोडऩे के आपके उद्देश्य को समझता हूं। लेकिन ईआईए अधिसूचना, 2020 के मसौदे के प्रावधान पर्यावरणीय न्यायशास्त्र के अनुरूप नहीं हैं और ये सतत विकास 'और ईआईए प्रक्रिया के अपने उद्देश्यों को पूरी नहीं करता है। सीएम बघेल ने लिखा है कि ईआईए अधिसूचना 2020 के मसौदा में पर्यावरण मंजूरी देने के संबंध में प्रदेश सरकार के विचारों और राय को शामिल नहीं किया गया है।
 
 
वहीं, ईआईए अधिसूचना, 2020 के मसौदे में कोई ऐसा प्रावधान नहीं है, जो अनुसूची ङ्क और ङ्कढ्ढ के तहत संवैधानिक अधिकारों की गारंटी देता हो। श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि ईआईए अधिसूचना के प्रारूप में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आवश्यक संवेदनशीलता को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। पत्र में श्री बघेल ने उम्मीद जताई है कि ईआईए अधिसूचना 2020 के प्रारूप को अंतिम रूप देने से पहले उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा।
  गली-मोहल्लों व बाजारों में पहुंची कोरोना योद्धाओं की टीम: बिना मास्क बाइक पर घूमने वालों के सीधे घर पर नोटिस भेज रही ट्रैफिक पुलिस

गली-मोहल्लों व बाजारों में पहुंची कोरोना योद्धाओं की टीम: बिना मास्क बाइक पर घूमने वालों के सीधे घर पर नोटिस भेज रही ट्रैफिक पुलिस

रायपुर। कोरोना की रोकथाम के लिए कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन के मार्गदर्शन में संचालित जागरूकता महा-अभियान में कोविड स्पेशल फोर्स और सामाजिक संगठन लगातार शहर की बस्तियों में भी पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देश पर बिना मास्क बाइक में सड़कों पर निकलने वालों पर अब यातायात पुलिस भी हाईटेक कैमरे से निगरानी कर उनके घर के पते पर नोटिस थमा रही है।
 
 
नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार के निर्देशन में सभी जोन कमिश्नर और उनके साथ संलग्न स्व सहायता समूह की महिलाएं और नगर निगम का दस्ता भी पूरे शहर में घूम कर जुर्माने की कार्यवाही कर रहा है।
 
 
जिला प्रशासन, जिला पुलिस, नगर निगम की संयुक्त टीम लगातार चौक-चौराहों पर चालानी कार्यवाही कर लोगों को सजग कर रही है। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में इस महा-अभियान से अब सामाजिक संस्थाओं के साथ वेलफेयर एसोसिएशन, मोहल्ला समितियों के साथ ही एक बड़ा जागरूक वर्ग लोगों को सजग करने अपनी बड़ी भूमिका निभा रहा है।
 
 
कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने, दूरी बनाए रखने व भीड़-भाड़ में जाने से बचने की अपील भी आम लोगों से की जा रही है। इन सामूहिक प्रयासों से रायपुर के व्यवसायियों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने दुकानों में बिना मास्क के आने पर रोक-टोक कर रहे हैं एवं दुकानों पर रस्सियों के सहारे बेरिकेटिंग कर सामाजिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित कर रहे हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर दुकानों पर विक्रय या नि:शुल्क वितरण हेतु 50 मास्क रखने हेतु भी विक्रेता जागरुक हैं।
 
 
कोविड स्पेशल फ़ोर्स आज कई रिहायशी व व्यावसायिक परिसरों, सब्जी बाजारों में पहुंची और लोगों को कोरोना से बचाव हेतु जागरूक किया। स्वयंसेवी संगठनों के साथ जिला व पुलिस अधिकारियों का विशेष दस्ता न्यू राजेंद्र सब्जी बाजार, अमलीडीह बाजार, तेलीबांधा सब्जी बाजार और बीटीआई बाजार क्षेत्र में गई। दोपहिया वाहनों पर बिना मास्क के घूमने वालों पर आई.टी.एम.एस. के हाईटेक कैमरों से निगरानी की जा रही है। समझाइश के बाद भी लापरवाही बरतने वालों को यातायात पुलिस नोटिस भेज रही है।
मेयर ने दिया निर्देश: निगम के बड़े बकायादारों से अभियान चलाकर करें वसूली, 2019-20 के बकायादारों की भी लिस्ट हो रही है तैयार

मेयर ने दिया निर्देश: निगम के बड़े बकायादारों से अभियान चलाकर करें वसूली, 2019-20 के बकायादारों की भी लिस्ट हो रही है तैयार

रायपुर। नगर निगम के बड़े बकायादारों से जल्द ही सख्ती से निपटते हुए बकाया वसूल किया जाएगा। बकायदा इसके लिए अभियान चलेगा। निगम प्रशासन ने बड़े बकायादारों की सूची भी बना ली है। 
 
 
महापौर एजाज ढेबर के निर्देश पर नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने समीक्षा बैठक में महापौर को इस बात की जानकारी दी थी कि बड़े बकायादारों से वसूली बाकी है। यदि इन लोगों से वसूली हो गई तो निगम के राजस्व में एक बड़ी राशि आएगी जिससे आगामी दिनों में विकास कार्यों व अन्य विकास की योजनाओं में खर्च किया जा सकता है।
 
 
महापौर श्री ढेबर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसे बड़े बकायादारों की तत्काल सूची तैयार करने कहा है। श्री ढेबर ने बड़े बकायादारों से वसूली के लिए जल्द से जल्द अभियान चलाने की बात भी कही है। इस लिस्ट में वित्तीय वर्ष 2018-19 के बकायादारों के भी नाम शामिल हैं। इसके बाद वर्ष 2019-20 के बकायादारों की भी लिस्ट तैयार हो रही है। अब नगर निगम प्रशासन अभियान चलाकर इन बकायादारों से राजस्व वसूली करेगी। 
 राजधानी के आरडीए कालोनी के पास निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर लगायी रोक

राजधानी के आरडीए कालोनी के पास निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर लगायी रोक

रायपुर। आज नगर निगम रायपुर के जोन 10 नगर निवेश विभाग के अमले ने जनशिकायत मिलते ही जोन 10 कमिश्नर अरूण साहू के नेतृत्व एवं जोन कार्यपालन अभियंता शिबू लाल पटेल, सहायक अभियंता फत्ते लाल साहू, उपअभियंता लोचन चौहान की उपस्थिति में जोन 10 के तहत आने वाले कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 में आरडीए कालोनी के पास कांदुल रोड पर 2 विभिन्न स्थानों में पृथक- पृथक नागरिक द्वारा पृथक-पृथक लगभग 5 एकड एवं 2 एकड के क्षेत्र की निजी भूमि में की जा रही अवैध प्लाटिंग के कार्य की वस्तुस्थिति को प्रत्यक्ष देखा।
 
 
इस दौरान जनशिकायते सही मिलने पर जोन 10 नगर निवेश अमले ने अवैध प्लाटिंग करने हेतु बनायी गयी अवैध मुरूम रोड को तत्काल थ्रीडी स्थल पर बुलवाकर कटवाया एवं वहां के लिए की गई आवागमन की व्यवस्था को तोडकर पूरी तरह बाधित किया। इसके साथ ही निगम अमले ने वहां अवैध प्लाटिंग करने बनायी गयी अवैध प्लींथ एवं प्लाट कटिंग क्षेत्र को थ्रीडी से कटवाकर तोड़ा। अभियान चलाकर जोन 10 नगर निवेश की टीम ने जोन कमिष्नर के नेतृत्व में कांदुल रोड के 2 भिन्न स्थानों पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर स्थल पर कारगर रोक लगायी। 
 
 
जोन 10 कमिश्नर साहू ने बताया कि नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर संबंधित दोनो स्थान की निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी शीघ्र निगम जोन 10 को उपलब्ध करवाने अनुरोध किया गया है। निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी मिलने पर अवैध प्लाटिंग के प्रकरण में निगम जोन 10 नगर निवेष विभाग के माध्यम से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ संबंधित पुलिस थाना में नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी। 
15 अगस्त को प्रदेश के पर्यटक व धार्मिक स्थलों में कोरोना को लेकर जारी गाईड लाइन की उड़ सकती है धज्जियां, पढ़े पूरी खबर

15 अगस्त को प्रदेश के पर्यटक व धार्मिक स्थलों में कोरोना को लेकर जारी गाईड लाइन की उड़ सकती है धज्जियां, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। कोरोना महामारी को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 15 अगस्त को मनाये जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को बिना सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कम उपस्थिति में मनाये जाने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए है, वहीं इस दिन छुट्टी को एन्जॉय करने के लिए कई लोग प्रदेश के विभिन्न जिलों के पर्यटक व धार्मिक स्थलों में जाने की तैयारियों में होंगे।
 
 
जिसके चलते इस दिन उन स्थलों पर कोरोना की रोकथाम हेतु जारी किए गए सरकार के गाईड लाईनों की धज्जियां उड़ाई जा सकती है और अगर ऐसा हुआ तो प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट हो सकता है। क्योंकि जिस तरह से प्रदेश में इन दिनों कोरोना संक्रमितों के साथ मौतों की संख्या बढ़ रही है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक दिन का एन्जाय करना प्रदेश के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। 
 
 
ज्ञात हो कि स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में स्थित पर्यटक व धार्मिकों स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ पहुंचती है। पर्यटक व धार्मिक स्थलों के अलावा शॉपिंग मॉल, जू  व उद्यानों में भी लोगों की भारी रहती है। ऐसे में लोग उन जगहों पर एन्जाय करने के लिए सेल्फी, फोटो खिंचवाने के साथ, झरने, नदियों में नहाकर भी एन्जॉय करते है।
 
 
जाहिर है एन्जॉय करते समय लोग सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सेनेटाइजर आदि का उपयोग करने से बचेंगे। चूंकि प्रदेश में इन दिनों कोरोना अब महामारी का रूप ले लिया है और ऐसे हालात में कोरोना को लेकर जारी गाईड का पालन नहीं करना, कोरोना  संक्रमण को बढ़ावा देना साबित होगा। लोगों की इस बड़ी लापरवाही से प्रदेश में कोरोना का सबसे बड़ा शक्तिशाली विस्फोट हो सकता है। जिसके बाद प्रदेश में बननी वाली स्थिति को संभालना सरकार के लिए भी बहुत मुश्किल हो जाएगा। 
  कोरोना संकट: पुलिस परेड ग्राउंड में नही होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

कोरोना संकट: पुलिस परेड ग्राउंड में नही होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

रायपुर। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन में इस बार कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। यहां सादगीपूर्ण तरीके से ध्वजारोहण व मार्चपास्ट के बाद आयोजन समाप्त हो जाएगा। 

सूत्रों ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह सादगी के साथ मनाया जाएगा। आयोजन में कोई विशेष अथवा बड़ा आयोजन न करते हुए केवल ध्वजारोहण व मार्चपास्ट आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। इस बार ध्वजारोहण, मुख्य अतिथि के संबोधन, मार्चपास्ट के बाद आयोजन समाप्त हो जाएगा। जबकि गत वर्षों में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विविध कार्यक्रम आयोजित होता था। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए यहां बैठक व्यवस्था को भी बदला गया है। दो अतिथियों के मध्य एक मीटर की दूरी बनाए रखने के लिए मैदान में बैठक व्यवस्था बदली गई है। वहीं दर्शकों के मध्य भी एक मीटर की दूरी बनी रहे, इसके लिए सीमित संख्या में ही दर्शकों को प्रवेश देने का मन बना लिया गया है। मैदान में प्रवेश करने के पूर्व दर्शकों को कड़ी सुरक्षा से गुजरना होगा। मैदान आने वाले दर्शकों को मेटल डिटेक्टर द्वार से होकर गुजरना होगा तथा यहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद उन्हें सेनेटाइज किया जाएगा और इसके बाद ही उनकी मैदान में एंट्री होगी। इसी तरह इस बार मुख्य समारोह में सीमित संख्या में ही अतिथियों को बुलाया जा रहा है। आयोजन को ध्यान में रखते हुए मैदान की सुरक्षा सख्त करते हुए सील कर दिया गया है। मैदान को 24 घंटे सुरक्षा घेरे में रखा गया है। आयोजन के दिन भी मैदान की त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बना रहेगा।