BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
छत्तीसगढ़ बीजेपी के ये विधायक भी आये कोरोना के चपेट में, ट्विट कर दी जानकारी

छत्तीसगढ़ बीजेपी के ये विधायक भी आये कोरोना के चपेट में, ट्विट कर दी जानकारी

भाटापारा से बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा कोरोना पॉजिटिव मिले है। संक्रमित होने के बाद विधायक इलाज के लिए रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती हो गए हैं।
बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है। इसके साथ ही रिपोर्ट आने तक खुद को क्वारेंनटाइन करने को कहा है। ट्विटर पर शिवरतन ने लिखा है कि 15 अगस्त की रात से बुखार आने के कारण मैंने अपनी कोरोना जांच कराई। आज आई जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकले है। जिसके बाद रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती हो गए हैं।
आपको बता दे आज भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट और फेसबुक पर दी है।
 

मुख्यमंत्री निवास में कल मनेगा ‘पोरा-तीजा‘ तिहार, कार्यक्रम में रइचुली-चकरी झूला और ठेठरी-खुरमी का इंतजाम , नांदिया-बैला के साथ सेल्फी के लिए बना जोन

मुख्यमंत्री निवास में कल मनेगा ‘पोरा-तीजा‘ तिहार, कार्यक्रम में रइचुली-चकरी झूला और ठेठरी-खुरमी का इंतजाम , नांदिया-बैला के साथ सेल्फी के लिए बना जोन

रायपुर, हरेली की तरह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में पोरा -तीजा का तिहार 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे से मनाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोरा-तीजा तिहार के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री निवास में विशेष इंतजाम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री निवास परिसर में छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा की गई हैं। मुख्यमंत्री 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे से पोला का कार्यक्रम होगा। इस मौके पर नांदिया-बैला की पूजा की जाएगी। तीजा महोत्सव का आयोजन होगा। पोरा -तीजा तिहार के लिए कार्यक्रम में बहनों को आमंत्रित किया गया है।


मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में एक सेल्फी जोन बनाया गया है, जहां नांदिया बैला के साथ लोग सेल्फी ले सकेंगे। कार्यक्रम में पोरा चुकी, शिवलिंग की पूजा की जाएगी। रइचुली झूला और चकरी झूला भी कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया है। इन झूलों का लोग आनंद ले सकेंगे। कोविड -19 के प्रकोप को देखते हुए आयोजन में सीमित संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से मास्क लगाकर आने तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई है।


छत्तीसगढ़ का पोरा-तिहार मूल रूप से खेती-किसानी से जुड़ा पर्व है। खेती किसानी में बैल और गौवंशीय पशुओं के महत्व को देखते हुए इस दिन उनके प्रति आभार प्रकट करने की परम्परा है। छत्तीसगढ़ के गांवों में बैलों को विशेष रूप से सजाया जाता है। उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। घरों में बच्चे मिट्टी से बने नंदीबैल और बर्तनों के खिलौनों से खेलते हैं। घरों में ठेठरी, खुरमी, गुड़-चीला, गुलगुल भजिया जैसे पकवान तैयार किए जाते हैं और उत्सव मनाया जाता है। बैलों की दौड़ भी इस अवसर पर आयोजित की जाती है।


छत्तीसगढ़ में तीजा (हरतालिका तीज) की विशिष्ट परम्परा है, महिलाएं तीजा मनाने ससुराल से मायके आती हैं। तीजा मनाने के लिए बेटियों को पिता या भाई ससुराल से लिवाकर लाते है। छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व की इतना अधिक महत्व है कि बुजुर्ग महिलाएं भी इस खास मौके पर मायके आने के लिए उत्सुक रहती हैं। महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए तीजा पर्व के एक दिन पहले करू भात ग्रहण कर निर्जला व्रत रखती हैं। तीजा के दिन बालू से शिव लिंग बनाया जाता है, फूलों का फुलेरा बनाकर साज-सज्जा की जाती है और महिलाएं भजन-कीर्तन कर पूरी रात जागकर शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं।

 

डीजीपी 19 अगस्त को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों से वीडियो कॉल के जरिए करेंगे बात

डीजीपी 19 अगस्त को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों से वीडियो कॉल के जरिए करेंगे बात

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप पुलिस जवानों में तनाव कम करने लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसी क्रम में स्पंदन कार्यक्रम के तहत डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने पुलिसकर्मियों के लिए वीडियो कॉल के जरिये बात रखने की योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत श्री अवस्थी आगामी बुधवार 19 अगस्त को वीडियो कॉल के जरिये पुलिसकर्मियों से बात कर उनकी बात सुनेंगे।

READ : प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का हुआ निधन 

उल्लेखनीय है कि पुलिसकर्मियों के लिए एक व्हाट्सएप नम्बर जारी किया गया है। जिस पर वे अपनी बात रख रहे हैं। विगत दो दिन में ही सैंकड़ो पुलिसकर्मी और उनके परिजन व्हाट्सएप कर अपनी बात रख चुके हैं। डीजीपी श्री अवस्थी इन सभी से 19 अगस्त को वीडियो कॉल के जरिये उनकी बात सुनेंगे। बहुत से नागरिकों द्वारा अनुरोध किया गया है कि उन्हें भी अपनी बात रखने के लिए इसी तरह का व्हाट्सएप नम्बर जारी किया जाए। इसके लिए डीजीपी श्री अवस्थी ने घोषणा की है कि सितम्बर माह से नागरिकों के लिए भी व्हाट्सएप नम्बर पर अपनी बात रखने की सुविधा शुरू की जाएगी। जिसके तहत डीजीपी वीडियो कॉल के जरिये नागरिकों से रूबरू होंगे।

READ : साथ में पढ़ने वाले युवाओं ने युवती को बनाया अपने हवस का शिकार: युवती को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म 


     उल्लेखनीय है कि पुलिसकर्मी और उनके परिजनों को अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस मुख्यालय तक नहीं जाना पड़े, इसलिए ये सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त से शुरू किया गया है। इस सुविधा के जरिए एएसपी से लेकर सिपाही, कार्यालयीन स्टॉफ एवं सीएएफ के जवान अपनी बात पुलिस महानिदेशक तक पहुंचा सकेंगे। वे अपनी समस्याओं से संबंधित जानकारी मोबाईल नंबर 9479194990 पर वाट्सअप कर सकते हैं।

READ : प्यार के झूठे जाल में फंसाकर कर युवती का बनाया अश्लील वीडियो, फिर धमकी देकर ऐंठता रहा पैसे
कोरोना संक्रमण के चलते बहुत से पुलिसकर्मी और उनके परिजन अपनी समस्याएं लेकर पुलिस मुख्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। समस्याओं का निराकरण हो सके इसलिए उक्त निर्णय पुलिस महानिदेशक द्वारा लिया गया है।

जिले के सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज से ऑनलाईन पढ़ाई शुरू

जिले के सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज से ऑनलाईन पढ़ाई शुरू

महासमुंदवैश्विक प्रतिस्पर्धा में राज्य के विद्यार्थी अच्छा मुकाम हासिल कर सके, इसके लिए राज्य के हर जिले में गवर्नमेंट उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना की जा रही है। कोरोना संकटकाल में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसकी सार्थक पहल करते हुए जिला महासमुन्द में खोले गये गवर्नमेंट उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में सोमवार से ऑन लाईन कक्षा शुरू हो गयी है। 

READ : प्यार के झूठे जाल में फंसाकर कर युवती का बनाया अश्लील वीडियो, फिर धमकी देकर ऐंठता रहा पैसे

    ऑनलाईन कक्षा की शुरूआत महासमुंद जिले के इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्या सुश्री अमी रूफस ने कक्षा 10 वीं के विधार्थियों को अंग्रेजी विषय की ऑन लाईन कक्षा लेकर की। प्राचार्या सुश्री रूफस ने बताया कि इस स्कूल में पहली कक्षा से लेकर 11 कक्षा तक कुल पुराने व नये 403 बच्चों ने दाखिला लिया है। इसके वर्तमान संचालन के लिए शिक्षकों की व्यवस्था हो गयी है। पहली से लेकर 11 वीं तक कक्षों के लिए 40-40 सीटें है। इसमें गणित, विज्ञान और कॉमर्स के विषय रखें गए है। उन्होंने बताया कि प्रवेश देते समय शासन से मिले दिशा-निर्देशों का पालन किया गया है। स्कूल में स्टॉफ की तत्कालिक व्यवस्था हो गयी है। 

पढ़ें : राजधानी में आधी रात बदमाशों ने मचाया आतंक, वाहनों में की जमकर तोडफ़ोड़
 जिले के कलेक्टर ने पढ़ाई शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल सुचारू रूप से संचालित होने पर बच्चों को अच्छा वातावरण मिलेगा। जिले व शहरवासियों को इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में एक सौगात मिली है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिला मुख्यालय में सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू होने से दूरगामी अच्छे परिणाम सामने आयेंगे। स्कूल में लैब, लाइब्रेरी हर तरह की सुविधा है। 

 प्यार के झूठे जाल में फंसाकर कर युवती का बनाया अश्लील वीडियो, फिर धमकी देकर ऐंठता रहा पैसे

प्यार के झूठे जाल में फंसाकर कर युवती का बनाया अश्लील वीडियो, फिर धमकी देकर ऐंठता रहा पैसे

भिलाई। आय दिन प्यार के झूठे जाल में फंसाकर या शादी का झांसा देकर रुपयों की मांग या दुष्कर्म का मामला सामने आते रहता है। इसी कड़ी में खबर है की युवती को प्यार में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 15 अगस्त के दिन युवक ने युवती का अश्लील वीडियो एक वॉट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया था।
 
 
लड़की के घर वालों को जब यह बात पता चली तो मामला थाने पहुंचा और अब युवक के खिलाफ पुलिस ने भी कार्रवाई की है। लड़के के परिजन से भी पूछताछ की जा रही है। 

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- आरोपी युवक भिलाई तीन का रहने वाला डाकेश्वर बंजारे है। साल 2017 में वह गांव अपनी नानी के घर गया था। पड़ोस में रहने वाली 21 साल की युवती से दोस्ती कर ली। कुछ दिन बाद युवक ने प्यार का इजहार किया। फिर धीरे-धीरे फोन कॉल और वीडियो कॉल पर बातें होने लगीं। कुछ दिन युवक ने वीडियो कॉल पर युवती का नहाते हुए वीडियो फोन पर सेव कर लिया। इसके बाद वो रुपयों की मांग करने लगा, वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी महज एक हजार रुपए युवती से पहली बार मांगे।
 
 
युवती ने अपनी पॉकेट मनी से रुपए जमाकर युवक को दिए। बार-बार आरोपी रुपए की मांग करता, कभी 500 तो कभी 1 हजार रुपए वो युवती से लेता रहा। युवती ने कुछ महीने पहले रुपए देने से इंकार करते हुए युवक से बातचीत बंद कर दी। इसी बात से नाराज होकर युवक ने युवती के गांव के एक वॉट्सएप ग्रुप में वीडियो पोस्ट कर दिया। इस ग्रुप में युवती की बुआ का बेटा भी था। वीडियो देखने के बाद उसने घर पर सूचना दी। अब पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
 दुर्गा महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा "कोविड-19 एंड सोसाइटी" विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का हुआ आयोजन

दुर्गा महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा "कोविड-19 एंड सोसाइटी" विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का हुआ आयोजन

रायपुर। दुर्गा महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा 14-8-2020 को कोविड-19 एंड सोसाइटी विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया।  संयोजिका डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार, विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय वेबीनार की विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रोफेसर कीर्ति तिवारी और विशिष्ट वक्ता के रूप में आईयोवा स्टेट यूनिवर्सिटी यूएसए से प्रोफेसर कैरोलिन हेसिंग एवं बागपत उत्तर प्रदेश के डॉ प्रोफेसर राम शर्मा आमंत्रित थे।

अतिथि वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए संपोषक डॉ राकेश कुमार तिवारी प्राचार्य दुर्गा महाविद्यालय ने अपने अभिनंदन उद्बोधन में कहा कि आज कोविड-19 के कारण जो नहीं परिस्थितियां उभर कर आ रही है जिन्हें न्यू नॉर्मल कहां जा रहा है वह कदापि नॉर्मल नहीं है। अपनी परिस्थितियां असाधारण है इसलिए हमारी प्रतिक्रिया असाधारण होनी चाहिए। संयोजिका डॉ साहूकार ने विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर कीर्ति तिवारी का परिचय दिया। अपने आतिथ्य उद्बोधन में डॉ कीर्ति तिवारी ने  कहा कि कोविड-19 का प्रभाव इतना व्यापक है कि हमारी नई शिक्षा नीति इससे अछूती नहीं रही है। उन्होंने कोविड-19 और उत्तर कोविड-19 में शिक्षकों की बदलती भूमिका पर भी प्रकाश डाला। डॉ दीपाली शर्मा ने वक्ताद्वे का परिचय दीया। प्रोफेसर कैरोलन हेसिंह ने कोविड-19 के युद्ध में भारत के निर्णायक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति एवं प्राचीन संयुक्त परिवार की व्यवस्था ही भारतीयों की सबसे बड़ी शक्ति है। डॉ राम शर्मा ने वैदिक उपाय, योग, प्राचीन भारतीय जीवन शैली एवं प्रकृति से जुड़ाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन्हीं जड़ों के कारण ही  भारत आज कोविड-19 के सामने मजबूती से खड़ा हुआ है।कार्यक्रम के सहसंयोजक प्रो. जीवन सागर ने बताया कि कार्यक्रम जूम एवं यूट्यूब पर निर्बाध गति से चला। अतिथियों एवं प्रतिभागियों का डॉ. मधु कामरा ने विभाग की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रो.कविता भारती एवं प्रो. अजय देवांगन ने वक्ताओं एवं प्रतिभागियों को तकनीकी माध्यम से संयोजित किया।
 
मौसम विभाग ने जारी किया रेड और येलो अलर्ट: लगातार जारी बारिश से दर्जनों गांव टापू में हुए तब्दिल

मौसम विभाग ने जारी किया रेड और येलो अलर्ट: लगातार जारी बारिश से दर्जनों गांव टापू में हुए तब्दिल

बीजापुर। जिले में लगातार हो रही बारिश अब मुसीबत का सबब बनती जा रही है। रविवार की दरम्यानी रात अंचल में हुई मूसलाधार बारिश के बाद दर्जनों गांवों के हालात टापू जैसे बन गए हैं। मौसम विभाग से जारी अलर्ट के अनुसार 17 अगस्त को दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिससे आंशिक लाभ होगा 16 अगस्त को इन जिलों में रेड अलर्ट होने से मूसलाधार बारिश हुइ थी, जिसके चलते बाढ़ की गंभीर स्थिति निर्मित हुई है। आज भी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। 
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश के चलते इंद्रावती, चिंतावागु, मिनगाचल नदियां उफान पर है तो वही नदियों में आई बाढ़ के कारण बीजापुर-गीदम, बीजापुर-भोपालपट्नम, बीजापुर-गंगालूर, बीजापुर-कुटरू मार्ग पर कई स्थानों पर पुल-रपटे डूब जाने से इन इलाकों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है। लगातार एक सप्ताह से हो रही बारिश बीजापुर वासियों के लिए आफत बनी हुई है।
 
 
बारिश से भोपालपट्नम नेशनल हाईवे पर मोदकपाल पुल डूब गया। नदी का जलस्तर उंचा होने से पानी ना सिर्फ पुल के उपर बह रहा बल्कि मोदकपाल थाने के भीतर भी पानी घुस आया। अचानक आई बाढ़ में जवान संभल पाते कि इससे पहले थाना जलमग्न हो गया। जवानों ने पूरी रात छत पर बिताई लेकिन राशन सुरक्षित ठिकाने पर ले जाने असफल रहे। ठीक ऐसे ही हालत मिनगाचल में देखने को मिला। 
 
 
जहां मिनगाचल नदी किनारे स्थित कैम्प भी बाढ़ की जद में आ गया। किसी तरह जवान सुरक्षित ठीकाने तक पहुंचे। हालांकि मिनगाचल पर बने पुल के एप्रोच पर पानी आ जाने से बीजापुर-गीदम नेशनल हाईवे पर आवागमन ठप हो गया। बीजापुर कुटरू मार्ग पर कई पेड़ धराशायी हो गए। इलाके के अधिकतर गांव बाढ़ की जद में है। 
 
 
जिला मुख्यालय से सटे गांवों में भी हालात बिगड़े हुए हैं। कोकड़ापारा में घर के बाहर खड़ी स्कार्पियों को को अचानक आई बाढ़ बहा ले गई। वाहन को सुरक्षित निकालने वाहन मालिकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इधर चिंतावागु नदी उफान पर होने से भोपालपट्नम-तारलागुड़ा-हैदराबाद रूट पूरी तरह से बंद हो गया। दूसरी ओर बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर पोंजेर और चेरपाल रपटा डूबा हुआ है। नतीजतन इस तरफ बसे दर्जनों गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। लोगों की बेबसी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिजली और नेटवर्क ठप होने से प्रशासन को अपनी परेशानी बताने में सक्षम नहीं हैं। 
 
 
जिले के चेरपाल, चेरकंटी, कोटेर, गंगालूर सहित दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूटा हुआ है। वहीं पोंजेर स्थित सीआरपीएफ कैम्प के जवान भी बाढ़ से जूझते दिखे। आधी रात नाले का पानी कैम्प में चढ़ जाने से सिक्योरिटी लाइट कट गई। जवानों के शौचालयों में पानी भर गया। पूरी रात जवान संघर्ष करते रहे। बाढ़ के चलते सुबह से अधिकतर इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप होने के साथ मोबाइल, इंटरनेट कनेक्टिविटी भी प्रभावित है।
छत्तीसगढ़ के कुरदर, सरोधा दादर और धनकुल रिसॉर्ट में जनजातीय संस्कृति से परिचित होंगे पर्यटक

छत्तीसगढ़ के कुरदर, सरोधा दादर और धनकुल रिसॉर्ट में जनजातीय संस्कृति से परिचित होंगे पर्यटक

रायपुरछत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल द्वारा भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना- ’’ट्राइबल टूरिज्म सर्किट’’ के तहत कुरदर, सरोधा दादर और धनकुल में रिसॉर्ट बनाए गए हैं। 28.91 करोड़ रूपए से निर्मित तीनों रिसॉर्ट का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विगत 14 अगस्त को अपने रायपुर निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया है। यहां पर्यटकों को जनजातीय संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा।  

READ : कोरोना के कारण जेईई और नीट एग्जाम रोकने की अर्जी सुप्रीम कोर्ट में खारिज 

 

 कुरदर हिल ईको रिसॉर्ट का निर्माण 4 करोड़ 69 लाख 45 हजार रूपए से किया गया है। यह बैगा विलेज कुरदर बिलासपुर से 52 किलोमीटर एवं बेलगहना से 12 किलोमीटर की दूरी पर अचानकमार टाईगर रिजर्व से लगी पहाड़ी पर स्थित है। ईको डेस्टीनेशन के रूप में कुरदर को विकसित किया गया है। घनें वनों से अच्छादित छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक सुंदरता और प्रकृति हरियाली की चादर ओढ़े कुरदर हिल ईको रिसॉट पर्यटकों को आकर्षित करती है।


    बैगा एथनिक रिसॉर्ट सरोधादादर का निर्माण 13 करोड़ 28 लाख 89 हजार रूपए से किया गया है। धरती और आकाश को मिलते हुए देखने का रोमांचक एवं अद्भूत दृश्य सरोधा दादर में देखा जा सकता है। यह चिल्फी घाटी पर स्थित है। एथनिक रिसॉर्ट के व्यू प्वाइंट से सूर्याेदय और सूर्यास्त के समय कुदरत की खुबसूरती को बहुत ही करीब से देखा जा सकता है।

READ : प्यार के झूठे जाल में फंसाकर कर युवती का बनाया अश्लील वीडियो, फिर धमकी देकर ऐंठता रहा पैसे

पहाड़ी पर स्थित एथनिक रिसॉर्ट में ट्राइबल थीम पर हट्स, कैफेटेरिया और इंटरप्रिटेशन सेंटर का निर्माण किया गया है। यहां से पर्यटक घनें वनों से अच्छादित छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक सुंदरता का लुफ्त  उठा सकते हैं। इस एथनिक रिसॉर्ट में छत्तीसगढ़ में पहली बार विदेशों के तर्ज पर पर्यटकों के आवास के लिए वूडन कॉटेज का निर्माण किया गया है। इस रिसॉर्ट में एक भव्य मुक्ताकाश मंच का भी निर्माण किया गया है।


    धनकुल एथनिक रिसॉर्ट का निर्माण 10 करोड़ 92 लाख 72 हजार रूपए से किया गया है। कोण्डागांव की खुबसूरत वादियों में पर्यटकों के लिए इस रिसॉर्ट का निर्माण किया गया है। धनकुल एथनिक रिसॉर्ट जनजाति सामुदाय की परंपरागत विशेषताओं को वृहद रूप से संजोएं हुए किसी भी ट्राइबल विलेज से कम नहीं है। यहां आगमन के साथ ही जगदलपुर पैलेस की प्रतिकृति में निर्मित भव्य प्रवेश द्वार अपने वैभवशाली अपने अतीत की कहानी खुद बयां करता है।

READ : भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव की रिपोर्ट आई कोरोना पॉज़िटिव, ट्वीट कर दी जानकारी 

इस रिसॉर्ट में जनजातीय परंपरागत शैली में संग्रहालय का निर्माण किया गया है। जहां जनजातीय सामुदाय के विभिन्न कालखण्ड़ों में दैनिक जीवन में उपयोग में लाए जाने वाले दुर्लभ वाद्ययंत्रों, कृषि उपकरण, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, ढोकरा शिल्प, टेराकोटा एवं बांस शिल्प से निर्मित विभिन्न कलाकृतियों को धरोहर के रूप में प्रदर्शित किया गया है।


 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केंद्र सरकार से स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालक मंडल में महापौर को शामिल करने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केंद्र सरकार से स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालक मंडल में महापौर को शामिल करने का किया आग्रह

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर स्मार्ट सिटी मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालक मंडल में महापौर को भी शामिल करने का आग्रह किया है।

READ : भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव की रिपोर्ट आई कोरोना पॉज़िटिव, ट्वीट कर दी जानकारी 

 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री पुरी को आजादी के पर्व पर देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनका ध्यान केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना स्मार्ट सिटी मिशन के क्रियान्वयन की ओर दिलाया है। इसमें उन्होंने अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा चयनित 100 शहरों में स्मार्ट सिटी मिशन के क्रियान्वयन हेतु विशेष प्रयोजन यान, जो स्मार्ट सिटी लिमिटेड के नाम से पंजीकृत है, के माध्यम से कराया जा रहा है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालक मंडल में स्मार्ट सिटी मिशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार केवल प्रशासनिक अधिकारियों को रखा गया है किन्तु संचालक मंडल में जनप्रतिनिधियों के शामिल नहीं होने के कारण असंतोष व्यक्त करते हुए संचालक मंडल में प्रतिनिधित्व की मांग की जा रही है।

READ : एनएच 163 पर सिलेंडर से भरा वाहन पलटा, डीआरजी के दो जवान घायल 

 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में आगे अवगत कराया है कि भारत के संविधान के 74वें संशोधन द्वारा नगरीय निकायों को सशक्त करने के उद्देश्य से सरकार के तीसरे स्तंभ के रूप में स्थान दिया गया है। शहरी प्रशासन में महापौर तथा महापौर परिषद को व्यापक अधिकार सौंपे गए हैं। जिनका स्मार्ट सिटी लिमिटेड में कोई भूमिका निर्धारित नहीं है। जनप्रतिनिधियों का संचालक मंडल में प्रतिनिधितव नहीं होने के कारण स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का जनता से जुड़ाव नहीं हो पा रहा है और योजनाओं के क्रियान्वयन में जमीनी बाधाएं परिलक्षित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उपरोक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री पुरी से स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालक मंडल में महापौर को शामिल किए जाने हेतु संबंधितों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ में रक्षा श्रेणी के उद्योग की पहली इकाई की स्थापना के लिए एमओयू पर किए गए हस्ताक्षर

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ में रक्षा श्रेणी के उद्योग की पहली इकाई की स्थापना के लिए एमओयू पर किए गए हस्ताक्षर

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में आज छत्तीसगढ़ में रक्षा श्रेणी के उद्योग की पहली उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह औद्योगिक इकाई भारत सरकार के विभिन्न सशस्त्र सेनाओं यथा थल सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ तथा राज्य सरकार के सशस्त्र बलों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट एवं हेलमेट का उत्पादन करेगी।

READ : ठग ऑनलाईन विज्ञापन साइड के माध्यम से लोगों को दे रहे है झांसा, पढ़े पूरी खबर 


    मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग और रक्षा उत्पादों की औद्योगिक इकाई स्थापित करने वाली कम्पनी मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड, दुर्ग के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। रक्षा उत्पादों की यह इकाई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बिरेभांठ गांव में स्थापित की जाएगी। इस इकाई में कम्पनी द्वारा लगभग 87.50 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश किया जाएगा। इस उद्योग के माध्यम से लगभग 150 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। प्रथम चरण में रक्षा उत्पादों की यह औद्योगिक इकाई एक-एक लाख बुलेटप्रूफ जैकेट एवं हेलमेट का उत्पादन करेगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस इकाई की स्थापना के लिए मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड और उद्योग विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

READ : फ़िल्मी जगत को एक और झटका: दृश्यम के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन 


    एमओयू में उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ और मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड के एम.डी. श्री एस स्वामीनाथन ने हस्ताक्षर किए। प्रमुख सचिव श्री पिंगुआ ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति में रक्षा श्रेणी के उद्योगों को उच्च प्राथमिकता श्रेणी में रखा गया है। छत्तीसगढ़ में स्थापित होने वाली इस प्रथम इकाई के लिए डीआरडीओ से तकनीकी के लिए अनुबंध किया गया है। मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड के एम.डी. श्री एस स्वामीनाथन ने बताया कि इस इकाई में नवम्बर तक उत्पादन प्रारंभ हो जाएगा।

READ : कोरोना काल में स्कूल खोलना खतरे से खाली नहीं, निजी स्कूल संचालक सरकार पर बना रहे दबाव 


    मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड, दुर्ग द्वारा लायसेेंस एवं एग्रीमेंट के तहत डिफेंस टेक्नालाजी हेतु भारत सरकार से 25 मार्च 2019 को अनुबंध किया गया है, जिसके तहत स्थापित होने वाली इस इकाई को भारत सरकार की विभिन्न सशस्त्र सेनाओं यथा थल सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ तथा राज्य सरकार के सशस्त्र बलों हेतु बुलेटप्रूफ जैकेट एवं हेलमेट निर्माण हेतु 5 मई 2020 को अनुमति जारी की गई है। भारत सरकार द्वारा इस उद्योग की स्थापना के लिए दिए गए लायसेंस के परिप्रेक्ष्य में राज्य शासन द्वारा आज एमओयू निष्पादित किया गया है।

READ : तेज बहाव में फंसे युवक को सेना के हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू ,देखें विडियो


    इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव उद्योग श्री मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव सामान्य प्रशासन डॉ कमलप्रीत सिंह, संचालक, उद्योग श्री अनिल टुटेजा, सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक श्री अरूण कुमार सहित वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के विशेष सचिव श्री व्ही.के.छबलानी, मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया, निवेशकों में मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड के एम.डी. श्री एस स्वामीनाथन, डायरेक्टर श्री वेंकटारमन, वाईस प्रेसीडेंट श्री के.एल.बालासुब्रमणियम उपस्थित थे। मेसर्स एटमास्टको लिमिटेड, दुर्ग एक प्रतिष्ठित इकाई है, जो विगत 35 वर्ष से कार्यरत है। इस इकाई में वर्तमान में हैवी फेब्रीकेशन जैसे ब्रिज आदि का निर्माण होता है तथा इसमें लगभग 600 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त है।

बूंदी बांटने की बात पर टंगिया से हमला, पढिये पूरी खबर

बूंदी बांटने की बात पर टंगिया से हमला, पढिये पूरी खबर

महासमुंद। सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुर में बूंदी बांटने की बात को लेकर एक व्यक्ति ने ग्रामीण पर टंगिया से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धरमपुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद पिता देवनाथ (32) 15 अगस्त को सरपंच सुशील भोई के कहने पर गांव में घर-घर जाकर बूंदी बांट रहा था।

READ : तेज बहाव में फंसे युवक को सेना के हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू ,देखें विडियो

इसी दौरान गावं के बीच चौक में माथामणी, बाबूलाल, करूणा व नवीन ने बूंदी बांटने से मना करते हुए झगड़ा शुरु हो गया। झगड़ा को देखकर प्रार्थी के पिताजी ओर भाई सागर व कृष्ण कुमार वहां आए और बीच-बचाव करने लगे। तभी करूणा ने अपने पास रखे टंगिया से प्रार्थी के भाई सागर पर हमला कर दिया। इससे सागर खून से लथपथ हो गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

 बड़ी खबर: ठग ऑनलाईन विज्ञापन साइड के माध्यम से लोगों को दे रहे है झांसा, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: ठग ऑनलाईन विज्ञापन साइड के माध्यम से लोगों को दे रहे है झांसा, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। ओएलएक्स साइड पर एक्टीवा बेचने का झांसा देकर किया हजारों रुपये की ठगी किये जाने की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्मलक्ष्मी कुंज महादेवघाट रायपुरा निवासी डॉ.कमल किशोर सहारे 58 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी ओएलएक्स साइड पर एक्टीवा 5 जी का बेचने का विज्ञापन कीमत 18 हजार 5 सौ रुपये देखकर 12 अगस्त को दिये गये नंबर 8822380*** पर संपर्क करने पर मोबाईल धारक ने सीआईएसएफ में काम करने तथा एयरपोर्ट में ड्यूटी करना बताया।
 
 
एक्टीवा डिलवरी के लिये 2 हजार 120 रुपये जमा करने की बात कहने पर उसके द्वारा दिये गये पेटीएम अकक्षय-वी एड द रेड पेटीएम यूपीआई नंं.989979*** में पैसा जमा करा दिया। इसके बाद दूसरे दिन एक्टीवा की डिलवरी करने की बात कही गई। 13 अगस्त को दूसरे मोबाईल नंबर 917410921*** से पीडि़त के मोबाईल पर कॉल करके कुछ ही देर में स्कूटी मिलने की बात कहकर जीपीएस बंद हो जाना बताकर 8हजार 999 रुपयेे जमा करने को बोला जिसके बाद रुपये जमा कर दिया,उसके उपरांत अलग से 8 हजार रुपये जमा करने को कहा व रुपये जमा करने के बाद पुन:कॉल करके डिलवरी समय खत्म हो जाने की बात कहने लगा एवं डिलवरी लेने के लिये 10 हजार 2 सौ 70 रुपये जमा करने को कहा,पैसा रिफन्ड हो जाने का झांसा देने पर खाते में पैसा जमा करा दिये।
 
 
 
इसके बाद जीपीएस ऑफ होने एवं जीएसटी तथा एमसीआर ट्रांसफर के नाम से रिफेंडल होने की बात कहने पर पेटीएम खाते में 8000/-रू,999/-रू,9,999/-रू तथा 5170/- रू ,7,000/- रू, 7,999/- रू जमा किया इसके बाद उसके द्वारा 15,270 जमा करा देने के बाद कुल 59 हजार 656 रुपये की धोखाधड़ी किया। उसके बाद एक बार फिर रुपये जमा करने की बात कहने लगा जिसपर संदेह होने पर घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात मोबाईल फोन धारक के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर अपराध कायम कर लिया है। 
 कोरोना: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 8 मौतें, संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 15621

कोरोना: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 8 मौतें, संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 15621

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 8 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना से मौतों की संख्या 142 पहुंच गई है, वहीं इस दौरान 576 नये संक्रमितों की पहचान भी की गई है, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों का आकड़ा भी 15621 पहुंच गया है, हालांकि इनमें 10235 मरीज पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके है। जबकि वर्तमान में 5244 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है।
 
 
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब तक 419708 कोरोना संभावित लोगों की जांच की गई है, जिनमें से 15771 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इन मरीजों में अब तक 10235 मरीजों को ठीक होने के पश्चात डिस्चार्ज किया गया है, जबकि बीती रात 08 मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आकड़ा 142 पहुंच गया है।
 
 
प्रदेश मेें जिस तेजी के साथ नये संक्रमित मरीजमिल रहे है उसी तेजी के साथ संक्रमित होकर भर्ती हुए मरीज स्वस्थ हो भी हो रहे है। बीते दिन भी 189 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 5244 है, जिनका उपचार जारी है।
 सफलता का असली आनंद संघर्षों के बाद ही आता- रमन सिंह

सफलता का असली आनंद संघर्षों के बाद ही आता- रमन सिंह

रायपुर। कोरोना काल में छत्तीसगढ़ के लोगों को ट्वीट के जरिए एक संदेश देते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जीवन का संघर्ष जितना बड़ा होता है, सफलता भी उतनी ही बड़ी होती है। 

उन्होंने कहा कि मंजिलों की राहों में कंटक-संकट आते ही हैं, लेकिन जो धैर्य के साथ उनका सामना करता है, वही लक्ष्य तक पहुंचता है। सफलता का असली आनंद संघर्षों के बाद ही आता है। यही जीवन का याथार्त है।
 कोरोना काल में स्कूल खोलना खतरे से खाली नहीं, निजी स्कूल संचालक सरकार पर बना रहे दबाव

कोरोना काल में स्कूल खोलना खतरे से खाली नहीं, निजी स्कूल संचालक सरकार पर बना रहे दबाव

रायपुर। विश्व व्यापी कोरोना वायरस महामारी कोविड 19 की जकड़ से देश प्रदेश सहित दुनिया के अधिकांश देश जहां एक ओर संक्रमण से मुक्ति के लिए वैक्सीन की खोज में लगे हुए हैं वहीं देश एवं प्रदेश में निजी स्कूल संचालक केंद्र एवं राज्य सरकारों पर स्कूल खोलने के लिए दबाव बना रहे हैं।
 
 
आशुतोष मिश्रा एवं राकेश चौबे से मिली जानकारी के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यू एचओ के रिपोर्ट के अनुसार 2019 की रिपोर्ट में प्रदेश एवं देश में अधिकांश स्कूलों में स्वच्छता संबंधी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है वहीं प्रदेश सरकार द्वारा निजी स्कूल संचालकों के दबाव में आकर सितंबर माह से दसवीं एवं बारहवीं के बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल खोलने की योजना बनाई जा रही है। पालकों एवं चिकित्सकों के अनुसार उक्त निर्णय कोरोना संक्रमण में वृद्धि का बड़ा कारण बन सकता है।
 
 
वहीं दुनिया के साठ देशों ने जिनमें 244 मिलियन बच्चे शामिल हैं उनकी पढ़ाई एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को पूर्णत: विराम दिया है। देश एवं प्रदेश में विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में आधे से अधिक स्कूल ऐसे हैं जहां पर साल भर पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होती ऐसी स्थिति में कोरोना गाइड लाइन के अनुसार बार-बार साबून से हाथ धोने के लिए पानी उपलब्ध कराना भी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक बड़ी समस्या होगी।
 
 
रायपुर पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन क अध्यक्ष क्रिष्टोफर पाल ने मुख्यमंत्री से एवं प्रधानमंत्री से कोरोना संक्रमण के दौरान बच्चों को अध्ययन के नाम पर स्कूल खोलवाकर बली का बकरा नहीं बनाने की मांग की है। अनेक प्रबुद्ध नागरिकों ने भी पांच बार के लाकडाउन के बाद अभी भी कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण नहीं होने की बात कहते हुए सरकार से इस वर्ष बच्चों के लिए विशेषकर बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए घर से ही वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। 
  छत्तीसगढ़ में अनवरत बारिश से नदी-नाले उफान पर, बीजापुर में बिगड़े हालात

छत्तीसगढ़ में अनवरत बारिश से नदी-नाले उफान पर, बीजापुर में बिगड़े हालात

रायपुर। राज्य में हो रही व्यापक वर्षा से अब जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। लगातार हो रही बारिश से जहां बीजापुर में हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं राजधानी रायपुर में भी हो रही लगातार बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया है। यही हाल प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों का भी है। 

READ : राजधानी में आधी रात बदमाशों ने मचाया आतंक, वाहनों में की जमकर तोडफ़ोड़

छत्तीसगढ़ में इस समय मानसून पूरी तरह से मेहरबान हुआ है। छत्तीसगढ़ के ऊपर छाए घने संवहन बादलों, निम्न दबाव क्षेत्र और चक्रवाती सिस्टम की तिगड़ी से राज्य में पिछले दो-तीन दिनों से अनवरत बारिश का दौर जारी है। राज्य के उत्तरी भाग से लेकर मध्य छत्तीसगढ़ और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में लगभग लगातार बारिश का दौर जारी है। आलम यह है कि अब भादो माह में सावन की झड़ी का एहसास होने लगा है। लगातार हो रही बारिश से दक्षिणी छत्तीसगढ़ का बीजापुर इलाका एक तरह से जलमग्र हो गया है।
 
 
अत्यधिक बारिश के चलते बीजापुर के अधिकांश नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। यहां बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। बीजापुर, भैरमगढ़, भोपालपट्टनम और उसूर में हालात बेकाबू हो गए हैं। यहां अब तक औसत से अधिक बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। बस्तर में लगातार हो रही बारिश के चलते इंद्रावती नदी का जलस्तर 13.130 मीटर से बढ़कर 17 मीटर तक आ चुका है। इसके चलते नदी किनारे बसे ग्रामीण इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यही हाल मध्य छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले बिलासपुर, रायपुर का भी है।
 
 
न्यायधानी बिलासपुर में भी अनवरत बारिश का दौर जारी है। बात राजधानी रायपुर की करें तो यहां भी रिमझिम बारिश का दौर लगातार जारी है। इसके चलते पूरा शहर तरबतर हो चुका है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश तथा कहीं-कहीं पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। 
 छत्तीसगढ़ का प्रमुख उत्सव है पोला: किसानों एवं बैलों के श्रृंगार का पर्व पोला 18 को

छत्तीसगढ़ का प्रमुख उत्सव है पोला: किसानों एवं बैलों के श्रृंगार का पर्व पोला 18 को

रायपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भादो कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के अवसर पर प्रदेश में मनाये जाने वाला पर्व 18 अगस्त मंगलवार को मनाया जाएगा। कोरोना वायरस महामारी कोविड 19 की केंद्र सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए इस वर्ष अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष माधवलाल यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परंपरागत बैल दौड़ का आयोजन कोरोना संक्रमण के कारण रावण भांठा मैदान में आयोजित नहीं किया जाएगा।
 
 
ज्ञातव्य है कि पोला प्रदेश की संस्कृति से ओतप्रोत ग्रामीण क्षेत्र के किसानों का प्रमुख उत्सव है जिसमें फसल की पूजा के साथ ही बैलों का श्रृंगार, पूजन एवं बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ी व्यंजन के साथ ही लकड़ी के बने बैलों को दौड़ाकर अन्य खिलौनों के साथ बच्चे पोला पर्व का पूरा आनंद उठाते हैं। 
 
 
छत्तीसगढ़ राज्य भारत देश का एक मात्र ऐसा राज्य है जो पूर्णत: कृषि कार्य प्रधान राज्य है। यहाँ के निवासी पूरे वर्ष भर खेती कार्य मे लगे रहते है। धान की खेती यहाँ की प्रमुख फसल है। यहाँ के निवासियों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को कुछ इस तरह संजोकर रखा है, कि कृषि कार्यो के दौरान साल के विभिन्न अवसरों पर-खेती कार्य आरंभ होने के पहले अक्ती, फ सल बोने के समय सवनाही, उगने के समय एतवारी-भोजली, फ सल लहलहाने के समय हरियाली, आदि अवसरों व ऋतु परिवर्तन के समय को धार्मिक आस्था प्रकट कर पर्व-उत्सव व त्योहार के रूप मे मनाते हुए जनमानस मे एकता का संदेश देते है। राज्य के निवासी, पेड़-पौधों, जीव-जंतुओं तथा प्रकृति को भी भगवान की ही तरह पूजते है। 

बैलो के श्रृँगार व गर्भ पूजन का पर्व-पोला-
पोला पर्व के अवसर पर तरह तरह के व्यंजन बनाए जाते है। पोला को छत्तीसगढी मे पोरा भी कहते है। पोला पर्व में बैलों के श्रृँगार व गर्भ पूजन किया जाता है। किसान अपने गौमाता व बैलों को नहलाते है । उनके सींग व खूर में पेन्ट या पालिश लगाकर कई प्रकार से सजाते है। गले मे घुंघरू, घंटी या कौंडी से बने आभूषण पहनाते है। तथा पूजा करके आरती उतारते हैं।

बैलों की पूजन कर मनाते है यह त्योहार-
भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाने वाला यह पोला त्योहार, खरीफ फसल के द्वितीय चरण का कार्य (निंदाई कोडाई) पूरा हो जाने तथा फसलों के बढऩे की खुशी मे किसानों द्वारा बैलो की पूजन कर कृतज्ञता दर्शाते हूए प्रेम भाव अर्पित करते हुए यह त्योहार मनाते है क्योंकि बैलो के सहयोग द्वारा ही खेती कार्य किया जाता है।
 
 
पोला पर्व की पूर्व रात्रि को गर्भ पूजन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन अन्न माता गर्भ धारण करती है। अर्थात धान के पौधों मे दूध भरता है। इसी कारण पोला के दिन किसी को भी खेतों मे जाने की अनुमति नही होती।

छत्तीसगढी पकवान-
सूबह होते ही गृहिणी घर मे गुडहा चीला, अनरसा, सोहारी, चौसेला, ठेठरी, खूरमी, बरा, मुरकू , भजिया , मूठिया , गुजिया, तसमई आदि छत्तीसगढी पकवान बनाने मे लग जाती है। इस दिन बच्चे मिट्टी के बैल दौड़ाते है। ग्रामीण अंचल में बैल दौड़ का आयोजन किया जाता है। साथ ही कई प्रतिस्पर्धाओं का भी आयोजन किया जाता है।
CAIT ने किया एलान: त्योहारी सीज़न में 40 हज़ार करोड़ रुपए के चीनी सामान बिकने पर व्यापारी लगाएँगे रोक, गणेश चतुर्थी पर देशभर में होगी पर्यावरण मित्र श्री गणेश की प्रतिमाओं की पूजा

CAIT ने किया एलान: त्योहारी सीज़न में 40 हज़ार करोड़ रुपए के चीनी सामान बिकने पर व्यापारी लगाएँगे रोक, गणेश चतुर्थी पर देशभर में होगी पर्यावरण मित्र श्री गणेश की प्रतिमाओं की पूजा

रायपुर | कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट)के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी,कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोषी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के अपने राष्ट्रीय अभियान " भारतीय सामान-हमारा अभिमान " के तहत आगामी महीनों में आने वाले सभी त्योहारों को कैट ने चीनी वस्तुओं के इस्तेमाल के बजाय भारतीय सामान के उपयोग के साथ ही मनाने का आव्हान करते हुए कहा की इस वर्ष की दिवाली देश भर में " हिन्दुस्तानी दिवाली " के रूप में मनाई जायेगी जिसमें चीन का कोई भी सामान इस्तेमाल नहीं होगा !

READ : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: तेज बहाव में फंसे युवक को सेना के हेलिकाप्टर से किया गया रेस्क्यू ,देखें विडियो

इसी श्रंखला में आगामी 22 अगस्त को भगवान श्री गणेश जी के जन्मदिवस " गणेश चतुर्थी" को इस बार नए तरीके से मनाने के लिए कैट ने आज मिट्टी, गोबर तथा खाद से बने " पर्यावरण मित्र गणेश जी" की कुछ प्रतिमाएं आज जारी किये जिन्हे देश भर के व्यापारी तथा अन्य लोग इस गणेश चतुर्थी को अपने घर में स्थापित कर उनकी पूजा करेंगे ।भगवान श्री गणेश जी अपनी माता देवी पार्वती के साथ इस दिन धरती पर अवतरित हुए थे, इस अवधारणा को मानकर भारत में गणेश चतुर्थीओ का त्यौहार बेहद उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। यूँ तो यह त्यौहार पूरे भारत में मनाया जाता है किन्तु ख़ास तौर पर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश , गुजरात, कर्नाटक, गोवा, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश,उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से मनाया जाता है !  

READ : फ़िल्मी जगत को एक और झटका: दृश्यम के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया की इन वस्तुओं से बनी  गणेश प्रतिमा का उद्देश्य पर्यावरण और जल को प्रदूषित होने से बचाना तथा इस त्यौहार को सही अर्थों में पूर्ण भारतीयता के साथ मनाना है ! उन्होंने बताया की इस क्रम में 6 इंच, 9 इंच एवं 12 इंच की गणेश प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं ! अनेक प्रतिमाओं में तुलसी के बीज सहित विभिन्न सब्जियों के बीज भी डाले जा रहे हैं जिससे प्रतिमा जल में विसर्जित करने के बाद यह बीज मिट्टी में दबा कर पौधों का रूप ले सकें ! गणेश जी की यह प्रतिमाएं गणेश चतुर्थी के पूजन के बाद घर में ही किसी बर्तन के कुंड में विसर्जित की जा सकती हैं , इससे पर्यावरण और जल को दूषित होने से बचाया जा सकेगा !
 
 
श्री  पारवानी ने बताया की पिछले वर्ष तक चीन से आये गणेश जी बड़ी मात्रा में देश भर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर बिका करते थे लेकिन इस वर्ष कैट ने देश भर में फैले व्यापारी संगठनों को सलाह दी की वो अपने शहर अथवा राज्य में  कलाकृतियां बनाने वाले, कुम्हार आदि  स्थानीय लोग जो निचली या स्लम बस्तियों में रहते हैं उनके द्वारा गणेश जी के प्रतिमाएं मिट्टी, गोबर एवं खाद का उपयोग कर बनवाएं और अपने व्यापारिक संगठनों के मार्फ़त व्यापारियों उनके कर्मचारियों तथा अन्य  लोगों तक बिक्री कर पहुंचाएं ! इस प्रकार से कैट के झंडे के तहत देश भर के व्यापारी उन लोगों को रोजगार देने का काम कर रहे हैं  जिनके पास वर्तमान में या तो रोजगार की कमी है या कोरोना के कारण जिनका रोजगार छिन गया है ! ऐसे लोगों की सहायता कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत में कैट के नेतृत्व में व्यापारी भी अपना योगदान देंगे ! 

श्री पारवानी ने बताया की अब से लेकर दिवाली तक देश में त्योहारों का सीजन है और चीन से आयात हुआ लगभग 35 से 40 हजार करोड़ रुपये तक का सामान इस सीजन में बिकता है  जिनमें ख़ास तौर पर भगवान् की मूर्तियां, अगरबत्ती, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक्स, एलेक्ट्रिकलस, बिजली  के बल्बों की झालर, बल्ब, सजावटी सामान, पीतल एवं अन्य धातुओं के दीये, फ़र्निशिंग फ़ैब्रिक, किचन इक्विप्मेंट, पटाखे, आदि शामिल हैं ।इस वर्ष देश भर के व्यापारियों ने यह तय किया है की वो इस त्योहारी सीज़न में चीन का सामान न बेचेंगे बल्कि अपने देश में ही बना हुआ सामान बेच कर चीन को राखी के बाद अब त्योहारी सीज़न का 40 हज़ार करोड़ रुपए का झटका देंगे ।
 वन विभाग की छापामार कार्रवाई में सागौन के 49 नग अवैध चिरान जप्त

वन विभाग की छापामार कार्रवाई में सागौन के 49 नग अवैध चिरान जप्त

रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत विगत दिवस छापामार कार्रवाई में रतनपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम कोरबा भांवर में संदिग्ध एक व्यक्ति के घर में गहन तलाशी ली गई। इस दौरान वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर  कुमार निशांत के निर्देशन में गठित उडऩदस्ता दल द्वारा लगभग 50 हजार रूपए मूल्य के 49 नग सागौन चिरान तथा साल पल्ला जप्त किए गए।
 
 
उक्त कार्रवाई में उडऩदस्ता दल प्रभारी तथा वन क्षेत्रपाल  अनिमेष सिंह, मती उषा सोनवानी, मती इंदिरा रजक और रतनपुर परिक्षेत्र के विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा। 
 होटल संचालक के साथ गाली-गलोच, मना करने पर पुलिस से किया दुर्व्यवहार

होटल संचालक के साथ गाली-गलोच, मना करने पर पुलिस से किया दुर्व्यवहार

रायपुर। होटल संचालक के साथ गाली-गलोच कर रहे व्यक्ति को समझाने के दौरान पुलिस वालों से हाथापाई कर गाली-गलोच किया। पुलिस ने आरोपी को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने व पुलिस के साथ हाथापाई कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के जुर्म में अपराध कायम कर आरोपी को हिरासत में लिया है। 

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वोदय होटल के सामने मेन रोड बीरगांव में सुरेन्द्र राजपूत निवासी राजपूत होटल बीरगांव अपने पड़ोस के होटल संचालक शिवमुरत सिंह के साथ गाली-गलोच कर रहा था। उरला थाना आरक्षक विकाश दूबे 29 वर्ष अपने टीम के साथ पेट्रोलिग वाहन से शहर भ्रमण पर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेने निकले थे,इसी दौरान सर्योदय होटल के सामने सुरेन्द्र राजपूत द्वारा अपने पड़ोस के होटल संचालक के साथ गाली-गलोच कर रहा था।
 
 
झगड़ा होता देख आस-पास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित होकर भीड़ लगा दिये थे। पेट्रोलिंग टीम द्वारा आरोपी को हंगामा करने से मना किया गया। लेकिन आरोपी शराब के नशे में था व पुलिस के साथ गाली-गलोच कर हाथापाई पर उतारु हो गया व पुलिस का कॉलर पकड़ लिया। पुलिस ने हिरासत में लेकर अलग-अलग धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
 मुख्यमंत्री ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सर्तक रहने के निर्देश दिए है साथ ही उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति पर नजर रखते हुए आपदा प्रबंधन संबंधी सभी आवश्यक उपाए सुनिश्चित करने को कहा है।

READ : कोरोना अपडेट : प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, अभी 150 और नए मरीज की हुई पहचान

मुख्यमंत्री ने बारिश को देखते हुए प्रभावित इलाकों में यदि कहीं कोई क्षति हुई है तो उसका शीघ्र आंकलन करने और प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता मुहैया कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है बारिश को देखते हुए सभी नियंत्रण कक्ष पूरी तरह मुस्तैद रहे, नदी-नालों के पानी के स्तर पर निरंतर नजर रखी जाए, बारिश के दौरान जल जनित रोगों को देखते हुए सभी आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।
 
 
स्वास्थ्य केन्द्रों में जल जनित रोगों, गैस्ट्रोएंटेराइटिस और सर्पदंश आदि की दवाएं और एंटीडोट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहे। आपदा प्रबंधन दल मुस्तैद रहे और समय पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। 
बड़ी खबर छत्तीसगढ़: तेज बहाव में फंसे युवक को सेना के हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू ,देखें विडियो

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: तेज बहाव में फंसे युवक को सेना के हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू ,देखें विडियो

रायपुर। रविवार की शाम खूंटाघाट वेस्ट वियर में छलांग लगाने के बाद तेज बहाव के बीच फंसे युवक को सोमवार की सुबह सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से बचा लिया गया है। प्रशासन की पहल पर सोमवार सूरज निकलते ही हेलीकॉप्टर खूंटाघाट पहुंचा, और करीब 14 घंटे से फंसे युवक को बचा लिया गया, इस बीच खूंटाघाट डेम लोगों की तालियों और जय हिन्द, जय छत्तीसगढ़ के नारों से गूंज उठा।

 
जानकारी के मुताबिक रतनपुर के समीप गिधौरी गाँव का रहने वाला जितेंद्र कश्यप दोस्तो के साथ रतनपुर के रविवार को खूंटाघाट बांध गया था। डेम के वेस्टवियर में वह नहाने कूद गया, और तेज धार में जा फंसा। तेज बहाव के बीच वह एक पत्थर और झाड़ी को सहारा बनाए फंसा हुआ था।
रतनपुर खूंटाघाट का वेस्टवियर इन दिनों अपने पूरे उफान पर है, ऐसे में युवक मजधार में फंस गया, और बचाने की गुहार लगाने लगा, उसके दोस्तों और आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे, इस बीच प्रशासन को सूचना दी गई, और पुलिस व प्रशासन की टीम गोतख़ोरो के साथ मौके पर पहुंची।

 
तेज़ बहाव में हुई खासी परेशानी 
युवक को निकालने तमाम कोशिशों के बाद भी तेज बहाव से युवक को बाहर निकालने में असमर्थ था। प्रशासन ने अंधेरा होते देख ये अच्छा काम किया था, कि वहां रोशनी का इंतजाम कर दिया था। रात के अंधेरे में बहाव और तेज तथा डरावना हो गया था और सभी सुबह होने का इंतजार करने लगे कि कब उजाला हो। इस बीच और कोई उपाय होते ना देख सेना का हेलीकाप्टर बुलाया गया। यही एक रास्ता था, जिससे युवक को बाहर निकाला जा सकता था। अब से कुछ देर पहले ही हेलीकाप्टर खूंटाघाट के वेस्टवियर के उपर पहुंचा, लेकिन हेलीकाप्टर के पंख की गति और पानी के तेज बहाव में रिस्क और ज्यादा हो गया था। हेलीकाप्टर से रस्सी की सीढिय़ां नीचे लटकाई गई और लगभग बीस घंटों से पेड़ की डाली पकड़े युवक ने रस्सी पकड़ ली, और उसके बाद सकुशल युवक को हेलीकाप्टर में खींच लिया गया, और हेलीकाप्टर रायपुर के लिए उड़ान भर लिया।
 

 

रायपुर में चौकीदार की लाश मिली संदिग्ध अवस्था में, तफ्तीश में जुटी पुलिस

रायपुर में चौकीदार की लाश मिली संदिग्ध अवस्था में, तफ्तीश में जुटी पुलिस

रायपुर, राजधानी में एक चौकीदार की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है। जब सफाईकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा सफाईकर्मी की लाश रस्सी से लटकी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध स्थित अग्रसेन भवन की है, जहां चौकीदार की संदिग्ध अवस्था मे लाश मिली है। मृतक चौकीदार का नाम कन्हैया ध्रुव बताया जा रहा है। शव की स्थिति संदेहास्पद है इस वजह से लोगों ने मारकर टांगने की आशंका जताई है। लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस जांच की जा रही है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि ‘भवन में चौकीदार कन्हैया ध्रुव की लाश मिलने की सूचना मिली। जानकारी के मुताबिक मृतक पिछले 14 सालों से यहां चौकीदार का काम कर रहा था। प्रथम दृष्टया चौकीदार की मौत संदिग्ध लग रही है। तथ्यों पर जांच की जा रही है।'

 

सिटीजन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम सादगी पूर्वक मनाया गया

सिटीजन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम सादगी पूर्वक मनाया गया

रायपुर, सिटीजन स्कूल बजरंग नगर में लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए एवं सोशल डिस्टेंसिंग मास्क के साथ हमारे स्कूल प्रांगण में 15 अगस्त को स्कूल के संचालक श्री विनोद जैन द्वारा ध्वजारोहण राष्ट्रीय गीत और गान के साथ संपन्न किया गया इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती नवनीत सांखला द्वारा देश भक्ति के बारे में अपने विचार प्रकट किए तथा सभी शिक्षिकाओं ने भी भाषण कविता के माध्यम से अपने देश भक्ति की भावना प्रकट किए। अंत में आभार प्रदर्शन स्कूल की उपप्रधानाध्यापिका श्रीमती नमिता सोनीद्वारा किया गया । 

राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर 22 जिला मुख्यालयों में होगा राजीव भवन का शिलान्यास

राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर 22 जिला मुख्यालयों में होगा राजीव भवन का शिलान्यास

रायपुर, स्व. राजीव गांधी की जयंती अवसर पर 20 अगस्त को प्रदेश के 22 जिला मुख्यालयों में राजीव भवन का शिलान्यास होगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आदि उपस्थित रहेंगे।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने वेब मीडिया के माध्यम से 20 अगस्त को 22 जिलों में कांग्रेस भवन के शिलान्यास की तैयारी को लेकर आज कार्यकारणी तथा जिला अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, महामंत्री कार्यालय एवं प्रशासन रवि घोष, महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष, महामंत्री, कार्यकारणी सदस्य, जिले के प्रभारी तथा सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष उपस्थित थे।
आज की बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा प्रभारी छत्तीसगढ़ पी.एल. पुनिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय ऐतिहासिक राजीव भवन निर्माण के बाद हर जिले में कांग्रेस के जिला मुख्यालय के लिए राजीव भवन निर्माण के महत्वपूर्ण कार्य है। इसके बाद ब्लॉक में भी कांग्रेस भवन बनाये जायेंगे। 20 अगस्त 2020 से शुरू करके सभी जिलों में 20 अगस्त 2021 तक जिला कांग्रेस कार्यालयों राजीव भवन का निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। युद्ध स्तर पर निर्माण होगा। पी.एल. पुनिया ने जिला कार्यकारणी गठन तथा ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति पर आज की बैठक में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।


पी.एल. पुनिया ने कहा कि छ.ग. सरकार ने विगत डेढ़ वर्षों में बहुत अच्छा काम किया, राज्य का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। छ.ग. के स्वाभिमान, परंपराओं और लोक संस्कृति का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने सम्मान किया है। देश में कहीं भी ऐसा काम नहीं हो रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के अच्छे कार्यों से बहुत बेहतर स्थिति बनी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी जिला अध्यक्षों को इस वेब बैठक में 20 अगस्त के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए भूपेश बघेल की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन के निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी जिला प्रभारियों और जिला कांग्रेस अध्यक्षों से चर्चा करके संगठन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और महत्वपूर्ण निर्देश दिये।


प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन जिला कांग्रेस भवनों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने बैठक में जिला कांग्रेस भवनों के निर्माण के नक्शे और एलिवेशन की जानकारी दी और बताया कि रायुपर में पुराने ऐतिहासिक कांग्रेस भवन को यथावत रखते हुए दोनो तरफ नया निर्माण किया जा रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन ने सभी जिलों में राजीव भवन की भूमि की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। बैठक का संचालन महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने किया और सोशल मीडिया प्रभारी जयवर्धन बिस्सा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।