CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
रायपुर: घर के बाहर खड़ी जीप में लगा दी आग, सीसीटीवी में आरोपी कैद

रायपुर: घर के बाहर खड़ी जीप में लगा दी आग, सीसीटीवी में आरोपी कैद

रायपुर , घर के बाहर खड़ी जीप में मोहल्ले के एक व्यक्ति ने आग लगा दिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 435 केे तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रामेश्वर नगर भनपुरी निवासी दिलीप साहू 34 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 5 अप्रैल की रात में प्रार्थी ने अपना जीप क्रमांक सीजी 04 एच 9979 को रोज की तरह अपने घर के बाहर खड़ी किया था। अचानक रात लगभग 1 बजे नींद खुलने पर देखा कि जीप में किसी ने आग लगा दिया था। इसे देखकर परिवार सहित आग बुझाने में जुट गए और कुछ देर बाद आग बुझा दिया। घर में लगा सीसी फुटेज कैमरा चेक करने पर एक व्यक्ति जो मोहल्ले का रहने वाला है उसे अन्ना के नाम से जानते है आग जीप में आग लगाकर भागते हुये नजर आ रहा है।

 

अब कोविड पॉजिटिव मरीज का घर नेगेटिव रिपोर्ट आने तक रहेगा कंटेनमेंट

अब कोविड पॉजिटिव मरीज का घर नेगेटिव रिपोर्ट आने तक रहेगा कंटेनमेंट

अम्बिकापुर। कलेक्टर झा ने मंगलवार को यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कोविड टीकाकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि इस बार ऐसे देखने को मिल रहा है, कि किसी परिवार के एक सदस्य के कोविड पॉजिटिव आने पर उस परिवार के सभी सदस्य पॉजिटिव निकल रहे हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोविड पॉजिटिव मरीज के घर को तब तक कंटेनमेंट में रखें जब तक कि परिवार के सभी सदस्यों का रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाता। कंटेनमेंट में रखे गए घर के सदस्यों को घर से बाहर घूमना पूर्णत: प्रतिबंधित करें।
कलेक्टर ने कहा कि कांटेक्ट ट्रेसिंग दल के सदस्य हमेशा सक्रिय रहें। प्रतिदिन एंटीजन रिपोर्ट आने के हर 2 घंटे का रिपोर्ट लेकर कांटेक्ट ट्रेसिंग पूरा करें। इसी प्रकार आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने के 4 घंटे के भीतर पॉजिटिव मरीज के कांटेक्ट ट्रेसिंग करना सुनिश्चित करें ताकि मरीज के संपर्क में आए व्यक्ति की कोविड जांच तत्काल किया जा सके और संक्रमण फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि होमआइसोलेशन के मरीजों की कड़ी निगरानी करें। उन्हें समय पर दवाई एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं। उन्होंने महिला व बाल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि पूर्व की तरह सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होमआइसोलेशन में रहने वाले मरीजो के घर-घर जाकर दवाई पहुंचाएं। स्वास्थ्य विभाग पर्याप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध कारना सुनिश्ति करें।
 

पूर्व मंत्री बृजमोहन की अनुशंसा पर महामाया मंदिर वार्ड की सड़कों का होगा डामरीकरण

पूर्व मंत्री बृजमोहन की अनुशंसा पर महामाया मंदिर वार्ड की सड़कों का होगा डामरीकरण

रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा व प्रस्ताव पर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के महामाया मंदिर वार्ड एवं बिपिन बिहारी सूर वार्ड मठपारा के विभिन्न सड़कों के लिए 2 करोड़ 39 लाख 92 हजार रुपया की स्वीकृति लोक निर्माण विभाग ने प्रदान की है । जिसके तहत 7.70 किलोमीटर सड़को का डामरीकरण होगा ।
श्री अग्रवाल की अनुशंसा पर लोक निर्माण मंत्री ने सड़कों की के डामरीकरण की अनुमति दी है जिसके तहत शीघ्र डामरीकरण का कार्य प्रारंभ होगा। महामाया पारा मठपारा , गभरा पारा , न्यू कैलाशपुरी , कैलाशपुरी प्रोफेसर कालोनी की आंतरिक सड़के 7.70 किलोमीटर का शीघ्र डामरीकरण किया जाएगा।
 

कोरोना के लेकर कलेक्टर की कड़ाई विवाह अथवा अन्य कार्यक्रमों को लेकर कही ये बात

कोरोना के लेकर कलेक्टर की कड़ाई विवाह अथवा अन्य कार्यक्रमों को लेकर कही ये बात

रायपुर। कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन के निर्देंश पर कलेक्टोरेट के रेडक्राॅस सभाकक्ष में आज रायपुर शहर स्थित होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज हाॅल के संचालकों की बैठक हुई।
बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एन आर साहू ने कहा कि जिला में धारा 144 लागू है। इसके आदेश के तहत विवाह और दशगात्र जैसे कार्यक्रमों में 50 से अधिक व्यक्ति की उपस्थिति पर रोक लगाई गई है। उन्होंने सभी होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज हाॅल के संचालकों से कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम, नियंत्रण और बचाव के लिए सभी के लिए अनिवार्य है कि वे कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। संचालकगण यह ध्यान रखें कि मैरिज पैलेस में 50 से अधिक व्यक्ति के साथ-साथ डी.जे. या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग न किया जाए।
संचालकगणों को निर्देंशित किया गया कि उनके संस्थान में अनावश्यक भीड़ न लगाई जाए। ज्यादा भीड़ की स्थिति में संस्थान को सील किया जाएगा। शासन से जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन कर ही इस महामारी का रोका जा सकता है। फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क का उपयोग अनिवार्यतः किया जाना है। कोरोना गाइडलाइन का उल्लघंन किए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों को समय-समय पर हाथ धोना या सैनिेटाइज करना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम के लिए नियमानुसार लिखित में अनुमति प्राप्त करना होगा।
बैठक में अपर कलेक्टर गोपाल वर्मा, ए.एस.पी. लखन पटले, एस.डी.एम. प्रणव सिंग, तहसीलदार अमित बेग सहित होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज हाॅल के संचालकगण उपस्थित थे।
 

अगर शाम 6 बजे के बाद आप बने भीड़ का हिस्सा, तो सरकार करा देगी आपका कोरोना टेस्ट

अगर शाम 6 बजे के बाद आप बने भीड़ का हिस्सा, तो सरकार करा देगी आपका कोरोना टेस्ट

रायपुर। कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास के सभाकक्ष में नोडल अधिकारियों, जोन आयुक्तों, इंसीडेंट कमांडरों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। कलेक्टर ने जिले में अब तक बनाए गए सभी कंटेनमेंट जोन की जानकारी ली। उन्होंने जोन आयुक्त और इंसीडेंट कमांडर को वहां विजिट करने तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया। उन्होंने कंटेनमेंट जोन में टेस्टिंग की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एंटीजन किट के साथ नगर निगम की गाड़ियों से कंटेनमेंट जोन में जाएंगे।

55 से अधिक उम्र के लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करने निर्देश
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि टेस्टिंग सेंटर में 55 से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आए तो उनके लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाएं एवं एडमिट करें, जिससे उनका तत्काल, प्रभावी इलाज हो सके।
कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों से मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने, कोरोना अनुरूप व्यवहार करने और सेनेटाइजर का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धारा 144 के तहत लगाये गये प्रतिबंध की सीमा शाम 6 बजे तक दुकानें बंद हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि शाम 6 बजे के बाद कहीं भीड़ में लोग देखें तो उनका आवश्यक रूप से कोरोना टेस्ट करें तथा पॉजिटिव आने की स्थिति में उनका इलाज भी सुनिश्चित कराएं।
कलेक्टर ने एक्टिव सर्विलांस के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाने भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन का सर्विलांस सुबह 7 से सुबह 10 बजे तक किया जा सकता है।
कलेक्टर ने होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के घर क्रॉसस्टीकर एवं रिबन लगाने कहा। उन्होंने ऐसे मरीजों को दवा घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करने को भी कहा। कलेक्टर ने कहा यदि आइसोलेशन में रहने वाले मरीज अगर बाहर घूमते पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ पुलिस में एफ आई आर दर्ज कराएं।

कलेक्टर ने जोन आयुक्तों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक जोन में पांपलेट छपवा कर नागरिकों को वितरित करें, जिसमें कंटेनमेंट जोन बनाए जाने की स्थिति में होम डिलीवरी सहित अन्य सुविधाओं के लिए अधिकारी – कर्मचारियों के नंबर उपलब्ध हो ताकि कंटेनमेंट जोन के रहवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।
कलेक्टर ने जोन वार रैपिड रिस्पांस टीम के लिए नगर निगम आयुक्त से चर्चा करते हुए कहा कि रिस्पांस टीम में शहरी क्षेत्र के पटवारियों की भी ड्यूटी लगाई जा सकती है। कलेक्टर ने नया कोविड केयर सेंटर बनाने की तैयारी के संबंध में भी मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य पदाधिकारी से जानकारी ली।
 

 लॉकडाउन में नहीं खरीद सकेंगे ऑनलाइन समान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

लॉकडाउन में नहीं खरीद सकेंगे ऑनलाइन समान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है की लॉकडाउन के बीच ई-कॉमर्स सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर सरवेश्वर भुरे ने आदेश जारी किया है। इसके पहले चैंबर ऑफ कॉमर्स के नेताओं ने ई-कॉमर्स पर रोक लगाने की मांग की था। इसके बाद ये निर्णय लिया गया है। मंगलवार से 14 अप्रैल तक के लिए पूर्ण लॉकडाउन है। इस बीच ऑनलाइन सामान लोगों को नहीं  मिलेगा।

दरअसल, चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने दुर्ग में लॉकडाउन के बीच ऑनलाइन सेवा पर रोक लगाने की मांग की थी। नेताओं ने कलेक्टर से अपनी समस्याओं बताई थी। साथ ही कहा था कि जब ऑनलाइन सामान लोगों तक पहुंच रहा है, तो हमें भी दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए। इसके बाद पाबंदी लगाई गई है।

इसके पहले चैंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री अजय भसीन ने कलेक्टर और एडीएम ऋचा प्रकाश चौधरी से मुलाकात की थी. साथ ही 4 दिन में कोरोना संक्रमण की समीक्षा कर लॉकडाउन को खोलने की मांग भी की थी. ज्ञापन में कहा था कि 13 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है. इस त्योहार से व्यापारियों को काफी उम्मीद है. इसलिए चार दिन बाद लॉकडाउन की समीक्षा कर उसके आधार पर निर्णय लिया जाए|
  छत्तीसगढ़ विधानसभा में कोरोना विस्फोट के बाद किया गया इस तारीख तक बंद

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कोरोना विस्फोट के बाद किया गया इस तारीख तक बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर 11 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में जारी आदेश के अनुसार परिसर में अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित हो रहे थे, जिसके चलते 07 अप्रैल से परिसर को बंद रखने का आदेश उपसचिव ने जारी किया है।
आज राजधानी के इन 5 क्षेत्र को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित

आज राजधानी के इन 5 क्षेत्र को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर। कलेक्टर ने कोविड-19 के रोकथाम की दृष्टि से कोरोना केस पाए जाने पर कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है। जिसमें जिले के जनपद पंचायत आरंग के ग्राम कागदेही, रायपुर जोन क्रमांक 8 अंतर्गत इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट, रायपुर के जोन क्रमांक 2 के अंतर्गत गली नं 2 फाफाडीह, रायपुर जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत श्री जी वैशाली रेसीडेंसी अमलीडीह मार्ग डाॅ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड 52 ,रायपुर जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत पीयुष काॅलोनी नरहेश्वर मंदिर के आगे कुकरेजा फार्म हाउस अमलीडीह मार्ग, सभी जगहों पर 5 से अधिक नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने पर उक्त स्थानों को कलेक्टर ने कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है।
 नल से पानी भरने के दौरान महिला से शराबी ने किया मारपीट, मामला दर्ज

नल से पानी भरने के दौरान महिला से शराबी ने किया मारपीट, मामला दर्ज

रायपुर। सार्वजनिक नल पर पानी भरने के दौरान महिला से शराबी ने गाली-गलौच कर मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट गोबरानवापारा थाने में पीडि़ता ने थाने में दर्ज कराई है। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पारागांव गोबरानवापारा निवासी श्रीमती मनसी तारक 40 वर्ष पति विष्णु तारक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 5 अपै्रल को शाम साढ़े पांच बजे ग्राम पारागांव में सार्वजनिक नल में पानी भरने के दौरान उमेश गाड़ा एवं द्वारिका केंवट ने शराब के नशे में पानी भरने को लेकर विवाद कर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर चोट पहुंचाया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
पुलिस विभाग में हुआ बड़े  पैमाने में तबादला, देखे आदेश

पुलिस विभाग में हुआ बड़े पैमाने में तबादला, देखे आदेश

महासमुंद, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने निरीक्षक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत 29 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है. यह ट्रांसफर प्रशासनिक कसावट लाने के लिए की गई है. जिससे पुलिस विभाग में बेहतर काम हो सके. जारी आदेश में देखिए किसका कहां तबादला हुआ है. 

transfer order

इस सरकारी दफ्तर में हुआ कोरोना विस्फोट 35 से ज्यादा मिले कोरोना पॉजेटिव, 2 कर्मचारियों की मौत भी हुई

इस सरकारी दफ्तर में हुआ कोरोना विस्फोट 35 से ज्यादा मिले कोरोना पॉजेटिव, 2 कर्मचारियों की मौत भी हुई

रायपुर, कई सरकारी दफ्तरों में कोरोना विस्फोट हो रहा है। मंत्रालय-इंद्रावती भवन के बाद अब आरडीए दफ्तर में भी कोरोना का बड़े पैमाने पर संक्रमण हुआ है।
रायपुर विकास प्राधिकरण के दफ्तर में अब तक 35 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, वहीं 2 कर्मचारियों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना के इस कहर के बाद दफ्तर में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि इतनी बड़ी संख्या में संक्रमितों के मिलने के बाद भी ना तो दफ्तर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है और ना ही रोटेशन ड्यूटी लगायी गयी है।
कर्मचारियों ने तत्काल आरडीए दफ्तर को कंटेनमेंट जोन बनाने की मांग की है। रायपुर में तो कल रिकार्ड 1700 से ज्यादा नये मरीज मिले है।
 

रायपुर के जैसे अब इस जिले में जारी हुआ दूकान खोलने और बंद करने का दिशा निर्देश

रायपुर के जैसे अब इस जिले में जारी हुआ दूकान खोलने और बंद करने का दिशा निर्देश

जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक स्तर पर पूर्व में अधिरोपित प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने हेतु धारा 144 प्रभावशील की गयी है।
इस परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सारांश मित्तर द्वारा जिले के सभी नगरीय निकायों एवं नगर निगम बिलासपुर के सीमा क्षेत्र भीतर स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालन के लिए पूर्व निर्धारित समय में संशोधन किया गया है। अब सभी प्रकार की स्थाई एवं अस्थाई दुकानें, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर्स, व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं सभी प्रकार के ठेले-गुमटियां प्रातः 6 बजे से रात्रि 7 बजे तक तथा रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा, बार में डायनिंग, टेक-अवे एवं होम डिलवरी प्रातः 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक संचालित होगी।
पेट्रोल पम्प एवं मेडिकल स्टोर्स उपरोक्त नियत्रंक से मुक्त रहेंगे। इसके अतिरिक्त वस्तुओं एवं सेवाओं के आवागमन भी उक्त प्रतिबंध से मुक्त होंगे। शहरी क्षेत्र के सभी प्रकार के साप्ताहिक बाजार जैसे-सदर बाजार, बिलासपुर में लगने वाला सन्डे मार्केट बन्द रहेंगे। जिले के समस्त प्रकार के देशी, विदेशी मदिरा दुकान सायं 7 बजे बन्द होंगे। सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, छविगृह का अंतिम प्रदर्शन रात्रि 9 बजे समाप्त करना अनिवार्य होगा।
सभी दुकानों के सामने दुकानदारों को स्वयं फलैक्स छपवाकर दुकानों के खुलने एवं बंद करने की समय सीमा को प्रदर्शित करना होगा। सभी व्यापारियों, कर्मचारियों, ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। समस्त व्यापारिक गतिविधियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। सभी व्यासायियों को अपने दुकान, संस्थान में विक्र्रय हेतु मास्क रखना अनिवार्य होगा, बिना मास्क पहने खरीददारी करने के लिए आये ग्राहकों को सर्वप्रथम मास्क विक्रय का वितरण किया जाए एवं तत्पश्चात अन्य वस्तुओं, सेवाओं का विक्रय किया जाए। प्रत्येक दुकान, संस्थान में स्वयं तथा आगंतुको के उपयोग हेतु सेनेटाईजर रखना अनिवार्य होगा, अगर किसी बाजार या अन्य किसी क्षेत्र में कंटेनेमेंट जोन घोषित हो जाता है तो उस क्षेत्र के समस्त व्यवसाय बंद हो जाएंगे एवं उस क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन के समस्त नियमों का पालन करना होगा।
यदि किसी व्यवसायी के द्वारी उपरोक्त शर्ताें में से किसी एक या एक से अधिक शर्ताें का उल्लंघन किया जाता है तो उसकी दुकान संस्थान को तत्काल प्रभाव से 15 दिवस के लिए सील कर दिया जाएगा। सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, सीएसपी, एसडीओपी, तहसीलदार एवं थाने उपरोक्त आदेश के क्रियान्वयन हेतु अपने प्रभार क्षेत्र में सतत भ्रमण करेंगे। सभी इन्सीडेण्ट कमाण्डर, जोन कमिश्नर एवं थानेदार अपने प्रभार क्षेत्र के सभी कन्टेनमेंट जोन में प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करेंगे। आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, प्रतिष्ठान भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा सहपठित आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 एवं महामारी नियंत्रण अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत दण्डनीय होंगे।
यह आदेश 7 अप्रैल प्रातः 6 बजे से 16 अप्रैल की रात्रि 12 बजे तक प्रभावशील रहेगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना से जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष का निधन

छत्तीसगढ़ में कोरोना से जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष का निधन

गरियाबंद। गरियाबंद जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता राठौर का आज सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि ममता राठौर कोरोना संक्रमित थी। 

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ममता राठौर सप्ताह भर पहले असम चुनाव प्रचार से लौटी थी। असम से लौटने के बाद वह बीमार थी। बताया जा रहा है कि बीमार होने के बाद भी ममता राठौर ने कोरोना जांच नहीं कराया। इस बीच उनकी तबीयत अधिक खराब हो गई और गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया।  

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्न ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ममता राठौर को गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल लाया गया था। उन्हें सांस लेंने में कठनाई हो रही थी। उनका कोविड चेक किया गया तो पॉजिटिव आया, कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई थी।

जिले में बीते 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6 हो गई है जबकि 144 लोग एक ही दिन में पॉजिटिव मिले।
 बड़ी खबर: अवर सचिव ने निरस्त किया अशोक चतुर्वेदी की नियुक्ति का आदेश

बड़ी खबर: अवर सचिव ने निरस्त किया अशोक चतुर्वेदी की नियुक्ति का आदेश

रायपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन संचालक कुमार लाल चौहान की चुनावी ड्यूटी लगने के बाद उनका समस्त प्रभार दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अशोक चतुर्वेदी को सौप दिया गया है। उल्लेखनीय है कि विभिन्न आरोपों के बाद पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक पद से अशोक चतुर्वेदी को हटाकर राज्य कार्यक्रम प्रबंधक बनाया गया था। चतुर्वेदी के खिलाफ कई मामले न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद उन्हें इस पद पर नियुक्त कर दिया गया है। इस खबर को वीएनएस ने प्रमुखता से उठाया था और प्रकाशित किया था। जिसके बाद विधायक अनीता शर्मा ने 1 अप्रैल को राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस मामले में जांच का अनुरोध किया था। अब इस खबर का असर हुआ है, और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अवर सचिव रामलाल खैरवार ने आदेश जारी करते हुए अशोक चतुर्वेदी की नियुक्ति के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया है। 

ज्ञातव्य है कि 1 अप्रैल को धरसींवा विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अशोक चतुर्वेदी के कदाचार से अवगत करते हुए उनके पूर्व व वर्तमान कृत्यों की जांच कराने, उनके विरुद्ध समुचित कार्रवाई करवाने तथा उन्हंा संरक्षण व सहायता देने वालों की पहचान कराने अनुरोध किया थे।

अपने पत्र में श्रीमती शर्मा ने लिखा कि डॉ. चतुर्वेदी ने अपने नौकरशाह पद और अधिकार का निजी फायदे के लिए दुरूपयोग किया। पाठ्यपुस्तक निगम के महाप्रबंधक पद पर रहते हुए उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में जालसाजी कर करोड़ों की अनियमितता की, और अपने करीबी कंपनियों को ठेका दिलवाया। अशोक चतुर्वेदी के खिलाफ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में कई याचिकाएं दायर हैं। विधायक अनीता शर्मा के अलावा अन्य विधायकों व नेताओं ने इस नियुक्ति पर आपत्ति जताई थी। 
 होम आईसोलेशन मेंं घूमते पाये जाने पर एफआईआर : डॉ. मिथलेश चौधरी

होम आईसोलेशन मेंं घूमते पाये जाने पर एफआईआर : डॉ. मिथलेश चौधरी

राजनांदगांव। होम आइसोलेशन में घूमते पाये जाने पर सीधे एफआईआर की कार्रवाई की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहकर उपचार लेने वाले सभी धनात्मक मरीज व परिवार के सदस्य पूर्ण रूप से होम आईसोलेशन प्रोटोकॉल का पालन करें। होम आइसोलेशन प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वाले पर महामारी एक्ट के तहत प्रावधान में एफआईआर किया जायेगा। डॉक्टर की सलाह पर दवाईयों का सेवन नियमित रूप से तापमान व ऑक्सीजन सेचूरेशन की जांच का होम आइसोलेशन कालिंग टीम को अवगत कराये। किसी भी प्रकार से नियमों का उल्लंघन करने पर हम अपने व अपने परिवार की जान को खतरे में डाल रहे हैं। कोरोना बीमारी से डरना नहीं है, बल्कि नियमों का पालन कर हम पूरी तरह से बच सकते हैं। जिससे हम अपने व अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्ति को 17 दिवस पूर्ण रूप से नियमों का पालन करते हुए घर पर रहना है एवं उसके परिवार का कोई भी सदस्य न तो घर से बाहर जायेगा और न ही बाहर का कोई भी सदस्य घर में प्रवेश करेगा। होम आईसोलेशन धनात्मक मरीज व पारिवारिक सदस्य ना ही दुकान खोलेंगे और ना ही कार्य पर जायेगें।
 
 भगवान का दर्जा पाने वाले चिकित्सक की हरकत से मानवता शर्मसार, उपचार के दौरान डॉक्टर ने किया महिला से दुष्कर्म

भगवान का दर्जा पाने वाले चिकित्सक की हरकत से मानवता शर्मसार, उपचार के दौरान डॉक्टर ने किया महिला से दुष्कर्म

रायपुर। मानव सेवा को सर्वोत्तम सेवा का दर्जा दिया गया है। चिकित्सक एवं मरीज के बीच आत्मीयता का रिश्ता होता है किंतु कुछ ऐसे चिकित्सक भी है जो अपनी महिला मरीज के साथ ओछी हरकत करने से बाज नहीं आते। गुढिय़ारी थाना अंतर्गत ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें चिकित्सक डॉ. मनोहर गुप्ता द्वारा अपनी मरीजा को ही हवस का शिकार बनाने की कोशिश की गई। कोशिश विफल होने पर डॉ. ने अपनी मरीजा को जान से मारने की कोशिश की। पृथ्वी पर ईश्वर के बाद चिकित्सक को ही भगवान का स्वरूप माना जाता है। लेकिन जब भगवान ही शर्मसार करने वाली हरकत करें तो मानवता शर्मसार होती है। 

ज्ञातव्य है कि मामला गुढिय़ारी थाना क्षेत्र का है जहां एक डॉक्टर ने अपने क्लीनिक में आयी महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इतना ही नही आरोपी डॉक्टर ने पीडि़त महिला की गला घोंटकर हत्या करने की भी कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि गुढिय़ारी के विकास नगर स्थित मकान को लेकर महिला का विवाद चल रहा था,इस बारे में चर्चा हेतु 17 मार्च को महिला परिचित डॉक्टर मनोहर गुप्ता (45 वर्ष) के पास क्लीनिक में गई थी, तभी डॉक्टर मनोहर ने क्लीनिक में महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और जब महिला ने इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने स्कार्फ से उसका गला घोंटकर हत्या करने की भी कोशिश की। इस दौरान महिला बेहोश हो गई जिसके बाद डाक्टर ने उसे इलाज के लिए कोटा स्थित सुयश अस्पताल कोटा में भर्ती करवाया। फिलहाल महिला का इलाज ज़ारी है। गुढिय़ारी पुलिस ने महिला की शिकायत पर डॉक्टर मनोहर गुप्ता के खिलाफ  हत्या के प्रयास सहित बलात्कार की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार टिप्पर ने डाक्टर को रौंदा, मौके पर हुई मौत

छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार टिप्पर ने डाक्टर को रौंदा, मौके पर हुई मौत

कोंड़ागांव। जिले के केशकाल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर तेज गति से दौड़ती टिप्पर ने युवा चिकित्सक आशीष गुप्ता को रौंद दिया जिससे चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। डाक्टर बाईक से अपने घर से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे ही थे कि कांकेर की ओर से आ रही टिप्पर ने डाक्टर को अपनी चपेट में लेते हुए सामने से आ रही मुर्गी डिलीवरी वाहन को भी जबरदस्त ठोकर मार दिया। 
  लॉकडाउन: दुर्ग जिले में बेहद सख्त लॉकडाउन, बाज़ारो में पसरा सन्नाटा

लॉकडाउन: दुर्ग जिले में बेहद सख्त लॉकडाउन, बाज़ारो में पसरा सन्नाटा

भिलाई। जिले में आज से लगाए गए लॉकडाउन का असर सुबह से ही दिखना शुरू हो गया। सुबह से ही शहर के सारे महत्वपूर्ण बाजारों में पूरी तरह से सन्नाटा बना रहा। इसके साथ ही शहर के सारे महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर पुलिस की टीम मॉनिटरिंग करती रही। पुलिस एवं निगम की मोबाइल टीम पूरे शहर भर में घूम-घूम कर यह देख रही है कि कहीं लॉकडाउन का उल्लंघन तो नहीं हो रहा लेकिन नागरिकगण स्वत: स्फूर्त कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने की दिशा में भागीदारी निभाने घर से नहीं निकल रहे हैं। केवल मेडिकल इमरजेंसी, टेस्टिंग, वैक्सीनेशन के लिए ही लोग बाहर निकल रहे हैं। दवा दुकानों, चश्मा दुकान को छोड़कर अन्य सभी दुकाने बंद है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने 4 दिन पूर्व लॉक डाउन लगाने का निर्णय लिया था ताकि लोग आवश्यक सामानों की खरीद कर लें। इसके अलावा कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर दिए हैं एवं निगम की टीम चारों ओर स्थिति पर नजर रखी हुई है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जरूरतमंदों को किसी तरह से दिक्कत ना हो यह सुनिश्चित करें।
जानिए अब शराब दुकान खुलेंगे कब से कब तक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जानिए अब शराब दुकान खुलेंगे कब से कब तक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कोरबा। कोरबा जिले में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लोगों की भीड़ कम करने के लिए जिला प्रशासन ने शराब दुकानों और होटल-बार संचालन के लिए नया समय निर्धारित कर दिया है। कलेक्टर किरण कौशल ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। अब जिले की समस्त शराब दुकानें सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक ही खुलेंगी। जिले में संचालित सभी होटल-बार एफएल-3, एफएल-3 क के खुलने-बंद होने का भी नया समय तय कर दिया गया है। होटल-बार अब दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक ही खुलेंगी। 


जारी किए गए आदेशानुसार जिले की 12 देशी, 18 विदेशी एवं सात प्रीमियम वाइन शॉप अब सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक ही खुली रहेंगी। शराब दुकानों में खरीददारी के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और ग्राहकों से पालन कराने की जिम्मेदारी दुकानदारों को दी गई है। कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन, दुकानों में भीड़ इकट्ठी होने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने, मास्क के बिना खरीदी-बिक्री करने पर संबंधित व्यक्तियों के साथ-साथ दुकानदारों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
BIG BREAKING : बीजापुर नक्सली हमले में शहीद जवानों के परिजनों को राज्य सरकार ने 80 लाख रूपए और अनुकम्पा नियुक्ति देने का किया ऐलान

BIG BREAKING : बीजापुर नक्सली हमले में शहीद जवानों के परिजनों को राज्य सरकार ने 80 लाख रूपए और अनुकम्पा नियुक्ति देने का किया ऐलान

रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि प्रदेश सरकार ने बीजापुर जिले में हुए नक्सली हमले शहीद जवानों के परिजनों को 80-80 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति भी दी जाएगी। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को आर्थिक सहायता और अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए है।

मिली जानकारी के अनुसार आर्थिक सहायता के तहत राज्य शासन द्वारा विशेष अनुग्रह अनुदान, सामूहिक विकल्प विशेष अनुदान, शहीद सम्मान निधि, समूह बीमा राशि एवम अन्य आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। आपको बता दें कि इस मुठभेड़ में केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल के शहीद पुलिस अधिकारियों और जवानों को राज्य शासन द्वारा विशेष अनुग्रह अनुदान एवम सामूहिक बीमा विकल्प विशेष अनुदान राशि के रूप में कुल 45.40 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल के शहीद अधिकारियों और जवानों के परिवारजनों को अनुकंपा नियुक्ति और अन्य आर्थिक सहायता के संबंध में अग्रिम कार्यवाही अर्द्ध सैनिक बल द्वारा की जाएगी।

मास्क नहीं पहनने वालों के लिए चल रही चालानी कार्यवाही में मिले इतने लाख रूपये

मास्क नहीं पहनने वालों के लिए चल रही चालानी कार्यवाही में मिले इतने लाख रूपये

अम्बिकापुर । कलेक्टर झा के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम तथा नियंत्रण के लिए राजस्व, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त निगरानी दल की ओर से नगर निगम क्षेत्र के चौक-चौराहों, दुकानों, सब्जी बाजारों में बिना मास्क के घूमने वालों पर चालानी कार्यवाही कर अर्थदंड वसूला जा रहा है तथा लोगों को मास्क लगाने और शारीरिक दूरी बनाए रखने की समझाईश दी जा रही है। राजस्व, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से बिना मास्क के घूमने वाले अब तक 2 हजार 702 लोगों पर चालानी कार्यवाही कर 3 लाख 98 हजार 220 रुपए की राजस्व वसूली की गई है। टीम की ओर से बिना मास्क के घूमने वालों पर चालानी कार्यवाही करने के साथ ही दुकानों व सब्जी बाजारों में शारीरिक दूरी का पालन करने की समझाईश दी जा रही है। कलेक्टर संजीव झा ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें। अनिवार्य काम पडऩे पर ही घर से बाहर निकलें। दो गज दूरी मास्क है जरूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करें। आम जनता की सहभागिता के बिना कोरोना को रोक पाना मुश्किल है। सभी अपनी जिम्मेदारी को समझें और जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा करें। कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी भागीदारी निभाएं। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग आपमे निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोविड-19 का वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। यह कोरोना के प्रसार और रोकथाम को रोकने के लिए आवश्यक है।
 

कोरोना संक्रमण के चलते अब न्यायालयों में ऑनलाइन होगी सुनवाई, देखें आदेश...

कोरोना संक्रमण के चलते अब न्यायालयों में ऑनलाइन होगी सुनवाई, देखें आदेश...

बिलासपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अब प्रदेश के समस्त न्यायालयों के लिए आदेश जारी किया है। उच्च न्यायलय के महा-रजिस्ट्रार संजय कुमार जायसवाल ने आदेश जारी करते हुए निर्देशित किया है कि अब उच्च न्यायालय में सभी सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। रोस्टर के हिसाब से मुख्य न्यायाधीश बेंच की संख्या तय कर सकते हैं। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए परिसर में केवल अधिवक्ता ही प्रवेश कर सकते है, वो भी केवल उस परिस्थिति में जब उन्हें कोई केस फाइल करना है या उनका मामला किसी अदालत में सूचीबद्ध है।

 

आबकारी विभाग ने इतने लीटरअंग्रेजी शराब किया बरामद

आबकारी विभाग ने इतने लीटरअंग्रेजी शराब किया बरामद

जशपुरनगर । कलेक्टर महादेव कावरे के निर्देशन व सहायक आयुक्त आबकारी विकास कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार राठौर और मय स्टॉफ की ओर से 4 अप्रैल को आबकारी चेक पोस्ट लवाकेरा में अवैध मदिरा के रोकथाम के लिए वाहनों की जॉच के दौरान आरोपी हेमन्त कुमार साहू के अधिपत्य वाहन क्रमांक ओडी 16 ई 1311 की तलाषी में दो कार्टून में किंगफिषर बियर का 24 बोतल कुल मात्रा 15.600 बल्क लीटर सेल फॉर उड़ीसा अंग्रेजी शराब बरामद कर जप्त किया गया, आरोपी द्वारा अपने अधिपत्य वाहन और संज्ञान में कुल 15.600 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब का परिवहन करना छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत् दंडनीय अपराध होने से प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक तेजराम केहरी, आबकारी आरक्षक जन्मेजय दुबे, रामलाल भगत, खगेश्वर साय, गार्ड रविन्द्र शुक्ला, शांतनु शामिल रहे।
 

ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती

ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती

सूरजपुर । जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ परिमण्डल अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए 8 मार्च से 7 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिसकी अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर अवलोकन कर सकते है। रायगढ़ संभाग के कुल 218 पदों पर जिसमें से शाखा डाकपाल के 64 और सहायक डाकपाल के 154 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सूरजपुर से सम्पर्क कर सकते है। 

शनि मंदिर में चोरी करने घुसे दो युवक, फिर हुआ ये अजीब वाकिया

शनि मंदिर में चोरी करने घुसे दो युवक, फिर हुआ ये अजीब वाकिया

कोरबा । शनि मंदिर में चोरी करने घुसे दो युवक जिसमे एक का हाथ दान पेटी में फंस गया। चोर अपने हाथ निकालने का प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका, इसी बीच पुजारी का परिवार चोरों की आवाज सुनकर जाग गया। उसने चोर को मंदिर के अंदर देख लिया, फिर इसके बाद वहां पर भीड़ जमा हो गई। पावर हाउस रोड कोरबा स्थित नवनिर्मित शनि मंदिर में आज सुबह दो चोर घुसे, दान पेटी में रखे पैसे निकालने के लिए इन लोगों ने पहले मंदिर का ताला तोड़ा और फिर जब दान पेटी में हाथ डालकर पैसे निकालने का प्रयास किया, इसी बीच एक चोर का हाथ उसी में फंस गया, दोनों चोरों ने मिलकर हाथ निकालने का बहुत प्रयास किया लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली। मंदिर में हो रही खटर पटर को सुन पुजारी के परिवार के एक सदस्य ने जब देखा तो 2 लोग अंदर अपने बचने का प्रयत्न कर रहे थे। देखते ही देखते यहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, मंदिर में घुसे चोर रंगे हाथ पकड़े जाने के बावजूद तमाम तरह के बहानेबाजी करते रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पूछताछ में आरोपियों ने बालको निवासी बताया और उसने अन्य कई जगहों पर चोरी करने की बात कबूल की फिलहाल पुलिस चोरों से पूछताछ कर रही है।