BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
राजधानी में फिर दो गुटों में हुई मारपीट, काउंटर केस दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी में फिर दो गुटों में हुई मारपीट, काउंटर केस दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | दो गुटों के बीच आपस में हुई मारपीट के मामले में टिकरापारा थाने में काउंटर केस दर्ज कर लिया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीराम चौक मठपुरैना टिकरापारा निवासी ईरफरान 32 वर्ष पिता खलील ताबिज ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 22 अगस्त को शराब पीकर विक्की तिवारी गाली-गलोच कर रहा था,मना करने प्रार्थी को अपने हाथ में पहने कड़ा से मारकर चोट पहुंचाया। 
 
 
इसी तरह ईमामनगर मठपुरैना निवासी जगदीश प्रसाद तिवारी 51 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि जावेद,सोनु एवं छोटु प्रार्थी के घर का दरवाजा के पास आकर गाली-गलोच कर विक्की तिवारी कहा है कहकर दरवाजा पर लात मारकर खोल दिये व अंदर प्रवेश कर विक्की तिवारी कहा है कहकर गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 
मौसम में आए बदलाव के चलते राजधानी के अस्पतालों में लगी मरीजों की कतार

मौसम में आए बदलाव के चलते राजधानी के अस्पतालों में लगी मरीजों की कतार

रायपुर | अचानक मौसम में तब्दीली होने से बारिश छाया और उमस के बीच शहर सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों सर्दी, खांसी वायरल फीवर, डायरिया दस्त आदि के मरीजों की सरकारी एवं निजी चिकित्सा संस्थानों में इलाज हेतु कतार लगी हुई है। ज्ञातव्य है कि विश्व व्यापी महामारी कोरोना वायरस कोविड 19 की गाइड लाइन के अनुसार केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रचार प्रसार के रूप में लैंड लाइन टेलीफोन मोबाइल आदि में हेल्पलाइन नंबर 104 में तत्काल संपर्क कर कोरोना टेस्ट कराने का आग्रह किया जा रहा है। 

READ : रोजगार : एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, देखें कब है आवेदन करने की आखरी तिथि 

सरकारी अस्पतालों में एम्स, मेकाहारा, जिला अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार के मरीजों का बकायदा कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। वहीं निजी चिकित्सा संस्थानों में भी केंद्र की गाइड लाइन के अनुसार हास्पिटल पहुंचने वाले मरीजों का एवं उनके परिजनों का थर्मल स्क्रीनिंग के उपरांत ही प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही बुखार के मरीजों का नियमित रूप से कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। 
 
 
गौरतलब है कि वर्षा ऋतु में हर वर्ष जल जनित बीमारियां पीलिया के साथ ही वायरल फीवर आदि का प्रकोप होता रहा है। इस वर्ष कोरोना  वायरस के कारण शासन प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सक्रियता बरत कर कोरोना के मरीजों को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव उपाय किये जा रहे है इस संंबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एवं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य द्वारा आमजनों से साधारण बीमारी में भी लापरवाही न बरतने की अपील करते हुए निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्रों में तत्काल अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आग्रह किया गया है। 
 
प्रदेश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक डॉ की गई जान, स्वस्थ मंत्री ने जताया दुःख

प्रदेश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक डॉ की गई जान, स्वस्थ मंत्री ने जताया दुःख

रायपुर, आज हमारे प्रदेश ने कोरोना की जंग में डॉ रमेश ठाकुर के रूप में अपना एक युवा डॉक्टर और कोरोना योद्धा खो दिया है। उनके बलिदान से ह्रदय को गहरा दुःख पहुँचा है, ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करें। 

 

बड़ी बहन ने कर दी छोटी बहन की हत्या, जानिये क्या थी वजह

बड़ी बहन ने कर दी छोटी बहन की हत्या, जानिये क्या थी वजह

कटघोरा, मोबाइल को लेकर दो बहनों में चल रहा विवाद इतना बढ़ गया कि बड़ी बहन ने छोटी बहन की हत्या कर दी। मामला कटघोरा थाना अंतर्गत मल्दा क्षेत्र का है। फिलहाल कटघोरा पुलिस ने बड़ी बहन को गिरफ्तार कर पुछताछ शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना अंतर्गत मल्दा क्षेत्र में रहने वाली मृतका 13 वर्षीय सुनैना अपनी बड़ी बहन के साथ घर पर सोई हुई थी इस दौरान घर पर कोई नही था। माता-पिता परिवारिक कार्यक्रम से ग्राम पुटूवा गए हुए थे। शनिवार सुबह जब घर के ही एक बुजुर्ग सदस्य ने कमरे में जाकर सुनैना को उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठी और देखा कि उसके गले व सिर पर चोट के निशान देख कर बुजुर्ग डर गया तथा इसकी सूचना गाँव में अन्य लोगों को दी। जब मामले की जानकारी कोटवार को हुई तो घटना की सूचना कटघोरा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल कटघोरा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही करते हुए मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा बड़ी बहन को अपनी हिरासत में ले लिया है।


बताया जाता है की दोनों बहनों के बीच अक्सर मोबाइल को लेकर झगड़ा होते रहता था। शुक्रवार शाम को भी उसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। और सुबह बड़ी बहन ने ही कुल्हाड़ी से अपनी छोटी बहन को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पुलिस ने अभी पुष्टि नही की है कि सुनैना की हत्या उसकी बड़ी बहन ने ही की है। हत्या का मुख्य कारण क्या है इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद ही पता चलेगा।
 

रायपुर जिले में इन इलाको से निकल रहे है प्रतिदिन कोरोना के मरीज, देखे किन किन क्षेत्रो से है

रायपुर जिले में इन इलाको से निकल रहे है प्रतिदिन कोरोना के मरीज, देखे किन किन क्षेत्रो से है

रायपुर, राजधानी रायपुर-आसपास की बस्तियों- कॉलोनियों से बीती रात में 286 पॉजिटिव मिले। इसमें राजभवन, शंकर नगर विधायक निवास, पुलिस कॉलोनी व भाटिया अस्पताल से 2-2 मरीज मिले हैं। इसके अलावा सेंट्रल जेल, सीआरपीएफ, मेडिकल कॉलेज हॉस्टल, सदर बाजार समेत और कई दर्जनों जगहों से 1-1 संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी मरीज आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं।


जिन जगहों पर कोरोना मरीज पाए गए हैं, उसकी सूची निम्नानुसार है-


गायत्री मंदिर शंकर नगर रायपुर, तेलीबांधा रायपुर, अल्फा स्कूल के पास चौरसिया कॉलोनी मठपुरैना रायपुर, कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज, डबरी स्कूल नयापारा रायपुर, गुढिय़ारी सतनामीपारा, अनुपम नगर टीवी टॉवर शंकर नगर, आयुष हॉस्पिटल रतन टॉवर, रोहणीपुरम रोड आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर, भाटिया हॉस्पिटल राजातालाब 2, डंगनिया, रावतपुरा, अबदुल रहीम हाउस रीजवी गली रिखियापारा रायपुर, धोबीपारा राखी रायपुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय गैस गोडऊन के आगे गुढिय़ारी, मैत्री नगर डंगनिया,संकेत नगर पुरागांव भिलाईगढ़ बलौदाबाजार, रायपुर 30, टैगोर नगर मोलीबाग रायपुर, अमीन पारा पुरानी बस्ती, तिरूपत्ति आपर्टमेंट रायपुर, आरोरा कॉम्पलेक्स राजेंद्र नगर, सदर बाजार के पास आनंद जेवलर्स हलवाई लाइन, एचआईजी 30 मारूति नगर, खपराभट्टी, सदर बाजार 3, दलदल सिवनी, दलदलसिवनी अवंति विहार 4, हाउसिंग बोर्ड शंकर नगर, खम्हारडीह शंकर नगर, अशोक विहार न्यू राजेंद्र नगर 2, एरीगेशन कॉलोनी शांति नगर, विकास नगर गुढिय़ारी 2, कृष्णा कॉलोनी जोरा रायपुर, राजभवन 2, श्रीनगर गुढिय़ारी, इंटर्न हॉस्टल जेएनएम मेडिकल कॉलेज, सेक्टर-27 अटल नगर, कुशालपुर यादव पारा, लाभांडी रायपुर, पहाड़ी चौक लोधीपारा गुढिय़ारी, सेक्टर 2 प्रोफेसर कॉलोनी गिवन धाम बिल्डिंग फस्र्ट फ्लोर, भाठागांव शीतला चौक, पलास विहार महावीर नगर, बृजमोहन अग्रवाल निवास शंकर नगर 2, काशी राम नगर, अवंति विहार, भनपुरी, सालासार ग्रीन सरोना, डंगनिया रायपुर 5, वाल्फोर्ड एनक्लेव रामकृष्ण हॉस्पिटल 2, कोटा, कचना 3, कचना, खम्हारडीह शंकर नगर 3, माना कैंप, सेक्टर 1 देवेंद्र नगर 2, भाठागांव अवधपुरी, टैगोर नगर, शंकर नगर 4, भिलाई 3, सतनाम चौक लाभांडी, एकता चौक तिल्दा, गीतांजली नगर अवंति विहार, राजीव नगर, पुराना पेंशनबाड़ा पुलिस लाइन, सिटी पाला अवंति विहार, गुढिय़ारी शिव नगर, अश्विनी नगर महादेव घाट रोड, राजधानी विहार सड्डू, निमोरा पंडरी बेहरा कॉलोनी, बिरगांव, मेडिकल कॉलेज, गुढिय़ारी, भनपुरी, मुर्रा भठ्ठी गुढिय़ारी, देशबंधु प्रेस रोड रामसागर पारा के पास अग्रसेन चौक रायपुर 2, खमतराई, लक्षमन नगर, काली नगर पंडरी, पीजी बॉयज हॉस्टल पं. जेएनएमएमसी, पुलिस कॉलोनी कालीबाड़ी 2, सीआरपीएफ , एकता चौक तिल्दा, मंडीगेट पंडरी, ब्राम्हणपारा महितोष चौक रायपुर 2, फाफाडीह 2, लाखे नगर के पास दुर्गा मंदिर, रामेश्वर नगर भनपुरी, विजय नगर भनपुरी, प्रेम किराना स्टोर्स जागृति नगर, कोटा, जानकी चौक कुशालपुर, सड्डू कैपिटल सिटी, शिव नगर न्यू चंगोराभाठा, भाठागांव अवधपुरी एकता चौक, डीडी नगर, टैगोर नगर, आरडीए कॉलोनी, राम नगर रायपुर, ईदगाहभाठा मैदान रायपुर, लाखे नगर मंगलबाजार, श्रीराम नगर न्यू चंगोराभाठा 2, गौतम नगर लाखेनगर 3, फाफाडीह चौक, मजदूर नगर पंचराम किराना स्टोर्स, ए वन बाजार बिरगांव, लक्षमण नगर, हिमानी किराना स्टोर्स के पास बिरगांव, भरत नगर कुम्हारी, उरला रोड बिरगांव, कोटा ढीमर पारा डीएन टॉवर, सिटी ऑफ ड्रिम्स कचना रोड रायपुर, रामेश्वर नगर, शंकर नगर, दुर्गा नगर पंडरी, दलदल सिवनी न्यू एकता चौक, न्यू शांति नगर 2, आरंग गुप्ता पारा, दलदल सिवनी द्वारिका विहार रायपुर, गौरा-गौरी चौक मौदहापारा, सुंदर नगर हिमांशु एजेंसी नाका चौक भाठागांव 2, शिवानंद नगर, अंबेडकर चौक, मौदहापारा फरिश्ता कॉम्पलेक्स, टैगोर नगर, काली नगर पंडरी, गोवर्धन नगर भनपुरी, बैजनाथ पारा, जानकी चौक कुशालपुर, जागृति नगर उरकुरा, वीआईपी रोड 2, छोकरानाला विधायक कॉलोनी लाभांडी, संजय नगर 4, चंगोराभाठा पीएस सिटी रायपुर, उरला, लोधीपारा प्रेम नगर गुढिय़ारी, रामसागर पारा सिंधी स्कूल रायपुर, जोरा पारा शारदा चौक, दुबे कॉलोनी मोवा, फूल चौक नयापारा रायपुर, अंबेडकर चौक लालपुर, नयापारा रायपुर, श्रीसांईनाथ कॉलोनी कोटा, नया मंगल बाजार थाना चौक, काशीराम नगर, संतोषी नगर, डॉ. राजेंद्र नगर रायपुर, सेक्टर 29 नया रायपुर, विनोबा भावे नगर के पास गल्र्स स्कूल शांति नगर रायपुर, कुंदरा पारा के पास एकता हॉस्पिटल, बिरगांव, विजय नगर भनपुरी रायपुर, राम सागरपारा 2, धरसींवा, कबीर नगर, ब्राम्हणपारा 3, कालीबाड़ी 2, गोकुल नगर, सुंदर नगर, अनंत विहार कॉलोनी दलदल सिवनी रोड मोवा, मौदहापारा पवन किराना स्टोर्स, कबीर नगर, श्रीनगर खमतराई परदेशी होटल सोहन मोहन बिल्डिंग, अमलीडीह, बीएसयूपी रोड काठाडीह रोड, नया तालाब गुढिय़ारी, तेलीबांधा 2, सुंदर नगर त्रिमूर्ति चौक, मिलेनियम चौक सुंदर नगर, महावीर नगर एकता विहार, नंदी चौक टिकरापारा, राठौर चौक, देवेंद्र नगर, मधुबन वाटिका अमलीडीह, अंबेडकर चौक गुढिय़ारी, श्रीजी मधुवन कॉलोनी अमलीडीह, स्ट्रीट शांति नगर, हसदा, लोधीपारा, अवंति विहार, मुजगहन सेजबहार 5, डंगनिया 3, वाल्फोर्ड एनक्लेव पचपेड़ी नाका, सेंट्रल जेल, टिकरापारा, रामनगर, आजाद चौक, धमतरी, वार्ड नं. 6 एनपी, वार्ड नं. 16, अभनपुर।
 

रायपुर में चोर हुए बेखौफ,पति को देखने अस्पताल गई महिला के घर हुई चोरी

रायपुर में चोर हुए बेखौफ,पति को देखने अस्पताल गई महिला के घर हुई चोरी

रायपुर, राजधानी में चोर सूने मकानों को लगातार निशाना बना रहे है,लगातार राजधानी के किसी न किसी क्षेत्र में चोरी की मकानों में चोरी कर घटनाएं सामने आ रही है। लोगों को जरुरी काम से बाहर जाते समय घर में चोरी होने का डर सता रह है। वहीं चोर बेखौफ होकर चोरी को अंजाम दे रहे है।


ऐसा ही एक मामला टिकरापारा क्षेत्र में सामने आया है,कमरे में कुंडी लगाकर पति को देखने अस्पताल गई महिला के घर लाखों रुपये के सोने,चांदी के जेवरात एवं नगदी रुपये चोरी हो गया।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमकार आई टी आई के , सामने प्रयाग विहार टिकरापारा निवासी लक्ष्मी प्रजापति 32 वर्ष पति लक्ष्मी प्रजापति ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया के पति राजू प्रजापति का तबियत खराब होने के चलते उन्हें मेकाहारा अस्पताल में पिछले तीन दिनों से भर्ती है। 21 अगस्त को रात में अपने कमरे का कुंडी लगाकर पति को देखने अस्पताल गई हुई थी। मकान में प्रार्थिया के अलावा देवर,ससुर एवं उसका बेटा भी रहता है। सुबह कॉल आज सुबह फोन करके प्रार्थिया के देवर ने घर में चोरी होने की सूचना दी। जिसके बाद घर पहुंचकर कमरे को चेक किया तब सारा समान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। आलमारी खुला हुआ था एवं आलमारी का लॉक टूटा हुआ था लॉकर चेक करने पर उसमें रखा सोने का चूड़ी दो नग 19 ग्राम,मंगलसूत्र तीन नग लगभग 23 ग्राम,कान का चैन एक जोड़ी लगभग 5 ग्राम,सोने की अंगुठी दो नग 6 ग्राम,सोने की बैरिया पुरानी इस्तेमाली 35 ग्राम,सोने की चैन 16 ग्राम चांदी की पैर पट्टी छ: जोड़ी तथा नगदी रकम 5 हजार रुपये नही था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन पर इस बार विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शुभकामनाये देंगे कांग्रेसजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन पर इस बार विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शुभकामनाये देंगे कांग्रेसजन

रायपुर, 23 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों प्रदेश के आम नागरिकों, जिला, शहर, नगर, ब्लाक अध्यक्षो से कोरोना महामारी को देखते हुये वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा होगी। यह विडियों कॉन्फ्रेंसिंग संभागवार होगी।

बस्तर संभाग में दोपहर 12 बजे से दोपहर 12.15 तक, सरगुजा संभाग में दोपहर 12.15 से दोपहर 12.30 तक, बिलासपुर संभाग में दोपहर 12.30 से दोपहर 12.45 तक, दुर्ग संभाग में दोपहर 12.45 से दोपहर 1 बजे तक, रायपुर संभाग में दोपहर 1 बजे से दोपहर 1.15 तक होगी।

उपरोक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के कांग्रेसजनों एवं आम नागरिक भी मुख्यमंत्री को सभी संभागों के अंतर्गत आने वाले 28 जिलों के किसी भी जिला कलेक्ट्रेट व 146 ब्लॉक जनपद पंचायतों के विडियो कॉन्फ्रेंसिग रूम मे जाकर वहॉं से सीधा मुख्यमंत्री से जुड़ सकते है, इसकी व्यवस्था की गई है।
 

कोरोना मरीज मिलने के बाद जिले के इन चिन्हित क्षेत्रों को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित

कोरोना मरीज मिलने के बाद जिले के इन चिन्हित क्षेत्रों को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित

गरियाबंद जिले के नगर पंचायत राजिम के वार्ड क्रमांक 15 एवं राजिम तहसील अंतर्गत ग्राम कोपरा, सुरसाबांधा, देवरी, कोमा, लफंदी में एक-एक तथा नगर पंचायत राजिम के वार्ड क्रमांक 14 में, ग्राम किरवई, देवरी तथा ग्राम परतेवा में दो-दो कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने के पश्चात संबंधित क्षेत्र के चैहद्दी कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

READ : सड़क हादसा : तीज मना कर घर लौट रही 2 महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर 

इसी प्रकार नगर पंचायत छुरा के वार्ड क्रमांक 09, देवभोग तहसील के ग्राम झाखरपारा, पुरनापानी तथा ग्राम मुड़ागांव में एक-एक कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने के पश्चात संबंधित चैहद्दी को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री छतर सिंह डेहरे द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

READ : महिला का बड़ा आरोप: 139 लोगों ने कई बार किया दुष्कर्म, महिला को दिए गए ड्रग और शरीर पर दागे गए सिगरेट 

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कंटेनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बन्द रहेंगे। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा।

READ : सुशांत राजपूत का पोस्टमॉर्टम सही से नहीं हुआ या फिर रिपोर्ट है गड़बड़- सीबीआई को शक

उक्त पाये गये सभी पाॅजिटिव मरीजो के आवास के पूर्व दिशा, पश्चिम, उत्तर एवं दक्षिण दिशा के चिन्हित चैहद्दी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। आदेश के तहत उक्त क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस पैट्रोलिंग सुनिश्चित की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक सर्विलांस, कान्टेक्ट, ट्रेसिंग एवं सैम्पल जांच आदि की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही जोन में कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।

READ : अमूल इंडिया कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर शिप के नाम पर की लाखों की ठगी, पढ़े पूरी खबर 

केवल एक प्रवेश एवं निकास हेतु बैरिकटिंग हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रवेश एवं निकास सहित क्षेत्र की सेनिटाइजिंग व्यवस्था एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है। कान्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद को दायित्व सौंपा गया है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य टीम को दवा, मास्क, पीपीई कीट इत्यादि उपलब्ध कराने एवं बाॅयोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक को घरों का एक्टिव सर्विलांस व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को खंड स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था हेतु दायित्व सौंपा गया है।

READ : BSF के जवानों ने पाकिस्तान बॉर्डर पर पांच घुसपैठियों को किया ढेर, राइफल और बैग बरामद 

पुलिस विभाग के संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को दुकाने बन्द करवाने और आवागमन प्रतिबंधित करने दायित्व सौंपा गया है। संबंधित क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है एवं संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) को संबंधित क्षेत्र के सम्पूर्ण प्रभार का दायित्व सौपा गया है। उपरोक्त समस्त अधिकारी-कर्मचारी आपस में समन्वय बनाकर समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर उपरोक्त कार्यो हेतु अन्य स्थानीय अमलों की ड्यूटी लगाने हेतु अधिकृत होंगे।

बाढ़ में फंसे दंपति के नवजात की हुई मौत, पुलिस ने किया सराहनीय सहयोग

बाढ़ में फंसे दंपति के नवजात की हुई मौत, पुलिस ने किया सराहनीय सहयोग

सुकमा। जिले के नक्सल प्रभावित चिंतलनार के मोरपल्ली निवासी दंपति नुप्पो पोज्जे पति नुप्पो जोग को प्रसव पीड़ा हुई। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में इस दंपती को ज्ञात हुआ कि एक बच्चा गर्भ में ही मर गया था, वहीं दूसरा बच्चे का जन्म सुरक्षित हो गया। जिसके बाद कल उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। एम्बुलेंस से गांव तक छोडऩे के लिए भेजा गया। लेकिन केरलापाल के पास बोदागुडा के पास एनएच 30 जाम हो गया जिसके बाद एम्बुलेंस ने उन्हें वही छोड़ दिया। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस के आगे नही जाने से अपने छोटे बच्चे के साथ नुप्पो दंपति चिकपाल पहुंचे। जहां थाना प्रभारी शैलेन्द्र नाग ने सभी फंसे हुए लोगों के साथ नुप्पो दंपति को भी खाना खिलाया। रात में अचानक नवजात बच्चे की तबियत खराब हुई और सुबह नवजात की मौत भी हो गई। जिसके बाद परिजन शव को लेकर गांव जाना चाहते थे। लेकिन रास्ते मे कई जगह बाढ़ के चलते वे गांव नही जा सकते थे। जिसकी जानकारी थाना प्रभारी शैलेन्द्र नाग को लगी, उन्होंने केरलापाल के ग्रामीणों से बातचीत की और शव को केरलापाल में ही दफनाने की व्यवस्था करवाई।

थाना प्रभारी शैलेन्द्र नाग ने बताया कि केरलापाल में एक नवजात बच्चे की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार की व्यवस्था करवाया गया तथा इस दंपती को पैसा व वाहन की व्यवस्था कर उन्हें उनके गृहग्राम भेजने की व्यवस्था की गई।
छत्तीसगढ़: बाढ़ में 115 मवेशी बह गये 38 मवेशियों के शव बरामद, मवेशियों का हुआ पोस्टमार्टम

छत्तीसगढ़: बाढ़ में 115 मवेशी बह गये 38 मवेशियों के शव बरामद, मवेशियों का हुआ पोस्टमार्टम

बीजापुर। जिले के उसूर ब्लॉक अंर्तगत मुरकीनार पंचायत के पंगनपाल में चार दिन पहले चिंतावागु नदी में डूब गए मिच्चा भीमा के 53 मवेशियों का अब तक पता नहीं चला है। मिच्चा भीमा के नदी से निकाले गए 30 मवेशियों का पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम से मवेशियों के शव के पेट और फेफड़ों में पानी भरा पाया गया है।

READ : सड़क हादसा : तीज मना कर घर लौट रही 2 महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर 

मिली जानकारी के अनुसार जिले में करीब 115 मवेशी बाढ़ में डूब गए है। इनमें से 38 मवेशियों के शव बरामद किए गए हैं। उसूर ब्लॉक के पुसगुड़ी में भी किसानों के 22 मवेशियों के डूबने की सूचना है, जिसमें से आठ किसानों के आठ मवेशियों के शव मिल पाया है।
 
 
भारी बारिश के चलते सभी नदी नाले उफान पर है, कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की सलाह दी है। मवेशियों को भी ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर रखने कहा गया है। कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने नदी नालों के तेज बहाव को देखते डूबान में आए पुल को पार नही करने की भी सलाह दी है।
 आने वाले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

आने वाले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

रायपुर। राज्य में आने वाले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे अथवा हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है। वहीं कहीं-कहीं पर भारी वर्षा के आसार हैं। 
 
 
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट के अनुसार मानसून द्रोणिका अपने सामान्य स्थिति में जैसलमेर, भीलवाड़ा, उत्तर पश्चिम मध्यप्रदेश, सीधी, डाल्टनगंज, कोलकाता और उसके बाद दक्षिण पूर्व दिशा की ओर होते हुए उत्तर बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। वर्तमान में राज्य के निकट अथवा आसपास कोई बड़ा सिस्टम नहीं है। इसके चलते राज्य में हो रही वर्षा अब धीमी हो गई है।
 
 
हालांकि वातावरण में व्याप्त नमी और स्थानीय प्रभाव के असर से बदली-बारिश के आसार बने हुए हैं। आज राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है। वहीं कल दिनांक 23 अगस्त को प्रदेश के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के आकाशीय बिजली गिरने की और भारी वर्षा होने सम्भावना है।
पढ़ई तुंहर दुआर के तहत् एंड्रायड एप्प लांच :  इंटरनेट उपलब्ध होने पर कंटेंट डाउनलोड कर ऑफ लाईन भी कर सकते हैं उपयोग

पढ़ई तुंहर दुआर के तहत् एंड्रायड एप्प लांच : इंटरनेट उपलब्ध होने पर कंटेंट डाउनलोड कर ऑफ लाईन भी कर सकते हैं उपयोग

बीजापुर | बीजापुर जिले में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पढ़ई तुंहर दुआर के तहत् कक्षा पहली से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं हेतु एंड्रायड एप्प लांच किया गया है। इस एप्प के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपनी कक्षा के पाठ्य पुस्तकों का विडियो-ऑडियो डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप्प की खासियत यह है कि जब इंटरनेट उपलब्ध हो तब कंटेंट डाउनलोड कर सकते हैं और डाउनलोड किये गये विडियो और कन्टेंट इंटरनेट मौजूद नहीं रहने की स्थिति में ऑफ लाईन देखी जा सकती है। यह एप्प जिले के दूरस्थ ईलाके के लिये बहुत उपयोगी है।

पढ़ें : महिला का बड़ा आरोप: 139 लोगों ने कई बार किया दुष्कर्म, महिला को दिए गए ड्रग और शरीर पर दागे गए सिगरेट

         कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्देशित किया है कि वे अपने मोबाईल पर सीजी डाॅट स्कूल एप्प डाउनलोड करें और छात्र-छात्राओं से भी उक्त एप्प को डाउनलोड करवा कर अधिकाधिक छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करें। जिले के अधिकांश ईलाके में जहां मोबाईल या नेट नहीं है, उन क्षेत्रों में मोहल्ला कक्षाओं तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से पढ़ाई करायी जा रही है।

पढ़ें : सड़क हादसा : तीज मना कर घर लौट रही 2 महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

वहीं जिले के बीजापुर ब्लाक में ’’सीख प्रोग्राम’’ के माध्यम से वालेंटियर्स भी बच्चों को उनके घर के आसपास शिक्षा प्रदान कर वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान भी शिक्षा की मुख्यधारा से बच्चों को जोड़ने की दिशा में सार्थक प्रयास कर रहे हैं। उनकी यह सहभागिता बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरणास्पद है।

 राजधानी में जबरन दुकान का ताला तोड़कर किया कब्जा करने का प्रयास, मामला दर्ज

राजधानी में जबरन दुकान का ताला तोड़कर किया कब्जा करने का प्रयास, मामला दर्ज

रायपुर। जबरन दुकान का ताला तोड़कर कार सवार 4 लोग दुकान में घूसकर कब्जा करने की कोशिश किया। घटना की रिपोर्ट मौदहापारा थाने में दर्ज की गई है।
 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंदनगर रायपुर निवासी कपिल भाटिया 39 वर्ष पिता राज ऋषि भाटिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी के दूकान एमजी रोड गली नंबर 4 यामाहा शोरुम के बाजू में प्रथम तल में स्थित है। 21 अगस्त को शाम 6.30 बजे स्वीप्ट डीजायर कार क्रमांक सीजी 04एमके 8885 से दो औरत व दो आदमी आकर दूकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर कब्जा करने का प्रयास किया।
 
 
पीडि़त द्वारा मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर दुव्र्यवहार किया। पीडि़त ने आरोप लगाया है कि आरोपियों के व्यवहार से असामाजिक व डकैत प्रवृत्ति के लग रहे थे। प्रार्थी के दुकान व गोदाउन दोनों एक ही जगह स्थित है उसमें कब्जा करने की कोशिश किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 448,506,34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
  कभी डॉ. रमन सिंह ने सोचा कि झीरम की शहीदों की आत्मायें उसके बारे में क्या सोचती होगी: कांग्रेस

कभी डॉ. रमन सिंह ने सोचा कि झीरम की शहीदों की आत्मायें उसके बारे में क्या सोचती होगी: कांग्रेस

रायपुर। रमन सिंह के आत्मा को लेकर दिये गये बयान पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि इस बयान से पहली बार पता चला कि रमन सिंह आत्मा-परमात्मा में विश्वास करते है। पहली बार पता चला कि वे आत्मा का अस्तित्व मानते है। अभी तक लगता नही था कि रमन सिंह आत्मा में विश्वास रखते है। कभी रमन सिंह ने सोचा कि कभी 2013 के बाद झीरम की घटना के बाद जिस तरीके से उन्होने राज्य सरकार के माध्यम से जांच को बाधित किया, जिस तरीके से भाजपा की केन्द्र सरकार से जांच को बाधित कर रही है।
 
 
झीरम की शहीदों की आत्मायें उसके बारे में क्या सोचती होगी? 15 साल रमन सिंह के शासनकाल में हर दिन 3 किसान आत्महत्या करते थे। कभी रमन सिंह ने उन किसानो के आत्माओ के बारे में सोचा क्या? रमन सिंह जिस तरीके से हत्या, अनाचार, फर्जी मुठभेड़ से बस्तर में लगातार लोगों की जाने गई। सोनकू और बिजलू नाम के मिडिल स्कूल के छात्र को नक्सली बनाकर मारा गया। सारकेगुड़ा में पांचवी कक्षाओं के बच्चो की हत्याये हुई। कभी रमन सिंह ने उन दुखी आत्माओं के बारे में सोचा क्या? जब अटल जी के श्रद्वांजलि सभा में ठहाके लग रहे थे। रमन सिंह ने कभी अटल बिहारी जी के आत्मा के बारे में सोचा क्या, कि वे क्या सोच रही होगी? 
 
 
 प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि रमन सिंह अब बतायें कि क्या रमन सिंह के पास आत्मा है, या अभिषाक सिंह के विदेशी खातों में जमा करा दी गयी है? अब यह रमन सिंह को छत्तीसगढ़ के लोगो के बारे में बताना चाहिए। 
 बड़ी खबर: अमूल इंडिया कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर शिप के नाम पर की लाखों की ठगी, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: अमूल इंडिया कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर शिप के नाम पर की लाखों की ठगी, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। अमूल इंडिया कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर शिप के लिये विज्ञापन देकर लाखों रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट देवेन्द्रनगर थाने में दर्ज की गई है।
 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर 2 मकान नंबर सी 55 देवेन्द्रनगर निवासी महेश कुमार वाखारिया 61 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी ने 19 मार्च से 20 अगस्त के मध्य ऑनलाईन साइड पर अमूल कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर शिप के लिये आवेदन करने को कहा गया था।
 
 
आवेदन करने के बाद 1 माह बाद कॉल आया कि आवेदन स्वीकृत हुआ है जिसमें पंजीयन की राशि 50,हजार रूपये जमा करने की बात कहने पर पीडि़त ने बैक के माध्यम से आरटीजीएस कर रुपये जमा करा दिया। इसके बाद फिर से फोन आया कि 1 लाख रूपये सुरक्षा निधि जमा करने की बात कहने पर प्रार्थी ने फिर 1 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से जमा करा दिया। फिर फोन आया कि आपको 10 लाख रूपये का माल भेजा जा रहा है,उसका 50 प्रतिशत की अग्रिम राशि 2 किस्तो में जमा करें। इसके बाद आरटीजीएस के माध्यम से रुपये भेज दिया।
 
 
विज्ञापन देने वाले व्यक्ति का नाम अमित देशमुख है एवं मोबाइल नम्बर 9163824937 है। इस दरम्यान अमूल इंडिया की मूल कंपनी से संपर्क करने पर पता चला कि ऐसी कोई भी स्किम नही है। प्रार्थी द्वारा जमा राशि 6 लाख 50 हजार रुपये आरोपी के द्वारा बताये गये बैक केनरा बैक आनंद (गुरजरात) में खाता क्रमांक 4187101008*** है में जमा कराया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अमीत देशमुख के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। 
सड़क हादसा : तीज मना कर घर लौट रही 2 महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

सड़क हादसा : तीज मना कर घर लौट रही 2 महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

कवर्धा | छत्तीसगढ़ के कवर्धा से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि कवर्धा के लोहरा थाना क्षेत्र के चंदैनी गाँव के पास तीज मनाकर मायके से पैदल घर लौट रही दो महिलाओं को तेज रफ़्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

पढ़ें : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में बस स्टैंड में लटकता मिला अधेड़ का शव, पढ़ें पूरी खबर 

जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम दुर्गा पटेल और भगवंतिन पटेल बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची थी। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत विवेचना में जुट गई है।

 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया एक साल से अटका: नियुक्ति पाने चयनित अभ्यर्थियों ने राजधानी में किया प्रदर्शन

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया एक साल से अटका: नियुक्ति पाने चयनित अभ्यर्थियों ने राजधानी में किया प्रदर्शन

रायपुर। राजधानी में आज प्रदेश भर से जुटे सैकड़ों बेरोजगारों ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को तत्काल पूरा करने की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया है। इन लोगों का कहना है कि कोरोना काल में जब अन्य सरकारी कामकाज हो रहा है तो शिक्षकों की भर्ती को आखिर किस कारण से रोका गया है? 

राजधानी के बूढ़ातालाब किनारे प्रदर्शन कर रहे चयनित शिक्षकों ने बताया कि पिछले एक साल से उनकी भर्ती प्रक्रिया रूकी हुई है। शिक्षक भर्ती के लिए अन्य प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, यहां तक कि चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज आदि की जांच भी पूरी हो चुकी है, लेकिन नियुक्ति नहीं दी जा रही है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से भी कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन आज तक उन्हें केवल कोरा आश्वासन ही दिया गया है। लिहाजा अब वे अपने नियुक्ति को लेकर सशंकित हैं। ज्ञात हो कि प्रदेश भर में शिक्षकों के करीब 14 जार 580 पदों पर नियुक्ति होनी है, इसके लिए विभागीय कार्यवारी पूरी हो चुकी है, चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज आदि की जांच भी हो चुकी है। लेकिनन उन्हें विभाग में नियुक्ति नहीं मिली है। प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे पात्र व चयनित अभ्यर्थियों ने बताया कि शिक्षक पद हेतु वांछित दस्तावेजों की जांच उपरांत उनके बीएड, डीएड, अनुभव आदि की भी जांच की जा चुकी है। कोरोनाकाल में सभी कामकाज सुचारू रूप से हो रहा है तो आखिर उन्हें किस कारण से नियुक्ति नहीं दी जा रही है। 
 
 फिर लापता हुई नाबालिग लड़की, मामला दर्ज

फिर लापता हुई नाबालिग लड़की, मामला दर्ज

रायपुर। नाबालिग लड़की के लापता हो जाने की रिपोर्ट गोबरा नवापारा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छाटा निवासी पीडि़त 53 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की बेटी 17 वर्ष 11 माह घर से बिना बताये कही चली गई है।
 
 
पीडि़त ने आशंका जाहिर की है कि किसी ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध कायम कर गुम इंसान का मामला दर्ज कर लिया है। 
गणपति उत्सव आज: इस वर्ष छोटी प्रतिमाओं की बढ़ी डिमांड

गणपति उत्सव आज: इस वर्ष छोटी प्रतिमाओं की बढ़ी डिमांड

रायपुर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आज घर-घर में विघ्नहर्ता की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इधर कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष अधिकांश गणेश उत्सव समितियों ने सार्वजनिक उत्सव से दूरी बना ली है। शहर में केवल गिने-चुने स्थानों पर ही सार्वजनिक रूप से प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारी की गई हैं। 

पढ़ें : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में बस स्टैंड में लटकता मिला अधेड़ का शव, पढ़ें पूरी खबर 

कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष अधिकांश त्योहारों का उत्साह फीका पड़ गया है। आज से शुरू हो रहे गणपति उत्सव की खुमारी भी इस वर्ष नजर नहीं आ रही है। कोरोना का खौफ लोगों के मन में इस कदर व्याप्त हो चुका है कि लोग सार्वजनिक उत्सव से परहेज कर रहे हैं। वहीं शासन-प्रशासन के सख्त दिशा-निर्देशों का भी कड़ाई से पालन किया जा रहा है। यही वजह है कि इस वर्ष शहर के अधिकांश गणेश उत्सव समितियों ने सार्वजनिक उत्सव से दूरी बना ली है।
 
 
आलम यह है कि शहर के अधिकांश चौक-चौराहे जहां गत वर्ष तक उत्साह व उमंग दिखाई देता था, भव्य पंडालें सजती थी, इस वर्ष यह दृश्य नजर नहीं आ रहा है। हालांकि बाजारों में गणपति उत्सव की रौनक जरूर दिखाई दे रही है। शहर के बाजारों में विघ्रहर्ता की मनमोहक प्रतिमाएं आ चुकी है, लोग इस वर्ष सार्वजनिक उत्सव मनाने से परहेज करते हुए अपने-अपने घरों में ही गणपति जी की प्रतिमाएं स्थापित कर रहे हैं। कोरोनाकाल का असर गणपति उत्सव पर भी नजर आ रहा है। इस वर्ष गणेश जी की प्रतिमाओं के दाम आसमान छू रहे हैं। 200 से 300 रूपए में मिलने वाली छोटी प्रतिमाओं के दाम इस वर्ष सीधे तीन से चार गुना बढ़कर 1000 से 1200 रूपए तक पहुंच गया है। 
बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में बस स्टैंड में लटकता मिला अधेड़ का शव, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में बस स्टैंड में लटकता मिला अधेड़ का शव, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर है कि राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ा ओवरब्रिज के आगे बस स्टॉपेज के अंदर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लटकता मिला है | शव लटकते मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 50 से 53 वर्ष बताई जा रही है। मृत व्यक्ति का नाम मुकीम अहमद बताया जा रहा है।

राजधानी में चोरों ने फिर दिया चोरी की घटना को अंजाम, दो घरो से दो मोबाईल सहित नगदी लेकर फरार

राजधानी में चोरों ने फिर दिया चोरी की घटना को अंजाम, दो घरो से दो मोबाईल सहित नगदी लेकर फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी-हारी और मारपीट का मामला बढ़ता ही जा रहा है आय दिन राजधानी से चोरी की खबर मिल रही है। इसी कड़ी में एक खबर राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र से आ रही है जहां चोरो ने दो घरो में सेंधमारी कर नगद 4 हज़ार सहित 2 मोबाईल चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
 
 
आपको बता दे की यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र संतोषी नगर चौरसिया कालोनी का है जहां चोरों ने रात्रि  2:30 से 3:00 के करीब दो मकानों में सेंधमारी की और जुमला 24 हज़ार पार कर गए। जिसमें दो मोबाइल 20 हज़ार और नगद 4 हज़ार चोरी हो गई। टिकरापारा थाना पुलिस ने मामले की विवेचना कर जांच में लग गई हैं।

 कोरोना कहर: जिले के समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान शनिवार के स्थान पर अब शुक्रवार को रहेगे बंद

कोरोना कहर: जिले के समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान शनिवार के स्थान पर अब शुक्रवार को रहेगे बंद

कोरबा। कोरबा जिले में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के द्वारा सप्ताह में एक दिन सभी नगरीय निकाय क्षेत्रान्तर्गत समस्त दुकाने बंद रखे जाने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिये गए निर्देश के परिपालन में पाली नगर पंचायत द्वारा बीते 19 अगस्त 2020 को लिए गए प्रेसीडेंट इन कौंसिल की बैठक पश्चात प्रत्येक शुक्रवार को नगरीय सीमान्तर्गत सभी दुकाने बंद रखने का निर्णय पारित किया गया जिसके अनुसार आज से प्रत्येक शुक्रवार को पाली नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठाने पूर्णत: बंद रहेगी। हालांकि नगर में गठित व्यवसायी संघ द्वारा पूर्व में प्रत्येक शनिवार को नगरीय सीमा की सभी दुकाने बंद रखे जाने के लिए गए निर्णय को अमल में लाया जा रहा था। जहाँ कलेक्टर के निर्देशानुसार वर्तमान नगर पंचायत द्वारा दुकाने बंद रखे जाने के परिवर्तन को लेकर आधे व्यापारी वर्ग सहमत तो आधों में अनेकों प्रकार की चर्चा, प्रतिक्रिया व असहमति रही है। किंतु अब शनिवार के स्थान पर शुक्रवार को दुकाने बंद रहेगी। क्योंकि वर्तमान तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या एवं पाली में भी 3 पॉजिटिव पाए जाने को लेकर कोविड. 19 की रोकथाम एवं बचाव हेतु उक्त निर्णय लिया गया है।

इस विषय पर नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने नगरीय क्षेत्रों के लिए कोविड प्रोटोकॉल जारी कर उसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत नगरीय निकायों में सप्ताह में एक दिन समस्त दुकाने बंद रखे जाने एवं दुकानों के संचालन का नया संशोधित समय लागू किया गया है। जिसके परिपालन में लिए गए निर्णयानुसार शनिवार के बजाय शुक्रवार को नगर सीमा की समस्त दुकाने बंद रखे जाने का लाभ यह होगा कि इस दिन स्थानीय स्तर पर आपातकाल को छोड़कर ज्यादा चहलकदमी नही होगी। इसके अलावा दूसरे दिन शनिवार होने के कारण पाली मुख्यालय में संचालित शासकीय कार्यालयों एवं बैंकों में भीड़ कम एकत्रित होगी जबकि तीसरे दिन रविवार होने के कारण सभी शासकीय-अर्धशासकीय व बैंक स्वत: बंद रहेंगे जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों के आनेजाने की संख्या लगभग ना के बराबर रहेगी और इस प्रकार आवाजाही तथा भीड़ की संख्या कम करके बढ़ते कोरोना संक्रमण से रोकथाम व बचाव का प्रयास किया जा सकता है। जिस कार्य हेतु स्थानीय व्यवसायियों व नागरिकगणों से सहयोग एवं सुझाव की सादर अपेक्षा है। अध्यक्ष चंद्रा से जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड प्रोटोकॉल का स्थानीय दुकानदारों को किस प्रकार पालन कराने के विषय मे पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दुकानों पर ग्राहकी के दौरान दुकानदार तथा ग्राहकों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। जिसके तहत मास्क पहनकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर ही दुकानों से खरीददारी की अनुमति रहेगी तथा कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन होने पर जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशानुसार जुर्माने हुए दुकान बंद कराने की कार्यवाही की जाएगी। ताकि पाली नगर की जनता को कोरोना महामारी से बचाव कार्य को लेकर लिए गए निर्णय तथा प्रयास सफल हो।
छत्तीसगढ़: कोरोना संक्रमित व्यक्ति की सिम्स अस्पताल में हुई मौत, बढ़ने लगा कोरोना से मौत का आंकड़ा

छत्तीसगढ़: कोरोना संक्रमित व्यक्ति की सिम्स अस्पताल में हुई मौत, बढ़ने लगा कोरोना से मौत का आंकड़ा

कोरबा। आज कोरबा जिले के व्यक्ति की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में मृत्यु हो गई। यह जिले में इस बीमारी से होने वाली दूसरी मौत है। कल ही दर्री, भिलाई बाजार निवासी एक व्यक्ति की मृत्यु रायपुर के कोविड अस्पताल में हुई थी।
 
 
जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी एसईसीएल के एनसीएच गेवरा अस्पताल में स्टाप नर्स है। तबीयत बिगडऩे पर व्यक्ति को पहले अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती कराया गया था। वहां से सिम्स बिलासपुर और फिर मेन हॉस्पिटल कोरबा में स्थानांतरित किया गया था। कोरबा हॉस्पिटल में आने के बाद जब पहली बार उनका कोरोना टेस्ट किया गया तो रिपोर्ट पॉजि़टिव पाई गई। अपोलो और सिम्स बिलासपुर में मृतक का कोरोना टेस्ट क्यों नहीं किया गया यह एक बड़ा सवाल है। जिसके बाद उन्हें एक बार फिर बिलासपुर सिम्स में स्थानांतरित किया गया। जहा आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। व्यक्ति की उम्र 57 वर्ष थी।
 
 
जानकारी सार्वजनिक होने के साथ अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तत्कालिक रूप से एसईसीएल केंद्रीय चिकित्सालय की ओपीडी सेवा बंद कर दी गई। उन सभी क्षेत्रों को भी बंद किया गया, जहां से जुड़ी सेवाओं को बाहर के लोग ले रहे हैं। चिकित्सालय के बाहरी और आंतरिक हिस्से को कीटाणुरहित करने का काम किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मियों को विशेष सतर्कता अपनाने को कहा है। एनसीएच के स्वास्थ्य सेवाएं प्रमुख डॉ. ए.के.बेहरा ने बताया कि एक कर्मचारी के परिजन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के मद्देनजर ओपीडी सेवा एक दिन के लिए प्रतिबंधित की गई है। वार्डों और आंतरिक स्तर पर चलने वाली सेवाएं यथावत हैं। अस्पताल में आपातकालीन व्यवस्था को निर्बाध रूप से जारी रखा गया है। कल से ओपीडी की सेवा लोगों को प्राप्त होगी।
  बड़ी खबर: मेडिकल एजुकेशन के डायरेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, हटाए गए पद से

बड़ी खबर: मेडिकल एजुकेशन के डायरेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, हटाए गए पद से

रायपुर। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की मेडिकल एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ एसएल आदिले को उनके पद से हटा दिया गया है। आपको बता दे की डॉ आदिले के खिलाफ यह कार्रवाई उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद की गई है। डीएमई के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप के अलावा दवा खरीदी में गड़बड़ी का भी आरोप था। मामले को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने गंभीरता से लेते हुए डॉ आदिले को तुरंत हटाने का आदेश दिया था। जिसके बाद डॉ आदिले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें डीएमई के पद से हटा दिया है।
 काम दोबारा चालू करने की मांग को लेकर, DJ संचालको ने कुछ इस अंदाज में किया प्रदर्शन, दखे वीडियो

काम दोबारा चालू करने की मांग को लेकर, DJ संचालको ने कुछ इस अंदाज में किया प्रदर्शन, दखे वीडियो

राजनांदगांव। कोरोना वायरस (कोविड-19) से पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है। कोरोना के चलते लोगो की सुरक्षा के लिए लगाई गई पाबंदियों के कारण DJ और बैंड स्टाफ पिछले पांच महीने से बेरोजगार पड़े है।

यह भी पढ़ें : मेडिकल एजुकेशन के डायरेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, हटाए गए पद से 

काम दोबारा चालू करने की मांग को लेकर सभी DJ वाले अपनी पेटियों समेत सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। आपको बता दे की छत्तीसगढ में काेरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी के साथ बढे हैं। यहां रोजाना 500 से 1000 के बिच कोरोना मरीजों की पुष्टि हो रही है।  बडी संख्या में मरीजों के मिलने से लोगों के बीच भी भय का माहौल पनप रहा है। वहीं सरकार ने रोकथाम के लिए कुछ पाबंदियों के तहत लॉकडाउन घोषित किया है।