BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 बड़ी खबर: रात भर शराब पी और करेंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

बड़ी खबर: रात भर शराब पी और करेंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के  सिरगिट्टी थाना अंतर्गत ग्राम कोरमी निवासी चार युवकों ने शराब पी, उसके बाद देर रात गांव में मुर्गा चोरी करने गए, मुर्गों पर हाथ मारकर लौटते समय इनमें से दो युवकों ने एक किसान के खेत में लगे करंट प्रवाहित फेंसिंग पर हाथ लगा दिया, कंरट से दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
 
सिरगिट्टी थाना प्रभारी यूएन शांत कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोरमी यादव मोहल्ला निवासी परमेश्वर यादव पिता उमाशंकर यादव 21 साल, नंद कुमार मरकाम पिता राजाराम मरकाम 20 साल ने अन्य दो दोस्तों के साथ शराब पी। इसके बाद देर रात वे गांव में मुर्गा चोरी करने गए। मुर्गा चोरी करने के बाद चारों घर लौट रहे थे। रात 12 बजे रास्ते में जंगली धूरी के खेत की फेंसिंग को परमेश्वर यादव, नंद कुमार मरकाम ने पकड़ा, तो उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से घबराए अन्य दो युवकों ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
 
 
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहां दोनों युवक मृत पड़े थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को जिला अस्पताल की मरच्यूरी में रखवाया। रविवार को पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजन को सौंप दिया है। फेंसिंग में करंट लगाया गया था या कोई तार टूटकर उस पर गिर गया था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
 पिता ने शराब पीकर किया बवाल तो बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पिता ने शराब पीकर किया बवाल तो बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सुकमा। जिले के तोंगपाल सगुनघाट में शराब के नशे में धुत शांति के पिता दुलाराम घर पहुंचकर सहपरिवार को गाली गलौज करने लगा जिससे दुखी होकर शांति ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतिका शांति के पिता दूलाराम के शराब के नशे में आए दिन सभी को गाली गलौज करता था। इससे शांति नाराज हो कर घर से निकलकर कहीं चले गए।
 
 
जिसके बाद पिता अपने बेटे को गाली देना शुरू कर दिया। अगले दिन मृतिका का भाई बाड़ी में पहले से गिरे हुए इमली के पेड़ पर शांति को उसके दुप्पटे से फांसी में लटकता पाया। इमली के गिरे हुए पेड़ पर शान्ति द्वारा डन्गाल पर अपना दुपट्टा से फांसी लगा कर आत्महत्या करने की रिपोर्ट कोसाराम मरकाम, हरीश मरकाम, हड़मा राम मांडवी (सरपंच) के द्वारा तोंगपाल थाना में एसआई भीमसेन भारती के उपस्थिति में दर्ज करवाया।
 सहकर्मी ने डरा-धमका कर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

सहकर्मी ने डरा-धमका कर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

रायपुर। हकर्मी द्वारा डरा-धमका कर लगातार शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट मंदिरहसौद थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंदिरहसौद निवासी पीडि़ता 35 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 1 सितंबर 2018 से 16 अगस्त 2020 के मध्य साथ काम करने वाले नवनीत प्रणय बारीक 42 वर्ष घर में अकेली पाकर डरा-धमका कर लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। 
विधानसभा का 4 दिवसीय मानसून सत्र 25 से

विधानसभा का 4 दिवसीय मानसून सत्र 25 से

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कल से प्रारंभ हो जाएगा। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस सत्र में सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। केवल प्रश्रकर्ता व जवाब देने वाले विधायकों को ही सदन में की कार्यवाही में शामिल होने दिया जा रहा है।
 
 
इधर संक्रमण के मद्देनजर विधानसभा में तैनात होने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का सबसे पहले कोरोना टेस्ट हुआ है, इसमें एक सिपाही के पॉजीटिव आने के बाद उसकी ड्यूटी रद्द कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को विधानसभा में ही रहने कहा गया है। 
 
 
छत्तीसगढ़ का मानसून सत्र इस वर्ष बेहद खास है। खास इसीलिए भी कि अब तक ऐसा कोई सत्र आयोजित ही नहीं हो पाया है। प्रदेश में व्याप्त कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जनप्रतिनिधियों के सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किया गया है। विधानसभा परिसर में किसी को भी प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही है। यहां तक कि इस बार मीडिया को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है।
 
 
विधानसभा सत्र में केवल वही सदस्य शामिल होंगे, जो प्रश्रकर्ता हैं अथवा जवाब देने वाले। इसके अलावा अन्य सदस्यों को सत्र में शामिल नहीं होने दिया जा रहा है। सत्र के दौरान ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का भी कोरोना टेस्ट किया गया है। बताया जाता है कि इसमें से एक सिपाही की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उसकी ड्यूटी रद्द कर उसे जहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वहीं अन्य लोगों को विधानसभा परिसर में ही रहने कहा गया है।
 
 
अब ये अधिकारी व जवान विधानसभा सत्र समाप्ती तक विधानसभा परिसर में ही रहेंगे। दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों के लिए उनके टेबल में ही ग्लास कव्हर बनाया गया है। सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए इस बार केवल चुनिंदा सदस्यों को ही विधानसभा सत्र में शामिल होने दिया जा रहा है।
 प्रेमजाल में फंसाकर तीन वर्ष तक बनाया शारीरिक संबंध, शपथपत्र के समक्ष रचाया शादी और तीन दिन बाद किया संबंध विच्छेद

प्रेमजाल में फंसाकर तीन वर्ष तक बनाया शारीरिक संबंध, शपथपत्र के समक्ष रचाया शादी और तीन दिन बाद किया संबंध विच्छेद

कोरबा। युवक पहले युवती को अपने प्रेमजाल में फांसता है फिर उससे शादी का वादा करके तीन वर्ष तक शारीरिक संबंध स्थापित करता है। युवती द्वारा जब शादी करने दबाव बनाया जाता है तब युवक शपथपत्र के समक्ष शादी तो रचाता लेकिन शादी के तीन दिन बाद शपथपत्र के ही माध्यम से युवती से दबावपूर्वक संबंध विच्छेद कर लेता है।
 
 
पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस द्वारा युवक के विरुद्ध अनेक धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया जाता है तथा आरोपी को जेल जाना पड़ता है। लेकिन जेल से छूटने के बाद आरोपी पुन: युवती के घर पहुँचकर डरा-धमका तथा मारपीट करते हुए बलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाता है। पीडि़ता द्वारा इस बाबत न्याय की मांग लेकर पुलिस कप्तान कार्यालय तक दस्तक देती है लेकिन इस बार उसकी फरियाद पर कोई कार्यवाही नही किया जाता और ऐसे में आरोपी का हौसला बुलंद हो जाता है।
 

उक्त वाक्या है जिले के कटघोरा थानांतर्गत ग्राम कसनिया का जहाँ निवासरत युवती को गत 2016 में कटघोरा पुरानी बस्ती निवासी हासिम खान पिता अकरम खान द्वारा अपने प्रेमजाल में फं साकर और शादी करने का झांसा देते हुए लगातार तीन वर्ष तक शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा। इस बीच युवती द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने पर गत 03 दिसंबर 2019 को युवक द्वारा शपथपत्र के समक्ष शादी रचाया गया और शादी के तीन दिन बाद यानी 06 दिसंबर 2019 को शारीरिक एवं मानसिक यातना देते हुए नाटकीय ढंग से पुन: शपथपत्र के माध्यम से दबावपूर्वक संबंध विच्छेद कर लिया गया। पीडि़ता द्वारा मामले की शिकायत कटघोरा थाना में की गई जहाँ शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 376, 417, 506, 342, 06 बालक-बालिका संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया।
 
 
कुछ दिनों बाद आरोपी जमानत पर जेल से रिहा होने पश्चात पीडि़ता को बार-बार फोन करके अश्लील गाली-गलौज व मारने की धमकी देने लगा एवं 22 जून 2020 की रात लगभग 10.30 बजे आरोपी हासिम एकाएक युवती के घर आ धमका तथा अकेलेपन का फायदा उठाकर जेल भेजे जाने की बात कहते हुए गाली-गलौज के अलावा मारपीट करते हुए बलपूर्वक शारीरिक संबंध स्थापित किया। पीडि़ता ने 23 जून 2020 को कटघोरा थाना पहुँचकर इस बाबत लिखित शिकायत दी थी। जिस पर कोई कार्यवाही नही किये जाने के कारण बीते 01 जुलाई 2020 को पीडि़ता द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर अपनी शिकायत पत्र सौंप उचित कार्यवाही एवं न्याय की मांग की गई। किंतु आज पर्यंत समय तक पीडि़ता युवती को न्याय नही मिल पाया है और वह न्याय की आस में इधर-उधर की ठोकरे खाते फि र रही है। इस विषय पर पीडि़ता का कहना है कि उक्त पूरे घटनाक्रम के बाद आरोपी का हौसला काफी बुलंद है जिससे वह भय भरे माहौल में जीवन व्यतीत कर रही है। ऐसे में कभी भी उसके साथ अनहोनी घटना घटित हो सकती है।
प्रेम-प्रसंग को छिपाने की नीयत से कर दिया छोटी बहन की हत्या, पढ़े पूरी खबर

प्रेम-प्रसंग को छिपाने की नीयत से कर दिया छोटी बहन की हत्या, पढ़े पूरी खबर

कोरबा। मोबाइल विवाद को लेकर नहीं, बल्कि किशोरी ने अपने छोटी बहन की हत्या अपने प्रेम प्रसंग को छिपाने की नीयत से की थी। घर पर परिजन नहीं थे, प्रेमी के साथ छोटी बहन ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। परिजनों को इसकी जानकारी न लगे, इसलिए किशोरी ने प्रेमी के साथ मिलकर बहन की हत्या कर दी और मोबाइल विवाद की वजह से हत्या किए जाने की बात कह पुलिस को गुमराह करती रही। कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्दा गांव में रहने वाली 16 साल की किशोरी व उसकी 13 साल की बहन शुक्रवार की रात घर पर थे। माता-पिता पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए थे। शनिवार की सुबह किशोरी ने आसपास के लोगों को बहन की मौत हो जाने की सूचना दी। प्रथम दृष्टया ही हत्या का मामला स्पष्ट होने पर पुलिस ने किशोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो मोबाइल को लेकर विवाद होने की वजह से कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या किए जाने की बात स्वीकार की। पुलिस के गले भले ही यह बात नहीं उतर रही थी। पुलिस शुरू से ही इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रही थी और यह अंदेशा अंतत: सही निकला। कड़ी पूछताछ में किशोरी ने स्वीकार करते हुए बताया कि उसका प्रेम संबंध कटघोरा के बंधन बैंक में आर ओ पद पर कार्यरत विनय कुमार जगत 23 के साथ है। माता-पिता के बाहर जाने की वजह से उसने रात करीब तीन बजे उससे संपर्क कर घर बुलाया। उस वक्त उसकी बहन सो रही थी, लेकिन अचानक उसकी नींद खुल गई और विनय के साथ बड़ी बहन को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस वजह से विनय और उसकी बहन के हाथ-पांव फू ल गए। परिजनों के सामने पोल न खुले, इसलिए विनय ने कहा कि इसकी हत्या कर देते हैं। बड़ी बहन काफी डरी हुई थी इसलिए वह भी राजी हो गई। दोनों ने मिलकर सुबह करीब 4.30 बजे उसकी कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित विनय व मृतका की बहन को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक मूलत: पौंसरी गांव बिल्हा जिला बिलासपुर का रहने वाला है। कटघोरा के बंधन बैंक में आरओ के पद पर कार्यरत है। ऋ ण संबंधी बैंकिंग कामकाज के लिए वह अक्सर मल्दा आया करता था। इसी बीच उसका किशोरी से प्रेम संबंध स्थापित हो गया। घटना के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कटघोरा के ही एक गांव से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

 मोहल्ला क्लास में तेलीबांध स्कूल के बच्चे लाउडस्पीकर के बजाए ब्लूटूथ स्पीकर से कर रहे पढ़ाई

मोहल्ला क्लास में तेलीबांध स्कूल के बच्चे लाउडस्पीकर के बजाए ब्लूटूथ स्पीकर से कर रहे पढ़ाई

महासमुंद। ऑनलाइन व मोहल्ला क्लास में लाउडस्पीकर से पढ़ाई के बाद अब एक शिक्षक ने ऑडिया डिवाइस के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई कराने नवाचार किया है। शिक्षक ने गांव के बच्चों को टीम बनाकर ब्लूटूथ स्पीकर से पढ़ाई करा रहे हैं। इस डिवाइस में चीप लगा है। जिसमें शिक्षक द्वारा पढ़ाए गए सभी पाठ की ऑडियों को उस चीप में है। जिसे ब्लूटूथ स्पीकर के माध्यम से सुनकर बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
 
 
यह नवाचार झलप संकुल केंद्र के ग्राम तेलीबांध स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल के शिक्षक खोरबाहरा सोनवानी द्वारा किया है। इस स्कूल की दर्ज संख्या 60 है। वह सभी बच्चों के लिए स्वयं के रूपये से खर्च कर ये ब्लूटूथ स्पीकर खरीदकर बच्चों को दिया हैं। जिसके माध्यम से बच्चे मोहल्ला क्लास में पढ़ाई कर रहे हैं। इस डिवाइस से कोरोना काम में भी शिक्षकों को मोहल्ला क्लास लेने में राहत मिलेगी। उन्हें हर दिन मोहल्ला क्लास लेने की जरुरत नहीं है।
 
 
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए ऐसा डिवाइस बनाया गया है। हाल ही में कोरोना का संक्रमण बढ़ते जा रही है, यदि मोहल्ला क्लास में जाकर शिक्षक बच्चों को पढ़ाते है तो, कोरोना संक्रमण फैलने का भय रहेगा। इसलिए ब्लूटूथ स्पीकर के माध्यम से बच्चो मोहल्ला क्लास में पढ़ाई कर सकते हैं।

चीप में सभी विषयों के पाठ का रिकार्डिंग- 
इस चीप में शिक्षक द्वारा सभी विषयों के पाठ को अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया है। चीप को ब्लूटूथ स्पीकर में डालकर बच्चे स्वयं मोहल्ला क्लास में पुस्तक देखकर व ऑडियो सुनकर पढ़ सकते हैं। वहां शिक्षकों की भीड़ बढ़ाने की जरुरत भी नहीं है। यदि बच्चे मोहल्ला क्लास के बजाए किसी घर के अंदर भी यदि पढ़ाई कर सकते हैं। उन्हें मोहल्ला या गलियों में बैठने की जरुरत नहीं है।
 
 
इस चीप में हिंदी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के पाठों को ऑडियों रिकार्डिंग शिक्षक द्वार किया गया है। शिक्षक ने पूरे गांव में 60 बच्चों के लिए स्वंय के खर्च से 6 स्पीकर बांटे हैं। जिसमें 10 बच्चे एक घर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर पढ़ाई कर रहे हैं। मोहल्ला क्लास से अधिक सुरक्षित बच्चे अपने घर में ही टीम बनाकर पढ़ाई करेंगे, तो ज्यादा सुरक्षित रहेंगे।

शिक्षक ने स्वंय के खर्च से बांटा वर्क बुक-
तेंलीबांध स्कूल के शिक्षक ने स्पीकर के साथ बच्चों को वर्क बुक का भी वितरण स्वयं के खर्च से किया है। यह वर्क बुक उन्होंने शिक्षा ज्योति पीएलसी समहू द्वारा तैयार किसया है। जिसमें बच्चों को हिंदी और गणित के लिए प्रति उत्साह का वर्क प्रदान किया गया है एवं शिक्षक संगवारी के द्वारा वर्क बुक को हल करने में बच्चों का सहयोग भी कर रहे हैं। शिक्षक द्वारा प्रत्येक बच्चों के घर जाकर वर्कबुक का मूल्यांकन भी कर रहे हैं। इस कार्य को प्रभारी प्रधानपाठक लव शुक्ला एवं संकुल समन्वयक सतीश तिवारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसमे गांव के पालकों द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जानिए इससे लाभ-
इस डिवाइस के माध्यम से बच्चे सुबह व शाम एक टीम बनाकर पढ़ाई कर सकते हैं। बच्चों को गांव के गलियों व मोहल्लों में खुले स्थान पर पढ़ाई करने से राहत मिलेगी। वहीं शिक्षकों को हर दिन मोहल्ला क्लास में आने की जरुरत नहीं होगी, क्योंकि कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा है। यदि एक भी शिक्षक को कोराना हुआ तो, सीधे बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। इसलिए इस डिवाइस के माध्यम से बच्चे घरों में रिकार्डिंग सुनकर पुस्तक के सहारे पढ़ाई कर सकते हैं।
  बालक व बालिका ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

बालक व बालिका ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जामड़ी एवं बिछियातार में 17 वर्षीय बालक व बालिका ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मर्ग कामय कर जांच में जुट गई है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जामड़ी निवासी रजनी पिता ताराचंद निषाद (17) ने शुक्रवार रात अपने घर के सिलिंग फैन में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी प्रकार ग्राम बिछियातार में रूपेश नायक पिता नंदलाल नायक (17) ने भी अपने घर के म्यांर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
 सावधान: राजधानी रायपुर में कोरोना के साथ वायरल फीवर का कहर जारी

सावधान: राजधानी रायपुर में कोरोना के साथ वायरल फीवर का कहर जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर में इन दिनों जहां कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है तो वहीं शहर में वायरल फीवर ने भी अपना पांव पसार लिया है। आलम यह है कि प्रत्येक परिवार में एक सदस्य इस समय वायरल फीवर की चपेट में आ गया है। शहर के शासकीय अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों में भी वायरल फीवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।

राजधानी रायपुर इन दिनों दोहरी मार झेल रहा है। एक ओर जहां कोरोना वायरस के चलते लोग आसानी से इसकी चपेट में आ रहे हैं और पॉजीटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है तो वहीं दूसरी ओर वायरल फीवर ने भी अपना पांव पसार लिया है। शहर के अंदर इस समय वायरल फीवर से पीडि़त मरीजों की संख्या हजारों में पहुंच गया है। शहर के सबसे बड़े शासकीय भीमराव अंबेडकर अस्पताल के अलावा जिला चिकित्साल और शासकीय अस्पतालों में वायरल फीवर, सर्दी-खांसी, शरीर में अकडऩ, दर्द की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि  अब शायद ही कोई ऐसा परिवार हो, जहां वायरल फीवर ने अपनी दस्तक न दी हो और कोई सदस्य बीमार न पड़ा हो। वर्तमान में चल रहे वायरल फीवर में सबसे पहले मरीज को शरीर में थकान महसूस होना, सिरदर्द, शरीर में दर्द, आंख के ऊपर वजन महसूस होना प्रारंभिक लक्षण है। इसके बाद अचानक शरीर गर्म होना शुरू होता है और देखते ही देखते बुखार 100 से 102 और 103 डिग्री तक पहुंच जाता है। तीन दिनों के बाद बुखार का असर कम होना शुरू होता है और इसके बाद पूरे शरीर में दर्द बना रहता है। वायरल फीवर के बढ़ते मरीजों को देखते हुए अब चिकित्सकों ने भी सलाह दी है कि बदलते मौसम और तापमान में आने वाले बदलाव के मध्य सभी लोगों को अपने खान-पान और आराम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गर्म और ताजा भोजन के साथ ही गर्म पानी के सेवन से वायरल फीवर से बचा जा सकता है। 
  कोरोना: शहर के चुनिंदा स्थानों पर विराजे गणपति महाराज

कोरोना: शहर के चुनिंदा स्थानों पर विराजे गणपति महाराज

रायपुर। शनिवार 22 अगस्त से प्रारंभ हुए गणेशोत्सव के आज तीसरे दिन भी गणेश पंडालों में भक्तों की संख्या काफी कम है। कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर शासन-प्रशासन द्वारा जारी कड़े नियमों व दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शहर के गिने-चुने इलाकों व चौक-चौराहों में भी इस वर्ष गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। 

राजधानी में गत वर्ष इन दिनों मेला जैसा माहौल होता था। लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते सभी तीज-त्योहारों का मजा फीका हो गया है। जन्माष्टमी जैसा उत्साह का पर्व शांति के साथ गुजर गया। लोग कोरोना के खौफ के चलते अपने-अपने घरों में दुबके रहे। वर्तमान में शनिवार से प्रारंभ हुए गणेशोत्सव का रंग भी इस वर्ष चढ़ता नजर नहीं आ रहा है। इसका प्रमुख कारण कोरोना संक्रमण का खतरा है। शासन-प्रशासन द्वारा जारी सख्त दिशा-निर्देशों के मध्य शहर के गिने-चुने इलाकों व चौक-चौराहों में ही गणपति जी की प्रतिमाएं स्थापित हो पाई हैं। गणेशोत्सव समितियों ने सख्त नियमों के चलते इस वर्ष सार्वजनिक उत्सव से दूरी बना ली है। कुछ चुनिंदा समितियों ने ही सालों की परंपरा को अखंड बनाए रखने के लिए इस वर्ष गणेश प्रतिमाएं स्थापित की है। शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष कहीं पर भी 4-5 फीट से ऊंची प्रतिमाएं स्थापित नहीं की गई है। वहीं भव्य रूप से सजने वाले पंडालों के आकार भी छोटे कर दिए गए हैं। पंडालों के बाहर दर्शकों के बीच पर्याप्त दूरी बनाए रखने व सेनेटाइजर की व्यवस्था के बाद कुछ चुनिंदा इलाकों में ही गणेश पंडालें सज पाई हैं। गणेश उत्सव के आज तीसरे दिन भी पंडालों में अपेक्षाकृत श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम नजर आ रही है। वहीं पंडालों के अंदर भी गणेश उत्सव समितियों के केवल गिने-चुने सदस्य ही उपस्थित रहते हैं। इस तरह जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए शहर में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इस वर्ष विसर्जन झांकी की अनुमति मिलेगी अथवा नहीं, इस बात को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हो पाया है। 
चंगोराभाठा के शितला मंदिर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हुई विशेष पूजा, किया वृक्षारोपण

चंगोराभाठा के शितला मंदिर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हुई विशेष पूजा, किया वृक्षारोपण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 59वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। CM वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय से जुड़े। आम लोगों और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से उन्होंने बात की। सभी अपने अपने अंदाज में मुख्यमंत्री को जन्म दिन की बधाई दी। साथ ही राजधानी रायपुर में अलग-अलग जगहों में कार्यक्रम आयोजित कर सादगी के साथ सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया गया। वहीं चंगोराभाठा के वार्ड 68 स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनके स्वस्थ एवं दीघार्यु की कामना की। इसके साथ ही पौधारोपण का भी आयोजन किया।

छाया पार्षद तुषार पांडेय ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिग का पालन के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर वार्ड के समस्त कार्यकर्ता व नागरिकों द्वारा पूजा अर्चना कर स्वस्थ दीघार्यु की कामना की और पौधा रोपण कर जन्मदिन मनाया गया।



जिसमें मुख्य रूप से वार्ड के छाया पार्षद तुषार पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगडी, हितेश देवांगन, राजेश यदु, सुनील ध्रुव, दिवाकर अवसरिया, सोनू, दयानंद देवांगन, देवन्द पवार, रॉयल साहू, विवेक ठाकुर सहित आदि मौजूद थे। 

चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर की हत्या करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर की हत्या करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

राजनांदगांव, जिले से एक दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है जहां शराब के नशे में दरिंदे ने 4 साल की मासूम बच्ची के साथ अऩाचार करने के बाद मुंह में कपड़ा ठुसकर उसकी हत्या कर दी।
मामला राजनांदगांव के ग्राम कांकेतरा का है जहां नशे में धुत्त दरिंदे ने एक मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मासूम को शाम 4 बजे के आसपास घर से लापता हो गई। परिवार वालों और गांव वालों ने आसपास तलाशने के बाद चिखली पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने अपहरण का अपराध दर्ज कर बच्ची की पतासाजी शुरू कर दी। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि बच्ची को आखरी बार गांव में ही रहने वाले एक युवक शेखर कोर्राम के साथ देखा गया था। बच्ची की पतासाजी करते हुए पुलिस सभी घरों की तलाशी ले रही थी, उसी दौरान उन्हें शेखर कोर्राम एक घर में छिपा हुआ मिला। शुरुआती पूछताछ में जब वह गुमराह करने लगा तो पुलिस ने सख्ती की तो आऱोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी ने पुछताछ में पुलिस को बताया कि उसने बच्ची को अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया इस दौरान जब बच्ची दर्द से तड़पने लगी तथा चिल्लाने लगी तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार जब युवक उन्हें मिला तो वह शराब के नशे में था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसकी निशानदेही पर बच्ची का शव आरोपी के बिस्तर के नीचे नग्न अवस्था में खून से लथपथ हालत में बरामद किया।

 

मुख्यमंत्री बघेल ने राहुल गाँधी को पत्र लिखकर किया ये अनुरोध, पढ़े पूरी खबर

मुख्यमंत्री बघेल ने राहुल गाँधी को पत्र लिखकर किया ये अनुरोध, पढ़े पूरी खबर

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर दोबारा अध्यक्ष बनने का आग्रह किया है। उन्होने कहा है कि जनता ने गांधी-नेहरू परिवार के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी अनुरोध किया है कि चुनौती की इस घड़ी में पार्टी में एकजुटता बनाए रखें।

राहुल या प्रियंका गांधी नहीं तो कौन होगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष? पार्टी के पास हैं ये विकल्प 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को पत्र के माध्यम से कहा कि पार्टी के कुछ नेता सार्वजनिक रूप से वैचारिक असहमति की चर्चा शुरू किए हैं, असहमति से अविचलित रहते हुए देश को नई दिशा दिखाएं। पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता चाहते हैं कि आप अध्यक्ष बने, देश की वर्तमान स्थिति से निपटने सोनिया गांधी, राहुल गांधी एकमात्र आशा की किरण दिखाई देती है।

अब कही भी आने जाने हेतु ई-पास की जरूरत नहीं, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
अपने पत्र को उन्होने ट्वीटर पर भी शेयर किया है, साथ ही लिखा कि ''हर चुनौती में हमारे लिए उम्मीद की किरण माननीय सोनिया जी और आदरणीय राहुल जी हैं। हम सभी आपके साथ हैं। छत्तीसगढ़ और देश के करोड़ों कार्यकर्ता और देशवासी आपके साथ हैं। देश जिस संकटपूर्ण दौर से गुज़र रहा है उससे आपके नेतृत्व में ही छुटकारा मिलेगा।


 

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को दी जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को दी जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है।

अब कही भी आने जाने हेतु ई-पास की जरूरत नहीं, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश 


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आज लोकसभा के अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री रामविलास पासवान, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री डी.वी. सदानंद गौड़ा, केन्दीय आदिम जाति मामलों के मंत्री श्री अर्जुन मुण्डा, मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंख, केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल श्रीमती अनुसुईया उईके, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कानराड संगमा एवं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब सहित देश और प्रदेश के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आमजनों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के यशस्वी, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री को दूरभाष और ट्वीट के जरिए बधाई संदेश प्रेषित किए है।

 

अब कही भी आने जाने हेतु ई-पास की जरूरत नहीं, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

अब कही भी आने जाने हेतु ई-पास की जरूरत नहीं, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर, केंद्रीय गृह मंत्रायल ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर राज्य के भीतर व एक राज्य से दूसरे राज्य में व्यक्तियों और सामान के आवागमन पर लगी पाबंदी हटा लिया है। इसके साथ ही ई पास की अनिवार्यता भी खत्म कर दिया है।

बड़ी खबर : फंदों पर लटके मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, जाने कहा की है यह घटना 


केंद्र के निर्देश के बाद आज छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।


 

दस जुआरी गिरफ्तार : ताशपत्ती, तिरपाल व 52 हजार 500 रुपये जप्त

दस जुआरी गिरफ्तार : ताशपत्ती, तिरपाल व 52 हजार 500 रुपये जप्त

कोरबा | पुलिस अधीक्षक  अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक  राहुल देव शर्मा के दिशा निर्देशन पर जुआ रेड कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल थाना प्रभारी उरगा एवं थाना स्टाफ  उरगा की अहम भूमिका रही।

READ : फंदों पर लटके मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, जाने कहा की है यह घटना 

उरगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग झीका मड़वारानी के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे है सूचना कि तस्दीक करते हुये उक्त स्थान पर रेड कारवाही किया गया, जो मौके पर पुलिस को देखकर जुवाडिय़ा भागने लगे जिन्हें घेरा बंदी कर पकड़ा गया एवम आरोपियो के कब्जे से ताशपत्ती, तिरपाल व 52 हजार 500 रुपये जप्त किया जाकर आरोपियो के विरुद् धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत की कार्यवाही की गई। संपूर्ण कार्यवाही में थाना बालको स्टाफ  की भूमिका सराहनीय रही है।
 
बड़ी खबर : दिनदहाड़े एक सहायक आरक्षक पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला, मौके पर आरक्षक की हुई मौत

बड़ी खबर : दिनदहाड़े एक सहायक आरक्षक पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला, मौके पर आरक्षक की हुई मौत

बीजापुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर है कि जिले में दिनदहाड़े एक सहायक आरक्षक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हो गया है | जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई | वहीं घटना को अंजाम देने के बाद कातिल मौके से फरार हो गए | घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है | जिसके बाद पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है |

READ : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नाले में मिला एक महिला का शव, पढ़ें पूरी खबर 

मिली जानकारी के अनुसार घटना कुटरू साप्ताहिक बाजार की है | मृत सहायक आरक्षक का नाम सुरेश कुमरे है | बताया जा रहा है कि वह राशन सामान लेने बाजार गया हुआ था | इस बीच हमलावर आए और सरेआम कुल्हाड़ी से कई वार किए | इसके बाद मौके से फरार हो गए | वहीं हमले में सहायक आरक्षक बुरी तरह जख्मी हो गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई |

पढ़ें : राजधानी रायपुर में कल इन जगहों से मिले कोरोना संक्रमित मरीज, देखें पूरी लिस्ट 
जिला पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने घटना में माओवादी वारदात की आशंकी जाहिर की है | घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कोई नक्सली पर्चा नहीं मिला है |

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों से रू-ब-रू होकर उनसे शुभकामनाएं स्वीकार की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों से रू-ब-रू होकर उनसे शुभकामनाएं स्वीकार की

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों से रू-ब-रू होकर उनसे शुभकामनाएं स्वीकार की और सभी लोगों को उनकी शुभेच्छाओं के लिए धन्यवाद दिया।

READ : दिनदहाड़े एक सहायक आरक्षक पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला, मौके पर आरक्षक की हुई मौत 

कोरोना संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री बघेल आज अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों और विकासखण्ड मुख्यालय में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाईन जुड़े और सबका अभिवादन एवं शुभकामनाएं स्वीकार की।

READ : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नाले में मिला एक महिला का शव, पढ़ें पूरी खबर 

    मुख्यमंत्री निवास में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, संसदीय सचिव शकुन्तला साहू, अंबिका सिंह देव, डाॅ.  लक्ष्मी ध्रुव, रश्मि आशीष सिंह, विधायक संगीता सिन्हा, नगर निगम रायपुर के महापौर ऐजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा और राजेश तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नाले में मिला एक महिला का शव, पढ़ें पूरी खबर

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नाले में मिला एक महिला का शव, पढ़ें पूरी खबर

जगदलपुर | बस्तर जिला मुख्यालय कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत गोरिया बहार नाले में एक महिला का शव मिला है। आज सुबह महिला का शव गोरिया बहार नाले में आगे कटीली तारों अटका हुआ मिला, जिसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला जमुना मंडावी के शव को बाहर निकालकर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए एएसआई होरोलाल नाविक ने बताया कि ओडि़सा के जयपुर निवासी जमुना मंडावी उम्र 45 वर्ष अपने पति मंगलू राम के साथ महावीर फार्म हाउस में काम करती थी। बीते 18 अगस्त को महिला कुम्हारापारा में स्थित अपनी बहन के घर गई हुई थी, 21 अगस्त को वह वापस फार्म हाउस के लिए निकली, लेकिन लागातर हो रही बारिश के चलते फार्म हाउस जाने वाले मार्ग पर पानी भरा हुआ था। वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने महिला को आगे जाने से मना कर दिया, लेकिन महिला अन्य मार्ग से फार्म हाउस जाने के प्रयास में वह डूब गई जिससे उसकी मृत्यु हो गई। 

 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर नगर निगम रायपुर की अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस वाहन को हरी झंडी दिखाकर लोकार्पित किया।

READ : राजधानी रायपुर में कल इन जगहों से मिले कोरोना संक्रमित मरीज, देखें पूरी लिस्ट

      मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि यह अत्याधुनिक एम्बुलेंस कोरोना संकट के इस दौर में प्रदेशवासियों के लिए हितकारी होगा। रायपुर नगर निगम द्वारा इस वाहन का क्रय पुणे स्थित फोर्स कंपनी से किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 16 लाख 25 हजार रुपये है। यह एम्बुलेंस अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त है।

READ : छत्तीसगढ़ प्रदेश के इस दिग्गज मंत्री के भाई का हुआ निधन 

यह पहला ऐसा पूर्णतः वातानुकूलित एम्बुलेंस है जिसमें वेंटिलेटर की भी सुविधा उपलब्ध है। एम्बुलेंस में लगा ऑटोमैटिक स्ट्रैचर आवश्यकतानुसार बिस्तर में भी परिवर्तित किया जा सकता है। आकार में बड़ा होने के कारण गम्भीर अवस्था वाले मरीजों की देखरेख के लिए परिजन भी इस एम्बुलेंस में सहजता से आ सकते हैं।

READ : रोजगार : एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, देखें कब है आवेदन करने की आखरी तिथि

   इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे एवं जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

राजधानी रायपुर में कल इन जगहों से मिले कोरोना संक्रमित मरीज, देखें पूरी लिस्ट

राजधानी रायपुर में कल इन जगहों से मिले कोरोना संक्रमित मरीज, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर | राजधानी रायपुर में कोरोना मरीज लगातार बढ़ते जा रहे है | राजधानी में रोज सैकड़ों की संख्या में कोरोना मरीज मिल रहे है | बीती रात भी रायपुर में भारी संख्या में कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी | नीचे दिए गए सूची में देखें राजधानी में कल किन जगहों से कोरोना मरीज मिले थे | 

देखें सूची :-

 

सीआरपीएफ के जवानों की मदद से कैंप में एक गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म, पढ़ें पूरी खबर

सीआरपीएफ के जवानों की मदद से कैंप में एक गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म, पढ़ें पूरी खबर

दंतेवाड़ा | जिले के कोंडासवाली पंचायत के ग्राम दोरापारा में गर्भवती महिला डब्ल्यू सोमा टोनाली ने 231 सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों की मदद से कोंडासवाली शिविर में एक बच्चे को जन्म दिया है। 

READ : छत्तीसगढ़ प्रदेश के इस दिग्गज मंत्री के भाई का हुआ निधन 

जब कोंडासवाली पंचायत और कमल पोस्ट के बीच भारी बारिश और फिसलन के कारण सड़क अवरुद्ध हो गया था। मरीज को इलाज के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजना संभव नहीं था। तब जितेंद्र सिंह यादव, कमांडेंट के निर्देश पर महिला के डिलीवरी के लिए कोंडासावली सीआरपीएफ कैंप तक लाया गया।
 
 
कैंप में उसे चिकत्सिय सुविधा उपलब्ध करवाकर डिलीवरी के बाद उसे उसके पैतृक गांव सुरक्षित भेज दिया गया है। जितेंद्र सिंह यादव कमांडेंट 231 सीआरपीएफ ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य भविष्य में लगातार किए जाएंगे।
 
संघर्ष और जीवटता के पर्याय है भूपेश बघेल - सुशील आनंद शुक्ला

संघर्ष और जीवटता के पर्याय है भूपेश बघेल - सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर | मुख्यमंत्री के रूप में मात्र 18 महीनों के कार्यकाल में भूपेश बघेल ने जो लोकप्रियता और राष्ट्रीय ख्याति हासिल की है  ऐसा दूसरा उदाहरण विरला  ही मिलेगा।भूपेश बघेल के व्यक्तित्व का ठोस पहलू उनकी जुझारू प्रवित्ति है ।जो लक्ष्य निर्धारित कर लिया  फिर उससे पीछे हटने की उनकी तासीर नही है।

पढ़ें : रोजगार : एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, देखें कब है आवेदन करने की आखरी तिथि

   उनकी सहजता और परिस्थितयो से निपटने का सकारात्मक नजरिया ही उनकी सफलता के सबसे बड़े कारण हैं।
2014 में जब उन्हें प्रदेश कांग्रेस की बागडोर सौपी गयी तब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस तीन विधानसभा चुनाव हार चुकी थी ।तीनो ही विधान सभा चुनाव कांग्रेस बहुत नजदीकी मुकाबले में लक्ष्य से चूकी थी ।2013 के विधान सभा चुनाव की  हार पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए अप्रत्याशित थी ।मई 2013 में जीरम नक्सल हमले में शीर्ष नेताओं की शहादत के 6 माह बाद हुए विधानसभा चुनावो की इस हार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ निराश और हताश कर दिया था ।प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भूपेश बघेल को विरासत में इन्ही हताश निराश कार्यकर्ताओ की फौज मिली थी । अध्यक्ष बनने के बाद  निराश कार्यकर्ताओ की फौज की ताकत को एक नई ऊर्जा में बदल कर  लक्ष्य की ओर अग्रसर करना उनके सामने बड़ी चुनौती थी ।
 
 
   जुझारू प्रवित्ति  का नेता होने के कारण उन्हें यह भी भली भांति मालूम था कि कार्यकर्ताओ की ऊर्जा बनाये रखने के लिए यह आवश्यक है कि उनके साथ रोज नए मुद्दे ले कर मैदान में डटा रहा जाए ।उनका कहना था भले ही हम चुनाव हार गए है लेकिन प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर उतना ही भरोसा जताया है जितना की सत्तारूढ़ भाजपा पर अतः जनहित की लड़ाई में जरा भी कोताही नही बरतना है, यही कारण था कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सम्भालने के दस दिन के अंदर ही उन्होंने राशन कार्ड घोटाले के मुद्दे को ले कर पूरी कांग्रेस पार्टी को प्रदेश भर के थानों में ला खड़ा किया ।कोई कल्पना भी नही कर सकता था कि कुछ महीने पहले तीसरी बार चुनाव हार चुका दल इतना भी आक्रमक हो सकता है।
 
 
       अंतागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की खरीद फरोख्त के बाद भूपेश बघेल यह समझ गए थे कि बाहरी मोर्चे के साथ पार्टी के अंदर भी दोनों मोर्चो पर बराबरी की लड़ाई लड़ना है । उन्होंने अजीत जोगी और उनके पुत्र को पार्टी से  बाहर निकालने का जो निर्णय लिया वह राजनैतिक प्रेक्षकों के लिए  आश्चर्य जनक था इस निर्णय के साथ राजनैतिक विश्लेषक भी दो मतों में बंट गए कुछ का कहना था जोगी को कांग्रेस से निकाल कर कांग्रेस ने अपने पैर में कुल्हाड़ी मार लिया दूसरा मत था जो मानता था कांग्रेस ने सत्ता प्राप्ति का अपना मार्ग प्रशस्त कर लिया।भूपेश बघेल का कहना था हमने तीन चुनाव उनके साथ लड़ा एक उनके बिना भी लड़ कर देख लेते है ।ऐसा साहस भूपेश जैसे जिगर वाला नेता ही दिखा सकता था।
 
 
    दिसम्बर 2018 में मुख्यमंत्री बनने के तीन घण्टे के अंदर किसानों का कर्ज माफ करने और 2500 रु में धान खरीदी का निर्णय ले कर भपेश बघेल ने साफ संकेत दे दिया था कि उनकी सरकार की प्राथमिकता में खेती ,गांव गरीब और किसान रहने वाले है ।
कुशल प्रशासक के नाते उन्होंने राज्य के चहुमुखी विकास की ओर ध्यान दिया ।सरकार की योजनाओं के केन्द्र में भले ही किसान और गांव हो लेकिन राज्य की औद्योगिक और व्यापारिक प्रगति में किसी भी प्रकार की बाधाएं नही आये इसके लिये उन्होने पूरे इंतजाम किए ।उद्योगों की जमीन फ्री होल्ड करने के साथ उद्योगों को बिजली पानी की उपलब्धता के साथ फूड और खाद्य पदार्थ आधारित उद्योगों के लिए विशेष योजनाएं बनवाया । 5 डिसमिल तक जमीनों की बन्द रजिस्ट्री को शुरू करना , भूमि की कलेक्टर गाइड लाइन में कमी ,जमीनों के डायवर्सन के नियमो में ढिलाई देने के लिए भूपेश बघेल जैसी ही समग्र दृष्टि चाहिए।
 
   18 महीनों की सरकार में अपने घोषणा पत्र के 36 में 22 वायदे पूरा कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी वायदों को पूरा करने की वचन बद्धता को दिखाया है।
   नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के बाद राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा गौ धन न्याय योजना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की समग्र ग्राम्य विकास की सोच को प्रदर्शित करता है।
 
   वे कहते है पिछली सरकार के विकास के मायने बड़ी बड़ी अट्टालिकाएं बनाना था हमारे विकास के केंद्र में आम आदमी का शशक्ति करण है ।बड़े बड़े भवन बना कर आप विकास का दिखावा तो कर सकते है लेकिन जब तक हम आम आदमी को शसक्तीकरण नही करेंगे उनके रोजगार की दिशा में ध्यान नही देगे सही मायने में हम विकास से दूर रहेंगे यही कारण है छत्तीसगढ़ सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों का मानदेय 2500 से बढ़ा कर 4000 रु कर दिया। 32लघुवनोपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीदने की शुरुआत की गई ।केंद्र सरकार के लाख अवरोध के बाद के धान उत्पादक किसानों को 2500 रु मूल्य मिले इसके लिए योजना बनाया गया।राज्य बहुफसली कृषि की ओर बढ़े इस हेतू राजीव गांधी न्याय योजना में मक्का ,गन्ना ,दलहन उत्पादक किसानों के साथ सीमांत और भूमि हीन किसानों की सशकक्तीकरण पर जोर दिया गया।
 
गो धन न्याय योजना में  गोबर खरीदने की जो अभिनव योजना उन्होंने शुरू की तब  वैचारिक रूप से कांग्रेस के  चिर विरोधी रास्ट्रीय स्वयम सेवक संघ के पदाधिकारी भी इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नही पाए मुख्यमंत्री निवास उनका अभिनन्दन करने पहुच गए। धमतरी के कंडेल से गांधी जी की याद में  पद यात्रा निकाल कर उन्होंने स्प्ष्ट सन्देश दिया कि उनकी सरकार गांधी जी के आदर्शों पर चलने वाली है ।नरवा गरवा घुरवा बाड़ी  उन्होंने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था तब भी विपक्षी उनके इस योजना के निहितार्थ को नही समझ पाए थे ।जब उन्होंने गो धन न्याय योजना शुरू की तब आरएसएस जैसा घोर कांग्रेस विरोधी संगठन भी यह समझ गया कि भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज को साकार करने को जो बीड़ा उठाया है इसकी सफलता में सन्देह की कोई गुंजाइश नही ।
 
 श्री राम वन गमन मार्ग संरक्षण से ले कर कौशल्या माता मंदिर के सौंदर्यीकरण ,के साथ छत्तीसगढ़ी तीज त्योहारों को मुख्यमंत्री निवास में मनाने की परंपरा शुरू कर भूपेश बघेल ने साबित कर दिया कि उनका अपनी संस्कृति और माटी से कितना नजदीकी जुड़ाव है तथा एक राजनेता के नाते वे जन समुदाय की नब्ज टटोलना वे बेहतर जानते है।
 
    मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल सही मायने में कांग्रेस की रीतिनीति के असली ध्वज वाहक के रूप में सामने आए हैं ।
  2019 के लोकसभा चुनावों   में और उसके पहले 2018 के विधानसभा चुनावों राहुल गांधी ने अनेको जन सभाओ में  जनता के सामने  कांग्रेस की सरकारों का जो विजन प्रस्तुत किया था भूपेश बघेल उस विजन को साकार रूप देने में पूरी तन्मयता से जुटे हुए है,2019 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार नही बनने से राहुल जिस न्याय योजना को देश मे नही लागू करवा पाए भूपेश बघेल उस न्याय योजना को विभिन्न स्वरूपो में छत्तीसगढ़ में लागू करने में सफल हो रहे हैं।
कोरोना सम्बन्धी सेवाओं में लगे पुलिस व शासकीय कर्मियों को बीमा सुरक्षा देने की याचिका पर अदालत ने केंद्र और राज्य सरकार से माँगा जवाब

कोरोना सम्बन्धी सेवाओं में लगे पुलिस व शासकीय कर्मियों को बीमा सुरक्षा देने की याचिका पर अदालत ने केंद्र और राज्य सरकार से माँगा जवाब

रायपुर | कोरोना महामारी की रोकथाम मे लगे पुलिस कर्मचारियों एवं शासकीय सेवकों को जीवन बीमा दिलाने हेतु माननीय उच्च न्यायालय मे एक जनहित याचिका दायर की गई है. इस सम्बन्ध में उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से जवाब मांगा है|

READ : छत्तीसगढ़ प्रदेश के इस दिग्गज मंत्री के भाई का हुआ निधन 

याचिकाकर्ता लोकेश कावड़िया की ओर से अधिवक्ता मनयनाथ ठाकुर ने इसे प्रस्तुत किया है. इस याचिका में, कोरोना महामारी की रोकथाम मे लगे हुये पुलिसकर्मियों एवं कोरोना सम्बन्धी आवश्यक सेवाओं में शामिल शासकीय कर्मचारियों के लिए सरकार द्वारा जीवन बीमा एवं अन्य सेवाओं का लाभ दिलाने हेतु मांग की गई है.
 
 
अधिवक्ता मनयनाथ ठाकुर ने बताया कि इस सम्बन्ध में माननीय उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से जवाब मांगा है| याचिका में विश्व स्वास्थ संगठन (डबल्यूएचओ) द्वारा डाक्टरों के  अधिकार एवं कर्तव्यो  के लिए जारी किए गए मार्गदर्शन को लागू करने की मांग भी की गई है.
 
 
गौरतलब है हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी केंद्र सरकार को पत्र लिखते हुए कोरोना सम्बन्धी आवश्यक कार्यों में अपनी सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों तथा शासकीय कर्मचारियों को भी जीवन बीमा की सुरक्षा देने का आग्रह किया था.
छत्तीसगढ़ प्रदेश के इस दिग्गज मंत्री के भाई का हुआ निधन

छत्तीसगढ़ प्रदेश के इस दिग्गज मंत्री के भाई का हुआ निधन

रायपुर | छत्तीसगढ़ के वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के बड़े भाई, मोहम्मद अख्तर का आज सुबह निधन हो गया। उन्हें रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, वहीं पर इलाज के दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट संक्रमित आई थी, लेकिन इलाज के बाद उन्होंने कोरोना को मात दे दिया था। 

READ : बड़ी बहन ने कर दी छोटी बहन की हत्या, जानिये क्या थी वजह 

जानकारी के अनुसार शनिवार को उन्हें अस्पताल के पेइंग वार्ड में शिफ्ट किया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका इंतकाल हुआ। उनकी उम्र लगभग 70 वर्ष थी, उन्हें आज दोपहर बाद सुपुर्दे ख़ाक किया जाएगा।