रायपुर। बेईज्जत करने की नियत से युवती का हाथ-बांह पकड़ा लिया व शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता 19 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि गुरुवार को पैदल जाते समय परसराम यादव ने प्रार्थिया का हाथ-बांह पकड़ लिया। चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया।
READ : शहर में जोन की टीम पुलिस के साथ मिलकर कर रही है नियम तोडऩे वालों पर कार्यवाही
घटना की जानकारी पीडि़ता ने अपने भाई को दिया जिसके बाद आरोपी से घटना के संबंध में पुछताछ करने पर आरोपी ने युवती के भाई के साथ गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर ईट से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354,294,506,323 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
कांकेर। जिले के पखांजुर नगर पंचायत में बीतीे रात चोरों ने एक साथ कई शासकीय कार्यालयों जिसमें पखांजुर तहसील कार्यालय, पखांजुर नगर पंचायत कार्यालय, राजस्व निरीक्षक और महिला बाल-विकास कार्यालयों का ताला तोडऩे के बाद अलमारियों और संदूको का ताला तोड़कर शासकीय दस्तावेज मौके पर मिले बिखरे हुए मिले हैं। आश्चर्य की बात है कि इन कार्यालयों में कंप्यूटर और अन्य महंगे उपकरण को चोरों ने हाथ भी नहीं लगाया इससे ऐसा प्रतीत होता है कि चोरों को किसी खास दस्तावेज की जरूरत थी।
READ : पुलिस अधिक्षक दंतेवाड़ा का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव
रायपुर, नगर निगम रायपुर के जोन 5 नगर निवेश विभाग के अमले ने जनशिकायत मिलते ही जोन 5 कमिश्नर चंदन शर्मा के नेतृत्व एवं जोन सहायक अभियंता आरएन पटेल, नगर निवेश उपअभियंता सैय्यद जोहेब, अतुल बंसल की उपस्थिति में जोन 5 के तहत आने वाले पंडित सुन्दरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 66 के सुन्दर नगर क्षेत्र में एक नागरिक द्वारा लगभग आधा एकड क्षेत्र निजी भूमि में की जा रही अवैध प्लाटिंग के कार्य की वस्तुस्थिति को प्रत्यक्ष देखा । इस दौरान जनशिकायते सही मिलने पर जोन 5 नगर निवेश अमले ने अवैध प्लाटिंग करने हेतु बनायी गयी अवैध मुरूम रोड को तत्काल थ्रीडी स्थल पर बुलवाकर कटवाया एवं अवैध प्लाटिंग के कार्य को करने हेतु रखवायी गयी ईट, गिट्टी आदि भवन निर्माण सामाग्रियों को स्थल पर जप्त करने की कार्यवाही करके अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी।
जोन 5 कमिश्नर शर्मा ने बताया कि नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर संबंधित निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी शीघ्र निगम जोन 5 को उपलब्ध करवाने अनुरोध किया गया है। निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी मिलने पर अवैध प्लाटिंग के प्रकरण में निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग के माध्यम से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ संबंधित पुलिस थाना में नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।
अम्बिकापुर, एन्टी करप्शन ब्यूरो अम्बिकापुर की टीम ने जल संसाधन विभाग में पदस्थ आरोपी लिपिक विनय कुमार सिन्हा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी लिपीक ने विभाग के ही चौकीदार से ग्रेच्यूटी एवं पेंशन देने की बदले रिश्वत की मांग की थी। रकम के साथ गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर निवासी लोचन सिंह ने उप पुलिस अधिक्षक, एन्टी करप्शन व्यूरो अम्बिकापुर को लिखित शिकायती पत्र दिया कि उसके पिता लरघुराम जो कि जल संसाधन विभाग से वर्ष 2015 में चौकीदार के पद से सेवानिवृत्त हो गये थे उनका आज तक ग्रेच्युटि एवं पेशन का पैसा नहीं मिला है। तथा उक्त रकम देने के लिए विभाग का लिपिक विनय सिन्हा ने 7000 रुपये की डिमांड कर रहा है। आवेदक ने बताया कि इस काम के एवज में उसके पिता लरघुराम ने 3000 रुपये पहले ही दे दिया था किंतु बाकी की रकम लिये बिना लिपिक काम के लिए तैयार नहीं था जिसके बाद लोचन सिंह ने एसीबी ने शिकायत की कर दी। इस मामलें की जांच कर रही एसीबी की टीम ने जांच में शिकायत को सही पाया और लिपीक को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के लिए चौकीदार के बेटे को केमिकल लगे नोट का भुगतान करने के लिए कहा। प्लान के अनुसार लोचन ने रिश्वत की रकम जैसे ही लिपिक को दिये, तत्काल एसीबी ने छापा मारकर आरोपी लिपिक को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दी गयी रकम को भी बरामद किया गया। मामलें में आरोपी के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम 1988 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राऊण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन द्वारा 15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश वाचन के लिए मंत्रिगणों एवं संसदीय सचिवों को नामांकित किया गया है।
also read:- - पीएम मोदी के नाम दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड, इस मामले में बने पहले प्रधानमन्त्री -
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरबा जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद में, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव बलौदाबाजार में, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे दुर्ग में, वन मंत्री मोहम्मद अकबर राजनांदगांव में, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा रायगढ़ में, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम बस्तर में, आबकारी मंत्री कवासी लखमा धमतरी में, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सरगुजा में, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत बालोद में, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बिलासपुर में, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही में तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करने के पश्चात मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।
read also:- - समाज कल्याण विभाग में नवीन पदस्थापना आदेश जारी, देखें आदेश
इसी प्रकार संसदीय सचिव यू.डी. मिंज बलरामपुर में, विकास उपाध्याय बेमेतरा में, रेखचंद जैन बीजापुर में, इन्द्रशाह मंडावी दंतेवाड़ा में, विनोद सेवनलाल चन्द्राकर गरियाबंद में, चिन्तामणि महाराज जशपुर में, द्वारिकाधीश यादव कबीरधाम में, कुंवर सिंह निषाद कांकेर में, शिशुपाल सोरी कोण्डागांव में, पारसनाथ राजवाड़े कोरिया में, शकुंतला साहू मुंगेली में, गुरूदयाल सिंह बंजारे नारायणपुर में, श्रीमती अम्बिका सिंहदेव सूरजपुर जिले में एवं चन्द्रदेव प्रसाद राय सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने के बाद मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य की न्यूज वेबसाइट एवं पोर्टल को विज्ञापन देने के लिए इम्पेनल किया जाएगा। जनसंपर्क विभाग के द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है, जो कि राजपत्र में प्रकाशन तिथि से प्रभावशील हो जाएगी।
इस संबंध में बताया गया है कि राज्य की ऐसी न्यूज वेबसाइट एवं पोर्टल जिनका डीएवीपी में इंपैनलमेंट नहीं है। उन्हें छत्तीसगढ़ मैं इंपैनल किया जाएगा। इंपैनलमेंट के लिए पिछले छह माह की औसत यूजर संख्या को देखा जाएगा। साथ ही न्यूज वेबसाइट कम से कम 1 वर्ष पुरानी और सक्रिय होनी चाहिए। इंपैनलमेंट की कार्यवाही जनसंपर्क संचालनालय स्तर पर होगी। जल्द ही इसके लिए समिति का गठन किया जाएगा और निर्धारित प्रारूप में इम्पेनल के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। डीएवीपी में इंपैनल न्यूज वेबसाइटों को डीएवीपी की दर और मापदंड के आधार पर विज्ञापन दिए जा सकेंगे।
इस वर्ष गणेश उत्सव की शुरुआत 22 अगस्त से हो रही है इस दिन विघ्नहर्ता भगवान की प्रतिमा विश्वव्यापी कोरोनावायरस के चलते हैं केवल घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठान में ही स्थापित होने वाली है अंचल के सभी मूर्तिकारों द्वारा मूर्ति निर्माण का कार्य लगभग अपने अंतिम चरण में हैं |
इस वर्ष कोरोना वायरस के कारण सर्वजनिक पंडाल में गणपति स्थापना नहीं के बराबर होगा और इसका सीधा असर स्थानीय मूर्तिकारों के रोजी-रोटी पर प्रभाव डालेगा फिर भी कुछ मूर्तिकार आज के तमाम संकटों और मुसीबतों से संघर्ष करते हुए पर्यावरण पूरक मिट्टी की कलात्मक मूर्ति का निर्माण कर रहे हैं जिसे भक्तजन अपने घर में ही विसर्जित कर सकते हैं |

भक्त जनों की भावनाओं और कल्पनाओं को अभिव्यक्त करने की कला को मूर्त रूप देना शिल्प कला कहलाती है जहां लोग अपनी भावनाओं को भली भांति शब्दों में व्यक्त करने में सक्षम नहीं होते हैं वही एक शिल्पकार अपनी भावनाओं और कल्पनाओं को मूर्त रूप में जीवंत करने में समर्थ होते हैं इतनी महत्वपूर्ण कला के जानकारों को आधुनिक और आर्थिक प्रधान समाज में अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए कितना संघर्ष करना पड़ता है इस बात से हर कोई परिचित नहीं है फिर भी कुछ मूर्तिकार नफा नुकसान को त्याग कर अच्छे दिन की आस में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं जिसमें तमेर पारा निवासी श्री छबिलाल महोबिया आर्ट्स के विमल महोबिया अपने पुरखौती कार्य को आगे बढ़ाते हुए मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रहे हैं वह भक्तजनों से निवेदन भी करते हैं कि वह सिर्फ मिट्टी से निर्मित मूर्तियों का ही स्थापना करें तथा उसे अपने घर पर ही विसर्जन करें विमल महोबिया कहते हैं कि हमें अपने तलाब और नदियों को प्रदूषित होने से बचाना चाहिए इसलिए आप घर या कॉलोनी में कुंड बना कर विसर्जन करें और उस पवित्र मिट्टी में एक पौधा लगा दें इससे ना सिर्फ ईश्वर का आशीर्वाद बल्कि उनकी याद भी साल दर साल घर आंगन में महकती रहेगी । यह पौधा बड़ा होकर पर्यावरण में योगदान देगा । साथ ही घर में नई समृद्ध परंपरा का संचार होगा |
मूर्तिकला को दूर-दूर तक पहुंचाने की सोच
मूर्तिकार विमल महोबिया अपने आसपास के बच्चों को मूर्ति कला की बारीकियां सिखाते हुए उन्हें उसकी शिक्षा भी देते हैं मूर्तिकला की शिक्षा की निशुल्क ट्रेनिंग देकर अपने आसपास के बच्चों के लिए एक रोजगार का अवसर भी प्रदान करते हैं मूर्तिकार विमल ने बताया कि शुद्ध काली मिट्टी से प्रतिमाएं बनाने का काम उनके यहां तीन पीढ़ियों से चल रहा है पिता ने दादा से या कला सीखी फिर उन्हें और छोटे भाई आशीष महोबिया को भी सिखाया दोनों पर्यावरण पूरक मिट्टी की मूर्तियां बनाने में पारंगत है वे दोनों मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं
रायपुर | छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री शफी अहमद ने आज श्रम कल्याण मंडल के कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण कार्यक्रम में श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने श्री शफी अहमद को नए जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक श्री खेल साय सिंह, रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, विधायक डॉ. विनय जायसवाल, कृषि मंडी बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा, श्री रामशंकर साहू सहित अन्य सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।
रायपुर | राज्य शासन ने समाज कल्याण विभाग के आठ अधिकारियों का आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थापना आदेश जारी किया है। मंत्रालय महानदी भवन से समाज कल्याण विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। अधीक्षक सुश्री सुचिता मिंज प्रभारी उप संचालक तथा अधीक्षक शासकीय श्रवण बाधितार्थ विद्यालय जशपुर को प्रभारी उप संचालक जिला जशपुर के पद पर पदस्थ किया गया हैै।
सहायक संचालक श्री नदीम काजी प्रभारी उप संचालक कोण्डागांव को प्रभारी उप संचालक बालोद, सहायक संचालक श्री धर्मेंद्र साहू प्रभारी उप संचालक महासमुंद को संचालक कार्यालय, समाज कल्याण रायपुर में उप संचालक पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है। इसी तरह अधीक्षक श्रीमती संगीता सिंह शासकीय श्रवण एवं दृष्टि बाधित विद्यालय मठपुरैना, रायपुर को प्रभारी उप संचालक, महासमुंद, अधीक्षक श्रीमती वैशाली मरड़वार श्रवण बाधित विद्यालय, धमतरी को प्रभारी उप संचालक जिला बस्तर, अधीक्षक श्री अरविंद गेडाम, शासकीय बौद्धिक मंदता विद्यालय बीजापुर को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, श्रीमती बेनेदिक्ता तिर्की, अधीक्षक बौद्धिक मंदता विद्यालय, नारायणपुर को प्रभारी उप संचालक, सूरजपुर और उपसंचालक श्री आर.एन.बोस उप संचालक, राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केन्द्र रायपुर को संचालक कार्यालय, समाज कल्याण रायपुर में उप संचालक के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है।
रायपुर | राजधानी में चाकूबाजी व चाकू दिखा कर लूट पाट की घटना में लगातार इजाफा होते जा रहा है | राजधानी रायपुर में चाकू दिखाकर मेडिकल स्टोर्स के पास आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उरला पुलिस ने बुधवार को 9.15 मुखबीर की सूचना पर हिन्द स्पोर्टिंग ईदगाहभाठा रोड बिजली पोल के नीचे मेडिकल दुकान आने-जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर धमकी देकर दहशत फैला रहा था।
पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर पकडऩे पर आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद शराफ 48 वर्ष पिता मोहम्मद सलीम निवासी ईदगाह भाठा आजाद चौक बताया। आरोपी के पास से एक चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
नियमों का पालन करते हुए मैं होम आयसोलेशन में रहूँगा।मेरी पत्नी ऋचा हमारे बेटे के साथ उसकी नानी के साथ अलग कमरे में रहेंगी।
— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) August 13, 2020
पिछले 2 दिनों से मेरे सम्पर्क में आए सभी प्रियजनों से मेरा विनम्र निवेदन है कि आप भी स्वास्थ्य अधिकारियों को विधिवत सूचित करके खुद को तत्काल होम आयसोलेट2/3





.jpg)




















