महासमुंद | जिले में कोविड-19 वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए हर स्तर पर व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्तिकेया गोयल ने बताया कि पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम पोटापारा के मरीज़ की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने एवं पांच से अधिक सक्रिय प्रकरण के कलस्टर पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम पोटापारा के नीचे वर्णित चौहद्दी को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके अलावा उक्त कन्टन्टमेंट जोन के अलावा 03 किलोमीटर की परिधि को बफर जोन घोषित किया गया हैं।
महासमुंद | छत्तीसगढ़ के महासमुंद पुलिस को 1 करोड़ 46 लाख रूपये का अवैध ब्राउन शुगर बरामद करने में बड़ी सफलता मिलने के बाद अब सुरक्षा एजेंसियो के कान खड़े हो गए हैं।
पढ़ें : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्र्स्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास निकले कोरोना संक्रमित
कोंडागांव | जिले के केशकाल के एनएच-30 में ग्राम आंवरभाठा के पास एक शासकीय वाहन सुमो और कार के बीच जबरदस्त भिडंत में तीन की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में सरकारी वाहन में सवार 02 गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पढ़ें : राजधानी की सरकारी शराब भट्टी में तिजोरी सहित 10 लाख रुपये ले उड़े चोर, जाँच में जुटी पुलिस
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे आरंग क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि आरंग क्षेत्र के गुल्लू गांव की सरकारी शराब भट्टी में लूट हो गई। जानकारी के अनुसार लुटेरे भट्टी के गार्डों से मारपीट करते हुए दीवार में लगे लॉकर उखाड़कर भाग निकले। मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
READ : पेटीएम केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर वृद्ध के खाते से ऑनलाइन उड़ाये 1 लाख 35 हजार रूपये
जानकारी के अनुसार घटना आरंग थाना इलाके का है। गुरुवार तड़के सुबह 3 से 4 बजे दुकान के अंदर दो गार्ड सो रहे थे। इसी बीच तीन बदमाश वहां पहुंचे और उनसे मारपीट की। इसके बाद 10 लाख रुपए से भरी दीवार में लगी तिजोरी को लेकर लुटेरे वहा से फरार हो गए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच जांच में जुट गए है।
रायपुर | ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी रायपुर में एक और नया मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने पेटीएम केवाईसी अपडेट करने के नाम पर एक वृद्ध के खाते से 1 लाख 35 हजार 851 रुपए निकाल कर धोखाधड़ी की। घटना की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज करायी गयी है।
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
श्री बघेल ने डॉ. रमन सिंह और अस्पताल के संचालक श्री संदीप दवे से दूरभाष पर चर्चा कर श्रीमती वीणा सिंह के स्वास्थ्य और उनके उपचार की जानकारी ली।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 12, 2020
वे दीर्घायु हों।
रायपुर | वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में ’जंगली हाथी से सुरक्षा निर्देशिका’ का विमोचन किया। उन्होंने हाथियों से सुरक्षा और जन जागरूकता के लिए इस निर्देशिका के प्रकाशन पर वन विभाग तथा वसुंधरा प्रकृति संरक्षण समिति के संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
पढ़ें : इस जिले के चौकी में पदस्थ वाहन चालक निकला कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हडकंप
वन मंत्री श्री अकबर ने इस अवसर पर कहा कि राजधानी रायपुर के वसुंधरा प्रकृति संरक्षण समिति द्वारा प्रकाशित यह सचित्र निर्देशिका निश्चित रूप से ’मानव-हाथी द्वन्द’ को कम करने में प्रभावी तथा कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने अवगत कराया कि वर्तमान में जंगली हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जन जागरूकता कार्यक्रमों के तहत विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है, जिससे जन- धन तथा फसल हानि को कम किया जा सके।
पढ़ें : शहर के आमातालाब में चाकूबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मामूली पैसे की लेनदेन पर किया चाकू से हमला
इस सचित्र निर्देशिका में बताया गया है कि हाथी एक बहुत ही शांत, समझदार तथा सामाजिक प्राणी होता है। इनके स्वभाव को समझकर तथा जन-जागरूकता से मानव-हाथी द्वन्द को कम किया जा सकता है। जहां भी हाथियों की उपस्थिति की सूचना मिले तथा हाथी विचरण क्षेत्र में टूटे हुए बिजली के खम्भे अथवा बिजली के झूलती हुई तार दिखने की स्थिति में तत्काल वन विभाग एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित करें। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, वसुंधरा प्रकृति संरक्षण समिति के श्री ज्ञानेन्द्र पाण्डेय सहित संस्था से जुड़े लोग उपस्थित थे।
महासमुंद | छत्तीसगढ़ महासमुंद जिला में पुलिस ने अवैध मादक पकडऩे में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि रायपुर की ओर से नदी मोड से होते महासमुंद की ओर एक व्यक्ति भारी मात्रा में ब्राउन शूगर (हेरोइन) एवं ऑटोमैटिक पिस्टल रख कर बिक्री करने ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने नाकेबंदी कर उक्त व्यक्ति की तलाश में जुट गई। तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेरा बंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया।
पढ़ें : चलती बस में लगी आग: झुलसने से बच्चे सहित 5 लोगो की हुई मौत, 27 घायल
पीएम रिपोर्ट में खुलासा: पत्नी का गला दबाकर कर दी हत्या, आत्महत्या का रूप देने शव को लटकाया फांसी पर
रायपुर। राजधानी रायपुर के माना कैम्प थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी से हुआ विवाद के बाद चुनरी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी और फिर हत्या को आत्महत्या का रूप देने शव को फांसी पर लटका देेने का मामला सामने आया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
रायपुर। राजधानी में कोरोना संक्रमण के चलते और कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को किस कदर परेशानी झेलनी पड़ती है, इसका ताजा उदाहरण मंगलबाजार-निगम कालोनी में देखने को मिला, जहां 20 दिनों से फंसे लोगों ने आज प्रदर्शन करते हुए इलाके को खोलने की मांग की।
रायपुर। छत्तीसगढ़़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी रायपुर निगम क्षेत्र के समस्त 70 वार्डो में स्थित सभी पशुवध गृहों, समस्त मांस-मटन विक्रय केन्द्रों को शतप्रतिशत रूप से कृष्ण जन्माष्टमी 12 अगस्त बुधवार, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शनिवार, पर्युषण पर्व का प्रथम दिवस 16 अगस्त रविवार, गणेश चतुर्थी 22 अगस्त शनिवार, पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस 23 अगस्त रविवार, डोल ग्यारस 29 अगस्त शनिवार 2020 के पावन अवसर पर बंद रखने एवं मांस-मटन विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। उक्त आदेश का उल्लंधन करने पर नगर निगम प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्काल मांस-मटन जप्त करके संबंधित दुकानदार व व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कडी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
पढ़ें : राजधानी के DKS अस्पताल में भरभरा कर गिरा फॉल सीलिंग, पढ़े पूरी खबर















.jpg)







