BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG NEWS: एक साल पहले निलंबित हुए TI समेत 5 पुलिसकर्मियों की हुई रायपुर में नयी पदस्थापना

BIG NEWS: एक साल पहले निलंबित हुए TI समेत 5 पुलिसकर्मियों की हुई रायपुर में नयी पदस्थापना

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक खबर सामने आई है | अंबिकापुर की बहुचर्चित पंकज बेक आत्महत्या मामले में एक साल पहले टीआई समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था | जिन्हें अब निलंबन से मुक्त करते हुए राजधानी रायपुर में नई पदस्थापना दी गई है| डीजीपी डीएम अवस्थी ने आदेश जारी किया है |

पढ़ें : आज दिनांक 26 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

निलंबित किये गये पुलिसकर्मियों में टीआई विनीत दुबे, उप निरीक्षक मनीष यादव, उप निरीक्षक प्रियेश जॉन, आरक्षक दीनदयाल सिंह, लक्ष्मण राम कुजूर शामिल थे जिन्हें नयी पदस्थापना दी गई है | इससे पहले सभी पुलिसकर्मी सरगुजा में तैनात थे|

 

कोरोना पॉजिटिव नर्स का वीडियो बनाने पर दर्ज हुआ एफआईआर

कोरोना पॉजिटिव नर्स का वीडियो बनाने पर दर्ज हुआ एफआईआर

जगदलपुर, जिले की स्टाफ नर्स के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद जब स्टाफ नर्स को लेने उसके घर एंबुलेंस पहुंची तो पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने स्टाफ नर्स का वीडियो बनाया था इस वीडियो में स्टाफ नर्स अपने घर के गेट से निकलकर एंबुलेंस में बैठती नजर आ रही है। इसके बाद सोशल मीडिया में विडियो वायरल भी किया ऐसे में उक्त व्यक्ति के विरूध्द एफआईआर दर्ज की गई है।
सीएसपी हेमसागर सिरदार ने बताया कि पॉजिटिव मरीज की पहचान उजागर करना प्रतिबंधित है, इसके बावजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बनाया बल्कि इसे सोशल मीडिया में वायरल भी किया ऐसे में उक्त व्यक्ति के खिलाफ धारा 188, 269, 270 भादवि के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।
उन्होने कहा कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी किसी कोरोना पॉजिटिव मरीज की व्यक्ति या पड़ोसी के क्वारेंटाइन या आइसोलेशन के लिए ले जाते हुए उसका वीडियो या फोटो शेयर ना करें इससे स्वयं मुसीबत में आ सकते।

 

छ.ग. पुलिस विभाग में 23 इंस्पेक्टर और 26 सब इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, आदेश जारी

छ.ग. पुलिस विभाग में 23 इंस्पेक्टर और 26 सब इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, आदेश जारी

रायपुर, आज छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने एक बार फिर डीजीपी डीएम अवस्थी ने अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 23 इंस्पेक्टर और 26 सब इंस्पेक्टरों का नाम शामिल है।
देखे आदेश:-


 

खम्हारडीह थाना के विभिन्न क्षेत्र में मिला कोरोना पॉजिटिव हुआ कंटेंटमेंट जोन घोषित

खम्हारडीह थाना के विभिन्न क्षेत्र में मिला कोरोना पॉजिटिव हुआ कंटेंटमेंट जोन घोषित

रायपुर, भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम अंतर्गत कचना रेल्वे फाटक के पास,कविता नगर,गणेश नगर,ढेबर पिंक सिटी के पास गायत्री नगर,खम्हारडीह बस्ती,राठौर कॉलोनी भावना नगर और एटीएम चौक ग्लोबल टावर में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्रो को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने इन क्षेत्रों में कंटेंटमेंट की परिसीमा निर्धारित कर प्रतिबंधित किया है।
उक्त क्षेत्रो के कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जावे। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति ल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार की व्यवस्था बेरिकेटिंग के लिए आर के गौड,कार्यपालन अभियंता, लोकनिर्माण विभाग,संभाग-01,रायपुर मो.नं. 85180-19594,लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु बी एस ठाकुर, वनमंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल, रायपुर 94242-38769, कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु प्रवीण गहलोत,जोन आयुक्त,नगर पालिक निगम,जोन-03,रायपुर,मो नं. 99774-24466,घरो का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमती मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर श्रीमती पूनम शर्मा, डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी,रायपुर मो.नं. 94242-34044,भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु नसर सिद्धिकी, नगर पुलिस अधीक्षक, सिविल लाइन,रायपुर मो.नं. 94791-91007 को नियुक्त किया गया है।

 

रायपुर का न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र हुआ कंटेंटमेंट जोन घोषित

रायपुर का न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र हुआ कंटेंटमेंट जोन घोषित

रायपुर, भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर मे नगर पालिक निगम,रायपुर अन्तर्गत खुशी वाटिका,एवेन्यु-144 मेड़ीशाइन हॉस्पिटल के सामने,वल्लभ नगर और मारुति रेजीडेंसी थाना न्यू राजेन्द्र नगर में नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्रो को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।अपर कलेक्टर ने इन क्षेत्रो में परिसीमाये निर्धारित कर विभिन्न गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी या आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज लिया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जाएगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे। कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार की व्यवस्था बेरिकेटिंग के लिए हेमंत अरोरा,कार्यपालन अभियंता,लोक निर्माण विभाग,संभाग क्रमांक-02, रायपुर मो.न. 87703-39293, लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु बी एस ठाकुर, वनमंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल, रायपुर 94242-38769, कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुाओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु अरुण कुमार साहू, जोन आयुक्त, नगर पालिक निगम,जोन-10, मोबाइल नंबर81091-13933,घरो का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु मति मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर अमित बेक,तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी मो.न. 77718-86627, भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु आशीष शुक्ला,थाना प्रभारी,थाना न्यू राजेन्द्र नगर,मो.नं. 70001-68129 को नियुक्त किया गया है।

 

कोरोना रोकथाम के लिए कंटेनमेंट जोन में कड़ाई से प्रभावी कार्यवाही हो: मुख्य सचिव

कोरोना रोकथाम के लिए कंटेनमेंट जोन में कड़ाई से प्रभावी कार्यवाही हो: मुख्य सचिव

रायपुर, मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने नगर निगम क्षेत्र रायपुर एवं बीरगांव में कोरोना रोकथाम के लिए बने कंटेनमेंट जोन में कड़ाई से प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिाकारियों को दिए हैं। मुख्य सचिव ने आज रायपुर स्थित चिप्स कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर रायपुर एवं बिरगांव में कोरोना की स्थिति की गहन समीक्षा की। कोरोना हॉटस्पाट एवं कंटेनमेंट जोन ऐरिया में लोग बिना वजह से बाहर नहीं निकलें तथा जरूरी होने पर यदि बाहर जाना है तो मास्क या फेस कवर का उपयोग जरूर करें, ऐसा नहीं करने पर महामारी नियंत्रण प्रावधानों के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाये।

ALSO READ:-राजधानी में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई मौत, बढ़ने लगा कोरोना से मौत का आकड़ा

मुख्य सचिव ने रायपुर के कलेक्टर डॉ. भारतीदासन को निर्देश दिए हैं कि सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को जिले के कोरोना प्रभावित इलाकों में कोरोना नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने जोनल आधिकारी नियुक्त किया जाए।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना रोकथाम के लिए जिला कलेक्टर का सक्रिय सहयोग करें। मुख्य सचिव ने प्रत्येक वार्ड स्तर पर मुहल्ला समितियों से सक्रिय सहयोग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर वार्ड कार्यालय में उस वार्ड में कोरोना संक्रमित लोगों की जानकारी होना चाहिए। स्थानीय पार्षद से अनुरोध किया गया है कि वे लोगों को समझाईश देकर सेंपल टेस्टिंग, सोशल और फिजीकल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग तथा सेनेटाईजिंग एवं मोहल्लों की साफ-सफाई में सहयोग प्रदान करें। मुख्य सचिव ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी के दौरान हर पुलिस कर्मी मास्क जरूर लगायें तथा बाहर आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखें यदि बाहर कोई मास्क नहीं लगाये है तो तत्काल उस पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाये। सार्वजानिक स्थानों पर पान, गुटका और तम्बाखू खाकर थूकने पर भी प्रभावी कार्यवाही की जाये।

ALSO READ:-आपके पैन और बैंक खाता पर रहेगी सीबीआई और एनआईए समेत 10 जांच खुफिया एजेंसियों की नजर

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने बताया कि बीरगांव एवं रायपुर नगर निगम क्षेत्र में कोरोना पाजीटिव प्रभावित क्षेत्रों में केम्प लगाकर टेस्टिंग की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरगांव में श्रमिकों के लिए प्रति दिन विशेष केम्प लगाकर टेस्टिंग किया जा रहा है। दोनों निगम क्षेत्रांतर्गत स्थित उद्योगों में श्रम, उद्योग, स्वास्थ्य एवं निगम तथा पुलिस के द्वारा संयुक्त औचक निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। सभी कन्टेनमेंट जोन के सभी प्राइमरी कांटेक्ट का शत प्रतिशत टेस्टिंग किया गया है।
बैठक में उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगवा, श्रम विभाग के सचिव सोनमणि बोरा, खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव सुश्री अलरमेलमंगई डी, स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग के संचालक नीरज बंसोड़, संभागायुक्त रायपुर जी.आर. चुरेन्द्र, कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, पुलिस अधीक्षक अजय यादव, नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 

 बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा मेड़पार में गायों की मृत्यु की घटना की विभिन्न पहलुओं की जांच जारी: दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा मेड़पार में गायों की मृत्यु की घटना की विभिन्न पहलुओं की जांच जारी: दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

रायपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मेड़पार में स्थानीय व्यक्तियों द्वारा एक बंद कमरे में रखे जाने से करीब 47 गायों की मृत्यु की घटना की जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। इस घटना में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा जाएगी। राज्य सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना के तहत बनाए जा रहे गौठान, रोका-छेका अभियान और गोधन न्याय योजना का उद्देश्य पशुधन की सुरक्षा है न कि पशुओं को किसी भी तरह की हानि पहुचाना। इस संबंध में सभी ग्राम पंचायतों को पूर्व में ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए है। तख्तपुर के मेड़पार गांव में पशुओं की मौत की खबर का रोका छेका अभियान से कोई संबंध नहीं है। राज्य में रोका छेका अभियान विगत 30 जून को समाप्त हो गया है और रोका छेका अभियान के तहत जानवरों से फसलों को बचाने के लिये उन्हें खुले वातावरण में गौठान में रखे जाने के निर्देश दिए गए थे। इस घटना में स्थानीय व्यक्तियों ने पशुओं को एक भवन में बंद कर के रख दिया। यह ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित गोठान नहीं था। यह व्यवस्था गोठान की मूल परिकल्पना के ही विपरीत है और ऐसी घटनाओं से बचने के लिये ही सुराजी ग्राम योजना के तहत हर ग्राम पंचायत में तीन एकड़ शासकीय भूमि में खुले वातावरण में गोठान बनाये जा रहे है। यह दुर्घटना इस बात की आवश्यकता को और प्रतिपादित करती है कि पशुओं की सुरक्षा के लिये गौठान कितने जरूरी है। कुछ समाचार माध्यमों में गलत तथ्य प्रचारित किये जा रहे है इससे बचना चाहिये। 
 नीति आयोग ने जारी की आकांक्षी जिलों की रैंकिंग: आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग में बीजापुर पूरे देश में प्रथम

नीति आयोग ने जारी की आकांक्षी जिलों की रैंकिंग: आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग में बीजापुर पूरे देश में प्रथम

रायपुर। आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग में छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल और नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले को पूरे देश में प्रथम स्थान मिला है। नीति आयोग द्वारा आज जून-2020 की स्थिति में जारी की गई आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में बीजापुर ने विभिन्न मानकों पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए बीजापुर जिलेवासियों सहित जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई दी है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कौशल विकास, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और बुनियादी अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए बीजापुर ने अपने डेल्टा अंकों में पूरे देश में सर्वाधिक 2.3 अंकों की वृद्धि की है। फरवरी में हुई डेल्टा रैंकिंग में बीजापुर को 48.1 अंक मिले थे जबकि जून की रैंकिंग में इसे 50.4 अंक मिले हैं। बीजापुर के डेल्टा अंकों में बढ़ोतरी पूरे देश में सर्वाधिक है। आकांक्षी जिलों के रूप में शामिल देश भर के 112 जिलों में बीजापुर जिले ने पहला स्थान हासिल किया है।
 मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने की अपील की

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने की अपील की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर सहित प्रदेश वासियों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना का अभी इलाज नहीं है, न ही वैक्सीन आ पाया है। इससे बचाव में ही सुरक्षा है। गाईडलाईन के अनुसार मास्क, सेनेटाईजर और फिजिकल डिस्टेंसिंग का लगातार कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। बघेल आज यहां सोनाखान भवन में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। 

बघेल ने कहा कि राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले चिन्ता का विषय है। रायपुर के लोग जागरूक हैं। बचाव के उपायों का पालन कर संक्रमण को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संक्रमण से बचाव के सभी ऐहतियाती उपायों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। मरीजों के लिए अस्पतालों में पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं। मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बड़ी संख्या में मरीज ठीक हो रहे हैं। अभी छत्तीसगढ़ में दिल्ली, मुंबई जैसी स्थिति नही है।
 मुख्यमंत्री ने आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल प्रो.भार्गव से कोविड-19 के नियंत्रण के संबंध में की चर्चा

मुख्यमंत्री ने आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल प्रो.भार्गव से कोविड-19 के नियंत्रण के संबंध में की चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) नई दिल्ली के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर बलराम भार्गव से दूरभाष पर चर्चा करते हुए कोविड-19 के नियंत्रण हेतु प्लाज्मा थेरेपी सहित अन्य विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।  
 
 
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रो. भार्गव से छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए अपनाए जा रहे उपायों के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए इलाज सुविधाओं में किए जा रहे विस्तार और कोविड-19 टेस्टिंग की संख्या मे बढ़ोत्तरी के संबंध में बताया। उन्होंने संक्रमित मरीजों के प्लाज्मा थेरेपी से उपचार के साथ ही आगे की कार्ययोजनाओं और उपचार हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्लाज्मा थेरेपी के संबंध में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और स्वास्थ्य सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह से आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।
   कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री मो. अकबर ने साधा निशाना: रमन सिंह की हताश, किसान विरोधी सोच हुई उजागर

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री मो. अकबर ने साधा निशाना: रमन सिंह की हताश, किसान विरोधी सोच हुई उजागर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की वर्तमान भूपेश सरकार की ग्रामीण, किसान तथा पशुपालक हितकारी योजना 'गोधन न्याय योजना' पर विज्ञापन दिए जाने पर जो आपत्ति जताई है, वह उनकी हताशा और किसान विरोधी सोच का ही प्रतीक है। 
 
 
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि डॉ. रमन सिंह, पूरे 15 साल मुख्यमंत्री के अलावा आयुर्वेद चिकित्सक होने के नाते भी जगह-जगह अपना सम्मान कराते रहे, लेकिन अब उनकी सोच उजागर हो गई है कि उन्हें आयुर्वेद के आ से भी उन्हें लेना-देना नहीं है, क्योंकि गौ माता के विभिन्न वरदानों और पंचगव्य जैसी शिक्षा आयुर्वेद की आधारभूत शिक्षा है पर डॉ. रमन सिंह को आयुर्वेद के पहले पाठ से कितना दुराव और घृणा है यह अब सार्वजनिक हो चुका है। जहां तक किसी की योजना के प्रचार-प्रसार का सवाल है तो 15 साल के मुख्यमंत्री को यह सामान्य समझ होनी चाहिए कि विज्ञापन का खर्च किसी जनहितकारी योजना की शुरूआत में आवश्यक होता है। यह खर्च शासकीय कार्यकलापों की पारदर्शिता तथा जनशिक्षा के रूप में भी उपयोगी होता है ताकि जनता ऐसी योजनाओं का लाभ उठा सके।
 
 
अभी तो योजना का आगाज हुआ है और जो संतुलित व्यय हुआ है, उसे योजना के पहले दिन गोबर खरीदी के आंकड़े से जोडऩा निहायत ही घटिया मानसिकता का प्रतीक है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि रमन सिंह तो अपने कार्यकाल में विज्ञापन घोटाले के शहंशाह रहे हैं और उन्होंने सारी लोक मर्यादाएं तथा संसदीय नियमों को बलाए-ताक रख के खर्च किया था। उन्होंने तो इस बात का भी जवाब नहीं दिया है कि चुनाव वर्ष में जनसम्पर्क विभाग का बजट डेढग़ुना से अधिक करते हुए 250 करोड़ रू. क्यों किया था और भयंकर भर्राशाही करते हुए पारित बजट से भी लगभग दोगुना 400 करोड़ रूपए की राशि किस हिसाब से खर्च की थी। आज डेढ़ साल बाद भी ऐसे अनेक लेनदार निकलकर आ रहे हैं, जिन्हें न तो कोई कार्यादेश दिया गया था और न ही कोई प्रशासकीय स्वीकृति ली गई थी।  कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि रमन सिंह को इस बात का हिसाब देना चाहिए कि उन्होंने बाड़ी से तेल निकालने के नाम पर कितने करोड़ का विज्ञापन दिया था और कितने रूपए का तेल निकाला। थोथी संचार क्रांति के नाम पर कितने करोड़ों का विज्ञापन दिया था। स्मार्ट फोन बांटने के नाम पर करोड़ों का विज्ञापन दिया, नया रायपुर, कमल विहार, स्वाई वॉक, एक्सप्रेस-वे, मड़वा ताप बिजलीघर आदि अनेक जनविरोधी योजनाओं पर कितने करोड़ रूपए प्रचार-प्रसार में खर्च हुए।
 
 
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि रमन सिंह ने खुद की छवि चमकाने के लिए ब्रांडिंग के नाम पर करोड़ों रूपए फूंक दिए। विदेशी निवेश लाने के नाम पर आपने अरबो रूपए फूंक दिए, लेकिन निवेश कितना आया रमन सिंह जी? छत्तीसगढ़ की जनता पूछ रही है। गरीबों के हित की योजना पर सवाल उठाना तो आपकी और आपकी पार्टी की आदत है। आपका हर बयान यह बता रहा है कि आप गांव, गरीब, किसान विरोधी हैं। आप कितना भी दुष्प्रचार कीजिए नवा छत्तीसगढ़ गढऩे का काम ग्रामीणों, किसानों के दम पर हम आगे बढ़ाते रहेंगे।
  मौसम का मिजाज: राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मौसम का मिजाज: राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

रायपुर। त्तीसगढ़ में आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। खासकर मध्य क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर और रायपुर संभाग और ओडिशा से लगे जिले में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। 
 
 
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो इस समय मानसूनी द्रोणिका जैसलमेर, अजमेर, शिवपुरी, सतना, डाल्टनगंज, दुमका और उसके बाद पूर्व की ओर त्रिपुरा तक मेघालय होते हुए 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा छत्तीसगढ़ और उससे लगे अंदरुनी ओडिशा के ऊपर 1.5 किलोमीटर से लेकर 4.5 किलोमीटर के बीच स्थित है। राज्य में आज 25 जुलाई को मध्य क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्य मवर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। खासकर बिलासपुर तथा रायपुर संभाग के जिलों में तथा ओडिशा से लगे जिले में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना बनी हुई है। इसी तरह कल 26 जुलाई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। 
 कार में ट्रक का फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घुमते दो युवक पकड़ाये

कार में ट्रक का फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घुमते दो युवक पकड़ाये

रायपुर। राजधानी में एक नया मामला सामने आया है, जिसमें दो युवक द्वारा ट्रक के नंबर की फर्जी नंबर प्लेट बनाकर उसे अपनी होण्डा सिटी कार में लगाकर घुम रहे थे। पुलिस ने कार जब्त कर दोनों आरोपी को पकड़कर उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 
 
 
गंज थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने रायपुर-बिलासपुर रोड एक्सप्रेस वे में वाहन चेकिंग के दौरान होण्डा सिटी कार क्रमांक-सीजी07सीए2009 को रोककर जब उसमें सवार युवक मो. अल्ताफ अली पिता सहबाज अली एवं सैयद सहनवाज पिता बादसाह से कार के कागजात मांगे तो उनके द्वारा कागजात नहीं होने की बात कहीं। जिसके बाद पुलिस ने जब कार का नंबर ऑनलाईन चेक किया तो पता चला कि नंबर कार का नहीं बल्कि एक ट्रक का है। दुर्ग आरटीओ से जानकारी लेने पर पता चला कि नंबर संदीप सिंह के ट्रक का है। आरोपियों द्वारा उक्त नंबर का फर्जी तरीके से नंबर प्लेट बनाकर कार में लगाकर उक्त कार का बिना रजिस्ट्रेशन कराये घुम रहे थे। इस तरह आरोपियों ने शासन को 02 लाख 60 हजार 595 रूपये की क्षति  पहुंचाई। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
 सरोज पाण्डे ने साबित कर दिया है कि उन्हें भाजपा नेताओं व पार्टी से ज्यादा भरोसा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर है: विकास उपाध्याय

सरोज पाण्डे ने साबित कर दिया है कि उन्हें भाजपा नेताओं व पार्टी से ज्यादा भरोसा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर है: विकास उपाध्याय

रायपुर। राज्य सरकार में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय राखी को लेकर मचे सियासत के बीच आज बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही भाजपा को बता दिया है कि वह संघ की तरह जब तक कांग्रेस का अनुसरण नहीं करेगी भविष्य में उसे राजनीति करना संभव नहीं होगा। विकास ने कहा भाजपा नेताओं को अब कांग्रेस के मुद्दों को आम जन के हित में  बगैर संकोच के सार्वजनिक तौर पर पूरी तरह अपना ही लेना चाहिए। 
 
 
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय आज एक बयान जारी कर कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में जनता से 36 वायदे किये थे और सरकार को काम करते महज 18 माह हो रहे हैं। जिसमें पिछले दिनों शिक्षा कर्मियों का संविलियन कर कुल 23 वायदे अभी तक पूरे कर लिए हैं। ऐसे में स्वाभाविक है भाजपा के लिए ये चिंता का विषय है की वह जानता के बीच अब किन मुद्दों को लेकर जाएगी। भाजपा व उसके नेता भूपेश सरकार के खिलाफ  मुद्दों को लेकर पूरी तरह से कंगाल हो चुके हैं।
 
 
विकास उपाध्याय ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समय के साथ बदलते राजनैतिक परिवेश को एक नई दिशा दी है। जिसका उदाहरण पिछले दिनों तब देखने मिला था जब वैचारिक रूप से बीजेपी से करीब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कांग्रेस के गोधन न्याय योजना को लेकर सार्वजनिक रूप से कांग्रेस की प्रशंसा की थी। विकास ने कहा रमन सरकार 15 साल में गौ ग्राम स्वावलंबन अभियान और गौ संरक्षण अभियान को लेकर कुछ नहीं कर सकी, जिसे भूपेश बघेल ने एक झटके में उससे कहीं ज्यादा कर बता दिया की भाजपा के पास करने अब कुछ नहीं रह गया है।
 
 
विकास उपाध्याय ने कहा जो भाजपा 15 वर्षो तक छत्तीसगढ़ में शराब को बहुप्रतीक्षित योजना के रूप में चला रही थी आज सिर्फ इसलिए इसका विरोध कर रही कि कांग्रेस इस योजना को बंद कराना चाहती है? क्या सरोज पाण्डे 15 साल तक राखी बंधवाना भूल गईं थीं जो इस ज्वलन्त मुद्दे को उपहार स्वरूप किसी से मांगा नहीं। क्या इस कथित बहन को भाई स्वरूप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अभी तक 23 जनकल्याणकारी वायदों को पूरा करने में कोई अच्छाई नहीं दिखी जो आज तक इसके लिए कोई वक्तव्य या बधाई संदेश नहीं भेजीं। विकास उपाध्याय ने कहा आज राजनीति में जनता का विश्वास जितना सभी राजनीतिज्ञों के लिए एक बड़ी चुनौती है और भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री के तौर पर इस चुनौती में पूरी तरह सफल हुए हैं।
 
 
यही वजह है कि भाजपा के नेताओं को भी लगने लगा है कि जो भूपेश बघेल कर सकते हैं, वो खुद क्या मोदी व अमित शाह भी नहीं कर सकते या कहें डॉ.रमन सिंह, सरोज पाण्डे, बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर जैसे नेताओं को अपने नेताओं और खुद पर विश्वास नहीं रह गया है। इसी कारण ये नेता अब याद दिलाना या याद करना नहीं चाहते कि उनको आदिवासी परिवारों को एक-एक गाय भी देना था। धान खरीदी 2100 रु प्रति क्विंटल के साथ 5 साल तक 300 रुपये बोनस देना था। आदिवासियों से लघु वनोपजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य  पर क्रय करना था। हर साल मोदी के कहे अनुसार एक करोड़ रोजगार देना। पेट्रोल प्रतिलीटर 40 रु में मुहैय्या कराना और तो और महिलाओं को 33त्न संसद व विधानसभा में आरक्षण से लेकर महंगाई कम करना। भ्रष्टाचार को समाप्त करना जैसी बातें सब भूल गए या फिर याद करना नहीं चाहते।

 

 प्रेमिका को पहले दोस्त के घर ले जाकर किया अनाचार का प्रयास, फिर कर दिया शादी से इंकार

प्रेमिका को पहले दोस्त के घर ले जाकर किया अनाचार का प्रयास, फिर कर दिया शादी से इंकार

रायपुर। शहर के कोटा इलाके में एक युवक द्वारा एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर पहले अपने दोस्त के घर ले जाकर उसके साथ अनाचार करने का प्रयास और फिर शादी करने से इंकार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पीडि़त युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
 
 
सरस्वती नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुढिय़ारी रायपुर निवासी 22 वर्षीय एक युवती का एक शादी समारोह के दौरान आरोपी महेन्द्र चंद्राकर के साथ परिचय हुआ था। इसके बाद दो से तीन दिन तक पीडि़ता और युवक दोनों फोन पर बातचीत किया करते थे। इस दौरान महेन्द्र ने शादी का झांसा देकर पीडि़ता को अपने दोस्त केदार के घर ले गया, जहां रात का खाना खाने के बाद उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। जब वो इसमें कामयाब नहीं हुआ तो उसने युवती के साथ शादी करने से भी इंकार कर रहा है। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 511 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। 
 
 लक्ष्मी नगर के एक दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर

लक्ष्मी नगर के एक दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर

भिलाई। भिलाई शहर के हृदय स्थल सुपेला थाना अंतर्गत लक्ष्मी मार्केट स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण लोगों ने बताया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी जबरदस्त थी कि आसपास खड़े लोग आग को उठता देख भाग हुए। ईधर मौके पर सुपेला पुलिस फायर ब्रिगेड पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गए हैं। वही आग लगी दुकान में लाखों का सामान जल कर खाक हो गया पूरे मामले सुपेला पुलिस विस्तृत जानकारी ले रही है कैसे लगी। कयास भी लगाया जा रहा है आगजनी के बाद दुकान में रखे लाखों का माल जलकर स्वाहा हो चुका है।
 बड़ा हादसा: केशकाल में सरिये से भरा ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, चालक को बीच रास्ते आई झपकी

बड़ा हादसा: केशकाल में सरिये से भरा ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, चालक को बीच रास्ते आई झपकी

जगदलपुर। विशाखापट्टनम से लोहे का सरिया लोड कर रायपुर आ रही एक ट्रेलर केशकाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे केशकाल में ट्रेलर ड्रायवर के कंट्रोल से बाहर हो गया और पेड़ से जा टकरया।
 
 
हादसे में ट्रेलर में लोड लोहे का सरिया आगे की ओर खिसक गया, जिससे ड्रायवर पेड और लोहे के बीच फंस गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका और इलाज के लिए एंबुलेंस वाहन से केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्रायवर को झपकी आने के चलते यह दुर्घटना हुई है। ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेसी 9255 में लोहे का सरिया लेकर नेशनल हाइवे-30 से विशाखापट्टनम से रायपुर आ रही थी।
 
 
इसी बीच केशकाल के खालेमुरवेंड गांव के पास चालक को नींद आ गई और स्टेयरिंग से कंट्रोल फैल हो गया और विशाल पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर में लोड लोहे का सरिया सामने की ओर खिसक गया, जिसके चलते ट्रेलर के चालक का आधा शरीर पेड़ व ट्रेलर के बीच फंस गया। 
 बड़ी खबर: चरित्र शंका के चलते पति ने की पत्नी की फावड़े से मारकर हत्या

बड़ी खबर: चरित्र शंका के चलते पति ने की पत्नी की फावड़े से मारकर हत्या

जांजगीर। छत्तीसगढ़ जांजगीर जिले के जैजैपुर के करौवाडीह गांव में एक सनसनीखेज वारदात में आरोपी ने चरित्र शंका पर फावड़े से अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहशी आरोपी ने फावड़े से पत्नी के हाथ और पैर को अलग कर दिया था। महिला की मौत के बाद पुलिस ने संबंधित अपराध में धाराएं बढ़ाई हैं। फावड़े से हाथ-पैर अलग करने की इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके में भय का माहौल है।
 
 बड़ी खबर: अज्ञात बीमारी के कारण तीन दर्जन से अधिक गायों की मौत, मचा हड़कंप

बड़ी खबर: अज्ञात बीमारी के कारण तीन दर्जन से अधिक गायों की मौत, मचा हड़कंप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायाधानी बिलासपुर जिले के तखतपुर के मेड़पार बाजार पुराना ग्राम पंचायत भवन में रखी 120 गाय में से लगभग 50 की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है।
 
 
बताया जा रहा है कि तखतपुर विकास अंतर्गत ग्राम पंचायत मेड़पार बाजार में गौठान नहीं होने के कारण वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते ग्राम पंचायत के पुराने जर्जर भवन के ग्राउंड को गौठान बनाया गया था, जिसमें लगभग 120 मवेशियों को रखा गया था, जिसमें से करीब 50 गायों की अचानक मृत्यु हो गई है, ग्राम पंचायत के ग्रामीण विनोद धृतलहरे ने बताया, कि उसके तीन मवेशियों को कल यहीं पर रखा गया था, उनकी भी मृत्यु हो गई है, सरपंच ने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है, सुबह-सुबह यह जानकारी आने के बाद सभी अधिकारी मौके के लिए रवाना हो रहे हैं।
 हत्या मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार: गृहमंत्री ने दिए थे निर्देश

हत्या मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार: गृहमंत्री ने दिए थे निर्देश

रायपुर। राजनांदगांव जिले में हत्या का  मामला संज्ञान में आने पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए थे। गृहमंत्री के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गयी है।

बता दें कि राजनांदगांव-अम्बागढ़ चौकी के रायसिंह पिता स्व.आनंद सिंह पटेल ने 22 जुलाई की सुबह थाने आकर रिपोर्ट लिखाई की रात में सभी खाना खाकर सोये थे सुबह उसके छोटे बेटे अनुज पटेल की लाश उसके बिस्तर पर मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारम्भ की, पोस्टमार्टम में गला घोंटकर कर हत्या करना पाया गया। अपराध क्रमांक 140/2020 धारा 302 कायम कर विवेचना की गई।घटना स्थल कातुलवाहि जाकर सूक्ष्मता से जांच व पूछताछ करने पर मृतक का बड़ा भाई अन्नू पटेल जो शादी शुदा था उसने अपना जुर्म कबूल किया तथा बताया कि मृतक अनुज खेत के काम मे मदद नही करता था तथा नशे का आदी था। पहले भी उनका दो बार झगड़ा हो चुका था। तथा आरोपी की पत्नी से भी वह मारपीट करता था। मौका देखकर अपनी पत्नी के साथ गमछे से नाक मुँह दबाकर उसकी हत्या कर दी।निरीक्षक आशीर्वाद रहटगांवकर ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में 12 घंटे में ही हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता प्राप्त की।आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया
किसानों को हो रहा है मछली पालन से एक साल में एक लाख का मुनाफा

किसानों को हो रहा है मछली पालन से एक साल में एक लाख का मुनाफा

रायपुरराज्य के दूरस्थ अंचलों में निवास करने वाले आदिवासी किसान मछली पालन करके आत्मनिर्भर बन रहे हैं। जशपुर जिले के ग्राम कनमोरा के किसान श्री मनोज तिर्की ने स्वंय के तालाब में मछली पालन करके एक वर्ष में एक लाख रूपए का लाभ प्राप्त किया है। श्री तिर्की मछली पालन से प्राप्त राशि से अपने परिवार की सारी जरूरतों को पूरी कर रहे हैं। अब वे परिवार के साथ हंसी-खुशी अच्छी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। श्री मनोज तिर्की अपने आस-पास के अन्य किसानों को भी मछली पालन अपनाकर ज्यादा लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहे हैं।

पढ़ें : सील हुआ माँ दंतेश्वरी शक्तिपीठ का दरबार, मंदिर के साथ आस-पास के इलाके भी रहेंगे सील

   श्री मनोज तिर्की बताते हैं कि उसने स्वंय के 0.400 हेक्टेयर जल क्षेत्र वाले निजी तालाब में वर्ष 2019-20 में मत्स्य विभाग जशपुर से प्राप्त उन्नत किस्म की मछली बीज को छोड़ा। तालाब में आवश्यक पौष्टिक आहार डालने से मछलियों की तेजी बढ़ोत्तरी हुई। वर्तमान में इस तालाब से 500 किलोग्राम मछली निकाल चुके हैं। उसे मत्स्य विभाग जशपुर द्वारा जिला खनिज न्यास निधि अभिसरण के तहत् जाल एवं सीफेक्स अनुदान में मिली है। श्री तिर्की ने यह भी बताया मत्स्य विभाग द्वारा किसानों को मत्स्य बीच, मत्स्य आहार, मत्स्याखेट उपकरण एवं आईस बॉक्स और जाल दिया जा रहा है। साथ ही समय-समय पर मत्स्य पालन की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जा रही है। किसान श्री तिर्की ने मछली बेचन से उन्हें एक लाख रुपए की आर्थिक लाभ प्राप्त होने पर छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है। 

पढ़ें यह भी : गरियाबंद, देवभोग सहित इन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित

 कोरोना संक्रमण: बाजारों के बंद रहने से रक्षाबंधन पर्व रहेगा फीका

कोरोना संक्रमण: बाजारों के बंद रहने से रक्षाबंधन पर्व रहेगा फीका

रायपुर। कोरोना महामारी के चलते इस बार रक्षाबंधन पर्व फीका रहेगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आम आदमी डरा हुआ है, वहीं बाजारों से भी रौनक गायब है। वर्तमान में चल रहे लॉकडाउन को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार रक्षाबंधन में होने वाली ग्राहकी बुरी तरह से प्रभावित होगी। 
 
 
राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में इस समय कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जानकारों की माने तो अब यह बीमारी सामजिक संपर्क के चलते तेजी से अपना पांव पसार रही है। यही वजह है कि मरीजों के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए राज्य के कई जिलों में टोटल लॉकडाउन एक बार फिर से लगा दिया गया है। हालांकि यह लॉकडाउन 28 जुलाई तक के लिए लगाया गया है, लेकिन दूसरी ओर जानकारों का कहना है कि परिस्थितियों की समीक्षा के बाद लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस बात को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है कि लॉकडाउन आगे बढ़ेगा या नहीं। दूसरी ओर लॉकडाउन के चलते शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। 03 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है।
 
 
भाई-बहन के निश्चिल प्रेम का प्रतीक यह पर्व इस वर्ष सूना रह सकता है। बाजारों के बंद रहने तथा कोरोना के भय से इस समय आमजनों में भय व्याप्त है। गत वर्ष रक्षाबंधन के पखवाड़े भर पूर्व से ही बाजारों में रौनक आ जाती थी। लेकिन कोरोना ने इस रौनक को बुरी तरह से प्रभावित किया है। थोक में राखियां उठा चुके व्यापारी भी परेशान है कि आखिर पर्व में उनकी राखियां बिकेंगी या नहीं। दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारियों ने भी स्पष्ट कर दिया है कि कोरोना को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और न ही आमजनों को इस बात की अनुमति दी जाएगी कि वे भीड़भाड़ वाले जगहों पर जा सकें। लिहाजा यह माना जा रहा है कि इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व फीका रहेगा। 
 गरियाबंद, देवभोग सहित इन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश

गरियाबंद, देवभोग सहित इन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश

गरियाबंद। गत दिवस गरियाबंद जिले के गरियाबंद, छुरा, देवभोग, मैनपुर में नये कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिलने के पश्चात संबंधित क्षेत्र के चैहद्दी को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी छतर सिंह डेहरे द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कंटेनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बन्द रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जायेगी। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा।
 
 
जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका परिषद गरियाबंद के वार्ड क्रमांक-3 महात्मा गांधी वार्ड, पुलिस लाईन, नगर पंचायत छुरा के वार्ड क्रमांक- 12 एवं 14, मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम धुरवागुड़ी एवं देवभोग विकासखण्ड के ग्राम खुटगांव, लाटापारा, सोनामुंदी, दरलीपारा (कोदोभाटा) में गत दिवस नए पॉजिटिव कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि पश्चात सम्बंधित क्षेत्र के चिन्हित चैहद्दी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। आदेश के तहत उक्त क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस पैट्रोलिंग सुनिश्चित की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक सर्विलांस, कान्टेक्ट, ट्रेसिंग एवं सैम्पल जांच आदि की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही जोन में कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। केवल एक प्रवेश एवं निकास हेतु बैरिकटिंग हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रवेश एवं निकास सहित क्षेत्र की सेनिटाइजिंग व्यवस्था एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है।
 
 
कान्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद को दायित्व सौंपा गया है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य टीम को दवा, मास्क, पीपीई कीट इत्यादि उपलब्ध कराने एवं बॉयोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक को घरों का एक्टिव सर्विलांस व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को खंड स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था हेतु दायित्व सौंपा गया है। पुलिस विभाग के अनुविभागीय अधिकारी को दुकाने बन्द करवाने और आवागमन प्रतिबंधित करने दायित्व सौंपा गया है। उक्त जोन की निगरानी एवं समन्वय के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व को संबंधित क्षेत्र के सम्पूर्ण प्रभार का दायित्व सौपा गया है। उपरोक्त समस्त अधिकारी-कर्मचारी आपस में समन्वय बनाकर समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे। आवश्यकता पडऩे पर उपरोक्त कार्यो हेतु अन्य स्थानीय अमलों की ड्यूटी लगाने हेतु अधिकृत होंगे।
बस्तर के स्वादिष्ट काजू ने कोरोना संकट के समय में बढ़ाई वनवासी परिवारों की आमदनी

बस्तर के स्वादिष्ट काजू ने कोरोना संकट के समय में बढ़ाई वनवासी परिवारों की आमदनी

रायपुरसंकट काल में अंचल में रहने वाले वनवासी परिवारों की आमदनी बढ़ा दी है। नए स्वरूप में पैकेजिंग और बस्तर ब्रांड नेम से इसकी लांचिंग मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हाल में ही की है। बस्तर के स्वादिष्ट काजू की मांग को देखते हुए इसे वन विभाग के संजीवनी स्टोर्स में उपलब्ध कराया गया है। राज्य सरकार ने वनांचल में रहने वाले लोगों को वनोत्पाद के जरिए रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम के चलते जहां फिर से बंद पड़े काजू प्रसंस्करण को फिर से शुरू किया गया वहीं काजू के समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है। 

पढ़ें यह भी : राजधानी में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन और उनकी पत्नी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

         बस्तर की जलवायु को काजू के लिए अनुकूलता को देखते हुए वहां के वन क्षेत्रों में सत्तर के दशक में काजू के पौधों का रोपण किया गया था। लेकिन वृक्षारोपण के बाद इसके संग्रहण के लिए न तो कोई मेकेनिजम बनाया गया और न ही प्रसंस्करण की ओर ध्यान नहीं दिया गया। जिसके कारण यहां के वनों में उत्पादित काजू ज्यादातर निकटवर्ती ओडि़शा प्रदेश में बिचौलियों के माध्यम से बेचा जाता रहा, जिससे यहां के वनवासियों को काजू का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। संग्राहकों को काजू का संग्रहण दर 50-60 रूपए प्रति किलोग्राम ही प्राप्त होता था एवं प्रसंस्करण इकाई की अनुपलब्धता के कारण प्रसंस्करण मूल्य से भी यहां के हितग्राहियों को वंचित होना पड़ता था। वर्तमान में बस्तर में लगभग 15 हजार हेक्टेयर भूमि पर काजू के सफल वृक्षारोपण विद्यमान है, जिसकी उत्पादन क्षमता 10-12 हजार क्विंटल है।

पढ़ें यह भी : पं रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए जारी की ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि

         राज्य में गठित हुई नई सरकार ने वनवासियों को अतिरिक्त आय का जरिया दिलाने के लिए इस ओर ध्यान दिया। बकावंड के वनधन विकास केन्द्र में बंद पड़े काजू प्रसंस्करण इकाई को फिर से शुरू किया। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष काजू का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 100 रूपए प्रति किलो करने से जहां कोरोना संकट काल में उन्हें रोजगार मिला वहीं इस वर्ष काजू का संग्रहण बढ़कर 5500 क्विंटल हो गया है। इस वर्ष लगभग 6 हजार वनवासी परिवारों द्वारा काजू का संग्रहण का कार्य किया, जिससे हर परिवार को औसतन 10 हजार रूपए की आय हुई। वन धन विकास केन्द्र बकावण्ड में लगभग 300 महिलाओं द्वारा काजू प्रसंस्करण का काम किया जा रहा है। प्रसंस्करण कार्य से क्षेत्र की महिलाओं को 8 माह तक सतत रूप से रोजगार उपलब्ध होगा। इससे प्रति परिवार लगभग 60 हजार रूपए आय संभावित है। कोविड महामारी के दौरान 6300 से अधिक परिवारों को रोजगार काजू वनोपज से ही प्राप्त हो गया। 

ALSO READ : राजधानी में लॉकडाउन नियम तोड़ने पर पोल्ट्री सेन्टर में चिकन सेन्टर को ताला लगाकर किया गया सीलबंद

         बस्तर में ICAR Directorate of Cashew Research Puttur, Karnataka के तकनीकी मार्गदर्शन में प्रसंस्करण का कार्य किया जा रहा है। काजू बीज से प्रसंस्करण पश्चात लगभग 22 प्रतिशत काजू प्राप्त होता है। इस वर्ष संग्रहित किए गए 5500 क्विंटल काजू से लगभग 1200 क्विंटल काजू तैयार किया जाएगा। महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए काजू के व्यापार से इस वर्ष 30-50 लाख रूपए लाभ संभावित हैं। प्राप्त लाभ को तेंदूपत्ता की भांति प्रोत्साहन राशि काजू के संग्रहण एवं प्रसंस्करण से संलग्न परिवारों को वितरित की जाएगी। इस प्रकार अब 3 स्तर पर वनवासियों को लाभ प्राप्त होगा। पहला काजू बीज का उचित दाम, दूसरा प्रसंस्करण में 300 परिवारों को रोजगार तथा तीसरा व्यापार से प्राप्त लाभ का 100 प्रतिशत राशि का वितरण। 

पढ़ें : रायपुर कोतवाली थाना का चालक आरक्षक निकला कोरोना पॉजिटिव

 छत्तीसगढ़ राज्य में देश का लगभग 6 प्रतिशत लघु वनोपज का उत्पादन होता है। न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनांतर्गत लघु वनोपज के क्रय की योजना पूरे देश में लागू है। मुख्यमंत्री के अगुवाई में प्रदेश में कोविड-19 विश्व महामारी के साये में विगत 4 माह में इस योजना के अंतर्गत पूरे देश में क्रय किए गए लघु वनोपज का 76 प्रतिशत लघु वनोपज का क्रय छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा किया गया है। सम्पूर्ण देश में विगत 4 माह में लगभग 148 करोड़ रूपए राशि की लघु वनोपज क्रय की गयी, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा 112 करोड़ राशि की लघु वनोपज क्रय की गयी। यह कार्य प्रदेश में 3500 महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से किया गया। इसमें लगभग 40 हजार महिलाओं ने घर-घर जाकर वनोपज का क्रय किया है। राज्य में पूर्व में मात्र 7 लघु वनोपज का क्रय न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत किया जा रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 31 लघु वनोपज कर दिया गया है। 

महिलाएं रोजगार मिलने से खुश

        काजू संग्रहण और प्रसंस्करण कार्य में काम कर रही वन धन विकास केन्द्र बकावण्ड स्व सहायता समूह की प्र्रभारी अध्यक्ष श्रीमती गुनमनी ने बताया कि प्रसंस्करण कार्य से उन्हें माह में 3 हजार से साढे़ तीन हजार तक मिल रहे हैं। इस वर्ष काजू की मात्रा अधिक है, इसलिए लाभ लगभग 5 हजार से 6 हजार रूपए बढ़ने की संभावना है। संग्रहण केन्द्र स्तर समूह की अध्यक्ष श्रीमती हेमबती कहती है कि हमारी समिति को सिर्फ काजू के संग्रहण से मात्र 15 दिनों में 20 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई है। करीतगांव संग्रहण केन्द्र स्तर की प्रेरक श्रीमती जयमनी बघेल की कहना है कि इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा काजू का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 100 रूपए प्रति किलो करने से संग्रहण कार्य से जुड़ी महिलाओं को अधिक आर्थिक लाभ हुआ। इसी तरह राजनगर समिति बकावण्ड श्रीमती पद्मनी का कहना है कि काजू प्रसंस्करण से प्राप्त राशि से उन्हें परिवार चलाने में मदद मिली है। इस राशि से राशन, पानी की व्यवस्था हो जाती है। इसी समिति की श्रीमती बेलाबाली बताती हैं कि प्रसंस्करण कार्य से प्राप्त राशि से उनके परिवार के जीवन में सुधार आया है। वे अपने बच्चों को अच्छा पढ़ा-लिखा रही है। ग्राम स्तर संग्रहण केन्द्र की श्रीमती मचनदई, पद्मा और नविना बताती हैं कि प्रसंस्करण कार्य से उन्हें रोजगार मिला है और जीवन यापन में सुधार आया है।

 
 जनता को कोरोना से बचाने विधायक विकास उपाध्याय ने झोंकी पूरी ताकत, आज कुकुरबेड़ा-मंगलबाजार में आयोजित कराया कोविड-19 जांच शिविर

जनता को कोरोना से बचाने विधायक विकास उपाध्याय ने झोंकी पूरी ताकत, आज कुकुरबेड़ा-मंगलबाजार में आयोजित कराया कोविड-19 जांच शिविर

रायपुर। राजधानी रायपुर पश्चिम के विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने अपने क्षेत्र की जनता को कोरोना संक्रमण से बचाने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में वे अपने विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में आमजनों के लिए कोविड-19 जांच शिविर का आयोजन करा रहे हैं। आज शुक्रवार को पश्चिम क्षेत्र के कुकुरबेड़ा, मंगलबाजार में यह जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र की जनता ने स्वस्र्फूत ढंग से शिविर में आकर अपना जांच कराया। 
 
 
ज्ञात हो कि कल कोविड-19 जांच शिविर का आयोजन मोतीनगर एवं रामकुंड सामुदायिक भवन में कराया गया था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज कोविड-19 की जांच के लिए कुकुरबेड़ा सामुदायिक भवन एवं ठाकुर प्यारेलाल वार्ड के मंगल बाजार में जांच शिविर आयोजित की गई। जांच-पड़ताल के दौरान ही क्षेत्र के ऐसे नागरिक जिनमें कोविड-19 का हल्का सा भी लक्षण नजर आ रहा है, उसे पूरी सावधानी के साथ अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है साथ ही उस इलाके को सेनेटाइज कराया जा रहा है। ज्ञात हो कि रायपुर शहर में कोराना के पहली मरीज मिलने के साथ ही विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय अपनी पूरी टीम के साथ सजग हो गए थे। उन्होंने तत्काल प्रभावित इलाके को सील कराते हुए पूरे इलाके को सेनेटाइज कराया था। इसके बाद उन्होंने कोरोना संक्रमण रोकने, लोगों को जागरूक करने, क्षेत्र के नागरिकों को हर संभव मदद पहुंचाने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी।
 
 
संभवत: यही वजह है कि शहर के अन्य इलाकों की अपेक्षा रायपुर पश्चिम का इलाका आज भी सुरक्षित बना हुआ है। बहरहाल आज भी छत्तीसगढ़ राज्य कोरोना संक्रमण से अन्य राज्यों की तुलना में काफी हद तक सुरक्षित है। संसदीय सचिव श्री उपाध्याय ने कहा कि यदि हम सब अधिक सजग हो जाये तो अपने राज्य से इस बीमारी को खत्म कर कोरोना मुक्त राज्य बना सकते है इसके लिए हम सबको नियम को अपनाना पड़ेगा। उन्होंने आम जनों से अपील करते हुए कहा कि बिना मास्क लगाए घर से बाहर न निकले और शोसल डिस्टेंस का नियमित पूर्ण रूप से पालन करें। उन्होंने बताया कि कोविड-19 जांच शिविर नियमित रूप से अलग-अलग वार्डों में जारी रहेगा। इससे अधिक से अधिक लोगों का परीक्षण हो सकेगा और इस बीमारी से बचने में काफी हद तक मदद मिलेगी।