BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
पुलिस आधुनिकीकरण में कम बजट देना राजनीति से प्रेरित: विकास उपाध्याय

पुलिस आधुनिकीकरण में कम बजट देना राजनीति से प्रेरित: विकास उपाध्याय

रायपुर। केन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ को आधुनिकीकरण मद में कम राशि दिए जाने पर संसदीय सचिव गृह विकास उपाध्याय ने केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में पिछले चार सालों से कोई माओवादी घटना नहीं हुई, इसके बाद भी उसे ज्यादा बजट दिया गया। वहीं छत्तीसगढ़ में माओवाद का ज्यादा प्रभाव होने के बाद भी यहां के लिए कम बजट जारी करना सीधे-सीधे राजनीति से प्रेरित है। 

यह भी पढ़ें : 8 जेल प्रहरी हुए संक्रमित, कोरोना संक्रमित कैदी के संपर्क में आए थे सभी

संसदीय सचिव गृह उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तुलना में छत्तीसगढ़ को 6 गुना कम बजट आबंटित करना स्पष्ट करता है कि यह सब राजनीति से प्रेरित है। उपाध्याय ने केन्द्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह माओवादी हिंसा से प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ में पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार मिलने वाले फण्ड में कटौती कर सौतेला व्यवहार कर रही है। विकास ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा पिछले चार सालों में सबसे अधिक बजट का आबंटन उत्तर प्रदेश को किया है। जबकि वहाँ एक भी नक्सली वारदात नही हुए हैं। छत्तीसगढ़ शासन में गृह विभाग के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा आधुनिकीकरण मद में कटौती को लेकर अमित शाह को पत्र लिखे जाने के बाद एक बयान जारी कर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है और आरोप लगाया है कि वह छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इतना ही नही बल्कि इस मद का राजनैतिक फायदा उठाने के नियत से खुला दुरुपयोग भी कर रही है।
 
 
विकास उपाध्याय ने कहा देश के सर्वाधिक माओवाद प्रभावित जि़लों में उत्तर प्रदेश का एक भी जिला जब सम्मिलित नहीं है। यहां तक कि पिछले कई सालों में उत्तर प्रदेश में माओवादी हिंसा की एक भी वारदात नहीं हुई है, तो की आधार पर मोदी सरकार उत्तर प्रदेश को आधुनिकीकरण मद के नाम पर करोड़ों रुपए आबंटित कर रही है। विकास उपाध्याय ने आगे कहा देश के जिन 35 जि़लों को सर्वाधिक माओवाद प्रभावित माना गया है, उन्हें सबसे कम बजट आबंटित किया गया है। ये वो जिले हैं, जिनमें माओवादी हिंसा की 80 फीसदी से अधिक घटनाएँ होती हैं। उन्होंने इस मद का सिलसिलेवार विवरण देते हुए बताया कि इसमें सबसे ज्यादा सौतेला व्यवहार छत्तीसगढ़ के साथ किया गया है। 2017-18 में माओवाद प्रभावित राज्यों में पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के नाम पर सबसे कम बजट दिया गया है। उत्तर प्रदेश को जहां इस 2017-18 में 77.16 करोड़ आबंटित किए गए, वहीं झारखंड को महज 11.24 करोड़ और छत्तीसगढ़ को 11.87 करोड़ रुपए दिया गया। विकास उपाध्याय ने कहा 2014 से 2018 तक के आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान उत्तर प्रदेश को जहां कुल 349.21 करोड़ रुपए दिए गए, वहीं छत्तीसगढ़ को पुलिस आधुनिकीकरण के नाम पर महज 53.71 करोड़ दिए गए। जबकी इस दौरान उत्तर प्रदेश में माओवादी हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई, वहीं छत्तीसगढ़ में 2015 में 466, 2016 में 395, 2017 में 373 और 2018 में फ रवरी तक 76 घटनाएँ हो चुकी हैं। विकास उपाध्याय ने कहा ये भी गौर करने वाली बात है कि देश के कुल नक्सली वारदात में से 44.27 फीसदी घटनाएं अकेले छत्तीसगढ़ के आठ जि़लों में हुई हैं। इनमें छत्तीसगढ़ में आंशिक रूप से प्रभावित अन्य आठ जि़लों की माओवादी हिंसा की घटनाएँ जबकि शामिल नहीं हैं। ऐसे में माओवाद प्रभावित राज्यों में पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के लिए छत्तीसगढ़ को उत्तर प्रदेश के मुकाबले छह गुणा कम बजट का आबंटन राजनैतिक से प्रेरित है।
 सीएम हाउस के पास पिस्टल और कट्टा लेकर घूमते दो युवक गिरफ्तार, जिंदा कारतूस भी बरामद

सीएम हाउस के पास पिस्टल और कट्टा लेकर घूमते दो युवक गिरफ्तार, जिंदा कारतूस भी बरामद

भिलाई। पुलिस ने पिस्टल व कट्टा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवक टकेश्वर चंद्राकर और चुन्नी लाल चौहान ने एक पिस्टल, कट्टा समेत दो जिन्दा कारतूस रखा था। आरोपियों के खिलाफ धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। भिलाई-3 टीआई संजीव मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक पिस्टल लेकर अपराध करने की नीयत से घूम रहा है। तत्काल टीम मौके पर पहुंचे। सिरसा कला निवासी आरोपी टिकेश्वर चंद्राकर उर्फ पिन्टू(36 वर्ष) पकड़ा गया।
 
 

पुरैना निवासी चुन्नी लाल चौहान पुलिस की गाड़ी देखते ही भागने लगा। तत्काल उसका पीछा किया। करीब एक किलोमीटर तक दौड़ाते हुए जवानों ने उसे भी दबोच लिया। तलाशी ली गई तो कमर में कट्टा रखा था। दोनों को पकड़कर थाना लाकर कार्रवाई की गई। भिलाई तीन वीवीआईपी इलाका है। जहां आरोपी पिस्टल, कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ घूम रहे थे। पुलिस ने बताया कि टिकेश्वर को पूर्व में पदुमनगर व रसमड़ा के एटीएम को गैस कटर से काटने के मामले में गिरफ्तर किया गया था।
चुटकुले एवं गाना सुनाकर कोरोना का भय दूर कर देते हैं एम्बुलेंस के पायलेट

चुटकुले एवं गाना सुनाकर कोरोना का भय दूर कर देते हैं एम्बुलेंस के पायलेट

नारायणपुरदेश में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते ग्राफ से न सिर्फ लोगों की चिंता बढ़ती है, बल्कि आसपास डर का वातावरण भी बनता है। इस माहौल के बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कोरोना संक्रमितों के बेहद करीब रहकर भी उनसे डरने की बजाए उनका हौसला बढ़ाते हैं। जिला चिकित्सालय नारायणपुर के एम्बुलेंस पायलेट (ड्रायवर) श्री राजेश माने उन कोरोना वारियर्स में शामिल हैं, जिन्होंने पॉजटिव पाए गये हर मरीज के पास सबसे पहले पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। ये शख्स नारायणपुर जिले में पाये गये 25-30 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को घर से कोविड केयर सेंटर पहुंचा चुके हैं।

यह भी पढ़ें : रायपुर में नगर निगम की टीमों ने लॉकडाउन नियम तोड़कर व्यापार करने वालों की दुकानें की सील

 एम्बुलेंस के पायलेट श्री राजेश माने एवं उनके सहकर्मियों ने बताया कि अस्पताल जाते समय कोरोना संक्रमित व्यक्ति अत्यधिक भयभीत रहता है। हम एंबुलेंस में उनसे सकारात्मक चर्चा कर उनके डर को दूर करने का प्रयास करते हैं। कोरोना मरीजों को बताते हैं कि अब तक कोरोना के सभी मरीज स्वस्थ होकर घर लौट आये हैं। उन्होंने बताया कि जब वे एक बार एक व्यक्ति को अस्पताल लेकर आ रहे थे जो मेरे से कम उम्र के व्यक्ति था बहुत डरा हुआ था। मैंने बड़े भाईयों की तरह उसे स्नेह दिया और भरोसा दिलाया कि तुम कुछ ही दिन में स्वस्थ होकर घर लौटोगे। मैने उसे गाने, कहानियां सुनाकर उसका ध्यान बटाया और चुटकुले सुनाकर उसे हंसाया भी।

एहतियात के साथ निभा रहे अपनी जिम्मेदारी

पायलट श्री राजेश ने बताया कि जब हम पहले कोरोना संक्रमित मरीज को लेने उसके घर पहुंचते है, तब हमें भी मन में थोड़ा डर रहता है, लेकिन पूरी एहतियात के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने लगा तो चुनौती और भी बढ़ गयी हैं। गर्मी में पीपीई किट पहनकर ड्यूटी करने से कभी-कभी चक्कर व डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। लेकिन हम यह संकल्प ले चुके हैं, कि इस अप्रत्याशित कोरोना काल में ईश्वर ने हमें सेवा का जो अवसर दिया है उसे जिम्मेदारी व समर्पण के साथ पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने विडियो संदेश में स्वास्थ्य, पुलिस एवं सफाई कर्मियों द्वारा विषम परिस्थिति में जो सेवाभाव व समर्पण दिखा रहे हैं, उसकी हौसल अफजाई करते हुए तारीफ भी की थी। जिससे श्री राजेश माने और उनके साथी में नये उत्साह का संचार हुआ था। 

कोरोना से बचाव हेतु सुरक्षा का रखें ध्यान 

पायलट श्री राजेश ने बताया कि जब हम कोरोना संक्रमित मरीज को एम्बुलेंस में लेकर कोविड केयर सेंटर ले जाते हैं, तो इस दौरान उनसे बातचीत भी करते हैं। बातचीत में कोरोना संक्रमित मरीजों बताते है कि कोरोना से बचने के लिए सुरक्षा रखना बहुत जरूरी है। अपने बचाव के लिए मास्क का उपयोग, हाथों को साबुन या सेनेटाइजर से समय-समय पर साफ-करना, सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। इसके साथ ही शासन द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी की गयी एडवाइजरी का भी पालन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। हम लोगों ने इसमें लापरवाही बरती, इसीलिए हम लोग कोरोना से संक्रमित हो गये हैं। श्री माने ने बताया कि मरीज को ले जाने से पहले सुरक्षा के सभी उपाय किये जाते हैं। जिसमें पीपीई पहनना, दस्ताने, मास्क, शू-कवर आदि शामिल होता है। कोविड केयर सेंटर पहुंचने के बाद वहां एम्बुलेंस को पूरी तरह से सेनेटाइज भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्वयं और मरीजों के पीने के लिए गर्म पानी भी रखते हैं।

घर से भी बनाए रखी दूरी

श्री राजेश ड्यूटी के बाद घर जाते हैं, तो बाहर ही गर्म पानी से कपड़े धोने व नहाने के बाद ही घर में प्रवेश करते हैं। परिवार को संभावित खतरे से बचाने के लिए उनसे पर्याप्त दूरी बनाकर रखते हैं और बाहरी लोगों से दूरी बनाकर रहते हैं। उनसे कम ही मिलते हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने घर में ही फांसी लगा कर की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने घर में ही फांसी लगा कर की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना अंतर्गत ग्राम श्याम गिरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने घर में आत्महत्या कर लिया है। थाना प्रभारी कुआकोंडा राठौर ने बताया कि श्यामगिरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पार्वती मिडियामी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करती थीं। पार्वती ने घर में ही फांसी लगा ली। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
 
बड़ी खबर : रायपुर में नगर निगम की टीमों ने लॉकडाउन नियम तोड़कर व्यापार करने वालों की दुकानें की सील

बड़ी खबर : रायपुर में नगर निगम की टीमों ने लॉकडाउन नियम तोड़कर व्यापार करने वालों की दुकानें की सील

रायपुर | रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार प्रभावशील लॉकडाउन के नियमो का नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कारगर रोकथाम करने रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनो की टीमो ने नगर निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार के निर्देशानुसार जोन स्तर पर जोन के बाजारों में अभियान चलाकर लॉकडाउन नियम तोडकर दुकान खुली रखने पर संबंधित दुकानदारों पर कार्यवाही करते हुए दुकाने तत्काल करवाकर पुलिस प्रशासन की टीम के साथ निगम की टीमों ने ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही की। 

यह भी पढ़े : युवती को घर में अकेला पाकर डरा-धमका कर मौसेरा पिता करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

निगम जोन 1 की टीम ने जोन कमिश्रर श्री नेतराम चंद्राकर के नेतृत्व में लॉकडाउन नियम तोडने पर जोन 1 के तहत बाजार में शांता स्वीट्स नामक दुकान के सामानों की कडाई से जप्ती करके दुकान बंद करवाकर उसे ताला लगाकर सीलबंद कर दिया। जोन 2 ने देवेन्द्र नगर सेक्टर 2 में जोन कमिश्रर श्री आरके डोंगरे के नेतृत्व में लॉकडाउन नियम तोड़कर बिना अनुमति दुकान खोलने पर दुकान को तत्काल बंद करवाया, ताला लगाकर सीलबंद करने सहित संबंधित दुकान संचालक सैंडविच जंक्शन पर जुर्माना किया। पहाडी चौक के पास संचालक अम्बर केसरवानी की दुकान को बिना अनुमति लॉकडाउन नियम तोडने पर ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया। मिलन थाली नामक दुकान को जोन 2 की टीम ने स्टेशन रोड में बिना अनुमति खुलने एवं लॉकडाउन नियम तोडने के कारण तत्काल बंद करके ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही की। शांति नगर में फिजा ब्यूटी पार्लर नामक दुकान को बिना अनुमति खोले जाने पर निगम ने पुलिस की टीम के साथ बंद करवाया।
 
 
जोन 4 की टीम ने जोन कमिश्रर श्री विनय मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम के साथ बाल गोपाल हॉस्पिटल के सामने राजा रेस्टोरेंट एवं केनाल लिंकिंग रोड़ स्थित एसीबी कार्यालय के सामने नेचुरल आईसक्रीम पार्लर को बिना अनुमति खोले जाने लॉकडाउन नियम को उल्लंघन करने पर ताला लगाकर सीलबंद किया गया। नगर निगम की सभी 10 जोनो की टीमो ने अपने -अपने जोन क्षेत्र में जिला प्रशासन के आदेशानुसार कोविड 19 के संक्रमण के प्रसार को कारगर तरीके से रोकने संबंधित क्षेत्र को सीएसपी एवं उनकी टीम के साथ मिलकर जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु अभियान चलाया। सभी प्रमुख स्थानों में जिला व पुलिस प्रशासन के साथ नगर निगम की टीमो में फ्लैग मार्च किया एवं जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु नोवल कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के लिए लॉकडाउन नियमो का पूर्ण व्यवहारिक परिपालन करने हेतु सार्वजनिक मुनादी कर बार -बार लोगो को जानकारी देकर उनका स्वास्थ्य हितार्थ आव्हान किया। जोन 8 क्षेत्र में भी लॉकडाउन नियम तोडने एवं बिना अनुमति दुकान खोले जाने पर उसे जोन कमिश्रर के नेतृत्व में तत्काल बंद करके ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया। 
 
 
निगम जोन 6 की टीम ने जोन कमिश्रर श्री दिनेश कोसरिया के नेतृत्व में सीएसपी की टीम के साथ मठपुरैना चौक में अभियान चलाकर अयोध्या नगर के 3 युवकों पर मास्क न पहनकर सार्वजनिक स्थान पर धूमने के कारण 50-50 रू. कुल डेढ सौ रू. का प्रतीकात्मक जुर्माना किया एवं उन्हें भविष्य के लिये स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति सचेत रहने कडी समझाईष दी गई। जोन 6 की टीम ने धरम नगर चौक में अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनने वालो पर कार्यवाही की। एक युवक पर जोन 6 की टीम ने खुले में सडक पर थूककर उसे गंदा करने पर प्रतीकात्मक रूप से उसे 50 रू. का जुर्माना किया एवं भविष्य के लिये उन्हें स्वच्छता बनाये रखने चेतावनी दी। 
 
 
जोन 4 की टीम ने पुलिस की टीम के साथ जोन कमिश्रर के नेतृत्व एवं सीएसपी के विषेश मार्गदर्शन में जोन 4 के तहत आने वाले नगर घडी बाबा गुरू घासीदास टाईम स्कवेयर स्थित अमृतसरी रेस्टोरेंट के संचालक द्वारा बिना अनुमति दुकान खोलकर लॉकडाउन नियम को तोडने के कारण संबंधित संचालक पर रेस्टोरेंट को सीलबंद करते हुए 1000 रू. का जुर्माना किया गया। ब्राम्हणपारा वार्ड के ईदगाह भाठा मैदान के समीप लाखे नगर मुख्य मार्ग में मॉ जनरल एण्ड डेली नीड्स की दुकान को लॉकडाउन नियम तोडने पर ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया। इसी प्रकार रेहान पोल्ट्री सेन्टर को भी मुख्य मार्ग में लॉकडाउन नियम तोडने के कारण ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही की गई। 
 
 
नगर निगम के जोनो की टीमो ने जोन कमिश्रर के नेतृत्व में लॉकडाउन नियम के अंतर्गत निर्धारित समय  के बाद बाजार खुलने पर उसे तत्काल बंद करवाने पुलिस की टीम के साथ मिलकर कार्यवाही की गई एवं जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु त्वरित कदम उठाया गया। जोन 8 ने जगन्नाथ चौक एवं मोहबाबाजार, हीरापुर बाजार को बंद करवाया। जोन 7 ने आमापारा बाजार बंद करवाया। जोन 2 ने बिलासपुर रोड फाफाडीह बाजार बंद करवाया एवं वहां मास्क न पहनने पर सब्जी व्यवसायियों पर प्रतीकात्मक जुर्माना कर जनस्वास्थ्य हेतु भविष्य के लिये उन्हें कडी समझाईश दी । जोन 6 ने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल सब्जी बाजार को निर्धारित समय के बाद खुला रहने पर तत्काल बंद करवाया। जोन 4 ने शास्त्री बाजार को निर्धारित समय के बाद खुला रहने पर तत्काल बंद करवाया। 
 

 

 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में अब 25 जुलाई से रहेगा लॉकडाउन, कलेक्टर ने की पुष्टि

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में अब 25 जुलाई से रहेगा लॉकडाउन, कलेक्टर ने की पुष्टि

कोण्डागांव। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए अब छत्तीसगढ़ के हर जिले में कोरोना के आकड़ो के हिसाब से लॉकडाउन लगाया जा रहा है। आपको बता दे की आज रायपुर सहित 4 जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसी कड़ी में अब खबर है की कोण्डागांव जिले में 25 जुलाई से लॉकडाउन की घोषणा की गई है। यहां भी एक हफ्ते का लॉकडाउन किया जाएगा। जो कि 25 जुलाई से 31 जुलाई तक जारी रहेगा। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीना ने इसकी पुष्टि की है।
 
 पुरानी रंजिश के चलते पेट में घोपा चाकू, जान से मारने की नियत से किया था हमला

पुरानी रंजिश के चलते पेट में घोपा चाकू, जान से मारने की नियत से किया था हमला

महासमुंद। कोमाखान थाना क्षेत्र के करहीडीह में पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने एक युवक को जान से मारने का प्रयास किया है। उसके पेट में चाकू घोप दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। इधर, आवाज सुनकर ग्रामीणों को आता देख तीनों आरोपी मौके पर से फरार हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 307 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम करहीडीह निवासी रूपेश साहू पर गांव के डिगेश, केशराम व बिसेराम ने जान से मारने की नीयत से उसके पेट में चाकू घोप दिया है। जिससे वह घायल हो गया है।
 
 
बताया जा रहा है कि पुराने रंजिश के चलते आरोपियों ने घटना का अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम रूपेश के साथ केस राम व डिगेश्वर ऊर्फ गोलू तालाब के पास लड़ाई कर रहे थे। गोलू ऊर्फ डिगेश्वर और केश राम अपने हाथ में चाकू रखे थे। जिसे लहराते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इधर, जब इस बात की जानकारी रूपेश के छोटे भाई को हुई तो वह भी तालाब के पास पहुंचा और अपने भाई को वहां से भगाकर ले जा रहा था। तभी  बिसे राम साहू ने रोक दिया। इसके बाद  डिगेश ने रूपेश के पेट व केश राम पीट पर चाकू घोपकर जान से मारने का प्रयास किया। बीच बचाव करने आए उसके भाई पर भी हमला किया। जब ग्रामीण ने आवाज सुनी तो दौड़े। इधर, आरोपियों ने ग्रामीणों को आता देख मौके पर से फरार हो गए।  

इस बात पर रखे थे रंजिश-
3-4 माह पूर्व प्रार्थी के पिता की लड़ाई केश राम और डिगेश्वर ऊर्फ गोलू से हुई थी। इन दोनों के बीच बचाव में घायल रूपेश आया और झगड़ा शांत कराया था। तब से वह झगड़ा छुड़वाने की बात से रंजिश रख रहा था। आए दिन आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देता था। आखिरकार 20 जुलाई की शाम को आरोपियों ने घटना को अंजा दिया। इधर, पुलिस आरोपियों की जांच में जुट गई है।
  पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर फिर साधा सीएम बघेल पर निशाना: कहा- हरदेव सिन्हा की मौत का जिम्मेदान कौन

पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर फिर साधा सीएम बघेल पर निशाना: कहा- हरदेव सिन्हा की मौत का जिम्मेदान कौन

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाले हरदेव सिन्हा की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूर्व सीएम डा. रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा-भूपेश बघेल सरकार, मानसिक बीमार कहकर जख्मों पर नमक छिड़कती रही। राहुल गांधी बताएं हरदेव सिनहा की मौत का जिम्मेदान कौन है?
 
 
पूर्व सीएम डा. रमन सिंह ने राज्य सरकार के मुखिया पर एक बार फिर से निशाना साधा है। गत दिवस मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक हरदेव सिन्हा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद डा. रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा-कांग्रेस की कुनीति, कुशासन और कुप्रबंधन ने आज प्रदेश के एक युवक की हत्या कर दी। आत्महत्या करने वाले प्रदेश के युवक को भूपेश बघेल सरकार मानसिक बीमार कहकर जख्मों पर नमक छिड़कती रही। राहुल गांधी बताएं हरदेव सिन्हा की मौत का जिम्मेदार कौन है? हरदेव को विनम्र श्रद्धांजलि। 
 
  पुलिस आधुनिकीकरण योजना की राशि में कमी: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अमित शाह को लिखा पत्र

पुलिस आधुनिकीकरण योजना की राशि में कमी: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अमित शाह को लिखा पत्र

रायपुर। राज्य पुलिस बल के आधुनिकीकरणए के लिए केन्द्र से मिलने वाली राशि में निरंतर हो रही कमी पर चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। 
 
 
अपने पत्र में गृहमंत्री साहू ने लिखा कि पुलिस बल आधुनिकीरण योजना के माध्यम से प्राप्त होने वाली राशि में निरंतर कमी हो रही है। वर्ष 2013-14 में अनुमोदित राशि करीब 56 करोड़ था, जो वर्ष 2019-20 में घटकर 20 करोड़ से भी कम रह गया है। राज्य पुलिस बलों की क्षमता को बढ़ाने के लिए एक केन्द्र-प्रायोजित योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस-प्रशासन एवं प्रचालन हेतू आवश्यक कमियों को चिन्हांकित कर उसकी पूर्ति करना है। गत कई वर्षो से छ.ग.राज्य वामपंथ उग्रवाद समस्या से ग्रसित है। राज्य के 14 जिले नक्सल समस्या से प्रभावित एसआरई जिले है, जिनमें से 8 जिले अत्यंत प्रभावित है। राज्य में आधारभूत संरचना एवं आवष्यक संसाधनों जैसे प्रशासकीय भवन, आवासगृहों का निर्माण,शस्त्रादि, वाहन, दूरसंचार, उपकरण, प्रशिक्षण संसाधनों की आवश्यकता है। विगत कुछ वर्षो से योजनांतर्गत प्राप्त होने वाली राशि में निरंतर कमी हो रही है। वर्ष 2013-14 में अनुमोदित प्लान का कुल आकार करीब 56 करोड़ था, जो वर्ष 2019-20 में घटकर 20 करोड़ से भी कम रह गया है। 
 नाला पार करते समय बाइक समेत तेज़ बहाव में बहे पांच युवक, एक की मौत

नाला पार करते समय बाइक समेत तेज़ बहाव में बहे पांच युवक, एक की मौत

बलौदाबाजार। पिछले एक सप्ताह से कसडोल नगर एवं क्षेत्र कसडोल. पिछले एक सप्ताह से कसडोल नगर एवं क्षेत्र में रुक रूक कर हो रही झमाझम बारिश के कारण बरघाट नाले में आए अचानक बाढ़ के तेज बहाव को पार करते समय एक साथ 5 युवक बह गए, जिनमें से एक की पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं, तीन लोग किसी तरह तैर कर बाहर आ गए, जबकि एक युवक को प्रशासन ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला।
 
 
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जुलाई को शाम की समय क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी, जिसके कारण बरघाट नाला में अचानक बाढ़ आ गया था। कसडोल निवासी राजकमल दुबे एवं उनके चार अन्य साथी रविवार होने के कारण जंगल भ्रमण करने के लिए क्षेत्र के पर्यटन स्थलों सिद्ध खोल जलप्रपात, बलार जलाशय को गए हुए थे।
 
 
वापस लौटने के समय झमाझम बारिश हो रही थी और रात भी हो गई थी। वे कसडोल वापस लौट रहे थे तभी असनीन्द बेरियर के पास बरघाट नाले पर अचानक बाढ़ आ जाने के कारण इस मार्ग से आने जाने वाले लोग नाले के दोनों ओर बाढ़ कम होने का इंतजार करते हुए बैठे थे। लेकिन, जंगल भ्रमण से वापस लौट रहे 5 युवक जो दो मोटरसाइकिल में सवार थे, सभी मिलकर एक-एक कर मोटरसाइकिल पार करने के उद्देश्य से एक मोटरसाइकिल किनारे खड़ी कर दूसरे मोटरसाइकिल पार कर रहे थे। जैसे ही नाले के बीच में पहुंचे तेज बहाव में मोटरसाइकिल बह गई और बाइक के दूसरे ओर के दो युवक विशाल मिहिर एवं अजय साहू बह गए। वहीं, तीन युवक राजकमल दुबे एवं अन्य दो किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए तथा घटना की जानकारी तत्काल पुलिस थाने में दी।में रुक रूक कर हो रही झमाझम बारिश के कारण बरघाट नाले में आए अचानक बाढ़ के तेज बहाव को पार करते समय एक साथ 5 युवक बह गए, जिनमें से एक की पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं, तीन लोग किसी तरह तैर कर बाहर आ गए, जबकि एक युवक को प्रशासन ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला।
 
 
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जुलाई को शाम की समय क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी, जिसके कारण बरघाट नाला में अचानक बाढ़ आ गया था। कसडोल निवासी राजकमल दुबे एवं उनके चार अन्य साथी रविवार होने के कारण जंगल भ्रमण करने के लिए क्षेत्र के पर्यटन स्थलों सिद्ध खोल जलप्रपात, बलार जलाशय को गए हुए थे।
 
 
वापस लौटने के समय झमाझम बारिश हो रही थी और रात भी हो गई थी। वे कसडोल वापस लौट रहे थे तभी असनीन्द बेरियर के पास बरघाट नाले पर अचानक बाढ़ आ जाने के कारण इस मार्ग से आने जाने वाले लोग नाले के दोनों ओर बाढ़ कम होने का इंतजार करते हुए बैठे थे। लेकिन, जंगल भ्रमण से वापस लौट रहे 5 युवक जो दो मोटरसाइकिल में सवार थे, सभी मिलकर एक-एक कर मोटरसाइकिल पार करने के उद्देश्य से एक मोटरसाइकिल किनारे खड़ी कर दूसरे मोटरसाइकिल पार कर रहे थे। जैसे ही नाले के बीच में पहुंचे तेज बहाव में मोटरसाइकिल बह गई और बाइक के दूसरे ओर के दो युवक विशाल मिहिर एवं अजय साहू बह गए। वहीं, तीन युवक राजकमल दुबे एवं अन्य दो किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए तथा घटना की जानकारी तत्काल पुलिस थाने में दी।
 छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली से संबंधित प्रपत्र, प्रारूप का वितरण

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली से संबंधित प्रपत्र, प्रारूप का वितरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) कोरिया, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, कांकेर, सुकमा तथा बीजापुर को पत्र लिखकर उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से नगर पालिका आम निर्वाचन 2020 के लिए निर्वाचक नामावली से संबंधित प्रपत्र, प्रारूप एवं परिशिष्ठ आदि प्राप्त करने को कहा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी किसी अधिकृत कर्मचारी को आयोग कार्यालय भेजकर सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।
 
युवक की गला दबाकर हत्या कर पंप हाउस में लटकाया लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

युवक की गला दबाकर हत्या कर पंप हाउस में लटकाया लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

रायपुर। पंप हाउस के उपर सिलिंग रस्सी में लटका लाश का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किये जाने की रिपोर्ट आने के बाद के अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मुजगहन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कांदूल निमाही खार में 2 जुलाई को पंप हाउस में एक युवक की रस्सी में लटकी लाश की सूचना पर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पंचनमा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। पंचनामा  में पता चला है कि मृतक केशवराम निषाद 21 वर्ष पिता रिखिराम निषाद निवासी कांदूल मुजगहन का रहने वाला था।
 
 
मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉ.मदन निराला द्वारा मृतक के शरीर पर चोट एवं गला दबाने के रिपोर्ट पेश किये जाने के बाद एक बार फिर से पुलिस द्वारा बारिकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। घटना स्थल पर जांच के दौरान मिले सबूत के आधार पर पुलिस ने अनुमान लगाया है कि मृतक के साथ मारपीट कर किसी ने उसकी हत्या करने के बाद पंप हाउस में रस्सी गले डालकर लटकाकर आत्महत्या का रुप देने की कोशिश किया है। बरहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मर्ग कायम कर मामले को जांच में जुटी हुई है। 
 
 युवती को घर में अकेला पाकर डरा-धमका कर मौसेरा पिता करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

युवती को घर में अकेला पाकर डरा-धमका कर मौसेरा पिता करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। युवती को घर में अकेला पाकर मौसेरा पिता डरा-धमका कर दुष्कर्म करता था। घटना की जानकारी युवती द्वारा अपने परिजनों को देने पर आरोपी के खिलाफ उरला थाने में धारा 376,506 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।
 
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता 19 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया के रिस्ते में मौसेरे पिता कमलेश वर्मा बीरगांव उरला निवासी ने घर में  प्रार्थिया को घर में अकेला देखकर डरा-धमका कर उसके साथ 1 जुलाई से 2015 से 20 जुलाई 2020 तक शारीरिक संबंध बनाते रहा। रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है। 
 
 दिल दहला देने वाली घटना: दादी ने 4 माह के मासूम की पटककर कर दी हत्या

दिल दहला देने वाली घटना: दादी ने 4 माह के मासूम की पटककर कर दी हत्या

कोंडागांव। जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठेंगापारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सास की बहु के साथ चल रहे विवाद के चलते अपनी 04 महीने की पोती को पटक-पटक कर हत्या कर दिया। जिसकी सूचना पर विश्रामपुरी पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
 
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार के शाम को आरोपी महिला रुक्मणी यादव पति रमेश यादव उम्र 45 वर्ष ने अपनी बहू के साथ चल रहे विवाद के चलते नशे की हालत में अपनी 04 महीने की पोती को पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दिया है। जिसके बाद घरवालों के द्वारा बच्ची को मृत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी लाया गया जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। तथा विश्रामपुरी थाना में आरोपी महिला के विरूध्द 302 भा.द.वि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
 
 राजधानी से दो नाबालिग हुई लापता, गुम इंसान का मामला दर्ज

राजधानी से दो नाबालिग हुई लापता, गुम इंसान का मामला दर्ज

रायपुर। खम्हारडीह व देवेन्द्रनगर क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के लापता हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खम्हारडीह थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर अवन्ती विहार से 17 वर्ष लड़की की लापता हो जाने की रिपोर्ट उसके भाई ने 17 जुलाई को थाने में दर्ज करायी है।
 
 
वहीं देवेन्द्रनगर थाने में पीडि़त 50 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 20 जुलाई को प्रार्थी की लड़की आयु 16 वर्ष बिना बताये घर से कही चली गई है। किसी ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध कायम कर गुम इंसान का मामला दर्ज कर लिया है।
 
 
 टुकड़ों में मिली 9 वर्षीय बालक की लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच

टुकड़ों में मिली 9 वर्षीय बालक की लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच

राजनांदगांव। जिले के गंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढाबा के जंगल में एक बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिला है। 9 वर्षीय बालक का शव टुकड़ों में मिला है। बच्चे की पहचान हो गई है। परिजनों ने 16 जुलाई को बच्चे की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

9 वर्षीय बालक के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजन लगातार बच्चे को ढ़ूढ़ रहे थे। अब बच्चे का टुकड़ों में शव मिला है। पुलिस इस हैरतअंगेज वारदात की तफ्तीश में जुट गई है।
 
 पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलाशा: अधिक शराब पीने से हुई श्रमिक की मौत

पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलाशा: अधिक शराब पीने से हुई श्रमिक की मौत

जशपुर। जिले के पत्थलगांव अनुविभाग के सुरंगपानी क्वारेंटाईन सेंटर मे रह रहे प्रवासी श्रमीक की मौत अत्यधिक मात्रा मे शराब से सेवन से हुई थी। इस बात कि पुष्टि उसके पीएम रिपोर्ट से हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. पी सुथार ने बताया कि सुरंगपानी क्वारेंटाईन सेंटर मे रखे गये युवक कृष्ण बैगा का पीएम रिपोर्ट आ गया है। अत्यधिक मात्रा मे अल्कोहल का सेवन करने से कृष्णा की मौत हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक कृष्णा का कोरोना टेस्ट किया गया था, रिपोर्ट नेगेटिव आया है। आपको बता दें मंगलवार सुबह क्वारेंटाईन सेंटर सुरंगपानी मे कृष्णा बैगा की मौत हो गई थी। उसके मौत लेकर तरह-तरह की बाते की जा रही थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कंफर्म हो गया कि उसकी मौत शराब सेवन से हुई थी।
कृष्णा बैगा पिछले तीन सालो से अपने गांव सुरंगपानी मे नहीं रहता था। कृष्णा कभी एमपी तो कभी कर्नाटक मे मजदूरी का काम करता था। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए किसी तरह कृष्णा बंगलूरू से अपने गांव सुरंगपानी 18 जुलाई को पहुंचा था। बताया जा रहा है कृष्णा बंगलुरू से 15 जुलाई को अपने गांव आने के लिये निकला था। गांव पहुंचने के बाद कृष्णा गांव मे किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति को बताये बिना रिश्ते के भैया-भाभी बरत राम के घर एक रात और एक दिन रुका था। इस बीच वह गांव के ही एक व्यक्ति हितेश के साथ बैठकर जमकर शराब का सेवन किया था। जब गांव वालो को इस बात कि जानकारी हुई कि कृष्णा गांव वालो को बिना बताये बरत राम के घर मे रह रहा है, तो गांव वाले इसका विरोध करने लगे। गांव वालो ने इसकी सूचना गांव की सरपंच सुशीला पैंकरा को दिये। जिसके बाद पुलिस कि मदद से कृष्णा बैगा को 19 जुलाई कि रात सुरंगपानी क्वारेंटाईन सेंटर मे रखा गया। चूंकि कृष्णा, बरत राम के घर रूका था इसलिये बरत राम के अलावा उसकी पत्नी और उसके 12 साल के लड़के को भी उसी दिन क्वारेंटाईन किया गया। यही नहीं कृष्णा जिस व्यक्ति के साथ बंगलूरू से लौटने के बाद बैठकर शराब का सेवन किया था उसे भी क्वारेंटाईन किया गया है। जिसका नाम हितेश बताया जा रहा है। वर्तमान मे सुरंगपानी क्वारेंटाईन सेंटर मे मात्र 5 लोग रह रहें हैं।
 
 बड़ी खबर: लॉकडाउन के दौरान रायपुर पुलिस का फ्लैग मार्च, कलेक्टर ने की लोगो से अपील, देखें VIDEO

बड़ी खबर: लॉकडाउन के दौरान रायपुर पुलिस का फ्लैग मार्च, कलेक्टर ने की लोगो से अपील, देखें VIDEO

रायपुर। प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते प्रकोप के चलते आज से रायपुर समेत कई जिलों में लॉकडाउन लागू किया गया है। राजधानी पुलिस ने कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के निर्देशन में जयस्तंभ चौक से फ्लैग मार्च निकाली गई। इस दौरान कलेक्टर भारतीदासन, एसएसपी अजय यादव व डीएसपी मणिशंकर चंद्रा पुलिस लाइन सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने लॉकडाउन का शहरवासियों को सख्ती से पालन करने व कोरोना महामारी के नियमों को पालन करने की अपील की है।

 
आपको बता दे की लॉकडाउन के दौरान गली-मौहल्ले में सतत निगरानी रखी जाएगी। शहर में अलग-अलग जगहों पर 40 से अधुक चेकिंग पाईंट बनाकर नाकाबंदी किया है। चेकिंग पाईंट पर आने-जाने वालों से पुछताछ शुरू हो गई है। पुछताछ के दौरान कारण सुनिश्चित होने के बाद ही लोगों को जाने दिया जा रहा है। वहीं ड्रोन कैमरे से लोगों पर नजर रखी जाएगी। पेट्रोलिंग वाहनों से भी पुलिस के जवान शहर पर नजर रखेंगे। 

 एक घर के किचन में छिपे मिले 26 कोबरा सांप, रैप्टाइल केयर एंड रेस्क्युअर सोसाइटी ने किया रेस्क्यू

एक घर के किचन में छिपे मिले 26 कोबरा सांप, रैप्टाइल केयर एंड रेस्क्युअर सोसाइटी ने किया रेस्क्यू

कोरबा। रात का भोजन कर जब एक परिवार बर्तन समेट सोने की तैयारी कर रहा था, तब रसोईघर में सांप के दो बच्चे रेंगते दिखे। डरा-सहमा परिवार घर से बाहर निकल आया और मदद बुलाई। सूचना मिलने पर सर्पमित्र अविनाश यादव मौके पर पहुंचे और कोबरा के दो बच्चों को पकड़ा। जरूरी बात यह थी कि यदि यहां दो बच्चे दिखे हैं, तो बाकी कुनबा कहां है तलाश करने पर वाश बेसिन के नीचे फर्श पर एक सुराख व उसमें से झांकती दो आंखें दिखाई दी। जब टाइल्स तोड़ा गया तो भीतर 25 संपोले अपनी मां के साथ लिपटे बैठे थे। सभी को एक.एक कर बाहर निकाला गया और वन विभाग के सहयोग से आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। 
 
 
आधी रात 12 बजे की यह घटना शहर की खरमोरा बस्ती की है। टावर लाइन के करीब स्थित बंगले में भाइयों व बच्चों समेत दस.12 सदस्यों के परिवार के साथ व्यवसायी सुरजीत सिंह निवास करते हैं। रात के वक्त कमरे में सांप के बच्चों को रेंगता देख उन्होंने सर्पमित्र अविनाश से संपर्क किया। अविनाश ने बताया कि स्पेक्टिकल कोबरा नामक इस प्रजाति को स्थानीय स्तर पर डोमी कहते हैं जो काले या गेहुंए रंग का होता है। खरमोरा में दिखे सर्प गेहुंआ डोमी था। वनमंडल कोरबा के डीएफओ गुरुनाथन एन के दिशा.निर्देश पर वन अमले की मदद से पकड़े गए कोबरा परिवार को रिस्दी.रजगामार मार्ग से लगे जंगल में छोड़ दिया गया। यह सर्प भी काफी जहरीला होता है, जिसके काटने पर करैत की तरह ही शरीर में तेजी से जहर फैलता है। समय रहते सर्प की सूचना मिल गईए यदि उन्हें नजरअंदाज कर परिवार सोने चला गया होता, तो सभी बाहर निकलकर पूरे घर में फैल जाते जो काफी खतरनाक हो सकता था। रैप्टाइल केयर एंड रेस्क्युअर सोसाइटी आरसीआरएस नामक संस्था संचालित कर रहे सर्पमित्र अविनाश के साथ उनकी रेस्क्यू टीम में गौरव, निकेश, प्रमोद, हिमांशु, राहुल, अंजलि, प्रगति, रमा, ज्योति व रेखा शामिल रहे।

सर्पमित्र अविनाश ने बताया कि न्यूरो टॉक्सिन वेनम के जहर से भरपूर स्पैक्टिकल कोबरा था जिसे डोमी या नाजा कहते हैं। नाम के अनुरूप इसका जहर सीधे तंत्रिका तंत्र पर असर करता है और अगर पीडि़त व्यक्ति अधिक डरे व धड़कन तेज हो जाए तो मुश्किल से एक घंटे के भीतर ही उसकी जान जा सकती है। संभवत: यह चूहे का शिकार करने यहां आया होगा या चूहे की गंध पाकर यहीं अपने बच्चों के लिए अनुकूल दशा देखकर अंडे देने रुक गया। कोबरा के साथ उनके अंडों के खोल भी बाहर निकालकर गिने गए।
 
 
इस प्रजाति की मादा उम्र के अनुसार दस से लेकर 30 अंडे दे सकती है। इस प्रजाति के कोबरा के अंडे अप्रैल से जुलाई के बीच ही फूटते हैं। इस प्रक्रिया में 48 से 69 दिन लग जाते हैं और इस दौरान मादा बिना कुछ खाए भूखी.प्यासी अंडों की देखभाल करती एक ही स्थान पर कुंडली मारे बैठी रहती है। यह प्रजाति चूहों के साथ यह दूसरे कोबरा या सर्प को भी आहार बना लेता है। खरमोरा में मिले कोबरा के अंडे आधा से एक घंटे के भीतर ही फूटे होंगे, तभी वे मां के साथ ही दुबके बैठे थे और एक.एक कर बाहर निकल रहे थे। 
 प्रदेश के चार जिलों में आज से लॉकडाउन, सख्ती से पालन कराने के लिए 40 चेकिंग पाईन्ट में तैनात रहेगी पुलिस

प्रदेश के चार जिलों में आज से लॉकडाउन, सख्ती से पालन कराने के लिए 40 चेकिंग पाईन्ट में तैनात रहेगी पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड—19 के बढ़ते संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए केबिनेट की बैठक में कलेक्टर्स को अपने जिलों में लॉकडाउन लगाने के अधिकार दिए गए थे। संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए रायपुर, बलौदाबाजार, मुंगेली और अंबिकापुर में आज से सात दिनों का लॉकडाउन लागू किया गया है। वही दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर में कल से सात दिवसीय लॉकडाउन लगेगा। इससे पहले बेमेतरा जिले में 21 जुलाई से 2 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।

 
गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान केवल 4 घंटों के लिए लोग  सब्जी, चिकन, मटन, ब्रेड, दूध, फ लों की खरीददारी कर सकेंगे है। ग्वालों को दूध बेचने के लिए सुबह 6 से साढ़े 9 बजे तक और शाम 5 से 6 बजे तक का समय दिया गया है। दोपहर 3 बजे तक पेट्रोलपंप,गैस सप्लाई की छुट दी गई है। एयरपोर्ट,रेलवे स्टेशन जाते समय टिकट दिखाना अनिवार्य होगा। शहर से  बाहर निकलने के लिये ई-पास होना जरुरी है। 

रायपुर कलेक्टर डॉ.एस भारती दासन ने सात दिन के लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए है। बता दे कि बिरगांव नगर—निगम क्षेत्र और रायपुर नगर—निगम क्षेत्र में सुबह 10 बजे के बाद बेवजह निकलने वालों के खिलाफ एफ आईआर दर्ज की जाएगी। पंद्रह सौ पुलिस कर्मियों का पहरा शहर में रहेगा। इस दौरान गली-मोहल्ले में सतत निगरानी रखी जाएगी। शहर में अलग-अलग जगहों पर 40 चेकिंग पाईंट बनाकर नाकाबंदी किया है। चेकिंग पाईंट पर आने-जाने वालों से पुछताछ शुरू हो गई है। पुछताछ के दौरान कारण सुनिश्चित होने के बाद ही लोगों को जाने दिया जा रहा है। वहीं ड्रोन कैमरे से लोगों पर नजर रखी जाएगी। पेट्रोलिंग वाहनों से भी पुलिस के जवान शहर पर नजर रखेंगे। विधानसभा एवं पुलिस मुख्यालय भी आज से एक सप्ताह तक बंद रहेगा। इस दौरान सचिवालय के अधिकारी—कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। घर से बेवजह निकलने वालों पर सीधे 188 के तहत अपराध दर्ज किया जाएगा। जरुरी काम से भी निकलते समय सोशल डिस्टेंसिग और मास्क लगाना अनिवार्य है।
 
 राजधानी के एम्स में कोरोना संक्रमित परिवार का हंगामा,  डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों के साथ की गाली-गलौज और जमकर हंगामा

राजधानी के एम्स में कोरोना संक्रमित परिवार का हंगामा, डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों के साथ की गाली-गलौज और जमकर हंगामा

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक खबर सामने आ रही है जहां कोरोना संक्रमित एक परिवार ने डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली-गलौज की और जमकर हंगामा मचाया। आपको बता दे की राजधानी रायपुर में एक ही परिवार के लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराने ले जाया गया तो वे डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। इसके अलावा हंगामा मचाया। इतना ही नहीं, बिना मास्क के संक्रमण फैलाने के लिए उतर गए। इस मामले में आमानाका पुलिस ने सभी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। 

 
थाना प्रभारी के मुताबिक तीन दिन पहले एम्स अस्पताल में कोविड पीडि़त लोगों को भर्ती कराने के लिए लाया गया। इस दौरान उनका पंजीयन कराया जा रहा था, तभी कोविड पीडि़त पंजीयन में देरी होने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे और सुरक्षा कर्मियों और डॉक्टरों से गाली-गलौज करने लगे। इस मामले में थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने मनोज तिवारी, अनिरूद्ध दुबे, ललिता प्रसाद, दिव्या दुबे, दुष्यंत दुबे, वंशिका दुबे, संगीता तिवारी, सोनम दुबे, अकांक्षा जंघेल, सरिता दुबे के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। शासकीय कार्य में बाधा समेत गाली-गलौज करने का मामला दर्ज किया गया है।
 लॉकडाउन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान: लॉकडाउन के दौरान परिस्थतियों के अनुसार लिया जाएंगा निर्णय

लॉकडाउन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान: लॉकडाउन के दौरान परिस्थतियों के अनुसार लिया जाएंगा निर्णय

रायपुर। लाकडॉउन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने बयान दिया है कि राजधानी सहित प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुये कम से कम एक सप्ताह का लॉकडाउन होगा। इस दौरान कोरोना सक्रमितों की संख्या पर नजर रखी जाएगी। यदि कोरोना मरीजों की संख्या में कमी नही आयी तो आगामी निर्णय लिया जाएंगा। 22 व 23 जुलाई से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रायपुर,दुर्ग,राजनांदगांव, कोरबा, बिलासपुर व अंबिकापुर में एक सप्ताह का कड़ा लॉकडाउन का निर्णय जिला कलेक्टरों द्वारा लिया गया है। लॉकडाउन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने बयान दिया है कि कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या व लोगों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिग सहित लापरवाही बरतने के चलते कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी को देखते हुये राज्य शासन ने जिला कलेक्टरों को अपने क्षेत्रों में लाकडाउन का निर्णय लेने को कहा था। जिसके बाद कलेक्टरों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सख्ती से लॉकडाउन का पालन करने का निर्देश दिया है। लॉकडाउन के दौरान दूध,अंण्डे एवं सब्जी की दूकाने केवल सुबह 6 से 10 बजे तक खुली रहेंगी। पेट्रोलपंपों डीजल एवं पेट्रोल दोपहर तीन बजे तक विक्रय किया जाएगा। इसके अलावा सभी दुकाने,ऑटों,बसे एवं अन्य परिवहन के साधनों पर पूर्णत: सड़कों पर निकलने पर रोक होगी। राजधानी सहित जिलों में मेन चौक चौराहों पर प्वाईन्ट लगाकर सड़कों पर निकलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सुबह 10 बजे के बाद बेवजह घूमने वालों एवं बिना मास्क के निकलने वाले लोगों पर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार उक्त लॉकडाउन में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञातव्य है कि सोमवार को रेडक्रास भवन में आयोजित पत्रवार्ता में कलेक्टर रायपुर ने यह स्पष्ट कहा कि इस बार का लॉकडाउन पूर्व के लॉकडाउन से बिल्कुल अलग होगा। लापरवाही बरतने वालों पर दण्डात्मक कार्रवाही की जाएगी। 
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में अब एक और जिले  में 23 से 29 तक बंद रहेंगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बाजार

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में अब एक और जिले में 23 से 29 तक बंद रहेंगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बाजार

बालोद। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नया रायपुर के परिपत्र के द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जिला स्तर पर प्रतिबंधात्मक आदेश के माध्यम से कड़ाई की जा सकती है, निर्देशित किया गया है। अत: कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम तथा आमजनों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला बालोद के समस्त नगरीय क्षेत्रों (नगर पालिका परिषद बालोद, दल्लीराजहरा तथा नगर पंचायत गुरुर, गुण्डरदेही, अर्जुंदा, डौंडीलोहारा, डौंडी, चिखलाकसा क्षेत्र) में 23 जुलाई 2020 की मध्य रात्रि 12.00 बजे से 29 जुलाई 2020 की मध्य रात्रि 12.00 बजे तक व्यावसायिक प्रतिष्ठान तथा बाजार बंद रखने का आदेश पारित किया गया है।

जारी आदेश अनुसार आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले निम्न कार्यालय व प्रतिष्ठान को उपरोक्त प्रतिबंधों से बाहर रखा गया है:- जिले के नगरीय सीमा क्षेत्र के समस्त शासकीय, अद्र्धशासकीय कार्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाता है। सभी पदाधिकारी तथा कर्मी अपने घर से शासकीय कार्यों का निष्पादन करेंगे । आवश्यकता पडऩे पर कार्यालय प्रमुख उन्हें कार्यालय बुला सकेंगे। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, कोषालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं उनके अधीनस्थ समस्त कार्यालय, अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसील, थाना चैकी व नगरीय निकाय कार्यालय खुले रहेंगे। उपरोक्त शासकीय कार्यालयों में कार्यालय प्रमुख की अनुमति के बिना आगंतुकों का प्रवेश नहीं होगा। पंजीयन कार्यालय (एप्प-पास के माध्यम से प्राप्त निर्धारित समय सीमा का कड़ाई से पालन करने की शर्त पर) खुले रहेंगे। भारत सरकार के अधीनस्थ सेवा से संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी, कानून व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवा से संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं (जिसके अंतर्गत सभी अस्पताल, लाइसेंस प्राप्त पंजीकृत क्लीनिक भी शामिल है), दवा दुकान, चश्मे की दुकान, दवा उत्पादन की इकाई एवं संबंधित परिवहन खाद्य आपूर्ति से संबंधित परिवहन सेवाएं। उचित मूल्य की दुकान (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) एवं छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य विभाग द्वारा जारी आदेश में घोषित आवश्यक सेवाएं।
 
 
खाद्य पदार्थ, किराने का सामान, दूध, ब्रेड, फल एवं सब्जी चिकन, मटन, मछली और अंडा के उत्पादन/विक्रय/वितरण/भंडारण/परिवहन की गतिविधियां। ऐसी संस्थाओं में एक समय पर, एक ही स्थान में पॉच से अधिक ग्राहक एकत्रित नहीं होंगे तथा प्रत्येक तीन घंटों में अपने परिसर की साफ सफाई की जाए, ऐसी व्यवस्था उक्त संस्था प्रबंधक को बनाए रखना होगा। इस कंडिका में लॉकडाउन से प्राप्त छूट विक्रय एवं वितरण के लिए प्रात: 7.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक रहेगी। दुग्ध संयंत्र (मिल्क प्लांट)/डेयरी/दूध गंगा में पशुपालकों से दूध संग्रहण का कार्य रात्रि 8.00 बजे तक किया जा सकेगा। घर पर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता एवं न्यूजपेपर हॉकर प्रात: 6.00 बजे से 9.00 बजे तक लॉकडाउन से मुक्त रहेंगे। होटल एवं रेस्टोरेंट बंद रहेंगे लेकिन घर पहुंच सेवाएॅ दी जा सकेगी। मास्क, सैनिटाईजर, दवाईयां, एटीएम वाहन, एलपीजी गैस सिलेंडर का वाहन एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं/सेवाएॅ, जो इस आदेश में उल्लेखित हो, उनको परिवहन करने वाले वाहन। बिजली, पेयजल आपूर्ति एवं नगरपालिका सेवाए, न्यूनतम उपार्जन मूल्य पर उपार्जन से सम्मिलित एजेंसियों सहित कृषि उत्पादों के उपार्जन में शामिल एजेंसियां इसमें मंडी बोर्ड द्वारा संचालित अथवा राज्य शासन द्वारा अधिसूचित मंडिया भी शामिल है। जेल, अग्निशमन सेवाएॅ, एटीएम, टेलीकॉम /इंटरनेट सेवाएं/आईटी आधारित सेवाएं, पेट्रोल/डीजल पंप एवं एलपीजी /सीएनजी गैस के परिवहन एवं भंडारण की गतिविधियां, पशु चारा, कृषि आदान विक्रय इकाइयां, कृषि मशीनरी विक्रय, इससे संबंधित स्पेयर पाट्र्स एवं मरम्मत की दुकानें (इसकी सप्लाई चैन सहित), पोस्टल सेवाए, सुरक्षा कार्य में लगी सभी एजेंसियां (निजी एजेंसियों सहित), अनवरत उत्पादन प्रक्रिया अपनाने वाले औद्योगिक संस्थान अथवा फैक्ट्री (जिसमें ब्लास्ट फर्नेस, बायलर आदि हो ) सीमेंट, स्टील, शक्कर, उर्वरक एवं खान (माइंस)। ये सभी संस्थान न्यूनतम अनिवार्य आवश्यकता तक ही कर्मचारियों/अधिकारियों का उपयोग करेंगे एवं संक्रमण विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए भारत शासन, राज्य शासन, जिला प्रशासन तथा समय-समय पर अन्य शासकीय संस्थानों के द्वारा महामारी से सुरक्षा हेतु दिए जा रहे निर्देशों अक्षरश: पालन अनिवार्य रूप से करेंगे। प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा छत्तीसगढ़ शासन जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा जारी पत्र में उल्लेखित सेवाएं। राज्य सरकार द्वारा विशेष आदेश से निर्धारित कोई सेवा। सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल आम जनता के लिए पूर्णत: बंद रहेंगे। प्रभावित क्षेत्र के सभी नागरिक अपने घर पर रहेंगे। बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के क्रम में बाहर जाने पर से सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों का अनुपालन करेंगे। किसी भी स्थिति में तीन से अधिक व्यक्तियों (इसमें ड्राइवर और दो यात्री शामिल है) को घर से बाहर जाने से प्रतिबंधित किया जाता है। (आपातकालीन संस्थागत कारण को छोड़कर)। 

जिला बालोद के नगरीय सीमा क्षेत्र में स्थित समस्त शासकीय एवं अशासकीय बैंकों के लिए निम्नानुसार आदेश जारी किए गए हैं:- सभी बैंक अपने संस्थान में न्यूनतम अनिवार्य आवश्यकता तक ही कर्मचारियों/अधिकारियों का उपयोग करेंगे एवं संक्रमण विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा महामारी से सुरक्षा हेतु भारत शासन, राज्य शासन, जिला प्रशासन तथा समय-समय पर अन्य शासकीय संस्थानों के द्वारा महामारी से सुरक्षा हेतु दिए जा रहे निर्देशों अक्षरश: पालन अनिवार्य रूप से करेंगे। सभी बैंकों के प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के सामूहिक आवागमन हेतु वाहन व्यवस्था किसी भी स्थिति में उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। सभी बैंक अपने संस्थान में अधिकतम पॉच ग्राहकों को ही प्रवेश देंगे। बैंक द्वारा संचालित एटीएम में पर्याप्त मात्रा में मुद्रा की उपलब्धता बैंक प्रबंधक द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

 छत्तीसगढ़ शासन की अधिसूचना दिनांक 13 मार्च 2020 के अंतर्गत उल्लेख है कि किसी व्यक्ति/संस्था/संगठन/प्रतिष्ठान द्वारा कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जारी किसी भी निर्देश का उल्लंघन किया जाता है तो वह भारतीय दंड संहिता 1860 (1860 का 45) की धारा 188 के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी के अंतर्गत है अत: किसी व्यक्ति/संस्था/संगठन/प्रतिष्ठान द्वारा उपर्युक्त आदेश एवं इसमें दिए गए निर्देशों का उल्लंघन नहीं किया जाएगा। आदेश के उल्लंघन किए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। महामारी रोग अधिनियम 1897 एवं इसके संदर्भ में शासन द्वारा जारी पत्र दिनांक 13 मार्च 2020 के संदर्भ में इस कार्यालय द्वारा पूर्व में जारी समस्त आदेशों को अधिक्रमित करते हुए यह आदेश जारी किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
 रायपुर लॉकडाउन संशोधित आदेश: इनको मिली शाम 5 से 6:30 बजे तक की छूट

रायपुर लॉकडाउन संशोधित आदेश: इनको मिली शाम 5 से 6:30 बजे तक की छूट

रायपुर। राजधानी रायपुर में लॉकडाउन के लिए एक संशोधित आदेश कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर से जारी हुआ है जिसके तहत अब घर पर जाकर दूध बांटने वालों को प्रातः 6:00 बजे से 9:30 बजे तक एवं शाम 5:00 बजे से 6:30 बजे तक एवं न्यूजपेपर हॉकर को प्रातः 6:00 बजे से 9:30 बजे तक प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे, टेलीकॉम इंटरनेट सेवाएं आधारित सेवाएं भी चलती रहेगी, पेट्रोल डीजल पंप एलपीजी सीएनजी गैस के विक्रय परिवहन एवं भंडारण संबंधी गतिविधियों की अनुमति प्राप्त 6:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगी|
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में अब 21 जुलाई से 2 अगस्त तक पूर्ण लॉकडाउन, आवश्यक सेवाओं की दुकानों को ही मिली छूट

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में अब 21 जुलाई से 2 अगस्त तक पूर्ण लॉकडाउन, आवश्यक सेवाओं की दुकानों को ही मिली छूट

बेमेतरा। कोरोना संकट से निपटने बेमेतरा जिले में 13 दिन का टोटल लॉकडाउन किया गया है। बेमेतरा में लॉकडाउन 21 जुलाई यानि आज से शुरू हो गया है। बेमेतरा जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर 21 जुलाई से 2 अगस्त तक पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया है।

आवश्यक सेवाओं की दुकानों को ही मिली छूट-
लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुली रहेंगी। कलेक्टर शिवअनंत तायल ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन को तत्काल निर्धारित तिथि से प्रभावी करने के निर्देश दिए हैं। जिले मे अब तक 109 करोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वही 45 कन्टेन्मेट जोन बनाया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार जिले मे प्रतिदिन कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। जिले में आज तक 109 पॉजिटिव मरीज की पहचान हो चुकी है। मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है जो चिंता का विषय है। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व प्रशासन के गाईड लाईन के अनुसार कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने वाले क्षेत्र में कन्टेमेन्ट जोन बनाया जाना है। जिले के क्वारंटाइन सेन्टरों में अभी भी 389 श्रमिक ठहरे हुए है|

इन प्रयासों के बाद भी जिले मे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिससे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा संक्रमण को रोकने के लिए संभावित उपायों को अमल मे लाने के लिए कड़े सामाजिक अलगाव की दिशा में आगे बढ़ते हुए जिले में संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है। पूरे जिले मे 21 जुलाई से 2 अगस्त तक की रात्रि 12 बजे तक लॉकडाउन को प्रभावी किया गया है। जिसमें जिले में नगरीय क्षेत्रों में समस्त सार्वजनिक परिवहन सेवा, निजी बस, टेक्सी, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है।

लॉकडाउन के दौरान इमरजेंसी मेडिकल सेवा वाले व्यक्तियों को वाहन द्वारा आवागमन की अनुमति होगी। पूरे जिले में आवश्यक वस्तु सेवाओं के आवागमन को छोड़कर जिले की सभी सीमाओं को सील किया गया है। जिसमे अनुमति व अनाधिकृत प्रवेश पर कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवश्यक दुकानें प्रतिबंधों के अधीन खोले जाने के आदेश जारी किए गए हैं।

सेलून, पार्लर, तम्बाकू गुटखा, पान की दुकानों, सभी मॉल, सामुदायिक भवन, सामाजिक भवन, वैवाहिक भवन का उपयोग एवं परिचालन प्रतिबंधित होगा। किसी भी धार्मिक संस्था के वर्तमान में खोलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। वैवाहिक समारोह के आयोजन हेतु संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारियों से अनुमति प्राप्त की जा सकती है जिसमें न्यूनतम लोगों के साथ निजी स्थान (स्वयं के घर में) विवाह की अनुमति दी जा सकती है। ध्वनि विस्तारक यत्रों का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित होगा।

किसी भी तरह का समाजिक भोज आदि भी आयोजित नहीं होगा। जिले में किसी भी स्थान पर दुकान संचालन व अन्य गतिविधियों के दौरान इस बात का ध्यान रखा जावे कि जिले में धारा-144 दण्ड प्रक्रिया संहिता प्रभावशील है। महामारी अधिनियम के तहत हर व्यक्ति को मास्क पहनना अनिवार्य होगा व न्यूनतम 1 मीटर की सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंस) के साथ कार्य करना होगा। बहरहाल मंगलवार से दिशानिर्देश के साथ लॉकडाउन करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। कलेक्टर शिव अनंत तायल ने बताया कि जिस तरह से मरीजों की संख्या बढ़ रही है उसे देखते हुए लाकडाउन केा 21 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रभावी किया गया है।