
रायपुर | भारतीय जीवन बीमा में सन 2020-21 में प्रथम TOT जो कि बीमा क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय स्तर का सर्वोच्च सम्मान है का गौरव मनोज राठी एवं उनकी धर्मपत्नी शीतल राठी को दिया गया, ऐसे समय मे जब देश मे कोविड-19 के संक्रमण के चलते व्यवसाय में बहुत सी मुश्किले है, राठी दंपत्ति ने उक्त अवार्ड को प्राप्त किया जो कि अपने आप मे एक बड़ी उपलब्धि है साथ ही उक्त उपलब्धि पूरे मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ प्रदेश में मनोज एवं शीतल राठी ने ही पहला स्थान प्राप्त किया है।
पढ़ें : रायपुर के इस इलाके में संदिग्ध अवस्था में मिले 5 लड़के और 4 लड़कियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार
.jpeg)
महासमुंद। बहन के साथ गाली गलौज कर सामान नहीं लाते हो कहकर भाइयों ने घर से निकालने के कारण अपने पिता के बरसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का मामला सामने आया है। मामला रायपुर रोड कबीर आश्रम महासमुंद का है। सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर तीनों भाइयों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार शांति नगर बिलासपुर निवासी पूर्णिमा साहू पति रेमश साहू का मायका महासमुंद है। कबीर आश्रम रायपुर रोड में उसका घर है।
पढ़ें यह भी : बिलासपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर आरोपी ने की खुदकुशी
एक वर्ष पूर्व उनके पिताजी का स्वर्गवास हो गया था। जिसका बरसी कार्यक्रम 21 जुलाई को था। वह भी बरसी कार्यक्रम में शामिल होने 20 जुलाई को बिलासपुर से महासमुंद आई थी। रात दस बजे वह अपनी मां के साथ बैठकर बातचीत कर रही थी, तभी उसका बडा भाई अरूण साहू आया और मेरे लिये कुछ भी सामान लेकर नहीं आती हो बोलकर गाली गलौज करते हुए मारपीट किया। जब विरोध करने लगी तब उसके दो भाई राकेश और सतीश आए। उसके बाद तीनों में मिलकर गाली गलौज करते हुए घर से भाग दिया। जिसके कारण वह अपने पिता के बरसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाई।
बिलासपुर, न्यायधानी बिलापुसर में 5 लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने ही माता-पिता, दो भाई और बहन की हत्या कर खुद भी मौत को गले लगा लिया।
मां-बाप, 2 भाई और बहन की हत्या के बाद आरोपी ने भी कर ली खुदकुशी।
बताया जा रहा आरोपी सभी की हत्या करने के बाद खुद गाड़ी के नीचे आकर अपनी जान दे दी।
सीपत के मटियारी में हुई हत्या और आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बहरहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर रात आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है। सभी एक परिवार के सदस्य थे और एक साथ ही रहते थे।
रायपुर | राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस मानसून के दौरान आकाशीय बिजली (गाज) और वज्रपात से बचने हेतु दिशा-निर्देश जारी किया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी गाईडलाइन के अनुसार राज्य के सभी जिलों को आवश्यक व्यवस्था एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
दंतेवाड़ा। जिले के अरनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मिच्चीपारा के जंगलों में नक्सलियों ने ग्रामीणों का पक्ष लेने पर अपने ही दो साथियों की गला रेतकर हत्या कर दिया, वहीं तीन ग्रामीणों की बेदम पिटाई करने की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मलंगीर दलम के सक्रिय नक्सली सोमारू और जयलाल ने हत्या और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इलाके में जवानों की सर्चिंग अब बढ़ा दी गयी है।
पढ़ें : दुर्ग जिले में लॉकडाउन के अनुपालन के लिए सुबह से ही लगी रही टीम, प्रशासन ने किया फ्लैगमार्च
रायपुर | राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक मंदिर जैतु साव मठ पुरानी बस्ती मे श्रावन के दुतिया पर कृष्ण जी राधा जी के साथ विराजमान हुये चांदि के सिहासन और झुले को पुष्पों से सजाया गया अनेक प्रकार के फल मिठाई का भोग लगाया गया । इस अवसर पर राजेश्री मंहत रामसुंदर दास जी महेन्द्र अग्रवाल, हेमंत शुक्ला जी, रमेश यदु, चंद्राकात यदु, संदिप उपाध्याय, सौरभ मिश्रा, सुमित तिवारी, सुनिल कश्यप, महाआरती मंहत रामसुंदर दास, अजय तिवारी हेमंत शुक्ला महेंद्र अग्रवाल भगवान का आरती किये आरती के पश्चात कृष्ण राधिका जी को श्रद्धालु झुला झुलाए। यह जानकारी अजय तिवारी एवं महेंद्र अग्रवाल ने दी है। प्रतिदिन श्रावण पुर्णिमा तक सायं 4 बजे से रात्री 8 बजे तक भगवान झुले में विराजमान रहेंगे।
READ ALSO : किशोरी का रास्ता रोककर किया बेइज्जत करने का प्रयास, पुलिस ने किया मामला दर्ज








.jpeg)












