BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
ट्रक के ड्राइवर और खलासी पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

ट्रक के ड्राइवर और खलासी पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, राजधानी रायपुर के ट्रांसपोर्ट नगर खमतराई में ट्रक खड़ा करने के मामूली विवाद पर एक ट्रक के ड्राइवर और उसके खलासी पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी मूलत: बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। आरोपियों के विरूद्ध धारा 307, 147, 148, 149 भादवि और 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सरगांव जिला मुंगेली निवासी आकाश निषाद ट्रक ड्रायवरी का काम करता है। 13 जुलाई को हेल्पर मोनू जायसवाल के साथ उरला से माल भरकर ट्रान्पोर्ट नगर पार्किग नंबर 03 में गाड़ी लगाने आ रहा था। बैंक ऑफ बड़ौदा के पास रात 9.45 बजे पहुंचा था कि कुछ लड़के हाथ में डंडा, राड लिए गाड़ी के पास आए और ट्रक का गेट को खोलकर प्रार्थी को नीचे उतारकर मारने के लिए उसे पकड़ लिए, वहीं दूसरी ओर हेल्पर मोनू जायसवाल को गाड़ी में ही चढ़कर मारपीट किए, जिससे उसके गला, भुजा, पसली में गंभीर चोट आई। खून से लथपथ मोनू जायसवाल को आकाश इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया जिसके बाद थाना खमतराई में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने घटना के संबंध में प्रार्थी एवं आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ प्रार्थी द्वारा बताये गये नामजद आरोपियों आशीष कुमार दुबे, रामराज सिंह, दीपक दुबे, प्रकाश कुमार दुबे एवं मोहम्मद रिजवान को ट्रांसपोर्ट नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर थाना खमतराई में विभिन्न धाराओं और आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 24 वर्षीय आशीष कुमार दुबे जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, 24 वर्षीय रामराज सिंह थाना कोंच, जिला गया बिहार, 30 वर्षीय दीपक कुमार दुबे थाना फतनपुर, जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, 25 वर्षीय प्रकाश दुबे थाना फतनपुर जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश और 20 वर्षीय मोहम्मद रिजवान थाना पातेपुर जिला वैशाली बिहार का रहने वाला है, जो हाल में गाजीनगर मस्जिद के पास थाना उरला क्षेत्र में रहते हैं।

 

प्रदेश में संसदीय सचिवों की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने के लिए पूर्व मंत्री मूणत का तीखा कटाक्ष

प्रदेश में संसदीय सचिवों की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने के लिए पूर्व मंत्री मूणत का तीखा कटाक्ष

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने प्रदेश में संसदीय सचिवों की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने के लिए तीखा कटाक्ष कर कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पूर्ववर्ती भाजपा प्रदेश सरकार द्वारा की संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर की गई सियासी नौटंकी और पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को अकारण बदनाम करने के लिए अब पूरे प्रदेश से बिना शर्त माफ़ी मांगनी चाहिए। श्री मूणत ने कहा कि संसदीय सचिवों की नियुक्तियों को लेकर विपक्ष में रहते हुए मुख्यमंत्री बघेल तत्कालीन भाजपा प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ कोर्ट तक चले गए थे, आज सत्ता में आने के बाद वही बघेल अपनी सरकार के कामकाज को लेकर कांग्रेस में ही मचे घमासान को शांत करने संसदीय सचिव नियुक्त करते हुए ज़रा भी शर्म महसूस नहीं कर रहे हैं।
भाजपा नेता व पूर्व मंत्री श्री मूणत ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल की फ़ितरत ही यही हो चली है कि जिन कामों का विपक्ष में रहकर वे विरोध करते रहे, आज वही ससारे काम वे कर रहे हैं। शराबबंदी के वादे से मुकर जाने और घर-घर शराब पहुँचाने वाले मुख्यमंत्री बघेल ने अब संसदीय सचिवों की नियुक्ति करके साबित कर दिया है कि प्रदेश की राजनीति में उनके जैसा और कोई आडंबरवादी नहीं है जिनकी पूरी राजनीति सिर्फ़ और सिर्फ़ सत्तावादी अहंकार की लालसा की पोषक होकर रह गई है। श्री मूणत ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के इस दोहरे आचरण ने यह भी साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री बघेल को न तो लोकतांत्रिक परंपराओं की समझ से कोई वास्ता है और न ही वे संसदीय प्रक्रियाओं की सूझबूझ रखते हैं; मुख्यमंत्री समेत प्रदेश सरकार के 13 मंत्रियों पर 15 संसदीय सचिव नियुक्त करने की यह कवायद इस बात की तस्दीक कर रही है।
भाजपा नेता व पूर्व मंत्री श्री मूणत ने कहा कि पिछले 18 माह से प्रदेश सरकार को संसदीय सचिवों और निगम-मंडलों में नियुक्ति करने की सुध नहीं आई और उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। लेकिन मध्यप्रदेश के बाद अब राजस्थान की कांग्रेस सरकार की चलाचली की बेला में आनन-फानन ये नियुक्तियाँ करके प्रदेश में ‘वन मैन शो’ चला रहे मुख्यमंत्री बघेल सत्ता के विकेंद्रीकरण की पहल नहीं कर रहे हैं बल्कि अपनी सरकार की नाकामियों से अपने ही दल में पनप रहे असंतोष और गुटबाजी के चलते मचे सत्ता-संघर्ष से डरकर वे फौरी तौर पर इस अंतर्कलह पर पानी छींटने की एक नाकाम कोशिश भर कर रहे हैं। श्री मूणत ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल चाहे जितने जतन कर लें, उनकी सराकर का अपनी ही नाकामियों के बोझ में दब जाना अंतिम नियति है। मुख्यमंत्री बघेल का दलीय असंतोष से उपजा यह डर प्रदेश के लिए शुभ संकेत प्रतीत हो रहा है।
भाजपा नेता व पूर्व मंत्री श्री मूणत ने कहा कि एक तरफ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंतित हैं और प्रदेश सरकार से कोरोना प्रकरणों की टेस्टिंग के लिए पर्याप्त फंड मुहैया कराने की मांग प्रदेश की सरकार से कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार प्रदेश की माली हालत ख़राब होने का रोना रो रही है। कोरोना जैसी महामारी के प्रदेश में विस्फोटक स्तर तक पहुँच जाने के बावज़ूद प्रदेश सरकार विभिन्न मदों में करोड़ों रुपए का फंड होने के बावज़ूद जिस तरह अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है, वह तो बेहद शर्मनाक है ही, पर साथ ही सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि जब प्रदेश सरकार कोरोना के ख़िलाफ़ जारी जंग को पैसों की कमी का रोना रोकर कमज़ोर कर रही है तो फिर संसदीय सचिवों की नियुक्ति से प्रदेश पर जो अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, उसके लिए मुख्यमंत्री को बताना होगा कि प्रदेश के ख़जाने में पैसा कहाँ से आएगा?
 

सिख समाज के युवाओं ने शिविर लगा कर किया रक्तदान

सिख समाज के युवाओं ने शिविर लगा कर किया रक्तदान

राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजनांदगांव जिले में आज सिख समाज के युवाओं ने गुरभेज सिंह माखीजा के नेतृत्व में रक्तदान किया | वैश्विक महामारी कोरोना संकट काल में निरंतर गुरभेज सिंह माखीजा द्वारा रक्तदान कराया जा रहा है । उनके मार्गदर्शन में युवा निरंतर रक्तदान कर रहे है । इस रक्तदान शिविर में राजवीर सिंह भट्ठी, भवनीत सिंह, अमनदीप सिंह, जयदीप सिंह ढल्ला, रणवीर सिंह, अनमोल सिंह, गुरप्रीत सिंह और बड़ी संख्या में सिख युवा उपस्थित थे ।

चाईल्ड लाईन 1098 की टीम ने 5 माह के अज्ञात बालक का किया रेस्क्यू, पढ़ें पूरी खबर

चाईल्ड लाईन 1098 की टीम ने 5 माह के अज्ञात बालक का किया रेस्क्यू, पढ़ें पूरी खबर

जांजगीर-चांपा | चाईल्ड लाईन 1098 जांजगीर चांपा के द्वारा एक 5 माह के अज्ञात बालक को महिला एवम् बाल विकास विभाग पुलिस चौकी नैला जांजगीर के सहयोग से रेस्क्यू कर जिला हॉस्पिटल में इलाज करा कर  बाल कल्याण समिति जांजगीर के समक्ष  प्रस्तुत किया गया और बालक को मातृ छाया कोरबा छोड़ा गया ।  साथ ही जांजगीर चांपा चाइल्ड लाइन  के टीम द्वारा  जरूरतमंदो को राशन  वितरण किया गया एवं COVID-19 नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से  सुरक्षा एंव बचाव के लिए विभिन्न गतिविधियों एंव जागरूकता कार्यक्रम किया गया ।

इस बीच महिला एवम् बाल विकास विभाग से ज्योति मिश्रा, सुशील पटेल, नैला चौकी से प्रतिभा राठौर, चाइल्ड लाइन 1098 से टीम मेंबर प्रभा गढ़ेवाल, अन्नपूर्णा साव, एवं चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक श्री अश्वनी कुमार साहू उपस्थित थे ।
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने किया 64 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने किया 64 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण

रायपुर। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने रायगढ़ जिले के ग्राम सरवानी, बरगढ़ और पलगढ़ा में 64 लाख रूपए की लागत से निर्मित विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इन गांवो में आंगनबाड़ी भवन, सीसी रोड, इंदिरा आवास, सामुदायिक भवन, पानी टंकी एवं पीडीएस भवन सह गोदाम का निर्माण किया गया है।

इस अवसर पर मंत्री पटेल ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि ग्रामीण विकास के लिए स्वीकृत किये गए विभिन्न निर्माण कार्य अब पूर्ण हो चुके है। गांव के निवासियों को इससे सुविधा मिलेगी । कोरोना संकट के कारण पिछले कुछ समय से निर्माण कार्यों में जो अल्प विराम लगा था, उसे पुन: गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की आवश्यकता के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रो के लिए विकास कार्य स्वीकृत किया जाएगा। पटेल ने सरवानी ग्राम में निर्मित सीसी रोड की लंबाई को बढ़ाने और इसे मुख्य सड़क तक जोडऩे का कार्य शीघ्र कराने की भी घोषणा की।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी राठिया, श्रीमती पूर्णिमा विजय जायसवाल, जनपद पंचायत खरसिया अध्यक्ष मेहत्तर उरांव, उपाध्यक्ष कन्हैया पटेल, जनपद सदस्य बरगढ़ श्रीमती अर्चना रामलाल सिदार, ग्राम पंचायत सरवानी के सरपंच श्रीमती राजकुमारी गिरधर सिदार, उप सरपंच श्रीमती खिरोद्र देवी जायसवाल, बरगढ़ सरपंच सुमित राम राठिया, बरगढ़ उपसरपंच श्रीमती उमा पटेल एवं बड़ी संख्या मेंग्रामवासी उपस्थित थे।
मामूली विवाद पर पति-पत्नी ने की महिला की पिटाई, पढ़े पूरी खबर

मामूली विवाद पर पति-पत्नी ने की महिला की पिटाई, पढ़े पूरी खबर

कोरबा। दीपका क्षेत्र में पति-पत्नी ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी। मामले की रिपोर्ट दीपका थाना में दर्ज कराई गई है। दीपका थाना अंतर्गत ज्योतिनगर स्थित किराए के मकान में शीतलसिंह अपने पति सुजीत सिंह के साथ निवासरत है। पिछले 10 वर्ष से वे परिवार के साथ किराए के उक्त मकान में रह रहे हैं। घर के पास ही एक अन्य मकान में उमेश चंद्रवंशी अपनी पत्नी मंजू चंद्रवंशी के साथ रहता है। उमेश अंत: वस्त्र पहनकर आंगन में निकला हुआ था और लघुशंका कर रहा था जिसका विरोध शीतलसिंह ने किया। जिससे उमेश व उसकी पत्नी मंजू ने शीतल की पिटाई कर दी। मामले में पति-पत्नी के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
विधायक विकास उपाध्याय का अधिकारियों को दो टूक: जनहित-विकास कार्यों में लाएं तेजी

विधायक विकास उपाध्याय का अधिकारियों को दो टूक: जनहित-विकास कार्यों में लाएं तेजी

रायपुर। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने आज बाल गंगाधर तिलक वार्ड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने वार्ड में ओपन जिम, उद्यान के मरम्मत, बैडमिंटन कोर्ट पाथ-वे निर्माण, शेड निर्माण आदि को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। 

 

अपने नियमित वार्ड भ्रमण के दौरान विधायक उपाध्याय आज पश्चिम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाल गंगाधर तिलक वार्ड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से प्रत्यक्ष मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुनी और वार्ड में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वार्ड में धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों को देखकर उन्होंने नाराजगी भी जताई और संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों में तेजी लाने, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने वार्ड में बन रहे भव्य बैडमिंटन कोर्ट, उद्यान का निर्माण, ओपन जिम, पाथ-वे निर्माण, शेड निर्माण, चेंगिज रूम, लाइट आदि को जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया। उपाध्याय ने बताया कि इनके शुरू हो जाने से वार्डवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक श्री उपाध्याय ने बताया कि पश्चिम विधानसभा के गुढिय़ारी परिक्षेत्र में वृहत बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण से एकता नगर, बम्लेश्वरी नगर, जनता कालोनी, पहाड़ी चौक, आदर्श नगर, आंबेडकर नगर, पहाड़ी पारा, मुर्रा भट्टी, अशोक नगर, विकास नगर, रामनगर, कोटा एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को टहलने के लिए स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण मिलेगा। विधायक विकास उपाध्याय ने सम्बंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को जनहित के इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही जनता कालोनी के कुंभारे चौक के उद्यान को सौन्दर्यीकरण कार्य को जल्द पूरा करने कहा। विधायक उपाध्याय ने वार्ड भ्रमण के दौरान जनता की मांग पर जनता के साथ बम्लेश्वरी नगर पहुंचे। यहां रिक्त भूमि पर जनता की मांग के अनुसार उद्यान विकसित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। आज वार्ड भ्रमण के दौरान विधायक विकास उपाध्याय के साथ एमआईसी सदस्य एवं पार्षद कुमार मेनन, नगर निगम जोन एक के कमिश्नर सोमनाथ चंद्राकर, डॉ.अन्नू साहू, निवास राव, प्रवीण झा, निसार अहमद, संतोष साहू, बीरेंद्र शुक्ला, विजय देवांगन, वारेंद्र साहू, डॉ.विकास पाठक, एम वेंकट राव, विनय चावड़ा, कुनाल शर्मा, विष्णु ठाकुर, मदन मार्कण्डेय सहित संबंधित जोन अधिकारी, ठेकेदार आदि उपस्थित रहे। 
23 किलो गांजा सहित दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, कोतवाली थाना का मामला

23 किलो गांजा सहित दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, कोतवाली थाना का मामला

जगदलपुर। कोतवाली पुलिस द्वारा आज बाईक से गांजा परिवहन करने वाले 02 गांजा तस्कर आरोपी शिवानन्द पटेल एवं अशोक पटेल निवासी मध्यप्रदेश को 23 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिसा की ओर से दो व्यक्ति एक मोटर साइकिल में गांजा लेकर जगदलपुर के रास्ते रायपुर जा रहे है। तत्काल टीम गठित कर आसना चौक नेशनल हाइवे क्रमांक 30 भेजा गया। जहां ओडि़सा की ओर से आने वाले व रायपुर की ओर जाने वाले सड़क पर घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताये गए उक्त हुलिये के वाहन व मोटर साइकिल दिखा, जिसे रोककर कर पूछताछ जांच करने पर सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी से 23 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 01 लाख15 हजार आंकी गयी है। आरोपी शिवानन्द पटेल निवासी रीवा मध्यप्रदेश एवं अशोक पटेल निवासी रीवा मध्यप्रदेश को 20(ख) एन. डी. पी.ए एस. एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
रायपुर के राजेन्द्र नगर इलाके में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद इलाके को किया गया सील

रायपुर के राजेन्द्र नगर इलाके में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद इलाके को किया गया सील

रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आय दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है इसी कड़ी में खबर है की राजधानी के राजेंद्र नगर में नया कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर, नगरपालिक निगम रायपुर के अंतर्गत मेट्रो हाइट्स ब्लॉक ए, राजेन्द्र नगर, (थाना राजेन्द्र नगर)  में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। 

 राजधानी में निगम की टीम ने 2 भिन्न स्थानों में सड़क पर निर्माण सामग्री रखने पर संबंधितों से वसूला सड़क बाधा शुल्क

राजधानी में निगम की टीम ने 2 भिन्न स्थानों में सड़क पर निर्माण सामग्री रखने पर संबंधितों से वसूला सड़क बाधा शुल्क

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 7 नगर निवेष विभाग की टीम ने जोन 7 के क्षेत्र में विभिन्न 2 स्थानों पर सडक पर भवन निर्माण सामग्री रखे जाने पर संबंधितों पर कुल 4000 रू. सडक बाधा शुल्क के रूप में लगाकर वसूला। स्वामी आत्मानंद वार्ड के क्षेत्र में 2000 रू. सडक बाधा शुल्क के रूप में सडक पर भवन निर्माण सामग्री रखने पर जुर्माना किया गया। इसी प्रकार शहीद चूडामणी नायक वार्ड के तहत चौबे कालोनी मुख्य मार्ग में 2000 रू. सडक बाधा शुल्क लगाये गये । इस प्रकार विभिन्न 2 स्थानों में जोन 7 नगर निवेष विभाग की टीम ने जोन कमिष्नर विनोद पाण्डेय के नेतृत्व एवं जोन नगर निवेष उपअभियंता सुश्री नलीनी साहू की उपस्थिति में जनषिकायत मिलते ही कुल 4000 रू. सडक बाधा शुल्क वसूलकर प्राप्त जनषिकायतों का जोन स्तर पर त्वरित निदान किया। 
राजधानी में बढ़ा चाकू-बाजी का मामला: दो बदमाशों ने चाकू की नोक पर दिया लूट-पाट की घटना को अंजाम

राजधानी में बढ़ा चाकू-बाजी का मामला: दो बदमाशों ने चाकू की नोक पर दिया लूट-पाट की घटना को अंजाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकू-बाजी और मारपीट का मामला बढ़ने लगा है। आय दिन पुलिस को चाकू-बाजी और मारपिट की खबर मिल रही है। इसी कड़ी में खबर है की दो बदमाशों ने बीच रास्ते युवक को रोककर उस पर चाकू से वारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है।


पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दें कि यह मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर नगर चौक के पेट्रोल पंप पास का है जहां मठपुरैना निवासी बजरंग साहू अपने चचेरे भाई यशवंत साहू के साथ एक्टिवा से जा रहा था। उसी दौरान दो अज्ञात युवक आकर उसकी एक्टिवा को ओवरटेक कर सामने से रोक बजरंग का कालर पकड़ नीचे उतार चाकू टिका दिए जिससे डर कर यशवंत गाड़ी से भाग गया। उसके बाद दोनों बदमाशों ने बजरंग की जांघ पर चाकू से वार किया और जेब में रखे मोबाइल को लेकर फरार हो गए। राजेंद्र नगर थाना प्रभारी आशीष शुक्ला ने बताया कि दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट की धारा में मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही पुलिस टीम उनकी पतासाजी में जुटी है, जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
कवर्धा नगर पालिका सील, कार्यालय को सेनेटाइज कर आगामी आदेश तक किया गया बंद

कवर्धा नगर पालिका सील, कार्यालय को सेनेटाइज कर आगामी आदेश तक किया गया बंद

कवर्धा | कवर्धा नगर पालिका  को सील कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव मरीज कुछ दिन पहले नगर पालिका में आया था।

सूचना मिलते ही ऐहतियातन कार्यालय को सेनेटाइज कर आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है। सभी कर्मचारी का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है। 
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना कई नए मरीजों की पुष्टि हो रही है।
 राजधानी में एक बार फिर हुई चाकू-बाजी, चलती ट्रक को रोककर हेल्पर पर हत्या के नियत से चाकू से वार

राजधानी में एक बार फिर हुई चाकू-बाजी, चलती ट्रक को रोककर हेल्पर पर हत्या के नियत से चाकू से वार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आय दिन चाकू-बाजी और मारपीट का मामला सामने आ रहा है। जिसके चलते पुलिस भी चौकन्ना हो गई है और पुलिस द्वारा बदमासो का धड़-पकड़ भी जारी है। इसी बिच एक और खबर आ रही है की रायपुर में देर रात चाकूबाजी की एक और घटना सामने आई है। ट्रांसपोर्ट नगर में चलती ट्रक को रोककर 4 से अधिक आरोपियों द्वारा नाबालिक हेल्पर को ट्रक में चढ़कर हत्या करने की नियत से उसे चाकू मार लहूलुहान किया गया।

पढ़िए पूरी खबर-
खमतराई थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित शिकायतकर्ता आकाश निषाद ने देर रात थाना पहुँच शिकायत दर्ज करवाई है कि बैंक ऑफ बड़ौदा के पास उसकी चलती ट्रक को रोककर उसके हेल्पर नाबालिक मोनू जायसवाल को ट्रक पर चढ़कर आरोपी आकाश दुबे, प्रकाश दुबे,रामराज सिंह,रिजवान सहित अन्य आरोपियों ने चाकू जैसी चीज से गला,पसली,भूंजा सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट पहुँचा लहूलुहान किया। पुलिस ने बताया कि मोनू जायसवाल का इलाज मेकाहारा में ज़ारी है, उसे गंभीर चोटें आई है। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 307,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

ड्राइवर आकाश ने बताया कि उस वक्त वह उरला से माल भरकर ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग नम्बर 3 की ओर जा रहा था, आरोपी डंडा-रॉड लेकर ट्रकों को चेक कर रहे थे, जब आकाश की ट्रक के पास आये तो कहा कि कल मारपीट करने वाले यही लोग है और आकाश को नीचे उतारकर मारपीट करने लगे, इस दौरान अन्य आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक शुरू

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक शुरू

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक शुरू। कैबिनेट बैठक के बाद होगा संसदीय सचिवों का शपथ ग्रहण | 

घरेलु विवाद पर पिता ने बेटे पर किया हसिया से हमला, घायल

घरेलु विवाद पर पिता ने बेटे पर किया हसिया से हमला, घायल

रायपुर, घरेलु विवाद पर एक पिता ने अपने बेटे पर हसिया से हमला कर घायल कर दिया। घटना राजधानी से लगे खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोडापार की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को रात करीब 8 बजे ग्राम कोडापार निवासी आरोपी कृपाराम ओग्रे का घरेलु किसी बात को लेकर अपने बेटे रवि 30 वर्ष के साथ विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि गुस्से में आकर कृपाराम ने अपने बेटे रवि पर हसिया से वार कर दिया, जिससे उसे चोट आई है। घटना के बाद बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 294, 506, 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

 
निगम-मंडलों में नियुक्ति: कल जारी हो सकती है पहली सूची

निगम-मंडलों में नियुक्ति: कल जारी हो सकती है पहली सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में संसदीय सचिवों के नामों का ऐलान होने के बाद आज संसदीय सचिवों को शपथ दिलाया जाएगा। इसके साथ ही अब निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है, माना जा रहा है कि कल बुधवार को निगम-मंडल की पहली सूची जारी हो सकती है। 


कांग्रेस सूत्रों की माने तो निगम-मंडलों व विभिन्न आयोगों में नियुक्ति को लेकर अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कांग्रेस संगठन से जुड़े चार बड़े नेताओं को पहली सूची में स्थान दिया गया है, वहीं आधा दर्जन विधायकों को भी विभिन्न निगम-मंडलों में स्थान दिया गया है। वहीं सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि पहली सूची में केवल उन नेताओं के और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं, जिन्होंने भाजपा के 15 साल के शासनकाल में कांग्रेस संगठन की जी-जान से सेवा की है और कांग्रेस के प्रत्येक कार्यक्रम आदि में बढ़-चढ़कर सहयोग किया है। वहीं निगम-मंडलों में इस बार महिला कार्यकर्ताओं को भी जगह मिला है। अब देखने वाली बात यह है कि पहली सूची में किन लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। 
 बड़ी खबर: 31 प्रधान आरक्षक और 23 आरक्षकों को मिली पदोन्नति

बड़ी खबर: 31 प्रधान आरक्षक और 23 आरक्षकों को मिली पदोन्नति

जगदलपुर। पुलिस मुख्यालय, रायपुर द्वारा जारी निर्देश के परिपालन में बस्तर रेंज अंतर्गत जिलों में विभागीय पदोन्नति परीक्षा उत्तीर्ण होने के पश्चात् योग्यता सूची में शामिल आरक्षक/प्रधान आरक्षकों की पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण उपरान्त 31 प्रधान आरक्षक को सहायक उप निरीक्षक एवं 23 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर इस प्रकार कुल 54 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई।

उल्लेखनीय है कि मई, 2020 में आरक्षक से प्रधान आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के लिए कुल 22 कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान दी जा चुकी है। इस प्रकार वर्ष 2020 में छ.ग. शासन गृह विभाग तथा पुलिस मुख्यालय, रायपुर द्वारा जारी निर्देश के अनुरूप जिला बस्तर, दन्तेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा एवं कोण्डागांव के 38 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक एवं 38 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद में कुल 76 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा संभाग के अंतर्गत पदोन्नत हुये सभी कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये जन अपेक्षा अनुरूप निष्ठा एवं ईमानदारी से कर्तव्य पालन का संदेश दिया गया।
हरियर छत्तीसगढ़ के तहत अदिति स्वसहायता समूह की महिलाओं ने रोपें पौधे

हरियर छत्तीसगढ़ के तहत अदिति स्वसहायता समूह की महिलाओं ने रोपें पौधे

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल की पहल पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रही महत्वाकांक्षी योजना "हरियर छत्तीसगढ़" के तहत हीरापुर स्थित अदिति स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेंद्र छाबड़ा, रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय और रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे की उपस्थिति में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया, इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र छाबड़ा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार लगातार काम कर रही है और जंगलों के संरक्षण के साथ ही वन्य जीवों के भोजन की हो रही कमी के चलते शहरों और गांवों की ओर जाने को रोकने फलदार वृक्षों का रोपण करवा रही है जो निश्चित तौर पर पर्यावरण संरक्षण करने के साथ मानव-पशु द्वंद को कम करने में सहायक होगा।


इस दौरान अदिति महिला स्व सहायता समूह की संचालिका पूजा देवांगन ने सरकार की हरियर छत्तीसगढ़ पहल की तारीफ करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम बताया था बताया कि स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा इन पौधों की देखभाल लगातार की जाएगी और इन्हें पल्लवित करते हुए पौधे से पेड़ बनाया जाएगा।


इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमिटी रायपुर लोकसभा कंट्रोल रूम समन्वयक सोमेन चटर्जी, सरगुजा लोकसभा कंट्रोल रूम समन्वयक सतीश चौरसिया,हीरापुर वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष नंदन झा समेत अदिति स्वसहायता समूह की पार्वती यादव, पूजा सिंह, रानी यादव, पिंकी शाह, पुष्पा भारती, अनीता वैरागड़े, सपना राठौर, सुप्रिया श्रीवास्तव परवीनआदि महिलाएं उपस्थित थीं।
 

छत्तीसगढ़ के इस वरिष्ठ विधायक का पीएसओ भी निकला कोरोना पॉजिटिव

छत्तीसगढ़ के इस वरिष्ठ विधायक का पीएसओ भी निकला कोरोना पॉजिटिव

रायपुर, ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा के पीएसओ की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है. पीएसओ के संक्रमित होने के बाद विधायक का बांसटाल स्थित बंगला सील कर दिया गया है. एहतियातन विधायक समेत बंगले के सभी कर्मचारी होम क्वारेंटाइन हो गए हैं.
आपको बता दे विधायक सत्यनारायण शर्मा सहित सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट हुआ था, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. दरअसल विधायक शर्मा के पीएसओ का भतीजा कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिला था, जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री दूसरे प्रदेश की थी. इसके बाद पीएसओ खुद को क्वारेंटाइन कर टेस्ट करवाया था, जिसकी जांच रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है.
 

छतीसगढ़ सरकार ने की संसदीय सचिवो के नामो की घोषणा, विकास उपाध्याय समेत ये नाम शामिल

छतीसगढ़ सरकार ने की संसदीय सचिवो के नामो की घोषणा, विकास उपाध्याय समेत ये नाम शामिल

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 जुलाई को शाम 4 बजे अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में 15 संसदीय सचिवों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ लेने वाले संसदीय सचिवों में द्वारिकाधीश यादव, विनोद सेवनलाल चंद्राकर,चन्द्रदेव राय,शकुन्तला साहू, विकास उपाध्याय, अंबिका सिंहदेव, चिंतामणी महाराज, यूडी मिंज,पारसनाथ राजवाड़े, इंदरशाह मण्डावी, कुंवरसिंह निषाद, गुरूदयाल सिंह बंजारे, डॉ. रश्मि आशीष सिंह, शिशुपाल सोरी और रेखचंद जैन शामिल है। 

लोधी पारा, पंडरी थाना क्षेत्र में मिला कोरोना पॉजिटिव- प्रभावित क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन घोषित

लोधी पारा, पंडरी थाना क्षेत्र में मिला कोरोना पॉजिटिव- प्रभावित क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर, भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर के अंतर्गत लोधीपारा, थाना पंडरी में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
देखें सरकारी आदेश -


 

कैलाश पुरी चौक, कोतवाली थाना क्षेत्र में मिले कोरोना मरीजो के बाद ये क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन घोषित

कैलाश पुरी चौक, कोतवाली थाना क्षेत्र में मिले कोरोना मरीजो के बाद ये क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर। भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर के अंतर्गत कैलाश पुरी चौक, कोतवाली थाना क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
 देखें आदेश

 

 बड़ी खबर: राजधानी में अब शाम 7 बजे तक ही खुलेगी दुकान, बिना मास्क के अब नहीं मिलेगा कोई भी समान

बड़ी खबर: राजधानी में अब शाम 7 बजे तक ही खुलेगी दुकान, बिना मास्क के अब नहीं मिलेगा कोई भी समान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप बहुत तेजी से बढ़ रहा है, इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कि जिला कलेक्टर और व्यापारिक संगठनों के बीच हुई बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में यह फैसला लिया गया है कि राजधानी रायपुर में अब दुकानें 7 बजे तक ही खुलेंगी। वहीं, दुकानों में बिना मास्क के अब कोई भी सामान नहीं मिलेगा।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी मिली है की जिला कलेक्टर ने आज कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर एएसपी और व्यापारिक संगठनों की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान सभी दुकानों को 7 बजे तक बंद करने पर सहमति बनी है। साथ ही दुकानों में आने वाले ग्राहकों को बिना मास्क सामान नहीं देने का फैसला लिया गया है। वहीं, दुकानें 7 बजे के बाद खुल रहने पर दुकान संचालकों पर कार्रवाई होगी।
 
 बड़ी खबर: रेस्टोरेंट बार, होटल बार 19 जुलाई तक रहेंगे बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर: रेस्टोरेंट बार, होटल बार 19 जुलाई तक रहेंगे बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

धमतरी। कोरोना (कोविड-19) के बढ़ते प्रकोप से आमजनो को बचाने के लिए धमतरी कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जय प्रकाश मौर्य ने धमतरी जिले के रेस्टोरेंट बार, होटल बार में स्थित बार रूम, स्टॉक रूम तथा मदिरा संग्रहण स्थल को आगामी 19 जुलाई तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त आदेश दिए हैं।
 संसदीय सचिवों के नामों का ऐलान देर शाम-रात तक

संसदीय सचिवों के नामों का ऐलान देर शाम-रात तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में संसदीय सचिवों की नियुक्ति को हरी झंडी मिलने के बाद दावेदारों की दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। बताया जाता है कि सोमवार देर शाम-रात तक इन नामों का ऐलान हो जाएगा और मंगलवार सुबह मंत्रिमंलल की बैठक के बाद संसदीय सचिवों को शपथ दिलाया जाएगा। 

सूत्रों की माने तो राज्य में संसदीय सचिवों के लिए नामों का ऐलान सोमवार देर शाम-रात तक कर दिया जाएगा। इसमें ऐसे विधायको को मौका दिए जाने की जानकारी निकलकर सामने आ रही है, जिन्होंने संगठन के लिए जी तोड़ मेहनत की थी और विधानसभा चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य में कांग्रेस सरकार बनाने में अपना अहम योगदान दिया था। ऐसे विधायकों का संसदीय सचिव बनना तय है और इन नामों का ऐलान अब जल्द हो जाएगा। कल मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक भी होनी है। माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक के बाद शाम को संसदीय सचिवों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।