BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर: रायपुर का यह भाजपा नेता कोरोना पॉजिटिव, फेसबुक पर पोस्ट कर की पुष्टि

बड़ी खबर: रायपुर का यह भाजपा नेता कोरोना पॉजिटिव, फेसबुक पर पोस्ट कर की पुष्टि

रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस ने तेज गति पकड़ ली है। जिससे संक्रमण में अब राजनैतिक दलों के लोग भी आने लगे है। कांग्रेस नेता नितिन भंसाली के बाद अब भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आयी है। 


भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने खुद फेसबुक पर इस बात की जानकारी सार्वजनिक की कि उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है और अब उनका इलाज एम्स में चलेगा। दरअसल पिछले कुछ दिनों से भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास की तबीयत खराब चल रही थी। भाजपा नेता ने उसके बाद एम्स में अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है। 

कोविड 19 की मेरी रिपोर्ट पाजेटिव आयी है! एम्स मे मेरा ईलाज चलेगा ! ईश्वर ने चाहा तो जल्द आप सबके बीच आऊंगा (मिस यू बेटी सानवी लव यू)

Gouri Shanker Shrivaas द्वारा इस दिन पोस्ट की गई शुक्रवार, 17 जुलाई 2020
 जगदलपुर से रायपुर-हैदराबाद हवाई सेवा 5 अगस्त से होंगी चालू

जगदलपुर से रायपुर-हैदराबाद हवाई सेवा 5 अगस्त से होंगी चालू

रायपुर। जगदलपुर से रायपुर और हैदराबांद के लिए 5 अगस्त से विमानसेवा प्रारंभ हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि इसके लिए अनुमति मिल गई है और शीघ्र ही यह विमानसेवा प्रारंभ हो जाएगी। 
 


सूत्रों ने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा दिए गए लाइसेंसिंग के बाद अब विमानसेवा शुरू करने में काफी मदद मिल जाएगी। माना जा रहा है कि आने वाले 5 अगस्त से जगदलपुर से रायपुर तथा हैदराबाद के लिए सीधे हवासेवा मुहैया हो जाएगी। सूत्रों की माने तो एयर एलायंस की विमानसेवा प्रारंभ हो जाने से नागरिकों को बड़ी सहुलियत मिल जाएगी। यह विमान हैदराबाद से सुबह 9.50 बजे रवाना होकर सुबह 11.15 बजे जगदलपुर पहुँचेगी। जगदलपुर से सुबह 11.55 बजे उड़ान भरकर दोपहर 01 बजे रायपुर पहुँचेगी। इसके बाद विमान वापसी के लिए दोपहर 1.40 बजे रायपुर से रवाना होकर 2.45 बजे जगदलपुर पहुँचेगा और जगदलपुर से दोपहर 3.25 बजे रवाना होकर शाम 4.50 बजे हैदराबाद लैंड करेगी। 
बांस कटाई से भड़के बीट गार्ड ने लगाई रेंजर की क्लास, कहा-वर्दी उतरवा दूंगा

बांस कटाई से भड़के बीट गार्ड ने लगाई रेंजर की क्लास, कहा-वर्दी उतरवा दूंगा

कोरबा। कटघोरा वनमंडल के हल्दीबाड़ी रिजर्व फॉरेस्ट आरएफ.790 में कुछ श्रमिक बांस कटाई कर रहे थे। रिजर्व फॉरेस्ट में कटाई-सफाई प्रतिबंधित होता है, जहां यह गड़बड़ी क्षेत्र के परिसर रक्षक ने पकड़ ली। श्रमिकों से पूछताछ में पता चला कि बांस कटाई कोई और नहीं, बल्कि उसी वन कर्मी के वरिष्ठ अफसर करा रहे थे। अपने से वरिष्ठ परिक्षेत्र अधिकारी, परिक्षेत्र सहायक एवं वनरक्षक जब मौके पर पहुंचे तो परिसर रक्षक ने कहा- अपने कंधे पर तीन-तीन स्टार कैसे लगा लिए, कैसे अफसर हो, बात मत करो। डीएफओ को बुलाऊं क्या, बांस कटाई का आदेश दिखाओ। नहीं है तो मैंने जब्ती बनाई है, प्रकरण तैयार है, चलो दस्तखत करो नहीं तो खड़े.खड़े वर्दी उतरवा दूंगा।


मामला वनमंडल एवं परिक्षेत्र कटघोरा अंतर्गत हल्दीबाड़ी के आरएफ. 790 का है। अपने वरिष्ठ अफसरों को फटकार लगाते उस वनकर्मी का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें अपने अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शेखर सिंह रात्रेए परिसर रक्षक बांकीए वनमंडल एवं परिक्षेत्र कटघोरा कह रहे हैं कि 15 जुलाई को डीएफओ के आदेश क्रमांक.3210 के तहत उसे 16 जुलाई को रात में रानीकुंडी निकलना थाए जहां से ट्री गार्ड लेकर आने कहा गया था। आदेश के तहत वह 16 जुलाई की शाम चार बजे गंतव्य के लिए निकल गया और रात 12 बजे वापस लौटा। शुक्रवार को जब वह हल्दीबाड़ी रिजर्व फारेस्ट आरएफ.790 पहुंचा तो देखा कि यहां ग्राम गुर्रूमुड़ा के 11 श्रमिक बांस की कटाई कर रहे थे। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि 353 बांस कटाई की गई है। इसमें पकिया व गीला बांस शामिल हैं। गलत पाए जाने पर इनसे आदेश व कागजात की मांग की तो उन्होंने बताया कि उन्हें गुर्रूमुड़ा से परिसर रक्षक कटघोरा रामकुमार यादव आए थे और पहले हर्राभांठा में ठहराया। बाद में बांस कटाई का काम बताते हुए 250 रुपये रोजी देने की बात कही। इस तरह वे हल्दीबाड़ी में बांस कटाई कर रहे थे। श्रमिकों से मिली जानकारी के अनुसार परिसर रक्षक शेखर सिंह रात्रे ने जब रामकुमार यादव से बात की तो वे भी मौके पर आए। उन्होंने बताया कि रेंजर के आदेश था कि यहां से बांस काटना है और लेकर जाना है। रात्रे ने उनसे आदेश की कॉपी मांगी तो उनका कहना था कि उनके पास ऐसा कोई कागज नहीं है। इसके लिए इसमें प्रथम दृष्ट्या गड़बड़ी पाए जाने पर रात्रे ने जब्ती की कार्रवाई की।

परिसर रक्षक शेखर सिंह रात्रे ने बताया कि इस सीजन में बांस कटाई या कूप कटाई नहीं होती, इसलिए यह गलत है। इस सीजन में बांस की कटाई नहीं होती और न ही कूप कटाई होती है। मौके से 11 टंगिया जब्त किया गया है और यह कृत्य आरक्षित वन में धारा 26.1 लगेगा। आरक्षित वन के लिए धारा.4 में दर्ज है कि अधिसूचित धारा 5 के अधीन प्रतिबंधित वन क्षेत्र में नई कटाई-सफाई पर प्रतिबंध है। धारा 52 के तहत जब्ती करना है, इसलिए मैंने इस धारा के तहत जब्ती की कार्रवाई की है। 26.1 की दंड की धारा है जिसमें एक वर्ष कारावास व 15 हजार जुर्माना या दोनों का प्रावधान है, जो जमानती है। रात्रे ने जिसके पास से जब्ती पर कार्रवाई की है, उनमें मृत्युंजय शर्मा परिक्षेत्र अधिकारी कटघोरा, अजय कौशिक परिक्षेत्र सहायक दर्री, रामकुमार यादव वनरक्षक कटघोरा परिसर रक्षक हैं और 11 श्रमिक शामिल हैं। गवाह, साक्षियों व श्रमिकों का बयान भी लिया।
ऑनलाइन फ्री फायर गेम से एटीएम कार्ड के लिंक होते ही खाते से 79,485 रूपये हुए साफ

ऑनलाइन फ्री फायर गेम से एटीएम कार्ड के लिंक होते ही खाते से 79,485 रूपये हुए साफ

कोरबा। मोबाइल पर ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेल रहे एक नाबालिग से एटीएम कार्ड का 16 नंबर रजिस्टर करा लिया गया। इसके बाद बैंक खाते से धीरे-धीरे किश्त में 79,485 रुपये आहरण कर लिया गया। जानकारी होने पर पीडि़त ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम सराईडीह थाना उरगा निवासी रामकुमार पैकरा के साथ यह घटना दो से छह जुलाई के मध्य हुई। खाता से राशि लगातार आहरित होने पर भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन ने रामकुमार को जानकारी दी कि उनके खाते से अनजान लेन-देन किया जा रहा है। बैंक पहुंचने रामकुमार को राशि आहरण मामले में पूरी जानकारी दी गई। इस पर रामकुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की। साइबर सेल नोडल अधिकारी व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रामगोपाल करियारे ने मामले को गंभीरता से लिया और साइबर सेल से जांच कराई। तब पूरे मामले की वास्तविकता सामने आई। राशि का ट्रांजेक्शन पेटीएम के माध्यम से किया गया था। पेटीएम को मेल करने पर जानकारी मिली कि प्रार्थी रामकुमार का छोटा भाई रामलाल पैकरा के नाम से पेटीएम एकाउंट बनाया गया है। पैसे का सारा लेन-देन उसी पेटीएम एकाउंट के माध्यम से हुआ। पूछताछ में रामलाल ने जानकारी होने से इनकार किया, तब परिजनों से पूछताछ करने पर रामलाल के नाबालिग छोटे बेटे व उसके नाबालिग मित्र ने ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेलने के दौरान प्रार्थी के एटीएम कार्ड के 16 अंकों का नंबर गेम में रजिस्टर करने की बात स्वीकार की। इसके माध्यम से रामकुमार के खाते से 79,485 रुपये का आहरण कर लिया गया। नाबालिग ने बताया कि ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलते समय अलग-अलग स्टेज में डायमंड स्टेज वाले स्थान पर तीन बार डायमंड खरीदा गया। इससे रकम गेम में कटते गया। पुलिस ने कहा है कि इस तरह की घटना पहले भी होती रही है, इसलिए ऑनलाइन पेमेंट सावधानी पूर्वक करना चाहिए। किसी भी अनजान कॉलर को अपने बैंक खाते व एटीएम कार्ड, यूपीआइ डिटेल, ओटीपी व ऑनलाइन लिंक को साझा नहीं करना चाहिए। बच्चों को भी रात भर मोबाइल में ऑनलाइन गेम खेलने से रोकने के साथ ही निगरानी की जानी चाहिए।
नाबालिक के अपहरण-बलात्कर का आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

नाबालिक के अपहरण-बलात्कर का आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

कोंडागांव | जिले के थाना धनोरा में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री को आरोपी बबलू उसेंडी शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर अपने घर धनोरा ऑचला पारा जबरन ले गया और नाबालिक बालिका के साथ अनाचार किया। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी बबलू उसेण्डी पिता जय सिंह उसेण्डी जाति गोड़ उम्र 24 साल निवासी धनोरा ऑचला पारा थाना धनोरा को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना धनोरा में धारा 363,366,376,506 भा.द.वि. लैगिक अपराध से बालको का संरक्षण अधि0 की धारा 2012 की धारा 06 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। जांच के दौरान आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। जो घटना दिनांक से फरार था। शुक्रवार को मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी बबलू उसेण्डी पिता जय सिंह उसेण्डी जाति गोड़ उम्र 24 साल निवासी धनोरा ऑचला पारा थाना धनोरा को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।
 
रायपुर नगर निगम क्षेत्र में आने वाले त्योहारों के अवसर पर मांस मटन विक्रय रहेगा प्रतिबंधित, देखे किन किन दिन बंद रहेंगे

रायपुर नगर निगम क्षेत्र में आने वाले त्योहारों के अवसर पर मांस मटन विक्रय रहेगा प्रतिबंधित, देखे किन किन दिन बंद रहेंगे

रायपुर , छत्तीसगढ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी रायपुर निगम क्षेत्र के समस्त 70 वार्डो में स्थित सभी पशुवध गृहों, समस्त मांस-मटन विक्रय केन्द्रों को षतप्रतिषत रूप से कृष्ण जन्माष्टमी 12 अगस्त बुधवार, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शनिवार, पर्युषण पर्व का प्रथम दिवस 16 अगस्त रविवार, गणेष चतुर्थी 22 अगस्त शनिवार, पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस 23 अगस्त रविवार, डोल ग्यारस 29 अगस्त शनिवार 2020 के पावन अवसर पर बंद रखने एवं मांस-मटन विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित करने का आदेष दिया है। उक्त आदेष का उल्लंधन करने पर नगर निगम प्रषासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्काल मांस- मटन जप्त करके संबंधित दुकानदार व व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कडी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत चोपड़ा ने निगम के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारियों एवं जोन स्वच्छता निरीक्षकों को कृष्ण जन्माष्टमी 12 अगस्त बुधवार, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शनिवार, पर्युषण पर्व का प्रथम दिवस 16 अगस्त रविवार, गणेष चतुर्थी 22 अगस्त शनिवार, पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस 23 अगस्त रविवार, डोल ग्यारस 29 अगस्त शनिवार 2020 के पावन अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में दिनभर सतत पर्यवेक्षण कर प्रतिबंध आदेष का पूर्ण व्यवहारिक परिपालन कड़ाई के साथ सुनिष्चित करवाने के आदेष दिये हैं।
वहीं नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कृष्ण जन्माष्टमी 12 अगस्त बुधवार, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शनिवार, पर्युषण पर्व का प्रथम दिवस 16 अगस्त रविवार, गणेष चतुर्थी 22 अगस्त शनिवार, पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस 23 अगस्त रविवार, डोल ग्यारस 29 अगस्त शनिवार 2020 के पावन पर्व पर रायपुर निगम क्षेत्र में कही भी प्रतिबंध के बावजूद मांस-मटन की कोई भी दुकान खुली मिली तो उक्त क्षेत्र से संबंधित जोन कमिष्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी पर कडी अनुषासनात्मक कार्यवाही राज्य शासन के निर्देषों का पूर्ण व्यवहारिक परिपालन ना पाये जाने की स्थिति में की जायेगी।
 

राजभवन में आगामी आदेश तक सौजन्य भेंट पर रोक, जानिये क्या है कारण

राजभवन में आगामी आदेश तक सौजन्य भेंट पर रोक, जानिये क्या है कारण

रायपुर, कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव के चलते राजभवन में 31 जुलाई 2020 तक सभी सौजन्य भेंट स्थगित की जाती है। आवश्यक होने पर नागरिकगण राजभवन सचिवालय में पत्र भेजकर या दूरभाष पर विषय से अवगत करा सकते हैं। साथ ही ईमेल भी किया जा सकता है। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा है कि अभी पिछले कुछ दिनों से पूरे प्रदेश सहित राजधानी रायपुर में संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है, इसलिए नागरिक विशेष सावधानी बरतें जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। अनावश्यक घर से बाहर न निकले। अपने बुजुर्गों और बच्चों का विशेष रूप से ध्यान रखें।
राज्यपाल ने कहा है कि अपने आसपास साफ-सफाई रखे और अपने हाथों को बार-बार साबून से धोयें। यदि किसी को सर्दी या फ्लू हो तो खांसते समय रूमाल या टीसू पेपर का इस्तेमाल करें। आपस में निश्चित दूरी बनाकर रखें। यदि किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण दिखाई देते है तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें और परीक्षण कराएं, साथ ही सजग और जागरूक रहें।
 

'गोधन न्याय योजना' के लिए हितग्राही खाता बुक और गोबर क्रय पत्रक जारी,ऐसा है प्रारूप

'गोधन न्याय योजना' के लिए हितग्राही खाता बुक और गोबर क्रय पत्रक जारी,ऐसा है प्रारूप

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गोधन न्याय योजना‘ के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का विमोचन करने के बाद अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इसी योजना के तहत पशुपालकों से गोबर खरीदी के लिए हितग्राही खाता बुक एवं गोबर क्रय पत्रक भी जारी किया गया है।
इसके पहले आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज यहां मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कलेक्टर्स कान्फ्रेंस के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गोधन न्याय योजना‘ के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का विमोचन किया। राज्य सरकार द्वारा हरेली पर्व से प्रदेश में गोधन न्याय योजना की शुरूआत की जा रही है।
 

काजू, बादाम, किशमिश, लहसून, धान और चावल से बनी राखियां इस बार सजेगी भाईयों के कलाई में

काजू, बादाम, किशमिश, लहसून, धान और चावल से बनी राखियां इस बार सजेगी भाईयों के कलाई में

गरियाबंद। रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार अगले महीने 3 अगस्त को मनाया जायेगा। यह त्यौहार सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। भाई-बहन के प्यार को समर्पित यह त्यौहार उनके बीच अटूट रिश्ते को दर्शता है। यह त्यौहार तब खास हो जाता है, जब बहनें खुद अपने हाथों से राखी तैयार कर भाईयों के कलाईयों में बांधती है। लॉकडाउन और कोरोना के बीच महिला समूहों की बहनें इस बार राखी के त्यौहार को विशेष रूप से मनायेगी। वे खुद अपने हाथों से अपने भाईयों के लिए राखी का निर्माण बड़े पैमाने पर कर रही है। छुरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कनसिंघी के बिहान से जुड़ी महिला समूहों ने इसे नया रूप दिया है। प्लास्टिक और फैंसी राखियों के स्थान पर घर में प्रयुक्त होने वाली खाद्य सामग्रियों को मिलाकर राखी का निर्माण खुबसूरती के साथ किया जा रहा है। इस बार राखी में काजू, बादाम, किशमिश, लहसुन, धान, चावल आदि खाद्य सामग्री के साथ साथ विभिन्न प्रकार की आकर्षक एवं सस्ती राखी का निर्माण देवरी के राखी ग्राम संगठन में किया जा रहा है।


स्थानीय मांग और लागत को ध्यान में रखते हुए राखियां कम मूल्य की तैयार की जा रही है। इन राखियों का मूल्य 5 रुपये से लेकर अधिकतम 25 रुपये के कीमत तक है। राखियों को क्लस्टर के माध्यम से और छोटे-छोटे स्टॉल लगाकर विक्रय किया जायेगा। इससे मिलने वाले लाभ से समूह की आय बढ़ेगी। समूह की दीदियों ने बताया कि यह गतिविधि हमारे कनसिंघी कलस्टर में प्रथम बार हो रही है। इसे आदर्श संकुल संगठन कनसिंघी इस नये आजीविका गतिविधि को प्रोत्साहित कर रही है। संगठन के पदाधिकारी सदस्यों ने सभी ग्राम संगठन के दीदियों को ग्राम देवरी से राखी खरीदने के लिए बैठक कर लिया है। राखी निर्माण में जुटी गौरी ठाकुर, सरस्वती बाई, अमरौतिन, लोम्बाई, खेमा बाई, काशीबाई, भोज बाई ने बताया कि राखी बनाने के लिए जनपद पंचायत छुरा के सीईओ सु रुचि शर्मा ने हमे प्रोत्साहित किया। उनके मार्गदर्शन में वाय.पी संजू, ब्लॉक समन्वयक सुभाष, बीरेंद्र, एडीओ हेमकंवर, क्षेत्रीय समन्वयक लितेश ध्रुव एवं आदर्श संकुल कनसिंघी के पदाधिकारी दीदियों एवं राखी ग्राम संगठन देवरी के 12 समूह के दीदियों का भरपुर सहयोग मिला।
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के जरिए कलेक्टरों के कामकाज की समीक्षा की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के जरिए कलेक्टरों के कामकाज की समीक्षा की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कलेक्टर्स कान्फ्रेंस में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना, फसलों की गिरदावरी की तैयारियों, वृक्षारोपण अभियान की  प्रगति, श्रमिकों के कौशल उन्नयन और उनके रोजगार की स्थिति तथा क्वॉरेंटाइन सेंटर में रुके हुए श्रमिकों से सम्बंधित विषयों की समीक्षा की। बैठक में कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव आर पी मंडल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, खाद्य विभाग से सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह, सहकारिता सचिव आर प्रसन्ना, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, नगरीय विकास विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी., राजस्व विभाग की सचिव सुश्री रीता शांडिल्य, मुख्यमंत्री के ग्रामीण विकास सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, मुख्यमंत्री सचिवालय की उप सचिव सौम्या चौरसिया उपस्थित थीं।
गोधन न्याय योजना का प्रतीक चिन्ह आया सामने, लोगो का सीएम बघेल ने किया विमोचन

गोधन न्याय योजना का प्रतीक चिन्ह आया सामने, लोगो का सीएम बघेल ने किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज यहां मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कलेक्टर्स कान्फ्रेंस के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गोधन न्याय योजना‘ के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का विमोचन किया। राज्य सरकार द्वारा हरेली पर्व से प्रदेश में गोधन न्याय योजना की शुरूआत की जा रही है। इस अवसर पर मुख्य सचिव आर पी मंडल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता, मुख्यमंत्री के ग्रामीण विकास सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी उपस्थित थे।

बड़ी खबर: एसपी ऑफिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक निकला कोरोना पॉजीटिव, कार्यालय को सेनेटाइज कर किया गया सील

बड़ी खबर: एसपी ऑफिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक निकला कोरोना पॉजीटिव, कार्यालय को सेनेटाइज कर किया गया सील

रायपुर। राजधानी में कोरोना संक्रमण तेजी से अपना पांव पसार रहा है। इसी क्रम में अब एसपी ऑफिस तक भी कोरोना संक्रमण पहुंच चुका है। यहां ओएम शाखा में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक कोरोना संक्रमित मिला है। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद एसपी ऑफिस को सील कर दिया गया है|

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ओएम शाखा में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है। बताया जाता है कि प्रधान आरक्षक की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद से ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पूरे ऑफिस को सेनेटाइज कर सील करने की कार्यवाही जारी है। 
 

 

 कोरोना काल में बसों को सवारी नहीं मिलने से हो रहा लाखों का नुकसान

कोरोना काल में बसों को सवारी नहीं मिलने से हो रहा लाखों का नुकसान

रायपुर। कोरोना वायरस महामारी के कारण कोरोना काल में इन दिनों शासन द्वारा अंतरजिला बसों को चलाने का आदेश जारी करने के बाद भी बस ऑपरेटरों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए अधिकांश बसें सवारी नहीं मिलने के कारण प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान उठा रही हैं इधर, शासन के परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आयुक्त परिवहन ने नान यूज बसों पर करों की माफी नहीं करने का निर्णय के संबंध में जारी परिपत्र बस ऑपरेटरों को प्रेषित  किया है। ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव के अनुसार करों में माफी नहीं मिलने से बस ऑपरेटर दोहरी मार का शिकार हो रहे हैं। ज्ञातव्य है कि अधिकांश बस ऑपरेटरों ने बैंकों से लंबे चौड़े लोन लेकर सड़कों पर गाडिय़ां चला रहे हैं। समय पर किस्त नहीं पटने के कारण बैंक प्रबंधनों द्वारा भी बस ऑपरेटरों को लोन की किस्त पटाने के लिए नोटिस जारी होना शुरू हो गये हैं। 

कोरोना काल के कारण लोग दहशत के मारे अपने आवश्यक कामकाज के सिलसिले को छोड़कर तफरी करने के लिए जाना बंद कर चुके  हैं वहीं कोरोना का संक्रमण जिस तरह से प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है उसके कारण भी आम यात्री यात्रा करने से डर रहा है। बस ऑपरेटर संघ के सदस्यों ने सरकार से ऑपरेटरों की समस्या पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए रोड टैक्स सहित अन्य मुद़्दों पर सहानुभूतिपूर्वक रवैया अपनाने की मांग की है।
लिंक के क्लिक करते ही खाते से लाखों रूपये पार, ऑनलाईन ठगी का हुआ शिकार

लिंक के क्लिक करते ही खाते से लाखों रूपये पार, ऑनलाईन ठगी का हुआ शिकार

रायपुर। केमरा एसेसिरज भेजने मोबाईल सर्च के दौरान दिये गये लिंक के क्लिक करते ही पेटीएम से 1 लाख 10 हजार रुपये किसी ने निकाल लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मौदहापारा थाने में दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएम वाटिका खम्हारडीह तेलीबांधा निवासी राजेश खेमानी 42 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 4 से 5 जुलाई के मध्य प्रार्थी केमरा एसेसिरज महाराष्ट्र भेजने के लिये गुगल पर सर्च कर बीटीएच कोरियर सर्विस का नम्बर प्राप्त कर दिये गये मोबाईल नम्बर 85095-66216 पर बात करने से लिंक भेजा गया जिस पर क्लिक करने पर दूसरे दिन पेटीएम के माध्यम से 1लाख 10 हजार रुपये निकाल लिया गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोबाईल नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया से छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त चेयरमेन ने की मुलाकात

नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया से छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त चेयरमेन ने की मुलाकात

रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त चेयरमेन शैलेष नितिन त्रिवेदी ने सौजन्य मुलाकात की। मंत्री डॉ. डहरिया ने नवनियुक्त चेयरमेन शैलेष नितिन त्रिवेदी को नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

कोरोना काल में विद्यालयों की फीस की चिंता बच्चों के पालकों को लगी सताने

कोरोना काल में विद्यालयों की फीस की चिंता बच्चों के पालकों को लगी सताने

रायपुर। कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद आर्थिक तंगी सहित अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे बच्चों के पालकों को अभी से विद्यालयों की फीस की चिंता सताने लगी है। 


कोरोना महामारी के चलते भले ही अप्रैल से अभी तक सभी शासकीय व निजी विद्यालय बंद है और आदेशानुसार आगामी अगस्त माह मेें 15 तारीख तक बंद रहेंगे, लेकिन इसके बावजूद पालकों को बच्चों की फीस को लेकर चिंता सताने लगी है। क्योंकि केन्द्रीय विद्यालयों के अलावा राज्य के निजी विद्यालयों के प्रबंधकों द्वारा भी लगातार बच्चों के पालकों पर अप्रैल माह से लेकर जून माह तक की फीस को जमा कराने लगातार दबाव बनाया जा रहा है। केन्द्रीय विद्यालयों के अलावा कई निजी विद्यालयोंं में पढऩे वाले बच्चों के पालकों ने विद्यालयों से उनके बच्चों का कहीं नाम काट नहीं दिया जाए के भय से अभी तक की फीस भी जमा करा दी गई है। 

एक ओर जहां कोरोना काल में लॉकडाउन से लेकर अनलॉक-2 में प्रवेश करने तक की स्थिति में भी कई नौकरीपेशा लोग जहां बेरोजगार हो गए है, वहीं कई लोगों के वेतन में 30 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक की कटौती कर दी गई है। यहीं स्थिति छोटे व्यवसायियों की भी है। कई व्यवसायियों की दुकानें तक बंद हो गई, तो कई व्यवसायियों की आवक इतनी कम हो गई है कि वे अब सिर्फ अपना और अपने परिवार का पेट भर पा रहे है। यहीं नहीं नौकरीपेशा और व्यवसायियों में कई लोग ऐसे भी है जो किराये के मकान या दुकान है। यहीं नहीं कई लोग तो बैंक और अन्य कई तरह के ऋण तक लिए हुए है, जिनकी किश्त तक वे नहीं जमा कर पा रहे है। ऐसे हालातों से गुजर रहे लोगों के सामने उनके बच्चों की फीस भी चिंता का बड़ा कारण बना हुआ है।

कुछ बच्चों के पालकों से जब बातचीत की गई तो उनका कहना है कि शासन को इस मामले में बड़ा निर्णय लेना चाहिए। पालकों का कहना है कि सरकार को सबसे पहले स्कूलों की फीस निर्धारित करनी चाहिए। साथ ही कोरोना काल में जिस महीने से स्कूल खुलेंगे तब से फीस लिया जाए यह सुनिश्चित कराना चाहिए। उनका कहना है कि स्कूलों द्वारा अप्रैल माह से लेकर फीस पालकों से मांगी जा रही है जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में हर व्यक्ति परेशान हुआ है और हर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है। ऐसे में स्कूलों द्वारा अपनी भरपाई कराने के लिए बच्चों के पालकों पर दबाव बनाया जाना उचित नहीं है। 
लॉकडाउन में मध्यम वर्ग की हालत हुई खराब: उच्च व श्रमिक वर्ग को मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ

लॉकडाउन में मध्यम वर्ग की हालत हुई खराब: उच्च व श्रमिक वर्ग को मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ

रायपुर। विश्वव्यापी कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी के कारण पिछले तीन माह में लगे कड़े लॉकडाउन के चलते मध्यम वर्गीय परिवारों की हालत दयनीय हो गई है। जहां उच्च वर्ग में शामिल लोग अपनी जमा पूंजी के आधार पर घर के खर्च चलाते रहे हैं वहीं श्रमिक वर्ग को केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। उक्त संबंध में मध्यम वर्गीय उत्थान मंच के प्रदेश संयोजक डॉ. योगेश चंद्र मिश्रा ने प्रतिनिधि को जानकारी देते हुए बताया कि बड़ों को एवं श्रमिक वर्ग को लॉकडाउन में जहां अनेक सुविधाएं मिली वहीं मध्य वर्गीय परिवारों को बैंकों की ईएमआई बिजली का बिल स्कूल की फीस सहित अन्य मुद्दों पर किसी प्रकार की राहत नहीं मिली। कोरोना वायरस महामारी का सबसे बड़ा नुकसान मध्यम वर्गीय परिवारों को उठाना पड़ रहा है। वह उच्च वर्ग एवं श्रमिक वर्ग के बीच बुरी तरह पीसा जा रहा है। सड़कों पर निकलकर शिक्षित होने के कारण मध्यम वर्गीय समाज के लोग सड़कों पर निकलकर अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए ना तो नारेबाजी कर सकते हैं न ही किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन कर सकते हैं। जिसका पूरा पूरा लाभ उठाने में राजनीतिक दल कोई कमी नहीं कर रहे हैं। मध्यम वर्गीय उत्थान मंच के अनेक सदस्यों ने केंद्र एवं राज्य शासन से मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए नई योजना अथवा नया पैकेज तत्काल प्रभाव से जारी करने की मांग की है। 

राजधानी में फिर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, बलात्कार का मामला दर्ज

राजधानी में फिर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, बलात्कार का मामला दर्ज

रायपुर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट राजेन्द्रनगर थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता 22 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया की जान-पहचान गुलशन कुमार सेन 20 वर्ष पिता जगदेव कुमार सेन निवासी बाजाज कालोनी न्यू राजेन्द्रनगर से होने के बाद आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर 6 फरवरी 2018 से 16 जुलाई के 2020 के मध्य कई बार शारीरिक संबंध बनाया। युवती द्वारा शादी की बात करने पर शादी से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। 
अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर सीएम सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों पर कसा तंज, पढ़े पूरी खबर

अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर सीएम सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों पर कसा तंज, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने राज्य सरकार पर फिर से तंज कसा है। अपने ट्वीट एकाउंट में एक पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि ये काल्पनिक कोरोना योद्धा कहां लापता हो गए हैं, सब लोग ढूंढ रहे हैं और चाह रहे हैं कि कोरोना की रफ्तार को रोंके। 


अपने बेबाक बयानों से सदा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने अपने ट्वीटर एकाउंट में एक पोस्ट करते हुए राज्य सरकार के मुखिया भूपेश बघेल सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों पर तंज कसा है। अपने पोस्ट में श्री चंद्राकर ने लिखा है-ये काल्पनिक कोरोना योद्धा कहां लापता हो गए हैं, सब लोग ढूंढ रहे हैं और चाह रहे हैं कि कोरोना की रफ्तार को रोंके। उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र की कटिंग भी पोस्ट की है, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को कोरोना योद्धा के रूप में प्रस्तुत किया गया था। श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री कवासी लखमा, ताम्रध्वज साहू, पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम, राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, प्रेम टेकाम को भी यह पोस्ट किया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस की ओर से श्री चंद्राकर के इस पोस्ट का किस तरह से जवाब दिया जाता है। 
सोशल डिस्टेसिंग व मास्क के बिना चखना दुकान में लग रही है भीड़, शराब भट्ठी के सामने चखना ठेला से फैल सकता है कोरोना

सोशल डिस्टेसिंग व मास्क के बिना चखना दुकान में लग रही है भीड़, शराब भट्ठी के सामने चखना ठेला से फैल सकता है कोरोना

भिलाई। नेवई थाना के पीछे शराब भट्ठी के पास अवैध रुप से लग रहे चखना ठेला में शराबियों को डिस्पोजल व चखना परोसकर शराब खोरी कराई जा रही है। जिसके चलते क्षेत्र में कोरोना संक्रमित होने का डर मंडरा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब विभाग के कुछ कर्मचारियों के शह पर नेवई थाना के पीछे शराब भट्ठी के पास नियम विरुद्ध कई चखना ठेला व नास्ता दुकान लगाया जा रहा है। ज्यादातर दुकान लगाने वाले बिना सोशल डिस्टेंसिग के दुकान लगाकर शराबियों को चखना व डिस्पोजल बेच रहे है। शराबियों के लिये चखना ठेला शराब पीने का अड्डा बन गया है। शराब के नशे में कई बार यहां लड़ाई झगड़ा व चाकू बाजी जैसी घटनाएं भी घट चुकी है। वहीं एक जगह एकत्रित होकर शराब पीने के चलते शराबियों को कोरोना संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है। जिसके चलते टंकी-मरौदा क्षेत्रवासियों को कोरोना संक्रमित होने का डर सता रहा है। क्षेत्र वासियों ने पुलिस व शासन-प्रशासन से मांग की है कि शह देकर गैर कानूनी ढंग से चखना ठेला लगाने वाले व बिना मास्क पहने शराब खरीदने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। चखना ठेला लगाने वालों का कहना है कि शराब भट्ठी के पास ठेला लगाने की एवज में शराब विभाग के कुछ कर्मचारियों को प्रति ठेला 3 सौ से 4 सौ रुपये का रोजाना भुगतान करना पड़ता है। बताया जा रहा है शराब भट्ठी के सामने करीब एक दर्जन से भी अधिक चखना ठेला लगाया जा रहा है। जिसके एवज शराब विभाग के कर्मचारी लाखों रुपये की वसूली कर रहे है। 

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने 2 वर्ष पूर्व हुए निर्मम हत्याकांड के जांच के दिए आदेश

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने 2 वर्ष पूर्व हुए निर्मम हत्याकांड के जांच के दिए आदेश

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू राजनांदगांव जिले में 2 वर्ष पूर्व हुए निर्मम हत्याकांड की जांच में राजनांदगांव पुलिस की ढिलाई से नाराज़ हैं। ज्ञात हो कि 10 सितंबर 2018 को राजनांदगांव निवासी रावेन्द्र कुमार नामदेव के 23 वर्षीय पुत्र शुभम नामदेव की हत्या गला रेतकर किया गया था जिसमें राजनांदगांव पुलिस आज तक हत्यारे को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मृतक के पिता के अनुसार पुलिस विभाग से जब भी इसके बारे में पूछा गया पुलिस द्वारा जांच चल रही है कह कर बात टाली गई। इससे परेशान होकर मृतक के पिता ने गृहमंत्री से मिलकर उन्हें अपनी समस्या बताई। संवेदनशील मंत्री  साहू ने विषय की गम्भीरता को समझते हुए इस मामले में अभी तक किए गए जांच का पूरा ब्यौरा मांगा है तथा अपर मुख्य सचिव गृह को नई टीम गठित कर यथाशीघ्र कार्यवाई के लिए निर्देशित किया है।

 रायपुर बीपीएल राशनकार्डधारियों को अब मिलेगा जुलाई से नवंबर तक नि:शुल्क चांवल व चना

रायपुर बीपीएल राशनकार्डधारियों को अब मिलेगा जुलाई से नवंबर तक नि:शुल्क चांवल व चना

कोरबा। जिले के सभी अंत्योदय, प्राथमिकता, नि:शक्तजन, एकल निराश्रित एवं अन्नपूर्णा श्रेणी राशन कार्डधारियों को जुलाई से नवम्बर तक अतिरिक्त चावल एवं एक किलो चना प्रति राशनकार्ड नि:शुल्क मिलेगा। इन राशनकार्डधारियों को माह जुलाई से नवंबर 2020 तक नियमित मासिक आबंटन के साथ-साथ अतिरिक्त नि:शुल्क चावल और प्रति राशनकार्ड एक किलो चना का वितरण किया जाएगा। जो राशनकार्डधारी उपभोक्ता अपने राशन दुकानों से माह जुलाई का खाद्यान्न उठा चुके हैं। उन्हें माह जुलाई का नि:शुल्क अतिरिक्त चावल और चना अगस्त माह में नियमित आबंटन और अतिरिक्त चावल व चना के साथ वितरित किया जाएगा। कोरबा जिले में दो लाख 39 हजार 029 बीपीएल राशन कार्डधारी हैं। इनमें से नगरीय निकाय क्षेत्रों में 61 हजार 667 और ग्रामीण क्षेत्रों में एक लाख 77 हजार 362 बीपीएल राशनकार्डधारी हैं। इन्हें 450 राशन दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। बीपीएल राशनकार्डधारीयों में 52 हजार 920 अन्त्योदय कार्डधारक, दो हजार 029 अन्त्योदय गुलाबी कार्डधारक, एक लाख 83 हजार 752 प्राथमिकता वाले कार्डधारक, 236 अन्नपूर्णा कार्डधारक और 092 नि:शक्तजन कार्डधारक हैं।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नि:शक्तजन, एकल निराश्रित और अन्नपूर्णा श्रेणी के राशनकार्डधारियों को जुलाई से नवम्बर तक 35 किलो मासिक आबंटन के साथ प्रति माह प्रति सदस्य 5 किलो अतिरिक्त नि:शुल्क चावल दिया जाएगा। प्राथमिकता श्रेणी के 5 से अधिक सदस्य वाले राशन कार्ड में नवम्बर तक 3 किलो प्रति सदस्य अतिरिक्त चावल दिया जाएगा। इन हितग्राहियों को नियमित और अतिरिक्त चावल आबंटन को मिलाकर कुल वितरित खाद्यान्न का 50 प्रतिशत का एक रूपए प्रतिकिलो की दर पर एवं 50 प्रतिशत खाद्यान्न नि:शुल्क दिया जाएगा। अनुसूचित क्षेत्र के अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डों में एक किलो चना नि:शुल्क एवं एक किलो चना पांच रूपए प्रति किलो की दर से जुलाई से नवम्बर 2020 तक वितरण किया जाएगा।
रायपुर के इस कांग्रेस नेता को हुआ कोरोना : मचा हड़कंप, कईयों को होना पड़ सकता है क्वारंटीन

रायपुर के इस कांग्रेस नेता को हुआ कोरोना : मचा हड़कंप, कईयों को होना पड़ सकता है क्वारंटीन

रायपुर, रायपुर में आज कांग्रेस नेता नितिन भंसाली का कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव पाया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मिडिया के माध्यम से दी है, कांग्रेस नेता के कोरोना पॉजेटिव मिलने के बाद अब सियासी गलियारों में भी कई लोग सकते हैं। रायपुर के ये नेता काफी सक्रिय थे और लगातार नेताओं के साथ इनका मिलना-जुलना जारी था। लिहाजा अब कांग्रेस नेता के संपर्क में आये कई लोगों को क्वारंटीन में रहना पड़ सकता है।

 

 

दोस्तो आज शाम मेरी कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मुझे एम्स रायपुर इलाज के लिए ले जाया जा रहा है, मेरी उन सभी लोगो...

Nitin Bhansali द्वारा इस दिन पोस्ट की गई गुरुवार, 16 जुलाई 2020
साई किराना दुकान के बाजू,सिविल लाईन में मिला कोरोना पॉजिटिव,कंटेंटमेंट जोन में सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

साई किराना दुकान के बाजू,सिविल लाईन में मिला कोरोना पॉजिटिव,कंटेंटमेंट जोन में सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

रायपुर, भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम अंतर्गत साई किराना दुकान के बाजू,ताज नगर चौकी के पीछे में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में

पश्चिम में मोहम्मद इदरीश के मकान के पास बंद रास्ता,

उत्तर में बंद रास्ता

तथा दक्षिण में शेख जावेद एवं मुख्तार का मकान और

पूर्व में मोहम्मद हनीफ एवं मोहम्मद जावेद का मकान तक की परिसीमाए निर्घारित कि गई है ।


कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित करना होगा।आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार की व्यवस्था करने बेरिकेटिंग के लिए आर.के.गौड,कार्यपालन अभियंता,लोकनिर्माण विभाग, संभाग-01,रायपुर मो.नं. 85180-19594, लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु बी एस ठाकुर, वनमंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल, रायपुर 94242-38769, कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु प्रवीण गहलोत,जोन आयुक्त,नगर पालिक निगम,जोन क्रमांक-03,मो नं. 99774-24466,घरो का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमती मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर राजीव कुमार पाण्डेय,संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी,रायपुर,मो.नं. 96695-52437,को दायित्व सौंपा गया है वही भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु सिविल लाईन थाना के थाना प्रभारी सुशांतो बनर्जी रायपुर मो.नं. 94791-91028 को जिम्मेदारी दी गई है।

 

रायपुर के स्वर्ण भूमि कालोनी,विधानसभा में  कोरोना पॉजिटिव मिलने से हुआ कंटेंटमेंट जोन घोषित

रायपुर के स्वर्ण भूमि कालोनी,विधानसभा में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हुआ कंटेंटमेंट जोन घोषित

रायपुर, भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम अंतर्गत स्वर्ण भूमि कालोनी,विधानसभा में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में परिसीमाएं निर्धारित की गई है।

पश्चिम में मकान नं-152,शैलेष अग्रवाल का मकान,

उत्तर में मकान नं-171,अमित बिजुरिया का मकान

तथा दक्षिण में मकान नं-155 अंकित कुमार का मकान,पीछे गार्डन और पूर्व में निर्माणाधीन खाली मकान तक की परिसीमाए निर्घारित कि गई है ।


कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित करना होगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
जिला प्रशासन द्वरा कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार की व्यवस्था करने बेरिकेटिंग करने लिए एन.के.पाण्डेय,कार्यपालन अभियंता,लोकनिर्माण विभाग, संभाग,रायपुर मो.नं. 94076-25500, लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु बी एस ठाकुर, वनमंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल, रायपुर 94242-38769, कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु संतोष पाण्डेय,जोन आयुक्त,नगर पालिक निगम,जोन क्रमांक-09,मो नं. 94255-16797,घरो का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमती मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर अश्वनी कंवर,नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी,रायपुर,मो.नं. 79874-74811,को दायित्व सौंपा गया है वही भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु विधानसभा थाना के थाना प्रभारी अश्वनी राठौर मो.नं. 94791-91079 को जिम्मेदारी दी गई हैं।