रायपुर। राजधानी रायपुर के रावणभांठा मैदान में भागवत कथा आयोजन के दौरान पंडाल से म्यूजिक सिस्टम चोरी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की म्यूजिक सिस्टम भी जप्त कर लिया गया है। जप्त मशरूका की कीमत लगभग 2,00,000/- रूपये है। बताया जा रहा है की दोनों आरोपी पहले भी चोरी के प्रकरण में रह चुके है।
कांकेर। बेपनाह मोहब्बत करने वाले कुछ ऐसे प्रेमी भी हैं जो प्रेमिका को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
रायपुर। यातायात पुलिस के जवान ने कोरोना को मात देकर ड्यूटी पर वापसी की है। स्वस्थ होकर ड्यूटी पर लौटे आरक्षक तिलकराम का डीएसपी सहित अन्य साथियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बता दें कि यातायात थाना भनपुरी में तैनात आरक्षक तिलकराम ने 24 जून को सर्दी खांसी के लक्षण आने पर एम्स हॉस्पिटल में अपना कोरोना टेस्ट कराया था। 26 जून को कोरोना पॉजिटिव आने पर एम्स हॉस्पिटल रायपुर में उन्हें भर्ती किया गया। 2 जुलाई को एम्स हॉस्पिटल ने डिस्चार्ज किया और 14 दिन होम क्वारेंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए।

आरक्षक तिलकराम ने 14 दिन होम क्वारेंटाइन पूरा करने के बाद स्वस्थ होकर आज 16 जुलाई को ड्यूटी ज्वाइन की। उनके उत्साहवर्धन और अन्य पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए यातायात पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर और अन्य स्टाफ ने पुष्प वर्षा कर आरक्षक तिलक राम का स्वागत किया। उन्होंने अपील की कि कोरोना से डरना नहीं, इसे हराना है। मास्क पहनकर ही बाहर निकलें, सैनेटाइजर का प्रयोग करें, बार-बार साबुन या हैं। डवॉश से हाथ धोते रहें, सामाजिक और भौतिक दूरी बनाए रखें।
रायपुर। भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिका निगम रायपुर,अंतर्गत आदिवासी कालोनी,कुशालपुर, थाना पुरानी बस्ती, में 06 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने उक्त क्षेत्र के पश्चिम में रामजी दिवान का मकान एवं लक्ष्मण नायक का मकान,उत्तर में सीता राम ध्रुव का मकान,दक्षिण में खेलावन दिवान का मकान और पूर्व में बंद हैं,को कन्टेनमेंट जोन घेषित किया है।
#सत्यमेव_जयते!#CG_उच्च_न्यायालय ने नंदकुमार साय और संत कुमार नेताम की याचिका की ख़ारिज।छानबीन समिति की रिपोर्ट वापस लेना किसी भी रूप में ‘न्यायालय के साथ फ़्रॉड (धोखा)’नहीं है।
— Amit Jogi (@amitjogi) July 16, 2020
दस्तावेज से सिद्ध है कि @drramansingh सरकार ने 2013 में @ajitjogi_cg के विरूद्ध छानबीन समिति की 1/2
रायपुर। शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट पीडि़ता ने गंज थाने में दर्ज करायी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चुनाभट्टी गंज निवासी पीडि़त 20 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का जान-पहचान सारीफदीन चौधरी 23 वर्ष पिता आलम चौधरी से होने पर दोस्ती करके शादी का प्रलोभन दिया व पिछले नवम्बर माह 2019 से लेकर 15 जुलाई के बीच कई बार शारीरिक संबन्ध बनाया। युवती द्वारा शादी करने कहने पर आरोपी ने गाली-गलोच कर जान से मारने धमकी देकर मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,2ढ,294,506,323 के तहत अपराध दर्ज कर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर। नकाबपोश घर में घुसकर एक युवक की हत्या कर दिये वही बीच बचाव करने आई मां को गंभीर चोट आई है। घटना की रिपोर्ट सिमगा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 जुलाई की रात्रि 11 बजे के आस-पास ग्राम केसदा बिलाडी रोड स्थित मकान में रितेश वर्मा 25 वर्ष पिता रामकृष्ण वर्मा को 4 अज्ञात नकाबपोशों ने घर घुसकर हत्या करने की नियत से राड एवं अन्य हथियार से मारपीट किया,मारपीट होता देख बीच -बचाव करने आई मृतक की मां शकुन वर्मा के हाथ में गंभीर चोट पहुंचा है। मृतक के परिजन व गांव के अन्य लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गये। मृतक व उसकी मां ईलाज के लिये सिमगा अस्पताल ले जाया गया वहां से डाक्टरों ने उसे रायपुर मेकाहारा रिफर कर दिया,जहां उसकी मृत्यु हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी का उसके साथ विवाद चल रहा था जिसके बाद से ही वह मायके में जाकर रह रही थी। ऐसा आशंका जताया जा रहा है कि मृतक की हत्या में मायके पक्ष का हाथ हो सकता है। बरहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302,307,34,458 के तहत अपराध दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना के तहत नरूवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी को नया जीवन दिया जा रहा है। इसके तहत गांव-गांव में गौठानों का निर्माण किया जा रहा है। इन गौठानों से गांव-गांव में रोजगार और अतिरिक्त आय के अवसर बढ़ेंगे।

रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के दो विकास प्राधिकरणों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की है। डोंगरगढ़ के विधायक भुवनेश्वर बघेल को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। इस प्राधिकरण के लिए दो उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। सरायपाली के विधायक किस्मत लाल नंद तथा सारंगढ़ की विधायक उत्तरी जांगड़े को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू की नियुक्ति की गई है । रायगढ़ के विधायक प्रकाश नायक एवं चन्द्रपुर के विधायक रामकुमार यादव को इस प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इन नामो पर भी लग सकती है मुहर
गिरीश देवांगन- खनिज विकास निगम,
रामगोपाल अग्रवाल- CSIDC ,
अरुण वोरा- पाठय पुस्तक निगम,
कुलदीप जुनेजा- गृह निर्माण मंडल,
देवेंद्र बहादुर - वन विकास निगम,
चंदन कश्यप- हस्तशिल्प निगम बोर्ड
सुभाष धूपड़- RDA और
किरण मयी नायक को महिला आयोग की जिम्मेदारी दी जा सकती है.
रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत महावीर नगर चौक में चाकू की नोक पर हुई लूट-पाट के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं चाकू को जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद रेलवे ट्रैक में आज एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जिसकी सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाई कर रही है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सदियों पुराने चर्चित गोलबाजार के व्यापारियों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक देने की कवायद शुरू हो गई है। हर दुकानदार के नाम से उनकी दुकान की रजिस्ट्री होगी। निगम व कलेक्टर गाइड लाइन के हिसाब से दुकानों की रजिस्ट्री करेगा। इसके एवज में निगम को एक मुश्त करीब 300 से 400 करोड़ तक की आय होगी।
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश और ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार के मार्गदर्शन में मैनपाट के सुप्रसिद्ध तिब्बती पैटर्न के कालीन उद्योग को पुनर्जीवित किया जा रहा है। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामोद्योग विभाग प्रवासी श्रमिकों के लिए कार्ययोजना बनाकर उन्हें नियमित रोजगार उपलब्ध करा रहा है। साथ ही विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हर संभव मदद दी जा रही है।
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के महाप्रबंधक (विकास) श्री शंकर लाल धुर्वे ने बताया कि सरगुजा जिले के कालीन बुनकरों को नियमित रोजगार देने के लिए दो दशक से बंद पड़े मैनपाट के सुप्रसिद्ध तिब्बती पैटर्न के कालीन उद्योग को पुनर्जीवित करने का काम शुरू किया गया है। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा मैनपाट के रेखापार में कालीन निर्माण केंद्र में 20 कालीन शिल्पकारों द्वारा कालीन उत्पादन का काम शुरू किया गया है। इसको और अधिक विस्तार देने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस केंद्र के माध्यम से लगभग 100 से अधिक कालीन बुनाई करने वालों कारीगरों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते बतौली, सीतापुर के सैकड़ों कालीन बुनाई करने वाले कारीगर भदोही और मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) जाकर कालीन बुनाई का काम करते थे, अभी वहां नहीं जा पाने के कारण बेरोजगार हैं। इन कारीगरों को मैनपाट के कालीन बुनाई केन्द्र से जोड़कर इन्हें रोजगार देने की पहल बोर्ड ने शुरू की है, ताकि कालीन बुनाई करने वाले स्थानीय कारीगरों को मैनपाट में ही रोजगार मिल सके। इन कारीगरों को मैनपाट के केन्द्र से जोड़ने से तिब्बती कालीन की बुनाई के काम में तेजी आएगी।
रायपुर। रायपुर में कोरोना संक्रमण तेजी से अपना पैर पसार रहा है। इसी क्रम में रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-2 में भी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जोन कार्यालय को सील कर दिया गया है।






















