BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मौसम का मिजाज: राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मौसम का मिजाज: राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

रायपुर। राज्य में आने वाले चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघ, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। 

मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट के अनुसार एक मानसूनी द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, बरेली, आजमगढ़, जमुई, दुमका, कनिंग और इसके आसपास के इलाकों में, दक्षिण पूर्व की ओर होते हुए उत्तर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके अलावा एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी बिहार और उसके आसपास के इलाकों में 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसका अक्ष 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इस मौसमी तंत्र के प्रभाव से कल 14 जुलर्इा को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना बनी हुई है। राज्य में एक-दो स्थानों पर मेघ-गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो भारी वर्षा की संभावना इस बार प्रदेश के मध्य भााग में ज्यादा बनी हुई है। आज प्रदेश के बस्तर संभाग में और उससे लगे हुए जिलों में भारी बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है। 
रायपुर के विधानसभा-प्रगति नगर सहित कई इलाके कंटेंटमेंट जोन घोषित, पढ़े पूरी खबर

रायपुर के विधानसभा-प्रगति नगर सहित कई इलाके कंटेंटमेंट जोन घोषित, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर इन दिनों कोरोना हॉट-स्पॉट बना हुआ है। यहां रोजाना दर्जनों की संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज निकल कर बहार आ रहे है। भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम,प्रगति नगर मोवा,पंडरी में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने पश्चिम में चमन लाल साहू का मकान,उत्तर तथा दक्षिण में बंद है,पूर्व में सावित्री वर्मा के मकान को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। 


इसी तरह व्हीआईपी करिश्मा विधानसभा रोड मोवा में 01 और नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने पूर्व,पश्चिम,दक्षिण और उत्तर में व्हीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट का सी-ब्लॉक को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।  इस कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी  आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जावे।  आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे। कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। 



आमासिवनी बस्ती,पुलिस कॉलोनी,विघानसभा-
आमासिवनी बस्ती,पुलिस कॉलोनी,विघानसभा में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने पश्चिम में सुर्यकांत खरे का मकान,उत्तर में राजेश साहू का मकान,पूर्व में पंचम तुरकाने का मकान और दक्षिण में गायनिधि का मकान को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

इसी तरह आमासिवनी पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी,विधानसभा, में 01 और नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने पश्चिम तथा उत्तर में कॉलोनी का बाउंड्रीवाल,पूर्व में सी ब्लॉक भवन और दक्षिण में कॉलोनी का गार्डन को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

इस कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी  आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जावे।  आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।  
 राजधानी में भयानक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने पैदल चल रहे राहगीर को कुचला, ट्रेलर चालक गिरफ्तार

राजधानी में भयानक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने पैदल चल रहे राहगीर को कुचला, ट्रेलर चालक गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां ट्रेलर ने एक युवक की जान ले ली। आपजो बता दे की रिंग रोड स्थित उद्योग भवन के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर ने पैदल चल रहे एक राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि राहगीर का सिर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया घटना खम्हारडीह थाना इलाके का है।
आपको बता दे की  दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया था जिसे खम्हारडीह पुलिस की टीम ने पकड़कर गिरफ्तार कर लिया है। 
जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं चाईल्ड लाईन की संयुक्त दल ने रोका बाल विवाह

जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं चाईल्ड लाईन की संयुक्त दल ने रोका बाल विवाह

कोंडागांवविगत 09 जुलाई को कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ तिवारी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं चाईल्ड लाईन की सयुक्त दल ने ग्राम बड़े कनेरा में बाल विवाह के होने की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम पहूँच कर बाल विवाह को रोका।
    जिले की महिला बाल विकास विभाग की बाल संरक्षण इकाई को बाल विवाह के ग्राम बड़ेकनेरा में किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर कलेक्टर के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी वरूण नागेश एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी नरेन्द्र सोनी के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा संयुक्त दल का गठन कर बड़ेकनेरा पहूँचे। ग्राम पहूँचने पर पाया की बड़ेकनेरा थाना अंतर्गत निवासी नाबालिग बालक अजय(परिवर्तित नाम) उम्र 16 वर्ष 6 माह एवं बालिग बालिका चैती(परिवर्तित नाम) उम्र 20 वर्ष के मध्य विवाह परिजनो के द्वारा कराया जा रहा था। गठित दल द्वारा दस्तावेजों के परिक्षण एवं पूछताछ में पाया गया की विवाह में वधु की उम्र विवाह के योग्य है जबकि वर की उम्र विवाह के योग्य नहीं पायी गई। पूछताछ में यह भी पाया गया कि बालिका विगत तीन महिनो से स्वेच्छा से लड़के के परिजनो घर में साथ में निवास कर रही थी। दल ने विवाह में दोनो पक्षों के सदस्यों एवं ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामो के संदर्भ में अवगत कराया गया साथ ही बालिका एवं बालक के परिजनों से शपथ पत्र भी भराया गया की वे बच्चों का विवाह निर्धारित आयु कि पूर्ण होने तक उनका विवाह नहीं करेगे। इसके साथ ही इस कार्यवाही का पंचनामा ग्रामीणों की उपस्थिति में तैयार किया गया।
    इस बाल विवाह को रोकने हेतु गठित दल में बाल संरक्षण अधिकारी जयदीप नाथ, उप निरीक्षक पुलिस बिंगूराम कोर्राम, एनजीओ साथी से शमिला कोर्राम, राकेश चक्रधारी, जितेन्द्र कुमार बघेल, लव चक्रधारी शामिल थे।

कोरोना योद्धाओं के लिए तैयार हो रहीं थीम आधारित कलात्मक राखियां

कोरोना योद्धाओं के लिए तैयार हो रहीं थीम आधारित कलात्मक राखियां

रायपुर | कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहे कोरोना योद्धाओं की कलाई सजाने स्व-सहायता समूह की महिलाएं आकर्षक और मनमोहक राखियां तैयार कर रही हैं। रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए ये राखियां धमतरी जिले के छाती गांव स्थित मल्टी युटिलिटी सेंटर में तैयार की जा रहीं हैं। कोरोना संकट में काम कर रहे अलग-अलग विभागों के लिए बनाई जा रहीं ये राखियां उनके कर्तव्य और सेवाओं पर आधारित रहेंगी। पुलिस विभाग की राखी में तिरंगा, स्वास्थ्य विभाग की राखी में रेड क्रॉस का प्रतीक, स्वच्छ भारत मिशन की राखी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चश्मा तथा अन्य विभागों की राखियों में भी प्रतीकात्मक स्वरूप अंकित किया जाएगा। बांस और गोबर से बनी इन सुन्दर और कलात्मक राखियों से कोविड को हराने में लगे स्वास्थ्य, पुलिस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आदिवासी विकास, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वच्छ भारत मिशन के 10 हजार से अधिक भाइयों की कलाई सजेंगी।

    जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता गांधी ने बताया कि महिला समूहों  द्वारा तैयार की जा रही बांस की कलात्मक राखियां कोविड वॉरियर्स को समर्पित है, जो दिन-रात लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। अब तक पुलिस विभाग और पंचायत विभाग के लिए एक-एक हजार, स्वास्थ्य विभाग के लिए 2 हजार, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लिए 3 हजार पांच सौ, महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 2 हजार और आदिवासी विकास विभाग के लिए लगभग पांच सौ राखी के ऑर्डर प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा अन्य विभागों, नगर से विभिन्न गैरसरकारी संगठनों, क्लबों तथा सामाजिक संस्थाओं की मांग पर भी बांस और गोबर से निर्मित खूबसूरत राखियां तैयार की जाएंगी।

राजधानी के कैफे में चल रहे अवैध कारोबार का डर दिखाकर 2 लाख रुपये की मांग, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी के कैफे में चल रहे अवैध कारोबार का डर दिखाकर 2 लाख रुपये की मांग, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। कैफे में हुक्का पीते 11 नाबालिगों को घटना स्थल पर पकड़े जाने को व छापे के दौरान अश्लील सामग्री मिलने की बात को लेकर कैफे संचालक ने इसे फर्जी बताते हुये छापा मारने आये दो लोगों के खिलाफ जेल भेजने का डर दिखाकर 2 लाख रुपये मांगने की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज करायी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार द बैक बैंचर कैफे के संचालक गांधी नगर हनुमान मंदिर थाना कोतवाली निवासी मोबिन खान पिता मरहूम अब्दुल अजीम खान ने रिपेार्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का कैफे शंकर नगर स्थित द बैक बैंचर कोरोना के चलते पिछले 22 मार्च से बंद था 12 जुलाई को दोस्त शिवा का बर्थडे था इस वजह से प्रार्थी अपने दोस्त का जन्मदिन मना रहा था तभी रविवार की दोपहर 2.30 बजे कुछ लोग कैफे में आये व एक ने अपने आप को महिला बाल विकास अधिकारी बताकर कैफे चेंक करने लगे। कुछ देर बाद पूर्व परिचीत फैजी ने कैफे में हुक्का पिलाने की बात कहकर महिला बाल विकास अधिकारी को रुपये देने की बात कहने लगा नही तो जेल जाना पड़ेगा कहकर प्रार्थी का मोबाईल नंबर मांग कर ले गया व पूर्व परिचीत विभाष मजूमदार का लड़का कॉल करके 2 लाख रुपये की मांग की नही देने पर झूठे आरोप में जेल भेजवाने की धमकी दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। 

 सालभर से वीजा खत्म होने के बाद चोरी छिपे भिलाई में रहती थी बांग्लादेश की महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालभर से वीजा खत्म होने के बाद चोरी छिपे भिलाई में रहती थी बांग्लादेश की महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई टाउनशिप में रह रही बांग्लादेशी महिला को कोतवाली भिलाई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी में महिला द्वारा भारत का आधार कार्ड एवं पैन कार्ड भी बनाया गया है। महिला के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 6 कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई। कि थाना भिलाई नगर क्षेत्र के सेक्टर 6 में महिला रह रही है, जो कि बांग्लादेशी है। तत्काल स्टाफ महिला एवं गवाह के साथ दबिश दी गई। देखा कि मकान में एक महिला निवास कर रही है। महिला से बारीकी से पूछताछ की गई। इस पर उसके द्वारा मूल पासपोर्ट बांग्लादेश का पासपोर्ट जिस पर नाम शाहिदा खातून, नागरिक बंगलादेशी लिखा था।

मिली जानकारी के अनुसार पासपोर्ट से एक बार भारत के लिए वीसा जारी किया गया है। वीसा की समाप्ति की तारीख 13.09.2018 है। इस प्रकार वीसा समाप्ति के पश्चात भी भारत में रूकी हुई है, महिला द्वारा भारत देश का नागरिकता के संबंध में आधार कार्ड, पेनकार्ड नंबर महिला के नाम पर एवं इंडियन बैंक जुहू नगर नवी मुम्बई का बैंक पासबुक प्रस्तुत की, जिसे वजह सबूत में लिया गया।
पत्नी व सास ने मिलकर पति को दिया छत से धक्का, पढ़े पूरी खबर

पत्नी व सास ने मिलकर पति को दिया छत से धक्का, पढ़े पूरी खबर

कोरबा। मायके में रह रही पत्नी को लेने आए पति को उसकी सास और पत्नी ने मिलकर छत से धक्का देकर गिरा दिया। मामले में पुलिस ने पत्नी व सास पर अपराध दर्ज कर लिया है। घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। 

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिला अंतर्गत सोलह खोली तालापारा सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी पवन नाग पिता बुटी नाथ 30 वर्ष का विवाह दर्री थाना अंतर्गत अटल आवास जमनीपाली निवासी शिखा के साथ हुआ था। शिखा अपने 2 बच्चों आहिल नाग 5 वर्ष व परी नाग 4 वर्ष को लेकर अपने मायके जमनीपाली आकर पिछले डेढ़ वर्ष से रह रही थी। उसका पति ने कई बार पत्नी को साथ ले जाने की कोशिश कर चुका था। इसी कोशिश में पवन 10 जुलाई को फिर अपने ससुराल अटल आवास पहुंचा था। घटना के दिन दोपहर करीब 3.30 बजे वह छत पर टहल रहा था। इस दौरान पत्नी भी मोबाइल पर किसी से बात करते हुए छत पर पहुंची। पीछे-पीछे सास उमा भी छत पर आई। पवन ने पत्नी से जानना चाहा कि किससे मोबाइल पर बात कर रही है और बात करने से मना किया तो नाराज होकर पत्नी ने पवन के गला को पकड़ कर झापड़ मारा और सास के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए छत से धकेल दिया। करीब 20-25 फीट से नीचे गिरे पवन को शरीर के अनेक हिस्सों में चोट आई। घायल पावन नाग को ससुर राजू यादव ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रामा सेंटर में भर्ती पवन का बयान उपरांत आरोपी पत्नी व सास के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
द्वितीय सावन सोमवार पर भक्तों ने महादेव के किये दर्शन, पढ़ें पूरी खबर

द्वितीय सावन सोमवार पर भक्तों ने महादेव के किये दर्शन, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज द्वितीय सावन सोमवार के शुभ अवसर पर शहर के सभी पुराने नये शिवालयों में भक्तों द्वारा सुबह से ही महादेव के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। कोरोना वायरस महामारी के कारण शहर के अधिकांश शिवालयों में मंदिर समिति के संयोजकों द्वारा इस वर्ष जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पूजन सामाग्री आदि सीधे शिवलिंग तक पहुंचने की व्यवस्था नहीं होने के कारण यथा स्थान पर ही पूजन सामाग्री रख श्रद्धालुओं ने दूर से ही महादेव के दर्शन किये। मंदिरों के बाहर समिति के सदस्यों ने बेरिकेट लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाकर थर्मल स्क्रीनिंग करवाकर ही भक्तों को सेनेटाइज कर महादेव के दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश दिया। इतिहास में यह पहला मौका है जब सावन सोमवार के अवसर पर न तो शोभायात्रा का आयोजन हो रहा है और न ही भक्तों की भीड़ शिवलिंग के दर्शन के लिए मंदिरों में पूर्व की भांति उमड़ पा रही है। अच्छी वर्षा होने के कारण महानदी में बाढ़ का पानी आने के कारण कुलेश्वर महादेव के दर्शन के लिए भक्तों को आज आधा मंदिर पानी में डूब जाने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ा। राजीव लोचन मंदिर राजिम के मंदिर समिति के सदस्यों ने नाविकों से भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाकर ही भक्तों को नाव से मंदिर तक ले जाने का आग्रह किया। 

 

 
नाबालिग लड़की से अनाचार का प्रयास, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

नाबालिग लड़की से अनाचार का प्रयास, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

कवर्धा। जिले के राजानवागांव थाना क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग बच्ची के साथ अनाचार का प्रयास हो जाने की खबर प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात की घटना बताई जा रही हैं। घटना के बाद आरोपी युवक फरार है। फरार आरोपी युवक की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है। राजानवागांव पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला संज्ञान में लेकर आरोपी की तलाश में जुटी।

 राजधानी में चाकू दिखाकर लोगो को आतंकित करने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

राजधानी में चाकू दिखाकर लोगो को आतंकित करने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

रायपुर। चाकू दिखाकर आम लोगों को डरा-धमका रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से एक बटन चाकू जब्त किया है। मौहदापारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर रविवार को राठौर चौक के पास आने-जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर भयभीत कर रहे प्रीतम साहू 22 वर्ष पिता पोशन साहू निवासी न्यू चंगोराभाठा डीडीनगर को पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने गिरफ्तार कर एक बटन चाकू जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ 25,27 आम्र्सएक्ट के तहत कानूनी कार्रवाही किया गया है। 
 पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 5 जगहों से हज़ारों की संख्या में वॉकी-टॉकी, डेटोनेटर और हथियारों का जखीरा बरामद

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 5 जगहों से हज़ारों की संख्या में वॉकी-टॉकी, डेटोनेटर और हथियारों का जखीरा बरामद

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के गातापार क्षेत्र के पांच स्थानों से पुलिस ने नक्सली डंप बरामद की है। इन इलाकों से 975 नग जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, वॉकी-टॉकी सहित अन्य नक्सल उपयोगी सामानों की बरामदगी की गई है।

राजनांदगांव जिले के गातापार इलाके में बड़ी तादाद में नक्सल उपयोगी सामाग्रियों के मिलने से आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस पूरे इलाके में माओवादियों की सक्रियता बढ़ी है और आगामी दिनों में वे किसी बड़े हमले की तैयारी कर रहे थे। लेकिन पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद माओवादियों की मंशा पर फिलहाल पानी फिर गया है।
  देशी-विदेशी मदिरा दुकानों में अनियमितता की शिकायत पर की गई कार्रवाई

देशी-विदेशी मदिरा दुकानों में अनियमितता की शिकायत पर की गई कार्रवाई

रायपुर। वाणिज्यकर (आबकारी) मंत्री कवासी लखमा के निर्देशन में आज 12 जुलाई को देशी-विदेशी मदिरा दुकानों में अनियमितता की शिकायत पर मिलने पर आकस्मिक छापामार कार्रवाई की गई। 

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एस.एल.पवार उपायुक्त आबकारी संभागीय उडऩदस्ता रायपुर के निर्देशन पर जिला आबकारी अधिकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं आरक्षकों की टीम ने रायपुर जिले के संतोषी नगर देशी एवं विदेशी मदिरा, लभाण्डी विदेशी मदिरा, हीरापुर विदेशी मदिरा, लाखे नगर विदेश मदिरा एवं रायपुरा (सरोना) विदेशी मदिरा दुकान में आकस्मिक रूप से छापामार कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि उक्त कार्रवाई के दौरान संतोषी नगर देशी एवं विदेशी मदिरा एवं रायपुर (सरोना) विदेशी मदिरा की दुकानों में मदिरा का विक्रय शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर करते हुए पाये जाने पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। उक्त दोनों दुकानों में प्रकरण दर्ज कर आरोपी विक्रयकर्ताओं को सेवा से पृथक करने हेतु सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उपायुक्त आबकारी, संभागीय उडऩदस्ता रायपुर के नेतृत्व में देशी और विदेश मदिरा दुकानों में अनियमियता पाए जाने की शिकायतों के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
राजधानी के एक कैफे में छल्ले उड़ाते 11 नाबालिग पकड़ाए, आपत्तिजनक चीजें भी की गई बरामद

राजधानी के एक कैफे में छल्ले उड़ाते 11 नाबालिग पकड़ाए, आपत्तिजनक चीजें भी की गई बरामद

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर छल्ले उड़ाते नाबालिग धरे गए है। आपको बता दे की बीती रात महिला बाल विकास की टीम ने एक कैफे में दबिश देकर हुक्का पीते 11 नाबालिगों को पकड़ा है। मामले की सूचना स्थानीय थाने को दी गई है, आगे की कार्रवाई जारी है।


पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की महिला बाल विकास विभाग की टास्क फोर्स लगातार शहर के होटलों और कैफे में दबिश देकर जांच कर रही है इसी कड़ी में टास्का फोर्स ने रविवार को शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट के पास स्थित द बैक बैंचर कैफे में दबिश दी। इस दौरान 11 नाबालिगों को हुक्का पीते पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि यहां टास्क फोर्स ने कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की है।
जिले के ग्राम भेडिय़ा नवागॉव, सोहतरा, वनपण्डेल और खुर्सीटीकुर में चिन्हांकित चौहद्दी कन्टेनमेंट जोन घोषित

जिले के ग्राम भेडिय़ा नवागॉव, सोहतरा, वनपण्डेल और खुर्सीटीकुर में चिन्हांकित चौहद्दी कन्टेनमेंट जोन घोषित

बालोद | कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर बालोद तहसील के ग्राम भेडिय़ा नवागॉव और ग्राम सोहतरा तथा डौण्डी तहसील के ग्राम वनपण्डेल और ग्राम खुर्सीटीकुर में कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए उक्त ग्रामों में चिन्हांकित चैहद्दी को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है। जारी आदेश में ग्राम भेडिय़ा नवागॉव में मरीज के मकान के पूर्व दिशा में तेमुराम का मकान, पश्चिम दिशा में पनेश्वर साहू का मकान, उत्तर दिशा में पनेश्वर साहू एवं गिरधारी साहू का मकान और दक्षिण दिशा में लोकनाथ का मकान को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी प्रकार ग्राम सोहतरा में आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर के पूर्व दिशा में मुख्य मार्ग बस्ती की ओर, पश्चिम दिशा में गली, तामेश्वर का घर, उत्तर दिशा में प्राथमिक शाला परिसर और दक्षिण दिशा में सामुदायिक भवन को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। ग्राम वनपण्डेल में शासकीय प्राथमिक शाला के पूर्व दिशा में प्रकाश यादव का बाड़ी, पश्चिम दिशा में रास्ता, उत्तर दिशा में रास्ता और दक्षिण दिशा में सरजुराम का लगानी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। ग्राम खुर्सीटीकुर में आंगनबाड़ी केन्द्र के पूर्व दिशा में खाली जगह जगजीवन, पश्चिम दिशा में मंगतीन, बेलसिंग, युगल का मकान, उत्तर दिशा में लगानी खेत रामप्रसाद और दक्षिण दिशा में मार्ग को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उक्त कंटेनमेंट जोन के अतिरिक्त तीन किलोमीटर की परिधि को बफर जोन घोषित किया गया है। 

जारी आदेश अनुसार कन्टेनमेंट जोन में निम्नानुसार कार्यवाही की जावेगी:- उक्त चिन्हांकित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकानें एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में घर पहुॅच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किसी भी कारण से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन की निगरानी हेतु लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जावेगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी एवं निर्देशानुसार सेम्पल इत्यादि जॉच हेतु लिया जाना सुनिश्चित किया जावेगा। 
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कन्टेनमेंट जोन में केवल एक प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था हेतु बेरिकेटिंग, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, प्रवेश एवं निकास सहित क्षेत्र की सेनेटाईजिंग व्यवस्था एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य टीम को एस.ओ.पी. अनुसार दवा, मास्क, पी.पी.ई.किट इत्यादि उपलब्ध कराने एवं बायो मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन, घरों का एक्टिव सर्विलांस और खण्ड स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया  है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। 
 
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन, पढ़ें पूरी खबर

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरप्रदेश के राजस्व एवं वाणिज्यकर (पंजीयन एवं मुद्रांक) मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा में विगत दिवस सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सुविधायुक्त भवनों की जरूरत होती है। इसी उद्देश्य से आज कोरबा में दो सामुदायिक भवनों का शिलान्यास किया गया है। वार्ड-18 में बालको रोड के पास तथा वार्ड-29 में बरेठ समाज के सामुदायिक भवन पोड़ी बहार के पास 10-10 लाख रूपए की लागत से विधायक निधि से सामुदायिक भवन बनाए जा रहे है। सामुदायिक भवन के शिलान्यास एवं भूमि-पूजन केे इस कार्यक्रम में कोरबा नगर निगम के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, श्री संतोष राठौर, सपना चौहान, प्रदीपराय जयसवाल, सुखसागर निर्मलकर, पालूराम साहू, कुसुम द्विवेदी, प्रेमलता मिश्रा, सीमा उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नागरिक तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

दिल्ली सहित अन्य राज्यों तक पहुंचने लगी है जशपुर की नाशपाती

दिल्ली सहित अन्य राज्यों तक पहुंचने लगी है जशपुर की नाशपाती

रायपुरछत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले के नाशपाती की मिठास दिल्ली सहित अन्य राज्यों में फैलने लगी है। यहां की नाशपाती की मांग बढ़ने से किसानों की आमदनी बढ़ी है। छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग मिलने व नई तकनीकों के समावेश से किसान कम क्षेत्रफल में भी ज्यादा से ज्यादा फसल लेने में कामयाब हो रहे हैं। जिला जशपुर की जलवायु चाय की खेती, काजू, मिर्च और नाशपाती की खेती के लिए अच्छी मानी जाती है।
    किसान आर्थिक रूप से संपन्न बने इसके लिए कृषि, उद्यान, मत्स्य और उर्जा विभाग के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आधुनिक खेती की जानकारी दी जा रही है, ताकि जिले के किसान कम लागत से अच्छी खेती कर सके।
     जशपुर जिले के दूरस्थ विकासखण्ड क्षेत्र बगीचा के पठारी क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर नाशपाती की पैदावार हो रही है। जिले के किसानों को नाशपाती की खेती के लिए बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग की फल क्षेत्र विस्तार योजना और नाशपाती क्षेत्र विस्तार योजना अन्तर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। यहां पर 750 हेक्टेयर में लगभग 660 मीट्रिक टन नाशपाती का उत्पादन किसान प्रत्येक वर्ष कर रहे है। बगीचा से नाशपाती की सप्लाई दिल्ली, उत्तरप्रदेश, झारखंड सहित अन्य राज्यों में भी होने लगी है।

अमृतधारा जलप्रपात को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने कलेक्टर ने ली संबंधित अधिकारियों की बैठक

अमृतधारा जलप्रपात को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने कलेक्टर ने ली संबंधित अधिकारियों की बैठक

कोरियाकलेक्टर श्री एस एन राठौर ने मनेन्द्रगढ विकासखण्ड के अंतर्गत स्थित पर्यटन स्थल अमृतधारा के विश्राम गृह में अमृतधारा जलप्रपात को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने गत माह जून में आयोजित बैठक में दिए निर्देशों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में एसपी श्री चन्द्रमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तुलिका प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री आर.पी.चौहान तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


     बैठक में कलेक्टर श्री राठौर ने कॉटेज में पर्यटकों के ठहरने के लिए कॉटेज में सुधार, फर्नीचर, बिजली, कैंटीन आदि सभी आवश्यक सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। यहां ठहरने के लिए शीघ्र ही राशि भी तय कर आनलाईन बुकिंग की सुविधा दी जायेगी। साथ ही विश्राम गृह के समीप पुराने भवनों को डिस्मेंटल किये जाने की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने पीएचई विभाग के अधिकारी से कॉटेज में पानी की समस्या पर चर्चा करते हुए शीघ्र पानी की आपूर्ति कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कॉटेज में पानी संग्रहण के लिए पानी टंकी स्थापित करने, सुरक्षा के लिए वन रक्षक एवं कॉन्स्टेबल की ड्यूटी लगाने, पर्यटन स्थल में स्वच्छता बनाये रखने एवं निगरानी के लिए सीसी टीवी कैमरा लगाने, बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल के साधन, सार्वजनिक शौचालय में साफ-सफाई, साइन बोर्ड लगाने, मुख्य गेट के रंग-रोगन एवं पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु पौधरोपण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने पर्यटन सूचना केंद्र एवं जलप्रपात के पास पर्यटकों की सुरक्षा के लिए रेलिंग बनाने के निर्देश दिये।
   बैठक में कलेक्टर ने केन्टीन भवन को शीघ्र ही प्रारंभ करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए पर्यटकों को आकर्षित करने अधिकारियों से सुझाव लिए। कलेक्टर ने पर्यटन स्थल अमृतधारा में बनाये गये जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन, पुलिस सहायता केंद्र, लोकल हैन्डीक्राफ्ट मार्केट, कॉटेज आदि का अधिकारियों के साथ जायजा लिया।  

सड़क हादसे में आरक्षक और उसकी पत्नी की दर्दनाक मौत, बच्ची घायल

सड़क हादसे में आरक्षक और उसकी पत्नी की दर्दनाक मौत, बच्ची घायल

कांकेर | दर्दनाक सड़क हादसे में कांस्टेबल और उसकी पत्नी की मौत हो गयी। हादसा कांकेर के कोहका गांव की है, जहां बाइक से परिवार सहित घर जा रहा कांस्टेबल अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में कांस्टेबल और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं बाइक पर सवार उसकी 4 साल की बेटी बाल-बाल बच गयी। हादसे की जगह बेहद मार्मिक नजारा था, जहां मां-पिता के शव के पास बैठी मासूम जोर-जोर से रो रही थी।

जानकारी के मुताबिक लोहतर थाने में तैनात जवान सुखदेव मरकाम बाइक से अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कांकेर से चारामा जा रहा था। इस दौरान कोहका गांव के करीब बने पुल से उसकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गयी। जोरदार टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गहरी खाई में गिर गयी। घटना में कांस्टेबल और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना की सूचना ग्रामीणों को जैसे ही मिली, वो मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गयी थी, वहीं बच्ची को मामूली चोटें आयी है। मृतकों के परिजनों को सूचना देने के बाद शब को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है, वहीं बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
राजधानी रायपुर में फिर हुआ चाकू बाजी, शराब पीने पैसा नही देने पर दो युवकों को मारा चाकू, मामला दर्ज

राजधानी रायपुर में फिर हुआ चाकू बाजी, शराब पीने पैसा नही देने पर दो युवकों को मारा चाकू, मामला दर्ज

रायपुर | शराब पीने के लिये पैसा नही देने पर दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर देने की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार समता कालोनी निवासी हरीश सााहू 38 वर्ष पिता पुनीतराम साहू ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि शनिवार की रात्रि पुराना मंगल बाजार गुढिय़ारी के पास रोहित साहू ने  प्रार्थी व मुकेश कांवर को रोककर शराब पीने के लिये पैसा मांगा नही है कहने पर जान से मारने की धमकी देते हुये चाकू मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,323,506बी 327 के तहत अपराध कायम कर आरोपी को पकडऩे में जुटी हुई है। 

 

 
जिस्मफरोशी के धंधे में 4 युवतियों के साथ आधा दर्जन युवक गिरफ्तार,पढ़े ये खबर

जिस्मफरोशी के धंधे में 4 युवतियों के साथ आधा दर्जन युवक गिरफ्तार,पढ़े ये खबर

भिलाई, पावर हाउस स्थित न्यू वसंत टॉकीज के पास एक होटल में रंगरेलियां मनाते पुलिस ने चार लड़कियों के साथ आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जब होटल में दबिश दी तो कमरे में चार युवतियों के साथ युवक पकड़े गए। सभी युवतियां पश्चिम बंगाल की बताई जा रही हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक पावर हाउस न्यू वसंत टाकीज के पास स्थिति होटल में शनिवार दोपहर बाद छावनी पुलिस ने रेड की। मुखबिर ने यहां बड़े पैमाने पर सैक्स रैकेट संचालित होने की सूचना दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो चार युवतियों को आधा दर्जन से अधिक युवकों के साथ मिली। छावनी थाने में पूछताछ के दौरान पता चला कि युवतियों का संबंध पश्चिम बंगाल से है। वहीं सभी युवक भिलाई व आसपास के हैं। छावनी थाना प्रभारी विनय सिंह ने होटल सभी को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ पीटा एक्ट की कार्रवाई की है।
 

दूकान का दरवाजा तोड़कर 30 हजार का समान चोरी,मामला दर्ज

दूकान का दरवाजा तोड़कर 30 हजार का समान चोरी,मामला दर्ज

रायपुर, दूकान का प्लाई तोड़कर 30 हजार रुपये की समान चोरी कर लेने की रिपोर्ट गोलबाजार थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार भावेश मेहता 45 वर्ष पिता रश्मिकांत मेहता ने रिपोर्ट दर्ज की है कि 10 जुलाई से 11 जुलाई के मध्य किसी ने प्राथी की दूकान में लगे दरवाजे का प्लाई तोड़कर अंदर रखे 18 नग आईल हीटर व 12 नग एयर हीटर कीमत 30 हजार रुपये का चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457,380 के तहत अपराध कायम कर लिया है।  

जिला पुलिस ने अभियान चलाकर हिस्ट्रीशीटरों को अपराध से दूर रहने दी समझाईश

जिला पुलिस ने अभियान चलाकर हिस्ट्रीशीटरों को अपराध से दूर रहने दी समझाईश

बिलासपुर | बिलासपुर में अभियान चलाकर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों को अपराध छोडऩे की दी गई समझाईश। 

एएसपी ओपी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आपराधिक वारदात पर नकेल कसने के लिए हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी जुटाई गई। इस दौरान उन्हें थाने में लाकर अपराध से दूर रहने समझाइश दी गई है। किसी भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके लिए शनिवार को सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए। आगे बताया कि निगरानीशुदा बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान बिल्हा में 16, कोनी में 14, चकरभाठा में 2, सीपत में 7, तोरवा में 5, हिर्री में 3, बेलगहना चौकी में 4, सरकंडा में 12, रतनपुर में पांच, तखतपुर में 5, सिविल लाइन में 6, सिटी कोतवाली में 6, सकरी में 2 और कोटा में 2 हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर थाने लाया गया। अभियान के दौरान कुल 89 हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलाकर समझाईश दी गई। 
 
मौसम के बदलते मिजाज से बढ़ रहे है सर्दी, खांसी के मरीज

मौसम के बदलते मिजाज से बढ़ रहे है सर्दी, खांसी के मरीज

रायपुर | मौसम बदलते ही बारिश व उमस की वजह से मौसमी बिमारियां सर्दी व बुखार ,खांसी के मरीज तेजी से बढ़ रहे है। राजधानी सहित प्रदेश के जिलों में बारिश का मौसम शुरु होते ही मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ गई है। रोजानों सैकड़ों की संख्या में मरीज अस्पतालों में  पहुंच रहे है। वहीं कोरोनाकाल में सर्दी,र्खासी होते ही मरीजों को कोरोना होने की आशंका सता रही है। इसी कारण अस्पतालों में मरीजों की भिड़ देखी जा रह है। सरकारी अस्पतालों में सुबह से ही मरीज शहरों व दूर-दराज के गांवों से पहुंच रहे है। वही डाक्टरों ने भी मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर कमरकश तैयारी कर ली है। बारी-बारी से मरीजों को चिकित्सा उपचार किया जा रहा है। डाक्टरों का सलाह है कि बारिश के मौसम में सर्द गर्म के चलते उमश बना रहता है जिसके चलते शरीर का तापमान उपर नीचे होता रहता है वही इस मौसम में वायरस तेजी से पनपते है इसलिये बाहर कुछ भी खाने से बचना चाहिए व पानी गर्म करके ही पीये जिससे वायरस से काफी हदतक बचा जा सकता है। 

 
 ई-लोक अदालत एक नोबेल पहल-मुख्य न्यायाधीश मेनन

ई-लोक अदालत एक नोबेल पहल-मुख्य न्यायाधीश मेनन

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पी.आर.रामचन्द्र मेनन ने आज देश के पहले ई-लोक अदालत का उद्घाटन करते हुए कहा कि नोवल कोरोना वायरस के इस कठिन दौर में न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निराकरण करने और पक्षकारों को राहत पहुंचाने के लिये ई-लोक अदालत एक नोबेल विचार और नोबेल पहल है। 
 
छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा आज आयोजित ई-लोक अदालत का उद्घाटन छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों के कान्फेंस रूम में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मेनन ने किया। राज्य के 23 जिलों के सभी न्यायालय, पक्षकार, अधिवक्ता वीडियो कान्फेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन समारोह से जुड़े। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी देश भर में इसे देखा गया।  

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मेनन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते किये गये लॉकडाउन में सार्वजनिक विभाग ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। न्याय व्यवस्था भी इससे प्रभावित हुई है। अधिवक्ता और पक्षकार भी कठिन दौर से गुजर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान न्यायालयों की गतिविधियां ठप्प पड़ गई हैं। इसके कारण हमारे द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश को रद्द करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में 5212 से अधिक केस फाईल किये गये। हाईकोर्ट में 3956 मामलों का निपटारा किया गया। निराकृत मामलों में बड़ी संख्या में ऐसे मामले हैं, जिनकी सुनवाई पिछले 5 सालों से ज्यादा समय से चल रही थी। जिला और निचली अदालतों में भी उनकी आधारभूत संरचनाओं के मान से अच्छा काम हुआ। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में अकेले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 45 हजार से अधिक मामले फाईल किये गय और 39 हजार से अधिक मामलों का निराकरण किया गया। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी का दौर शुरू होने से पहले जनवरी से लेकर मार्च तक 10 हजार 639 मामले दायर किये गये, जिनमें से 8 हजार 736 मामलों में फैसला दिया गया। 

जस्टिस मेनन ने कहा कि ई-लोक अदालत प्रदेश भर में लगाई जा रही है। यह महत्वपूर्ण है। लॉकडाउन के कारण सभी गतिविधियों प्रभावित हुई हैं, इससे न्यायिक क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा है। ऐसी स्थिति में ई-लोक अदालत एक प्रयास है कि हम मुकदमे से जुड़े लोगों की तकलीफों को कम कर सकें। 

अध्यक्षीय उद्बोधन में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने कहा कि ये ऐतिहासिक मौका है जब वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर की अदालतों में समझौते कर मुकदमों का निपटारा किया जा रहा है और इसके माध्यम से पक्षकारों को राहत पहुंचाने प्रयास किया जा रहा है। न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विधिक अधिकारियों का सहयोग तथा साथी जजों विशेषकर मुख्य न्यायाधीश के मार्गदर्शन के बिना इसका आयोजन संभव नहीं था। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष का भी ई-लोक अदालत में सहयोग के लिये आभार जताया।

जस्टिस मिश्रा ने बताया कि ई-लोक अदालत निर्बाध रूप से चले, ये सुनिश्चित करने के लिये सभी जिलों की अदालतों को प्राधिकरण द्वारा अतिरिक्त डेटा उपलब्ध कराया गया है। ई-लोक अदालत में 23 जिलों की195 खंडपीठ में 3133 मामले सुने जा रहे हैं। हाईकोर्ट में भी दो बेंच लगी है। जस्टिस मिश्रा ने जिलों के पीठासीन अधिकारियों और पक्षकारों से अपील की कि वे अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से समझौता कराएं। उन्होंने कहा कि यदि ई-लोक अदालत सफल होती है, तो भविष्य में ऐसी अदालतें और लगाई जायेंगी।

समारोह में हाईकोर्ट के कम्प्यूटराईजेशन कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस  मनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव और हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष जस्टिस  गौतम भादुड़ी ने भी संबोधित किया। स्वागत उद्बोधन रजिस्ट्रार जनरल  नीलम चंद सांखला ने दिया। रजिस्ट्रार सीपीसी शहाबुद्दीन कुरैशी ने ई-लोक अदालत के संबंध में विस्तृत प्रकाश डाला। 
उद्घाटन समारोह में जस्टिस गौतम चैरडिय़ा भी वेब लिंक के माध्यम से जुड़े। रजिस्ट्रार विजिलेंस दीपक कुमार तिवारी, सभी जिलों के जज, न्यायिक अधिकारी, सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं सचिव, बार काउंसिल के चेयरमेन, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, पीठासीन अधिकारी, लीगल एड सर्विस वालंटियर एवं पक्षकार भी ऑनलाईन जुड़े। आभार प्रदर्शन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव सिद्धार्थ अग्रवाल ने किया।