कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको नगर इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा एक नाबालिग लड़की को बहला कर उसके साथ अनाचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गरियाबंद, सावन के माह में भारी भीड़ रविवार को रहतीं थीं पर पिछले मंगलवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध जतमई व घटारानी मंदिर पहुंचे रायपुर 18 सैलानियों की शनिवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने की खबर के साथ घटारानी मंदिर समिति ने रविवार से मंदिर में पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। पिकनिक मनाने और झरने का आनंद लेने वाले सैलानी आय पर घटारानी में लगे बेरिकेट देख रास्ते से वापस हो गए घटारानी सेवा समिती ने पहले ही मंदिर बंद कर दिया था वही जतमई मंदिर समिति द्वारा भी आज बैठक आयोजित किया गया। जिसमें सभी सदस्यों ने वर्तमान भीड़ की स्थिति को देखते हुए जतमई मंदिर को भी अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि समितियों द्वारा लिए गए इस निर्णय से यहां आने वाले दर्शनार्थी मायूस जरूर होंगे। लेकिन यह निर्णय वर्तमान में चल रहे वैश्विक महामारी कोरोना के के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लिया गया है। लेकिन यह निर्णय लोगो के हित को देखते हुए लिया गया है। ज्ञात हो कि इलाके के प्रमुख पर्यटन स्थल जतमई व घटारानी धाम में लॉक डाउन हटते ही बेतहासा भीड़ देखने को मिल रहा था। जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया था। कोरोना के प्रकोप से जतमई इलाका भी अछूता नही रहा। क्योंकि पिछले दिनों घूमने आए सैलानियों की शनिवार को 18 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही क्षेत्र में दहशत फैल गया। जिसकी चर्चा क्षेत्र में खूब चल रहा है। समाचार पत्रों में खबर प्रकाशन के बाद रविवार को सड़क पर सन्नाटा पसरा था वही छुरा पुलिस भी भीड़ को हटाने तैयारी में आय थे जतमई मंदिर समिति के बैठक में अध्यक्ष शिवदयाल ध्रुव, संरक्षक सूरज मिश्रा, राघोबा महाडि़क, राजीव दीवान, सचिव नारायण साहू, सह सचिव भोजराम , कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र साहू, धीरपाल साहू, रामचरण साहू, रघुराज , सरपंच दुलारी बाई ध्रुव, कार्तिक , गिरधर , बिसहत , भगोली आदि सदस्य उपस्थित थे।
दुर्ग, कोरोना संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर राज्य शासन ने जिला प्रशासन को निर्णय लेने के संबंध में निर्देशित किया था। सभी स्थितियों के मंथन के पश्चात एवं नागरिक समूहों से चर्चा उपरांत 23 जुलाई से 29 जुलाई तक लाकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं व्यापारिक संघों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति की विस्तार से जानकारी भी दी। कलेक्टर ने बताया कि फिलहाल जिले में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा तीन सौ से आगे निकल चुका है। इनमें से 60 लोग ऐसे हैं जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तेजी से प्रयास किये जा रहे हैं। हर दिन पांच सौ से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं और इसे शीघ्र ही एक हजार तक बढ़ा दिया जाएगा। व्यापारिक संघों ने तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस संबंध में अपना मत रखा। बैठक में महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि नागरिकों के हितों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सर्वोच्च हित में जो भी निर्णय लिया जाएगा। उसके सख्ती से अनुपालन से कोरोना संक्रमण को रोक पाने की दिशा में अहम कार्य कार्य होगा। बैठक के पश्चात लाकडाउन का निर्णय लिया गया।
रायपुर, आज ग्रीन आर्मी चंगोरा भाठा जोन रायपुर द्वारा सघन वृक्षारोपण के अंतर्गत फलदार- छायादार पौधों का रोपण किया गया | इस दौरान सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि पौधों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है | पौधारोपण मोतीपुर मुक्तिधाम के पास पुष्पक स्टील अलमारी फैक्ट्री एवं अमलेश्वर गौशाला में किया गया, जहां पर 500 फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए गए | इस अवसर पर ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा की हमें पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए एवं धरती माता का पेड़ लगाकर श्रृंगार करना चाहिए | कार्यक्रम मे अध्यक्ष डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर, इंचार्ज श्री कृष्ण कुमार वर्मा, सचिव श्री चंद्रकांत देवांगन, यूथ विंग इंचार्ज प्रोफेसर रात्रि लहरी गुरुकुल महिला महाविद्यालय रायपुर, डॉक्टर अल्पना देशपांडे प्रोफेसर डॉ खूबचंद बघेल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई, श्री सनत देवांगन, श्री नरेंद्र गोस्वामी, ब्राउन वींग इंचार्ज श्री नवनीत चावड़ा, पद्मिनी वर्मा, पुनीता चंद्रा, योग गुरु श्री सुशील कुमार आर्य, श्री एसपी साहू, प्रोफेसर सुनीता चमसूरिया दुर्गा महाविद्यालय रायपुर, समाज सेवक श्री ललित तिरेला, योग गुरु श्री शिव कुमार साहू आदि उपस्थित रहे | उक्त जानकारी श्री चंद्रकांत देवांगन सचिव ग्रीन आर्मी चांगोरा भाठा जोन रायपुर ने दी |
अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ में दुर्गम पहाड़ी वाले इलाके मैनपाट में हादसे की खबर मिल रही है। यहां टाइगर प्वाइंट पर 3 युवक 100 मीटर खाई में गिर गए हैं। इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर बचाव दल पहुंची है।
जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर की बताई जा रही है। वहीं अभी पता नहीं चल पाया है कि एक साथ 3 युवक खाई में कैसे गिर गए। फिलहाल युवकों को रेस्क्यू कर बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
इधर खबर फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। बता दें कि अंबिकापुर का मैनपाट इलाका पूरी तहर से पहाड़ों और जंगलों से घिरा हुआ है। लोग अक्सर मनोरम वादियों का लुफ्त उठाने के लिए यहां आते हैं।
रायपुर, प्रदेश स्तर पर कार्यरत सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा जारी सेवा कार्यो के तहत आज कुष्ठ आश्रम पंडरी में जरूरतमंद 100 लोगों को वस्त्र वितरण किया गया।वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि कार्यक्रम में कुष्ठ बस्ती के निवासी सपरिवार उपस्थित थे।इसके पूर्व भी कई बार मंच द्वारा इस बस्ती में सेवा एवं सहायता कार्यो का संचालन किया जा चुका है।प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच के आज के वितरण कार्यक्रम में संयोजक शुभम साहू,महिला प्रभारी धनेश्वरी नारंग सहित डॉ इंद्रदेव यदु,अरविंद राव,अमन टंडन ,किशन टंडन उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत मे वक्ता मंच के पदाधिकारियों ने कुष्ठ बस्ती के विकास हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया।दूसरी ओर वक्ता मंच द्वारा प्रदेश में लॉक डाउन लगाए जाने की घोषणा का स्वागत किया गया है।मंच के पदाधिकारियों ने कहा है कि इस बार का लॉक डाउन कड़ाई से लेकिन मानवीय संवेदनाओं के साथ लागू किया जाये।प्रदेश की आम जनता के स्वास्थ्य एवं जीवन की रक्षा हेतु आवश्यकता पड़ने पर लॉक डाउन को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।लॉक डाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सही मूल्य पर सुनिश्चित की जाए एवं कालाबाजारी पर रोक लगाई जाये।इसके साथ ही गरीबों व जरूरतमन्दों तक राशन एवं अन्य जरूरी चीजों को शासन द्वारा पहुंचाया जाये।वक्ता मंच लॉक डाउन की अवधि में राहत कार्यो को तेज करेगा एवं जरूरतमन्दों को आवश्यक सामग्री जन सहयोग से निःशुल्क उपलब्ध कराने का कार्य जारी रखेगा।
दुर्ग , पाटन ब्लाक में हरेली तिहार के अवसर पर गोधन न्याय योजना की शुरूआत के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 98 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। लगभग 85 करोड़ रुपए के 435 कार्यों के भूमिपूजन के साथ ही 12 करोड़ रुपए के 178 विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों होगा। इन विकास कार्यों से पाटन ब्लाक के लोगों की अधोसंरचना संबंधी जरूरत तो पूरी होगी ही, अत्याधुनिक सुविधाओं वाले शहर के रूप में भी पाटन पूरी तरह तैयार होगा। इंडोर स्टेडियम, अत्याधुनिक कम्युनिटी हाल, स्वीमिंग पुल के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम सिकोला में पथ वृक्षारोपण का लोकार्पण भी करेंगे। इसमें 44 किलोमीटर सड़को में लगभग इतने ही पेड़ लगाए गए। इस मौके पर जिले के सभी ब्लाकों में 10 ग्राम पंचायत इस तरह 30 ग्राम पंचायतों में गोधन न्याय योजना का शुभारंभ होगा। 31 जुलाई तक सभी 216 गौठानों में यह योजना आरंभ हो जाएगी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने आज पाटन में प्रस्तावित कार्याक्रमों की तैयारी का निरीक्षण किया तथा इस संबंध में निर्देशित किया। पाटन नगर को सामुदायिक भवन जीर्णोद्धार की सौगात- प्रमुख लोकार्पण कार्यों में पाटन में वार्ड क्रमांक 15 में 34लाख रुपए की लागत से निर्मित डॉ. खूबचंद बघेल सामुदायिक भवन जीर्णोद्धार कार्य के साथ ही इसी वार्ड में 24 लाख रुपए की लागत से निर्मित गौठान, विभिन्न वार्डों में 32 लाख रुपए से डामरीकरण कार्य, नगर के विभिन्न विकास वार्डों में 73 लाख रुपए के विकास कार्य शामिल है। इस प्रकार नगर पंचायत पाटन में विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 65 लाख रुपए की राशि से निर्मित संरचनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।
4 नलजल आवर्धन योजनाओं का शुभारंभ- कुल एक करोड़ 83 लाख रुपए की राशि से निर्मित 4 नलजल आवर्धन योजनाओं का लोकार्पण भी इस अवसर पर किया जाएगा। यह योजनाएं पतोरा, ढौर, भानसुली और खुड़मुड़ा में आरंभ हो जाएंगी। इनकी शुरूआत से इन चार गांवों के लोगों की पेयजल की समस्या पूरी तरह हल हो जाएगी।
सोलर एनर्जी के कार्य भी होंगे लोकार्पित- पाटन में दो करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सोलर पावर प्लांट के माध्यम से स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य का लोकार्पण भी होगा। इसी प्रकार 170 सोलर ड्यूल पंप के माध्यम से पेयजल व्यवस्था के कार्यों का लोकार्पण भी होगा। इसकी लागत 7 करोड़ 41 लाख रुपए है। इस प्रकार 9 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत के 178कार्यों का लोकार्पण सोलर एनर्जी से संबंधित कार्यों का होगा।
29 ऐसे कार्य जिनसे गुलजार होगा पाटन- नकटा तालाब का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भूमिपूजन भी इस अवसर पर होगा। पांच करोड़ 97 लाख रुपए की लागत से इस तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य होगा। तालाब से शहर की खूबसूरती भी बढ़ेगी और गहराई होने से वाटर लेवल भी बढ़ेगा। इसी तरह से 2 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से हनुमान तालाब का गहरीकरण भी होगा। स्पोट्र्स फैसिलिटी बढ़ाने के लिए वार्ड क्रमांक 5 में मल्टी परपस इंडोर स्पोट्र्स हाल का भूमिपूजन होगा। साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से इसी वार्ड में स्वीमिंग पुल निर्माण कार्य भी होगा। 21 लाख 55 हजार रुपए की लागत से प्रेस क्लब के भवन का भूमिपूजन और 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कृषक सदन का भूमिपूजन भी इस अवसर पर किया जाएगा। इसके साथ ही नगर के विकास एवं बुनियादी संरचनाओं से संबंधित अनेक कार्यों का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री करेंगे। इस प्रकार 40 करोड़ 72 लाख रुपए के 29 अधोसंरचनाओं से संबंधित कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री करेंगे।
जनपद पंचायत संसाधन केंद्र का भी भूमिपूजन- इस मौके पर जनपद पंचायत संसाधन केंद्र का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री करेंगे। इसका निर्माण 1 करोड़ 26 लाख रुपए की राशि से कराया जाएगा। इसके साथ ही झीट, मर्रा और सांतरा में भी धान संग्रहण केंद्र का भूमिपूजन भी होगा।
19 जलआवर्धन योजनाओं का भी भूमिपूजन- मुख्यमंत्री द्वारा पाटन ब्लाक के 19 गांवों में 4 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से 19 योजनाओं का भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें से मुड़पार, तर्रीघाट, सिपकोन्हा, केसरा, छाटा, परसाही, उफरा, सोनपुर, बोरेन्दा, गुढिय़ारी, मगरघटा, सिकोला, अचानकपुर, चुनकट्टा, अमलेश्वर, गोडपेण्ड्री, नवागांव, तेलीगुण्डरा और फेकारी में नलजल आवर्धन योजनाओं का भूमिपूजन होगा।
26 करोड़ रुपए की लागत से नहरों के जीर्णोद्धार का कार्य- मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर 6 करोड़ रुपए की लागत में बेलौदी जलाशय तथा नहरों का जीर्णोद्धार कार्य, 4 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से कौही उदवहन सिंचाई योजना का आधुनिकीकरण एवं नहरों की लाइनिंग, 3 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से गुजरा व्यपवर्तन नहर का मरम्मत कार्य शामिल है। इसके साथ ही मगरघटा, कापसी, सांकरा माइनर का जीर्णोद्धार , सेलूद तथा तर्रा के निरीक्षण गृह का जीर्णोद्धार कार्य भी शामिल है।
रायपुर | तेलीबांधा व खमतराई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की सूचना पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार उनके पास से 17 बॉटल बीयर व 18 पाव अंग्रेजी शराब जब्त किया है। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा थाना क्षेत्र के व्हीआईपी रोड लिविंग कैफे में पुलिस ने शनिवार को छापामारकर विपुल कुमार विश्वास 35 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास से 17 बॉटल बियर जब्त किया है। इसी तरह खमतराई थाना क्षेत्र बाजार में पुलिस ने घेराबंदी कर विनय बजाज 21 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास से 18 पाव अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया है। दोनों मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही किया है।
रायपुर | खाना खाकर टहल रहे युवक को बेवजह विवाद कर चाकू मारकर घायल कर देने की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्रनगर उरला निवासी श्रीमती विमला देवी 41 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का लड़का राकेश पासवान खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था तभी अज्ञात व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर उसके पेट में चाकू मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 323 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मरेलिया मुक्त बस्तर कार्यक्रम को सफल बनाने स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे है। चिकित्सा स्टाॅफ क्षेत्र के दूरस्त और दुर्गम वन क्षेत्रों में जाकर वनवासियों से सतत् सम्पर्क कर उनके खून के सेम्पल लेकर मलेरिया की जांच कर रहे है तथा लोगों को उनकी ही बोली भाषा में उन्हें मलेरिया से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने, घरों के आप-पास पानी एकत्रित नहीं करने, घरों के आस-पास सफाई रखने तथा मच्छर नही पनपे इसके लिए तरह तरह की समझाईश दी जा रही है।

सुकमा जिले के विगत दिवस 21 सदस्य मेडिकल टीम द्वारा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र के घोर दूर्गम व संवेदनशील गांवो तिमापुरम, मोरपल्ली, किस्टाराम, पोलमपाड़, बोड़केल, रावगुड़ा एवं चिंतागुफा के पालामड़गू में घर घर जाकर मलेरिया जांच किया गया एवं पॉजिटिव पाए गए लोगों का दवा खिलाकर उपचार भी किया गया। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की जांच, हिमोग्लोबिन जांच और घर-घर मच्छरदानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई एवं अन्य मरीजों का इलाज भी किया गया। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार के मार्गदर्शन में खंड चिकित्सा अधिकारी कोन्टा, डॉ कपिल देव कश्यप कि अगुवाई में 21 सदस्यीय टीम ने 3 दिनों में लगभग 3000 ग्रामीणों का मलेरिया जांच किया, जिसमें 44 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव पाए गए मरीजों का त्वरित उपचार किया गया और दवा भी उपलब्ध कराई गई।
गौरतलब है कि बस्तर संभाग में मानसून दस्तक दे चुका है और मानसून के समय मलेरिया फैलने का खतरा बढ़ जाता है। बारिश के कारण जगरगुंडा क्षेत्र के ये गांव टापू में तब्दील हो जाते है जिससे इन गावों तक पहुंचना मुमकिन नहीं होता। इसलिए स्वास्थ्य अमले ने मानसून के जोर पकड़ने के पहले ही इन गावों में जाकर मलेरिया जांच कर उपचार किया। स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया वारियर्स ने कहीं ट्रेक्टर में बैठकर तो कहीं पैदल चलकर मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के संकल्प को पूर्ण करने में अपना योगदान दिया।
कोरबा | शहर में कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन की आशंका ने एक बार फिर कालाबाजारी का दरवाजा खोल दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में शनिवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक का फैसला आने से पहले ही पान मसाला और बीड़ी सिगरेट गुटका के थोक व्यापारियों ने अपनी दुकानों का शटर गिरा दिया। वही ठेलों और छोटी दुकानों में जर्दा गुटखा पान मसाला सिगरेट और बीड़ी के दर में बढ़ोतरी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में अनलॉक दो के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी उछाल आया है। दिन.ब.दिन बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार शाम को अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियो के साथ एकाएक बैठक कर पहले ही लोगों को सशंकित कर दिया था कि हो ना हो कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण लाकडाउन घोषित की जा सकती है। मुनाफाखोरी की ताक में बैठे चुनिंदा व्यापारियों के लिए इतना ही काफी था। उन्होंने तत्काल थोक का कारोबार बंद कर दिया। बड़ी दुकानों के बंद होने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई और इसके साथ ही छोटे दुकानदार और ठेला गुमटी वालों ने जर्दा गुटखा पान मसाला बीडी सिगरेट और गुड़ाखू आदि के भाव हाथों हाथ बढ़ा दिए। यहां उल्लेख करना होगा कि इससे पहले लागू लॉकडाउन में इन्हीं व्यापारियों ने भारी मुनाफाखोरी की थी। उस समय ?10 का गुड़ाखू एक सौ रुपए तक में बिका था। बीड़ी सिगरेट के दाम में भी 200 से 300 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई थी। प्रशासन ने कालाबाजारी पर रोक के लिए कई घोषणाएं की थी लेकिन सच तो यह है कि इन नशे की लत के सामानों की ब्लैक मार्केटिंग तो छोड़िए जीवनोपयोगी अति आवश्यक खाद्य पदार्थों की भी पूरे जिले में बड़े पैमाने पर तीन माह तक लगातार कालाबाजारी और मुनाफाखोरी होती रही। जन चर्चाओं पर यकीन किया जाए तो जिले में कालाबाजारी रोकने के लिए अधिकृत अमला के लिए यह एक सुनहरा अवसर साबित हुआ था। दिखावे के लिए तो छापामार कार्यवाही करना और बाद में लीपापोती कर देना आम बात हो गई थी। लॉक डाउन के दौरान अकेले जर्दा गुड़ाखू पान मसाला और बीड़ी सिगरेट के थोक विक्रेताओं ने लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपयों का मुनाफा कमाया। कहना ना होगा की अपने इसी अनुभव से सबक लेते हुए मुनाफाखोरी की नियत से अनेक थोक विक्रेताओं ने राज्य सरकार की ओर से कोई भी निर्णय लेने से पहले ही काला बाजारी की पृष्ठभूमि अपनी दुकानें बंद कर तैयार कर ली। यहां उल्लेखनीय है कि समूचे कोरोना काल में जिले में कोविड.19 के गाइडलाइन का लगातार उल्लंघन होता रहा लेकिन जिला प्रशासन अथवा पुलिस विभाग ने कभी कोई कड़ा कदम नहीं उठाया। अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ होने के साथ ही पूरा शहर अनियंत्रित हो गया है। 90 फ़ीसदी लोग शहर की सड़कों दुकानों और बाजारों में बिना मास्क के घूमते हुए कभी भी देखे जा सकते हैं। अगर जिले में ऐसी ही लचर व्यवस्था बनी रहती है तो यहां कोरोना संक्रमण फैलने से कोई नहीं रोक सकता।
रायपुर | आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के आदिवासी संग्रहालय में अब आदिवासी समुदाय के कला, संस्कृति एवं जनजीवन से जुड़ी सामग्री की झलक देखने को मिलेगी।
रायपुर | कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोशी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि कन्फेडेरशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स कैट द्वारा ग्राम की महिलाओं को ग्राम में महिलाओं के साथ मिलकर राखी बनाने की विधियां की समग्र जानकारी एवं उनके सामानों की सूची, तथा अलग अलग डिजाइन प्रिंट एवं मोबाइल के माध्यम से देने का प्रयास किया जा रहा है । इस हेतु सभी सदस्यों को अवगत कराया गया है, इसको अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं एवं महिला सहायता समूह तक पहुचानें की व्यवस्था करने की कोशिश की जा रही है, चीन से आयातित राखियों की जगह भारत एवं ग्रामीण महिलाओं के हाथों की बनी राखियाँ भाइयों के हाथों में बांधी जा सके।
रायपुर, कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन होने की चर्चा की खबर चलने के बाद मदिरा प्रेमियों की शराब दुकानों पर जमकर भीड़ लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद से ही सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के चलते सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन होने की चर्चा की खबरें अधिकांश व्हाट्सअप गु्रप में चलने के बाद शराब खरीदने के लिए मदिरा प्रेमी कटोरा तालाब, लाखेनगर, पचपेड़ी नाका सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में स्थित शराब दुकानों पर धीरे-धीरे मदिरा प्रेमी उमडऩे लगे। देखते ही देखते शराब दुकानों पर लंबी कतारें लग गई। इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क के बिना लोग शराब लेने लिए मदिरा दुकानों में एक दूसरे के आगे-पीछे खड़े दिखे। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने साफ कर दिया है कि लॉकडाउन का फैसला 21 जुलाई के बाद ही लिया जाएगा।
रायपुर, M.G. रोड स्तिथ मार्डनप्रेस में रखे पुट्ठे के कार्टून में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग मौके पर दमकल विभाग की गाडियों ने पाया आग पर काबू अभी भी धुआ भरे होने के कारण दुकान के अंदर घुसने में परेशानी हो रही है . हालाकि कितना नुकसान हुआ है इस बात का अभी अंदाजा लगाना मुश्किल है .
रायपुर, मंत्री अनिला भेड़िया बिलासपुर दौरे के दौरान कोरोना पॉजेटिव पुलिस अधिकारी के संपर्क में आयी थी, जिसके बाद अब उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। माना जा रहा है कि आज या कल में मंत्री अनिला भेड़िया का कोरोना टेस्ट भी किया जायेगा।
होम आइसोलेट होने की वजह से आज आज मंत्री अनिला भेड़िया कोरोना को लेकर बुलायी गयी मंत्रिमंडलीय बैठक में भी शामिल नहीं होगी।
मंत्री के कार्यालय की तरफ से इस बात की पुष्टि की गयी है। दरअसल कल ही मंत्री अनिला भेड़िया बिलासपुर और मरवाही पहुंची थी, इस दौरान वो एक कोरोना पॉजेटिव महिला पुलिस अधिकारी के संपर्क में आयी थी।
रायपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. एस.भारतीदासन ने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग दल के अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी को 3 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
रायपुर। रायपुर के आरंग निवासी शिक्षाकर्मी महिला को जान से मारने की धमकी देकर खुद को पत्रकार बताकर अपहरणकर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला फरार फर्जी पत्रकार जगत खंडेलवाल गिरफ्तार। बिलासपुर हाईकोर्ट में अपनी जमानत याचिका लगवाकर वापस रायपुर आते हुए आरंग पुलिस ने पीछा कर किया गिरफ्तार।

रायपुर। राजधानी रायपुर के प्राचीन श्रीदूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास ने कहा कि गौसेवा चुनौती नहीं बल्कि सेवा का अवसर है। महंत श्री को हाल ही में गौसेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए राजेश्री महंत रामसुंदर दास ने कहा कि अब तक दूधाधारी मठ तथा शिवरीनारायण मठ मन्दिर ट्रस्ट द्वारा संचालित गौशालाओं के माध्यम से गौसेवा करते रहे हैं, अब आयोग के माध्यम से सम्पूर्ण प्रदेश में गायों की सेवा का सुअवसर प्राप्त हुआ है। इस पद का गौ संवर्धन, संरक्षण व गाय से प्राप्त होने वाले उत्पादों के संवर्धन, गोधन न्याय योजना के माध्यम से प्रत्येक स्तर पर व्यापक कार्य किए जाएंगे। प्रदेश के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने मठ में पहुंच कर राजेश्री डॉ. महन्त रामसुन्दर दास को बधाई और शुभकामनाएँ दी। श्री चौबे ने इस अवसर पर कहा कि गौ की सुरक्षा, संवर्धन, गौ उत्पादों, गोबर खाद सहित वर्मी कम्पोस्ट खाद, गौमूत्र उत्पाद आदि की दिशा में आप सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे ऐसी आशा है। कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा भी इस अवसर साथ में उपस्थित थे। सुरेंद्र शर्मा ने भी महन्त जी को शुभकामनाएँ दी और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तथा अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य पद्माघनश्याम मनहर भी मठ पहुंचे थे।
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य शासन द्वारा समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किए गए है। राज्य शासन द्वारा प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए अब इन निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा। जिसके तहत सार्वजनिक स्थलों में मास्क, फेस कवर नहीं पहनने की स्थिति में 100 रूपए, होम क्वारेंटाईन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर 1000 रूपए, सार्वजनिक स्थलों पर थूकते पाये जाने पर 100 रूपए और दुकानों, व्यवसायिक संस्थानों के मालिकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग, फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते पाए जाने पर 200 रूपए जुर्माना वसूला जाएगा।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महामारी रोग कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार के रोकथाम हेतु रक्षात्मक उपायों को अपनाने एवं उसका पालन कराये जाने को अनिवार्य घोषित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार जुर्माना वसूलने की कार्यवाही जिला मजिस्ट्रेट द्वारा प्राधिकृत अधिकारी नायब तहसीलदार, सहायक उप निरीक्षक (ए.एस.आई.) से अनिम्न अधिकारी द्वारा ही वसूल की जा सकेगी। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध महामारी रोग अधिनियम एवं भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कोविड-19 संक्रमण के प्रसार के रोकथाम हेतु रक्षात्मक उपायों को अपनाने एवं उसका पालन कराये जाने को अनिवार्य घोषित करने के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, अस्पतालों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों, गलियों में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति द्वारा मास्क, फेस कवर धारण किया जाना अनिवार्य होगा। कार्यालय, कार्य स्थलों एवं फैक्ट्री आदि में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति द्वारा मास्क, फेस कवर धारण किया जाना अनिवार्य होगा। दो पहिया, चार पहिया वाहन के द्वारा यात्रा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
संक्रमण से बचाव के लिए डिस्पोजेबल मास्क तथा कपड़े के मास्क का प्रयोग किया जा सकता है। फेस कवर, मास्क उपलब्ध न होने की स्थिति में गमछा, रूमाल, दुपट्टा इत्यादि का भी फेस कवर के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। बशर्ते मुंह एवं नाक पूरी तरह से ढका हो। कपड़े का मास्क, फेस कवर, गमछा, रूमाल, दुपट्टा इत्यादि का पुनः प्रयोग साबुन से अच्छी तरह से साफ किए बिना न किया जाए। सार्वजनिक स्थलों पर थूकना प्रतिबंधित है। होम क्वारेंटाईन में रहने वाले व्यक्तियों को शासन द्वारा समय-समय पर जारी होम क्वारेंटाईन संबंधी समस्त दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। दुकानों, व्यवसायिक संस्थानों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग, फिजिकल डिस्टेंसिंग संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाना अनिवार्य होगा।
























