राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सोमनी में बीती रात एक वकील की बदमाशों ने हत्या कर दी है। घटना की जानकारी आज सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को दी है, जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक घटना सोमनी थाना क्षेत्र के फरहद गांव की है। मृतक का नाम संजय साहू है जो पेशे से एक वकील है। बताया जा रहा हैं कि मृतक रात में भोजन करने के बाद टहलने के लिये निकला हुआ था, इस दौरान वो रात भर घर नहीं लौटा। आज सुबह इसकी लाश फरहद गांव के करीब एक पुल के पास मिला है, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने सोमनी थाना को दी। मृतक संजय साहू के शरीर में धारदार हथियार से जख्म के कई निशान मिले है। इस आधार पर पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर जांच में जुट गयी है। फिलहाल हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं जिसकी तलाश की जा रही है।
रायपुर | रमन सिंह द्वारा विकास की चिडिय़ा का पता पूछे जाने पर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि विकास की चिडिय़ा को रमन सिंह ने 15 वर्षो तक कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार, घोटालों के पिंजड़े में कैद कर रखा और उडऩे नहीं दिया। रमन सिंह का चश्मा ही उल्टा है। रमन सिंह 15 वर्ष तक पूछते ही रह गये कि विकास किस चिडिय़ा का नाम है!
रायपुर | छत्तीसगढ़ में रिक्त निगम-मंडलों-आयोगों के साथ ही संसदीय सचिवों के पद पर जल्द नियुक्ति का संकेत मिल रहा है। पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम दिल्ली दौरे से लौट आए हैं। माना जा रहा है कि अब जल्द ही नामों का ऐलान करते हुए नियुक्ति कर दी जाएगी।
धमतरी | प्रदेश के वाणिज्यिक कर, उद्योग एवं वाणिज्य तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज धमतरी विकासखण्ड के ग्राम छाती में स्थित मल्टी युटिलिटी सेंटर (एमयूसी) का अवलोकन किया, जहां विभिन्न महिला स्वसहायता समूहों के द्वारा अलग-अलग उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इस दौरान समूह की महिलाओं से चर्चा की तथा उनके उत्पादों को खरीदकर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। प्रभारी मंत्री ने समूह की महिलाओं को उनके उत्पादक कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे न सिर्फ आर्थिक रूप से सक्षम व आत्मनिर्भर हो रही हैं, बल्कि स्वरोजगार सृजित कर स्वावलम्बी भी हो रही हैं।
केबिनेट मंत्री श्री लखमा जिले के प्रवास के दौरान आज सुबह 11.00 बजे ग्राम छाती स्थित मल्टी युटिलिटी सेंटर पहुंचे, जहां पर उन्होंने क्रिएटिव हाल का उद्घाटन किया। इसके उपरांत वहां महिलाओं के द्वारा किए जा रहे अलग-अलग उत्पादक कार्यों का अवलोकन किया। वे महिलाओं के कार्यों को देखकर काफी गद्गगद् हुए तथा उन्हें प्रशासन के सहयोग से तैयार की गई वस्तुओं के बेहतर ढंग से विपणन करने के लिए कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य एवं जिला पंचायत की सी.ई.ओ. श्रीमती नम्रता गांधी को कहा। इस दौरान समूह की महिलाओं ने प्रभारी मंत्री को बताया कि समूह की 165 महिलाओं के द्वारा ऑर्डर के आधार पर अब तक 15 हजार से अधिक राखियां तैयार की जा चुकी हैं, जिन्हें बांस, गोबर सहित क्रोशिया के आकर्षक व रंग-बिरंगे धागों से तैयार की गई हैं। इसी तरह 35 महिलाओं के द्वारा
ने पहले समूहों के द्वारा 1960 नग ज्वेलरी सेट तथा 15 महिलाओं के द्वारा अब तक 89 किलो लेमन ग्रास टी का उत्पादन किया जा चुका है। इसके अलावा वर्तमान में जिले में वृहत् प्लांटेशन को ध्यान में रखते हुए समूह की 40 महिलाओं के माध्यम से अब तक 2300 नग बांस के ट्री-गॉर्ड तैयार किए जा चुके हैं। इस पर प्रभारी मंत्री ने उनके कार्यों की सराहना की।
जब प्रभारी मंत्री ने बांस पर चलाई छीनी-हथौड़ी...- निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने एम.यू.सी. परिसर में महिलाओं के द्वारा तैयार किए जा रहे ट्री-गॉर्ड का भी अवलोकन किया गया, जहां पर महिलाएं बांस को मशीन से काटकर ट्री-गॉर्ड का आकार दे रही थीं। प्रभारी मंत्री श्री लखमा ने प्रतिदिन ट्री-गॉर्ड निर्माण की क्षमता तथा मांग के बारे समूह की महिलाओं से जानकारी ली। इस दरम्यान प्रभारी मंत्री ने स्वयं ही अपने हाथों में हथौड़ी व छीनी लेकर बांस को बीच फाड़कर दो हिस्सों में किया। उन्होंने इन महिलाओं को भी अपनी शुभकामनाएं देकर बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महापौर श्री विजय देवांगन, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री नीशु चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिक श्री शरद लोहाणा, श्री मोहन लालवानी सहित एसपी श्री बी.पी. राजभानू, ए.एस.पी. श्रीमती मनीषा ठाकुर, एसडीएम धमतरी श्री मनीष मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, समूह की महिलाएं व स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है | कोरोना संक्रमण से अब हेल्थ वर्कर भी नहीं बचे है | इसी कड़ी में राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय मेकाहारा में एक डॉक्टर की बड़ी लापरवाही की खबर सामने आयी है। जानकारी के अनुसार सर्जरी वार्ड के डॉक्टर तन्मय अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी वार्ड का राउंड ले रहे थे । इस बात की खबर लगते ही अंबेडकर अस्पताल में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि सर्जरी वार्ड के डॉक्टर तन्मय अग्रवाल को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस दिया है। कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर ने महामारी अधिनियम का उल्लंघन किया है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही उजागर की है।
रायपुर। शराब के नशे में पति ने जांघ पर धारदार औजार से माकर चोट पहुंचाया,घटना की रिपोर्ट न्यू राजेन्द्र नगर थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदरवी ताण्डी 35 वर्ष पति विजय ताण्डी निवासी बीएसयुपी कालोनी अमलीडीह ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पति विजय ताण्डी शराब पीकर बेटा मोहन ताण्डी की पिटाई कर रहा था प्रार्थिया द्वारा बीच-बचाव करने करने पर विजय ताण्डी ने धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 324 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बेटी साक्षी ताण्डी एवं बेटा मोहन ताण्डी ने पुलिस के समक्ष ब्यान दिया है कि उनका पिता विजय ताण्डी आये दिन शराब पीकर घर में हंगामा कर मारपीट कर उत्पात मचाता था। बुधवार की रात्रि 11 बजे के करीब आरोपी ने शराब पीकर गाली-गलोच कर धारदार औजार से अपनी पत्नी सदरवी ताण्डी को घायल कर दिया।
रायपुर | कोरोना वायरस का फैलाव अब देश में खतरनाक स्टेज पर है। हालांकि इस स्थिति से छत्तीसगढ़ राज्य अभी तक बचा हुआ है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए यह बात कहीं है।
महासमुंद। आरटीई के तहत यदि जिन बच्चों के पालकों ने पोर्टल में ऑनलाइन फार्म नहीं भरा है, उनके लिए 10 जुलाई तक एक बार फिर पोर्टल में आवेदन करने के लिए विभाग ने मौका दिया है। वे पोर्टल में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें मौका नहीं मिलेगा। 15 जुलाई को सीधे लॉटरी सिस्टम से स्कूल अलार्ट कर दिया जाएगा और इसकी जानकारी पालकों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा। कोविड-19 को देखते हुए आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया में लेट लतीफी हो रही है, इसलिए सरकार ने राज्य स्तर पर लॉटरी निकालने की योजना बनाई है। जिला शिक्षा अधिकारी राबर्ट मिंज ने बताया कि इस बार लॉटरी राज्य स्तर पर ऑनलाइन निकलेगी। स्कूल अलार्ट होने की जानकारी पालकों को उसके मोबाइल नंबर पर मिलेगी। पालक स्कूल अलार्ट होने के बाद सीधे स्कूल में जाकर दस्तावेज दिखाकर प्रवेश ले सकेंगे। इस बार कोरोना के कारण नियम में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में आरटीई के तहत 2049 सीटें हैं। कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को आरटीई के तहत निजी स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि इस बार आरटीई के तहत 224 निजी स्कूलों ने पंजीयन कराया है।
धमतरी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अंकों के आधार पर सट्टा-जुआ खिलाते 4 सटोरिया को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। साथ आरोपियों के पास से 34 हजार रूपए नकद, लाखों की सट्टा-पट्टी और 4 नग मोबाइल जब्त किया है।
रायपुर। लॉकडाउन के पांचवें दौर में अनलॉक 2.0 में शासन द्वारा बसों को शासन द्वारा बसों को प्रदेश के अंदर अंतरजिला में जाने के लिए अनुमति मिल गई है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य शर्तों के चलते जहां सवारी गंतव्य स्थान जाने के लिए नहीं मिल रही है वहीं लोकल सवारी कम होने के कारण रायपुर से दुरस्थ स्थानों के लिए जाने वाली बसों के पहिए थम गये हैं। ऑपरेटरों का कहना है कि पांच दस सवारी लेकर वे बसों का संचालन करने में असमर्थ है। वहीं कोरोना वायरस पाजीटिव की संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण लोग यात्रा करने में घबरा रहे हैं। उक्त स्थिति के मद्देनजर कब तक बस के पहिए थमे रहेंगे यह कहना मुश्किल है। बस ऑपरेटर संघ के पदाधिकारी रजा के अनुसार सवारियां मिलने पर ही बसों का संचालन संभव हो सकेगा। सवारी के अभाव में डीजल पेट्रोल जलाकर बसों का संचालन करना कठिन है साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकांश आपरेटरों ने बैंकों से बसों के लिए लंबा चौड़ा लोन लिया है। गत तीन माह से बसों के पहिए थमने के कारण लोन की किश्तें भी नहीं पट पाई हैं। बस ऑपरेटर इन दिनों संकट के दौर से गुजर रहे हैं। यह स्थिति कब तक रहेगी इसे बताना बस ऑपरेटरों के अनुसार मुश्किल है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के मद्देनजर अब राजस्व विभाग का अमला जाति प्रमाण-पत्र बनाने के काम को बड़ी संजीदगी से अंजाम देने लगा है। जाति प्रमाण-पत्र के लिए अब लोगों को पटवारी और तहसील कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं रह गई है। लोगों को सिर्फ उनके आवेदन पर जाति प्रमाण-पत्र घर बैठे स्पीड पोस्ट के माध्यम से मिलने लगे हैं। राज्य में स्पीड पोस्ट के माध्यम से जाति प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बलौदाबाजार तहसील के ग्राम शुक्लाभाटा की कक्षा 6वीं की छात्रा कुमारी पूर्वी वर्मा को उसके आवेदन के 10 दिन के भीतर स्पीड पोस्ट के माध्यम से जैसे ही उसे जाति प्रमाण-पत्र मिला तो बेहद खुश हो गई। पूर्वी के माता-पिता ने शासन द्वारा घर पहुंच जाति प्रमाण-पत्र की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। पूर्वी के पिता श्री योगेश वर्मा का कहना था कि एक समय था कि जाति प्रमाण-पत्र के लिए महीनों पटवारी और तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। मिन्नतें करनी पड़ती थीं। जाति प्रमाण-पत्र बनाने की सहज प्रक्रिया के लिए भी उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया।
दुर्ग, एक युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि रानीतराई से उनकी बेटी का अपहरण हो गया। उसके परिजन ने उतई इलाके में रहने वाली एक महिला पर अपहरण करने का शक जाहिर किया था। दोनों के फोन नंबर की जांच और टेक्निकल सर्विलांस के बाद पुलिस को पता चला कि दोनों हैदराबाद में हैं। जब टीम वहां पहुंची तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि दोनों समलैंगिक हैं और शादी कर लेने का दावा किया। पड़ोस के लोगों ने बताया कि यह पति-पत्नी बनकर यहां रहते हैं। पुलिस से दोनों ने कह दिया कि वो बालिग हैं साथ ही रहेंगे और घर नहीं लौटेंगे। दोनों का बयान लेकर पुलिस बुधवार को भिलाई लौट आई।
एएसपी ग्रामीण लखन पटले ने बताया कि उतई थाना क्षेत्र की 35 साल की महिला और रानीतराई से 20 साल की युवती के गुम होने की शिकायत परिजन ने की थी। इसी की जांच में इस समलैंगिक संबंध का खुलासा हुआ। पुलिस ने छानबीन की तो महिला को कार से युवती के घर तक पहुंचाने वाला कार ड्राइवर मिल गया। उसने बताया कि दोनों को उसने कार से हैदराबाद शहर तक छोड़ा है। लोकेशन के आधार पर टीम युवतियों के घर पहुंच गई। 20 साल की घर पर युवती अकेली मिली,उसने पूछताछ में बताया कि वह अपने पति के साथ रहती है। घटना का पता चलते ही उतई की महिला जो युवती का पति बनकर साथ में रह रही थी,वह भी आ गई।
हुलिया बदल लिया
उतई निवासी 35 साल की महिला का हुलिया देखकर पुलिस टीम हैरान रह गई। महिला ने लड़कों के हेयर स्टाइल बना रखा था। लड़कों की ही तरह जिंस और टीशर्ट पहने हुए थी। यहां तक की नकली मूंछें लगा रखी थीं। दोनों ने पति- पत्नी बनकर किराए से मकान भी ले लिया था। दोनों ने मकान मालिक को भी शादीशुदा होने की जानकारी दी थी। महिला पुलिसकर्मियों को शक हुआ तो 35 साल की महिला की जांच की। जांच में पता चला कि वो महिला है। दोनों हैदराबाद की एक फैक्ट्री में नौकरी भी करने लगे हैं।
ऐसे बनाई भागने की योजना
पूछताछ में दोनों ने बताता कि करीब डेढ़ महीने पहले दोनों की मंदिर में मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। इसी वजह से 35 साल की महिला का उसके पति से अलगाव हो गया था। युवती के भी परिजन उसकी शादी करने की तैयारी कर रहे थे। इस वजह से दोनों ने भागने का प्लान बनाया था। दोनों ने फरार होने के बाद अपने अपने मोबाइल का सिम तोड़कर फेंक दिया था। हैदराबाद पहुंचकर दोनों ने नई सिम ले ली थी। पुलिस ने महिला के पति से फोन पर बात कराई। वहीं युवती के परिजन से वीडियो कॉल करके समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों साथ में रहने की जिद पर अड़ी रहीं।
रायपुर | सीएम भूपेश बघेल ने 14 जुलाई को मंत्रिमंडल की बैठक सीएम हाउस में बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि बैठक में बीते दिनों छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बनाई गई 'गोबर खरीदी' सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
दुर्ग | कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने अपने चेंबर में आज बारहवीं कक्षा के मेरिटोरियस बच्चों, उनके शिक्षकों और अभिभावकों का सम्मान किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों से सक्सेस के गोल्डन रूल भी साझा किये। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा स्वामी विवेकानंद की उन पंक्तियों में विश्वास करता हूँ कि जिस सीमा पर हमारी बुद्धिमत्ता समाप्त होती है। उसी सीमा से कठोर मेहनत की शुरूआत होनी चाहिए। कलेक्टर ने इस दौरान बच्चों से संवाद किया और उन्हीं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हें गोल्डन रूल साझा किये जो प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं और करियर के लिए तैयारी कर रहे हर बच्चे के लिए उपयोगी होंगे। मुझसे भी अच्छा बनो- लक्ष्मी ने कलेक्टर से कहा कि मैं भी आपकी तरह ही कलेक्टर बनना चाहती हूँ। कलेक्टर ने लक्ष्मी के उत्तर में कहा कि मुझ जैसा नहीं, मुझसे ज्यादा अच्छी कलेक्टर बनो। हमेशा अपना बेंचमार्क ऊपर रखना चाहिए। कभी संतुष्ट नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में एक शब्द होता है काम्पेलेसेंसी जिसका हिंदी में अर्थ ठहराव या आत्मसंतुष्टि के करीब होता है। जहां आप अपने कार्य से संतुष्ट हो जाते हैं वहां बेहतर करने की संभावनाएं समाप्त हो जाती हैं। इसलिए हमेशा जिज्ञासु बने रहें और सीखने तथा आगे बढ़ते रहने की कोशिश करें। मैं कलेक्टर हूँ और इसके लिए मैंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की थी लेकिन अब मुझे लोगों के लिए अच्छा काम करने की चुनौती हैं। उन्होंने कहा कि आपको प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए मटेरियलय जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
बताया घमंड और गर्व के बीच अंतर- कलेक्टर ने कहा कि ओवर कान्फिडेंस के बजाय मैं थोड़ा अंडर कान्फिडेंस को ज्यादा महत्वपूर्ण मानता हूँ। अपने काम को लेकर थोड़ा सा स्ट्रेस इसकी उत्पादकता को बहुत बढ़ा देता है। कलेक्टर ने कहा कि अपने ऊपर गौरव करना चाहिए, घमंड नहीं। इसकी बड़ी बारीक रेखा होती है लेकिन लगातार आत्मविश्लेषण करने से आप इसे जान सकते हैं। इस पर एक छात्र ने पूछा कि हमें किसी उदाहरण से समझाइये। इस पर कलेक्टर ने कहा कि यदि आपको कोई चीज आती है तो इसे आप दो प्रकार से कह सकते हैं। पहला तो यह कि मुझे भी आता है और दूसरा यह कि केवल मुझे ही आता है। जब आप केवल मुझे ही आता है कहते हैं तब यह घमंड है। भी लगाने से यह आत्मगौरव में बदल जाता है।
मैं कन्फ्यूज हूँ टीचर बनूँ या इंजीनियर बनने आईआईटी की तैयारी करूँ- जरवाय के जितेश कुमार देवांगन ने प्रश्न किया कि मैं बहुत कन्फ्यूज हूँ टीचर बनने के लिए बीएससी करूँ या इंजीनियर बनने के लिए आईआईटी करूँ। इस पर कलेक्टर ने कहा कि अपनी रुचि का काम करो। मेरी व्यक्तिगत सलाह है कि कोई प्रोफेशनल कोर्स जरूर करना चाहिए। शिक्षा केवल ज्ञान नहीं है यह आपको कौशल भी देता है। आपकी तरह मैं भी दुविधा में था। मैं कलेक्टर बनना चाहता था, बारहवीं के बाद चूंकि मैंने गणित और बायोलाजी दोनों लिया था, इसलिए मेरे पास मेडिकल, इंजीनियरिंग और बीएससी तीनों के विकल्प थे या मैं बीए भी कर सकता था। मुझे एक परिचित ने कहा कि प्रोफेशनल कोर्स कर लो, इससे तुम्हारा स्किल बढ़ेगा। यह हुआ, मेडिकल की पढ़ाई में मैंने केवल ज्ञान नहीं सीखा, दूसरों की तकलीफों को देखकर मेरी संवेदना भी बढ़ी। पब्लिक डीलिंग के ज्यादा अवसर मिले। इससे मुझे काफी कुछ सीखने मिला। इसलिए कोई भी करियर केवल आपके लिए नौकरी का साधन नहीं है वो आपके क्वेस्ट अथवा जिज्ञासा को जगाता है और बढ़ाता है जिसका अंततः प्रतिफल आपके व्यक्तित्व में भी झलकता है और आपका परिवेश भी इससे समृद्ध होता है।
आप सब कुछ नहीं जानते, फीडबैक जरूर लें- कलेक्टर ने कहा कि आपको तरक्की करनी है तो दूसरों से सतत रूप से सीखना चाहिए। जो काम आप करते हैं उस पर लोगों से फीडबैक जरूर लें। मैं किसी निर्णय में पहुंचने से पहले दूसरों की राय भी लेता हूँ। इससे निर्णय प्रक्रिया आसान होती है और आप सबसे सर्वोत्तम विकल्प का चुनाव करते हैं। जिंदगी में गर्व विनाशक है और विनम्र, जिज्ञासु रहना जिंदगी में सफलता की कुंजी है। तालाब का पानी गंदा हो जाता है। नदी का पानी निर्मल रहता है।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपलब्ध कराएंगे कोचिंग- इस दौरान उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग उपलब्ध कराएंगे और करियर के संबंध में मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे। इस दौरान सहायक संचालक श्री अमित घोष भी उपस्थित थे।
बिलासपुर | लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत सेवायें प्रदान करने में बिलासपुर जिला प्रदेश में अग्रणी है। जिले में लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निराकरण तय समय सीमा में हो रहे है।
राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल लोक सेवा गारंटी के तहत् विभिन्न विभागों की सेवायें प्रदान करने के लिए समय सीमा निर्धारित है। जिले में योजना की शुरूवात से अब तक 6 लाख 68 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुये हैं। जिनमें से 6 लाख 10 हजार से अधिक आवेदन अनुमोदित किये गये। लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से बिलासपुर नगर निगम में सर्वाधिक 93 हजार 405 आवेदनों का निराकरण किया गया। बिलासपुर तहसील में 89 हजार 143 आवेदन, मस्तूरी तहसील में 69 हजार 521 आवेदन, बिल्हा तहसील में 59 हजार 177 आवेदन, तखतपुर 52 हजार 243 आवेदन, बिलासपुर कलेक्टरेट में 42 हजार 748 आवेदन, कोटा तहसील में 93 हजार 634 आवेदन, रतनपुर उप तहसील में 30 हजार 452, सीपत उप तहसील में 26 हजार 101 आवेदन, सकरी उप तहसील में 24 हजार 649 आवेदन, गनियारी उप तहसील में 22 हजार 90 आवेदन, बेलगहना में 20 हजार 715 आवेदन समय सीमा में निराकृत किये गये है। इसी तरह अन्य नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायतों में लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से आवेदन लेकर समय सीमा के भीतर उनका निराकरण किया गया है।
रायपुर | नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बुधवार को कोरिया जिले में बच्चों को दवाई पिलाकर गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा एवं शिशु संरक्षण अभियान का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि मंत्री डॉ. डहरिया अपने तीन दिवसीय प्रवास के तहत कोरिया पहुंचे थे। उन्होंने कोरिया कलेक्ट्रेट कार्यालय में नन्हें बच्चों को विटामिन-ए एवं आयरन सिरप पिलाकर दोनों अभियानों की शुरूआत की। प्रदेश में गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा 8 जुलाई से 21 जुलाई तक और शिशु संरक्षण माह 14 जुलाई से 14 अगस्त तक संचालित किया जा रहा है। मंत्री डॉक्टर डहरिया ने कहा कि बारिश के मौसम में डायरिया का प्रकोप अधिक देखने को मिलता है। इससे छोटे बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित होते हैं।
नगरीय प्रशासन मंत्री ने डायरिया से होने वाली मौतों की दर शून्य रखने के लिए जन-जागरूकता अभियान के साथ ही इलाज की भी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत समुदाय व गांव स्तर पर घरों में ओ.आर.एस. का वितरण और ओ.आर.एस. एवं जिंक को बनाने की विधि का प्रदर्शन किया जाय, ताकि ग्रामीण भी ऐसा जीवन रक्षक घोल बनाना सीख सके। उन्होंने कहा कि मितानिनों के माध्यम से लोगों को हाथ धुलाई का महत्व बताते हुए सही तरीके से हाथ धुलाने लोगों को जागरूक किया जाए।
राजधानी के डंगनिया बाजार चौक में शिविर लगाकर 100 से अधिक लोगों की कोविड 19 जांच की गई, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | नगर निगम रायपुर के जोन 5 के डंगनिया बाजार चौक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव की कारगर रोकथाम करने की दृष्टि से जन स्वास्थ्य सुरक्षा व जागरूकता को लेकर विशेष शिविर लगाकर वहां लगभग 100 से अधिक लोगो की कोविड 19 की जांच चिकित्सकों की टीम की सहायता से जोन 5 अधिकारियों की उपस्थिति में की गई एवं उन्हें कोविड 19 के संक्रमण से सुरक्षित रहने के संबंध में आवश्यक चिकित्सकीय परामर्ष समाज हित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु चिकित्सकों की टीम द्वारा शिविर के दौरान दिया गया। लोगो को सामाजिक दूरी के सिद्धांत सहित मास्क अनिवार्य रूप से पहनने के नियम का पालन करने एवं सेनेटाईजर का उपयोग करने का परामर्ष शिविर में सामान्य तौर पर स्वास्थ्य रक्षा की दृष्टि से दिया गया एवं अपने सहित समाज के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु सजग व जागरूक बनकर सकारात्मक सहयोग कोविड 19 के संक्रमण के फैलाव की कारगर रोकथाम करने देने का अनुरोध सभी लोगो से स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सको की टीम सहित निगम जोन 5 के अधिकारियों ने किया। कोविड 19 जांच शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों सहित नगर निगम जोन 5 के जोन कमिश्रर चंदन शर्मा सहित जोन के अधिकारीगण पूरे समय उपस्थित रहे।
रायपुर | राजधानी रायपुर से एक खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन नसर सिद्दीक़ी ने कार्यवाही करते हुए ईरानी डेरा में छापामार कर सट्टा-पट्टी खिलाने वाले 5 आरोपियों को धरदबोचा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छापामारी में आरोपियों के कब्जे से 70 हज़ार से अधिक रुपए भी जब्त किये गए है, साथ ही सट्टा-पट्टी पर्ची भी बरामद किया गया है। गिरफ़्तार आरोपी आमिर अली, संजय लोहवंशी, अशोक साहू, नाज खान, राकेश जगत के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
सिविल लाइन CSP नसर सिद्दीकी से बातचीत पर उन्होंने कहा कि राजातालाब के रहवासियों ने सट्टा-पट्टी खिलाने वालो की शिकायत पिछले हफ्ते उनसे की थी, जिसको गंभीरता से लेते हुए CSP ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया।









.jpg)













