रायपुर | पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के द्वारा विकास की चिडिय़ा खोजने के संदर्भ में किये गए ट्वीट पर कांग्रेस ने कड़ा जबाब दिया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सत्ता हाँथ से जाने के डेढ़ साल बाद रमन सिंह की आंख से अब जा कर विकास का वो झूठा चश्मा उतरा है जो उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए पहन रखा था। अब उन्हें राज्य की जमीनी हकीकत दिखने लगी है । उनके कुशासन के कारण हुई छत्तीसगढ़ की दुर्गति को रमन सिंह ने ट्वीट में स्वीकार किया है। राज्य में बेरोजगारी, गरीबी ,स्कूलों कालेजों का अभाव, सड़कों का अभाव अस्पतालों का अभाव किसानों को बोनस समर्थन मूल्य जैसे जनसरोकारों के विषय अब उन्हें दिखाई देने लग गए है । रमन सिंह ने स्वीकार किया है कि राज्य में इन सब का भारी अभाव है । यह सारी समस्याएं एक दिन की नही है और न एक दिन में ठीक की जा सकती है । इन सारी समस्यायों के लिए जबाबदेह तो रमन सिंह ही है जिन्होंने प्रदेश में पन्द्रह साल तक सरकार चलाई और राज्य के शिक्षा स्वास्थ्य बेरोजगारी जैसे समस्यायों पर ध्यान नही दिया ।
रायपुर | राजधानी में आज दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में छाए बादल घने होते गए और दोपहर करीब एक बजे अचानक बारिश शुरू हो गई जो करीब दो घंटे तक जारी रही। इससे उमस और चिपचिपी गर्मी से बेहाल शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।
रायपुर | उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल की पहल पर रायगढ़ जिले में एटीएम केशवेन लूट कांड में घायल श्री विनोद पटेल के इलाज पर हुये व्यय की पूर्ण राशि 3 लाख रुपये सीएमएस कंपनी भुगतान करेगी। गौरतलब है कि एटीएम केशवेन लूट कांड में घायल होने पर विनोद पटेल को इलाज के लिए जिंदल अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज पर एक लाख पचास हजार रुपए घायल श्री विनोद पटेल के परिवार द्वारा भुगतान किया गया है। सीएमएस कंपनी एक लाख 50 हजार रुपए श्री पटेल परिवार को वापस करेगी और शेष राशि 1.50 लाख रुपए जिंदल अस्पताल को भी भुगतान करेगी।
मंत्री श्री पटेल के निर्देश पर कलेक्टर ने एटीएम केशवेन लूट कांड में मृतक वाहन चालक श्री अरविंद पटेल को बीमा तथा अन्य राशि का भुगतान दिलाने के लिये सीएमएस कंपनी प्रबंधन से सीधे बात की। सीएमएस कंपनी प्रबंधन की ओर से बीमा के 10 लाख रुपए और 01 लाख रुपये बहादुरी के लिये तथा 6 लाख रुपये कम्पनसेशन इस प्रकार कुल 17 लाख रुपये का भुगतान किया जायेगा। साथ ही पीएफ में जमा राशि का भुगतान अतिरिक्त किया जायेगा और मृतक श्री अरविंद पटेल की पत्नी को नियमित रूप से पेंशन का भी भुगतान किया जायेगा।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के सात जिलों में स्थित वृद्धाश्रमों के बुजुर्गाें से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर उनका हाल-चाल पूछा। बुजुर्गाें के स्वास्थ्य, वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गाें से कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के कारण रोजमर्रा के जीवन में परिवर्तन आया है। आज सबसे बड़ी आवश्यकता सुरक्षित रहने की है।
मुख्यमंत्री ने बुजुर्गाें से चर्चा के दौरान कहा कि मैं अपने परिवार के सियान लोगों से मिल रहा हूं। वे स्वस्थ्य और वृद्धाश्रम में खुश हैं, यह देखकर अच्छा लगा। मुख्यमंत्री ने बड़ी आत्मीयता से बातचीत की और बातचीत की शुरूआत में उन्हें प्रणाम किया। बुजुर्गाें ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया। वे इस बात से खुश थे कि प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल ने स्वयं परिवार के सदस्य की भांति उनकी सुध ली।
बुजुर्गाें से बातचीत के दौरान भावुकता के क्षण भी आए। जब श्री बघेल ने उनसे पूछा कि आपके परिवार के लोग उनसे मिलने आते हैं क्या। बुजुर्गाें ने नम आंखों से कहा कि समय-समय पर परिवार के लोग मिलने आते हैं। जांजगीर के देव समिति की बुजुर्ग महिला श्रीमती पूर्णिमा थवाईत ने बताया कि वे पिछले 15 सालों से वृद्धाश्रम में रह रही है। परिवार के लोग उनसे बीच-बीच में मिलने आते हैं। मुख्यमंत्री ने जब उनसे पूछा कि आश्रम की साफ-सफाई कैसी है, तो पूर्णिमा थवाईत ने कहा कि बढ़िया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्वयं आकर वृद्धाश्रम की व्यवस्था देखने के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों से वृद्धाश्रम की दैनिक गतिविधियों और कोरोना से बचाव के लिए अपनायी जा रही सावधानियों का भी जायजा लिया।
श्री बघेल ने बुजुर्गाें से कहा कि बच्चों और बुजुर्गाें में संक्रमण की ज्यादा संभावना रहती है। बच्चों और बुजुर्गाें को ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में बाहर से आने वाले लोगों से मास्क लगाकर दूर से बात करें, सेनेटाईजर का उपयोग करें, साबुन से हाथ धोते रहे और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का लोगों ने पालन किया है। जिसके कारण छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में काफी हदतक सफलता मिली।
मुख्यमंत्री ने गरियाबंद जिले के ग्राम भिलाई में प्रेरक संस्था द्वारा संचालित सियान सेवा सदन, मुंगेली में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, राजनांदगांव में समता मंच द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, रायगढ़ और बस्तर में भारतीय रेडक्रास सोसायटी, बिलासपुर में जनपरिषद द्वारा और जांजगीर-चांपा में देव सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम के वृद्धजनों से बातचीत की। गरियाबंद के भिलाई ग्राम के सियान सेवा सदन की वृद्ध महिला श्रीमती मीरा बाई साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि वृद्धाश्रम में अच्छी व्यवस्था है, सभी लोग स्वस्थ्य है। चाय और नश्ता समय पर मिलता है, समय-समय पर डाॅक्टर भी आते हैं, दवाई मिलती है। इसी वृद्धाश्रम की श्रीमती दुलारी बाई से मुख्यमंत्री ने पूछा कि वृद्धाश्रम में काम करने वाले कर्मचारियों से परेशानी तो नही है, उनका व्यवहार आप के साथ कैसा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों से उन्हें कोई परेशानी नहीं है। मुंगेली के वृद्धाश्रम के श्री सदानंद सोनी ने बताया कि वृद्धाश्रम आश्रम में साफ-सफाई अच्छी, दवा-पानी सब मिलता है, बिस्तर और कपड़े की साफ-सफाई होती है। कर्मचारी सेवा भाव से उनकी देखभाल कर रहे हैं। राजनांदगांव वृद्धाश्रम की श्रीमती दुरपति ने बताया कि सभी लोगों का स्वास्थ्य अच्छा है, सबेरे नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना समय पर मिलता है। बस्तर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम की श्रीमती राधा बाई और श्रीमती ऊषा बाई ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। उन्होंने बताया कि आश्रम की सभी व्यवस्थाएं ठीक चल रही है और कोई दिक्कत नहीं है।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. और संचालक श्री पी. दयानंद भी उपस्थित थे।


रायपुर | छत्तीसगढ़ के विभिन्न निगमों, मंडलों, आयोगों के साथ ही संसदीय सचिव के रिक्त पदों पर जल्द ही नियुक्ति हो जाएगी। इसके लिए दावेदारों में से नामों की छंटनी कर सूची तैयार कर ली गई है और जल्द ही इस सूची पर हाईकमान की मुहर लग जाएगी।
रायपुर | गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कवर्धा-बिलासपुर मार्ग पर आज सबेरे आंख में मिर्ची फेंक कर और पिस्तौल दिखाकर लुट के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस वारदात के संज्ञान में आते ही तत्काल संबंधित पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को दूरभाष पर चर्चाकर लुटेरे को पकडऩे के लिए तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर | गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने रायगढ़ में एटीएम कैश वैन लूट कांड के आरोपियों को 10 घंटे के भीतर पूरी रकम के साथ गिरफ्तार करने की सफलता पर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह और उनकी टीम को आज अपने रायपुर निवास पर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है, अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
उल्लेखनीय है कि विगत तीन जुलाई को रायगढ़ के करोड़ीमल नगर आजाद चौक स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसा डालने आए वैन के चालक एवं गार्ड को गोली मारकर 14 लाख 50 हजार की लूट को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने वारदात के 10 घंटे के भीतर पूरी रकम के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी। दो पेशेवर आरोपियों ने एटीएम बैंक के चालक को गोली मारकर लूट को अंजाम दिया था। मामला संज्ञान में आते ही गृह मंत्री श्री साहू ने पुलिस महानिरीक्षक एवं रायगढ़ पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर प्रकरण की जानकारी ली और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया था।
राजिम | राजधानी के नया रायपुर स्थित लार्ड बुद्धा फाउंडेशन के चेयरमैन हिमाद्रि बरुवा को राखी थाना पुलिस ने एक विवाहित महिला से रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पीडि़ता फाउंडेशन में ही कार्य करती है।
राखी थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार लार्ड बुद्धा फाउंडेशन में काम कर रही एक विवाहित महिला ने फाउंडेशन के चेयरमैन हिमाद्रि बरुवा पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए बीती रात उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़ता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आरोपी पिछले 8 महीने से अपने झांसे में लेकर उसके साथ बलात्कार कर रहा था। पीडि़ता की शिकायत दर्ज पर पुलिस ने आज आरोपी हिमाद्रि बरूवा को धारा 376 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि पीडि़त महिला अपने पति से विवाद के चलते पिछले एक साल से उससे अलग नया रायपुर में एक किराये के मकान में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। यहां रहकर वो लार्ड बुद्धा फाउंडेशन में काम कर अपना और अपने बच्चे का जीवन-यापन चला रही है। महिला का पति जगदलपुर में रेलवे में पदस्थ है।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार लूट की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन लगातार कलाइयां कर रही है इसके बावजूद भी यहां लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही है गुरुवार सुबह छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शहर से बिलासपुर जा रहे राइस मिल के दो कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाऊडर डालकर 70 लाख की लूट हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है। कवर्धा के एएसपी अनिल सोनी ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लूट की वारादात आज सुबह 10 बजे के आस-पास की है। राइस मिल के दो कर्मचारी स्कूटी में 70 लाख रुपए लेकर जा रहे थे इसी बीच पांडातराई और कुंडा थाने के बीच जंगलपुर के पास बाइक सवार लुटेरों ने उनसे बैग छीन लिया। लुटेरों ने पहले इनकी आंखों में मिर्च पाऊडर डाला और इससे पहले की दोनों संभल पाते बैग छीनकर फरार हो गए। राइसमिल के कर्मियों ने पुलिस को बताया कि बैग में 70 लाख रुपए हैं।
बड़ी खबर: अमित जोगी 14 दिन के लिए होम क्वारंटाईन हुए, बुखार-गले में खराश और सिर दर्द के बाद कराई जांच
बुख़ार, गले में ख़राश और सिर-शरीर दर्द के कारण मुझे अगले 14 दिनों के लिए रायपुर में ऐतिहातन #होम_क्वारंटाइन कर दिया गया है।????
— Amit Jogi (@amitjogi) July 8, 2020
इस दौरान मैं आप से मिल नहीं पाऊँगा किंतु फ़ोन पर अवश्य बात कर सकूँगा।
आप सभी से आग्रह है कि अपने-अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखें।जान है हो जहान है!????
रायपुर | छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन एवं रायपुर सराफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडलआज रायपुर जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी महोदय श्री अजय यादव जी जो पूर्व मे दुर्ग मे पदस्थ थे जिन्होने दुर्ग मे रहते सुपेला स्थित पारख ज्वेलर्स मे बड़ी चोरी का 36 घंटो मे पर्दाफाश किया था। एसएसपी अजय यादव से मुलाकात की एवं रायपुर शहर मे समस्त सराफा व्यापारियो के सहयोग से पूर्व कार्यकारिणी द्वारा 5 वर्षो से संचालित 52 कैमरा की जानकारी दि जो आज भी निरंतर प्रसाशान के लिये बहुत सहयोगी साबित होते आए है एवं सराफा दुकानों के समय सारिणी पर भी चर्चा की जिसमे श्री अजय यादव जी ने खुशी जताते हुए इसे सराहनीय पहल बताया एवं प्रसाशान ने सराफा कारोबारियो के लिये हमेशा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर महासचिव उत्तम गोलछा (अरिहंत), कोषाध्यक्ष सुरेश भंसाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मगेंलाल मालू छत्तीसगढ सराफा एसोसिएशन एवं रायपुर सराफा एसोसिएशन से दीपचंद कोटड़िया सुरेश भंसाली पवन अग्रवाल जितेंद्र गोलछा प्रकाश झाबक सौरभ कोठरी शामिल हुये ।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रभारी सचिवों की नए सिरे से नियुक्त् करते हुए सभी सचिवों को माह में एक बार अपने प्रभार वाले जिले का भ्रमण करने, सरकारी योजनाओं के संचालन व क्रियान्वयन की समीक्षा करने तथा समीक्षा रिपोर्ट का ब्योरा प्रतिमाह मुख्य सचिव को जमा कराने का निर्देश जारी कर दिया है।
रायपुर | गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने बेमेतरा जिले के पुलिस अधीक्षक एवं जवानों के द्वारा अपराधों की रोकथाम और अपराध अन्वेषण एवं खोज-बीन के लिए नवीन तकनीक का उपयोग करने के लिए सम्मानित किया है। गृह मंत्री ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय में विधायक श्री आशीष छाबड़ा की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल और उनकी टीम को शिल्ड और शाल देकर उन्हें सम्मानित किया। मंत्री श्री साहू ने पुलिस अधीक्षक को अपराधों पर नियंत्रण रखने, शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीव्ही कैमरा लगाने तथा बेमेतरा में पुलिस कंट्रोल रूम बनाने और तीन पालियों में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैफिक नियमों का पालन कराने तथा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने घटना की सरसरी तौर पर जानकारी लेते हुए बताया कि पिछले माह तीन जून को अज्ञात ट्रक चालक द्वारा 7 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को गृह मंत्री ने काफी गंभीरता से लेकर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए थे, चूंकि यह कार्य बड़ी मुश्किल थी इसके लिए नये तकनीक जीपीएस डेटा एनालिसीस का उपयोग करते हुए लगभग 12 हजार ट्रकों की जांच की जाकर 19 जून को अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

गरियाबंद | गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखण्ड में गत मंगलवार को 6 नये केरोना के पॉजिटिव मरीज मिलने के पश्चात संबंधित क्षेत्र के चौहद्दी को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री छतर सिंह डेहरे द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार देवभोग के वार्ड क्रमांक 18 में दो, ग्राम बरही में दो, ग्राम मोटरापारा में एक एवं ग्राम दीवानमुड़ा में एक कोरोना पॉजिटीव मिलने की पुष्टि की गई है। पुष्टि के पश्चात कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कंटेनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बन्द रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जायेगी। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार नए पॉजिटिव कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि पश्चात सम्बंधित क्षेत्र के चिन्हित चौहद्दी (सभी दिशाओं) को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। वहीं 3 किमी के दायरे को बफर जोन घोषित किया गया है। आदेश के तहत उक्त क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस पैट्रोलिंग सुनिश्चित की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग के निदेशनुसार आवश्यक सर्विलांस, कान्टेक्ट, ट्रेसिंग एवं सैम्पल जांच आदि की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही जोन में कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। केवल एक प्रवेश एवं निकास हेतु बैरिकटिंग हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रवेश एवं निकास सहित क्षेत्र की सेनिटाइजिंग व्यवस्था एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है। कान्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद को दायित्व सौंपा गया है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य टीम को दवा, मास्क, पीपीई कीट इत्यादि उपलब्ध कराने एवं बॉयोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग देवभोग के पर्यवेक्षक को घरों का एक्टिव सर्विलांस व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को खंड स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था हेतु दायित्व सौंपा गया है। पुलिस विभाग के अनुविभागीय अधिकारी को दुकाने बन्द करवाने और आवागमन प्रतिबंधित करने दायित्व सौंपा गया है। उक्त जोन की निगरानी एवं समन्वय के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। देवभोग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री आशीष अनुपम टोप्पो संबंधित क्षेत्र के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। उपरोक्त समस्त अधिकारी-कर्मचारी आपस में समन्यव बनाकर समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर उपरोक्त कार्यो हेतु अन्य स्थानीय अमलों की ड्यूटी लगाने हेतु अधिकृत होंगे।
महासमुुंद। सर्वर में आ रही समस्या और उचित मूल्य के दुकानदारों द्वारा आधार लिंक करने में रूचि नहीं लिए जाने से जिले में राशन कार्डधारियों का आधार लिंक कार्य धीमा है। जिले के करीब 26 हजार सदस्यों का आधार लिंक किया जाना है लेकिन अभी तक मात्र 536 सदस्यों का ही आधार लिंक हो पाया है।















.jpg)









