BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
स्वास्थ्य विभाग ने 7 जून और 10 जून को विमान द्वारा दिल्ली से रायपुर लौटे यात्रियों से क्वारेंटाइन में रहने की अपील की

स्वास्थ्य विभाग ने 7 जून और 10 जून को विमान द्वारा दिल्ली से रायपुर लौटे यात्रियों से क्वारेंटाइन में रहने की अपील की

दोनों विमानों में यात्रा करने वाले एक-एक यात्री पाए गए हैं कोरोना वायरस संक्रमित
सभी यात्रियों से हेल्पलाइन नंबर 104 पर फोन कर अपने बारे में जानकारियां दर्ज कराने कहा

रायपुर | स्वास्थ्य विभाग ने 7 जून को इंडिगो की विमान संख्या 6जी-2757 (6G-2757) और 10 जून को विस्तारा के यूके-797 (UK-797) विमान से दिल्ली से रायपुर आए यात्रियों से क्वारेंटाइन में रहने की अपील की है। इन दोनों विमानों में यात्रा करने वाले एक-एक यात्री कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। विभाग ने रायपुर के अलावा किसी अन्य एयरपोर्ट पर उतरकर ट्रेन, बस या अन्य साधनों से छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले यात्रियों से भी क्वारेंटाइन में रहने की अपील की है।
स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों से खुद के एवं जन स्वास्थ्य की सुरक्षा की दृष्टि से अन्तर्राज्यीय यात्रा से आए यात्रियों से पेड-क्वारेंटाइन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए 14 दिनों तक क्वारेंटाइन में रहने कहा है। साथ ही व्यक्तिगत सुरक्षा की दृष्टि से पेड-क्वारेंटाइन के बाद 14 दिनों तक होम-क्वारेंटाइन में जरूर रहें। होम-क्वारेंटाइन के दौरान ऐसे व्यक्ति अपने घर के एक ही कमरे तक सीमित रहें। क्वारेंटाइन में रह रहे व्यक्ति को घर का एक ही सदस्य मास्क लगाकर पूरी सावधानी बरतते हुए जरूरी समान प्रदान करें।
विभाग ने क्वारेंटाइन में रह रहे व्यक्ति को अन्य लोगों के संपर्क में आने से बचने कहा है। क्वारेंटाइन के दौरान यदि बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दें, तो ऐहतियात के तौर पर अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क कर अपनी प्रारंभिक जांच करवाएं एवं अपने संबंध में पूरी जानकारी दें। किसी भी प्रकार की समस्या और शंका के समाधान के लिए अपने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी या टोल-फ्री नंबर 104 पर संपर्क कर सूचित करें।

बड़ी खबर : पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्म विभूषण के लिए आवेदन आमंत्रित : आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त, देखें कैसे करे आवेदन

बड़ी खबर : पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्म विभूषण के लिए आवेदन आमंत्रित : आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त, देखें कैसे करे आवेदन

रायपुर | पद्म विभूषण,पद्म भूषण एवं पदम श्री पुरस्कार हेतु नामांकन वर्ष 20-21 हेतु योग्य पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए है। जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला एंव बाल विकास विभाग कलेक्टर परिसर जिला रायपुर को 10 अगस्त तक आवेदक नामांकन फार्म प्रेषित कर सकते है । इसके अतिरिक्त 10 अगस्त तक पोर्टल www.padmaawards.gov पर online आवेदन किया जाना अनिवार्य है।आनलाईन आवेदन नही किये जाने पर आवेदक का फार्म लिया जाना अनिवार्य नही होगा ।

फव्वारा चौक, बैरनबाजार कंटेंनमेंट जोन घोषित मेडिकल इमरजेंसी के अतिरिक्त किसी अन्य कारणों से बाहर निकलना प्रतिबंधित

फव्वारा चौक, बैरनबाजार कंटेंनमेंट जोन घोषित मेडिकल इमरजेंसी के अतिरिक्त किसी अन्य कारणों से बाहर निकलना प्रतिबंधित

रायपुरभारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर मे नगर पालिक निगम के अंतर्गत फव्वारा चौक,बैरनबाजार थाना कोतवाली में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।अपर कलेक्टर ने पूर्व में हबीब मकान रास्ता,पश्चिम में बंद है,उत्तर में छोटी मस्ज़िद गली पास और दक्षिण में मोहम्मद इम्तियाज़ के रिक्शा गैरेज को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया है।
   कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत  प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी या आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज लिया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी  आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।  मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जाएगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे। कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

नवविवाहिता ने खुुद को किया आग के हवाले, पढ़े पूरी खबर

नवविवाहिता ने खुुद को किया आग के हवाले, पढ़े पूरी खबर

कोरबा। दर्री के सिंचाई कालोनी में आज सुबह एक नवविवाहिता ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। बाद में उसकी चीख सुनकर घर के लोग हरकत में आए। दरवाजा तोड़कर उसे गंभीर स्थिति में बाहर निकाला गया। पुलिस को सूचना देकर पीडि़ता को जिला अस्पताल भिजवाया गया। कुछ ही देर के बाद उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर ठोस वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने घटनाक्रम की जांच करने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय सुनीता यादव मूलत: जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली थी। फरवरी 2019 में उसका विवाह नरेश यादव से हुआ था। वह रोजी-मजदूरी के काम से जुड़ा है। उसका परिवार सिंचाई कालोनी दर्री में निवासरत है। परिवार में नरेश की माता और भाई-बहन शामिल हैं। खबर के अनुसार विवाह के बाद ससुराल में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। घर के अधिकांश काम सुनीता किया करती थी। आज सुबह उसकी सास ने बर्तन साफ किये। इसके बाद चाय बनाने के बारे में जानकारी ली। बहू ने यह काम करने की बात कही। कुछ देर बाद वह अपने कमरे में चली गई और खुद को भीतर से बंद कर लिया। इसके कुछ समय बाद वहां से चीख सुनाई दी। इस परिवार के एक सदस्य ने सुनीता की सास को यह जानकारी दी। जिस पर उसके पुत्र ने संबंधित कमरे की तरफ रूख किया और माजरा भांपकर लात मारकर दरवाजे को तोड़ा। परिजनों ने वहां का हाल देखा तो वे सख्ते में आ गए। आनन-फानन में आग में लिपटी सुनीता को बचाकर बाहर निकाला गया। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। टीआई राकेश मिश्रा और कर्मियों ने यहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एम्बुलेंस के जरिए सुनीता को जिला अस्पताल भिजवाने के साथ प्रशासन के अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया गया। ताकि उसका कथन हो सके। कोरबा के जिला अस्पताल पहुंचने और वहां उपचार की प्रक्रिया शुरू किये जाने के साथ ही उसकी मौत हो गई। यह जानकारी नहीं मिल सकी कि उसका बयान हो सका या नहीं। नवविवाहिता की मौत के बारे में उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके यहां पहुंचने और बयान लेने के बाद इस मामले में मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा सकेगा।

इस संबंध में आसपास में चल रही चर्चा के हवाले से ज्ञात हुआ है कि सुनीता का विवाह उसकी इच्छा के विरूद्ध किया गया था। संभवत: उसने इस कारण से यह कदम उठाया होगा। लेकिन इसे अंतिम रूप से वास्तविक नहीं माना जा सकता। आगे होने वाली जांच के बिंदुओं में तथ्यों के आधार पर पुलिस अपनी कार्यवाही करेगी। सास ने कहा-कोई जानकारी नहीं मृतका सुनीता की सास इस घटनाक्रम से दुखी नजर आई। उसने बताया कि बहू ने यह सब क्यों किया। इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। घर के अधिकांश काम उसकी बहू खुद करती थी और विवाह के बाद से अब तक किसी प्रकार का तनाव जैसा कुछ नजर नहीं आया। आज की घटना के बारे में उसे बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है।
कोरोना से इलाज/बचाव के लिए झाड़ फूंक के अंधविश्वास में न फँसे: डॉ. दिनेश मिश्र

कोरोना से इलाज/बचाव के लिए झाड़ फूंक के अंधविश्वास में न फँसे: डॉ. दिनेश मिश्र

रायपुर। बलौदाबाजार जिले से झाड़ फूंक करने वाले एक तथाकथित बाबा का मामला सामने आया है जिसने कोरोना को झाडफ़ूंक करने के लिए 45000 रुपये में ठेका लिया था और गांवों में अनेक लोगों की झाडफ़ूंक की तथा स्वयं  बीमार होने पर स्वयं के उपचार के लिए झाड़ फूंक पर भरोसा करने की बजाय शासकीय चिकित्सालय पहुंचा, तथा जब उसका टेस्ट हुआ तब वह स्वयं कोरोना से संक्रमित पाया गया, यही नहीं उसका उपचार करने वाले बलौदाबाजार व पलारी के चिकित्सकों सहित 13 ग्रामीण संक्रमित पाए गए जब उससे जानकारी ली गयी तब पता चला कि वह ग्रामीणों का कोरोना से बचाव व उपचार के लिए ठेका लेकर  झाड़ फूंक कर रहा है| मध्यप्रदेश के रतलाम में हाथ चूम कर कोरोना का इलाज करने वाले असलम बाबा उर्फ अनवर शाह की मृत्यु कोरोना से ही हुई है साथ ही उसके पास इलाज कराने वाले 24 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे अंधविश्वास, अज्ञानता, तथा लापरवाही के कारण हर दिन ऐसे अलग अलग प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं, जबकि इस परिस्थिति में नागरिकों को सतर्क सावधानी एवं जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार करना चाहिए| डॉ मिश्र ने कहा पूरे देश में ऐसे तथाकथित बाबाओं/तांत्रिकों की भरमार है जो अलग अलग तरीकों से झाड़ फूंक करते है.और लोगों के अंधविश्वास का लाभ उठाते हैं| कोरोना काल में इन बाबाओं के सम्पर्क में आने वाले लोगों की खोजबीन करना प्रशासन और चिकित्सको के लिए और  भी जटिल काम है| अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कहा कि लोगों को किसी भी प्रकार की झाड़ फूंक, और किसी भी प्रकार के बाबाओ के पास जाने से परहेज करना चाहिए. कोरोना जैसे वायरस संक्रमण के बचाव व उपचार के लिए, विश्व स्वास्थ्य संगठन, सरकार, द्वारा बताई जा रही गाइड लाइन का पालन करना चाहिए, तथा चिकित्सको द्वारा बताए जा रहे नियमों व सावधानी का पालन करना चाहिए, जब बार बार कहा जा रहा है कि हाथ मिलाने, किसी निकट सम्पर्क में जाने, भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं तब किसी भी हाथ चूमने, नजदीक बैठा कर झाड़ फूंक करने, वाले बाबा के पास जाना खतरनाक हो सकता है,साथ ही सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाना,एवं आयोजित करना भी उचित नहीं है, कोई भी आयुर्वेदिक ,होमेओपेथी, दवा, काढ़ा,बिना अपने चिकित्सक से परामर्श के न लें, बार बार हाथ धोने, सेनेटाइजर ,मास्क का उपयोग कर,तथा जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार कर  संक्रमण से खुद का तथा अन्य लोगों में संक्रमण फैलने से  बचाव किया जा सकता है|
डॉ. दिनेश मिश्र. अध्यक्ष अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति
 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में बालिकाओं ने फिर मारी बाजी, पढ़े पूरी खबर

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में बालिकाओं ने फिर मारी बाजी, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 में कुल 3,92,153 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 3,84,761 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 1,78,079 बालक तथा 2,06,682 बालिकायें सम्मिलित हुए, जिनमें से 3,84,599 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,83,157 है अर्थात कुल 73.62 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 76.28 तथा बालकों का प्रतिशत 70.53 है। सम्मिलित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,26,384 (32.86 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,42,983 (37.18 प्रतिशत) है,तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 13,788 (3.59 प्रतिशत) है। 25,487 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है। कुल 162 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये हैं, जिनमें 39 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण 117 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम पात्रता के अभाव में निरस्त किये गये है। इसके अतिरिक्त 06 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे। 

गत वर्ष हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में कुल 3,84,664 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थे, जिनमें से 1,79,505 बालक तथा 2,04,959 बालिकायें सम्मिलित हुई थी। सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 68.20 था। इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षा परिणाम में लगभग 5.42 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

हायर सेेकेण्डरी स्कूल सर्टिफि केट परीक्षा वर्ष 2020 कुल 2,77,563 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 2,75,736 परीक्षार्थी परीक्षा मेें सम्मिलित हुए। जिनमें से 1,29,315 बालक तथा 1,46,421 बालिकायें सम्मिलित हुई जिनमें से 2,75,495 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,16,526 है अर्थात 78.59 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 82.02 तथा बालकों का प्रतिशत 74.70 है। सम्मिलित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 72,385 (26.27 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,34,631 (48.87 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों  की संख्या 9,493 (3.45 प्रतिशत) है। 17 परीक्षार्थियों को पास की श्रेणी में उत्तीर्ण किया गया है। 34,880 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है। कुल 241 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये, जिसमें 70 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण 168 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम पात्रता के अभाव में निरस्त किये गये है तथा 01 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है। इसके अतिरिक्त 02 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे। 

गतवर्ष हायर स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में कुल 2,60,521 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 1,24,370 बालक तथा 1,36,151 बालिकायें सम्मिलित हुई थी। सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 78.43 तथा इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षा परिणाम में 0.16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 
प्रियदर्शनी नगर कंटेंटमेंट जोन घोषित, मेडिकल इमरजेंसी के अतिरिक्त किसी अन्य कारणों से बाहर निकलना प्रतिबंधित

प्रियदर्शनी नगर कंटेंटमेंट जोन घोषित, मेडिकल इमरजेंसी के अतिरिक्त किसी अन्य कारणों से बाहर निकलना प्रतिबंधित

रायपुर। भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर मे नगर पालिक निगम के अंतर्गत प्रियदर्शनी नगर थाना कोतवाली में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने पूर्व में राघव एडवरटाइजिंग सेंटर,पश्चिम में पुरोहितजी का मकान,उत्तर में छाबड़ा हाउस और दक्षिण में किस्पोट्टा जी का मकान को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया है।


कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी या आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज लिया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।  मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जाएगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे। कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
अनवरत बारिश: विधायक विकास उपाध्याय ने किया कई वार्डों का दौरा, क्षेत्र के दर्जनों वार्डों में उत्पन्न समस्या का कराया समाधान

अनवरत बारिश: विधायक विकास उपाध्याय ने किया कई वार्डों का दौरा, क्षेत्र के दर्जनों वार्डों में उत्पन्न समस्या का कराया समाधान

रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार हो रही बारिश के बाद विधायक विकास उपाध्याय आज जोन कमिश्रर, जोन अधिकारियों व निगम के अमले को लेकर अपने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का दौरा कर रहे हैं। जिन इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई हैं, उन इलाकों में पहुंचकर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करा रहे हैं। 
रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय आज सुबह से ही अपने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं। शहर में लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की सूचनाएं लगातार सामने आ रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए विधायक उपाध्याय ने आज सुबह से ही निरीक्षण पर निकल गए। विधायक श्री उपाध्याय के निरीक्षण के दौरान अलग-अलग जोन के अधिकारियों के साथ ही निगम का दस्ता भी साथ चल रहा है। उपाध्याय ने आज अपने इलाके के स्वामी आत्मानंद वार्ड, समता कालोनी, चौबे कालोनी का निरीक्षण किया। इसके पश्चात वे राखी नगर, गरबा ग्राउंड, ग्यारह एकड़, गीता नगर, एडलैब्स, होराज अमृत टॉकीज के इलाके का दौरा किया। इसके पश्चात वे टाटीबंध, अयप्पा मंदिर, कोटा, लाइफ स्टाइल, शांति विहार, मारुति बिहार, शिवजी नगर, डबरा पारा, हीरापुर आदि का निरीक्षण कर वार्ड में जल भराव की स्थिति का जायजा लेकर समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे हैं। उपाध्याय के साथ ही पार्षद प्रकाश जगत, वारेंद्र साहू, विकास अग्रवाल, संदीप सिरमौर, चंदन बारीक, ईश्वरी नामदेव, वेदप्रकाश, विनय चावड़ा, सोहन शर्मा, सूरज साहू व समस्त कार्यकर्ताओं के साथ गुढिय़ारी, रामनगर अंडरब्रिज, भारतमाता चौक, सीएसईबी गेट, विकास नगर, शंकराचार्य स्कूल, बड़ा अशोक नगर पहुंचे। 
स्वास्थ्य विभाग की टीमें कोरोना से जंग में घर-घर में खोज रही सर्दी और खांसी के मरीज

स्वास्थ्य विभाग की टीमें कोरोना से जंग में घर-घर में खोज रही सर्दी और खांसी के मरीज

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग अब घर घर जाकर सर्दी, खांसी और कोरोना वायरस के लक्षणों वाले संदिग्धों को खोज रहा है| सर्वे का जिम्मा नगर निगम प्रशासन आंगनबाड़ी, निगम और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को सौंपा गया है।


शहर से गांव तक के हर घर में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज खोजे जा रहे हैं। इसके लिए टीमें बनाई गई हैं और हर टीम में पांच-पांच सदस्य हैं। यह कंटेमेंट जोन के सभी वार्डों में घूमकर एक-एक व्यक्ति के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल ने बताया, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे का काम चल रहा है। अब कोई भी संदिग्ध घर में खुद से दवा लेकर छिपकर न रह पाए, इसलिए यह सर्वे किया जा रहा है। इससे बड़ा डाटा भी तैयार होगा।

सर्वे में ऐसा डाटा तैयार किया जा रहा है जो रायपुर जिले में रहने वालों की पूरी जानकारी देगा। सर्वे के दौरान मनमानी करने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को भी जरुरत पडऩे पर साथ में लगाया जाने का निर्देश दिए गए हैं।

जिले के कंटेंनमेंट जोन में अब तक 56, 094 घरों का सर्वे किया गया है, जिसमें में सर्दी, खांसी, बुखार की शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है। प्रवासी श्रमिकों के क्वारेंटाइन सेंटरों में ठहरे लोगों की भी स्वास्थ्य जांच का पूरा विवरण सीएमएचओ कार्यालय को दिया जाना है। बुजुर्ग बच्चों, बुजुर्गों व गंभीर बीमारियों से ग्रसितों के साथ ही गर्भवती महिलाओं का भी डाटा तैयार कर संक्रमण को रोकने में मदद करेगा। इन सभी की स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है। अतिरिक्त सावधानियां के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष रुप से गृहभ्रमण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है।  

इस तरह तैयार हो रहा डाटा-
- टीम हर घर में पहले परिवार के मुखिया के बारे में जानकारी ले रही है। फिर सभी सदस्यों के नाम, उम्र, मोबाइल नंबर और आय के स्रोत की जानकारी भी दर्ज कर रही है।

- उसके बाद टीम हर सदस्य की तबीयत के बारे में पूछ रही है। जैसे क्या किसी को सर्दी, खांसी, बुखार है और सांस लेने में तकलीफ की भी पड़ताल कर रही है। 

- परिवार का कोई भी सदस्य एक माह में विदेश यात्रा से लौटा है तो उसका भी अलग से पूरा ब्योरा तैयार किया जा रहा है।

ताकि छुप न पाएं संक्रमित-
प्रशासन को आशंका है कि विदेश और गैर प्रांतों से आए लोग घर आये  हैं वह होम क्वारंटाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। हर घर में जाकर जांच करने का उद्देश्य ही यही है कि कोई भी संक्रमित घर में छिपकर न रह पाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम हर घर का दरवाजा खटखटा रही है और परिवार के बारे में जानकारी हासिल कर अभिलेख में दर्ज कर रही है। जिले के घरों में सैनिटाइजेशन करने वाली टीम भी घर में रहने वाले हर एक व्यक्ति पर नजर रख रही है। शहर के बाद यह सर्वे का काम ग्रामीण इलाकों में भी किया जा रहा है। 
बड़ी खबर: कोविड-19: तीन पॉजीटिव केस आने के बाद पुरानीबस्ती थाना हुआ सील

बड़ी खबर: कोविड-19: तीन पॉजीटिव केस आने के बाद पुरानीबस्ती थाना हुआ सील

रायपुर। राजधानी में कोविड-19 अब लगातार पांव पसार रहा है। इसी क्रम में शहर के पुरानीबस्ती थाना को भी सील कर दिया गया है। थाना प्रभारी के निकटतम तीन परिजनों के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया है। 

सूत्रों ने बताया कि पुरानीबस्ती थाना प्रभारी के पिता के साथ ही सास-ससुर बाहर से आए थे। इनके संपर्क में स्वयं टीआई भी आए थे और टीआई के संपर्क में कई लोग आ गए थे। इन तीनों की जब कोरोना टेस्ट कराया गया तो इनका रिपोर्ट पॉजीटिव आया। इसके बाद से ही पुरानीबस्ती थाने को सील कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से थाना परिसर को पूरी तरह से सेनेटाइज किया जा रहा है। वहीं थाने का संपूर्ण कामकाज निकटतम थाना टिकरापारा में स्थानांतरित कर दिया गया है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी मंदिर हसौद थाने में इसी तरह से कोरोना पॉजीटिव केस सामने आने के बाद थाना को पूरी तरह से सील कर दिया गया था। शहर में कोरोना ने अब विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया है। बहरहाल जितने कोरोना पॉजीटिव केस अब सामने आ रहे हैं, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बीमारी ने अब उग्र रूप धारण कर लिया है। 
जगन्नाथ रथयात्रा आज: मुख्यमंत्री और राज्यपाल गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में छेरा पहरा की रस्म अदा करेंगे

जगन्नाथ रथयात्रा आज: मुख्यमंत्री और राज्यपाल गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में छेरा पहरा की रस्म अदा करेंगे

रायपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया के अवसर पर वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप भगवान जगन्नाथ का उत्सव पुरी सहित प्रदेश में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोरोना वायरस बीमारी के कारण इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा नहीं निकाली जा रही है। निर्धारित समय पर पहुंचकर राज्यपाल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री छेरा पहरा की रस्म अदा कर पंडितों के श्लोकों के दौरान भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा करेंगे। इस अवसर पर गायत्री मंदिर परिसर में ही भगवान जगन्नाथ को भ्रमण करवाया जाएगा। भगवान जगन्नाथ के पूजन अवसर पर कुछ सीमित लोगों को ही जिला प्रशासन द्वारा दर्शन की अनुमति दी गई है। 


ज्ञातव्य है कि  ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा इस वर्ष जगन्नाथ पुरी में भी सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश पर शर्तों के साथ निकाली जाएगाी। कोरोना संक्रमण का असर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर पड़ा है। शहर के प्राचीनतम टूरी हटरी स्थित भगवान जगन्नाथ एवं सदर बाजार स्थित मंदिर में विधि विधान से पूजा मंदिर के पुजारियों द्वारा की गई। ऐतिहासिक मान्यता के अनुसार आज भगवान जगन्नाथ बीमारी से स्वस्थ होकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। सर्वविदित है कि जगन्नाथ के भात के लिए जगत पसारे हाथ। 
भीषण बारिश के चलते शहर की बस्तियों में घुसा पानी, सड़कों पर भी पानी भरने से आवाजाही हुई प्रभावित

भीषण बारिश के चलते शहर की बस्तियों में घुसा पानी, सड़कों पर भी पानी भरने से आवाजाही हुई प्रभावित

रायपुर। रविवार रात से शुरू हुई वर्षा आज सुबह तक जमकर हुई। भीषण बारिश के कारण शहर का जनजीवन प्रभावित हुआ वहीं पानी की निकासी सही नहीं होने के कारण शहर के अनेक निचले बस्ती क्षेत्र इलाकों में पानी भरने के कारण लोगों की रोजमर्रा की दिनचर्या प्रभावित हुई। 


सड़कों पर पानी भरने के कारण अनेक दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना से आते जाते प्रभावित दिखे। मानसूनी द्रोणिका के एवं चक्रवात के छत्तीसगढ़ में मजबूत होने के कारण पूरे प्रदेश में इस समय जमकर वर्षा हो रही है। प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में मूसलाधार पानी गिरने से नदी नालों में बाढ़ आ गई है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना प्रदेश के सभी जिलों में की गई है। हमारे 28 जिलों के संवाददाताओं से मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सतत निगरानी कर आम नागरिकों को परेशान होने से बचाने के लिए पूर्ण तैयारी की गई है। 
बाइक से गिरकर नाबालिग की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

बाइक से गिरकर नाबालिग की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा मोटरसायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाने के कारण उसमें बैठी एक नाबालिग की गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच पर मोटरसायकल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 जून को सुबह करीब 9.30 बजे आरोपी सुरदीप दीवाकर अपने मोटरसायकल में 17 वर्षीय सुरेखा दीवाकर पिता शंकर निवासी सिमगा को बैठा कर जा रहा था। इस दौरान आरोपी द्वारा मोटरसायकल को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाया, जिससे वाहन में पीछे बैठी लड़की की गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया था। जांच उपरांत पुलिस ने मोटरसायकल चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
24 घंटे की बारिश से नदी-नाले उफान पर, जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

24 घंटे की बारिश से नदी-नाले उफान पर, जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

कांकेर। जिले के ज्यादातर इलाको में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश होने से नदियों का जल स्तर बढ़ गया, अंतागढ़ में मेढ़की नदी उफान पर आ गई है। जिससे लगभग 30 गांव का संपर्क जिला और ब्लॉक मुख्यलायों से टूट गया था, कल रात्रि से बारिश थमने लोगों ने राहत सांस ली है, लेकिन बादल आज सुबह से ही दिख रहे हैं। वहीं जिला मुख्यलय के बीच से बहने वाली दूध नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है। जिसे देखते हुए कलेक्टर के एल चौहान ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई थी। जिसका असर भी देखने को मिला, जिससे जिले के अन्तागढ़ कांकेर, नरहरपुर क्षेत्र में रविवार की शाम से तेज बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए। अंतागढ़ क्षेत्र में मेढ़की नदी उफान पर है। वहीं दूध नदी का जल स्तर बढ़ गया। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को अलर्ट जारी करते हुए बाढ़ से निपटने के लिए नगर सेना की 25 सदस्यीय एक्सपर्ट को तैयार रखा गया है। कल रात्रि से बारिश थमी है, लेकिन बादल आज भी बने हुए है। 
 राजधानी के सिलतरा स्थित फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा, एक श्रमिक की हुई मौत 4 गंभीर

राजधानी के सिलतरा स्थित फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा, एक श्रमिक की हुई मौत 4 गंभीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां राजधानी के सिलतरा स्थित आरती स्पंज फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया है। जर्जर शेड गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई है और वही 4 गंभीर रूप से घायल हो गए है। 

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में पुराना जर्जर शेड श्रमिकों के ऊपर गिर गया जिसके नीचे दबने से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि 4 श्रमिक गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय सिलतरा चौकी प्रभारी दलबल मौके पर पहुँचे। घायलों में सभी बेमेतरा जिले के बोरिया और आसपास के गांव के बताए जा रहें है। फिरहाल घायलों का उपचार मेकाहारा में चल रहा है पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। 
जिले में जोरदार सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की भिड़ंत में 1 की मौत, 1 गंभीर

जिले में जोरदार सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की भिड़ंत में 1 की मौत, 1 गंभीर

कांकेर। जिले के अन्तागढ़ थानाक्षेत्र अंर्तगत ग्राम कलगांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मारने से पिकअप के चालक की मौके पर मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। ट्रक चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह हुई सड़क हादसे में पिकअप क्रमांक सीजी 19 बीजे 5883 के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वही साथ बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में जारी है। पिकअप सवार मृतक और घायल की पहचान की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरूध्द 209, 337, 304 के तहत मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक वाहन की पतासाजी में जुटी है। 
बगैर मास्क के 55 दुकानदारों व आम लोगों से निगम ने वसूला जुर्माना, पढ़े पूरी खबर

बगैर मास्क के 55 दुकानदारों व आम लोगों से निगम ने वसूला जुर्माना, पढ़े पूरी खबर

जगदलपुर। कोरोना वाइरस के संक्रमण से बचाव के लिए घर से बाहर निकलने और मास्क नहीं पहनने व सोशल डिस्टेंसिंंग की पालन नहीं करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने कार्रवाई शुरू की है। संजय बाजार में मास्क नहीं पहनने वाले 55 दुकानदारों व आम लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल के निर्देश पर आज निगम अमला ने संजय बाजार व अन्य स्थानों पर मास्क नही पहनने वाले लोगों व दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है, यह कार्रवाई स्वच्छता विभाग व राजस्व तथा उप अभियंता की सयुक्त टीम के द्वारा किया गया है। आज की कार्रवाई में बगैर मास्क के 55 लोगों पर 100 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से कुल 55 लोगों से 5500 रूपये की जुर्माना वसूल किया गया है। 
अवैध रेत परिवहन करते 9 ट्रैक्टर व 2 छोटा हाथी जब्त

अवैध रेत परिवहन करते 9 ट्रैक्टर व 2 छोटा हाथी जब्त

कोरबा। कोरबा जिले में अवैध तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही कार्यवाही के बाद भी रेत तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जिले में अलग-अलग थाना चौकियों में पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते 9 ट्रैक्टर और 2 छोटा हाथी जब्त किया है। खनिज विभाग भी ऐसे रेत तस्करों पर भी कार्यवाही कर रही है। लगातार हो रही कार्यवाही के बाद भी रेत तस्कर सक्रिय है। 
 तबियत बिगडऩे पर उपचार के लिए अस्पताल ले जाते वक्त कैदी की मौत, पढ़े पूरी खबर

तबियत बिगडऩे पर उपचार के लिए अस्पताल ले जाते वक्त कैदी की मौत, पढ़े पूरी खबर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार की सुबह एक बन्दी की मौत हो गई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राजकुमार चौहान 28 वर्ष को आज तड़के तबियत बिगडऩे पर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा ले जाया गया। यहां परिक्षण के बाद डॉक्टर ने युवक की मौत हो जाने की जानकारी दी। मृतक हत्या का आरोपी था और पिछले 09 माह से उप जेल में बंद था। इस सम्बंध में मेडिकल ऑफिसर आरपीएस कंवर ने बताया कि आज तड़के 3:45 में युवक को अस्पताल लाया गया था। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि यह मौत संभवत: कार्डियक अरेस्ट से हुई है। लेकिन शव के पोस्टमार्ट के बाद ही सही कारण बताया जा सकेगा।
 झीरम घाटी कांड की एसआईटी जांच हो- शैलेश नितिन त्रिवेदी

झीरम घाटी कांड की एसआईटी जांच हो- शैलेश नितिन त्रिवेदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इतिहास में एवं देश में सबसे बड़ा जनसंहार झीरम घाटी मामले में सुरक्षा व्यवस्था में कमी के चलते घटित हुआ था। नक्सली हमले में अब तक हुए हमलों में देश का बस्तर संभाग का सबसे बड़ा नक्सली हमला था। 25 मई, 2013 को बस्तर की झीरम घाटी में कांग्रेस की चुनावी रैली पर एक कथित नक्सली हमला हुआ था। यह भारत और संभवत: दुनिया के लोकतंत्र के इतिहास का सबसे बड़ा राजनीतिक नरसंहार था। उपरोक्त जानकारी कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस संचार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने तत्कालीन भाजपा सरकार पर लगाते हुए एनआईए जांच में मुख्य आरोपियों को बचाने की बात कही। साथ ही त्रिवेदी ने कहा कि उक्त मामले में विधानसभा में सीबीआई जांच की मांग को केन्द्र सरकार द्वारा सीधे-सीधे नकारा गया। राजनीतिक षडयंत्र के तहत हुई कांग्रेसी नेताओं की हत्याओं में निश्चित रूप से सुरक्षा व्यवस्था में कमी थी जिसका चुकारा तत्कालीन कांग्रेस नेताओं को नक्सली हत्याओं में अपनी जान की बाजी लगाना पड़ा। 

इसमें कांग्रेस के 13 नेताओं सहित कुल 29 लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हुए थे। प्रदेश कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ला, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार, दिनेश पटेल, और योगेंद्र शर्मा, सहित 13 कांग्रेस नेताओं की हत्या कर दी गई। ये सब हमारे परिजन थे। तब राज्य में भारतीय जनता पार्टी की रमन सिंह सरकार थी। इस नरसंहार की जांच एनआईए को सौंपी गई थी और साथ में जांच के लिए आयोग बनाया गया था। इससे पहले कि एनआईए अपनी जांच ठीक तरह से शुरु कर पाती, केंद्र में यूपीए की सरकार की जगह एनडीए की सरकार आ गई। इसके बाद जो लीपापोती शुरु हुई वह हम सब लोगों को पीड़ा पहुंचाती है। 

षडय़ंत्र की जांच नहीं हुई-
पूरा छत्तीसगढ़ जानता है कि इस नरसंहार के पीछे कोई बड़ा राजनीतिक षडयंत्र था। लेकिन आश्चर्य और दुख का विषय है कि न तो एनआईए ने इस षडयंत्र की जांच की और न आयोग के जांच के दायरे में षडयंत्र को रखा गया। एनआईए ने तो इस तरह जांच की है कि मानों यह कोई साधारण नक्सली हमला था। न तो सभी संबंधित पक्षों के बयान लिए गए और न ठीक तरह से गिरफ़्तारियां की गई। आयोग में जो सुनवाई चल रही है, उसमें ठीक तरह से पता चल रहा है कि किस तरह से जानबूझ कर सुरक्षा व्यवस्था को कमज़ोर किया गया। जब विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने षडयंत्र की जांच का मामला विधानसभा में उठाया तो मजबूर होकर सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। लेकिन केंद्र की सरकार ने सीबीआई जांच करने से इनकार कर दिया। लेकिन यह जानकारी रमन सिंह छिपाते रहे और प्रदेश की जनता को कभी नहीं बताया कि केंद्र ने सीबीआई जांच करवाने से इंकार कर दिया है।

हमारे पास सबूत हैं-
हम परिजन ठीक तरह से समझ पा रहे हैं कि षडयंत्र की जांच नहीं की जा रही है। एनआईए ने अपनी जांच पूरी होने की घोषणा कर दी थी लेकिन पूरे सबूतों की जांच नहीं की थी। जब राज्य सरकार ने एसआईटी गठन की घोषणा की तब एनआईए ने फिर से खानापूर्ति शुरु की है। एक इंस्पेक्टर को तैनात करके हमें भुलावा दे रहे हैं कि जांच हो रही है। एनआईए ने तो गिरफ़्तार किए गए लोगों से भी ठीक तरह से पूछताछ नहीं की। हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं जो बताते हैं कि झीरम नरसंहार के पीछे गहरा षडयंत्र है। लेकिन हमें लगता है कि एनआईए राजनीतिक आकाओं के इशारे पर काम कर रही है और कुछ लोगों को बचाना चाहती है। इसीलिए वह षडयंत्र की जांच नहीं करना चाहती। वह हमसे कह रही है कि हम अपने सबूत उन्हें सौंप दें लेकिन हमें एनआईए पर अब भरोसा नहीं रहा। हमारी ओर से हाईकोर्ट में भी एक याचिका लगाई गई है। ठीक तरह से जांच के लिए हमने दरभा में नए सिरे से एफआईआर की है। लेकिन अब एनआईए उसे भी अपने हाथ में लेना चाहती है। हम चाहते हैं कि राज्य सरकार की एसआईटी को ही जांच करने दिया जाए जिससे षडयंत्र का पता चल सके और हमें न्याय मिल सके। न्याय पाना हमारा हक़ है और हमारा हक़ छीनकर हमारा दुख लगातार बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी के साथ पत्रकारवार्ता में झीरमघाटी कांड में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं के परिजन क्रमश: जितेन्द्र मुदलियार, तुलिका कर्मा, मोहम्मद साहिद, हर्षित शर्मा, दौलत रोहड़ा उपस्थित थे।
करेंट की चपेट में आई बेटी को बचाने आये पिता की मौत

करेंट की चपेट में आई बेटी को बचाने आये पिता की मौत

धमतरी। पिता अपने बच्चों की रक्षा के लिए किसी हद तक आगे जा सकते हैं यहां तक अपनी जान की बाजी लगा देते हैं कुछ ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से प्रकाश में आया है जहां एक पिता ने अपने पुत्र की रक्षा करने के लिए अपनी जान निछावर कर दी। धमतरी जिले के भाखरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोमा में रहने वाले खम्मन यादव की पुत्री घर के नजदीक ही स्थित एक दुकान के पास से गुजर रही थी तभी वह बिजली के तार के चपेट में आ गई तार में करंट प्रवाहित हो रहा था जिसे देख पिता ने उसे बचाने के लिए आगे हाथ बढ़ाया और पिता की करंट से चिपक कर मौत हो गई घटना के बाद स्थानीय पुलिस की टीम ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घर के कमरे में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

घर के कमरे में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा। घर के कमरे में म्यांर पर युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.मृतक युवक का नाम यश कुमार यादव था| घटना बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के सोनाईडीह गांव के भाठापारा मोहल्ले की है। बम्हनीडीह पुलिस ने बताया कि युवक द्वारा घर पर फांसी लगाने की सूचना परिजन ने थाने में दी थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया| युवक ने खुदकुशी क्यों की, इसका पता नहीं चला है| मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है| आपको बता दें, जिले में आज सुसाइड की अब तक 3 घटना सामने आई है| अकलतरा के परसाही नाला गांव में 11 वीं की छात्रा ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी की है। वहीं बलौदा के डोंगरी-सरईश्रृंगार में 22 साल की लड़की ने भी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
ट्रेक्टर ट्राली के नीचे बनाए बाक्स से ले जा रहे थे गांजा, राजस्थान के दो तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार

ट्रेक्टर ट्राली के नीचे बनाए बाक्स से ले जा रहे थे गांजा, राजस्थान के दो तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार

महासमुुंद। शनिवार को जिला पुलिस ने राजस्थान से गांजा खरीदने के लिए यहां आए दो लोगों को करीब साढ़े नौ लाख रूपए के गांजे के साथ पकड़ा है। पुलिस आरोपियों को नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कर आज न्यायालय में पेश करेगी।

रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि छग के रास्ते राजस्थान के गांजा तस्कर यहां पहुंचे थे। जांच के दौरान ट्रेक्टर ट्राली के नीचे बनाए गए बाक्स से कुल 1.80 क्विंटल गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत करीब साढ़े 9 लाख रूपए है। एसपी ने बताया कि महासमुुंद पुलिस अब तक दिल्ली, एमपी, यूपी और छग के तस्करों को कई बार तस्करी करते हुए पकड़ चुकी है। लेकिन राजस्थान के तस्कर पहली बार यहां गांजा खरीदने के लिए आए थे जिन्हें रोकने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गांजे के साथ राजस्थान जिले के सीकर ग्राम घोलासरी निवासी गुर्जर पिता भेरूराम (31) और प्रकाश चौधरी पिता गिरधारी (25) को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में बागबाहरा एसडीओपी लितेश सिंह, थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी, साइबर सेल संजय राजपूत सहित अन्य का योगदान रहा।

मुखबिर से मिली थी सही सूचना-
उन्होंने बताया कि इन तस्करों की सूचना मुखबिर से मिली थी जिस पर बागबाहरा पालिका कार्यालय के सामने घेराबंदी कर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान ओड़ीशा से आ रही ट्रेक्टर क्रमांक आरजे 21 आरई 3398 को रोककर जांच की। तस्करों ने ट्राली के नीचे चेंबर बनाकर उसमें करीब 35 पैकेटों में गांजा छुपाकर रखा था।  
बीजेपी नेताओं के खिलाफ एफ आईआर दर्ज कराने थाने पहुंची कांग्रेस

बीजेपी नेताओं के खिलाफ एफ आईआर दर्ज कराने थाने पहुंची कांग्रेस

रायपुर। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा, दीपक मास्क़े के ख़िलाफ़ एफआईआर कराने कांग्रेस देर रात सिविल लाईन थाने पहुँची। शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे। शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने जानकारी दी की बीजेपी नेता कपिल मिश्रा एवं दीपक मास्क़े द्वारा कांग्रेस सांसद एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के विषय में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उनके द्वारा ट्वीट कर राहुल गांधी का नाम आक्रमणकारी जाँहगीर के साथ जोड़ा गया जो हमारे नेता की छवि धूमिल और देश में धार्मिक उन्माद पैदा करना दर्शता है। जिसे लेकर आज हमारे द्वारा सिविल लाईन थाने में शिकायत की और एफआईआर दर्ज कराने की माँग की। इस अवसर पर इम्तियाज़ हैदर, पंकज मिश्रा, पीयूष कोसरे, सारिक रईस खान, सद्दाम सोलंकी, कामरान अंसारी, बंटी होरा, श्रीनिवास, शब्बिर खान, मनीष दयाल,अरशद खान उपस्थित थे।
यातायात पुलिस रायपुर की बड़ी कार्यवाई: स्टंट बाजो पर कसा शिकंजा, पकड़ी गई 113 मोटरसाइकिल

यातायात पुलिस रायपुर की बड़ी कार्यवाई: स्टंट बाजो पर कसा शिकंजा, पकड़ी गई 113 मोटरसाइकिल

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर स्टंट बाज फर्राटे से गाड़िया दौड़ा रहे है। पुलिस को आय दिन इसकी सूचना प्राप्त हो रही थी जिसके बाद यातायात पुलिस ने कल दिनांक 21 जून 2020 को स्टंट बाइकर्स एवं तेज गति से चलाने वाले चार पहिया वाहनों पर कार्यवाही की है।

आपको बता दे कि कोरोना लाकडाउन खुलने के बाद वाहन चालकों द्वारा अटल नगर नया रायपुर क्षेत्र में स्टंट बाइकर्स तथा चारपहिया वाहन चालकों का अनावश्यक जमावड़ा हो रहा था ।
नवा रायपुर क्षेत्र में यातायात कम होने के कारण युवा दो पहिया वाहन चालकों द्वारा जान को जोखिम में डालते हुए स्टंट किया जा रहा था एवं चार पहिया वाहन चालकों द्वारा मस्ती में तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक वाहन चालन किया जा रहा था जिससे गंभीर सड़क दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी । स्टंट बाइकर्स एवं चार पहिया वाहन चालकों के संबंध में आम नागरिकों से सूचना प्राप्त हो रही थी।
संभावित सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रायपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 21 जून 2020 को अटल नगर नया रायपुर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर के नेतृत्व में अटल नगर रायपुर के जैनम, एयरपोर्ट टर्निंग एवं सेरीखेड़ीओवर ब्रिज के पास  घेराबंदी कर यातायात पुलिस द्वारा 8 स्थानों में यातायात पुलिस का टीम लगाया जाकर स्टंट बाइकर्स एवं तेज रफ्तार से चार पहिया वाहन चालन करने वाले 113 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया। जिसके बाद शुल्क परिसमन किया गया तथा समन शुल्क जमा नहीं करने वाले वाहनों को जप्त किया गया है प्रकरण के निराकरण हेतु माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जावेगा।