
दुर्ग,एक ढाबा के कुक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद शव खुले आसामान के नीचे 14 घंटे से अधिक समय तक पड़ा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस लगातार स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम में फोन करते रही, लेकिन पुलिस को किसी तरह की मदद नहीं मिली। मंगलवार सुबह 11 बजे मशक्कत के बाद जैसे तैसे स्वास्थ्य विभाग की टीम रसमड़ा पहुंची और शव को पॉलीथीन में लपेटकर शवगृह पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक कुक हरिदास सोमवार को लिफ्ट लेकर देवरी (महाराष्ट्र) से सीधे रसमड़ा राजस्थानी ढाबा पहुंचा था। वह लॉकडाउन अवधि के दौरान देवरी में था। लंबे समय बाद लौटने की वजह से ढाबा संचालक ने पहले मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल जाने के लिए कहा था।
इसी बीच कुक ने आराम करने की बात कहते हुए ढाबा के सामने बिछे चारपाई पर लेट गया। रात लगभग 9 बजे ढाबा के कर्मचारियों ने जब हरिदास को अवाज दी तो टस से मस नहीं हुआ। पानी डालने के बाद भी शरीर मे जब हरकत नहीं हुई तो ढाबा संचालक ने अंजोरा पुलिस को सूचना दी। कुक की मौत के बाद जिला अस्पताल के लैब टेक्नालॉजिस्ट ने कोरोना सैंपल कलेक्ट किया।
दो बार वापस लौट गई 108
पुलिस कर्मचारियों के मुताबिक जब सांस चल रही थी ढाबा संचालक ने पहले 108 को कॉल किया था। 108 के कर्मचारी वहां पहुंचे भी, लेकिन वे यह कहकर लौट गए कि थकावट की वजह से हरिदास बीमार है। थोड़ी देर आराम करने के बाद वह लौट जाएगा। इसके बाद पुलिस ने 108 को दोबारा कॉल किया। तब 108 के कर्मचारियों का कहना है कि मामला संदिग्ध है वे शव को हाथ नहीं लगाएंगे।
गृह मंत्री का हवाला देने के बाद भी घंटो विलंब
स्वास्थ्य विभाग से किसी तरह की मदद नहीं मिलने से अंजोरा चौकी प्रभारी देवशरण सिंह ने शव की निगरानी कराने दो कर्मचारियों को तैनात किया। आधी रात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद भी किसी तरह से मदद नहीं मिली। चौकी प्रभारी ने गृहमंत्री के बंगला से फोन कराया। इस फोन के लगभग 4 घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को मॉरच्युरी पहुंचाया।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में देश के अन्य राज्यों से वापस आ रहे ऐसे श्रमिकों एवं व्यक्तियोें को जिनके पास किसी भी योजना के अंतर्गत राशनकार्ड नहीं है, उन्हें भी मई एवं जून माह में प्रति सदस्य 5 किलो खाद्यान्न और एक किलो चना प्रति परिवार प्रति माह निःशुल्क दिया जाएगा। इसके पंजीयन हेतु खाद्य विभाग द्वारा ’प्रवासी खाद्य मित्र’ एप्प जारी किया गया है।
प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य व्यक्तियों को निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए एंड्राइड मोबाईल से गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से एप्प https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.cgcitizen को डाउनलोड कर सरलता पूर्वक अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जनभागीदारी वेबसाईड https://khadya.cg.nic.in/citizen/citizenhome.aspx में भी ऑनलाईन पंजीयन का प्रावधान किया गया है। प्रवासी श्रमिक वेबसाईड के माध्यम से भी पंजीयन कर सकते हैं अथवा जिला प्रशासन के द्वारा करा सकते है।
पंजीयन के लिए आधार नम्बर नहीं होने की स्थिति में राज्य शासन द्वारा पांच अन्य पहचान पत्रों को भी मान्यता दी गई है। जिसमें से किसी एक का उपयोग कर सकते है। यदि हितग्राही का आधार पंजीयन हो चुका है, किन्तु आधार नम्बर प्राप्त नहीं हुआ है तो वे आधार पंजीयन पर्ची (इनरोलमेन्ट आईडी) का उपयोग कर सकते है। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र, आयकर विभाग द्वारा जारी स्थाई खाता संख्या (पैन कार्ड), किसान फोटो पासबुक, किसी राजपत्रित अधिकारी अथवा तहसीलदार द्वारा उनके शासकीय पत्र पर जारी फोटो सहित कोई पहचान प्रमाण पत्र का उपयोग किया जा सकता है ।
रायपुर | प्रदेश की अग्रणी मानवाधिकार एवं सामाजिक संस्था एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स ने 9 जून को छत्तीसगढ़ प्रदेश के 12 शहरों के 18 ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया जिसमें 306 ब्लड यूनिट होल ब्लड एवं 2 यूनिट SDP एकत्रित हुआ।


जगदलपुर। शहर के बोधघाट थाना पुलिस ने शहर के गांधी नगर वार्ड में अवैध रूप से शराब का विक्रय करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 लीटर महुआ शराब जब्त किया है।
रायपुर | स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई ’पढ़ई तुंहर दुआर’ ऑनलाइन कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार और शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं पालकों द्वारा इसके नियमित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ’’गुरू तुझे सलाम’’ अभियान संकुल से राज्य स्तर पर 11 से 23 जून तक संचालित किया जाएगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने अभियान के संबंध में समय-सारणी भी जारी कर दी है। विभिन्न स्तरों पर आयोजित कार्यक्रमों को अन्य शिक्षक भी देख सकेंगे। इसके लिए सभी को कार्यक्रम का लिंक साझा की जाएगी। यह अभियान शिक्षकों और पालकों के बीच के संबंधों को और सुदृढ़ करेगा। अभियान के अंतर्गत शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं पालकों द्वारा नियमित उपयोग के लिए संकुल से राज्य स्तर तक शिक्षकों के अहा क्षण, बच्चों द्वारा उनके प्रेरण स्त्रोत शिक्षक पर और पालकों द्वारा ऑनलाइन शिक्षण पर दो-दो मिनट में अपने विचार रख इसे रुहनतनजनरीमेंसंउरुचजक सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे। अभियान में सभी शिक्षक पालकों से मोबाइल पर संपर्क करेंगे और उनसे बच्चों की पढ़ाई की जानकारी लेकर उनके सीखने में आवश्यक सहयोग देने के लिए टिप्स देंगे। प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने अभियान आयोजन के संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, डाईट के प्राचार्य और जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा को निर्देशित किया गया है कि सभी संकुलों मे कार्यक्रम निर्धारित समय में प्रारंभ करते हुए राज्य स्तर तक जिले से प्रतिनिधित्व करने के लिए उपयुक्त साथियों का चयन कर सहभागिता लिया जाना सुनश्चित करें।
समय-सारणी के अनुसार अभियान शिक्षकों द्वारा संकुल स्तर पर 11 जून, विकासखण्ड स्तर पर 13 जून, जिला स्तर पर 16 जून और राज्य स्तर पर 18 जून को सुबह 11 से 12 बजे तक होगा। इसी प्रकार विद्यार्थियों द्वारा संकुल स्तर पर 13 जून, विकासखण्ड स्तर पर 16 जून, जिला स्तर पर 18 जून और राज्य स्तर पर 20 जून को दोपहर 1 से 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पालकों द्वारा संकुल स्तर पर 16 जून, विकासखण्ड स्तर पर 18 जून, जिला स्तर पर 20 जून और राज्य स्तर पर 23 जून को शाम 4 से 5 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर से संकुल स्तर तक कोर ग्रुप बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी एक समूह में अधिकतम 30 लोगों को प्रतिभागिता दी जा सकेगी। निर्धारित अवधि में विचार व्यक्त करने के लिए प्रत्येक को 2 मिनट का समय दिया जाए। राज्य स्तर से 28 जिलों से प्रत्येक से एक-एक प्रतिभागी का नाम जिले तय करेंगे। यह नाम संकुल से जिले तक आयोजित कार्यक्रमों में चयनित किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियांे को अपनी बात 2 मिनट के भीतर पूरा करने के लिए अभ्यास करके आना होगा। विभिन्न स्तरों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले साथियों को संकुल से लेकर आगे बढ़ाते हुए राज्य स्तर तक सामने आएंगे।
जारी निर्देश में कहा गया है कि गुरू तुझे सलाम कैम्पेन का सही लाभ तभी मिल सकेगा जब शिक्षकों और पालकों के बीच संबंध सुदृढ़ होगा। इसके लिए सोशल मीडिया में प्रचार-प्रसार के लिए शिक्षक पालकों को लॉकडाउन के दौरान घर पर रहकर बच्चों को सीखने में सहयोग करने के लिए उनका आभार और धन्यवाद देंगे और उनसे बच्चों की पढ़ाई में आगे भी सहयोग देने की अपेक्षा करेंगे। शिक्षक पालकों से मोबाइल पर हुई बातचीत को सोशल मीडिया में पोस्ट कर अनुभव लिखेंगे और फोटो आदि को निर्धारित गूगल ड्राईव में अपलोड करेंगे। संकुल स्तरीय नोडल अधिकारी संकुल के सभी शिक्षकों द्वारा इस कार्य को किए जाने के संबंध में रिकार्ड रखेंगे और सभी शिक्षकों से पालकों का मोबाइल नंबर लेकर रैण्डम में पालकों से चर्चा कर वेरीफाई भी करेंगे।
संकुल से राज्य स्तर पर शिक्षकों के अहा क्षण पर दो मिनट की बात होगी। अहा क्षण वो क्षण होता है जिसमें अचानक कोई नया आईडिया, नई खोज, कोई ऐसी चीज की जानकारी जो पहले से भीतर है उसे अचानक पहचनना, सही समय में सही आईडिया का सामने आना, कक्षा अध्यापन के दौरान कुछ नई चीजें, शिक्षा से जुड़े यादगार पल और आईडिया सामने आना। अभियान के माध्यम से शिक्षकों को ऐसे अहा क्षण को पहचानने का अवसर मिलेगा और इन आईडिया का संकलन किया जाएगा। लॉकडाउन अवधि में शिक्षकों को कुछ सोचने का अवसर मिलेगा। अहा क्षण के बारे में समूह में और विस्तार से बताया जा सकेगा।
संकुल स्तर से राज्य स्तर तक बच्चों द्वारा उनके प्रेरणा स्त्रोत शिक्षक का दो मिनट की बात कार्यक्रम को संकुल से लेकर जिलो के नोडल अधिकारी आयोजित करेंगे। इसमें बच्चों को अपने पसंदीदा शिक्षकों के बारे में दो मिनट बोलने का अवसर दिया जाएगा। इससे उनके सोचने, बोलने, अभिव्यक्ति की पहचान के साथ-साथ शिक्षकों को भी पता चल सकेगा कि वो कौन-कौन से तत्व हैं जो बच्चों के बीच उनकी साख को बढ़ाते हैं।
संकुल से राज्य स्तर तक पालकों द्वारा आनलाइन शिक्षण पर दो मिनट में अपने विचार रखे जाएंगे। पालकों को इस कार्यक्रम से जोड़कर उनके द्वारा ऑनलाइन शिक्षा, राज्य से उपलब्ध विभिन्न एप और सुविधाओं के उपयोग के बारे में विचार व्यक्त किए जाएंगे। बच्चों द्वारा उनके उपयोग की स्थिति और कोरोना के बाद स्कूल खोले जाने पर विचार रखें जाने के लिए दो मिनट का समय दिया जाएगा।
रायपुर | वरिष्ठ कोषालय अधिकारी से रवि नेताम द्वारा सिर्फ प्रेमलाल सहारा को प्रभार सौंपकर संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन इंद्रावती भवन नया रायपुर पदोन्नत हुए | छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के आदेश क्रमांक 417 /883 /220 /स्था/ चार के अनुसार वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री रवि नेताम जिला कोषालय रायपुर का उच्च पद पर पदोन्नत संयुक्त संचालक संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन इंद्रावती भवन नवा रायपुर में होने के फलस्वरूप भार मुक्त हुए एवं वरिष्ठ कोषालय अधिकारी के पद पर श्री प्रेम लाल सहारा जिला कोषालय रायपुर में पदोन्नत होकर आज दिनांक 9 जून 2020 को प्रभार लिया कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए जिला कोषालय रायपुर के समस्त कर्मचारी द्वारा श्री रवि नेताम की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी गई साथ ही सहारा को नए कोषालय अधिकारी के पद पर पदस्थापना होने पर स्वागत एवं बधाई दिया गया इस अवसर पर जिला कोषालय के अतिरिक्त कोषालय अधिकारी श्री मदन कुमार ठाकुर गायक कोषालय अधिकारी श्री तुलसीराम साहू कुमारी छाया रानी सिंह उप कोषालय अधिकारी श्री हुरे लाल यादव एवं श्री जी आर बसोने ए एल निर्मलकर श्री रामाधार साहू श्री प्रकाश सिंह ठाकुर एस के कारीगर सुनील शर्मा फूलचंद कोसले प्रमोद नेताम रूपेश कुमार साहू मुकेश व्यास अफरोज खान रिंकू तिवारी आशीष तिवारी हेमंत चेलक सुरेश तिवारी तिवारी रंजू साहू सोनिया साहू एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे |
रायपुर | राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित जर्जर हो चुके पानी टंकी को ब्लास्ट कर तोड़ दिया गया है। पूरी कार्यवाही प्रशासन की देखरेख में की गई। कार्यवाही के दौरान डीएसपी डीसी पटेल, एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस प्रशासन व भाठागांव के जोन कमिश्नर भी मौजूद रहे। बीते दिनों जर्जर हो चुके पानी टंकी तो तोड़ते समय एक मजदूर की दब कर मौत हो चुकी है | जिसके बाद इसे विस्फोट कर तोड़ने का निर्णय लिया गया |
भाठागांव थाना टीआई राजेश सिंह ने बताया कि ब्लास्ट के दौरान तकरीबन 30 की संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे। इससे 12 घंटे पहले आसपास के घरो को खाली कराया गया था। कलेक्टर के आदेश के बाद ये कार्यवाही की गई है। पानी टंकी बेहद जर्जर हो गई थी जिससे हवा तूफान में लोगों के घरों में पत्थर टूट कर गिर रहे थे।
रायपुर | छत्तीसगढ़ कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी लड़ाई जरूर जीतेगा। हमेंं न थकना है और न ही निराश होना है। बल्कि हमें पूरी तत्परता से और मजबूती के साथ इस जंग को जीतना ही है।
उक्त बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कलेक्टर्स कान्फे्रंस को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि अब तक कोरोना महामारी के दौरान सभी जिलों का कार्य प्रशंसनीय रहा है। रविवार, शनिवार सहित सभी त्यौहारों के दिन भी अधिकारी-कर्मचारियों अपने दायित्वों का निर्वाह करते रहे और मैदानी अमला भी लगातार काम करते आ रहा है, इसके लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को वे धन्यवाद देते हैं।

श्री बघेल ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़े हैं, लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि अब तक जैसे अधिकारियों व कर्मचारियों ने व चिकित्सकों ने पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन किया है आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर रेज के आईजी की प्रशंसा करते हुए कहा कि अधिकारियों ने राहगीरों व गरीबों की मजबुरियों को समझा और राज्य में हजारों किलोमीटर का सफर तय कर वापस लौट रहे लोगों के लिए वाहनों की व्यवस्थाा कराई यह कार्य सराहनीय है। श्री बघेल ने राहगीरों के लिए चरण पादुका की व्यवस्था किए जाने पर भी प्रसन्नता जाहिर की है। कान्फे्रंस में उन्होंने विभिन्न राज्यों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी अफसरों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। अन्य राज्यों के अधिकारियों से सतत संपर्क कर उचित तालमेल बनाते हुए प्रवासियों को निकालने में इनकी भूमिका प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिला प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रायपुर जिला प्रशासन ने सभी जिलों के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि विकट परिस्थितियों के बीच भी राज्य ने औद्योगिक उत्पादन और रोजगार देने में कोई कोताही नहीं बरती और देश में अग्रणी रहा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नगरीय क्षेत्रों में भी रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कुछ औैद्योगिक इकाईयों द्वारा बिना सूचना श्रमिकों को लाने व काम लेने पर चिंता जताई है। समाचार लिखे जाने तक मुख्यमंत्री बिंदुवार समीक्षा भी कर रहे हैं। बताया गया कि बैठक में कोरोना महामारी नियंत्रण, राहत व्यवस्था और रणनीति बनाने के साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम, नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना, हाट बाजार क्लीनिक योजना, इंग्लिश मीडियम स्कूलों की स्थापना, मुख्यमंत्री शहर स्लम स्वास्थ्य योजना, सुपोषण अभियान, ग्रामीण भूमिहीन मजदूर परिवारों का चिन्हांकन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, लघु वनोपजों का संग्रहण और प्रसंस्करण, वन अधिकार अधिनियम, खाद्य प्रसंस्करण, लघु वनोपज प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना, अन्य फ सलों को बढ़ावा देने हेतु कार्य योजना, शालाओं के शुरू करने से पहलेे उनके रंग-रोगन और आवश्यक मरम्मत, मनरेगा की प्रगति, भूमि का आबंटन और नियमितिकरण, शहरी स्लम पट्टो का नवीनीकरण व फ्री होल्ड करना, शासकीय हॉस्टल-आश्रम भवनों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, जिलों में टिड्डी की समस्या, रेन वाटर हर्वेस्टिंग, कोविड संकट के दौरान राज्य में वापस लौटे प्रवासी श्रमिकों के बनाए गए राशन कार्ड, जॉब कार्ड एवं लेबर कार्ड, जारी मानसून सत्र में वृक्षारोपण की तैयारी जैसे बिंदुओं पर समीक्षा कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के इस जिले में अब सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेगी शराब दुकानें, 15 जून तक बंद रहेंगे बार
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ड्रिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का तेलंगाना राज्य की पॉवर कंपनी पर बकाया 2 हजार करोड़ रूपए के देयक के भुगतान की कार्रवाई हेतु सीएसपीडीसीएल को स्वतंत्र विद्युत उत्पादक (आईपीपी) मान्य करने का आग्रह किया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए, मंत्रालय के अधिकारियों औऱ कर्मचारियों की शतप्रतिशत उपस्थित होने की बात कही हैं। राज्य सरकार ने मंत्रालय में शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके पहले मंत्रालय में 50 प्रतिशत अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की अनुमति थी।
अब 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं।





























.jpg)
