BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
लॉकडाउन: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मदिराप्रेमी नहीं ले पाएंगे शराब का मजा, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

लॉकडाउन: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मदिराप्रेमी नहीं ले पाएंगे शराब का मजा, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

संबलपुर। मदिराप्रेमियों के लिए एक दुःखद खबर है की संबलपुर में विदेशी शराब दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई। इसके पीछे की वजह ये है कि जिलाधीश ने इसके लिए अबतक अनुमति नहीं दी है। ऐसे में विदेशी शराब के शौकीनों को एक बार फिर निराश होना पड़ा है।


पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की पूरे संबलपुर में दुकानदार अपनी शराब दुकान खोलने की तैयारी सोमवार से ही कर चुके थे। दुकानों के बाहर लंबी लाइने भी लगनी शुरू हो गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें दुकान खोलने की अनुमति नहीं है।  इतना ही नहीं संबलपुर की कई विदेशी शराब दुकानों के सामने दुकान खुलने और बंद होने के समय का बोर्ड लगाने समेत खरीददारों के लिए शारीरिक दूरी के पालन करने के लिए दुकानों के सामने गोल घेरे भी बना दिए गए थे।
 
एक लाख फेस मॉस्क के लिए बृजमोहन ने की राशि स्वीकृत, पढ़े पूरी खबर

एक लाख फेस मॉस्क के लिए बृजमोहन ने की राशि स्वीकृत, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक खबर सामने आ रही है की पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर शहर में एक लाख फेस मॉस्क वितरण करने के लिए अपने विधायक निधि से 10 लाख रुपये स्वीकृत किया है। नगर निगम इस राशि से स्व सहायता समूहों से कपड़े का बनाया गया मॉस्क खरीदेगी।

पढ़िए पूरी खबर-
इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण थमता नजर नहीं आ रहा है। जहा उम्मीद नही थी ऐसे जिलों में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे है।ऐसी परिस्थिति में नागरिकों को सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करना और घर से बाहर फेस मॉस्क लगाकर रखना सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है। हम देख रहे है की प्रशासन द्वारा वितरित किया जा रहा फेस मॉस्क ना काफी है। आवश्यकता ज्यादा की है। क्योंकि आने वाले कई महीनों तक लोगों को फेस मॉस्क लगाने की जरूरत पड़ेगी। इसी बात को ध्यान में रखकर 1 लाख फेस मॉस्क के लिए राशि स्वीकृति किया है। उन्होने कहा कि कपड़े के फेस मॉस्क को रोजाना धोकर उपयोग में लाया जा सकता है, इसलिए यह ज्यादा उपयोगी होता है।
बड़ी खबर: भाटागांव से लेकर कुम्हारी तक बनेगा एक्प्रेस-वे, मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

बड़ी खबर: भाटागांव से लेकर कुम्हारी तक बनेगा एक्प्रेस-वे, मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ कि राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर शहर की जीवनदायिनी खारून नदी को प्रदूषण से मुक्त करने के साथ ही भाटागांव से लेकर कुम्हारी तक इसके दोनों किनारों पर एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराने के लिए सर्वेक्षण तथा इसका प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खारून एक्सप्रेस-वे के निर्माण सहित नदी केे सौदर्यीकरण एवं इसके किनारे उपयुक्त स्थलों पर रिक्त शासकीय भूमि पर उद्यान विकसित करने को भी प्लान में शामिल करने के निर्देश दिए। यह प्रोजेक्ट नगरीय प्रशासन, जल संसाधन एवं लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के संयुक्त तत्वाधान में संचालित होगा। मुख्यमंत्री ने बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ.शिव कुमार डहररिया एवं मुख्य सचिव आर.पी.मंडल को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौका मुआयना कर प्रारंभिक रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। 
 

-बैठक में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री डाॅ. डहरिया ने बताया कि राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों के स्लम एरिया में लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से कुल 120 मोबाइल मेडिकल यूनिट की आवश्यकता होगी। प्रथम चरण में 14 नगर निगम क्षेत्रों में 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन शुरू करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने मोबाइल मेडिकल यूनिट में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। मंत्री डाॅ. डहरिया ने बताया कि इस योजना के माध्यम से राज्य के एक लाख 71 हजार परिवारों को इसका लाभ मिलेगा

-मुख्यमंत्री ने बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों के कम से कम एक तालाब को पूरी तरह प्रदूषण से मुक्त करने के साथ ही उसका सौंदर्यीकरण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाबों और नदियों में सीवर का पानी न जाए। इसके लिए आवश्यक उपाए किए जाने की जरूरत है।

-बैठक में मंत्री डाॅ. डहरिया ने मोर जमीन-मोर मकान तथा मोर आवास-मोर चिन्हारी के तहत निर्मित आवासों की स्थिति के बारे में जानकारी दी। निर्मित आवास जरूरतमंद एवं पात्र हितग्राहियों को आबंटित हो सके, इसके लिए मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर निगम भिलाई को साडा द्वारा लौटाई गई भूमि की नीलाम करने के संबंध में भी मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों के द्वारा निर्मित दुकानों एवं व्यावसायिक परिसम्पत्तियों का उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आबंटन की प्रक्रिया शीघ्रता से कराए जाने के निर्देश दिए।

-मुख्यमंत्री ने बैठक में टैंकर मुक्त शहर के लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमृत मिशन के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संचालित कार्यों को तेजी से पूर्ण कराया जाए। मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को अब मवेशी मुक्त शहर का अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसकी शुरूआत रायपुर से की जानी चाहिए। नगर निगम क्षेत्र रायपुर के अंतर्गत उपयुक्त स्थल पर आगामी एक माह के भीतर शहरी गौठान का निर्माण कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी गौठान का निर्माण पूरा होते ही रायपुर शहर में जहां तहां घूमने वाले मवेशियों को वहां रखा जाए। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी यदि निजी पशुपालकों के मवेशी यदि शहर के सड़कों पर इधर उधर घूमते पाए जाते हैं तो संबंधित के विरूद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाए।
नाबालिग लड़की को घर मे अकेली पाकर किया लड़की का रेप, जाने कहा की है ये खबर

नाबालिग लड़की को घर मे अकेली पाकर किया लड़की का रेप, जाने कहा की है ये खबर

धमतरी | लॉक डाउन के बीच धमतरी के भखारा थाना क्षेत्र से नाबालिग से दरिंदगी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अकेली नाबालिग को देखकर गांव के ही एक युवक की नियत बिगड़ गई और उसने मौके का फायदा उठाकर, नाबालिग को हवस का शिकार बना लिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को धर दबोचा है और कार्रवाई कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार मामला भखारा थाना क्षेत्र का है। इलाके के एक गांव में रहने वाले नारायण यादव नाम के युवक ने गांव की ही नबालिग को हवस का शिकार बनाया है। बताया गया कि पीडि़ता घर पर अकेली थी, इस दौरान उसके परिजन घर मौजूद नहीं थे। पीडि़ता के अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी घर में घूस आया और उसने शर्मनाक करतूत को अंजाम दे डाला।

राजधानी में शराब भट्ठी का विरोध करने पहुंचे सैकड़ों लोग: आधा दर्जन की पहचान कर बलवा का अपराध दर्ज

राजधानी में शराब भट्ठी का विरोध करने पहुंचे सैकड़ों लोग: आधा दर्जन की पहचान कर बलवा का अपराध दर्ज

रायपुर। शराब दुकान खुलने का विरोध करने सैकड़ों की भीड़ में शामिल होकर तोडफ़ोड़ करने तथा हंगामा करने वाले आधा दर्जन लोगों की पहचान करते हुए पुलिस ने सभी के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खमतराई थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर देसी शराब भट्टी का है। सुबह करीब सैकड़ों महिलाएं समेत कुछ पुरुष शराब भट्टी खोलने का विरोध करने पहुंचे थे। आबकारी उप निरीक्षक ने बताया कि उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंच सभी को समझाने की कोशिश की साथ ही अपनी बात रखने के लिए ज्ञापन सौंपने की समझाइश दी परंतु उक्त महिलाओं के साथ आए पुरुष प्रिंस परमार ,टिकेंद्र सिन्हा, राजन मिश्रा, जय देवांगन, लोकेश साहू, सौरभ सिंह ने बैरीगेट के बांस बल्ली उखाडते हुए बलपूर्वक मदिरा दुकान के शटर को गिराया जिसमें अंदर कर्मचारी मौजूद थे। इतना ही नहीं आबकारी उप निरीक्षक के नेम प्लेट को भी खींचकर उखाड़ दिया व गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाली। 
लॉक डाउन: क्वारंटाइन उल्लंघन पर 23 एफआईआर दर्ज

लॉक डाउन: क्वारंटाइन उल्लंघन पर 23 एफआईआर दर्ज

रायपुर। लॉकडाउन, क्वारनटाइन उल्लंघन करने और जानकारी छिपाने पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 23 एफआईआर दर्ज किये हैं।  गरियाबंद में 1, महासमुंद में 4, बलौदाबाजार में 2,  दुर्ग में 1, राजनांदगांव 3, बालोद में 1, कबीरधाम में 1 , मुंगेली में 8, रायगढ़ में 1, बस्तर में 1 अपराध दर्ज किये गए हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए हैं।
 राज्य में कहीं-कहीं अंधड़ के साथ पड़ सकती हैं तेज बौछारें, जाने पूरी खबर

राज्य में कहीं-कहीं अंधड़ के साथ पड़ सकती हैं तेज बौछारें, जाने पूरी खबर

रायपुर। राज्य में आने वाले चौबीस घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं कहीं-कहीं पर अंधड़ के साथ वज्रपात होने के संभावना है। 

मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट के अनुसार एक चक्रीय चक्रवाती घेरा इस समय दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश और इसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके अलावा एक द्रोणिका बनी है जो कि पूर्वी बिहार से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश होते हुए 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से आने वाले चौबीस घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना बन रही है। वहीं राज्य में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो इसके बाद भी अधिकतम तापमान के आंकड़ों में कोई विशेष अंतर नहीं आएगा। राज्य के लगभग सभी प्रमुख शहरों में अब क्रमश: तापमान में वृद्धि संभावित है। आज राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसी तरह अंबिकापुर में 31.3, बिलासपुर में 38.2, पेण्ड्रारोड में 34.8 तथा वनांचल क्षेत्र जगदलपुर में 35.7 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है। 
राजधानी में शराबियों का रुझान आना शुरू : शराब के नशे में युवक ने डंडा फेक कर तोड़ा चलती ट्रक का कांच, ड्राइवर पर किया डंडे से हमला

राजधानी में शराबियों का रुझान आना शुरू : शराब के नशे में युवक ने डंडा फेक कर तोड़ा चलती ट्रक का कांच, ड्राइवर पर किया डंडे से हमला

रायपुर।  कोरोना वायरस की महामारी और लॉक डाउन के बिच बंद शराब दुकानों को सोमवार से खोल दिया गया है। जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। शराबियों का रुझान आना शुरू हो चूका है। मंगलवार दोपहर राजधानी रायपुर के भाटागांव चौक के पास एक युवक ने शराब के नशे में हुडदंग मचाया। रेत लेजा रहे चलती ट्रक के कांच पर डंडा फेक कर  ट्रक के कांच फोड़ डाले और साथ ही ट्रक ड्राइवर की डंडे से धुलाई कर दी। 
 
 आप के दिखावे के विरोध का भी स्वागत है त्रिलोकीनाथ- मेरी चुनौती स्वीकार करे बृजमोहन अग्रवाल

आप के दिखावे के विरोध का भी स्वागत है त्रिलोकीनाथ- मेरी चुनौती स्वीकार करे बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर| हे बसई के भामाशाह श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, आप 43 दिन के बाद आलीशान बंगले से बाहर आये और ये दिखावे का सांत्वना दे रहे है।आप पहले ये बताइये की 15 साल शराब दुकान में लोगो को केम्पकोला,मठा, बादाम मिल्क,ठंडाई पिलाया क्या जो अब दुःख व्यक्त कर रहे है।
 
शराब भट्ठी खुलवाने वाले आप की पार्टी के और देश के प्रधानमंत्री मोदी है,राज्य में दारू पीकर मार-पीट होगा और बाकी भाजपा शासित राज्यो में शराब पीकर डिस्को-डांस होगा,सुख शांति होगी,गजब करते है लोगो को पेट भर खाना अब मिल रहा है और चावल के गबन का काम "नान" में आप की भाजपा सरकार ने किया।
 
खैर,मैं फिर एक चुनौती देता हूं की अगर कांग्रेस पार्टी ने गंगाजल की सौगंध लेकर शराबबंदी की बात की होगी।तो मैं भाजपा के कोष में 2 लाख रु दूंगा और आप साबित नही कर पाये तो जितना पैसा कर्नाटक प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया उतना आप मुख्यमंत्री राहत कोष में कैश देंगे,चुनौती मंजूर....…..?
बड़ी खबर: राजधानी में मदिराप्रेमियों की भीड़ को कम करने खोली गई , इन 10 नए स्थानों की शराब दुकाने

बड़ी खबर: राजधानी में मदिराप्रेमियों की भीड़ को कम करने खोली गई , इन 10 नए स्थानों की शराब दुकाने

रायपुर। कोरोना वायरस की महामारी और लॉक डाउन के बिच बंद शराब दुकानों को सोमवार से खोला गया है। आपको बता दे की पहले दिनशराब दुकान खुलने की वजह से मदिरा प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी जिसे कम करने के लिए राजधानी में 10 नए स्थानों पर आज से शराब दुकान खुले गए हैं।

यहाँ खुली देशी और विदेशी शराब की दुकाने-
छतीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन के महाप्रबंधक की ओर से आदेश जारी किया गया है जिसमे भनपुरी, पुरानी बस्ती, तात्यापारा, मोटर स्टैंड, कादर चौक, सिविल लाइन, टिकरापारा, स्टेशन रोड, खमतराई, फाफाहीड में विदेशी और भनपुरी में देशी और विदेशी शराब की दुकानें खोली गई है।

और वही पुलिस लाईन मुख्य प्रवेश द्वार बूढ़ापारा ढलान स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के बाहर आज गजब का नजारा देखने को मिला। पुलिस कर्मियों की तैनाती के बीच यहां शराब दुकान का शटर खुला। प्रारंभ में तो यहां मदिराप्रेमियों का जमघट लग गया था। लेकिन इसके बाद पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाला तो मदिराप्रेमियों ने गजब की अनुशासन दिखाया। यहां मदिराप्रेमियों ने ढंग से कतार लगाना शुरू कर दिया। चौंकाने वाली बात यह भी देखने को मिली कि यहां मदिराप्रेमी बकायदा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। आलम यह रहा कि शराब दुकान के दोनों ओर कालीबाड़ी की ओर तथा नेहरूनगर की ओर मदिराप्रेमी एक-दो मीटर की दूरी पर कतारबद्ध ढंग से खड़े रहकर अपनी पारी आने का इंतजार करते रहे। इसके चलते यहां दोपहर 12 बजे तक यहां अधिकांश मदिराप्रेमियों को उनकी मनपसंद शराब भी मिली और ज्यादा भगदड़ भी नहीं मचा। इस शराब दुकान में बीयर के लिए पृथक लाईन तथा शराब के लिए पृथक लाईन लगाकर मदिराप्रेमी शराब लेते दिखाई दिए। 
प्रेमिका की हत्या कर फांसी पर झूल गया प्रेमी, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

प्रेमिका की हत्या कर फांसी पर झूल गया प्रेमी, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक ह्रदय विदारक खबर प्रकाश में आई हैं। यहा एक प्रेमी ने अपने प्रेमिका को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया फिर वह फाँसी लगातार आत्महत्या कर ली।

दोनों बचपन से एक-दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन एक ही गोत्र का होने के कारण उनके परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थे। दोनों का घर 100 कदम की दूरी पर था। देर रात सत्तू कुल्हाड़ी लेकर बसंता के घर पहुंचा और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सत्तू घर लौटा और पास ही पेड़ पर फंदा लगाकर खुद की भी जान दे दी। सुबह उसका शव पेड़ से लटकता हुआ मिला।

बताया जा रहा है, कि सत्तू की शादी हो चुकी थी, लेकिन उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। जबकि बसंता का 5 महीने पहले ही तलाक हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
 शहर के बीच में भी खोल दी गई शराब की दुकाने, महिलाओ में आक्रोश का माहौल

शहर के बीच में भी खोल दी गई शराब की दुकाने, महिलाओ में आक्रोश का माहौल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मध्य कुछ नई शराब दुकानों को खोलने की छूट दे दी गई है आपको बता दे की रायपुर में दुकान आज भी शराब की दुकाने खुली हैं और इन दुकानों के बाहर भी लोगों की लंबी लाइन लग गई हैं।

महिलाओं का कहना है-
आपको बता दे की लॉकडाउन के बिच शहर के मध्य इलाकों में शराब दुकान खोले जाने का स्थानीय निवासियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। महिलाओं का कहना है कि सरकार छोटे दुकानदारों भी दुकान खोलने की अनुमति दे, साथ ही उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
राजधानी में पीलिया का प्रकोप जारी, शासकीय व निजी अस्पतालों में 76 मरीज अभी भी भर्ती

राजधानी में पीलिया का प्रकोप जारी, शासकीय व निजी अस्पतालों में 76 मरीज अभी भी भर्ती

रायपुर। राजधानी रायपुर में पीलिया का प्रकोप जारी है। अभी भी शहर के शासकीय एवं निजी अस्पतालों में 76 पीलियाग्रस्त मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 36 शासकीय एवं 40 मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती है।  

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार शाम को जारी प्रतिवेदन में बताया गया कि रायपुर में अब तक पीलिया परीक्षण हेतु 170 सत्रों का आयोजन किया गया है। पीलिया हेतु 17633 घरों की संख्या का परीक्षण किया गया। पीलिया हेतु 2749 व्यक्तियों का रक्त परीक्षण किया किया गया है, वहीं 719 लोगों में धनात्मक बिलीरूबीन पाये गए हैं। जल शुध्दिकरण हेतु 67611 क्लोरीन टेबलेट वितरित की गई और12782 लोगों को ओ.आर.एस. वितरण किया गया। अब तक कुल 2749 लोगों का रक्त परीक्षण किया जा चुका है जिनमें कुल 483 वायरस हेपेटाइटिस मरीज पाये गये। शहर में अब तक पीलिया के 36 मरीज शासकीय अस्पतालों 40 मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती है, इस प्रकार कुल 76 पीलिया के मरीज भर्ती है, वहीं केवल 2 मरीजों की मृत्यु हुई है। 
रायपुर में सड़क दुर्घटना में दुधमुंही बच्ची समेत तीन लोगो की मौत पढ़े पूरी खबर

रायपुर में सड़क दुर्घटना में दुधमुंही बच्ची समेत तीन लोगो की मौत पढ़े पूरी खबर

रायपुर| लाक डाउन में आंशिक ढील मिलने के बाद अब फिर से सडक हादसों की खबर आने लगी आज राजधानी रायपुर के खमतराई थाना इलाके में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, ये तीनों बाइक में जा रहे थे तभी रावाभाठा इलाके में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।


बता दें कि बाइक में पति-पत्नी और एक दुधमुंही बच्ची सवार थे, तीनों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मृतक लोग माना के भटगांव इलाके के रहने वाले थे।
 

बड़ी खबर: लॉकडाउन के बिच 27 नायब तहसीलदारों को मिली नई पोस्टिंग, देखे पूरी सूचि

बड़ी खबर: लॉकडाउन के बिच 27 नायब तहसीलदारों को मिली नई पोस्टिंग, देखे पूरी सूचि

रायपुर। लॉकडाउन के बिच राज्य शासन ने लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षा 2018 के माध्यम से चयनित 27 नायब तहसीलदारों की पहली पोस्टिंग जारी कर दी है। आपको बता दे की यह आदेश राजस्व विभाग मंत्रालय के द्वारा जारी किया गया है।

इन्हे मिली नई पोस्टिंग-
योगेश सिंह राजपूत कार्यालय कलेक्टर बेमेतरा, अभिषेक अग्रवाल कार्यालय कलेक्टर गरियाबंद, सुश्री श्रद्धा सिंह कार्यालय कलेक्टर महासमुंद, सृजल साहू कार्यालय कलेक्टर राजनांदगांव, मनप्रीत कौर कार्यालय कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा, प्रशांत गुप्ता कार्यालय कलेक्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, प्रकाश पटेल – कार्यालय कलेक्टर रायगढ़, चंद्र कुमार कार्यालय कलेक्टर धमतरी, हुलेश्वर कुमार सिंह कार्यालय कलेक्टर दंतेवाड़ा, जयंत कुमार पटले कार्यालय कलेक्टर गरियाबंद, श्रुति शर्मा कार्यालय कलेक्टर रायगढ़, विभोर यादव कार्यालय कलेक्टर कोरिया, कोमल प्रसाद साहू कार्यालय कलेक्टर सरगुजा, व्यासनारायण साहू कार्यालय कलेक्टर जशपुर, शशि नर्मदा कार्यालय कलेक्टर कबीरधाम, जानकी कातले कार्यालय कलेक्टर कोरिया, नागेश कुमार तांजय कार्यालय कलेक्टर जशपुर, नीरज कुमार कार्यालय कलेक्टर कांकेर, मुकेश कुमार गजेंद्र कार्यालय कलेक्टर बीजापुर, रमेश कुमार मंडावी कार्यालय कलेक्टर बीजापुर, कु. नीलिमा भोई कार्यालय कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा, राजेश कुमार नेताम कार्यालय कलेक्टर बस्तर, सतीश कुमार कृषान कार्यालय कलेक्टर कबीरधाम, सौरभ कश्यप कार्यालय कलेक्टर दंतेवाड़ा, अनिल कुमार कार्यालय कलेक्टर सूरजपुर तथा शांतनु तारम कार्यालय कलेक्टर कोण्डागांव में पदस्थापना की गई है।
शिक्षा विभाग में सामने आये घोटाले गंभीर, कार्यवाही करे सरकार: उसेंडी

शिक्षा विभाग में सामने आये घोटाले गंभीर, कार्यवाही करे सरकार: उसेंडी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने लॉकडाउन में प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों को घर बैठे शिक्षा देने के लिए शुरू की गई 'पढ़ई तुंहर दुआर' योजना में भारी फर्जीवाड़ा सामने आने पर प्रदेश कांग्रेस सरकार की नीति, नीयत और कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है। उसेंडी ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई जैसे भविष्य निर्माण के क्षेत्र में भी कांग्रेस की सरकार घोटाले से बाज नहीं आ रही है, इससे अधिक दुखद और क्या हो सकता है? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी ने कहा कि प्रदेश सरकार की नाक के नीचे स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा फर्जीवाड़ा कर समग्र शिक्षा अभियान को पलीता लगाये जाने की ख़बरें सामने आयी है। इस योजना की वेबसाइट लॉन्च हुए महीना भी नहीं हुआ था और उसमें 28 करोड़ विजिटर्स के फायदा उठाने की जानकारी है। उसेंडी ने कहा कि इन विजिटर्स के मोबाइल नंबर्स के नाम पर जो डिजिट दर्ज किए हैं, वे नंबर्स ही इस फर्जीवाड़े का भांडा फोड़ रहे हैं। यह हैरत की बात है कि जिस योजना को 07 अप्रैल को मंजूर किया गया, उसकी वेबसाइट उससे पहले 03 अप्रैल को ही लॉन्च कर दी गई! कोरोना महामारी के संकटकाल में भी प्रदेश सरकार इस तरह के फर्जीवाड़े को अंजाम देकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान केंद्र सरकार की योजना है और प्रदेश सरकार की 'पढ़ई तुंहर दुआर' योजना में इसी मद की राशि व्यय होगी। लेकिन इस योजना पर राशि खर्च करने से पहले न तो वार्षिक कार्ययोजना बनाई गई और न ही मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली इम्पॉवर्ड कमेटी से इसका अनुमोदन कराया गया। इससे साफ है कि विभाग द्वारा समग्र शिक्षा अभियान की करोड़ों रुपए की राशि का खुलेआम भारी दुरुपयोग किया है क्योंकि जिस निजी कंपनी से यह वेबसाइट बनवाई गई है, उसे प्रति व्यूवर के हिसाब से भुगतान किया जाना है और इस कंपनी को नाजायज फायदा पहुँचाने के लिए ही फर्जी व्यूवर बनाकर संख्या बढ़ाकर यह फर्जीवाड़ा रचा गया है। उसेंडी ने इसे अमानत में खयानत का बेहद गंभीर मामला बताते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस टीम ने मिल पर मारा छापा: मुर्रा की बोरी से 25 हजार का गुटखा जब्त, मुर्रे की डेढ़ सौ बोरियों की जांच

पुलिस टीम ने मिल पर मारा छापा: मुर्रा की बोरी से 25 हजार का गुटखा जब्त, मुर्रे की डेढ़ सौ बोरियों की जांच

महासमुंद। शनिवार देर शाम सरायपाली पुलिस ने सरसींवा मुर्रा मिल में छापा मारकर भारी मात्रा में गुटखा बरामद की। मामले में मिल संचालक सोनू अग्रवाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की।
 
थाना प्रभारी मल्लिका ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्होनें शनिवार देर शाम दल-बल के साथ छापा मारा और मिल की जांच की। इस दौरान मिल में रखे मुर्रे के करीब डेढ़ सौ बोरियों की जांच की। इसमें पुलिस को चार बोरियों में मुर्रे की बोरियों में दो सौ पैकेट गुटखा और उसका तम्बाकू मिला। पुलिस ने बताया कि मिल संचालक द्वारा मुर्रे की आड़ में अवैध रूप से गुटखा सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर टीम बनाकर मिल में दबिश दी गई और गुटखा जब्त किया गया।

इन धाराओं के तहत हुई कार्रवाई-
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत मामला दर्ज कर जंाच में लिया है। पुलिस ने बतााया कि जब्त गुटखे की कीमत करीब 25 हजार रूपए आंकी गई है। बता दें कि प्रशासन ने गुटखा की खरीदी-बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद कुछ कारोबारियों द्वारा इसकी अवैध बिक्री की जा रही है।
गुटखा, तम्बाकू बंद, नशे के आदी पहुंच रहे नशामुक्ति केन्द्र, जाने पूरी खबर

गुटखा, तम्बाकू बंद, नशे के आदी पहुंच रहे नशामुक्ति केन्द्र, जाने पूरी खबर

महासमुंद। बाजार में गुटखा, तम्बाकू, सिगरेट और गुड़ाखु नहीं मिलने के बाद इसके आदी अब नशा मुक्ति केन्द्र पहुंच रहे हैं। पखवाड़ेभर के अंदर जिला अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केन्द्र में करीब दो दर्जन से नशा करने वाले लोगों ने संपर्क किया है। इसमें मुख्यालय से लगे आसपास के गांव के अलावा बागबाहरा ब्लॉक के विभिन्न तरह के नशा करने वाले हैं।              

जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल के बाद से नशामुक्ति केन्द्र में नशा छोडऩे के लिए कुल 27 नए लोग सामने आए हैं। इनमें सिगरेट, गुटखा के अलावा गुड़ाखु का नशा करने वाले प्रमुख रूप से शामिल हैं। केन्द्र की ओर से ऐसे लोगों की जांच के बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें नशे छुड़ाने के लिए निकोटिनयुक्त चुविंगम दिया गया है। बता दें कि जिला प्रशासन ने लॉकडाउन के दूसरे चरण के सप्ताहभर के बाद जिले में गुटखा, तम्बाकू, गुड़ाखू और सिगरेट जैसी नशे संबंधी सामग्रियों की खरीदी-ब्रिकी पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है। नशे की सामग्री नहीं मिलने से अधिक बेचैन नशे के आदी नशा मुक्ति केन्द्र पहुंचने लगे।
 
केश-1 शहर के नयापारा की गुड़ाखु के नशे की आदी महिला ने नशे से मुक्ति पाने के लिए नशा मुक्ति केन्द्र में संपर्क किया। उन्हें चुविंगम  के साथ चिकित्सकों ने नशे छोडऩे की सलाह दी गई है।

केेश-2 बागबाहरा के दो लोगों ने सिगरेट का नशे छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केन्द्र से सलाह ली है। उन्हें भी केन्द्र की ओर से चुविंगम दिया गया है। जिसे नशे की तलब लगने पर खाने के लिए कहा गया है।

केश-3 उमरदा गांव के स्कूलपारा के तम्बाकू एडिक्ट युवक ने भी बाजार में तम्बाकू न मिलने के बाद बेचैन होकर नशामुक्ति में संपर्क किया है। जांच के बाद उन्हें नशा से मुक्ति के लिए सलाह दी गई है।

क्या कहते हैं चिकित्सक-
इस संबंध में राष्ट्रीय नशा मुक्त कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अनिरूद्ध कसार का कहना है कि अच्छी बात है कि नशे के आदी नशा छोडऩे के लिए स्वमेव सामने आ रहे हैं। उनका कहना है कि नशा छोडऩे का यह अच्छा समय है। मेडिकल साइंस में अगर कोई 21 दिनों तक नशा नहीं करता है तो वह पूरी तरह से नशे मुक्त हो जाता है। लॉकडाउन में यह सुखद पहलु सामने आया है। विभाग की ओर से ऐसे लोगों के लिए हरसंभव मदद की जा रही है।
RTI कार्यकर्ता रमाशंकर पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में किया भर्ती

RTI कार्यकर्ता रमाशंकर पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में किया भर्ती

कोरिया, मनेंद्रगढ़ में आरटीआई कार्यकर्ता रमाशंकर गुप्ता पर जानलेवा हमला किया गया है। जानकारी के अनुसार यह घटना मनेन्द्रगढ़ के आमाखेरवा इलाके में हुई है। हमला करके अज्ञात लोग फरार हो गए हैं। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में आरटीआई कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह पूरी घटना मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र की है, इस हमले में आरटीआई कार्यकर्ता रमाशंकर गुप्ता के एक हाथ में गंभीर चोट आई है, , इसके अलावा सर पर गंभीर चोट आई है। फिलहाल स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।
हमलावर और हमले के कारणों का अभी खुलासा नही हुआ है लेकिन यह आशंका जाहिर की जा रही है कि आमाखेरवा इलाके में चल रहे निर्माण कार्य का उन्होने कुछ दिनों पहले एक वीडियो बनाया था और इसकी शिकायत भी की थी, ये मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। लोग इस मामले से भी जोड़कर देख रहे हैं। लेकिन सच्चाई क्या है इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। बता दें कि आरटीआई कार्यकर्ता रमाशंकर गुप्ता मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में काफी सक्रिय आरटीआई कार्यकर्ता माने जाते हैं, उन्होने कई बार निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और क्षेत्र में हो रहे अनैतिक कार्यों को उजागर करने का काम किया है।
 

 मौसम का मिजाज: राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना

मौसम का मिजाज: राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना

रायपुर। राज्य में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पडऩे की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो पूर्व-पश्चिम इलाके से एक द्रोणिका बन गई है। यह द्रोण्णिका हरियाणा से उत्तर पूर्व बांग्लादेश तक स्थित है। एक अन्य द्रोणिका पूर्वी मध्यप्रदेश से तमिलनाडू तक बनी हुई जिसकी ऊंचाई 0.9 किमी है। इसके असर से राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। वहीं प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विभाग की माने तो इस दौरान तेज हवाएं चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि होने की संभावना बन रही है। वहीं प्रदेश के उत्तरी इलाकों में अधिकतम तापमान के आंकड़ों में गिरावट भी हो सकती है। राज्य के शेष इलाकों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं होगा। कल 05 मई को राज्य के मध्य भाग के साथ ही उत्तरी भाग में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है। इधर आज दोपहर बाद राजधानी रायपुर में भी मौसम में थोड़ी नरमी देखने को मिली। चिलचिलाती धूप के बीच अचानक आसमान में बादल छाने लगे और दोपहर 3 बजे के आसपास धूप का प्रभाव काफी हद तक कम हो गया और आसमान में बादल छा गए थे। मौसम विभाग ने चौबीस घंटों के दौरान मौसम में आंशिक फेरबदल की संभावना जताई है। 
मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के नाश्ता और भोजन की दरों में हुई वृद्धि

मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के नाश्ता और भोजन की दरों में हुई वृद्धि

रायपुर,मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लगातार ड्यूटी कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पुलिस कर्मियों के निःशुल्क नाश्ता, दोपहर और रात्रि के भोजन की पूर्व स्वीकृत दरों में वृद्धि करने के निर्देश गृह विभाग को दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए गृह विभाग द्वारा पुलिस कर्मियों के नाश्ता की पूर्व स्वीकृत दर 15 रूपए प्रति प्लेट से बढ़ाकर 20 रूपए प्रति प्लेट कर दिया गया है।

इसी तरह दोपहर के भोजन की पूर्व स्वीकृत दर 30 रूपए प्रति प्लेट से बढ़ाकर 50 रूपए प्रति प्लेट और रात्रि के भोजन की पूर्व स्वीकृत दर 30 रूपए प्रति प्लेट को बढ़ाकर दैनिक व्यय सीमा 70 रूपए किया गया है। पुलिस कर्मियों के लिए नाश्ता और भोजन के लिए पूर्व स्वीकृत दरें 8 फरवरी 2013 से लागू थी, मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर गृह विभाग द्वारा इसमें बढ़ोत्तरी की गई है। 

छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्यों के माल वाहक ट्रकों को रात्रि 11 से सुबह 5 बजे तक ही मिलेगी शहर के अंदर प्रवेश की अनुमति

छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्यों के माल वाहक ट्रकों को रात्रि 11 से सुबह 5 बजे तक ही मिलेगी शहर के अंदर प्रवेश की अनुमति

रायपुर, छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्यों से आने वाले माल वाहक ट्रकों को रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ही शहर के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। किसी भी ट्रक को होल्ड करने की अनुमति नहीं मिलेगी। अन्य राज्यों द्वारा जारी अंतर्राज्यीय पास को जब तक छत्तीसगढ़ द्वारा मान्यता नहीं दी जाती तब तक छत्तीसगढ़ में प्रवेश नहीं मिलेगा। यह निर्देश गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने आज रायपुर स्थित चिप्स कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और परिवहन अधिकारियों को दिए। श्री साहू ने कहा कि कवर्धा, राजनांदगांव और गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही के सीमावर्ती क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा शहर के बाहर रोड किनारे कम से कम 50-60 एकड़ क्षेत्र होल्डिंग एरिया बनाई जाए, जहां बाहर से आने वाले ट्रकों को रोक कर ड्राइवर, हेल्पर आदि की थर्मल स्क्रीनिंग कराएं। इससे यातायात प्रभावित न हो। ट्रकों को छत्तीसगढ़ में रात में होल्ड करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अपर मुख्य सचिव ने बाहर से आने वाले श्रमिकों एवं अन्य लोगों के अनिवार्य रूप से क्वारेंटाइन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों को लाने तथा छत्तीसगढ़ में फं से श्रमिकों को दूसरे राज्य भेजने की स्थिति में नोडल अधिकारियों से समन्वय करें और एक-दूसरे राज्यों से अनुमति प्राप्त कर लें, ताकि सीमा क्षेत्रों में वाहनों की रूकावट नहीं हो। श्री साहू ने कहा कि कवर्धा और राजनांदगांव में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से आवाजाही का दबाव ज्यादा रहता है। इन जिलों में अतिरिक्त ड्यूटी के लिए अलग से अधिकारी नियुक्त करेंगे। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात के तैार पर सभी उपाय करने के निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सचिव स्वास्थ्य श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सचिव परिवहन डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव श्रम सोनमणि बोरा, सचिव लोक निर्माण विभाग सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, सचिव जल संसाधन श्री अविनाश चंपावत, सचिव पर्यटन श्री अन्बलगन पी., सचिव समाज कल्याण प्रसन्ना आर., रायपुर संभाग के कमिश्नर जी. आर. चुरेन्द्र, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री आनंद छाबड़ा, कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

छत्तीसगढ़ राज्य के इस जिले में मनमाने दाम पर बिकी शराब, दुकानों पर नियंत्रण में आबकारी अमला नाकाम

छत्तीसगढ़ राज्य के इस जिले में मनमाने दाम पर बिकी शराब, दुकानों पर नियंत्रण में आबकारी अमला नाकाम

भिलाई | राज्य भर में आज से शराब दुकानों के शटर खुल गए हैं। इसके साथ ही शराब की बढ़ी कीमतों के बाद भी अतिरिक्त राशि वसूलने का खेल भी शुरू हो गया है। देशी शराबों में भी प्रति बोतल जितनी राशि की वृद्धि की गई है उससे कही अधिक दर पर क्वाटर व बोतल दुकानों से बेची जा रही है वहीं अंग्रेजी शराब के ब्राण्ड में मनमाने तरीके से राशि वसूली जा रही है। 

सूत्रों ने बताया कि दुर्ग जिले में संचालित होने वाली शराब दुकानों में आज पहले दिन से ही अवैध वसूली का खेल शुरू हो गया है। देशी शराब की कीमतों में 10 से 20 रूपए तक की वृद्धि की गई है। लेकिन देशी शराब दुकानों में देशी प्लेन, मसाला के पौवा के बोतल के पीछे 10 रूपए अधिक वसूला जा रहा है। अध्धी या बंपर की बोतल नहीं होने का हवाला देकर सभी ग्राहकों को पौवा की बोतल ही दे रहे हैं। इससे समझा जा सकता है कि एक बंपर की बोतल न देकर भी शराब कर्मी सीधे 40 रूपए अधिक कमा रहे हैं। इसी तरह अंग्रेजी शराब के ब्राण्ड वाले शराब की अनुपलब्धता बताकर तरह-तरह के ब्राण्ड के शराब बेचे जा रहे हैं। जिले के कुछ शराब दुकानों में 740-760 रूपए की बोतल को सीधे 960 रूपए से लेकर 1000 रुपए तक प्रति बोतल के हिसाब से शराब बेची जा रही है। वहीं सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में एक व्यक्ति को 5000 एमएल से ज्यादा शराब का विक्रय नहीं किया जा सकता, लेकिन लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए कई दुकानों से परिचितों को तथा अधिक राशि देने वाले को पूरी शराब की पेटी बेची जा रही है। सूत्रों की माने तो ऐसा नहीं है कि आबकारी विभाग को इसकी भनक नहीं है, बावजूद इसके किसी तरह की कार्यवाही न होना इस बात का भी संकेत दे रहा है कि यह पूरा गोरखधंधा विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में चल रहा है। दूसरी ओर लॉकडाउन में करीब डेढ़ माह बाद खुले शराब दुकानों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ टूट पड़ी है। मदिराप्रेमियों को हर हाल में शराब चाहिए, यही वजह है कि कोई भी ग्राहक अधिक वसूली की शिकायत नहीं कर रहा है। इस संबंध में  जिला आबकारी अधिकारी अरविंद पटले ने समाचार  एजेंसी आरएनएस को बताया कि कल रात को संशोधित दरों के आदेश प्राप्त हुए है। जिसके अनुसार देशी का पव्वा 60 की जगह 80 रुपए , गोवा 80 के स्थान पर 90 तथा अंग्रेजी शराब के 740 की पुरानी बोतलों के स्थान पर 820 तथा 830 रुपए लिए जाने के निर्देश है। किंतु कुछ शराब उपभोक्ताओं ने बताया कि नेवई, सिविक सेंटर तथा सुपेला की भठ्ठियों में वाईट एण्ड ब्लूय, लिरॉय तथा इस दर में मिलने वाली शराब की बोतलों को 960 से 1000 रुपए तक की कीमत लेकर बेचा जा रहा है। 
 
मुख्यमंत्री बघेल का बड़ा निर्णय: छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की रेल यात्रा का किराया देगी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री बघेल का बड़ा निर्णय: छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की रेल यात्रा का किराया देगी राज्य सरकार

राज्य सरकार ने रेलवे के डिवीजनल मैनेजर को छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को लाने के लिए आवश्यक कार्यवाही के लिए लिखा पत्र

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के श्रमिक जो लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं, उनकी घर वापसी के लिए अहम फैसला लेते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को स्पेशल ट्रेन द्वारा छत्तीसगढ़ लाने पर उनके यात्रा किराया का व्यय भार राज्य सरकार वहन करेगी। 
मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर राज्य के परिवहन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने रायपुर के डिवीजनल रेलवे मैनेजर एवं नोडल अधिकारी (रेलवे) श्याम सुंदर गुप्ता को पत्र लिखकर राज्य शासन के निर्णय से अवगत कराते हुए  छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की वापसी के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन हेतु यथोचित आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया है। 
परिवहन आयुक्त ने अपने पत्र में लिखा कि कोविड-19 के तहत भारत सरकार द्वारा संपूर्ण देश में तृतीय लॉकडाउन के तहत 4 मई से दो सप्ताह की प्रभावी अवधि तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। लॉकडाउन के कारण छत्तीसगढ़ राज्य के मजदूर-श्रमिक जो अन्य राज्यों में फंसे है, उन मजदूरों-श्रमिकों को रेल सुविधा के माध्यम से लाने हेतु राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मजदूरों-श्रमिकों को अन्य राज्य से छत्तीसगढ़ आने रेलवे द्वारा श्रमिक स्पेशल रेल सुविधा प्रदाय करने पर, उनके यात्रा किराये का व्यय भार राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा। इस संबंध में यथोचित आवश्यक आगामी कार्यवाही करते हुए, अवगत कराने का कष्ट करें।
 
ऑनलाइन शराब बिक्री का विज्ञापन चलाने वाले पर हुआ अपराध दर्ज, जाने कहा की है यह खबर

ऑनलाइन शराब बिक्री का विज्ञापन चलाने वाले पर हुआ अपराध दर्ज, जाने कहा की है यह खबर

जगदलपुर | फेसबुक पेज पर ऑनलाइन शराब बिक्री का विज्ञापन जारी होने की जानकारी मिलने के बाद सायबर सेल के जरिए फेसबुक आईडी और पेज वाइन शॉप जगदलपुर के नाम पर चलाने वाले के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस सायबर सेल ने जब फेसबुक पेज पर दिए गए नंबर 8514085668, 7828935374 और पेटीएम नंबर 9536259953 की तस्दीक की तो वे फर्जी मिले।

फेसबुक पेज के जरिए लोगों को लॉकडाउन में ठगी करने का नया तरीका लोगों ने ईजाद कर लिया था। इसके जरिए आम लोगों को अपने झांसे में लेकर उन्हें शराब बेचने के नाम पर विज्ञापन देकर ठगी की जा रही थी। फेसबुक पेज के एडमिन के खिलाफ बिलासपुर सिविल लाइन थाने में भी अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक बस्तर दीपक झा ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि इस तरह के फर्जी विज्ञापनों के झांसे में नही आने तथा अपनी निजी जानकारी शेयर नही करने की सलाह दी है। इस तरह की ठगी का शिकार हो चुके लोगों को थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाने कहा है। इसके अलावा ऐसे किसी भी तरह की ठगी की आशंका पर तत्काल पुलिस को सुचित करने कहा है।