







रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नाबालिग का अपहरण कर गैंगरैप की घटना को अंजाम दिया गया है। इस गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
READ MORE : BIG BREAKING : न्यू ईयर के पहले रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 1069 नए मरीजों की हुई पहचान
मिली जानकारी के अनुसार राखी थाने में पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि अपै्रल महीने में ज्यादा पैसा का काम दिलाने का लालच देकर कार में बैठाकर दुर्ग से नया रायपुर ले जाकर पारसराम साहु 48 वर्ष, तरुण 39 वर्ष व राजेश 27 वर्ष ने बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद दूसरे दिन पीडि़ता के घर स्टेशन मरौदा छोड़ किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। पीडि़ता ने डर के कारण किसी को नही बतायी, लेकिन नाबालिग गर्भवती हो जाने की जानकारी मिलने पर आरोपियों ने उसे शादी करवाने का झांसा देकर धमतरी बुला लिया व दोबारा उसके साथ कार में दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी 506,34 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेण्डरी तथा हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पूरक परीक्षा के परिणाम 30 दिसंबर को घोषित कर दी गई है। परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।
पढ़ें : बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया में शेयर की टॉप लेस फोटो, फैन्स की हट नहीं रही है नज़र
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा 2020 में कुल 36 हजार 869 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें से 36 हजार 758 छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। घोषित परिणाम में से कुल 27 हजार 704 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जो कुल परीक्षार्थियों का 75.36 प्रतिशत है।
उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 4342 छात्र प्रथम श्रेणी, 22 हजार 165 द्वितीय श्रेणी तथा 1196 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसी तरह हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पूरक परीक्षा 2020 में कुल 87 परीक्षार्थी शामिल हुए जिसमें से 86 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। कुल घोषित परिणाम में 72 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जो कुल परीक्षार्थियों का 83.72 प्रतिशत है।
रायपुर | कंपनी के गोडाउन से विभिन्न कंपनियों के सामान मिली भगत कर डिपो मैनेजर व सेल्स आफिसर ने बिना बिल बेचकर लाखों का गबन कर लिया। घटना की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज की गई है।
रायपुर | एन्टी करप्शन ब्यूरो द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है | कार्यवाही में रिश्वत लेते 4 अधिकारीयों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है | आपको बता दें दें कि ईओडब्ल्यू/एसीबी के निदेशक श्री आरिफ एच. शेख के निर्देशन में एवं श्री पंकज चंद्रा, पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू/एसीबी के नेतृत्व में एसीबी यूनिट अंबिकापुर, जगदलपुर एवं रायपुर की टीमों ने आज राज्य में बड़ी कार्यवाही कर अवैध पारितोषिक की मांग करने वाले चार अधिकारियों/कर्मचारियों को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।
पढ़ें : BIG BREAKING : राज्य सरकार ने जारी किया 16 आईएएस अफसरों का तबादला




रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य निर्वाचन आयोग के नए भवन का लोकार्पण किया। नवा रायपुर अटल नगर के नार्थ ब्लॉक के सेक्टर 19 में इस भवन का निर्माण किया गया है।
मुख्यमंत्री ने राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह सहित छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस नये सुविधाजनक भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थित ढ़ंग से कार्य करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में राज्य निर्वाचन आयोग की प्रदेश के स्थानीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले 20 वर्षो में अपने इन दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है।
पढ़ें : रिश्ता हुआ शर्मसार : बड़ी बहन ने छोटी बहन को बेचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
इस अवसर पर वन, आवास एवं पर्यावरण एवं विधि विधायी कार्य मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी और श्री चंद्रदेव राय, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री आर.पी.मंडल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की स्थापना 28 सितम्बर 2002 को की गई है। आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगर पालिकाओं के प्रथम आम निर्वाचन वर्ष 2004-05 में, द्वितीय निर्वाचन वर्ष 2009-10, तृतीय 2014-15 तथा वर्ष 2019-20 में चतुर्थ आम निर्वाचन सम्पन्न कराए गए। राज्य के सभी जिलों में पंचायत निर्वाचन तथा नगरीय निकायों में निर्वाचन सम्पन्न कराए गए।
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली ऑनलाईन साफ्टवेयर (एसईसी-ईआर) के माध्यम से तैयार कराई गई और अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पर ऑनलाईन प्राप्त किए गए। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं की सहभागिता के लिए जागरूकता अभियान जागव बोटर ’जाबो’ भी चलाया गया। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के नये भवन में भण्डार गृह, बैठक कक्ष, आधुनिक वीसी कक्ष जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।