जगदलपुर | जिले के बास्तानार घाट में अनियंत्रित होकर डीजल टैंकर पलट गया। रायपुर से दंतेवाड़ा डीजल लेकर जा रहे टैंकर वाहन रविवार की शाम अनियंत्रित होकर हादसे का शिकर हो गई, टैंकर वाहन के ड्राइवर ड्राइवर मतेश्वर यादव और हेल्पर गोपाल यादव को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को किलेपाल के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
रायपुर,सोमवार से भले ही शराब दुकान खुल जायेगी, लेकिन बार और रेस्टोरेंट को अभी नहीं खोला जायेगा। राज्य सरकार ने 17 मई तक सभी बार को बंद करने का आदेश दिया है। बार की ही तरह क्लब को भी बंद रखा जायेगा। आबकारी विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी एफएल-4/4-क क्लब को 17 मई तक बंद रखा जायेगा। कोरोना के संक्रमण से आमलोगों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से समस्त रेस्टोरेंट और बार को 3 मई तक बंद रखने का निर्देश जारी किया था।
रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल आज पुरानी बस्ती स्थित अग्रवाल भवन में छत्तीसगढी़ अग्रवाल समाज द्वारा संचालित अग्र रसोई में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने पहुंचे । उन्होंने कोरोना संकट के समय समाज के द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि नई पीढ़ी अपने पूर्वजो की दान की परंपरा को आगे बढ़ा रही है ।

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के द्वारा किये जा रहे सेवा कार्य के बारे में बताते हुए अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने अतिथियों को बताया कि विगत 28 मार्च से आज तक हम लोगो ने लगभग 73000 किलो(तिहत्तर टन) सब्जी रायपुर शहर में भोजन बनाकर जरूरतमंदों को वितरित करने वाली संस्थाओं को, लगभग 55000 पैकेट भोजन जरूरत मंदो को , छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज की महिलाओं द्वारा निर्मित लगभग 8900 मास्क फुटकर व्यापारियों को व लगभग 8900 पैकेट बच्चों के लिए नाश्ता बना कर वितरित कर चुके है।
![]()
आज कार्यक्रम में संरक्षक सीके अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, धरम अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, अमित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल गिरेंद्र अग्रवाल ,मननिल अग्रवाल,विजय अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, नीलकंठ अग्रवाल, संजय अग्रवाल,अंकुर अग्रवाल,नितिन अग्रवाल, आकश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल,कुञ्ज बिहारी अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, अंकित अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विवेक अग्रवाल,आनंद अग्रवाल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोंडागांव, जिले के विश्रामपुरी थाना अंतर्गत ग्राम हरवेल निवासी मृत शिक्षक मनीराम मंडावी के रिश्तेदार व उसके 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण बैंक के खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर लगभग 70,000 रुपए का आहरण करने के आरोप में विश्रामपुरी थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उक्त 04 युवकों मुख्य आरोपी रूपदेव मरकाम सहित चंपेश शोरी, हेमलाल मरकाम, रमेश कोर्राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत शिक्षक मनीराम मंडावी जिनकी मृत्यु लगभग डेढ़ साल पहले हो चुकी है, जिसका पासबुक उसके साले रूपदेव मरकाम के पास था। मुख्य आरोपी रूपदेव मरकाम निवासी कलगांव के द्वारा किसी तरह से मृत शिक्षक मनीराम मंडावी का हस्ताक्षर की व्यवस्था कर अपने पास रखे पासबुक के माध्यम से अपने 03 साथियों चंपेश शोरी निवासी गमरी, हेमलाल मरकाम निवासी गमरी, रमेश कोर्राम निवासी कोरेगांव के साथ ग्रामीण बैंक शाखा विश्रामपुरी से मृत शिक्षक का पासबुक व नकली हस्ताक्षर कर 21 अप्रेल 2020 को 20 हजार रूपए, 23 अप्रेल को 20 हजार रूपए, 24 अप्रेल को 20 हजार रुपए तथा 27 अप्रेल को 10 हजार रुपए निकाला गया। इसके बाद तीन युवक चंपेश शोरी, हेमलाल ममरकाम, व रमेश कोर्राम 29 अप्रेल को फिर से बैंक पहुंचे तथा 40 हजार रुपए की राशि निकालने का प्रयास किया, जिससे शाखा प्रबंधक ने शक के आधार पर युवकों के बैंक में आने की सूचना थाना प्रभारी विश्रामपुरी भापेंद्र साहू को दिया गया। थाना प्रभारी ने अपने दल-बल के साथ तत्काल ग्रामीण बैंक पहुंचे जिन्हें देख 01 युवक फरार हो गया, बाकी के दो युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने से पता चला कि मृतक शिक्षक मनीराम मंडावी की पत्नी रुखमी मंडावी से पैसों के आहरण के विषय में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया की मुझे इस प्रकार की किसी बात की जानकारी नही है। गिरफ्तार किए गए युवकों से पता चला कि इस कृत्य में दो युवक और भी संलिप्त हैं। सभी युवकों को गिरफ्तार कर धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, तथा गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
रायपुर, देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ में स्थिति सामान्य बनी हुई है। राज्य के अधिकतर जिलों के ग्रीन जोन में होने के कारण अब निजी व शासकीय कामकाज के जल्द ही पटरी पर लौटने की उम्मीद है। इधर कल से राज्य के अधिकांश शासकीय कार्यालयों में कामकाज शुरू हो जाएगा, इसके लिए आदेश जारी हो गया है।
राज्य में शासकीय कामकाजों के फिर से शुरू हो जाने से आमजनों को काफी राहत मिल जाएगी। लेकिन वर्तमान में सुरक्षा उपायों को अपनाते हुए कोरबा जिले के कटघोरा तथा सूरजपुर के जजावल में सख्ती लागू रहेगी और यहां लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से सभी विभागों के भारसाधक सचिवों, संभागीय कमिश्नरों, कलेक्टरों और विभागाध्यक्षों को परिपत्र जारी कर 4 मई 2020 से कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी शासकीय कार्यालयों का संचालन प्रारंभ करने और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन में कोरोना प्रकरण की संख्या कम होने के उपरांत जिला कलेक्टरों द्वारा इन क्षेत्रों में अनुमति देकर शासकीय कार्यालयों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। परिपत्र में कहा गया है कि यह निर्देश सभी शासकीय कार्यालयों एवं विभागों के अंतर्गत निगम, मंडल, आयोग एवं अन्य प्रशासकीय ईकाइयों पर लागू होगा। कार्यालयों में राजपत्रित अधिकारियों की कार्य दिवस में शत-प्रतिशत उपस्थिति होगी तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति एक तिहाई होगी। इसके लिए रोस्टर बनाते हुए ड्यूटी लगाई जाए। स्वास्थ्य विभाग की गाईडलाईन के अनुसार कलेक्टरों द्वारा पृथक से आदेश के माध्यम से घोषित कन्टेमेंट जोन के भीतर स्थित शासकीय कार्यालय संचालित नहीं होगें। सभी शासकीय कार्यालयों में सेनिटाइजेशन एवं नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाए। कार्यालय में बैठक व्यवस्था में सोशल-फिजिकल डिस्टेंस रखने के संबंध में समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। परिपत्र में कहा गया है कि यथासंभव कार्य निष्पादन के लिए बैठकों का आयोजन न्यूनतम किया जाए परन्तु आवश्यक होने पर बैठक के आयोजन में सोशल-फिजिकल डिस्टेंस गाईडलाईन का पालन करते हुए बैठक संपादित की जाए। कार्यालयों में जनसाधारण के साथ मिलना-जुलना यथा संभव न्यूनतम रखा जाए। कार्यालयों में आने-जाने वाले सभी आगन्तुकों को सोशल-फिजिकल डिस्टेंस गाईडलाईन के बारे में जागरूक तथा इसका पालन करते हुए लोक सेवाओं को प्रदाय किया जाए। कार्यालय परिसर में उपयुक्त स्थल पर शिकायत पेटी रखी जाए जिसमें आगन्तुकों द्वारा शिकायत डालने की सुविधा हो। प्राप्त शिकायतों को दर्ज कर पूर्व निर्धारित प्रक्रिया अनुसार उनका निराकरण किया जाए। किसी भी प्रकार के सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन कार्यालयों में न किया जाए। कार्यालयों के कार्य संचालन के लिए अधिक से अधिक ऑनलाईन कार्य प्रणाली का उपयोग किया जाए।
रायपुर | देशभर में व्याप्त कोरोना माहामारी के बीच छत्तीसगढ़ में स्थिति को तेजी से सामान्य किए जाने का प्रयास जारी है। इसी क्रम में महीनों से बंद रजिस्ट्री दफ्तर को भी कल से खोल दिया जाएगा। लेकिन इसके लिए पहले से टोकन ले चुके लोगों को पहले मौका दिया जाएगा ताकि कार्यालय में अनावश्यक भीड़ जमा न हो सके।
रायपुर | करीब डेढ़ माह से बंद शराब दुकानों के शटर कल सुबह 8 बजे से खुल जाएंगे। इसके लिए आदेश हो चुका है, इधर आज दोपहर जैसे ही शराब दुकान खुलने की सूचना सार्वजनिक हुई मदिराप्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं आज शराब दुकानों के बाहर ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए मार्किंग का काम भी शुरू हो गया है।
रायपुर | जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि आबकारी मंत्री के उस बयान को हास्यास्पद बताया है जिसमें उन्होंने द्वारा शराब दूकान खोलने के पक्ष में यह तर्क दिया है कि दुकानें खोलने के लिए जनता की मांग पर आ रही है | श्री बजाज ने कहा कि कांग्रेस शराबबंदी को लेकर किये गए चुनावी वादे से मुकर रही है | जबकि सरकार के पास शराबबंदी एवं चुनावी वादे को पूर्ण करने का यह सुनहरा अवसर है | उन्होंने कहा कि शराब दूकानों को खोलने से घरेलू हिंसा बढ़ेगी तथा लोग लॉकडाउन के नियमों के प्रति उदासीन हो जायेंगें | श्री बजाज ने कहा कि प्रदेश की जनता यह जानने के लिए उत्सुक है कि किन किन व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं महिला समूहों ने सरकार से शराब दूकान खोलने की मांग की है | सरकार उन सभी पत्रों को सार्वजनिक करे | स्मरण रहें कि जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज नशा हे खऱाब : झन पीहू शराब का नारा देकर हजारों लोगों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया है |
रायपुर | पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की स्थगित वार्षिक परीक्षाएं मई के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना जताई जा रही है। विवि प्रबंधन का कहना है कि अपने स्तर पर स्थगित परीक्षाओं को पूरा कराने की तैयारी हो गई है । उच्च शिक्षा विभाग के आदेश का इंतजार है । उच्च शिक्षा विभाग का आदेश मिलने के बाद रविशंकर विश्वविद्यालय इस संबंध में एडवाइजरी जारी करेगा। एडवाइजरी जारी होने के एक हफ्ते बाद वार्षिक परीक्षा दोबारा शुरू होगी।
रायपुर | आरक्षक ने अपने ही साथी की पत्नी को अश्लील मेसेज भेजा जब उसने समझाईश दी तो उसे जान से मारने की धमकी दे दी। मामले की जानकारी देते हुए माना थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि चौथी बटालियन शासकीय निवास में रहने वाले आरक्षक दिनेश राजवाड़े ने अपने साथी सैनिक की पत्नी को वॉट्सएप्प पर अश्लील मेसेज भेजे जिस पर पीडि़ता भड़क उठी और आरक्षक को दोबारा ऐसा ना करने की समझाइश दी। जब पीडि़ता ने पूरी बात अपने पति को बताई तो उसने भी फोन कर आरक्षक को समझाईश दी लेकिन आरोपी आरक्षक ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी।
रायपुर | कोरोना महामारी में जान की परवाह किए बगैर दिन-रात सेवा में लगे डाक्टर्स, नर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ,पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मियों के उत्साह और सम्मान के लिए भारतीय सेना द्वारा आज फ्लाई पास्ट किया गया। राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल के ऊपर वायु सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए फूलों की बारिश कर इन कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया गया।
रायपुर,छत्तीसगढ़ के एम्स अस्पताल में फूलों की वर्षा की जाएगी, इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज सुबह 10:30 बजे एम्स रायपुर में फूलों की वर्षा की जाएगी ।
![]()
कोरोना वायरस से जूझ रहे पीड़ितों की सेवा में दिन रात लगे स्वास्थ्यकर्मी, डॉक्टर्स व नर्सों के उत्साहवर्धन को सलामी देने के लिए रविवार को वायुसेना पुष्पवर्षा करेगी। राजधानी रायपुर में रविवार सुबह कोरोना वॉरियर्स के लिए फूल बरसा कर सम्मान किया जाएगा। वायुसेना के हेलीकॉप्टर कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल कर्मचारियों के लिए पुष्प वर्षा करेंगे।
इसी तरह पुरे भारत में आज अलग अलग समय पर कोरोना से लड़ रहे कोरोना वारियर्स पर सेना के जहाज पुष्प वर्षा करने जा रही है
छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा संचालित अग्र रसोई का बृजमोहन ने किया अवलोकन, यहा सेवा देने वालों को दी शुभकामनायें
रायपुर, लॉक डाउन पर जरूरतमंदों को भोजन कराने के लिए छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा संचालित की जा रही अग्र रसोई का पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अवलोकन किया और समाज के प्रमुखों से भोजन निर्माण,वितरण व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि सेवा अग्रवाल समाज के संस्कारों में है। समाज के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन ने हमें दीन दुखियों और जरूरतमंदों की सेवा करने की सीख दी है। यही वजह है कि अग्रवाल समाज सदैव ही जन सेवा में तत्पर दिखाई पड़ता है।
आज हमारे देश के समक्ष कोरोना संक्रमण के रूप में एक बड़ा संकट सामने आ खड़ा हुआ है। इसके चलते देश लॉक डाउन है। इस बुरे दौर में रोजी-मजदूरी करने वाले गरीब तबके के लोग बेहद कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
ऐसे में सदैव सर्व समाज की सेवा में तत्पर रहने वाले अग्रवाल समाज की भूमिका अहम हो जाती है। यह खुशी की बात है कि लॉक डाउन के अगले ही दिवस से महाराजा अग्रसेन भवन पुरानी बस्ती में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज कि अग्र रसोई शुरू हो गई और यहां से जरूरतमंदों को भोजन मिलना प्रारंभ हो गया।

बृजमोहन ने कहा कि यह सेवा ही अग्रवाल समाज की असली पूंजी है। यही वजह है कि ईश्वर का आशीर्वाद सदैव समाज पर बना रहता है। समाज के पूर्वजों ने स्कूल, अस्पताल, बावलिया,तालाब आदि बनवाकर जनसेवा की प्रेरणा दी है। आज जब राष्ट्र में संकटकाल आया है तो सर्व समाज की सेवा में आगे आकर अग्रवाल समाज ने अपना योगदान सुनिश्चित किया है।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अब तक लगभग 72 हज़ार किलो (72 टन)सब्जियों का वितरण किया जा चुका है। इसके साथ ही 54 हज़ार पैकेट भोजन जरूरतमंदों को वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस पुण्य सेवा कार्य में समाज के सभी लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है।
इस अवसर पर समाज के संरक्षक सीके अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, विजय अग्रवाल,आशीष अग्रवाल,रजनीश अग्रवाल,अंकित अग्रवाल,आकाश अग्रवाल,अनुपम अग्रवाल,नितिन अग्रवाल,विकास अग्रवाल,विवेक अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल, शानू अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ से बाहर दुसरे राज्यों में फंसे मजदूरों के वापसी हेतु नोडल अधिकारीयों की नियुक्ति की गई है जिनके नाम व नंबर निचे दिए गए है |
1. श्रम विभाग के सचिव सोनमणि बोरा (मोबाइल नंबर – 9993563532) को असम, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के लिए नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है। साथ ही वे प्रदेश के श्रमिकों की वापसी के लिए समन्वय और जरूरी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
2.खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह (मोबाइल नंबर – 8889212523) को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। वे सभी राज्यों से लौटने वाले लोगों के लिए परिवहन की व्यवस्था भी देखेंगे।
3. लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी (मोबाइल नंबर – 8085422201) को महाराष्ट्र और कर्नाटक
4. जल संसाधन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत (मोबाइल नंबर – 9399273076) को राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश
5. पर्यटन विभाग के सचिव अन्बलगन पी. (मोबाइल नंबर – 9993314988) को आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओड़िशा और झारखंड
6. समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. (मोबाइल नंबर – 8889801079) को तमिलनाडू, पुदुचेरी, केरल तथा शेष अन्य राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा कर रायपुर को रेडजोन की जगह ग्रीन जोन में रखने की पहल का कांग्रेस ने स्वागत किया
17 मार्च के बाद रायपुर में करोना का कोई नया मामला नहीं मिला
रायपुर को रेड जोन में डालने का अर्थ पूरे छत्तीसगढ़ की सारी प्रशासनिक राजनीतिक और व्यवसायिक गतिविधियों का शून्य हो जाना
रायपुर । केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची में राजधानी रायपुर सहित पूरे जिले को रेड जोन में रखने के निर्णय का विरोध करते हुए कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राजधानी रायपुर में स्थिति एम्स का एक स्वास्थ्य अधिकारी करोना पॉजिटिव पाया गया है। इलाज करने वाले चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमण से प्रभावित होने की घटनाएं सिर्फ रायपुर ही नहीं पूरे देश में और विश्व में अनेक स्थानों पर सामने आई हैं। स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस और प्रशासन के जिन लोगों के द्वारा करोना के खिलाफ इस जंग में अग्रिम पंक्ति से लड़ाई लड़ी जा रही है। उनका कांग्रेस और छत्तीसगढ़ की जनता बेहद सम्मान करती है। इस स्वास्थ्य अधिकारी के भी शीघ्र स्वस्थ होने के लिए पूरी छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस पार्टी और छत्तीसगढ़ की जनता ईश्वर से प्रार्थना कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि प्रीतीसूदन सचिव स्वास्थ्य विभाग भारत सरकार के पत्र दिनांक 30 अप्रैल 2020 से बहुत स्पष्ट है कि यदि किसी जिले में अलग-अलग नगर निगम है तो उन नगर निगमों पर अलग-अलग विचार होगा। इसे देखते हुए बिरगांव नगर निगम को ग्रीन जोन में रखा जाना चाहिए। इसके साथ-साथ शेष रायपुर जिले के भूभाग में भी चुकी कोई मामला अभी तक नहीं आया है इसलिए उसे भी ग्रीन जोन में रखा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा कर रायपुर को रेडजोन की जगह ग्रीन जोन में रखने की पहल का स्वागत करते हुये प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राजधानी रायपुर के एम्स में पूरे प्रदेश से करोना के मरीजों को लाया गया है और वे क्कस्वस्थ भी हुए हैं। एम्स रायपुर में करोना के मरीज होने या उन मरीजों से स्वास्थ्य अधिकारी के संक्रमित होने के आधार पर रायपुर को रेड जोन में डालने का केंद्र सरकार का निर्णय सही नहीं है। रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी और रायपुर को रेड जोन में डालने का अर्थ छत्तीसगढ़ की सारी प्रशासनिक राजनीतिक और व्यवसायिक गतिविधियों का शून्य हो जाना है। रायपुर में राज्य का पहला करो ना संक्रमित मरीज 17 मार्च को मिला था और देश में लाक डाउन लागू होने के बहुत पहले 18 मार्च से रायपुर शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है और रायपुर शहर की प्रबुद्ध जनता ने स्वयं पहल करके सारे चिकित्सा मानदंडों का 18 मार्च से ही पालन किया है। यह कहा जा सकता है कि रायपुर देश के 1 सप्ताह पहले से 18 मार्च से लाक डाउन में है। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने मांग की है कि केंद्र सरकार अपने ही स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पत्र में दिए गए मानदंडों के अनुसार बीरगांव नगर निगम और शेष रायपुर जिले को तत्काल ग्रीन जोन घोषित करे। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने यह भी मांग की है कि क्योंकि 17 मार्च के बाद रायपुर में एक भी करोना का मामला नहीं आया है और जो एकमात्र मामला एम्स के स्वास्थ्य अधिकारी का है उसे रायपुर शहर के लोगों से जोडऩा उचित नहीं है। केंद्र सरकार के इस निर्णय के पीछे स्वास्थ्य के मानदंड नहीं बल्कि राजनीति ही कारण है।



























