









छत्तीसगढ़ सरकार ने गैर घरेलू एवं औद्योगिक बिजली उपभोक्ताओं के डिमांड चार्जेज किये स्थगित
निम्न दाब बिजली उपभोक्ताओं को 31 मई तक नही लगेगा अधिभार
प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य जगत को सरकार के इन निर्णयों से मिली बड़ी राहत
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के निम्नदाब, गैर घरेलू (व्यवसायिक), कृषि आधारित उद्योग समेत अन्य औद्योगिक उपभोक्ताओं के हित में कई बड़े फैसले लिए गए है।
कोरबा। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रोजमर्रा की चीजें खरीदने और व्यापारियों को ऐसी चीजें बेचने के लिए कोविड प्रोटोकाल का पूरा पालन करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग मेन्टेन करने के साथ-साथ सभी को अच्छी तरह से अपना मुंह ढकना होगा या मास्क पहनना होगा। दुकानदार और ग्राहक दोनों ही बिना मास्क पहने या मुंह ढके बिना किसी भी सामान की खरीदी-बिक्री नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही दुकानों में खरीदी बिक्री के समय एक-एक मीटर की सोशल डिस्टेंसिंग भी दोनों को मेन्टेन करनी होगी। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने रोजमर्रा की चीजों की खरीदी बिक्री के दौरान सभी लोगों से कोरोना की रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देषों का पूर्णत: पालन करने की अपील की है।
![]()
दंतेवाड़ा | जिले में शराब के नशे में धुत 02 बाईक सवार के सड़क हादसे में एक युवक जग्गू की मौत हो गयी है। वहीं 01 घायल हो गया है। जिसे 108 की मदद से उपचार के लिए दंतेवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 7 मई बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध धर्म के अनुयायियों सहित प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महात्मा गौतम बुद्ध के विचार मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे। महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लागों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चल कर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। श्री बघेल ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के चर्चित आईपीएस व ईओडब्ल्यू के पूर्व प्रमुख मुकेश गुप्ता के खिलाफ ईओडब्ल्यू रायपुर में ही जुर्म दर्ज किया गया है. अलग अलग आरोपों के कारण पहले से ही मुकेश गुप्ता को डीजी रहते ही सरकार ने सस्पेंड कर दिया था. अब तक इनकी बहाली नहीं हो सकी है. ईओडब्ल्यू में दर्ज शिकायत में भी सस्पेंड डीजी गुप्ता पर गंभीर आरोप लगे हैं. एमजीएम ट्रस्ट और आईपीएस मुकेश गुप्ता के साथ ही आईपीएस गुप्ता के पिता जयदेव गुप्ता और डॉक्टर दीपशिखा अग्रवाल के खिलाफ भी जुर्म दर्ज किया गया है. ईओडब्ल्यू में दर्ज प्रकरण के मुताबिक एमजीएम ट्रस्ट पर आर्थिक अनियमितता का आरोप लगा है. अनुदान में राशि लेकर बड़ी गड़बड़ी की गई है. 3 करोड़ रुपये का अनुदान लेकर जरूरतमंदों को लाभ देने की बजाय कर्ज चुकाने का काम किया गया है. आरोप लगे हैं कि मुकेश गुप्ता ने अपने का का दुरुपयोग किया है. इससे पहले भी मुकेश गुप्ता पर पद के दुरुपयेग के आरोप लग चुके हैं. कई मामलों में जांच भी चल रही है.
ईओडब्ल्यू ने इस मामले दर्ज की एफआईआर
प्रकरण के मुताबिक 14 जनवरी 2002 को मुकेश गुप्ता के पिता जयदेव गुप्ता द्वारा अपने व मुकेश गुप्ता के अभिन्न परिचितों को ट्रस्टी बनाते हुये मिकी मेमोरियल ट्रस्ट रायपुर का पंजीयन सार्वजनिक न्यास रायपुर से कराया. पंजीयन क्रमांक 247 पर ट्रस्ट का पंजीयन हुआ. मिकी मेमोरियल ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी जयदेव गुप्ता स्वयं थे और ट्रस्ट डीड की शर्तों के अनुसार ट्रस्ट का कानूनी उत्तराधिकारी नियुक्त करने का अधिकार केवल ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी के अधिकार में था. अन्य ट्रस्टी या बोर्ड को कोई अधिकार नहीं था. इस प्रकार ट्रस्ट एवं ट्रस्ट की संपत्ति को निजी नियंत्रण में रखने एवं ट्रस्ट पर एक निजी परिवार को एकाधिकार रखने व वर्चस्व बनाये रखने की पूर्व नियोजित योजना थी. ट्रस्ट डीड के अनुसार ट्रस्ट के अगले कानूनी उत्तराधिकारी जयदेव गुप्ता के परिवार के ही सदस्य मुकेश गुप्ता को ही रहना था. आईपीएस मुकेश गुप्ता पर आरोप है कि पद का दुरुपयोग करते हुए उन्होंने ट्रस्ट को लाभ पहुंचाया.
कांकेर। कोरोना की महामारी के कारन पुरे प्रदेश में इस वक्त लॉकडाउन लगा हुआ है, इस दौरान काफी दुकाने भी बंद रखी गई है। वहीँ केंद्र शासन द्वारा नई गाइडलाइन जारी करने के बाद काफी जगह कुछ कुछ चीजों में राहत दी गई है।
