रायपुर | भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक शुक्रवार 8 जनवरी दोपहर 3 बजे भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में रखी गयी है।
पढ़ें : BIG BREAKING : कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि ये यह सरकार जब से बनी है तब से जनता की परेशानी में बढ़ोतरी हो गई है जनता के लिए यह कांग्रेस नहीं कहर बन चुकी है।
पढ़ें : बड़ी खबर : हार्डवेयर दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग, एक युवक जिन्दा जला, जाने कहाँ की है यह खबर
जनता से जुड़े मुद्दे पर चर्चा करने व निकट भविष्य में आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में विधानसभा स्तर व जिला स्तर पर होने वाले आंदोलन के प्रारूप पर भी चर्चा की जाएगी।
पढ़ें : SEX RACKET: किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो युवतियों सहित 7 युवक गिरफ्तार
भाजपा मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि उक्त बैठक में पवन साय, प्रदेश महामंत्री संगठन व श्री खूबचंद बघेल जिला प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कोंडागांव | जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को रचनात्मक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिले के लिए ‘टैग लाईन‘ एवं ‘लोगो‘ डिजाईन की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए प्रतियोगियों को जिले की विशेषताओं, संस्कृति, कला, विकास कार्यों एवं प्रगति को दर्शाने वाली ‘लोगो एवं ‘टैग लाईन‘ का निर्माण करना होगा।
पढ़ें : BIG BREAKING : कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर
सबसे अच्छे:लोगोः एवं ‘टैग लाईनों‘ का चयन जिला प्रशासन की समिति द्वारा किया जाएगा साथ ही इस ‘टैग लाईन‘ एवं ‘लोगो का प्रयोग जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतियोगियों को जिले की वेबसाईट www.kondagaon.gov.in पर जाकर अपने नाम एवं पूर्ण पते के साथ रजिस्टर करते हुए अपने बनाये गये ‘लोगो का संक्षिप्त वर्णन एवं ‘लोगो ‘की फोटो अपलोड करनी होगी साथ ही ‘टैग लाईनों‘ के लिए ‘टैग लाईन‘ का संक्षिप्त वर्णन भी देना होगा।
पढ़ें : SEX RACKET: किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो युवतियों सहित 7 युवक गिरफ्तार
इन दोनों ‘टैग लाईन‘ हेतु प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 51 हजार रूपये, द्वितीय को 21 हजार रूपये एवं तृतीय को 11 हजार रूपये प्रदान किये जाएंगे एवं ‘लोगो डिजाइन‘ प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले प्रतिभागी का 11 हजार रूपये, द्वितीय को 07 हजार रूपये एवं तृतीय को 05 हजार रूपये प्रदान किये जाएंगे।
इसके साथ ही प्रथम 10 में सम्मिलित अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाएंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यालय में किसी भी प्रतिभागी द्वारा पत्र द्वारा भेजी गयी प्रविष्टि को अमान्य माना जावेगा। केवल ऑनलाईन माध्यम से ही केवल कोण्डागांव जिले के प्रतियोगी इस प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सकेंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं झीरम के शहीद स्व. विद्याचरण शुक्ल जी की धर्मपत्नी श्रीमती सरला शुक्ला जी के निधन का दुखद समाचार मिला।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 7, 2021
मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूँ।
ॐ शांति:
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित आस पास के क्षेत्र में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। दो दिनों से आसमान में छाए बादल और आज सुबह से हो रही है रिम झीम बारिश। राजधानी में ठंड का असर कम हो गया है अब उसके साथ ही काले बादलों के साथ रिम झीम बारिश ने दस्तक दे दी है।
रायपुर | बर्ड फ्लू ने देश के कई राज्यों में कोरोना के साथ-साथ कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। अब तक छत्तीसगढ़ प्रदेश बर्ड फ्लू से बचा हुआ था पर अब लग रहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार की चिंता बढ़ने वाली है | शायद बर्ड फ्लू ने प्रदेश में भी दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से खबर मिली है कि जिले में चार कौंवों की लाश मिली है। खबर फैलते ही क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है।
पढ़ें : बड़ी खबर : हार्डवेयर दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग, एक युवक जिन्दा जला, जाने कहाँ की है यह खबर
जानकारी के अनुसार यह घटना बालोद के पौड़ी गांव की है। जहां चार कौंवों की लाश बरामद हुई है। इनमें से एक कौंवे का ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार तक कर दिया। उधर कौंवों के लाश मिलने की सूचना जैसे ही पशु पालन विभाग को मिली अधिकारी फौरन घटना स्थल पहुंचे और बाकी बचे तीन पक्षियों के शव को अपने कब्जे में ले लिया।
पढ़ें : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, डॉक्टरों को दिया धन्यवाद
फिलहाल अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से ही हुई है। इसकी जांच के लिए शवों को रायपुर लैब रवाना किया जा चुका है। जांच के बाद ही बड़ा खुलासा हो सकता है।
दुर्ग | दुर्ग जिले के पुलगांव थाना इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि पुलगांव थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है| गाँव में आग की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है| आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है |
पढ़ें : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, डॉक्टरों को दिया धन्यवाद
जानकारी के अनुसार आग नगपुरा गांव स्थित एक किराना और हार्डवेयर दुकान के गोदाम में लगी थी | जहाँ एक युवक उस आग की चपेट में आ गया जिससे उस युवक कि मौत हो गई | मृतक युवक का नाम अक्षय यादव बताया जा रहा है| आग की लपटे इतनी भयानक थी की देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया| गोडाउन में रखे सारे सामान जलकर खाक हो गए है |
पढ़ें : आज दिनांक 7 जनवरी का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
हादसे के वक्त घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे| धुआं उठता देख सभी आनन-फानन में खुद को सुरक्षित करने में भिड़ गए| वहीं एक युवक इसकी चपेट में आ गया| करीब एक घंटे तक वह आग में जलता रहा| उधर सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया|
पढ़ें : VIRAL VIDEO: बंदर ने किया बुजुर्ग के सर से मांस सहित बाल साफ, वीडियो हो रहा वायरल, देखें VIDEO
आग लगने के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है| हादसे में हुए नुकसान का आंकलन भी किया जा रहा है| वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है| पुलगांव पुलिस मामले की जांच में जुट गई है|
रायपुर। चार दिन के दौरे के बाद आज राजधानी पहुंचते ही मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा पर हमला बोला। विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर वापसी के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा भाजपा ने पिछले 15 साल में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया, नहीं तो जशपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में सड़क बनाने की घोषणा नहीं करनी पड़ती। सीएम बघेल ने कहा कि डाक्टर रमन सिंह और भाजपा का दोहरा चेहरा सामने आ गया है। भाजपा धान खरीदी में अड़ंगा डाल रही है। इन्हें शर्म नहीं आ रही है, यह बेशर्मी की पराकाष्ठा है। वो अपने समय में भी जुबान नहीं खोले, आज भी किसानों के हक में नहीं बोल रहे हैं।
नगरीय निकाय के एक साल पूरा होने पर उन्होंने महापौर और एमआईसी सदस्यों को बधाई दी है। कहा कि मेयर और एमआईसी सदस्यों ने बेहतर काम किया।असम चुनाव के पर्यवेक्षक बनाने पर उन्होंने आलाकमान को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे हाईकमान ने जो जि़म्मेदारी दी है उसे बखूबी निभाउंगा और जीत के लिए काम करूंगा।
जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जांजगीर में आयोजित किसान सम्मेलन में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 1051 हितग्राही लाभान्वित किए गए। मुख्यमंत्री के हाथों लाभान्वित होने पर हितग्राही गौरवान्वित और प्रशन्नचित्त दिखाई दे रहे थे। किसान सम्मेलन में मछुआरे, दिव्यांग, श्रमिक, किसानों आदि हितग्राहियों को सामग्री और अनुदान राशि के चेक वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने लाभान्वित हितग्राही को प्रोत्साहित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री से प्रत्यक्ष मुलाकात कर लाभान्वित हितग्राही खुशी से गदगद हुए। सम्मेलन में समाज कल्याण विभाग की योजना के तहत ट्रायसायकल, मोटराइज्ड सायकल, व्हील चेयर, कृत्रिम अंग आदि प्रदान किए गए। कुल 736 दिव्यांगो को पात्रता अनुसार उक्त उपकरण नि:शुल्क प्रदान किए गए। इसी प्रकार पशुधन विकास विभाग की डेयरी उद्यमिता योजना के तहत 02 हितग्राहियों को कुल 4,39,123 रुपए की अनुदान राशि का चेक मिला। मत्स्य पालन विभाग की ओर से दो मछुआ समूहों को जाल और 120 मछुआरों को जाल खरीदने पर अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया। कृषि विभाग की ओर से 14 पॉवर चलित हेंड ऑपरेटेड स्प्रेयर यंत्र, हाईब्रिड उड़द व मूंग बीज का 50 मिनीकिट, उद्यान विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत 11 हितग्राहियों को अनुदान राशि का चेक, 07 स्पे्रयर यंत्र, 22 टुल किट 34 हितग्राहियो को सब्जी मिनी किट प्रदान किया गया। श्रम विभाग की ओर से मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दिव्यांग मृत्यु सहायता योजना और भगिनी प्रसूति सहायता योजना, के तहत 09 पंजीकृत श्रमिकों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। 05 श्रमिकों को पंजीयन प्रमाण पत्र मिला।
रायपुर। बर्ड फ्लू को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार ने जिला पशुपालन अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गए हैं। हालांकि अभी प्रदेश में बर्ड फ्लू के किसी तरह के लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन देश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू ने जिस तरह से कहर ढाया है, उसके बाद राज्य सरकार ने भी अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। राज्य के कृषि और पशुपालन मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भी बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता के निर्देश जारी किये गये हैं। हमारे संयुक्त संचालक को इस बात का निर्देश जारी कर दिया गया है। पोलट्री फार्म और पक्षियों की मौत को लेकर सतत निगरानी को कहा गया है। पक्षियों की लगातार मौत पर किस तरह का कार्य किया जाना है, उसे लेकर भी निर्देश दिया गया है। हालांकि प्रदेश के पालेट्री फार्म में बर्ड फ्लू का किसी भी तरह का कोई लक्षण नहीं मिला है।
अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ शासन में पुलिस अधिकारियों के नए फेरबदल की लिस्ट में सरगुजा रेंज के आईजी रतनलाल डांगी के स्थानांतरण के बाद सरगुजा रेंज के नए आईजी पी साय पद संभालते ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र बलरामपुर का दौरा किया। इस दौरे में बलरामपुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र चुनचुना, पुदांग, सबाग, सामरी, कुसमी, क्षेत्र में पैदल मार्च करते हुए वहां की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। साथ ही पुलिस स्पंदन कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं और आवेदनों पर सुनवाई करते हुए कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस दौरान नक्सली गतिविधियों को पूरी तरह से खत्म करने और नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाने व पुलिस कर्मचारियों को समुचित सावधानी के साथ सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिया गया, इस दौरान बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ सीआरपीएफ के अधिकारी मौजूद रहे।
रायपुर । मुख्यमंत्री लोकवाणी में इस बार युवाओं से बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 14 वीं कड़ी का प्रसारण 10 जनवरी 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
कवर्धा । जिले के धरमपुरा गांव में गत 3 जनवरी की रात को असामाजिक तत्वों ने बाबा गुरु घासीदास के जैतखाम को जला दिया गया था। जिसके विरोध में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी मंगलवार को सतनामी समाज के लोगों के साथ धरमपुरा पहुँचे। उन्होंने हालातों का जायजा लिया और इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों के साथ घटना के संबंध में चर्चा की। अमित ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि असामाजिक तत्वों से एक धर्म विशेष को टारगेट किया जा रहा है। जो किसी भी समाज के लिए स्वीकार करने योग्य नहीं है। ऐसी घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। अमित ने सरकार से इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर जैतखाम और भवन था उसी स्थान पर इसका निर्माण होना चाहिए। क्योंकि सरकार दूसरे समाज की जमीन पर जैतखाम और गुरुद्वारा निर्माण की बात कर रही है। जो कि सरासर गलत है। सतनामी समाज की जमीन पर ही उसका निर्माण होना चाहिए। अमित ने आगे कहा कि सतनामी समाज अपने आप में इतना सक्षम है कि गुरुद्वारा और जैतखाम को एक-एक ईंट के सहयोग से बना लेगी। अमित ने अपने पिता स्व. अजीत जोगी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गुरुद्वारा और जैतखाम के निर्माण के लिए 15 लाख का अनुदान देने की बात कही।
स्लोगन प्रतियोगिता में अब तक 6700 प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन, इस तारिख तक कर सकते है ऑनलाइन पंजीयन
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के नवगठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान मरवाही विकासखंड के ग्रामी दानीकुण्डी में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह में 8 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत के 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
पढ़ें : बड़ी खबर: नाबालिग पुत्र ने की पिता की टंगिया मारकर हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 6 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत के 25 विकास कार्यों का लोकार्पण और 2 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत के 14 कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 337 हितग्राहियों को साढ़े तेरह लाख रूपए की सामग्री और 230 हितग्राहियों को कुल 4 करोड़ 61 लाख रूपए की सहायता और अनुदान राशि का चेक वितरित किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 59 लाख रूपए की लागत से बनने वाले स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल भर्रापारा पेण्ड्रा और 45 लाख रूपए की लागत से गौरेला के टीकरकला में बनने वाले स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, गौरेला में 20 लाख रूपए की लागत से बनने वाले रविन्द्रनाथ टैगोर उपवन का भूमिपूजन किया।
पढ़ें : बड़ी कार्रवाई: SEX के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफास, मामले में 6 गिरफ्तार
श्री बघेल ने कार्यक्रम में ग्राम परासी में औषधालय भवन, मरवाही में होम्यो औषधालय भवन सहित विभिन्न गांवों में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण और पहुंच मार्गों पर पुलिया निर्माण के अनेक कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 4 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निर्मित शासकीय आवास, स्कूलों में आहाता निर्माण, धान संग्रहण केन्द्रों में चबूतरा निर्माण, सीमेंट कांक्रीट सड़क पहुंच मार्ग निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
पढ़ें : शर्मनाक हरकत: मंदिर गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, राजस्व व जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, मरवाही विधायक डॉ. के के ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।














