नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
राज्यपाल ने जय स्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

राज्यपाल ने जय स्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

रायपुर | राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजधानी के जय स्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर वीर नारायण सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह के परिवार की मदद के लिए दो लाख रूपए आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की।

पढ़ें : निगम-मंडल की नियुक्तियों को ले कर मुख्यमंत्री बघेल ने कही यह बड़ी बात

राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के महानायक शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आम जनता को जागृत किया और संगठित किया। उनके मन में गरीबों के प्रति संवेदना थी।

पढ़ें : दोस्ती हुई शर्मशार : एक दोस्त ने दुसरे दोस्त पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, घटना को अंजाम देने के बाद हुआ फरार, पढ़ें पूरी खबर 

उन्होंने देश और समाज के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों की आहूति दे दी। वे चाहते थे कि आम जनता के मध्य खुशहाली रहे। आज उनके शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें नमन करते हैं और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर : दुल्हे की कार में चढ़ गया सामने से आ रहा ट्रक, दूल्हे के जीजा समेत 2 की मौत, पढ़ें कहाँ की है यह खबर
इस अवसर पर गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष एवं विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर श्री एजाज ढेबर, पूर्व मंत्री श्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेण्डी, पार्षद श्री अनवर हुसैन, श्री विकास मरकाम एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

निगम-मंडल की नियुक्तियों को ले कर मुख्यमंत्री बघेल ने कही यह बड़ी बात

निगम-मंडल की नियुक्तियों को ले कर मुख्यमंत्री बघेल ने कही यह बड़ी बात

रायपुर | छत्तीसगढ़ में निगम मंडलों में लंबित राजनितिक नियुक्तियों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि निगम, मंडलों में नियुक्ति का भले ही विशेषाधिकार मुख्यमंत्री का हो लेकिन, हम सभी की सहमति से नियुक्ति करेंगे यही हमारी खासियत है।

पढ़ें : दोस्ती हुई शर्मशार : एक दोस्त ने दुसरे दोस्त पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, घटना को अंजाम देने के बाद हुआ फरार, पढ़ें पूरी खबर


दरअसल मुख्यमंत्री की ओर से निगम-मंडलों की नियुक्तियों में लेट लतीफी से नाराज होकर पीसीसी चीफ जब कोण्डागांव लौटने की तैयारी कर रहे थे उस वक्त यह बात मुख्यमंत्री ने कही। इससे यह साफ़ हो गया कि मोहन मरकाम मुख्यमंत्री के प्रति नाराज नहीं है।

दोस्ती हुई शर्मशार : एक दोस्त ने दुसरे दोस्त पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, घटना को अंजाम देने के बाद हुआ फरार, पढ़ें पूरी खबर

दोस्ती हुई शर्मशार : एक दोस्त ने दुसरे दोस्त पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, घटना को अंजाम देने के बाद हुआ फरार, पढ़ें पूरी खबर

जांजगीर |  जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में लेन-देन के विवाद में दो युवकों में झगड़ा हो गया। झगड़े बढऩे के बाद युवक राजदास ने युवक इमरान खान पर चाकू से हमला कर दिया। हमले से युवक इमरान खान की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी युवक राजदास मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश के साथ ही मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।

पढ़ें : बड़ी खबर : दुल्हे की कार में चढ़ गया सामने से आ रहा ट्रक, दूल्हे के जीजा समेत 2 की मौत, पढ़ें कहाँ की है यह खबर

अकलतरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटमीसोनार निवासी इमरान खान का गांव के युवक राजदास के रुपये को लेकर विवाद चल रहा था, बीती रात लगभग 8 बजे रुपये को लेकर फिर से दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान इमरान राजदास के साथ गाली- गलौच करने लगा। इससे आक्रोशित होकर राजदास अपने हाथ मे चाक़ूनुमा धारदार हथियार से इमरान पर ताबड़तोड़ जानलेवा प्रहार कर दिया।
 
 
चाकू के प्रहार से इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घायल युवक को पेट में गंभीर चोटें आई थीं और उसके शरीर से काफी खून बह रहा था। ग्रामीणों को आते देख आरोपित राजदास मौके से फरार हो गया, घटना के ग्रामीणों की मदद से घायल को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचाया मगर डाक्टर ने इमरान को मृत घोषित कर दिया, वारदात के बाद पुलिस आरोपित युवक की पतासाजी में जुटी है।
 
बड़ी खबर : राजधानी में 20 किलो गांजे के साथ 3 युवक गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : राजधानी में 20 किलो गांजे के साथ 3 युवक गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | आज दिनांक 10/12/2020  को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रायपुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर के दिशा निर्देश व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय उरला के निर्देश पर थाना प्रभारी खमतराई संजय पुंढीर, उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा , उप निरीक्षक अजय झा सहायक उपनिरीक्षक वरुण देवता आरक्षक 2576 741,10 69 व गवाह को साथ लेकर मुखबिर सूचना पर  बांदा के पास  बंजारी नगर रावतभाटा में मौके पर घेराबंदी कर आरोपी अमन पिता अब्दुल निजाम 4 9 साल , शैलू तिवारी उर्फ लाला पिता पवन तिवारी उम्र 21 साल आजाद नगर रावतभाटा तथा पहलाद साहू ऊर्फ भगत पिता दयालु साहू उम्र 27 साल निवासी गंगानगर खमतराई को पकड़कर उनके पास रखे थैला की तलाशी लिया गया जो जुमला 20 किलो 240 ग्राम गांजा जिसकी कीमत लगभग ₹200000 का व गांजा बिक्री से प्राप्त रकम 2420 रुपए व एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा मौके पर जप्त किया गया आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक  606 /2020 धारा 20 वी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

बड़ी खबर : राजधानी में तेज रफ़्तार हाईवा ने ट्रक को मारी ठोकर, 3 लोगों को हुई मौत, मामला दर्ज

बड़ी खबर : राजधानी में तेज रफ़्तार हाईवा ने ट्रक को मारी ठोकर, 3 लोगों को हुई मौत, मामला दर्ज

रायपुर | सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो जाने की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 09 दिसंबर को सड़क किनारे खड़ी ट्रक को बनाते समय तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रक को ठोकर मार दिया। जिसके चलते ट्रक पलट जाने की वजह से ट्रक बना रहा हेल्पर वाहन के नीचे दबने की वजह से उसकी मौत हो गई।
 
 
सिलतरा धरसींवा निवासी होरीलाल वर्मा 45 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 09 दिसंबर को रिंग रोड नंबर 03बिजली सब स्टेशन के पास धनेली धरसींवा में हाईवा ट्रक क्रमांक सीजी 04 एचआर 7206 के चालक ने लापरवाही पूर्वक खराब ट्रक को हेल्पर द्वारा बनाते समय जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके चलते ट्रक हेल्पर मनोज कुमार गायकवाड़ 25 वर्ष पिता तापलाल गायक वाड़ निवासी दोंदेखुर्द विधानसभा रोड की मौत हो गई।
 
 
पुलिस ने घअना की रिपोर्ट पर हाईवा वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इसी तरह तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक  चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 सीएच 8445 को एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते बाईक सवार भगवानदास मानिकपुरी 25 वर्ष पिता सुंदरदास निवासी पटेवा कोटा बिलासपुर एवं साथी मोहनदास मानिकपुरी 32 वर्ष पिता डोमारी मानिकपुरी निवाासी मजगवा केन्द्रा बिलासपुर की मौके पर मौत हो गई। आरतीदास मानिकपुरी 20 वर्ष पिता सुंदरदास की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 
शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म, बलात्कार का मामला दर्ज

शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म, बलात्कार का मामला दर्ज

रायपुर | शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने व शादी से इंकार कर देने की रिपोर्ट पर टिकरापापारा पुलिस ने सैफ खान के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर बलात्कार का मामला दर्ज किया है। 

पढ़ें : गजब खबर : प्रदेश के इस कॉलेज से BA द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे रहा है इमरान हाशमी और सनी लियोनी का बेटा, पढ़ें क्या है पूरी खबर 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली निवासी पीडि़ता 30 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि सैफ खान नामक युवक ने जान-पहचान के बाद शादी का प्रलोभन देकर 02 अक्टूबर 2019 से 20 मार्च 2020 के मध्य शारीरिक संबंध बनाया व शादी से इंकार कर दिया। 
बड़ी खबर : दुल्हे की कार में चढ़ गया सामने से आ रहा ट्रक, दूल्हे के जीजा समेत 2 की मौत, पढ़ें कहाँ की है यह खबर

बड़ी खबर : दुल्हे की कार में चढ़ गया सामने से आ रहा ट्रक, दूल्हे के जीजा समेत 2 की मौत, पढ़ें कहाँ की है यह खबर

बलरामपुर | बुधवार देर रात हुए बारातियों से भरी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। सामने से हुई इस टक्कर के बाद कार के ऊपर ट्रक चढ़ गया और आगे जाकर पलट गया। हादसे में दूल्हे के जीजा सहित २ लोगों मौत हो गई। जबकि ३ लोग घायल हुए हैं। इनमें दूल्हा भी शामिल है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के कांगेर वैली आकादमी में पदस्थ शिक्षक के घर हुई लाखों की चोरी, लाखों के जेवरात सहिंत नगदी पार

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, त्रिकुंडा क्षेत्र बगदा गांव निवासी रोजगार सहायक सुनील मरकाम की बारात बुधवार रात सूरजपुर के गोविंदपुर जा रही थी। इस दौरान कार में पीछे की सीट पर दूल्हा सुनील मरकाम और दो अन्य लोग बैठे थे। जबकि सुनील का सहकर्मी रोजगार सहायक मनीलाल कार ड्राइव कर रहा था और उसके बगल वाली सीट पर दूल्हे का जीजा बैठा हुआ था।

पढ़ें : BIG BREAKING : पुलिस विभाग में हुई बड़ी फेरबदल, 150 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी, देखें पूरी सूची

वाड्रफनगर से आगे प्रेमनगर मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार को कुछ दूर घसीट ले गया और ट्रक उसी के ऊपर चढ़कर पलट गया। हादसे में रोजगार सहायक मनीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को वाड्रफ नगर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां दूल्हे के जीजा ने दम तोड़ दिया।
 
बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के कांगेर वैली आकादमी में पदस्थ शिक्षक के घर हुई लाखों की चोरी, लाखों के जेवरात सहिंत नगदी पार

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के कांगेर वैली आकादमी में पदस्थ शिक्षक के घर हुई लाखों की चोरी, लाखों के जेवरात सहिंत नगदी पार

रायपुर | सूने मकान का ताला तोड़कर 70 हजार नगदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लेने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार गोकुलनगर तालाब के पास टिकरापारा निवासी दादू भाई त्रिपाठी 40 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पीडि़त कांगेर बैली आकादमी में शिक्षक के पद पर पदस्थ है।
 
 
1 दिसंबर को परिवारिक शादी समारोह में शामिल होने घर में ताला लगाकर पत्नी व बच्चों को लेकर रीवा गया था। 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे पड़ोसी राकेश अगनीहोत्री ने मोबाईल पर कॉल करके जानकारी दी की घर का ताला टुटा हुआ है व छत के उपर का दरवाजा खुला पड़ा हुआ है। जिसके बाद 09 दिसंबर को सुबह वापस आने पर घर पहुंचा तो ताला टुटा हुआ मिला व कमरे का पूरा सामना अस्तव्यस्त पड़ा मिला।

 
आलमारी खोलकर देखा तो नगदी 70 हजार रुपयें एक जोड़ी सोने का झुमका ,2 सोने की अंगुुठी,एक नग सोने का चैन,2 नग कंगन,4 जोड़ी चांदी का पायल,8 नग चांदी की अंगुठी,20 से 25 पीस साड़ी  लाखों रुपयें के पुराने जेवरात सहित नगदी चोरी कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 
राजधानी रायपुर में  कोकीन मादक पदार्थ के साथ महिला सहित 02 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी रायपुर में कोकीन मादक पदार्थ के साथ महिला सहित 02 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले लोगों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

पढ़ें : BIG BREAKING : पुलिस विभाग में हुई बड़ी फेरबदल, 150 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी, देखें पूरी सूची

इसी तारतम्य में सूचना प्राप्त हुई कि राजेन्द्र नगर बजाज कॉलोनी निवासी हर्षवर्धन शर्मा द्वारा मांग के आधार पर लोगों को कोकीन की सप्लाई की जाती है तथा इसके कनेक्शन ड्रग्स/कोकिन मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेष्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में प्रभारी सायबर सेल श्री रमाकांत साहू, थाना प्रभारी डी डी नगर सुश्री योगिता खापर्डे, थाना प्रभारी आज़ाद चौक श्री अश्वनी राठौर एवं थाना प्रभारी न्यू राजेंद्र नगर  श्री विशाल कुजूर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पढ़ें : दुष्कर्म के आरोपियों की जमानत कराने वाले वकील को फोन पर मिली धमकी, पढ़ें कहा की है यह खबर

टीम द्वारा हर्षवर्धन शर्मा को चिन्हांकित कर पकड़ा गया तथा उसकी वाहन की तलाशी लेने पर उसके वाहन से 3.62 ग्राम कोकिन जप्त किया गया। टीम द्वारा कोकिन के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी हर्षवर्धन शर्मा द्वारा अपनी महिला साथी भिलाई निवासी लखप्रीत कौर के साथ मिलकर मांग के आधार पर लोगों को कोकिन सप्लाई करना बताया गया। जिस पर टीम द्वारा भिलाई जाकर उक्त महिला की पतासाजी किया गया परंतु महिला को इस बात की भनक लग चुकी थी और वह फरार होने लगी जिस पर टीम द्वारा उसका पीछा करते हुए लखप्रीत कौर को न्यू राजेन्द्र नगर रिंग रोड रायपुर से पकड़ा गया तथा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.48 कोकिन जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 309/20 धारा 22 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। दोनों आरोपियों के कनेक्शन ड्रग्स/कोकिन मामलों में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े है।

पढ़ें : TMC की महिला सांसद का विवादित बयान, मीडिया को ‘दो कौड़ी’ का बताने पर घिरी, हो रही जमकर आलोचना

आरोपी राॅयडेन बोथेलो की गिरफ्तारी पश्चात् आरोपी हर्षवर्धन शर्मा एवं लखप्रीत कौर दोनों फरार होकर दिल्ली में जाकर महीनों तक छिपे रहें तथा दोनों एक साथ रहते थे। रायपुर में अभियान धीमा होने पर पर दोनों पुनः रायपुर वापस आ गये तथा महिला आरोपी लखप्रीत कौर दिल्ली, मुम्बई एवं नागपुर में वहां के सप्लायरों के संपर्क कर लगातार सक्रिय रहकर कोकिन मंगाती थी तथा आरोपी हर्षवर्धन शर्मा के साथ मिलकर बड़ी सावधानी पूर्वक अपने विश्वासपात्र लोेगों, साथियों एवं पार्टीयों में मांग के आधार पर स्वयं को पुलिस की नजरों से बचाते हुये अपने मोबाईल नंबरों से सीधे संपर्क न कर सोशल साईट्स के माध्यमों से संपर्क करते थे एवं लगातार कोकिन उपलब्ध कराते थे।

पढ़ें : आज दिनांक 10 दिसम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन 

महिला आरोपी लखप्रीत कौर द्वारा कुछ लोगों को अपने निवास भिलाई में बुलाकर भी कोकिन की सप्लाई की जाती थी। आरोपियों का पहले व्ही.आई.पी. रोड में पार्टीयों का ठिकाना था परंतु रायपुर पुलिस द्वारा ड्रग्स मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद से आरोपी हर्षवर्धन शर्मा एवं लखप्रीत कौर अपने पार्टीयों का ठिकाना बदलकर अंबुजा माल रोड की ओर कहीं पर बना लिये थे तथा लोगों को वहीं पर बुलाकर पार्टीयों को आयोजन करते थे एवं कोकिन की सप्लाई करते थे। दोनों आरोपियों से इस काले कारोबार में जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो भी नाम सामने आयेंगे उन्हें भी गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 

गिरफ्तार आरोपी
1. हर्षवर्धन शर्मा पिता संजय शर्मा उम्र 25 साल निवासी बजाज कॉलोनी राजेंद्र नगर रायपुर।
2. लखप्रीत कौर पिता जिग सिंग उम्र 24 साल निवासी शांति नगर भिलाई दुर्ग।
BIG BREAKING : पुलिस विभाग में हुई बड़ी फेरबदल, 150 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी, देखें पूरी सूची

BIG BREAKING : पुलिस विभाग में हुई बड़ी फेरबदल, 150 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी, देखें पूरी सूची

रायपुर | राज्य शासन द्वारा पुलिस मुख्यालय से पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस अधिकारियों में उपनिरीक्षक निरीक्षक के तबादले बड़े पैमाने पर किये गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रभावित सूची में निम्नलिखित निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के तबादले यथानुसार हैं। 92 आरक्षक, 35 प्रधान आरक्षक, 22 सहायक उपनिरीक्षक, तीन रक्षित निरीक्षक, 27 उप निरीक्षक और 19 निरीक्षकों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। प्रभावित सूची में नामोंउल्लेखित व्यक्तियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना में पदभार एवं कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश भी डीजीपी ने दिया है। 

 

मुख्यमंत्री ने एन्टी करप्शन ब्यूरो एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की वेबसाईट का किया लोकार्पण, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री ने एन्टी करप्शन ब्यूरो एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की वेबसाईट का किया लोकार्पण, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | विश्व भ्रष्टाचार निवारण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के वेबसाईट www.acbeow.cg.gov.in का लोकार्पण किया गया। यह वेबसाईट पूरी तरह से छत्तीसगढ़िया भाषा में प्रदेश का प्रथम वेबसाईट है।

पढ़ें : दुष्कर्म के आरोपियों की जमानत कराने वाले वकील को फोन पर मिली धमकी, पढ़ें कहा की है यह खबर

इसमें जाकर कोई भी व्यक्ति अपनी ई.शिकायत दर्ज कर सकता है और जानकारी ले सकता है। जनता के द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति शिकायत एवं जागरूकता के लिये हेल्पलाईन नंबर 1064 एवं व्हाट्सअप नंबर 8827461064 भी मुख्यमंत्रीमहोदय द्वारा लांच किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महोदय द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करने के लिये पोस्टर भी लांच किया गया। इस पोस्टर को सभी शासकीय कार्यालय में लगाया जायेगा ताकि लोगों की भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत तत्काल दर्ज कराया जा सके।

पढ़ें : बड़ी खबर : शादी से लौट रहे बारातियों की कार कुएं में गिरी, 6 लोगों की मौत, शादी की खुशियाँ बदली मातम में

इस अवसर पर मुख्यमंत्री राहत कोष में ईओडब्ल्यू/एसीबी के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दिये गये सहयोग राशि 1,25,000/- रूपये का चेक भी जमा किया गया। भ्रष्टाचार निवारण दिवस के अवसर पर निदेशक महोदय आरिफ एच. शेख तथा पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज चन्द्रा के निर्देशन में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो, मुख्यालय रायपुर में भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिये प्रत्येक अधिकारीध्कर्मचारियों को सतर्क रहने, सदैव ईमानदारी से कार्य करने, सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध होने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में साथ रहने के लिये सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाया गया।

दुष्कर्म के आरोपियों की जमानत कराने वाले वकील को फोन पर मिली धमकी, पढ़ें कहा की है यह खबर

दुष्कर्म के आरोपियों की जमानत कराने वाले वकील को फोन पर मिली धमकी, पढ़ें कहा की है यह खबर

बिलासपुर | दुष्कर्म के आरोपियों की जमानत कराने वाले वकील को जान से मारने की धमकी मिल रही है। धमकी देने वाले ने देर रात उनके मोबाइल पर कई बार कॉल किया, और कहा कि वह शहर में ही घूम रहा है।

पढ़ें : BIG BREAKING : भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट से लिया सन्यास, जाने ट्विट कर क्या कहा उन्होंने

उनके साथ दोनों आरोपियों को भी मार देगा। वकील सिविल लाइन थाना पहुंचे, और मामले की शिकायत की है, पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें : BIG BREAKING : अब इस फ़िल्मी सितारे ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

जानकारी के मुताबिक, उसलापुर हीरालाल कॉलोनी निवासी संगीत कुशवाहा वकालत करते हैं। वह मंगलवार रात करीब 9 बजे घर में ही थे, तभी उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि उन्होंने दुष्कर्म के आरोपियों रमेश कोल और संदीप कुमार की कोर्ट से जमानत कराकर ठीक नही किया है। साथ ही अधिवक्ता संगीत सहित दोनों आरोपियों को भी जान से मारने की धमकी दी।
 
 
फोन करने वाले ने कहा, कि वह शहर में ही घूम रहा है। यह भी कहा कि वह उनका घर तलाश रहा है। पूछा कि वे तीनों कहाँ हैं। इसके बाद देर रात तक धमकी देने का सिलसिला जारी रहा। धमकियों से डरे वकील ने पूरे मामले की जानकारी अपनी पत्नी शारदा और साथी अधिवक्ता अखंड प्रताप पांडेय को दी। उनकी सलाह पर बुधवार सुबह थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया है। 
बड़ी खबर : धान खरीदी केंद्र में धान लेने से किया मना, सदमे में किसान की हार्ट अटैक से हुई मौत, केंद्र में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : धान खरीदी केंद्र में धान लेने से किया मना, सदमे में किसान की हार्ट अटैक से हुई मौत, केंद्र में मचा हड़कंप

राजनांदगांव | प्रदेश में इस समय धान खरीदी चल रही है। इस बीच छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्र में एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धान खरीदी केंद्र पहुंचे किसान के धान को खराब बताकर तौलाई करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद किसान को दिल का दौरा पड़ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पढ़ें : BIG BREAKING : अब इस फ़िल्मी सितारे ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

यह मामला राजनांदगांव जिले के घुमका खरीदी केंद्र का है। जानकारी के अनुसार गिधवा निवासी किसान मंगलवार को यहां धान बेचने पहुंचा था। इस दौरान धान की तुलाई के लिए पैसा लिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि मृत किसान ने इसका विरोध किया तो धान की तुलाई करने से मना कर दिया।

पढ़ें : BIG BREAKING : भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट से लिया सन्यास, जाने ट्विट कर क्या कहा उन्होंने
यह सुनकर किसान को वहीं हार्ट अटैक आ गया। मौके पर ही उसकी मौत होने से धान खरीदी केंद्र में हड़कंप मच गया। कलेक्टर मामले की जांच कर रहे हैं। परिजनों ने घुमका थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में BSF के एक और जवान ने की आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में BSF के एक और जवान ने की आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर

कांकेर | छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि छत्तीसगढ़ में आज एक और जवान ने फंसी लगा कर खुदकुशी कर ली है ।

पढ़ें : BIG BREAKING : अब इस फ़िल्मी सितारे ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

बीएसएफ के चौथी बटालियन के जवान ने कोयलीबेड़ा कैंप में आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने जवान के शव को बरामद किया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट से लिया सन्यास, जाने ट्विट कर क्या कहा उन्होंने 

वहीं अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार जवान का नाम पी एल स्वराज बताया जा रहा है। मृतक जवान केरल के वायनाड का रहने वाला था।

दूसरे की जमीन पर छल पूर्वक किया कब्जा, आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

दूसरे की जमीन पर छल पूर्वक किया कब्जा, आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर | दूसरे की रजिस्ट्री जमीन को छल पूर्वक ले आउट पास करा कब्जा कर लेने की रिपोर्ट पर आमानाका पुलिस ने जांच के बाद धारा 420,34 के तहत चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर में बीती रात पकड़ाए सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया पूरा खुलासा, देखें विडियो 

मिली जानकारी के अनुसार ओम ट्रेव्लस शांति चौक लाखेनगर पुरानी बस्ती रायपुर निवासी संतोष शर्मा 40 वर्ष पिता जेपी शर्मा की रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि टाटीबंद चौक स्थित पहन 303/54 खसरा नंबर 55/1 रक्बा 0.045 हेक्टेयर भूमि जो फलेन्द्र चंद्राकर व विपिन चंद्राकर के  संयुक्त भूमि को अपना बताकर ले आउट पास कराकर 16 दिसंबर 2016 को अवैध कब्जा कर कुम्हारी फोरलेन पर भव्य प्रवेश द्वारा बनाया गया । 
 
 
केडिया बिजनेस पार्क का प्रवेश द्वारा रोड़ रास्ता व व्यवसायिक परिसर छल पूर्वक बनाकर शासन को गुमराह कर धोखाधड़ी करने की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद प्रकाश केडिय़ा आयु 68 वर्ष व मंजू केडिया के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कृषि कानून को ले कर कही यह बड़ी बात

सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कृषि कानून को ले कर कही यह बड़ी बात

रायपुर | राजधानी रायपुर में स्थित राजीव भवन में कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर केंद्र के किसान कानून पर जमकर निशाना साधा है। सीएम भूपेश बघेल के मुताबिक केंद्र ने बिना किसी से चर्चा कर कृषि कानून बनाया है। इसका खामियाजा आज किसानों को भुगतना पड़ रहा है। सीएम बघेल की माने तो केंद्र सरकार की तीनों कानून किसानों के खिलाफ है। मुख्यमंत्री ने मांग की है कि केंद्र सरकार सभी फसलों पर एमएसपी लागू करें।

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर में बीती रात पकड़ाए सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया पूरा खुलासा, देखें विडियो

सीएम ने यह भी कहा कि तीन काले क़ानून जिसे बीजेपी किसानों के हितैषी क़ानून बताती है, यह पूंजीपतियों के लाभ के लिए बनाए गए हैं। मंडी एक्ट, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और आवश्यक वस्तु अधिनियम को विलोपित करने के लिए ये तीन क़ानून हैं, यह 62 करोड़ से ज़्यादा किसानों के खिलाफ हैं |

BIG BREAKING : रायपुर में बीती रात पकड़ाए सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया पूरा खुलासा, देखें विडियो

BIG BREAKING : रायपुर में बीती रात पकड़ाए सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया पूरा खुलासा, देखें विडियो

रायपुर | दिनांक 07.12.20 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि गंज क्षेत्र के सत्कार गली स्थित होटल सांई राम में अनैतिक देह व्यापार होटल संचालक के संरक्षण में संचालित किया जा रहा है। सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली एवं थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा पुलिस के प्वाइंटर को उक्त होटल में जाकर सौदा तय हो जाने पर मौका देखकर इशारा करने कहकर भेजा गया।

पढ़ें : सेक्स रैकेट : राजधानी रायपुर के इस होटल में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियों सहित 2 युवक गिरफ्तार 

प्वाइंटर द्वारा उक्त होटल में जाकर सौदा तय हो जाने पर पुलिस की टीम को इशारा किया गया। जिस टीम द्वारा होटल में दबिश दिया गया जहां कमरे में एक महिला एवं पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में पाये गये। दूसरे कमरों की तलाशी लेने पर कमरों में और भी महिलायें थी जो ग्राहक का इंतजार कर रहीं थी।

पढ़ें : राजधानी के राजातालाब स्थित मकान में जुआ खेलते 09 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

टीम द्वारा होटल संचालक ईश्वर चैधरी से इस संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने होटल में बाहर से महिला एवं ग्राहक बुलाकर देह व्यापार का संचालन करना स्वीकार किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान नगदी 30,000/- रूपये, 09 नग मोबाईल फोन एवं आपत्ति जनक सामान जप्त किया जाकर होटल संचालक, महिलाओं एवं ग्राहक सहित कुल 07 लोगों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में धारा 3, 4, 5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। 


गिरफ्तार  
01.  ईश्वर चैधरी पिता राम सिंह चैधरी उम्र 39 साल निवासी फाफाडीह गली नंबर 04 गंज 
     रायपुर।
02.  टी. आनंद राव पिता टी राजा राव उम्र 32 साल निवासी छठंवा तालाब पास भनपुरी खमतराई 
     रायपुर। 
03. टंकेश्वर चैधरी पिता राम सिंह चैधरी उम्र 35 साल निवासी सांकरा जिला महासमुंद। 
03.  देह व्यापार में संलिप्त 04 महिलायें।
राजधानी के राजातालाब स्थित मकान में जुआ खेलते 09 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी के राजातालाब स्थित मकान में जुआ खेलते 09 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | रायपुर जिले में जुआ एवं सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

पढ़ें : सेक्स रैकेट : राजधानी रायपुर के इस होटल में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियों सहित 2 युवक गिरफ्तार 

इसी क्रम में थाना सिविल लाईन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत झण्डा चैक राजातालाब स्थित मकान में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है।

पढ़ें : बड़ी खबर : दूल्हा बने योगा टीचर को पुलिस ने शादी के मंडप से किया गिरफ्तार, लोगों में मचा हड़कंप, जाने क्या है वजह 

सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर 09 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 5,950/- रूपये, ताश पत्ती एवं 08 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 

पढ़ें : BIG BREAKING : विवाह समारोह में छाया मातम, बरातियों से भरी पिकअप वाहन पलटी, 4 की मौत, 5 घायल


गिरफ्तार आरोपी 
01. अभिषेक मारको पिता अत्तर सिंह मारको उम्र 21 साल आदर्श चैक राजा तालाब सिविल 
लाईन रायपुर।
02. सुधीर चैधरी पिता श्याम लाल चैधरी उम्र 30 साल निवासी गांधी चैक राजा तालाब सिविल 
लाईन रायपुर। 
03. मोह0 फरमान पिता मोह0 सजन उम्र 21 साल निवासी राजा तालाब सिविल लाईन रायपुर। 
04. मोह0 ईरफान पिता मोह0 शब्बीर उम्र 22 साल निवासी आदर्श चैक राजा तालाब सिविल 
लाईन रायपुर। 
05. अब्दुल शाबीर पिता अब्दुल अजीज उम्र 38 साल निवासी बेहरा कालोनी झण्डा चैक सिविल 
लाईन रायपुर। 
06. नफीज खान पिता नसीर खान उम्र 38 साल निवासी झण्डा चैक सिविल लाईन रायपुर। 
07. विकास सोनी पिता संतोष सोनी उम्र 26 साल साकिन न्यू शांति नगर रोड पंडरी सिविल लाईन रायपुर।
08. शाहिद अली पिता जाविन अली उम्र 24 साल निवासी सुभाष नगर नहरपारा गंज रायपुर।
09. मोह0 शाहिद पिता मोह0 मुकिन उम्र 24 साल निवासी ईरानी डेरा सिविल लाईन रायपुर।
महादेव घाट होगा आकर्षण का केन्द्र : किड्स प्ले ग्राउंड, फाउन्टेन, फुडपार्क और विद्युत साज-सज्जा करेगी सैलानियों को आकर्षित

महादेव घाट होगा आकर्षण का केन्द्र : किड्स प्ले ग्राउंड, फाउन्टेन, फुडपार्क और विद्युत साज-सज्जा करेगी सैलानियों को आकर्षित

रायपुर | महादेव घाट एनीकट परिक्षेत्र को यहां आने वाले सैलानियों और आगान्तुकों के लिए आकर्षक बनाने के लिए निर्माण और विकास कार्यों के लिए बीस करोड़ तीस लाख 41 हजार रूपए खर्च किए जाएंगे।

पढ़ें : बड़ी खबर : घर के आंगन में छिपकर बैठे व्यक्ति ने आधी रात महिला पर किया धारदार औजार से हमला, मामला दर्ज 

दुर्ग एवं रायपुर जिले के अंतर्गत एनीकट परिक्षेत्र में बच्चों के लिए किड्स प्ले ग्राउंड, फाउन्टेन एवं प्रकाश आकर्षक साज-सज्जा युक्त शानदार गार्डन बनाया जाएगा। यहां पर पार्किंग फूड जोन, स्ट्रीट लाईट एवं दोनों तरफ लेण्ड स्केपिंग युक्त एफ्रोच रोड़ का भी निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह खारून नदी के दोनों तटों को जोड़ने के लिए सस्पेशन ब्रिज बनाने के साथ अन्य कार्य कराया जाना प्रस्तावित है।

पढ़ें : सेक्स रैकेट : राजधानी रायपुर के इस होटल में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियों सहित 2 युवक गिरफ्तार

    महादेव घाट एनीकट परिक्षेत्र के विकास और निर्माण कार्यों को कराने के लिए राज्य शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

बड़ी खबर : घर के आंगन में छिपकर बैठे व्यक्ति ने आधी रात महिला पर किया धारदार औजार से हमला, मामला दर्ज

बड़ी खबर : घर के आंगन में छिपकर बैठे व्यक्ति ने आधी रात महिला पर किया धारदार औजार से हमला, मामला दर्ज

रायपुर | घर के आंगन में छिपकर बैठे अज्ञात व्यक्ति ने धारदार औजार से मारकर महिला को घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर मौदहापारा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

पढ़ें : बड़ी खबर : दूल्हा बने योगा टीचर को पुलिस ने शादी के मंडप से किया गिरफ्तार, लोगों में मचा हड़कंप, जाने क्या है वजह 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंसार गली मौदहापारा रायपुर निवासी आयशा सईद 28 वर्ष पति मोहम्मद सईद ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 07 दिसंबर रात्रि 11.30 बजे पीडि़ता अपने घर के आंगन में बने टायल्ट रुम में जा रही थी।
 
 
तभी बेसिंग के पीछे छिपरक बैठे हुये व्यक्ति पर नजर पडऩे पर अज्ञात व्यक्ति ने धारदार औजार से पीडि़ता के सीने पर मार कर चोट पहुंचाया व चिल्लाने पर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 323,456 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 
 
BIG BREAKING : डायल 112 के दो आरक्षकों ने नाबालिग को बनाया अपने हवस का शिकार, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : डायल 112 के दो आरक्षकों ने नाबालिग को बनाया अपने हवस का शिकार, पढ़ें पूरी खबर

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि सरकंडा क्षेत्र में दो आरक्षकों ने नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार डायल 112 के दो पुलिसकर्मियों ने किशोरी को हवस का शिकार बनाया है। शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 

पढ़ें : सेक्स रैकेट : राजधानी रायपुर के इस होटल में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियों सहित 2 युवक गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरक्षकों की ड्यूटी डायल 112 में लगी हुई थी, इस दौरान दोनों ने सरकंडा पुलिस थाना इलाके के एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पढ़ें : बड़ी खबर : दूल्हा बने योगा टीचर को पुलिस ने शादी के मंडप से किया गिरफ्तार, लोगों में मचा हड़कंप, जाने क्या है वजह 

वहीं मामले का खुलासा करने पर धमकी दी। वहीं परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ चल रही है।

बड़ी खबर : दूल्हा बने योगा टीचर को पुलिस ने शादी के मंडप से किया गिरफ्तार, लोगों में मचा हड़कंप, जाने क्या है वजह

बड़ी खबर : दूल्हा बने योगा टीचर को पुलिस ने शादी के मंडप से किया गिरफ्तार, लोगों में मचा हड़कंप, जाने क्या है वजह

कोरबा | बारात लग चुकी थी, मंडप सज चुका था और फेरे लेने की तैयारी हो रही थी। इसी बिलासपुर पुलिस पहुंच गई और दूल्हा को मंडप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दूल्हा के खिलाफ  दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पढ़ें : सेक्स रैकेट : राजधानी रायपुर के इस होटल में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियों सहित 2 युवक गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत निवासरत एक परिवार के घर बारात आई थी। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। विभिन्न रस्म निभाने के बाद दूल्हा व दुल्हन फेरे लेने के लिए मंडप में बैठ चुके थे। घर परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ था। इसी बीच बिलासपुर से आई पुलिस मंडप में पहुंच गई और दूल्हे को गिरफ्तार करने लगी। एकाएक पुलिस पहुंचने व गिरफ्तार करने परिजन समेत उपस्थित लोगों में हड़कंप मच गया। किसी को समझ नहीं आया कि आखिर मामला क्या है और पुलिस दूल्हे को क्यों गिरफ्तार कर रही है।
 
 
परिजनों ने पुलिस ने मामले की जानकारी पुलिस से मांगी, तब पुलिस ने बताया कि दूल्हा दुर्गेश राठौर के खिलाफ  सिविल लाइन थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। पीडि़ता ने मामले की शिकायत गृहमंत्री से भी की है। विवेचना के दौरान मालूम चला कि दुर्गेश कोरबा में विवाह कर रहा था। इस पर कोरबा पुलिस अधीक्षक को घटनाक्रम की जानकारी देने के साथ गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। पुलिस दुर्गेश को अपने साथ बिलासपुर ले गई।
 
 
स्थानीय पुलिस का कहना है कि बिलासपुर पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी देकर बल उपलब्ध कराने कहा था। इस पर स्थानीय टीम भी स्थल पर गई थी। बताया जा रहा है कि दुर्गेश योग भी सिखाता है। बहरहाल विवाह की सभी तैयारियां अब धरी की धरी रह गई है। दुल्हन के विदाई अवसर पर दिए जाने वाले सभी सामान एक किनारे में रखे हुए हैं। लोगों का कहना है कि विवाह के पहले ही दूल्हे की वास्तविकता सामने आ गई।
 
रायपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में टिकट की कालाबाजारी कर रहे चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर समेत 7 गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में टिकट की कालाबाजारी कर रहे चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर समेत 7 गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि रायपुर रेलवे स्टेशन में टिकट की कालाबाजारी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

पढ़ें : सेक्स रैकेट : राजधानी रायपुर के इस होटल में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियों सहित 2 युवक गिरफ्तार

बिलासपुर से आई आरपीएफ जोनल हेड टीम ने रेलवे स्टेशन ले आरक्षण केंद्र में छापामार कार्रवाई कर चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ आईजी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : विवाह समारोह में छाया मातम, बरातियों से भरी पिकअप वाहन पलटी, 4 की मौत, 5 घायल

जानकारी के अनुसार रायपुर आरक्षण केंद्र में टिकट की कालाबाजारी की शिकायत आरपीएफ आईजी को मिली थी। वहीं आज बिलासपुर से आई आरपीएफ जोनल हेड टीम की टीम ने दबिश देकर आरक्षण सुपरवाइजर सुदीप्तो हाजरा समेत 6 दलाल को टिकट की कालाबाजारी करते रंगे हाथो पकड़ा है | आरपीएफ की टीम सभी से पूछताछ कर रही है। 

 

BIG BREAKING : विवाह समारोह में छाया मातम, बरातियों से भरी पिकअप वाहन पलटी, 4 की मौत, 5 घायल

BIG BREAKING : विवाह समारोह में छाया मातम, बरातियों से भरी पिकअप वाहन पलटी, 4 की मौत, 5 घायल

अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ के सरगुजा से एक बड़ी सड़क हादसे की खबर प्रकाश में आ रही हैं ,यहां बीती रात तेज सवार पिकप के पलट जाने से पिकप सवार 15 बारातियों में से तीन की मौक़े पर मौत हो गई जबकि एक अन्य की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हुई। हादसे में पाँच की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।

पढ़ें : सेक्स रैकेट : राजधानी रायपुर के इस होटल में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियों सहित 2 युवक गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि जि़ले के धौरपुर थाने के बरडीह के ग्रामीण सेमरडीह विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तेज रफ़्तार पिकप से चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकप पलट गई। मौक़े पर ही तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य की अस्पताल में मौत हो गई।
मृतकों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। रेफर किए गए पाँच की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है।
 
पूरी. लोकमान्य तिलक टर्मिनस. पूरी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन की समय सारणी मे हुआ आंशिक परिवर्तन

पूरी. लोकमान्य तिलक टर्मिनस. पूरी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन की समय सारणी मे हुआ आंशिक परिवर्तन

रायपुर | रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा 02866/02865 पूरी- लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पूरी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन की समय सारणी आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। पूरी से प्रत्येक मंगलवार को चलने वाली 02866 पूरी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 15 से 29 दिसम्बर तक चलेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक गुरुवार को चलाने वाली 02865 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पूरी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 17 से 31 दिसम्बर तक चलेगी। इस पूजा स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआर, 04 सामान्य, 05 एसी-III, 01 एसी-II, 09 स्लीपर, 01 एसी फास्ट, 01 पेंट्रीकार कोच सहित कुल 23 कोच रहेगी।

 

02866 पूरी. लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन
स्टेशन 02865 लोकमान्य तिलक टर्मिनस.पूरी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
3.. 06.00 पूरी 08.35 3.. 
06.45 06.50 खुर्दा रोड 07.10 07.15
07.15 07.20 भुवनेश्वर 06.45 06.50
07.50 07.55 कटक 06.05 06.10
08.45 08.47 डेंकनाल 04.42 04.44
09.30 09.32 तालचर रोड  03.35 04.00
10.05 10.07 अंगुल 03.45 03.47
12.15 12.35 सम्बलपुर ज.ा्  00.15 00.35
13.39 13.44 झारसुगुड़ा रोड 23.20 23.25
14.58 15.00 रायगढ़ 22.17 22.19
16.55 17.10 बिलासपुर 20.05 20.20
18.40 18.45 रायपुर 18.15 18.20
00.01 00.05 नागपुर 13.35 13.40
01.03 01.05 वर्धा 11.43 11.45
05.40 05.45 भूसावल 07.00 07.05
08.22 08.25 मनमाड 04.27 04.30
12.17 12.20 थाना 00.32 00.35
13.00 3.. लोकमान्य तिलक टर्मिनस 3.. 00.15