रायपुर। राज्य शासन द्वारा बिना सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले दो खाद्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन आदेश 15 दिसम्बर को मंत्रालय महानदी भवन से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी किया गया है।
रायपुर। धरमपुरा में हनुमान मंदिर के पास आज पूर्व मंत्री एवं विधायक ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा के मुख्य आतिथ्य में तथा महंत डॉ राम सुंदर दास अध्यक्ष राज्य गौ सेवा आयोग एवं जैतू साव मठ मे न्यासी अजय तिवारी की विशेष उपस्थिति में सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच गोपी यादव, हितेंद्र यादव, यादव भूषण यादव ,बाबूलाल वैष्णव फेरह साहू आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थेl
रायपुर | महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से ऐतिहासिक गोलबाजार को स्मार्ट बाजार के रूप में विकसित करने जारी कार्य योजना के तहत गोलबाजार का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान गोलबाजार में काफी लंबे समय से लोगो को चना, मुर्रा, रूई, बाती, मटका आदि दैनिक जीवन से जुडी उपयोगी वस्तुएं विक्रय करने वाली गरीब महिला फेरी वालों ने महापौर ढेबर से मिलकर उनसे स्मार्ट गोलबाजार में अपने भविष्य की चिंता को लेकर चर्चा की एवं उन्हें नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के स्मार्ट गोलबाजार में रोजगार जारी रखकर उसे बढाने का अवसर देने का अनुरोध किया।
पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर में एक पिता ने अपनी ही 8 साल की बच्ची का किया रेप, मामला हुआ दर्ज
रायपुर | विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने आज माना स्थित बटालियन पहुंचकर शहीद डिप्टी कमाण्डेंट विकास कुमार को सलामी दी। उन्होंने कहा कि शहीद विकास कुमार का शौर्य और बलिदान सदा याद रखा जायेगा, विकास कुमार नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस दिखाते हुए वीरगति प्राप्त किये है।
पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर में एक पिता ने अपनी ही 8 साल की बच्ची का किया रेप, मामला हुआ दर्ज
रायपुर | राजधानी रायपुर में रिश्तो को शर्मसार कर देने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। खबर मिली है कि एक पिता ने अपनी 8 वर्ष की सौतेली बेटी के साथ ही दुष्कर्म किया है। घटना की शिकायत के बाद खमतराई थाना पुलिस ने आरोपी पिता शंभु बीन को गिरफ्तार कर लिया है बलात्कार और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर किया गया है | बता दे कि रावांभाठा निवासी आरोपी शंभु अपनी दूसरी पत्नी और सौतेली बच्ची के साथ रहता है।

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर के राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए जिले के विकास के लिए अनेक बड़ी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने सीतापुर में उद्यानिकी महाविद्यालय खोलने, मैनपाट में बायोडायवर्सिटी पार्क, दरिमा एयरपोर्ट से हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए राज्य सरकार स्तर से पहल करने, बनारस रोड़ के सुदृढ़ीकरण के लिए पहल करने तथा विकासखण्ड मुख्यालयों से संभाग मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण की घोषणाएं की।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लगभग 633 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत के 110 विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होेंने शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को अनुदान सहायता राशि के चेक और सामग्री का वितरण भी किया। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बृहस्पति सिंह, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे।
धमतरी | थाना खल्लारी क्षेत्र के करही रिसगांव संवेदनशील क्षेत्र में जंगल के रास्ते पेड़ पर युवक की लटकी हुई लाश मिली जिससे सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह खल्लारी थाना में इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जनमेजय पांडेय ने थाना के स्टाफ व सीएफ के जवानों के साथ जंगल रवाना हुए। थाना से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर यह घटना रविवार शाम घटित हुई है।
पढ़ें : राजधानी के मैग्नेटो मॉल में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई जमकर मारपीट, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
यह क्षेत्र अतिसंवेदनशील माना जाता है। लगभग 50 फीट ऊंचे पेड़ पर लाश की शिनाख्ती सूरज चिनाब 21 वर्ष पिता शंकर चिनाब आम बाहरा रिसगांव के रूप में की गई। एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला है। आगे की जांच थाना प्रभारी की टीम कर रही है।
कवर्धा | शलभ कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा जिले में बढ़ रहे चोरी के अपराधों में अंकुश लगाये जाने के लिए अपने मार्गनिर्देशन एव अनिल कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, बी.आर.मण्डावी उप पुलिस अधीक्षक अजाक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया जाकर आरोपियों की पतासाजी किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है।
पढ़ें : राजधानी के मैग्नेटो मॉल में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई जमकर मारपीट, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
गठित टीम द्वारा विगत माह थाना सहसपुर लोहारा एवं सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र मे हुए चोरी के मामले की तप्तीश कर अपने सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए सूचना प्राप्त किया तथा उक्त अवधि में चोरी, लूट, नकबजनी के मामले में जेल से रिहा हुए व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर उक्त व्यक्तियों की वर्तमान गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा था। इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम सिल्हाटी पोंड़ी निवासी संजू साहू एवं दुर्गेश शर्मा जो विगत माह चोरी के मामले में जमानत पर रिहा हुए थे तथा वर्तमान में अपने निवास स्थान में मौजूद ना रहकर इधर-उधर संदिग्ध हालत में घुम रहे हैं, कि उक्त जानकारी के आधार पर उक्त व्यक्तियों की पतासाजी कर पुछताछ किया गया।
पढ़ें : राजधानी में सड़क हादसा : नशे में धुत्त सिंघानिया बिल्डर्स के बेटे ने टीयूवी को ठोंका, सभी गंभी
जिन्होने बताया कि जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद जेल में मिले साथी महेन्द्र धुर्वे ग्राम बैहरसरी पोड़ी के साथ सहसपुर लोहारा क्षेत्र के तेलीटोला एवं सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र के ग्राम कर्रानाला एवं ग्राम पीपरटोला तरफ चोरी की नियत से गये थे। जो सूना मकान देखकर घर का ताला तोड़कर घर में रखे हुए समान को चोरी कर लेना स्वीकार किया तथा चोरी के समान को छुपाकर रखना बताये जाने पर आरोपी संजु साहु पिता महेन्द्र साहु उम्र 20 साल साकिन सिल्हाटी थाना बोडला,महेन्द्र पिता रोहित धुर्वे उम्र 20 साल साकिन बैहरसरी थाना बोडला, दुर्गेश शर्मा पिता रामकुमार शर्मा उम्र 29 साल साकिनसिल्हाटीको गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने चांदी के जेवर एवं अन्य मशरूका कुल कीमती 1.92 लाख रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल को जप्त किया गया है।
पढ़ें : बड़ा हादसा: बस पलटने से 30 लोग हुए घायल, 10 की हालत गंभीर
आरोपियों से घटना में प्रयुक्त वाहन के संबंध में पुछताछ करने पर उक्त वाहन को थाना पाण्डातराई एवं जिला बेमेतरा से चोरी करना भी स्वीकार किया गया है तथा उक्त के संबंध में संबंधित थाना से जानकारी प्राप्त करने पर थाना पाण्डातराई में अपराध क्रमांक 206/20 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध होना बताया गया है। इस प्रकार पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्ग निर्देशन में लगातार चोरी के मामलो में अंकुश लगाये जाने हेतु गठित टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
कोरबा | 15 वर्षीय स्कूली छात्र हर्ष गुप्ता की तलाश भले ही पूरी हो गई लेकिन उसके परिजनों की उम्मीद टूट गई। वह कटाईनार के एक कुएं में मृत स्थिति में मिला। 8 दिन से वह लापता था और पुलिस उसकी खोज कर रही थी। कहा जा रहा है कि आगे की जांच में इस घटना से जुड़े कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
पढ़ें : राजधानी के मैग्नेटो मॉल में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई जमकर मारपीट, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज










.jpg)





