नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
राजधानी के मैग्नेटो मॉल में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई जमकर मारपीट, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

राजधानी के मैग्नेटो मॉल में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई जमकर मारपीट, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर | राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में जमकर मारपीट की जाने की खबर सामने आई है | दरअसल 12 दिसंबर की रात  राजधानी के मैग्नेटो मॉल में जन्मदिन पार्टी के दौरान अमीरजादों के बीच जमकर हाथापाई और मारपीट हुई  है। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात हुई इस बर्थडे पार्टी में युवकों ने एक दूसरे के सर फोड़ डाले है । दो पक्षों के बीच हुई इस मारपीट में कई युवकों को गंभीर चोट भी आयी है। फिलहाल दोनों पक्षों के खिलाफ तेलीबांधा थाने अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें : बड़ी खबर : ड्यूटी से वापस आ रहे पेसेंजर गार्ड की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज 

जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर की रात मैग्नेटो मॉल में एक बर्थडे पार्टी रखी गयी थी। पार्टी में सभ्य साहू, हैप्पी सिंग, कुणाल साहू, शुभम गुप्ता, प्राची मेश्राम और मयुरी मेश्राम भी पहुंचे हुए थे। इस दौरान प्राची मेश्राम के डांस को लेकर वहां पहले से मौजूद आमीर रजा, तौफिक कुरैशी, हर्षित जैन ने अश्लील टिप्पणी की।

पढ़ें : राजधानी में सड़क हादसा : नशे में धुत्त सिंघानिया बिल्डर्स के बेटे ने टीयूवी को ठोंका, सभी गंभीर

बताया जा रहा है कि कमेंट को सुनकर जब प्राची के दोस्तों ने आमीर रजा और उसके साथियों को मना किया तो दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, आमीर और उसके दोस्तों ने सामने रखी बियर की खाली बोतलों से सभ्य साहू और उसके साथियों के सर पर वार करना शुरू कर दिया। इधर सभ्य साहू और उसके साथियों ने भी आमिर रजा और उसके दोस्तों की हाथ- मुक्कों से पिटाई कर दी |

पढ़ें : मौसम का मिजाज: आसमान में छाए बादलों ने रोकी ठंड, नही तो छत्तीसगढ़ में पड़ती कड़ाके की ठंड


दोनों पक्षों में हुए विवाद के चलते कई युवकों के सिर और हाथ पैरों में गंभीर चोट आयी है। इधर जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो मौके से दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने लाया गया, जिसके बाद दोनो पक्षों के युवकों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने सभ्य साहू और उसके दोस्तों के खिलाफ 294,323,34 आईपीसी 506, के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं आमीर रजा और उसके साथियों के खिलाफ 294,323,34, और 506 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर सभी के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

 
 
मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर में प्रदेश के पहले ‘गोधन एम्पोरियम‘ का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर में प्रदेश के पहले ‘गोधन एम्पोरियम‘ का किया उद्घाटन

अंबिकापुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा जिला प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय अंबिकापुर में प्रदेश के पहले गोधन एम्पोरियम का उद्घाटन किया। इस एम्पोरियम में गोधन न्याय योजना के तहत गोठानों में खरीदे गए गोबर से महिला समूहों द्वारा निर्मित हो रहे विभिन्न उत्पादों की बिक्री की जाएगी।

पढ़ें : बड़ी खबर : ड्यूटी से वापस आ रहे पेसेंजर गार्ड की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज


    गोधन एम्पोरियम में गोबर से महिला समूहों द्वारा बनाई गई लकड़ी, ईंट, दीये, धूप बत्ती, अगरबत्ती, खिलौने, सजावटी समान सहित घनजीवामृत विक्रय के लिए उपलब्ध रहेगा। महिलाओं द्वारा गोबर तथा बेसन के साथ अन्य प्राकृतिक उत्पाद के मिश्रण से घनजीवामृत तैयार किया जा रहा है। इसके उपयोग से भूमि की उर्वरता बढ़ती है।

पढ़ें : राजधानी में सड़क हादसा : नशे में धुत्त सिंघानिया बिल्डर्स के बेटे ने टीयूवी को ठोंका, सभी गंभीर


    गोधन उत्पाद विक्रय सह प्रदर्शनी केंद्र के रूप में अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान के सामने गांधी स्टेडियम के प्रवेश द्वार के निकट गोधन एम्पोरियम की शुरुआत की जा रही है। एम्पोरियम का संचालन गोठान प्रबंध समिति द्वारा नगर निगम एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के मार्गदर्शन एवं निगरानी किया जाएगा। गोधन एम्पोरियम खुलने से जहां नागरिकों को गोधन उत्पाद खरीदने में सुविधा होगी वहीं समूह की महिलाओं अपने उत्पादों के विक्रय के लिए एक व्यवस्थित स्थान मिलेगा। अंबिकापुर का गोधन एम्पोरियम प्रदेश के लिए एक मॉडल साबित हो सकता है।

पढ़ें : अश्लील फोटो वायरल करने की पति दे रहा था धमकी, पत्नी ने दर्ज करायी एफ.आईआर


    इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बृहस्पति सिंह, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे।

बड़ी खबर : ड्यूटी से वापस आ रहे पेसेंजर गार्ड की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

बड़ी खबर : ड्यूटी से वापस आ रहे पेसेंजर गार्ड की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर | ड्यूटी से घर वापस आते समय पेसेंजर ट्रेन के गार्ड को तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते हुये एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते बाईक सवार के सीने व हाथ सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पढ़ें :  दोस्त बना हैवान: दोस्त की पत्नी के साथ रेप कर सेनाधिकारी फरार 

मिली जानकारी के अनुसार इंद्रनगर चरौदा जिला दुर्ग निवासी ए.अप्पा राव 41 वर्ष ने आमानाका थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि पीडि़त का बड़ा पापा ए .उमा महेश्वर राव जो दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे रायपुर में सिनियर पैसेंजर गार्ड के पद पर कार्यरत था। 13 दिसंबर को शाम 5 बजे ड्यूटी  समाप्त होने के बाद वापस अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 एडी 3936 से घर चरौदा जा रहा था, तभी चंदनीडीह आमानाका खारुन नदी के पुलिया के पास रायपुर से दुर्ग की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 07 ए जेड 5023 के चालक ने लापरवाही पूर्वक ओवरटेक करते हुये ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया।
 
 
जिसके चलते उसके सिर व सीने एवं शरीर में चोट लगी। जिसके चलते गंभीर स्थिति में उसे एंबुलेंस से कुम्हारी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाने पर डाक्टरों ने उसे रायपुर मेकाहारा रिफर कर दिया। जहां चेक करने के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 
लंबित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे

लंबित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे

जगदलपुर |  जिले के राजस्व पटवारी संघ बस्तर जिला के द्वारा प्रांतीय आह्वान वर लंबित अपनी 09 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर तहसील कार्यालय के सामने बैठ गए हैं। इससे पूर्व पटवारी संघ के द्वारा 01 दिसंबर से 13 दिसंबर तक काली पट्टी लगाकर अपनी मांगों को शासन-प्रशासन के सामने रखने के बाद पटवारी संघ की 09 सूत्री मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर 14 दिसंबर से पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

पढ़ें : राजधानी में सड़क हादसा : नशे में धुत्त सिंघानिया बिल्डर्स के बेटे ने टीयूवी को ठोंका, सभी गंभीर

पटवारी संघ के द्वारा आज मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम पर कलेक्टर बस्तर को एक ज्ञापन सौंपते हुए अपनी लंबित मांगों पर को पूरा करने का की मांग  किया है। पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष तेज प्रकाश पांडे ने बताया कि राजस्व पटवारी संघ की पूर्व से लंबित मांगो एवं समस्याओं के संबंध में कई बार विभाग को एवं संचनालय में लिखित ज्ञापन प्रस्तुत करने के बावजूृद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई जिससे छुब्ध होकर पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर बस्तर जिला के समस्त पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। 

पढ़ें : बड़ा हादसा: बस पलटने से 30 लोग हुए घायल, 10 की हालत गंभीर 

उन्होंने अपनी 09 सूत्रीय  मांगो के संबध में बताया कि भुइया की समस्या एवं इसके समाधान के लिए लैपटॉप, प्रिंटर और स्कैनर के साथ ही इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जावे, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति पटवारियों के पदोन्नति के लिए भू-अभिलेख नियमावली में जो प्रावधान है उसके तहत वरिष्ठता के आधार पर जिनकी आयु 45 वर्ष या सेवाकाल 20 वर्ष से अधिक हो गई है, राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी जावे, राजस्व निरीक्षक के कुल पदों के 50 प्रतिशत पद पर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी जानी चाहिए। 

पढ़ें : दोस्त बना हैवान: दोस्त की पत्नी के साथ रेप कर सेनाधिकारी फरार

पटवारियों के द्वारा अपना कार्य संपादन करते समय यदि लिपिकीय कठिनाई या इसके अतिरिक्त कागजात संधारण करने में कोई भूल हो जाए ऐसी स्थिति में विभागीय जांच उपरांत एफआईआर की कार्यवाही नही होनी चाहिए। पटवारियों का फिक्स टीए एवं स्टेशनरी भत्ता एक-एक हजार रूपये प्रतिमाह किया जावे। मुख्यालय में निवास की बाध्यता को समाप्त किया जावे।  अतिरिक्त प्रभार के हल्के का भत्ता प्रदान किया जावे। वेतन विसंगति दूर करते हुए 26 मई 2017 के अनुसार पटवारियों का संशोधित वेतनमान 5200, 20200 + 2400 रूपये  स्वीकृत किया जावे।  
 
राजधानी में सड़क हादसा : नशे में धुत्त सिंघानिया बिल्डर्स के बेटे ने टीयूवी को ठोंका, सभी गंभीर

राजधानी में सड़क हादसा : नशे में धुत्त सिंघानिया बिल्डर्स के बेटे ने टीयूवी को ठोंका, सभी गंभीर

रायपुर। राजधानी की सड़क में देर रात दो कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर मारने वाली मर्सीडीज के सामने के दोनों पहिये उखड़कर मोहबा बाजार ब्रिज से नीचे गिर गए। वहीं टक्कर से टीयूवी-300 भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टीयूवी के पीछे के दोनों पहिये उखड गए। घटना के बाद से ही मर्सीडीज पर सवार बिल्डर हर्षित सिंघानिया अपने दो महिला मित्रों सहित फरार हैं। समाचार लिखे जाने तक सरस्वती नगर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध नहीं किया है। बता दें कि सिंघानिया बिल्डर के बेटे हर्षित सिंघानिया तेलीबांधा थानांतर्गत दर्ज एक मामले में न्यायालय से जमानत पर हैं।
 

 
सूत्रों के अनुसार हादसे के वक्त सिंघानिया बिल्डर के बेटे हर्षित सिंघानिया अपने महिला मित्रों सहित नशे में धुत्त थे, जिससे यह हादसा हुआ। चारों इस हादसे में चोटिल हो गए हैं, सभी का इलाज कोटा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सभी के हालात गंभीर बताये जा रहे हैं।
 
 
 राजधानी के गोलबाजार में कितनी दुकानें वैध जल्द होगा खुलासा

राजधानी के गोलबाजार में कितनी दुकानें वैध जल्द होगा खुलासा

रायपुर। राजधानी के सबसे पुराने गोलबाजार में दर्ज संख्या से अधिक दुकानें संचालित होने का मामला भी गर्माया हुआ है। अब निगम प्रशासन गोलबाजार में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखेगी। 
 
 
गोलबाजार के अधिकांश दुकानों के नापजोख का काम करने के बाद निगम प्रशासन यह भी देखेगा कि यहा अवैध रूप से कितनी दुकानें संचालित हो रही है। इससे निगम के राजस्व में कितना नुकसान हो रहा है, अब तक कितने दुकानों का पंजीयन है और कितने दुकानें बिना अनुमति के या गलत तरीके से संचालित हो रही है। इन तमाम बिंदुओं पर प्रमाणित दस्तावेजों के अध्यन व जांच-परख के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
 
 
फिलहाल निगम प्रशासन अब गोलबाजार के सभी दुकानों की सतत निगरानी रखने जहां मैदानी अमले को सक्रिय करने वाली है तो वहीं ड्रोन कैमरों की मदद से भी पूरे गोलबाजार इलाके की निगरानी रखने वाली है। इसके लिए निगम के वरिष्ठ अफसरों के मर्गदर्शन में एक टीम भी तैयार होगी जो गोलबाजार पर नजर रखेगी और इसकी जानकारी सीधे उच्चाधिकारियों को देगी। अभी कुछ दिनों तक इसी तरह से निगरानी रखी जाएगी और दुकान संचालकों द्वारा प्रस्तुत वैध व प्रमाणित दस्तावेजों के परीक्षण के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। 
   अश्लील फोटो वायरल करने की पति दे रहा था धमकी, पत्नी ने दर्ज करायी एफ.आईआर

अश्लील फोटो वायरल करने की पति दे रहा था धमकी, पत्नी ने दर्ज करायी एफ.आईआर

महासमुंद। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देना पति को उस वक्त महंगा पड़ गया। जब पत्नी ने उसकी शिकायत थाने में कर दी। जिसके बाद मामले का संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। 

मामला खल्लारी थाना का है। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने सोशल मीडिया के ग्रुप में वर चाहिए पोस्ट कर दिया है, जिससे वह परेशान थी। इसके बाद उसके पति फिर से ग्रुप में अश्लील फोटो वायरल करने की लगातार धमकी दे रहा था। पुलिस के अनुसार ग्राम पचेड़ा की महिला के पति खरोरा कोड़ापार निवासी योगेन्द्र ओगरे पिता जुड़ावन ओगरे शामिल के कुछ दिन बाद से ही उसके साथ अश्लील गाली गलौज करते हुए उसे मारपीट कर भगा दिया था। इसके बाद महिला अपने वहां से अपने माता पिता के यहां ग्राम पचेड़ा में रहने लगी। इसी बीच उसके पति ने अपने मोबाईल नंबर सोशल मीडिया के ग्रुप में वर चाहिए लिखकर महिला का बायोडाटा डालकर व फोटो वायरल कर दिया। इससे महिला के पिताजी को फोन आने लगा। यहीं नहीं उसने अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी भी महिला को देने लगा। इससे महिला परेशान होकर शिकायत दर्ज कराई।
 आईईडी ब्लास्ट में घायल डिप्टी कमांडेंट की इलाज के दौरान हुई मौत

आईईडी ब्लास्ट में घायल डिप्टी कमांडेंट की इलाज के दौरान हुई मौत

सुकमा। जिले के किस्टाराम इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम के बरमदगी के बाद निष्क्रय करने के दौरान आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए कोबरा 208 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। कोबरा 208 बटालियन में डिप्टी कमांडेंट के शहीद होने की सूचना पर साथी जवानों ने दुखी मन से उन्हे याद किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जवान किस्टाराम इलाके में सर्चिंग पर निकले थे, इस बीच नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आने से कोबरा 208 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट घायल हो गए थे, जिसके बाद घायल जवान को तत्काल रायपुर रेफर कर दिया गया। घायल जवान के इलाज के दौरान रात्रि एक बजे दम तोड़ दिया। ज्ञात हो कि बीते 15 दिनों में नक्सली ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के दो अधिकारी शहीद हो गए हैं।
 भूपेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आज से शुरू होगी पर्यटन रथ यात्रा और बाइक रैली

भूपेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आज से शुरू होगी पर्यटन रथ यात्रा और बाइक रैली

रायपुर। राम वन गमन पथ पर्यटन रथ-यात्रा और विराट बाइक रैली आज 14 दिसम्बर को प्रदेश के उत्तर और दक्षिण दोनों छोरों से एक साथ शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर इस रैली का आयोजन 14 से 17 दिसंबर तक किया जा रहा है। 4 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में 1575 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। रैली 14 दिसंबर को राज्य के दो सिरों से क्रमशः उत्तर स्थित कोरिया जिले के सीतामढ़ी-हरचैका तथा दक्षिण स्थित सुकमा जिले के रामाराम से शुरु होगी। रैली के दोनों हिस्सों का मिलन 17 दिसंबर की दोपहर रायपुर के निकट स्थित माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में होगा। 

राज्य में 14 दिसम्बर को सीतामढ़ी हरचैका जिला कोरिया तथा रामाराम जिला सुकमा के दोनों छोरों से शुरू होकर पर्यटन रथ यात्रा और बाईक रैली में रामायण पुस्तक, प्रतीक चिन्ह लेकर न्यूनतम 30 बाईक के साथ होर्डिंग्स और वाहन साउण्ड सिस्टम सहित रैली निकाली जाएगी। 

यह रिले रेस की तरह होगा। रथ यात्रा के प्रतीक चिन्हों को सम्बंधित जिला बाइकिंग समूह दूसरे जिले के बाइकिंग समूह को जिला प्रशासन की मौजूदगी में सौंप देगा। प्रशासन की मदद से प्रत्येक जिले की मिट्टी रथ में रखी जाएगी। अंतिम दिन चंदखुरी में भव्य कार्यक्रम के दौरान पर्यटन स्थलों से लाई गई मिट्टी से वृक्षारोपण किया जाएगा तथा एकत्रित किए प्रतीक चिन्हों को मुख्य अतिथियों को सौंपा जाएगा। बाइक रैली जहां पहुंचेगी वहां पर राम-पाठ का आयोजन भी किया जाएगा।
मौसम का मिजाज: आसमान में छाए बादलों ने रोकी ठंड, नही तो छत्तीसगढ़ में पड़ती कड़ाके की ठंड

मौसम का मिजाज: आसमान में छाए बादलों ने रोकी ठंड, नही तो छत्तीसगढ़ में पड़ती कड़ाके की ठंड

रायपुर। आसमान में छाए बादलों के चलते दिसंबर का पहला पखपाड़ा भी औसत तापमान में चल रहा है। जबकि दिसंबर में राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इधर मौसम विभाग के अनुसार अब 16 दिसंबर के बाद आसमान में छाए बादल छंट जाएंगे और राज्य में फिर से अच्छी ठंड पडऩी शुरू हो जाएगी।

दिसंबर माह में आमतौर पर छत्तीसगढ़ राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ती है। लेकिन इस वर्ष मौसम के मिजाज में आए उतार-चढ़ाव और नवंबर माह से बिगड़े मौसम के मिजाज के चलते राज्य में ठंड के असर में उतार-चढ़ाव का क्रम बना रहा। इसके पहले बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान निवार के चलते राज्य में मौसम का मिजाज काफी बिगड़ गया था। इस चक्रवाती तूफान के गुजरने के बाद मौसम थोड़ा सुधरा और ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू किया। लेकिन इसके बाद फिर से खाड़ी में हो रहे हलचल के चलते और प्रदेश में आ रही नमीयुक्त हवा के चलते आसमान में बादल छा गए हैं। आसमान में छाए बादलों के चलते ठंड का असर फिर से कम हो गया है और दिन के साथ ही रात के तापमान में काफी अंतर आ गया है। दिन के साथ ही रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। इधर मौसम विभाग का कहना है कि नमीयुक्त हवा आने का क्रम अब बदलना शुरू हो रहा है। आगामी 48 घंटों के दौरान इसमें काफी बदलाव आएगा और आसमान में छाए बादलों के छंटते ही ठंड का असर एक बार फिर से महसूस होना शुरू हो जाएगा। इधर राजधानी में अन्य प्रमुख शहरों की अपेक्षा तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की जा रही है। जल्द ही शहर के साथ ही प्रदेश में फिर से अच्छी ठंड शुरू होने की उम्मीद है।
मौसम का मिजाज : अगले दो दिन बदल सकता है प्रदेश में मौसम, कई हिस्सों पर बारिश के आसार

मौसम का मिजाज : अगले दो दिन बदल सकता है प्रदेश में मौसम, कई हिस्सों पर बारिश के आसार

रायपुर | मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 36 घंटे के दौरान प्रदेश में बेमौसम बारिश जारी रहेगी। 

देश में अचानक मौसम बदल गया है। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि अगले 24 से 36 घंटों के दौरान अभी कई राज्यों, शहरों में बारिश की संभावना है। इनमें छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ भागो में बेमौसमी बरसात जारी रहेगी। हालाकि देश के उत्तरी भागों में मौसम की गतिविधियांं कम हो जाने की संम्भावना है।
रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले कुछ घंटों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है वहीं दो दिनों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ छीटें हल्की बारिश की संभावना है। 
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 95 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 95 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के मुख्यालय बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में 247 करोड़ 61 लाख रूपये के 95 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। उन्होंने कार्यक्रम में 87 करोड़ 32 लाख रूपये की लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण तथा 160 करोड़ 29 लाख रूपये की लागत के निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया। इन कार्यो में सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, सिंचाई, शासकीय भवनों के निर्माण, पेयजल और विद्युत सुविधा विस्तार के कार्य शामिल हैं।

पढ़ें : जब सेक्स लाइफ पर खुलकर बोले फिल्मी सितारे, सीक्रेट जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान


    कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंह देव, आदिम जाति कल्याण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, विधायक रामानुजगंज एवं उपाध्यक्ष, सरगुजा विकास प्राधिकरण श्री बृहस्पत सिंह, विधायक सामरी एवं संसदीय सचिव श्री चिन्तामणि महाराज, जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज की अध्यक्ष सुश्री निशा नेताम, नगरपालिका परिष्द बलरामपुर के अध्यक्ष श्री गोविन्द राम उपस्थित थे।

पढ़ें : अभिनेत्री आर्या बनर्जी का नहीं हुआ था मर्डर, कोलकाता पुलिस ने बताई मौत की असली वजह


    मुख्यमंत्री ने जिन कार्यो का लोकार्पण किया, उनमें छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 11 करोड़ 14 लाख की लागत से 12वीं वाहिनी रामानुजगंज में निर्मित आवासीय परिसर का निर्माण, 2 करोड़ 50 लाख की लागत से जरहाडीह खास से चिरकोमा सड़क के बेसना नदी पर नवनिर्मित पुल, 2 करोड़ 58 लाख की लागत से पचावल से कोटपाली सड़क पर स्थित बांकी नदी पर पुल निर्माण, 85 लाख की लागत से इन्द्रपुर रोड से नीलकंठपुर यादवपारा सड़क स्थित खरबोर नाला पर पुल निर्माण, 1 करोड़ 71 लाख की लागत से बलंगी नवाटोला से झापर गोड़पारा स्थित वरन नदी पर पुल निर्माण, 1 करोड़ 64 लाख की लागत से कमलपुर से पटेवाखास सड़क स्थित चिकरा नदी पर पुल निर्माण, 1 करोड़ 42 लाख की लागत से पण्डरी खास से पण्डरी पहाड़डीह सड़क स्थित वहेरा नाला पर पुल निर्माण, 3 करोड़ 10 लाख की लागत से अम्बिकापुर रामानुजगंज रोड से महुआडांड नावापरा सड़क स्थित सांसू नदी पर पुल निर्माण, 2 करोड़ 69 लाख की लागत से शारदापुर अमण्डा से सरहूलखास सड़क स्थित इरिया नदी पर पुल निर्माण, जल संसाधन विभाग द्वारा 8 करोड़ 80 लाख की लागत से निर्मित ककनेश जलाशय, 7 करोड़ 54 लाख की लागत कोटराही जलाशय निर्माण एवं 5 करोड़ 53 लाख की लागत से मानीकपुर जलाशय, 69 लाख की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन मनोहरपुर, छ.ग. स्टेट वेयर हाउसिंग कॉपोरेशन द्वारा 3 करोड़ 40 लाख की लागत से राजपुर में 5400 मेट्रिक टन गोदाम निर्माण एवं 2 करोड़ 17 लाख की लागत से प्रेमनगर में 3600 मेट्रिक टन गोदाम निर्माण, क्रेडा द्वारा 2 करोड़ 15 लाख रूपये की लागत से 21 नग 16 ड्यूल पंप की स्थापना का कार्य, 9 करोड़ 39 लाख रूपये की लागत से प्रकाश व्यवस्था हेतु 2298 नग सोलर होमलाईट की स्थापना तथा 1 करोड़ 20 लाख की रूपये की लागत से गौठान और चारागाह में पेयजल व सिंचाई हेतु 45 सोलर पंप की स्थापना के कार्य शामिल हैं।

पढ़ें : गोवा में भीड़ के बीच गाना गाते दिखे लकी अली, तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो


    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिन कार्यो का भूमिपूजन और शिलान्यास किया, उनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 12 करोड़ 26 लाख रूपये की लागत से वाड्रफनगर से धधीया तक बनने वाली सड़क, 5 करोड़ 64 लाख रूपये की लागत से झारा से तालकेश्वरपुर सड़क, 6 करोड़ 33 लाख रूपये की लागत से ककना से आरा खास तक सड़क, 6 करोड़ 1 लाख रूपये की लागत से बघीमा से बदौली खास सड़क, 5 करोड़ 94 लाख रूपये की लागत से ककना से अखोराखुर्द सड़क, 5 करोड़ 43 लाख रूपये की लागत से बचवापारा से विनायपुर उपरपारा सड़क, 17 करोड़ 48 लाख की लागत से बनने वाली छत्रेश्वर व्यपवर्तन, 12 करोड़ 16 लाख की लागत की सुखनई व्यपवर्तन योजना, 5 करोड़ 87 लाख की लागत से बनने वाली रक्साखोली व्यपवर्तन योजना, लोक निर्माण विभाग द्वारा 5 करोड़ 8 लाख की लागत से विजयनगर मिसगई मार्ग पर सिंदुर नदी पर पुल निर्माण के कार्य शामिल हैं।

धोखाखड़ी मामले में सेंट्रल बैंक की मैनेजर व एक अन्य व्यक्ति गिरफ्तार

धोखाखड़ी मामले में सेंट्रल बैंक की मैनेजर व एक अन्य व्यक्ति गिरफ्तार

जगदलपुर, धोखाधड़ी के मामले में बड़ांजी पुलिस ने कल सेंट्रल बैंक के मैनेजर मीनाक्षी भारती को गिरफ्तार किया है। इस धोखाधड़ी मामले में मीनाक्षी के अलावा एक महिला आरती मिश्रा और एक पुरूष मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया है। वही आरती की तलाश की जा रही है पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए बड़ांजी थाना प्रीाारी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पाथरी निवासी सोनुराम ठाकुर ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बेलर शाखा से लोन दिनाने के लिए रुपए लिया था। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी बैंक मैनेज मीनाक्षी पति मानस भारती और मनीष पिता सुरेश जैन को गिरफ्तार किया। वहीं तीसरे आरोपी बैंक मैरेजर का रायपुर ट्रांसफर हो गया था, जिसे पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया। वहीं दूसरा आरोपी मनीष को केशकाल से गिरफ्तार किया गया। इन तीनों आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
 

रायपुर: पुरानी बस्ती क्षेत्र  के नाले में मिला नवजात शिशु की लाश

रायपुर: पुरानी बस्ती क्षेत्र के नाले में मिला नवजात शिशु की लाश

रायपुर, राजधानी रायपुर में पुरानी बस्ती क्षेत्र अंतर्गत भांठागांव चौक पर नाले में नवजात शिशु के लाश मिलने से इलाके के लोग सहम से गए है|
सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने शव को नाले से निकाल पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

रायपुर: अवैध शराब ले जाते 4 पकड़ाए, अंग्रेजी शराब हुई जब्त

रायपुर: अवैध शराब ले जाते 4 पकड़ाए, अंग्रेजी शराब हुई जब्त

रायपुर, अधिक मात्रा में शराब रखने की सूचना पर खमतराई पुलिस ने अलग-अलग चार स्थानों पर 18 बॉटल अंग्रेजी शराब जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार खतराई पुलिस ने तय मात्रा से अधिक शराब ले जाने के जुर्म में 12 दिसंबर को रावाभाठा चौक के पास 7.40 बजे युवराज साहु से 04 बॉटल अंग्रेजी शराब जब्त की है। वही भनपुरी तिराहा के पास योगेन्द्र कुमार साहु 24 वर्ष 05 बॉटल अंग्रेजी शराब जब्त की है। एवं रिलायंस पेट्रोलपंप मुकेश कुमार चंद्राकर 26 वर्ष व मिथलेस साहु 27 वर्ष के पास से 09 बॉटल अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 18 बॉटल अंग्रेजी शराब जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाही की गई है।
 

जहर मिले टमाटर का सलाद खाने से हुई मौत, जाने क्या है मामला

जहर मिले टमाटर का सलाद खाने से हुई मौत, जाने क्या है मामला

भिलाई, चूहा मारने के लिए जहर मिलाया गया टमाटर खाने से मौत हो गई। दुर्ग शहर के डीपापारा में सामने आया है। दरअसल चूहे को मौत के घाट उतारने का इंतजाम किया गया था लेकिन मौत ने घर की युवती को ही खींच लिया। मिली जानकारी के मुताबिक पायल साहू रात में खाने के लिए एक टमाटर के दो हिस्से किए थे, उसमें से एक हिस्से में चूहा मारने की दवाई मिलाई गई थी। गलती से पायल ने उसी टमाटर को सलाद में मिलाया जिसमें जहर मिलाया गया था और खाने के साथ वह उसे खा गई जबकि चूहे के लिए कटे टमाटर का वह हिस्सा जो सादा था उसे रख दिया। कुछ देर बाद ही पायल को उल्टी होने शुरू हो गए। घरवालों ने तत्काल उसे अस्पताल दाखिल कराया जहां उसने दम तोड़ दिया।

 

बाईक में तोड़ फोड़ करने से रोकने पर आरोपियों ने दो लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया, तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

बाईक में तोड़ फोड़ करने से रोकने पर आरोपियों ने दो लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया, तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर, आफिस के पास खड़ी बाईक में तोड़-फोड़ करने के विवाद पर तीन युवकों ने चाकू मारकर दो लोगों चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज की गइ है।
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 08 सड्डू हाउसिंगबोर्ड रायपुर निवासी बलराम साहु 32 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी कंस्ट्रक्शन का काम करता है व आफिस स्वास्तीक इंजिनीयर एंड बिल्डर्स के नाम से शंकरनगर वरदान अस्पताल के सामने है। । 12 दिसंबर शनिवार को शाम 7.30 बजे आफिस के सामने गार्डन के पास कुछ लोग विवाद कर रहे थे। उनसे से एक व्यक्ति भागा तब उसका पीछा करते हुये तीन व्यक्ति आफिस के साामने आकर उससे झगड़ा करने के दौरान आफिस के सामनेे प्रार्थी व कर्मचारियों की खड़ी गाड़ी गिराकर तोड़-फोड़ करने लग। इस पर आफिस से कर्मचारी बाहर आकर बाईक में तोड़ फोड़ करने से रोका, जिस पर तीनों में एक व्यक्ति ने अपने पास रखे चाकू से कर्मचारी धनसाय मरावी पर वार किया,जिससे उसके बाये जांघ पर चोट आई है,एवं गौतम साहु साहु के पीठ पर चाकू मारा जिसके बाद चाकू पीठ में फंस गया। इसके बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए। धनसाय एवं गौतम को इलाज के लिये पण्डरी अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उन्हें मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया। जहां आपात चिकित्सा में इलाज चल रहा है। चाकू मारने वाले आरोपियों के बारे में पुछताछ करने पर आस-पास के लोगों ने बताया है कि चाकू मुजाहिद ने मारा है। उसके साथ विक्की छुरा व दादू वारदात में शामिल थे। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुटी है।

 

BIG BREAKING :  मृतक की पत्नी के साथ मिल वारदात को अंजाम देने वाला दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ़्तार

BIG BREAKING : मृतक की पत्नी के साथ मिल वारदात को अंजाम देने वाला दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ़्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने गार्ड के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। वारदात के दो दिन के भीतर ही आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपित की निशानदेही पर उसके पुरुष मित्र की भी तलाश की जा रही थी। वहीं पुलिस ने अब फरार आरोपी हरिओम कुशवाहा को भी धर दबोचा है।

Also Read:- एक बार फिर बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हुई हत्या, भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाया आरोप 
जाने क्या था मामला
कातिल पत्नी ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि उसके पति के साथ काफी लंबे समय से अच्छे संबंध नहीं थे, दोनों अलग रहते थे। 8 दिसंबर को वह परिवारवालो को बिना बताए रींवा से रायपुर अपने मित्र हरिओम कुशवाहा के साथ पहुँची और पति से मिलने पहले उसके कार्य स्थल पर गयी जहां से तीनों बीएसयूपी स्थित गार्ड के निवास पर पहुँचे। पति ने उसके गले मे पहने हुए लॉकेट को छीनने की कोशिश की जिस पर उसकी हाथापाई शुरू हुई और इसी बीच आरोपित पत्नी और उसके साथी हरिओम ने दीवाल पर मृतक का सर मारा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद दोनों आरोपी मकान में ताला लगाकर वापस रींवा चले आये और परिवारवालों को भ्रमित करने के लिए 10 दिसंबर को मृतक के ही मोबाइल से कॉल कर सूचना दी कि मृतक के कमरे के बाहर उसका मोबाइल पड़ा है और अंदर वह संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ है जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा हत्या का अपराध दर्ज किया था। पुलिस लगातार जांच में जुटी थी और सबूतों को इकट्ठा करने के पश्चात आरोपी पत्नी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी के साथ मिल जुर्म करना स्वीकार किया था।
 

जनसंपर्क आयुक्त सिन्हा ने भी अपनी पत्नी के साथ लिया वर्चुअल मैराथन में हिस्सा

जनसंपर्क आयुक्त सिन्हा ने भी अपनी पत्नी के साथ लिया वर्चुअल मैराथन में हिस्सा

रायपुर। जनसंपर्क आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा ने भी आज छत्तीसगढ़ के साथ वर्चुअल मैराथन में दौड़ लगाई। इस दौरान उनका साथ उनकी पत्नी एएसपी श्वेता सिन्हा ने दिया। श्रीमती श्वेता खेल विभाग की डायरेक्टर भी है।  

ACB के व्हाट्स ऐप नंबर जारी होते ही बड़ी संख्या में पहुंची शिकायतें, 100 लोगों ने दिए भ्रष्टाचार के सबूत

ACB के व्हाट्स ऐप नंबर जारी होते ही बड़ी संख्या में पहुंची शिकायतें, 100 लोगों ने दिए भ्रष्टाचार के सबूत

रायपुर। व्हाट्स ऐप नंबर जारी होते ही बड़ी संख्या में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने लगी है। एसीबी को लोगों ने उनके द्वारा जारी व्हाट्स ऐप नंबर पर सबूत के साथ शिकायतें की है। व्हाटस ऐप नंबर जारी होते ही बड़ी संख्या में पहुंची शिकायतों के चलते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने भी तगड़ी कार्रवाई का खाका तैयार किया है।
विभागों में भष्टाचार को बढ़ावा देने वाले अफसरों पर अब अगले दस से पंद्रह दिनों में शिकंजा कसना तय है। वाट्स ऐप की गवाही मात्र से एसीबी एक्शन लेकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करेगी। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।
एसीबी के हेल्प लाइन नंबर के साथ वाट्स ऐप नंबर जारी होते ही शिकायतों की थोक लग गई है। ऐसे में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तगड़ी कार्रवाई का खाका भी तैयार कर लिया है।
विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वाट्सऐप नंबर जारी होने के बाद से अब तक लगभग 100 शिकायतें मिल चुकीं हैं। वाट्स ऐप में शिकायतकर्ताओं ने सबूत भी दिए हैं। संबंधित विभागों की तस्दीक पूरी होते ही इन मामलों में तगड़ी कार्रवाई के निर्देश भी मिल गए हैं। अब एसीबी जल्द ही इस तरह के मामलों में केस फाइल करेगी।
एसीबी चीफ तेजी आरिफ शेख के अनुसार शुरुआत के आठ घंटे में ही विभागों से 20 शिकायतें पहुंची थीं। राजस्व, सहकारी बैंक और फिर दूसरे विभागों में घूसखोरी को लेकर आम पब्लिक ने संपर्क साधा था। इन मामलों को प्राथमिकता के साथ संज्ञान में लेने के बाद अब दूसरे मामले की भी जांच पड़ताल करने के संबंध में टीम को निर्देश जारी किया गया है।
3 विभागों में घूसखोरी की शिकायत मिलने के बाद पड़ताल शुरू
पहले दिन एसीबी के पास पहुंची शिकायत अलग-अलग विभागों से संबंधित है। सूचना मिलने के बाद एसीबी की टीम ने पहले राजस्व विभाग, सहकारी बैंक और फूड विभाग से जुड़ी शिकायतों को संज्ञान में लिया है। घूसखोरी की शिकायत मिलने के बाद तथ्यों की पड़ताल शुरू हुई है। घूसखोरी के साथ आर्थिक अनियमितताओं के बारे में बताया गया है।
अगले हफ्ते से ही एसीबी द्वारा जारी किए गए वाट्स ऐप नंबर और हेल्प लाइन नंबर की जानकारी देने वाले पोस्टर सरकारी दफ्तरों में चस्पा किए जाएंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है। सरकारी विभागों के बाहर दीवारों या फिर सूचना बोर्ड पर एसीबी के हेल्प लाइन नंबर और वाट्स ऐप नंबर आम लोगों के पास होंगे। अगर कहीं से भी घूसखोरी के मामले का पता चले, पक्षकार तुरंत इसकी सूचना एसीबी को दे सकेंगे। पक्षकार किसी भी अफसर-कर्मचारी के बारे में खबर देने पूरी तरह से स्वतंत्र हैं।
पहले दिन 9 के खिलाफ घूसखोरी की शिकायत
वाट्स ऐप और हेल्प लाइन नंबर जारी होने के बाद एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम को पहले दिन नौ लोगों के विरुद्ध घूसखोरी किए जाने की लोगों ने खबर पहुंचाई। वाट्स ऐप के माध्यम से लोगों ने बताया कि फाइलें आगे बढ़ाने के नाम पर स्टाफ उनसे पैसे की मांग कर रहा है। रुपए मांगे जाने की शिकायतों पर एसीबी ने गोपनीय तरीके से जांच शुरू की।
इधर हेल्प लाइन नंबर पर 10 लोगों ने संपर्क कर भ्रष्ट अफसरों के बारे में बताया। हालांकि टेलीफोनिक शिकायत पर पहले तथ्यों की जांच पूरी करने के लिए कहा गया। एसीबी को ई-मेल के जरिए 10, वाट्स ऐप में 60 और फोन कॉल के माध्यम से 89 शिकायतें मिली है।

 

मुख्यमंत्री बघेल के साथ दौड़ा पूरा छत्तीसगढ़  बोले मेरे साथ छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ का स्वाभिमान दौड़ रहा

मुख्यमंत्री बघेल के साथ दौड़ा पूरा छत्तीसगढ़ बोले मेरे साथ छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ का स्वाभिमान दौड़ रहा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आज पूरा छत्तीसगढ़ दौड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर आयोजित वर्चुअल मैराथन में इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने टी शर्ट पहनकर दौड़ लगाई और अपनी फ़ोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आज पूरा छत्तीसगढ़ इस मैराथन में शामिल हुआ। प्रदेश के सभी हिस्सों में हर वर्ग और उम्र के लोगों ने इसमें बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। वर्चुअल मैराथन में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मेरे साथ मेरे छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ का स्वाभिमान दौड़ रहा है आप भी दौड़े। प्रदेश सरकार के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास अनिला भेड़िया, आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी वर्चुअल मैराथन में भाग लिए।
राजधानी रायपुर में मुख्यसचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी इसमें शामिल हुए। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में पहली बार इस वर्चुअल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। वर्चुअल मैराथन -``बात हे अभिमान के छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के थीम पर `रन विथ छत्तीसगढ़` में हजारों की संख्या में लोगों ने भागीदारी की। 70 हजार से अधिक लोगों ने मैराथन के लिए पंजीयन कराया है। छत्तीसगढ़ के सभी हिस्सों से लोगों ने इसमें अपनी भागीदारी निभाई। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी बड़े ही उत्साह से दौड़े।
इस वर्चुअल मैराथन की सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि प्रदेशवासियों इसमें कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सहभागी बने। कहीं भी भीड़ किये बिना लोग अपने घरो, उद्यान, मैदान, सड़क सहित अन्य स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौडें रहे हैं और दौडते हुए कुछ सेकेण्ड का वीडियो अथवा फोटो हैशटैग #runwithchhattisgarh के साथ फेसबुक व ट्वीटर पर अपलोड कर रहे हैं।
 

कल वर्चुअल मैराथन में दौड़ेगा सारा छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य मंत्री लेंगे हिस्सा, पढ़े पूरी खबर

कल वर्चुअल मैराथन में दौड़ेगा सारा छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य मंत्री लेंगे हिस्सा, पढ़े पूरी खबर

रायपुर |  छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर 13 दिसम्बर को वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाले इस वर्चुअल मैराथन दौड़ को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है और अब तक 70 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाईन पंजीयन करा लिया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : रंगरेलिया माना रहे SI और महिला आरक्षक को SI की पत्नी ने रंगेहाथों पकड़ा, फिर हुआ ये.....

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, राज्य सरकार के मंत्री, संसदीय सचिव, विधायक सहित छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से लोग इस वर्चुअल मैराथन में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वर्चुअल मैराथन में भाग लेने की अपील की है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने भी प्रदेशवासियों से वर्चुअल मैराथन में भाग लेकर इसे अविस्मरणीय बनाने की अपील की है। 

पढ़ें : VIDEO : महज 10 सेकंड में जमींदोज हो गई गगनचुम्बी 144 मंजिला इमारत, गिनीज बुक में दर्ज हुई घटना, देखें विडियो


    खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस वर्चुअल मैराथन दौड़ के प्रतिभागी कहीं भी समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे। प्रतिभागी घर, उद्यान, मैदान, सड़क या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौडेंगे और दौडते हुए कुछ सेकेण्ड का वीडियो अथवा फोटो 13 दिसम्बर को सबेरे 6 बजे से 11 बजे तक हैशटैग #runwithchhattisgarh के साथ फेसबुक व ट्वीटर पर अपलोड कर सकेंगे। वर्चुअल मैराथन में प्रदेशवासियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील की गई है।


खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट  http://www.sportsyw.cg.gov.in एवं  http://jansamprak.cg.gov.in और http://dprcg.gov.in 
पद के रजिस्ट्रेशन लिंक में वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकृत लोगो एवं स्लोगन की तस्वीर भी ऑनलाईन उपलब्ध है। वर्चुअल मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागी प्रिंटआउट निकालकर अपने सफेद रंग की टी-शर्ट पर चिपकाकर दौड़ते हुए वीडियो और फोटो लेकर हैशटैग कर सकते हैं।

 

पिता ने दी अनोखी मिसाल : पिता ने बिटिया के विवाह के दौरान देहदान की घोषणा की, जाने कहा की है यह खबर

पिता ने दी अनोखी मिसाल : पिता ने बिटिया के विवाह के दौरान देहदान की घोषणा की, जाने कहा की है यह खबर

भिलाई | अपनी बिटिया के विवाह समारोह में एक पिता ने बारातियों और घरातियों की मौजूदगी में अपना देहदान करने की घोषणा की ।  मानवता की भलाई के लिए ऐसी अनूठी मिसाल कायम करने वाले ऋषी चंद्राकर सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अनुविभागीय अधिकारी है ।

पढ़ें : VIDEO : महज 10 सेकंड में जमींदोज हो गई गगनचुम्बी 144 मंजिला इमारत, गिनीज बुक में दर्ज हुई घटना, देखें विडियो

जिन्होंने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में भिलाई की सामाजिक संस्था प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी द्वारा पारिवारिक काउंसलिंग के पश्चात देहदान की वसीयत जारी की ।  बागबाहरा,महासमुंद के जैन भवन में जैसे ही यह घोषणा की गई, वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने इस नेक पहल की मुक्त कंठो से सराहना की ।

पढ़ें : BIG BREAKING : रंगरेलिया माना रहे SI और महिला आरक्षक को SI की पत्नी ने रंगेहाथों पकड़ा, फिर हुआ ये.....

दुल्हन बनी बेटी पल्लवी के अलावा बड़ी बेटी वल्लरी तथा उनकी पत्नी श्रीमती युवल चंद्राकर ने देहदान की इस अनूठी पहल में अपनी भावनात्मक सहभागिता प्रदान की  । सामाजिक संस्था प्रनाम विगत 12 वर्षों में अभी तक 991 लोगों को देहदान हेतु प्रेरित कर वसीयत जारी करवा चुकी है । इनमें करीब 100 लोगों की पार्थिव काया छत्तीसगढ़ के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को अध्ययन एवं अध्यापन हेतु समर्पित की जा चुकी है।
प्रदेश में खुलेंगे 100 नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल : भूपेश बघेल

प्रदेश में खुलेंगे 100 नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल : भूपेश बघेल

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर चिरमिरी के गोदरीपारा में नवनिर्मित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ अंचलों के बच्चों की पढ़ाई के लिए अगले एक साल में एक सौ नये इंग्लिश मीडियम स्कूल और शुरू किए जाएंगे। श्री बघेल ने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों के भी अंग्रेजी मीडियम के अच्छे स्कूलों में पढ़ने और आगे बढ़ने के सपने को साकार करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर चिरमिरी में डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए नए मेडिकल कालेज खोलने का प्रस्ताव तैयार कराकर केंद्र सरकार को भेजने की भी बात कही।

पढ़ें : BIG BREAKING : यहाँ की राजधानी के दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 लोग झुलसे, पढ़ें कहा की है यह खबर 

बघेल ने चिरमिरी के गोदरीपारा में बने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के भव्य भवन का भी अवलोकन किया और स्कूल की छत से अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ चिरमिरी की पहाड़ियों-घाटियों के प्राकृतिक सौंदर्य का दर्शन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्कूल के नवनियुक्त शिक्षकों और प्रवेशित बच्चों से भी मुलाकात की। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिव डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव एवं विधायक बैकुण्ठपुर अंबिका सिंहदेव, विधायक मनेन्द्रगढ़ डॉ. विनय जायसवाल, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक भरतपुर-सोनहत गुलाब कमरो, नगर निगम चिरमिरी की महापौर कंचन जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

पढ़ें : अनोखी खबर : माँ और बेटी ने एक साथ एक ही मंडप में लिए सात फेरे, जाने कहाँ की और क्या है पूरी खबर
वी शैल ओवर कम ... और अरपा पैरी के धार ... गीतों की धुनों पर बच्चों संग ताल देते दिखे मुख्यमंत्री - चिरमिरी के इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चों ने हम होंगे कामयाब गीत के अंग्रेजी वर्जन वी शैल ओवर कम... गाकर मुख्यमंत्री श्री बघेल का स्वागत किया। विद्यार्थियों के एक अन्य समूह ने राज्य गीत अरपा पैरी के धार... की संगीतमय प्रस्तुति मुख्यमंत्री के समक्ष दी। दोनों गीतों की लय और धुन ने मुख्यमंत्री को भी अपने हाथों से ताल देने पर मजबूर कर दिया। दोनों गीतों के दौरान श्री बघेल अपने हाथों से बच्चों के सुरों पर ताल देते हुए मंत्रमुग्ध होकर गीतों का आनंद लेते दिखे। इसके बाद उन्होंने स्कूल की दो छात्राओं के बीच अंग्रेजी भाषा में हुई मॉक डिबेट को भी सुना। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को देखकर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की और खुद ही बच्चों के बीच जाकर बैठ गये। उन्होंने स्वयं ही फोटोग्राफर को बुलाकर बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने बच्चों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ने तथा अच्छा नागरिक बनने की सीख दी। श्री बघेल ने स्कूल के शिक्षकों की भी तारीफ की और उन्हें बच्चों को पढ़ाने के साथ साथ अच्छे संस्कार भी देने को कहा।

मसूरी और दून के स्कूलों की तर्ज पर विकसित हो सकता है चिरमिरी का स्कूल - मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के भवन और परिसर अवलोकन करने के बाद कहा कि यह स्कूल मसूरी और देहरादून के स्कूलों की तरह विकसित हो सकता है। चिरमिरी की आबो हवा और प्राकृतिक सौंदर्य इसके लिए बहुत अनुकूल है। परिसर में सुविधाओं को बढ़ाकर हम इसे एक अच्छे पर्वतीय क्षेत्र के स्कूल की तरह विकसित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के इस वक्तव्य ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के मन में स्कूल के विकास की नये सिरे से योजना बनाने का विचार भर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों को अच्छे स्कूलों में अच्छे माहौल में बेहतर शिक्षा के लिए सरकार ने ऐसे 52 स्कूल पूरे प्रदेश में शुरू किये हैं। छत्तीसगढ़ की महान विभूति और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बुनियादी शिक्षा के विचार के पक्षधर स्वामी आत्मानंद के नाम पर इन स्कूलों का नामकरण इन्हें अलग ही पहचान देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इन स्कूलों में दाखिले के लिए स्वीकृत सीटों से दो-तीन गुने आवेदन मिल रहे हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए बड़ी प्रतिस्पर्धा है। हर कोई अपने बच्चों को इन्हीं स्कूलों में पढ़ाना चाह रहा है। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए सरकार ने अगले एक साल में एक सौ नये विद्यालय और खोलने की भी योजना बनायी है। हर विकासखण्ड में एक-एक ऐसे सुसज्जित अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने के लिए सरकार अगले वर्ष कार्ययोजना पर अमल करेगी।


कोरिया के विकास में आड़े नहीं आयेगी पैसों की कमी - स्कूल परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कोरिया सहित पूरे प्रदेश के समग्र विकास का अपना संकल्प दोहराया। उन्होंने चर्चा के दौरान कहा कि चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़, बैकुण्ठपुर सहित पूरे कोरिया जिले के विकास के लिए पैसों की कमी कभी आड़े नहीं आयेगी। जनता की मांग और आवश्यकताओं के हिसाब से विकास कार्य कराये जायेंगे। जनप्रतिनिधियों की मांग पर चिरमिरी को हिल स्टेशन के रूप में पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की योजना बनाने की बात भी मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कही। उन्होंने राज्य सरकार के अधीन आने वाली जिले की सड़कों की मरम्मत और नई सड़कें बनाने के लिए भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कराने पर अपनी सहमति दी।


55 लाख रूपये की लागत से बना है चिरमिरी का भव्य स्कूल - जिले के नगर पालिक निगम चिरमिरी में अंग्रेजी माध्यम के इस स्कूल को डीएमएफ मद से 4 करोड़ 55 लाख रूपये की लागत से बनाया गया है। इस सर्वसुविधायुक्त विद्यालय में 1 प्राचार्य कक्ष, 1 स्टाफ कक्ष, 12 अध्यापन कक्ष, 1 हॉल, मध्यान्ह भोजन हेतु रसोई घर सहित 1 हॉल, पृथक-पृथक प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कम्प्यूटर, 7 बालक शौचालय, 7 बालिका शौचालय, 7 बालक युरिनल, 7 बालिका युरिनल, 1 दिव्यांग शौचालय, 4 स्टॉफ शौचालय, 6 स्टॉफ युरिनल, पेयजल व्यवस्था हेतु रनिंग वाटर, लगभग 5 एकड़ परिसर का खेल मैदान एवं अहाता, 50 सीटर सर्वसुविधायुक्त छात्रावास जिसमें अधीक्षक कक्ष, अतिथि कक्ष शामिल है। यहां शिक्षकीय व गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्ती की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है। पदस्थ शिक्षकों के द्वारा ऑनलाईन क्लास के माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। यहां कक्षा 1 से 12 तक की अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई की समुचित व्यवस्था की गई है। चिरमिरी के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में इस वर्श कुल 375 बच्चों ने नियमित रूप से अध्ययन हेतु प्रवेश लिया है।


कोरिया जिले में दो स्थानों महलपारा एवं चिरमिरी में विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। यहां निजी विद्यालयों से बेहतर अधोसंरचना एवं व्यवस्थाएं की गई है। जिसमें फर्नीचर, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कम्प्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास आदि शामिल है। आगामी दिनों में इस प्रकार के विद्यालयों को राज्य के नगरीय निकाय एवं प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालयों में भी प्रारंभ करने की योजना है।

बार नयापारा अभ्यारण्य में तेंदुआ व हिरण के खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

बार नयापारा अभ्यारण्य में तेंदुआ व हिरण के खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

महासमुंद | जिले से लगे बार नयापारा अभ्यारण्य में तेंदुआ और हिरण का शिकार करने के बाद खाल बेचने के लिए ग्राहक तलाशते तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से खाल और शिकार में प्रयुक्त हथियार तीर कमान आदि सामान जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

पढ़ें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित विश्राम गृह में अधिकारियों कर्मचारियों से की मुलाकात

पुलिस कंट्रोल में आयोजित पत्रकारवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर और एएसपी श्रीमती मेघा टेम्भूरकर साहू ने बताया कि उन्हें लंबे समय से बार नयापारा अभ्यारण्य में वन्य प्राणियों का शिकार कर मांस और खाल आदि बेचने की शिकायत मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें पकड़ने के लिए साइबर सेल की टीम को निर्देशित किया गया। टीम ने मुखबिरों को अलर्ट किया | इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग शिकार के बाद तेंदूआ और हिरण की खाल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

पढ़ें : राजधानी में फिर मादक पदार्थ गांजा के साथ एक गिरफ्तार,1 किलों 50 ग्राम गांजा व नगदी 410 रुपयें जब्त 
साइबर सेल की टीम ने मुखबीरों को ग्राहक बनकर खाल बेचने वाले आरोपियों को खाल सहित जंगल से बाहर निकालने के लिए कहा। योजना के तहत आरोपियों से संपर्क किया और सौदे के लिए उन्हें सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम झगरेनडीह चौक पर बुलाया। आरोपियों को पकड़ने तैनात साइबर सेल की टीम ने उन्हें खाल के साथ धर दबोचा। मामले में पकड़े गए तीनों आरोपी शेख शाहबुद्दीन पिता शेख (27) थरगांव का निवासी है, जबकि बलिराम बरिहा पिता चमरा (52) और जोहन बरिहा पिता चैतराम बरिहा (50) कुम्हारी राजा देवरी जिला बलौदाबाजार निवासी है।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी के डीडी नगर में हुए अंधे क़त्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, जाने कौन निकला कातिल

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वन्य प्राणियों का शिकार उन्होंने पहली बार किया है, जिसमें हिरण का दो माह पूर्व और तेंदुए का एक माह पूर्व शिकार तीर कमान से करना बताया। मामले की योजना शेख ने बनाई थी जिसमें वन कर्मचारी जोहन बरिहा ने वन्यप्राणियों का लोकेशन बताया और बलिराम ने शिकार किया। आरोपियों से एक तेंदूआ की और एक हिरण की खाल कीमत 30 लाख रुपए के साथ दो नग मोबाइल 6 हजार रुपए, तीर कमान 10 हजार रुपए व 3790 रुपए नकदी जब्त की है।

पढ़ें : BIG BREAKING : तहसीलदार की टीम पर जानलेवा हमला, धान की अवैध तस्करी रोकने गयी थी टीम

कार्रवाई में एसडीओपी पुपलेश पात्रे, थाना सांकरा प्रभारी पीडी कुजूर, साइबर सेल प्रभारी संजय राजपूत, सउनि नवधाराम खांडेकर, प्रआर प्रकाश नंद, मिनेश ध्रुव, श्रवण दास, प्रवीण शुक्ला, आरक्षक शुभम पांडेय, रवि यादव, चंपलेश ठाकुर, दिनेश साहू, संदीप भोई, देव कोसरिया, शैलेश ठाकुर, ललित यादव, श्रीनाथ प्रधान, युगल पटेल, हेमंत नायक, योगेन्द्र दुबे, कामता आवड़े, छत्रपाल सिन्हा, अजय जांगड़े, विरेन्द्र नेताम, लालाराम कुर्रे आदि शामिल रहे।