नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
राजधानी रायपुर में दिख रहा भारत बंद का असर, ट्रैक्टर और बाइक पर सवार होकर निकले कांग्रेसी

राजधानी रायपुर में दिख रहा भारत बंद का असर, ट्रैक्टर और बाइक पर सवार होकर निकले कांग्रेसी

रायपुर । किसानों के भारत बंद का जोरदार असर छत्तीसगढ़ में भी देखा जा सकता है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अगल-अलग जिलों में सुबह 6 बजे से ही कांग्रेसी और बड़े नेता बंद के समर्थन में सड़कों पर हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ट्रैक्टर पर सवार होकर रायपुर के जय स्तंभ चौक पहुंचे। यही हालत बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी और बस्तर में भी है।


सभी बड़े बाजार और पेट्रोल पंप बंद
राजधानी रायपुर में भी सुबह अभी बंद का मिला जुला असर है। मुख्य मार्गों पर बड़ी दुकानें और बाजार बंद हैं, लेकिन रायपुरा सहित कुछ जगहों पर पेट्रोल पंप और दुकानें खुली हुई हैं। पुरानी बस्ती, कटोरा तालाब, मालवीय रोड, पंडरी कपड़ा बाजार, बॉम्बे मार्केट, संतोषी नगर, टिकरापारा समेत दर्जनों इलाकों में दुकानें बंद हैं। इन इलाकों में विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसी निकले हैं।

छत्तीसगढ़ में डायल 112 से सुलझेंगी अब किसानों की भी समस्याएं : सीएम भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में डायल 112 से सुलझेंगी अब किसानों की भी समस्याएं : सीएम भूपेश बघेल

रायपुर | छत्तीसगढ़ में डायल 112 से अब किसानों की धान बेचने सहित अन्य किसी भी प्रकार की समस्याओं का त्वरित निदान हो सकेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों के हित में एक बड़ा निर्णय लेतेे हुए किसानों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए डायल 112 की सेवा किसानों से जोड़ने के निर्देश दिए है।

पढ़ें : सेक्स रैकेट : राजधानी रायपुर के इस होटल में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियों सहित 2 युवक गिरफ्तार 

इस धान खरीदी सीजन तक किसानों को यह सेवा मुहैया होगी। डायल 112 की सेवाएं अभी आपात स्थिति में लोगों को मुहैया हो रही है। मुख्यमंत्री ने डायल 112 में किसानों से प्राप्त होने वाली समस्याओं को त्वरित निदान करने के निर्देश कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को दिए है।

पढ़ें : BIG BREAKING : भारत बंद से पहले राजधानी की कई सीमाएं सील, ट्रैफिक पुलिस ने ट्विट कर दी सीमाओं की जानकारी, पढ़ें पूरी खबर

    प्रदेश के किसानों के पंजीयन रकबे की एंट्री, रकबे की कमी, गिरदावरी में किसी प्रकार की त्रुटि, धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या और किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता की आवश्यकता होने पर अब वह डायल 112 में कॉल करके जानकारी दे सकते हैं। डायल 112 के माध्यम से उनकी समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। डायल 112 में किसानों से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों और उन पर की जाने वाली कार्रवाई की समीक्षा हर सप्ताह मुख्य सचिव द्वारा की जाएगी।

      गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हितों के संरक्षण, उनकी समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए लगातार कई अहम कदम उठाए गए है। किसानों के सशक्तिकरण और खेती-किसानी का उन्नयन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी, किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और सुराजी गांव जैसी अभिनव योजनाओं से इस संकटकाल मेें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संजीवनी मिली है।

सेक्स रैकेट : राजधानी रायपुर के इस होटल में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियों सहित 2 युवक गिरफ्तार

सेक्स रैकेट : राजधानी रायपुर के इस होटल में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियों सहित 2 युवक गिरफ्तार

रायपुर | राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर में बीती रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का फंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए रायपुर रेलवे स्टेशन स्थित होटल साईं राम से चार युवतियां और दो युवक को आपत्तिजनक हालात में पकड़ा है। पकड़ी गई महिलाएं छत्तीसगढ़ सहित दूसरे राज्यों की बताई जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम गंज थाना पुलिस को रेलवे स्टेशन स्थित होटल साईं राम में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी। मुखबिर से मिली सूचना के बाद देर रात गंज पुलिस जब मौके पर पहुंची तो चार युवतियां सहित छह लोग होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालात में मीले। पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश कर रहे दो युवकों को भी मौके से दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस को आपत्तिजनक समान भी बरामद किया गया है। वहीं पकड़ी गई कुछ युवतियां कोलकाता की भी बताई जा रही है। फिलहाल सभी को थाने में लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

BIG BREAKING : रायपुर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही शुरू, पहले ही दिन 700 से अधिक वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

BIG BREAKING : रायपुर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही शुरू, पहले ही दिन 700 से अधिक वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

रायपुर | यातायात रायपुर दिनांक 7 दिसंबर 2020 लॉकडाउन खुलने के पश्चात से शहर के भीतर वाहनों की संख्या में वृद्धि होने के साथ ही साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी अप्रत्याशित वृद्धि हुई है माह नवंबर 2020 में हुई सड़क दुर्घटनाओं का अवलोकन करने के पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर श्री अजय कुमार यादव द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं शहर में सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था निर्मित करने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान कारवाही चलाए जाने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री एम आर मंडावी के निर्देशन में यातायात पुलिस रायपुर द्वारा दिनांक 1 से 5 दिसंबर 2020 तक समझाइश अभियान चलाया गया जिसके तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने हेतु समझाइश दिया गया व दिनांक 6 दिसंबर से विशेष अभियान कारवाही चलाए जाने के संबंध में जानकारी दिया गया समझाइश पश्चात दिनांक 6 दिसंबर  2020 से शहर के भीतर एवं बाहर यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले  चालकों के विरुद्ध  विशेष अभियान कारवाही प्रारंभ की गई ! 

पढ़ें : बड़ी खबर : 8 दिसंबर को भारत बंद में CAIT का समर्थन नहीं, 8 दिसंबर को खुली रहेंगी सभी सुविधाएं, पढ़ें पूरी खबर

इस अभियान को सफल बनाए जाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस की विशेष 30 टीमों का गठन किया गया है  जिनके द्वारा शहर के 30 प्रमुख मार्गों एवं चौक चौराहों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है! आज दिनांक 7 दिसंबर 2020 को चेकिंग अभियान के दौरान 58 बिना सीट बेल्ट, 174 बिना हेलमेट, 15 दोपहिया में तीन सवारी, 8 नाबालिक वाहन चालक, 37 रॉन्ग साइड मूवमेंट करने वाले, 216 नो पार्किंग पर वाहन खड़ी करने वाले, 26 नशे की हालत में वाहन चलाने वाले एवं 6 बिना नंबर के वाहन चलाने वाले चालकों सहित 160 अन्य धाराओं का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई!
 

अपील:- राजधानी रायपुर में चलने वाले वाहन चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं, दो पहिया वाहन चालक वाहन संचालन के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करें, तीन सवारी ना चलें, रॉन्ग साइड मूवमेंट ना करें, नशे की हालत में वाहन कदापि ना चलाएं एवं नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने ना दें ! इसी प्रकार चार पहिया वाहन चालक भी वाहन चालन के दौरान अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाना सुनिश्चित करें, नशे की हालत में वाहन ना चलाएं, रॉन्ग साइड वाहन ना चलाएं, नो-पार्किंग में अपना वाहन खड़ी ना करें अन्यथा मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी!
दाई-दीदी मोबाईल क्लीनिक से महिलाओं को हो रही इलाज में सहूलियत

दाई-दीदी मोबाईल क्लीनिक से महिलाओं को हो रही इलाज में सहूलियत

रायपुर | मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना गरीब महिलाओं के लिए संजीवनी साबित हो रही है। डॉक्टर और अस्पताल की सुविधा अपने घर के पास पाकर महिलाएं खुश हैं। बिलासपुर में पायलट आधार पर महिलाओं के लिए शुरू किए गए विशेष दाई-दीदी क्लीनिक योजना से अब घर बैठे उन्हें अस्पताल की सुविधा निःशुल्क मिल रही है। दाई-दीदी क्लीनिक में सभी स्टाफ महिला होने के कारण इलाज कराने आई महिलाएं बेझिझक अपनी समस्याएं उन्हें बता पा रही हैं।

पढ़ें : बच्चों के साथ होने वाले मानसिक व शारीरिक आघात के प्रति हों सचेत, बच्चों को दें 'गुड टच व बैड टच' की जानकारी 

    शहर के ईमलीभाठा स्लम एरिया में दाई-दीदी क्लीनिक में इलाज कराने आयी 55 वर्षीय श्रीमती शांति साहू विगत कई दिनों से दांत दर्द से परेशान थी। आज वे यहां इसका इलाज करवाने आयी थी। साथ ही उन्होंने बी.पी एवं शुगर की भी जांच करवा ली। उन्होंने बताया कि सब जांच जल्दी- जल्दी हो गया और उन्हें दवाई भी मिल गयी। वे कहती हैं कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन ऐसा भी आएगा कि डॉक्टर और अस्पताल खुद चलकर उनके घर तक आएंगे।

पढ़ें : BIG BREAKING : हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, करेंट लगने से युवक की हुई मौत, युवक का शव टावर पर लटका, जाने कहा की है यह खबर

इस योजना के लिए वे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि हम गरीबों के लिए महंगे अस्पताल में इलाज करवाना आसान नहीं है। हमारे लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। 35 वर्षीय श्रीमती सुमित्रा फातोड़े यहां ब्लड टेस्ट करवाने आयी थी। उन्होंने बताया कि जांच के साथ ही रिपोर्ट भी तुरंत मिल गई। इस मोबाईल क्लीनिक में सभी स्टॉफ महिलाएं हैं इसलिए हम बिना किसी झिझक के अपनी स्वास्थ्यगत समस्या इन्हें बता सकते हैं। श्रीमती ललिता बंजारे भी अपना इलाज करवाने आयी थी। वे कहती हैं कि अब हमें अस्पतालों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।

पढ़ें :  BIG BREAKING : भारत बंद से पहले राजधानी की कई सीमाएं सील, ट्रैफिक पुलिस ने ट्विट कर दी सीमाओं की जानकारी, पढ़ें पूरी खबर


स्तन कैंसर के अलावा गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच की सुविधा
    दाई दीदी क्लिनिक में महिलाओं के प्राथमिक उपचार के साथ-साथ महिला चिकित्सक द्वारा स्तन कैंसर की जांच, हितग्राहियों को स्व-स्तन जांच का प्रशिक्षण, गर्भवती महिलाओं को नियमित एवं विशेष जांच की अतिरिक्त सुविधा दी जा रही है। मोबाईल क्लीनिक में 4 महिला मेडिकल स्टॉफ हैं। इनमें 1 डॉक्टर, 1 फार्मासिस्ट, 1 नर्स एवं 1 लेब टेक्निशियन शामिल हैं। 


वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए ऑनलाईन पंजीयन हेतु प्रतिभागियों में मची होड़, अब तक इतने लोगों ने करवाया पंजीयन

वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए ऑनलाईन पंजीयन हेतु प्रतिभागियों में मची होड़, अब तक इतने लोगों ने करवाया पंजीयन

रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार के सेवा-जतन-सरोकार के दो साल पूरा होने पर छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाले वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए अब तक 34 हजार प्रतिभागियों ने ऑनलाईन पंजीयन कराया है। राज्य के नागरिकों द्वारा पंजीयन कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

पढ़ें : BIG BREAKING : भारत बंद से पहले राजधानी की कई सीमाएं सील, ट्रैफिक पुलिस ने ट्विट कर दी सीमाओं की जानकारी, पढ़ें पूरी खबर

वर्चुअल मैराथन में भाग लेने के लिए 10 दिसम्बर तक पंजीयन किया जा सकेगा। दौड़ का आयोजन 13 दिसम्बर को किया गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशवासियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए वर्चुअल मैराथन दौड़ के सफल आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई है।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में किसानों के भारत बंद को मिला चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स का समर्थन, कल रहेंगी व्यावसायिक प्रतिष्ठानें बंद


    वर्चुअल मैराथन दौड़ के प्रतिभागी कहीं भी समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे। प्रतिभागी घर, उद्यान, मैदान, सड़क या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौडेंगे और दौडते हुए कुछ सेकेण्ड का वीडियो अथवा फोटो 13 दिसम्बर को सबेरे 6 बजे से 11 बजे तक हैशटैग 
#runwithchhattisgarh के साथ फेसबुक व ट्वीटर पर अपलोड कर सकेंगे। राज्य के प्रत्येक जिले में प्रथम 300 से 500 तक पंजीयन करने वाले प्रतिभागियों को टीशर्ट प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा।

पढ़ें : बड़ी खबर : 8 दिसंबर को भारत बंद में CAIT का समर्थन नहीं, 8 दिसंबर को खुली रहेंगी सभी सुविधाएं, पढ़ें पूरी खबर


    राज्य के इच्छुक प्रतिभागी खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट 
http://www.sportsyw.cg.gov.in  एवं http://jansamprak.cg.gov.in और http://dprcg.gov.in में 10 दिसम्बर तक पंजीयन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन लिंक में वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकृत लोगो एवं स्लोगन की तस्वीर भी ऑनलाईन उपलब्ध है।वर्चुअल मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागी प्रिंटआउट निकालकर अपने सफेद रंग की टी-शर्ट पर चिपकाकर दौड़ते हुए वीडियो और फोटो लेकर हैशटैग कर सकते हैं।

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में किसानों के भारत बंद को मिला चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स का समर्थन, कल रहेंगी व्यावसायिक प्रतिष्ठानें बंद

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में किसानों के भारत बंद को मिला चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स का समर्थन, कल रहेंगी व्यावसायिक प्रतिष्ठानें बंद

रायपुर | राजधानी रायपुर से 8 दिसंबर को भारत बंद के सम्बन्ध में एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि छत्तीसगढ़ में किसानों के भारत बंद को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बाद अब छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स का भी समर्थन मिला है। चेंबर ने भी इस मामलें में किसानों के साथ खड़े होने की बात कहीं है। इस संबंध में चेंबर पदाधिकारियों की एक अहम बैठक ज़ूम एप पर आयोजित हुई है।

पढ़ें : बड़ी खबर : 8 दिसंबर को भारत बंद में CAIT का समर्थन नहीं, 8 दिसंबर को खुली रहेंगी सभी सुविधाएं, पढ़ें पूरी खबर

इस बैठक में चेंबर के अध्यक्ष जितेंद्र बरलोटा, महामंत्रीमहामंत्री लालचंद गुलवानी, समेत तमाम पदाधिकारी मौज़ूद रहे। कारोबारियों ने कल यानी 8 दिसंबर को किसानों द्वारा कराए जा रहे भारत बंद को अपना समर्थन दिया है। ये फ़ैसला देश भर में किसानों को लगातार मिल रहे समर्थन को देखते हुए लिया गया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : भारत बंद से पहले राजधानी की कई सीमाएं सील, ट्रैफिक पुलिस ने ट्विट कर दी सीमाओं की जानकारी, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने इस भारत बंद के लिए को समर्थन दिया है वो आंशिक है। जिसमें सुबह से लेकर दोपहर दो बजे तक अपनी प्रतिष्ठान बंद रखने का आग्रह चेंबर की तरफ से किया गया है। इसके बाद कारोबारी स्वयं के विवेक से निर्णय लेकर संस्थान खोल सकते है।

 

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ की निगम-मंडल में नियुक्तियों को लेकर 11 दिसंबर को बुलाई गई अहम् बैठक, जाने क्या है पूरी खबर

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ की निगम-मंडल में नियुक्तियों को लेकर 11 दिसंबर को बुलाई गई अहम् बैठक, जाने क्या है पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से निगम-मंडल में नियुक्तियों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि छत्तीसगढ़  की निगम-मंडल में नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस ने 11 दिसंबर को अहम् बैठक बुलाई है। यह अहम बैठक सीएम हाउस में आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान निगम-मंडल के दावेदारों के नामों पर फाइनल चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश के सभी मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

बच्चों के साथ होने वाले मानसिक व शारीरिक आघात के प्रति हों सचेत, बच्चों को दें 'गुड टच व बैड टच' की जानकारी

बच्चों के साथ होने वाले मानसिक व शारीरिक आघात के प्रति हों सचेत, बच्चों को दें 'गुड टच व बैड टच' की जानकारी

राजनांदगांव | कोरोना संक्रमण के संकटकाल का व्यापक असर बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ा है. लॉकडाउन के कारण  लगातार घर में रहने व स्कूलों व कोचिंग संस्थानों के नियमित नहीं खुलने के कारण उनकी दिनचर्या पर असर पड़ा है. उनके जीवनशैली में अचानक हुए इस बदलाव के कारण उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ है. ऐसे में बच्चों में कई नकारात्मक सोच उभरने की आशंका भी बढ़ी है. इस परिस्थिति में उन्हें भावनात्मक मदद मिलनी जरूरी है अन्यथा वह किसी बड़े शारीरिक व मानसिक आघात का शिकार हो सकते हैं. बच्चों को इस संकट से उबारने के लिए 'दी ब्लू ब्रिगेड', 'राष्ट्रीय सेवा योजना' एवं 'यूनिसेफ' ने मिलकर लोगों को इसके प्रति जागरूक करने व उन्हें बच्चों के प्रति उनकी नैतिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से एक मार्गदर्शिका जारी की है. 

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप का तीसरा आरोपी हुआ गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

मार्गदर्शिका के अनुसार बच्चों के साथ किसी प्रकार की भी ऐसी घटना जिसमें शारीरिक शोषण, बच्चें की पिटाई, किसी वस्तु से चोट पहुंचाना, घर से निकालना, काटना, जलाना या ज्यादा ही सख्ती से पेश आना, उपयुक्त भोजन एवं सुरक्षा प्रदान नहीं करना, अपमानित करना, अनुचित भाषा का प्रयोग करना, यौन शोषण करना व उपेक्षा करना आदि शामिल हों, इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को 1098 पर कॉल कर देनी है. 
 
आवश्यक टीकाकरण को भी दी गई है तरजीह: 
कोविड 19 संक्रमण के असर के मद्देनजर बच्चों के आवश्यक टीकाकरण को भी तरजीह दी गयी है. बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र, जिला अस्पताल सहित सामुदायिक व प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर टीकाकरण जरूर दिलाया जाना चाहिए. बच्चों को दिये जाने वाले टीकाकरण में विशेषतौर पर हेपेटाइटिस बी, काली खांसी, टीबी, हिब इंफेक्शन, दिमागी बुखार, पोलियो, खसरा व रूबेला, डिप्थेरिया व टिटनेस शामिल हैं. ये टीकाकरण बच्चों को जानलेवा बीमारियों से रक्षा करने के साथ उनके रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने का काम करती हैं. 
 
गर्भस्थ शिशु का भी रखा गया है पूरी तरह ध्यान:
मार्गदर्शिका में कोविड 19 संकटकाल में गर्भस्थ शिशु के भी स्वास्थ्य का संपूर्ण ध्यान रखते हुए गर्भवती महिलाओं से प्रसव के लिए सरकारी या निजी स्वास्थ्य केंद्रों का चयन करने के लिए कहा गया है. इस बात पर बल दिया गया है कि स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के क्या फायदे हैं और इसकी तैयारी किस प्रकार होनी चाहिए. साथ ही जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा भगिनी प्रसूति सहायता योजना आदि की भी जानकारी दी गयी है. गर्भवती महिलाओं में कोविड 19 के भय को दूर करने, तथा गर्भवती को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा या नर्स से मिलवाना व सरपंच या पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग दिलावाने के लिए लोगों से अपील की गयी है. 
 
'गुड टच, बैड टच' व्यवहार के प्रति भी जागरूकता:
जारी मार्गदर्शिका में बच्चों को शारीरिक स्पर्श के बारे में भी सजग व जागरूक बनाने के लिए कहा गया है. बच्चों को यह बताने की अपील की गयी है कि यदि कोई उन्हें अनुचित ढंग से छुए तो उसे रोकें और मदद के लिए जोर से चिल्लाए. ऐसे व्यवहार जिनमें वे स्वयं को सहज महसूस नहीं करते उन्हें बैड टच के रूप में देखा जाता है. पैर के बीच, नितंब व जांघों के बीच, छाती व चेहरा को छूना या ऐसे कोई भी स्पर्श जिससे बच्चा असहज होता है बैड टच की श्रेणी में आता है. ऐसी बातों को मां, पिता, दादा दादी व शिक्षक आदि से बताने के लिए कहा गया है.  
 
कोविड के दौरान घर पर ही सीखने की प्रक्रिया पर बल: 
कोविड के दौरान इस बात पर जोर दिया गया है कि बच्चों के घर पर सीखना जारी रहे. कोविड-19 के कारण बच्चों के सामने शिक्षा को लेकर कई चुनौतियां हैं. ऐसी चुनौतियों के बीच बच्चे घर पर रहते हुए सीखना जारी रखें. स्वयं को सीखने की प्रक्रिया में व्यस्त रख इस महामारी में तनाव से निपटन में मदद मिलेगी. सीखने की प्रक्रिया में उनके भाई बहन, माता पिता, या चाचा चाची अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं. उनके साथ पंसदीदा कहानियां पढऩे या खेलने सहित अन्य रचनात्मक कार्य में मदद कर सकते हैं।
 
गांव को स्वावलंबी बनाने में अपने दायित्व का बेहतर निर्वहन करें पंचायत प्रतिनिधि- मुख्यमंत्री श्री बघेल

गांव को स्वावलंबी बनाने में अपने दायित्व का बेहतर निर्वहन करें पंचायत प्रतिनिधि- मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान प्रदेश के पंचायती राज्य संस्थाओं में नवनिर्वाचित लगभग एक लाख 75 हजार प्रतिनिधियों के आधारभूत प्रशिक्षण के लिए 05 प्रकार के प्रशिक्षण मॉड्यूल पठन साहित्य का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में जिला, जनपद तथा ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव ने की।

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप का तीसरा आरोपी हुआ गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों पर ग्रामीणों की प्रगति और कल्याण का महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व होता है। इसके लिए प्रदेश में नवनिर्वाचित पंचायत राज प्रतिनिधियों के आधारभूत और अभिमुखीकरण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के क्षमता विकास के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठाते हुए गामीणों सहित गांवों को स्वावलम्बी बनाने के लिए अपने दायित्व का बेहतर ढंग से निर्वहन करने विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ’ के उद्देश्य को साकार करने के लिए नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण अनिवार्य तथा महत्वपूर्ण है। इससे वे अपने दायित्व का निर्वहन और अधिक क्षमता के साथ सुचारू रूप से करने में सक्षम होंगे।

पढ़ें : BIG BREAKING : हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, करेंट लगने से युवक की हुई मौत, युवक का शव टावर पर लटका, जाने कहा की है यह खबर 


    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य में कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के संकटकाल से निपटने के लिए शासन के साथ-साथ पंचायती राज प्रतिनिधियों ने गांव-गांव में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। गांव-गांव में स्थापित क्वारेंटाईन सेंटरों में कोरोना से प्रभावित तथा बाहर से आने वाले लोगों के भोजन-पानी तथा उनके ठहरने के लिए बेहतर इंतजाम में भी अपनी सहभागिता निभाई। इसी तरह शासन के ग्रामीण विकास संबंधी हर योजनाओं तथा कार्यक्रमों के संचालन में भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरबा, बीजापुर, बालोद, गीदम-दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा), सरगुजा, पाटन-दुर्ग, जशपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा की और वहां संचालित विकास गतिविधियों की जानकारी भी ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों में से आधे से अधिक महिलाओं के होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे राज्य में महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए भरपूर अवसर मिलने लगा है।

पढ़ें : BIG BREAKING : टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की "गुलाबो" का हुआ निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर 


    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों पर गांव के सम्पूर्ण विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। वे अपने अधिकारों और दायित्वों का ग्रामीणों के हित में अधिक से अधिक उपयोग करें। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के पंचायती राज संस्थाओं में कुल एक लाख 75 हजार 488 प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं। इनमें से 27 जिलों के 400 जिला पंचायत प्रतिनिधियों में 221 महिला तथा 179 पुरूष प्रतिनिधि शामिल हैं। इसी तरह 146 जनपद पंचायतों के 2 हजार 979 जनपद पंचायत प्रतिनिधियों में 1597 महिला तथा 1382 पुरूष प्रतिनिधि और 11 हजार 664 ग्राम पंचायतों के एक लाख 72 हजार 109 ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों में 88 हजार 766 महिला तथा 83 हजार 343 पुरूष प्रतिनिधि शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री प्रसन्ना आर. सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने नए एटीएम का किया उद्घाटन

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने नए एटीएम का किया उद्घाटन

रायपुर | नगरीय प्रशासन एवं विकास और श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने तेलीबांधा में यूको बैंक के नए एटीएम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए एटीएम की स्थापना और संचालन से बैंकिंग सेवाओं में वृद्धि होगी, साथ ही बैंक के ग्राहकों को भी इसका लाभ मिलेगा। तेलीबांधा क्षेत्र के ग्राहकों को पैसे निकालने के लिए बैंक में लाइन नही लगना पडे़गा। इस दौरान यूको बैंक के जोनल हेड व डीजीएम श्री एस आर पंडा, श्री कुमार गौरव शाखा प्रबंधक, श्री एस के दास, डिप्टी जोनल हेड यूको बैंक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई शुरू, पढ़ें पूरी खबर

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई शुरू, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाउ ठाकरे परिसर भाजपा मुख्यालय में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में छग प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित कई पदाधिकारी मौजूद है।

पढ़ें : भारत बंद को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के समर्थन पर रमन सिंह का आया बड़ा बयान

ज्ञात हो कि डी. पुरंदेश्वरी के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद आज प्रथम बार छत्तीसगढ़ आगमन हुआ है। उनके आगमन से प्रदेश भाजपा में नयी ऊर्जाशक्ति मिली है। डी. पुरंदेश्वरी की मौजूदगी में आज प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों को बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री साय सहित विधायकगण, सांसदगण भी मौजूद है। 
BIG BREAKING : रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप का तीसरा आरोपी हुआ गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप का तीसरा आरोपी हुआ गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | विगत कुछ दिनों पहले राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप केस में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया था | गैंग रेप का तीसरा आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर था |  राजधानी पुलिस ने तीसरे फरार आरोपी को अम्बिकापुर से गिरफ़्तार कर लिया है।

पढ़ें : भारत बंद को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के समर्थन पर रमन सिंह का आया बड़ा बयान

पुलिस ने बताया कि गुढ़ियारी इलाके में हुए युवती के साथ गैंगरेप का तीसरा आरोपी उपेंद्र गुप्ता पुलिस गिरफ़्त से बाहर था, घटना के बाद से ही वह फरार था। पुलिस टीम ने उसे अम्बिकापुर से गिरफ्तार किया है।

भारत बंद को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के समर्थन पर रमन सिंह का आया बड़ा बयान

भारत बंद को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के समर्थन पर रमन सिंह का आया बड़ा बयान

रायपुर | किसानों के भारत बंद को छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के समर्थन दिए जाने को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार पहले प्रदेश के किसानों की सुध लें। प्रदेश में लगातार किसान आत्महत्या कर रहे है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की "गुलाबो" का हुआ निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

डा. सिंह ने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार किसान आत्महत्या कर रहे है। प्रदेश में धान खरीदी की अव्यवस्था है। न्याय योजना की राशि अब तक किसानों को नहीं मिली है ऐसे में प्रदेश कांग्रेस किसानों की हितों की बात करती है।
 
BIG BREAKING :  हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, करेंट लगने से युवक की हुई मौत, युवक का शव टावर पर लटका, जाने कहा की है यह खबर

BIG BREAKING : हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, करेंट लगने से युवक की हुई मौत, युवक का शव टावर पर लटका, जाने कहा की है यह खबर

बीजापुर | शहर के राणापारा इलाके में हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक की दर्दनाक मौत हो गई। उसका शव अभी भी टावर पर लटका हुआ है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। 132 केव्ही  बिजली के टॉवर में चढे एक व्यक्ति की करेंट लगने से मौत हो गई है । मृतक व्यक्ति की पहचान नही हो पाई है ।

पढ़ें : BIG BREAKING : कोविड सेंटर में पीपीई किट पहनकर दूल्हा-दुल्हन ने लगाये 7 फेरे, देखें VIDEO

बारसूर से बीजापुर के लिए 132 केव्ही के लिए लाइन बिछाई गई है । इस लाइन में नैमेड के  राणापारा में एक अज्ञात व्यक्ति 60 फिट तक चढ़ गया और हाईटेंशन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई । जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा सीएसईबी और पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस और विद्युत विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गए है । मृतक अर्धविक्षिप्त था या उसने आत्महत्या के उद्देश्य से टावर में चढ़ा था ,जांच के बाद ही खुलासा हो पायेगा ।

 

राजधानी में बढ़ रही है नशीली गोलियों की बिक्री, प्रतिबंधित नशीला  टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार, 350 नग टेबलेट जब्त

राजधानी में बढ़ रही है नशीली गोलियों की बिक्री, प्रतिबंधित नशीला टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार, 350 नग टेबलेट जब्त

रायपुर | रायपुर शहर में नाबालिग बच्चों व युवा वर्ग के व्यक्तियों के नशीली दवाईयों का सेवन कर नशे के गिरफ्त में आने की सूचनायें प्राप्त होने की शिकायत को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने के निर्देश दिये गये है।

पढ़ें : BIG BREAKING : कोविड सेंटर में पीपीई किट पहनकर दूल्हा-दुल्हन ने लगाये 7 फेरे, देखें VIDEO

जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली दवाईयों के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत नवापारा बिजली ऑफिस के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री कर रहा है। जिस पर सायबर सेल की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान में जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर उससे बातचीत करने का प्रयास करने पर व्यक्ति भागने लगा जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पढ़ें : सेक्स रैकेट भंडाफोड़ : जिले के विवेकानंद कॉलोनी में पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, 2 युवती और 4 युवक गिरफ्तार 

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शेख मुख्तियार निवासी राजा तालाब सिविल लाईन रायपुर का होना तथा एस.पी.एस. सुरक्षा कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करना बताया गया। टीम द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास नाइट्रो-10 नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। जिस पर टीम द्वारा उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज या अन्य किसी प्रकार की कागजात प्रस्तुत करने कहने पर आरोपी द्वारा लगातार गोल-मोल जवाब देकर टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था तथा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम द्वारा आरोपी शेख मुख्तियार को गिरफ्तार कर उसकेे कब्जे से अवैध रूप से रखें 36 स्ट्रीप में कुल 360 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्रो-10 जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में धारा 21बी एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।       

गिरफ्तार आरोपी
शेख मुख्तियार पिता मोह0 ईकबाल उम्र 28 साल निवासी बाबा किराना स्टोर के बाजू में राजा तालाब सिविल लाईन रायपुर।
मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, कहा - हिंदुओं के लिए कुछ नहीं कर पाई भाजपा

मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, कहा - हिंदुओं के लिए कुछ नहीं कर पाई भाजपा

रायपुर | प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने भाजपा पर हिंदुओं के पक्ष में कुछ नही करने पर आरोप लगाए। उन्होंने प्रदेश में राम मंदिर के नाम पर चल रही राजनीति को लेकर सवाल उठाए हैं, मुख्यमंत्री ने कहा हमारी पार्टी राम की सबसे बड़ी समर्थक है, लेकिन भाजपा राम के नाम पर सिर्फ हिंदू वोट लेती रही है। और सत्ता में आने के बाद हिंदुओं के लिए कुछ नहीं कर पाई एक ऐसी योजना नहीं है जो भाजपा हिंदुओं के लिए लाई हो यह पार्टी राम और हिंदू के नाम पर सिर्फ वोट इकट्ठा करती है।

राजधानी से सटे इस क्षेत्र के पोल्ट्री फार्म का कैश रुम का राड तोड़कर 40 हजार रुपयें नगदी चोरी, मामला दर्ज

राजधानी से सटे इस क्षेत्र के पोल्ट्री फार्म का कैश रुम का राड तोड़कर 40 हजार रुपयें नगदी चोरी, मामला दर्ज

रायपुर | पोल्ट्री फार्म का कैश काउंटर कमरे का  खिड़की का राड तोड़कर अंदर रखे 40 हजार रुपयें नगदी चोरी कर लेने की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर बस्ती निवासी सेवाराम सिन्हा 35 वर्ष पिता अमर सिंह सिन्हा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पीडि़त ग्राम ठेलका बांधा में मिनी पोल्ट्रीफार्म  में कैशियर है। 05 दिसंबर को रात 11 बजे कैश काउंटर में ताला लगाकर उसमें रुपयें रखकर घर चला गया था,दूसरे दिन सुबह चौकीदार होरीलाल डहरिया ने कैश काउंटर रुम में लगे खिड़की का लोहे का राड टुटने की जानकारी दी। सूचना पाकर जाकर देखने पर कैश रुम की खिड़की का राड टुटा हुआ था व दराज के अंदर रखा 40 हजार नगदी रुपयें नही मिला। बाकी दराज का जांच करने पर पता चलेगा। किसी ने पोल्ट्री फार्म के कैश रुम के दराज में रखे नगदी रुपयें चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 
15 किलो गांजे के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

15 किलो गांजे के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

भिलाई | उतई थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अरुण मिश्रा (27 वर्ष) मठपारा दुर्ग और गौतम चक्रवर्ती (64 वर्ष) गया नगर दुर्ग शामिल है। इनसे 15 किलो गांजा बरमद किया गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : 8 दिसंबर को होने वाले भारत बंद का छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा बड़ा असर, सीएम बघेल ने कही यह बड़ी बात

उतई थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडेय के मुताबिक दो युवकों के बारे में जानकारी मिली थी कि वे अपने मोटर साइकिल की डिक्की वाली जगह में लगाकर रखे बैग में, गांजे की छोटी-छोटी पुडिय़ा बनाकर बेच रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद आरोपियों को धरदबोचा गया।

पढ़ें : BIG BREAKING : योगा के बहाने योगगुरु ने बनाया महिला को अपने हवस का शिकार, गृहमंत्री के निर्देश पर मामला हुआ दर्ज 

आरोपियों से 5 किलो गांजा, 2 मोबाइल फोन, पल्सर मोटर साइकिल और बिक्री के 500 रुपए जब्त किया है। जब्त की गई सामानों की कीमत 1 लाख 70 हजार 500 रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई में एएसआई चन्द्रशेखर सोनी, प्रान आरक्षक अश्वनी कुमार, आरक्षक कौशलेंद्र बघेल, नारायण ठाकुर, आकाश तिवारी व रामकुमार चंद्रा की सराहनीय भूमिका रही।

दूरस्थ अंचलों की महिलाएं स्वरोजगार से हो रही आत्मनिर्भर

दूरस्थ अंचलों की महिलाएं स्वरोजगार से हो रही आत्मनिर्भर

रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है। महिलाओं को विभिन्न रोजगार मूलक योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। राज्य के सुदूर आदिवासी अंचलों की महिलाएं भी उद्योग, व्यवसाय से जुड़ रही है। दंतेवाड़ा जिले की महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। इन दिनों महिलाएं सीमेंट के खंभे और फेंसिंग जाली निर्माण कर रही हैं। महिलाएं इस स्वरोजगार से खुद को सक्षम बनाएंगी और दूसरी महिलाओं को इस व्यवसाय के लिए प्रेरित करेंगी। महिलाएं अब तक सीमेंट पोल व जाली बनाने के लिए महिलाएं आगे नहीं आई थीं, लेकिन जिला पंचायत द्वारा प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा व बाड़ी के तहत जिले के महिला स्व-सहायता समूह को व्यवसाय करने प्रेरित किया गया। परिणाम स्वरूप जिले के 8 महिला स्वसहायता समूहों ने व्यवसाय करने की ठानी और उन्होंने काम शुरू कर दिया। जिले में सभी पंचायतों में देवगुड़ी, गोठान का निमार्ण किया जा रहा है। जिसमें घेराव के लिए सीमेंट पोल की आवश्यकता पड़ती है, इसके लिए जिले के 8 स्व-सहायता समूहों द्वारा सीमेंट पोल का निमार्ण किया जा रहा है। वर्तमान स्थिति तक 4950 पोल, जिसे 14 लाख 85 हजार रूपये तक बेच चुके है। इस गतिविधि से 80 परिवार लाभान्वित हो रहे है। जिले में दिशा महिला ग्राम संगठन टेकनार, सीता महिला ग्राम संगठन गंजेनार, रानी लक्ष्मी ग्राम संगठन गाटम, दीपक महिला ग्राम संगठन मैलावाड़ा, जागृति महिला कलस्टर संगठन पेन्टा सीमेंट पोल का निमार्ण कर रही है।
    जिले में 6 स्व-सहायता समूह द्वारा चैन लिंक फेंसिंग का निमार्ण किया जा रहा है। जिसमें दिशा महिला ग्राम संगठन भांसी, शांति महिला ग्राम संगठन मटेनार, रानी लक्ष्मी ग्राम संगठन गाटम, रोयेमंुग ग्राम संगठन मासौड़ी, जगदम्बे स्व सहायता समूह नागफनी, माँ शक्ति ग्राम संगठन कुआकोंडा समूहो ने वर्तमान स्थिति तक 1147 बण्डल, जिसे 30 लाख 96 हजार 9 सौ रूपये तक बेच चुके है। चैन लिंक फेंसिंग निर्माण से 58 परिवार तथा सीमेंट पोल निमार्ण से 80 परिवारों लाभान्वित हो रहे है। चैन लिंक फेंसिंग एवं सीमेंट पोल निमार्ण से जोड़ना उस क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे ना सिर्फ महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी स्व-रोजगार से जुड़ने के अवसर खुल रहे हैं। वर्तमान में महिला समूह द्वारा तैयार किए गए सीमेंट पोल को सबसे पहले ग्राम पंचायत के लिए सप्लाई करेंगी।

बड़ी खबर : 8 दिसंबर को होने वाले भारत बंद का छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा बड़ा असर, सीएम बघेल ने कही यह बड़ी बात

बड़ी खबर : 8 दिसंबर को होने वाले भारत बंद का छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा बड़ा असर, सीएम बघेल ने कही यह बड़ी बात

 

रायपुर | कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों द्वारा 8 दिसंबर को बुलाए गए `भारत बंद` को कांग्रेस ने अपना `पूरे दिल से` समर्थन व्यक्त किया हैं। इस समर्थन पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपना अपना हाँथ बढ़ दिया हैं।

इस बीच किसान संगठन के प्रतिनिधियों और सरकार के बीच 6 दौर की बातचीत भी हो चुकी है। लेकिन अब तक किसी भी तरह का कोई हल नहीं निकला है।
अब किसान सगठन केंद्र की मनमानी से परेशान होकर 8 दिसंबर को भारत बंद का घोषणा किया है। जिसे लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। मुख्यमंत्री ने किसान आंदोलन से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि
“किसान आज अपनी मांगों को लेकर 12 दिन से सड़कों पर है। किसानों की मांगों का समर्थन कांग्रेस पार्टी करती है और 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करती है”
आपको बता दें कल हुई वार्ता का कोई निष्कर्ष नहीं निकला और 9 दिसंबर को वार्ता की अगली तारीख तय की गयी, जिसके बाद देश भर में भारत बंद की तैयारी शुरू हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस के भारत बंद के समर्थन में उतरने पर अब छत्तीसगढ़ में भी इस बंद का व्यापक असर दिखना तय है।

 

राजधानी के इस क्षेत्र में पुलिस ने कन्टेनर वाहन में शराब की तस्करी करते 58 पेटी अंग्रेजी शराब किया जप्त

राजधानी के इस क्षेत्र में पुलिस ने कन्टेनर वाहन में शराब की तस्करी करते 58 पेटी अंग्रेजी शराब किया जप्त

रायपुर | विगत कुछ दिनों से लगातार हरियाणा से रायपुर शराब परिवहन होने की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा शासन के मंशानुसार अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी को रोकने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये थे। जिसके तारतम्य में अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी पर लगातार निगरानी रखीं जा रही थी। इसी दौरान सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि हरियाणा पासिंग कन्टेनर वाहन क्रमांक एच आर/67/ए/1455 में अवैध रूप से शराब की तस्करी की जाती है, जिसे बंजारी नगर खमतराई के पास देखा गया है।

पढ़ें : राजधानी के सिविल लाईन क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

सूचना पर सायबर सेल की टीम द्वारा तत्काल उक्त स्थान पर जाकर कन्टेनर वाहन को चिन्हांकित किया गया। टीम द्वारा वाहन को रूकवाने का प्रयास करने पर वाहन के चालक ने वाहन को और तेज गति से चलाते हुये भाग रहा था जिस पर टीम द्वारा वाहन का पीछा किया जा रहा था। इसी दौरान वाहन के चालक ने वाहन को व्यास तालाब खमतराई पास खड़ा किया और फरार हो गया। टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 58 पेटी अंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया। सायबर सेल की टीम द्वारा रोहतक पुलिस से संपर्क कर आरोपी वाहन चालक के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर आरोपी सोनू जाट पिता दिलबाग जाट निवासी शिव कालोनी हिस्सार हरियाणा का होना ज्ञात हुआ।

पढ़ें : बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में अब RT-PCR पद्धति से कोरोना टेस्ट कराने पर लगेंगे इतने रुपये, पढ़ें पूरी खबर 

आरोपी रायपुर के कबीर नगर एवं खमतराई क्षेत्र में किराये का मकान लिया है जो मकान में शराब का भण्डारण करता था तथा मांग के आधार पर लोगों को सप्लाई करता था। आरोपी लगातार शराब तस्करी करता था। वाहन का स्वामी भूपेन्द्र पिता रणवीर सिंह जाट निवासी बलम्बा जिला रोहतक हरियाणा है। फरार आरोपी सोनू जाट की पतासाजी की जा रही है तथा आरोपी को गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास करने के साथ ही वाहन स्वामी की भी भूमिका की जांच की जा रही है। 

वाहन से 58 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 10 लाख रूपये एवं शराब परिवहन हेतु उपयोग किये जा रहे कन्टेनर वाहन क्रमांक एच आर/67/ए/1455 कीमती लगभग 35 लाख रूपये को जप्त किया जाकर फरार आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
 फरार आरोपी- सोनू जाट पिता दिलबाग जाट निवासी शिव कालोनी हिस्सार हरियाणा।
राजधानी के सिविल लाईन क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी के सिविल लाईन क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | रायपुर शहर में नाबालिग बच्चों व युवा वर्ग के व्यक्तियों के नशीली दवाईयों का सेवन कर नशे के गिरफ्त में आने की सूचनायें प्राप्त होने की शिकायत को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने के निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली दवाईयों के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड कटोरा तालाब एवं ओव्हर ब्रीज राजातालाब पास अलग - अलग दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने की फिराक में घुम रहे है।

जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री नसर सिद्धकी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री आर.के.मिश्रा के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन की 02 अलग - अलग टीमों द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थानों में जाकर व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनसे बातचीत करने का प्रयास करने पर भागने लगे जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम आजम खान निवासी टिकरापारा रायपुर एवं विनोद तिवारी निवासी भिलाई जिला दुर्ग का होना बताया गया। टीम द्वारा तलाशी लेने पर दोनों के पास निट्रावेट-10 नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया।

जिस पर टीम द्वारा उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में वैध दस्तावेज या अन्य किसी प्रकार की कागजात प्रस्तुत करने कहने पर दोनों आरोपी द्वारा लगातार गोल-मोल जवाब देकर टीम को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे तथा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम द्वारा आरोपी आजम खान को गिरफ्तार के उसके कब्जे से 30 स्ट्रीप में कुल 450 नग एवं आरोपी विनोद तिवारी गिरफ्तार के उसके कब्जे से 30 स्ट्रीप में कुल 450 नग दोनों के कब्जे से कुल 900 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्रावेट-10 जुमला कीमती लगभग 6,000/- रूपये एवं बिक्री रकम 7,400/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 21बी एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों साथी है तथा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को मौदहा (उ.प्र.) से मंगाते है तथा रायपुर, भिलाई व दुर्ग में घुम - घुम कर बिक्री करते है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।       

गिरफ्तार आरोपी
01. आजम खान पिता भूरा खान उम्र 21 साल निवासी आर डी ए कालोनी टिकरापारा रायपुर।
02़. विनोद तिवारी पिता मारकण्डेय तिवारी उम्र 35 साल निवासी कैम्प - 01 थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग।
BIG BREAKING : योगा के बहाने योगगुरु ने बनाया महिला को अपने हवस का शिकार, गृहमंत्री के निर्देश पर मामला हुआ दर्ज

BIG BREAKING : योगा के बहाने योगगुरु ने बनाया महिला को अपने हवस का शिकार, गृहमंत्री के निर्देश पर मामला हुआ दर्ज

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से बलात्कार की एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि योग गुरू ने योगा सिखाने के बहाने एक शादी शुदा महिला के साथ 1 साल तक शारीरिक सम्बन्ध बनाया है | महिला ने बिलासपुर के सिविल लाइंस थाने में शिकायत की है कि योग गुरू ने शादी की बात कहकर उसकी इज्जत लूट ली और अब कहीं दूसरी जगह शादी करने जा रहा है।

पढ़ें : बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में अब RT-PCR पद्धति से कोरोना टेस्ट कराने पर लगेंगे इतने रुपये, पढ़ें पूरी खबर 

महिला पहले से शादी शुदा है जिसके कारण इस मामले में FIR दर्ज करने पर सिविल लाइंस पुलिस ने मना कर दिया था और महिला को कोर्ट जाने की सलाह दी थी | जिसके बाद महिला ने बिलासपुर दौरे पर आये गृहमंत्री से जाकर छत्तीसगढ़ भवन में मुलाकात की और अपनी शिकायत बतायी, जिसके बाद गृहमंत्री के निर्देश पर महिला की शिकायत दर्ज करने और तत्काल कार्रवाई के निर्देश गृहमंत्री ने दिये । इस मामले में एक पहलू ये भी है कि आरोपी योग गुरू की दो दिन बाद ही शादी होने वाली है।

पढ़ें : BIG BREAKING : फ़िल्मी जगत को लगा एक और झटका, वरिष्ठ अभिनेता रवि पटवर्धन का हुआ निधन, पढ़ें पूरी खबर 

मिली जानकारी के अनुसार योगगुरू का नाम दुर्गेश राठौर है जो सिविल लाइंस क्षेत्र में योग सिखाने का काम करता है, इसी दौरान उसका एक महिला के साथ संपर्क हुआ। आरोप है कि इसी दौरान योग गुरू ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ बलात्कार किया और फिर करीब एक साल से लगातार महिला के रेप का सिलसिला चल रहा था। इसी बीच दुर्गेश की शादी कहीं और तय हो गयी। इधर महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने मामले में सिविल लाइंस पुलिस के सामने शिकायत दर्ज करायी।

 

छत्तीसगढ़ उत्कल गाड़ा युवा विंग रायपुर द्वारा बाबासाहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर दिवस के उपलक्ष्य में किया गया माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित

छत्तीसगढ़ उत्कल गाड़ा युवा विंग रायपुर द्वारा बाबासाहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर दिवस के उपलक्ष्य में किया गया माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित

 रायपुर। केवल माला अर्पण करने के बजाय, पूरा देश आज से जाति निर्मूलन की दिशा मे लग जाए, ताकि सचमुच में नए भारत का निर्माण हो - यहि बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होंगी। चलिए आज से हम तमाम लोग यह संकल्प करते है कि हम भारतीय है, इन्सान । 


छत्तीसगढ़ उत्कल गाड़ा युवा विंग रायपुर द्वारा आज ज्ञान का प्रतीक, बोधिसत्व, इकोनॉमिस्ट, दार्शनिक, इतिहासकार, विश्वरतन, भारत के महान जननायक, भारत के संविधान प्रणेता बाबासाहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की महापरनिर्वाण दिवस की अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किये।

इस अवसर पर उत्कल गाड़ा युवा विंग के संस्थापक सचिन बघेल, सलाहकार मंगल तांडी, मिडिया प्रभारी किशन डोंगरी, महासचिव मंगल जाल व चन्दन जगत, सचिव परमेश्वर तांडी व किशोर बाघ, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष् राजा महानंद, ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष् बजरंग तांडी, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष् विजय दीप, कैलाश तांडी, दशरथ बघेल, सन्नी नायक, मुकेश सोना व आदि साथीगण उपस्थित थे।