रायपुर | फेडरेशन ऑफ एजेकशनल सोसाटीज, छ0ग0, रायपुर के तत्वाधान में पिछले दिनों हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में निजी शालाओं को टैक्स को माफ करने के लिए श्री आलोक शुक्ला, सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, छ0ग0शासन को पत्र लिखकर मांग की गई है। इस पत्र में फेडरेशन के अध्यक्ष,श्री अजय तिवारी जी ने निजी संस्थाओं पर कोविड-19 के दौरान आईआर्थिक परेशानियों की जानकारी को साझा किया है।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित विश्राम गृह में अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से उनका परिचय प्राप्त किया तथा कोरिया जिले की विकास योजनाओं पर अधिकारियों से चर्चा की। बड़ी ही आत्मीयता और सरल, सहज रूप में अधिकारियों कर्मचारियों के बीच बैठकर उनका पारिवारिक हाल-चाल जाना।
पढ़ें : BIG BREAKING : मामा ने ही लूट ली अपनी 4 साल की भांची की अबरू, बच्ची की हालत गंभीर
परिचय के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता से जिले में भू-जल संवर्धन हेतु वाटर रिचार्जिंग की योजनाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि नरवा योजना जलस्तर संवर्धन की दिशा में शासन का प्रयास है। इसी तरह उन्होंने गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के संचालक से वन्य जीव संरक्षण हेतु कार्ययोजना बनाने पर चर्चा की।
पढ़ें : BIG BREAKING : तहसीलदार की टीम पर जानलेवा हमला, धान की अवैध तस्करी रोकने गयी थी टीम
अपने बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री को पाकर अधिकारी-कर्मचारी बेहद खुश हुए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ अपनी परेशानियां साझा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जिले में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी के डीडी नगर में हुए अंधे क़त्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, जाने कौन निकला कातिल
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर क्षेत्र की विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के विधायक श्री गुलाब कमरो, सरगुजा संभाग आयक्त सुश्री जेनेविवा किन्डो, आईजी श्री रतन लाल डांगी, कलेक्टर श्री एसएन राठौर, पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
जशपुर | छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि जिले में ओडिशा से अवैध धान की तस्करी रोकने गए तहसीलदार की टीम पर जानलेवा हमला हो गया है। हमले में राजस्व विभाग के श्रवण चौहान को गंभीर चोटें आई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहसीलदार सुनील चौहान ने इस घटना की फरसाबहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पढ़ें : BIG BREAKING : 'द डर्टी पिक्चर' की इस अभिनेत्री की खुन से लथपथ मिली लाश, पुलिस जाँच में जुटी
जानकारी के अनुसार तुमला थाना पुलिस ने जनपद सदस्य कृष्णा यादव, नन्दलाल, नरसिंह तीन आरोपियों सहित 12 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद अभी तक मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पढ़ें : राजधानी में फिर मादक पदार्थ गांजा के साथ एक गिरफ्तार,1 किलों 50 ग्राम गांजा व नगदी 410 रुपयें जब्त
बता दें कि फरसाबहार क्षेत्र से लगे ओडिशा की सीमा से अवैध धान की आवक की रोकथाम के लिए तहसीलदार की टीम इस क्षेत्र में सघन जांच कर रही थी। इस दौरान ग्राम कुल्हारबुड़ के समीप एक ट्रैक्टर को जांच के लिए रोका गया था।
ट्रैक्टर चालक ने अपना वाहन रोकने के बजाय राजस्व विभाग की वाहन को ठोकर मारकर भागने की कोशिश की। इसके बाद ट्रैक्टर चालक के अन्य सहयोगियों ने आकर तहसीलदार और उनकी टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में राजस्व विभाग के श्रवण चौहान को गंभीर चोट आई है।
रायपुर | मादक पदार्थ गांजा के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलों 50 ग्राम गांजा जब्त की है।
बीजापुर | छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरईडिह और सरहदी क्षेत्र कुकूद माइंस से 3 लोगों का अपहरण करने के बाद नक्सलियों ने 12 दिन के बाद उन्हें रिहा कर दिया।
रायपुर | प्रार्थी जयंत कुमार यदु ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह देवपुरी में रहता है तथा बैंक से सेवानिवृत कर्मचारी है। प्रार्थी दिनांक 06-12-2020 के 01ः45 बजे अपनी पत्नी श्रीमती शीला यदु एवं पुत्री कु0 गीतिका यदु के साथ सामान खरीदने डी मार्ट तेलीबांधा गया था। प्रार्थी 04ः45 बजे वापस घर आया ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि घर के कमरों का सामान अस्त व्यस्त था एवं आलमारियों का दरवाजा टूटा हुआ था।
पढ़ें : BIG BREAKING : 'द डर्टी पिक्चर' की इस अभिनेत्री की खुन से लथपथ मिली लाश, पुलिस जाँच में जुटी
किचन में लगे लोहे के ग्रील का राॅड टूटा हुआ था जब सामान चेक किया तो देखा कि अलमारी के दराज में रखा नगदी रकम, सोने का चैन, सोने का अंगुठी एवं रियल मी कंपनी का मोबाईल फोन नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के पीछे का बाउंड्रीवाल फांदकर किचन के खिड़की का ग्रील तोड़कर अंदर प्रवेश करके उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 513/20 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी के डीडी नगर में हुए अंधे क़त्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, जाने कौन निकला कातिल
BIG BREAKING : राजधानी के डीडी नगर में हुए अंधे क़त्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, जाने कौन निकला कातिल
रायपुर | बीएसयूपी कालोनी सरोना थाना डी डी नगर में हुए अंधे कत्ल का पुलिस द्वारा मात्र दो दिन में खुलासा, मृतक की पत्नी ने ही साथी के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम जिसे गिरफ्तार किया गया।
पढ़ें : BIG BREAKING : शहर के स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, पढ़ें पूरी खबर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रायपुर के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती के पर्यवेक्षण में थाना डी डी नगर रायपुर पुलिस एवं सायबर की टीम ने 2 दिन में अंधे कत्ल का खुलासा किया। दिनांक 10.12.2020 के सूचक सुश्री हर्षिता शुक्ला जो कि मृतक की भतीजी है से सूचना मिली कि उसकी चाची कंचन शुक्ला के पास फोन आया था कि आपके पति विनयशंकर शुक्ला सरोना स्थित बीएसयूपी कालोनी, सालासर ग्रीन के पीछे ब्लाक नंबर 5, मकान नंबर 3 में घर का दरवाजा बाहर से ताला लगा हुआ है और अंदर चित अवस्था में वह पड़ा हुआ है और मुंह नाक से खून निकल रहा है।
पढ़ें : छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्मी कम्पोस्ट की न्यूनतम विक्रय दर 8 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर की अब इतनी...
आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है। जिसकी पुष्टि करने हेतु वह अपने दोस्त के साथ मौक पर पहुंचकर खिड़की से झांक कर देखने पर अंदर चित अवस्था में कोई लेटा हुआ दिखा और आसपास खून निकला हुआ है जिससे घर का दरवाजा तोड़कर देखे तो सूचना सही निकली जिससे डायल 112 पर काल करके सूचित किया। डायल 112 के आरक्षक द्वारा जानकारी दिए जाने पर थाना प्रभारी सुश्री योगिता खापर्डे हमराह स्टाफ के मौके पर पहुंचकर शव निरीक्षण कर शव पंचनामा तैयार किया गया। मृतक के बाएं आंख के किनारे व गाल के उपरी हिस्से पर चोट का निशान मिला। मृतक के सिर के पीछे चोट का निशान व गर्दन पर चोट का निशान मिलने पर मौके पर मर्ग क्रमांक 0/20 कायम कर मृत्यु का कारण जानने हेतु शव को पोस्ट मार्टम हेतु मेकाहारा रवाना किया गया।

किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करने की आशंका पर थाना डी डी नगर में अज्ञात के विरूद्ध अपराध क्रमांक 491/20 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मृतक की पत्नि कंचन शुक्ला निवासी आजाद नगर बजरंग नगर रीवां दिनांक 11.12.20 को अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रायपुर आई। इसी दौरान थाना डी डी नगर एवं सायबर की टीम आरोपी पता तलाश हेतु जुट गई थी। आसपास पडा़ेसियों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 08.12.2020 के शाम को एक महिला और एक लड़का मृतक से मिलने उसके घर आए थे और उन्होनें ने पड़ोसी के घर का बाथरूम भी इस्तेमाल किया था। मृतक के कार्यस्थल जी.के. फोर्ड सरोना में भी साथ काम करने वाले लोगों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा भी बताय कि दिनांक 08.12.2020 के शाम 5ः30 बजे के आस पास एक औरत मृतक विनय शंकर से मिलने आई थी दोनों में कुछ देर बात हुई फिर मृतक अपने सहकर्मियों को मेहमान आए हैं घर पे छोड़कर आता हूॅ कहकर औरत को घर लेकर चला गया। मृतक की भतीजी हर्षिता शुक्ला से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताय गया मृतक एवं उसकी पत्नी कंचन के संबंध अच्छे नहीं थे और दोनों काफी समय से अलग अलग रह रहे थे।
पढ़ें : BIG BREAKING : 'द डर्टी पिक्चर' की इस अभिनेत्री की खुन से लथपथ मिली लाश, पुलिस जाँच में जुटी
दिनांक 10.12.2020 के मृतक की पत्नी जो मेरी चाची है ने मुझे फोन करके बताया कि चाचा के फोन नंबर से मुझे और मेरे भाई रोहित को काल आया था कि उसके पति के घर पर दो दिन से दरवाजे के बाहर ताला लगा हुआ है। और उसका पति अपने कमरे में मृत अवस्था में पडा हुआ है। जिसकी पुष्टि करने मैं आई तो घटना वास्तविक निकली। सायबर सेल के द्वारा मृतक , उसकी पत्नी, उसकी भतीजी एवं अन्य संदेहियों का तत्काल काॅल डिटेल लिया गया। विश्लेषण के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक की पत्नि दिनांक 08.12.2020 के रायपुर आई थी परंतु उसके द्वारा रायपुर आने की बात अपने परिवारवालों से छुपाया गया था। मृतक की पत्नि कंचन पुलिस द्वारा पूछताछ के समय भी उसने रायपुर आने से इंकार करती रही।
पत्नी ने ऐसे स्वीकार अपना गुनाह
मृतक की पत्नी कंचन से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध स्वीकार करते विवरण बताया कि दिनांक 08.12.2020 के शाम को मैं अपने पति को बिना बताए रीवां से रायपुर मिलने आई थी। साथ में आने साथ काम कराने वाले हरिओम कुशवाहा को भी लेकर आई थी। मैं पहले अपने पति जहां काम करते हैं वहां जाकर उनसे मिली जहां से हम तीनों मेरे पति के मकान में आ गए। उनके कमरे में बातचीत के दौरान उन्होनें मेरे गले में सोने की चैन और लाॅकेट देखकर लाॅकेट को मुझसे छीनने लगा। और मेरा गला पकड़ लिया। मेरे साथ आए हरिओम ने मुझे बचाने के लिए मेरे पति का गला पकड़ लिया और मैंने अपने पति को जोर से धक्का दिया जिससे उसके चेहरा खटिया के खुरा से टकरा गया और उसके बाएं आंच और गाल में चोट आ गई ।
वे उठकर फिर से खड़ा होकर मेरा गला पकड़ने लगा तभी मैंने और हरिओम ने मिलकर उसे झकझोरते हुए उसक सिर दीवार पर मारा जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। हमने हिला डुलाकर देखा वह मर चुका था। मैंने अपने पति का मोबाइल अपने साथ रख लिया और फिर मैं और हरिओम अपने पति के घर में बाहर से ताला लगाकर चले गए। जहां से बिलासपुर होते हुए रीवां वापस लौट गए। रीवां से दिनांक 10.12.2020 सबको भ्रमित करने व अपने आप को बचाने के लिए हरिओम के किराए के मकान से मेरे कहने पर हरिओम ने मेरे पति के मोबाइल से मेरे भाई रोहित को फोन करके बताया कि मृतक का मोबाइल उसके कमरे के बाहर पड़ा हुआ था और कमरे के बाहर ताला लगा हुआ है। इस प्रकार पुलिस द्वारा तथ्यों की बारीकी से विश्लेषण करते हुए आरोपी को घटना दिनांक के दो दिन के भीतर ही दिनांक 12.12.2020 को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे आरोपी की पता तलाश हेतु एक टीम रीवां रवाना कर दिया गया है।
जगदलपुर | बस्तर की यात्री ट्रेन एक बार फिर से शुरू होने से बस्तर वासियों को आवागमन की सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी। बता दें कि बीते 08 महीनों से भी अधिक समय से बस्तर से गुजरने वाली यात्री ट्रेनें बंद पड़ी थी।
पढ़ें : BIG BREAKING : 'द डर्टी पिक्चर' की इस अभिनेत्री की खुन से लथपथ मिली लाश, पुलिस जाँच में जुटी
केंद्र सरकार द्वारा 08 महीनों बाद देश के सभी ट्रेनों को कोरोना प्रोटोकाल के तहत शुरू कर दिया था। लेकिन बस्तर की ट्रेन सेवाएं बंद पड़ी थी, जिसे 18 दिसम्बर से पुन: सुचारू रूप से शुरू करने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही सूने पड़े जगदलपुर रेल्वे स्टेशन में फिर से रौनक दिखने लगेगी।
पढ़ें : छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्मी कम्पोस्ट की न्यूनतम विक्रय दर 8 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर की अब इतनी...
रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन ने गौठानों में उत्पादित वर्मी कंपोस्ट की न्यूनतम विक्रय दर 8 रुपए प्रति किलो से बढ़ाकर न्यूनतम10 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कृषि उत्पादन आयुक्त ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है ।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश में इस साल हरेली पर्व से देश की अपनी तरह की पहली गोबर खरीदी की अभिनव योजना गोधन न्याय योजना प्रारंभ की गई है, जिसके तहत 2 रुपए प्रति किलोग्राम पर ग्रमीणों, किसानों और पशुपालकों से गोबर खरीदी की जा रही है। गोधन न्याय योजना में अब तक 1.36 लाख गोबर विक्रेताओं को उनसे खरीदे गए गोबर के मूल्य के रूप में 59.08 करोड़ रूपए का भुगतान मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन उनके खातों में किया जा चुका है।
पढ़ें : आज दिनांक 12 दिसम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत प्रदेश में स्वीकृत 6430 गौठानों में से 4487 गौठानों में गोबर खरीदी का कार्य किया जा रहा है। खरीदे गए गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए गौठानो में अब तक 44 हजार टांकों का निर्माण किया गया है और 16 हजार टांके बनाए जा रहे हैं। अब तक प्रदेश में 8000 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन गौठनों में हो चुका है और 1000 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट की बिक्री की जा चुकी है। प्रदेश के हजारों महिला स्व सहायता समूह गौठनों में गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार करने का काम कर रहे हैं, वर्मी कंपोस्ट की न्यूनतम विक्रय दर में वृद्धि से उनकी आय में इजाफा होगा। इस योजना के तहत राज्य शासन द्वारा प्रदेश के हर जिले में वर्मी कंपोस्ट की गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला स्थापित करने की भी योजना है।
रायपुर। पं. बंगाल में ममता बैनर्जी के टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं राष्ट्रीय माहामंत्री कैलाश विजयवर्गीय व भाजपा कार्यकर्ताओं पर कायरतापूर्ण हमला किये जाने के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजधानी रायपुर के आजाद चौक में पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर हमले से आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने टीएमसी और ममता बैनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के पोस्टर जलाए और नारेबाजी करते हुए ममता बैनर्जी का पुतला फूंका।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी ने कहा कि ममता दीदी के इशारे पर भाजपा नेताओं पर हमले करवाना दहशतगर्दी गुंडागर्दी करना यह भाजपा के बढ़ते जनाधार और लगातार मिल रहे जनसमर्थन के चलते टीएमसी की बौखलाहट हैं, जो लोकतांत्रिक ढांचे पर हमले के रूप में सामने आ रही हैं। उन्होंने इस घटना की भर्त्सना करते हुए इसे लोकतंत्र को लहूलुहान करने वाली घटना और ममता दीदी के उखड़ते जनाधार एवं भविष्य की हार का भय बताया हैं। उन्होंने पं. बंगाल में भाजपा का कमल खिलाने का दावा किया हैं।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि पं. बंगाल में लोकतंत्र को कलंकित करने का काम खुलेआम चल रहा हैं ममता दीदी के सह पर चल रहा हैं । ऐसी अराजक स्तिथि को पं. बंगाल की जनता बर्दास्त नहीं करने वाली। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ ही महीनों में जनता टीएमसी और ममता बैनर्जी को सबक सिखाने तैयार बैठी हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो छत्तीसगढ़ से भी भाजयुमो कार्यकर्ता पं. बंगाल आने तैयार हैं और टीएमसी को सत्ता से बेदखल होना ही हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता की बेदखली का भय टीएमसी और ममता बैनर्जी की नींद उड़ा रहा हैं और शायद इसी घबराहट में ममता बैनर्जी के लोग हिंसा आतंक फैलाने और लोकतंत्र को तार तार करने आतुर हो गए हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भाजयुमो कार्यकर्ता अपने नेताओं के साथ टीएमसी की ऐसी किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी व भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि टीएमसी की क्रूर अलोकतांत्रिक आचरण के बावजूद अब पं. बंगाल में लोकतंत्र और भयमुक्त व हिंसामुक्त समाज की पुनर्स्थापना के लिए भाजपा प्रतिबद्ध हैं और भाजपा के विजय रथ को ऐसे अराजकता फैलाने वाले नहीं रोक सकते।
भाजयुमों के प्रदर्शन में मुख्य रुप से अमरजीत छाबड़ा, गोपी साहू, संजुनारायण सिंह ठाकुर, ललित जयसिंह, सजल श्रीवास्तव, सुमित शर्मा, सचिन मेघानी, अमित मैशेरी, दीना डोंगरे, विजय व्यास, अश्वनी विश्वकर्मा, वंदना राठौर, फणीन्द्र तिवारी, राहुल राय, कृतिका जैन, उत्कर्ष त्रिवेदी, बबलू वर्मा, राहुल हरितवाल, दिनेश सुन्दरानी, राहुल राव, सौरभ जैन, श्रीनिवास राव, गज्जू साहू, हरिओम साहू, नासिर खान, अर्पित सूर्यवंशी, विशेष विद्रोही, राहुल जैन, केदार धनगर, विकास अग्रवाल, विपिन साहू, रणजीत गौतम, हरिवंश वर्मा, राज गायकवाड़, गुरमीत, आलोक शर्मा, सम्भव शाह, सोनू यादव, राजू साहू, उमेश घोरमोड़े सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान जहां जिले के विकास के लिए करोड़ों रूपए की लागत के विकास कार्यो की सौगात दी। वहीं जन आकांक्षाओं के अनुरूप घोषणाएं कर जिलेवासियों का दिल जीत लिया। श्री बघेल ने कृषि महाविद्यालय चेरवापारा परिसर में आयोजित विभिन्न विकास कार्या के लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि महाविद्यालय चेरवापारा बैकुण्ठपुर का नामकरण कोरिया कुमार डॉ. रामचंद्र सिंहदेव के नाम पर करने की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने कोरिया जिले के नागपुर में शासकीय महाविद्यालय और चिरमिरी में उद्यानिकी महाविद्यालय की मंजूरी की घोषणा की। नागपुर में महाविद्यालय प्रारंभ करने की मांग भरतपुर-सोनहत के विधायक गुलाब कमरो और चिरमिरी में महाविद्यालय प्रारंभ करने का आग्रह मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल ने किया था।
कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले के विकास के लिए लगभग 222 करोड़ रूपए की लागत के 210 विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास किया और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 61 हितग्राहियों को 3 करोड़ 23 लाख रूपए की सहायता राशि और हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने जिले के प्रवास के दौरान जिले के सोनहट विकासखण्ड के ग्राम घुघरा में 40 लाख 19 हजार रूपए और ग्राम पुसला में 22 लाख 84 हजार रूपए की लागत से निर्मित मल्टीयूटीलिटी सेंटर का लोकार्पण किया। श्री बघेल ने सोनहत विकासखण्ड के ग्राम बसवाही में लगभग 20 लाख रूपए की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन सह-राशन दुकान का लोकार्पण भी किया।
इन कार्यक्रमों में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया और आदिम जाति विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो, बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल, चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल भी उपस्थित थीं।
रायपुर, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के एक बयान के बाद यह चर्चा उठ खड़ी हुई थी कि क्या ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बदल जाएगा. जिस पर कांग्रेस हाईकमान ने अब पूर्ण विराम लगा दिया है. कांग्रेस के सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे.
समझिए क्यों उठी थी सीएम बदलने की बात
दरअसल स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने बिलासपुर में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था की मुख्यमंत्री का पद या किसी का कार्यकाल फिक्स नहीं होता है. हमने 2 दिन का भी मुख्यमंत्री भी देखा है और 15 साल तक का मुख्यमंत्री देखा है. यह सब समय और परिस्थिति के हिसाब से आलाकमान तय करता है. जिसके बाद बीजेपी को एक मुद्दा मिल गया और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा की स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव गंभीर व्यक्ति हैं अगर उन्होंने कुछ कहा है तो बात में वजन है.
इसके अलावा केंद्रीय नेतृत्व के बीच अगर कोई बात ऐसी हुई है तो उन्हें वादा निभाना चाहिए. इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. सीएम बघेल ने कहा कि, “अगर हाईकमान मुझे कह देगा तो मैं राज्यपाल को जाकर इस्तीफा दे दूंगा” मुख्यमंत्री का पद स्थाई नहीं होता. ढाई-ढाई साल वाले मुख्यमंत्री के फार्मूले की बात जैसे ही तेजी से लोगों के बीच फैलने लगी उसके बाद कांग्रेस आलाकमान की तरफ से यह साफ कर दिया गया की छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने रहेंगे.
अब नहीं होगी ढाई-ढाई साल की बात
हाईकमान की तरफ से ये कहे जाने के बाद ये साफ हो गया है की अब कोई ढाई-ढाई साल की बात नहीं है. समय-समय पर इस तरह की बात करने वाले लोगों को भी ये जवाब मिल गया है की ढाई साल में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदल जाएगा ऐसी बात नहीं है. ऐसे लोगों के सवालों पर भी हाईकमान ने पूर्ण विराम लगा दिया है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य के मुख्यमंत्री की मितव्ययता की धज्जियां उड़ाने और एफआईआर की अनुशंसा वाले प्रगति टेक्नो और रामराजा प्रिंटर्स को सरकारी प्रेस फिर से करोड़ों रुपयों का काम देने की तैयारी में है। जबकि प्रदेश के तात्कालीन मुख्य सचिव सुनील कुजुर ने एक पत्र जारी कर सभी प्रिटिंग कार्य छत्तीसगढ़ संवाद के माध्यम से कराने के निर्देश सभी विभागों को दिए हैं। इसके बाद भी कई अफसर सरकार को करोड़ों रुपयों का चूना लगाने वाले इन दो फर्मों को काम देकर उनसे लाखों ऐंठने में व्यस्त हैं।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की शिकायत पर प्रगति टेक्नो एवं रामराजा प्रिंटर्स के संचालक विकास कपूर और उनके परिवार के सदस्यों ने कूटरचित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तत्कालीन महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी और अन्य के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक शासन को क्षति पहुंचाई है। उपरोक्त मामले में विनोद तिवारी ने शिकायत में बताया था कि तत्कालीन महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी ने दागी फर्म के संचालक विकास कपूर और अन्य के साथ लेनदेन सांठ-गांठ कर अपने रिश्तेदार अंकित तिवारी भानुप्रतापपुर को प्रगति में विधिवत पार्टनर बना सप्रमाण शिकायत को नोटशीट में झूठा लिखकर नस्तीबद्ध कर दिया था। इस जांच की पूरी नस्ती को निकालने पर तत्कालीन महाप्रबंधक चतुर्वेदी के झूठे लेख का काला कारनामा करने का खेल सामने आया।


विनोद तिवारी ने बताया कि तब उपरोक्त घटनाक्रम से अवगत करते हुए पुन: प्रमुख सचिव शिक्षा आलोक शुक्ला को सप्रमाण 17 बिंदु की शिकायत की, उनके आदेश पर हुई जांच रिपोर्ट में समिति ने तत्कालीन महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी और प्रगति टेक्नो रामराजा के संचालक विकास कपूर एवं अन्य को गंभीर अपराध का दोषी पाया है। जांच समिति ने 1 माह पूर्व अपनी रिपोर्ट प्रबंध संचालक को सौंपी है। रिपोर्ट में दोषियों खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की अनुशंसा की गई है।
विनोद तिवारी ने बताया कि तात्कालिक महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी ने भ्रष्टाचार कर प्रगति टेक्नो और रामराजा के संचालकों के साथ मिल इन दागी फ़र्मों को 12 करोड़ का 8000 मैट्रिक टन छपाई का कार्य दिया, जबकि इन फर्जी फर्मों के खिलाफ सप्रमाण शिकायत की गई थी। इन दागी फर्मों को जितना कार्य दिया गया, कुछ जगहों पर वह कार्य भी पूरा ना करते हुए सांठ-गांठ कर सिर्फ बिल लगाकर राशि आहरण कर ली गई।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में शासकीय प्रेस में प्रिंटर्स की सम्बद्धता वर्ष 2016 में ही समाप्त हो गई है, लेकिन विभागों से मिलने वाले कार्यों से भारी कमाई की आस रखे हुए अफसर नए टेंडर न बुलाकर 2016 में टेंडरावधि पूर्ण कर चुके प्रिंटर्स को ही एक्सटेंशन देकर कार्यों को सम्पादित कर रहे हैं। शासकीय प्रेस के इस कृत्य से एक ओर जहां राज्य सरकार की छवि धूमिल हो रही है वहीं यहां के अफसर इन फर्मों से मोटी रकम लेकर काली कमाई करने में व्यस्त हैं।
सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की किताबों का मुद्रण सरकारी मुद्रणालय से मुद्रित कराने स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रेषित किया है, लेकिन सरकारी मुद्रणालय में आज की स्थिति तक नया टेंडर नहीं होने की वजह से लगभग 65 करोड़ का कार्य एक्टेंशन देकर तीन फर्मों के बीच विभाजित कर दिया गया है, जिसमें ये दागी प्रिंटिंग प्रेस भी शामिल हैं। यहां पर यह बताना जरुरी है कि इसके पूर्व में जारी कार्य को कुछ समय के लिए लंबित कर दिया गया था, फिर पुन: बगैर नए प्रिंटर्स की सम्बद्धता के यह कार्य प्रगति टेक्नो और रामराजा को भी शामिल करर विभाजित कर दिया गया।
बता दें कि मुख्य सचिव के पत्र के अनुसार यह कार्य शासकीय प्रिंटिंगप्रेस को जाने के बाद सम्बद्धता नहीं होने पर छत्तीसगढ़ संवाद को जान था, लेकिन अफसरों ने यहां पर मिली भगत कर कार्यों का विभाजन सीधे कर दिया।
जबकि विनोद तिवारी ने प्रमुख सचिव शिक्षा आलोक शुक्ला से प्रगति टेक्नो और रामराजा प्रिंटर्स को तत्काल ब्लैक लिस्ट कर तत्कालीन महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी समेत उपरोक्त प्रिंटर्स संचालक के खिलाफ तत्काल एफआईआर कराने की मांग की है।
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि छत्तीसगढ़ में कई जिलों के जजों के तबादले हुए हैं। हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारियों के ट्रांसफर आर्डर जारी किये हैं।
देखें आदेश :-


रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल से हाई स्कूल और हायर सेकंडरी की परीक्षा देने के इच्छुक 5 जनवरी 2021 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा-2021 के लिए परीक्षार्थियों के लगातार बढ़ते रूझान को देखते हुए अध्ययन केंद्रों में बिना विलंब शुल्क के परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी निर्धारित की गई है।
राज्य ओपन स्कूल द्वारा मुख्य परीक्षा-2021 के लिए विवरणिका और परीक्षा आवेदन फॉर्म सभी अध्ययन केंद्रों को वितरित किए जा चुके हैं। प्रदेश भर में स्थित अध्ययन केंद्रों को इसके लिए अब तक करीब दस हजार आवेदन फॉर्म वितरित किए गए हैं।
रायपुर | शुक्रवार को सरगुजा संभाग के पांच दिवसीय दौरे पर रवाना होने से पहले एयरपोर्ट से सीएम ने ये बयान दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से कहा अगर अभी आप से बात करते हुए मुझे आलाकमान से फोन आ जाए तो मैं यहीं से वापस हो जाऊंगा।
अगर कोई गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर रहा है तो वह सचेत रहे। ऐसे लोग राज्य का विकास होते नहीं देखना चाहते इसलिए ऐसी बातें कह रहे हैं। बता दें कि सरगुजा संभाग के पांच दिवसीय दौरे पर रवाना होने से पहले एयरपोर्ट से सीएम ये बयान दिया है।
पढ़ें : बड़ी खबर : पत्नी को शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त कर दिया तीन तलाक, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
दरअसल, लम्बे समय से प्रदेश में सुगबुगाहट चल रही है कि ढाई साल के कार्यकाल के बाद कांग्रेस अपने मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने वाली है। ऐसे में जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि क्या ढाई साल के भूपेश बघेल इस्तीफा देने वाले हैं ? तो उन्होंने कहा कि अगर अभी मुझे आलाकमान से फोन आ जाए तो मैं यहीं से वापस हो जाऊंगा। मुझे पद का मोह नहीं है।
बीजापुर | जिले के बासागुड़ा से जगरगुंडा के बीच सड़क निर्माण कार्य में लगी एक हाइवा वाहन हाईटेंशन तार की चपेट में आने से जलकर खाक हो गई, गुरूवार की शाम को हुए इस हादसे में हाइवा चालक अरविंद उरांव की भी जिंदा जलने से मौके पर मौत हो गई है।
रायपुर | कोरोना के कारण बंद पड़े स्कूल अभी नहीं खुलेंगे। शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शुक्रवार को स्कूल खोलने को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अभी स्कूल नहीं खुलेंगे। अभी स्कूल खोलने की परिस्थिति नहीं है।
पढ़ें : बड़ी खबर : पत्नी को शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त कर दिया तीन तलाक, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
आगे कहा कि पहले परेंट्स से सहमति लेंगे। इसके बाद सरकार अपने स्तर पर चर्चा करेगी। कई राज्यों में खुले स्कूल को लेकर मंत्री ने कहा कि केंद्र के निर्देश के बाद कई राज्यों ने स्कूल को खोल दिया गया। लेकिन कोरोना के कारण फिर से बंद हो गए।
रायपुर | शादी के 11 वर्ष बाद घरेलू विवाद पर पत्नी को शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त कर मारपीट करने के बाद तीन बार तलाक कहकर तीन साल की बेटी को अपने साथ गया। घटना की रिपोर्ट सिविललाईन थाने में दर्ज की गई है।
रायपुर | एक व्यक्ति मृत अवस्था में कमरे में पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
रायपुर | राजधानी के गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गंज थाना पुलिस ने बताया कि आस-पास के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि एक व्यक्ति शव गड्ढे की पानी में तैर रहा है। तत्काल पुलिस वहां पहुची और मामले की जांच कर रही है। वाल्टेयर लाइन में मिली अज्ञात लाश से आस-पास के इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकालने की तैयारी कर ली है। और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

गरियाबंद | छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड आरोपी चिन्ना पाण्डे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने हालही में गरियाबंद जिले के ग्राम अतरमरा में एक शादी समारोह में गोलीकांड की घटना को अंजाम देकर फरार हुए थे। पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं वाहन भी बरामद किया है।
पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर के कुशालपुर क्षेत्र में युवक ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची पुलिस
रायपुर | राजधानी रायपुर के कुशालपुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के कुशालपुर क्षेत्र में स्थित साहू पारा इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| सुचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची है| जानकारी के अनुसार मृतक युवक किराये के मकान में रहता था |
पढ़ें : BIG BREAKING : शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ फेरबदल, विभाग ने जारी किया आदेश, देखें आदेश
पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम बंशी लाल सोनी उम्र 30 वर्ष जिसने आज दोपहर को अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली| प्राथमिक दृष्टया से देखा गया तो मृतक के मरने का कारण गरीबी और आर्थिक तंगी लग रही है| आपको बता दें मृतक की बीवी और दो लड़कियां है| मृतक ठेले में सब्जी बेचने का काम करता था| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 11 दिसम्बर को कोरिया जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के निकट कृषि महाविद्यालय चेरवापारा में आयोजित कार्यक्रम में जिले को लगभग 212 करोड़ 35 लाख रूपए के विकास कार्याें की सौगात देंगे। श्री बघेल इनमें से 68 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत के 80 निर्माण कार्याें का लोकार्पण और 114 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत के 130 कार्याें का भूमि-पूजन और शिलान्यास करेंगे।
पढ़ें : BIG BREAKING : शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ फेरबदल, विभाग ने जारी किया आदेश, देखें आदेश
मुख्यमंत्री लगभग 68 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत के जिन 80 कार्याें का लोकार्पण करेंगे उनमें लगभग 9 करोड़ रूपए की लागत से बैकुण्ठपुर में निर्मित नया पॉलिटेक्निक भवन, 4 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से चिरमिरी में शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन, बैकुण्ठपुर में लगभग 5 करोड़ 9 लाख रूपए की लागत से अधिकारियों-कर्मचारियों हेतु निर्मित 44 भवन, मनेन्द्रगढ़ में लगभग 5 करोड़ 9 लाख रूपए की लागत से निर्मित 44 भवन, लगभग 4 करोड़ 16 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित कृषि महाविद्यालय चेरूवापारा का भवन, 3 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत से निर्मित 2 बालक छात्रावास के भवन, क्रेडा द्वारा लगभग 24 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत से सिंचाई और पेयजल व्यवस्था हेतु सोलर पम्प की स्थापना, सोलर हाईमास्ट लाइट की स्थापना के कुल 10 कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री इनमें से भरतपुर-सोनहट में 14 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत से सिंचाई हेतु सौर सुजला योजना के अंतर्गत 718 नग सोलर पम्प की स्थापना, भरतपुर सोनहट में ही पेयजल व्यवस्था हेतु 2 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से 53 सोलर ड्यूल पम्प स्थापना, 3 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से भरतपुर-सोनहट में प्रकाश व्यवस्था हेतु 81 सोलर हाईमास्ट लाइट स्थापना, 18 लाख रूपए की लागत से भरतपुर-सोनहट में पेयजल व्यवस्था हेतु 3 आयरन शुद्धिकरण संयंत्र की स्थापना, 2 करोड़ 24 लाख रूपए की लागत से मनेन्द्रगढ़ में सौर सुजला योजना के अंतर्गत 118 सोलर पम्प की स्थापना, 89 लाख रूपए की लागत से बैकुण्ठपुर क्षेत्र में 134 सोलर पम्प की स्थापना और भरतपुर-सोनहट क्षेत्र के बहरासी में 1 करोड़ 57 लाख रूपए की लागत से निर्मित 33/11 के.व्ही. क्षमता के विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण भी करेंगे।
पढ़ें : दोस्ती हुई शर्मशार : एक दोस्त ने दुसरे दोस्त पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, घटना को अंजाम देने के बाद हुआ फरार, पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री श्री बघेल बैकुण्ठपुर में जिन कार्याें का भूमिपूजन करेंगे उनमें 18 करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से देवाडाड़-पेन्ड्री व्हाया मंगोरा मार्ग पर बुधरा नदी पर बनने वाला उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 107 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से बनने वाली 15 सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों में 15 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत से बनने वाली बैकुण्ठपुर-जुनापारा-कुडेली व्हाया आमापारा, चारपारास, सत्तीपारा सड़क, 14 करोड़ 9 लाख रूपए लागत की पिपरिया सड़क-नागपुर रेल्वे स्टेशन-सिरियाखोह-चिरईपानी सड़क, 12 करोड़ 24 लाख रूपए लागत की पेन्ड्री-महाई व्हाया लोहारी सड़क, 11 करोड़ 52 लाख रूपए लागत की खाडा-एन.एच. रनई व्हाया अमहर-चिरगुडा-तेन्दुआ सड़क, 11 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत कोथारी-पाराडोल रेल्वे स्टेशन व्हाया पारसगढ़ी सड़क शामिल हैं। मुख्यमंत्री 2 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से बैकुण्ठपुर में बनने वाली वायरोलॉजी लैब के लिए भूमिपूजन करेंगे।
रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर है कि शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर शिक्षक, प्राचार्यों और अन्य कर्मचारियों का तबादला किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय ने शिक्षक, प्राचार्यों और अन्य कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया है |
देखें आदेश :-



























