नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बड़ी खबर : कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता का दिल का दौरा पडऩे से हुआ निधन, शोक की लहर

बड़ी खबर : कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता का दिल का दौरा पडऩे से हुआ निधन, शोक की लहर

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईन्दरचन्द्र धाड़ीवाल का दिल का दौरा पडऩे से बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन पर लोगों ने संवेदना जताई है। सदर बाजार निवासी ईन्दरचन्द्र धाड़ीवाल कांग्रेस के शहर अध्यक्ष भी रह चुके थे। राजनीति के अलावा वह खेल और सामाजिक गतिविधियों से भी बहुत करीब से जुड़े रहे। वह भारतीय जैन संगठना में भी सक्रिय रहे।

पढ़ें : लाल मुंह के बंदर से परेशान थे कॉलोनीवासी, केले का लालच देकर वन विभाग ने पिंजरा में किया कैद 

उनके निधन पर साधुमार्गी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सुराना, चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष जितेन्द्र बरलोटा, स्थानकवासी जैन युवक संघ के संरक्षक ओम प्रकाश बरलोटा, अशोक मुकीम, कमल डागा, हरख मालू समत कई लोगों ने गहरी संवेदना जताई है। 

 

 बड़ी खबर: पत्रकार से मारपीट करने वाले जिला महामंत्री गफ्फार मेनन को पार्टी से किया गया निष्कासित

बड़ी खबर: पत्रकार से मारपीट करने वाले जिला महामंत्री गफ्फार मेनन को पार्टी से किया गया निष्कासित

कांकेर। 26 सितंबर को कांकेर में पत्रकार के साथ हुए मारपीट के मामले में कांग्रेस पार्टी ने जिला महामंत्री गफ्फार मेनन को निलंबित करते हुए पद के साथ-साथ पार्टी से भी हटा दिया है।
 
 
कांकेर जिलाध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने कांकेर में पत्रकार से मारपीट मामले में कांग्रेस के जिला महामंत्री गफ्फार मेनन को निलंबित कर दिया गया है। मेनन को पद के साथ पार्टी से भी बाहर किया गया है। जिलाध्यक्ष सुभद्रा सलाम की ओर से कहा गया है कि वीडियो फुटेज में पत्रकार से मारपीट और गाली-गलौज करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। यह बहुत आपत्तिजनक और पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ है। इसके बाद गफ्फार मेनन पर कार्रवाई की गई है। साथ ही केशकाल के विधायक संतराम नेताम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।
 
 बड़ी खबर: 4 अक्टूबर को ही होगी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: 4 अक्टूबर को ही होगी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली |यूपीएससी सिविल सर्विस प्री परीक्षा 2020-4 अक्टूबर को ही आयोजित की जाएगी। यूपीएससी सिविल सर्विस प्री परीक्षा को टालने को लेकर दायर याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। यूपीएससी सिविल सर्विस प्री परीक्षा 2020 टालने लेकर दायर की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देने से मना कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपीएससी की दलीलों को स्वीकार किया है। UPSC ने कहा था कि परीक्षा टालने के असर अगले साल की परीक्षा पर भी पड़ेगा। यूपीएससी ने कहा है कि प्रतिभागियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए उचित इंतज़ाम किया जाएगा। यूपीएससी सिविल सर्विस प्री परीक्षा 2020 के स्थगन को लेकर दायर की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यूपीएससी प्री परीक्षा स्थगित नहीं हो सकती है। इससे दूसरी परीक्षाओं पर भी प्रभाव पड़ेगा। एडवोकेट अनुश्री कपाड़िया के तर्क रखने पर कोर्ट ने कहा है कि ग्रामीण इलाकों से आने वाले उम्मीदवारों के लिए परिवहन की समस्या है। इस पर कोर्ट ने कहा है कि यह नया नहीं है। यह हर जगह की समस्या है। परीक्षा की तैयारियों पर यूपीएससी ने कहा कि यूपीएससी ने कहा है कि यूपीएससी ने परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए एग्जाम में मास्क या फेस कवर पहनना अनिवार्य बना दिया है। आयोग ने कहा है कि परीक्षार्थी पारदर्शी बोतलों में सैनिटाइजर भी ला सकते हैं। बिना मास्क के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। परीक्षार्थियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। उन्हें परीक्षा हॉल/कमरों के साथ परिसरों में भी सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। 
 कोरोना का खौफ: पड़ोसी राज्यों की सीमाओं से लौट रही यात्री बसें

कोरोना का खौफ: पड़ोसी राज्यों की सीमाओं से लौट रही यात्री बसें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब पड़ोसी राज्य अलर्ट हो गए हैं। बताया जाता है कि पड़ोसी राज्यों में प्रदेश के यात्री बसों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है, लिहाजा बस चालक यात्रियों को राज्य की सीमा पर ही छोड़ कर वापस लौट रहे हैं। 
 
 
परिवहन सेवाओं से जुड़े सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ से लगे महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड और बिहार में इस समय छत्तीसगढ़ से जाने वाली यात्री बसों को प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। राज्य की सीमा पर ही इन बसों को रोक दिया जा रहा है। बसों में सवार यात्रियों को राज्य की सीमा पैदल ही पार करनी पड़ रही है। ऐसा केवल इसीलिए कि इस समय छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण अपने चरम पर हैं। राजधानी रायपुर के अलावा बिलासपुर, रायगढ़, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, रायगढ़, अंबिकापुर, जशपुर जैसे इलाकों से नजदीकी राज्यों तक सीधी बस सेवा उपलब्ध है।
 
 
प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री इन बस सेवाओं का उपयोग करते हैं। अब जानकारी आ रही है कि पड़ोसी राज्यों में स्थिति काफी हद तक काबू में आ गया है, यही वजह है कि वे किसी भी तरह का रिस्क नहीं उठाना चाहते। सुरक्षा के दृष्टिकोण ने इन राज्यों में अब छत्तीसगढ़ से रवाना होने वाली बसों को रोक दिया जा रहा है और इनके प्रवेश पर एक तरह से अघोषित रोक लगा दी गई है। परिणाम स्वरूप यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए अन्य साधनों का उपयोग करना पड़ रहा है। 
 लाल मुंह के बंदर से परेशान थे कॉलोनीवासी, केले का लालच देकर वन विभाग ने पिंजरा में किया कैद

लाल मुंह के बंदर से परेशान थे कॉलोनीवासी, केले का लालच देकर वन विभाग ने पिंजरा में किया कैद

महासमुंद। पिथौरा क्षेत्र में विगत कई महीनों से लाल मुंह का बंदर उत्पात मचा रहा था। इसके उत्पात से क्षेत्र के लोग भी परेशान थे। शहर के कॉलोनी में निवास करने वाले भी इसके उत्पात से बेहद परेशान थे। इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई थी। इसके बाद टीम ने एक उस बंदर को पकडऩे का प्रयास किया। पिंजरा लगाकर उसे पकड़ाया गया। वन विभाग के रेंजर यू आर बसंत ने बताया कि लाल मुंह का बंद पिछले 10-12 दिनों से यहां आया हुआ है। शहर के कॉलोनी व बस्तियों में उत्पात मचा रहा था। इससे लोग परेशान थी। एक दो दिन पूर्व ही कॉलोनी के रहने वाले लोगों ने इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद मंगलवार सुबह पिंजरे में केला रखकर उसे पकडऩे के लिए टीम डीपोपारा गई। जिस पेड़ में वह बंदर चढ़ा था उसी के नीच पिंजरे को रख दिया। केला खाने जब वह पिंजरें में घुसा तो पिंजरा बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस बंदर को टीम ने बार नयापारा के जंगलों में छोड़ दिया है। यह कहां से आया है, इसकी जानकारी विभाग को नहीं लग पा रही है। विभाग का कहना है कि अमूमन लाल मुंह के बंदर का दल पर्यटन व धार्मिक क्षेत्र में देखा जाता है। कयास लगाया जा रहा है कि इसकी प्रजाति बार के जंगलों में हो सकती है। वह दल के साथ घुमने के लिए निकला रहा था। बाद में यह अपने दल से भटक गया होगा और भोजन व पानी की तलाशी में रिहायशी इलाके में आ पहुंचा। इधर, विभाग के द्वारा लाल मुंह के बंदर को पकडऩे के बाद से देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। उसकी उम्र करीब 20 से 25 साल की बताई जा रही है।
 बाबरी विध्वंस Breaking: बाबरी मस्जिद विध्वंस पर बड़ा फैसला, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर समेत सभी आरोपी बरी

बाबरी विध्वंस Breaking: बाबरी मस्जिद विध्वंस पर बड़ा फैसला, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर समेत सभी आरोपी बरी

लखनऊ। 6 दिसंबर, 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने के आपराधिक मामले में 28 साल बाद जज सुरेंद्र कुमार यादव की विशेष अदालत अपना फैसला सुना दिया है। जज ने फैसला पढ़ते हुए कहा है कि यह विध्वंस पूर्व नियोजित नहीं था बल्कि आकस्मिक घटना थी। विशेष अदालत ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी व कल्याण सिंह सभी अभियुक्तों को बरी कर दिया है। इस मामले में 49 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इसमें से 17 की मौत हो चुकी है। सीबीआई व अभियुक्तों के वकीलों ने करीब आठ सौ पन्ने की लिखित बहस दाखिल की है। इससे पहले सीबीआई ने 351 गवाह व करीब 600 से अधिक दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए हैं। लिहाजा इसके मद्देनजर अदालत का फैसला भी करीब दो हजार पन्ने का हो सकता है। 30 सितंबर, 2019 को सुरेंद्र कुमार यादव जिला जज, लखनऊ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें फैसला सुनाने तक सेवा विस्तार दिया था। विशेष जज सुरेंद्र कुमार यादव के कार्यकाल का अंतिम फैसला 30 सितंबर को होगा। सीबीआई के वकील ललित सिंह के मुताबिक कि यह उनके न्यायिक जीवन में किसी मुकदमे का सबसे लंबा विचारण है। वह इस मामले में वर्ष 2015 से सुनवाई कर रहे हैं। 
मरवाही उपचुनाव जीत कर पापा के अधूरे काम व सपने को पूरा करूंगा- अमित जोगी

मरवाही उपचुनाव जीत कर पापा के अधूरे काम व सपने को पूरा करूंगा- अमित जोगी

रायपुर। मरवाही विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर मैं अपने पापा के अधूरे काम व सपने को पूरा करूंगा। ये बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी के बेटे व जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहीं है।
 
 
अमित जोगी ने कहा कि मरवाही उपचुनाव में सरकार और परिवार के बीच मुख्य मुकाबला है और इस मुकाबले में परिवार के प्यार की जीत जोगी। उन्होंने कहा कि जीत हासिल कर वे अपने पापा अजीत जोगी के अधूरे काम व सपने को पूरा करेंगे।
 
 
जोगी ने कहा कि बाकी लोगों के लिए ये चुनावी दंगल होगा पर मेरे लिए पुत्र धर्म का निर्वहन है। उन्होंने कहा कि पापा के आशीर्वाद से 10 नवंबर को ही दीपावली पर्व के 4 दिन पहले मरवाही की जनता के साथ मेरा परिवार दिवाली मनाएगा।  
 
 राजधानी के एक कपड़ा कारोबारी के साथ देर रात मारपीट, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजधानी के एक कपड़ा कारोबारी के साथ देर रात मारपीट, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर कॉलोनी में कपड़ा कारोबारी अमर कनिया के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
 
 
मिली जानकारी के अनुसार मामला देर रात लगभग 11 बजे का है जब कपड़ा कारोबारी अपने राजीव नगर निवास के समीप परिवार के साथ थे, उसी वक्त कार में अज्ञात चार युवकों ने गाली गलौज किया जिस पर कारोबारी ने आपत्ति दर्ज की जिसके बाद चारों युवकों ने कारोबारी पर हमला कर दिया और डंडा से मारपीट की इस विवाद में बीच बचाव में आए कारोबारी के साथी अन्य की भी जमकर पिटाई की गयी।

 
 
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई जिसके बाद राजीव नगर कॉलोनी के निवासियों ने थाना का घेराव कर दिया। पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा नेता राजकुमार राठी सहित सभी रहवासी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जिसके बाद पुलिस ने गस्त बढ़ाया और कपड़ा व्यवसायी से कार सवार युवकों ने गाली-गलोच व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
बड़ी खबर : देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी आये कोरोना की गिरफ्त में, ट्विट कर दी जानकारी

बड़ी खबर : देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी आये कोरोना की गिरफ्त में, ट्विट कर दी जानकारी

नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर है कि देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। यह जानकारी उन्होंने ट्विटर हैंडल से दी है। जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति की पत्नी का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसमें वह निगेटिव मिली हैं। कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद उपराष्ट्रपति होम क्वारंटाइन में चले गए हैं।

राज्य सरकार को संविधान के तहत क़ानून जल्द पारित करना चाहिए: विकास उपाध्याय

राज्य सरकार को संविधान के तहत क़ानून जल्द पारित करना चाहिए: विकास उपाध्याय

 रायपुर। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय आज कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्यपाल को कृषि बिल के विरोध में ज्ञापन सौंपने के बाद एक बयान जारी कर मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार कृषि क्षेत्र में भी ज़ोर-शोर से निजीकरण ला रही है। 2022 तक किसानों का मुनाफा दोगुनी करने का सपना दिखाने वाली मोदी सरकार जब तक एक नया बिल नहीं लाती है, जो किसानों को एमएसपी की गारंटी दे,स्वामीनाथन फॉर्मूला, जिसका भाजपा ने 2014 में वादा किया था। तब तक सरकार 2022 तो क्या, वर्ष 2032 तक भी किसानों की आय दोगुनी नहीं कर पायेगी। विकास उपाध्याय ने सवाल किया कि क्या इनमें से कोई भी बिल है जो फ़सल का रेट तय करने की बात करता हो? किसान इसी की माँग कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी भी। उन्होंने तो इस बात पर जोर देते हुए कहा खुद किसानों के नियंत्रण वाले बाज़ार होने चाहिए। विकास उपाध्याय ने यहाँ तक कहा जब केंद्र सरकार राज्य सरकारों के विषय कृषि में अतिक्रमण कर ही चुकी है, तो मोदी सरकार के पास इस बिल को जिसमें एमएसपी तय हो को ना लाने का और इसे पास ना कराने का भला क्या कारण होगा? सिर्फ एक ही कारण हो सकता है कि मोदी सरकार किसानों की नहीं वह कॉरपोरेट घरानों की ही हितैषी है। विकास उपाध्याय ने ऐसी स्थिति में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सुझाव का वकालत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को संविधान के अनुच्छेद 254(2) के तहत क़ानून पारित करने के संदर्भ में विलम्ब नहीं करना चाहिए।

सोने और चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट

सोने और चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट

नई दिल्ली। सोने-चांदी की वायदा कीमतों में बुधवार सुबह अच्छी-खासी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह दिसंबर वायदे की सोने की कीमत 266 रुपये की गिरावट के साथ 50,386 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखी। इसके अलावा अक्टूबर वायदे की सोने की कीमत बुधवार सुबह एमसीएक्स पर 231 रुपये की गिरावट के साथ 50,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। बुधवार सुबह सोने की वैश्विक कीमत में भी गिरावट देखी गई।
 

घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतें जानते हैं। बुधवार सुबह चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत बुधवार 1,396 रुपये की गिरावट के साथ 61,070 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। वैश्विक स्तर पर भी चांदी की वायदा व हाजिर कीमतों में बुधवार सुबह गिरावट देखी गई।
 
अब बीच सड़क पर लोगों को रोककर गाड़ियों के कागजात चेक नहीं कर सकेगी ट्रैफिक पुलिस

अब बीच सड़क पर लोगों को रोककर गाड़ियों के कागजात चेक नहीं कर सकेगी ट्रैफिक पुलिस

दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 में कई बदलाव किए हैं। सरकार द्वारा जारी नई अधिसूचना 1 अक्टूबर, 2020 से पूरे देश में लागू होगी। नए नियम के तहत अब ट्रैफिक पुलिस बीच सड़क पर लोगों को रोककर वाहनों के दस्तावेजों की जांच नहीं कर पाएगी। दरअसल, केंद्र सरकार का कहना है कि देश में आईटी सेवाओं और इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग के जरिए ट्रैफिक नियमों को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकता है। इससे काफी समय की बचत होगी। वहीं, जिन वाहन मालिकों के दस्तावेज पूरे नहीं हुए हैं, उन्हें ई-चालान मिलेगा।


सरकार के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, 1 अक्टूबर से ट्रैफिक पुलिस सड़क पर चेकिंग करने वाले लोगों को नहीं रोकेगी। वाहनों के पंजीकरण संख्या के माध्यम से दस्तावेजों का ई-सत्यापन किया जाएगा। ऐसे मामलों में, ई-चालान उन वाहनों को भेजा जाएगा जिनके दस्तावेज अधूरे हैं। सीधे शब्दों में कहें, अब सड़क पर ड्राइवरों से भौतिक दस्तावेजों की मांग नहीं की जाएगी।


मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सूचित किया गया है कि अब ड्राइवरों की सभी जानकारी पोर्टल में दर्ज की जाएगी। यह रिकॉर्ड समय-समय पर अपडेट भी किया जाएगा। इस पोर्टल पर भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों से प्रमाण पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं और उपलब्ध कराए जा सकते हैं। दस्तावेज़ से संबंधित कई जानकारी ट्रैफ़िक विभाग के ई-पोर्टल पर तुरंत प्राप्त की जा सकती है।


दस्तावेज़ की जांच करने के लिए समय और दिन की मुहर में अधिकारी की पहचान शामिल है। नए नियमों के तहत, यदि प्रवर्तन अधिकारी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रूप से दिए गए दस्तावेजों की जानकारी सही पाई जाती है, तो वाहन मालिक से परीक्षा के लिए उन दस्तावेजों की हार्ड कॉपी नहीं मांगी जाएगी। इस पोर्टल में ऐसे मामले भी शामिल हैं जिनमें वाहन मालिक के दस्तावेजों को अपराध के कारण जब्त कर लिया गया
 

हाथरस घटना: परिवार की मर्जी के खिलाफ आधी रात पुलिस ने किया पीड़िता का अंतिम संस्कार, लोगो में आक्रोश

हाथरस घटना: परिवार की मर्जी के खिलाफ आधी रात पुलिस ने किया पीड़िता का अंतिम संस्कार, लोगो में आक्रोश

नई दिल्ली, हाथरस जिले में 19 साल की लड़की के साथ जो हुआ उससे ज्यादा भयानक और हैवानियत भरा कुछ नहीं हो सकता। वहीं, 2:40 बजे बिना किसी रीति रिवाज के साथ पुलिस ने पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान पीड़िता की मां पुलिस के आगे गिड़गिड़ाती। घरवाले गुहार लगाते रहे। वो भीख मांगते रहे कि 15 मिनट के लिए बेटी के आखिरी दर्शन कर लेने दिए जाएं, लेकिन परिवार वालों की एक न सुनी गई और जबरन पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि भी पुलिस वालों ने ही दी। इसको लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।


जानकारी के मुताबिक, हाथरस जिले की 19 साल की लड़की का शव दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार की रात 12:50 बजे उसके पैतृक गांव लाया गया। इस दौरान पूरा गांव छावनी जैसा नजर आया। दरअसल, प्रशासनिक अधिकारियों की मंशा थी कि सुबह होने से पहले शव का अंतिम संस्कार करा दिया जाए। जबकि परिवार वालों का कहना था कि वह सुबह होने पर अंतिम संस्कार करेंगे। इसी को लेकर हंगामा शुरू हो गया। महिलाएं एंबुलेंस के सामने लेट गईं। रात करीब सवा दो बजे तक मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा। बाद में पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक एंबुलेंस के सामने लेटी महिलाओं को हटाया। इस दौरान धक्कामुक्की और खींचतान भी हुई।


इस दौरान एसपी-डीएम लड़की के बेबस पिता को अंतिम संस्कार के लिए समझाते रहे। लेकिन घरवालों की तो बस इतनी सी इच्छा थी कि वो अपनी बेटी का रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार करें। परिजन शव को अपने घर लेकर जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस अपनी जिद से टस से मस नहीं हुई। लड़की की मां ने कहा कि हम अपनी बच्ची की विदाई करना चाहते हैं। हल्दी लगानी होती है। तभी आखिरी विदाई होती है दरवाजे से। करीब 200 की संख्या में पुलिसवाले घरवालों की मांग ठुकराते हुए लाश को रात 2 बजकर 20 मिनट पर अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पुलिसवालों ने अंतिम संस्कार के वक्त घेरा बना लिया। किसी को चिता के पास जाने तक नहीं दिया।


करीब 25 मिनट बाद खुद ही पुलिस ने चिता को आग लगा दी। पुलिस के इस रवैये पर ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है। हालांकि इस मामले में प्रशासन अब सफाई दे रहा है कि घरवालों के सहयोग से ही लड़की का अंतिम संस्कार किया गया है। तो वहीं, पीड़ित के भाई ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। भाई ने कहा कि उसकी बहन को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज से दिल्ली एम्स रेफर किया गया था। लेकिन उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया। अगर बहन को सही वक्त पर इलाज मिल गया होता तो वह आज जिंदा होती। परिवार वालों ने नाराजगी जाहिर करते हुए यह भी कहा है कि उन्हें यूपी पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा नहीं है।
 

आज दिनांक 30 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 30 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

 आज 30 सितम्बर का राशिफल

मेष राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक खर्च और परिवार में वाद-विवाद से बचें। नकारात्मक मानसिकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। सामाजिक कार्यों में अपने को व्यस्त रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ राशि :-

आज का दिन लाभदायक रहेगा। निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक व मानसिक रूप से उत्तम रहेगा। परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें, क्योंकि कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी नई सोच की वजह से कार्य में नयापन ला सकेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग हो सकता है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

मिथुन राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। अधिक परिश्रम करने पर सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च भी अधिक बढ़ेगा। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद करने से बचें। संतान या रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। खान-पान का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

कर्क राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। खुद पर संयम रखें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी और उनके सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। धन और यश की हानि होने की संभावना है। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में जा सकते हैं। दांपत्य जीवन का सुख और आनंद मिलेगा।

सिंह राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों के सहयोग से कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। बड़े कार्यों में सफलता हासिल होगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। आय के स्रोत विकसित होंगे। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम बरतें। धार्मिक कार्यों में खर्च होने की संभावना है। नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच पुराना तनाव खत्म होगा और रिश्ते मजबूत बनेंगे।

कन्या राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है। नौकरी तथा कारोबार के क्षेत्र में धनलाभ के योग हैं। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे। अपनी वाणी पर संयम बरतें। नए कार्यों को शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से मन खुश रहेगा। अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती कर सकेंगे।

तुला राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। धन संबंधित लेन-देन में सतर्क बरतें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्य तथा किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर में कार्यभार के कारण थकान महसूस हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव रहेगा। परिवार के साथ समय गुजारेंगे और खूब मजा करेंगे। रिश्तों में मजबूती भी आएगी।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। मन अशांत और शरीर थोड़ा थकान से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे की संभावना रहेगी। वाहन के रख-रखाव में खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम बरतें। क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि :-

आज का दिन अच्छा बीतेगा। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। दोस्तों से लाभ हो सकता है। नौकरी-पेशे वाले लोगों को लाभ होगा। सहकर्मियों से लाभ मिलेगा। अपने कार्यों से आपको यश की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। घर में परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सोच समझ कर लिए गए फैसले आपको खुशी देंगे।

मकर राशि :-

आज का दिन शुभ रहेगा। पूरा दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। अधिकारी आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए वाहन का सुख मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

कुम्भ राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे, लेकिन परिश्रम की भी अधिकता रहेगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। परिवार में कलह होने की संभावना है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। अधिक धन खर्च हो सकता है। सामाजिक समारोह में भाग लें और नए दोस्त बनाने में समय व्यतीय करें।

मीन राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ मिल सकता है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आनंदायक रहेगी। छात्रों के लिए अच्छा समय है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है। अनावश्यक धन खर्च होने की संभावना है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मेहनत से किये गये काम सफल होंगे और आपकी अलग पहचान बनेगी।

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में 456 समेत प्रदेश में 2197 नए कोरोना संक्रमितों की हुई पहचान, 14 मरीजों की हुई मौत

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में 456 समेत प्रदेश में 2197 नए कोरोना संक्रमितों की हुई पहचान, 14 मरीजों की हुई मौत

रायपुर | प्रदेश में आज कुल 2197 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | आज प्रदेश में कुल 3095 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 31225 है | 

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 29 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 29 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें.......  

छत्तीसगढ़ भाजपा ने घोषित कि अपनी प्रदेश कार्यकारिणी, अमित साहू बने युवा मोर्चा अध्यक्ष , देखे पूरी लिस्ट 

राजधानी के क्वींस क्लब गोलीकांड मामले में दो और आरोपी हुए गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

बड़ी खबर: सांसद पीएल पुनिया गिरफ्तार, हाथरस में हुई हैवानियत को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन 

राजधानी में जारी है कोरोना का प्रकोप: जाने संतोषी नगर, तात्यापारा सहित और कहां-कहां बना कंटेंटमेंट जोन 

 BIG BREAKING: मरवाही विधानसभा उप चुनाव की तारीख का ऐलान, जाने कब होंगे चुनाव और कब आएंगे नतीजे 

कलयुगी बेटे ने की कुदाली मारकर पिता की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी

मुंबई में एक और नवोदित अभिनेता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

बड़ी खबर: झीरम घाटी केस की सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका खारिज 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने कृषि बिल के विरोध में राजभवन तक निकाला पैदल मार्च 

शहर अनलॉक होते ही सब्जियों की कीमतों में आई गिरावट, लॉकडाउन में चोरी छिपे बिक रही थी महंगी सब्जियां 

छत्तीसगढ़ भाजपा ने घोषित कि अपनी प्रदेश कार्यकारिणी, अमित साहू बने युवा मोर्चा अध्यक्ष , देखे पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ भाजपा ने घोषित कि अपनी प्रदेश कार्यकारिणी, अमित साहू बने युवा मोर्चा अध्यक्ष , देखे पूरी लिस्ट

रायपुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शी विष्णु देव साय जी ने आज अपनी कार्यकारणी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों कि घोषणा कर दी है|
देखे सूचि :-
 

राजधानी के क्वींस क्लब गोलीकांड मामले में दो और आरोपी हुए गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी के क्वींस क्लब गोलीकांड मामले में दो और आरोपी हुए गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | क्वींस क्लब फायरिंग मामले में तेलीबांधा पुलिस ने और दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमित धवल और युवति राजवीर सिंह कौर शामिल है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाने में 188, 269, 270, एवं महामारी एक्ट अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस दोनों आरोपियों से इस मामले में पूछताछ कर रही। साथ ही तेलीबांधा पुलिस ने क्वींस क्लब के पूर्व संचालकों को भी नोटिस देकर थाने में उपस्थित होने को कहा है।

पढ़ें : धमतरी जिले में कोरोना से आज फिर 2 लोगों की मौत, जाने धमतरी जिले में कहां-कहां बना कंटेंनमेंट जोन

27 सितम्बर की देर रात राजधानी के व्हीआईपी रोड स्थित क्वींस क्लब में गोली चली थी। हवाई फ़ायर करने वाले युवक को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार किया था। घटना को लेकर पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि क्वींस क्लब में बर्थडे पार्टी का आयोजन था। आरोपी अमित धवल के नाम से होटल का कमरा नंबर 206 बुक कराया गया था।

 बड़ी खबर: सांसद पीएल पुनिया गिरफ्तार, हाथरस में हुई हैवानियत को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

बड़ी खबर: सांसद पीएल पुनिया गिरफ्तार, हाथरस में हुई हैवानियत को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

रायपुर। राज्यसभा सदस्य व छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया सहित कांग्रेसजनों को दिल्ली पुलिस ने राजीव चौक में गिरफ्तार किया है।  सांसद पीएल पुनिया के साथ पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, पूर्व सांसद उदित राज और दिल्ली महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष अमृता धवन के नेतृत्व में कांग्रेस का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन और गिरफ्तारी दी गई। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेताओं को मंदिर मार्ग थाने में लाया गया। सारे गिरफ्तार कांग्रेसी नेता इस समय मंदिर मार्ग थाने में मौजूद रहे।
 

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में 14 सितंबर को गांव के ही कुछ ऊंची जाति के युवाओं ने एक दलित युवती को हवस का शिकार बनाया था। इस दौरान उन्होंने पीड़िता को जान से मारने की भी कोशिश की, आरोपियों ने पीड़िता की चीभ काट दी और रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी इसके अलावा पीड़िता को गला दबाकर मारने की भी कोशिश की गई थी। जिसके बाद गंभीर हालत में पीड़िता को इलाज के लिए दिल्ली लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में कांग्रेस आज दिल्ली में प्रदर्शन कर रही थी। 
 धमतरी जिले में कोरोना से आज फिर 2 लोगों की मौत, जाने धमतरी जिले में कहां-कहां बना कंटेंनमेंट जोन

धमतरी जिले में कोरोना से आज फिर 2 लोगों की मौत, जाने धमतरी जिले में कहां-कहां बना कंटेंनमेंट जोन

धमतरी। कोरोना महामारी संक्रमण से मरने वालों की संख्या थम नहीं रही है। प्रतिदिन 1-2 मरीजों की मौत होती जा रही है। यह आंकड़ा धमतरी जिले के लिए बेहद डरावना है। इसलिए लोगों को समय के रहते कोरोना से बचने के लिए सुरक्षा के साथ चलने की जरूरत है।

 
जिले में कोरोना वायरस का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है। अब तक 25 हजार 313 लोगों ने परीक्षण कराया है। जिसमें आरटीपीसीआर 7616, टर्नेट 1310, रैपिड इंटीजन किट से 16787 सेम्पल का जांच किया गया है। जिसमें से 2347 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई है। जिसमें से अब तक कुल 1467 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 844 मरीज सक्रिय हैं। 28 सितम्बर को 106 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई। जिसमें धमतरी ग्रामीण ब्लाक से 12, कुरूद ब्लाक से 32, मगरलोड ब्लाक से 6, नगरी ब्लाक से 3, धमतरी शहर से 53 मरीज धनात्मक पाया गया है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों की अस्पताल और होम आईसोलेशन की प्रक्रिया चल रही है।
 
 
धमतरी शहर में 53 कोरोना केस मिले हैं जिसमें रामबाग, सदर बाजार, मराठापारा, हटकेशर, पुराना बस स्टैंड, टिकरापारा, कोष्टापारा, आमातालाब रोड, आमापारा, सोरिद, देवश्री टाकीज रोड, विवेकानंद नगर, महालक्ष्मी कालोनी, मकेश्वर वार्ड, नवागांव, शिव चौक, डिपोपारा, ग्रामीण क्षेत्र में रूद्री, मोंगरागहन, तेलीनसत्ती, जिला पंचायत खपरी, रावां, राधास्वामी सत्संग के पास, सेहराडबरी, भानपुरी, मुजगहन के मरीज शामिल हैं। 
 
 मुख्यमंत्री की आज शाम मंत्रियों के साथ बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा कर बनेगी रूप रेखा

मुख्यमंत्री की आज शाम मंत्रियों के साथ बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा कर बनेगी रूप रेखा

रायपुर। केंद्रीय निर्वाचन चुनाव आयोग के ऐलान के बाद मरवाही विधानसभा सीट में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गया है। जिससे आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शाम मरवाही चुनाव में जीत की रणनीति बनाने सहित अन्य अहम मुद्दों को लेकर मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में केंद्र सरकार के नए कृषि विधेयक बिल को लेकर भी चर्चा होगी। इस बैठक में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी शामिल होंगे। मोदी सरकार के कृषि कानून का विरोध करना तेज कर दिया है। प्रदेश स्तर महारैली और हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। साथ ही अन्य कई मुद्दों चर्चा कर रूप रेखा बनेगी।
 
 86 वर्षीय दादी पुनई बाई ने मजबूत इरादों से जीती कोरोना से जंग

86 वर्षीय दादी पुनई बाई ने मजबूत इरादों से जीती कोरोना से जंग

नारायणपुर। ग्राम खड़ीबहार की बुजुर्ग महिला पुनई बाई ध्रुव जो 86 वर्ष की है उन्होंने अपने मजबूत इरादों से बीते माह कोरोना से जंग जीती है। बुजुर्ग महिला ने अपनी हिम्मत और बुलंद हौसले से कोरोना से जंग जीतकर समाज को संदेश दिया कि कोरोना से डरे नहीं, अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। हिम्मत और मजबूती के साथ कोरोना का सामना करें, जीत अवश्य मिलेगी। बातचीत करने पर दादी ने स्थानीय बोली में बताया कि उन्होंने 86 साल के जीवन काल में पहली बार ऐसी भयानक बीमारी देखी है, जिसकी कोई दवाई नहीं है। दवाई अगर है, तो व्यक्ति के पास ही है। इसके बचाव के लिए लोगों को मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग, साबुन या सैनेटाइजर से हाथों को साफ रखना और इम्युनीटि बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा का सेवन जरूरी है। इन सभी उपायों की जानकारी उन्हें कोविड केयर सेंटर से चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ ने बतायी गई। 

पुनई बाई ध्रुव जब कोविड-19 हॉस्पिटल से स्वस्थ होकर बाहर निकली तब उनका हौसला देखने लायक था। उन्होंने उत्साह के साथ अपने दोनों हाथों से मौजूद व्यक्तियों का अभिवादन किया। उन्होंने हॉस्पिटल में डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सेज ने की गई देखभाल की भी तारीफ की। उन्होंने राज्य शासन ने के मरीजों के लिए अस्पताल में की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की। बातचीत में बताया कि हॉस्पिटल में उनके सहित सभी मरीजों का पूरा ख्याल रखा गया। चाय-नाश्ता, खाना, दवाईयां सभी समय-समय पर मिलती थी। स्टाफ का व्यवहार भी बेहद अपनत्व से भरा था, स्टाफ पूरे समय उनको दादी कहकर बुलाता रहा और मेरे मन में भी उन सबके लिए अपने बेटे, बेटियों, पोते, पोतियो जैसा अपनापन है। जिला प्रशासन नारायणपुर ने उनके और उनके परिवार का पूरा सहयोग किया। जिससे उन्हें कोविड केयर सेंटर में किसी प्रकार की समस्या नही हुई। बता देें कि नारायणपुर जिले मेें अब तक कुल 1260 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिनमें से 1004 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट आए हैं। 256 मरीजों का ईलाज कोविड केयर सेंटर में किया जा रहा है। 
 बड़ी खबर रायपुर: अस्पताल में पेट दर्द का बहाना बनाकर स्कूटी ले भागा युवक, मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: अस्पताल में पेट दर्द का बहाना बनाकर स्कूटी ले भागा युवक, मामला दर्ज

रायपुर। अस्पताल से परिचित युवक ने दवा लाने का बहाना बनाकर युवती से स्कूटी मांगकर ले गया। और वापस आकर कहा कि स्कूटी चोरी हो गई। घटना की रिपोर्ट गोलबाजार थाने में दर्ज की गई है।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोकुलधाम सोसायटी अमलीडीह न्यू राजेन्द्रनगर रायपुर निवासी कुमारी तुलसी साहु 25 वर्ष पिता स्व.पुनितराम साहु ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया अपनी बहन प्रीती साहु को इलाज कराने डीकेएस सुपरस्पेस्लिट अस्पताल में भर्ती किया था। पीडि़ता व उसकी मम्मी बहन का देखभाल कर रही थी। इसी दौरान हसमुख जैन नाम के लड़के ने उनसे जान पहचान बढ़ाकर अपने किसी रिस्तेदार को अस्पताल में भर्ती होना बताया। 8 सितंबर को पेट दर्द होने का बहाना बनाकर प्रार्थिया से दवाई लाने के लिये जुपिटर स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एलजेड  3025 को मांगकर ले गया। जब पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तब आरोपी कुछ दूर तक उनके साथ बाहर आया व फरार हो गया। आरोपी का मोबाईल क्रमांक 91796-81994 एवं 80856-47165 पर कॉल करने पर आरोपी कुछ भी कर लो स्कूटी नहीं मिलेंगा कहकर कॉल काट दे रहा है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 राजधानी में पूर्व विवाद को लेकर घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट, मामला दर्ज

राजधानी में पूर्व विवाद को लेकर घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट, मामला दर्ज

रायपुर। पूर्व विवाद को लेकर गाली-गलोचकर जान से मारने की धमकी देकर युवक को घर में घुसकर हाथ-मुक्का एवं धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट सरस्वतीनगर थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटा भवानीनगर कोटा सरस्वतीनगर निवासी देवा निषाद 23 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि सोमवार को विकाश निर्मलकर 22 वर्ष पिता शेर सिंह निर्मलकर ने पूर्व विवाद को लेकर घर में घुसकर गाली-गलोच व जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का एवं धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 राजधानी में जारी है कोरोना का प्रकोप: जाने संतोषी नगर, तात्यापारा सहित और कहां-कहां बना कंटेंटमेंट जोन

राजधानी में जारी है कोरोना का प्रकोप: जाने संतोषी नगर, तात्यापारा सहित और कहां-कहां बना कंटेंटमेंट जोन

रायपुर। विश्व में कोरोना संक्रमण लगतार बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है तो वही से बीती रात राजधानी रायपुर-आसपास की बस्तियों-कॉलोनियों से बीती रात में 530 पॉजिटिव मिले। 

अवंति विहार (5 लोग), मोहबाबाजार, कुम्हारी, कंकालीपारा, बालाजी फू्रट मार्केट-लालपुर, एम्स, बजरंग नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा (4 लोग), कबीर नगर (2 लोग), हर्षित नगर (4 लोग), दुबे कॉलोनी, उदय सोसायटी-टाटीबंध (15 लोग), चौबे कॉलोनी (5 लोग), बड़े भावनी नगर-कोटा, कुकुरबेड़ा (5 लोग), डीडी नगर 2, खपराभट्टी-आमापारा (3 लोग), पुरानी बस्ती (5 लोग), देवेंद्र नगर (6 लोग), कुशालपुर (5 लोग), श्याम नगर, रेलवे कॉलोनी, श्रीनगर, सिंघानिया सरोवर, सुंदर नगर (7 लोग), शिवानंद नगर-खमतराई (8 लोग), श्याम विहार-रायपुरा, मेकाहारा, विकास नगर-गुढिय़ारी, चंगोराभाठा (6 लोग), सांई नगर, अमलीडीह (3 लोग), ब्राम्हणपारा, तात्यापारा (3 लोग), प्रगति विहार कॉलोनी-अमलेश्वर, डंगनिया (3 लोग), हाउसिंग बोर्ड-बोरियाकला, गांधी नगर, संतोषी नगर-हनुमान नगर (7 लोग), राजीव नगर, चौरसिया कॉलोनी (5 लोग), हीरापुर 2, रोहणीपुरम (4 लोग), सेमरिया 2, धरसींवा (16 लोग), आनंद नगर, पेंशन बाड़ा 2, राजबंधा मैदान, आमासिवनी, समता कॉलोनी (4 लोग), शंकर नगर (10 लोग), महामाया मंदिर-भनपुरी 2, कृष्णा नगर-करमा चौक 2, नवापारा-धमतरी, सिमरन सिटी-मठपुरैना, श्री नारायणा हॉस्टिपल (3 लोग), वेदांता सिटी-कांदूल, अशोक नगर-सड्डू, सिविल लाइन (3 लोग), माना कैंप 2, न्यू राजेंद्र नगर (3 लोग), विवेकानंद नगर, शांति निवास-लक्ष्मी नगर, सन्यासी पारा-खमतराई, बैरनबाजार 2, लाभांडी-जोरा, इंदिरा नगर, राजातालाब, शांति नगर (5 लोग), पचपेड़ी नाका, आजाद चौक-बिरगांव, प्रगति नगर-पंडरी, वी केयर हॉस्पिटल, कोटा, वेन्यू पेट्रोल पंप-बिरगांव, देवपुरी, शैलेंद्र नगर (4 लोग), स्वर्णभूमि 2, वालफोर्ड सिटी, आयुर्वेदिक कॉलेज, दोंदेखुर्द, मंदिरहसौद (40 लोग), आरंग, गोवर्धन नगर, रामकुंड, तिल्दा (24 लोग), महादेव घाट, वसुंधरा नगर, लोधीपारा (4 लोग), गोंदवारा (5 लोग), अविनाश आशियाना, भनपुरी, अभनपुर (5 लोग), एकता चौक-दलदल सिवनी, दुर्गापारा, श्याम नगर (3 लोग), बोरियाखुर्द, आरडीए कॉलोनी, स्टेशन-कचना, शुकवारी बाजार (3 लोग), विजय नगर-भनपुरी, फाफाडीह (3 लोग), प्रेम पार्क-महानंद नगर, चौरसिया कॉलोनी, सुभाष चौक, पुलिस लाइन 2, भाठागांव 2, टिकरापारा, निमोरा, पंचवटी नगर, वीआईपी सिटी-सड्डू, लालगंगा विहार, कमल विहार, एनएचएमएमआई, नवापारा (3 लोग), गीतांजली सिटी, मारूति विहार, अवंति बाई चौक, होम्योपैथिक कॉलेज-रामकुंड, छोटापारा, उरला, परसदा (12 लोग), जय हिंद चौक (3 लोग), बसंत विहार कॉलोनी-गोगांव, गांधी नगर-गुढिय़ारी, भारत माता चौक-विकास नगर, कृष्णा नगर, सड्डू, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी (5 लोग), इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, दलदल सिवनी (7 लोग), रामसागरपारा, काशीराम नगर, टिकरापारा, रामेश्वर नगर, बीएसएफ माना कैंप, कुरूद (7 लोग), दुबे कॉलोनी, परशुलडीह, खरोरा, अविनाश कैपिटल होम्स, महालक्ष्मी मार्केट पंडरी, आदर्श नगर, विजेता कॉम्पलेक्स, सीआरपीएफ कैंप, शिव नगर, पुलिस मुख्यालय, सक्ति नगर, काशी नगर, प्रिंस कॉलोनी, मुजगहन-सेजबहार (5 लोग), रावतपुरा, नर्मदा पारा बिरगांव।