BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG : महतारी वंदन योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, विपक्ष ने मंत्री को घेरा, जवाब से असंतुष्ठ होकर किया वॉकआउट

CG : महतारी वंदन योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, विपक्ष ने मंत्री को घेरा, जवाब से असंतुष्ठ होकर किया वॉकआउट

 रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज महतारी वंदन योजना का मुद्दा जोर शोर से गूंजा। विपक्ष के सदस्यों ने इस योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विभागीय मंत्री को जमकर घेरा। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विपक्ष के सवालों का संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाई जिससे नाराज होकर कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।

विधानसभा में आज ज्यादातर प्रश्न महिला बाल विकास विभाग से संबंधित महतारी वंदन योजना, आंगनबाड़ी भवन , मुख्यमंत्री कन्या विवाह और दिव्यांग जनों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में पूछे गए। इस दौरान विपक्ष के अलावा सत्ता पक्ष के विधायक भी अपनी ही सरकार को घेरते नजर आए। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने प्रश्नकाल में पूछा कि वर्ष 2023 , 24 में ऐसे कितने आवेदक हैं जिन्हें आवेदन के बाद भी महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिला है। मंत्री ने ऐसे लोगों की संख्या 3971 बताया, कांग्रेस सदस्य उमेश पटेल ने जानना चाहा कि इन्हें कब तक राशि मिल जाएगी और पूरे 12 महीने की राशि मिलेगी या नहीं। विभागीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि इन आवेदकों के बैंक खाते में कुछ समस्या है जिसे दूर कर जल्द उन्हें भुगतान किया जाएगा, उन्होंने बताया कि जिस महीने से इनका नाम पात्रता सूची में आयेगी उसी माह से उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। कांग्रेस विधायकों ने इसे महतारी के अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। विभागीय मंत्री उन्हें जवाब देने का प्रयास करती रही परन्तु विपक्ष की नारेबाजी जारी रही अंततः असंतुष्ठ सभी कांग्रेस विधायको ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

CG ब्रेकिंग : एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर अमन साव, इलाके में हाई अलर्ट जारी…..

CG ब्रेकिंग : एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर अमन साव, इलाके में हाई अलर्ट जारी…..

 रायपुर। झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। जानकारी के मुताबिक, रांची पुलिस अमन साव को रायपुर जेल से झारखंड लेकर जा रही थी, इसी दौरान रामगढ़ के पास अमन गैंग के सदस्यों ने पुलिस काफिले पर बम से हमला कर दिया।

हमले के दौरान अमन साव ने मौके का फायदा उठाकर पुलिस की इंसास राइफल लूट ली और भागने लगा। पुलिस ने तुरंत पीछा किया, लेकिन इस दौरान अमन के साथियों ने पुलिस पर फिर से हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में अमन साव मारा गया, जबकि मुठभेड़ में एक पुलिस जवान घायल हो गया।

घटना के बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, और पुलिस अमन गैंग के फरार साथियों की तलाश में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को पहले से अमन साव के भागने की आशंका थी, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है। अमन साव पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे।

CG – दुकानदार की अश्लील हरकत : नाबालिग को दिखाया प्राइवेट पार्ट...फिर जो हुआ…

CG – दुकानदार की अश्लील हरकत : नाबालिग को दिखाया प्राइवेट पार्ट...फिर जो हुआ…

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के गीदम शहर से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक दुकानदार रफीक पर 15 साल की नाबालिग को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साई भीड़ ने युवक को खोजने से पहले मस्जिद घेर दिया व शहर में चक्काजाम कर दिया।

लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही उसकी दुकान तोड़ने की मांग की। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद सड़क जाम को खत्म किया। देर रात पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

जाने पूरा मामला

बताया जा रहा है कि 15 साल की नाबालिग अपने छोटे भाई के साथ घड़ी बनवाने इलेक्ट्रॉनिक दुकान गई थी। दुकान का संचालक मोहम्मद रफीक खान काउंटर पर बैठा था। बच्ची दुकान के अंदर गई, भाई बाहर था।
इसी बीच दुकानदार ने अपने दुकान में काम करने वाले 2 कर्मचारियों को दुकान के बाहर भेज दिया। फिर वह खड़ा हुआ और उसने अपनी पेंट उतारी और बच्ची को प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा।


युवक की इस करतूत से लड़की काफी डर गई। दुकान से बाहर निकली भाई के साथ पहले घर चली गई। वहां से ट्यूशन चली गई। ट्यूशन में उसने मैडम को पूरी बात बताई। मैडम ने तुरंत इस बारे में परिजनों को जानकारी देने कहा। घर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी मां को दी। वह काफी डरी हुई थी। पिता घर आए तब मां और बच्ची ने इस करतूत के बारे में उन्हें बताया। पिता ने इसकी जानकारी गीदम नगर पंचायत के अध्यक्ष रजनीश सुराना सहित आस-पास के लोगों को दी। पुलिस को भी खबर की गई। धीरे-धीरे यह बात पूरे शहर में फैल गई।
इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए सैकड़ों लोग पहले उसकी दुकान पहुंचे लेकिन, दुकान बंद मिली। फिर उसके घर गए जहां पता चला कि वह मस्जिद गया हुआ है। इसके बाद गुस्साए लोगों ने मस्जिद का घेराव किया।
गुस्साई भीड़ ने बीजापुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। शहर में तनाव की स्थिति बन गई। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गीदम नगर पंचायत के अध्यक्ष रजनीश सुराना ने कहा कि, जिस जगह आरोपी की दुकान है वह टेंपल कमेटी की जगह है। लोगों की मांग के बाद प्रशासन की टीम ने आश्वासन दिया है कि दुकान खाली करवाई जाएगी। जिसके बाद सभी लोग मान गए और जाम खोल दिया।

CG : रानू, सौम्या, सूर्यकांत समेत पांच आरोपियों को आज फिर कोर्ट में किया जाएगा पेश, एक दिन बढ़ी थी न्यायिक रिमांड

CG : रानू, सौम्या, सूर्यकांत समेत पांच आरोपियों को आज फिर कोर्ट में किया जाएगा पेश, एक दिन बढ़ी थी न्यायिक रिमांड

 रायपुर। करोड़ों के बहुचर्चित खनिज जिला न्यास मद (DMF) घोटाले में फंसे निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, माया वारियर और मनोज द्विवेदी को सोमवार कोर्ट में पेश किया गया।

ईओडब्ल्यू ने कोर्ट से दो दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी थी, लेकिन एसीबी के जज के अवकाश के चलते आरोपियों को ईडी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश मिला।

आज फिर होगी कोर्ट में पेशी

कस्टोडियल रिमांड के दौरान ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने सभी को एक साथ बैठाकर पूछताछ की है। आज मंगलवार को फिर से इन आरोपियों को एसीबी-ईओडब्ल्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Samoda News : नगर पं. समोदा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर समेत सभी पार्षदों ने ली शपथ, MLA गुरु खुशवंत बोले – ट्रिपल इंजन की सरकार क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित है

Samoda News : नगर पं. समोदा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर समेत सभी पार्षदों ने ली शपथ, MLA गुरु खुशवंत बोले – ट्रिपल इंजन की सरकार क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित है

 

रायपुर – आरंग।  राजधानी रायपुर के आरंग विधानसभा के नगर पंचायत समोदा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर समेत सभी पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया। नगरीय निकाय चुनाव में नगर पंचायत समोदा में भाजपा को प्रचंड जीत मिली थी। प्रशिक्षु आईएएस अनुपमा आनंद ने नगर पंचायत समोदा के नव निर्वाचित अध्यक्ष छोटे लाल सोनकर सहित सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की 

इस बस स्टैंड प्रांगण में ग्राम समोदा में आयोजित नगर पंचायत समोदा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में विधायक गुरु खुशवंत साहेब बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्याम नारंग ने किया।

इस दौरान विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण की बधाई व शुभकामनाएं दी। नगर पंचायत समोदा के विकास व जन आकाँक्षाओं को पूरा करने के लिए नगर की जनता ने भाजपा के प्रति जो विश्वास प्रकट किया है उसके प्रति ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार अटल संकल्प पत्र में किये अपने वादों को अक्षरसः पूरा करने के लिए कृत संकल्पित है।

आने वाले पांच वर्ष में नगर के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु सभी जनप्रतिनिधि पूरी निष्ठा, समर्पण एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आरंग विधानसभा सहित प्रदेश की प्रगति में अपनी जनभागीदारी जरुर सुनिश्चित करेंगे।

समारोह में रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम कुमार नारंग, चुनाव प्रभारी गुलाब सिंह टिकरिहया, पूर्व विधायक संजय ढीढी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा जी, जिला मंत्री राजेन्द्र वर्मा, समोदा मण्डल अध्यक्ष देवकुमार साहू, पीलाराम निषाद, हरिलाल सोनकर जी, गजेन्द्र वर्मा, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

CG NEWS : मंत्री लखन देवांगन को भाजपा ने भेजा कारण बताओ नोटिस, जानिए पूरा मामला

CG NEWS : मंत्री लखन देवांगन को भाजपा ने भेजा कारण बताओ नोटिस, जानिए पूरा मामला

 रायपुर।  कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन को बीजेपी ने कारण बताओ नोटिस भेजा है. लखन देवांगन को जवाब देने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है. कोरबा नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर को निष्कासित करने के बाद पार्टी ने यह नोटिस भेजा है. सभापति के चुनाव के बाद लखन देवांगन ने मीडिया को बयान दिया था.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 8 मार्च को कोरबा निगम सभापति चुनाव में बीजेपी के बागी नूतन सिंह ने जीत दर्ज की थी. इस चुनाव में बीजेपी की तरफ से हितानंद अग्रवाल प्रत्याशी थे. इस चुनाव से पहले बंद कमरे में एक लंबी बैठक हुई थी. सभापति चुनाव के लिए रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने पर्यवेक्षक के रूप में बैठक ली थी. बैठक में पार्षदों को मनाने का प्रयास किया गया था. ज्यादातर पार्षद नूतन सिंह के पक्ष में थे, लेकिन संगठन ने हितानंद अग्रवाल के नाम पर सहमति जताई थी और उन्हें सभापति का आधिकारिक प्रत्याशी बनाया था.

नूतन सिंह ने मारी थी बाजी

इस मीटिंग में नूतन सिंह को मनाने की कोशिश की गई थी. लेकिन हितानंद को आधिकारिक प्रत्याशी बनाने के बीच नूतन वॉशरूम जाने के बहाने मीटिंग से निकल गए और सभागार चले गए थे. यहां उन्होंने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया. जब वोटिंग हुई तो बीजेपी के 42 पार्षदों में से 33 ने नूतन सिंह को वोट दिया.

देवांगन ने दिया था बयान

सभापति के चुनाव के बाद मंत्री लखनलाल देवांगन ने मीडिया में बयान दिया था. उन्होंने बीजेपी के बागी नूतन सिंह को बधाई देते हुए कहा था कि पार्टी ने हितानंद अग्रवाल को घोषित था. सभा पार्षदों ने एकजुट होकर नूतन सिंह को समर्थन दिया. सबका फैसला मान्य है और हमारा उनको सहयोग रहेगा. देवांगन के इसी बयान को बीजेपी ने अनुशासनहीनता माना है. साथ ही नोटिस में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर 48 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है.

CG NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के घर छापेमारी के बाद ईडी की गाड़ी पर हमला, 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

CG NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के घर छापेमारी के बाद ईडी की गाड़ी पर हमला, 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

  छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी के बाद ईडी की गाड़ी को रोकने और पथराव करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। दुर्ग पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय की टीम के एक वाहन को रोकने और पथराव करने की घटना में एफआईआर दर्ज की है। यह टीम छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे के खिलाफ एक मामले में उनके आवास की तलाशी लेने गई थी। सोमवार रात निजी वाहन के चालक ने उक्त जिले के ‘पुरानी भिलाई’ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

सन्नी अग्रवाल समेत 15 से 20 लोगों के खिलाफ पुरानी भिलाई पुलिस ने ईडी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। भूपेश बघेल के घर ईडी की कार्यवाही के बाद वापसी के समय ईडी की इनोवा गाड़ी में सन्नी अग्रवाल ने पथराव किया था

 
ईडी ने कथित शराब घोटाले के मामले में उनके बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत भिलाई के मानसरोवर कॉलोनी में बघेल के आवास और दुर्ग में 13 अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी। सूत्रों के अनुसार, तलाशी करीब आठ घंटे तक चली, जिसके दौरान ईडी ने करीब 30 लाख रुपये नकद और कुछ दस्तावेज जब्त किए। ड्राइवर ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा कि सोमवार को शाम करीब साढ़े चार बजे बघेल के घर से निकलते समय करीब 15-20 प्रदर्शनकारियों ने चार पहिया वाहन को रोक लिया और कुछ लोग बोनट पर चढ़ गए। एफआईआर में कहा गया है कि किसी ने पत्थर भी फेंका जो वाहन के आगे के शीशे पर लगा।

पुलिस ने दंगा फैलाने [191(2)], गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने (190), स्वेच्छा से सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने (221), सरकारी कर्मचारी पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग (132) और गलत तरीके से रोकने [126(2)] और भिलाई निवासी सनी अग्रवाल और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति विनाश कानून की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है।

कार्रवाई के दौरान भूपेश बघेल घर पर मौजूद थे। बाद में उन्होंने ईडी की छापेमारी के मकसद पर सवाल उठाए, जबकि कांग्रेस ने कहा कि बघेल के खिलाफ छापेमारी उस दिन “सुर्खियों को मैनेज करने” की “साजिश” थी, जब संसद का बजट सत्र फिर से शुरू हुआ और सरकार को कई मुद्दों पर विपक्ष के सवालों का सामना करना पड़ा। चैतन्य बघेल को रायपुर में ईडी कार्यालय में मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। ईडी के अनुसार, मध्य भारतीय राज्य में कथित शराब घोटाला 2019 और 2022 के बीच हुआ था, जब छत्तीसगढ़ में सीएम बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का शासन था। संघीय जांच एजेंसी ने पहले कहा था कि छत्तीसगढ़ शराब “घोटाले” के परिणामस्वरूप राज्य के खजाने को “भारी नुकसान” हुआ और शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबें 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध आय से भर गईं।

‘छत्तीसगढ़ एनर्जी इंवेस्टर्स समिट’ में अदानी, जिंदल और एनटीपीसी समेत कई कंपनियों ने किया निवेश का ऐलान…

‘छत्तीसगढ़ एनर्जी इंवेस्टर्स समिट’ में अदानी, जिंदल और एनटीपीसी समेत कई कंपनियों ने किया निवेश का ऐलान…

  रायपुर: -  छत्तीसगढ़ अब ऊर्जा क्रांति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज रायपुर में हुए ‘छत्तीसगढ़ एनर्जी इंवेस्टर्स समिट’ में कई बड़ी कंपनियों ने 3 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश का ऐलान किया है. इस निवेश से राज्य में परमाणु, थर्मल, सौर और पंप्ड स्टोरेज जैसे क्षेत्रों में बिजली उत्पादन के नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे। इससे न केवल उद्योगों को फायदा मिलेगा, बल्कि आम लोगों को भी सस्ती और निरंतर बिजली मिल सकेगी।

छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति! 3 लाख करोड़ का निवेश, चार तरह के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा

विष्णुदेव साय का aकहना है कि छत्तीसगढ़ में ऊर्जा के क्षेत्र में यह निवेश राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देकर हरित भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ न केवल ऊर्जा में आत्मनिर्भर बने, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऊर्जा हब के रूप में स्थापित हो।

छत्तीसगढ़ पहले से ही 30,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहा है, जो देश के औसत से ज्यादा है। अब हर व्यक्ति को 2048 किलोवाट-घंटे बिजली मिल रही है, जिससे राज्य की ऊर्जा जरूरतें पूरी हो रही हैं। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में एनटीपीसी ने 80,000 करोड़ रुपये की लागत से 4200 मेगावाट क्षमता का न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट लगाने की योजना बनाई है। इससे छत्तीसगढ़ में परमाणु ऊर्जा से बिजली उत्पादन की शुरुआत होगी।

थर्मल पावर क्षेत्र में भी बड़े निवेश की घोषणा हुई है। अदानी पावर 66,720 करोड़ रुपये खर्च कर कोरबा, रायगढ़ और रायपुर में 1600-1600 मेगावाट के तीन थर्मल पावर प्लांट लगाएगा। जिंदल पावर रायगढ़ में 1600 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए 12,800 करोड़ रुपये का निवेश करेगा, जबकि सरदा एनर्जी रायगढ़ में 660 मेगावाट क्षमता के प्लांट के लिए 5,300 करोड़ रुपये लगाएगी।

छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति! 3 लाख करोड़ का निवेश, चार तरह के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा

इसके अलावा, सरकारी कंपनियां एनटीपीसी और सीएसपीजीसीएल 41,120 करोड़ रुपये की लागत से 4500 मेगावाट बिजली उत्पादन करेंगी। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ को बड़ी सफलता मिली है। जिंदल पावर और एनटीपीसी ग्रीन मिलकर 10,000 करोड़ रुपये खर्च कर 2500 मेगावाट सौर बिजली का उत्पादन करेंगे। इसमें डोलेसरा में 500 मेगावाट और रायगढ़ में 2000 मेगावाट के सौर प्लांट शामिल होंगे।

किसानों के लिए भी खुशखबरी है। पीएम कुसुम योजना के तहत 4100 करोड़ रुपये की लागत से 675 मेगावाट सौर बिजली का उत्पादन किया जाएगा और 20,000 सोलर पंप लगाए जाएंगे। इससे किसानों को सिंचाई के लिए सस्ती बिजली मिलेगी और डीजल पंपों की जरूरत कम होगी।

इसके अलावा, 57,046 करोड़ रुपये की लागत से 8700 मेगावाट क्षमता के पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट भी शुरू होंगे। इसमें एसजेएन कोटपाली में 1800 मेगावाट और जिंदल रिन्यूएबल द्वारा 3000 मेगावाट के प्रोजेक्ट शामिल हैं। इन सभी निवेशों के जरिए छत्तीसगढ़ जल्द ही देश के सबसे बड़े ऊर्जा उत्पादक राज्यों में शामिल हो जाएगा। इससे उद्योगों, किसानों और आम लोगों को फायदा होगा और राज्य की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति! 3 लाख करोड़ का निवेश, चार तरह के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा

प्रमुख निवेश और योजनाएं –

1.⁠ ⁠परमाणु ऊर्जा: साफ और कुशल ऊर्जा उत्पादन के लिए ₹80,000 करोड़ का निवेश।
2.⁠ ⁠ताप विद्युत: राज्य की ताप विद्युत क्षमता को मजबूत करने के लिए ₹1,07,840 करोड़।
3.⁠ ⁠सौर ऊर्जा: सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार के लिए ₹10,000 करोड़।
4.⁠ ⁠पीएम कुसुम योजना: किसानों के बीच सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ₹4,100 करोड़।
5.⁠ ⁠पंप्ड स्टोरेज परियोजनाएं (PSP): ग्रिड स्थिरता के लिए ऊर्जा भंडारण में ₹57,046 करोड़।
6.⁠ ⁠क्रेडा सौर पहल: सौर ऊर्जा विस्तार के लिए ₹3,200 करोड़।
7.⁠ ⁠पीएम सूर्य योजना: राष्ट्रीय सौर छत परियोजना के तहत ₹6,000 करोड़।
8.⁠ ⁠सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा: सरकारी इमारतों में सौर ऊर्जा अपनाने के लिए ₹2,500 करोड़।
9.⁠ ⁠बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS): ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए ₹2,600 करोड़।
10.⁠ ⁠पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क: बिजली पारेषण नेटवर्क को उन्नत करने के लिए ₹17,000 करोड़।
11.⁠ ⁠RDSS (वितरण क्षेत्र योजना): वितरण बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए ₹10,800 करोड़।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल देंगे सवालों का जवाब, चार मंत्रियों के बजट प्रस्तावों पर होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल देंगे सवालों का जवाब, चार मंत्रियों के बजट प्रस्तावों पर होगी चर्चा

  रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सवालों का सामना करेंगे। आज भूपेश बघेल भी प्रश्नकाल में राईस मिलरों का मुद्दा उठायेंगे। कल ही भूपेश बघेल के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी थी। आंगनबाड़ी केंद्रों की अव्यवस्था, धान खरीदी में अनियमितता, पोषण आहार, बारदानों की खरीदी का मुद्दा सदन में आज उठेंगे।

वहीं प्रश्नकाल के बाद ध्यानाकर्षण में गिरौदपुरी धाम के विकास की स्वीकृत राशि और प्रधानमंत्री सड़क के जर्जर होने का मुद्दा उठायेंगे। आज चार मंत्री लखनलाल देवांगन, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों की बजट चर्चा होगी।
जीत की बधाई देना उद्योग मंत्री को पड़ा महंगा, लखनलाल देवांगन को BJP ने भेजा कारण बताओ नोटिस

जीत की बधाई देना उद्योग मंत्री को पड़ा महंगा, लखनलाल देवांगन को BJP ने भेजा कारण बताओ नोटिस

 रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने राज्य के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें कोरबा नगर निगम सभापति पद पर बीजेपी से बागी प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर की जीत पर बधाई देना महंगा पड़ सकता है। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा नगर निगम में सभापति बनीं नूतन सिंह ठाकुर को बधाई देते हुए इसे बीजेपी की जीत बताया था। उन्होंने कहा था कि नूतन ठाकुर ने सर्वसम्मति से जीत हासिल की है और नगर निगम में महापौर और सभापति दोनों पदों पर बीजेपी का कब्जा हो गया है, जिससे कोरबा के विकास को गति मिलेगी। हालांकि, बीजेपी ने इस बयान को गंभीरता से लिया है, क्योंकि नूतन ठाकुर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं।

नूतन ठाकुर की बगावत और निष्कासन

कोरबा नगर निगम में सभापति पद के लिए बीजेपी ने हितानंद अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन नूतन ठाकुर ने बगावत कर चुनाव लड़ा और 33 वोटों से जीत हासिल कर ली, जबकि बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी को सिर्फ 18 वोट मिले। इस बगावत के चलते पार्टी ने नूतन ठाकुर को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

अब मंत्री लखनलाल देवांगन के बयान पर बीजेपी ने सख्त रुख अपनाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 48 घंटे में जवाब मांगा है।

BREAKING : पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED की रेड से कांग्रेस में आक्रोश : आज प्रदेशभर में ईडी और भाजपा का करेगी पुतला दहन

BREAKING : पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED की रेड से कांग्रेस में आक्रोश : आज प्रदेशभर में ईडी और भाजपा का करेगी पुतला दहन

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former CM Bhupesh Baghel) के घर ईडी की रेड खत्म हो चुकी है। ED के अधिकारी भूपेश बघेल के निवास से बाहर निकल चुके हैं। ईडी को छापेमारी के दौरान 30 लाख रुपये कैश, पेन ड्राइव और कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। वही इसके विरोध में कांग्रेस 11 मार्च को पूरे प्रदेशभर में ED और भाजपा पुतला दहन करेगी। 

 
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED ने दबिश दी है। जिसके विरोध में कांग्रेस 11 मार्च को पूरे प्रदेशभर में पुतला दहन करेगी। इस दौरान कांग्रेसी ED और भाजपा का पुतला दहन किया जायेगा।
 
 
CG : संजीवनी अस्पताल में इनकम टैक्स की दबिश, मचा हड़कंप

CG : संजीवनी अस्पताल में इनकम टैक्स की दबिश, मचा हड़कंप

 राजनांदगांव :- राजनांदगांव शहर में चिखली क्षेत्र में संचालित संजीवनी हॉस्पिटल में इनकम टैक्स (Income Tax raid in CG) डिपार्टमेन्ट द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई है। आज दोपहर आयकर विभाग की टीम ने यहां दबिश देते हुए दस्तावेज की जांच में जुटी है। आयकर की टीम लगभग तीन गाड़ियों में यहां पहुंची है।

इधर आकर विभाग की टीम के द्वारा छापेमार कार्रवाई की सूचना से अन्य निजी अस्पतालों में भी हड़कंप मचा हुआ है। बहरहाल संजीवनी अस्पताल के भीतर टीम अपनी जांच करवाई कर रही है।

CG : राज्य के 72.29 लाख प्राथमिकता वाले राशनकार्डधारियों को 2028 तक मिलेगा निःशुल्क चावल

CG : राज्य के 72.29 लाख प्राथमिकता वाले राशनकार्डधारियों को 2028 तक मिलेगा निःशुल्क चावल

 रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में चर्चा के बाद आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल के विभागों से संबंधित 9,362 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे ध्वनिमत से पारित कर दी गई। चर्चा में विधायक अजय चंद्राकर, पुन्नूलाल मोहले, भावना बोहरा, गोमती साय, सुशांत शुक्ला और राजेश मूणत ने हिस्सा लिया।

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने अपने विभागों की अनुदान मांगों की चर्चा के जवाब में कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है। हमारी सरकार किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गाें के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने सदन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने पूरा करते हुए पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान की खरीदी की है। इस खरीफ सीजन में 25 लाख 49 हजार 592 पंजीकृत किसानों से 149.25 लाख मेट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है, जो राज्य बनने के बाद से अब तक की सर्वोच्च खरीदी है। धान खरीदी की एवज में इन किसानों को समर्थन मूल्य के तहत 34 हजार 348 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।

मंत्री श्री बघेल ने बताया कि इस साल किसानों ने पिछले वर्ष की तुलना में 77 हजार 151 अधिक धान बेचा है। वहीं 04 लाख 32 हजार टन से अधिक धान की खरीदी की गई है। वहीं पिछले साल की तुलना में 28 लाख 76 हजार रकबा का धान किसानों द्वारा बेचा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में संचालित 2739 धान खरीदी केंद्रों में किसानों के बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के द्वारा धान खरीदी की गई। अधिकांश किसानों को धान बेचने के 72 घंटे के भीतर उनके खाते में धान की राशि का भुगतान किया गया। उन्होंने बताया कि धान के अवैध परिवहन तथा समितियों में बोगस विक्रय को रोकने के लिए जांच दल गठित कर निरंतर कार्यवाही की गई। इस दौरान 1317 प्रकरण दर्ज कर 69,251 क्विंटल धान तथा 221 वाहनों को जप्त किया गया।

मंत्री श्री बघेल ने सदन में कहा कि इस वर्ष रिकार्ड धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के माध्यम से धान के त्वरित निराकरण की कार्यवाही भी की जा रही है। इस खरीफ सीजन में खरीदे गए 149.25 लाख मीट्रिक टन धान में से 98.37 लाख मीट्रिक टन याने 66 प्रतिशत धान का कस्टम मीलिंग के लिए उठाव हो चुका है।

मंत्री श्री बघेल ने सदन में कहा कि खाद्य विभाग आम जनता से जुड़ी हुई विभाग है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शीं सोच कि कोई भी गरीब भूखा न सोए, इस संकल्पना को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध कोरोना काल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरूआत कर गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया, जिसका लाभ राज्य के ढाई करोड़ से अधिक परिवारों को मिला। इस योजना को बढ़ाकर दिसंबर 2028 तक कर दिया गया है। राज्य सरकार भी योजना को निरंतरता प्रदान करते हुए राज्य के सभी गरीब, अंत्योदय तथा प्राथमिकता वाले 72 लाख 29 हजार राशनकार्डधारियों को दिसंबर 2028 तक निःशुल्क चावल वितरण का निर्णय लिया है, इससे राज्य के इन परिवारों को वर्ष 2028 तक अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि देश में कुपोषण की समस्या की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने फोर्टिफाईड चावल वितरण का निर्णय लिया है। ताकि स्वास्थ्य सूचकांक में बेहतर प्रदर्शन कर सके। सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मध्यान्ह भोजन तथा पूरक पोषण आहार योजना के हितग्राहियों में एनिमिया एवं पोषक तत्वों की कमियों को दूर करने के लिए पोषक तत्वों से युक्त फोर्टिफाईड चावल का वितरण किया जा रहा है। इसमें आयरन, फॉलिक एसिड, विटामिन बी-12 आदि भरपूर मात्रा में होता है। यह कुपोषण को दूर करने में कारगर साबित हो रहा है।

मंत्री श्री बघेल ने बताया कि सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए बस्तर और सरगुजा आदिवासी विकासखण्डों के गरीब परिवारों को रियायती दर पर 02 किलो चना प्रदान किया जा रहा था। इसका दायरा बढ़ाकर माढ़ा क्षेंत्रों को शामिल किया गया। वर्तमान में 25 लाख से अधिक परिवारों को प्रति माह 5800 मीट्रिक टन चना वितरण किया जा रहा है। इसके लिए बजट में 400 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही अमृत मिशन योजना के तहत अंत्योदय, निराश्रित तथा बीपीएल राशनकार्डधारियों को प्रतिमाह आयोडिन युक्त नमक प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए बजट में 100 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

मंत्री श्री बघेल ने सदन में बताया कि राज्य में पीडीएस की अधोसंरचना के विस्तार के लिए 136 नए उचित मूल्य की दुकानें खोली गई, जिससे हितग्राहियों को सुगमता से राशन सामग्री प्राप्त हो रही है। इसके साथ ही 500 से अधिक राशनकार्ड होने पर दुकानों को विघटन कर नई राशन दुकान प्रारंभ करने का प्रावधान किया गया है। ताकि नए-नए स्व-सहायता समूह-समितियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025 के दौरान 4 लाख 73 हजार नए राशन कार्ड जारी किए गए हैं तथा 6 लाख 13 हजार नए सदस्यों के नाम राशनकार्डों में जोड़े गए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में संचालित 13 हजार 907 उचित मूल्य की दुकानों में ई-पास मशीन स्थापित की जा चुकी है। प्रतिमाह औसतन 96 प्रतिशत हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के जरिए राशन सामग्री वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही वन नेशन वन राशनकार्ड व्यवस्था के तहत राशनकार्डधारियों को मनपसंद दुकान चुनने की भी सुविधा प्रदान की गई है। माह जनवरी 2025 में 9 लाख 20 हजार राशनकार्डधारी परिवारों द्वारा अपनी मूल दुकान के बजाय अपनी मनपसंद एवं सुविधा अनुसार अन्य दुकानों से राशन सामग्री का उठाव किया गया।

खाद्य मंत्री श्री बघेल ने सदन में बताया कि छत्तीसगढ़ में खाद्यान्न की बंपर उत्पाद को देखते हुए भण्डारण क्षमता को बढ़ाने निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि खाद्यानों का रख-रखाव उचित ढंग से हो सके। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम की 139 शाखाएं संचालित हैं। निगम की स्वनिर्मित भण्डारण क्षमता 24.77 लाख टन है तथा 1.95 लाख टन क्षमता के गोदामों का निर्माण किया जा रहा हैं। वहीं निगम द्वारा चावल उपार्जन हेतु गोदामों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 10.30 लाख टन क्षमता के नए गोदामों के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई है, इसके लिए बजट में 300 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि माप एवं तौल की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए बांट माप तौल के सत्यापन की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसके लिए सत्यापन की सेवाएं ऑनलाईन भी करने का सुविधा भी दी गई है। पिछले वित्तीय वर्ष में 314 बांट माप सत्यापन शिविरों का आयोजन 88 हजार 121 व्यापारियों का बांटमाप तौल का सत्यापित किया गया, इससे राज्य को 10 करोड़ 76 लाख की राजस्व की प्राप्ति हुई है।

BREAKING : व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए प्रोफाइल पंजीकरण और अपडेट करना हुआ अनिवार्य

BREAKING : व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए प्रोफाइल पंजीकरण और अपडेट करना हुआ अनिवार्य

 रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रवेश, पात्रता और भर्ती परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों के प्रोफाइल पंजीकरण की प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गई है। व्यापम की नई वेबसाइट को 27 फरवरी 2025 से शुरू किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले से प्रोफाइल पंजीकरण किया हुआ है, उन्हें अपने प्रोफाइल को अद्यतन करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों की सुविधा की दृष्टि से प्रोफाइल पंजीकरण की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे अभ्यर्थी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी बार-बार नहीं भरनी होगी। प्रोफाइल पंजीकरण सिर्फ एक बार करना होगा और इसी प्रोफाइल पर अभ्यर्थी लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन कर करते हैं।

प्रोफाइल अद्यतन करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने पूर्व के प्रोफाइल लॉगिन एवं पासवर्ड के माध्यम से अपडेशन ऑनलाइन करना अनिवार्य होगा, जिसमें अभ्यर्थी अपने पुराने फोटो के स्थान पर नवीनतम पासपोर्ट साइज का फोटो एवं हस्ताक्षर (50 से 100 केबी जेपीजी) अपलोड कर अपना प्रोफाइल पासवर्ड बदलना होगा। अभ्यर्थी को अपना वैध ई-मेल एड्रेस दर्ज करना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी दिव्यांग है, तो नये वेबसाइट में उल्लेखित दिव्यांगता के प्रकार का चयन करके अपना प्रोफाइल अपडेट करते हुए जिला मेडिकल बोर्ड या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र का क्रमांक एवं जारी होने का दिनांक भी प्रविष्ट करना अनिवार्य होगा।

इसके अतिरिक्त यदि अभ्यर्थी अपने प्रोफाइल की व्यक्तिगत जानकारी में कोई सुधार करना चाहते हैं, तो नये वेबसाइट में अपने प्रोफाइल लॉगिन में जाकर अनिवार्य रूप से सुधार कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने व्यापम के वेबसाइट में पूर्व में अपना प्रोफाइल पंजीकरण नहीं किया है, वे व्यापम के नये बेवसाइट पर प्रोफाइल पंजीकरण कर सकते हैं। व्यापम की परीक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रोफाइल पंजीकरण अनिवार्य है।

ED Raid: ईडी की छापेमार कार्रवाई को भूपेश ने बताया साजिश, PC में बोले- किसी की हिम्मत नहीं..,

ED Raid: ईडी की छापेमार कार्रवाई को भूपेश ने बताया साजिश, PC में बोले- किसी की हिम्मत नहीं..,

 भिलाईः  छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल और बेटे चैतन्य के घर पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने दबिश दी। ईडी के अधिकारी सुबह से दस्तावेज खंगाल रहे थे। कार्रवाई के बीच नोट गिनने और सोना जांचने की मशीनें भी मंगाई गई है। 11 घंटे की पूछताछ खत्म होने के बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी की हिम्मत नहीं है कि वो भूपेश बघेल को छू सके। भूपेश बघेल मौत से भी नहीं डरते। मुझे ना हारने का डर है ना मरने का। ED के पास कोई ECIR नंबर नहीं है। जब हमने इसके बारे में पूछा तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। 7 साल पहले मेरे खिलाफ एक गंभीर आरोप लगाया गया था। उस मामले में कुछ नहीं मिला, क्योंकि SC ने मुझे बरी कर दिया। इस मामले में भी उन्हें कुछ नहीं मिलेगा।’

उनके पास सर्च वारंट नहीं थाः भूपेश बघेल

 उन्होंने कहा, ‘ये सब भाजपा द्वारा राजनीतिक साजिश है। उनका काम हमें परेशान करना है। मैं आज सुबह उठा, चाय पी रहा था। उन्होंने कहा कि हम ईडी से हैं, मैंने कहा स्वागत है। मैं तीन साल से इंतजार कर रहा हूं, उनके पास सर्च वारंट नहीं था।’ पूर्व सीएम ने मीडिया में चल रही खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘खबरों में चल रहा है कि कैश गिनने वाली मशीनें आ गई हैं। मेरी बहू को शादी से पहले बैंक में काम करना पड़ता है। उसने कहा मैं इतना कैश हाथ से गिन लेती थी। मशीन की जरूरत नहीं पड़ती।’

‘मेरे घर से मिले 35 लाख’

वहीं, ईडी की छापेमारी को दौरान उनके बंगले के बाहर पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का पूर्व सीएम ने धन्यवाद किया है। और कहा कि कांग्रेस को पूरी एकता के साथ एकजुट रहना चाहिए। इस बार यह मेरा घर है, अगली बार ये किसी और का घर होगा। हमें एकजुट रहना चाहिए। मेरे घर से जो 35 लाख नकद बरामद हुए हैं, वह सब हमारे कृषि व्यवसाय से आए हैं और हम में से ज्यादातर लोग अच्छी कमाई करते हैं। ये कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की साजिश है, ताकि हमें बदनाम किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुझे पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। इसलिए छापेमारी हुई है, ताकि मैं हतोत्साहित हो जाऊं। किसी से पूछताछ नहीं की गई। वो केवल यह जानना चाहते थे कि हमारे घर पर कितनी नकदी, सोना, चांदी है। उनके पास कोई ECIR नंबर नहीं था। भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर निशाना साधते हुए कहा, वह केवल कागज पढ़ते हैं। वो सवालों से भागते हैं। पर हम आम आदमी, बेरोजगारों, किसानों, गरीबों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

कांग्रेस नेता के ठिकानों पर IT की दबिश, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के हैं करीबी…

कांग्रेस नेता के ठिकानों पर IT की दबिश, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के हैं करीबी…

 अंबिकापुर। ईडी के बाद अब आईटी विभाग की दबिश की खबर है. पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस नेता के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने छापा मारा है.

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाने वाले प्रदेश कांग्रेस महामंत्री दुतेंद्र मिश्रा कल्याण ट्रेडर्स के संचालक है. इनकम टैक्स के अधिकारियों ने दुकान और मकान पर छापा मारा है.

बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स में गड़बड़ी की शिकायत पर विभागीय टीम ने कार्रवाई की है. फिलहाल, इनकम टैक्स विभाग की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है.

होली में सफर होगा आसान, रेलवे ने चलाई 14 स्पेशल ट्रेनें

होली में सफर होगा आसान, रेलवे ने चलाई 14 स्पेशल ट्रेनें

होली के पर्व पर यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष सुविधाओं की घोषणा की है, जिससे वे अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें और त्योहार का आनंद ले सकें। दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने यात्रियों की सुविधा के लिए 14 होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है, जो मार्च 2025 में विभिन्न तिथियों पर चेरलापल्ली, शालीमार, संतरागाछी, जालना और पटना के बीच चलेंगी。

इन विशेष ट्रेनों के मार्ग में नलगोंडा, मिर्यालागुडा, नादिकुडे, सत्तेनापल्ले, गुंटूर, विजयवाड़ा, एलुरु, ताडेपल्लीगुडेम, राजमुंदरी, समालकोट, अनाकापल्ली, विजयनगरम, भुवनेश्वर, कटक और खड़गपुर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। इसी तरह, जालना और पटना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ट्रेनें परतूर, सेलु, मनवाट रोड, परभणी, पूर्णा, अकोला, शेगांव, बुरहानपुर, खंडवा, इटारसी, बक्सर, आरा और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी। प्रत्येक विशेष ट्रेन में 2एसी, 3एसी, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे, जिससे सभी श्रेणियों के यात्रियों के लिए विकल्प सुनिश्चित होंगे।

इसके अलावा, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया से छपरा और पटना के लिए तीन विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है, जो भाटापारा समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों का उद्देश्य होली के दौरान बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करना और यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन विशेष ट्रेनों का लाभ उठाएं और अधिक जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। इस पहल से होली के दौरान यात्रा को आरामदायक और सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

CG-घर में जबरन घुसा दरिंदा : चेहरे में नकाब पहनकर महिला से किया दुष्कर्म, सोने की चेन और कैश लेकर हुआ फरार

CG-घर में जबरन घुसा दरिंदा : चेहरे में नकाब पहनकर महिला से किया दुष्कर्म, सोने की चेन और कैश लेकर हुआ फरार

 रायपुर। जिले के आरंग में एक महिला के घर में जबरन घुसकर कुकर्म किया गया। आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। इसके बाद वो घर में रखे गोल्ड चेन और कैश लेकर भाग गया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरंग थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म किया। उसने चेहरे में नकाब पहन रखा था। आरोपी ने महिला के दोनों हाथ और पैर को बिस्तर में बांध दिया। फिर उसने मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया।

इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जानकारी जुटाना शुरू की। तब पुलिस को एक जानकारी मिली कि पास में ही एरिया के रहने वाले लंकेश कुमार साहू ने कोई अपराध किया है। जिसकी चर्चा उसने अपने दोस्तों के बीच में की थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ किया तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस आरोपी से से मोबाइल बरामद कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर बड़ी मात्रा में मिले नोट!, गिनने के लिए लाई गई मशीन…

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर बड़ी मात्रा में मिले नोट!, गिनने के लिए लाई गई मशीन…

 रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर जारी ईडी की छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नोट मिलने सूचना है. भूपेश बघेल के समर्थकों के नारेबाजी के बीच नोट गिनने की मशीन लाई गई है, जिसे ईडी और बैंक के अधिकारी लेकर पहुंचे हैं

सुबह-सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी की खबर ने पूरे प्रदेश में राजनीतिक माहौल में गर्मी पैदा कर दी है. इस बात की जानकारी मिलते ही भूपेश बघेल के समर्थकों के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी रहे पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, रायपुर से बड़ी दिग्गल नेता प्रमोद दुबे सहित छोटे-बड़े नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ-साथ तमाम कांग्रेस नेता ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक बता रहे हैं. कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य पवन खेड़ा ने तो यहां तक कह दिया कि ईडी भारतीय जनता पार्टी का एक अंग बन कर जिस तरह का काम कर रही है, यह भुला नहीं जाएगा, हम भी याद रखेंगे.

भूपेश बघेल के निवास पर कांग्रेसियों का जमावड़ा , विधानसभा का बहिष्कार कर कांग्रेसी भिलाई के लिए रवाना..

भूपेश बघेल के निवास पर कांग्रेसियों का जमावड़ा , विधानसभा का बहिष्कार कर कांग्रेसी भिलाई के लिए रवाना..

 रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ठिकानों पर सुबह से ईडी की कार्रवाई चल रही है। इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध भी शुरू हो गया है। विधानसभा में कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा करने के बाद अब भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास के रवाना हो गए हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा राज्य सरकार जिस तरह से लोकतं, की हत्या कर यह कार्यवाही कर रही है उसका हम पुरजोर विरोध करते हैं और इसके विरोध में अपने नेता को समर्थन देने भिलाई जा रहे हैं।

बता दें कि भूपेश बघेल के भिलाई सिथत निवास के बाहर पहले से ही कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव समेत कई बड़े नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं रायपुर से पूर्व विधायक और संगठन पदाधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। निवास पर विधायक देवेंद्र यादव, अरुण वोरा, गिरीश देवांगन, विनोद वर्मा समेत बड़ी संख्या में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं।

भूपेश बघेल के घर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने नगाड़ा बजाकर नारेबाजी की। रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ता और आरपीएफ के जवानों के बीच झूमाझटकी की स्थिति हो गई।

बता दें कि भूपेश बघेल के निवास सहित 14 ठिकानों पर म्क् की टीम ने आज सुबह से ही छापामार कार्यवाही की है। ईडी के अधिकारी भूपेश धेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल से भी पूछताद कर रही है।

ब्रेकिंग : पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, 3 बच्चों समेत पांच लोगों की हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप

ब्रेकिंग : पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, 3 बच्चों समेत पांच लोगों की हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप

 बलरामपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। रामानुजगंज में स्थित एक पटाखा गोदाम में आग लग गयी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 3 बच्चें, एक महिला और एक पुरुष शामिल है। घर को तोड़कर मृतकों के शव को बाहर निकाला गया है। वहीं इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबू

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सरहदी क्षेत्र गोदरमना में हुई हैं। यहां एक पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण पूरे गोदाम में धुंआ भर गया और इसके कारण दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई। आग लगने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और आग पर काबू पाया है। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने घर की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 3 बच्चों, एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई।

फिल्म ‘छावा’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने का आदेश जारी, सीएम साय ने की थी घोषणा

फिल्म ‘छावा’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने का आदेश जारी, सीएम साय ने की थी घोषणा

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 27 फरवरी 2025 को ऐतिहासिक वीर गाथा पर आधारित हिंदी फिल्म ‘छावा’ को राज्य में टैक्स फ्री घोषित करने की घोषणा की है। उन्होंने राजिम कुंभ के आयोजन उपरांत मीडिया से चर्चा के दौरान यह घोषणा की थी। वहीं अब टैक्स फ्री करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री साय ने कहा था कि छावा फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय छत्तीसगढ़ की जनता को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम एवं शौर्य की भावना जागृत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

CG NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री के निवास पर ED की छापेमारी, सीएम साय ने दी...

CG NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री के निवास पर ED की छापेमारी, सीएम साय ने दी...

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज तड़के छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में कई घोटाले हुए थे, जिनकी जांच केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ED एक स्वतंत्र एजेंसी है और सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

14 ठिकानों पर ED की दबिश

सूत्रों के मुताबिक, ED ने रायपुर, भिलाई समेत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में कुल 14 स्थानों पर छापेमारी की है। इनमें भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास, उनके करीबी चैतन्य बघेल के घर सहित अन्य ठिकाने शामिल हैं। ED की टीमें महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही हैं।

भूपेश बघेल ने बताया ‘षड्यंत्र

इस छापेमारी पर भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे एक ‘षड्यंत्र’ करार देते हुए कहा कि सात साल पुराने झूठे केस को अदालत ने खारिज कर दिया था, लेकिन अब ED ने उनके निवास पर दबिश दी है। बघेल ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक रूप से प्रेरित है और इसका उद्देश्य कांग्रेस को नुकसान पहुंचाना है।

किस मामले में हो रही जांच?

हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं की जांच के तहत की गई है। बताया जा रहा है कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप घोटाले में भूपेश बघेल का नाम सामने आया था, जिसके बाद से ही वे ED के रडार पर थे।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

इस मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दे रही है, जबकि भाजपा इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई बता रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।

IND vs NZ : मुख्यमंत्री साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

IND vs NZ : मुख्यमंत्री साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में शानदार जीत की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। दुबई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और दृढ़ संकल्प की जीत करार दिया।

मुख्यमंत्री  साय ने भारतीय टीम के जुझारूपन, अनुशासन और टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि बारह वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भारत ने एक बार फिर चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने टीम इंडिया को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले वर्षों में भी इसी जोश और जज्बे के साथ देश को गौरवान्वित करती रहेगी।

CG : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर घायल

CG : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर घायल

 रायगढ़ : तमनार थाना क्षेत्र के रावणगुणा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बिजना गांव के निवासी थे और देर रात रावणगुणा गांव में मेला देखने आए थे। हादसा रात में ही हुआ, लेकिन इसकी जानकारी सुबह तब मिली जब ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और शवों को देखा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।