बिलासपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने टाटानगर से होकर चलने वाली दो ट्रेनों को पुन: चलाने की घोषणा की है। दोनों ही ट्रेन कोरोना काल के बाद से रद्द चल रही थीं। रेलवे ने टाटानगर-बिलासपुर और शालीमार-भुज एक्सप्रेस को चलाने का सर्कुलर जारी किया है। शालीमार-भुज साप्ताहिक एक्सप्रेस 6 अगस्त से चलेगी, जबकि टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस 25 अगस्त से प्रतिदिन चलेगी। कोरोना काल से पहले रेलवे टाटा से बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाती थी।
कोरोना संक्रमण कम होने पर रेलवे ने पहले टाटा-हटिया पैसेंजर को एक्सप्रेस बना दिया। बाद में टाटा-इतवारी पैसेंजर को एक्सप्रेस बनाकर ढाई गुना अधिक किराया वसूली करने लगी। हालांकि इन दोनों ट्रेनों में यात्रियों के लिए कोई अधिक सुविधा नहीं बढ़ी है। यात्रा समय भी अमूमन पूर्ववत है। अब रेलवे ने टाटा-बिलासपुर पैसेंजर को एक्सप्रेस बनाकर 25 अगस्त से चलाने की घोषणा की है।
6 अगस्त से चलेगी शालीमार-भुज एक्सप्रेस
18113 टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस यह ट्रेन 25 अगस्त से प्रतिदिन रात 7.45 बजे टाटानगर से खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 6.30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
18114 बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस – यह ट्रेन बिलासपुर से 26 से रोजाना शाम 6.50 बजे खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 5.05 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
22830 शालीमार भुज एक्सप्रेस – यह ट्रेन 6 अगस्त से हर शनिवार को रात 8.20 बजे शालीमार से खुलेगी और देर रात 12 बजे टाटानगर पहुंचेगी। यह ट्रेन सोमवार दोपहर 2.45 बजे
भुज पहुंचेगी।
22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस – यह ट्रेन 9 अगस्त से हर मंगलवार दोपहर 3.05 बजे भुज से रवाना होगी। यह ट्रेन गुरुवार को सुबह करीब 5.30 बजे टाटानगर पहुंचेगी। टाटानगर से खुलने के बाद ट्रेन सुबह 9.30 बजे शालीमार पहुंचेगी।
4 अगस्त से चलेगी टाटा-यशवंतपुर एक्सप्रेस
टाटा-यशवंतपुर एक्सप्रेस और टाटा होकर सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस चलाने की घोषणा शनिवार को की।
ट्रेन नंबर 18111 टाटा-यशवंतपुर एक्सप्रेस 4 अगस्त से टाटानगर से चलेगी।
18112 यशवंतपुर-टाटा एक्सप्रेस 7 अगस्त से चलेगी।
18009 सांतरागाछी- अजमेर एक्सप्रेस 5 अगस्त से चलेगी।
18010 अजमेर-सांतरागाछी एक्सप्रेस 7 अगस्त से चलेगी।
कांकेर: कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार जिले के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए शत प्रतिशत रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। जिले के ऐसे युवा जो अपने भविष्य को बेहतर बनाना चाहते हैं और अपने जीवन स्तर को सुधारना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। जिला प्रशासन द्वारा युवक-युवतियों को निशुल्क एवं आवासीय सुविधा सहित विभिन्न कोर्स में लघु अवधि का रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण की व्यवस्था किया गया है। प्रशिक्षण के बाद शतप्रतिशत युवाओं को रोजगार में नियोजित किया जायेगा।
लाईवलीहुड कॉलेज गोविंदपुर कांकेर के प्राचार्य सुनील नेताम से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न व्यवसायिक कोर्स में लघु अवधि के आवासीय प्रशिक्षण के लिए युवाओं के चयन हेतु सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में काउंसलिंग शिविर का आयोजन 05 अगस्त से 30 अगस्त तक किया जायेगा। जिसमें कक्षा 8वीं से 12 उत्तीर्ण युवक एवं युवती अपने शैक्षणिक दस्तावेज के अंक सूची, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर व्यवसायिक कोर्स में प्रशिक्षण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रशिक्षण पश्चात् सभी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सुनिष्चित किया जायेगा।
लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य नेताम से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 8वीं उत्तीर्ण युवाओं को ऑटोमेटिव रिपेयर (2 व्हीलर एवं 4 व्हीलर), हॉस्पिटालिटी, वेल्डिंग, ड्राईवाल फॉलसिलिंग, इलेक्ट्रिकल एवं प्लंबिंग का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी प्रकार कक्षा 10वीं उत्तीर्ण युवाओं को सुरक्षा गार्ड तथा कक्षा 12वीं उत्तीर्ण युवाओं को मशीन ऑपरेटर असिस्टेंट (प्लास्टिक प्रोसेसिंग), मशीन ऑपरेटर (इंजेक्शन मोल्डिंग), हेल्थकेयर एवं ब्यूटी कोर्स का प्रषिक्षण दिया जायेगा। युवाओं के चयन के लिये 05 अगस्त को जनपद पंचायत अंतागढ़ एवं पखांजूर में काउंसलिंग किया जायेगा। इसी प्रकार 08 अगस्त को जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल एवं भानुप्रतापपुर में, 10 अगस्त को जनपद पंचायत चारामा एवं नरहरपुर और 12 अगस्त को जनपद पंचायत कांकेर में युवाओं के चयन हेतु काउंसिलिंग का आयोजन किया गया है।
सिक्युरिटी गार्ड में प्रषिक्षण के लिए युवाओं के चयन हेतु पृथक से काउंसिलिंग आयोजित की जायेगी, जिसके अनुसार 23 अगस्त को जनपद पंचायत नरहरपुर एवं 24 अगस्त जनपद पंचायत चारामा, 25 अगस्त जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर, 26 अगस्त जनपद पंचायत अंतागढ़, 27 अगस्त जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल, 29 अगस्त जनपद पंचायत पखांजूर और 30 अगस्त को जनपद पंचायत कांकेर में काउंसिलिंग का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जिले के बेरोजगार इच्छुक युवक-युवतियां उपस्थित होकर प्रषिक्षण प्राप्त करने के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। सिक्युरिटी गार्ड में प्रषिक्षण के लिए युवाओं की शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण तथा न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर एवं सीने की न्यूनतम चौड़ाई 77 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है। चयनित युवाओं को प्रषिक्षण प्राप्त करने के लिए दूसरे जिलों में भेजा जायेगा, जहां उनका निःषुल्क भोजन एवं आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।
रायपुर. प्रदेश में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्वक मनाया जाएगा. सभी शासकीय भवनों एवं ऐतिहासिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह 9 बजे से किया जाएगा. यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे एवं परेड की सलामी लेंगे. इसके बाद जनता को संबोधित करेंगे. इस संबंध में राज्य शासन की ओर से आदेश जारी किया गया है.
आदेश में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पदक अलंकरण समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार एवं पदकों का वितरण भी किया जाएगा. समारोह स्थल पर रंगीन गुब्बारे उड़ाये जाएंगे. जिला मुख्यालय स्तर पर मंत्री ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे. जनपद पंचायत स्तर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे. स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों व राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाए. उक्त पर होने वाला व्यय संबंधित प्रशासकीय विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करेंगे.
बालोद। जिले के गुंडरदेही विकासखंड के सरेखा गांव से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटे की मौत के बाद सदमे में मां ने भी दम तोड़ दिया. बच्चे की मौत को डॉक्टर ने संदेहास्पद बताया है. इसके साथ ही बच्चे का पिता भी पीलिया से पीड़ित है, जिन्हें राजनांदगांव रेफर किया गया है.जानकारी के अनुसार, सरेखा गांव निवासी 14 वर्षीय कक्षा 9वीं में अध्ययनरत आर्यन बुखार से ग्रसित था. दो दिन बाद भी हालत में सुधार होते देख अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. बेटे की मौत की खबर सुनकर मां नीरा बाई (38 वर्ष) सदमे में आ गई. उसने भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं लड़के का पिता पीलिया से पीड़ित बताया जा रहा है, जिन्हें गुंडरदेही स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया है. पहले बेटे और उसके बाद मां की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है.
लड़के की बुखार से हुई मौत को संदेहास्पद बताया जा रहा है. गुंडरदेही विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रेणुका प्रसन्नो ने बताया कि बच्चे के मुंह से झाग निकला था. पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि किन कारणों से उसकी मौत हुई है.
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के महापुरूषों तथा आस्था के केंद्रों को जनभावनाओं के अनुरूप नई पहचान देने के लिए प्रदेश के तीन स्थानों चंदखुरी, गिरौदपुरी और सोनाखान का नाम बदलने के निर्देश दिए है। अब चंदखुरी को माता कौशल्याधाम चंदखुरी, गिरौदपुरी को बाबा गुरू घासीदास धाम गिरौदपुरी और सोनाखान को शहीद वीरनारायण सिंह धाम सोनाखान के नाम से जाना जाएगा। अनेक जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग लंबे समय से इन स्थानों का नाम बदलने की मांग कर रहे थे। राज्य शासन द्वारा शीघ्र ही राजपत्र में इन तीनों स्थानों के नए नामकरण संबंधी अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा।
संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, गुरूदयाल सिंह बंजारे, इंद्रशाह मंडावी, यू.डी. मिंज तथा विधायक बृहस्पत सिंह, गुलाब सिंह कमरो और डॉ. विनय जायसवाल ने आज मुख्यमंत्री से जनभावनाओं के अनुरूप गिरौदपुरी और सोनाखान का नाम बदलने का आग्रह करते हुए इस संबंध में अपना पत्र सौंपा था। छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ. महंत रामसुंदर दास ने भी जनआस्था को देखते हुए हरेली के दिन 28 जुलाई को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चंदखुरी का नाम माता कौशल्याधाम चंदखुरी करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर त्वरित निर्णय लेते हुए इन स्थानों के नए नामकरण के निर्देश दिए हैं।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान नर नारायण मन्दिर शिवरीनारायण में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। जिसके बाद मुख्यमंत्री बघेल शिवरीनारायण के मेला मैदान में कन्नौजिया कुर्मी समाज के नवनिर्मित धर्मशाला का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम में उनके साथ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास भी उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री से महंत रामसुंदर दास ने शिवरीनारायण में पुलिस अनुभाग बनाने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री बघेल ने यहां पुलिस अनुभाग बनाने और शिवरीनारायण में बन रहे मिनी स्टेडियम का नाम शबरी माता के नाम पर रखे जाने की घोषणा की।
वहीं शिवरीनारायण के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने राजधानी में पत्रकारों से चर्चा की। यहां मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग के लिए सूखा की स्थिति पर दिए निर्देश की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में लगभग सभी जगह अच्छी बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर कम बारिश की बात सामने आई है। ऐसे में मुख्य सचिव को कलेक्टर से बात कर नजरी आंकलन के निर्देश दिए है। वे आदेश जारी करेंगे और सभी जिलों में कलेक्टर देखेंगे कि कौन से ब्लॉक में फसल की रोपाई हुई है, कहां नहीं हुई है, पानी की स्थिति क्या है, इन सबकी जानकारी वे नजरी सर्वे करके बताएंगे।
केंद्र ने सिर्फ विपक्षियों को टारगेट किया है
संजय राउत की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो केंद्र सरकार के खिलाफ बोलेंगे उसके ऊपर कार्रवाई होगी। आप पूरा उदाहरण देख लें। ईडी की कार्रवाइयों के पिछले 8 साल का ट्रैक रिकॉर्ड आप निकालेंगे तो देखेंगे कि केवल विपक्षियों को टारगेट किया गया है। ईडी राजनीतिक उद्देश्य के लिए काम कर रही है। भाजपा शासित राज्य हैं भाजपा के नेता है या उससे जुड़े जो संगठन है वहां वो कार्रवाई नहीं करते, केवल विपक्षियों को टारगेट किया गया है। जो गलत है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उसका हम बचाव नहीं करते लेकिन केवल विरोधी दल के लोगों को टारगेट किया जाए इसका हम विरोध करते हैं।
“गुजरात मॉडल में सिर्फ जनता की जेब से पैसा निकालने का काम होता है” – सीएम
गुजरात और छत्तीसगढ़ मॉडल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात मॉडल की इतनी चर्चा हुई, लेकिन गुजरात मॉडल में सिर्फ जनता की जेब से पैसा निकालने का काम हो रहा है। छत्तीसगढ़ मॉडल में हम आम जनता की जेब पैसे देने का काम कर रहे हैं। उन्हें सम्मान देने का काम कर रहे हैं। हमारी सुराजी योजना नरवा,गरवा,घुरुआ,बाड़ी लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का काम करती है । इसलिए इतने बड़े अर्थशास्त्री(रघुराम राजन) ने हमारे योजनाओं की तारीफ की है । सीएम ने कहा की जब इतने बड़े अर्थशास्त्री आपके काम की तारीफ करते हैं, तो काम करने के प्रति आत्मविश्वास बढ़ता है।
CRIME NEWS : छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) के बलौदाबाजार (Balodabazar)जिले में रेप के आरोप में 76 साल के बुजुर्ग और 47 साल के अधेड़ को गिरफ्तार किया गया है। बलौदाबाजार में एक शर्मसार (Shamed)कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 13 साल की बच्ची के के साथ दो लोगों ने कई दिनों तक दुष्कर्म (rape)किया।
10 रुपये का लालच देकर आरोपी बच्ची को घर ले गया। ये बात अधेड़ उम्र के दुकानदार को पता चली, उसने इस बात का फायदा उठाया और तीन दिनों तक अनाचार किया। पड़ोस की महिला ने बच्ची के साथ बुजुर्ग और अधेड़ को हैवानियत करते देखा जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।इसके बाद दोनों आरोपियों की शिकायत पुलिस में की। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
कोरबा: जिले की कोतवाली पुलिस ने यौन शोषण के झूठे केस में फंसाने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती धमकी देकर ब्लैकमेल कर पैसे वसूलती थी। बताया जा रहा है कि युवती ने रिपोर्ट करने की धमकी देकर अब तक 2 लाख रूपए वसूल चुकी है, वहीं 1 लाख रूपए की और मांग कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक मुकेश प्रसाद महतो ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपिया इंदु उर्फ इंदिरा चंद्रा नामक युवती से दोनों के सहमति से प्रेस संबंध थे। बाद में इंदु उर्फ इंदिरा चंद्रा से विवाद हो गया इसके बाद इंदु चंद्रा उर्फ इंदिरा चंद्रा ने मुकेश महतो को यौन शौषण के मामले में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख रुपए की मांग की।मुकेश ने जब पैसे देने से मना किया तो आरोपिया ने थाने में शिकायत कर दी। जिससे मुकेश महतो ने जेल जाने के डर से इंदु चंद्रा से बात कर कुल 2 लाख 30 हजार देने पर केस वापस लेने पर समझौता किया और इंदु चंद्रा ने शपथ पत्र बनवा कर अपनी रिपोर्ट वापस ले ली।
इसके बाद युवती फिर से रकम की मांग करने लगी। रामपुर चौकी में इंदु चंद्रा उर्फ इंदिरा चंद्रा के रिपोर्ट पर मुकेश महतो के खिलाफ धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज किया जा रहा था, लेकिन इंदु चंद्रा के द्वारा एफआईआर पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया गया। जिससे मुकेश के खिलाफ अपराध कायम नहीं हुआ। जिसके बाद इंदु चंद्रा फिर से शपथ पत्र पेश कर शिकायत वापस ले ली। प्रार्थी मुकेश महतो ने इंदु चंद्रा से रकम लेनदेन के संबंध में किए गए बातचीत का ऑडियो क्लिप एवं रकम देते समय बनाया गया वीडियो क्लिप पेश किया। जिससे पुलिस ने आरोपिया इंदु चंद्रा के खिलाफ धारा 384 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
रायपुर: परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक ली जाएगी। बैठक नवा रायपुर मंत्रालय स्थित महानदी भवन के कक्ष क्रमांक- एस-0-12 में आयोजित की गई है। बैठक में गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव शिशुपाल सिंह सोरी और संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित रहेंगे। इसमें संबंधित विभागीय अधिकारियों को अद्यतन जानकारी सहित भाग लेने के लिए कहा गया है।
बैठक में राज्य में सुगम यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इनमें पूर्व में चिन्हित ब्लैक स्पॉट का सुधार, नये ब्लैक स्पॉट की पहचान तथा सुधार कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा ओव्हर लोड वाहनों पर कार्यवाही, स्कूल बसों की जांच एवं कार्यवाही, नये मोटरयान अधिनियम के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति, ड्रायविंग लायसेंस का निलंबन, निरस्तीकरण, सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकने के अन्य उपाय, दुर्घटना के शिकार लोगों के त्वरित उपचार के लिए व्यवस्था आदि के संबंध में भी चर्चा की जाएगी।
रायपुर: आरबीआई के पूर्व गवर्नर घुराम राजन ने छत्तीसगढ़ सरकार की गौठान और गोधन न्याय योजना की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि 'गौठान और गोधन न्याय योजना के माध्यम से ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पशुधन, खेती-किसानी और आजीविका को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल देश में सबसे अच्छा बॉटम-अप एप्रोच है।'
राजन ने कहा कि 'इसके माध्यम से हम न सिर्फ खेती-किसानी और आजीविका का बेहतर समाधान प्राप्त कर सकते है, बल्कि इसके जरिए रासायनिक खाद और कीटनाशक का खेती में अंधाधुंध तरीके से हो रहे उपयोग से भूमि की घटती उर्वरा शक्ति, खाद्यान्न पदार्थों की विषाक्तता, पर्यावरण को हो रहे नुकसान और ग्लोबल वार्मिंग जैसी कई समस्याओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं।'
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में बिरकोना के पास अज्ञात महिला की लाश मिली है। शव दो से चार दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस कपड़ों के आधार पर शव के पहचान में जुटी है। इसके लिए आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है।
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय कोनी के पास कुछ लोगों ने महिला की लाश देखी। इसके बाद कोनी के देसाई मंदिर के पास रहने वाले प्रकाश मानिकपुरी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस बीच पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञ को भी मौके पर बुला लिया। फोरेंसिक विशेषज्ञ ने शव दो से चार दिन पुराना बताया है। मौसम के कारण चमड़ियां गलने लगी थी। पुलिस ने इसकी जानकारी आसपास के थानों को दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 अगस्त को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण जाएंगे। सीएम वहां कन्नौजिया कुर्मी समाज के नवनिर्मित धर्मशाला के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार सीएम भूपेश रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 11.30 बजे प्रस्थान कर 12.10 बजे शिवरीनारायण पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शिवरीनारायण में कन्नौजिया कुर्मी समाज की नव निर्मित धर्मशाला के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवरीनारायण से हेलीकॉप्टर से 2.45 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।
रायपुरः मन का कारक ग्रह चंद्रमा है। चंद्र दोष के कारण ही मन अशांत रहता है। मन की शांति के लिए चंद्रमा तथा उसके देव शंकरजी की पूजा करनी चाहिए। आज श्रावण सोमवार है। अतः चंद्रमा की शांति और शिवजी की प्रियता के लिए रूद्राभिषेक करना, दूध का दान करना तथा ऊँ नमः शिवाय का जाप करने से मन की विकलता को दूर किया जा सकता है।
स्वस्थ इंसान वह जो शारीरिक रूप से रिलैक्स, मानसिक तौर पर अलर्ट अर्थात सचेत, भावानात्मक तौर पर शांत और आध्यत्मिक तौर पर सजग है। क्योंकि पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने के लिए मानसिक और भावानात्मक पक्ष भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है, जितना कि शारीरिक पक्ष। अर्थात् मानसिक तौर पर स्वस्थ्य रहने के लिए रिलैक्स रहना लगातार शुभ सोचना ही दिमाग की शांति के लिए आवश्यक है। सचेत रहने के साथ ही रिलैक्स रहना दिमाग ही नहीं अपितु मन की शांति के लिए भी जरूरी है। मन की व्यथा को दूर कर भावनात्मक शांत रहने के लिए जीवन में संतुष्टि तो चाहिए ही किंतु कई बार भौतिक सुख संतुष्टि का कारण नहीं बन पाती इसका कारण हम कुंडली से जानेंगे।
कुंडली में तीसरा भाव
कुंडली का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि तीसरा स्थान मन और मनोबल को होता है और यदि तीसरे स्थान का स्वामी अगर क्रूर ग्रहों से आक्रांत हो जाए कि अथवा लग्न, तीसरे, एकादश अथवा द्वादश स्थान में बुध हों अथवा तीसरे स्थान का स्वामी छठवें, आठवें या बारहवें स्थान पर हो तो ऐसे में मन विचलित रहता है और मनोबल कमजोर होता है। मन का कारक ग्रह चंद्रमा है और चंद्रमा के कारण ही मन अशांत होता है, अतः मन की शांति के लिए चंद्रमा तथा उसके देव शंकरजी की पूजा करनी चाहिए।
रुद्राभिषेक का सही तरीका
० मंदिर के शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करना काफी उत्तम होता है।
० इसके अलावा घर में पार्थिव शिवलिंग पर भी अभिषेक कर सकते हैं।
० घर से ज्यादा मंदिर में, इससे ज्यादा नदी तट पर और इससे ज्यादा पर्वतों पर फलदायी होता है।
० शिवलिंग के अभाव में अंगूठे को भी शिवलिंग मानकर उसका अभिषेक और पूजा की जा सकती है।
सावन में रुद्राभिषेक
शिव कि कृपा से समस्त ग्रह बाधाओं का, समस्त समस्याओं का नाश होता है। शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए शिवलिंग पर मन्त्रों के साथ विशेष वस्तुएं अर्पित की जाती हैं, इस पद्धति को रुद्राभिषेक कहा जाता है। इसमें शुक्ल यजुर्वेद के रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रों का पाठ किया जाता है। सावन में रुद्राभिषेक करना और भी शुभ होता है। इससे शीघ्र ही मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इसके अलावा कष्ट की स्थिति में और ग्रहों की पीड़ा को दूर करने के लिए रुद्राभिषेक अमोघ होता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं, धर्मग्रंथों और ज्योतिष शास्त्र के आधार पर ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का निजी आकलन है। आप उनसे मोबाइल नंबर 9285303900 पर संपर्क कर सकते हैं। सलाह पर अमल करने से पहले उनकी राय जरूर लें।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बधेल( chief minister bhupesh baghel) ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर चिंतक एवं प्रमुख समाज सुधारक बालगंगाधर तिलक की एक अगस्त को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि तिलक ने सबसे पहले पूर्ण स्वराज की मांग उठाई। उन्होेंने ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है‘ का प्रेरणादायक उद्घोष किया। इससे जन-जन में देश की स्वतंत्रता के प्रति जागरूकता का संचार हुआ। जनता को देश प्रेम एवं अन्याय के विरूद्ध संगठित करने के लिए उन्होंने सार्वजनिक गणेश उत्सव और शिवाजी उत्सव की शुरूआत की। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनका यह योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( chief minister bhupesh baghel) आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां कन्नौजिया कुर्मी समाज के नवनिर्मित धर्मशाला के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।
बता दे निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा पूर्वान्ह 11.30 बजे प्रस्थान कर 12.10 बजे शिवरीनारायण पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शिवरीनारायण में कन्नौजिया कुर्मी समाज की नव निर्मित धर्मशाला के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवरीनारायण से हेलीकॉप्टर से 2.45 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।
रायपुर। बी.एन.मीणा (भा.पु.से.) ने पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज का पदभार ग्रहण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज बी.एन.मीणा का स्वागत किया। नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रायपुर ज़िले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली गई तथा बेसिक पुलिसिंग पर फोकस करने के निर्देश दिए।
मैनपुर। छत्तीसगढ़ को नया राज्य बने 22 बरस हो गया है बावजूद इसके अभी भी लोगो को शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी जैसी मूलभूत सुविधा सुलभ नहीं हो पाई है, जिसके हांथ में सत्ता की चाबी रही है सभी यह ढोल पीटने से पीछे नहीं रहे कि हम गांव के अतिम छोर और व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

सरकारी तंत्र गांव के अतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं के पहुंचने का दंभ भरती हैं पर मैदानी सच्चाई इसके ठीक विपरीत है, अगर सरकारी योजनाएं गांव तक पहुंचती तो कभी यह दृश्य देखने को नहीं मिलता कि ग्रामीणों को अपने नौनिहालो को शिक्षा प्रदान करने के लिए श्रमदान कर झोपड़ी बनाकर बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजना और शिक्षक का वेतन चंदा जमाकर कर देने की जरूरत पड़ती। जी हां हम बात कर रहे हैं एक ऐसे स्कूल की जो पिछले सात वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रहा है और नौनिहालो को साक्षर बना रहा है। शिक्षा का अलख सरकारी प्रयासों से गांव में कब शुरु होगा इसकी बाट जोहने के बजाए ख़ुद के प्रयासों से ग्रामीणों ने स्कूल शुरु किया। हम बात कर रहे है, तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 42 किलोमीटर दूर बीहड़ जंगल उड़ीसा सीमा से लगे ग्राम ईचरादी की। यहां पर शासन द्वारा आज तक एक शासकीय स्कूल नहीं खोला जा सका है। ग्रामीणों ने शुरूवाती दौर मे श्रमदान करते हुए एक झोपड़ी का निर्माण कर फिर टीना टप्पर वाला मकान बनाकर स्कूल प्रारंभ किया जो पिछले सात वर्षो से संचालित है। यहां हम आपको बताए कि बकायदा इस विद्यालय में बच्चो को शिक्षा देने के लिए एक शिक्षक का भी व्यवस्था ग्रामीणों के द्वारा किया गया और गांव वाले शिक्षक को मेहताना के रूप में प्रतिमाह 4 हजार रूपए चंदा कर देते थे। तब कहीं जाकर इस आदिवासी गांव के बच्चों को शिक्षा हासिल हो पा रहा था।

बाद मे शासकीय तौर पर एक शिक्षक की व्यवस्था विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मैनपुर द्वारा किया गया जो इस वर्ष बिलकुल बंद है। फिलहाल शासन से मध्यान भोजन उपलब्ध हो जाता है। मासूम बच्चे बराबर स्कूल आ रहे हैं लेकिन शिक्षकों के अभाव मे बिना पढ़ाई किए खेलकूद कर अपना घर वापस लौट जाते हैं।
शिक्षा के अधिकार अधिनियम जिसमें संविधान के 86 वें संशोधन अधिनियम 2002 के द्वारा 27 क जोड़कर शिक्षा को मौलिक अधिकार बना दिया गया है।इसके तहत राज्यों को यह कर्तव्य दिया गया है कि वह 6 से 14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करेंगे,लेकिन यहाँ के बच्चो के लिए कानून का परिपालन होता नजर नही आ रहा है।
एक तरफ शासन-प्रशासन लगातार अनेक अभियान चलाकर एक -एक बच्चों को शिक्षा दिलाने और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो इसके लिए अनेक प्रयास किये जा रहे है बावजूद इसके इस गांव के आदिवासी बच्चों के लिए क्यो अब तक स्कूल नहीं खोला जा सका है जो एक बडा सवाल खड़ा करता है। सरकार द्वारा शिक्षा के नाम पर करोडों रूपए पानी की तरह खर्च किया जा रहा हैं और तरह-तरह के प्रयोग व कार्यक्रम संचालित कर शाला त्यागी बच्चों को स्कूल तक लाने अभियान चलाया जा रहा हैं ठीक इसके विपरीत गरियाबंद जिला के आदिवासी विकासखंड मैनपुर क्षेत्र के ग्रामीण वनांचल इलाको में बांस व लकड़ी के झोपड़ी का निर्माण कर इसमें आदिवासी क्षेत्र के बच्चों का भविष्य गढ़ा जा रहा हैं।
राजीव गांधी शिक्षा मिशन, सर्व शिक्षा अभियान द्वारा मैनपुर विकासखंड क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षो से वनांचल के ग्रामों में आवासीय विशेष प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित कर क्षेत्र के बच्चों को वहां रख कर पढाई लिखाई करवाई जा रही थी। ग्राम ईचरादी में वर्ष 2012-13 से आवासीय विशेष प्रशिक्षण केन्द्र खोला गया था जो संकुल केन्द्र भूतबेडा के अंतर्गत आता हैं इस गांव में स्कूल नहीं होने की वजह से बच्चों को शिक्षित करने के उदेश्य से सर्व शिक्षा अभियान द्वारा यहां एस आर टी सी केन्द्र खोला गया था लेकिन यह आवासीय विशेष प्रशिक्षण केन्द्र एक वर्ष संचालित होने के बाद बंद कर दिया गया जिससे यहां के आदिवासी बच्चे शिक्षा से वंचित होने लगे तो ग्रामीणों ने श्रमदान कर एक झोपड़ी का निर्माण करते हुए एक शिक्षक की व्यवस्था कर वहां पढ़ाई प्रारंभ करवा दी । शासन द्वारा पूर्व मे एक शिक्षक की वैकल्पिक व्यवस्था तो कर दिया था लेकिन इस वर्ष पूर्ण रूप से बंद है। बच्चों की पढ़ाई इस वर्ष बाधित हो रही है।
जहां वर्तमान में कक्षा पहली से पांचवी तक 46 छात्र -छात्राएं अध्यनरत् है, यहां के ग्रामीणों ने कई बार यहां शासकीय स्कूल खोलने की मांग को लेकर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौपकर मांग कर चुके है लेकिन अब तक क्यो यहां शासकीय प्राथमिक शाला नहीं खोला जा सका है यह समझ से परे है । जबकि यहां वर्तमान में 46 छात्र -छात्राएं अध्यनरत् है और सरकारी स्कूल नहीं होने के कारण इन बच्चो का भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है,
शासन के रिकार्ड में ईचरादी में नहीं है स्कूल
ज्ञात हो कि शासन ने सर्व शिक्षा अभियान द्वारा संचालित इस विशेष आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र ईचरादी को बंद कर दिया है और वहां से 5 किलोमीटर दूर ग्राम गरीबा में शासकीय प्राथमिक शाला संचालित हो रहा है लेकिन स्कूल की दूरी अधिक होने और जंगली रास्ता होने के कारण अपने बच्चो को ग्रामीण इसी झोपड़ीनुमा स्कूलो में पढ़ाई करवा रहे है, लेकिन इन्हे शासन से मिलने वाली योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और अपने भविष्य झोपड़ी में गढ़ रहे है जिसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों को होने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भले ही शिक्षा का अधिकार कानून लागू हो गया है इस ग्राम इचरादी से गरीबा की दूरी 5 कि.मी. है और घने जंगल होने के कारण यहां के बच्चे वहां तक स्कूल जाने में असमर्थ है, इसलिए शासन को चाहिए कि ईचरादी में शासकीय प्राथमिक शाला खोला जाना चाहिए।
00 धीवर समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
रायपुर। जब से हमारी सरकार बनी समाज के हर वर्ग के चाहे वह कृषक हो या मजदूर हो सभी वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य किए गए है। मछुआरा वर्ग की बेहतरी के लिए अनेक कार्य किए। मछली पालन नीति बनाई। हमने मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया है, जिससे अब मछुआरों को शून्य प्रतिशत पर ऋण की सुविधा मिल रही है। मत्स्य पालकों को अब कृषकों जैसी तमाम सुविधाएं मिलने लगी है। इससे प्रदेश के मछली पालक मछुवारें तेजी से आगे बढ़ेंगे, जीवन स्तर में भी सुधार आएगा और मत्स्य पालन के क्षेत्र में पूरे देश में आगे बढ़ेंगे। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कृषि विश्वविद्यालय के सभागृह में आयोजित धीवर समाज के महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने धीवर समाज को जमीन आबंटन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात समाज के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन बनाने के लिए मदद देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने धीवर समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलवाई।
रायपुर। रायपुर पुलिस विभाग में तबादला हुआ है। जिसमें 2 निरीक्षकों का ट्रांसफर हुआ है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने तबादला आदेश जारी किया है। जिसमें निरीक्षक लक्ष्मी जायसवाल को राखी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी और राखी थाना प्रभारी कमला पुसाम को आरंग थाना भेजा गया।
देखिये आदेश-

रायपुर। जैतु साव मठ पुरानी बस्ती में चांदी के झूले में भगवान कृष्ण और राधिका एवं शालिग्राम झूले में विराजमान हुए इस अवसर पर राजेश्री महंत रामसुंदर दास ,ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा विधायक, सचिव महेंद्र अग्रवाल, अजय तिवारी, तथा भक्त गण उपस्थित थे , वैदिक विद्यार्थियों द्वारा मंत्रोच्चार करते हुए भगवान को झूला में बैठाया गया, भगवान की आरती मिष्ठान भोग लगाया गया आरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया प्रतिदिन भगवान कृष्ण राधिका जी सायं 4:00 बजे विराजमान होंगे ,श्रद्धालु गण भगवान को झूला झूलाएंगे, वह प्रतिदिन रक्षाबंधन पूर्णिमा तक रहेगा।
रायपुर: उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति एन. वी. रमणा ने आज रायपुर में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ज्यूडिशियल कम्युनिटी के बजट और अधोसंरचना सम्बंधित सभी आवश्यकताओं का पूरा ख्याल रख रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये ट्रेंड इसी तरह जारी रहेगा और छत्तीसगढ़ ज्यूडिशियरी को सर्वोत्तम अधोसंरचना उपलब्ध कराने में अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा। मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति एन. वी. रमणा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ में विधिक शिक्षा के विकास में सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता को गुड गवर्नेंस प्रदान करने उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति एन वी रमणा हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पांचवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए सीजेआई रमणा ने छात्रों से कहा कि आप सभी के पास एक विजन होना चाहिए और उसे पाने के लिए आप सभी के भीतर जोश और जज्बा होना चाहिए। सीजेआई रमणा ने छात्रो से कहा कि आप सभी इस देश के लिए अनमोल हैं और हम सभी को टेलेन्डेट माइन्ड्स को सही दिशा मे ले जाने की जरूरत है।
रायपुर के हिदायतुल्ला नेशनल लॉ युनिवर्सिटी की तारीफ करते हुए सीजेआई एन वी रमणा ने कहा कि इसका नाम एक महान विधिवेत्ता के नाम पर रखा गया है जिन्होंने अपना पूरा जीवन विधि के नाम पर समर्पित कर दिया था। सीजेआई रमणा ने दीक्षांत समारोह में छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि ज्ञान और सूचना सबसे बड़े धरोहर हैं और इनका सही उपयोग करके ही हमें विकसित होते जाना है।
दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के जर्नल लॉ एंड सोशल साइंस के छठें संस्करण का विमोचन करते हुए गोल्ड मेडलिस्ट छात्रो को उपाधि वितरित की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
रायपुर के हिदायतुल्ला नेशनल लॉ युनिवर्सिटी के पांचवे दीक्षांत समारोह के अवसर पर दो शोधार्थियों को डाक्टर आफ फिलासाफी की उपाधि प्रदान की गयी। इसके अलावा कुल 23 छात्र छात्राओं को 66 गोल्ड मेडल के सम्मान से सम्मानित किया गया। 6 गोल्ड मेडल्स के साथ वर्ष 2020 बैच के अंकित पाल एवं 11 गोल्ड मेडल्स के साथ वर्ष 2021 बैच की पल्लवी मिश्रा ओवरआल टापर रहे।
दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधिपति न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर ने की। दीक्षांत समारोह में उच्चतम न्यायालय की न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना भी मौजूद थीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस तथा हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति अरूप कुमार गोस्वामी और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस प्रशांत मिश्रा भी उपस्थित थे। दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ के विधि मंत्री मोहम्मद अकबर एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के मंत्री डा प्रेमसाय सिंह टेकाम भी दीक्षांत समारोह में उपस्थित थे।
जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में आज एक शादीशुदा युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका पति आए दिन उससे झगड़ा करता था। शादी के एक साल बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। आखिरकार युवती ने अब अपनी जान दे दी है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।
शादी के बाद से ही शुरू हो गया था विवाद
नवागढ़ के अवरीद गांव की रहने वाली साधना कश्यप (21) की शादी 3 साल पहले शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के भंवतरा निवासी कृष्णा कश्यप(23) से हुई थी। शादी के एक साल तक तो सब कुछ ठीक था। मगर एक साल बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। पति आए दिन झगड़़ा करता था। किसी ना किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था।
वापस लौटे तो शव मिला
बताया जा रहा है कि शनिवार के दिन साधना के ससुरालवाले खेत में काम करने के लिए गए थे। इसके बाद दोपहर को वे जब वापस लौटे तो उन्होंने साधना का शव फंदे पर लटका हुआ देखा था। जिसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा दिया था और मामले में जांच शुरू की है।
मायकेवाले बोले-पति की प्रताड़ना से तंग आकर जान दी
इधर, इस बात की जानकारी साधना के मायके वालों को भी दी गई थी। खबर मिलने पर मायके वाले भी तुरंत उसके गांव पहुंच गए। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने साधना के पति पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ये आए दिन साधना को परेशान करता था। जिसके चलते उसने अपनी जान दी है।
रायपुर। आईएफएस अरुण प्रसाद पी. अब एक साथ तीन बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वे एमडी सीएसआईडीसी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन शनिवार को शासन की ओर से जारी आईएएस की लिस्ट में यह जिम्मेदारी 2010 बैच के आईएएस सारांश मित्तर को दे दी गई है। इसके साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एक और आदेश जारी किया गया है, जिसमें आईएफएस अरुण प्रसाद की नई भूमिका तय की गई है।
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में आज रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक बस युवक के ऊपर ही चढ़ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक बच्ची और महिला की हालत गंभीर है। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन लोगों ने ड्राइवर को लात-घूंसों से पीट दिया है। बताया जा रहा है कि बस ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मारी थी। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
रविवार को कपसिया का रहने वाला अमन सतनामी (25) अपनी मां दौपदी सतनामी (50) और एक बच्ची रिया के साथ अपने किसी रिश्तेदार के यहां छठी कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से जा रहा था। ये अभी दोपहर को करीब 12.30 बजे के आस-पास गनियारी के पास पहुंचा था, तभी पीछे से आ रही बस ने इन्हें चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही अमन की मौत हो गई।
मवेशी को बचाने के चक्कर में हादसा
बताया गया है कि अमन अपनी बाइक से आगे जा रहा था। वहीं बस पीछे थी, तभी एक मवेशी सामने से आ गई और उसे ही बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर ने बस को गलत साइड में मोड दिया। जिसके बाद आगे जा रहा अमन बस के पिछले टायर के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। जबकि रिया और द्रौपदी दूर जाकर फेंका गए थे।
कोटा से बिलासपुर की तरफ जा रही थी बस
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, बस भी रोड से किनारे उतर गई। आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद ड्राइवर को उन्होंने बस से नीचे उतार लिया और जमकर पीट दिया। हादसे की खबर पुलिस को भी दी गई थी। फिलहाल दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया है। लोगों ने ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया था। कहा जा रहा है कि बस कोटा से बिलासपुर की तरफ जा रही थी। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची हुई है और बस को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नागपुर मंडल में इलेक्ट्रिफिकेशन के कारण कैंसिल 20 ट्रेनों को शुरू कर दिया है। सभी ट्रेनें रायपुर स्टेशन से होकर गुजरती हैं। इस वजह से यहां के यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे पिछले साल दिसंबर से अभी तक 250 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर चुका है।
शुरू होने वाली ट्रेनें
दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल
गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल
गोंदिया-इतवारी मेमू
इतवारी-गोंदिया मेमू
रायपुर-इतवारी पैसेंजर
इतवारी- रायपुर पैसेंजर
कोरबा-इतवारी एक्स
बिलासपुर-इतवारी एक्स.
इतवारी-बिलासपुर एक्स.
रीवा-इतवारी एक्स.
टाटा-इतवारी एक्स.
इतवारी-टाटा एक्स.
सिकंदरा-रायपुर एक्स.
रायपुर-सिकंदरा एक्स. – पुरी-अजमेर एक्स.
अजमेर-पुरी एक्स.
















.jpg)












