CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
बड़ा सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने तीन बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर....

बड़ा सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने तीन बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर....

 जगदलपुर : भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बेसोली के करीब तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने बाईक सवार युवकों को टक्कर मार दी, हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज डिमरापाल लाया गया जहां से एक युवक को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया था लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बेसोली निवासी युवक अपने 02 साथियों के साथ बाइक में सवार होकर पास के गांव जा रहा था इसी दौरान ग्राम बेसोली निवासी रमेश बघेल 36 वर्ष जो अपने मोटर साइकिल में सवार होकर बोरणपाल जा रहा था कि रास्ते में अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया जिसके बाद घायलो को उपचार के लिए भानपुरी के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर उपचार के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज लाया गया। हादसे में घायल रमेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते मे रमेश ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य दोनों घायलो का उपचार जारी है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है, मृतक के शव को पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

रेल मंडल ने रेलवे ट्रैक विस्तार के चलते 23 ट्रेने रद्द की , जाने कौन-कौन सी ट्रेने रद की गई  ...

रेल मंडल ने रेलवे ट्रैक विस्तार के चलते 23 ट्रेने रद्द की , जाने कौन-कौन सी ट्रेने रद की गई ...

रायपुर और बिलासपुर रेल मंडल से जुड़ने वाले अलग-अलग राज्यों में रेलवे ट्रैक के विस्तार का काम जारी है। इस वजह से रेलवे ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग जैसे प्रदेश के अहम शहरों से गुजरने वाले तकरीबन 23 ट्रेनों को रद्द कर दियाहै, तो कुछ के रूट बदल दिए हैं। कुछ ट्रेनें शनिवार को तो कुछ 14 दिसंबर से 22 और 24 दिसंबर तक के लिए कैंसिल कर दी गई हैं।

बिलासपुर मंडल के रुपौंद-झलवारा सेक्शन को तीसरी लाइन से जोड़ने का काम 14 से 22 दिसंबर तक किया जाएगा। इसी प्रोजेक्ट की वजह से फिल्हाल 21 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। साथ ही 2 और ट्रेनें दूसरे रूट के कामों के कारण प्रभावित रहेंगी।

ये ट्रेनों रद्द की गयी ----

15 और 22 दिसंबर को रानी कमलापति (हबीबगंज) से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति (हबीबगंज)-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी
16 और 23 दिसंबर को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति(हबीबगंज) एक्सप्रेस रद्द रहेगी
15, 17 और 22 दिसंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी
17, 19 और 24 दिसंबर को नौतनवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी
12 और 19 दिसंबर को बीकानेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी
15 और 22 दिसंबर को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
14 और 21 दिसंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी
16 और 23 दिसंबर को जम्मूतवी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी
14 दिसंबर से 22 दिसंबर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी
13 दिसंबर से 21 दिसंबर तक रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18248 रींवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
14 दिसंबर से 22 दिसंबर तक गाड़ी संख्या 08740/08739 बिलासपुर-शहडोल- बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
14 दिसंबर से 22 दिसंबर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी
13 दिसंबर से 21 दिसंबर तक भोपाल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
14, 19 और 21 दिसंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
15, 20 और 22 दिसंबर को कानपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
16 दिसंबर को वलसाड से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी
19 दिसंबर को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22910 पुरी-वललसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी
18 दिसंबर को उदयपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी
19 दिसंबर को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
17 दिसंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी
18 दिसंबर को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी

ये ट्रेनें भी रहेंगी प्रभावित

4 से 22 दिसंबर तक गाड़ी संख्या 08747/08748 बिलासपुर-कटनी-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल चंदिया रोड़ स्टेशन में समाप्त और चंदियारोड़ स्टेशन से प्रारंभ होगी। ये ट्रेन चंदिया रोड़-कटनी-चंदियारोड़ के बीच रद्द रहेगी।
ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के संबलपुर–टिटलागढ़ सेक्शन में डबल लाइन के काम के कारण 12 दिसंबर को अमृतसर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापट्टनम हीराकुंड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 दिसंबर को कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस बदले हुए रूट गुटी-रेनिगुंटा-जोलरपेट्टी-बंगारपेट-कृष्णाराजपुरम-यशवंतपुर होकर चलेगी।
 

शादी समारोह में हुई बड़ी घटना , एंट्री के दौरन निचे गिरे दूल्हा - दुल्हन , देखे तस्वीर ...

शादी समारोह में हुई बड़ी घटना , एंट्री के दौरन निचे गिरे दूल्हा - दुल्हन , देखे तस्वीर ...

रायपुर : राजधानी में शनिवार को एक होटल में शादी समारोह के दौरान क्रेन टूटने से दुल्हा-दुल्हन स्टेज पर जा गिरे। गनीमत रही कि हादसे में उन्हें हल्की चोटें ही आई हैं। हादसा गोल रिंग की तरह बने झूले में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के दौरान हुआ। इस हादसे को लेकर ईवेंट कंपनी ने अपनी गलती मानी है। फिलहाल इस संबंध में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा क्षेत्र स्थित एक होटल में शनिवार को शादी समारोह था। आयोजन की जिम्मेदारी एक इवेंट कंपनी को सौंपी गई थी। समारोह के दौरान स्टेज पर डांस और आतिशबाजी का कार्यक्रम चल रहा था। तभी एक गोल रिंग से बने झूले में दूल्हा-दुल्हन की क्रेन की मदद से एंट्री कराई गई। एंट्री के साथ ही उन्हें ऊपर उठा रहे थे, तभी एक ओर से रस्सी टूट गई और दुल्हा-दुल्हन स्टेज पर आ गिरे।

दोनों के स्टेज पर गिरते ही चीख-पुकार मच गई। सभी लोग मंच की ओर दौड़ पड़े। हालांकि दूल्हा-दुल्हन दोनों के सुरक्षित होने पर सभी ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर इवेंट कंपनी की ओर से बताया गया कि हादसा हुआ है। 15 मिनट तक सभी लोग सहमे हुए थे, लेकिन फिर सभी ने मिलकर खूब एंज्वाय किया। हादसे में दुल्हा-दुल्हन को थोड़ी चोट जरूर आई है, लेकिन सब ठीक है। आगे से ऐसी गलतियां न हों, इसका ध्यान रखेंगे। 

15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म , आरोपी फरार

15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म , आरोपी फरार

दुर्ग : दुर्ग में एक 15 साल की लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक जेवरा चौकी में शुक्रवार देर रात परिजन ने शिकायत दर्ज कराई कि सुल्तान खान (20) नाम के युवक ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया है। परिजन ने बताया कि वह देर रात उनके घर पहुंचा और बेटी के साथ छेडख़ानी करने लगा। बेटी ने उसका विरोध कर चिल्लाने की कोशिश की तो उसने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने नाबालिग को धमकी दी कि यदि वह किसी को कुछ बताएगी तो वह उसे जान मार देगा और वहां से भाग गया। इसके बाद नाबालिग ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेने की आश्वासन दिया है।
 

 पैदल जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने रौंदा

पैदल जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने रौंदा

रायपुर : राजधानी गार्डन चौक उरला के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक विजय नारायण पाण्डेय 56 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 10 दिसंबर को शाम 6.30 बजे हीरागु्रप गार्डन चौक उरला रोड के पास पैदल जा रहे तारकेश्वर उपाध्याय 58 वर्ष पिता रामदशरथ उपाध्याय निवासी सेमरिया थाना पवारा जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश को ट्रक क्रमांक एमपी 18 एच 5127 ने एक्सीडेन्ट कर दिया। जिससे माके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक हनुमान माईनर कारखाना उरला में काम करता था,घटना के समय वह ड्यूटी जा रहा था।

अधिकारियों  ने व्यपिरियों से 125 क्विंटल धान जब्त किया , जाने कारण...

अधिकारियों ने व्यपिरियों से 125 क्विंटल धान जब्त किया , जाने कारण...

कांकेर : एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दल ने चार व्यापारियों से 125.6 क्विंटल धान जप्त किया है। उन पर मंडी अधिनियम के अंतर्गत कारवाई की गई है।

एसडीएम डॉ. कल्पना धु्रव ने बताया कि स्टॉक का मिलान नहीं होने के कारण बेवरती के व्यापारी से 26 क्विंटल, फुटकर लायसेंस नवीनीकरण के बिना धान खरीदे जाने पर सारवण्डी के व्यापारी से 24 क्विंटल, स्टॉक मिलान नहीं होने के कारण पुसवाड़ा के व्यापारी से 72.40 क्विंटल और स्टॉक पंजी नहीं होने के कारण ठेलकाबोड़ के व्यापारी से 3.20 क्विंटल धान की जप्ती किया गया है ।

इस दिन से बंद रहेग पावर हाउस और चंद्रा-मौर्या चौक में आवागमन , जाने क्या व्यवस्था की गई ...

इस दिन से बंद रहेग पावर हाउस और चंद्रा-मौर्या चौक में आवागमन , जाने क्या व्यवस्था की गई ...

भिलाई : राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में ओव्हर ब्रिज निर्माण के लिए गडर कास्टिंग एवं लॉचिंग के कार्य के लिए सोमवार 13 से निर्माण कार्य पूर्ण होते तक पावर हाउस चौक एवं चंद्रा मौर्या चौक से आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात एवं निरीक्षक विजय ठाकुर यातायात आकाशगंगा जोन प्रभारी तथा बी. एल. देवांगन, प्रोजेक्ट मैनेजर रॉयल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने स्थल निरीक्षण किया।

चौक की लंबाई अधिक होने के कारण गडर कास्टिंग चौक में ही किया जाएगा, जिसके कारण आगामी निर्माण कार्य पूर्ण होने तक के लिए दोनों चौक को पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। आम नागरिकों की सहूलियत के लिए एवं सुचारू रूप से यातायात आवागमन के लिए दोनो चौक के दोनों दिशा में चौक से 30-30 मीटर आगे -पीछे अस्थाई कटिंग खोला गया है ।

पावर हाउस चौक की व्यवस्था

खुर्सीपार एवं पावर हाउस अंडर ब्रिज से आने वाले वाहन चालक जिनको नंदनी रोड एवं रायपुर की ओर जाना है वह एच.पी. पेट्रोल पंप के सामने कटिंग का प्रयोग करेंगे। नंदनी रोड एवं चंद्रा मौर्या चौक से आने वाले वाहन चालक जिनको सुपेला एवं सेक्टर की ओर जाना है वह पावर हाउस बस स्टैंड के सामने कटिंग एवं ओवर ब्रिज का प्रयोग करेंगे।

चंद्रा-मौर्या चौक की व्यवस्था

पावर हाउस चौक एवं चंद्रा-मौर्या अंडर ब्रिज से आने वाले वाहन चालक जिनको रामनगर की ओर एवं पावर हाउस जाने के लिए टीवीएस शोरूम के सामने वाले अस्थाई कटिंग का प्रयोग करेंगे। इसी प्रकार रामनगर क्षेत्र एवं सुपेला चौक से आने वाले वाहन चालक जिनको सेक्टर की ओर एवं सुपेला की ओर जाने के लिए अर्चना टावर के सामने वाले अस्थाई कटिंग का प्रयोग करेंगे । ट्राफिक डीएसपी सिंह ने लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए अस्थाई कटिंग का प्रयोग करें एवं रांग साइड से वाहन न चलाएं।
 

मुख्यमंत्री ने जय जोहार के अभिवादन से शुरू की लोकवाणी की 24 वी कड़ी , जाने क्या कहा....

मुख्यमंत्री ने जय जोहार के अभिवादन से शुरू की लोकवाणी की 24 वी कड़ी , जाने क्या कहा....

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने रविवार को आकाशवाणी से प्रसारित रेडियोवार्ता लोकवाणी की 24वीं कड़ी में ‘‘नवा छत्तीसगढ़ और न्याय के तीन वर्ष’’ विषय पर बात-चीत की शुरूआत जय जोहार के अभिवादन के साथ की। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इन तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य को अपनी वास्तविक छत्तीसगढ़िया पहचान दिलाते हुए, विकास और न्याय के नए प्रतिमान स्थापित किए गए हैं। इसमें हमारे पुरखों ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए जो सपने देखे थे, वो हमने पूरे किए हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मेरी तीन साल की सबसे बड़ी सफलता तो यही है कि आप लोग अपने अधिकारों, अवसरों और वास्तविक तरक्की को स्वयं महसूस कर रहे हैं, सच होते देख रहे हैं। खुशी है कि मैं कुछ सार्थक बदलाव करने में सफल हुआ हूं। आज विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश और दुनिया में है। मुझे विश्वास है कि जब हम अपने पुरखों के रास्ते पर चलते हैं और पुराने मूल्यों से छेड़खानी किए बगैर सुधार के साथ आगे बढ़ते हैं तो हम सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं। हमने तीन वर्षों में गरीबों तथा कमजोर तबकों के लिए ऐसे प्रयास किए हैं, जिनके बारे में पहले कभी सोचा नहीं गया था। हाल में ही हमने 6 दिसम्बर को बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया। 10 दिसम्बर को अमर शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान दिवस था और 18 दिसम्बर को गुरूबाबा घासीदास की जयंती है। मैं इन विभूतियों को नमन करते हुए बताना चाहूंगा कि हमारी नीतियों में सभी के आदर्श हैं। विगत तीन वर्षों में हमने कमजोर तबकों को बराबरी के अवसर देकर उनके बताए रास्ते पर चलने में सफल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में लोगों ने तीन साल में हुए बदलावों को न सिर्फ करीब से देखा है, बल्कि उसे अपने जीवन में बेहतरी को महसूस कर रहे हैं। इस तरह हमने ऐसी योजनाएं बनाई, जो वास्तव में आदिवासी अंचल हो व मैदानी क्षेत्र सभी का भला कर सके। लोहंडीगुड़ा में जमीन वापसी के साथ आदिवासियों और किसानों के लिए न्याय का आगाज हुआ। निरस्त वन अधिकार दावों की समीक्षा से हजारों निरस्त व्यक्तिगत दावों को वापस प्रक्रिया में लाया गया। हमें खुशी है कि अब तक 22 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि आदिवासी तथा परंपरागत निवासियों को दी जा चुकी है, जो 5 लाख से अधिक परिवारों के लिए आजीविका का जरिया बन गई है।

छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक 2500 से बढ़ाकर 4000 रूपए प्रतिमानक बोरा करना ‘शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना’ लागू करने से वन आश्रित परिवारों की जिंदगी में नई रोशनी आई है। तीन साल पहले सिर्फ 7 वनोपज की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही थी। लेकिन हमने 52 वनोपजों को समर्थन मूल्य पर खरीदने की व्यवस्था की। इतना ही नहीं, 17 लघु वनोपजों के लिए संग्रहण पारिश्रमिक दर अथवा समर्थन मूल्य में अच्छी बढ़ोतरी भी की गई है। इस तरह लघु वनोपजों के समर्थन मूल्य पर खरीदी करने, प्रसंस्करण करने, इनमें महिला स्व-सहायता समूहों को जोड़ने और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण में बड़ी भूमिका निभाने के लिए छत्तीसगढ़ को भारत सरकार ने 25 पुरस्कार प्रदान किए है। इतना ही नहीं बल्कि स्वच्छता के लिए भी तीन साल में छत्तीसगढ़ को लगातार तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। इस बार छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक 67 नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला है और एक बार फिर छत्तीसगढ़ को देश के सबसे स्वच्छ राज्य के रूप में मान्यता मिली है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान भाई उन परिस्थितियों को समझ रहे हैं, जिसमें हमें काम करना पड़ रहा है, और आप लोगों को इस बात का पूरा भरोसा हुआ है कि हम किसानों से संबंधित जो काम कर रहे हैं, उसकी दिशा सही है। मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि किसान मेरी जान है, मेरे प्राण है और किसानी मेरी धड़कन है। जिस दिन मैं किसानी नही करूँगा या किसानी की बेहतरी के लिए नहीं सोचूंगा, समझ लीजिए कि उसी क्षण वह व्यक्ति नहीं रहूंगा, जिसको आप लोग प्यार करते हैं। मैंने बचपन से जवान होते तक खेतों में काम किया है, इसलिए मुझे खेती किसानी की पूरी जानकारी है। हर फसल किसान के लिए एक सीढ़ी होती है। इनपुट कास्ट कम होना और आउटपुट का दाम अच्छा मिलना ही खेती को लाभदायक बना सकता है। इसलिए हमने सबसे पहले किसानों पर जो कर्ज का बोझ था, डिफाल्टरी का कलंक था, बकायादारी की जो बाधा था, उसे कर्ज माफी से ठीक किया। सिंचाई पंप कनेक्शन लगाने का काम सुगम किया, सिंचाई के लिए निःशुल्क या रियायती दर पर बिजली प्रदाय का इंतजाम किया। धान ही नहीं बल्कि सारी खरीफ फसलों, उद्यानिकी फसलों, मिलेट्स यानी लघु धान्य फसलों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत इनपुट सब्सिडी के दायरे में लाया।

पहले साल जब हमने आपको 2500 रू. प्रति क्विंटल की दर से धान का दाम दिया तो इसमें कुछ लोगों ने रोड़ा अटकाया और हम उस बाधा को चीर कर कैसे बाहर निकले, यह कोई छिपी बात नहीं है। आगे भी ये सब सुविधाएं जारी रहेगी। हमारी सरकार चट्टान की तरह किसानों के साथ खड़ी रहेगी। कोई ताकत हमें अपने रास्ते से डिगा नहीं सकती। हमने तो धान की बंपर फसल का भी स्वागत किया है। इस साल 105 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी का अनुमान है। हम केन्द्र सरकार से लगातार यह मांग कर रहे हैं कि धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति हो। यदि यह मिल गई तो समझिए कि फिर हमें किसी के सामने हाथ भी नहीं फैलाना पड़ेगा। हम ऐसी अर्थव्यवस्था बना देंगे कि किसान को अपनी उपज का मनचाहा दाम मिलेगा।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ मॉडल वास्तव में सहभागिता, समन्वय, सर्वहित, अपनी विरासत का सम्मान करते हुए, सद्भाव के साथ मिलजुलकर आगे बढ़ने के विचार से प्रेरित है ।छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल में सबसे बड़ी बात है, एक दूसरे का साथ, चाहे वह योजनाओं के रूप में हो या परस्पर सहयोग के रूप में। उदाहरण के लिए जब हम गांव की बात करते हैं तो किसी एक विभाग या एक योजना की बात नहीं करते।

नरवा, गरुवा, घुरुवा, बारी, गोधन न्याय योजना से शुरूआत करते हुए मल्टीयूटीलिटी सेंटर, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क और फूडपार्क तक पहुंच जाते है। इन सबका संबंध गांवों और जंगलों के संसाधनों से है। इनका संबंध खेती से भी, वनोपज से भी, परंपरागत कौशल और प्रसंस्करण की नई विधाओं से भी है। कमजोर तबकों को सशक्त करने की बात महात्मा गांधी, नेहरू, शास्त्री, डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे हमारे सभी महान नेता कहते थे। हमने इसका मर्म पकड़ा और तीन सालों में 80 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि इन कमजोर तबकों की जेब में डाली। इस तरह स्वावलंबन के भाव से छत्तीसगढ़ के जनजीवन में एक नई ताजगी का संचार हुआ।
मुख्यमंत्री ने बताया हमने अपने राज्य के संसाधनों के राज्य में ही वेल्यूएडीशन को लेकर जब ठोस ढंग से काम शुरू किया तो औद्योगिक विकास में भी रफ्तार पकड़ी। इसके वजह से तीन साल में 1 हजार 751 उद्योग लगे और 32 हजार 192 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला।

सरकारी तथा अर्द्धशासकीय कार्यालयों में बहुत से पदों पर तो 20 साल बाद स्थायी भर्ती की गई। जहां स्थायी भर्ती का प्रावधान नहीं था, वहा भी किसी न किसी तरह नौकरी दी गई, जिसे मिलाकर 4 लाख 67 हजार से अधिक नौकरियां दी गई। मनेरगा, स्व-सहायता समूहों, वन प्रबंधन जैसे अनेक क्षेत्रों को कन्वर्जेशन के माध्यम से रोजगार के अवसरों से जोड़ा गया, जिसके कारण 50 लाख से अधिक लोगों की रोजी-रोटी का इंतजाम हुआ। इस तरह हमने अपने महान संविधान द्वारा निरूपित, लोकतांत्रिक मूल्यों और कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को साकार किया। शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना हो या प्रशासन के क्षेत्र में 72 तहसीलों, 7 अनुभागों तथा 5 जिलों के गठन की पहल, इन सबका उद्देश्य समाज के कमजोर तबकों को न्याय दिलाना ही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ मॉडल, समावेशी विकास का ऐसा मॉडल है, जिसके मूल में सद्भाव, करुणा तथा सबकी भागीदारी है।छत्तीसगढ़ ने तीन वर्षों में यह साबित कर दिखाया है कि छत्तीसगढ़ के लोगों को सिर्फ अपने राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे देश में नई और सही सोच के साथ काम करने वाले लोगों के रूप में पहचाना जाएगा।
 

CG NEWS : तेज रफ्तार अज्ञात बस की ठोकर से पिकअप पलटी, पढ़िये पूरी खबर.....

CG NEWS : तेज रफ्तार अज्ञात बस की ठोकर से पिकअप पलटी, पढ़िये पूरी खबर.....

जगदलपुर : जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम घोड़ागाव के पास बीती रात्रि 02 बजे एक तेज रफ्तार बस ने पिकअप को ठोकर मार कर फरार हो गया, जिससे महिंद्रा पिकअप पलटकर दूर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर 112 डायल की टीम मौके पर पहुंचे पिकअप चालक सूरज कुमार बांधे पिता शंकरलाल बांधे उम्र 21 वर्ष निवासी मंदिर हसौद रायपुर ने बताया कि वह रायपुर से सिमलीगुड़ा संतरा और सेव छोडऩे जा रहा था, इसी दौरान पीछे से बस ने ठोकर मारने के बाद पिकअप पलट गया, वही घटना के बाद चालक ने ना तो बस का नाम देखा और ना ही उसका गाड़ी नंबर,घायल चालक ने बताया कि उसे हल्का चोट लगा है। 

 दर्दनाक सड़क हादसा : कार और ट्रक में जोरदार टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौके पर हुई मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : कार और ट्रक में जोरदार टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौके पर हुई मौत...

कवर्धा : कार और ट्रक में आमने सामने जोरदार टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई। चारों मृतक कवर्धा जिले का बताया जा रहा है। पुलिस शव बरामद कर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार हादसा देर रात मध्यप्रदेश बॉर्डर मोतीनाला के पास हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सभी युवक कवर्धा से मध्यप्रदेश के कन्हार गांव जा रहे थे। तभी बॉर्डर के पास ट्रक से आमने-सामने भीषण हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं गंभीर रूप से घायल चार युवक की मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। 

CG NEWS : जमीन और पैसों के विवाद में सगा भाई ने महिला का किया अपहरण, पढ़िये पूरी खबर ...

CG NEWS : जमीन और पैसों के विवाद में सगा भाई ने महिला का किया अपहरण, पढ़िये पूरी खबर ...

सरगुजा : अंबिकापुर की कथा क्षेत्र के मझलीपीढ में जमीन और पैसों के विवाद में महिला के अपहरण के मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 3 महिला व तीन पुरुष शामिल हैं। अपहरण करने वालों में अपहृत महिला का सगा भाई भी शामिल है। सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर पेश कर दिया है।

 

6 दिसंबर को प्रार्थिया संगीता ने कोतवाली थाने पहुंच कर अपनी मां के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 6 दिसंबर की सुबह नकाबपोश दो महिला उसके घर में आए और घर में सो रही उसकी मां को जबरन उठाकर बाहर ले गए, और वैन में बिठाकर उसका अपहरण कर मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस महिला की तलाश शुरू की, जहां ग्राम सभा में रखे होने की जानकारी मिलने पर घेराबंदी कर अपहृत महिला को सकुशल बरामद किया। अपहरण की घटना में शामिल 6 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, साथ ही घटना में उपयुक्त वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया है। अपहरण की वजह जमीन व पैसे की लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। 

CG NEWS : सुने मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने सोने चांदी के जेवर और नगदी किया पार...

CG NEWS : सुने मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने सोने चांदी के जेवर और नगदी किया पार...

रायपुर : कबीर नगर थाना क्षेत्र में फिर एक बड़ी चोरी हो गई है। मकान का ताला तोड़कर चोर सोने चांदी के जेवर और नगदी ले उड़े हैं। चोरी गए सामान में 13 तोला सोने के जेवर, डेढ़ लाख नगदी चांदी के जेवर और मोबाइल शामिल हैं। चोरी गए माल की कुल कीमत साढ़े सात लाख रुपये आंकी गई है। वारदात 7 से 9 दिसंबर के बीच हुई है। इस दौरान मकान मालिक पूरे परिवार समेत धार्मिक यात्रा पर गया था। प्रार्थिया काजल सिन्हा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।  

अध्यक्ष साय कार और आटो की टक्कर में बाल-बाल बचे

अध्यक्ष साय कार और आटो की टक्कर में बाल-बाल बचे

रायपुर : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंदकुमार साय की कार छोटा हाथी से टकरा गई। ये घटना रावणभाठा शेरे पंजाब होटल मोड़ के पास हुई। इस घटना में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। खमतराई पुलिस ने आटो को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की है। बताया गया कि कार के ओवरटेक करने के दौरान आटो से टक्कर हुई। अच्छी बात ये है कि इस धटना में किसी को चोट नहीं आई है। मंत्री साय कार से अंबिकापुर किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।  

ट्रक ने स्कूली छात्रा को मारी टक्कर , जाने क्या हुआ

ट्रक ने स्कूली छात्रा को मारी टक्कर , जाने क्या हुआ

धमतरी : कोलियारी पुल के आगे मछली पसरा के पास शनिवार सुबह लगभग 11:30 स्कूली छात्रा को एक ट्रक ने टक्कर मार दी । इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्जुनी पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मार्ग स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा थी। शनिवार सुबह वह स्कूल आई हुई थी। लगभग 11:30 बजे अपने साइकिल से घर लौट रही थी, तभी कोलियारी पुल के आगे मछली पसरा के पास धमतरी से नगरी की ओर जा रही ट्रक क्रमांक सीजी 14 एमजी 8684 ने अपनी चपेट में ले लिया। 

तेज रफ्तार बस की ठोकर से पिकअप पलटी

तेज रफ्तार बस की ठोकर से पिकअप पलटी

 जगदलपुर : जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम घोड़ागाव के पास बीती रात्रि 2 बजे एक तेज रफ्तार बस ने पिकअप को ठोकर मार दी और फरार हो गया । जिससे महिंद्रा पिकअप पलटकर दूर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर 112 डायल की टीम मौके पर पहुंची ।

पिकअप चालक सूरज कुमार बांधे पिता शंकरलाल बांधे उम्र 21 वर्ष निवासी मंदिर हसौद रायपुर ने बताया कि वह रायपुर से सिमलीगुड़ा संतरा और सेव छोडऩे जा रहा था, इसी दौरान पीछे से बस ने ठोकर मारने के बाद पिकअप पलट गई । 

घटना के बाद चालक ने ना तो बस का नाम देखा और ना ही उसका गाड़ी नंबर,घायल चालक ने बताया कि उसे हलकी चोट लगी है।



 

 इलेक्ट्रानिक मीडिया में चुनाव प्रचार-प्रसार के पूर्व अनुमति जरूरी , जाने विस्तार से

इलेक्ट्रानिक मीडिया में चुनाव प्रचार-प्रसार के पूर्व अनुमति जरूरी , जाने विस्तार से

रायपुर: टी व्ही चेनल, केबल टी व्ही चेनल, रेडियो (निजी एफएम रेडियो सहित), सिनेमा घर, समाचार पत्र, बल्क एसएमएस/वाईस मैसेज, सार्वजनिक स्थानों पर दृश्य एवं श्रव्य माध्यम से प्रचार प्रसार आदि राजनैतिक विज्ञापन के लिए एम.सी.एम.सी. का प्रमाणन अनिवार्य होगा।
नगरीय निकाय निर्वाचन के प्रचार प्रसार पर निगरानी एवं विज्ञापनों के प्रमाणन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा।

इसके सदस्य सचिव सम्बंधित जिले में पदस्थ जिला जनसंपर्क अधिकारी/उप संचालक/सहायक संचालक जनसंपर्क होंगे और सदस्य के रूप में कलेक्टर द्वारा मनोनीत जिले में प्रचलित प्रमुख समाचार पत्रों के संवाद दाताओं में से एक प्रतिनिधि सदस्य के रूप में शामिल होगा। बता दे कि दुर्ग,रायपुर,रायगढ़कोरिया,सूरजपुर, राजनांदगांव,बिलासपुर,कांकेर,सुकमा, बीजापुर,महासमुंद, बेमेतरा, कोंडागांव, धमतरी में एमसीएमसी का गठन किया जा चुका है।

एम सी एम सी के कार्य

जिला स्तरीय समिति के अंतर्गत प्रिण्ट मीडिया, इलेक्ट्रानिक, सोशल मीडिया सेल का गठन किया जाएगा।जिसके माध्यम से प्रसारित किए गए विज्ञापन एवं समाचारों पर नजर रखी जाएगी। प्रिण्ट मीडिया के विज्ञापनों में पूर्व प्रमाणन की आवश्यकता नहीं है। परन्तु ई-पेपर में प्रकाशन के लिये विज्ञापनों का प्रमाणन आवश्यक होगा। इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए पूर्व प्रमाणन की आवश्यकता होगी, इसके लिए निर्धारित प्रपत्र में दो सीडी के साथ एमसीएमसी कमेटी के समक्ष 36 घंटे पहले नियत प्रारूप में आवेदन देना होगा।

पेड न्यूज संज्ञान में आने पर मीडिया प्रमाणन समिति द्वारा परीक्षण कर निर्णय लिया जाएगा। पेड न्यूज और विज्ञापन का खर्च की गणना डीएव्हीपी की निर्धारित दर के अनुसार की जाएगी। कमेटी द्वारा प्रेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रति दिन प्रतिवेदन दिया जाएगा।
टी व्ही या टीव्ही चेनल पर प्रसारित राजनैतिक विज्ञापन समिति द्वारा प्रमाणित करने के बाद ही दिखाए जा सकेंगे।

प्रमाणन मुख्यत: आदर्श आचरण सहिंता से जुड़ा हुआ कार्य है। सामाजिक समरसता को बिगाडऩे, तनाव बढाने देश के संविधान और कानून के विपरीत होने, नैतिकता सदाचार के विपरित, किसी की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले विज्ञापनों के प्रकाशन की अनुमति नहीं दी जाएगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद से ही आचार संहिता भी लागू हो जाती है अत: टीव्ही केबल रेडियो ई-पेपर, सिनेमा घरो और सार्वजनिक स्थलों पर दृश्य श्रव्य माध्यम से बिना पूर्व प्रमाणन के कोई राजनैतिक विज्ञापन नहीं दिखाया जाएगा। प्रिण्ट मीडिया में प्रकाशित विज्ञापनो के पूर्व प्रमाणन की आवश्यकता नहीं है। लेकिन प्रकाशित राजनैतिक विज्ञापनों एवं समाचारों पर समिति निगरानी रखेगी।

 केन्द्रीय पुल में इतने टन चांवल का परिदान होगा , जाने विस्तार से

केन्द्रीय पुल में इतने टन चांवल का परिदान होगा , जाने विस्तार से


रायपुर: मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में केन्द्रीय पुल में एफसीआई को 45.65 लाख मीटरिक टन चावल परिदान किए जाने के संबंध में बैठक हुई। बैठक में खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा, प्रबंध संचालक मार्कफेड सु किरण कौशल, विशेष सचिव खाद्य विभाग मनोज सोनी सहित डिविजनल रेल्वे मेनेजर रायपुर-बिलासपुर-नागपुर, महाप्रबंधक भारतीय खाद्य निगम रायपुर, क्षेत्रिय प्रबंधक केन्द्रीय भण्डार गृह निगम भोपाल उपस्थित थे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में राज्य के बाहर चावल के परिवहन के पूर्व संग्रहण के लिए एफसीआई द्वारा किराए पर गोदाम लेने का सुझाव दिया गया। चावल के परिवहन के लिए अधिक क्षमता के नए रेक का उपयोग भी किया जाएगा। इस संबंध में रेल्वे के रायपुर-बिलासपुर-नागपुर डिविजन द्वारा पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है।

एफसीआई के द्वारा 7.50 लाख मीटरिक क्षमता के अतिरिक्त गोदाम के लिए स्थान का परिक्षण करने और किराए पर लिए जाने का प्रस्ताव दिया गया है। मुख्य सचिव ने खाद्य विभाग के नोडल अधिकारी को नियमित रूप से एफसीआई के अधिकारियों से सम्पर्क बनाए रखने और चावल के परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

 दिवंगत सीडीएस रावत के निवास पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ...

दिवंगत सीडीएस रावत के निवास पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ...

रायपुर / नई दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव शनिवार को दिल्ली स्थित दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत के निवास स्थान पहुँचकर परिजनों से भेंट कर शोकाकुल परिवारजनों से संवाद किया।

दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत की धर्मपत्नी मधुलिका के माता पिता के साथ मंत्री सिंहदेव के घनिष्ठ पारिवारिक संबंध रहे हैं। उन्होंने परिजनों के साथ पुरानी स्मृतियों पर चर्चा की, जो दोनों ही परिवारों के लिये भावुक क्षण रहा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने इस असामायिक निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्माओं को शांति व परिवार को यह अतुलनीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। 

कार और ट्रक की भिड़ंत में 4 की मृत्यु

कार और ट्रक की भिड़ंत में 4 की मृत्यु

कवर्धा : जिले की छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा पर कार और ट्रक की भिड़ंत में चार लोगों की मृत्यु हो गई। चारों मृतक कवर्धा जिले के बताये जा रहे है। पुलिस शव बरामद कर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार हादसा देर रात मध्यप्रदेश बॉर्डर मोतीनाला के पास हुआ है। सभी युवक कवर्धा से मध्यप्रदेश के कन्हार गांव जा रहे थे। तभी बॉर्डर के पास ट्रक से आमने-सामने भीषण हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं गंभीर रूप से घायल चार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

रायपुर: घूम-घूमकर मोबाइल चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार, 23 फोन बरामद

रायपुर: घूम-घूमकर मोबाइल चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार, 23 फोन बरामद

रायपुर। राजधानी पुलिस ने शहर में घूम घूम कर मोबाइल चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों अब तक शहर के अलग-अलग स्थानों से कई फोन पार कर चुके थे। चोरी की मोबाइल को पश्चिम बंगाल में खपाते थे।
दरअसल राजधानी पुलिस को मोबाईल फोन को चोरी और लूट कर फरार हो जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल और थाना मौदहापारा की संयुक्त टीम प्रार्थियों से संपर्क कर उनसे घटना, अज्ञात आरोपियों के हुलियों और उपयोग किये जाने वाहन के संबंध में विस्तृत पूछताछ की। इसी दौरान मुखबीर ने घटना में संलिप्त एक आरोपी की पहचान उजागर करते हुए आरोपी की पहचान रामनगर गुढ़ियारी रायपुर निवासी प्रिंस बागड़े उर्फ पप्पी के रूप में की। टीम ने प्रिंस बागड़े की पतासाजी कर उसे पकड़ा और घटनाओं के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी प्रिंस बागड़े ने अपने साथी शंकर सिंह ठाकुर उर्फ पन्ना निवासी कर्मा चौक रामनगर गुढ़ियारी रायपुर के साथ मिलकर रायपुर की शराब दुकान के आसपास, भीड़-भाड़ वाले स्थान सहित आउटर के क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों में घुम-घुम कर मोबाईल फोन को चोरी/लूट करना स्वीकार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका संपर्क पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति से है जो रायपुर में कैटरिंग का काम करता था। दोनों आरोपी जितने भी मोबाईल फोन चोरी/लूटते थे, वे सभी मोबाईल फोन को एकत्र कर एक साथ पश्चिम बंगाल निवासी व्यक्ति को बेच देते थे, और वह व्यक्ति सभी मोबाईल फोन को वहां खपा देता था। आरोपियों ने इस बार भी 23 मोबाईल फोन एकत्र किए थे। लेकिन फोन बेचने के पहले ही पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी/लूट के 23 मोबाईल फोन और घटना में प्रयुक्त 1 बिना नंबर एक्टिवा वाहन जुमला कीमती लगभग 4,73,000/- रूपए जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अग्रिम कार्रवाई की गई।
 

रायपुर के जयस्तंभ चौक पर स्थापित होगी शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा : भूपेश बघेल

रायपुर के जयस्तंभ चौक पर स्थापित होगी शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा : भूपेश बघेल

रायपुर । राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जयस्तंभ चौक पर ही 10 दिसम्बर 1857 को तत्कालीन अंग्रेजी सरकार ने शहीद वीर नारायण सिंह को फांसी दी थी। मुख्यमंत्री बघेल ने सोनाखान (जिला बलौदाबाजार) के शहीद स्मारक में वीर नारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि देने के उपरांत आयोजित आमसभा को सम्बोधित करते हुए इस आशय की घोषणा की। बघेल ने सोनाखान को तहसील बनाने का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहीद स्मारक परिसर में शहीद वीरनारायण सिंह की घोड़े पर सवार आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने यहां 28 करोड़ 60 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी दी। इनमें 9 करोड़ 60 लाख रूपये की बंगलापाली से महराजी मार्ग पर जोंक नदी में निर्मित पुल एवं 16 करोड़ की लागत से एकलव्य छात्रावास का लोकार्पण तथा कुरूपाठ में 2 करोड़ 67 लाख रूपये की लागत से कुरूपाठ में सीढ़ी निर्माण के प्रथम चरण का भूमिपूजन कार्य शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं विशेष अतिथि के रूप में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक चन्द्रदेव राय, शकुन्तला साहू, छग पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा एवं जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य मंच पर शहीद वीर नारायण सिंह के परिजनों का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शहीद के वंशजों के बढ़ाये गये मासिक पेंशन स्वीकृति आदेश पत्र भी प्रदान किये। आदेश के तहत अब प्रतिमाह उनके वंशजों को 10 हजार रूपए पेंशन मिलेगी। इसके पहले मासिक पेंशन केवल एक हजार रूपये मिलता था। मुख्यमंत्री बघेल ने सोनाखान इलाके के पांच ग्राम- कुकरीकोना, उपरानी, अचानकपुर, पटियापाली एवं गितपुरी की ग्राम सभा को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र भी वितरित किये। सोनाखान कॉलेज की मेधावी छात्र-छात्राओं को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी सरकार के खिलाफ बगावत का बिगुल शहीद वीर नारायण सिंह ने फूंका था। उनके बलिदान दिवस पर उन्हें याद करके हम गौरवान्वित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शहीद वीर नारायण सिंह के आदर्शों पर चलकर गांव, गरीब और किसानों के कल्याण में जुटी हुई है। किसानों के आर्थिक सामाजिक विकास के कार्यों से हम जरा भी पीछे नहीं हटेंगे। किसानों का सर्वागीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विपरित परिस्थितियों एवं अड़गेबाजी के बावजूद हम किसानों की उपज का घोषणा के अनुरूप खरीदी कर रहे हैं। दिनों-दिन हम किसानों से ज्यादा मात्रा में धान खरीदी कर रहे हैं। इस वर्ष 1 करोड़ 5 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लंबित लगभग 400 करोड़ रूपये की सिंचाई कर माफ किया है। तेन्दूपत्ता की खरीदी मूल्य 2500 रूपये से बढ़ाकर 4 हजार रूपये प्रति मानक बोरा किये हैं। पहले केवल 7 प्रकार के लघु वनोपजों की खरीदी की जाती थी, इसे बढ़ाकर हम 52 प्रकार के वनोपजों की खरीदी कर रहे हैं। इनका लाभकारी समर्थन मूल्य भी राज्य सरकार ने घोषित कर रखा है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ पहला प्रदेश है जिसने कोदो-कुटकी एवं रागी जैसे फसलों का समर्थन मूल्य घोषित किया है। इस दर पर हम सरकारी खरीदी भी कर रहे हैं। हम बरसों से वन भूमि पर काबिज लोगों को वन अधिकारी पट्टा भी वितरित कर उन्हें चिंता से मुक्त कर दिये हैं। राज्य में लगभग साढ़े 4 लाख लोगों को वन भूमि का पट्टा वितरित किया गया है। छत्तीसगढ़ इस मामले में भी पहला राज्य है कि इसने गोबर को भी किसानों और ग्रामीणों की आमदनी का जरिया बना दिया है। हम एक रूपये में चाऊर दे रहे हैं और 2 रूपये में लोगों से गोबर खरीद रहे हैं। इस तरह की व्यवस्था देश में और कहीं नहीं है।
श्री बघेल ने कहा कि किसानों को धान खरीदी में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। बारदाने का मूल्य हमने 18 रूपये से बढ़ाकर 25 रूपये कर दिए हैं। पिछले दस दिनों में 13 लाख 85 हजार मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने गौठान में पशुओं को चारा उपलब्ध कराने के लिए किसानों को पैरादान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि खेतों में अभी बड़ी मात्रा में पैरा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों में महिला समूहों द्वारा निर्मित वर्मी कम्पोस्ट गुणवत्ता पूर्ण खाद है। डीएपी खाद का यह अच्छा विकल्प है। पिछले महीनों में जब डीएपी की कमी थी तो वर्मी कम्पोस्ट के रूप में इस खाद के विकल्प के रूप में काम आया है। इससे हमारे उपज का उत्पादन बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह ने समाज में असमानता को दूर करने का भी बीड़ा उठाया था। उनके इस आदर्श पर हमारी सरकार चल रही है। गौठान केवल गायों के ठहराने भर के स्थल नहीं हैं, बल्कि रूरल इण्डस्ट्रियल पार्क के तौर पर विकसित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में हमने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्पराओं का सम्मान करते हुए अनेक अवकाश की घोषणा की है। इस कड़ी भी छेरछेरा पर्व पर भी इस साल से अवकाश रहेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री प्रेमसाय सिंह ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए हमने सहकारी समितियों की संख्या 1300 से बढ़ाकर 2056 किये हैं ताकि किसानों को खाद-बीज के लिए ज्यादा दूर तक जाना न पड़े। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए भी उपार्जन केन्द्र बढ़ाए। फिलहाल 2399 केन्द्रों के जरिये धान खरीदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत इन पुट सब्सिडी दे रहे हैं। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि वर्तमान सरकार आदिवासियों एवं गरीबों की सरकार है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भूमिहीन श्रमिकों को भी हमारी सरकार 6 हजार रूपये हर साल मदद करेगी। संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक चन्द्रदेव राय ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों का उल्लेख करते हुए इनके समाधान के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने स्वागत भाषण दिया। एस.एसपी दीपक कुमार झा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।
 

CG NEWS : गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत...

CG NEWS : गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत...

कांकेर : दुधावा चौकी क्षेत्र ग्राम भिरौद में खेलते हुए एक बालक गड्ढे में जा गिरा जिसके पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कमलेश चन्द्रवंशी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ सुबह से ही काम करने के लिए चला गया था।

दोपहर में जब घर पहुंचा तो देखे कि उसका बेटा त्रिदेव चंन्द्रवंशी उम्र 02 वर्ष घर पर नहीं था। आसपास तलाश करने पर भी नहीं मिल पाया। जिसके बाद खेजबीन के दौरान बच्चे का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया।  

CG NEWS : नक्सलियों ने किया दो सीरियल आईडी ब्लास्ट, इलाके में मचा हड़कंप

CG NEWS : नक्सलियों ने किया दो सीरियल आईडी ब्लास्ट, इलाके में मचा हड़कंप

कांकेर : अंतागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बैहासाल्हेभांट एसएसबी कैम्प से करीब डेढ़ किमी दूर गुरुवार को शाम करीब 05 बजे नक्सलियों ने दो सीरियल ब्लास्ट किया। एसडीओपी अमर सिदार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ग्राम बैहासाल्हेभांट एसएसबी कैम्प के कुछ जवान 09 दिसम्बर को शाम गस्त पर निकले थे, इसी दौरान कैम्प से करीब डेढ़ किमी दूर नक्सलियों ने तीन नग पाइप आईडी प्लांट किए थे। पहला ब्लास्ट सेंधरी बाहर नाला के पास और दूसरा सूखा नाला के पास किया गया।

ब्लास्ट की आवाज सुनकर जवान चौकन्ने हो गए और आसपास सर्चिंग अभियान तेज कर दिया। मौके से एक नग पाइप आईडी बरामद कर लिया गया है। आईडी ब्लास्ट से कोई हताहत नहीं हुआ है।

CG NEWS : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में मटर लोड करके जा रही मेटाडोर पलटी बाल-बाल बचे ड्राइवर और कंडक्टर

CG NEWS : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में मटर लोड करके जा रही मेटाडोर पलटी बाल-बाल बचे ड्राइवर और कंडक्टर

बेमेतरा : बेमेतरा सिटी कोतवाली क्षेत्र में पिकरी में मटर से भरी मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गई। मटर गाड़ी पलटने की सूचना मिलते ही गांवभर के लोग मटर लूटने पहुँच गए। आसपास के लोगों ने खूब सारा मटर लूट लिया। मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मटर से भरी मेटाडोर निर्माणाधीन सड़क को पार कर रही थी। इसी दरमियान बाइक सवारों को बचाने के फेर में मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में ड्राइवर और कंडक्टर बाल-बाल बच गए।

लिफ्ट लेने के बहाने मोबाईल व नगदी रकम की चोरी का आरोपी गिरफ्तार ...

लिफ्ट लेने के बहाने मोबाईल व नगदी रकम की चोरी का आरोपी गिरफ्तार ...

कोरबा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शुभम प्रजापति पिता रविप्रसाद प्रजापति उम्र 24वर्ष निवासी कुंजनगर सीतामढ़ी कोरबा का थाना कुसगुण्डा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज दिनांक 09.12.2021 को 12.00 बजे करीब अपने मोटर सायकल में कोरबा से ऑफिस के काम से दीपका जा रहा था कि सर्वमंगला पूल के पास पहुंचा था कि एक व्यक्ति मिला जो लिफ्ट गांगा और बोला कि मेरे भाई का एक्सीडेंट हो गया है, मुझे दीपका तक छोड़ दिजीये तब प्रार्थी उसके परिस्थिति को देखते हुये उसे अपने मोटर सायकल में पीछे बैठा लिया तथा प्रार्थी अपने साथ अपने पीठ पीछे बैग लटका कर रखा था जिसे पीछे बैठा व्यक्ति धीरे से बैग का चैन को खोलकर बैग में रखा सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाईल कीमती 1000 रूपये व पर्स में रखा 4000 रूपये को चोरी कर लिया। प्रार्थी को आभास हुआ कि उसके बैग को पीछे बैठा व्यक्ति खोल रहा है

तब गाड़ी रोककर उस व्यक्ति से पूछताछ करने पर चोरी करने से इंकार किया उसके तुरंत बाद उक्त आरोपी प्रार्थी को धक्का देकर सामान को लेकर भाग गया काफी दौड़ाने के बाद भी पकड़ में आने से थाना कुसमुण्डा में प्रार्थी द्वारा सूचना दिये जाने पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना कुसमुण्डा पुलिस टीम के घटनास्थल के लिये रवाना हुआ तथा वहीं पास के जंगल में भागे आरोपी की पता तलाश कर रहे थे कि आरोपी वहीं झाडिय़ों में छिपा बैठा था, जिसे पकड़कर पूछताछ करने पर चोरी करना कबूल किया जिसे थाना लाकर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अप.क. 578 / 2021 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तत्पश्चात आरोपी के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर, प्रधान आरक्षक कृपाशंकर दुबे, आरक्षक पुष्पेन्द्र पटेल व महेन्द्र चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।गिरफ्तार आरोपी मनीष सोनी पिता संतोष सोनी उम्र 21वर्ष निवासी कुदरीपारा बांकीमोंगरा जिला कोरबा।