CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS : नाबलिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

CG NEWS : नाबलिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

बिलासपुर : गौरेला थाना क्षेत्र में नाबलिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने पकड़ा। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गौरेला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पेंड्रा क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की के पिता ने थाना गौरेला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 23 नवंबर को अपने रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गया था, वहां पर उसकी नाबालिग लड़की से लालपुर निवासी रवि राठौर पिता दिनेश राठौर 19 वर्ष शादी की बात कहकर दुष्कर्म किया।

इसके बाद से नाबालिग गुमसुम रहने लगी। यह देखकर नाबालिग के माता-पिता उससे लगातार पूछताछ किए , तब कहीं जाकर पूरी बात बताई। इस पर लड़की के पिता ने थाना गौरेला आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित रवि राठौर को गांव में दबिश देकर पकड़कर उससे पूछताछ किया इस पर उसे घटना स्वीकार किया जिसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

आरोपी : -

CG NEWS : डीजल चोर पर की गई कार्यवाही, पढ़िये खबर विस्तार से...

CG NEWS : डीजल चोर पर की गई कार्यवाही, पढ़िये खबर विस्तार से...

कोरबा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर चोरों पर शिकंजा कसने के विशेष अभियान के तहत चोरों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है,

 

जो दिनांक 09.12.2021 को रात्रि गश्त दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि कुसमुण्डा खदान से बोलेरो पीकअप टँकर में डीजल चोरी ले जा रहा है कि इस सूचना पर तत्काल पुलिस सहायता केन्द्र सर्वमंगला व थाना कुसमुण्डा पुलिस टीम के द्वारा चंद्रनगर जटराज के पास एक सफेद रंग की बिना नंबर की बोलेरो पीकअप टेंकर आते दिखा जिसे घेराबंदी कर रोककर पूछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम लखनलाल चौहान पिता सुखसिंह चौहान उम्र 27वर्ष पता करईनारा मड़वारानी थाना उरगा जिला कोरबा का निवासी होना तथा कुसमुण्डा खदान से उक्त बिना नंबर के बोलेरो पीकअप टँकर में डीजल चोरी कर लाना बताया।

आरोपी के उक्त बोलेरो पीकअप टैंकर में भरे कुल 800 लीटर डीजल कीमती 80000 रूपये व वाहन कुल कीमती 400000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। थाना कुसमुण्डा व पुलिस सहायता केन्द्र सर्वमंगला क्षेत्रांतर्गत लगातार डीजल, कबाड़ चोरों तथा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर, सउनि विभव तिवारी, प्रधान आरक्षक प्रकाश रजक, लक्ष्मी प्रसाद रात्रे, राम पाण्डेय, आरक्षक प्रांजल तिवारी, लक्ष्मीनारायण बघेल, गुनाराम गोपाल यादव, गौरव चंद्रा संतोष तिवारी व सैनिक सुखनंदन टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपी :- लखनलाल चौहान पिता सुखसिंह चौहान उम्र 27वर्ष पता करईनारा मड़वारानी थाना उरगा जिला कोरबा
 

CG NEWS : कबाड़ चोरो पर की गई कार्यवाही, पढ़िये पूरी खबर...

CG NEWS : कबाड़ चोरो पर की गई कार्यवाही, पढ़िये पूरी खबर...

कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन पर चोरों पर शिकंजा कसने के विशेष अभियान के तहत चोरों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है, जो दिनांक 09.12.2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने छोटा हाथी मालवाहक में चोरी का सामान लोड कर मुड़ापार से घासीदास चौक की तरफ जाने वाला है कि इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस सहायता केन्द्र मानिकपुर व विशेष टीम के द्वारा मुड़ापार चौक के पास घेराबंदी कर वाहन को रुकवा कर पूछताछ किया गया देखा गया और उसका पीछा किया गया जो मुड़ापार की तरफ से एक ऑटो आते दिखा जिसे घेराबंदी कर रुकवाया गया। पकड़े गये

व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम
01. मनीष गर्ग पिता महावीर प्रसाद गर्ग उम्र 28 वर्ष साकिन एल आई जी 106 चौकी रामपुर थाना कोतवाली कोरबा होना बताया वाहन चालक से छोटा हाथी में रखे गए लोहा टीना स्क्रैप एंगल कहां गया था दस्तावेज मांगा गया जो वाहन चालक के पास नहीं होना बताया। ओके छोटा हाथी एसी गोल्ड क्रमांक सीजी 12 बी एफ 26 अट्ठारह में लोड लोहा स्क्रैप तीन एंगल वजनी 3 क्विंटल 50 किलो के लगभग कीमती 7000 रुपए वाहन सहित जुमला कीमती 2 लाख 7 हजार रूपए का जो चोरी का होने के पूण अंदेशा पर उक्त आरोपी के विरूद्ध धारा 41 (1-4) दप्रसँ/ 379 भादवि के तहत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा , प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, राम पांडे, आरक्षण गुनाराम सिन्हा, गौरव चंद्रा गोपाल यादव, संतोष तिवारी, आलोक टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपी
01. मनीष गर्ग पिता महावीर प्रसाद गर्ग उम्र 28 वर्ष साकिन एलाईजी 106 चौकी रामपुर थाना कोतवाली कोरबा।

 

 

CG NEWS : मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 50-50 हजार रुपए के चेक प्रदान किए....

CG NEWS : मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 50-50 हजार रुपए के चेक प्रदान किए....

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां पर निवास कार्यालय में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में स्वर्गीय राजीव गांधी स्मृति प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।


प्रयास आवासीय विद्यालय में नक्सल पीडि़त जिलों और अनुसूचित क्षेत्रों के अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर आईआईटी, एन.आई.टी., इंजीनियरिंग, मेडिकल,सी.एस. सी.ए.फाउंडेशन, सीएमए, नेशनल लॉ कॉलेज के पाठ्यक्रमों के लिए देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किया है।


उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में आईआईटी में 27, एनआईटी एवं समकक्ष शैक्षणिक संस्थानों में 35, सीएस फाऊंडेशन में 5, क्लेट में दो, इंजीनियरिंग कॉलेज में 61 विद्यार्थी सफल हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने सम्मान समारोह में आईआईटी में प्रवेश प्राप्त करने वाले 27 तथा एन.आई.टी. और समकक्ष शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश प्राप्त करने वाले 35 विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 50-50 हजार रुपए के चेक प्रदान किए।


कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, विधायक देवेंद्र यादव, आदिम जाति कल्याण विभाग के सचिव डी.डी.सिंह, आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी भी उपस्थित थीं।
 

 CG NEWS :  रेत परिवहन करते 2 ट्रेक्टरों पर किया गया कार्रवाई...

CG NEWS : रेत परिवहन करते 2 ट्रेक्टरों पर किया गया कार्रवाई...

कोण्डागांव : विकासखण्ड कोण्डागांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सोनाबाल एवं चिखलपुटी से गुरूवार को अवैध रेत का परिवहन करते 2 ट्रेक्टरों को तहसीलदार विजय मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग के संयुक्त दल द्वारा जप्त किया गया। ज्ञात हो कि कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए सभी अवैध खनिज उत्खनन के खदानों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत् आज ग्रामीणों द्वारा अवैध रेत परिवहन के संबंध में जानकारी दी जाने पर राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग का संयुक्त दल बनाकर दोनों स्थलों पर दबिश दी गई। जहां कुसमा निवासी धनीराम कोर्राम द्वारा बनियागांव से सोनाबाल अवैध रेत परिवहित कर रहे ट्रेक्टर एवं चिखलपुटी निवासी जागेश्वर नेताम को चिखलपुटी में बनियागांव से रेत परिवहित कर रहे पाया गया। जिसपर संयुक्त दल द्वारा कार्यवाही करते हुए दोनो ट्रेक्टरों को जप्त कर वाहन चालकों का बयान दर्ज कर लिया गया है। इनपर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की जावेगी।


खनिज विभाग ने एक जेसीबी एवं 2 ट्रेक्टर किये जप्त
खनिज उत्खनन पर कार्यवाही करते हुए सहायक खनिज अधिकारी गौतम नेताम द्वारा खनिज विभाग के दल सहित 05 दिसम्बर को माकड़ी विकासखण्ड में स्थित मारागांव में रेत उत्खनन एवं परिवहन करते एक जेसीबी तथा 02 ट्रेक्टरों को जप्त किया गया था। जिसपर कार्यवाही की जा रही है। इस दल में मनीष साहू एवं शांताराम मरकाम भी शामिल रहे।

 

बिरगांव निकाय चुनाव के 50 से अधिक प्रत्याशियों को राज्य निर्वाचन आयोग ने थमाया नोटिस, जानिए क्या है मामला

बिरगांव निकाय चुनाव के 50 से अधिक प्रत्याशियों को राज्य निर्वाचन आयोग ने थमाया नोटिस, जानिए क्या है मामला

छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में 20 दिसंबर को मतदान होना है, लेकिन मतदान से लगभग 10 दिन पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने बिरगांव नगर निगम के 50 से अधिक उम्मीदवारों को नोटिस थमा दिया है। बताया जा रहा है कि इन सभी उम्मीदवारों ने समय पर चुनावी खर्च का ऑडिट नहीं करवाया है।

ये भी पढ़े: कोरोना अपडेट 9 दिसम्बर : प्रदेश में आज रायगढ़, कोरबा में हुआ कोरोना विस्फोट, रायपुर में भी बढे मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े


मिली जानकारी के अनुसार बिरगांव नगर निगम के प्रत्याशियों को 8 और 9 दिसंबर को चुनावी खर्चे का ऑडिट करवाना था। लेकिन 53 उम्मीदवारों ने ऑडिट नहीं करवाया था, जिस पर राज्य निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लेते हुए सभी 53 उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया है।
 

शराब पी कर गाडी चलने वालो की अब खैर नहीं! नव वर्ष आगमन को ध्यान में रखते हुए पुलिस करने जा रही है ये कार्य...

शराब पी कर गाडी चलने वालो की अब खैर नहीं! नव वर्ष आगमन को ध्यान में रखते हुए पुलिस करने जा रही है ये कार्य...

रायपुर, राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाए रखने हेतु यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले व नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस रायपुर द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है। शहर के वीआईपी रोड में शरारती तत्वों द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने के संबंध में लगातार शिकायत प्राप्त हो रहा था जिसे गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें विगत 3 माह में 120 से अधिक वाहन चालको को नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकरण माननीय न्यायालय भेजा गया जहां 10 लाख से अधिक की राशि अर्थदंड के रूप में माननीय न्यायालय द्वारा जुर्माने के रूप में वसूल की गई।

पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान कार्यवाही के कारण वीआईपी रोड की यातायात व्यवस्था शुगम सुरक्षित संचालित हो रही है। शराबी वाहन चालको मैं पुलिस कार्यवाही का भय
व्याप्त होने के कारण उक्त मार्ग में नशेड़ी वाहन चालकों की संख्या नगण्य हो गई है।

पुलिस द्वारा चलाये गए अभियान की सफलता को देखते हुए अब शहर के अन्य मार्गों पर भी ये अभियान अभियान चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। अलग-अलग दिन में अलग-अलग मार्गों को चिन्हांकित कर अभियान चलाया जाएगा।

आगामी नव वर्ष 2022 के दौरान शहर में शांति एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने यातायात पुलिस रायपुर द्वारा शहर के सभी मार्गों एवं प्रमुख चौराहों पर थाने के साथ संयुक्त रूप से वेरीकेटिंग कर विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत रैश ड्राइविंग, बाइक स्टंट, ट्रिपल सवारी, ओवरस्पीड, तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी एवं वाहन जब्ती कर प्रकरण न्यायालय भेजा जाएगा।
 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर उठाए सवाल कहा पुलिस मौन, जनता पूछे हमारी खैरियत जानेगा कौन?

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर उठाए सवाल कहा पुलिस मौन, जनता पूछे हमारी खैरियत जानेगा कौन?

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मुफ्त शराब के नाम पर अपराधियों द्वारा कर्मचारियों पर हमला की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कमोबेश हालात एक जैसे ही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार आॅनलाईन शराब बेचने में व्यस्त है तो अब इससे एक कदम आगे चलकर शराब प्रेमी मुफ्त में शराब की चाहत रखकर शराब की दुकानों में हमला कर दे रहे है। यह ताजा घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है जिस क्षेत्र में अपराधियों ने हमला कर दो शराब दुकान में तैनात कर्मचारियों को बुरी तरह से घायल कर दिया है। उन्होंने कहा कि चार दिनों के बाद ही विधानसभा का सत्र आयोजित की गई है और इन क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है। वहीं पुलिस की मौनता कई सवालों को जन्म देता है कि आखिरकार जनता की सुरक्षा की चिंता कौन करे, और जनता अब यह पूछने लगी है कि हमारी चिंता करने वाला कौन और कहां है?

ये भी पढ़े: कोरोना अपडेट 9 दिसम्बर : प्रदेश में आज रायगढ़, कोरबा में हुआ कोरोना विस्फोट, रायपुर में भी बढे मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध की घटनाएं सबके लिए चिंताजनक है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। पुलिस के आला अधिकारियों में केवल मात्र अदला बदली का खेल चल रहा है लेकिन प्रदेश में हालात एक जैसे ही है। अपराधी बेखौफ होकर अपराध करके फरार हो जाते है और पुलिस दल केवल उनके पता साजी में लगी रहती है। उन्होंने प्रदेश में बिगड़ते कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के गृह मंत्री मौनी बाबा का रूप धारण कर लिए है, महकमें पर उनका लगाम नहीं है और जो लगाम कस रहा है आखिर वह कौन है? पूरे प्रदेश में अपराध को रोकने के लिए नियमित गश्त पुलिस को बढ़ाना चाहिए और हालात की तत्काल समीक्षा होनी चाहिए।
 

अब मुक्तांगन होगा अब और भी आकर्षक, इन कार्यो के लिए दी मंजूरी: मंत्री भगत

अब मुक्तांगन होगा अब और भी आकर्षक, इन कार्यो के लिए दी मंजूरी: मंत्री भगत

रायपुर । संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन नये स्वरूप में इस तरह तैयार किया जाए कि यहां आकर्षक एवं भव्यता के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्परा की एक अलग पहचान होनी चाहिए। यहां मुक्तांगन में आने वाले दर्शकों, पर्यटकों, सैलानियों और कलाकारों के लिए ठहरने, खान-पान, पार्किंग की उत्तम व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता हो। मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्परा की झलक दिखनी चाहिए। स्वामी विवेकानंद भवन को मूल स्वरूप में जीर्णोद्धार किया जाये। जिससे स्वामी विवेकानंद जी के रायपुर आगमन की स्मृतियों को संजोया जा सके। संस्कृति मंत्री भगत ने आज पुरखौती मुक्तांगन संग्रहालय निर्माण एवं संचालन समिति की बैठक में उक्त बातें कही। बैठक राजधानी रायपुर स्थित सरगुजा कुटीर कार्यालय में सम्पन्न हुई।

ये भी पढ़े: कोरोना अपडेट 9 दिसम्बर : प्रदेश में आज रायगढ़, कोरबा में हुआ कोरोना विस्फोट, रायपुर में भी बढे मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े


संस्कृति मंत्री भगत मुक्तांगन परिसर में बनने वाले भारत भवन, अभिलेखागार, मानव संग्रहालय और स्वामी विवेकानंद स्मारक के डिजाईन का पावर पाईंट का प्रस्तुतिकरण भी देखा। उन्होंने कहा कि एक अम्ब्रेला के नीचे तैयार हो रहे इन भवनों में पर्यटकों, सैलानियों, शोधार्थी, कलाकार आदि सभी विधा के लोगों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हो। अधिकारियों ने बताया कि पुरखौती मुक्तांगन परिसर में दर्शकों एवं पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। मुक्तांगन में प्रादर्श, पुरावशेषों एवं कलाकृतियों की देख-भाल के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने की आवश्यकता है। मंत्री भगत ने इसे गम्भीरता से लेते हुए मुक्तांगन में 30 नग सीसीटीवी कैमरा लगाने की सहमति जाहिर की।
अधिकारियों ने बताया कि दर्शकों और पर्यटकों की सुविधा के लिए पुरखौती मुक्तांगन में बैटरी चलित वाहन का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए दर का निर्धारण किया जाना चाहिए। बैठक में 50 रूपए प्रति व्यक्ति का भ्रमण दर निर्धारण करने पर सहमति प्रदान की गई है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मुक्तांगन परिसर में आकर्षक स्वरूप में छत्तीसगढ़ के नक्शे पर राम वन गमन पर्यटन परिपथ का प्रादर्श भी लगाया जाएगा। साथ ही पर्यटकों की सुविधाओं के लिए मुख्य गेट के दांये और बायें 10 दुकानों का निर्माण किया जाना है। मंत्री भगत ने इस पर खुशी जाहिर की है। बैठक में पार्किंग व्यवस्था, बिजली, पानी, सुलभ-शौचालय, जन सुविधा केन्द्र आदि के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई है।
बैठक में संस्कृति और पर्यटन विभाग के सचिव अन्बलगन पी., संचालक विवेक आचार्य, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद् के सदस्य नवल शुक्ला, ईश्वर सिंह दोस्त और योगेन्द्र त्रिपाठी सहित विभाग के संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 

रायपुर के शराब दुकान में मारपीट करने वाले 7 आरोपी हुए गिरफ्तार

रायपुर के शराब दुकान में मारपीट करने वाले 7 आरोपी हुए गिरफ्तार

रायपुर, सड्डू स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में एक राय होकर दुकान अंदर जबरन प्रवेश कर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले 7 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी मिथुन बाघ ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सड्डू अंग्रेजी शराब दुकान में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 8 दिसंबर की रात्रि करीबन 10.05 बजे दुकान बंद होने के बाद सभी स्टाफ के साथ दुकान अंदर हिसाब किताब कर रहा था। इसी दौरान सहदेव सोनी जो शराब लेने जबरदस्ती दुकान अंदर आया और वाद विवाद करने लगा। उसे बाहर जाने बोलने पर उसने अभी बताता हूं कहकर वहां से चला गया कुछ देर बाद सहदेव सोनी अपने भाई रवि सोनी, घनश्याम सोनी, सोमनाथ सोनी, तथा साथी रोहित सागर, राम सोना एवं मिथलेश विश्वकर्मा आकर जबरदस्ती दुकान अंदर घुसकर स्टाफ बी.किशन राव और देवेन्द्र पाठक के साथ मारपीट की और नुकीले हथियार से घायल कर दिया। मारपीट करने पर बीच बचाव करने के दौरान देवेन्द्र के बड़े भाई ऐश्वर्य पाठक को भी चोट आई। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 481/21 धारा 147, 148, 294, 323, 327, 458, 506 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में थाना विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं शराब दुकान में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। पतासाजी के दौरान टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी सहदेव सोनी उर्फ सुन्नू, रवि सोनी उर्फ मोनू, घनश्याम सोनी उर्फ दद्दू, सोमनाथ सोनी उर्फ सोनू, रोहित सागर, राम सोना एवं मिथिलेस कुमार विश्वकर्मा उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त नुकीली हथियार जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
सहदेव सोनी उर्फ सुन्नू पिता गोकुल सोनी उम्र 20 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी खालबाड़ा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।
रवि सोनी उर्फ मोनू पिता गोकुल सोनी उम्र 25 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी खालबाड़ा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।
घनश्याम सोनी उर्फ दद्दू पिता गोकुल सोनी उम्र 19 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी खालबाड़ा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।
सोमनाथ सोनी उर्फ सोनू पिता गोकुल सोनी उम्र 30 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी खालबाड़ा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।
रोहित सागर पिता भरत सागर उम्र 21 साल निवासी फाफाडीह ओव्हर ब्रीज के नीचे थाना गंज रायपुर।
राम सोना पिता फल्ली राम सोना उम्र 28 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी खालबाड़ा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।
मिथिलेस कुमार विश्वकर्मा उर्फ छोटू पिता शंकर लाल उम्र 25 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी खालबाड़ा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।
 

CG NEWS : सूने मकान की छत तोड़ चोरों ने किया सामान पार...

CG NEWS : सूने मकान की छत तोड़ चोरों ने किया सामान पार...

कोरबा : दर्री के राजीव नगर का एक परिवार मुंबई गया था, जो ओमिक्रॉन वैरिएंट के डर से लौटा तो उसके सूने मकान में चोरी हो चुकी थी। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है। चोरी संतोष राठौर के मकान में हुई जो करीब ढार्ई माह पहले कमाने-खाने के लिए परिवार समेत मुंबई गया था।


वर्तमान में ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस शुरू होने पर कोरोना संक्रमण बढऩे से लॉकडाउन लगने की संभावना को देखते हुए परिवार समेत मुंबई से वापस लौटा। बुधवार की सुबह 11 बजे घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। क्योंंकि दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचने पर सामान बिखरा हुआ और आलमारी टूटा पड़ा था। दूसरे कमरे में जाने पर वहां छत में लगा सीट हटा हुआ था जहां से चोर घुसे थे। चोरों ने सोने-चांदी के जेवर समेत बर्तन व इलेक्ट्रानिक्स सामान की चोरी कर ली थी। संतोष राठौर ने मिलान किया तो करीब 24 हजार रुपए के मशरूका की चोरी होना पाया, जिसकी रिपोर्ट उसने दर्री थाने में लिखाई।
 

CG NEWS : पुत्र ने किया पिता की डंडा मारकर हत्या...

CG NEWS : पुत्र ने किया पिता की डंडा मारकर हत्या...

कोरबा : गुरुवार सुबह परसाभाठा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक पिता की बेटे ने डंडे से मार-मार कर हत्या कर दी। परसाभाठा में यह घटना सुबह करीब 8-9 बजे के मध्य की है।


जानकारी के अनुसार परसाभाठा बालको के निवासी वेदराम बंजारे के साथ उसके पुत्र सीताराम उर्फ पकलू ने विवाद में डंडा से मारपीट किया। वेदराम लहूलुहान होकर गिर पड़ा तो वेदराम की मां ने घर से बाहर निकल कर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। आसपास के लड़के वेदराम के घर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत घोषित की गई। इधर वेदराम की मां ने थाना पहुंचकर घटना से अवगत कराया जिस पर टीआई राकेश मिश्रा के निर्देशन में पुलिस की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी सीताराम को गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
 

CG NEWS : कोरबा की युवती ने दुर्ग में फांसी लगाकर की खुदकुशी

CG NEWS : कोरबा की युवती ने दुर्ग में फांसी लगाकर की खुदकुशी

कोरबा : कोरबा जिले की निवासी एक युवती जो दुर्ग के एक निजी हॉस्पिटल में नर्स का कार्य कर रही थी, ने प्रेमी से खफा होकर मौत को गले लगा लिया। उसने खुदकुशी से पहले प्रेमी को वीडियो कॉल किया और उसकी बात नहीं मानने पर आत्महत्या की बात कहते हुए पहले सैनिटाइजर पिया फिर फंदे पर लटककर जान दे दी। मृतका के परिजन दुर्ग रवाना हुए हैं।


जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के बांकीमोंगरा अम्बेडकर नगर की निवासी 24 वर्षीय नीरा कुमारी सुपेला कांट्रैक्टर कॉलोनी में राकेश उर्फ देवानंद के घर पर किराए में रहकर ड्यूटी करती थी। उसकी रूम पार्टनर आशा ने पुलिस को बताया कि नीरा ने 2 दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी ली थी और बहन के घर जाने तथा दो दिन बाद आने की बात बताई थी। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे नीरा अपने कमरे में ही थी और आशा मॉल में ड्यूटी करने चली गई। जब वह शाम 6 बजे घर लौटी तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खोला न ही अंदर से कोई आवाज आई। इसके बाद आशा ने खिड़की से झांक कर देखा तो नीरा पंखे से फंदे में झूल रही थी। आशा ने तुरंत इसकी सूचना सुपेला पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़कर भीतर घुसी व फंदे से शव को नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवाया गया। पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला लेकिन प्रेम-प्रसंग का मामला प्रारम्भिक तौर पर सामने आया। सुपेला टीआई सुरेश धु्रव ने बताया कि प्रेमी को तलब कर प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि प्रेमी युवक के द्वारा युवती को अनदेखा किया जा रहा था। उसकाफोन नहीं उठाता था।

प्रेमी को वीडियो कॉल कर खफा प्रेमिका ने अपनी जान देने की बात कहते हुए सैनिटाइजर पी लिया। प्रेमी ने जब उसे ऐसा करने से मना करते हुए समझाने की कोशिश की तब युवती ने पंखे में फांसी का फंदा बनाया और वीडियो कॉल पर देखते ही देखते झूल गई। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल से नर्स का मोबाइल जब्त कर लिया है। मृतका का मोबाइल लॉक है उसे खुलवाने के लिए भेज दिया गया है।
 

BIG NEWS : 25 स्कूली बच्चों की तबियत हुई खराब, पढ़िये पूरी खबर...

BIG NEWS : 25 स्कूली बच्चों की तबियत हुई खराब, पढ़िये पूरी खबर...

दुर्ग: घटना दुर्ग जिले के कोलिहापुरी प्राथमिक शाला से सामने आ रही है जहाँ पढ़ने वाले करीब 25 बच्चे स्कूल से दिए गए पौष्टिक चिक्की खाने के बाद बीमार पड़ गए। चिक्की खाने के बाद थोड़ी देर बाद बच्चों ने बताया कि उनके पेट में दर्द हो रहा है। बारी-बारी से सभी बच्चे इसी तरह की समस्या बताने लगे। चिक्की खाने के बाद बीमार हुए बच्चों को स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया।
यहां उनका उपचार किया जा रहा है। गुरुवार को सुबह 11 बजे के आसपास दोपहर में खाने की छुट्टी के समय स्कूल की ओर से बच्चों को चिक्की दी गई थी। सरकारी योजना के तहत पौैष्टिक चिक्की स्कूल के सभी बच्चों को बांटी गई। आधे घंटे के बाद बच्चों ने शिक्षकों से पेट में दर्द होने की समस्या बताई। पहले तो शिक्षकों ने सोचा कोई सामान्य बात होगी। लेकिन थोड़ी देर बाद जितने बच्चों ने चिक्की खाई थी सभी ने पेट में तेज दर्द होने की समस्या बताने लगे।


सरपंच ज्वाला प्रसाद देशमुख ने बताया कि प्रभारी प्रधान पाठक सपना यदु द्वारा जानकारी देने के बाद बच्चों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया l घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, बीईओ केवी राव सहित अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंचे l आरएमओ डॉक्टर अखिलेश यादव ने बताया कि बच्चों का इलाज किया जा रहा है और सभी की स्थिति ठीक है l जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पौष्टिक चिक्की की सप्लाई शासन के द्वारा की जाती है l जिले के सभी प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को सप्ताह में तीन दिन दिया जाता है l मामले में स्कूल प्रबंधन से और जानकारी ली जा रही है.

 

धान खरीदी केंद्र में हुई चाकूबाजी की घटना , पढ़े पूरी खबर

धान खरीदी केंद्र में हुई चाकूबाजी की घटना , पढ़े पूरी खबर

लोरमी : मुंगेली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। लोरमी के खुड़िया गांव में धान खरीदी केंद्र में चाकूबाजी की घटना हुई है । वानांचल से धान बेचने आये किसानों से शराब पीने के लिए खुड़िया के कुछ बदमाश युवक पैसे मांग रहे थे पैसे न देने पर इस वारदात को अनजाम दिया गया । मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार लोरमी के खुड़िया गांव में वानांचल क्षेत्र के किसान धान बेचने के लिए खुड़िया धान खरीदी केन्द्र आये हुए थे। खरीदी केन्द्र में धान लेनदेन का काम चल रहा था कि तभी कुछ बदमाश युवक धान खरीदी केन्द्र पहुंचे और किसानों से शरब पीने के लिए पैसे मागनें लगे।

किसानों के पैसे देने से इंकार कर दिया। इसपर उनमे से एक बदमाश ने किसान पर चाक़ू से हमला कर दिया। इस वारदात के बाद खुड़िया गांव के गुस्साए किसानों ने चौकी का घेराव कर नारे बाजी करने लगे।

वही मौके पर मुंगेली एडिशनल एसपी अनिल सोनी व लोरमी थाना के स्टाप ने मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे किसानों को समझाइश देकर भीड़ पर काबू पाया। पुलिस ने बदमाशो को पकड़ लिया है और उनके खिलाफ कार्यवाई की जा रही है। वहीं पीड़ित किसान को लोरमी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
 

डीजे पर नाचने को लेकर बरातीयों और गांव वालों के बीच जमकर हुआ मारपीट , थाने में दर्ज हुआ मामला...

डीजे पर नाचने को लेकर बरातीयों और गांव वालों के बीच जमकर हुआ मारपीट , थाने में दर्ज हुआ मामला...

बिलासपुर : चकरभाठा के कया गांव में डीजे पर नाचने को लेकर जमकर विवाद हो गया। इसके बाद बराती और गांव वालों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष की ओर से लाठियां और तलवार चल गई। दोनों पक्ष ने इसकी शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मस्तूरी क्षेत्र के गतौरा में रहने वाले शशिकांत बर्मन की शादी चकरभाठा क्षेत्र कया में रहने वाली प्रियंका से तय हुई थी। मंगलवार की शाम बरात कया गई थी।

 

रात 10 बजे बराती डीजे में नाच रहे थे। वहीं, प्रियंका का चचेरा भाई चंद्रपाल भी बरातियों के साथ नाच रहा था। इसी बीच डीजे बंद हो गया। इस पर चंद्रपाल डीजे बंद कराने की बात को लेकर बराती शिवकुमार बर्मन से विवाद करने लगा। बरातियों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत करा दिया। वहीं, चंद्रपाल के परिवार उसे अपने साथ ले गए। इधर बरातियों ने भी खाना शुरू कर दिया।


भोजन के बाद बराती संदीप सूर्यवंशी अपनी बाइक लेने के लिए गली में गया। वहां पर चंद्रपाल पहले से खड़ा था। उसने संदीप से पूछताछ की। बरात में आया बताने पर युवक ने संदीप पर तलवार से हमला कर दिया। वहीं, चंद्रपाल का पिता फागुराम भी बरातियों को तलवार लेकर दौड़ाने लगा। पिता-पुत्र ने मिलकर बरातियों के वाहनों में तोडफ़ोड़ की। साथ ही बरात लेकर गई बस में टांगी से वार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर चंद्रपाल की मां संतोषी सोनवान ने भी मारपीट की शिकायत की है। दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।  

CG NEWS : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी हत्या का आरोपी को किया गया गिरफ्तार..

CG NEWS : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी हत्या का आरोपी को किया गया गिरफ्तार..

कांकेर : जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम उड्डूमगांव के ओटेनाला में 30 नवम्बर को युवक बैसाखू राम टेकाम के अपने पुत्र की हत्या का मामला थाना में बड़ेपराली निवासी फूलसिंग टेकाम ने दर्ज कराया था। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या के आरोपी घसियाराम पुड़ो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेजकर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच कर रही थी, इसी दौरान मृतक के दोस्त ग्राम सिवनी निवासी नरेश कुमार से पूछताछ करने पर बताया कि मृतक उसकी बाइक मांगकर 29 नवम्बर को गांव जाने के लिए निकला था। इस दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक के पास जो बाइक थी वह ग्राम बड़ेपराली निवासी के घसिया राम पुड़ो पिता बुधराम पुड़ो के पास है। पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ किया तो अपना गुनाह स्वीकार करते हुए बताया कि पैसों के लेनदेने के चलते टंगिया मारकर युवक की हत्या कर जेब में रखे 10 हजार रूपये, और बाइक लूटकर फरार हो गया था।

 

CG NEWS : लाखों की धोखाधड़ी करने वाले दंपति हुवे गिरफ्तार....

CG NEWS : लाखों की धोखाधड़ी करने वाले दंपति हुवे गिरफ्तार....

बिलासपुर : जिले में महेंद्र जेम्स एंड ज्वेलर्स शोरूम से करीब डेढ़ लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामला में एक दंपती को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी दंपती ने घर में शादी होने का झांसा देकर ज्वलर्स से करीब ढाई लाख रुपए कीमत के गहने खरीदे। इसके बाद 83 हजार रुपए कैश और बाकी का चेक दिया। चेक बाउंस होने पर जब दंपती से संपर्क करने का प्रयास किया, तब दंपति का मोबाइल नंबर बंद निकला। जो पता बताया वह भी फर्जी था। इस पर ज्वैलरी शोरूम संचालक कोतवाली पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई थी।


थाना प्रभारी ने बताया कि सदर बाजार स्थित महेंद्र जेम्स एंड ज्वेलर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की मैनेजर किरण राठौर ने अगस्त माह में धोखाधड़ी मामला दर्ज कराया था। उसने बताया था कि 18 जून को उनके संस्थान में प्रियंका शुक्ला अपने पति उमेश कुमार के साथ पहुंचीं। इस दौरान महिला ने घर में विवाह समारोह होने की बात कहते हुए 2 लाख 23 हजार रुपए के सोने की दो रिंग, एक चेन और दो जोड़ी चूड़ी लिए। उन्होंने 83 हजार 364 रुपए दिया और बाकी रकम के लिए चेक देने की बात कही। इस पर मैनेजर उनका डिटेल्स लेकर चेक लेने के लिए तैयार हो गई। उन्होंने अलग-अलग दो चेक दिए। जिसे बैंक में चेक जमा करने पर उनके एकाउंट पर्याप्त राशि नहीं होने पर बाउंस हो गया। इससे परेशान मैनेजर ने उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। लेकिन, मोबाइल बंद मिला। तब उनके बताए एड्रेस उसलापुर स्थित नेचर सिटी में कर्मचारी भेजा गया। लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चला। इस पर पुलिस ने जांच की और दंपती को रायपुर के अवंति विहार स्थित श्रीराम हाइट्स में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।
 

शर्मनाक घटना : अश्लील वीडियो बनाकर साल भार करता रहा दुष्कर्म...

शर्मनाक घटना : अश्लील वीडियो बनाकर साल भार करता रहा दुष्कर्म...

 कांकेर : घटना  चारामा थाना क्षेत्र से सामने आ रही है जहाँ  अश्वील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376, आईटी एक्ट लगाकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी प्रदीप गंगबेर पहले साल भर तक डरा-धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा। इस बीच आरोपी ने पीडि़ता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

शर्मनाक घटना : शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसा कर करता रहा दुष्कर्म..

शर्मनाक घटना : शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसा कर करता रहा दुष्कर्म..

बिलासपुर : सरकंडा थाना क्षेत्र में एक युवक के अपने से अधिक उम्र के शादीशुदा महिला से दोस्ती व प्यार के बाद शादी करने के नाम पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला के गर्भवती होने पर युवक ने उसका एर्बाशन करा दिया। फिर उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार तोरवा क्षेत्र के लालखदान-महंमंद निवासी रघु उर्फ राघवेंद्र रजक 19 वर्ष मोपका स्थित मारुति शो रूम में काम करता था।

 

इस दौरान सरकंडा क्षेत्र की शादीशुदा महिला से उसका परिचय हुआ। उसने महिला से दोस्ती किया और प्यार करने लगा। महिला भी उसे चाहने लगी। दिसंबर 20 में युवक ने उससे शादी करने वादा किया और दुष्कर्म किया। महिला उसके भरोसे में आ गई। इसके बाद से लगातार युवक शारीरिक संबंध बनाते रहा। महिला दो माह की गर्भवती भी हो गई। इसकी जानकारी देने पर युवक ने गर्भनिरोधक टैबलेट खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इधर, महिला ने उससे शादी करने की बात कही, तब युवक मुकर गया और उससे पीछा छुड़ाने लगा। उसकी इस हरकत को देखकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। उसकी रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

 बड़ी खबर : दस एवं 18 को मांस - मटन विक्रय पर पूर्ण रूप सें रहेगा प्रतिबंधित, जानिये खबर विस्तार से....

बड़ी खबर : दस एवं 18 को मांस - मटन विक्रय पर पूर्ण रूप सें रहेगा प्रतिबंधित, जानिये खबर विस्तार से....

रायपुर : सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के परिक्षेत्र में संत तारण तरण जयन्ती दिनांक 10 दिसम्बर 2021 शुक्रवार और बाबा गुरू घासीदास जयन्ती 18 दिसम्बर 2021 शनिवार को मांस - मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से संत तारण तरण जयन्ती दिनांक 10 दिसम्बर 2021 शुक्रवार और बाबा गुरू घासीदास जयन्ती दिनांक 18 दिसम्बर 2021 शनिवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।

 

नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने बताया कि संत तारण तरण जयन्ती दिनांक 10 दिसम्बर 2021 शुक्रवार और बाबा गुरू घासीदास जयन्ती दिनांक 18 दिसम्बर 2021 शनिवार को किसी भी दुकान में मांस - मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस - मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। संत तारण तरण जयन्ती दिनांक 10 दिसम्बर 2021 शुक्रवार और बाबा गुरू घासीदास जयन्ती दिनांक 18 दिसम्बर 2021 शनिवार को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस - मटन बाजारों में लगातार सतत पर्यवेक्षण करेंगे। 

CG NEWS : शराब दुकान में चोरों का धावा, 2 लाख नकदी पार...

CG NEWS : शराब दुकान में चोरों का धावा, 2 लाख नकदी पार...

रायपुर : राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इस बार चोरों ने शराब दुकान को ही निशाना बना दिया। रायपुर के अमानाका थाना क्षेत्र के हीरापुर में प्रीमियम शराब में बुधवार की रात्रि चोरों ने धावा बोल दिया और बिक्री के पैसों पर हाथ साफ़ कर दिया।
बुधवार की रात्रि 9 बजे बिक्री के 2 लाख 15 हजार रुपये काउंटर के दराज में बंद कर सुपरवाइजर और कर्मचारी दूकान बंद कर चले गए। देर रात चोरों ने दुकान का ताला काटकर अंदर जाकर काउंटर का ताला तोड़कर उसमें रखा पूरा पैसा निकाल लिया। चोरी का पता न चले इसके लिए सीसीसीटीवी कैमरा और डीवीआर भी निकाल लिया। जाते समय चोरों ने दुकान से पीने के लिए एक बोतल शराब भी ले गए।
सुूबह दुकान सुपरवाइजर को दुकान का ताला टूटा होने और शटर आधा खुला होने की जानकारी आसपास के लोगों ने मोबाइल से दी। सुपरवाइजर ने दुकान में जाकर देखा तो काउंटर के दराज में रखा पूरा पैसा गायब था। शराब की बोतलों का स्टाक मिलाने पर एक बोतल कम मिली। शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और दुकान के पास जांच में ताला काटने के लिए लोहे की आरी ब्लेड मिली। इसके बाद पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।

 

पार्किग विवाद को लेकर होटल कर्मी व बरातियों के बीच मारपीट, जानिये क्या है पूरा मामला......

पार्किग विवाद को लेकर होटल कर्मी व बरातियों के बीच मारपीट, जानिये क्या है पूरा मामला......

बिलासपुर : बाराती और होटल कर्मियों के बीच जमकर मारपीट और विवाद का मामला सामने आया है। पार्किंग विवाद को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़े हैं। इस बीच होटल से लेकर सड़क तक जमकर मारपीट हुई है। घटना का सीसीटीवी फूटेज और वीडियो भी सामने आया है। इधर घटना के बाद पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में भी जमकर हंगामा हुआ है।दरअसल, घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां एक्सचेंज रोड स्थित एक होटल में सिंधी समाज के एक परिवार में शादी का कार्यक्रम था। इस बीच बारातियों में से एक ने होटल के सामने अपनी कार पार्क कर दी। होटल के पार्किंग स्टाफ ने उन्हें कार हटाने के लिए कहा, लेकिन कार सवार ने कुछ देर ठहरने की बात कही। इतने में होटल का स्टाफ भड़क गया और बहस करने लगा।

इस बीच होटल के अन्य स्टाफ व बाराती भी आ गए और देखते – देखते विवाद इतना बढ़ा कि, मारपीट शुरू हो गई। होटल कर्मियों ने बारातियों को पिटाई कर दी। इस बीच होटल से लेकर सड़क तक दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।इधर विवाद के बाद दोनों पक्ष रिपोर्ट लिखवाने सिविल लाइन थाने पहुंच गए। जहां बाराती पक्ष के शिकायतकर्ता को पुलिस ने थाने में बैठा दिया। जिसके बाद बारातियों ने एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने का घेराव कर दिया। इस बीच थाने में भी जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान शहर विधायक शैलेश पांडेय भी थाने पहुंच गए।उन्होंने पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई का विरोध करते हुए शिकायतों की जांच के बाद कार्रवाई की हिदायत दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दिया है। फिलहाल मामले में अभी अपराध पंजीबद्ध नहीं किया गया है। 

CG NEWS : सड़क निर्माण में 94 करोड़ के घोटाला करने का ठेकेदार लगाया आरोप...

CG NEWS : सड़क निर्माण में 94 करोड़ के घोटाला करने का ठेकेदार लगाया आरोप...

अंबिकापुर : शहर में बने रिंग रोड में 94 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए आरटीआई कार्यकर्ता आधी अधूरी जानकारी के आधार पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। पूरे तथ्य प्रस्तुत ना कर आधी अधूरी जानकारी के आधार पर परिवाद दायर कर और उस आधार पर अखबारों और पोर्टल में खबर प्रकाशित करा कर भ्रम फैलाया जा रहा है।

इसी मामले में उसी आरटीआई कार्यकर्ता ने पीएम कार्यालय को भी शिकायत की गई थी जिसकी कलेक्टर ने एक टीम बनाकर जांच कराई और उसमें कोई त्रुटि नहीं पाई गई थी। 94 करोड का आंकड़ा भी गलत है हमें विभाग ने सिर्फ 84 करोड़ का ही भुगतान हुआ है। किशन एंड कंपनी के अधिकृत शंकर अग्रवाल ने इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि सारे मामले में संपूर्ण तथ्य प्रस्तुत ना कर जनता और सम्बंधित संस्थाओं को गुमराह किया गया है। हमारी फर्म को भी बदनाम करने की साजिश की गई है। दरअसल रिंग रोड की निविदा छ.ग. सड़क विकास निगम ने कार्य में 11 प्रतिशत के साथ हमारी फर्म किशन एंड कम्पनी को L-1 घोषित कर सिविल कार्य के लिए 70.60 करोड़ का अनुबंध क्र. 42-W/CGRDC/17-18 Dated. 05.07.2017 संपादित हुआ। निर्माण कार्य के दौरान नवीन आवश्यक कार्य के लिए अनुबंध की कण्डिका-13 के तहत कुल 833.26 लाख राशि के चेंज ऑफ स्कोप आदेश सक्षम अधिकारी के अनुमोदन उपरांत जारी किये व हमसे उपरोक्त राशि का कार्य कराया गया है। अतः सिविल कार्य कुल संशोधित अनुबंधात्मक राशि रू. 78,93,32,615.00 निर्धारित हुई। जिसके एवज में हमारी फर्म को सिविल कार्य के लिए 78.89 करोड़ राशि का भुगतान किया गया है। यही जानकारी राज्य सूचना आयोग को भी प्रमाणित दस्तावेजो के साथ विभाग ने सौंपी जा चुकी है। इसके अतिरिक्त अनुबंध की कंडिका -19.10 के तहत सिविल कार्य पर देय प्राईज एस्केलेशन राशि. 387.00 लाख तथा अनुबंध की कंडिका - 19.17 के तहत कार्य पर देय GST की राशि . 237.99 लाख का नियमानुसार भुगतान किया गया है। उक्त भुगतान की जांच महालेखाकार कार्यालय ने किये गये कार्य में भुगतान की आडिट में की गई है तथा इसे नियम अनुकूल घोषित किया गया है। इस तरह हमारी फर्म को कुल 85.14 करोड़ का ही भुगतान किया गया है। सिविल कार्य के अतिरिक्त के लिए सी.एस.पी.डी.सी.एल., पी.एच.ई. विभाग व अन्य को राशि 895.08 लाख का भुगतान छ.ग. सड़क विकास निगम ने किया गया तथा भूमि अधिग्रहण के लिए कलेक्टर ने पारित अवार्ड अनुसार अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व व भू अधिग्रहण अधिकारी अम्बिकापुर को राशि 304.26 लाख का भुगतान किया गया है। जिसमें हमारा किसी प्रकार का कोई हस्तक्षेप/लेना देना नही है

और उपरोक्त दोनो भुगतान शासन के ही विभागों को हुआ है न की ठेकेदार को। कार्यस्थल में कार्य प्रारंभ से पहले कार्यस्थल की बाधाएं बिजली खम्बे, पाईप लाईन, भूमि अधिग्रहण इन्हे हटाकर क्लीयर साईट देना विभाग का कार्य है। बिजली खम्बे व पीएचई पानी की पाईप लाईन हटाने मे लगभग 8 माह लगा जिसके बाद कार्य प्रारंभ हो सका व कार्य दिनांक 20 सितम्बर 2019 को 28 मी. भूमि विवाद की जगह छोड़कर पूर्ण कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि रिंग रोड की जांच मुख्य तकनीकी परीक्षक ने की जा चुकी है जो कि लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्ता जांच के लिए सर्वोच्च संस्था है। उक्त जांच में भी रिंग रोड को तकनीकी रूप से सही पाया गया। इसके साथ ही आरटीआई कार्यकर्ता ने पीएमओ कार्यालय दिल्ली को शिकायत की गई थी जिसकी गुणवत्ता की जांच कलेक्टर ने गठित टीम ने भी की है तथा उक्त जांच रिपोर्ट में भी निर्माण संबंधी कोई भी कमी परिलिक्षत नही हुई है। उक्त तथ्य को भी शिकायतकर्ता द्वारा जानबूझकर छुपाया गया प्रतीत होता है। उपरोक्त विवरण से स्पष्ट है कि हमें वही भुगतान किया गया है जो अनुबंध के अनुसार है व कार्यस्थल पर कार्य कराया गया है।

अतः शिकायत में प्रस्तुत किया गया तथ्य की `94 करोड़ का भुगतान किया गया है` ना सिर्फ असत्य है बल्कि भ्रमित करने हेतु सुनियोजित तरीके से प्रस्तुत किया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता ने जो स्टीमेट संबंधी तथ्य प्रस्तुत किये गये है वो भी पूर्णतः असत्य है व भ्रमित करने वाले है। जानबूझकर ऐसे कार्यो को अनुबंध में निर्मित किया जाना बताया गया जो वास्तव में अनुबंध में है ही नही। अनुबंध के हर प्रस्तावित कार्य को हमारे ने किया गया है तथा जिसकी जांच भी विभिन्न एजेन्सियों ने की गई है। हमारे किये गये कार्य का ही विभाग ने भुगतान किया है। ऐसे किसी कार्य का भुगतान नही हुआ है जिस कार्य को हमारे ने नही किया गया है। 

बड़ी खबर : मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये कई बड़े अहम फैसले ,पढ़िये पूरी खबर...

बड़ी खबर : मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये कई बड़े अहम फैसले ,पढ़िये पूरी खबर...

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में सरकार द्वारा पेश किये जाने वाला द्वितीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2021-22 के लिए छग विनियोग विधेयक 2021 का अनुमोदन किया गया।


बैठक के पश्चात कैबिनेट मंत्री मो. अकबर ने अपने निवास में पत्रकारों को कैबिनेट में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी राशनकार्डों पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के समक्ष अतिरिक्त खाद्यान्न नि:शुल्क वितरण करने का निर्णय लिया गया। इस पर 223.58 करोड़ रूपए की व्ययभार की प्रतिपूर्ति छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति नियम को मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के अंतर्गत की जाएगी।


उन्होंने बताया कि बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक नीति 2019-24 में अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के उद्यमियों को औद्योगिक नीति में वर्णित पिछड़े विकासखण्ड श्रेणी द में रियायती दर पर लैंड बैंक, अविकसित औद्योगिक प्रयोजन की भूमि आबंटित किए जाने संबंधी प्रावधान एवं अन्य संशोधनों का अनुमोदन किया गया। सोलर विद्युत उत्पादन में लगने वाले प्लांट काष्ट आधारित उद्योग, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के लिए स श्रेणी के विकासखंडों में प्राथमिकता श्रेणी के अनुदान वृद्धि का निर्णय लिया गया।


श्री अकबर ने बताया कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सहायक शिक्षक पद पर भर्ती के लिए बस्तर एवं सरगुजा संभाग तथा कोरबा जिले में लागू स्थानीय निवासी होने के शर्त से छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमण से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण लॉकडाउन एवं शैक्षणिक संस्था के बसों में संचालन नहीं होने के कारण शैक्षणिक संस्थान के लिए संचालित बस द्वारा देय त्रैमासिक कर में एक जुलाई 2020 से 31 दिसंबर 2021 तक छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।


उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य में किसानों से धान खरीदी के लिए पुराने जूट बारदानें की दर 18 रूपए प्रति नग से बढ़ाकर 25 रूपए प्रति नग निर्धारित करने तथा किसानों को इसका भुगतान समर्थन मूल्य के भुगतान के साथ करने मुख्यमंत्री के अनुमोदन का अनुसमर्थन किया गया।


मंत्री श्री अकबर ने बताया कि डीजल के मूल्य पर वृद्धि होने के कारण संविदा वाहन एवं प्रकरण वाहन के रूप में संचालित नगर वाहन के यात्री किराए की दर में परिवहन विभाग द्वारा प्रस्तावित वृद्धि दर का अनुमोदन किया गया।
उन्होंने बतायाकि आबकारी विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली आबकारी उप निरीक्षक के पद पर सीमति विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा में आवेदकों/कर्मचारियों को आयु सीमा में केवल एक बार के लिए छूट देते हुए आगामी सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया।


मंत्री ने बताया कि रायपुर विकास प्राधिकरण रायपुर को पट्टे पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में पूर्ण में आबंटित शासकीय भूमि को एक रूपए प्रति वर्ग फुट की दर से आबंटित करने का निर्णय लिया गया। रायपुर विकास प्राधिकरण को रायपुर के कटोरा तालाब, पुरैना, अमलीडीह, तेलीबांधा, रायपुर, बोरियाखुर्द, सरोना, हीरापुर, देवेन्द्र नगर, पंडरीतराई, फाफाडीह सहित अन्य स्थानों पर कुल 162, 21 एकड़ रकबा पट्टे पर आबंटित है, जिसमें से 15850 एकड़ आवासीय प्रयोजन तथा 3.81 एकड़ की व्यावसायिक प्रयोजन की भूमि है।


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में राइस मिलों को कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि 120 रूपए प्रति च्ंिटल दिए जाने की घोषणा की गई है। प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की जाने पर अतिरिक्त व्यय भार राशि 945 करोड़ सहित प्रोत्साहन राशि कुल व्यय 1295 करोड़ रूपए संभावित है। इसकी प्रतिपूर्ति छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ को अतिरिक्त व्यय मद से किए जाने का निर्णय लिया गया। मिलर द्वारा न्यूनतम 4 माह की क्षमता द्वारा कस्टम मिलिंग करने पर यह प्रोत्साहन राशि प्रदान करने एवं प्रोत्साहन के संबंध में स्लेब न्यवस्था समाप्त करने, प्रोत्साहन राशि का 50 प्रतिशत कस्टम मिलिंग के साथ तथा शेष 50 प्रतिशत राशि का भुगतान केन्द्रीय पूल में चांवल जमा होने के पश्चात किए जाने का निर्णय लिया है।


बैठक में छग राज्य पिछड़ा आयोग अधिनियम 1995 की धाराओं में संशोधन कर उपाध्यक्ष पद के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठान समिति में उत्पादित कम्पोस्ट को सहकारी समितियों के माध्यम से निजी संस्था, फर्म को भी विक्रय के लिए सम्मिलित करने तथा योजना अंतर्गत प्रावधानित बजट में 0.5 प्रतिशत प्रशासकीय मद में व्यय की अनुमति दिए जाने का निर्माण लिया गया है।
कैबिनेट ने द्वितीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2021-22 का विधानसभा में पेश किए जाने वाले छग विनियोग विधेयक 2021 को भी मुहर लगाई है।