BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर विपक्ष ने किया हंगामा, LIC-SBI दफ्तरों के बाहर कांग्रेसी कर रहे प्रदर्शन

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर विपक्ष ने किया हंगामा, LIC-SBI दफ्तरों के बाहर कांग्रेसी कर रहे प्रदर्शन

 अडानी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर आज विपक्षी दलों ने संसद में गांधी प्रतिमा के बाहर हंगामा किया। विपक्षी सांसदों ने अडानी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर JPC के जरिए जांच की मांग की है। इसी के साथ ही छत्तीसगढ़ समेत देशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने LIC और SBI के दफ्तरों के बाहर भी विरोध प्रदर्शन करते नजर आए।

दरअसल, कांग्रेस ने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखाओं और जीवन बीमा निगम (LIC) के कार्यालयों के बाहर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। जिसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देशभर में अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि कांग्रेस हिंडनबर्ग और अडानी समूह की जांच के लिए जेपीसी की मांग पर अड़ी है। दोनों सदनों में हंगामे की वजह से बजट सत्र के पहले सप्ताह में कोई कामकाज नहीं हो पाया है। इस बीच CPI सांसद बिनॉय विश्वम ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत बिजनेस नोटिस का निलंबन दिया।

सुबह-सुबह डोली धरती, तुर्किये में 7.8 तीव्रता का भूकंप, 15 की मौत, सीरिया में भी कई इमारतें गिरीं

सुबह-सुबह डोली धरती, तुर्किये में 7.8 तीव्रता का भूकंप, 15 की मौत, सीरिया में भी कई इमारतें गिरीं

 तुर्किये में आज सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। रिपोर्ट मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है।

भूकंप सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर आया। भूकंप के 11 मिनट बाद 6.7 तीव्रता का दूसरा भूकंप( earth quake) भी आया। इसका केंद्र जमीन से 9.9 किलोमीटर नीचे था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो को देखकर कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, सरकार ने आधिकारिक तौर पर जनहानि को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

भूकंप के झटके लेबनान, सीरिया में भी महसूस किए गए

बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके लेबनान, सीरिया में भी महसूस किए गए. सीरिया में अलेप्पो और हमा शहर से नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं. सिविल डिफेंस के मुताबिक, सीरिया में तुर्की से लगे इलाकों में कई इमारतें गिर गईं

नेशनल अर्थक्वेक इंफोर्मेशन सेंटर हर साल करीब 20,000 भूकंप रिकॉर्ड( earthquake record) 

हर साल दुनिया में कई भूकंप आते हैं, लेकिन इनकी तीव्रता कम होती है। नेशनल अर्थक्वेक इंफोर्मेशन सेंटर हर साल करीब 20,000 भूकंप रिकॉर्ड करता है। इसमें से 100 भूकंप ऐसे होते हैं जिनसे नुकसान ज्यादा होता है। भूकंप कुछ सेकेंड या कुछ मिनट तक रहता है।

Pension News : पेंशनरों के लिए बड़ी घोषणा, इतने फीसदी तक बढ़ेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी

Pension News : पेंशनरों के लिए बड़ी घोषणा, इतने फीसदी तक बढ़ेगी पेंशन, नोटिफिकेशन जारी

 पेंशन पाने (Pensioners) वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब आपको सरकार (Government Pension) की तरफ से मिलने वाली पेंशन में पूरे 50 फीसदी का इजाफा होने जा रहा है. पेंशन में बढ़ोतरी (Pension Increase) होने से आपके खाते में ज्यादा पैसा आएगा।

संबध में नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया है कि 80 से 85 साल से कम आयु वाले पेंशनरों और परिवार पेंशन धारकों को 20 फीसदी एक्सट्रा पेंशन का फायदा मिलेगा. इसके साथ ही 85 से 90 साल तक की आयु वाले पेंशनर और परिवार पेंशनरों को मूल पेंशन का 30 फीसदी ज्यादा मिलेगा।

उम्र के हिसाब से मिलेगा इतना पेंशन( pension) 

90 साल से लेकर 95 साल से कम आयु के पेंशनरों और परिवार पेंशनरों को पुनरीक्षित मूल पेंशन या परिवार पेंशन का 40 फीसदी ज्यादा मिलेगा. वहीं, 95 से 100 साल से कम आयु वाले पेंशनरों को 50 फीसदी ज्यादा पेंशन राशि मिलेगी. इसके अलावा 100 साल या उससे ज्यादा आयु के लोगों के लिए 100 फीसदी अतिरिक्त पेंशन राशि मिलेगी।

निर्देश जारी

राज्य शासन की तरफ से साल 2006 में रिटायर्ड शासकीय सेवकों से संबधित पेंशनधारकों और उनके परिवारों को ये फायदा मिलने वाला है. पेंशन का पुनरीक्षण किया गया है, जिसमें अतिरिक्त पेंशन के निर्देश जारी किए गए हैं.

हर परेशानी दूर करेंगे महादेव, इस विधि से करें शिव आराधना, जीवन भर रहेगी सुख समृद्धि

हर परेशानी दूर करेंगे महादेव, इस विधि से करें शिव आराधना, जीवन भर रहेगी सुख समृद्धि

 भगवान शिव को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान के साथ उनका पूजन किया जाता है. कहते हैं कि अगर भोलेनाथ अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाएं तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर तिल और जौ अवश्य अर्पित करें. कहते हैं कि ऐसा करने से भक्तों को सभी प्रकार के पापों से ​मुक्ति मिलती है।

इसके अलावा सोमवार के दिन भगवान शिव के मंदिर जाएं और शिवलिंग पर चंदन, अक्षत, बेलपत्र, धतूरा और आंक्ये का फूल, दूध और गंगाजल अर्पित करें. यह उपाय करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं

यदि कोई व्यक्ति गरीबी या दरिद्रता से जूझ रहा है तो उसे सोमवार के दिन भगवान शिव के मंदिर जाकर विधि-विधान से पूजन करना चाहिए. इसके साथ ही ‘दारिद्रदहन स्रोत’ का पाठ करना चाहिए. इससे गरीबी से छुटकारा मिलता है

अगर आपकी कोई मनोकामना है तो उसकी पूर्ति के लिए सोमवार के दिन 21 बेलपत्र लेकर आएं और उन पर ओम नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें. लेकिन ध्यान रखें कि ओम नम: शिवाय लिखने के लिए चंदन का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

Ajab-Gajab : परीक्षा हॉल में छात्राओं को देख बेहोश हुआ छात्र, कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियों…

Ajab-Gajab : परीक्षा हॉल में छात्राओं को देख बेहोश हुआ छात्र, कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियों…

 नालंदा : इंटर परीक्षा के पहले दिन आज नालंदा के एक सेंटर में अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। छात्राओं के लिए बनाए गए सेंटर पर एक छात्र का नाम आ गया। वहां एक्जाम देने पहुंचा छात्र खुद को लड़कियों से घिरा देखकर असहज हो गया। इसी दौरान उसे सिरदर्द हुआ और चक्कर खाकर सेंटर पर ही गिर गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। फिलहाल वह बेहतर है।

1 फरवरी से बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई। वहीं नालंदा से खबर आई कि परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी मनीष शंकर एग्जाम सेंटर में ही बेहोश होकर गिर गया। जिसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परीक्षार्थी मनीष शंकर अल्लामा इकबाल कॉलेज में पढ़ता है। वहीं से एग्जाम के लिए फॉर्म भरा था। जिसका सेंटर आज बिहारशरीफ के ब्रिलिएंट कान्वेंट स्कूल में पड़ा। जब मनीष शंकर परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षा देने के लिए पहुंचा तो वहां पर उपस्थित सभी परीक्षार्थी लड़कियां थी। परीक्षा केंद्र में करीब 500 लड़कियों थी, उसमें अकेले यह लड़का परीक्षार्थी था।

500 लड़कियों में एकमात्र लड़का
परीक्षा भवन में ही परीक्षा देने के दौरान मनीष नर्वस होकर एग्जाम हॉल में ही गिर पड़ा। जिसके बाद उसे बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मनीष शंकर के परिजनों का आरोप है कि ऐसे में परीक्षार्थी का नर्वस होना स्वाभाविक है कि सैकड़ों की संख्या में लड़कियां, उसके बीच में सिर्फ एक लड़का आखिर कैसे सेंटर में दिया गया।

Ajab-Gajab : जाति प्रमाण पत्र बनवाने इस कुत्ते “टॉमी” ने दिया ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरा मामला…

Ajab-Gajab : जाति प्रमाण पत्र बनवाने इस कुत्ते “टॉमी” ने दिया ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरा मामला…

 गया : अब तक आपने किसी मनुष्य या व्यक्ति को ही जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते देखा और सुना होगा, लेकिन बिहार के गया जिले के गुरारू प्रखंड के अंचल कार्यालय में जाति प्रमाण पत्र बनवाने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक कुत्ते ने जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया है।

ऑनलाइन मिले इस आवेदन को हालांकि जांच के बाद रद्द कर दिया गया है, लेकिन इस आवेदन की चर्चा खूब हो रही है। दरअसल, यह पूरा मामला गया जिले के गुरारू अंचल कार्यालय का है, जहां एक कुत्ते की जाति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है। आवेदन के लिए जो आधार प्रस्तुत किया गया है, उसमें कुत्ते की तस्वीर भी लगी हुई है। आवेदन में आवेदक का नाम- टॉमी, पिता का नाम शेरू, माता का नाम गिन्नी है जबकि लिंग में पुरुष लिखा हुआ है। आवेदक अपने पता में गांव पाण्डेपोखर, पंचायत रौना, वार्ड नंबर 13, अंचल गुरारू एवं थाना कोंच लिखा है। आवेदन पत्र के साथ जो आधार कार्ड दिया गया है, उसमे कुत्ते की तस्वीर है और आधार संख्या 993460458271 है।

आवेदन में आवेदक ने पेशा स्टूडेंट, जाति बढ़ई, जाति अनुक्रमांक- 113, जन्म तिथि-14 अप्रैल 2022 लिखी गई है। जाति में वर्ग अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची 1) लिखा गया है। अंचल कार्यालय के मुताबिक, 24 जनवरी को जाति प्रमाण पत्र के यह ऑनलाइन आवेदन किया गया था। जब यह आवेदन आया तो अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक भी परेशान हो गए, बाद में जांच के बाद इस आवेदन को रद्द कर दिया गया है। जांच में आधार कार्ड भी फर्जी निकला है।

इस मामले में गुरारू के अंचल अधिकारी संजीव कुमार त्रिवेदी ने आईएएनएस न्यूज़ एजेंसी को बताया कि यह किसी ने शरारत की है। उन्होंने कहा कि आवेदन के साथ जो मोबाइल नंबर दिया गया है, उस पर डायल करने से ट्रूकालर पर राजा बाबू का नाम दिखाई दे रहा है।उन्होंने कहा कि इसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इन्हें चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि बिहार में जाति आधारित जनगणना भी शुरू है।

Adhar card : इस दिन तक पैन से आधार नहीं जुड़ा तो बंद हो जाएंगे कर लाभ

Adhar card : इस दिन तक पैन से आधार नहीं जुड़ा तो बंद हो जाएंगे कर लाभ

 नयी दिल्ली । कुल 61 करोड़ स्थायी खाता संख्या (पैन) में से करीब 48 करोड़ को अबतक विशिष्ट पहचान संख्या आधार से जोड़ा जा चुका है और 31 मार्च तक ऐसा नहीं करने वाले लोगों को कारोबार एवं कर संबंधी गतिविधियों में लाभ नहीं मिल पाएंगे। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरपर्सन नितिन गुप्ता ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब भी कई करोड़ पैन को आधार से नहीं जोड़ा गया है लेकिन 31 मार्च की समयसीमा खत्म होने तक इस काम के भी पूरा हो जाने की उम्मीद है।

सरकार ने पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए 31 मार्च, 2023 की समयसीमा तय करते हुए कहा गया है कि आधार से नहीं जोड़े गए व्यक्तिगत पैन इस तारीख के बाद निष्क्रिय घोषित कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही सरकार ने कहा है कि मौजूदा समय से 31 मार्च के बीच पैन को आधार से जोड़ने के लिए 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा। सीबीडीटी प्रमुख ने कहा, ‘‘पैन को आधार से जोड़ने के बारे में कई जागरूकता अभियान चलाए गए हैं और हमने इस समयसीमा को कई बार बढ़ाया है। अगर तय समय तक पैन को आधार नहीं जोड़ा जाता है, तो उस धारक को कर लाभ नहीं मिल पाएगा क्योंकि उसका पैन ही मार्च के बाद वैध नहीं रहेगा।’’

सीबीडीटी पिछले साल जारी एक परिपत्र में यह साफ कर चुका है कि पैन के निष्क्रिय हो जाने के बाद संबंधित व्यक्ति को आयकर अधिनियम के तहत निर्धारित सभी परिणामों का सामना करना होगा। इसमें आयकर रिटर्न न दाखिल कर पाना और लंबित रिटर्न का प्रसंस्करण न हो पाने जैसी स्थितियां शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पैन को साझा पहचानकर्ता बनाने की बजट घोषणा कारोबारी जगत के लिए फायदेमंद होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ऐलान किया है कि सरकारी एजेंसियों की डिजिटल प्रणालियों में पैन को कारोबारी प्रतिष्ठान अब एक साझा पहचानकर्ता के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे।

PM Modi spoke in Jaipur : ‘खेल के मैदान से कोई खिलाड़ी खाली हाथ नहीं लौटता’ – PM मोदी

PM Modi spoke in Jaipur : ‘खेल के मैदान से कोई खिलाड़ी खाली हाथ नहीं लौटता’ – PM मोदी

 जयपुर: PM Modi spoke in Jaipur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जयपुर महाखेल प्रतिभागियों को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल के मैदान से कोई खिलाड़ी खाली हाथ नहीं लौटता है। जयपुर महाखेल में खिलाड़ी जीतने और सीखने के लिए उतरे हैं। भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी महाखेल में शामिल हैं। देश में आज खेलों को खिलाड़ियों के चश्मे से देखा जा रहा है। महाखेल में बेटियों की सवा सौ से ज्यादा टीमें शामिल हुई हैं।

PM मोदी ने कहा, ‘राजस्थान की धरती तो अपने युवाओं के जोश और सामर्थ्य के लिए ही जानी जाती है। इतिहास गवाह है, इस वीर धरा की सन्तानें रणभूमि को भी अपने शौर्य से खेल का मैदान बना देती हैं। इसलिए अतीत से लेकर आज तक जब भी देश की रक्षा की बात आती है तो राजस्थान के युवा आगे खड़े होते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘ओलंपिक जैसी बड़ी वैश्विक प्रतियोगिताओं में भी अब सरकार पूरी शक्ति से अपने खिलाड़ियों के साथ खड़ी रहती है। TOPS जैसी स्कीम के जरिए वर्षों पहले से खिलाड़ी ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘भारत के प्रस्ताव पर यूनाइटेड नेशंस वर्ष 2023 को इंटरनेशनल मिलेट ईयर के तौर पर मना रहा है। राजस्थान तो मिलेट्स यानी मोटे अनाजों की श्री अन्न की बेहद समृद्ध परंपरा का घर ही है। राजस्थान का श्री अन्न-बाजरा और श्री अन्न-ज्वार यहां की पहचान है।’

भारत में बड़े पैमाने पर होगी कार क्रैश टेस्टिंग, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

भारत में बड़े पैमाने पर होगी कार क्रैश टेस्टिंग, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

 भारत में कार टेस्ट करने पर 252 फीसद कस्टम ड्यूटी लगती थी। जिसे अब घटा कर जीरो कर दिया गया है। इससे आने वाले समय में देश में कार की टेस्टिंग अधिक से अधिक होगी और इसके लिए मैन्यूफैक्चरर्स विदेशों पर निर्भर भी नहीं रहेंगे।

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने शनिवार को कहा कि भारत में कार परीक्षण के लिए सीमा शुल्क खत्म करने से देश कार परीक्षण के वैश्विक कारोबार में पहुंच जाएगा।

पहले अगर कोई विदेशी कार कंपनी अपनी कार को अंतरराष्ट्रीय मानकों के सुरक्षा परीक्षण के लिए भारत भेजना चाहती थी तो उस पर 252 प्रतिशत सीमा शुल्क लगता था, लेकिन केंद्रीय बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस सीमा शुल्क को शून्य कर दिया। जिससे अंतर्राष्ट्रीय मानक पर कार सुरक्षा परीक्षण में भारत प्रतिस्पर्धा में आ जाएगा। जीरो कस्टम ड्यूटी 1 अप्रैल, 2023 से प्रभावी होगी।

वर्तमान में केवल 5 देशों में अंतरराष्ट्रीय मानकों की कार सुरक्षा परीक्षण सुविधाएं हैं। यूनाइटेड किंगडम में 2 परीक्षण सुविधाएं हैं। जर्मनी, जापान, चीन और ताइवान कार परीक्षण सुविधा वाले 5 अन्य देशों में शामिल हैं। अब भारत छठा वैश्विक कार परीक्षण केंद्र बन गया है.

मोदी सरकार का चीन पर फिर बड़ा एक्शन, बैन किए 200 से ज्यादा मोबाइल ऐप्स, जानें क्यों लिया फैसला?

मोदी सरकार का चीन पर फिर बड़ा एक्शन, बैन किए 200 से ज्यादा मोबाइल ऐप्स, जानें क्यों लिया फैसला?

 Chinese App: चीन (China) पर एक बार फिर डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए मोदी सरकार ने 200 से ज्यादा मोबाइल ऐप बैन किए हैं। गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने सट्‌टा लगाने वाले 138 ऐप्स और लोन देने वाली 94 ऐप्स को बैन और ब्लॉक करने की प्रकिया शुरू कर दी है। इन ऐप्स का चीनी कनेक्शन सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया है।

Chinese Link वाले 200 से ज्यादा मोबाइल ऐप्स बैन

गृह मंत्रालय के आदेश पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने तत्काल और आपातकालीन आधार पर चीनी लिंक वाले 138 सट्टेबाजी ऐप्स और 94 ऋण देने वाले ऐप्स को प्रतिबंधित और ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू की है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को इस हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्रालय से इन ऐप्स को ब्लॉक करने के बारे में सूचना प्राप्त हुई।

गृह मंत्रालय ने 288 Chinese Apps का विश्लेषण किया

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छह महीने पहले 288 चीनी ऐप्स का विश्लेषण शुरू किया था। जिसमें कहा गया कि 94 ऐप ई-स्टोर पर उपलब्ध हैं और अन्य तीसरे पक्ष के लिंक (Third Party Links) के माध्यम से काम कर रहे हैं। विश्लेषण करने पर सामने आया कि ये ऐप्स भारतीय नागरिकों के निजी डेटा तक पहुंच सकते थे।

डाटा चोरी और जासूसी का था खतरा

सूत्रों के मुताबिक, ये ऐप्स लोगों को बड़े पैमाने पर कर्ज की लालच में फंसाने की कोशिश करते हैं। इन ऐप्स का भारतीय नागरिकों के डेटा के लिए सुरक्षा जोखिम पैदा करने के अलावा, जासूसी और प्रचार के उपकरण के रूप में भी दुरुपयोग किया जा सकता है।

माँघ पूर्णिमा के अवसर पर बाबा कुलेश्वरनाथ का हुआ विशेष श्रृंगार

माँघ पूर्णिमा के अवसर पर बाबा कुलेश्वरनाथ का हुआ विशेष श्रृंगार

 राजिम। बाबा भोले नाथ का अलग-अलग रूपों में शिवरात्रि पर्व तक श्रृंगार किया जाता है। उसी क्रम में आज माँघ पूर्णिमा के अवसर पर बाबा कुलेश्वरनाथ का विशेष फूलों, बेल पत्र व लड्डुओं से श्रृंगार किया गया।

इस अवसर पर भारी संख्या में बाबा के दर्शन के लिये श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी। आज से महाशिवरात्रि तक बाबा कुलेश्वरनाथ का नित्य अलग – अलग रूप में श्रृंगार किया जायेगा। साथ ही 15 दिनों तक बाबा के दर्शन के लिए दूर- दूर से भक्तगण भी शामिल होंगे।

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, 4% बढ़ सकता है DA

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, 4% बढ़ सकता है DA

 7th Pay Commission: केंद्र सरकार अपने एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए मंहगाई भत्ते (डीए) को मौजूदा के 38 प्रतिशत से चार प्रतिशत अंक बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर सकती है। इस उद्देश्य के लिए एक फॉर्मूला पर सहमति बनी है।

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते की गणना हर महीने श्रम ब्यूरो द्वारा जारी औद्योगिकी श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर की जाती है। श्रम ब्यूरो श्रम मंत्रालय का अंग है। ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”दिसंबर, 2022 के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू 31 जनवरी, 2023 को जारी की गई थी। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 4.23 प्रतिशत बैठती है। लेकिन सरकार डीए में दशमलव को नहीं लेती। ऐसे में डीए में चार प्रतिशत अंक की वृद्धि हो सकती है। इसे 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग डीए में वृद्धि का एक प्रस्ताव बनाएगा। इसमें इसके राजस्व प्रभाव के बारे में भी बताया जाएगा। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि एक जनवरी, 2023 से लागू होगी।

Supreme Court : केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों की दी मंजूरी, कल लेंगे शपथ

Supreme Court : केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों की दी मंजूरी, कल लेंगे शपथ

 नई दिल्ली : केंद्र सरकार और न्यायपालिका के बीच जजों की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी। वही अब केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा सिफारिश किए गए पांच जजों के नामों की मंजूरी दे दी है। कल यानि सोमवार को सुबह 10.30 बजे पांचों जजों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

बता दें कि जिन पांच नामों को मंजूरी मिली है, उनमें राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पंकज मिथल, पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल, मणिपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पीवी संजय कुमार, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस मनोज मिश्रा का नाम शामिल है।

जस्टिस पंकज मित्तल
जस्टिस पंकज मित्तल वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। इससे पहले वह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

जस्टिस संजय करोल
जस्टिस संजय करोल नवंबर 2019 से पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। इससे पहले, उन्हें त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

जस्टिस पीवी संजय कुमार
जस्टिस पीवी संजय कुमार 2021 से मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। इससे पहले, वह पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे।

न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह
वर्तमान में न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। 2011 में पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए, फिर उन्हें 2021 में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया।

जस्टिस मनोज मिश्रा
वर्तमान में, मनोज मिश्रा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। उन्होंने 2011 में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। न्यायमूर्ति मिश्रा को 12 दिसंबर, 1988 को एक वकील के रूप में नामांकित किया गया था और उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के दीवानी, राजस्व, आपराधिक और संवैधानिक पक्षों में अभ्यास किया था।

विकास यात्रा से सरकार का चुनावी शंखनाद, युवाओं पर रहेगा फोकस

विकास यात्रा से सरकार का चुनावी शंखनाद, युवाओं पर रहेगा फोकस

 भोपाल. प्रदेश और केंद्र सरकार के जनकल्याण के कामों को विकास यात्रा के माध्यम से जनता को बताने के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को युवाओं को साधने का काम कर रहे हैं। रविवार को भिंड से विकास यात्रा शुरू करने के पूर्व सीएम चौहान ने आज राजधानी के जम्बूरी मैदान में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित समाज कार्य में हजारों स्टूडेंट्स को बताया कि सरकार युवाओं के लिए कैसे नीति बनाने और उनके समग्र विकास के लिए काम कर रही है। इस दौरान सीएम चौहान युवा नीति का ऐलान भी कर सकते हैं। इसके बाद वे मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों के साथ संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि युवाओं के लिए सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे कार्यक्रम के माध्यम से विकास और जनकल्याण के कामों में उनकी भागीदारी तय की जा रही है। नौजवानों में नेतृत्व क्षमता का विकास करने के लिए 2015 में यह कार्यक्रम शुरू किया गया था जिसे कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया था।

अब इसे फिर शुरू कर रहे हैं। सीएमसीएलडीपी में शामिल होने वाले युवाओं में विकास की समझ विकसित करना, क्षेत्र की समस्याओं को समझकर उसके निराकरण के लिए काम करना जैसे कामों की टेÑनिंग दी जाती है। ये सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे। इसके अलावा हर विकासखंड में 15 इंटर्न 6 माह के लिए नियुक्त किए जा रहे हैं जिन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

राजधानी के नेहरू नगर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम चौहान युवाओं के शैक्षिक विकास और रोजगार की गारंटी के लिए प्रदेश में शुरू नई योजना सीएमवाईआईपी (मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप प्रोग्राम) मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र को संबोधित करेंगे। इसमें प्रदेश के हर ब्लॉक के करीब 5 हजार स्नातक युवाओं को 6 माह के इंटर्नशिप योजना के माध्यम से जोड़ा गया है।

इंटर्नशिप के दौरान इन्हें 8 हजार रुपए महीना मानदेय के साथ देकर सुशासक के रूप में इनकी भूमिका तैयार की जाएगी। योजना में प्रदेश भर के शिक्षित युवाओं को फिनिशिंग स्कूल के कॉन्सेप्ट पर फोकस स्किल्स सिखाई जाएगी, साथ ही उन्हें जमीनी स्तर पर जारी वास्तविक परियोजनाओं को समझने का अवसर भी दिया जाएगा। उन्हें मुख्य स्टार्ट अप के साथ सीखने का मौका भी इस योजना से मिलेगा। वे हॉवर्ड, यूनिसेफ, यूएनडीपी, आईएसबी, अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन के साथ कार्य अनुभव भी ले पाएंगे।

लाड़ली बहना के बारे में हर महिला को बताएं

उधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बीजेपी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा है कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हितग्राहियों से जोडने का काम करें। हमारा लक्ष्य जनता का कल्याण, समाज के हर वर्ग की सेवा करना है।

कार्यकर्ता सरकार की लाडली बहना योजना सहित अन्य विकासोन्मुखी योजनाओं को घर-घर पहुंचाकर 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की विजय के लिए काम करें। कार्यकर्ता शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बहनों को बताएं कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च से लाड़ली बहना योजना के फार्म भरे जाएंगे। सरकार की योजनाओं को नीचे तक लागू कराना कार्यकर्ता का काम है। भारतीय जनता पार्टी का काम हर वार्ड, घर, मोहल्ले, गली में फैलाने की आवश्यकता है।

नपाध्यक्ष-मेयर अपने क्षेत्रों में करेंगे विकास यात्रा में भागीदारी

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि सभी जनप्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष और नगरपालिका अध्यक्ष व महापौर अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर विकास यात्रा में भागीदारी करेंगे। बूथ स्तर पर त्रिदेवों की जिम्मेदारी होगी कि उनके क्षेत्रों में विकास यात्रा पहुंचने पर उसे लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान को मिला धमकी भरा पत्र, वरना गोलियों से भुन देंगे..!

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान को मिला धमकी भरा पत्र, वरना गोलियों से भुन देंगे..!

 ग्वालियर. मध्यप्रदेश में इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी मिली है। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष को बंद लिफाफे में देर रात धमकी मिली है। बता दें कि महेंद्र चौहान ग्वालियर के प्रभारी भी हैं। जो कमलनाथ के दौरे की तैयारियों को लेकर जायजा ले रहे थे। इसी वक्त एक अंजान शख्स द्वारा उनहे लिफाफा दिया गया। जब कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने वो लिफापा खोला तो वह दंग रह गए। इस मामले के बाद ठाठीपुर थाना पुलिस जांच में जुटी गई है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान को बंद लिफाफे में चिट्ठी मिली है. जिसमें गोलियों से भुनने की बात लिखी गई है. कल देर रात कमलनाथ के दौरे की तैयारियों के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने लिफाफा दिया था. महेंद्र चौहान ग्वालियर के प्रभारी भी है. घटना की शिकायत के बाद ठाठीपुर थाना पुलिस जांच में जुट गई है.

धमकी भरे लेटर में लिखा है कि पहली चेतावनी महेंद्र सिंह. तुम ग्वालियर आना जाना बंद कर दो. अगर अपनी और परिवार की भलाई चाहते हो. ग्वालियर चंबल में हम मुंह से कम गोली से ज्यादा बात करते हैं. ठीक नहीं कर रहे हो, ध्यान रखना बार-बार नहीं समझाया जाएगा. भोपाल तक नहीं छोडूंगा. तुम्हारा शुभचिंतक.

इससे पहले कट्टर हिंदूवादी नेता और बीजेपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया को जान मारने और बेटी पर तेजाब फेंकने की धमकी मिली है. लेटर में धमकाने वाले ने लिखा है कि तेरे चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा और तेरे पिता को भी 2 महीने के अंदर मार डालूंगा. समिधा सिंह माधव कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है और पूर्व कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया की बेटी है. समिधा सिंह ने क्राइम ब्रांच में मामले की शिकायत की है.

एक ही महिला गुलाम के साथ सेक्स नहीं कर सकते बाप और बेटे, ISIS के नियम

एक ही महिला गुलाम के साथ सेक्स नहीं कर सकते बाप और बेटे, ISIS के नियम

 दमिश्क / इस्लामिक स्टेट की क्रूरता के बारे में पूरी दुनिया जानती है। वह ग्रुप जो धर्म के नाम पर लोगों का सिर काट देता है। इस्लामिक स्टेट महिलाओं पर भी अत्याचार करता रहा है। महिलाओं पर अत्याचार को लेकर 2015 में एक फतवा सामने आया था। इसमें इस बात के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया था कि गुलाम बनाई गई महिलाओं के साथ उनके मालिक कब यौन संबंध बना सकते हैं। इस तरह का फतवा दिखाता है कि ISIS कैसे महिलाओं की गुलामी को सही ठहराने के लिए नई-नई व्याख्या कर रहा था।

सीरिया में इस्लामिक स्टेट के एक बड़े आतंकी को निशाना बनाने के लिए अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने छापेमारी की थी। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए थे। इस फतवा में अजीबोगरीब तरह की गाइडलाइन बताई गई थीं, जो एक सभ्य समाज को बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगी। जैसे इसमें एक जगह कहा गया है पिता और पुत्र एक ही गुलाम के साथ यौन संबंध नहीं बना सकते, यह प्रतिबंधित है। इसके अलावा अगर किसी मां-बेटी को गुलाम बनाया गया हो तो, उसका मालिक दोनों के साथ यौन संबंधन नहीं बना सकता।

क्या-क्या बताए गए नियम
ISIS के नियम सुन कर किसी का भी सिर चकरा जाए। दस्तावेज में ऐसे 15 नियमों को बताया गया था। इसमें कहा गया था कि किसी भी बंदी महिला के साथ उसका मालिक तब तक यौन संबंध नहीं बना सकता, जब तक वह एक मासिक धर्म से न गुजर जाए। अगर गुलाम महिला प्रेगनेंट हो तो जब तक वह बच्चे को जन्म न दे तब तक उसके साथ यौन संबंध नहीं बनाया जा सकता। अगर वह प्रेगनेंट है तो मालिक उसका गर्भपात नहीं करा सकता। इस तरह के नियम से ISIS दिखाना चाहता था कि जैसे उसे महिला गुलामों की बहुत ज्यादा फिक्र है।

ये भी थे नियम
एक नियम के मुताबिक अगर किसी महिला बंदी को उसका मालिक आजाद कर देता है, तो उसे महिला के साथ यौन संबंध का अधिकार नहीं होगा। एक मालिक ने अगर दो बहनों को गुलाम बना रखा है तो वह दोनों के साथ संबंध नहीं बना सकता। मालिक सिर्फ किसी एक बहन को ही चुन सकता है। दूसरी लड़की को चुनने के लिए उसे पहली वाली को बेचना पड़ेगा। अगर कोई महिला गुलाम मालिक से संबंध के बाद प्रेगनेंट हो जाती है तो उसे बेचा नहीं जा सकता। अगर दो लोगों ने पैसा मिलाकर एक महिला को खरीदा हो तो उसके साथ कोई भी यौन संबंध नहीं बना सकता। मालिक को गुलाम महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए और उसे कोई ऐसा काम नहीं देना चाहिए जो वह करने में समर्थ न हो।

Samsung Galaxy S23 के लॉन्च होते ही 15000 रुपए कम हुई Galaxy S22 की कीमत, जानें इसके शानदार फीचर्स

Samsung Galaxy S23 के लॉन्च होते ही 15000 रुपए कम हुई Galaxy S22 की कीमत, जानें इसके शानदार फीचर्स

 Samsung Galaxy S22 Price: सैमसंग ब्रांड कंपनी ने 1 फरवरी को इंडिया सहित पूरी दुनिया में Galaxy S23 सीरीज लॉन्च कर दिया है. लेटेस्ट सीरीज कंपनी की सबसे महंगी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज है, जिसका शुरूआती कीमत 79,999 रुपए है. अगर आप बजट की वजह से एस23 फोन नहीं खरीद पा रहे हैं तो चिंता की कोई जरुरत नहीं है. कंपनी ने Galaxy S22 की कीमतों में भारी कटौती की है. सैमसंग ने इसकी कीमत 15,000 रुपए कम कर दी है, और अब ये फोन मात्र 57,999 रुपए में खरीद सकते हैं.

सैमसंग गैलेक्सी एस22 के 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 72,999 रुपए में लॉन्च किया था. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इस फोन की कीमत 57,999 रुपए हो गई है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart इस फोन को और भी सस्ती कीमत पर बेच रहा है. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से आप इस फोन को सिर्फ 53,990 रुपए में खरीद सकते हैं.

पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके गैलेक्सी एस22 खरीदते हैं तो एक्सचेंज बोनस का बेनिफिट ले सकते हैं. सैमसंग की ट्रेड-इन डील के जरिए यूजर्स 31,000 रुपए तक का फायदा अलग से उठा सकते हैं. एक्सचेंज ऑफर के तहत मिलने वाली छूट पुराने स्मार्टफोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करती है. अगर आप पूरा बेनिफिट लेने में कामयाब रहते हैं तो ये फोन महज 26,999 रुपए में खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy S22: Specifications

Display: यह स्मार्टफोन 6.1 इंच फुल HD+ डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें 2340 x 1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन भी मिलेगा. यह फोन एंड्रायड 12 OS पर चलता है.

Processor: प्रीमियम स्मार्टफोन में Octa Core चिपसेट की सपोर्ट दी गई है. गेमिंग के लिए इसमें Qualcomm Adreno 730 GPU भी मिलेगा.

Camera: यूजर्स को इसमें triple rear camera setup मिलता है, जिसमें 50MP का वाइड-एंगल कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं. वहीं, वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा.

Battery: पावर बैकअप के लिए इसमें 3700mAh की बैटरी मिलेगी. इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जिंग और फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट भी मिलेगी.

Valentine Week : इन Gift Ideas से अपने पार्टनर को कर सकते है वेलेंटाइन डे विश

Valentine Week : इन Gift Ideas से अपने पार्टनर को कर सकते है वेलेंटाइन डे विश

 Happy Valentine’s Day 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Greetings Card, Messages, Photos: 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे है। 14 फरवरी को दुनिया भर में वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है ताकि वो अपने दिल का हाल अपने साथी के सामने बयां कर पाएं। इस पूरे सप्ताह में प्यार की खुमारी लोगों पर अलग ही छाई होती है।

इस दिन प्यार करने वाले अपने हमसफर, पार्टनर या लवर के साथ अपने रिश्ते व रिश्तों में गर्माहट को सेलिब्रेट करते हैं। इस खास मौके पर हर कोई अपने प्रेमी, प्रेमिका, पति, पत्नी से अपने प्रेम का इजहार करते हैं। पर कई बार, इजहार-ए-मोहब्बत के लिए शब्द नहीं मिलते हैं। इस दिन आप अपनी दिल की बात कुछ खास संदेशों के जरिये भी बता सकते हैं। और कुछ खास तोहफे भी अपने पार्टनर को दें सकते है।

गर्लफ्रेंड के लिए सबसे अच्छे वेलेंटाइन गिफ्ट- Valentine Gift Ideas for girlfriend

  1. सॉफ्ट टॉयज (Soft toys)
  2. बैग सेट (Bag Set)
  3. फूलों का गुलदस्ता (bouquet)
  4. हाई हील्स (High heels)
  5. ब्रेसलेट वाच (bracelet watch)
  6. कॉफी मग (Coffee mug)
  7. लव बर्ड्स का जोड़ा (love birds)
  8. लिपिस्टिक सेट (lipstick set)
  9. इयर रिंग (Ear ring)
  10. फ़ोन केस (Phone case)
  11. होम डेकर (Home décor)
  12. इनडोर गेम्स (Indoor games)
  13. ज्वेलरी (jewellery)
  14. डायरी (Diary)
  15. लव कार्ड (love cards)

बॉयफ्रेंड के लिए सबसे अच्छे वेलेंटाइन गिफ्ट – Valentines Day Gifts for Boyfriend

  1. फोटो एल्बम (Photo album)
  2. जिम बैग (Gym Bag)
  3. चाभी रिंग (Key ring)
  4. ब्रेसलेट (Bracelet)
  5. ​रनिंग शूज (Running shoes)
  6. पॉवर बैंक (Power Bank)
  7. ट्रिमर (Trimmer)
  8. ​फिटनेस बाइक (Fitness Bike)
  9. कैमरा (Camera)
  10. फिटनेस बैंड (Fitness Band)
  11. वॉलेट (Wallet)
  12. कार्ड (Card)
  13. Valentines Day massage for girlfriend
    -अब तो शाम-ओ-सहर मुझे रहता है बस खयाल तेरा,
    कुछ इस कदर दुआओ सा मिला हैं मुझे साथ तेरा,
    की अब कोई शिकवा और शिकायत नही उस खुदा से,
    बस एक तुम्हें पाकर खुशियों से भर गया ये दामन मेरा।
    हैप्पी वैलेंटाइन्स डे 2022

-आपके आने से जिंदगी कितनी खूबसूरत है
दिल में बसाई है जो वो आपकी सूरत है
दूर जाना नहीं हमसे कभी भूलकर भी
हमें हर कदम पर आपकी जरूरत है।

-वो प्यारी सी हंसी वो उसका खिलखिलाना,
बड़ी मासूमियत से यूं नज़रें मिलाना,
जो देखूं मैं उसको, तो उसका शरमाना,
मेरे दिल में हज़ारों उमंगें जगाना

-गुलाब की खूबसूरती भी फीकी सी लगती है,
जब तेरे चेहरे पर मुस्कान खिल उठती है,
यूं ही मुस्कुराते रहना मेरे प्यार तू,
तेरी खुशियों से मेरी सांसे जी उठती हैं।

-तुम्हारे साथ रहते-रहते,
तुम्हारी चाहत सी हो गयी है।
तुमसे बात करते-करते,
तुम्हारी आदत सी हो गयी है।
एक पल न मिले तो
बेचैनी सी लगती है,
दोस्ती निभाते-निभाते
तुमसे मोहब्बत सी हो गयी है।

Valentines Day Gift Ideas in Hindi
Valentine Week Gift Combo Under 1000

RBI MPC Meeting: कल से शुरू होगी मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक, बढ़ सकते है ब्याज दरें

RBI MPC Meeting: कल से शुरू होगी मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक, बढ़ सकते है ब्याज दरें

 नई दिल्ली : कल यानि सोमवार को RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक होनी है। यह बैठक तीन दिन तक चलेगी। जिसमे आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास बुधवार को सोमवार नीतिगत ब्याज दरों यानी रेपो रेट में कोई इजाफा किया जा रहा है या नहीं इस पर मुहर लगा सकते है। खबर है की आरबीआई इस बार भी ब्याज दरे बढ़ा सकता है।हालांकि, इसकी वृद्धि दर में जरूर कमी देखी जाएगी। विश्लेषकों के अनुसार, रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट या 0.25 फीसदी तक बढ़ाई जा सकती है। पिछले साल आरबीआई ने रेपो रेट को 5 बार बढ़ाया था और इसे 6.25 फीसदी तक पहुंचा दिया था।

बता दी कि बीते साल दिसंबर में हुई बैठक में एमपीसी ने ब्याज दर में 0.35 फीसदी का इजाफा करने का फैसला किया था। कुल बढ़ोतरी 225 बेसिस पॉइंट या 2.25 फीसदी की हुई थी। इसमें तीन बार ब्याज दर 0.50 फीसदी बढ़ाई गई थी। रेपो रेट बढ़ने से बैंकों के लिए आरबीआई से पैसा लेना महंगा हो जाता है और इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर दिखता है। बैंक भी फिर ग्राहकों के लिए लोन महंगा कर देते हैं। होम लोन की ब्याज दरें पहले ही 8.50 फीसदी से ऊपर निकल चुकी हैं। एक बार फिर ब्याज बढ़ने से इसके और ऊपर जाने की आशंका है।

तमिलनाडु में मुफ्त साड़ी बांटने के दौरान मची भगदड़ में चार महिलाओं की मौत

तमिलनाडु में मुफ्त साड़ी बांटने के दौरान मची भगदड़ में चार महिलाओं की मौत

 चेन्नई । तमिलनाडु के वनियाम्बादी में बड़ा मामला सामने आया है। यहां मुफ्त साड़ी बांटे जाने के कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि कई महिलाएं जख्मी हैं। बताया गया है कि थैपूयम फेस्टिवल के मौके पर एक प्राइवेट संगठन फ्री में साड़ियां बांट रहा था। इसी दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस का कहना है कि साड़ियां जल्द पाने के चक्कर में महिलाएं आगे बढ़ी और अचानक से भगदड़ मच गई। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, कार्यक्रम में करीब 1000 महिलाएं पहुंची थी। इस दौरान अचानक भगदड़ मच गई जिसमें कई महिलाएं घायल हो गईं। अब तक चार महिलाओं को वानियाम्बादी तालुक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में कई की हालत नाजुक 

वहीं इलाज के दौरान गंभीर रूप से जख्मी 4 महिलाओं की अस्पताल में मौत हो चुकी है। घायलों में अभी कई की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और ब्यौरे की प्रतीक्षा है।