उत्तराखंड : उत्तराखंड के हल्द्वानी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला घटना सामने आया है । एक पिता ने अपने ही बेटी से हैवानियत करता था । मामला कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर मासूम बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पत्नी की गैर मौजूदगी में बेटियों के साथ गंदी हरकत करता था।
बीते रविवार की शाम महिला घर लौटी तो 9 साल की बेटी ने दर्द की शिकायत की। पूछे जाने पर बच्ची ने पूरी बात मां को बता दी। गुस्साई महिला ने जब आरोपी पति से सवाल जवाब किए वह भड़क गया। उसने पत्नी मारपीट शुरू कर दी। महिला किसी तरह बेटियों को लेकर कोतवाली पहुंची और पुलिस को शिकायत दी।
कटिहार : बिहार के कटिहार में एक नाबालिग लड़की से एक युवक यौन शोषण की घटना निकल कर सामने आई है। आरोपी ने नाबालिग से शादी करने का वादा करके मुकर गया। इस पर पीड़िता ने थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई जिसपर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित नाबालिग ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग लड़की ने थाना में दिए गए आवेदन में कहा कि गांव के वार्ड 9 निवासी मो. अफरोज, 21 ने बीते 6 माह से उनका यौन शोषण कर रहा है। आरोपी उसे शादी करने और काश्मीर घुमाने का झांसा देता था। बीते 8 अप्रैल को घर के लोग खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान मो. अफरोज घर में घुस गया। उसने बोला कि हमारे प्रेम-प्रसंग की खबर सबको लग गई है। सारा गांव-समाज जान गया है। इसलिए उसके अम्मी-अब्बा उसे कश्मीर भेजना चाहते हैं। उसने पीड़िता पर तत्काल काश्मीर भाग चलने को कहा। लेकिन वह घबड़ा गई और भागने से इंकार किया।उसके बाद आरोपी जबरदस्ती करने लगा। हलचल सुनकार घटना की जानकारी आसपास की महिलाओं को हो गई। उसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। गांव की पंचायत की और दोनों की शादी को लेकर एक पंचनामा बनाया। लेकिन आरोपी शादी से इनकार कर गया। नाबालिग नें आरोप लगाया कि विरोध करने पर परिजनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
इधर, मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि नाबालिग के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में केस के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फर जिले के अहियापुर थाना के मुस्तफापुर में सोमवार सुबह करीब आठ बजे किचेन बनाने के विवाद में ससुराल वालों ने 32 वर्षीय किरण देवी के साथ उसके साथ मारपीट कर बेहोश कर दिया और केरोसिन डाल कर जिंदा जला दिया। पति राजेश साह ने अपनी सास सीता देवी को कॉल कर बताया कि आपकी बेटी जला दिया हूँ। आकर लाश ले जाइये। 90 प्रतिशत जल चुकी किरण को कमरे के दरवाजे के पास उसी हालत में छोड़कर सभी ससुराल वाले फरार हो गए।
महिला के मायके मीनापुर के मेथनापुर गांव में कोहराम मच गया। भाई संजीत कुमार को पता लगते ही कई लोगों के साथ मुस्तफापुर पहुंचा और अपनी बहन किरण को अस्पताल में भर्ती कराया मगर एक घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। शरीर पर मारपीट से चोट के भी निशान थे। मृतका की मां के बयान पर अहियापुर थाने में ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें पति के अलावा ससुर रामनंदन साह, देवर अरुण साह, राजीव कुमार, लालू साह, पूजा देवी, रविना देवी और चमेली देवी को नामजद किया है।
एसएसपी जयंतकांत ने बताया है कि मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना में केरोसिन छिड़क कर किरण को जला देने का आरोप लगाते हुए बयान दर्ज कराया है। एफएसएल की पोस्टमार्ट रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि जलने से पहले मारपीट की गई थी या नहीं। आरोपित फरार हैं।
जयपुर : अजमेर के पुष्कर नगरी में लुटेरी दुल्हन का मामला आया है। यहां पर शादी के कुछ दिनों बाद ही एक दुल्हन सोने चांदी के लाखों के जेवरात लेकर भाग हो गई। इतना ही नहीं दुल्हन ने दूल्हे की बहन को भी अपने साथ ले गई है।
दरसअल, 27 मई को पुष्कर के पंच कुंड रोड निवासी यतू की शादी झारखंड के जुम्मा रामगढ़ की रहने वाली पूजा के साथ हुई थी। यतू के पिता दया प्रकाश ने बताया कि परिचित ने झारखंड में लड़की वालों से संपर्क कराया। 3.50 लाख रुपए शादी में खर्चे के नाम लिए थे। घर में लगभग सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन अचानक रात में घर के सभी कमरे की कुंदी लगाकर बहू गायब हो गई।
सास-ससुर ने जब शोर मचाया तो पड़ोसियों ने घर में आकर कमरे की कुंदी खोली। इसके बाद कमरे में देखा तो जेवर गायब मिले। मामले की सूचना यतू को दी गई। यतू पानी सप्लायर की कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को एकादशी के कारण वह काम पर चला गया था। यतू और परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि पूजा अपने साथ 5 तोले के सोने आभूषणों के साथ भाग गई।
सुबह करीब 10 बजे पूजा अपनी ननद के साथ रेलवे स्टेशन की तरफ जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं 12 साल की बच्ची को भी साथ ले जाने पर घरवाले चिंतित हैं। पुलिस ने झारखंड पुलिस से भी संपर्क किया है। पूजा की तलाश शुरू कर दी गई है।
भागलपुर : बिहार के भागलपुर के नेशनल हाइवे 31 पर बीती रात बारातियों से भरे ऑटो से जा टक्कर मार दी जिससे की इस घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गये और ऑटो सवार में 5 लोगों की मौत हो गयी. घटना झंडा ओपी क्षेत्र में सोमवार देर रात की है.
झंडापुर पुलिस के मुताबिक, पूर्णिया के रूपौली से ऑटो पर सवार होकर सभी लोग बरात में खगड़िया के पसराहा जा रहे थे. झंडापुर ओपी क्षेत्र के जनता दरबार ढाबा के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी. इसमें पांच बरातियों की मौत हो गयी व पांच अन्य घायल हैं.टक्कर होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी. सूचना मिलने पर पहुंची झंडापुर पुलिस ने पांच घायलों को इलाज के लिए बिहपुर पीएचसी भेजा. जबकि घटनास्थल पर से शव को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा गया.
श्रीनगर : पाकिस्तान की ओर से अमरनाथ यात्रा में हमले के लिए भेजे गए लश्कर ए ताइबा के दो पाकिस्तानी समेत तीन आतंकियों को पुलिस ने सोमवार की देर रात मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए आतंकियों से दो एके 47 राइफल, मैट्रिक्स शीट, वाई एसएमएस डिवाइस, पाकिस्तान निर्मित दवाएं तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई हैं।
आईजी ने तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। शहर में सोमवार को लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ हुई। इसमें एक पुलिसकर्मी को भी चोटें आई हैं। इससे पहले रविवार को श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में लश्कर आतंकी आदिल पर्रे को मार गिराया गया था। श्रीनगर में दो दिन में चार और घाटी में छह आतंकियों को मारने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है।
पुलिस ने बताया कि बेमिना इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि यह ग्रुप सोपोर मुठभेड़ के दौरान भाग निकला था। पुलिस लगातार इन्हें ट्रैक कर रही थी। सटीक सूचना के आधार पर इन्हें मार गिराया गया।
मारे गए आतंकियों के पास से बरामद दस्तावेज के आधार पर एक की शिनाख्त पाकिस्तान के फैसलाबाद निवासी अब्दुल्ला गोजरी के रूप में हुई है। दूसरा अनंतनाग के पहलगाम निवासी आदिल हुसैन मीर उर्फ सूफियान उर्फ मुसाब था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह 2018 में वाघा बॉर्डर से वीजा पर पाकिस्तान गया था। आईजी ने बताया कि पाकिस्तानी हैंडलरों ने दो पाकिस्तानी तथा एक स्थानीय आतंकी आदिल को अमरनाथ यात्रा के दौरान हमले के लिए भेजा था। मुठभेड़ में तीनों मारे गए हैं।
मध्य प्रदेश के खंडवा में बलात्कार के एक मामले में दस साल से फरार चल रहे आरोपी को जावर पुलिस बिहार से दबोच लाई । खास बात यह कि फरारी के दौरान वह जादूगर के पास काम करने लगा और जादूगिरी सीख गया। पुलिस जब उसे पकड़ने गई तब वह जादू का शो चल रहा था। एक घंटे तक पुलिसकर्मियों ने उसका शो देखा। जैसे ही वह स्टेज से उतरा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
खंडवा के जवार थाने के टीआई शिवराम जाट ने बताया कि इस अपराधी के खिलाफ साल 2007 में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी नानकराम को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि, उसके बाद कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। उसके बाद वह कोर्ट में पेशी पर नहीं आया और फरार हो गया। एसपी विवेक सिंह ने आरोपी पर दस हजार का इनाम भी घोषित किया था।
हेड कॉन्स्टेबल रफीक खान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नानकराम अब जादूगर बन चुका है। फिलहाल वह पटना (बिहार) में जादू का शो करने गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम पटना पहुंची। जादू के शो के बारे में पता किया गया और जब वहां पुलिस पहुंची तो नानकराम का शो चल रहा था। जब शो खत्म हुआ तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
आरोपी फरारी के दौरान ग्वालियर, लखनऊ और मुजफ्फरपुर, बिहार में रहा। यहां उसने अलग-अलग जादूगरों के साथ काम किया और जादू सीखा। वह खुद को सम्राट जादूगर बताता था। लखनऊ में भी उसने अपना ठिकाना बनाया। इस दौरान उसने जादू के शो दिखाने के लिए अपनी टीम तैयार की। जिसमें लड़कियां भी शामिल थीं। आरोपी 2019 में भी खंडवा के पड़ोसी जिले खरगोन में आकर जादू दिखाकर चला गया था। इसके अलावा वह यूपी और बिहार में अपने शो करता था।
इंडियन रेलवे को देश में लाइफलाइनमाना जाता है. हर दिन हजारों की संख्या में यात्री ट्रेन से ट्रेवल करते हैं. आज देश के कई भाग में एयरपोर्ट बन चुका है और फ्लाइट की बेहतर कनेक्टिविटी के बाद भी आज भी बहुत से लोग ट्रेन से ट्रैवल करना पसंद करते हैं. लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे भी यात्रियों को तमाम तरह की सुविधाएं देता है. लेकिन, कई बार अलग-अलग वजहों से ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ता है. ऐसे में सफर करने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है.
ट्रेनों को डायवर्ट, रिशेड्यूल या कैंसिल करने के पीछे कई कारण होते हैं. कई बार खराब कानून व्यवस्था के कारण ऐसा करना पड़ता है. कई बार देश के कई तटीय इलाकों में तूफान और बारिश की परेशानी आ जाती है. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे को ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है. इसके अलावा कई बार रेल की पटरियों की मरम्मत के लिए भी ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ता है. हर दिन हजारों की संख्या में ट्रेन रेल की पटरियों से होकर गुजरती है. ऐसे में उनका सही रखरखाव करना बहुत जरूरी है. इस कारण या तो ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ता है या उसे डायवर्ट करना पड़ता है.
कुल 141 ट्रेनों को रद्द, 11 ट्रेन रिशेड्यूल
14 जून 2022 को रेलवे ने कुल 141 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द करने का फैसला किया है. वहीं कुल 11 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है. जिन 11 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है उसका ट्रेन नंबर हैं- 02563, 04133, 05509, 05577, 11061, 12042, 12597, 12856 , 19166 , 20821, 13054 और 18478. इसके अलावा कुल 12 ट्रेनों को डायवर्ट करने का फैसला किया गया है. इसमें ट्रेन नंबर- 02569, 04444, 04913, 05135, 14646, 14863, 14844, 14888, 15707, 19225, 19226 ट्रेन नंबर शामिल है. तो चलिए हम आपको इन सभी ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के तरीके के बारे में बताते हैं-
कैंसिल, रिशेड्यूल और कैंसिल ट्रेनों को की लिस्ट देखने का तरीका-
कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ की वेबसाइट पर विजिट करें.
Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा. इस ऑप्शन को चुनें.
रद्द, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करें.
यह चेक करके ही घर से बाहर निकलें वरना बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
नई दिल्ली : देश के एक बड़े हिस्से में भीषण लू का प्रकोप जारी है। वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है। ऐसे में भीषण गर्मी से जूझ रहे राज्यों के लोगों मानसून का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में लू का कहर दो दिन तक बना रहेगा। वहीं राजधानी दिल्ली में आज सुबह से मौसम सुहाना है। दिल्ली एनसीआर में बादर छाए हुए है।
आईएमडी के अनुसार दिल्ली में 16 जून से गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवा चलने की उम्मीद है, लेकिन 15 जून दिल्लीवालों को गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आज से मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने का पूर्वानुमान है, लेकिन उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 15 जून तक तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिन में पश्चिमोत्तर भारत में अधिकतम तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है।
कई राज्यों में भीषण बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली और पश्चिमोत्तर भारत के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में 15 जून तक कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।
आज सोमवार 13 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, दक्षिण-पश्चिम एमपी, आंतरिक महाराष्ट्र और केरल और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
वहीं नॉर्थ-ईस्ट, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, गुजरात क्षेत्र और दक्षिणपूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी तरह पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।
मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, जानें कब पहुंचेगा मानसून
मध्य प्रदेश में मानसून पूर्व की बारिश का सिलसिला जारी है। बादल छाए रहने एवं रुक-रुककर बौछारें पड़ने से दिन के तापमान में गिरावट होने लगी है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। रविवार को इंदौर, भोपाल व जबलपुर में दिन एवं रात के तापमान में काफी गिरावट हुई, जबकि ग्वालियर में अधिकतम तापमान मामूली कम हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू हो गई हैं।
सोमवार को इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए मानसून के तय तारीख 16 जून से चार दिन बाद 20 जून तक प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है।
पंजाब में कल बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, 15 को बारिश के आसार
पंजाब के लोगों के लिए राहत की खबर है। मंगलवार से लू से छुटकारा मिल जाएगा। तापमान में भी कमी आएगी। यह पूर्वानुमान मौसम केंद्र चंडीगढ़ का है। विभाग के डायरेक्टर डा. मनमोहन सिंह के अनुसार सोमवार को लू चलेगी लेकिन उसके बाद 14 जून के बाद मौसम में बदलाव आएगा।
सूबे में बादल छाएंगे और इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। 15 जून को पंजाब के कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, जबकि 16 जून को पंजाब के कई जिलों में बारिश के आसार है। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह बारिश मानसून की होगी या वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की। डा. मनमोहन सिंह ने कहा कि राहत की बात यह है कि झुलसा देने वाली धूप का सामना लोगों को नहीं करना होगा।
गोंदिया (महाराष्ट्र) : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) को एक किसान से कथित रूप से रिश्वत मांगने के आरोप में हिरासत में लिया और उसके साथी को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक लाख रुपये ले रहा था। एपीआई की पहचान आमगांव थाने में तैनात श्रीकांत पवार और उसके साथी अनिल सोनकावारे के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता किसान सह रियल एस्टेट डीलर है। एपीआई ने उन पर सरकारी जमीन का एक प्लॉट बेचने का आरोप लगाया और परेशानी से बचने के लिए शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये की मांग की। हालांकि, शिकायतकर्ता दो लाख रुपये देने के लिए तैयार हो गया और गोंदिया में एसीबी से संपर्क किया।
इसके बाद, एसीबी ने रविवार को शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की पहली किश्त लेते हुए सोनकावरे को गोरथा गांव से पकड़ लिया।
सूत्रों ने बताया कि बाद में एपीआई पवार को हिरासत में लिया गया और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।
इंफाल : मणिपुर पुलिस ने जिरीबाम जिले में तीन लोगों को 1.073 किलोग्राम प्रतिबंधित दवाओं के साथ गिरफ्तार किया। जिरीबाम जिला पुलिस की एक टीम ने लींगंगपोकपी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर नियमित तलाशी और जांच के दौरान इंफाल से जिरीबाम की ओर आ रही एक कार को रोका। कार में यात्रा कर रहे तीन व्यक्ति लगभग 1.073 किलोग्राम वजन वाली ब्राउन शुगर ले जाते पाए गए। तीनों को जब्त किए गए सामानों के साथ आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिरीबाम थाने को सौंप दिया गया।
भोपाल | मध्य प्रदेश में लड़का अपनी बहन की चिता पर लेट गया। बुरी तरह झुलस जाने की वजह से लड़के की मौत हो गई। बाद में लड़के का अंतिम संस्कार बहन की चिता के पास ही किया गया। हैरान कर देने वाला यह मामला सागर जिले का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला बहेरिया थाना क्षेत्र के मझगवां गाव की है।
बताया जा रहा है कि इस गांव में अपने परिजनों के साथ रहने वाली ज्योति उर्फ प्रीति दांगी गुरुवार की शाम खेत में गई थी और फिर अचानक लापता हो गई थी। अगले दिन यानी शुक्रवार की सुबह एक कुएं में प्रीति की डेड बॉडी मिली थी। उस वक्त इस मामले में पुलिस ने लाश का पंचनामा किया था और पोस्टमार्टम के बाद डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी थी।
इसके बाद परिजनों ने देर शाम प्रीति का अंतिम संस्कार किया था। शनिवार को प्रीति दांगी का चचेरा भाई करण दांगी उस श्मशान घाट पर पहुंचा जहां उसकी बहन की चिंता अभी जल रही थी। बताया जा रहा है कि यहां आने के बाद वो अपनी बहन की चिता पर लेट गया।
जब तक उसपर लोगों की नजर पड़ती वो बुरी तरह झुलस चुका था। लोगों ने उसे किसी तरह चिता से उठाकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। रविवार को करण दांगी का अंतिम संस्कार उसकी चचेरी बहन की चिता के पास ही किया गया। पुलिस ने अब करण दांगी की मौत के मामले की भी जांच-पड़ताल शुरू की है। बहरहाल एक घर में भाई-बहन की मौत के बाद अब मातम पसर गया है।
नई दिल्ली | पश्चिम बंगाल के धार्मिक आयोजन में गर्मी और उमस के चलते तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 125 अन्य लोगों की भी तबियत बिगड़ गई है। यह वाकया उत्तरी 24 परगना जिले के बैरकपुर सब डिवीजन स्थित इस्कॉन मंदिर में आयोजित डुई-चिरी मेला के दौरान हुआ है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट करके भक्तों की मौत पर दुख जताया है। वहीं मामले की जानकारी होते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मारे गए लोगों में दो महिलाएं और एक पुरुष है। सभी की उम्र 60 साल से ऊपर है।
Distressed to know of 3 old devotees' death due to heat and humidity in Danda Mahotsav at ISKCON temple at Panihati. CP and DM have rushed, all help being provided. My condolences to the bereaved families, solidarity to devotees.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) June 12, 2022
दो साल बाद खुला था मंदिर
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक घटना की वजह गर्मी और उमस के बीच बहुत ज्यादा भीड़ रही। मंदिर पिछले दो साल से बंद था। इसलिए इस बार जब मंदिर खुला तो यहां पर भारी भीड़ उमड़ी। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं की संख्या करीब ढाई से तीन लाख के बीच थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी कि यहां पर इतनी भीड़ होने वाली है। यह मेला 15वीं सदी के संत श्री चैतन्यदेव के यहां आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
न इंतजाम, न पुलिस को जानकारी
तृणमूल कांग्रेस के विधायक निर्मल घोष ने बताया दो साल के बाद आयोजन के चलते काफी ज्यादा भीड़ हो गई थी। इस दौरान भयंकर गर्मी और खराब मौसम के चलते बुजुर्ग श्रद्धालुओं को परेशानी हुई और उन्हें जान से हाथ धोना पड़ा। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कहा कि इतनी भारी भीड़ होने के बावजूद यहां पर कोई इंतजाम नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि व्यवस्था नाम कोई चीज नहीं थी। लोग तीन-तीन घंटे तक लाइन में लगे थे। हादसे के बाद मंदिर को बंद कर दिया गया।
केरल | केरल में स्क्रब टाइफस बीमारी ने कोहराम मचा रखा है | इस बीमारी से अब तिरुवनंतपुरम जिले के परसल में एक 39 वर्षीय महिला सबिता की स्क्रब टाइफस बीमारी से मौत हो गई. वह पिछले 15 दिनों से इस बीमारी से पीड़ित थीं और रविवार सुबह उनका निधन हो गया. इससे पहले गुरुवार को तिरुवनंतपुरम जिले के वर्कला में स्क्रब टाइफस से 15 वर्षीय अश्वथी की मौत हो गई थी. वह अपनी 10 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रही थी.
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक विशेष चिकित्सा दल को उस मूल स्थान का दौरा करने का निर्देश दिया है, जहां अश्वथी को भर्ती कराया गया था. हालांकि, राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एहतियात बरतने के बाद भी दूसरी मौत ने स्वास्थ्य कर्मियों और विभाग की चिंता बढ़ा दी है. वीना जॉर्ज ने कहा कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है.
कैसे होती है ये बीमारी और क्या हैं लक्षण
बताया जा रहा है कि यह बीमारी चूहा, छूछून्दर गिलहरी आदि से फैलता है, इसलिए इनके द्वारा कुतरे गए फल अथवा खाए गए खाद्य पदार्थ का सेवन ना करें. जब भी फल आदि खाएं तो उसे धोकर खाना चाहिए, खाना खुला ना छोड़ें. बीमारी में बुखार के अलावा सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, सांस फूलना, खांसी, जी मितलाना, उल्टी होना अन्य लक्षण हैं. कुछ मामलों में शरीर पर सूखे चकते भी हो सकते हैं.
उत्तराखंड : उत्तराखंड के टनकपुर में शारदा नदी में डूबने से रविवार को एक श्रद्धालु की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बरेली(यूपी) निवासी 23 वर्षीय हर्ष कुमार पुत्र ओम प्रकाश अपने परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन कर शारदा नदी में स्नान करने आए थे। स्नान करने के दौरान वह नदी में डूब गया जिसके कारण हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लखनऊ : लखनऊ एयरपोर्ट में बन रहे नए टर्मिनल में आग लगने से हड़कंप मच गया है. निर्माण हो रहे बिल्डिंग में आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है. सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां पहुंच गई हैं. वहीं, आग बुझाने का काम लगातार जारी है. आग लगने से निर्माण चल रहे बिल्डिंग के अंदर रखे मटेरियल को भारी नुकसान हुआ है.
नई दिल्ली : दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार जूता बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 39 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में न तो कोई फंसा हुआ है और न ही किसी के हताहत की खबर है।
डिप्टी चीफ फायर सुनील चौधरी ने बताया कि सुबह 4:30 बजे आग की खबर मिली थी।संकरी गली के कारण आग एक जगह से दूसरी जगह चली गई। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है। मौके पर दमकल की गाड़िया हैं।
लखनऊ : प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नूपुर शर्मा के हजरत मोहम्मद के बारे में दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध के नाम पर हुए उपद्रव में अब तक 13 एफ आईआर दर्ज की गई हैं। वहीं 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा प्रयागराज में 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां तीन एफ आईआर अलग-अलग दर्ज की गई हैं। इसी तरह सहारनपुर में 64 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां भी तीन एफ आईआर दर्ज हुई हैं। इसके अलावा हाथरस में 50, अंबेडकरनगर में 28, मुरादाबाद में 27, फिरोजाबाद में 13, अलीगढ़ में तीन और जालौन में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उदयपुर : युवाओं में आजकल पबजी गेम जैसे एक नशे की लत आदात सी बन गई है। इसी पबजी गेम की लत के कारण युवाओं क्या कुछ नहीं करते। एक ऐसी ही घटना की खबर निकल सामने आ रही है। जहाँ शनिवार सुबह 21 साल के युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक उदयपुर में जिला परिषद सदस्य और कांग्रेस की नेता कामिनी गुर्जर का बेटा प्रथम गुर्जर है। शुरुआती जांच में सुसाइड का कारण पबजी गेम माना जा रहा है। जो प्रथम दिनभर खेलता था। अब पुलिस इसी एंगल से जांच कर रही है। हालांकि प्रथम का मोबाइल लॉक है। इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि लड़के का परिवार किसी भी किस्म के तनाव या टेंशन से इनकार कर रहा है। परिवार का कहना है कि प्रथम मोबाइल पर गेम ज्यादा खेला करता था। शायद यह गेम पबजी था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक गेम में कोई चैलेंज पूरा नहीं कर पाया था।
प्रथम के पिता की रिपोर्ट को लेकर हिरणमगरी थाने के सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने कहा- परिवार ने बताया कि रात को खाना खाकर वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। सुबह 4 बजे उसकी दादी ने प्रथम को वॉशरूम से आते हुए देखा था। इसके बाद 8 बजे जब गार्डन में पौधों को पानी देते हुए पिता की नजर कमरे पर पड़ी तो प्रथम को लटका हुआ पाया।
इसके बाद पिता ने एक किराएदार की मदद से गेट को तोड़ा। प्रथम उनके क्वार्टर के गेट पर लगे हैंगर से लटका हुआ था। पुलिस ने बॉडी का पोस्टमार्टम करवा लिया। जिसमें रस्सी से लटकर जान देना पाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर धारा-174 के तहत जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि एहतियातन लड़के का फोन रखवाया है। फिलहाल फोन लॉक है। घरवालों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है इसलिए गेम वाला एंगल एक्सप्लोर किया जा रहा है।
नयी दिल्ली : दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित एक अस्पताल में शनिवार सुबह आग लगने के कारण 64 वर्षीय एक मरीज की ऑक्सीजन आपूर्ति बंद हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पूठ खुर्द क्षेत्र में स्थित ब्रह्म शक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल पर शार्ट सर्किट से आग लग गई। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने कहा कि आग लगने की सूचना सुबह पांच बजे मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की गाडिय़ां बुलाई गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, घटनास्थल पर दमकल की कुल नौ गाडिय़ां भेजी गईं।
उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और एक मरीज को छोड़कर सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया था। गर्ग ने कहा कि उक्त मरीज आईसीयू में भर्ती था और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।
उन्होंने बताया कि प्रेम नगर निवासी होली गुर्दे के मरीज थे और उन्हें आग से सुरक्षित निकाल लिया गया था, लेकिन बिजली नहीं होने और ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने के कारण उनकी मौत हो गई। गर्ग के अनुसार, अस्पताल में आग बुझाने का कोई यंत्र मौजूद नहीं था और आग लगने के समय बाहर निकलने का दरवाजा बंद था। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में विजय विहार थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 285 (आग या ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण), 287 (मशीनरी के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) और 304ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।









