BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सब इंस्पेक्टर को अपहरण कर गोलियों से भूना....

सब इंस्पेक्टर को अपहरण कर गोलियों से भूना....

जम्मू कश्मीर : जम्मू कश्मीर से अपहरण कर हत्या का मामला प्रकाश में आया है । यहां पर एक इंस्पेक्टर के अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। मृतक कि पहचान फारूक अहमद , निवासी संबूरा पंपोर बताया जा रहा है । पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार , फारूक अहमद आईआरपी में तैनात थे और मिनिस्ट्रियल स्टॉफ में शामिल थे। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले एसआई का अपहरण किया गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

 

गुरूद्वारे में आतंकी हमला .....

गुरूद्वारे में आतंकी हमला .....

काबुल/नई दिल्ली : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बंदूकधारियों द्वारा गुरुद्वारे में ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने आ रही है। इस घटना में कम से कम 25 लोगों के हताहत होने की आशंका है। स्थानीय सूत्रों ने गुरुद्वारा अध्यक्ष गुरनाम सिंह के हवाले से यह जानकारी दी है।

गुरनाम सिंह ने बताया है कि बंदूकधारियों ने अचानक गुरुद्वारे पर धावा बोला और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। कुछ लोग जान बचाने के लिए इमारत की दूसरी तरफ छिपे हुए हैं। वहीं कम से कम 25 लोग गुरुद्वारा के अंदर फंस गए हैं। जानकारी के अनुसार अभी भी गुरुद्वारा के अंदर दो हमलावर मौजूद हैं।रिपोर्ट के अनुसार परिसर के अंदर दो विस्फोट भी हुए और गुरुद्वारा से सटी कुछ दुकानों में आग लग गई। माना जा रहा है कि कम से कम 2 हमलावर गुरुद्वारा परिसर के अंदर हैं और तालिबानी लड़ाके उन्हें जिंदा पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
 

तीसरे दिन भी धधकी 'अग्निपथ की आग, फूंकी गई ट्रेनें, इंटरनेट बंद..

तीसरे दिन भी धधकी 'अग्निपथ की आग, फूंकी गई ट्रेनें, इंटरनेट बंद..

नई दिल्ली : अग्निपथ योजना को लेकर शुक्रवार को भी युवाओं का विरोध जारी है। शुक्रवार सुबह युवाओं ने बिहार के समस्तीपुर और लखीसराय में ट्रेन में आग लगा दी। बिहार में कई जगह पर युवा सड़क पर उतरकर इस नई योजना का विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन जारी है।

वहीं खबर है कि शुक्रवार सुबह बलिया के रेलवे स्टेशन पर तोडफ़ोड़ की गई। इस बीच युवाओं के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने सेना भर्ती में ऊपरी उम्र सीमा को बढ़ा दिया है। इस साल के लिए 21 की बजाए 23 साल तक युवा अग्निपथ योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे।
हिंसक प्रदर्शन के कारण रेलवे ने 34 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं, जबकि आठ आंशिक रूप से रद्द की हैं। 72 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ज्यादातर ट्रेनें बिहार से होकर गुजरती हैं।

वहीं हरियाणा के बल्लबगढ़ में जिला प्रशासन ने 24 घंटे के लिए अस्थाई रूप से इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। जिला प्रशासन का कहना है कि प्रतिबंध के दौरान वॉयस काल, बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज जैसी सेवाओं की ही अनुमति होगी। यह प्रतिबंध गुरुवार रात 10 बजे से लागू है।
 

बिजली गिरने से हुई युवक की मौत...

बिजली गिरने से हुई युवक की मौत...

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिले में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मगरोन थाना क्षेत्र के ग्राम घनश्याम पिपरिया में कल बिजली गिरने से नीलेश यादव की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि एक शादी समारोह में फोटो उतारने नीलेश बाइक से अपने दो साथियों के साथ गया था। अचानक मौसम खराब हो जाने के चलते तीनों युवक एक आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गये। तभी बिजली गिर गई जिससे तीनों उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में नीलेश की मौके पर ही मौत हो गयी। घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
 

4 शिक्षकों को चपरासी ने पानी के साथ पिलाया एसिड..... तबीयत बिगड़ी

4 शिक्षकों को चपरासी ने पानी के साथ पिलाया एसिड..... तबीयत बिगड़ी

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के अयोधा जिले में सकेत कॉलेज के चपरासी ने 4 शिक्षकों को पानी के साथ तेजाब पिला दिया। 3 शिक्षकों को अस्पताल भेज दिया गया है, हालत गंभीर बताया जा रहा है।

मामला अयोध्या में स्थित साकेत महाविद्यालय का है जहाँ एक चपरासी ने चार शिक्षकों पानी में एसिड मिला कर पिला दिया। इससे तीनों की शिक्षकों की तबीयत बिगड़ गई। इनका इलाज श्रीराम अस्पताल में करने के बाद मेडिकल कॉलेज में जांच की गई। जांच में एसिड से शरीर के अंदरूनी हिस्से में प्रभाव पड़ने की पुष्टि हुई है।

जानकारी के अनुसार, साकेत महाविद्यालय के विधि विभागाध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार राय के साथ तीन अन्य प्राध्यापक डॉ. सुधीर राय, डॉ. जन्मेजय तिवारी और डॉ. मेहंदी प्राचार्य कक्ष में बैठे थे। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य अपने कक्ष में मौजूद नहीं थे। तेज गर्मी से परेशान सभी प्राध्यापकों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से पानी मंगवाया। जैसे ही इन प्राध्यापकों ने पानी की कुछ घूंट पी तो बेहद अजीब स्वाद लगा। इस बीच कुछ घूंट अंदर चले गए। इनमें से डॉ. अशोक राय की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें पहले श्रीराम अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद इलाज के लिए राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज लाया गया। मेडिकल कॉलेज में सभी प्राध्यापकों की इण्डोस्कोपी जांच हुई। जांच में शरीर के अंदरूनी हिस्से में एसिड अटैक होने की पुष्टि हुई है।

इस बारे में जब कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह ने कहा कि हो सकता है एसिड नहीं कोई अन्य पदार्थ मानवीय चूक के चलते चपरासी ने दे दिया हो। आरोपी कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस दी गई है। अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
 

बीजेपी नेता ने अपनी पत्नी को गोली मारी, फिर खुद भी दे दी जान.... जानिये क्या है पूरा मामला

बीजेपी नेता ने अपनी पत्नी को गोली मारी, फिर खुद भी दे दी जान.... जानिये क्या है पूरा मामला

बिहार : बिहार के मुंगेर में बीजेपी का एक नेता ने अपनी पत्नी को गोली मार कर हत्या कर दी और खुद को भी गोली मारकर ख़त्म कर लिया है. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक घटना, कोतवाली थाना इलाके के लाल दरवाजा मोहल्ला स्थित भाजपा नेता अरुण यादव के घर की है.

जानकारी के अनुसार, अरुण यादव भाजपा के ओबीसी मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष थे. और उनकी पत्नी प्रीति कुमारी भाजपा नेता सह मुंगेर नगर निगम के होने वाले चुनाव में मेयर पद के लिए प्रत्याशी थी. अरूण यादव के पिता ने बताया कि प्रीति लगातार जनसंपर्क करते करते थक गई थीं और वह अब प्रचार – प्रसार के लिए जाने से कतरा रही थीं. इसी बात को लेकर 3 दिनों से तनाव चल रहा था. इसी बात को लेकर घटना वाले दिन भी दोनों में विवाद हुआ और देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि अरुण ने अपनी पिस्टल से पत्नी पर गोली चला दी. इसके बाद खुद को भी गोली मारकर खत्म कर लिया.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने घटना के दौरान उपयोग किया गया देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है।
 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार…

 दिल्ली : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले दो युवकों को कारोबारी से 10 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। पकड़े गए आरोपियों ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताकर कारोबारी से फिरौती मांगी थी। साथ ही नहीं देने पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की तरह जान से मारने की धमकी दी थी।
गिरफ्तार आरोपियों में शक्ति सिंह (29) और अफजल खान (24) है। दोनों छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले है। जबकि बिहार के गोपालगंज निवासी तीसरे आरोपी राजा फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
दरसअल पंजाब लुधियाना के एक कारोबारी ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास चार जून से अज्ञात अंतरराष्ट्रीय और भारतीय नंबरों से धमकी भरे कॉल आये थे। कॉल करने वालों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह का सदस्य बताकर कारोबारी से 10 लाख रुपये की मांग की और ऐसा नहीं करने पर सिद्धू मूसेवाला की तरह हत्या करने की धमकी दी।
इस शिकायत को लुधियाना पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपियों के कॉल डिटेल्स को खंगाला। इस आधार पर आरोपियों का लोकेशन दिल्ली में होना पाया गया। इस आधार पर पंजाब पुलिस ने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी। दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बिहार के गैंगस्टर राजा बाबू का नाम लिया है। दोनों लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के शूटर है और कुछ रुपयों के लिए उनका काम करते थे। पुलिस फिलहाल इस मामले में फरार तीसरे आरोपी राजा बाबू की तलाश में जुट गई है।

 

 

 

पेड़ से टकराकर स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार…

पेड़ से टकराकर स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार…

रामगढ़ : झारखण्ड के रामगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसे में कई बच्चों की जान बाल बाल बची है। हादसा रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर हुआ जहां एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं लगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल मचाया।
 
लोगों के अनुसार राम प्रसाद चंद्रभान सरवस्ती विद्या मंदिर स्कूल की बस में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन और चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया और प्रिंसिपल को बुलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले को शांत कराने में जुटी हुई है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही साफ तौर पर है बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है इसकी शिकायत लगातार स्कूल प्रबंधन को की जाती है लेकिन स्कूल प्रबंधन इस पर कोई ध्यान नहीं देता है और यह दुर्घटना इसी का नतीजा है।
 

नर्स से था सिपाही का रिश्ता, कत्ल कर कार में डाल घूमता रहा, आरोपी गिरफ्तार..

नर्स से था सिपाही का रिश्ता, कत्ल कर कार में डाल घूमता रहा, आरोपी गिरफ्तार..

उल्हासनगर : महाराष्ट्र के उल्हासनगर से अवैध संबंध में हत्या का मामला सामने आया है। केस में आरोपी एक पुलिस कॉन्स्टेबल है। खबर है कि पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने की जगह खोज रहा था। इस दौरान वह दिन भर घूमता रहा। मामले में कांस्टेबल के एक रिश्तेदार को भी गिरफ्तार किया गया है।

उल्हासनगर की हिल लाइन पुलिस ने 39 वर्षीय कांस्टेबल सचिन खाजेकर और उसके रिश्तेदार कल्पेश खैरनार को 51 वर्षीय नर्स की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान आशा मोरे के रूप में हुई है। आरोपी ने 13 जून की रात में चलती कार में गला घोंट कर महिला की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह शव को ठिकाने लगाने के लिए उल्हासनगर, कल्याण, भिवंडी से नेवाली गांव तक करीब 13-14 घंटे घूमता रहा।
जब आरोपी शव को ठिकाने लगाने में असफल रहा, तो उसने मदद के लिए खैरनार को बुलाया। वहीं, रिश्तेदार ने भी इस काम का जिम्मा अन्य व्यक्ति को सौंप दिया, जिसने पुलिस को खबर कर दी। घटना उल्हासनगर के कैलाश कॉलोनी इलाके की है। कथित तौर पर कांस्टेबल के साथ संबंध से पहले मृतक की दो बार शादी हो चुकी थी।

कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
एक मुखबिर ने पुलिस को जानकारी दी कि एक कार कल्याण के पास नेवाली इलाके में सुनसान इलाके में है। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में शव पाया। हिल लाइन पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत ढेरे ने बताया, कांस्टेबल के कई सालों से महिला से विवाहेतर संबंध थे। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी ने खुलासा किया है कि महिला नियमित रूप से पैसे मांग रही थी और उस पर परिवार को छोड़कर अपने साथ रहने के लिए कह रही थी। इससे कांस्टेबल नाराज हो गया और उसे मारने का फैसला किया। उसने महिला को घूमने के लिए बुलाया और चली कार में गला घोंट कर मार डाला।

घटना से घबराए आरोपी ने महिला के शरीर को ठिकाने लगाने की जगह तलाशी, लेकिन 14 जून की शाम तक उसे कोई जगह नहीं मिली। पुलिस ने बताया, उसने अपने रिश्तेदार को मदद के लिए बुलाया और उसने किसी और को फोन कर काम सौंप दिया। उस व्यक्ति ने हमें घटना के बारे में जानकारी दी थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है और 18 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 511 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
 

दोस्त ने बनाया बहन का नहाते हुए विडियो, गुस्से में भाई ने कुल्हाड़ी से काट डाला

दोस्त ने बनाया बहन का नहाते हुए विडियो, गुस्से में भाई ने कुल्हाड़ी से काट डाला

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक भाई ने गुस्से में आकर अपने दोस्त को कुल्हाड़ी से काट दिया। मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के चौबेपुर इलाके ताराचंद का शव बरामद हुआ था। इसी मामले की जांच करते हुए पुलिस ने हर्षित को गिरफ्तार किया था जो आखिरी बार उसके साथ था। पुलिस ने तब उससे पूछताछ की तो उसने सब बता दिया।

पूरा मामला जानकर पुलिस के भी होश उड़ गए। हर्षित ने बताया कि मृतक ताराचंद उसकी बुआ का लड़का था। उसने कुछ दिन पहले ही अपने जन्मदिन पर उसे बुलाया था। लेकिन ताराचंद ने उसकी बहन का नहाते समय वीडियो बना लिया और उसे दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। ऐसे में उसने गुस्से में आकर पहले उसे शराब पिलाई और फिर उसे कुल्हाड़ी से काटकर खेत में फेंक दिया। इस पूरी घटना में उसके दोस्त शोभित ने भी मदद की, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
 

पति-पत्नी का अपहरण कर हत्या, करंट लगाकर मारने की आशंका

पति-पत्नी का अपहरण कर हत्या, करंट लगाकर मारने की आशंका

उत्तरप्रदेश :  उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जनता इंटर कालेज अंबारी के पास गुरुवार की सुबह सड़क के किनारे दो लोगों का शव पड़ा मिला। शव देखने से लग रहा था कि दोनों को करंट लगाकर जान ली गई है। दोनों शवो की पहचान पति-पत्नी के रूप में हुई है .परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव के साथ ही सड़क पर ही बैठ गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक अहरौला थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी इन्द्रपाल मौर्य फुलवरिया में जनरल स्टोर की दुकान चलाते थे। वह अपनी पत्नी शकुंतला मौर्य के साथ मंगलवार को दवा लेने के लिए बाइक से जौनपुर के शाहगंज बाजार गए थे। दोनों देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उनके मोबाइल पर फोन किया। इन्द्रपाल ने फोन उठाया और बताया कि वे किसी संकट में हैं। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया।
परिवार वाले रातभर दोनों की खोजबीन करते रहे। इसी बीच सुबह शव मिलने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। गुरुवार की सुबह घर से आठ किलोमीटर दूर अंबारी में दंपत्ति का शव मिला। पास में ही उसकी बाइक भी गिरी मिली। दंपत्ति के कपड़े अस्तव्यस्त थे। दोनो के चेहरे काले पड़ गए थे। लोग करंट लगा कर हत्या करने की आशंका जता रहे हैं।

इन्द्रपाल के भतीजे प्रदीप मौर्य ने भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों पर अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। एसपी के आदेश पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
 

मजदूरों को मिला 6.29 कैरेट का हीरा

मजदूरों को मिला 6.29 कैरेट का हीरा

पन्ना : ग्राम जारुआपुर में एक खेतहर मजदूर सुनील कुमार को उज्जवल किस्म का 6.29 कैरेट का हीरा मिला। हीरे की कीमत लगभग 30 लाख रुपए है। बता दें कि सुनील ने अपने पाँच साथियों के साथ मिलकर हीरा कार्यालय में दस बाई दस का हीरा खदान खोदने का पट्टा लिया था। बुधवार को प्राप्त हीरा उसने पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है। 

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर…

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर…

बस्ती (उप्र) : उत्तर प्रदेश के बस्ती में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई है। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना इलाके के नेशनल हाइवे पर दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर हो गई । इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक गोरखपुर के पादरी बाजार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मेहनत के बाद मृतकों और घायलों को बाहर निकाला । घायलो को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

बारातियों से भरी गाड़ी कुएं में गिरी, 7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक…

बारातियों से भरी गाड़ी कुएं में गिरी, 7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक…

छिंदवाड़ा (मप्र) : मध्यप्रदेश के छिंदवाडा में बारातियों से भरी बोलेरो कुएं में गिर गई. इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। छह लोग घायल बताए गए हैं।इनमें एक मासूम बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद बारात अपने घर लौट रही थी कि रास्ते में अचानक यह भयानक और दर्दनाक हादसा हो गया.

घटना बुधवार देर रात यहां कोडमऊ की बताई जा रही है .पुलिस के अनुसार एक बरात भाजीपानी गांव गई थी। बुधवार देर रात बरात से लौट रही बोलेरो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कुएं में जा गिरा। इस दौरान उसमें सवार मासूम बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने रेस्क्यू कर बोलेरो बहन को कोई से बाहर निकाला वहीं शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा ड्राइवर को झपकी आने से हुआ है, इस हादसे में 3 साल की दीपू उर्फ दीपेंद्र इवनती, अजय के पिता बलवान इवनती, सचिन के पिता रामदीन, राजकुमार सुखराम चौरे, सागर उर्फ शिवपाल पिता मंगल, बिच्छू रंजीत पिता बिस्तु उइके, रामनाथ पिता दादूलाल इनवाती का निधन हो गया है। इस हादसे में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उधर, इस दिल दहला देने वाली घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि छिंदवाड़ा जिले में एक सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की असमय मौत की दुखद खबर मिली. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को उनके चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी करता हूं।
 

तेंदुए ने ली 3 बच्चों की जान..

तेंदुए ने ली 3 बच्चों की जान..

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी इलाके में पिछले कुछ दिनों में एक तेंदुए ने तीन बच्चों की जान ले ली है, जिसके बाद प्रशासन ने मंगलवार को सभी उपलब्ध संसाधनों को जुटाकर उसे पकड़ने या खत्म करने के निर्देश जारी किए। अधिकारी ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले में उरी के कलसन घाटी और बोनियार इलाकों में तेंदुए द्वारा बच्चों को मारे जाने की तीन घटनाएं सामने आई हैं।

एक आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक, लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेजी से प्रतिक्रिया देते हुए बारामूला के उपायुक्त (डीसी) सैयद सेहरिश असगर ने मंगलवार को अधिकारियों को सभी उपलब्ध संसाधनों को जुटाकर तेंदुए को पकड़ने या खत्म करने का निर्देश दिया। 

समंदर में डूबने से हुए 2 युवको की मौत

समंदर में डूबने से हुए 2 युवको की मौत

मुंबई : मुंबई के जुहू चौपाटी पर घूमने आए चार युवकों के समंदर में डूबने से मौत हो गई . घटना की जानकारी मिलते ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था . डूबे हुए 3 लोगों में से दो शवो को बरामद कर लिया गया है. जिन दो शवों को बरामद किया गया है, उनकी पहचान कौस्तुभ गुप्ता और परेश गुप्ता के नाम से की रूप में की गई है. ये दोनों सगे भाई थे.

जानकारी के मुताबिक साथ में आये तीसरे युवक की पहचान अमन सिंह (21) को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि उसकी स्थिति इस वक्त क्या है इस बारे में स्पष्ट रूप से अभी तक किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है. सभी बच्चे मुंबई के चेंबूर इलाके के रहने वाले थे. गौरतलब है कि 4 युवकों में से एक युवक को कल शाम को ही बचा लिया गया था. आज दो युवकों के शव बरामद हुए हैं.
 

नूपुर शर्मा के खिलाफ असम में बढ़ता गुस्सा, पुतला दहन के बाद अब एफआईआर दर्ज

नूपुर शर्मा के खिलाफ असम में बढ़ता गुस्सा, पुतला दहन के बाद अब एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के खिलाफ असम में पूर्व मंत्री ने एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने साथ में भाजपा से बर्खास्त नेता नवीन जिंदल का नाम भी शामिल किया है। खास बात है कि पूर्वोत्तर राज्य में शर्मा के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। हाल ही में राज्य में उनके पुतले जलाए गए थे। इससे पहले असम में कांग्रेस भी दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा चुकी है।
पूर्व मंत्री अताउर रहमान मजरभुइया ने शर्मा और जिंदल पर समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मंगलवार को काटीगोराह पुलिस स्टेशन में स्नढ्ढक्र दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने पुलिस से कहा है कि दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कड़ी धाराओं के तहत मामला बनाया जाए।

मजरभुइया ने कहा, इन दो लोगों ने जानबूझकर समाज के वर्ग के भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और देश के कानून के हिसाब से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सभी वर्गों से अपील की है कि शर्मा और जिंदल के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के दौरान किसी तरह की हिंसा में शामिल न हों।

कुछ दिनों पहले ही कछार जिले समेत कई अन्य इलाकों में शर्मा का पुतला फूंका गया था। हालात की गंभीरता के मद्देनजर प्रशासन ने बराक घाटी के सभी तीन जिलों में धारा 144 लागू कर दी थी। आदेश के अनुसार, हम किसी भी जगह पर पांच या उससे ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक लगा दी है। पैरा मिलिट्री के अलावा कोई भी व्यक्ति हथियार, विस्फोटक, लाठी, भाले, पत्थर या कोई भी घातक हथियार नहीं रखेगा, जिससे चोट लग सकती है। कोई व्यक्ति या संगठन जिला मजिस्ट्रेट की इजाजत के कोई जुलूस, रैलियां या जनसभा नहीं कर पाएगा।
कछार जिला के पुलिस अधीक्षक रमनदीप कौर ने कहा कि जिले के सोनई और काटीगोराह इलाकों में हाल ही में कुछ विरोध प्रदर्शन देखे गए हैं। उन्होंने कहा, विरोध प्रदर्शन के बाद हम इसमें शामिल लोगों तक पहुंचे और उनसे किसी को नहीं उकसाने की अपील की। वे सहमत हुए और इसके बाद कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुए। आगे किसी आंदोलन या अप्रिय घटना से बचने के लिए जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है।
 

डॉक्टर के लापरवाही से  गई मरीज की जान ....

डॉक्टर के लापरवाही से गई मरीज की जान ....

बिहार : बिहार के मुजफ्फरपुर में सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के लापरवाही से मरीज की मौत का मामला सामने आया है । इलाज के लिए पहुंचा मरीज अरविंद रजक दर्द से घंटे भर छटपटाते हुए मर गया। लेकिन, डॉक्टर नहीं आए।

सिकंदरपुर धोबी घाट निवासी अरविंद रजक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन और मोहल्ले के दर्जनों लोग अस्पताल पहुंच गये। परिजनों ने डॉक्टरों व कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। मौके पर पहुची पुलिस ने करीब दो घंटे के मशक्कत के बाद आक्रोशितों को समझा बुझाकर शांत कराया। प्रभारी थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाने का अस्वाशन दिया है।

परिजनों का आरोप है कि अरविंद दर्द से छटपटा रहे थे। वे लोग डॉक्टर को खोज रहे थे, लेकिन एक घंटे बाद भी कोई डॉक्टर अरविंद को देखने नहीं पहुंचे। परिजन रो रोकर कर्मियों से फरियाद कर रहे थे। लेकिन उनलोगों की कोई नहीं सुन रहा था। इस बीच अरविंद की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार ने कहा कि मरीज की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं थे।
 

पहले बेटी को सुलाया मौत की नींद फिर खुद को लगाई फांसी…

पहले बेटी को सुलाया मौत की नींद फिर खुद को लगाई फांसी…

झारखंड: झारखंड में पलामू जिले के बसौरा गांव थाना क्षेत्र नीलाम्बर-पीताम्बरपुर से आत्महत्या का मामला सामने आया है।जिसमे एक परिवार में आपसी कलह से क्षुब्ध एक माँ ने अपनी दो छोटी-छोटी बच्चियों के साथ आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नीलाम्बर पीताम्बरपुर थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना पाकर गांव पहुंच कर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया।थाना प्रभारी के अनुसार महिला रिंकू देवी (24) अपने आवास में ही फंदे से झूलते हुए पाई गई और बगल में उसकी दो एवं चार वर्ष की दो बेटियों के शव भी पड़े हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
 

युवती ने किया शादी से इंकार सिरफिरे आशिक ने फेका तेजाब...

युवती ने किया शादी से इंकार सिरफिरे आशिक ने फेका तेजाब...

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाने में एक सिरफिरे आशिक के हद से गुजरने की कीमत एक युवती को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। सिरफिरे आशिक ने शादी से इंकार करने पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी कथित प्रेमिका पर तेजाब से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मीरगंज के रहने वाले कृष्णा कुमार की बहन की शादी कररिया ठकुराई गांव में हुई थी। इसी क्रम में वह अपनी बहन के घर आता था। पास में ही युवती का घर था। इसी दरम्यान दोनो में दोस्ती हुई और फिर नजदीकियां बढ़ गई। बताया जाता है कि दोनों में फोन से लंबी बातचीत भी होने लगी।

इसी दौरान युवती की कहीं और शादी ठीक हो गई और सात मई को सगाई भी हो गई। इस बात से कृष्णा नाराज हो गया और आरोप है कि सात मई की रात कृष्णा अपने मित्रों के साथ पहुंचा और सोए अवस्था में युवती पर तेजाब से हमला कर दिया और फरार हो गया।
युवती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से पहले गोरखपुर और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अंतत: सोमवार को युवती की मौत हो गई।

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने मंगलवार को बताया कि पीडि़ता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी साक्ष्य इक_ा किए गए हैं। जल्द ही स्पीडी ट्रायल कर आरोपी को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।