BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
वाइसरॉय टेरिटॉरी हटाने हाई कोर्ट में याचिका दायर

वाइसरॉय टेरिटॉरी हटाने हाई कोर्ट में याचिका दायर

नई दिल्ली : भारत पर दो सदियों तक अंग्रेजों ने राज किया। इसके सबूत आज भी कई जगह नजर आते हैं। एक ऐसा ही सबूत हमारे देश की फ्लाइट्स पर होता है, जिसे कॉल साइन VT कहा जाता है। भारतीय विमानों पर नजर आने वाले कॉल साइन VT को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर हुई है।

भाजपा नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय की ओर से दायर अर्जी में कहा गया है कि इस VT साइन का दरअसल मतलब है कि विक्टोरियन या वाइसरॉय टेरिटॉरी यानि भारत पर ब्रिटिश का राज। याचिका के मुताबिक ये कॉल साइन ब्रिटिश विरासत का प्रतीक है और आजादी के 75 सालों बाद भी भारतीय विमानों पर इस कॉल साइन की मौजूदगी दासता का प्रतीक है।

याचिका में कहा गया है कि अंग्रेजों ने अपने सभी उपनिवेशों के लिए वी से शुरू होने वाले शब्दों का कोड बनाया था। ज्यादातर देशों ने आजादी के बाद इस कोड को छोड़ दिया। नेपाल, पाकिस्तान, चीन और श्रीलंका ने अपना कोड बदल लिया, लेकिन भारत में अब भी इस कॉल साइन का इस्तेमाल बदस्तूर जारी है। भारत में रजिस्टर्ड सभी एयरक्राफ्ट पर ये VT बना होता है। विमानों के पिछले वाले दरवाजे और खिड़की के ऊपर ये कॉल साइन नजर आता है। यहां तक कि भारत के प्रधानमंत्री भी जब विदेश यात्रा पर जाते हैं तो उनके विमान पर भी ये VT साइन नजर आता है। आजादी के 75 साल गुजरने के बावजूद इस बदलने की जहमत नहीं उठाई गई, ये राष्ट्रीय शर्मिंदगी का विषय है।

अश्विनी उपाध्याय की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि साल 2004 में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन को इस कोड को बदलने के लिए सम्पर्क किया, लेकिन इस कोशिश का कोई नतीजा नहीं निकला। ये कोड 1929 में ब्रिटिश शासकों ने हमें दिया था लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत जैसा एक संप्रभुता सम्पन्न राष्ट्र, आज भी ब्रिटिश दासता के प्रतीक इस साइन कोड को ढोह रहा है। 

जीजा ने अपने 16 वर्षीय साले कि  गहरी खाई में फेंककर कि  हत्या

जीजा ने अपने 16 वर्षीय साले कि गहरी खाई में फेंककर कि हत्या

जबलपुर : जबलपुर शहर से दिल देहला देनेवाला मामला सामने आया आया है । सैर कराने के बहाने जीजा ने अपने 16 वर्षीय साले को गहरी खाई में फेंककर हत्या कर दी । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

पुलिस ने बताया कि , 16 वर्षीय बेटे अतुल मिश्रा कि माँ निर्मला मिश्रा ने 14 जून को लापता होने कि सूचना पुलिस को दी  थी । उन्होंने बतया कि 11 जून को अतुल घर से निकला था। जो उनके बेटे अतुल को अपने साथ ले गया। आरोपित अभिषेक मृतक किशोर का जीजा है ।नाबालिग साला जीजा से अपनी बहन के बारे में अमर्यादित बातें करता था. चरित्र को लेकर अपशब्द कहता था। इससे नाराज होकर जीजा ने साले की हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपित जीजा व वारदात में शामिल उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरापियों अभिषेक मिश्रा तथा उसे दोस्त मयंक द्विवेदी को कोर्ट के निर्देशन पर जेल भेज दिया है। 

फर्जी बिलिंग मामले में वैष्णो हॉस्पिटल की मान्यता कि निरस्त

फर्जी बिलिंग मामले में वैष्णो हॉस्पिटल की मान्यता कि निरस्त

भोपाल : आयुष्मान योजना में फर्जी बिलिंग के गड़बड़ी मिलने पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए खजूरीकलां स्थित वैष्णो मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की मान्यता निरस्त कर दी गई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने जांच दल को भी गुमरहा करने का प्रयास किया। कंप्यूटर से फर्जी कागजात बनाए गए थे। अस्पताल में फैटम बिलिंग की जा रही थी। अस्पताल द्वारा किए जा रहे फर्जीवाड़े की शिकायत मिलने पर आयुष्मान भारत निरामय मप्र के प्रबंधक द्वारा क्राइम ब्रांच में 31 मई 2022 को एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

 

46 वर्षीय महिला से 25 साल के युवक ने किया दुष्कर्म

46 वर्षीय महिला से 25 साल के युवक ने किया दुष्कर्म

भोपाल : शाहपुरा थाना पुलिस ने सिवनी निवासी से शून्य पर मिली एक दुष्कर्म का केस डायरी कर असली कायमी की है। 46 वर्षीय महिला दस माह पहले भोपाल में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करने पहुंची थी। इस दौरान 25 साल के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

शाहपुरा थाना पुलिस के मुताबिक महिला अपने पति के साथ पहुंची थी। वह फारच्यून सिगनेचर मल्टी में मजदूरी कर रही रही थी और बिल्डिंग में ही रहती थी। जुलाई 2021 में आरोपित 25 साल के धर्मेन्द्र चंद्रवंशी ने महिला से दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर उसे कमरे में बंधक बनाकर मारपीट भी करता था। बाद में महिला सिवनी चली गई। आरोपित ने उसके घर सिवनी पहुंचकर उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की तो उसने सिवनी के महिला थाने में उसकी शिकायत की। शाहपुरा पुलिस केस दर्ज कर आरेापित की तलाश में लग गई है।
 

गुटखा तस्करी में 1378 करोड़ रुपये से ज्यादा जीएसटी वसूली का नोटिस

गुटखा तस्करी में 1378 करोड़ रुपये से ज्यादा जीएसटी वसूली का नोटिस

इंदौर : कोरोना संक्रमण के पहले लाकडाउन के दौरान वर्ष 2020 में गुटखा-सिगरेट तस्करी का मामला डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआइ) ने पकड़ा था। शरीर को केंद्र बनाकर चल रहे तस्करी के मामले में डीजीजीआई ने टैक्स चोरी का हिसाब निकाला है। गुटखा निर्माण कर अन्य प्रदेशों में तस्करी कर रहे 27 लोगों पर 1378 करोड़ 43 लाख 50 हजार 773 रुपये का टैक्स और पेनाल्टी की मांग निकाली गई है। कार्रवाई के दायरे में आने वाली फर्म व उनके भागीदारों समेत 27 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। इसमें इंदौर के 16 और गुजरात की 11 फर्में शामिल हैं। डीजीआई ने आपरेशन कर्क के तहत मई-जून 2020 में कारव्राठ की थी। जांच के बाद अब टैक्स चोरी का हिसाब निकालते हुए बकाया राशि जमा करने का नोटिस संबंधित पक्षों को दिया गया है।  

सिलेण्डर में लगी आग, मां पुत्र समेत हुई तीन की मौत...

सिलेण्डर में लगी आग, मां पुत्र समेत हुई तीन की मौत...

जौनपुर : जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली गांव में गुरुवार रिसाव से गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर गृहस्वामी उसका भाई व पत्नी समेत पांच लोग झुलस गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मां-पुत्र समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं एक व्यक्ति और उसके तीन साल के बेटे की हालत गंभीर है। घटना से गांव में मातम पसर गया है महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली गांव निवासी 30 वर्षीय अखिलेश विश्वकर्मा की 28 वर्षीया पत्नी नीलम गुरुवार को सवेरे रिहायशी छप्पर में बने रसोई घर में दूध गर्म करने के लिए गई। उसी छप्पर में उसके दो बच्चे पांच वर्षीय शिावांस व तीन वर्षीय युवराज सो रहे थे। नीलम ने जैसे ही माचिस जलाई कि सिलिंडर में आग लग गई।

देखते ही देखते आग छप्पर तक पहुंच गई। आग तेजी से धधकने लगी तो नीलम तुरंत वहां से भागी और मदद के लिए गुहार लगाने लगी। पति और दोनों बच्चे आग में घिरे थे जिन्हें बचाने के लिए नीलम अंदर दाखिल हुई और वो भी आग में घिर गई। चीखपुकार सुनकर अखिलेश का बड़ा भाई 32 वर्षीय सुरेश पहुंचा। आग इतना भयावह रूप ले चुकी थी कि उसके सामने टिक पाना मुश्किल हो रहा था। घर वालों का शोर-शराबा व घर से उठते धुएं को देख आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस को सूचना दी गई और छप्पर को किसी तरह से तोड़कर आग में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया और अंदर फंसे पति-पत्नी समेत दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। परिजनों को बचाने की कोशिश में सुरेश भी गंभीर रूप से झुलस गया। छप्पर में रखा गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर राख हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे लोगों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर नीलम, उसके बेटे और जेठ सुरेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अखिलेश और उसके तीन साल के बच्चे की हालत गंभीर है। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया । 

30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा इस साल 30 जून से शुरू होकर 11 अगस्त तक संपन्न होगी. इस बार अमरनाथ की यात्रा में 10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के यात्रा में शामिल होने का अनुमान है. इस यात्रा के लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा है कि अमरनाथ यात्रा करने के इच्छुक तीर्थयात्रियों को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा या सत्यापन के वास्ते स्वेच्छा से आधार जमा कराना होगा.

बाबा  बर्फानी  के दर्शन के लिए लाखों भक्त आते हैं और इस दौरान साफ सफाई का भी खास ध्यान रखा जाता है. इसलिए जम्मू नगर निगम ने सोमवार को कहा कि वह आगामी अमरनाथ यात्रा के दौरान करीब 350 सफाई कर्मियों की तैनाती करेगा. इसके साथ ही निगम ने इस यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए यादगार बनाने के लिए कई पहलों की भी घोषणा की है.
 

कार में लगी आग, जिंदा जल गए 3 डाक्टर…

कार में लगी आग, जिंदा जल गए 3 डाक्टर…

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन डाक्टरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोनीपत में कार तेज रफ्तार कार पहले पत्थरों से बने बैरिकेड से जा टकराई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। इसके बाद रोहतक के रहने वाले तीन डाक्टर जिंदा जल गई, जबकि 2 डाक्टरों को गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में जान गंवाने वाले डाक्टरों की पहचान पुलकित (नारनौल), संदेश (रेवाड़ी) और रोहित (सेक्टर 57 गुरुग्राम) के रूप में हुई है। सभी पीजीआई रोहतक में एमबीबीएस के छात्र बताए गए हैं। रात को सभी छह साथी रोहतक से हरिद्वार जाने के लिए आई-10 कार से निकले थे। भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सभी फाइनल ईयर के छात्र थे और डाक्टर थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीजीआई रोहतक में एमबीबीएस के पांचों छात्र कार से रोहतक से हरिद्वार (उत्तराखंड) जा रहे थे। रोहतक से एमबीबीएस के छात्र आइ-10 कार से हरिद्वार के लिए निकले थे। इस बीच सोनीपत से गुज़रने वाले मेरठ-झज्जर नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात तेज़ रफ़्तार कार टकराई पत्थरों की बेरिकेड्स से टकराने के बाद कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार तीनों डाक्टरों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो डाक्टरों की हालत गंभीर बताई जा रही है.हादसे में घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार सभी कार सवार युवक सभी पांचों युवक रोहतक से हरिद्वार के लिए निकले थे। वहीं, पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सोनीपत भिजवाया गया है। जानकारी मिलने पर सोनीपत पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है

 

सहेली को दिल दे बैठी लड़की, कोर्ट में जाकर कहा पति-पत्नी की तरह रहना चाहती हैं...

सहेली को दिल दे बैठी लड़की, कोर्ट में जाकर कहा पति-पत्नी की तरह रहना चाहती हैं...

उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में झाड़ोल थाना पुलिस ने जब दो युवतियों को उदयपुर कोर्ट में पेश किया तो लोगों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। अजमेर से उदयपुर भाग कर आई दो लड़कियों ने कोर्ट में कहा कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करती हैं और शादी कर पति-पत्नी की तरह रहना चाहती हैं जिसके बाद वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि दोनों युवतियों ने शादी कर ली है और उनकी अजमेर में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद दस्तयाब का वारंट निकला हुआ है। वहीं दोनों युवतियों को कोर्ट में अपना बयान दिया जिसके बाद उन्हें नारी निकेतन भेज दिया गया। इस मामले में आज फिर सुनवाई होगी।

मिली जानकारी के मुताबिक कोर्ट परिसर में पहुंचे परिजनों ने दोनों युवतियों को काफी देर तक समझाने की कोशिश भी की और दोनों युवतियों के परिजनों ने उन्हें अजमेर से उदयपुर चलने के लिए कहा लेकिन उन्होंने साथ जाने से मना कर दिया।
बता दें कि दोनों युवतियां ढाई महीने पहले घर से लापता हो गई थी जिसके बाद परिजनों ने थाने में लापता की रिपोर्ट लिखवाई थी। वहीं दोनों के बालिग होने के चलते पुलिस ने शुरूआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया और परिजन लड़कियों को तलाशते हुए खुद उदयपुर जिले के झाड़ोल कस्बे पहुंचे।

बता दें कि मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान लड़कियों ने कोर्ट में कहा कि वह पिछले 3 सालों से अच्छी दोस्त हैं और उन्हें किसी और से शादी नहीं करनी है। लड़कियों ने कहा कि वह एक-दूसरे के जीवनसाथी बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनके समलैंगिक संबंधों को परिवार और समाज कभी स्वीकार नहीं कर पाता जिसके कारण उन्होंने घर से भागने का फैसला किया।

वहीं झाड़ोल थाने के एएसआई हिम्मत सिंह ने बताया कि हावड़ा अजमेर की रहने वाली दोनों लड़कियां एक ही समाज की है और पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई। जानकारी के मुताबिक एक लड़की कॉलेज में फर्स्ट ईयर और दूसरी 12वीं की छात्रा है जिनमें से एक की उम्र 21 और दूसरी की 20 साल है।

पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियां एक दूसरे से प्यार करती है। बता दें कि मूल रूप से अजमेर की रहने वाली दोनों लड़कियां 3 साल पहले एक प्रोग्राम में एक दूसरे से मिली थी जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और एक-दूसरे से प्यार हो गया। अक्सर दोनों एक दूसरे के घर आती-जाती भी थी। इसके बाद शादी करने और साथ रहने के उद्देश्य से दोनों ढाई महीने पहले घर से गायब हो गई जिसके बाद परिजन लगातार तलाश कर रहे थे।
 

 मिट्टी निकालते समय 5 महिलाएं दबीं, 1 की मौत

मिट्टी निकालते समय 5 महिलाएं दबीं, 1 की मौत

उत्तराखंड : उत्तरकाशी की मोरी तहसील में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा का मामला प्रकाश में आया है .गोविंद राष्ट्रीय पार्क में मिट्टी निकालते वक्त 5 महिलाएं दब गईं । इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना उत्तरकाशी की मोरी तहसील के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के फिताडी गांव कि है जहाँ बुधवार कि सुबह 5 महिलाये घर के चूल्हे व मकान को लेपने के लिए मिट्टी निकालने गई थी। मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला। घटना में एक महिला कि मौके पर ही मौत हो गई . घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. पुलिस-प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
 

आम  दिलाने के बहाने  से एक बुजुर्ग ने कि 3 साल की बच्ची से रेप

आम दिलाने के बहाने से एक बुजुर्ग ने कि 3 साल की बच्ची से रेप

दिल्ली : दिल्ली के गोविंदपुरी में आम दिलाने के बहाने से 3 वर्षीय बच्ची से एक बुजुर्ग ने कि दरिन्दिगी । आरोपी बुजुर्ग ने किसी को बताने पर बच्ची को उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी और घर भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची का परिवार बिहार का रहने वाला है . फिलहाल  परिवार  के सभी लोग तुगलकाबाद गांव में किराए पर रहते है।  बच्ची के पिता पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं। पुलिस शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि 19 जून की शाम को आरोपी दुर्वासा घर से बच्ची को आम दिलाने के लिए ले गया था। देर रात तक जब बच्ची वापस नहीं आई तो मां दुर्वासा के घर गई। आरोपी दुर्वासा ने बच्ची की मां के आवाज मारने पर बच्ची को घर के गेट से बाहर भेज दिया। मां बच्ची को लेकर घर आई।

खाना खाने के बाद बच्ची सोने के लिए चली गई। देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद बच्ची की मां ने उसे दवाई दी। बच्ची ने बताया कि उसके साथ दादा ने गंदी हरकत की है। जिससे उसके पेट में दर्द हो रहा है। महिला ने पति को बताया और पुलिस को सूचना दी। गोविंदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। जहां बच्ची का मेडिकल कराया। बच्ची के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।
 

सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

बिहार : बिहार के जमुई जिले से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है . बुधवार सुबह लक्ष्मीपुर-जमुई मुख्य मार्ग स्थित गैस गोदाम के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों में से एक कि मौके पर ही मौत हो गई । दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बंगरडीह निवासी सत्यम कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बंगरडीह से लक्ष्मीपुर गए थे। घर लौटने के दौरान गैस गोदाम के पास लक्ष्मीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक से कुचलने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया।
 

लापता हुई युवती ने इंस्टाग्राम पर भेजी जख्मी हाथ की फोटो ....लिखा मौत मेरे करीब

लापता हुई युवती ने इंस्टाग्राम पर भेजी जख्मी हाथ की फोटो ....लिखा मौत मेरे करीब

उत्तरप्रदेश : उत्तरप्रदेश कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज से सोमवार शाम से लापता हुई युवती ने अपने बहन के इंस्टाग्राम पर हाथ के गहरे घाव फोटो भेजी है । इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस जाँच में जुट गई है।

पीड़ित परिवार के  अनुसार , मंगलवार रात हाथ पर जख्म बनी फोटो भेजी गई है। पोस्ट में लिखा है कि हमको देख नहीं पाओगे मौत मेरे बिलकुल करीब है। इंस्पेक्टर हरिशंकर चन्द्र के मुताबिक 18 वर्षीय युवती सोमवार रात को घर से चली गई थी। दावा है कि युवती अपने साथ रुपये और गहने भी ले गई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक इंस्टाग्राम पोस्ट मोबाइल के जरिए की गई है। ऐसे में युवती के मोबाइल नम्बर की लोकेशन पुलिस खंगाल रही है।
 

केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन की बन रही रणनीति, सीएम बघेल भी हैं शामिल …

केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन की बन रही रणनीति, सीएम बघेल भी हैं शामिल …

नई दिल्ली/रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय में राहुल गांधी से पांच दिनों की पूछताछ हो चुकी है। एजेंसी ने अब गुरुवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बीच दो दिनों से दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक कांग्रेस मुख्यालय में जारी है। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस विधायक और पदाधिकारी भी शामिल हैं।

बैठक में नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को कुचलना चाहती है। इसके लिए वह अलोकतांत्रिक प्रक्रिया भी अपना रही है। ऐसे समय में कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ रही है। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई कैसे लड़ी जाए इस पर मंथन जारी है। बैठक में सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में आंदोलन के रूपरेखा पर भी चर्चा हो रही है।

बताया जा रहा है कि कुछ देर में सभी नेताओं को इसकी जानकारी दे दी जाएगी। कांग्रेस मुख्यालय में हो रही बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदम्बरम, प्रमोद तिवारी, अधीर रंजन चौधरी सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लगभग सभी विधायक मौजूद हैं।
 

भूकंप से 155  लोगों की मौत

भूकंप से 155 लोगों की मौत

काबुल/नई दिल्ली : अफगानिस्तान के पूर्वी इलाके पाकटिका में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। वहां की स्थानीय मीडिया के अनुसार, भूकंप के कारण 155 लोगों की मौत हो गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई। आपदा प्रबंधन अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस भूकंप में अधिक नुकसान पाकटिका में हुआ है। तालिबानी प्रशासन के आपदा प्रबंधन अथारिटी के प्रमुख मोहम्मद नसीम हक्कानी ने बताया कि प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्य जारी है। 

अग्निपथ पर प्रधानमंत्री एक्टिव, आज तीनों सेना के प्रमुखों के साथ अलग-अलग बैठक

अग्निपथ पर प्रधानमंत्री एक्टिव, आज तीनों सेना के प्रमुखों के साथ अलग-अलग बैठक

नई दिल्ली : अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 21 जून को तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। तीनों सेना प्रमुख प्रधानमंत्री से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार पहले पीएम मोदी से मिलेंगे। आपको बता दें कि तीनों रक्षा सेवाओं ने नई सैन्य योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती शुरू करने के लिए पहले ही अधिसूचना जारी कर दी है।

सेना की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अगले महीने से आवेदकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। सेना ने कहा कि अग्निवीर भारतीय सेना में एक अलग रैंक बनाएंगे, जो कि किसी भी अन्य मौजूदा रैंक से अलग होगा। उन्हें चार साल की सेवा अवधि के दौरान प्राप्त जानकारी का खुलासा करने से भी रोक दिया जाएगा। अग्निपथ योजना के तहत सेना का कुल 83 भर्ती अभियान अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में पूरे भारत में चलाए जाएंगे।
सैन्य मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आगजनी और हिंसा में शामिल युवा तीनों सेवाओं में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि किसी का भी नामांकन करने से पहले पुलिस सत्यापन प्रक्रिया की जाएगी।
सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

सेना ने सोमवार को अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना के तहत सैनिकों को शामिल करने के लिए एक अधिसूचना जारी की जिसके तहत अगले महीने आवेदकों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा। सेना ने अपनी अधिसूचना में कहा कि बल की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और पर किया जा सकता है और नए मॉडल के तहत सभी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य था।
सेना ने कहा कि अग्निवर भारतीय सेना में एक अलग रैंक बनाएंगे, जो कि किसी भी अन्य मौजूदा रैंक से अलग होगा। सेना ने कहा, अग्निवीर योजना के माध्यम से नौकरी पाए सैनिकों को समय-समय पर चिकित्सा जांच और शारीरिक और लिखित परीक्षणों से गुजरना होगा।

अग्निपथ विरोध के चलते रेलवे ने 612 ट्रेनें रद्द कीं
रेलवे ने एक बयान में कहा कि अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना का विरोध जारी है। इसे देखते हुए सोमवार, 20 जून को 600 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। रेलवे ने एक बयान में कहा कि प्रभावित 612 ट्रेनों में से 223 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों और 379 यात्री ट्रेनों सहित 602 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। चार मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें और छह यात्री ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द कर दी गईं। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र पूर्व मध्य रेलवे था, जिसका मुख्यालय बिहार के हाजीपुर में है।
 

35,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए तहसीलदार के रीडर

35,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए तहसीलदार के रीडर

 मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के बालाघाट में आर्थिक अपराध शाखा ने एक सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। तहसीलदार के रीडर ने जमीन का खसरा बदलने के लिए 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

बालाघाट जिले में तहसीलदार के रीडर जब 35 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे तभी एजेंसी ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'लालबर्रा क्षेत्र के तहसीलदार कार्यालय में रीडर पद पर तैनात आरोपी पैमेंद्र हरिनखेड़े को रविवार की शाम गिरफ्तार किया गया।' उन्होंने बताया कि आरोपी ने एक बंद टाइल्स फैक्ट्री की जमीन का खसरा बदलने के लिए कथित तौर पर एक व्यक्ति से 50,000 रुपये मांगे थे, लेकिन बाद में 40,000 रुपये पर बात तय हुई। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने 15 जून को आरोपी को पांच हजार रुपये दे दिए थे जबकि बची हुई राशि का भुगतान रविवार शाम को कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

8 महीने की बच्ची को तीसरी मंजिल से फेंका , हुई मौत

8 महीने की बच्ची को तीसरी मंजिल से फेंका , हुई मौत

राजस्थान: राजथान के बांसवाड़ा शहर में 8 माह की एक बच्ची को तीसरी मंजिल से फेंकने का मामला सामने आया है। बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची खून से सनी हुई मिली है। आसपास के कई लोग किराये पर रहते हैं इसलिए बच्ची के माता-पिता का पता नहीं चल सका है। पुलिस जाँच में जुटी है

जानकारी के मुताबिक , घटना रविवार रात की बतायी जा रही है। अचानक तेज आवाज आने पर लोगों ने बाहर आकर देखा तो एक बच्ची खून से लथपथ जमीन पर पड़ी मिली थी । इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस को शक है कि किसी ने रात के समय बच्ची को फेंककर फरार हो गया। राजतालाब चौकी (कोतवाली) प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि नवजात का शव पृथ्वीगंज स्थित सरकारी स्कूल के पीछे मिला है।

पोस्टमार्टम में उसके करीब 7 से 8 महीने के होने का अनुमान है। स्कूल के पास इमारत में रहने वाले रामचंद्र तेली ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उनकी छत पर भी खून के निशान भी मिले हैं। नवजात के माता-पिता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के पास दो से तीन माले की इमारतें हैं, जहां कई लोग किराये पर रहते हैं। बच्ची के माता-पिता का पता लगाया जा रहा है। आसपास लोगों से पूछताछ कर रहे हैं कि पिछले एक साल में किन-किन की डिलीवरी हुई थी। सीसीटीवी को भी जाँच कर रहे हैं।
 

सिर्फ दो आम के लिए पिता और भाई ने युवक को बेरहमी से पीटा; मौत

सिर्फ दो आम के लिए पिता और भाई ने युवक को बेरहमी से पीटा; मौत

उत्तरप्रदेश : गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र के जैनपुर गांव में चौका देने वाला मामला सामने आया है . सिर्फ दो आम के लिए पिता और भाई ने मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीटा . पिटाई से घायल युवक की रात में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक , जैनपुर निवासी रामरतन निषाद का रविवार को आम तोड़ने को लेकर उसके पिता मोहित निषाद और भाई सुरेंद्र निषाद से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि पिता और भाई ने मिलकर रामरतन की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। रामरतन की पत्नी किरन के मुताबिक रविवार को साझे के एक पेड़ से आम तोड़कर आपस में बांटा गया था। इसके बाद शाम को लगभग पांच बजे पेड़ पर बचे दो आम किरन के पति रामरतन ने तोड़ लिए। इसे लेकर पहले दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई। फिर पिता मोहित और भाई सुरेंद्र ने मिलकर रामरतन को बुरी तरह पीट दिया।

पिटाई के दौरान आरोपियों की धमकी के कारण गांव वाले भी बीच-बचाव के लिए नहीं आए। बिना इलाज के ही रामरतन पूरी रात कराहता रहा। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई। किरन ने पति की मौत की सूचना मायके वालों को देने के साथ ही गुलरिहा पुलिस को भी बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर गुलरिहा उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि किरन की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

प्रदेशभर में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, सरकार ने दिए निर्देश…

प्रदेशभर में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, सरकार ने दिए निर्देश…

आइजोल : मिजोरम सरकार ने पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते रविवार को आदेश दिया कि अगले दो दिन सभी स्कूल बंद रखे जाएं। राज्य में हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन तथा रास्तों और आवासीय क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि सोमवार और मंगलवार को प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। अधिसूचना में कहा गया कि राज्य के आपदा विभाग की सलाह पर यह निर्णय लिया गया।

अगले दो दिन के दौरान मौसम विभाग ने राज्य में तूफानी बारिश का अंदेशा जताया है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि आइजोल समेत मिजोरम के कई स्थानों पर भूस्खलन की खबरें प्राप्त हुई।