पटना। जमुई, औरंगाबाद, नवादा जिलों में बड़े पैमाने पर निकिल, पोटाश, क्रोमियम के भंडार मिले हैं, जिसका खनन जल्द शुरू होने वाला है. बिहार के खनन मंत्री ने कहा कि बिहार में कई महत्वपूर्ण तत्व के भंडार मिले हैं जिसका खनन जल्द ही कराया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर ( Earthquake in Jammu and Kashmir ) में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. अमरनाथ गुफा के करीब बादल फटने के बाद यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।हालांकि भूकंप के झटकों से किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. बादल फटने और भूकंप की घटनाएं लगभग एक ही समय की बताई जा रही हैं
ITBP के जवानों ने निचले अमरनाथ गुफा स्थल पर बादल फटने से प्रभावित इलाके में बचाव अभियान चलाया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 15 लोगों की मृत्यु हुई है और 48 लोग घायल ( injured)हैं। एक यात्री ने बताया, “हमें अब यात्रा के लिए आगे जाने दे रहे हैं। सभी तरह की सुविधाएं( facility) दी जा रही हैं। हमें बहुत अच्छा लग रहा है।बाबा सबकी रक्षा करेंगे।जो कल प्राकृतिक आपदा आई उसको लेकर दुख है लेकिन बाबा बर्फानी सबकी रक्षा करेंगे और दर्शन देंगे।
अमरनाथ ( amarnath)गुफा के पास बादल फटने की वजह से 15 श्रद्धालुओं की मौत
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की वजह से 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, तो वहीं, भूकंप( earthquake) के झटकों ने पूरे प्रदेश को खौफ में डाल दिया। आपको बता दें कि अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से वहां लगे कई टेंट बह गए और 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हालांकि हादसे की सूचना मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला एनडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचा और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव( president election) से पहले एनडीए ( NDA)नेताओं की एक बैठक रविवार शाम ( sunday)को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली( delhi) में होगी। इसकी जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है।
एनडीए सांसदों की बैठक के बाद रात्रि भोज होगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपनी उम्मीदवारी के लिए 24 जून को अपना नामांकन दाखिल किया था। द्रौपदी मुर्मू भारत के इतिहास( history) में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( PM modi) भी लेंगे हिस्सा
इस बैठक के दौरान एनडीए ( NDA)के दोनों सदनों के सभी सांसद राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने की प्रक्रिया के बारे में जानेंगे और सूत्रों के मुताबिक पूरी प्रक्रिया का मॉक ड्रिल भी कराकर सदस्यों को दिखाया जाएगा। साथ सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे।
ओडिशा राज्य( odissa)े पहली उम्मीदवार
ओडिशा से पहली राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं और एक बार निर्वाचित होने के बाद, वह ओडिशा राज्य से पहली उम्मीदवार होंगी। अपने सहयोगियों के अलावा, एनडीए के उम्मीदवार मुर्मू को वाईएसआर, कांग्रेस, बीजद और अकाली दल का भी समर्थन प्राप्त है।
देश में एक बार फिर बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के साथ, एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 1,053 रुपये, मुंबई में 1052.50 रुपये और चेन्नई में 1068.50 रुपये में उपलब्ध होगा। इस साल रसोई गैस की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है। एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी, अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमत में वृद्धि ने आम लोगों के बजट को बिगाड़ दिया है। बढ़ती कीमतों के खिलाफ विपक्षी दल विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों की पीड़ा से अनभिज्ञ होने के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमला करते हुए विपक्षी नेताओं ने एलपीजी की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की है।
इस बीच एलपीजी कीमतों में ताजा वृद्धि के बारे में लोगों के विचार और भावनाएं जानने के लिए सीवोटर-इंडिया ट्रैकर ने आईएएनएस की ओर से एक देशव्यापी सर्वे किया। विशेष रूप से सर्वे में पाया गया है कि अधिकांश भारतीय (94 प्रतिशत) एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के सरकार के इस फैसले से या तो 'बहुत नाराज' हैं या 'नाराज' हैं, केवल 6 प्रतिशत उत्तरदाताओं (सर्वे में शामिल लोग) ने कहा कि वे सरकार से नाराज नहीं हैं और वे इससे अप्रभावित हैं।
सर्वेक्षण के आंकड़े सत्तारूढ़ सरकार के लिए आंखें खोलने वाले होंगे, क्योंकि एनडीए और विपक्षी दोनों मतदाताओं के भारी बहुमत ने रसोई गैस की कीमत बढ़ाने के सरकार के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की है। सर्वेक्षण के दौरान, एनडीए के 93 प्रतिशत मतदाताओं और विपक्षी 94 प्रतिशत मतदाताओं ने सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया और कहा कि नवीनतम मूल्य वृद्धि ने उन्हें गुस्से से भर दिया है।
सर्वे पर मतदान के दौरान शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के मतदाताओं ने इसी तरह के विचार व्यक्त किए। सर्वेक्षण के आंकड़ों के मुताबिक, 95 फीसदी शहरी मतदाताओं और 94 फीसदी ग्रामीण मतदाताओं ने सरकार के फैसले से नाखुशी जाहिर की। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर सर्वेक्षण ने विभिन्न सामाजिक समूहों की राय में एकमत का खुलासा किया। सरल शब्दों में कहें तो विभिन्न सामाजिक समूहों में बंटे लोगों को सरकार के इस फैसले ने नाराज किया है और वे इससे खुश नहीं हैं।
उत्तरदाताओं के एक विशाल बहुमत ने जोर देकर कहा कि वे एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के सरकार के फैसले से नाराज हैं। सर्वेक्षण के दौरान, 95 प्रतिशत सवर्ण हिंदू (यूसीएच), 93 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 99 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति, 96 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 91 प्रतिशत मुसलमानों ने रसोई गैस में नवीनतम मूल्य वृद्धि के बारे में नाराजगी और गुस्सा जाहिर किया।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi)के बयान को गलत संदर्भ में प्रसारित करने के मामले में टीवी एंकर रोहित रंजन (Rohit Ranjan)को सुप्रीम कोर्ट( Supreme Court)से अंतरिम राहत मिल गई है। रोहित रंजन ने अपने खिलाफ दायर कई एफआईआर से बचाव के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इस पर अदालत ने उन्हें अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने अपने फैसले में आदेश दिया कि डॉक्टर्ड वीडियो के मामले में रोहित रंजन को अगले आदेश तक हिरासत में नहीं लिया जा सकता। 1 जुलाई को चैनल पर प्रसारित कार्यक्रम में राहुल गांधी(Rahul Gandhi) के केरल में अपने दफ्तर में हुई तोड़फोड़ पर दिए बयान को उदयपुर से जोड़कर प्रसारित किया गया था। इस पर कांग्रेस( Congress)ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने एंकर के खिलाफ केस दर्ज किया था और पिछले दिनों उन्हें गिरफ्तार करने के लिए गाजियाबाद पहुंची थी। लेकिन यूपी और छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच लंबी जद्दोजहद चली और अंत में रायपुर पुलिस को वापस लौटना पड़ गया था।
रायपुर। Indian Railways: रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों की मुसीबतें कम होने का नाम नही ले रही है। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि तीन दिनों में 63 ट्रेनों के पहिए थमे हैं। ट्रेनों के रद होने से लोगों को अपनी यात्रा रद करनी पड़ रही है। जून में 100 से ज्यादा ट्रेनें रद होने से 11 हजार 382 यात्रियों ने टिकट वापस किए हैं। वहीं, रेलवे ने 68 लाख 57 हजार रुपये यात्रियों को वापस किए हैं।
रेलवे के अनुसार, यह आंकड़ा सिर्फ आरक्षण केंद्रों का है। आनलाइन टिकट और वापसी को जोड़ दिया जाए तो राशि करोडों में पहुंच जाएगी। लोकल ट्रेनें रद होने से भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव और भाटापारा से सफर करने वाले यात्रियों को काफी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को 18 ट्रेनों को सात से 20 जुलाई तक रद करने का निर्णय लिया गया था। वहीं, 25 से 9 जुलाई तक के लिए 21 एक्सप्रेस और 12 मेमू ट्रेनों को गत दिनों रद किया गया था, जिसे बुधवार को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया।
बुढ़ार-शहडोल सेक्शन के सिंहपुर में 21 से 23 जुलाई तक तीसरी लाइन के विद्युतीकरण का काम किया जाएगा, जिसके कारण रेलवे ने गुरुवार को 12 ट्रेनें रद करने का निर्णय लिया। गौरतलब है कि मुंबई-हावड़ा मार्ग पर स्थित रायपुर से रोज करीब 120 ट्रेनें गुजरती हैं। कोरोना संक्रमण के पहले यहां से रोज 70 हजार यात्री सफर करते थे। कोरोना के बाद यात्रियों की संख्या घटकर 20 हजार हो गई थी। वर्तमान में 50 हजार यात्री रोजाना आना-जाना करते हैं।
यात्री तीन माह पहले करा लेते हैं टिकट
अधिकतर यात्री सफर करने से तीन माह पहले रिजर्वेशन करा लेते हैं, क्योंकि विलंब होने पर कंफर्म टिकट के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। अचानक ट्रेनों को रद करने से हजारों यात्रियों को कंफर्म टिकट कैंसिल कराना पड़ रहा है।
15 जुलाई को जाना था दिल्ली
पुरानी बस्ती निवासी मयंक कुमार ने बताया कि परिवार के साथ 15 जुलाई को दिल्ली जाना था। उन्होंने करीब दो माह पहले टिकट बुक करा लिया था। ट्रेन रद होने की वजह से टिकट वापस कराना पड़ा। ऐसे ही अमलीडीह निवासी राजेश जायसवाल ने बताया कि उन्हें 14 जुलाई को बलसाड जाना था। कंफर्म टिकट मिल गया था लेकिन ट्रेन रद होने से दिक्कत आ गई है।
यदि आनलाइन टिकट की बुकिंग की है तो रिफंड के लिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। नियमानुसार ट्रेन रद होने पर यात्री के खाते में रिफंड आ जाता है, लेकिन काउंटर से टिकट की बुकिंग कराई है तो रिफंड के लिए नजदीकी काउंटर पर जाकर फार्म भरना पड़ता है। काउंटर से ही राशि रिफंड होती है। इसके लिए काउंटर पर लाइन लगानी पड़ती है।
यह 12 ट्रेनें हुई रद
बिलासपुर-चिरिमिरी एक्सप्रेस: 21 से 23 जुलाई तक
चिरिमिरी- बिलासपुर एक्सप्रेस : 22 से 24 तक
उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस : 23 को
शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस : 24 जुलाई को
वलसाड-पुरी एक्सप्रेस : 21 जुलाई को
पुरी-वलसाड एक्सप्रेस : 24 को
दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस : 21 और 23 को
निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस : 22 और 24 को
दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस : 22 को
नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस: 24 को
बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस : 21 से 23 तक
गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस : 22 से 24 जुलाई तक
मध्य प्रदेश/ त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है. पिछले दो चरणों में हुई घटनाओं के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है. आखिरी चरण में कोशिश की जा रही है कि पहले जैसे कोई घटना न होने पाए. तीसरे चरण में 39 जिलों के 92 विकासखंडों की 6607 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा. इसमें एक करोड़ 13 लाख 11 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.
मंदसौर में रखी जा रही निगरानी
मध्यप्रदेश के मंदसौर में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए बूथ पर पहुंच रहे हैं. हर उम्र वर्ग के लोग गांव की सरकार चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. रात से रुक रुक कर बारिश और बूंदा बांदी का दौर जारी है. बारिश के दौर के चलते लोगों को बारिश से बचाने के लिए वाटर प्रूफ टेंट लगाए गए हैं. सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. मल्हारगढ़ जनपद में 16 मोबाइल टीमों के जरिए लगातार बूथों और वोटिंग के लिए निगरानी रखी जा रही है. जिले में तीसरे चरण में कुल 2लाख 91 हजार 653 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है.
खरगोन लोगों में भारी उत्साह
खरगोन जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत तीसरे व अंतिम चरण में आज शुक्रवार को 4 जनपदों में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में मतदान हो रहा है. गोगांवा, कसरावद, भीकनगांव और खरगोन जनपदों में कुल 867 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा. पंच के 1020 , सरपंच के 227, जनपद के 86 और जिला पंचायत के कुल 11 वार्डों के लिए मतदान होगा. भीकनगांव में 134641, गोगांवा में 84905, खरगोन में 86349 और कसरावद में 165764 मतदाता मतदान करेंगे. खरगोन जनपद के बालवाड़ी मतदान केंद्र 165 एवम 166 पर सुबह से मतदाता पहुंचे.
भिण्ड में हो रहा मतदान
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण कि आज हो रही है. वोटिंग भिंड के मेहगांव और गोहद जनपद के लिए डाले जा रहे हैं. यहां महिला और पुरुष मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. 6:00 बजे से ही मतदाताओं ने पोलिंग बूथ पर पहुंच कर लगाई.
नीमच में हो रहा मतदान
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज होना है. नीमच के मनासा विकासखंड में 299 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 1 लाख 51 हजार 102 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, और आज सुबह 7:00 बजे पहले से ही मतदान करने के लिए लोग केंद्रों पर पहुंच गए हैं. जहां पर पुरुषों की संख्या अधिक देखी जा रही है. मतदान करने को लेकर लोग उत्साहित हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं कि ऊँचेड़ गांव में लोगो की लाइन लगी हुई है.
खंडवा में हो रहा मतदान
खंडवा जिले में पंधाना और छैगांव माखन में पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्यों के मतदान होगा. दोनों ही जनपदों में 6 जिला पचायत सदस्य, 48 जनपद सदस्य और 143 ग्राम पंचायतों के चुनाव होंगे. लगभग 2 लाख 74 हजार मतदाता ग्राम पंचायतों में मतदान करेंगे. दोनों ही जनपदों में 470 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इंनकी मतगणना मतदान के बाद होगी लेकिन घोषणा 15 जुलाई को होगी.
निर्विरोध चुनाव के कारण नहीं होगी वोटिंग
तीसरे चरण में कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के कारण जिला पंचायत सदस्य के 242, जनपद पंचायत सदस्य के 1916, सरपंच पद के 6408 और पंच में 22378 पदों के लिए ही मतदान होगा.
इतने पदों के लिए होगा मतदान
जिला पंचायत के लिए 234 सदस्यों का चुनाव होना है
जनपद पंचायत के 1955 सदस्यों के लिए वोटिंग होगी
सरपंच के 6607 और पंच के 105293 पद का चुनाव होगा
सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान
मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्र में ही मतगणना की जाएगी
तीसरे चरण के मतदान में 40 हजार से अधिक पुलिस बल की ड्यिुटी लगायी गई
तीसरे चरण में 39 जिलों के 92 विकासखंडों की 6607 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा
तीसरे चरण के लिए कुल 20 हजार 608 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं
इनमें से 3 हजार 59 मतदान केन्द्र संवेदनशील
Shinzo Abe shot: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी है. शिंजो आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में भाषण दे रहे थे, इस दौरान उनपर हमला हुआ. उनके सीने में गोली लगी है.
हमलावर को पकड़ा
जापान के NHK वर्ल्ड न्यूज के मुताबिक, हमलावर को मौके से पकड़ लिया गया है.
सबसे लंबे समय तक पीएम रहे
आपको बता दें कि शिंजो आबे सबसे लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री रहे हैं. आबे ने अगस्त 2020 में खराब स्वास्थ्य के कारण पद छोड़ दिया था. आबे ने 2006 में एक साल और फिर 2012 से 2020 तक पद संभाला.
राष्ट्रपति चुनाव ( president election) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आज ओडिशा आएंगी। यहां वह नवीन पटनायक से समर्थन मांगेंगी।
अधिकारी ने जानकारी दी कि उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय किए जाएंगे, राज्य ( state) के मयूरभंज जिले की आदिवासी निवासी द्रोपदी मुर्मू को एक एस्कॉर्ट पायलट(pilots) प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अधिकारी ने कहा कि उनके स्वागत, आवास, बोर्डिंग और परिवहन की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे( thakre) पर द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का दबाव
शिवसेना( shivshena) ध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर भाजपा की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का दबाव बढ़ने लगा है। सांसद राहुल शेवाले के बाद अब पालघर के सांसद राजेंद्र गावित ने भी उद्धव को पत्र लिखकर मुर्मू को समर्थन देने की अपील की है। पत्र( letter) में कहा, राजनीतिक विरोध दरकिनार कर देश में पहली बार आदिवासी महिला को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है, उसका समर्थन करें।
महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार शाम बैठक की. इस दौरान दोनों के बीच नई कैबिनेट( cabinet) में किन-किन विधायकों को जगह मिले इसको लेकर चर्चा हुई। साथ ही विभागों के बंटवारे को लेकर भी दोनों ने चर्चा की।
जानकारी के अनुसार, विभागों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय भाजपा आलाकमान का होगा।यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ( shinde?के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट को 14 मंत्रालयों की पेशकश की है। वहीं 28 मंत्री भाजपा के होंगे, क्योंकि भाजपा विभागों का बंटवारा करते समय जाति और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखना भी एक चुनौती होगी।
कुल 40 विधायकों में से नो पिछले सरकार के
शिंदे ( shinde (गुट के एक नेता ने कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामने समस्या यह है कि कुल 40 विधायकों में से नौ पिछली महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में मंत्री थे।इस तरह वह नई सरकार में अधिक से अधिक विधायकों को समायोजित करने के लिए अधिक विभागों पर जोर दे रहे हैं।
धमतरी: कुरूद ब्लाक अंतर्गत गोबरा गांव में ग्रामीणों पूर्व सरपंच के खिलाप लामबंद हो गए हैं. दरअसल मामला ग्रामीणों को फर्जी पट्टा बांटने से जुड़ा हुआ है. इसके खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि पूर्व सरपंच ने उनसे कुछ पैसे लेकर भू-अधिकार का प्रमाणपत्र दिया था. बाद में पता चला की वो फर्जी हैं. उन्होंने उन जमीनों पर निर्माण कर लिए है, जिसमें उनकी जमा पूंजी लगी है. इस कारण उन्हें न तोड़ा जाए.
कलेक्टर से की शिकायत
दरअसल जिले के कुरूद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोबरा के ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे. उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर कहा कि वे सभी पिछले 30 वर्षों से गोबरा के जमीन में काबिज हैं. उक्त जमीन पर वो मकान निर्माण भी कर रहे हैं. कुछ ग्रामीणों द्वारा तहसीलदार के पास शिकायत की गई है कि निर्माण अवैध हैं, जिस कारण तहसीलदार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहे हैं.
2008-09 में दिए गए थे भू-अधिकार पत्र
इन ग्रामीणों का कहना है कि तत्कालीन सरपंच ने वर्ष 2008-09 में उन्हें भू-अधिकार पत्र दिया था, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्रियों और सरपंच की फोटो लगी हुई है. प्रमाण पत्र में कुछ नियम भी लिखे हुए थे. ग्रामीणों ने कुछ अधिकारियों को पंचायत द्वारा दिए गए पट्टे दिखाए तब पता चला कि सरपंच को इस तरह पट्टा देने का अधिकार नहीं है.
ग्रामीणों से की प्रशासन से अपील
पंचायत द्वारा जारी किए गए पटे वैध है या अवैध, यह जांच का विषय है. जांच होने पर ही आगे कार्यवाही हो सकती है. बहरहाल गांव के 435 लोगों को पट्टा दिया गया था. जिसके लिए कुछ राशि भी जमा कराई गई थी. ग्रामीणों का कहना है कि जानकारी लेने पर उन्हें उल्टा धमकाया भी जाता है. इसकी शिकायत प्रशासन और पुलिस के समक्ष करते हुए ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई मांग की साथ ही उन्होंने अपील की कि उनका मकान न तोड़ा जाए.
कलेक्टर ने कही जांच के बाद कार्रवाई की बात
इस मामले पर संयुक्त कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी का कहना है कि गोबरा के ग्रामीणों की शिकायत मिली है. पूर्व सरपंच द्वारा पट्टा वितरण किया गया है, जिसकी सत्यापन के संबंध में एसडीएम तहसीलदार को जांच के लिए कहा गया है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.
भोपाल: मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कल यानी 8 जुलाई 2022 को आखिरी चरण का मतदान होने जा रहा है. इसके लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. मतदान दल को पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया गया है. पिछले दो चरणों में हुई घटनाओं के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है. आखिरी चरण में कोशिश की जा रही है कि पहले जैसे कोई घटना न होने पाए.
सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा
मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्र में ही मतगणना की जाएगी
तीसरे चरण के मतदान में 40 हजार से अधिक पुलिस बल की ड्यिुटी लगायी गई
तीसरे चरण में 39 जिलों के 92 विकासखंडों की 6607 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा
तीसरे चरण के लिए कुल 20 हजार 608 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं
इनमें से 3 हजार 59 मतदान केन्द्र संवेदनशील
इतने पदों के लिए होगा मतदान
जिला पंचायत के लिए 234 सदस्यों का चुनाव होना है
जनपद पंचायत के 1955 सदस्यों के लिए वोटिंग होगी
सरपंच के 6607 और पंच के 105293 पद का चुनाव होगा
निर्विरोध चुनाव के कारण नहीं होगी वोटिंग
तीसरे चरण में कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के कारण जिला पंचायत सदस्य के 242, जनपद पंचायत सदस्य के 1916, सरपंच पद के 6408 और पंच में 22378 पदों के लिए ही मतदान होगा.
इतने मतदाता करें के वोटिंग
तीसरे चरण में एक करोड़ 13 लाख 11 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. इनमें से 58 लाख 36 हजार 623 पुरूष, 54 लाख 74 हजार 592 महिला एवं 264 अन्य मतदाता हैं.
विकासखंड वार जानें पंचायत कहां होना है मतदान
राजगढ़- विकासखंड नरसिंहगढ़, सारंगपुर
रायसेन- सांची, औबेदुल्लागंज
सीहोर- आष्ट, बुदनी
विदिशा- कुरवाई, ग्यारसपुर, लटेरी
खरगोन- भीकनगांव, कसरावद, गोगांवा, खरगोन
खंडवा- पंधाना, छैगावंमाखन
धार- सरदारपुर, नालछा, धार, तिरला
अलीराजपुर- सोण्डवा, उदयगढ़
बड़वानी- पाटी, बड़वानी
गुना- आरौन
शिवपुरी- पोहरी, करेरा, शिवपुरी
अशोकनगर- मुंगावली, चंदेरी
छिंदवाड़ा- मोहखेड़ा, जुन्नारदेव, चौरई
सिवनी- केवलारी, छपारा, कुरई
बालाघाट- बालाघाट, लालबर्रा, बिरसा
मंडला- नारायणगंज, निवास, बीजाडोडी
डिंडौरी- समनापुर, बजाग, करंजिया
कटनी- बहोरीबंद, रीठी
उज्जैन- महिदपुर, तराना
नीमच- मनासा
रतलाम- रतलाम, जावरा, पिपलोदा
शाजापुर- शुजालपुर, कालापीपल
आगरमालवा- सुसनेर, नलखेड़ा
मंदसौर- गरोठ, मल्हारगढ़
सागर- राहतगढ़, खुरई, शाहगढ़, जैसीनगर
छतरपुर- नौगांव, लवकुशनगर, बिजावर
दमोह- तेदुखेड़ा, बटियांगढ़, पटेरा
टीकमगढ़- जतारा
रीवा- सिरमौर, जवा, त्यौथर
सिंगरौली- चितरंगी
सीधी- सीधी
सतना- रामपुर बाघेलान, मैहर
नर्मदापुरम- नर्मदापुरम, माखननगर, बनखेड़ी
बैतूल- प्रभातपट्टन, भैंसदेही, भीमपुर
शहडोल- पाली नं 1 गोहपारू, बुड़ार
अनूपपुर- अनूपपुर, कोतमा
भिंड- महगांव, गोहद
श्योपुर- विजयपुर
मुरैना- सबलगढ़, कैलारस तथा पहाड़गढ़
हो चुका है दो चरणों का मतदान
बता दें इससे पहले मध्य प्रदेस में पंचायत चुनाव के लिए दो चरणों का मतदान हो चुका है. इसमें पहला चरण 25 जून 2022 और दूसरा चरण 1 जुलाई 2022 को आयोजित किया गया था. इन दो चरणों में छोटी मोटी घटनाएं को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर जगहों में मतदान शांतिपूर्वक हुआ और लोगों ने बढ़ चढ़ का ग्राम सरकार बनाने में अपना योगदान दिया.
National News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi)को 1700 करोड़ से ज्यादा का सौगात देने पहुंचे हैं। इन सौगातों में सबसे बड़ी योजना है अक्षय पात्र रसोई(Akshaya Patra Kitchen)। काशी आने के बाद पीएम मोदी ने सबसे पहले इसी रसोई का शुभारंभ किया है। उत्तर भारत (North India)की सबसे बड़ी रसोई में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार बनेगा। अक्षय पात्र एक स्वयंसेवी संस्था है जो उत्तर प्रदेश सहित देश के 12 राज्यों में बच्चों को मिड डे मील (mid day meal)उपलब्ध करा रही है। वाराणसी में इसके 62वें केंद्र का शुभारंभ हुआ है।
वाराणसी के अर्दली बाजार में स्थित एलटी कॉलेज में इस रसोई को बनाया गया है। यहां बना भोजन वाराणसी के 148 स्कूलों के बच्चों में वितरित होगा। यहां से बना पौष्टिक आहार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत दिया जाएगा।
तीन एकड़ में फैली यह रसोई उत्तर भारत की सबसे बड़ी है। यहां पर एक घंटे में एक लाख रोटी तैयार होगी। इसके साथ ही दो घंटे में 1100 लीटर दाल, 40 मिनट में 135 किलो चावल और दो घंटे में 1100 लीटर सब्जी तैयार की जाएगी।
इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने के लिए पूरा ऑटोमेटिक किचन का निर्माण किया गया है। खास तौर पर मशीनें बनायी गयी हैं। इसमें आटा गूंथने से लेकर रोटी बनाने तक की मशीन शामिल है। दाल और सब्जी बनाने के लिए भी उन्नत मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है।
एक लाख बच्चों का यहां खाना तैयार होगा। हाइजिन का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस किचन में पूरे चौबीस घंटे में तीन सौ लोग काम करेंगे। पूरे किचन में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की व्यवस्था की गई है। मसलन यदि बात चावल की करें तो पहले इसे सामान्य पानी से उसके बाद गुनगुने पानी से और फिर तीसरी बार सामान्य पानी से इसे साफ किया जाएगा। कुछ ऐसी ही सफाई सब्ज़ी और दालों के लिए भी की गई है। रसोई की एक खासियत यह भी है कि यहां गैस के साथ ही सौर्य उर्जा का प्रयोग खाना बनाने में होगा।
लंदन। ब्रिटेन में महाराष्ट्र जैसे सियासी घमासान के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वैसे तो बोरिस जॉनसन की कुर्सी पर खतरा कई बार मंडराया है लेकिन इस बार बगावत का तूफान उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गया। ब्रिटेन में चार कैबिनेट मंत्री समेत 40 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बोरिस जॉनसन पर भी इस्तीफे का दबाव बढ़ गया। बता दें कि मंगलवार को वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद तो इस्तीफों की झड़ी लग गई।
50 से ज्यादा मंत्रियों का इस्तीफा
प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि पीएम बोरिस जॉनसन इस्तीफे के लिए तैयार हो गए हैं। डाउनिंग स्ट्रीट के एक अधिकारी ने कहा कि बोरिस जॉनसन बाद में इस्तीफे का ऐलान करेंगे। जॉनसन ने अपनी कैबिनेट से भी इस्तीफा देने को कहा। ऐसे में 50 से ज्यादा मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया।
न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक अभी तक यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया था कि वह कंजरवेटिव पार्टी के नए नेता चुनने तक पद पर रहेंगे या नहीं। आखिर अब ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री कौन बनेगा? बता दें कि बोरिस जॉनसन ने 36 घंटे पहले ही दो नए मंत्री बनाए थे। उन्हें भी पद संभालते ही इस्तीफा देना पड़ा। इसमें ट्रेजरी चीफ नदीम जहवी भी शामिल हैं।
बागी मंत्री को कर दिया था बर्खास्त
बोरिस जॉनसन पर इस्तीफा देने का दबाव लगातार बढ़ रहा था। एक दिन पहले ही उनकी कैबिनेट के करीब 9 मंत्री उनके पास पहुंचे थे और उन्होंने कंजरवेटिव पार्टी के हित और आगे आने वाले चुनावों का हवाला देकर बोरिस से इस्तीफा देने को कहा था। लेकिन इस पर बोरिस जॉनसन सहमत नहीं हुए थे। यही बात जब उनके एक मंत्री माइकल गोव ने मीडिया के सामने बता दी तो उनको बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद जॉनसन पर इस्तीफे का दबाव और बढ़ गया।
बोरिस जॉनसन ने पहले कहा था कि अगर वह इस्तीफा दे देंगे तो आने वाले चुनाव में पार्टी को नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए उनका पद पर बने रहना जरूरी है। बता दें इस पूरी बगावत की वजह क्रिस पिंचर हैं। दरअसल क्रिस पिंचर यौन उत्पीड़न समेत कई मामलों में आरोपी थै। बावजूद उसके उनको कैबिनेट और पार्टी में प्रमोट कर दिया गया। इसके बाद वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने इस्तीफा सौंप दिया।
पीएम मोदी( PM modi) आज वाराणसी दौरे पर जा रहे है. इस दौरे में पीएम वाराणसी को 1800 करोड़ की सौगात देने जा रहे हैं।पीएम मोदी( PM modi) आज 1220 करोड़ रुपये की 13 योजनाओं का शिलान्यास और 591 करोड़ रुपये की 32 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर में करीब दो बजे वाराणसी पहुंचेंगे।
बता दे करीब सवा चार घंटे के दौरे में पीएम मोदी( PM modi) सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए मिड डे मील बनाने वाली अक्षय पात्र रसोई का उद्घाटन करेंगे।इसके बाद सिगरा स्टेडियम( stadium) में 1774.34 करोड़ की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में देशभर के शिक्षाविदों के अखिल भारतीय शिक्षा समागम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। देर शाम वे यहां से रवाना हो जाएंगे।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे
पीएम मोदी( PM modi) सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा से पहले 12 सौ 20 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 553.76 करोड़ रुपये की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
लालू यादव ( lalu yadav)की तबीयत बेहद बिगड़ गई है। देर रात उन्हें पटना से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।बताया जा रहा है उनके लिवर/किडनी ट्रांसप्लांट( liver kidney) की बात चल रही है। उनका क्रिएटिनिन 4 के लगभग था, जो बढ़कर 6 ले ऊपर हो गया। चेस्ट में भी तकलीफ थी। दो -तीन दिन फीवर भी रहा। दवाओं का डोज ज्यादा हो जाने से बेचैनी हुई थी।
एम्स ( Aiims)में उनका पूरा चेकअप होगा
तेजस्वी ( tejaswi)ने बताया कि पिताजी को बहुत सारी दवाएं दी जा रही हैं। अब जो भी कॉम्पलिकेशन हैं, उसे दूर करने में दवाओं का कोई असर हार्ट या किडनी पर नहीं पड़े इसलिए एम्स लाया गया है। एम्स में उनका पूरा चेकअप होगा।
तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने किया ट्वीट ( tweet)
लालू प्रसाद की बहू और तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने ट्वीटर पर लालू प्रसाद की मुस्कुराहट भरी तस्वीर पोस्टर कर लिखा है- ‘ऐ दिल्ली तू कितनी खुशनसीब है, आज तेरे दर पे करोड़ों मजलूमों का चांद आया है! हे महादेव हिफाजत करना।’
भोपाल। भारतीय डाक सेवा (Indian Post) पर आपको कितना विश्वास है? ज़ाहिर सी बात है सरकारी सेवा होने के कारण कोई भी व्यक्ति कुरियर-पार्सल आदि भेजने के लिए इसपर अधिक भरोसा करेगा। लेकिन क्या हो अगर इस विश्वास के साथ साथ आपका बहुमूल्य सामान भी खो जाए? ऐसा ही कुछ हुआ है ग्वालियर जिले के डबरा में रहने वाले गौरव शर्मा के साथ।
गौरव शर्मा की बहन प्रियंका शर्मा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहती हैं। कुछ ही समय पहले उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है। इनके यहां परंपरा है कि बहन के घर बच्चे का जन्म होने पर जब वो पहली बार पूजा में बैठती है तो मायके का लूघड़ा ओढ़कर बैठती है। ये मौका सभी के लिए बहुत खास होता है और गौरव शर्मा तथा उनके माता पिता के लिए तो ये बहुत ही भावुक क्षण था, क्योंकि उनकी बेटी उनसे हजारों किलोमीटर दूर रह रही है। वे सब भले ही प्रत्यक्ष रूप से उसकी खुशी में शामिल न हो पाएं, लेकिन उन्होने इस खास पूजा के लिए सारे परिवार के शगुन के कपड़े भेजे। इसमें प्रियंका का लूघड़ा, साड़ी, नवजात सहित बड़े बेटे के कपड़े और दामाद के कपड़े भी शामिल थे। इस तरह कुल मिलाकर 16 नग कपड़े गौरव शर्मा ने भारतीय डाक (Indian Post) के ज़रिये ट्रैकिंग एंड आर्टिकल नंबर (Article Number : EI384313349IN/6973384313349) के अंतर्गत 21 जून 2022 को दोपहर 02:01 पर सिडनी पार्सल किए। ये पार्सल 4.35 किलो का था और इसके लिए उन्होने डाक विभाग को चार हजार तीन सौ साठ रुपए की राशि चुकाई। लेकिन ये राशि उनके लिए मायने नहीं रखती थी क्योंकि इस पार्सल में केवल कपड़े नहीं..पूरे परिवार का नेह और आशीर्वाद शामिल था।
सिडनी में प्रियंका इस पार्सल का बेसब्री से इंतज़ार कर रही थी। उसे भी उस अनजान शहर में अपनों के प्यार की गर्मी से भरे कपड़ों की प्रतीक्षा थी। पार्सल उसके घर पहुंचा..और जब प्रियंका ने उसे खोला तो वह हक्की बक्की रह गई क्योंकि उसमें से गाड़ियों में इस्तेमाल किए जाने वाला ग्रीस का डिब्बा और उसके पति की सिर्फ एक टीशर्ट निकली।
ये घटना प्रियंका, गौरव और पूरे परिवार वालों के लिए एक सदमे की तरह है। इस बारे में गौरव शर्मा से जब हमारी बात हुई तो उन्होने कहा कि बात सिर्फ कपड़ों की नहीं है। इस चोरी की वजह से उनकी बहन को पूजा में अपने मायके के कपड़ों से महरूम रहना पड़ा। जीवन का इतना बड़ा अवसर हमेशा के लिए एक कड़वी याद में बदल गया। गौरव का कहना है कि अगर कपड़ों के पैसे वापिस भी मिल जाते हैं तब भी वो अवसर तो लौटकर नहीं आएगा। उन्होने जिस भरोसे के साथ भारतीय डाक विभाग के मार्फत अपना प्रेम बहन तक पहुंचाने की कोशिश की, वो भरोसा अब हमेशा के लिए टूट गया है। उनका कहना है कि अब वो जीवन में कभी भी इंडियन पोस्ट की सेवाओं पर विश्वास नहीं कर पाएंगे और ना ही अपने किसी परिचित या नजदीकी को इसकी सेवा लेने की सलाह देंगे।
हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इंडियन पोस्ट द्वारा भेजे गए सामान की इस तरह की घटना सामने आई हो। इससे पहले भी डाक विभाग से सामान चोरी होने, सामान बदलने, आधा अधूरा सामान पहुंचने, पार्सल कटा फटा होने जैसी घटनाएं लगातार सामने आती रही है। खासकर विदेशों में भेजे जाने पार्सल-कूरियर के साथ तो ऐसी घटनाएं बढ़ गई हैं क्योंकि उसमें अधिक कीमती सामान होने की संभावना रहती है। अब ये गड़बड़ी डाक विभाग के स्तर पर होती है या कस्टम विभाग में जाकर, इसका कोई जवाब नहीं है। लेकिन आम व्यक्ति तो डाक विभाग पर भरोसा करके ही अपने प्रियजनों के लिए महंगे से महंगा सामान भिजवा देता है। इसकी कीमत कई गुना बढ़ जाती है क्योंकि इसमें उसके जज्बात भी शामिल होते हैं।
गौरव शर्मा का कहना है कि इंडियन पोस्ट ने सिर्फ उनके सामान पर नहीं, भावनाओं पर भी डाका डाला है और अब वो इसके खिलाफ कन्जूयमर फोरम में शिकायत करने की ठान चुके हैं। उन्होने भारतीय कस्टम विभाग पर भी सवालिया निशान उठाए हैं। गौरव का कहना है यदि सामान भारत में ही चोरी हो गया था और इंडियन पोस्ट के कर्मचारी द्वारा ही पार्सल में ग्रीस का डिब्बा रख दिया गया था तो इस पार्सल को कस्टम द्वारा क्लीयरेंस कैसे दिया गया? और अगर ऐसा नहीं है तब शक की सुई कस्टम के अधिकारियों की ओर भी इशारा करती है। हालांकि जब सामान पहुंचाने की जिम्मेदारी भारतीय डाक विभाग ने ली थी तो सामान सुरक्षित पहुंचे ये सुनिश्चित करना भी डाक विभाग की ही जिम्मेदारी है।
उन्होने कहा है कि वो इस कृत्य के खिलाफ आवाज़ उठाएंगे ताकि आगे किसी और के साथ ऐसी घटना न घटे। जिस महत्वपूर्ण अवसर के लिए उन्होने बहन को पार्सल भेजा था, वो तो निकल गया लेकिन अब वो इस मामले को किसी भी कीमत पर हाथ से नहीं निकलने देंगे। गौरव का कहना है कि इसके लिए जो भी दोषी है, वे उसे सजा दिलाने के लिए कानूनी स्तर पर हरसंभव कार्रवाई करेंगे। उनका कहना है कि उन्हें अपना सामान वापिस चाहिए और ये भरोसा भी कि आगे किसी और के साथ ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
नई दिल्ली। राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से मुख्तार अब्बास नकवी, आरसीपी सिंह का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया है. साथ ही स्मृति ईरानी को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है और ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, इस्पात मंत्रालय का प्रभार सौंपा है।
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार की कैबिनेट बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्रियों मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह के देश और लोगों के योगदान की सराहना की। सूत्रों के मुताबिक आज हुई कैबिनेट की बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्तार अब्बास नकवी के कामकाज की तारीफ की। नकवी ने इस्तीफा देने के बाद पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है।
दरअसल, राज्यसभा सांसद के रूप में मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह का कार्यकाल गुरुवार को समाप्त होने जा रहा है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में दोनों केंद्रीय मंत्रियों के कामों की सराहना की गई। यह उनकी आखिरी कैबिनेट बैठक थी।
सूत्रों ने बताया कि दोनों मंत्री बुधवार को अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंपेंगे। कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद नकवी ने यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। भाजपा के वरिष्ठ नेता नकवी राज्यसभा के उपनेता भी हैं। जबकि, राम चंद्र प्रसाद सिंह जद (यू) कोटे से मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं।
बिलासपुर। जांजगीर-चांपा निवासी 64 वर्ष के श्री रथ लाल धोभी पेट दर्द, डायबिटीज और हाइपरटेंशन से ग्रसित थे। जांजगीर में वरिस्थ मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. यू. सी. शर्मा ने प्रारम्भिक इलाज प्रदान किया। इलाज और जाँज के दौरान सी.टी. स्कैन में बिलासपुर के वरिस्थ रेडियोलाजिस्ट डॉ. पवन कुमार गुप्ता ने पैंक्रियाज के टैल में 10 सीएम, 7 सीएम, 6 सीएम का दुर्लभ नियोप्लास्टिक ट्यूमर स्प्लीन से सटा है पहचान किया। बीमारी पकड़ में आने पर मरीज़ को सीम्स बिलासपुर में सर्जन डॉ. मृणाल शर्मा के पास रेफऱ किया गया।
सीम्स के सर्जन डॉ. मृणाल शर्मा ने मरीज़ को भर्ती कर ऑपरेशन के लिये तैय्यार किया। सर्जरी में पहले डायग्नोस्टिक लेप्रोस्कोपी कर परखा गया की बीमारी फैली हुई तो नहीं है। तत्पश्चात मरीज़ का डिस्टल पैन्क्रियाएक्टोमी और स्प्लेनेक्टोमी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेटिव टीम में सर्जन डॉ. मृणाल शर्मा, डॉ विनोद तामकनंद और सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज शेन्दे शामिल थे। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज शेन्दे के पहल से सीम्स में पहली बार सर्जरी में कवीडिएन लिगासुर वेसल सीलिंग अल्ट्रासोनिक स्केलपेल सिस्टम का प्रयोग किया गया। एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश निगम के निर्देशन में डॉ. मिल्टन ने जनरल एनेस्थीसिया दिया और स्टाफ़ नर्स रीटू अथवा ओ.टी. स्टाफ़ संतोष पाण्डेय ने सर्जरी में असिस्ट किया। पोस्ट-ऑपरेटिव मरीज़ स्थिर है अथवा अब उसका डिस्चार्ज प्लान किया जा रहा है। मरीज़ को नियमित फ़ॉलो-अप में रखा जायेगा। डॉ. मृणाल शर्मा के अगुआई और सीम्स सर्जरी यूनिट-वन टीम के सहयोग से यह दुर्लभ बीमारी का सफल सर्जरी कर निदान किया गया।















.jpg)








