नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
डायट के प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह की बेवफाई से तंग आकर दरोगा रश्मि यादव ने की थी आत्महत्या..ऐसे हुआ मामले का खुलासा

डायट के प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह की बेवफाई से तंग आकर दरोगा रश्मि यादव ने की थी आत्महत्या..ऐसे हुआ मामले का खुलासा

 अमेठी। यूपी के अमेठी में महिला दरोगा रश्मि यादव ने डायट के प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह की बेवफाई से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में दरोगा रश्मि यादव के पिता मुन्ना लाल यादव की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें 21 अप्रैल 2022 को अमेठी जिले में दरोगा रश्मि यादव ने वर्दी में ही अपने शासकीय आवास में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। रश्मि के पिता मुन्ना लाल के मुताबिक, दरोगा बनने से पहले रश्मि का बहराइच में डायट के प्रवक्ता से जान पहचान हो गई थी। बाद में प्रवक्ता सुरेंद्र रश्मि को परेशान करने लगा। इसके चलते रश्मि का पति से तलाक हो गया था। इसके बाद भी सुरेंद्र ने पीछा नहीं छोड़ा। तंग आकर रश्मि ने सुसाइड कर लिया।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

एसआई रश्मि यादव के पिता मुन्ना लाल यादव के मुताबिक, दाह संस्कार कर घर लौटने के बाद उन्होंने बेटी की मोबाइल रिकॉर्डिंग चेक की तो वे हैरान रह गए। रिकॉर्डिंग सुनकर उन्हें यकीन हो गया कि सुरेंद्र सिंह के परेशान करने के कारण रश्मि ने आत्महत्या की है।

उन्होंने बताया कि रश्मि पहले बहराइच में प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका थी। वहां उसकी पहचान डायट के प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह से हो गई थी। सुरेंद्र अलीगढ़ का रहने वाला है। उनके संबंधों की वजह से रश्मि का उसके पति राजेश से तलाक हो गया था। सुरेंद्र सिंह आए दिन रश्मि को फोन कर तरह-तरह के लांछन लगाता रहता था। साथ ही अपमान जनक बातें भी कहता था। रश्मि इसको नजर अंदाज करती रही। लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो उसने सुसाइड कर लिया। पिता ने बताया कि अपमान जनक शब्दों से आहत होकर रश्मि ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। सुसाइड से पहले रश्मि ने अपने कमरे में रखे शीशे पर उन शब्दों को लिखा था, जिससे वह परेशान थी।

2017 बैच की उपनिरीक्षक थीं रश्मि यादव 

एसआई रश्मि यादव 2017 बैच की उपनिरीक्षक थीं। वह मूलत: लखनऊ की रहने वाली थीं। 21 अप्रैल की दोपहर सीओ तिलोई के साथ मीटिंग की। मीटिंग के बाद रश्मि ने थाने के मुंशी से कहा कि 4 बजे एडिशनल एसपी के साथ मीटिंग है। वह कमरे पर जा रही हैं। मीटिंग के लिए उनको बुला लेना। इसके बाद फोन पर बात करते हुए निकल गईं। मुंशी करीब साढ़े तीन बजे रश्मि को बुलाने गया, तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। उसने मामले की सूचना प्रभारी निरीक्षक व अन्य स्टाफ को दी। मौके पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़ अंदर गई, तो महिला दरोगा का शव दुपट्टा के सहारे लटकता मिला था। 

2018 में अमेठी में हुई थी तैनाती

2017 बैच की दरोगा रश्मि यादव 2018 में जिले में तैनात हुई थीं। वह गौरीगंज कोतवाली में लगभग दो साल तक रहीं। कस्बे की इंचार्ज रहने के साथ ही मिशन शक्ति अभियान शुरू होने के बाद उन्होंने महिला हेल्प डेस्क प्रभारी की जिम्मेदारी निभाई थी। कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने को लेकर वह चर्चा में आई थीं। मार्च 2021 से वह मोहनगंज कोतवाली परिसर में स्थापित रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी प्रभारी के रूप में महिलाओं की शिकायतें व समस्यायें सुना करती थीं।

अखिलेश यादव ने खड़ा किया था सवाल

दरोगा रश्मि यादव की आत्महत्या के मामले में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सवाल खड़ा किया था। उन्होंने मामले में अगड़ा बनाम पिछड़ा का मुद्दा बनाते हुए ऊंची जाति के अफसरों पर पिछड़ी जाति के महिला दरोगा का उत्पीडऩ करने का मामला उछाला था। 

बिना अवकाश लिए लंदन घूमने गयीं आईपीएस अलंकृता सिंह को सीएम योगी ने किया सस्पेंड

बिना अवकाश लिए लंदन घूमने गयीं आईपीएस अलंकृता सिंह को सीएम योगी ने किया सस्पेंड

 2008 बैच की आईपीएस अलंकृता सिंह 20 अक्टूबर 2021 से बिना अवकाश लिए दफ्तर से गायब हैं

लखनऊ। यूपी में महिला आईपीएस अलंकृता सिंह बगैर अवकाश लिए ही लंदन घूमने चली गयीं। वह पिछले छह माह से अधिक समय से कार्यालय से बगैर अवकाश लिए लापता हैं। इसकी जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे अनुशासनहीनता का मामला माना। उन्होंने इस संबंध में अविलंब आईपीएस अलंकृता सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीजीपी मुकुल सिंहल ने आईपीएस अलंकृता सिंह को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई 27 अप्रैल 2022 को की गई। 

अलंकृता सिंह वर्ष 2008 बैच की आईपीएस हैं। वह महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन 1090 लखनऊ की पुलिस अधीक्षक हैं। वह 20 अक्टूबर 2021 से कार्यालय से बगैर अवकाश लिए लापता हैं। 19 अक्टूबर 2021 को उन्होंने अपने अधीनस्थ अपर पुलिस अधीक्षक को व्हाट्सअप काल करके खुदके लंदन में होने की जानकारी दी थी। इसके बाद से अलंकृता सिंह का कोई पता नहीं है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईपीएस अलंकृता सिंह के इस व्यवहार को अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है। उन्होंने फौरन इस पर ऐक्शन लेते हुए निलंबन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीजीपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। 

श्रीलंका में नए राष्ट्रपति का चुनाव 20 जुलाई को...18 तक नामांकन

श्रीलंका में नए राष्ट्रपति का चुनाव 20 जुलाई को...18 तक नामांकन

 कोलंबो / श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच नए राष्ट्रपति के चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. श्रीलंकाई मीडिया ने स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई तक नामांकन किए जा सकेंगे. इसके बाद 20 जुलाई को इस पद के लिए वोटिंग होगी. मालूम हो कि पिछले दिनों प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास पर कब्जा कर लिया था. इसके बाद राष्ट्रपति ने 13 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था.  

पड़ोसी देश में हैं राष्ट्रपति, जल्द लौटेंगे देश

स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने बीबीसी को बताया कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देश छोड़ दिया है. वह एक पड़ोसी देश में हैं. वह बुधवार तक देश लौट आएंगे.

उन्होंने बताया कि सभी दलों के नेताओं ने राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद 15 जुलाई को संसद बुलाने का फैसला किया. उन्होंने बताया कि सांसदों ने आज अंतरिम सर्वदलीय सरकार के लिए संसद की आर्थिक समिति के सामने एक योजना पेश की, जो 8 जुलाई को हुई चर्चाओं पर आधारित थी.

'नई सरकार का विरोधी अराजकता के लिए होगा जिम्मेदार'    

वहीं विपक्ष के नेता सांसद साजिथ प्रेमदासा ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे पर जमकर हमला बोला. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति, पीएम और पोहोट्टुवा सरकार ने अपनी वैधता खो दी है. पिछले ढाई साल में उन्होंने हमारे देश को तबाह कर दिया है. हम नए राष्ट्रपति और नए पीएम के साथ नई सरकार बनाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर कोई इस प्रक्रिया का विरोध करता है तो वह आगे होने वाली अराजकता के लिए जिम्मेदार होगा.

स्पीकर के घर जूम पर हुई थी बैठक

स्पीकर के घर जूम पर हुई बैठक के बाद सांसद हर्षा डी सिल्वा ने ट्वीट कर बताया कि मीटिंग में राष्ट्रपति और पीएम के पद छोड़ने की मांग की गई थी. इसके अलावा कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त करने पर सहमति बनी थी. इसमें कहा गया था कि कार्यवाहक राष्ट्रपति कुछ हफ्ते के लिए चुना जाएगा. अगले कुछ दिनों में अंतरिम सर्वदलीय सरकार का गठन किया जाएगा और जल्द चुनाव कराए जाएंगे.

चीन की बढ़ती घुसपैठ प्रधानमंत्री की चुप्पी देश के लिए बहुत हानिकारक-राहुल गांधी

चीन की बढ़ती घुसपैठ प्रधानमंत्री की चुप्पी देश के लिए बहुत हानिकारक-राहुल गांधी

 नई दिल्ली / कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय क्षेत्र में "बढ़ती चीनी घुसपैठ" और उस संबंध में प्रधानमंत्री की "चुप्पी देश के लिए "बहुत हानिकारक" है। राहुल ने ट्वीट कर ‘प्रधानमंत्री के पांच सच' को साझा किया और आरोप लगाया कि वह ‘‘चीन से डरते हैं।''

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के कुछ सचः 1. चीन से डरते हैं, 2. जनता से सच छिपाते हैं, 3. सिर्फ़ अपनी छवि बचाते हैं, 4. सेना का मनोबल गिराते हैं, 5. देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हैं।'' राहुल ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘चीन की बढ़ती घुसपैठ और प्रधानमंत्री की चुप्पी, देश के लिए बहुत हानिकारक है।''

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारतीय क्षेत्र में चीनी घुसपैठ और इस मुद्दे से निपटने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते रहे हैं। कांग्रेस अक्सर आरोप लगाती रही है कि चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है और इसे वापस हासिल करने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया है।

LAC के पास चीन ने किया युद्धाभ्यास
हाल ही में LAC के पास चीनी एयरफोर्स के युद्धाभ्यास करने का खुलासा हुआ था। इसमें वायु रक्षा हथियारों का भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करने की जानकारी मिली। जून के आखिरी हफ्ते में चीन का एक एयरक्राफ्ट LAC पर तैनात भारतीय जवानों की पोजिशंस के बहुत नजदीक आ गया था। रडार पर चीनी एयरक्राफ्ट नजर आते ही इंडियन एयरफोर्स एक्टिव हो गई। एयरफोर्स ने इसे घुसपैठ माना और चीनी एयरक्राफ्ट को मार गिराने के लिए अपनी मिसाइलों को एक्टिव कर दिया। हालांकि भारत की चेतावनी के बाद चीनी एयरक्राफ्ट वापस चला गया।

Supermoon 2022: कल दिखाई देगा साल का सबसे बड़ा सुपरमून, दुनिया करेगी अनोखे चांद का दीदार

Supermoon 2022: कल दिखाई देगा साल का सबसे बड़ा सुपरमून, दुनिया करेगी अनोखे चांद का दीदार

 13 जुलाई यानी कल को पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी सबसे कम हो जाएगी। इस कारण रात( night) में पृथ्वी के आसमान में सुपरमून (Supermoon) देखने को मिलेगा। चांद इस दौरान पृथ्वी से सिर्फ 357,264 किलोमीटर होगा। सुपरमून का समुद्र पर प्रभाव भी देखने को मिलेगा। सुपरमून( supermoon) के कारण उच्च और कम ज्वार की एक बड़ी श्रृंखला देखने को मिल सकती है।

फुलमून’ 2-3 दिन तक देखा जा सकता है। ये असल में फुलमून नहीं होगा, लेकिन चांद के आकार के कारण ये उसी तरह दिखाई देखा। इसके साथ ही इस दौरान चांद पर परछाई की स्ट्रिप बहुत पतली दिखाई देगी और बदलाव इतना धीरे होगा कि ये फुलमून ( fullman)की ही तरह लगेगा।

सबसे बड़ा सुपरमून 13 जुलाई( july) को दिखाई देगा

साल 2022 का सबसे बड़ा सुपरमून( supermoon) 13 जुलाई को दिखाई देगा। 13 जुलाई को 12:07 AM पर रात में सुपरमून दिखाई देगा। इसके बाद ये 2023 में 3 जुलाई( july) को दिखाई देगा। सुपरमून को बकमून के नाम से भी जाना जाता है।

क्या है सुपरमून का मतलब ( supermoon means) 

सुपरमून( supermoon) का मतलब ( means)है कि इस दौरान चांद समान आकार से ज्यादा बड़ा दिखेगा। इसके अलावा पहले से कुछ ज्यादा ही चमकदार भी दिखेगा। ऐसा इसलिए होता है कि चांद धरती की कक्षा के बहुत करीब आ जाता है। इस पोजिशन को परीजी (Perigee) कहते हैं। इसके अलावा पृथ्वी का चक्कर लगाने के दौरान चांद दूर भी जाता है, जिसे अपोजी (Apogee) कहते हैं।

आज बाबा बैद्यनाथ के दरबार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...‘देवघर एयरपोर्ट’ सहित कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

आज बाबा बैद्यनाथ के दरबार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...‘देवघर एयरपोर्ट’ सहित कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( prime minister narendra modi) आज झारखंड( jharkhand) के देवघर जिले में हवाई अड्डा सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी( PM modi) वहां कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। देवघर में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान भोलेनाथ का प्रमुख तीर्थ है।

बता दे इस यात्रा में पीएम मोदी( PM modi) बाबा वैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना करेंगे। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री झारखंड (jharkhand) 16,000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही 401 करोड़ की लागत से बने 657 एकड़ में फैले एयरपोर्ट( airport) का उद्घाटन करेंगे।

बिहार विधानसभा ( bihar vidhansabha) का शताब्दी समापन समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार( bihar) विधानसभा भवन (vidhansabha) शताब्दी समापन समारोह में शामिल होने के लिए आज  बिहार आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के आने के पहले बिहार में विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

PM मोदी ने किया ट्वीट ( tweet)

विभिन्न कार्यक्रमों( program) में शामिल होने के लिए आज झारखंड और बिहार में होने की उम्मीद कर रहा हूं। दोपहर में, मैं देवघर पहुंचूंगा जहां मैं 16,800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करूंगा। अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री एम्स, देवघर में इन-पेशेंट डिपार्टमेंट (आईपीडी) और ऑपरेशन थिएटर सेवाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

नए संसद भवन पर की छत पर लगा विशालकाय अशोक स्तंभ...PM मोदी ने किया अनावरण...तस्वीरें देख आपका दिल खुश हो जाएगा

नए संसद भवन पर की छत पर लगा विशालकाय अशोक स्तंभ...PM मोदी ने किया अनावरण...तस्वीरें देख आपका दिल खुश हो जाएगा

 नई दिल्ली। संसद के नए भवन का निमार्ण कार्य तेजी से चल रहा है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद संसद के नए भवन के निमार्णकार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहे। इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी ने नई संसद के काम में लगे कार्यकर्ताओं से वार्तालाप भी किया। खास बात ये है कि संसद के नए भवन में विशालकाय राष्ट्रीय चिन्ह् अशोक स्तंभ लगाया गया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अशोक स्तंभ के तीनों शेर साफ तौर पर दिखाई दे रहा हैं। जिसका आज पीएम मोदी ने अनावरण किया है। गौरतलब है कि पीएम मोदी दिसंबर 2020 में नए संसद भवन की इमारत का शिलान्यास किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह पूजा पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार करने के बाद नए संसद भवन की छत पर 20 फीट ऊंचा कांस्य राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया। बता दें कि राष्ट्रीय प्रतीक 9,500 किलोग्राम के कुल वजन के साथ कांस्य धातु से बनी हुई है और इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है। इसको बनाने में 2 हजार से अधिक कर्मचारियों ने किया है। आपको बता दें कि संसद के नए भवन का निर्माण कार्य पूरा दिसंबर 2022 तक पूरी करने की योजना है।

पीएम मोदी ने काम करने वाले कर्मचारियों से बात की- 

पीएम मोदी ने विशालकाय राष्ट्रीय चिन्ह् अशोक स्तंभ का अनावरण करने के बाद नए संसद भवन में काम करने वाले कर्मचारियों से बातचीत भी की। पीएम मोदी ने कहा कि, आपको क्या है इमारत बनाने जा रहे है या फिर इतिहास। सबको मालूम है।  पीएम मोदी आगे कहते है कि मकान बनाने और इमारत बनाते समय क्या फर्क पड़ता है। जिस पर सब लोग कहते है कि गर्व महसूस करते है। पीएम कहते है कि आपके घरवालों कहते होंगे, कि हम क्या कर रहे है, कैसा बन रहा है परिवार वाले कहते है कि फोटो ले आओ कैसा बन रहा है। पीएम मोदी की ये बात सुनकर वह मौजूद लोग जोर से हंसने लगते है।

सुसाइड नोट लिखकर फंदे पर लटका MBBS स्टूडेंट.. लड़की का जिक्र करते हुए लिखा- मैं गलत था तो तू भी सही नहीं

सुसाइड नोट लिखकर फंदे पर लटका MBBS स्टूडेंट.. लड़की का जिक्र करते हुए लिखा- मैं गलत था तो तू भी सही नहीं

 जयपुर: मेडिकल कॉलेज में सुसाइड से पहले MBBS स्टूडेंट अमन ने अपने iPAD में सुसाइड नोट लिखा था। 5 पेज के सुसाइड नोट में उसने अपना दर्द बयां किया है। अमन ने खुद को निर्दोष बताते हुए किसी युवती पर भी गलत होने का आरोप लगाया है।

अमन ने लिखा- मैं गलत था तो तू भी सही नहीं थी। सुसाइड नोट अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषा में लिखा है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर अमन के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

MBBS स्टूडेंट अमन ने कोठारी हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी पर लटक गया।

MBBS स्टूडेंट अमन ने कोठारी हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी पर लटक गया।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश निवासी अमन बरागटा(25) ने शनिवार 9 जुलाई को देर रात सुसाइड किया था। वह SMS मेडिकल कॉलेज के कोठारी हॉस्टल में रहता था। SMS हॉस्पिटल थाने के SHO नवरतन धोलिया ने बताया कि थर्ड ईयर में पढ़ रहे अमन ने सुसाइड से पहले रात 11:18 बजे अपने आईपैड में सुसाइड नोट लिखा था। परिवार की मौजूदगी में एक कॉपी में लिखे पासवर्ड से आईपैड खोला गया। आईपैड में 5 पेज का सुसाइड नोट मिला है।

पढ़िए, पूरा सुसाइड नोट

महाराष्ट्र के बाद क्या अब झारखंड बारी? कांग्रेस को यहां भी लगेगा झटका!

महाराष्ट्र के बाद क्या अब झारखंड बारी? कांग्रेस को यहां भी लगेगा झटका!

 Jharkhand Politics: महाराष्ट्र (Maharashtra)में शिवसेना में हुए विद्रोह के बाद प्रदेश की सियासत पूरी तरह से बदल गई है। इस बीच झारखंड को लेकर भी सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। एक तरफ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके करीबियों पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है तो दूसरी तरफ राष्ट्रपति चुनाव (presidential election)को लेकर गठबंधन सहयोगियों झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस के बीच दूरी बढ़ती दिख रही है। देश के कई हिस्सों में मॉनसून की भारी बारिश के बीच झामुमो-कांग्रेस सरकार(JMM-Congress government) पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

सत्ताधारी गठबंधन के सहयोगी फिलहाल इस तरह की आशंकाओं को खारिज करते हुए सबकुछ ठीक-ठाक होने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, रांची और दिल्ली के सियासी गलियारों में झारखंड की ढाई साल पुरानी सरकार को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही हैं। राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी की ओर से चला गया आदिवासी दांव इसकी एक बड़ी वजह है। एनडीए ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू को उतारकर झारखंड में गठबंधन सहयोगियों में दरार पैदा कर दी है।

असल में झारखंड में आदिवासियों की बड़ी आबादी है और मुर्मू के नाम के ऐलान से पहले विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने वाली झामुमो आदिवासियों के नाम पर ही राजनीति करती रही है। ऐसे में उसके लिए झारखंड की राज्यपाल रह चुकीं मुर्मू के खिलाफ जाकर यशवंत सिन्हा के लिए वोट करना मुश्किल हो गया है। वहीं, कांग्रेस चाहती है कि सोरेन 2012 की तरह इस नैरेटिव को दरकिनार करके यशवंत का साथ दें। बता दें, उस समय झारखंड में बीजेपी और झामुमो की सरकार थी। बीजेपी ने राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी नेता पीए संगमा को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन झामुमो ने यूपीए उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी को वोट दिया था। सवाल किया जा रहा है कि यदि झामुमो ने 2012 में संगमा को दरकिनार किया था तो इस बार मुर्मू के खिलाफ क्यों नहीं जा सकती है? राजनीतिक जानकारों की मानें तो झामुमो के लिए मुर्मू के खिलाफ जाना इसलिए भी मुश्किल है क्योंकि सिबू सोरेन परिवार के साथ उनका रिश्ता पहले से काफी मधुर है।

सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को चार माह कैद की सजा सुनाई

सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को चार माह कैद की सजा सुनाई

 नई दिल्ली / सुप्रीम कोर्ट ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को चार महीने की कैद के साथ दो हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की रकम जमा नहीं करने पर दो महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह फैसला सुनाया । कोर्ट ने अपने आदेश में विदेश में ट्रांसफर किए गए 40 मिलियन डॉलर चार हफ्ते में चुकाने का निर्देश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने 10 मार्च को फैसला सुरक्षित रख लिया था। 10 फरवरी को कोर्ट ने विजय माल्या को अपना पक्ष रखने के लिए अंतिम मौका दिया था। 24 जनवरी को कोर्ट ने कहा था कि दोषी का प्रत्यर्पण हो या नहीं, सजा पर फैसले के लिए और इंतजार नहीं होगा। दोषी अपने वकील के माध्यम से पक्ष रख सकता है। कोर्ट ने कोर्ट की मदद करने के लिए वरिष्ठ वकील जयदीप गुप्ता को एमिकस नियुक्त किया था। सुनवाई के दौरान विदेश मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि माल्या के प्रत्यर्पण की कार्यवाही अंतिम चरण में है।

31 अगस्त 2020 को अवमानना के मामले में दोषी करार देने के फैसले के खिलाफ विजय माल्या की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी गई थी । कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को विजय माल्या की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 9 मई, 2017 को डिएगो डील के 40 मिलियन डॉलर बच्चों के अकाउंट में ट्रांसफर करने और सम्पत्ति का ब्यौरा न देने के लिए दोषी माना था। विजय माल्या ने सुप्रीम कोर्ट में इसी फैसले की समीक्षा की मांग करते हुए रिव्यू पिटीशन दायर की थी।

माल्या ने सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की है। माल्या ने भारत में अपनी संपत्ति जब्त करने के लिए ईडी की ओर से शुरू की गई कार्रवाई के खिलाफ याचिका दाखिल की है। पुनर्विचार याचिका लंबे समय तक जजों के सामने नहीं लगी थी जिसकी वजह से कोर्ट ने अपनी रजिस्ट्री से भी जवाब मांगा था।

बादल फटने से रोकी गई अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, जानें कब होंगे बाबा के दर्शन

बादल फटने से रोकी गई अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, जानें कब होंगे बाबा के दर्शन

अमरनाथ गुफा( amarnath)े  पास शुक्रवार( friday ( को आए सैलाब में लापता लोगों की तलाश जारी है। इस बीच अमरनाथ यात्रा ( amarnath yatra)फिर से शुरू हो गई है। जम्मू बेस कैंप से पवित्र गुफा के दर्शनों के लिए नए जत्था रवाना हो गया है। पहलगा

श्राइन बोर्ड के अनुसार यात्रा को सोमवार ( monday)से एक ही रूट पर शुरू किया जा रहा है लेकिन हेलिकॉप्टर सेवा नुनवान और बालटाल दोनों रूट से उपलब्ध रहेगी। वहीं, जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर में भी 11 जुलाई तक पंजीकृत यात्रियों को पहुंचने के लिए कहा है। जम्मू की उपायुक्त अवनी लवासा के अनुसार यात्रा शुरू की जा रही है।

घटनास्थल पर काफी भगदड़ मची थी

ओडिशा से आए सुरेंद्र बताते हैं कि हादसे( accident) से एक मिनट पहले ही मैं वहां से निकला था। इसलिए मेरी जान बच गई। घटनास्थल पर काफी भगदड़ मची थी। मां-बाप से जुदा हुई एक बच्ची रो रही थी। सुरक्षा बलों ने उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

हादसे में अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत ( death ) 

बता दें कि इस हादसे में अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। करीब 40 लोग लापता और 50 से अधिक घायल हुए हैं। सेना, एनडीआरएफ( NDRF) व एसडीआरएफ( SDRF) समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ीं कई टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

एनबीसीसी के पूर्व सीजीएम के घर सीबीआई और आईटी की रेड

एनबीसीसी के पूर्व सीजीएम के घर सीबीआई और आईटी की रेड

 नोएडा। सीबीआई और आयकर विभाग ने नोएडा में नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) के पूर्व सीजीएम डीके मित्तल के आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मित्तल के घर से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और जेवरात बरामद किए गए। बता दे कि मित्तल के खिलाफ पहले से करप्शन का मामला है।

 
 
 

महाराष्ट्र के बाद अब गोवा में बड़ी सियासी हलचल, BJP में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस के 9 विधायक

महाराष्ट्र के बाद अब गोवा में बड़ी सियासी हलचल, BJP में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस के 9 विधायक

 कांग्रेस पार्टी के 9 विधायक बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

महाराष्ट्र के बाद अब गोवा की सियासत में बड़ी हलचल होते दिख रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के 9 विधायक बीजेपी में शामिल हो सकती है.

 

 
आज धूमधाम से मनाया जा रहा है बकरीद का त्योहार, दिल्ली की जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज

आज धूमधाम से मनाया जा रहा है बकरीद का त्योहार, दिल्ली की जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज

 Bakrid 2022 in India: आज पूरे देश में धूमधाम से बकरीद (Bakrid) का त्योहार मनाया जा रहा है. बकरीद के त्योहार का मुस्लिम धर्म (Muslim Religion) में बहुत महत्व है. इस त्योहार को ईद-उल-अजहा या कुर्बानी का त्योहार भी कहा जाता है. रमजान (Ramadan) के पवित्र महीने के ठीक 70 दिन बाद बकरीद मनाई जाती है. वैसे तो बकरीद की तारीख चांद दिखने से तय होती है, पूरे भारत में आज बकरीद मनाई जाएगी मनाई जा रहा है.

ईद उल अजहा या बकरीद इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है, जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे जोश के साथ मनाते हैं. बकरीद इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने में मनाया जाता है. ये रमजान का महीने खत्म होने के 70 दिन के बाद मनाया जाता है. इस दिन नमाज पढ़ने के बाद कुर्बानी दी जाती है. बकरीद के त्योहार को बकरीद, ईद कुर्बान, ईद-उल अजहा या कुर्बान बयारामी भी कहा जाता है. इस मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद पर नमाज अदा की गई जिसमें भारी संख्या में नमाजी पहुंचे.

पुलिस की निगरानी में उदयपुर में मनेगी ईद, चप्पे-चप्पे पर तैनाती

उदयपुर में कन्हैयालाल के हत्याकांड के बाद फिर से माहौल खराब ना हो इसके लिए पुलिस-प्रसाशन के मुखिया सड़कों पर गश्त कर रहे हैं. उदयपुर में 28 जून को कन्हैया लाल के निर्मम हत्या कांड के बाद फिलहाल शांति बनी हुई है लेकिन सब के माथे पर एक ही चिंता की लकीर है कि कोई अनहोनी घटना नहीं हो जाए. यहां भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है और चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

बकरीद का इतिहास

इस्लाम (Islam) के अनुसार, किसी समय अल्लाह के एक पैंगबर (Prophet) हुए हजरत इब्राहिम. वे हमेशा अल्लाह के दिखाए सच्चाई के रास्ते पर चलते थे. वे सभी से प्रेम करते थे और दूसरे लोगों को भी अल्लाह के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते थे. एक दिन उन्हें सपने में अल्लाह ने आकर अपनी सबसे प्यारी चीज कुर्बान करने का हुक्म दिया. हजरत इब्राहिम (Hajrat Ibrahim) को अपना बेटा इस्माईल सबसे ज्यादा प्यारा था. हजरत साहब ने उसे ही कुर्बान करने का फैसला किया. बेटे की कुर्बानी देते समय उनका हाथ न रुक जाए, इसलिए पैंगबर ने अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर छुरी चलाई और जब पट्टी हटाई तो इस्माईल सही-सलामत था और उसकी जगह एक भेड़ पड़ा था. तभी से कुर्बानी देने की प्रथा शुरू हुई जो आज भी निभाई जा रही है.

Railway Update: रेलवे ने आज 190 ट्रेन कर दी कैंसिल, स्टेशन जाने से पहले गाड़ी का चेक करें स्टेटस

Railway Update: रेलवे ने आज 190 ट्रेन कर दी कैंसिल, स्टेशन जाने से पहले गाड़ी का चेक करें स्टेटस

 Train Cancelled List of 10 July 2022: भारतीय रेलवे (Indian Railway) हर दिन हजारों ट्रेनों का संचालन करता है. इन ट्रेनों में एक्सप्रेस (Express Train), मेल (Mail Train) और प्रीमियम जैसी कई तरह की ट्रेनें शामिल होती है. ऐसे में इसे भारत की लाइफलाइन माना जाती है. ऐसे में अगर रेलवे ट्रेनों को कैंसिल, डायवर्ट या रिशिड्यूल (Reschedule Train List) कर दें तो लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अगर आप आज कहीं ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो रद्द (Cancel Train List), रिशिड्यूल और डायवर्ट (Divert Train List) ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें.

ट्रेनों को रद्द या उनके टाइम टेबल में बदलाव के कई कारण है. इसमें सबसे प्रमुख कारण है खराब मौसम. इस समय देश में मानसून का मौसम चल रहा है. ऐसे में देश के हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में इस कारण ट्रेनों के या तो टाइम में चेंज करना पड़ रहा है या उन्हें कैंसिल करना पड़ रहा है. इसके साथ ही हर दिन रेलवे बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है. ऐसे में रेल की पटरियों की मरम्मत बहुत जरूरी है. इस कारण पटरियों की मरम्मत के कारण भी कई बार ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ता है. इसके अलावा कई बार कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है.

आज 190 ट्रेनों को किया गया कैंसिल, 16 ट्रेनें रिशिड्यूल
आज के दिन यानी 10 जुलाई 2022 को कुल 190 ट्रेनों को रेलवे द्वारा रद्द किया गया है. वहीं कुल 16 ट्रेनों को रिशिड्यूल और 18 ट्रेनों को डायवर्ट करने का फैसला किया गया है. इसमें डायवर्ट ट्रेनों में ट्रेन नंबर 00761, 00761, 03594,  03594 समेत 18 डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट में शामिल है. तो चलिए हम आपको रिशिड्यूल, कैंसिल और डायवर्ट ट्रेनों का लिस्ट चेक करने के तरीके के बारे में बता रहे हैं-

रद्द, रिशिड्यूल और कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के तरीके के बारे में-

  • रद्द ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए enquiry.indianrail.gov.in/mntes/  की वेबसाइट पर विजिट करें.
  • Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा. इसे चुनें
  • रद्द, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करें.
  • इस लिस्ट को देखने के ही बाद ट्रेन से ट्रेवल के लिए निकलें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'प्राकृतिक कृषि सम्मेलन' को करेंगे संबोधित...जानें क्या है उद्देश्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'प्राकृतिक कृषि सम्मेलन' को करेंगे संबोधित...जानें क्या है उद्देश्य

 Natural Farming Convention: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ‘‘प्राकृतिक खेती सम्मेलन’’ (Natural Farming Convention) को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि यह सम्मेलन गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) में आयोजित किया जा रहा है और इसमें हजारों किसान और सभी अन्य हितधारक भाग लेंगे, जिन्होंने सूरत में प्राकृतिक खेती को अपनाने में कामयाबी हासिल की है.

इसमें कहा गया है कि मोदी ने मार्च में गुजरात में एक पंचायत सभा को संबोधित करते हुए प्रत्येक गांव में कम से कम 75 किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया था. सूरत जिले ने विभिन्न हितधारकों और संस्थानों, जैसे कि किसान समूह, निर्वाचित प्रतिनिधियों, फसल उपज विपणन समितियों, सहकारिताओं और बैंकों को किसानों की मदद करने के वास्ते जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए समन्वित प्रयास किए.

प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 75 किसानों की पहचान की गयी- पीएमओ

पीएमओ ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 75 किसानों की पहचान की गयी और उन्हें प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित व प्रशिक्षित किया गया. किसानों को 90 अलग-अलग समूहों में प्रशिक्षित किया गया और इसके परिणामस्वरूप जिले के 41,000 से अधिक किसानों को प्रशिक्षण दिया गया.

लापरवाही पर बड़ा एक्शन, पंचायत सचिव सहित 13 कर्मचारी निलंबित...कई को नोटिस जारी

लापरवाही पर बड़ा एक्शन, पंचायत सचिव सहित 13 कर्मचारी निलंबित...कई को नोटिस जारी

 भोपाल। प्रदेश में लापरवाही पर अधिकारी कर्मचारियों (negligent Officer employees) पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। पंचायत चुनाव में बिना सूचना के गायब होने पर 11 कर्मचारियों को कटनी कलेक्टर ने निलंबित (Suspend) कर दिया है। जिन पर कार्रवाई हुई है। उनमें प्रधानाध्यापक के अलावा शिक्षक और अन्य शामिल है। जानकारी के मुताबिक निलंबित शिक्षक-कर्मचारियों में सरकारी उच्चतर माध्यमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक जयहिंद परते के अलावा उच्चतर माध्यमिक स्कूल के शिक्षक संतोष देवी मिश्रा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल की शिक्षिका सारिका गोटीयां और विजयलक्ष्मी ज्योतिषी सहित रमेश चौधरी शामिल है।

इसके अलावा कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के शशि परस्ते, महेश पटेल दिनेश बेंगा, विशाली राम, श्याम सुंदर विश्वकर्मा को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किए हैं। इतना ही नहीं शासकीय अनुदान प्राप्त तिलक उच्चतर माध्यमिक स्कूल कटनी के व्याख्याता लोकमत सिंह के निलंबन का प्रस्ताव संभाग आयुक्त जबलपुर को भेजा गया है। जिला पंचायत के सीईओ जगदीश चंद्र भूमि के मुताबिक सभी निलंबित कर्मियों को निर्वाहन भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।

इसी बीच एक अन्य कार्रवाई अनूपपुर जिले में की गई है। जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 8 जुलाई को होने वाले मतदान के 1 दिन पहले 7 जुलाई को ग्राम बसखला के 25% मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं होने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में लापरवाह प्राधिकृत अधिकारी ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम बस खला के स्थानीय निवासियों ने 29 जून को 25% मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं होने की शिकायत की थी। जिसके बाद पंचायत सचिव पर यह कार्रवाई की गई है।

बुधवार को नगर निगम चुनाव के मतदान में इन्दौर शहर से तकरीबन 60000 लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं होने और उन्हें मताधिकार का उपयोग नहीं मिलने पर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल इस मामले में डिमांड ऑफ जस्टिस का नोटिस गुरुवार को जारी किया गया। अधिवक्ता ने लोकेश अवस्थी नामक व्यक्ति की तरफ से यह नोटिस जारी किया। जिसमें मांग की गई है कि वंचित मतदाताओं के लिए मतगणना के पहले जिला निर्वाचन कार्यालय को नाम शामिल करने की व्यवस्था की जाए।

इधर सभी स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत हो गई है। ऐसे में स्कूल बसों का संचालन भी शुरू हो गया। परिवहन विभाग ने स्कूल बसों के अभियान की शुरुआत की है। इसके लिए छिन्दवाडा अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान स्कूल बसों के निरीक्षण किया और सभी स्कूल संचालक को नोटिस जारी कर दिया। जिसमें 18 जुलाई तक सभी वाहनों के फिटनेस और दस्तावेज दुरुस्त करने की हिदायत दी गई है। वहीं तय तारीख के बाद स्कूल बसों की जांच की जाएगी।

जमकर बरसेंगे बदरा...कई सिस्टम एक्टिव...15 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट...जानें अपने शहर का हाल

जमकर बरसेंगे बदरा...कई सिस्टम एक्टिव...15 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट...जानें अपने शहर का हाल

 भोपाल। एक साथ कई सिस्टम एक्टिव होने से मानसून की गतिविधियों में तेजी आई है।विशेषकर मानसून ट्रफ के मप्र से होकर गुजरने से वातावरण में नमी बढ़ रही है, जिसके चलते बारिश का दौर जारी है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज शुक्रवार 8 जुलाई 2022 को 15 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही 7 संभागों में बिजली गिरने और चमकने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, आज शुक्रवार 8 जुलाई 2022 को नर्मदापुरम संभाग के साथ छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, देवास और मंदसौर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और शहडोल संभागों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी की गई है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast ) के अनुसार, वर्तमान में दक्षिणी पाकिस्तान के आसपास सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई तक फैले संयुग्मित चक्रवातीय परिसंचरण के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकते हुए सक्रिय है। इससे लेकर मॉनसून ट्रफ अहमदाबाद, गुना, जबलपुर, पेन्ड्रा रोड और झारसुगड़ा-गोपालपुर से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। वहीं पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में ओड़ीशा-आंध्र प्रदेश के तट के पास चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊँचाई तक सक्रिय है। जबकि दक्षिणी महाराष्ट्र से उत्तरी केरल तट के समांतर अपतटीय ट्रफ विस्तृत है। साथ ही 19 डिग्री उत्तर अक्षांश के सहारे पठारी क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में मध्य क्षोभमंडल स्तर पर विरूपक हवाएँ सक्रिय हैं।

सीएम के करीबी के घर छापा...3 करोड़ रुपए कैश जब्त

सीएम के करीबी के घर छापा...3 करोड़ रुपए कैश जब्त

 रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्र के यहां साहेबगंज में ईडी की छापेमारी जारी है। बता दें कि एक साथ 19 ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने हीरा भगत के आवास से करीब 3 करोड़ की नकदी जब्त की है। यह मामला माइनिंग घोटाले से जुड़ा हुआ है। जब्त नकदी की काउंटिंग देर रात तक जारी रही। बताया जा रहा है कि हीरा विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के करीबी हैं.

 
बिहार में मिले निकिल, क्रोमियम और पोटाश के भंडार...किया जाएगा खनन

बिहार में मिले निकिल, क्रोमियम और पोटाश के भंडार...किया जाएगा खनन

 पटना। जमुई, औरंगाबाद, नवादा जिलों में बड़े पैमाने पर निकिल, पोटाश, क्रोमियम के भंडार मिले हैं, जिसका खनन जल्द शुरू होने वाला है. बिहार के खनन मंत्री ने कहा कि बिहार में कई महत्वपूर्ण तत्व के भंडार मिले हैं जिसका खनन जल्द ही कराया जाएगा।